BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Smart TV पर मिल रहा छप्पर फाड़ ऑफर, खरीदने के लिए मची होड़, आप भी मारे मौके पर चौका…

Smart TV पर मिल रहा छप्पर फाड़ ऑफर, खरीदने के लिए मची होड़, आप भी मारे मौके पर चौका…

 नई दिल्ली। अगर आप भी Smart TV खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर सिर्फ आपके लिए ही हैं। क्योंकि अमेजन और फ्लिपकार्ट स्मार्ट टीवी पर शानदार ऑफर चल रहा है। लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और लगभग सभी दिग्गद ब्रांड के स्मार्ट टीवी बेहतरीन ऑफर के साथ उपलब्ध हैं। इस सेल में 10 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट भी पाने का मौका है।

ऑफर के तहत आपको सोनी, सैमसंग, एलजी, शाओमी, वन प्लस जैसे दिग्गज टीवी ब्रांड से खरीदारी करने का मौका मिल रहा है. अमेजन अपने कस्टमर्स को नो कॉस्ट ईएमआई, 15000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर, 199 रुपये पर एक्सटेंडेड वारंटी और 10 हजार रुपये तक का बैंक डिस्काउंट दे रहा है. अगर आप एसबीआई कार्ड से खरीदारी करते हैं तो आपको 10 प्रतिशत तक का इंस्टैंट डिस्काउंट (2500 रुपये तक) मिलेगा

फ्लिपकार्ट पर 4K Smart TV महज 17,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है. यहां भी आपको सोनी, थॉमसन, एमआई, मोटोरोला,एलजी, कोडक सहित कई ब्रांड के स्मार्ट टीवी आकर्षक कीमतों पर उपलब्ध हैं. आपका बजट अगर ज्यादा है तो बिग स्क्रीन प्रीमियम स्मार्ट टीवी भी खरीद सकते हैं. अगर आप सिटी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से खरीदारी करते हैं तो आपको 10 प्रतिशत तक का इंस्टैंट डिस्काउंट भी मिलेगा.

अमेजन पर सैमसंग का 55 इंच का टीवी 78990 रुपये में मिल रहा है, जिसकी वास्तविक कीमत 1,44,900 रुपये है. वन प्लस का 50 इंच साइज टीवी महज 28499 रुपये में मिल रहा है, जिसकी वास्तविक कीमत ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, 45,999 रुपये है. फ्लिपकार्ट पर सैमसंग का 43 इंच साइज टीवी महज 28,499 रुपये में मिल रहा है. बिग स्क्रीन की बात करें तो फ्लिपकार्ट पर एलजी का 65 इंच टीवी महज 77,990 रुपये में उपलब्ध है, जिसकी वास्तविक टीवी 1,14,990 रुपये है.

नोट : यह खबर इंटरनेट पर मिली जानकारी के आधार पर प्रस्तुत की गई। TCP24 एप्पल करता है कि सही रेट और ऑफर्स की सत्यता के लिए शॉपिंग साइट पर विजिट करे।

Viral Video : लड़के ने क्लासरूम में ही अपने क्रश को कर दिया प्रपोज़, लेकिन लड़की को नहीं आया पसंद, फिर हुआ कुछ ऐसा कि उतर गया प्यार का भूत…

Viral Video : लड़के ने क्लासरूम में ही अपने क्रश को कर दिया प्रपोज़, लेकिन लड़की को नहीं आया पसंद, फिर हुआ कुछ ऐसा कि उतर गया प्यार का भूत…

 रायपुर। Viral Video : सोशल मीडिया पर रोजाना कई वीडियो सामने आते रहते हैं जो कुछ ही देर में ही हजारों व्यूज बटोर लेते है। अभी एक ऐसा ही हिला देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो लड़का-लड़की से जुड़ा है जिसमें ऐसा कुछ नजर आया जो बहुत कम देखा गया होगा. ये कुछ ही समय में लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है और पच्चीस हजार से ज्यादा यूजर्स ने इसे लाइक किया है।

इस वीडियो में कुछ स्टूडेंट अपनी सीट पर बैठे हैं तो कुछ अपनी बातों में ही मगन है। हालांकि इसी बीच नजर एक लड़के की तरफ जाती है और जो एक लड़की के करीब खड़ा है। लड़की भी उसकी तरफ देख रही है। वो बात कर रहा है और दो-तीन स्टूडेंट इसका वीडियो बना रहा है। ध्यान से देखने पर पता चलता है कि लड़का सामने खड़ी लड़की को प्रपोज करने वाला हैं।

वायरल वीडियो-

 
 
अग्निपथ योजना की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका SC में खारिज

अग्निपथ योजना की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका SC में खारिज

  नई दिल्ली। भारतीय सेना में भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ योजना की वैधता को चुनौती देने वाली दो याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने अग्निपथ की वैधता को सही ठहराने वाले दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है। वहीं अग्निपथ योजना के लागू होने से पहले भारतीय वायुसेना में भर्ती से संबंधित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर 17 अप्रैल को सुनवाई करेगा।

