BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
PM Modi का असम दौरा आज, एम्स गुवाहाटी और तीन मेडिकल कॉलेजों का करेंगे उद्घाटन, बिहू पर आयोजित नृत्य कार्यक्रम में शामिल होंगे

PM Modi का असम दौरा आज, एम्स गुवाहाटी और तीन मेडिकल कॉलेजों का करेंगे उद्घाटन, बिहू पर आयोजित नृत्य कार्यक्रम में शामिल होंगे

 पीएम मोदी सुरसजाई स्टेडियम में बिहू के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में 31 जिलों के 10 हजार से अधिक कलाकार प्रस्तुति देंगे। इस प्रोग्राम के जरिए असम के लोक नृत्य बिहू को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने का प्रयास होगा।

पीएम असम में ‘आपके द्वार आयुष्मान’ अभियान की शुरुआत करेंगे। साथ ही लाभार्थियों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) कार्ड बांटेंगे। इसके बाद राज्य के सभी जिलों में करीब 1.1 करोड़ AB-PMJAY कार्ड बांटे जाएंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री असम एडवांस्ड हेल्थ केयर इनोवेशन इंस्टीट्यूट (AAHII) की आधारशिला भी रखेंगे।

फूल और गुलाल उड़ाकर पीएम का स्वागत किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 मार्च को असम के गुवाहाटी में रोड शो किया था। इस दौरान सड़क के किनारे पीएम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। उन्होंने फूल और गुलाल उड़ाकर पीएम का स्वागत किया। रोड शो के दौरान पीएम मोदी कार की फ्रंट सीट पर बैठे नजर आए।

‘मोदी सरनेम’ केस में राहुल गांधी की याचिका पर हुई कोर्ट में सुनवाई, 20 अप्रैल को फैसला

‘मोदी सरनेम’ केस में राहुल गांधी की याचिका पर हुई कोर्ट में सुनवाई, 20 अप्रैल को फैसला

 गुजरात। मोदी सरनेम मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका पर सूरत कोर्ट ने गुरुवार को मामले की सुनवाई करते हुए अपना फैसला सुरक्षित रखा है। सूरत कोर्ट ने ‘मोदी सरनेम’ दोषसिद्धि मामले में राहुल की याचिका पर सुनवाई पूरी कर ली है और 20 अप्रैल को अपना फैसला सुनाएगी। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आर. पी. मोगेरा ने कहा कि वह 20 अप्रैल को फैसला सुनाएंगे।

राहुल को हुई थी 2 साल की जेल

गौरतलब है कि सूरत की एक अदालत ने ‘मोदी सरनेम’ संबंधी टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ 2019 में दर्ज आपराधिक मानहानि के मामले में उन्हें 23 मार्च को दो साल जेल की सजा सुनाई थी।

शिकायतकर्ता पूर्णेश मोदी ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आर. पी. मोगेरा की अदालत से राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगाने के अनुरोध वाली याचिका पर आपत्ति दर्ज कराई थी और कांग्रेस नेता को आदतन अपराधी बताया था।

पूर्णेश मोदी ने कहा था कि दोषी ठहराए जाने और सजा सुनाए जाने के बाद भी आरोपी सार्वजनिक मंच पर मानहानिकारक बयान का समर्थन करता है। आरोपी न सिर्फ अपमानजनक बयान स्वीकार कर रहा है, बल्कि उसको भुनाने की कोशिश भी कर रहा है।

OMG : शराब की लत ने बना दिया हत्यारा! पैसा देने से मना करने पर पिता, बुआ और चाचा को उतार दिया मौत के घाट, गांव के लोग रह गए सन्न…

OMG : शराब की लत ने बना दिया हत्यारा! पैसा देने से मना करने पर पिता, बुआ और चाचा को उतार दिया मौत के घाट, गांव के लोग रह गए सन्न…

 बागपत। OMG : उत्तर प्रदेश के बागपत से एक ऐसी घटना सामने आई हैं जिसे जानकार हर कोई हैरान हैं। यहाँ एक युवक ने अपने ही पिता समेत परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अंजल ने शराब खरीदने के लिए पैसे देने से इनकार करने पर अपने पिता, चाचा और बुआ की हत्या कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार अंजल ने एक-एक करके उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार हत्या से पहले मृतकों को नींद की गोली खिलाई गई गई थी। इसमें आरोपी की पत्नी ने भी उसका साथ दिया था।पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया है।

घटना छपरौली थाना क्षेत्र के शबगा गांव में मंगलवार की रात को हुई। बागपत के एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि शराब के नशे में आरोपी ने अपने परिवार के तीन लोगों की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान वीरपाल (58), श्रीपाल (60) और वीरमती (62) के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद अंजल पड़ोस के गांव सिरसाली में अपनी दूसरी बुआ के पास गया। उसने उन्हें वारदात के बारे में बताया। वह मौके पर पहंचीं और ग्रामीणों को घटना के बारे में बताया, जिन्होंने तब छपरौली पुलिस को फोन किया।

DA HIKE : सरकारी कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, लाखों लोगो का होगा फायदा

DA HIKE : सरकारी कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, लाखों लोगो का होगा फायदा

 केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद अब एक और तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने सीजीएचएस सेवाओं का लाभ लेने वाले सरकारी कर्मचारी और उनके परिवार के लिए दी जा इस सेवा में कुछ विस्तार और बदलाव किया है। सरकार अब सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (CGHS) के पैनल में शामिल अस्पतालों में इलाज के लिए सरकार अब ज्यादा पैसों का भुगतान करेगी। भारत सरकार की नौकरी कर रहे लाखों कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा।

