BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Numerology : इस मूलांक के लोग होते है बुद्धिमान, धन जमा करने में माहिर, हर किसी के दिल पर करते हैं राज

Numerology : इस मूलांक के लोग होते है बुद्धिमान, धन जमा करने में माहिर, हर किसी के दिल पर करते हैं राज

 जन्म तारीख के आधार पर ही व्यक्ति का मूलांक भी बनता है। आज हम बात करेंगे मूलांक 2 के बारे में। अंकशास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 होता है। मूलांक 2 के लोगों का स्वभाव अत्यधिक शांत होता है। इस मूलांक के जातक तन के साथ-साथ मन से भी खूबसूरत होते हैं।

धन जमा करने में होते हैं माहिर
मूलांक 2 के जातक धन जमा करने में माहिर होते हैं। सिर्फ नौकरी ही नहीं बल्कि व्यापार में ये खूब नाम कमाते हैं। संगीत, गायन, लेखन, कला आदि क्षेत्रों में भी ये अच्छा कर सकते हैं।

इन क्षेत्रों में मिलती है सफलता( success)
अच्छी छवि और मृदु-भाषी के कारण इनमें राजनेता बनने के अच्छे गुण होते हैं। वहीं जिन जातकों का कर्मक्षेत्र क्रिएटिविटी से जुड़ा होता है

आत्मविश्वास की कमी( confidence)
हालांकि मूलांक के कुछ लोगों में आत्मविश्वास की थोड़ी कमी देखी जाती है। ये तुरंत निर्णय नहीं ले पाते हैं। ये जल्दी से किसी बात के लिए नहीं कह पाते हैं।

शुभ दिन( lucky name)

मूलांक 2 वाले लोगों के लिए 2, 11, 20, 29 तारीख अत्यधिक शुभ साबित होती है।

Elections Result 2023 : नगालैंड और त्रिपुरा के रुझानों में बीजेपी को बहुमत, मेघालय में NPP आगे

Elections Result 2023 : नगालैंड और त्रिपुरा के रुझानों में बीजेपी को बहुमत, मेघालय में NPP आगे

 Elections Result 2023: पूर्वोत्तर के तीन राज्य त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है. नगालैंड के रुझानों में बीजेपी+ ने बहुमत हासिल कर लिया है. यहां बीजेपी+ 31 सीट और NPF 8 सीट पर आगे चल रही है. कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है. मेघालय में बीजेपी दूसरे नंबर की पार्टी बनती दिख रही है. यहां NPP सबसे ज्यादा 20 सीटों पर आगे है. दूसरे नंबर पर बीजेपी 10 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस 5 सीटों पर आगे है. त्रिपुरा के रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिल गया है. रुझानों में बीजेपी+ 31 पार पहुंच गया है. वहीं लेफ्ट+ 3 सीट और टीएमपी 5 सीट पर आगे है.

त्रिपुरा में 16 फरवरी, नगालैंड-मेघालय में 27 फरवरी को वोटिंग हुई थी. त्रिपुरा में 60, नगालैंड और मेघालय में 59-59 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती हो रही है. नगालैंड में विधानसभा का कार्यकाल 12 मार्च को खत्म होगा. वहीं, मेघालय में 15 मार्च और त्रिपुरा में विधानसभा का कार्यकाल 22 मार्च को पूरा हो रहा है.

इधर, वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल्स में त्रिपुरा-नगालैंड में भाजपा गठबंधन को बहुमत का अनुमान लगाया गया है. मेघालय में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने का अनुमान है.

 
Assembly Elections Result 2023: त्रिपुरा के शुरुआती रुझानों में बीजेपी बहुमत के पार, नगालैंड में भी जलवा, पढ़ें मेघालय में कौन आगे

Assembly Elections Result 2023: त्रिपुरा के शुरुआती रुझानों में बीजेपी बहुमत के पार, नगालैंड में भी जलवा, पढ़ें मेघालय में कौन आगे

 Tripura-Meghalaya-Nagaland Assembly Election Trends: पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के लिए गुरुवार यानी 2 मार्च का दिन बेहद अहम है. तीनों राज्यों में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है. शुरुआती आधे घंटे के रुझानों के अनुसार त्रिपुरा में बीजेपी ने तूफानी शुरुआत की है.

त्रिपुरा में पहले आधे घंटे को रुझान के मुताबिक बीजेपी बहुमत के पार पहुंच गई है. 60 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी गठबंधन 31 से अधिक सीटों पर आगे चल रहा है. लेफ्ट और कांग्रेस गठबंधन 3 सीट पर आगे है, जबकि टिपरा मोथा पार्टी 5 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं.

मेघालय में बीजेपी दूसरे नंबर की पार्टी बनती दिख रही है. यहां NPP सबसे ज्यादा 20 सीटों पर आगे है. दूसरे नंबर पर बीजेपी 10 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस 5 सीटों पर आगे है.

त्रिपुरा के बाद नगालैंड के रुझानों में भी बीजेपी बहुमत हासिल कर सकती है. नगालैंड में बीजेपी गठबंधन 25 सीटों पर आगे है. वहीं NPF 5 सीटों पर आगे है.

त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान
त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 16 फरवरी को वोट डाले गए थे. त्रिपुरा में एक ही चरण में मतदान हुआ था. चुनाव आयोग के मुताबिक राज्य में 88 प्रतिशत वोट डाला गया था. राज्य में इस बार मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ बीजेपी, लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन और टिपरा मोथा पार्टी के बीच है. चुनाव के बाद हुए एग्जिट पोल बीजेपी गठबंधन को बहुमत मिलता दिखा रहे हैं.