बता दें कि अग्निपथ योजना आने के बाद भारतीय वायु सेना में भर्ती की पुरानी योजना को निरस्त कर दिया गया। अब सर्वोच्च अदालत इस मामले पर सुनवाई करेगी। बीते फरवरी महीने में दिल्ली हाईकोर्ट ने अपने एक फैसले में अग्निपथ योजना की संवैधानिक वैधता को बरकरार रखा था। अदालत ने कहा कि ‘जिन नीतिगत फैसलों का देश के स्वास्थ्य और रक्षा क्षेत्र पर बड़ा असर पड़ता है, वो फैसले उन्हीं निकायों को लेने चाहिए, जो इनके विशेषज्ञ हैं।’ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा और जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद की डिवीजन बेंच ने अपने फैसले में पूर्व में दिए फैसलों की श्रृंखला का उल्लेख करते हुए कहा कि ‘जब तक सरकार द्वारा लिए गए नीतिगत फैसले मनमाने, भेदभावपूर्ण या संविधान के किसी प्रावधान और कानून का उल्लंघन नहीं करते हैं तो अदालत इस तरह के नीतिगत फैसलों पर सवाल नहीं उठाएगी।’

दिल दहला देने वाली वारदात : बच्ची के शव को बैग में डालकर खूंटी पर लटकाया, बदबू आने पर हुआ खुलासा

दिल दहला देने वाली वारदात : बच्ची के शव को बैग में डालकर खूंटी पर लटकाया, बदबू आने पर हुआ खुलासा

 ग्रेटर नोएडा। देवला गांव में दो दिनों से लापता 2 साल की बच्ची का शव पड़ोसी के कमरे में बैग के अंदर मिला। शव को लैपटॉप बैग में भरकर टांगा गया था। जब परिजनों दुर्गंध आने पर पड़ोसी के घर पहुंचे तो बैग से खून टपक रहा था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति सुबह तक बच्ची को तलाश करने में उनकी मदद कर रहा था। जैसे ही कमरे से बदबू आने की बात शुरू हुई आरोपी फरार हो गया।

मूलरूप से चंदौली निवासी दंपती ग्रेटर नोएडा के देवला गांव में किराये पर रहते हैं। 7 अप्रैल को बच्ची के पिता ड्यूटी गए थे। मां अपनी दो साल की बेटी और 7 महीने के बेटे को घर में छोड़ कर बाजार गई थी। उसी दौरान बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। बाजार से लौटने के बाद जब बच्ची नजर नहीं आई तो मां ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रात 11 बजे सूरजपुर पुलिस चौकी में बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। परिजन बच्ची की तलाश करते रहे।

इधर, रविवार सुबह पड़ोसी राघवेंद्र मूलनिवासी बलिया के कमरे से बदबू आने लगी। जब परिजन और अन्य लोग वहां पहुंचे तो देखा कि एक लैपटॉप बैग दीवार पर टंगा है। उससे काफी बदबू आ रही थी। बैक के चारों तरफ मक्खियां थी और नीचे खून टपक रहा था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैग खोल कर बच्ची का शव बरामद किया। जिसके बाद बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं मामले में आरोपी राघवेंद्र फरार है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की वजह साफ हो पाएगी।

लाल किले का नाम बदलकर ‘भगवा किला’ करने की मांग, हिंदू महासभा ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

लाल किले का नाम बदलकर ‘भगवा किला’ करने की मांग, हिंदू महासभा ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

 नई दिल्ली। अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने लाल किला का नाम बदलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। स्वामी चक्रपाणि महाराज ने अपने इस पत्र में मांग करते हुए लिखा है कि लाल किला का नाम बदल कर भगवा किला कर दिया जाए।

पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखते हुए स्वामी चक्रपाणि महाराज ने कहा कि जैसा कि सर्वाविदत है कि लाल किला (पूर्व नाम लाल कोट) का निर्माण 1060 में हिंदू राजा अनंगपाल तोमर ने कराया था जो अभिमन्यु के वंशज और महान हिंदू वीर पृथ्वीराज चौहान के नाना थे। लेकिन विदेशी लुटेरे मुगलों ने उस पर बाद में कब्जा कर लिया और कुछ चाटुकार इतिहासकारों ने यह भ्रामकर प्रचार किया कि शाहजहां ने 1638 में लाल किला बनवाया जो बिल्कुल गलत है। जैसे श्री राम मंदिर, श्री कृष्ण जन्मभूमि, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर आदि पर मुगलों ने अवैध कब्जा कर मस्जिद का निर्माण करा दिया, उसी तरह हमारे बहुत सारे महापुरुषों द्वारा बनाए गए जैसे आगरा के तेजो महालय शिव मंदिर को ताजमहल, दिल्ली के सूर्य मंदिर को कुतुबमीनार कर दिया।

इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि हिंदू राजाओं द्वारा बनाया गया लाला किला जो पूर्व नाम लालकोट था पर कब्जा कर अपने दरबारी इतिहासकारों से मुगलों द्वारा निर्मित होने का झूठा भ्रम फैलाया क्योंकि वर्तमान में आपकी सरकार द्वारा देश हित में जो निर्णय लिए जा रहे हैं जैसे राष्ट्रपति भवन में स्थित मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान किया जाना। एनसीईआरटी के पुस्तकों में मुगलों के काले इतिहास को खत्म करना बहुत ही सराहनीय है। इसी कड़ी में मेरी यह मांग है कि लाल किले का नाम भगवा किला किया जाए।