सरकार ने इससे पहले साल 2014 में सीजीएचएस के रेट तय किए थे जो आजकल के मार्केट स्टैंडर्ड्स के हिसाब से काफी कम थे। निजी अस्पताल लंबे समय से सीजीएचएस के रेट बढ़ाने की मांग कर रहे थे। सीजीएचएस के रेट कम होने के कारण निजी अस्पताल सीजीएचएस मेंबर्स को भर्ती करने से बचते थे या इसमें ना-नुकुर करते थे। उम्मीद की जा रही है कि अब ऐसा नहीं होगा। सरकार ने सीजीएचएस के रेट में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इससे सरकार पर 240 से 300 करोड़ रुपये के बीच का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब ओपीडी कंसल्टेशन फीस (OPD Consultation Fees) को 150 रुपये से बढ़ाकर 350 रुपये कर दिया गया है। यानी इसमें दोगुना से ज्यादा बढ़ोतरी की गई है। साथ ही आईपीडी कंसल्टेशन (IPD Consultation) की फीस को 350 रुपये कर दिया गया है। पहले यह 300 रुपये थी। आईसीयू चार्जेज (ICU Charges) में भी बदलाव किया गया है। इसे 5,400 रुपये कर दिया गया है। इसमें एनएबीएच (NABH) के लिए 862 रुपये और प्राइवेट वार्ड के लिए 4,500 रुपये शामिल है। रूम रेंट में भी बढ़ोतरी की गई है। जनरल वार्ड के लिए इसे 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये कर दिया गया है। सेमी-प्राइवेट वार्ड के लिए इसे 2,000 रुपये से 3,000 रुपये कर दिया गया है। प्राइवेट वार्ड के लिए इसे 3,000 रुपये से बढ़ाकर 4,500 रुपये कर दिया गया है।

SEX RACKET : पुलिस ने होटल में मारा छापा, जिस्मफरोशी के धंधे का हुआ खुलासा, नजारा देख पुलिस भी रह गई सन्न, 15 लड़कियां सहित 44 लोग गिरफ्तार

SEX RACKET : पुलिस ने होटल में मारा छापा, जिस्मफरोशी के धंधे का हुआ खुलासा, नजारा देख पुलिस भी रह गई सन्न, 15 लड़कियां सहित 44 लोग गिरफ्तार

 नई दिल्ली। SEX RACKET : हरियाणा में फरीदाबाद स्थित नीलम बाटा रोड के द अर्बन होटल एंड रेस्टोरेंट में छापेमारी कर पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के सभी गिरफ्तार सभी 44 लोग अनैतिक कार्य में लिप्त थे. गिरफ्तार लोगों में 15 लड़कियां शामिल हैं. होटल में बड़ी संख्या में शराब की बोतलें और शराब से भरे हुए ग्लास भी मिले हैं।

पुलिस-ने बताया कि आरोपियों में पवन, राम, अर्जुन, दुष्यंत, धनंजय, विकास, अंजनी, कपिल, मनोज, अंचित, राजीव, नवीन, लक्की, अनिल, राकेश, कमल, सुनील, रोहित, पुनीत, अरुण, शिवम राजेश और ईश शामिल हैं

आरोपियों-में रोहित परलव और अन्य सभी फरीदाबाद के निवासी है. पुलिस-ने बताया कि पकड़ी गई सभी लड़कियां दिल्ली की हैं। पुलिस-प्रवक्ता के अनुसार कोतवाली थाना प्रभारी को सूचना प्राप्त हुई थी कि होटल के अंदर कुछ युवक- युवतियां अनैतिक कार्य कर रहे हैं।

थाना-प्रभारी ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी जिस पर पुलिस आयुक्त ने थाना कोतवाली प्रभारी को इसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पुलिस-आयुक्त ओपी सिंह के निर्देश पर कार्यवाही करते हुए कोतवाली थाना प्रभारी अर्जुन ने दो पुलिसकर्मियों को नकली ग्राहक बनाकर होटल में भेजा ताकी आरोपियों को रंगेहाथों गिरफ्तार किया जा सके।

माफिया अतीक का बेटा असद एनकाउंटर में ढेर, शूटर गुलाम भी मारा गया, झांसी में यूपी STF का ऐक्शन

माफिया अतीक का बेटा असद एनकाउंटर में ढेर, शूटर गुलाम भी मारा गया, झांसी में यूपी STF का ऐक्शन

 उमेश पाल हत्याकांड में फररार माफिया अतीक के बेटे असद और गुलाम को यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया। इनका एनकांउटर झांसी में किया गया।दोनों पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। एसटीएफ के दावा है कि इनके पास से विदेशी हथियार बरामद हुए हैं।

 
एसटीएफ की ओर से बताया गया कि इन लोगों की घेराबंदी हुई तो असद अहमद और गुलाम फायरिंग करने लगे। जवाबी कार्रवाई में दोनों मारे गए। यूपी एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने इस एनकाउंटर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इन लोगों के पास से विदेश में बने हथियार बरामद हुए हैं।
उन्होंने बताया कि हमारी टीम डेढ़ महीने से इन लोगों के पीछे जुटी हुई थी। आज जाकर हमें बड़ी कामयाबी मिली है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहलेये दोनों चकमा देकर भाग निकले थे।
 
