BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Money Tips : रातों-रात अमीर कर देगा यह टोटका, इस खास फूल से करें ये उपाय, कुछ ही दिनों में होगी पैसों की बारिश

Money Tips : रातों-रात अमीर कर देगा यह टोटका, इस खास फूल से करें ये उपाय, कुछ ही दिनों में होगी पैसों की बारिश

 जीवन( life) में एक समय ऐसा आता है, जब कफफई मेहनत करने के बाद भी आपको अपने कार्यक्षेत्र में या अपने किसी भी कार्य में सफलता नहीं मिलती. बल्कि आपके सामने रुकावटें आना शुरू हो जाती है. अगर आप भी आजकल कुछ ऐसी ही समस्याओं से गुजर रहे हैं और लाखों चाहने के बाद भी आपकी आर्थिक समस्या का समाधान नहीं हो रहा है तो नागकेसर का ज्योतिषीय उपायआपके लिए बहुत बड़ा वरदान साबित हो सकता है।

नागकेसर के अचूक उपाय( upay) 

नागकेसर का उपयोग धन की देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए किया जाता है. नागकेसर एक बहुत ही पवित्र और प्रभावशाली पौधा है. काली मिर्च की तरह दिखने वाली नागकेसर एक बहुत ही चमत्कारी सब्जी है, इसके शुभ प्रभाव को पाने के लिए लोग इसे अक्सर अपने घरों में गमलों में लगाते हैं. नागकेसर का प्रयोग केवल पूजा में ही नहीं आयुर्वेद में भी किया जाता है. यदि आप इन दिनों आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं और आपके करियर या व्यवसाय में सभी प्रकार की बाधाएं आ रही हैं, तो इसे दूर करने के लिए नागकेसर के फूलों को पूर्णिमा के दिन एक शिवालय में ले जाएं।

नागकेसर के फूल के अन्य उपाय( upay) 

यदि परिवार में कलह चल रही है तो उसे दूर करने के लिए घर में नागकेसर के फूल को छिपा कर रखे।

बगीचे में नागकेसर का फूल होना अत्यंत शुभ होता है।

अमावस्या के दिन मिट्टी या आटे से चौमुखी दीपक बनाएं. चारों दीयों को गाय के घी से जलाकर घर के मुख्य द्वार के पास रखें. दीपक को नागकेसर का फूल चढ़ाएं. इसके परिणामस्वरूप आपका रुक हुआ पैसा जल्दी मिलेगा।

PM मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी चेन्नई के अस्पताल में भर्ती, इस गंभीर बीमारी का चल रहा है इलाज

PM मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी चेन्नई के अस्पताल में भर्ती, इस गंभीर बीमारी का चल रहा है इलाज

 PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें किडनी से जुड़ी बीमारी के रहते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह प्रधानमंत्री के सबसे छोटे भाई हैं।

पीएम मोदी की एक बहन और 4 भाई हैं। सोमा मोदी, अमृत मोदी, पकंज मोदी, प्रह्लाद मोदी और वासंती मोदी उनकी बहन हैं। सोमा मोदी पीएम के सबसे बड़े भाई हैं, वह स्वास्थ्य विभाग से रिटायर हुए हैं। फिलहाल सोमा मोदी अहमदाबाद में एक ओल्ड एज होम चलाते हैं। पीएम मोदी के दूसरे बड़े भाई का नाम अमृत मोदी है। ये एक प्राइवेट कंपनी में मशीन ऑपरेटर के तौर पर काम करते थे जो अब रिटायरमेंट के बाद अहमदाबाद में अपने परिवार के साथ रहते हैं।

BJP हाईकमान से बुलावा: अचानक विधानसभा की कार्यवाही के बीच गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा दिल्ली रवाना, बड़े नेताओं से होगी मुलाकात

BJP हाईकमान से बुलावा: अचानक विधानसभा की कार्यवाही के बीच गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा दिल्ली रवाना, बड़े नेताओं से होगी मुलाकात

 भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है. इसी बीच अचानक BJP हाईकमान से मंत्रियों को बुलावा आया है. विधानसभा की कार्यवाही के बीच गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) दिल्ली रवाना हो गए हैं. दिल्ली में बीजेपी के बड़े नेताओं से मुलाकात होगी. कैबिनेट में फेरबदल की चर्चाओं के बीच इस बुलावे को काफी अहम माना जा रहा है.

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव (MP Assembly Election 2023) से पहले शिवराज मंत्रिमंडल में फेरबदल की कवायद तेज हो गई है. दिल्ली में 25 फरवरी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी (JP Nadda) के साथ बैठक की थी. बैठक में संगठन मंत्री बीएल संतोष भी शामिल रहे. करीब डेढ़ घंटे तक चली बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई. जानकारों का मानना है कि राज्य सरकार के कुछ मंत्रियों की कार्यशैली से सरकार और पार्टी की छवि पर असर पड़ा है. सांगठनिक स्तर पर कई मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड नकारात्मक आया है. BJP को विकास यात्रा के जरिए जनता का मूड टटोलने में भी काफी मदद मिली है. 

Transfer Breaking: 13 IAS के बाद 8 PCS अफसरों के तबादले, बदले गए इन जिलों के अधिकारी

Transfer Breaking: 13 IAS के बाद 8 PCS अफसरों के तबादले, बदले गए इन जिलों के अधिकारी

 लखनऊ. उत्तर प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है. शासन ने 13 IAS अधिकारियों के तबादले के बाद 8 PCS अफसरों का ट्रांसफर कर दिया गया है. इस लिस्ट में आजमगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला का तबादला कर राजधानी लखनऊ स्थित सूडा में अपर निदेशक की जिम्मेदारी मिली है.