राजधानी में डबल मर्डर: रिटायर्ड वाइस प्रिंसिपल और उनकी पत्नी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

राजधानी में डबल मर्डर: रिटायर्ड वाइस प्रिंसिपल और उनकी पत्नी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

 नई दिल्ली। दिल्ली के गोकुलपुरी में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि बदमाशों ने लूट के मकसद से हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतकों की शिनाख्ती राधे श्याम वर्मा और उनकी पत्नी का नाम वीणा देवीरूप में हुई है। राधे श्याम वर्मा वाइस प्रिंसिपल एक सरकारी स्कूल से रिटायर हुए थे। हत्यारों ने बुजुर्ग राधे श्याम वर्मा का गला काटा और पत्नी वीणा देवी का गले रेतने के अलावा, सिर पर तेज हथियार से वार किया।

दोनों के शव घर में ही ग्राउंड फ्लोर में स्थित बेडरूम से बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में लूटपाट की वजह से हत्या का मामला लग रहा है। जांच के दौरान घर में काफी तोड़फोड़ और जबरदस्ती प्रवेश जैसे सबूत मिले हैं। फिलहाल, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Monsoon 2023: जानें इस साल ज्यादा बारिश होगी या पड़ेगा सूखा? मॉनसून का पहला अनुमान जारी, अल नीनो का खतरा

Monsoon 2023: जानें इस साल ज्यादा बारिश होगी या पड़ेगा सूखा? मॉनसून का पहला अनुमान जारी, अल नीनो का खतरा

  भारत में इस बार बारिश का मौसम कैसा होगा इसे लेकर पूर्वानुमान जारी हो गया है। वेदर रिपोर्ट देने वाली प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट के अनुसार मॉनसून 2023 में बारिश सामान्य से कम हो सकती है।

स्काईमेट के प्रबंध निदेशक जतिन सिंह ने एक बयान में कहा कि ला नीना के खत्म होने के बाद अब आने वाले दिनों में अल नीनो दस्तक देने वाली है,जिसके कारण मॉनसून के कमजोर रहने की संभावना बन रही है। स्काईमेट ने कहा कि, भारत में मानसून की बारिश लंबी अवधि के औसत का 94% रहने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग भी जल्द ही अपने वार्षिक मानसून पूर्वानुमान की घोषणा कर सकता है।

आपको बता दें कि भारत के लगभग आधे से ज्यादा किसान खेतों में चावल, मक्का, गन्ना, कपास और सोयाबीन जैसी फसलों को उगाने के लिए वार्षिक जून-सितंबर बारिश पर निर्भर करते है। स्काईमेट को उम्मीद है कि देश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में बारिश की कमी का खतरा बना रहेगा।

यहां न के बराबर होगी बारिश

स्काईमेट के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में सीजन की दूसरी छमाही के दौरान सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। इस बीच, बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने भारत के उपजाऊ उत्तरी, मध्य और पश्चिमी मैदानी इलाकों में गेहूं जैसी फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। इससे हजारों किसानों को नुकसान हुआ है।

क्या है अल नीनो

मॉनसून पर अल नीनो का खतरा मंडराया हुआ है। इसके कारण बारिश सामान्य से भी काफी कम होती है। अनुमान जताया जा रहा है कि अल नीनो का प्रभाव मई से जुलाई महीने के बीच देखा जा सकता है। बता दें कि अल नीनो का मतलब है कि जब समुद्र का तापमान और वायुमंडलीय परिस्थितियों में जो बदलाव आते हैं उसी समुद्री घटना को अल नीनो कहा जाता है।

BIG NEWS : जेल में महिला कैदी सहित 44 कैदी पाए गए HIV पॉजिटिव, मचा हड़कंप

BIG NEWS : जेल में महिला कैदी सहित 44 कैदी पाए गए HIV पॉजिटिव, मचा हड़कंप

 नैनीताल। BIG NEWS : हल्द्वानी जेल में 44 कैदी ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस (HIV) से संक्रमित पाए गए हैं. सुशीला तिवारी अस्पताल के एआरटी केंद्र प्रभारी डॉ. परमजीत सिंह ने कहा कि 44 केदियों सहित एक महिला कैदी भी एचआईवी पॉजिटिव पाई गई है।

डॉक्टर के मुताबिक एचआईवी संक्रमित कैदियों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है. कैदियों के इलाज के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि एचआईवी रोगियों के लिए एक एआरटी (एंटीरेट्रोवाइरल थेरेपी) केंद्र बनाया गया है, जहां संक्रमितों का इलाज किया जाता है. मेरी टीम लगातार जेल में कैदियों की जांच कर रही है।

डॉक्टर सिंह ने कहा, ” जो भी कैदी एचआईवी से संक्रमित होता है, उसे राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (एनएसीओ) के दिशा-निर्देशों के आधार पर मुफ्त इलाज और दवाएं दी जाती हैं।

डॉ. सिंह ने आगे कहा कि वर्तमान में जेल में 1629 पुरुष और 70 महिला कैदी हैं. इतनी बड़ी संख्या में कैदियों के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने के बाद जेल प्रशासन भी कैदियों की नियमित जांच कर रहा है, ताकि एचआईवी संक्रमित कैदियों का समय पर इलाज हो सके।

