BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
पत्नी ने पति और दो सौतेले बेटों की गला काटकर उतारा मौत के घाट, किया पुलिस को गुमराह

पत्नी ने पति और दो सौतेले बेटों की गला काटकर उतारा मौत के घाट, किया पुलिस को गुमराह

गोरखपुर: गोरखपुर में प्रॉपर्टी की लालच में पत्नी ने बीती रात डेढ़ बजे के करीब एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया. महिला ने सोते वक्त अपने पति और दो सौतेले बेटों की गला रेतकर हत्या कर दी. इस बाद महिला ने पुलिस को अपने घर में बदमाशों द्वारा वारदात अंजाम देने की सूचना दी. दौलत के नशे में अंधी हो चुकी महिला ने हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद खुद ही पुलिस को कॉल कर बदमाशों द्वारा वारदात को अंजाम देने की मनगढ़ंत कहानी बताई.
इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने जब महिला से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने प्रॉपर्टी और दूसरे पति द्वारा उसकी बेटी पर बुरी नजर रखने की वजह से हत्याकांड को खुद अंजाम देने की बात कबूल कर ली. इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र के सहबाजगंज में सहजनवां नगर पंचायत के वार्ड नंबर- पांच में रहने वाले 38 वर्षीय अवधेश गुप्ता की पहली पत्नी की मौत हो गई थी. पहली पत्नी से उनके दो बच्चे 9 वर्षीय आर्यन और 7 वर्षीय आरोह है. आठ माह पहले अवधेश ने संतकबीर नगर जिले के धनघटा मझगांवा की रहने वाली 38 वर्षीय नीलम गुप्ता से दूसरी शादी की. नीलम की भी यह दूसरी शादी थी. उसकी भी पहले पति से एक बेटी शिवांगी है. शिवांगी को भी वो शादी के बाद अपने साथ ले आई.
दरम्यानी रात में वारदात को दिया अंजाम
शनिवार- रविवार की देर रात डेढ़ बजे नीलम गुप्ता ने वारदात को अंजाम देने के बाद डायल 112 पर फोन कर घटना की सूचना दी. उसने पुलिस को बताया कि दो मुंह बांधे लोग घर में घुसकर उसके पति और बच्चों के साथ मारपीट कर रहे हैं. पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो कमरे को खोलने पर अवधेश और उसके दोनों बेटे आर्यन और आरोह खून से लथपथ बिस्तर पर पड़े हुए तड़पते हुए मिले. सहजनवा पुलिस ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों आर्यन को मृत घोषित कर दिया. अवधेश और आरोह को जिला चिकित्सालय से बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया.
महिला ने ये बताई वारदात की वजह
इस मौके पर पहुंची पुलिस ने शक के आधार पर नीलम को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो वो फूट-फूटकर रोने लगी और तिहरे हत्याकांड की बात कबूल कर ली. पुलिस की गिरफ्त में नीलम ने इस वारदात को अंजाम देने पर अफसोस जताते हुए बताया कि संपत्ति की लालच और पति अवधेश द्वारा पहले पति से पैदा हुई बेटी शिवांगी पर बुरी नजर रखने की वजह वारदात को अंजाम दिया है. उसने कहा कि उसके पति उनके दोनों सौतेले बेटों को ही संपत्ति देने की बात कहते थे. नीलम के पहले पति से पैदा हुई बेटी शिवांगी को संपत्ति से बेदखल करने की बात करते रहे हैं. इसी से नाराज होकर उसने गुस्से में वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी पत्नी नीलम के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 307, 324 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजने की तैयारी कर ली है. पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त चाकू और डंडा बरामद कर लिया है.
पुलिस ने बताई हत्या की ये कहानी
गोरखपुर के एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि गोरखपुर की सजनवां पुलिस को डेढ़ बजे रात में सूचना मिली कि दो मुंह बांधे लोगों ने पति और दो बच्चोंद को गला रेत दिया. सूचना मिलते ही तीनों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया. कुछ ही देर बाद अवधेश और दूसरे बच्चे की भी मौत हो गई. पूछताछ में पता चला कि पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहा है. नीलम की एक साल पहले शादी हुई थी. उनके बीच संबंध ठीक नहीं थे. महिला ने आरोप लगाया कि नीलम की पूर्व पति से हुई बेटी के ऊपर मृतक अवधेश गलत नजर रखता था. इसके साथ ही महिला ने यह भी आरोप लगाया कि अवधेश की पहली पत्नी से दो बच्चे हैं. वो उन्हें ही प्रॉपर्टी देने की बात कहता रहा है. महिला और बच्चीन को प्रॉपर्टी से वंचित रखना चाहता था. दोनों बातों से नाराज महिला ने दूसरे बिस्तर पर सो रहे पति और दोनों बच्चों की चाकू से गला रेतकर और डंडे से प्रहार कर हत्या कर दी.
 