वहीं गाजीपुर के मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता का तबादला आजमगढ़ किया गया है. उन्हें मुख्य विकास अधिकारी की जिम्मेदारी मिली है. बरेली के नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार गुप्ता प्रतापगढ़ का मुख्य राजस्व अधिकारी बनाए गए. वहीं प्रयागराज के उपजिलाधिकारी रेनू सिंह बरेली के नगर मजिस्ट्रेट बनीं.वहीं मीरजापुर के नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह का भी तबादला कर दिया गया है. उन्हें हापुड़ के अपर जिलाधिकारी पद की जिम्मेदारी दी गई है. बलरामपुर के उपजिलाधिकारी मंगलेश दूबे को मीरजापुर का नया नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है. बदायूं के अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार वैश्य गाजीपुर के मुख्य विकास अधिकारी बनें. प्रतापगढ़ के मुख्य राजस्व अधिकारी राकेश कुमार पटेल बदायूं अपर जिलाधिकारी बनें.

13 IAS अधिकारियों का भी तबादला13 IAS अधिकारियों का भी तबादला

गौरतलब है कि सोमवार देर शाम शासन ने 13 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए. गौतम बुद्ध नगर, शामली, जौनपुर, बलिया और सुलतानपुर में नए जिलाधिकारी तैनात किए गए. जौनपुर के डीएम मनीष कुमार वर्मा अब गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी बनें. डीएम शामली जसजीत कौर अब सुल्तानपुर में डीएम बनीं. निदेशक पंचायती राज अनुज कुमार झा को डीएम जौनपुर बनाएं गए. यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के एसीईओ रविंद्र सिंह को शामली डीएम बनें. विशेष सचिव आबकारी रहे रविंद्र कुमार प्रथम अब डीएम बलिया होंगे.

Manish Sisodia : गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मनीष सिसोदिया, मिलेगी राहत या होगा सत्येंद्र जैन जैसा हाल?

Manish Sisodia : गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मनीष सिसोदिया, मिलेगी राहत या होगा सत्येंद्र जैन जैसा हाल?

 दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने शराब घोटाले के मामले में अपनी गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। उनकी अर्जी चीफ जस्टिस की अदालत में पेश की गई है, इस पर दोपहर 3:50 बजे सुनवाई का फैसला लिया गया है। सिसोदिया ने अपनी अर्जी में सीबीआई की ओर से की जा रही जांच पर भी सवाल खड़े किए। इस बीच सीबीआई ने मनीष सिसोदिया से आज फिर से शराब घोटाले को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सोमवार को ही विशेष सीबीआई अदालत ने मनीष सिसोदिया को 5 दिनों की रिमांड पर भेजने का आदेश दिया था।

सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक मनीष सिसोदिया तमाम सवालों के सही जवाब नहीं दे रहे हैं बल्कि आनाकानी कर रहे हैं। ऐसे में एजेंसी की ओर से उन लोगों से मनीष सिसोदिया का सामना कराया जा सकता है, जो इस मामले से जुड़े रहे हैं। आप सूत्रों का कहना है कि मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से उसी तरह राहत मिल सकती है, जैसे पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में पवन खेड़ा को मिली थी। अदालत ने पवन खेड़ा को अंतरिम जमानत दे दी थी, जिसके चलते उन्हें असम की पुलिस दिल्ली एयरपोर्ट से गुवाहाटी नहीं ले जा सकी।

बता दें कि मनीष सिसोदिया को आम आदमी पार्टी ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया था। लंबी चली पूछताछ के बाद एजेंसी ने उन्हें अरेस्ट किया था। इस ऐक्शन के बाद से राजधानी दिल्ली में उबाल देखने को मिला। सोमवार को एक तरफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए तो वहीं पार्टी दफ्तर के बाहर पुलिस ने धारा 144 लगाकर स्थिति को संभाला। आप कार्यकर्ता भाजपा दफ्तर के बाहर जाकर आंदोलन करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। दिन भऱ चले हाईवोल्टेज ड्रामे के चलते कई जगहों पर रूट डायवर्जन की स्थिति बनी रही और कई सड़कों पर वाहन जाम के चलते रेंगते रहे।

राजधानी में महिला से दरिंदगी, ऑटो चालक समेत 4 आरोपियों ने किया गैंगरेप

राजधानी में महिला से दरिंदगी, ऑटो चालक समेत 4 आरोपियों ने किया गैंगरेप

 नई दिल्ली। कालिंदी कुंज थाना इलाके में एक विदेशी मूल की महिला का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। म्यांमार मूल की एक महिला ने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज करवाई और एक ऑटो चालक सहित उसके चार अन्य साथियों पर अपहरण करके दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है।

सामूहिक दुष्कर्म की घटना 23 फरवरी रविवार की है, जब एक ऑटो चालक ने उस म्यांमार मूल की महिला को बहला -फुसलाकर अपने ऑटो में बैठाया और उसके बाद एक कपड़े को उसके नाक के सामने रख दिया, जिससे महिला बेहोश हो गई। होश आने के बाद पीड़िता ने अपने आप को एक कमरे में पाया, जहां वो ऑटो ड्राइवर सहित उसके चार अन्य साथी मौजूद थे। फिर उन चारों ने पूरी रात उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