INTERESTING NEWS : चार प्रेमियों संग भागी एक लड़की शादी को लेकर हुई कन्‍फ्यूज, जानें अजब-गजब मामले की पूरी कहानी…

INTERESTING NEWS : चार प्रेमियों संग भागी एक लड़की शादी को लेकर हुई कन्‍फ्यूज, जानें अजब-गजब मामले की पूरी कहानी…

 उत्तरप्रदेश। INTERESTING NEWS : अंबेडकर नगर मे एक ऐसा हैरतंगेज मामला सामने आया है जिसे सुनकर एक पल के लिए आपको भी यकीन नहीं होगा, लेकिन यह हकीकत है। यहां एक लड़की पहले तो चार लड़कों के साथ भाग गई और फिर बाद में उसके सामने मुश्किल ये पैदा हो गई कि वह शादी किसके साथ करे। पकड़े जाने पर जब पांचों वापस लाए गए तो परिवार वालों ने अपनी पगड़ी को संभालने के लिए लड़की की शादी तय की। लड़की से जब पूछा गया किस लड़की से शादी करनी है तो यह जानकार आपके होश उड़ जाएंगे कि लड़की पूरी तरह से कन्‍फ्यूज हो गई। वह यह तय नहीं कर पा रही है कि किस लड़के से वह शादी करे। मामला पंचायत में गया। पंचायत ने गहन मंत्रणा के बाद पर्ची से फैसला किया।

चार लड़कों के साथ भागी थी युवती

मामला अंबेडकर नगर के अजीमनगर थाने का है। कुछ दिन पहले यहां चार लड़के एक लड़की को भगाकर उसके घर से कहीं दूर ले गए। आरोपियों ने कुछ दिन लड़की को अपने रिश्तेदारों के वहां छिपाकर रखा लेकिन जब लड़की के परिजनों ने खोजबीन की तो सभी पकड़े गए। इसके बाद जब युवती के परिजन आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करे लगे, तो सबको डर सताने लग गया और मामला सीधे पंचायत स्तर तक पहुंच गया।

चार लड़कों के साथ भागी युवती अब इस बात को लेकर परेशान हो गई कि आखिर वह किस लड़के से शादी करे। इसके बाद पंचायत में फैसला हुआ कि लड़की के लिए कौन सा लड़का ठीक रहेगा। पंचायत में चारों युवकों के नाम की पर्ची डाली गई और एक बच्चे से पर्ची निकालने को कहा गया। इसके बाद जो पर्ची निकली उसी के नाम पर शादी के लिए मुहर लग गई। इसके साथ ही विवाद भी सुलझ गया।

निकाला गया अनूठा तरीका

बता दें कि जब चारों युवक पकड़े गए तो किसी ने भी लड़की के साथ शादी के लिए हामी नहीं भरी। इसके बाद सभी से बातचीत की गई और फिर पंचायत ने पर्ची के जरिए दूल्हा ढूंढने का अनूठा तरीका निकाला। जिसके मुताबिक, जिसके नाम की पर्ची निकलेगी उसी से लड़की की शादी होगी।

 
एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री का हंगामा, दिल्ली में करानी पड़ी लैंडिंग

एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री का हंगामा, दिल्ली में करानी पड़ी लैंडिंग

 नई दिल्ली। दिल्ली से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में एक यात्री ने जमकर हंगामा किया। जिस कारण फ्लाइट को वापस दिल्ली लौटना पड़ा। दिल्ली एयरपोर्ट पर एयरलाइन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। हंगामा कर रहे यात्री को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

एयर इंडिया की फ्लाइट ने सोमवार की सुबह 6.35 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट ने दिल्ली से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। कुछ ही देर बात एक यात्री ने फ्लाइट में मारपीट शुरू कर दी। क्रू मेंबर के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें दो लोगों को चोटें आई हैं। यात्री को काबू न होता देख पायलट ने फ्लाइट को दिल्ली वापस लाने का फैसला किया। दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद हंगामा कर यात्री को पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई कर रही है। फ्लाइट को सोमवार दोपहर के लिए रीशेड्यूल किया गया है।

एयर इंडिया ने जारी किया बयान

एयर इंडिया ने एक बयान जारी कर कहा, “10 अप्रैल, 2023 को दिल्ली-लंदन हीथ्रो के लिए जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-111 एक यात्री के गंभीर बेकाबू रवैये के चलते प्रस्थान के तुरंत बाद दिल्ली लौट आई। मौखिक और लिखित चेतावनी के बावजूद यात्री ने हंगामा जारी रखा, जिसमें केबिन क्रू के दो सदस्यों को शारीरिक चोट भी आईं। पायलट इन कमांड ने दिल्ली लौटने का फैसला किया और लैंडिंग के बाद यात्री को सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया।”

बयान में आगे कहा गया है कि ”पुलिस में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है। एयर इंडिया में सवार सभी लोगों की सुरक्षा, संरक्षा और गरिमा हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हम प्रभावित चालक दल के सदस्यों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। हमें यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है। उड़ान के समय में बदलाव कर आज दोपहर के लिए रीशेड्यूल किया गया है।”