नगालैंड विधानसभा चुनाव
नगालैंड में 27 फरवरी को मतदान हुआ था. राज्य में 60 विधानसभा की सीटें हैं लेकिन 59 सीटों पर ही चुनाव कराया गया था. अकुलुतो सीट से बीजेपी के उम्मीदवार काझेतो किनिमी निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं. राज्य में 2 मार्च को मतगणना होगी. मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी शशांक शेखर ने बताया कि नगालैंड विधानसभा चुनाव में 83 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले. मतदान शांतिपूर्ण रहा था.

मेघालय विधानसभा चुनाव
मेघालय में 60 विधानसभा सीटे हैं लेकिन यहां 59 सीटों पर ही 27 फरवरी को मतदान हुआ था. राज्य की एक सीट पर एक प्रत्याशी के निधन के चलते चुनाव टाल दिया गया है. 

Assembly Election Results 2023 : त्रिपुरा-मेघालय-नगालैंड में किसकी सरकार? तीनों राज्यों में मतगणना शुरू

Assembly Election Results 2023 : त्रिपुरा-मेघालय-नगालैंड में किसकी सरकार? तीनों राज्यों में मतगणना शुरू

 Assembly Elections 2023 Result LIVE: इन राज्यों में 16 और 27 फरवरी को मतदान हुआ था। दो मार्च को कड़ी सुरक्षा के बीच इस चुनावी जंग के लिए वोटों की गिनती जारी है। चुनावी भविष्यवाणी करने वालों ने नागालैंड और त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और उसके गठबंधन के लिए आसानी बहुमत हासिल करने की भविष्यवाणी की है, जबकि मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना जताई गई है

Assembly Elections 2023 Result LIVE: तीन उत्तर-पूर्वी राज्यों - त्रिपुरा (Tripura), मेघालय (Meghalaya) और नागालैंड (Nagaland) के विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती (Assembly Elections Result) जारी है और आज यानी गुरुवार को चुनाव नतीजे घोषित होने वाले हैं। इन राज्यों में 16 और 27 फरवरी को मतदान हुआ था। दो मार्च को कड़ी सुरक्षा के बीच इस चुनावी जंग के लिए वोटों की गिनती की जाएगी। चुनावी भविष्यवाणी करने वालों ने नागालैंड और त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और उसके गठबंधन के लिए आसानी बहुमत हासिल करने की भविष्यवाणी की है, जबकि मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना जताई गई है।

त्रिपुरा

बीजेपी और उसके गठबंधन सहयोगी इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (IPFT) त्रिपुरा में लगातार दूसरे कार्यकाल की मांग कर रहे हैं। 2018 में, इसी गठबंधन ने CPI (M) से सत्ता छीन ली थी, जो राज्य में तीस से ज्यादा सालों से राज करती आ रही थी।

60 सदस्य वाले सदन के लिए वोटों की गिनती सुबह सात बजे से होगी, जिसमें 259 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। राज्य में 89.95 प्रतिशत मतदान हुआ है।

नतीजों से पहले, चुनाव आयोग 3,000 से ज्यादा मतदान केंद्रों में शांति बैठकें आयोजित कर रहा है, ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि वोटों की गिनती के दौरान कोई हिंसा न हो।

इस साल, मतदान के दिन हिंसा की कुछ "छुटपुट घटनाओं" को छोड़कर, राज्य में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण रहे हैं, जहां चुनावों के दौरान अपेक्षाकृत हिंसा देखी गई है।

BJP-IPFT को वामपंथी और कांग्रेस के गठबंधन से चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। वाम मोर्चा 47 सीटों पर और कांग्रेस 13 सीटों पर चुनाव लड़ी है। तृणमूल कांग्रेस 28 सीटों पर चुनाव लड़ी और 58 निर्दलीय उम्मीदवार भी हैं।

मेघालय

चुनाव आयोग ने 27 फरवरी को 59 सीटों के लिए चुनाव कराया था। HDR लिंगदोह सीट से यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) के उम्मीदवार के निधन के बाद सोहियोंग विधानसभा क्षेत्र का मतदान स्थगित कर दिया गया था।

राज्य के 60 निर्वाचन क्षेत्रों में से 36 निर्वाचन क्षेत्र खासी, जयंतिया हिल्स क्षेत्र में आते हैं, जबकि 24 निर्वाचन क्षेत्र गारो हिल्स क्षेत्र में हैं। मेघालय विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 15 मार्च को खत्म होगा।

राज्य में सरकार बनाने के लिए बहुमत का निशान 31 है। कई एजेंसियों के एग्जिट पोल से पता चला है कि मेघालय में मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के साथ त्रिशंकु विधानसभा देखने को मिल सकती है। ऐसा अनुमान है कि NPP की राज्य में सबसे ज्यादा सीटें जीतने का अनुमान है, लेकिन ये आधे आंकड़े को भी नहीं छू पाएगी।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस एक गेम चेंजर के रूप में उभर सकती है, क्योंकि इसके राज्य में दूसरी सबसे बड़ी सीटें जीतने की उम्मीद है।

चुनाव आयोग ने मेघालय में सुचारू मतदान प्रक्रिया के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की 119 कंपनियों को तैनात किया है। चुनाव आयोग के अनुसार, 60 विधानसभा सीटों के लिए 375 उम्मीदवार मैदान में हैं। 233 उम्मीदवार राष्ट्रीय दलों से हैं, 69 क्षेत्रीय दलों से हैं और 44 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। राज्य में 76.27 प्रतिशत मतदान हुआ।

नागालैंड

नागालैंड में 85 प्रतिशत मतदान हुआ है और 60 सदस्य वाली विधानसभा के लिए 183 उम्मीदवार मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) ने गठबंधन किया है और राज्य में सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है।