दर्ज शिकायत के मुताबिक दुष्कर्म करने के दौरान पीड़िता के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी भी दी गई। उस वक्त पीड़िता बेहद डर गई थी, बाद में उन आरोपियों ने पीड़िता को एक कार में बैठाकर एक सुनसान स्थान पर छोड़ दिया। हालांकि, उसी दौरान दो अन्य सिख युवकों ने उस महिला को अकेले हालत में देखकर उसे अपने साथ लेकर गए और अपने घर में उसे भोजन कराया और जरूरी मदद भी की। उन्हीं दोनों युवकों ने उस पीड़िता से उसके घर का पता पूछकर उसे वेस्ट दिल्ली स्थित विकासपुरी में उसके घर तक पहुंचाया। मामले की शिकायत मिलने के बाद कालिंदी कुंज थाना में मामला दर्ज करवा दिया गया है।

व्हाट्सऐप का तगड़ा फीचर, वीडियो, ऑडियो कॉल आने से पहले चल जाएगा पता, नए फीचर का बटन ऐसे करेगा काम

व्हाट्सऐप का तगड़ा फीचर, वीडियो, ऑडियो कॉल आने से पहले चल जाएगा पता, नए फीचर का बटन ऐसे करेगा काम

 नई दिल्ली। Whatsapp Latest Features 2023 : व्हाट्सऐप यूजर्स की बढ़ती मांग को पूरा करने और दूसरे इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधा को पछाड़ने के लिए आए दिन नए फीचर पेश करता रहता है. हाल ही में इस चैटिंग ऐप ने यूजर के लिहाज से प्लेटफार्म को और ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए व्हाट्सऐप स्टेटस में नया वाइस नोट फीचर जोड़ा है.

Whatsapp Latest Features 2023 : हालिया एक रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि व्हाट्सऐप की पैरेंट कंपनी मेटा एक और दिलचस्प फाचर की टेस्टिंग कर रही है इस नए फीचर के आ जाने के बाद व्हाट्सऐप यूजर को ग्रुप कॉल की प्लानिंग और उसे को-ऑर्डिनेट करना बेहद आसान हो जाएगा.

नए फीचर में ग्रुप कॉल शेड्यूल करने की होगी अनुमति

Whatsapp Latest Features 2023 : पापुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के ज्यादातर अपडेट और फीचर की जानकारी देने वाली वेबसाइट WaBetaInfo की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि व्हाट्सऐप एक ऐसे फीचर पर काम कर रही है इस अपकमिंग फीचर के आ जाने के बाद यूजर को ग्रुप कॉल मनमुताबिक समय के हिसाब शेड्यूल करने की अनुमति मिलेगी. नए फीचर की मदद से व्हाट्सऐप यूजर एडवांस में ग्रुप कॉल शेड्यूल करने में सक्षम होंगे.

Whatsapp Latest Features 2023 : साथ वे मनमुताबिक समय के हिसाब से पार्टिसिपेंट को ग्रुप कॉल ज्वाइन करने के लिए आमंत्रित कर सकेंगे. नए फीचर की मदद से यूजर कॉल के लिए दिन और समय निर्धारित कर सकेंगे. इसके साथ ही कॉल को वे कुछ नाम से इंगित भी कर सकेंगे. अपकमिंग फीचर यूजर के व्हाट्सऐप पर आने वाली कॉल पर नज़र रखने में मदद करने और यह सुनिश्चित करने के लिए डिज़ाइन की गई है ताकि हर कॉल के मकसद और निर्धारित समय के बारे में आसानी जानकारी मिल सकें.

ग्रुप कॉल शेड्यूल करने के लिए मेनू में जुड़ेगा न्यू बटन

Whatsapp Latest Features 2023 : मौजूदा समय में व्हाट्सऐप का ये नया फीचर TestFlight प्रोग्राम में एनरोल्ड के लिए डेवलमेंट फेज में है और आईफोन iOS 23.4.0 के लिए WhatsApp बीटा पर रन कर रही है. रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सऐप में ग्रुप कॉल शेड्यूल करने के लिए एक नया बटन होगा. नया फीचर इनेबल हो जाने के बाद न्यू शेड्यूल कॉल का बटन (new Schedule Call button) मेन्यू ऑप्शन में दिखाई देगा. नए बटन की मदद से यूजर ग्रुप कॉल शुरू होने का समय चुन सकते हैं और कॉल को एक स्टैंडर्ड नाम भी दे सकते हैं.

Whatsapp Latest Features 2023 : एक बार शेड्यूल कॉल फीचर का अपडेट आ जाने के बाद व्हाट्सऐप यूजर कॉल टैब में न्यू ग्रुप कॉल (New Group Call) ऑप्शन पर टच करके ग्रुप कॉल शेड्यूल कर सकते हैं. इस दौरान वे ग्रुप कॉल में शामिल होने वाले पार्टिसिपेंट को भी चुन सकेंगे और कॉल के लिए दिन और समय अपनी सुविधानुसार तय कर सकेंगे.

Whatsapp Latest Features 2023 : कॉल शुरू होने पर ग्रुप कॉल के सभी मेंबर को नोटिफिकेशन मिल जाएगा. रिपोर्ट में बताया गया है कि ग्रुप कॉल शेड्यूल फीचर ऑडियो और वीडियो कॉल दोनों के साथ संभव है. यह फीचर का डेवलपमेंट जारी है. उम्मीद है कि आने वाले दिनों में व्हाट्सऐप की ओर से इस नए फीचर का अपडेट भी जारी किया जाएगा.