 
Covid 19 : कोरोना ने फिर मचाया कोहराम, वायरस पर लगाम लगाने देशभर के अस्पतालों में आज होगी मॉक ड्रिल

Covid 19 : कोरोना ने फिर मचाया कोहराम, वायरस पर लगाम लगाने देशभर के अस्पतालों में आज होगी मॉक ड्रिल

 देशभर में आज से दो दिन की कोरोना मॉक ड्रिल की शुरुआत होगी। अस्पतालों में आज और मंगलवार को मॉक ड्रिल के जरिए कोरोना ( corona)से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया जाएगा।

दिल्ली में रविवार को 699 कोरोना केस मिले, वहीं पॉजिटिविटी रेट 21.15% रही। यहां भी 4 कोरोना मरीजों ने जान गंवाई। दिल्ली में शनिवार ( saturday)को 535 नए मामले सामने आए थे, वहीं पॉजिटिविटी रेट 23.05 % थी।दिल्ली में सरकारी अधिकारियों ने रविवार को मास्क को दोबारा से अनिवार्य करने के संबंध में चर्चा की। हालांकि, इस बारे में अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। इससे पहले शुक्रवार को पड़ोसी राज्य हरियाणा ने पब्लिक प्लेस पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया था।

रविवार को कोरोना के 137 नए मामले सामने आए

हिमाचल प्रदेश में रविवार को कोरोना के 137 नए मामले सामने आए, वहीं 4 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 3 लोगों की जान शिमला जिले में गई, वहीं एक व्यक्ति की मौत सिरमौर जिले में हुई। हिमाचल में एक्टिव मामलों की संख्या 1,764 हो गई है।

दिल्ली के अस्पतालों में बीते 26 मार्च को मॉक ड्रिल( mock dreal) हुई

कोविड मॉक ड्रिल में देखा जाएगा कि हेल्थ डिपार्टमेंट और स्टाफ इमरजेंसी की स्थिति को कैसे संभालते हैं। वे किस तरह उपलब्ध संसाधनों का पूरा उपयोग करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को इलाज उपलब्ध कराते हैं। इसमें अस्पतालों के इन्फ्रास्ट्रक्चर, दवाइयों के स्टॉक, ऑक्सीजन की उपलब्धता, डॉक्टरों और स्टाफ की संख्या समेत कई चीजें देखी जाती हैं।भारत में पिछली बार 27 दिसंबर, 2022 को कोरोना मॉक ड्रिल हुई थी। वहीं, दिल्ली के अस्पतालों में बीते 26 मार्च को मॉक ड्रिल हुई थी।

देश में अगले 5 दिनों में बढ़ेगा तापमान , IMD ने जारी किया अलर्ट

देश में अगले 5 दिनों में बढ़ेगा तापमान , IMD ने जारी किया अलर्ट

 नई दिल्ली. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को कहा कि अगले पांच दिनों में देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. आईएमडी ने अपनी एडवायजरी में कहा, ‘अगले 5 दिनों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होगा.

मौसम कार्यालय ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले दो दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलेंगी. विभाग ने अपने परामर्श में कहा, ‘अगले दो दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

आईएमडी ने बीते 1 अप्रैल को ही कहा था कि उत्तर पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों एवं प्रायद्वीपीय क्षेत्र को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अप्रैल से जून तक अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है. विभाग कहा कि इस दौरान मध्य, पूर्वी और उत्तरपश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्मी रहने का अनुमान है.

Good News : अब WhatsApp और SMS के जरिए भी बुक कर सकेंगे घरेलू गैस सिलेंडर, जानें नंबर और क्या है प्रोसेस!

Good News : अब WhatsApp और SMS के जरिए भी बुक कर सकेंगे घरेलू गैस सिलेंडर, जानें नंबर और क्या है प्रोसेस!

 Good News : गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं के लिए गुड न्यूज है। अब सभी लोग घर बैठे वाट्सअप के जरिए गैस सिलेंडर बुक का सकते है। बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों ने ग्राहकों के लिए घरेलू गैस रिफलिंग ले लिए WhatsApp और SMS की सुविधा दी है। भारत गैस, इंडियन गैस अरु एचपी गैस के उपभोक्ता घर बैठे आसानी से रसोई गैस आर्डर कर सकते है। और सुविधा का लाभ उठा सकते है।

इंडेन गैस सिलेंडर कैसे बुक करें
इंडेन गैस के ग्राहक 7588888824 पर बुकिंग कर सकते हैं। सबसे पहले अपने मोबाइल पर नंबर सेव करें। फिर WhatsApp खोलें। सेव किए गए नंबर को खोले और रजिस्टर्ड नंबर से Book या REFILL लिखकर भेजें। अब आपको ऑर्डर पूरा होने की सूचना मिलेगी। रिप्लाई में सिलेंडर बुकिंग की डिलीवरी की तारीख भी लिखी होगी। गैस बुकिंग की स्थिति जानने के लिए आपको STATUS और ऑर्डर नंबर लिखकर उसी नंबर पर भेजना होगा।