6 महीने पहले तक असद पर नहीं था कोई अपराधिक मामला
6 महीने पहले जुर्म की दुनिया में कदम रखने वाले असद पर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं था. लेकिन 24 फरवरी को प्रयागराज की सड़क पर उमेश पाल की दिनदहाड़े हत्या के बाद असद अहमद अब यूपी का मॉस्ट वांटेड क्रिमिनल बन गया है. पुलिस को शक है कि असद आधा दर्जन शूटरों की अगुवाई कर रहा था.
पांच लाख का था इनामी, असद के दोस्तों ने किए थे कई खुलासे
माफिया अतीक अहमद के बेटे पर पांच लाख का इनाम घोषित था। इनामी असद ने अपने चाचा अशरफ की मदद से दिल्ली में शरण ली थी। दिल्ली में वह संगम विहार कॉलोनी में छिपा था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की मदद से पकड़े गए असद के दोस्तों ने कई खुलासे किए थे।
मैं मुख्यमंत्री योगी का धन्यवाद करती हूं: जया पाल
अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के एंकाउटर पर उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने बयान दिया है। उन्होंने कहा, "मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करती हूं। उन्होंने जो किया है बहुत अच्छा किया है। उन्होंने अपनी बेटी के सुहाग के कातिलों को सजा दिलाई। इंसाफ हुआ है...पुलिस ने बहुत सहयोग किया।"
सीएम योगी ने की एसटीएफ की सराहना
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए यूपी एसटीएफ की सराहना की है। वहीं प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने इस एनकाउंटर की जानकारी मुख्यमंत्री को दी है। हालांकि इस एनकाउंटर के बाद कानून व्यवस्था को लेकर बैठक बुलाई गई है। इस पूरे मामले मुख्यमंत्री के सामने रिपोर्ट रखी गई है. गौरतलब है कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद से अशद फरार चल रहा था।
डि‌प्टी सीएम-बोले कोई भी अपराधी प्रदेश में खुला नहीं घुमेगा
वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, "हमारा संकल्प है कि हम उत्तर प्रदेश से गुंडे माफिया और अपराधियों को खत्म करेंगे। अभी अभी घटना हुई है, जैसे ही पूरा विवरण आएगा उसे साझा करें। कोई भी ऐसा अपराधी जो अपराध करेगा वो प्रदेश में खुला नहीं घूमेगा। उत्तर प्रदेश कानून के माध्यम से सजा दिलाने में उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर है। उत्तर प्रदेश में कोई भी अपराधी अपराध करके बच नहीं पाएगा।
zzasad.jpg
झांसी में पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे असद और उनके सहयोगी के मुठभेड़ पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा," मैं इस कार्रवाई के लिए यूपी एसटीएफ को बधाई देता हूं। उनके द्वारा फायरिंग किए जाने पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। यह अपराधियों के लिए संदेश है कि यह नया भारत है।
सरकार माफियाओं को खत्म करने प्रतिबद्धः एडीजी लॉ एंड ऑर्डर
प्रशांत कुमार एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने कहा,"सरकार की अपराध और अपराधियों, माफियाओं को खत्म करने की जो प्रतिबद्धता है, वो आप जानते हैं। सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है।"
कर्नाटक चुनाव : भाजपा ने जारी की 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची

कर्नाटक चुनाव : भाजपा ने जारी की 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची

 नई दिल्ली। कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची आज जारी कर दी। भाजपा की दूसरी सूची में दो महिलाएं शामिल हैं। भाजपा ने चुनाव के लिए मंगलवार को 189 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। पहली सूची में 52 नए चेहरों को शामिल किया गया है। भाजपा ने कम से कम नौ विधायकों को टिकट नहीं दिया है, जिनमें मंत्री अंगारा (सुलिया निर्वाचन क्षेत्र) और आनंद सिंह (विजयनगर) शामिल हैं।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने बुधवार को यहां पार्टी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा से मुलाकात कर 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारी की इच्छा जताई है। लिंगायत समुदाय के दिग्गज नेता शेट्टार हुबली-धारवाड़ मध्य से विधायक हैं। दो सूचियों में इस सीट के लिए अभी कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है। पार्टी ने इसके अलावा पंजाब की जालंधर (सु.) और ओडिशा की झारसुगड़ा सीट के उपचुनाव के लिए भी आज रात उम्मीदवार घोषित किए हैं। जालंधर से सरदार इंदर इकबाल सिंह अटवाल तथा झारसुगड़ा से टांकाधर त्रिपाठी को टिकट दिया है।

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का एक और मामला दर्ज

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का एक और मामला दर्ज

 नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपने विवादित बयानबाजी के कारण लगातार मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है  और इसका खामियाजा भी उन्हें भुगतना पड़ रहा है। मोदी सरनेम मामले में मानहानि केस के बाद वीर सावरकर के खिलाफ दिए गए विवादित बयान को लेकर सावरकर के वंशज ने आपराधिक मानहानि की शिकायत के साथ महाराष्ट्र की एक अदालत का दरवाजा खटखटाया। सावरकर के पोते सत्यकी सावरकर ने कहा कि उनके वकीलों ने भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 के तहत शिकायत के साथ शहर की अदालत का रुख किया है।

हिंदुत्व के दिवंगत विचारक वीडी सावरकर के पोते ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ लंदन में अपने संबोधन के दौरान सावरकर के खिलाफ झूठे आरोप लगाने का आरोप लगाते हुए आपराधिक मानहानि की शिकायत के साथ महाराष्ट्र की एक अदालत का दरवाजा खटखटाया। सावरकर के पोते सत्यकी सावरकर ने कहा कि उनके वकीलों ने भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 के तहत शिकायत के साथ शहर की अदालत का रुख किया है।