मातम में बदला खुशी का माहौल, डांस करते-करते अचानक जमीन पर गिरा 19 साल का युवक, हार्ट अटैक से हुई मौत

मातम में बदला खुशी का माहौल, डांस करते-करते अचानक जमीन पर गिरा 19 साल का युवक, हार्ट अटैक से हुई मौत

 हैदराबाद : Video : तेलंगाना में अपने रिश्तेदार की शादी में डांस कर रहे एक 19 साल युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. घटना शनिवार 25 फरवरी के रात की है. हैदराबाद से करीब 200 किलोमीटर दूर निर्मल जिले के पारदी गांव में महाराष्ट्र का रहने वाला मोतिम नाम का युवक अपने एक रिश्तेदार की शादी में डांस कर रहा था. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

 

Video : वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक डांस करते-करते अचानक जमीन पर नीचे गिर जाता है. युवक के गिरते ही वहा अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मेहमानों ने उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों का कहना है कि युवक को दिल का दौरा पड़ा होगा.

Video : वीडियो में दिखने वाला युवक नांदेड जिले के किनवट तहसील के शिवनी का रहने वाला मुत्तन्ना है. उसकी उम्र करीब 19 साल की बताई जा रही है. वह हैदराबाद से करीब 200 किलोमीटर दूर निर्मल जिले के पारडी गांव में अपने रिश्तेदार की शादी में आया हुआ था.

Video : वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि वह शादी के रिसेप्शन में वह एक तेलुगू फिल्म के गाने पर डांस कर रहा है. करीब 40 सेकंड लंबी वीडियो में कुछ समय बाद दिखता हैं कि वह डांस करते-करते अचानक से जमीन पर गिर जाता है.

Video : तेलंगाना में चार दिनों में यह दूसरी घटना है. 22 फरवरी को भी हैदराबाद के एक जिम में कसरत करने के दौरान 24 साल के एक पुलिस कांस्टेबल की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी.

गूगल पर भूलकर भी न करे ये सर्च, नहीं तो करनी पड़ेगी जेल की सैर, पढ़े पूरी खबर…

गूगल पर भूलकर भी न करे ये सर्च, नहीं तो करनी पड़ेगी जेल की सैर, पढ़े पूरी खबर…

 दिल्ली। Google Search Alert : वैसे तो कहा जाता हैं कि गूगल पर कहने पर सब होगा ! बहुत ही कम समय में गूगल लोगो के जीवन का हिस्सा बन गया हैं। कोई भी जानकारी पानी हो या दिनभर की की छोटी-बड़ी खबरों को जानना हो लोग झट से अपने मोबाइल में गूगल निकाल सर्च कर लेते हैं और चुटकियों में जानकारी प्राप्त कर लेते हैं।

गूगल के जरिए लोग आसानी से ऐसी चीजों की रेसिपी जान लेते हैं जिसके बारे में उन्होंने कभी सुना ही न हो। वही कहा जाता हैं न कि अगर कोई चीज अच्छी हैं तो उसका नकारात्मक पक्ष होना स्वाभाविक हैं। ठीक ऐसी ही गूगल में एक गलत सर्च आपको हवालात की सैर भी करा सकता हैं। आइये हम आपको बताते हैं कि गूगल में क्या सर्च नहीं करनी चाहिए।

गर्भपात के बारे में 
कई लोग गूगल पर गर्भपात के बारे में सर्च करते हैं, लेकिन आपको इतना समझना होगा कि ऐसा करना गलत है। दरअसल, भारत में बिना डॉक्टर की उचित मंजूरी के अगर आप गर्भपात करवाते हैं तो ये गैरकानूनी है। वहीं, गूगल पर सर्च करने से आपको गर्भपात के कई तरीके मिल जाएंगे, जिनसे आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। ऐसे में इसके लिए डॉक्टर से ही सलाह लें।

बम से सम्बंधित 
आपको गूगल पर बम बनाने के तरीके के बारे में कभी सर्च नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करते ही आप सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर आ जाएंगे। इसके बाद आपके ऊपर उचित कार्रवाई होते हुए आपको जेल हो सकती है।

चाइल्ड पॉर्न
गलती से भी गूगल पर बच्चों से जुड़े अश्लील कंटेंट को सर्ज न करें। ऐसा करने से आप दिक्कत में पड़ सकते हैं, क्योंकि भारत में बने कानून के अंतर्गत पोक्सो एक्ट 2012 की धारा 14 के अंतर्गत चाइल्ड पॉर्न देखना, बनाना और अपने पास सुरक्षित रखना तक कानूनन अपराध है।  ऐसा करते हुए पाए जाते हैं, तो आप पर उचित कार्रवाई करते हुए आपको 5 से 7 साल तक जेल होने का प्रवाधान है। ऐसे में भूलकर भी गूगल पर ऐसा कुछ न करें, जिससे आप दिक्कत में पड़ जाएं।

Ajab-Gajab : 13 महीने में इस महिला ने दिए 4 बच्चों को जन्म, जिसने भी सुना वो रह गया सन्न, डॉक्टरों ने कहा- ऐसा सिर्फ…

Ajab-Gajab : 13 महीने में इस महिला ने दिए 4 बच्चों को जन्म, जिसने भी सुना वो रह गया सन्न, डॉक्टरों ने कहा- ऐसा सिर्फ…

 नई दिल्ली : दुनिया में ऐसे-ऐसे करिश्में होते हैं जो लोगो की सोच से परे होते हैं. एक महिला ने कुदरत के सबसे बड़े नियम को धता बता दिया. अब तक हम सब यही जानते हैं कि इंसान का बच्चा नौ महीने माँ की कोख में रहता है और फिर जन्म लेता है. कुछ विशेष परिस्थितियों में सात महीने में भी बच्चों का जन्म हो जाता है. लेकिन एक महिला ने 13 महीने के भीतर चार बच्चों को जन्म देकर आम लोगों के साथ डॉक्टरों को भी हैरान कर दिया. उन्होंन 2 बार ट्विन्स को जन्म दिया. इस विशेष परिस्थिति को कहते हैं ‘मोमो ट्विन्स’.