एचपी के ग्राहक सिलेंडर कैसे बुक करें
एचपी के ग्राहक नंबर 9222201122 नंबर को सेव कर लें। इस नंबर को सेव करने के बाद WhatsApp पर जाकर Saved नंबर को ओपन करें। अब एचपी गैस सिलेंडर नंबर पर Book लिखकर भेजें। जैसे ही आप अपने रजिस्टर्ड नंबर से बुक लिखकर भेजेंगे। ऑर्डर की डिटेल आ जाएगी। इसमें सिलेंडर की डिलीवरी डेट समेत पूरी जानकारी होगी ।

भारत गैस के सिलेंडर बुकिंग के लिए
भारत गैस के ग्राहक WhatsApp नंबर 1800224344 से सिलेंडर बुक कर सकते है। इसके अलावा वेबसाइट 
https://my.ebharatgas.com/bharatgas/Home/Index पर जाकर कुकिंग गैस घर पर मंगवा सकते हैं ।

Accident – किरण रिजिजू की कार को ट्रक ने मरी टक्कर, मंत्री बाल-बाल बचे

Accident – किरण रिजिजू की कार को ट्रक ने मरी टक्कर, मंत्री बाल-बाल बचे

 बीजेपी के फायर ब्रांड नेता किरण रिजिजू का काफिला दुर्घटना का शिकार हो गया है। हादसा आज जम्मू-कश्मीर के बनिहाल जाते वक्त हुआ है। दुर्घटना में केंद्रीय मंत्री बाल बाल बचे हैं। जम्मू-कश्मीर में शनिवार को केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू की कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

हादसे में रिजिजू बाल-बाल बच गए। कार को मामूली नुकसान पहुंचा है। जानकारी के मुताबिक लेन बदलने की गलती के कारण ये हादसा हुआ है। रिजिजू श्रीनगर से बनिहाल जा रहे थे। ट्रक में सामान भरा हुआ था।

10 करोड़ रूपए है इस भैंस की कीमत, जानें क्या है इसकी खासियत

10 करोड़ रूपए है इस भैंस की कीमत, जानें क्या है इसकी खासियत

 उत्तर प्रदेश। मुजफ्फरनगर में आयोजित कृषि एवं पशु मेले में घोलू-2 नाम का एक भैंसा खूब चर्चा में है। 5 फुट 7 इंच के इस भैंसे का वजन 16 क्विंटल है। इस भैंसे की कीमत 10 करोड़ रुपये है। जिससे यह चर्चा में बनाया हुआ है।

घोलू-2 के मालिक हरियाणा के पानीपत निवासी नरेंद्र सिंह हैं। वह इसे लेकर मुजफ्फरनगर में आयोजित कृषि एवं पशु मेले में पहुंचे हैं। घोलू-2 की मां का नाम और रानी, पिता का नाम पीसी 483 और दादा का नाम घोलू है। घोलू 2 के दादा घोलू 11 साल तक नेशनल चैंपियन रह चुके हैं। वहीं, घोलू 2 भी 6 बार नेशनल चैंपियनशिप जीत चुका है। हाल ही में 13 मार्च को घोलू 2 हरियाणा के दादरी में हुए स्टेट शो में 5 लाख रुपये का बेस्ट एनिमल ऑफ दा शो का ख़िताब जीत कर आया है।

घोलू-2 के नहाने के लिए स्विमिंग पूल

पशुपालक नरेंद्र सिंह ने बताया की घोलू-2 दिन भर में 30 किलो हरा सूखा चारा ओर 10 किलो चने खाता है। इसके खानपान में हर महीने 30 हज़ार रुपये महीने का खर्चा आता है। वह अपने मालिक को 30 से 40 करोड़ रुपये अपने मालिक को साल में कमा कर भी दे देता है। इसके नहाने के लिए स्विमिंग पूल भी है।

सरकारी ऑफिस का बदला समय, सुबह साढ़े 7 बजे से खुलेंगे दफ्तर, सीएम ने किया ऐलान

सरकारी ऑफिस का बदला समय, सुबह साढ़े 7 बजे से खुलेंगे दफ्तर, सीएम ने किया ऐलान

 पंजाब। पंजाब सरकार ने सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव करने का फैसला लिया है। दो मई से राज्य के सारे सरकारी दफ्तर सुबह साढे़ सात बजे से दोपहर दो बजे तक खुलेंगे। यह फैसला 15 जुलाई तक लागू रहेगा। गर्मी से राहत के लिए यह फैसला लिया गया है। शनिवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो साझा करके इस बात की जानकारी दी।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक वीडियो संदेश में कहा कि पंजाब सरकार ने फैसला किया है कि 2 मई से सभी सरकारी कार्यालय सुबह 7.30 बजे खुलेंगे और दोपहर 2 बजे बंद होंगे। अब सभी कर्मचारियों को इस नए समय के अनुसार दफ्तर आना होगा। उन्होंने कहा कि कार्यालय का नया समय 15 जुलाई तक लागू रहेगा।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारियों समेत कई लोगों से चर्चा के बाद यह फैसला किया गया है। सभी की सहमति के बाद ये बदलाव किए गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आगे कहा कि गर्मियों के दौरान कार्यालयों के समय में बदलाव से बिजली की मांग पर भार कम होगा। दफ्तर जल्दी बंद होने से बिजली की खपत कम होगी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पावर यूटिलिटी पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने कहा है कि पीक लोड (बिजली का) दोपहर 1.30 बजे के बाद शुरू होता है और अगर सरकारी कार्यालय दोपहर 2 बजे बंद हो जाते हैं, तो यह पीक लोड को 300 से 350 मेगावाट तक कम करने में मदद करेगा। अंत में सीएम मान ने कहा कि मैं भी सुबह 7.30 बजे अपने ऑफिस पहुंच जाऊंगा। सब मिलकर इस नए बदलाव को अपनाएंगे।