सात्यकी सावरकर ने कहा कि चूंकि संबंधित अदालत अधिकारी आज अनुपस्थित थे, इसलिए उन्होंने हमें मामले की संख्या जानने के लिए शनिवार को फिर आने को कहा। शिकायत की सामग्री के बारे में बात करते हुए सत्यकी सावरकर ने कहा कि राहुल गांधी ने लंदन में भारतीय प्रवासी के साथ बातचीत के दौरान सावरकर का विषय उठाया था।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सभा को बताया कि वीडी सावरकर ने एक किताब लिखी थी जिसमें कहा था कि वह और उनके पांच से छह दोस्त एक मुस्लिम व्यक्ति को पीट रहे थे और उन्हें (सावरकर) खुशी हुई। सत्यकी ने कहा कि राहुल गांधी ने इस घटना के बारे में बोलते हुए पूछा कि क्या यह कायराना हरकत नहीं है। सावरकर के पोते ने कहा कि सबसे पहले तो गांधी द्वारा सुनाई गई यह घटना एक काल्पनिक घटना है। वैज्ञानिक प्रवृत्ति के व्यक्ति सावरकर के जीवन में ऐसी कोई घटना नहीं घटी थी। वह लोकतंत्र में विश्वास करते थे और उन्होंने मुसलमानों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की सलाह दी थी।

‘ऊर्जा गंगा’ पाइपलाइन परियोजना से अछूते क्षेत्रों के लोगों को मिल रहा है सस्ती सीएनजी, पीएनजी का लाभ

‘ऊर्जा गंगा’ पाइपलाइन परियोजना से अछूते क्षेत्रों के लोगों को मिल रहा है सस्ती सीएनजी, पीएनजी का लाभ

 ऊर्जा गंगा’ पाइपलाइन परियोजना से देश के आंतरिक या भीतरी इलाकों तक सस्ती प्राकृतिक गैस की कीमतों का लाभ पहुंचाने में मदद मिली है. इससे देश में स्वच्छ ईंधन की स्वीकार्यता भी बढ़ी है. आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी. परंपरागत रूप से प्राकृतिक गैस  इस्तेमाल( use) बिजली और उर्वरक उत्पादन में किया जाता है।

2016 में उत्तर प्रदेश के जगदीशपुर से पश्चिम बंगाल के हल्दिया, झारखंड के बोकारो और ओडिशा के धामरा तक 2,655 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू हुआ था. बाद में इस लाइन को बिहार में बरौनी से असम में गुवाहाटी तक बढ़ाया गया था. यह लंबाई करीब 726 किलोमीटर है. इसका मकसद पूर्व के अछूते राज्यों तक गैस पहुंचाना था।

गेल (इंडिया) लिमिटेड को जेएचबीडीपीएल बिछाने के लिए अधिकृत किया गय

भारत के पूर्वी राज्यों में गैस परिवहन के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की गेल (इंडिया) लिमिटेड को जेएचबीडीपीएल बिछाने के लिए अधिकृत किया गया था. सरकार ने जेएचबीडीपीएल के क्रियान्वयन के लिए 40 प्रतिशत का व्यवहार्यता अंतर कोष (वीजीएफ) प्रदान किया है. यह राशि 5,176 करोड़ रुपये बैठती है. जेएचबीडीपीएल के तहत गेल बरौनी-गुवाहाटी पाइपलाइन भी बिछा रही है जो पूर्वोत्तर गैस ग्रिड पाइपलाइन के लिए स्रोत का काम करेगी.

Bathinda Firing : बठिंडा मिलिट्री एरिया में रेड अलर्ट जारी, आज एक और जवान की मौत, स्कूल भी बंद

Bathinda Firing : बठिंडा मिलिट्री एरिया में रेड अलर्ट जारी, आज एक और जवान की मौत, स्कूल भी बंद

 बठिंडा मिलिट्री स्टेशन( military) में सेना के 4 जवानों को गोलियां मारने वाले 2 संदिग्ध हमलावरों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। उनका सुराग लगाने के लिए पुलिस CCTV कैमरे खंगाल रही है। दूसरी तरफ घटना के 24 घंटे बीत जाने के बावजूद मिलिट्री एरिया में रेड अलर्ट( red alert) जारी है

बुधवार रात को यूनिट के ऑफिस के नजदीक यह वाकया हुआ। जांच में पता चला कि संतरी की ड्यूटी पर तैनात गुर तेजस लहुराज के सिर में गोली लगी है। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। मिलिट्री पुलिस जांच कर रही है कि सैनिक ने खुदकुशी की है, किसी ने उसे गोली मारी या फिर यह हादसा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, इसका फायरिंग से कोई रिलेशन नहीं है।

हत्या और आर्म्स एक्ट का केस दर्ज ( case file) 

फायरिंग के बाद मिलिट्री स्टेशन को सील कर दिया गया था। लोगों के आने-जाने पर भी रोक लगा दी गई थी। आर्मी एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान अंदर रहने वाले सैनिकों के परिवारों को घर में रहने को कहा गया। कैंट के अंदर के स्कूल भी बंद कर दिए गए थे। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों पर हत्या और आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया है।

भाजपा सांसद सरोज पांडे ने प्रियंका गांधी से पूछा सवाल : अर्चना गौतम की लड़ाई में क्यों नहीं दे रहीं साथ..? जानिए क्या है मामला…

भाजपा सांसद सरोज पांडे ने प्रियंका गांधी से पूछा सवाल : अर्चना गौतम की लड़ाई में क्यों नहीं दे रहीं साथ..? जानिए क्या है मामला…