अमेरिका में एक महिला ने 13 महीने के अंदर दो बार जुड़वां बच्चों को जन्म देकर हर किसी को हैरान कर दिया. इस परिस्थिति को मोमो, या मोनोएम्नियोटिक-मोनोकोरियोनिक जुड़वां भी कहते हैं. जिसमें मां और बच्चे दोनों की जान को खतरा रहता है. ब्रिटनी और फ्रेंकी अल्बा के पहले जुड़वां बच्चे सिर्फ एक साल पहले टस्कालोसा, अलबामा में हुए थे. 6 महीने बाद ही पत्नी ने दोबारा जुड़वा बच्चों को जन्म देकर हर किसी को चौंका दिया.

13 महीने में 2 बार ट्विंस की मां बनी महिला-
13 महीने में दो बार जुड़वां बच्चों के दो जोड़ों को जन्म देने वाली महिला ब्रिटनी ने पहले जुड़वां लड़कों लेवी और लुका को जन्म दिया और उसके छह महीने बाद ही उसने जुड़वा बेटियों लिडिया और लिली को जन्म दिया. डिलिवरी सी सेक्शन द्वारा कराई गई. दूसरी प्रेगनेंसी बेहद दुर्लभ थी, साथ ही रिस्क भी ज्यादा था. लिहाज़ा खास एहतियात की ज़रूरत थी. इसीलिए ब्रिटनी को करीब 50 दिनों तक अस्पताल में ही रहना पड़ा. ताकि उनकी पल पल निगरानी की जा सके. ब्रिटनी कहती हैं- ये दिन बेहद चुनौतीपूर्ण थे. उन पर और बच्चों की जिंदगी पर लगातार खतरा मंडरा रहा था. लेकिन किस्मत ने साथ दिया और सब कुछ ठीक से हो गया और परिवार में खुशियां छा गई.

PM Kisan Samman Nidhi : होली के पहले किसानों को बड़ा तोहफा : 13वीं किस्त हुई जारी, ऐसे चेक करें पैसा आया कि नहीं

PM Kisan Samman Nidhi : होली के पहले किसानों को बड़ा तोहफा : 13वीं किस्त हुई जारी, ऐसे चेक करें पैसा आया कि नहीं

 PM Kisan Samman Nidhi : पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) की 13वीं किस्त जारी हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के बेलगावि में आयोजित एक समारोह में किसानों के बैंक खातों में 16,800 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए. 8 करोड़ 2 लाख किसानों को इसका सीधा लाभ मिला है.

PM Kisan Yojana योजना के तहत पात्र किसानों को साल में 6,000 रुपये दिए जाते हैं. यह राशि साल में 2,000-2,000 रुपये की तीन किस्‍तों के माध्‍यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में डाली जाती है. पीएम किसान की 12वीं किस्त अक्टूबर, 2022 में जारी की गई थी. वहीं, 11वीं किस्त मई, 2022 में दी गई थी.

PM Kisan Samman Nidhi : लाभार्थी ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

किसान पात्र किसानों की लिस्‍ट में अपना नाम ऑनलाइन देख सकते हैं. नाम चेक करने का यह है तरीका-

  • पीएम किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं.
  • farmer corner पर क्लिक करें.
  • नया पेज ओपन होगा.
  • यहां beneficiary list ऑप्शन को सेलेक्‍ट करें.
  • एक फॉर्म खुलेगा. इसमें पहले राज्‍य, फिर जिला, ब्‍लॉक और गांव का नाम चुनें.
  • सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही आपके सामने आपके गांव के पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्‍ट खुल जाएगी.
Surya Grahan 2023: जाने साल का पहला सूर्य ग्रहण कब है? भारत में पड़ेगा इसका प्रभाव

Surya Grahan 2023: जाने साल का पहला सूर्य ग्रहण कब है? भारत में पड़ेगा इसका प्रभाव

 Surya Grahan 2023: ज्योतिष और खगोल शास्त्र में सूर्य ग्रहण के विषय में विस्तार से बताया गया है। बता दें कि जब सूर्य और पृथ्वी की रेखा में चन्द्रमा आ जाता है तो इसे सूर्य ग्रहण के नाम से जाना जाता है। इस खगोलीय घटना से पृथ्वी के कुछ हिस्सों में रौशनी कम हो जाती है।

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सूर्य का प्रभाव सभी 12 राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ता है। ऐसे में यह जानना आवश्यक है कि इस साल का पहला सूर्य ग्रहण कब लगेगा और क्या भारत पर भी इस ग्रहण का प्रभाव पड़ेगा? आइए जानते हैं।

साल का पहला सूर्य ग्रहण 2023 कब? (When is Surya Grahan 2023)