ACCIDENT NEWS : दर्दनाक हादसा : सड़क किनारे खड़े ट्रक से मिनी ट्रक जा टकराई, 7 लोगों की मौत…

ACCIDENT NEWS : दर्दनाक हादसा : सड़क किनारे खड़े ट्रक से मिनी ट्रक जा टकराई, 7 लोगों की मौत…

 ओडिशा। ACCIDENT NEWS : जाजपुर जिले में शनिवार को एक बड़ी हादसा हो ह्या है। यहां एक खड़े ट्रक से मिनी ट्रक भिड़ की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में  7 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी लोग कोलकाता के बताए जा रहे है। 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

दरअसल, पोल्ट्री सामान लेने के लिए कोलकाता से भुवनेश्वर जा रही मिनी ट्रक एनएच-16 पर नेउलपुर इलाके में खड़े ट्रक से शनिवार तड़के सुबह कोहरे के कारण टकरा गया। इसके चलते मिनी ट्रक में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई।

सुर्खियों में छाए रहने वाली बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत का 2 साल पुराना FB पोस्ट हुआ वायरल, जानें वजह

सुर्खियों में छाए रहने वाली बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत का 2 साल पुराना FB पोस्ट हुआ वायरल, जानें वजह

 मुंबई। अकसर राजनीतिक बयान को लेकर सुर्खियों में छाए रहने वाली बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत की पंजाब की घटना को लेकर एक भविष्यवाणी सच साबित होती दिखाई दे रही है। दरअसल, कंगना रनौत ने पंजाब की घटना को लेकर फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की था जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि गुरुवार को पंजाब के अमृतसर में अजनाला पुलिस स्टेशन पर हमला किया गया। इसके बाद ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के समर्थकों द्वारा अजनाला पुलिस थाने पर कब्जा कर लिया गया। इस बीच कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पोस्ट करके अपनी प्रतिक्रिया दी।

 

 

कंगना ने पोस्ट में लिखा कि पंजाब में जो कुछ भी हो रहा है, मैंने दो साल पहले भविष्यवाणी की थी। मुझ पर कई मामले दर्ज किए गए थे। मेरे खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। मेरी कार पर पंजाब में हमला किया गया था, लेकिन वही हुआ ना जो मैने कहा था, पर अब समय आ गया है जब गैर-खालिस्तानी सिख अपनी पोजिशन और इरादों को क्लीयर करें।

याद दिला दें कि दो साल पहले किसान बिल को लेकर हुए विरोध में किसानों को कंगना रनौत ने आतंकवादी और खलिस्तानी कहकर बुलाया था। जिसके बाद कंगना की इस पोस्ट को लेकर खूब विवाद हुआ। इस पूरे विवाद के बाद जब कंगना पंजाब पहुंचीं, तो किसानों द्वारा उनकी कार को घेर लिया गया और आगे जाने से रोक दिया। इस घटना के बाद कंगना ने इंस्टाग्राम पोस्ट की थी जो अब वायरल हो रहा है।

तीसरे सप्ताह भी गिरा देश का विदेशी मुद्रा भंडार

तीसरे सप्ताह भी गिरा देश का विदेशी मुद्रा भंडार

 मुंबई।  देश का विदेशी मुद्रा भंडार 17 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 5.681 अरब डॉलर घटकर 561.267 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक  ने यह जानकारी दी। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट हुई है। इससे पिछले सप्ताह मुद्रा भंडार 8.319 अरब डॉलर घटकर 566.948 अरब डॉलर रह गया था। इससे पहले अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब अमेरिकी डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

 वैश्विक घटनाक्रमों के बीच केंद्रीय बैंक के रुपए की विनियम दर में तेज गिरावट को रोकने के लिए मुद्रा भंडार का उपयोग करने की वजह से बाद में इसमें गिरावट आई। डॉलर में अभिव्यक्त किये की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसे गैर-अमेरिकी मुद्राओं में आई घटबढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