बीजेपी ने 20 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि NDPP 40 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इस बीच, नागा पीपुल्स फ्रंट (NPF) और कांग्रेस क्रमश: 22 और 23 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार, कुल 183 183 उम्मीदवारों में से केवल चार महिलाएं हैं। 1963 में राज्य की स्थापना के बाद से, नागालैंड ने 14 विधानसभा चुनाव देखे हैं, लेकिन एक महिला कभी विधायक नहीं चुनी गई है। ये पहली बार होगा, अगर महिला उम्मीदवार सत्ता में चुनी जाती हैं।

 
अंडरवियर में दो किलो सोना छिपाकर ले जा रहा था शख्स, एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

अंडरवियर में दो किलो सोना छिपाकर ले जा रहा था शख्स, एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

 उत्तरप्रदेश। कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक व्यक्ति को पेस्ट के रूप में अपने अंडरगारमेंट में दो किलो से अधिक वजन का सोना छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीमा शुल्क अधिकारियों के मुताबिक सोने के पेस्ट की कुल कीमत 1.22 करोड़ रुपए है।

आयुक्त (सीमा शुल्क, लखनऊ आयुक्तालय) आरती सक्सेना और सहायक आयुक्त (सीमा शुल्क) एलबीएसआई हवाईअड्डे प्रदीप कुमार सिंह की देखरेख में काम कर रहे अधिकारियों ने फैजाबाद के राम चंद्र को तब रोका जब वह शारजाह से उड़ान भरकर वाराणसी पहुंचा। तलाशी लेने पर ब्राउन पेस्ट के रूप में विदेशी मूल का सोना बरामद हुआ, जिसे अंडरगारमेंट में छिपाकर प्लास्टिक के पाउच में रखा गया था।

अधिकारियों ने कहा, बरामद कुल सोना लगभग 2176.8 ग्राम था और यह 1.22 करोड़ रुपए से अधिक होने का अनुमान है। आरोपी सोने के पेस्ट की तस्करी करते हैं क्योंकि इसका पता लगाना मुश्किल होता है और इसे आसानी से छिपाया जा सकता है।

10th Board Exam : बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी पर तैनात शिक्षक की मौत, एग्जाम हॉल में फैली सनसनी

10th Board Exam : बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी पर तैनात शिक्षक की मौत, एग्जाम हॉल में फैली सनसनी

 10th Board Exam : मध्य प्रदेश में आज से एमपी बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा की शुरुआत हुई है। इसी बीच सूबे के नर्मदापुरम जिले में बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी पर तैनात एक शिक्षक की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, शिक्षक के अचानक ही दिल का दौरा पड़ा, जिसके चलते वो परीक्षा हॉल में ही बेहोश होकर गिर गए। इस घटना से एग्जाम हॉल में सनसनी फैल गई। इसके बाद तत्काल ही स्कूल के अन्य शिक्षक और कर्मचारी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन पड़ताल करने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आपको बता दें कि, ये मामला जिले के अंतर्गत आने वाले पिपरिया के कन्या शासकीय सेकेंडरी स्कूल का है। यहां पदस्थ शिक्षक मुकेश स्थापक बोर्ड परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि, इस दौरान उन्हें अचानक ही घबराहट शुरु हुई और सीने में तेज दर्द की शिकायत बताई। लेकिन,जबतक अन्य सह कर्मी कुछ समझ पाते मुकेश अचानक ही बेहोश हो गए। इसके बाद सहकर्मी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने हार्ट अटैक आने के कारण मौत की पुष्टि कर दी। वहीं, घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

आद परीक्षा का पहला दिन

जान ले कि, आज यानी 1 मार्च से मध्य प्रदेश में एमपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुई हैं। बुधवार को दसवीं कक्षा की हिंदी की परीक्षा आयोजित की गई। एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 1 से 27 मार्च 2023 और 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित होंगी। इस बार छात्रों को एक्ट्रा कॉपी यानी सप्लीमेंट्री कॉपी नहीं दी जाएगी। 20 की जगह 32 पेज की कॉपी बढ़ा दी गई है। पहली बार बारकोड का भी इस्तेमाल किया गया है, जिससे छात्र ओएमआर शीट भर सकेंगे।

Ration Card : राशन कार्ड धारकों की लगी लॉटरी, सरकार देगी ये बड़ी सुव‍िधा

Ration Card : राशन कार्ड धारकों की लगी लॉटरी, सरकार देगी ये बड़ी सुव‍िधा

 Ration Card News: राशन कार्ड धारकों के लिए ये खबर काम की है. केंद्र और राज्‍य सरकार की ओर से राशन कार्ड धारकों को कई तरह की सुव‍िधाएं दी जाती हैं. पीएम क‍िसान गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना के तहत देश के 80 करोड़ लोगों को हर महीनें 5 क‍िलो गेहूं मुफ्त में दी जाती है.  राशन कार्ड धारकों के ल‍िए राज्‍य सरकारों की तरफ से कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं.

29 लाख BPL पर‍िवारों को पीले राशन कार्ड

हर‍ियाणा के सीएम ने राज्‍य के 29 लाख बीपीएल (BPL) (गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले) परिवारों को नए साल पर पीले राशन कार्ड (yellow ration card) का तोहफा देने जा रही है. 29 लाख पर‍िवारों को नए पीले राशन कार्ड मि‍लने से उनकी बल्‍ले-बल्‍ले हो जाएगी. लाभार्थ‍ियों को पीले कार्ड ऑनलाइन जारी क‍िये जाएंगे. इसके अलावा सरकार ने बीपीएल कार्ड के ल‍िए सालाना न्यूनतम आय 1.20 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये कर दी है.