Gang rape:  खेत में दोस्त करते रहे गैंगरेप, बाहर पति करता रहा पहरेदारी, डेढ़ महीने पहले हुई थी लव मैरिज

Gang rape: खेत में दोस्त करते रहे गैंगरेप, बाहर पति करता रहा पहरेदारी, डेढ़ महीने पहले हुई थी लव मैरिज

 मुरादाबाद। Gang rape:  यूपी के मुरादाबाद में डेढ़ महीने पहले लव मैरिज करने वाली नवविवाहिता ने अब अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसने दोस्तों से गैंगरेप करवाया। शिकायत पर ससुराल वालों और दोस्तों समेत 11 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

Gang rape:  पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 15 फरवरी 2023 में दूसरे समुदाय के युवक के साथ लव मैरिज की थी। आरोप है कि शादी के दो दिन बाद ससुराल में उनके साथ बदसलूकी की गई। ससुराल वालों ने जातिसूचक शब्द बोलकर अपमानित किया।

Gang rape:  पीड़िता ने पुलिस को बुलाया। ससुराल वालों ने पुलिस के सामने माफी मांग ली और अपने साथ रखने को तैयार हो गए। उसके बाद वह मुरादाबाद लौट आई। मुरादाबाद में किराये का मकान लेकर पति के साथ रहने लगी।

Gang rape:  दवा के बहाने कोल्ड ड्रिंक में मिला दिया नशा

Gang rape:  पीड़िता ने बताया 22 मार्च को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी। पति दवा दिलाने की बात कहकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि रास्ते में पति ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ दे दिया।

Gang rape:  कुछ वक्त बाद होश आने पर उन्होंने खुद को खेत में पाया। आरोप है कि वहां तीन युवकों ने उनके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता ने बताया कि उसे बचाने की बजाए उसका पति खेत के बाहर खड़ा पहरेदारी कर रहा था।

Surya Grahan 2023: : एक ही दिन में दिखेंगे 3 तरह के सूर्य ग्रहण… सूतक काल लगेगा या नहीं ? जानें पूरी डिटेल

Surya Grahan 2023: : एक ही दिन में दिखेंगे 3 तरह के सूर्य ग्रहण… सूतक काल लगेगा या नहीं ? जानें पूरी डिटेल

 Surya Grahan 2023: नई दिल्ली : साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगने जा रहा है. हालांकि यह ग्रहण भारत में नहीं दिख रहा है और न ही यहां ये मान्य होगा. लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह सूर्य ग्रहण बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है. ज्योतिषियों के अनुसार, ग्रहण काल के दौरान हमारे आसपास की हर चीज प्रभावित होती है. इसके अलावा इसका असर सभी 12 राशियों पर भी होता है. कुछ राशियों पर सूर्य ग्रहण का असर शुभ होता है, तो वहीं कुछ राशियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है, तो चलिए जानते हैं साल के पहले सूर्य ग्रहण का किन राशियों पर अशुभ प्रभाव होगा…

साल के पहले सूर्य ग्रहण की अवधि

Surya Grahan 2023: 20 अप्रैल, बृहस्पतिवार को इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. यह ग्रहण सुबह 7 बजकर 4 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर खत्म होगा. इस सूर्य ग्रहण की अवधि 5 घंटे 24 मिनट की होगी. वहीं इस सूर्य ग्रहण से पहले ही सूर्य का राशि परिवर्तन होगा और सूर्य ग्रहण के दो दिन बाद देवगुरु बृहस्पति का गोचर होगा. यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल नहीं माना जाएगा.

 

millionaire worms: इस कीड़े की करोड़ों रुपये है कीमत, करोड़पति बनाने वाला है कीड़ा, जानिए इसके बारे में

millionaire worms: इस कीड़े की करोड़ों रुपये है कीमत, करोड़पति बनाने वाला है कीड़ा, जानिए इसके बारे में

 millionaire worms: आज हम आपके लिए ऐसी जानकारी लेकर आएं हैं। जिसे आपका मन मानने को कतई तैयार नहीं होगा। जी हां, आज हम आपको ऐसी ही जानकारी देने जा रहे हैं। महंगी से महंगी चीजों के बारे में आप लोगों ने अवश्य सुना होगा। लेकिन क्या आप लोगों ने करोड़ों रुपये के कीड़े के बारे में सुना है। आज ऐसे ही कीड़े के बारे में बताने जा रहे हैं। जो एक मिल जाये तो आप करोड़पति बन सकते हैं।