रिजर्व बैंक ने कहा कि स्वर्ण भंडार में लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट जारी रही और स्वर्ण भंडार का मूल्य आलोच्य सप्ताह में 1.045 अरब डॉलर घटकर 41.817 अरब डॉलर रह गया। आंकड़ों के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 8.7 करोड़ डॉलर घटकर 18.267 अरब डॉलर रह गया। समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में रखा देश का मुद्रा भंडार 3.4 करोड़ डॉलर घटकर 5.111 अरब डॉलर रह गया। 

बड़ा हादसा : ट्रक ने तीन बसों को मारी टक्कर, 14 लोगों की मौत, 60 घायल

बड़ा हादसा : ट्रक ने तीन बसों को मारी टक्कर, 14 लोगों की मौत, 60 घायल

 मध्य प्रदेश। रीवा और सतना जिले की सीमा पर एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी तीन बसों को टक्कर मार दी। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई और 60 अन्य घायल हो गए। शुक्रवार रात करीब नौ बजे बरखड़ा गांव के पास सुरंग के बाहर यह हादसा हुआ और बसों में सवार लोग सतना शहर में ‘कोल महाकुंभ’ से लौट रहे थे।

सीमेंट लदा ट्रक टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी तीन बसों से टकरा गया। टक्कर लगने से एक बस पलट गई और दूसरी बस दूसरी तरफ पलट गई, जिसके कारण यात्रियों को चोटें आईं। हादसे में 14 लोग मारे गए और 60 अन्य घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत बेहद गंभीर है।

मुख्यमत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया। चौहान ने यह भी कहा कि मृतक व्यक्तियों के परिजनों को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। गंभीर रूप से घायलों को दो-दो लाख रुपये और सामान्य रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।

CG NEWS : डीजल टैंक फटने से गैरेज में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी

CG NEWS : डीजल टैंक फटने से गैरेज में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी

कोरिया। जिले के चरचा कॉलरी में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां स्टाफ कॉलोनी (Staff Colony) में गैरेज के अंदर रखे वाहन में अचानक भीषण आग (fire) लग गई. आग लगने से अफरातफरी का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया गया. लेकिन इस घटना में वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गई.

यह मामला चरचा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, स्टाफ कॉलोनी में गैरेज के अंदर रखे वाहन में भीषण आग लगी. इस घटना की जानकारी लगते ही आसपास के लोग इक्कठा हो गए और फौरन इसकी सूचना दमकल को दी गई. जिसके बाद अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू पाया. बताया जा रहा है कि गैरेज के अंदर रखे गाड़ी के डीजल टैंक फटने से आग लगी.

ACCIDENT BREAKING : सीधी सड़क हादसे में अब तक 17 की मौत, 40 लोग घायल, सीएम ने की ये बड़ी घोषणा

ACCIDENT BREAKING : सीधी सड़क हादसे में अब तक 17 की मौत, 40 लोग घायल, सीएम ने की ये बड़ी घोषणा

 ACCIDENT BREAKING : सीधी में चुरहट-रीवा नेशनल हाईवे पर बड़खरा गांव में शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में 17 यात्रियों की मौत हो गई और 50 लोग घायल हैं। इनमें 10 की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में से आठ लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि बाकी की मौत अस्पताल में हुई। हादसा ट्रक का टायर फटने से हुआ। ट्रक ने तीन खड़ी बसों को पीछे से टक्कर मार दी। अभी तक नौ मृतकों की ही शिनाख्त हो सकी है।

बता दें कि ये बसें सतना में हुए कोल समाज के महाकुंभ में शामिल होने के बाद सीधी लौट रही थीं। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और CM शिवराज सिंह भी शामिल हुए थे। CM शिवराज सीधी में थे, वे सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए।

ट्रक सीमेंट से भरा था, टक्कर के बाद पलट गया…
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात नौ बजे मोहनिया टनल से कुछ दूरी पर यह हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीन बसों को टक्कर मार दी। दो बसें 10 फीट गहरी खाई में गिर गईं। वहीं, एक बस हाईवे पर ही पलट गई। ट्रक सीमेंट से भरा था, टक्कर के बाद पलट गया।

मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये…
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 2-2 लाख रुपये और साधारण घायलों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान किया। मुख्यमंत्री शिवराज रात में ही घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने हालात का जायजा लिया। उनके साथ प्रदेश भाजपाध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहे। इससे पहले सीधी कलेक्टर और SP ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। सीधी सांसद रीति पाठक भी मौके पर पहुंचीं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता कमलनाथ, अजय सिंह ने भी हादसे पर दुख जताया।

Bank Alert: ग्राहकों को बड़ा झटका, RBI ने इन पांच बैंकों पर लगाया प्रतिबंध, नहीं निकाल सकेंगे पैसे

Bank Alert: ग्राहकों को बड़ा झटका, RBI ने इन पांच बैंकों पर लगाया प्रतिबंध, नहीं निकाल सकेंगे पैसे

 रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बैंकों के लेकर बड़ा फैसला लिया है. अगर आपका भी बैंक में अकाउंट (Bank Account) है तो यह आपके काम की खबर है। आरबीआई ने 5 बैंकों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। अब इन 5 बैंकों के ग्राहक पैसे भी नहीं निकाल पाएंगे।

बता दें इन बैंकों के पास अब किसी भी तरह का लोन देने का भी अधिकार नहीं है. इसके अलावा कोई नया दायित्व भी नहीं उठाया जा सकता है. इसके साथ ही किसी भी तरह की संपत्ति का ट्रांजेक्शन या अन्य कोई उपयोग नहीं कर सकते हैं।

यानी आने वाले 6 महीने तक बैंक के ग्राहक पैसे नहीं निकाल सकेंगे

जारी किए गए बयान के मुताबिक, इन बैंकों पर यह प्रतिबंध अगले 6 महीने तक रहेगा यानी आने वाले 6 महीने तक बैंक के ग्राहक पैसे नहीं निकाल सकेंगे।

ये बैंक हैं लिस्ट में शामिल( list) 

आरबीआई के मुताबिक, एचसीबीएल सहकारी बैंक, लखनऊ (उत्तर प्रदेश), आदर्श महिला नगरी सहकारी बैंक मर्यादित, औरंगाबाद (महाराष्ट्र) और शिमशा सहकार बैंक नियमित, मद्दुर, मांड्या (कर्नाटक) की मौजूदा नकदी स्थिति के कारण इन बैंकों के ग्राहक अपने खातों से रुपये की निकासी नहीं कर सकेंगे।

ग्राहकों को मिलेंगे 5 लाख

आरबीआई ने कहा कि पांचों सहकारी बैंकों के पात्र जमाकर्ता जमा बीमा और क्रेडिट गारंटी निगम से पांच लाख रुपये तक जमा बीमा दावा राशि प्राप्त करने के हकदार होंगे.

WhatsApp ला रहा है नया फीचर, सालों से था सबको इंतजार, बचाएगा मुसीबत से

WhatsApp ला रहा है नया फीचर, सालों से था सबको इंतजार, बचाएगा मुसीबत से

 फिलहाल वॉट्सऐप यूजर्स को किसी भी भेजे गए मैसेज को डिलीट करने की इजाजत देता है. ऐसे में नया फीचर उन लोगों के लिए ज्यादा बेहतर होगा जो भेजे गए मैसेज को पूरी तरह डिलीट नहीं करना चाहते बल्कि कुछ शब्द एडिट करना चाहते हैं.

 

Grocery Store: कम लागत में बड़ा मुनाफा! इस दुकान से लाखों की कमाई कर रहे हैं लोग

Grocery Store: कम लागत में बड़ा मुनाफा! इस दुकान से लाखों की कमाई कर रहे हैं लोग

 Business Idea: रोजमर्रा की छोटी - छोटी जरूरतों के लिए हमें अक्सर किराने के दुकान पर जाना ही पड़ता है. खाने से लेकर आटा और कई दूसरी चीजों के लिए लोग किराने की दुकान पर जाते हैं. आपको बता दें कि फुटकर सामनों से भी इन जनरल स्टोर की कमाई अच्छी खासी हो जाती है. अगर आप भी जनरल स्टोर खोलने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको एक इस बिजनेस से जुड़ी अहम जानकारियां देने जा रहे हैं जिससे आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं. इस बिजनस को मेहनत और समझदारी से किया जाए तो इससे मोटी कमाई की जा सकती है. दुनिया कितनी भी डिजिटल हो जाए लेकिन किराना स्टोर्स की जरूरत हमेशा रहेगी है.