रायपुर। राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने कांग्रेस महामंत्री प्रियंका वाड्रा से सवाल पूछा है कि – लडकी हूं लड़ सकती हूं, का नारा देने वाली प्रियंका गांधी अपनी ही पार्टी की नेत्री और कांग्रेस उम्मीदवार रहीं दलित लड़की अर्चना गौतम की लड़ाई में क्यों साथ नहीं दे रही हैं? अर्चना गौतम के पिता ने बकायदा एफआईआर करके अपनी बेटी के साथ प्रियंका गांधी के सचिव संदीप कुमार द्वारा किये गए दुर्व्यवहार, जातिसूचक गाली देने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।

भाजपा प्रवक्ता जारी प्रेस नोट के मुताबिक यह घटना रायपुर में ही कांग्रेस के अधिवेशन के दौरान हुई थी। इस संबंध में सरोज पांडे ने वीडियो में बयान जारी करते हुए सवाल किया है कि अपनी ही पार्टी की नेत्री के खिलाफ अपने नजदीकी सचिव द्वारा किये इस दुर्व्यवहार पर, दलित महिला के साथ हुए अन्याय पर प्रियंका गांधी क्यों चुप हैं? क्या उनकी सहमति से उनके सचिव ने यह अपराध किया है? क्या प्रियंका जी को अपनी नेत्री जो दलित महिला हैं, पर भरोसा नहीं है? क्या दलित महिला अर्चना गौतम को न्याय दिला कर प्रियंका जी महिलाओं का भरोसा बहाल करेंगी? गौरतलब है कि प्रियंका गांधी का छत्तीसगढ़ आगमन हो रहा है, इसका जिक्र करते हुए सांसद सरोज पांडे ने यह सवाल उठाया है।

7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में हो सकती है बढ़ोतरी, जानें पूरी डिटेल्स….

7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में हो सकती है बढ़ोतरी, जानें पूरी डिटेल्स….

 नई दिल्ली। 7th Pay Commission : सातवें वेतन आयोग के तहत सरकारी कर्मचारी अपने सैलरी को कैलकुलेट कर सकते हैं. केंद्र सरकार के कर्मचारी जुलाई 2023 में एक और वेतन वृद्धि की उम्मीद कर सकते हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकारी कर्मचारियों के DA में 4% की बढ़ोतरी मिलेगी. इस साल जुलाई में महंगाई भत्ते में और 4 प्रतिशत की वृद्धि कर सकता है।

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को ध्यान देने की जरुरत है कि महंगाई भत्ता और महंगाई राहत को साल में दो बार संशोधित किया जाता है – एक बार जनवरी में और फिर जुलाई में. महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है। केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने 2016 में डीए कैलकुलेशन फॉर्मूले को संशोधित कर महंगाई भत्ते के आधार वर्ष में बदलाव किया था और वेज रेट इंडेक्स (WRI) की एक नई सीरीज जारी की थी. मंत्रालय ने कहा कि आधार वर्ष 2016 = 100 वाली डब्ल्यूआरआई की नई सीरीज ने आधार वर्ष 1963-65 की पुरानी सिरीज को बदल दिया.

हाल ही में 4% डीए बढ़ोतरी

DA और DR में हाल ही में 4 फीसदी बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार के 47.58 लाख कर्मचारियों और 69.76 लाख पेंशनभोगियों के वेतन में बढ़ोतरी हुई है. विशेष रूप से, कर्मचारियों के मूल वेतन के आधार पर कर्मचारियों को महंगाई भत्ता दिया जाता है.

केंद्र सरकार के कर्मचारी का मंथली टेक-होम वेतन 42,000 रुपये है और बेसिक सैलरी लगभग 25,500 रुपये है तो उसे महंगाई भत्ते के रूप में 9,690 रुपये मिल रहे होंगे. हाल ही में 4 प्रतिशत डीए बढ़ोतरी के बाद अब डीए राशि बढ़कर 10,710 रुपये हो जाएगी. इसलिए, इस मामले में मंथली टेक-होम सैलरी में 1,020 रुपये की वृद्धि होगी. इससे पहले डीए में संशोधन 28 सितंबर, 2022 को किया गया था, जो 1 जुलाई, 2022 से प्रभावी था.

Breaking News : बीजेपी ने कर्नाटक चुनाव के लिए 189 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी

Breaking News : बीजेपी ने कर्नाटक चुनाव के लिए 189 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी

 BJP रात कर्नाटक विधानसभा( vidhansabha) चुनाव के लिए 189 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी। इसमें सिर्फ आठ महिलाएं हैं। OBC से 32, SC 30, ST 16 और 5 वकील हैं। सीएम बोम्मई शिगगांव से चुनाव लड़ेंगे।

उम्मीदवारों का नाम तय करने के लिए रविवार को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। मीटिंग में भाजपा की टॉप लीडरशिप शामिल हुई। जिसमें PM नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई, राजनाथ सिंह और भाजपा महासचिव बीएल संतोष समेत तमाम सीनियर लीडर मौजूद रहे थे।

नए लोगों को मौका दिया जा रहा

बीजेपी ने कहा है कि नए लोगों को मौका दिया जा रहा है. 52 नए उम्मीदवार हैं. इनमें 32 उम्मीदवार ओबीसी ( OBC)से, 30 एससी और 16 एसटी से हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि 9 डॉक्टर, 31 पोस्ट ग्रेजुएट, 5 वकील, 3 एकेडमिक, 1 आईएएस, 1 आईपीएस, 3 सेवानिवृत अधिकारी और 8 महिलाओं को टिकट दिया है.