ज्योतिष विद्वानों के अनुसार साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023, गुरुवार के दिन लगेगा। जिसकी समय अवधि भारत समय अनुसार सुबह 07 बजकर 04 मिनट से दोपहर 12 बजकर 09 मिनट तक रहेगी। बता दें कि साल का पहला सूर्य ग्रहण दक्षिण महासागर, न्यूजीलेंड, ऑस्ट्रेलिया और फिलीपिंस जैसे भूभाग में दिखाई देगा, जबकि भारत पर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा। इसलिए भारत में सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। जानकारी के लिए बता दें कि सूतक काल ग्रहण से 9 से 10 घंटे पहले शुरू हो जाता है और ग्रहण की समाप्ति के बाद खत्म हो जाता है।

किन राशियों पर पड़ेगा सूर्य ग्रहण का प्रभाव (Surya Grahan 2023 Effect on Zodiac)

ऐसा नहीं है कि भारत पर सूतक काल मान्य न होने के कारण राशियों पर भी इस ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ेगा। सूर्य ग्रहण के कारण कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें इस अवधि में लाभ और कुछ राशियों को हानी का सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार वर्ष 2023 के पहले सूर्य ग्रहण का सकारात्मक प्रभाव वृषभ, मिथुन और धनु राशि पर सर्वाधिक पड़ेगा। इस अवधि में इन राशियों को धन लाभ, पदोन्नति और नौकरी में सफलता मिल सकती है।

वहीं कुछ राशियां जैसे- सिंह, मेष और कन्या राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण की अवधि में सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस दौरान मानसिक तनाव, बुरे सपने, कार्यक्षेत्र में समस्याएं और घर-परिवार में वाद-विवाद जैसी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

BREAKING NEWS : 4 मार्च तक CBI रिमांड पर भेजे गए डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, आम आदमी पार्टी का देशव्यापी प्रदर्शन जारी

BREAKING NEWS : 4 मार्च तक CBI रिमांड पर भेजे गए डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, आम आदमी पार्टी का देशव्यापी प्रदर्शन जारी

 BREAKING NEWS : दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार किया। शराब घोटाले के सिलसिले में कल 8 घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई ने सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया। मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आज आम आदमी पार्टी देशव्यापी स्तर पर प्रदर्शन कर रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी इस पूरे वाकये को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर है।

चार मार्च तक सीबीआई रिमांड पर सिसोदिया

राउज एवन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को पांच दिन की रिमांड पर भेज दिया है। अब सिसोदिया चार मार्च तक सीबीआई की रिमांड पर रहेंगे। सीबीआई की टीम ने कोर्ट में कहा था कि आबकारी घोटाले में अभी सिसोदिया से पूछताछ करनी है और इस मामले में डिटेल जानकारी चाहिए। इन सबके लिए उन्हें पांच दिन की रिमांड चाहिए और फैसली भी उन्ही के पक्ष में आया।

संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

सिसोदिया को हिरासत में लिए जाने के विरोध में आप सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकारी अदाणी की नौकरी कर रही है। अदाणी ने लाखों-करोड़ों रुपये का घोटाला किया लेकिन उनके खिलाफ सीबीआई व ईडी ने कोई कार्रवाई नहीं की। मोदी सरकार ने अदाणी को आकाश लेकर पाताल तक सब दे दिया। लोगों का ध्यान इस मुद्दे से भटकाने के लिए भाजपा ने जानबुझकर सिसोदिया को गिरफ्तार करवाया। उनकी गिरफ्तार एक राजनीतिक षंडयंत्र है।

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी एक आंदोलन से निकली है। सिसोदिया के घर व दफ्तर से जांच में सीबीआई और ईडी को कुछ नहीं मिला। उनके खिलाफ इसके पास कोई सबूत नहीं है। हमारी सरकार केंद्र से लिए गले की हड्डी बन गई है।

PM KISAN YOJNA : आज किसानों के खाते में आएगी 13वीं किस्त, खत्म हुआ इंतजार

PM KISAN YOJNA : आज किसानों के खाते में आएगी 13वीं किस्त, खत्म हुआ इंतजार

  आखिरकार 13वीं किस्त का इंतजार खत्म होने जा रहा है। आज लाभार्थियों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त अंतरित की जाएगी। पीएम मोदी आज यानी सोमवार को 8 करोड़ से भी ज्यादा किसानों के बैंक खाते में 16,800 करोड़ रुपये की राशि जारी करेंगे। इसकी जानकारी कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ट्वीट कर दी है।

किसानों को दी जाती है आर्थिक सहायता

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर चार महीने पर 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती है। यह योजना फरवरी, 2019 में पेश की गई थी, लेकिन इसे दिसंबर 2018 से प्रभावी माना गया था।

 
 

 

कृषि मंत्री समेत कई मंत्री रहेंगे मौजूद

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी कर्नाटक के बेलगावी में आयोजित एक कार्यक्रम में पीएम-किसान योजना की 13वीं किस्त जारी करेंगे। इस कार्यक्रम में पीएम किसान और जल जीवन मिशन के लाभार्थियों समेत लगभग एक लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और कृषि सचिव मनोज आहूजा भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।

लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक

> आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
>> अब होम पेज पर डैश बोर्ड पर क्लिक करें।
>> इसके बाद में अपना राज्य, जिला और गांव को सलेक्ट करें।
>> अब आपकी स्क्रीन पर लिस्ट ओपन हो जाएगी।
>> इसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।

CBSE Board Exam 2023 : सीबीएसई बोर्ड का पेपर लीक, 10वीं-12वीं स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड ने जारी किया अलर्ट आदेश