किराना स्टोर कैसे शुरू करें?

किराना  स्टोर के लिए बहुत सारी चीजों की जरूरत होती है. इसमें आपको काफी इन्वेस्टमेंट भी करना पड़ता है. इसमें आपके पास स्टोर के लिए बहुत ही अच्छी जगह होनी चाहिए जो आपके बिजनेस की शोभा बढ़ा सके. किराना स्टोर में आप जितना अधिक रोजमर्रा का सामान 

भरते हैं, उतनी ज्यादा बिक्री होती है. आपको अपना किराना स्टोर ऐसी जगह खोलना चाहिए, जहां लोगों की भीड़ हो और जहां आस-पास कोई किराना दुकान न हो और उसकी डिमांड ज्यादा हो ताकि आपका बिजनेस काफी बेहतर हो सके.

किराना की दुकान के लिए सामान कहां से खरीदे?

आपको अपने स्टोर के लिए ऐसी सभी चीजों की जरूरत होती है जो कि ग्रोसरी में होनी चाहिए. आप चाहें तो होलसेल से सामान खरीद सकते हैं या इन सामानों की सप्लाई करने वाले सप्लायर से खरीद सकते हैं. हालांकि इसकी कीमत आपकी दुकान पर निर्भर करती है, लेकिन दुकान को खरीदने और उसका फर्नीचर खरीदने में आपको 1 से 2 लाख रुपये या इससे ज्यादा का खर्चा आ सकता है. किराना दुकान में आपको बहुत लाभ होगा, कुछ समय के लिए लाभ कम होगा लेकिन बाद में मांग के अनुसार बढ़ेगा. मौजूदा समय में कई किराना स्टोर वाले बंपर कमाई कर रहे हैं.

Jokes: बॉस- छुट्टी क्यों चाहिए तुम्हें? पप्पू का जवाब सुन हंसते-हंसते हो जाएगा पेट दर्द

Jokes: बॉस- छुट्टी क्यों चाहिए तुम्हें? पप्पू का जवाब सुन हंसते-हंसते हो जाएगा पेट दर्द

 Majedar Chutkule: अच्छे स्वास्थ्य के लिए हंसना बहुत जरूरी है. एक्सपर्ट्स की माने, तो हंसते रहने से मेंटल स्ट्रेस दूर होता है. इसके साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होता है. हम चाहते हैं कि हमारे रीडर्स अपने बिजी शेड्यूल से कुछ समय हंसने-खिलखिलाने के लिए निकाल लें. इसलिए हम अपने पाठकों को हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. 

1. टीचर- बताओ, दुनिया का सबसे पुराना जीव कौन सा है?

पप्पू- जेब्रा

टीचर- वो कैसे?

पप्पू- वो ब्लैक एंड व्हाइट है न सर.

जवाब सुनकर मास्टर जी सोच में पड़ गए कि इसे होशियार कहूं या बेवकूफ!

2.  पप्पू- गलती से भी 31 दिसंबर की रात 11:59 PM पर वॉशरूम मत जाना.

टप्पू- क्यों...

पप्पू- क्योंकि सीधे अगले साल ही बाहर निकलोगे! जनहित में जारी.

3. गर्लफ्रेंड- मैं अपना पर्स घर पर भूल आई हूं, मुझे 1000 रुपये की जरूरत है

बॉयफ्रेंड- कर दी न छोटी बात, ये ले 10 रुपये. अभी रिक्शा करके घर जा और ले कर आ पर्स.

4. पिता- बेटा, 12 वीं के बाद क्या करने के इरादा है?

बेटा- BBA

पिता- BBA का फुल फॉर्म क्या है...

बेटा- चिल डैड...समय आने पर पता चल जाएगा 

पिता- अभी बता, मैं भी पैसे की जुगाड़ में लग जाऊंगा...

बेटा- बीवी की बाहों में आराम फिर, बेटे की जमकर हुई पिटाई!

5. बॉस- छुट्टी क्यों चाहिए तुम्हें?

पप्पू- सर लेकर देखनी है... कैसी लगती है?