WEATHER NEWS : मानसून को लेकर आया बड़ा अपडेट, IMD ने की यह भविष्यवाणी

WEATHER NEWS : मानसून को लेकर आया बड़ा अपडेट, IMD ने की यह भविष्यवाणी

 देश में बढ़ती गर्मी के मौसम से लोग हलकान होने लगे हैं. इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मानसून को लेकर बड़ी भविष्यवाणी (Monsoon Prediction) कर दी है. मौसम विभाग की मानें तो इस बार मानसून सामान्य रहेगा. IMD ने बताया कि इस साल देश में जून से सितंबर तक के महीनों में 83.5 मिलीलीटर बारिश (Rain) होगी. विभाग के अनुसार इस साल जून से लेकर सितंबर तक 96 फीसदी बारिश रिकॉर्ड दर्ज होने की संभावना है. यह सामान्य बारिश की कैटगरी में आता है.

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में सचिव एम. रविचंद्रन के अनुसार इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून (Southwest Monsoon) के दौरान भारत में सामान्य बारिश होगी. साथ ही इस साल दक्षिण पश्चिम मानसून के दौरान, उत्तर पश्चिम भारत, पश्चिम, मध्य और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में सामान्य से लेकर कम बारिश (Rainfall Prediction) हो सकती है. वहीं प्रायद्वीपीय क्षेत्र, इससे सटे पूर्वी, पूर्वोत्तरी क्षेत्रों के कई हिस्सों में तथा उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य बारिश हो सकती है.

रविचंद्रन ने आगे बताया कि इस साल अल निनो का प्रभाव भी देखने को मिलेगा, यानी सूखे जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है. जानकारी के मुताबिक अल निनो की स्थितियां मानसून के दौरान विकसित हो सकती हैं और मानसून के दूसरे चरण में इसका असर महसूस हो सकता है. हालांकि, इसका मतलब ये नहीं है कि बारिश कम होगी. बीते कुछ सालों में अल निनो के दौरान सामान्य और सामान्य से अधिक बारिश भी देखने को मिली है.

गर्मी के लिए यह भविष्यवाणी
IMD के अनुसार अगले 5 दिनों में पूर्वी भारत मे गर्मी बढ़ेगी. उत्तर और मध्य भारत मे तापमान नॉर्मल से ज्यादा होगा. अप्रैल से जून के बीच नॉर्मल से ज्यादा गर्मी होने की संभावना है. पूर्वी भारत जैसे ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, वेस्ट बंगाल, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में हीट वेब की संभावना है. पश्चिम में जैसे राजस्थान, गुजरात, वेस्टर्न यूपी के कुछ इलाकों में अप्रैल से जून में हीट वेब की संभावना है.
LPG सिलेंडर बुकिंग करने का आसान तरीका, जाने whatsapp से कैसे करे बुक

LPG सिलेंडर बुकिंग करने का आसान तरीका, जाने whatsapp से कैसे करे बुक

 LPG सिलेंडर।  पहले के समय में सिलेंडर बुक करना काफी झंझट का कार्य होता था। आपको गैस एजेंसी जाकर एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग करानी पड़ती थी, लेकिन आज का समय बदल गया है आप आसानी से कॉल, एसएमएस और वॉट्सऐप के माध्यम से गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं।

आज हम अपनी इस रिपोर्ट में बताएंगे कि कैसे वॉट्सऐप के माध्यम से आसानी से एचपीसीएल, बीपीसीएल और इंडियन ऑयल के ग्राहक ऑनलाइन ही एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं।

एचपीसीएल के ग्राहकों के लिए

एचपीसीएल के ग्राहक कंपनी के आधिकारिक वॉट्सऐप नंबर 9222201122 पर गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए ग्राहकों को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से ‘BOOK’ लिखकर वॉट्सऐप करना होगा। एचपीसीएल के इस वॉट्सऐप नंबर पर आप सिलेंडर बुकिंग करने के अलावा कई अन्य सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

बीपीसीएल के ग्राहकों के लिए

बीपीसीएल के ग्राहकों को वॉट्सऐप से सिलेंडर की बुकिंग करने के लिए अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से 1800224344 पर BOOK लिखना होगा। इसके बाद आपको एजेंसी से कन्फर्मेशन का वॉट्सऐप आ जाएगा।

इंडियन ऑयल के ग्राहकों के लिए

इंडियन ऑयल के ग्राहकों को अपने पंजीकृत मोबाइल से REFILL लिखकर 7588888824 नंबर पर वॉट्सऐप करना होगा। इसके बाद आपका lpg  बुक हो जाएगा। इसके अलावा आप 7718955555 नंबर पर कॉल करके भी सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं।

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम (1 अप्रैल, 2023)

  • श्रीनगर: 1,219 रुपये
  • दिल्ली: 1,103 रुपये
  • पटना: 1,202 रुपये
  • लेह: 1,340 रुपये
  • आइजोल: 1,255 रुपये
  • अंडमान: 1,179 रुपये
  • अहमदाबाद: 1,110 रुपये
  • भोपाल: 1,118.5 रुपये
  • जयपुर: 1,116.5 रुपये
  • बैंगलोर: 1,115.5 रुपये
  • मुंबई: 1,112.5 रुपये
  • कन्याकुमारी: 1,187 रुपये
  • रांची: 1,160.5 रुपये
  • शिमला: 1147.5 रुपये
  • डिब्रूगढ़: 1,145 रुपये
  • लखनऊ: 1,140.5 रुपये
  • उदयपुर: 1,132.5 रुपये
  • इंदौर: 1,131 रुपये
  • कोलकाता: 1,129 रुपये
  • देहरादून: 1,122 रुपये
  • विशाखापत्तनम: 1,111 रुपये
  • चेन्नई: 1,118.5 रुपये
  • आगरा: 1,115.5 रुपये
  • चंडीगढ़: 1,112.5 रुपये
Rahul Gandhi: सांसदी जाने के बाद आज पहली बार वायनाड के दौरे पर राहुल गांधी, रोड शो में दिखाएंगे ताकत, प्रियंका भी होंगी साथ