सरकार की तरफ से सालाना आमदनी का दायरा बढ़ाने से लाभार्थी पर‍िवारों की संख्‍या बढ़कर 28.93 लाख हो गई है. अभी तक प्रदेश में BPL परिवारों की संख्या 11.50 लाख थी.

अंत्योदय परिवारों को 35 किलो और BPL, ओपीएच पर‍िवार को 5 किलो अनाज 2 रुपये प्रति किलो की दर से द‍िया जाता है.  प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत केंद्र सरकार की तरफ से प्रत्‍येक लाभार्थी को 5 क‍िलो गेहूं मुफ्त दी जाती है.

अब विदेश में भी अनिल अंबानी और उनके परीवार को मिलेगा Z+ सुरक्षा… मगर उन्हें देना होगा खर्चा

अब विदेश में भी अनिल अंबानी और उनके परीवार को मिलेगा Z+ सुरक्षा… मगर उन्हें देना होगा खर्चा

 रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को पूरे भारत और विदेशों में उच्चतम जेड + सुरक्षा मिलेगी। सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को इस संबंध में निर्देश दिया है। लेकिन इस सुरक्षा के लिए उन्हें ही इसका भुगतान करना होगा।

अदालत ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि मुकेश अंबानी और उनके परिवार को पूरे भारत में और विदेश यात्रा पर उच्चतम Z+ सुरक्षा कवर प्रदान किया जाए और इसे महाराष्ट्र राज्य और गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा सुनिश्चित किया जाए।

प्रतिवादी मुकेश अंबानी को उच्चतम स्तर की Z+ सुरक्षा कवर प्रदान करने का पूरा खर्च भारत या विदेश के क्षेत्र में उनके द्वारा वहन किया जाएगा।

Accident Breaking : ग्रीस में बड़ा हादसा, 2 ट्रेनों की भीषण टक्कर, 26 लोगों की मौत, 85 से ज्यादा घायल

Accident Breaking : ग्रीस में बड़ा हादसा, 2 ट्रेनों की भीषण टक्कर, 26 लोगों की मौत, 85 से ज्यादा घायल

 ग्रीस में मंगलवार( tuesday) देर रात 2 ट्रेन आपस में टकरा गईं। हादसे में  26 की मौत ( death) हो गई है और 85 से ज्यादा लोग घायल हैं। सेंट्रल ग्रीस के लारिसा शहर के पास एक पैसेंजर ट्रेन और एक मालगाड़ी में टक्कर हो गई।

मंगलवार को एक पैसेंजर ट्रेन एथेंस से थेसालोनिकी जा रही थी। वहीं मालगाड़ी थेसालोनिकी से लारिसा जा रही थी। टक्कर इतनी तेज थी कि पैसेंजर ट्रेन ( passenger train)के शुरुआती 4 डिब्बे पटरी से उतर गए। वहीं 2 डिब्बे पूरी तरह से नष्ट हो गए। टक्कर के बाद ट्रेन में आग लग गई।

टक्कर होते ही ट्रेन में भगदड़ मच गई

रेस्क्यू किए गए एक पैसेंजर( passenger) ने बताया कि टक्कर होते ही ट्रेन में भगदड़ मच गई। सब लोग चिल्लाकर इधर-उधर भागने लगे। एक दूसरे पैसेंजर ने कहा कि टक्कर होने पर ऐसा लगा जैसे तेज भूकंप आया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं सुरक्षित रेस्क्यू किए गए लोगों को एक बस से थेसालोनिकी भेजा गया है।पैसेंजर ट्रेन में 350 से ज्यादा लोग सवार थे, जिनमें से 250 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। हादसा किसकी गलती से हुआ ये अभी साफ नहीं हुआ है।

मलबा हटाने के लिए क्रेन ( crain)बुलाए गए

ट्रेन के आगे का हिस्सा पूरी तरह से तबाह हो गया था। थेसाली के गवर्नर ने कोन्सतांतिनोस ने बताया कि हादसे के बाद चारों तरफ मलबा फैल गया, जिसके चलते रेस्क्यू में मुश्किल आ रही है। टूटे हुए डिब्बों और मलबों को उठाने के लिए क्रेन बुलाए गए हैं।

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में बजट सत्र की कार्यवाही गुरुवार तक के लिए स्थगित, महामहिम ने अभिभाषण पढ़ा अधूरा

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में बजट सत्र की कार्यवाही गुरुवार तक के लिए स्थगित, महामहिम ने अभिभाषण पढ़ा अधूरा

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में विधानसभा का बजट सत्र का आज पहला दिन था। जिसमें राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब सदन कि कार्यवही 2 मार्च को होगी। बता दें कि आज विधानसभा के बजट सत्र के पहला दिन ही हंगामे से भरा रहा। विपक्ष से राज्य सरकार पर राज्यपाल को लेकर गंभीर आरोप लगाए। जिसके बाद ही राज्यपाल ने अपना अभिभाषण शुरू किया। वहीं कल यानि गुरुवार को सुबह 11 बजे फिर से कार्यवाही शुरू होगी। महामहिम ने 20 मिनट में अपनी स्पीच पूरी की। उन्होंने अंग्रेजी में भी अपना अभिभाषण पढ़ा।

जानकारी के अनुसार राज्यपाल के स्वस्थ्य गत कारणों के कारण अभिभाषण 20 मिनट का ही हो पाया। बजट भाषण से पहले नियम बताते हुए चरणदास ने कहा कि कुछ पॉइंट राज्यपाल हिंदी और इंग्लिश में पढ़ेंगे और कुछ पॉइंट्स को पढ़ा हुआ माना जाएगा। इसके बाद भाषण शुरू हुआ। राज्यपाल ने प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे राम वन गमन, आत्मानंद स्कूल और तुंहर सरकार तुहंर द्वार कार्यक्रम को सराहा।