Gold Treasure: समंदर में मिला अनमोल खजाना, सोने-चांदी का जखीरा देख चौंधिया जाएंगी आंखें

Gold Treasure: समंदर में मिला अनमोल खजाना, सोने-चांदी का जखीरा देख चौंधिया जाएंगी आंखें

 Lost treasure gold worth billions dollor discovered: कोलंबिया के तट से दूर समंदर की गहराइयों में एक लापता जहाज मिला है, जिस पर अरबों रुपये का खजाना लदा था. ये खजाना करीब 300 साल से गहरे पानी में डूबा हुआ था. इस जहाज से नौसेना की टीम को सोना (Gold), चांदी (Silver) और पन्ना (Emeralds) समेत कई बेशकीमती रत्न मिले हैं. इस जहाज को सैन जोस गैलियन के नाम से जाना जाता है. कोलंबिया की सरकार ने इसी सैन जोस गैलियन के मलबे की तस्वीरें जारी करते हुए इस राज को दुनिया के सामने खोल दिया है.

जहाज की लोकेशन गुप्त रखी गई

न्यूज़ वेबसाइट 'द सन' में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक इस खजाने की खोज की कहानी भी दिलचस्प है. कोलंबियाई नौसेना (Colombian Navy) ने जहाज के मलबे का आकलन करने के लिए 3100 फीट की गहराई तक रोबोट भेजा था. सैन जोस गैलियन नाम का जहाज 1708 में डूबा था और करीब 300 साल बाद इसका मलबा ढूंढने में कामयाबी मिली. एक रोबोट के जरिए इस खजाने के बारे में पता लगाया गया था. अनुमान लगाया जा रहा है कि इस पर करीब 17 अरब डॉलर की कीमत का सोना-चांदी, पन्ना और ज्वैलरी थी. फिलहाल जहाज के लोकेशन को लेकर अभी जानकारी गुप्त रखी गई है. 

 

स्पेन की नौसेना के लिए इस जहाज का बड़ा महत्व था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 1708 में इस जहाज को ब्रिटिश नेवी ने तबाह करते हुए डूबो दिया था. इस जहाज पर 64 तोपों के साथ भारी मात्रा बारूद भी रखा था. जंग के दौरान आग लगने के बाद जहाज समंदर की गहराई में डूब गया. इसमें 600 की संख्या में चालक दल भी सवार थे और वो भी डूब गए. जिनमें से 11 की ही जान बच पाई थी. इसके साथ ये खजाना समंदर में समा गया था. जिसे साल 2015 में वुड्स होल ओशनोग्राफिक इंस्टीट्यूशन (WHOI) की ओर खोजा गया था.

खजाने पर विवाद

मलबे में दबे खजाने के मालिकाना हक को लेकर विवाद है, क्योंकि जहाज स्पेन का था. जिसे ब्रिटिश नौसेना ने कोलंबिया के जल क्षेत्र में उड़ा दिया था, तभी इसका मलबा यहां बरामद हुआ. अब कोलंबिया इस मलबे को अपनी सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा मानता है. इसलिए उसने इस खजाने की लोकेशन को गुप्त रखा है. हालांकि उसकी तस्वीरें जारी करके कोलंबिया ने सदियों पहले की खोई यादों को ताजा कर दिया है.

केंद्र सरकार होली में सरकारी कर्मचारियों को दे सकती है तोहफा, DA में होगी बढ़ोतरी

केंद्र सरकार होली में सरकारी कर्मचारियों को दे सकती है तोहफा, DA में होगी बढ़ोतरी

 7th Pay Commission: केंद्र सरकार इस बार होली के मौके पर केंद्र सरकार के कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दे सकती है. 7वें वेतन आयोग के तहत केंद्र सरकार के कर्मचारियों को होली पर या उससे पहले डीए बढ़ोतरी, फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने आदि के बारे में अच्छी खबर मिल सकती है. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार आने वाले दिनों में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर फैसला ले सकती है. केंद्र सरकार हर साल दो बार डीए बढ़ाती है. पहले जनवरी में और फिर जुलाई में. पिछले साल केंद्र सरकार ने मार्च में और फिर बाद में सितंबर में डीए बढ़ाया था.

वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 38 फीसदी DA मिल रहा है. आने वाले दिनों में कभी भी DA में बढ़ोतरी का ऐलान हो सकता है. श्रम मंत्रालय (Labor Ministry) द्वारा 28 फरवरी को अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) संख्या जारी करने की संभावना है. इससे आगामी महंगाई भत्ता (DA) वृद्धि को लेकर तस्वीर साफ हो सकती है.