millionaire worms : यूं कहें तो यह कीड़ा आपको करोड़पति बनाना वाला कीड़ा है। कीड़े को देखते ही आपके मन घिन की स्थिति निर्मित हो जाती है। परंतु इस किड़े को देखकर आपको घिन नहीं आने वाली है। यह कीड़ा आपके सोये भाग्य जगाने वाला साबित हो सकता है। यह कीड़ा आपको मिल गया तब समझ लें, आपके द्वार लक्ष्मी दस्तक देने जा रही है।

millionaire worms : आप लोगों ने अभी तक किसी कीड़े की कीमत 65 लाख रुपये नहीं सुनी होगी। सुनने में यह अजीब अवश्य लग रहा है। स्टैग बीटल को दुनिया का सबसे महंगा कीड़ा माना जाता है। इसे पृथ्वी का सबसे महंगा कीड़ा होने का गौरव हासिल है। कुछ साल पहले एक जापानी ब्रीडर ने स्टैग बीटल 89,000 डॉलर (आज के प्राइस में लगभग 65 लाख रुपये) में बेचा था। इसका औसत आकार 2 से 3 इंच का बताया जाता है।

millionaire worms : आज हम करोड़पति बनाने वाले इस कीड़े के बारे में और जानने का प्रयास करते हैं। स्टैग बीटल ब्लैक शाइनी सिर से निकलने वाले होते हैं। ये चमकदार होते हैं। स्टैग बीटल से कई प्रकार की दवाइयां भी बनाई जा रही है। स्टैग बीटल्स में मैंडीबल्स होते हैं, ये इन्हें काटने के लिए उपयोग नहीं करते हैं। बल्कि इनका इस्तेमाल अन्य मेल प्रतिद्वंद्वियों को डराने और उनसे कुश्ती करने में करते हैं।

स्टैग बीटल के बारे में कहा जाता है ये सड़ती हुई लकड़ी को को अपना भोजन बनाते हैं। वयस्क स्टैग बीटल फलों के रस, पेड़ के रस और पानी पर जीवित रहते हैं। स्टैग बीटल की जीभ नारंगी रंग की होती है। वयस्क स्टैग बीटल ठोस लकड़ी को नहीं खा सकते हैं। वे लार्वा अवधि के दौरान निर्मित अपने वसा भंडार पर भरोसा करते हैं।

एक वयस्क स्टैग बीटल का लाइफ ज्यादा लंबा नहीं होता है। करीब महीनेभर जीवित रह सकता है। स्टैग बीटल अपना अधिकांश जीवन भूमिगत रहकर ही गुजारते हैं। क्योंकि उनका अधिकांश जीवन चक्र लार्वा होता है। वे तीन से सात साल का वक्त कहीं भी बिता सकते हैं। क्योंकि इस अवधि के दौरान लार्वा से वयस्क विकसित हो रहे होते हैं। हालांकि यह समय मौसम पर निर्भर करता है।

OnePlus 5G फोन के साथ मुफ्त में मिल रही है ये खास चीज, पढ़िए खबर

OnePlus 5G फोन के साथ मुफ्त में मिल रही है ये खास चीज, पढ़िए खबर

 OnePlus Best Offer:नई दिल्ली: OnePlus Nord CE 3 Lite के साथ कंपनी ने Nord Buds 2 को भी लॉन्च किया है. ये ब्रांड का लेटेस्ट फोन है, जो OnePlus Nord CE 2 Lite के सक्सेसर के रूप में आया है. इसकी सेल 11 अप्रैल को होनी है. अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. OnePlus ने अपना नया स्मार्टफोन हाल में लॉन्च किया है, जो 108MP के मेन लेंस के साथ आता है.

OnePlus Best Offer:कंपनी ने फोन पर मिलने वाले बैंक ऑफर का ऐलान कर दिया है, जो इंट्रोडक्ट्री ऑफर का हिस्सा है. इससे अलावा ब्रांड इस स्मार्टफोन के साथ 2,999 रुपये की कीमत वाला OnePlus Nord Buds CE फ्री दे रहा है. आइए जानते हैं इस हैंडसेट की डिटेल्स.

OnePlus Best Offer:इस स्मार्टफोन को आप Amazon और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकेंगे. इसके अलावा हैंडसेट कंपनी के एक्सपीरियंस स्टोर, ऑथराइज्ड स्टोर और चुनिंदा पार्टनर के पास उपलब्ध होगा. यहां से आप फोन के साथ फ्री ईयरबड्स हासिल कर सकते हैं. इसके साथ कंपनी 1000 रुपये का डिस्काउंट ICICI बैंक कार्ड पर दे रही है.

OnePlus Best Offer:

OnePlus Best Offer:स्मार्टफोन को आप 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं. ये कीमत फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है. वहीं इसका 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 21,999 रुपये में आता है. स्मार्टफोन को आप पैस्टल लाइम और क्रोमेटिक ग्रे में खरीद सकते हैं.

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 6.72-inch का FHD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलता है. स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, पंच होल कटआउट, गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन और 680 Nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर दिया गया है.

OnePlus Best Offer:फोन में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा. सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. ऑप्टिक्स की बात करें तो इसमें 108MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. फोन में 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो लेंस मिलता है. वहीं फ्रंट में कंपनी ने 16MP का कैमरा दिया है.

OnePlus Best Offer:हैंडसेट Android 13 पर बेस्ड Oxygen OS पर काम करता है. स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 67W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.