Rahul Gandhi: सांसदी जाने के बाद आज पहली बार वायनाड के दौरे पर राहुल गांधी, रोड शो में दिखाएंगे ताकत, प्रियंका भी होंगी साथ

 नई दिल्ली। Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद सदस्यता जाने के बाद मंगलवार 11 अप्रैल को पहली बार केरल में अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड का दौरा करने जा रहे है। इस दौरान वह एक रैली को संबोधित करेंगे। साथ ही रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।

Rahul Gandhi: वायनाड में होने वाली राहुल की जनसभा और रोड शो में बड़ी तादाद में लोगों के जुटने की संभावना है। पार्टी के स्थानीय नेताओं के अनुसार, राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी होंगी।

Rahul Gandhi: बता दें कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से ही 4 लाख से ज्यादा वाटों से जीतकर संसद पहुंचे थे। अब मानहानि मामले में कांग्रेस नेता ने संसद सदस्यता गंवा दी है। माना जा रहा है कि राहुल गांधी दोष से मुक्त नहीं होते है तोे वायनाड सीट पर जल्द उपचुनाव कराए जा सकते हैं।

केंद्र पर बरसीं सोनिया गांधी: 'जबरन चुप कराने से हल नहीं होंगी समस्याएं, लोकतंत्र पर चोट कर रही मोदी सरकार'

केंद्र पर बरसीं सोनिया गांधी: 'जबरन चुप कराने से हल नहीं होंगी समस्याएं, लोकतंत्र पर चोट कर रही मोदी सरकार'

 कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने एक अंग्रेजी अखबार के लिए लिखे एक संपादकीय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने 'जबरन चुप कराना भारत की समस्याओं को हल नहीं कर सकता' शीर्षक वाले लेख में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान आज के सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों की उपेक्षा करने या इन  मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए होते हैं। 


लोकतंत्र के सभी स्तंभों को किया खत्म 
उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र में पीएम मोदी की अगुवाई वाली सरकार ने देश के लोकतंत्र के सभी तीन स्तंभों को व्यवस्थित रूप से खत्म किया है। सोनिया ने संसद में हुई हाल की घटनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने सत्रों को बाधित करना सरकार की रणनीति बताई। कहा, विपक्ष को बेरोजगारी, मुद्रास्फीति, बजट, अदाणी घोटाला और सामाजिक विभाजन जैसे मामलों को उठाने से रोका गया। 

बेजोड़ उपायों का सहारा ले रही सरकार
सोनिया गांधी ने लोकसभा सांसद के रूप में राहुल गांधी की अयोग्यता और उनके भाषण के कुछ हिस्सों को संसदीय रिकॉर्ड से निकाले जाने पर भी बात की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को एक मजबूत विपक्ष से मुकाबला करने के लिए बेजोड़ उपायों का सहारा लेना पड़ रहा है। 

गौरतलब है, राहुल गांधी को मोदी सरनेम को लेकर की गई टिप्पणी के लिए सूरत की एक अदालत ने दोषी ठहराया था। जिसके बाद उन्हें लोकसभा सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया। साथ ही उनके खिलाफ मानहानि के मामले में दो साल की जेल की सजा सुनाई गई थी।

बजट से ध्यान भटकाया 
सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय बजट 2023 को पारित करने के लिए इन्होंने कई ऐसे मुद्दे उठाए, जिससे लोगों का ध्यान भटक जाए, जिसमें लगभग 45 लाख करोड़ रुपये के खर्च की परिकल्पना की गई थी। नतीजतन, लोगों के पैसे का 45 लाख करोड़ रुपये का बजट बिना किसी बहस के पारित कर दिया गया।

वित्त मंत्री पर भी हमला
उन्होंने आगे कहा कि जब वित्त विधेयक लोकसभा के माध्यम से पारित किया गया था तब प्रधानमंत्री व्यापक मीडिया कवरेज के साथ अपने निर्वाचन क्षेत्र में परियोजनाओं के उद्घाटन में व्यस्त थे। सोनिया ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में बेरोजगारी या मुद्रास्फीति का उल्लेख भी नहीं किया। ऐसा लगता है जैसे ये समस्याएं हैं ही नहीं।

'केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग'
सोनिया गांधी ने विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोप ‘सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है’ के बारे में भी बात की। कहा कि 95 प्रतिशत से अधिक राजनीतिक मामले केवल विपक्षी दलों के खिलाफ दर्ज किए गए हैं। वहीं, जो लोग भाजपा में शामिल हो गए उन पर लगे सभी आरोप अचानक से गायब हो गए। वहीं सरकार ने मीडिया को डरा-धमका कर उसकी स्वतंत्रता छीन ली है। 

पिछली साल नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को कई बार समन भेजा था। समन के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें आरोप लगाया था कि सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। वहीं, इस मार्च में 14 विपक्षी दलों ने अपने नेताओं को फंसाने के लिए ईडी और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।

न्यायपालिका को नीचा दिखाने में लगी सरकार
यूपीए चेयरपर्सन ने कहा कि सरकार न्यायपालिका को नीचा दिखाने में लगी है। उन्होंने केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू की भाषा पर सवाल उठाए। सोनिया ने लिखा कि भाजपा और आरएसएस नेताओं के नफरती बयानों पर प्रधानमंत्री चुप्पी साधे रहते हैं। इसी तरह चीन के साथ सीमा विवाद के मसले पर भी सच नहीं बोलते। सोनिया ने लिखा है कि आने वाले दिन काफी अहम है। कांग्रेस पार्टी समान विचारों वाले दलों के साथ हाथ मिलाकर भारत के संविधान की रक्षा के लिए हर कोशिश करेगी।