नए लुक में दिखे राहुल गांधी, ब्रिटेन पहुंचते ही भारत जोड़ो यात्रा वाला लुक छोड़ा

नए लुक में दिखे राहुल गांधी, ब्रिटेन पहुंचते ही भारत जोड़ो यात्रा वाला लुक छोड़ा

 नई दिल्ली : राहुल गांधी (Rahul Gandhi) 7 दिनों के ब्रिटेन दौरे पर हैं। वह कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने वाले हैं। वहीं भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने अपना लुक लंबे दाढ़ी-मूछ के साथ रखा था। लेकिन ब्रिटेन जाते ही उन्होंने अपना लुक बदल दिया है। लंबे बाल और दाढ़ी वाले लुक में दिखने के बाद राहुल गांधी का नया लुक सामने आया है। यह लुक उन्होंने लंदन में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम में पहुंचने से पहले ही रखा है। सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही हैं, उनमें राहुल गांधी को छोटे बाल और ट्रिम्ड दाढ़ी-मूछों में देखा जा सकता है। राहुल यहां अपनी ट्रेडमार्क सफेद टी-शर्ट की जगह कोट-टाई में नजर आए। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।


Bhopal Ujjain train blast : भोपाल-उज्जैन ट्रेन ब्लास्ट मामले में 7 आतंकियों को फांसी , 1 को उम्रकैद की सजा, NIA कोर्ट ने सुनाया फैसला

Bhopal Ujjain train blast : भोपाल-उज्जैन ट्रेन ब्लास्ट मामले में 7 आतंकियों को फांसी , 1 को उम्रकैद की सजा, NIA कोर्ट ने सुनाया फैसला

 भोपाल : Bhopal Ujjain train blast: लखनऊ की NIA कोर्ट ने उज्जैन पैसेंजर ट्रेन ब्लास्ट मामले में 7 आतंकियों को फांसी की सजा सुनाई है। वहीं एक अन्य आतंकी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए गौस मोहम्मद खान, मोहम्मद फैसल, आतिफ मुजफ्फर, मोहम्मद अजहर, मोहम्मद दानिश, सैयद मीर हुसैन, आसिफ इकबाल रॉकी को फांसी सजा सुनाई। वहीं मोहम्मद आतिफ ईरानी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। बता दें कि इस ब्लास्ट में कुल 9 आतंकी शामिल थे जिसमें से एक आतंकी की एनकाउंटर में मौत हो चुकी है।

कोर्ट में NIA द्वारा 9 आतंकियों के खिलाफ कई संगीन मामलों में आरोप लगाए गए और इसका सबूत भी पेश किए गए। जांच एजेंसी के अनुसार ये लोग धर्मगुरु जाकिर नाइक का वीडियो दिखाकर लोगों को उकसाने का काम करते थे। शुक्रवार को एनआईए कोर्ट द्वारा 8 आतंकियों को दोषी ठहराते हुए 7 को फांसी की सजा सुनाई गई और एक आतंकी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।

गौरतलब है कि 7 मार्च 2017 को भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन संख्या 59320 में जबड़ी रेलवे स्टेशन के पास धमाका हुआ था। इस घटना में 9 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए थे और कई लोगों को गंभीर चोटें आई थीं।

एनकाउंटर में मारा गया एक आतंकी

ट्रेन धमाके में एक आतंकी सैफुल्ला की लखनऊ के काकोरी में हुई एनकाउंटर में मौत हो गई थी। इस दौरान पुलिस ने आतंकी के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया था।

Weather Alert : आग उगल रहा सूरज, फरवरी माह ने तोड़ा 122 साल का रिकॉर्ड, मार्च-मई के लिए केंद्र ने जारी की एडवाइजरी,

Weather Alert : आग उगल रहा सूरज, फरवरी माह ने तोड़ा 122 साल का रिकॉर्ड, मार्च-मई के लिए केंद्र ने जारी की एडवाइजरी,

 भारतीय मौसम विभाग (आएमडी) ने बताया है कि बीते 122 सालों में इस बार की फरवरी माह सबसे अधिक गर्म रहा और इस दरमियान दिन का औसत तापमान सामान्‍य से 1.73 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

पहली एडवाइजरी, अलर्ट रहें( alert)

क्या करें

स्थानीय मौसम का अपडेट( update) अपने पास रखिए

शरीर का तापमान अधिक है या कोई बेहोश हो गया है तो तुरंत 108/102 पर कॉल करें।

नींबू, पानी, छाछ/लस्सी, फलों के जूस में नमक मिलाकर लें।

स्थानीय मौसम से अपडेट रहें।

ये न करें ( stop this) 

उच्च प्रोटीन और ज्यादा चीनी वाले खाने से बचिए

चाय, कॉफी, शराब और ज्यादा मात्रा में चीनी वाले पेय से बचें।

उच्च प्रोटीन और बासी भोजन से भी दूर रहें।

गर्मी चरम पर हो, उस वक्त खाना पकाने से बचें।

तापमान सामान्‍य से 1.73 डिग्री सेल्सियस अधिक

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर और मध्य भारत में दिन का औसत तापमान सामान्‍य से 1.73 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इससे पहले फरवरी में 1901 में 0.81 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मार्च से मई के बीच संभावित लू के लिए एडवाइजरी जारी की है।

कर्नाटक( karnatak ), आंध्रप्रदेश,( andhra pradesh) तमिलनाडु और केरल( keral) के कुछ इलाकों में भीषण गर्मी