CBSE Board Exam 2023 : सीबीएसई बोर्ड का पेपर लीक, 10वीं-12वीं स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड ने जारी किया अलर्ट आदेश

 CBSE Board Exam 2023 : सीबीएसई बोर्ड की ओर से इस बार बड़ी चेतावनी दिया है। कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं ली जा रही हैं. इस बीच CBSE Board ने पेपर लीक को लेकर अहम नोटिस जारी किया है. सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के बारे में अफवाहों और फर्जी सूचनाओं के खिलाफ बोर्ड ने अलर्ट आदेश जारी करते हुए कहा है कि छात्र किसी भी तरह के फेक न्यूज पर भरोसा ना करें। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई प्रश्नपत्र लीक होने की अफवाह फैलाने वाले छात्रों और अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है. CBSE Board ने कहा कि हमारे ध्यान में आया है कि YouTube, Facebook, Twitter और अन्य सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें फैलाई जा रही हैं कि 2023 का प्रश्नपत्र लीक हो गया है या हमारे पास 10वीं और 12वीं के प्रश्नपत्र हैं.

फेक न्यूज फैलाने वाले जाएंगे जेल

सीबीएसई बोर्ड फर्जी खबरें और अफवाहें फैलाने वालों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सतर्क और सक्रिय है. सीबीएसई ने मामले में कहा कि सीबीएसई नियमित रूप से दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा (एमएसी) को आईपीसी और आईटी अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करके फर्जी खबरें फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए सूचित करती है.

बोर्ड ने कहा कि अगर छात्र फर्जी खबरें फैलाते पाए जाते हैं, तो वे अनुचित तरीकों से अभ्यास कर रहे हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. साथ ही उन्हें जेल भेजा जाएगा.

CBSE Board परीक्षा जारी

सीबीएसई बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हो गई है. आज यानी 27 फरवरी 2023 को कक्षा 10वीं के अंग्रेजी का पेपर था. वहीं, 12वीं के Retail, Agriculture और Multi-Media का पेपर था. CBSE Board 10वीं की परीक्षा 21 मार्च 2023 को खतम होगी. जबकि 12वीं की परीक्षा 5 अप्रैल को खत्म होगी.

Manish Sisodia CBI Arrest : मनीष सिसोदिया को जेल या बेल? आज कोर्ट में होगी पेशी, AAP देशभर में करेगी प्रदर्शन

Manish Sisodia CBI Arrest : मनीष सिसोदिया को जेल या बेल? आज कोर्ट में होगी पेशी, AAP देशभर में करेगी प्रदर्शन

 दिल्ली( delhi) शराब नीति केस में रविवार को गिरफ्तार किए गए दिल्ली के डिप्टी सीएम( deputy CM) मनीष सिसोदिया को CBI आज कोर्ट में पेश करेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, CBI ने गिरफ्तारी के बाद कहा कि सिसोदिया से जो सवाल किए गए, उनका जवाब संतोषजनक नहीं था। गिरफ्तारी शराब नीति में गड़बड़ियों और इसके जरिए निजी लाभ पहुंचाने के मामले में हुई है।CBI ने कहा कि सिसोदिया ने कई अहम सवालों के जवाब टाल दिए। हमने उनके सामने सबूत भी पेश किए, लेकिन उन्होंने जांच में सहयोग नहीं किया। एजेंसी( agency) ने कहा कि उनसे गहराई से पूछताछ के लिए उन्हें कस्टडी में रखना जरूरी था।

सिसोदिया ने पूछताछ से पहले एक रोड शो ( road show)किया

रविवार सुबह सिसोदिया ने पूछताछ से पहले एक रोड शो किया। वो अपनी मां का आशीर्वाद लेकर CBI दफ्तर के लिए निकले थे। इस दौरान उन्होंने इमोशनल स्पीच दी। कहा- आज ये लोग मुझे जेल भेज रहे हैं तो मेरी पत्नी घर पर अकेली रहेगी। वो बहुत बीमार रहती है। बेटा यूनिवर्सिटी में पढ़ता है। आपको ध्यान रखना है। स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों से मुझे प्यार है। ये मत समझना कि शिक्षा मंत्री मनीष चाचा जेल चले गए तो छुट्टी हो गई। उतनी मेहनत करना जितनी मुझे उम्मीद है।

Ration Card : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, राशन कार्डधारकों को मिली राहत, पढ़े पूरी खबर

Ration Card : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, राशन कार्डधारकों को मिली राहत, पढ़े पूरी खबर

 मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी वन नेशन वन राशन कार्ड( One Nation One Ration Card) योजना पूरे देश में लागू हो गई जिसके बाद सभी दुकानों पर ऑनलाइन इलेक्ट्रानिक प्वाइंट आफ सेल यानी पीओएस डिवाइस को जरूरी कर दिया गया है।

देश में उचित दर वाली सभी दुकानों को आनलाइन इलेक्ट्रानिक प्वाइंट आफ सेल यानी पीओएस डिवाइस से जोड़ दिया गया है. यानी अब राशन की तौल में गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं बची है. पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (PDS) के लाभार्थी को किसी भी सूरत में कम राशन न मिले, इसके लिए राशन डीलरों को हाइब्रिड माडल की प्वाइंट आफ सेल मशीनें दी गई हैं. ये मशीनें आनलाइन मोड के साथ ही नेटवर्क( network) न रहने पर ऑफलाइन भी काम करेंगी।