सियासतः केंद्रीय मंत्री सिंधिया का राहुल गांधी पर करारा हमला, बोले- एक ट्रोल तक ही सीमित रह गए, ट्वीट कर पूछे तीन सवाल

सियासतः केंद्रीय मंत्री सिंधिया का राहुल गांधी पर करारा हमला, बोले- एक ट्रोल तक ही सीमित रह गए, ट्वीट कर पूछे तीन सवाल

 भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्र की बीजेपी सरकार खासकर पीएम नरेंद्र मोदी पर अदाणी मामले को लेकर हमले को लेकर बयान पर सियासत जारी है। राहुल के साथ ही साथ पूरी कांग्रेस पार्टी अदाणी मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार हमलावर है। सीधे पीएम मोदी पर निशाना साधने के बाद भी मोदी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं इस मामले को लेकर पहली बार केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है। सिंधिया ने राहुल गांधी पर अब तक का सबसे करारा हमला बोलते हुए ट्विटर पर लिखा है कि अब आप सिर्फ एक ट्रोल तक ही सीमित रह गए हैं। उन्होंने राहुल पर निशाना साधते हुए तीन सवाल भी पूछे हैं।

ट्विटर पर लिखा है कि आप अपने अपमानजनक बयान के लिए माफी क्यों नहीं मांगते हैं। केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी से दूसरा सवाल कोर्ट को लेकर पूछा कि हमेशा अदालत पर कांग्रेस ने उंगली क्यों उठाएं और तीसरा सवाल कानून व्यवस्था को लेकर पूछा कि आपके लिए नियम अलग क्यों? आप खुद को फर्स्ट क्लास नागरिक मानते हैं क्या? आप अहंकार से इस कदर ग्रस्त है शायद इन सवालों की महत्ता भी आपकी समझ के परे है। पिछले दिनों भी कांग्रेस के नेता जयराम रमेश से सिंधिया की ट्विटर वॉर सामने आयी थी।

Big Breaking : मारा जाएगा सलमान खान, रॉकी भाई ने दी खुलेआम धमकी, तारीख का भी कर दिया खुलासा ….

Big Breaking : मारा जाएगा सलमान खान, रॉकी भाई ने दी खुलेआम धमकी, तारीख का भी कर दिया खुलासा ….

 अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने खुद को रॉकी भाई गौरक्षक बताया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस कंट्रोल रूम में एक फोन आया जिसमे धमकी देने वाले आरोपी ने सलमान खान को जान से मारने की बात कही है।

पुलिस के मुताबिक, शख्स की पहचान राजस्थान के जोधपुर में रहने वाले रॉकी भाई के रूप में की गई है। एक कॉलर ने पुलिस कंट्रोल को कॉल कर कहा कि वो सलमान खान को 30 तारीख को मारेगा। इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

बता दें बीते कुछ दिनों से लॉरेन बिश्नोई गैंग ने भी उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उनकी सुरक्षा में सेंध न हो इस वजह से वे एक बुलेट पुफ कार में इस समय चल रहे हैं।

Breaking News :आम आदमी पार्टी को मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा, चुनाव आयोग से CPI, TMC और NCP को लगा झटका

Breaking News :आम आदमी पार्टी को मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा, चुनाव आयोग से CPI, TMC और NCP को लगा झटका

 चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस, एनसीपी और सीपीआई से नेशनल पार्टी का दर्जा वापस ले लिया है।

इन तीनों पार्टियों का वोट शेयर देशभर में 6 प्रतिशत से कम हुआ है। इससे पहले BSP से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा वापस लिया गया था।

राष्ट्रीय पार्टियां अपना सिंबल या चुनाव चिन्ह देश भर में सुरक्षित

राष्ट्रीय पार्टियां अपना सिंबल या चुनाव चिन्ह देश भर में सुरक्षित कर सकती हैं। राष्ट्रीय पार्टियां चुनाव प्रचार में अधिकतम 40 स्टार प्रचारक रख सकती हैं साथ ही इनके यात्रा खर्च को उम्मीदवार के चुनाव खर्च में नहीं रखा जाता है। राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय पार्टियों को सब्सिडी दर पर पार्टी अध्यक्ष और पार्टी कार्यालय के लिए एक सरकारी बंगला किराए पर मिलता है। आम चुनावों के दौरान राष्ट्रीय पार्टियों को आकाशवाणी पर प्रसारण के लिए ब्रॉडकास्ट और टेलीकास्ट बैंड्स मिलते हैं।

शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की “राष्ट्रीय पार्टी” स्थिति की समीक्षा करेगी

बात दें कि पिछले ही महीने चुनाव आयोग ने कहा था कि वो शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की “राष्ट्रीय पार्टी” स्थिति की समीक्षा करेगी. आयोग ने एनसीपी के प्रतिनिधित्व पर सुनवाई करेगा, जिसमें उसके फैसले की समीक्षा की मांग की गई थी.सूत्रों ने बताया था कि एनसीपी अब राष्ट्रीय पार्टी के दर्जे की आवश्यकता को पूरा नहीं करती है. एक राजनीतिक दल को “राष्ट्रीय पार्टी” के रूप में मान्यता दी जाती है, यदि उसके उम्मीदवार लोकसभा या विधानसभा चुनावों में चार या अधिक राज्यों में कम से कम 6 फीसद वोट हासिल करते हैं. इसके अलावा उसे कम से कम चार लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करनी होती है.