आने वाले 3 महीनों के दौरान दिन में झुलसा देने वाली गर्मी रहेगी तो रात का तापमान भी औसत से ज्‍यादा रहने की आशंका है। कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और केरल के कुछ इलाकों में भीषण गर्मी रहने की आशंका है वहीं गुजरात, महाराष्‍ट्र, उत्‍तरप्रदेश और राजस्‍थान में लू चलने और रात का तापमान अधिक रह सकता है।

शादीशुदा जीवन में चाहते हैं सुख-समृद्धि, तो वास्तु के अनुसार बनाएं अपना कमरा, जाने किन टिप्स को करें फॉलो

शादीशुदा जीवन में चाहते हैं सुख-समृद्धि, तो वास्तु के अनुसार बनाएं अपना कमरा, जाने किन टिप्स को करें फॉलो

  रायपुर। Happy Married Life : अक्सर ऐसा देखा गया है कि कई घरों में तमाम अभावों के बावजूद दांपत्य जीवन बढ़िया चलता है, जबकि कई घरों में खूब ऐशो-आराम होने के बाद भी छोटी-छोटी बातों पर कलह का वातावरण रहता है। इसके पीछे का कारण वास्तु दोष हो सकता है और इसकी शुरुआत पति-पत्नी के कमरे से हो सकती है।

सुखी दांपत्य जीवन के लिए शयनकक्ष का वास्तु अनुसार होना जरूरी है। नवदंपती या नवविवाहितों को अपने रिश्ते में प्रेम-प्यार बढ़ाने और उन्हें मजबूत करने के लिए वास्तु के नियम को अपनाना चाहिए। आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार नवविवाहितों का कमरा कैसा होना चाहिए।

1.उत्तर या उत्तर-पश्चिम के क्षेत्र में शयनकक्ष होगा तो आपसी संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
2. शयनकक्ष की दीवार, पर्दे, चादर, तकीये आदि का रंग वास्तु के अनुसार ही रखें। यहां पर आप हल्का हरा, आसमानी, गुलाबी, नारंग, सफेद, हल्का नीला, क्रीम जैसे रंगों को इस्तेमाल कर सकते हैं, जिन्हें देखकर मन हमेशा प्रसन्न रहे। इससे आपके रिश्तों में भी मधुरता आती है। बेडरूम में लाल रंग का बल्ब नहीं होना चाहिए। नीले रंग का लैम्प चलेगा।
3. शयन कक्ष में झाड़ू, जूते-चप्पल, अटाला, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, टूटे और आवाज करने वाले पंखें, टूटी-फूटी वस्तुएं, फटे-पुराने कपड़े या प्लास्टिक का सामान न रखें। शयन कक्ष में धार्मिक चित्र नहीं होना चाहिए।
4. यदि शयन कक्ष अग्निकोण में हो तो पूर्व-मध्य दीवार पर शांत समुद्र का चित्र लगाना चाहिए। शयन कक्ष के अंदर भूलकर भी पानी से संबंधित चित्र न लगाएं, क्योंकि पानी का चित्र पति-पत्नी और ‘वो’ की ओर इशारा करता है।
5. शयन कक्ष में राधा-कृष्ण या हंसों के जोड़े का सुंदर-सा मन को भाने वाला चित्र लगा सकते हैं। इसके अलावा हिमालय, शंख या बांसुरी के चित्र भी लगा सकते हैं। ध्यान रखें, उपरोक्त में से किसी भी एक का ही चित्र लगाएं। इससे दंपती में प्रेम प्यार बढ़ता है।
6. शयन कक्ष में सोते समय हमेशा सिर दीवार से सटाकर सोना चाहिए। पैर दक्षिण और पूर्व दिशा में करने नहीं सोना चाहिए। उत्तर दिशा की ओर पैर करके सोने से स्वास्थ्य लाभ तथा आर्थिक लाभ की संभावना रहती है। पश्चिम दिशा की ओर पैर करके सोने से शरीर की थकान निकलती है, नींद अच्छी आती है।
7. बिस्तर के सामने आईना कतई न लगाएं।
8. शयन कक्ष के दरवाजे के सामने पलंग न लगाएं और दरवाजे करकराहट की आवाजें नहीं करने चाहिए।
9. डबलबेड के गद्दे अच्छे से जुड़े हुए होने चाहिए। खराब बिस्तर, तकिया, परदे, चादर, रजाई आदि नहीं रखें।
10. पलंग का आकार यथासंभव चौकोर रखना चाहिए। इस कक्ष में टूटा पलंग नहीं होना चाहिए।
11. पलंग की स्थापना छत के बीम के नीचे नहीं होनी चाहिए।
12. लकड़ी से बना पलंग श्रेष्ठ रहता है। लोहे से बने पलंग वर्जित कहे गए हैं।
13. शयन कक्ष में कमरे के प्रवेश द्वार के सामने वाली दीवार के बाएं कोने पर धातु की कोई चीज लटकाकर रखें।
14. वास्तुशास्त्र के अनुसार यह स्थान भाग्य और संपत्ति का क्षेत्र होता है। इस दिशा में दीवार में दरारें हों तो उसकी मरम्मत करवा दें। इस दिशा का कटा होना भी आर्थिक नुकसान का कारण होता है।
15. बेडरूम की छत गोल नहीं होना चाहिए। अपने बेडरूम में गोल या अंडाकार शेप का बेड न रखें।
16. बेडरूम में अटैच टॉयलेट नहीं होना चाहिए। अगर इस्तेमाल में न हो तो अटैच टॉयलेट का दरवाजा बंद रखें।

Govt Job News : पटवारी की नौकरी पाने का बढ़िया मौका, ग्रेजुएट करें आवेदन, जानिए तारीख से लेकर सबकुछ

Govt Job News : पटवारी की नौकरी पाने का बढ़िया मौका, ग्रेजुएट करें आवेदन, जानिए तारीख से लेकर सबकुछ

 पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने पटवारी भर्ती (Patwari Bharti) के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार PSSSB की ऑफिशियल वेबसाइट sssb.punjab.gov.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन( qualifications)

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए।

किसी मान्यता प्राप्त या प्रतिष्ठित संस्थान से ऑफिस प्रोडक्टिविटी एप्लिकेशन या डेस्कटॉप पब्लिशिंग एप्लिकेशन में पर्सनल कंप्यूटर या सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग में प्रासंगिक कार्य अनुभव होना जरूरी है।

उम्मीदवारों को अनिवार्य या वैकल्पिक विषयों में से एक के रूप में पंजाबी के साथ मैट्रिक या पंजाब सरकार द्वारा पंजाबी में किसी अन्य समकक्ष परीक्षा को पास किया हुआ।

एज लिमिट( age limit) 

उम्मीदवारों की उम्र 18 से 37 वर्ष के बीच होना चाहिए। इस भर्ती के अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा अलग-अलग है और उम्र में छूट ।

Ration Card :फ्री राशन लेने वालों को तगड़ा झटका, सरकार चला रही अभियान, इन लोगों के कार्ड होंगे रद्द

Ration Card :फ्री राशन लेने वालों को तगड़ा झटका, सरकार चला रही अभियान, इन लोगों के कार्ड होंगे रद्द

 सरकार की तरफ अपात्र राशन कार्ड( ration card) धारकों के ख‍िलाफ अभ‍ियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत प‍िछले द‍िनों हर‍ियाणा में 9 लाख राशन कार्ड रद्द क‍िये गए हैं. मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा क‍ि राज्‍य सरकार ने प‍िछले साल बजट के दौरान की गई 80 प्रतिशत घोषणाओं को पूरा कर द‍िया है।

बता दें केंद्र की मोदी सरकार( modi government) की तरफ से प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना (PMGKAY) के तहत देश के 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन द‍िया जा रहा है. इसके अलावा व‍िभ‍िन्‍न राज्‍य सरकारें भी गरीबों के ल‍िए राशन मुहैया करा रही हैं. राशन मुहैया कराने के ल‍िए सरकारों की तरफ से पात्रता की शर्तें रखी गई हैं।

पीपीजी( PPJ) के जर‍िये 12 लाख नए राशन कार्ड तैयार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि तकनीक के इस्‍तेमाल से सुविधाओं को ऑनलाइन और अंत्योदय पर जोर दिया जा रहा है. ताकि पात्र लोगों को योजनाओं का फायदा मिल सके. सीएम ने बताया क‍ि पीपीजी के जर‍िये 12 लाख नए राशन कार्ड तैयार क‍िए गए हैं. 9 लाख फर्जी राशन कार्ड( ration card) को रद्द क‍िया गया है। उन्‍होंने बताया क‍ि 9 लाख में से आयकर भरने वाले 3 लाख लोग शाम‍िल थे।

पड़ोसी के इश्क में कातिल बनी पत्नी: पति की हत्या कर शव को सरसों के खेत में दफनाया, इधर प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

पड़ोसी के इश्क में कातिल बनी पत्नी: पति की हत्या कर शव को सरसों के खेत में दफनाया, इधर प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

 मुरैना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुरैना जिले में प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की हत्या कर दी और शव को खेत में गाढ़ दिया था। पुलिस ने एक महीने बाद उसका खुलासा कर आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के बुद्धापुरा गांव की है। दरअसल, तीन फरवरी को मृतक के पिता तुलाराम जाटव ने थाने में सूचना दी थी कि उसका बेटा रामहीत 26 जनवरी से गायब है। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि रामहीत की पत्नी और पड़ोसी युवक के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा है. पुलिस को शक होने पर दोनों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो जिससे दोनों टूट गए और जुर्म कबूल लिया।

प्रेम-प्रसंग में बाधा बन रहा था पति

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि दोनों एक साल से प्रेम- प्रसंग और पिछले छह माह से शारीरिक संबंध बना रहे थे। दोनों के प्यार में रामहीत बाधा बन रहा था। इस लिए दोनों ने रामहीत को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची। 23 जनवरी को रामहीत शराब पीकर घर आया और सो गया तो पत्नी ने छत से आवाज देकर प्रेमी को बुलाया और गला दबा कर रामहीत की हत्या कर दी। साथ ही शव को सरसों के खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शव को निकाला और पोस्टमार्टम कराया। फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

मुरैना में ही शिकारपुर रेलवे फाटक के पास प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक युवती घर से यहाँ तक बाइक से आए थे और बाइक खड़ी कर ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक युवक की पहचान राजेश गुर्जर पुत्र हरिसिंह गुर्जर उम्र 25 साल जीगनी गांव के रूप में की है। वहीं युवती की पहचान नहीं हो पाई है।

BIG NEWS : हाथ पकड़कर प्यार का इजहार करना अपराध नहीं – हाई कोर्ट

BIG NEWS : हाथ पकड़कर प्यार का इजहार करना अपराध नहीं – हाई कोर्ट

 BIG NEWS : बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर पीठ ने कहा कि नाबालिग लड़की का हाथ पकड़ना कोई ‘यौन मंशा’ का संकेत नहीं देता है। कोर्ट ने एक मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपी को अग्रिम जमानत भी दे दी है। बता दें कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि शख्स ने उसका हाथ पकड़ा और उससे छेड़छाड़ की थी।

छेड़छाड़ का लगाया था आरोप

न्यायमूर्ति भारती डांगरे ने 10 फरवरी को आरोपी ऑटोरिक्शा चालक की गिरफ्तारी पूर्व जमानत याचिका मंजूर कर ली है। विस्तृत आदेश 13 फरवरी को उपलब्ध कराया गया है। 17 वर्षीय पीड़िता