लाभार्थियों को पूरी मात्रा में खाद्यान्न मिल सकें

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून (National Food Security Law) के तहत लाभार्थियों को पूरी मात्रा में खाद्यान्न मिल सकें इसके लिए केंद्र सरकार ने राशन की दुकानों पर इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल (EPOS) डिवाइस को इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ जोड़े जाने के लिए खाद्य सुरक्षा कानून नियमों में संशोधन कर दिया है।

खाद्यान्न तौल में सुधार प्रक्रिया को और आगे बढ़ाने का एक प्रयास

सिस्टम (TPDS) के संचालन की पारदर्शिता में सुधार के माध्यम से अधिनियम की धारा 12 के तहत खाद्यान्न तौल में सुधार प्रक्रिया को और आगे बढ़ाने का एक प्रयास है. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत सरकार देश के करीब 80 करोड़ लोगों को प्रति व्यक्ति, प्रति माह पांच किलो गेहूं और चावल (खाद्यान्न) क्रमश।

Smart Watch Ban In Jail : जेल में स्मार्ट वॉच और स्मार्ट बैंड पर लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Smart Watch Ban In Jail : जेल में स्मार्ट वॉच और स्मार्ट बैंड पर लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

 उत्तर प्रदेश ( uttar pradesh)की जेल और कारागारों में स्मार्ट वॉच और स्मार्ट बैंड प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। इस संबंध में शुक्रवार को डीजी जेल आनंद कुमार ने निर्देश जारी किए हैं।उन्होंने जेल के अंदर मोबाइल फोन के बाद स्मार्ट वॉच को भी बैन किया है।

बता दे जेल के अंदर से कैदियों ने मोबाइल  ( mobile)फोन के जरिए कई वारदातों को अंजाम दिया है. उसी के जरिए अपराधी जेल के अंदर से अपना नेटवर्क ( network)चलाते हैं. लिहाजा इस नेटवर्क की कमर तोड़ने के लिए सरकार ने सख्त फैसला लिया है. यदि कोई अपराधी जेल के भीतर से किसी अपराध को अंजाम देने के लिए मोबाइल का इस्तेमाल( use of mobile) करता है तो उस पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।

क्यों लिया गया फैसला ( decision) 

जेलों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट वॉच पर प्रतिबंध लगाया गया है. अधिकारी-कर्मचारी भी जेल के अंदर स्मार्टवॉच का प्रयोग नहीं कर सकेंगे. मोबाइल से कनेक्ट होने की वजह से स्मार्ट वॉच और स्मार्ट बैंड प्रतिबंधित किए गए हैं।

आतंकियों ने कश्मीरी पंडित को बनाया निशाना, गोली मारकर की हत्या

आतंकियों ने कश्मीरी पंडित को बनाया निशाना, गोली मारकर की हत्या

 श्रीनगरदक्षिण कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित को निशाना बनाया है। यहां जम्मू-कश्मीर बैंक अचन के पास आतंकियों ने एक कश्मीरी पंडित को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल कश्मीरी पंडित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक, कश्मीरी पंडित की पहचान 40 साल के संजय पंडित के रूप में हुई है। संजय पंडित अचन, पुलवामा के रहने वाले हैं। संजय बैंक में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत हैं। गोली मारे जाने की घटना के बाद संजय को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

जानकारी के बाद सुरक्षाबल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इलाके में सुरक्षाबलों की ओर से सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है लेकिन अभी तक हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिला है। इस बीच एक अल्पज्ञात आतंकवादी संगठन ‘यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट’ ने सोशल मीडिया साइट्स पर हमले की जिम्मेदारी ली है जो वायरल है।

Meghalaya-Nagaland Elections Updates : मेघालय और नगालैंड में मतदान शुरू, 118 सीटें, 550 से ज्यादा उम्मीदवार, PM बोले- जमकर करें मतदान

Meghalaya-Nagaland Elections Updates : मेघालय और नगालैंड में मतदान शुरू, 118 सीटें, 550 से ज्यादा उम्मीदवार, PM बोले- जमकर करें मतदान

 मेघालय और नगालैंड ( nagaland)में विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान ( voting)शुरू हो गया है। मेघालय की 60 और नगालैंड में 59 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है। चुनाव के नतीजे 2 मार्च को आएंगे।

नगालैंड( nagaland) के 16 जिलों की 60 विधानसभा सीटों में से 59 पर सोमवार को मतदान हो रहे हैं। 10 फरवरी को अकुलुतो विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के कैंडिडेट( candidate) खेकाशे सुमी ने नामांकन वापस ले लिया था, जिसके बाद भाजपा कैंडिडेट कजेतो किनिमी को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया।चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर वी. शशांक शेखर ने कहा- राज्य में कुल 13 लाख मतदाता हैं। 59 सीटों के 2,315 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है।

3419 मतदान केंद्र बनाए गए

मेघालय के 12 जिलों की 60 विधानसभा सीटों में मतदान हो रहे हैं। इसके लिए 3419 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां NPP 57 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि कांग्रेस और बीजेपी ने 60-60 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इसके अलावा TMC के 56 कैंडिडेट भी चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य में कुल 30 लाख मतदाता हैं। मैदान में 375 कैंडिडेट हैं, जिसमे 339 पुरुष, 36 महिलाएं शामिल हैं।

नगालैंड( nagaland) में विपक्ष भी सरकार के साथ
चुनावी नतीजों के कुछ समय बाद ही क्षेत्रीय पार्टी NPF के ज्यादातर विधायकों ने NDPP में चले गए थे। वहीं बाद में NPF के बचे 4 विधायकों ने भी सरकार का समर्थन कर दिया था।