पीड़िता का करता था पीछा

शिकायतकर्ता के अनुसार, कॉलेज और ट्यूशन जाने के लिए उसकी बेटी ने कुछ समय के लिए आरोपी के ऑटोरिक्शा से आना-जाना किया था। लेकिन जब उसने उसके ऑटोरिक्शा से जाना बंद कर दिया, तो आरोपी ने इसका कड़ा विरोध किया और पीड़िता का पीछा करना शुरू कर दिया।

के पिता ने आरोपी के खिलाफ यवतमाल के एक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी ऑटोरिक्शा चालक पर छेड़छाड़ के लिए भारतीय दंड संहिता के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया था।

शिकायत में कहा गया है कि 1 नवंबर, 2022 को आरोपी ने मोटरसाइकिल पर बैठने के लिए पीड़िता को कहा लेकिन जब लड़की ने मना कर दिया तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसे प्रपोज भी किया। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे घर छोड़ना चाहता था, लेकिन लड़की ने इसका विरोध किया और मौके से भाग गई।

यौन इरादे से नहीं पकड़ा हाथ

अदालत ने अपने आदेश में कहा, ‘लगाए गए आरोपों से, यह देखा जा सकता है कि, ये कोई यौन उत्पीड़न का कोई मामला नहीं है क्योंकि आवेदक ने किसी यौन इरादे से उसका हाथ नहीं पकड़ा था।

अदालत ने कहा कि आरोपी ने केवल अपनी पसंद व्यक्त की और लड़की के बयान से ये कोई यौन इरादा नहीं लगता है। इसलिए प्रथम दृष्टया, आरोपी गिरफ्तारी से सुरक्षा का हकदार है। अदालत ने आरोपी को चेतावनी दी कि वह ऐसा दोबारा नहीं करेगा और अगर उसने ऐसा किया तो उसे दी गई सुरक्षा वापस ले ली जाएगी।

CRIME NEWS : इस इंसान की दरिंदगी देख कर शैतान भी हो जायेगा हैरान ! बच्ची के शव को कब्र से बाहर निकाल कर किया रेप

CRIME NEWS : इस इंसान की दरिंदगी देख कर शैतान भी हो जायेगा हैरान ! बच्ची के शव को कब्र से बाहर निकाल कर किया रेप

  CRIME NEWS : गुजरात (Gujrat) से इंसानियत को शर्मशार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक परिवार ने पुलिस में शिकायत दी है कि उनकी बच्ची के शव को कब्र से बाहर निकाला गया और उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया. पीड़िता के परिवार द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस के मामला दर्ज किए जाने के बाद यह  मामला सामने आया है. वहीं पुलिस ने पीड़िता के परिवार की शिकायत के बाद इस घटना की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने क्या बताया

रविवार रात को पत्रकारों को संबोधित करते हुए इस मामले के बारे में बताते हुए सब-इंस्पेक्टर वी.आई. थानगढ़ पुलिस के खड़िया ने कहा कि पीड़ित परिवार ने शिकायत की कि उनकी डेढ़ साल की बच्ची का शव कब्र से बाहर निकाला गया है. इतना ही नहीं परिवार को ये भी शक है कि किसी ने उनकी बच्ची के शव के साथ कोई गलत हरकत की है।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए राजकोट भेजा

वहीं थानगढ़ अस्पताल में शुरुआती जांच में भी ये पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है. इसके बाद पुलिस ने शव को फोरेंसिक पोस्टमॉर्टम के लिए राजकोट भेज दिया है. दूसरी ओर पीड़ित परिवार का कहना है कि जन्म के बाद से ही उनकी बच्ची को दिल की बीमारी थी और उसका इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान 25 फरवरी को उसकी मौत हो गई।

 दर्ज मामला

इसके बाद उन्होंने परंपरा के अनुसार बच्ची को कब्रिस्तान में दफना दिया. वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि एफएसएल रिपोर्ट में शव के साथ दुष्कर्म की पुष्टि होने पर इस मामले में आईपीसी की धारा 377 के तहत दुष्कर्म की शिकायत दर्ज की जाएगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तेंदुए की सड़क हादसे में मौत, हाईवे क्रॉस करते अंधेरे में हुआ हादसा

तेंदुए की सड़क हादसे में मौत, हाईवे क्रॉस करते अंधेरे में हुआ हादसा

 मध्यप्रदेश। खंडवा में एक तेंदुए की सड़क हादसे में मौत हो गई है। रात के अंधेरे में जंगल से हाईवे क्रॉस करते समय हादसा होना बताया जा रहा है। लहुलुहान तेंदुआ मंगलवार तड़के एक अखबार वाहन को दिखा। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सनावद से ओंकारेश्वर के रास्ते कोठी के जंगल में गांव थापना के पास यह घटना हुई है। सोमवार-मंगलवार की रात्रि 3 बजे के आसपास हादसा होना बताया जा रहा है। वनकर्मियों के अनुसार, किसी भारी वाहन ने तेंदुए को कुचला है, वह जिस तरह से लहुलुहान हालत में मिला है, उससे यही प्रतीत होता है।

वन विभाग के मुताबिक, वन्य प्राणी अधिनियम के तहत मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम होगा। उसे कोठी से खंडवा स्थित डिपो लाएंगे, यहां पर पशु चिकित्सकों के द्वारा तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके बाद डिपो परिसर में ही तेंदुए का अंतिम संस्कार किया जाएगा। जिस वाहन से तेंदुए की जान गई है, उसकी तलाश करके कानूनी कार्रवाई की जाएगी।