AICPI प्रत्येक माह के अंतिम कार्य दिवस पर जारी किया जाता है.दिसंबर 2022 में एआईसीपीआई का आंकड़ा 132.3 था. विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जनवरी और फरवरी के लिए AICPI सूचकांक बढ़ने पर केंद्र सरकार के कर्मचारियों के DA में 3 से 5 प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है.

7,380 रुपये प्रति माह होगी. वर्तमान में 18,000 रुपये के मूल वेतन वाले कर्मचारियों को 6,840 रुपये प्रति माह डीए मिल रहा है. अगर मंजूरी मिल जाती है, तो 3 प्रतिशत डीए बढ़ोतरी से वेतन में 900 रुपये प्रति माह की वृद्धि होगी.

इसी तरह, 56,900 रुपये के मूल वेतन वाले कर्मचारियों को 1,707 रुपये प्रति माह की वृद्धि मिलेगी. अभी 38 फीसदी के हिसाब से कर्मचारियों को 21,622 DA हर महीने मिल रहा है. 41 फीसदी तक बढ़ाए जाने पर यह प्रति माह 23,329 रुपये हो जाएगा. यानी 1,707 रुपये प्रति माह का इजाफा. इस तरह सालाना सैलरी पर 20,484 रुपये की बढ़ोतरी होगी.

Holashtak 2023: जानिए क्यों होलाष्टक के आठ दिनों को माना जाता है अशुभ?

Holashtak 2023: जानिए क्यों होलाष्टक के आठ दिनों को माना जाता है अशुभ?

 हिन्दू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन होली महापर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। लेकिन होली के आठ दिन पहले यानि फाल्गुन मास के अष्टमी तिथि से होलाष्टक शुरू हो जाता है और इसका समापन पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन के दिन होता है। शास्त्रों में बताया गया है कि होलाष्टक के इन आठ दिनों में कई प्रकार के मांगलिक कार्य जैसे- विवाह, मुंडन, उपनयन संस्कार इत्यादि पर रोक लग जाती है और होली पर्व से इन कार्यों को पुनः शुरू किया जाता है। लेकिन क्या आप होलाष्टक के पीछे का कारण जानते हैं? अगर नहीं तो आइए जानते हैं।

होलाष्टक 2023 तिथि (Holashtak 2023 Start Date)

प्रत्येक वर्ष होलाष्टक आठ दिन का होता है, लेकिन इस वर्ष यह नौ दिनों तक रहेगा। यह 27 फरवरी 2023 से शुरू होगा और इसका समापन होलिका दहन के दिन यानि 7 मार्च 2023 को होगा।

होलाष्टक को क्यों माना जाता है अशुभ (Holashtak 2023 Reason)

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि होलाष्टक की अवधि में आठ ग्रह उग्र अवस्था में रहते हैं। पहले दिन यानि अष्टमी तिथि को चन्द्रमा, नवमी को सूर्य, दशमी तिथि पर शनि, एकादशी पर शुक्र, द्वादशी पर गुरु, त्रयोदशी तिथि पर बुध, चतुर्दशी पर मंगल और पूर्णिमा तिथि के दिन राहु उग्र स्थिति में रहते हैं। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार इस अवधि में किए गए मांगलिक कार्यों पर इन ग्रहों का दुष्प्रभाव पड़ता है, जिसका असर सभी राशियों के जीवन पर भी पड़ सकता है। जिस वजह से जीवन में कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। यही कारण है कि होली से पहले इन आठ (इस वर्ष नौ) दिनों में सभी मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है।

होलाष्टक के पीछे छिपा वैज्ञानिक कारण (Holashtak 2023 Scientific Reason)

बता दें कि इस अवधि में मौसम में तेजी से परिवर्तन आता है। सूर्य की रौशनी तेज हो जाती है और साथ ही ठंडी हवा भी चलती है। जिसके कारण कई लोग बीमारी की चपेट में आ जाते हैं और मन विचलित रहता है। इसलिए इस स्थिति में मांगलिक कार्य को करना अशुभ माना जाता है। इसलिए होलाष्टक की अवधि में व्यक्ति को पूजा-पाठ अधिक करना चाहिए और हवन अथवा व्रत रखना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जातक पर ग्रहों का अशुभ प्रभाव नहीं पड़ता है।

होलाष्टक से जुड़ी पौराणिक कथा (Holashtak 2023 Katha)

दैत्यराज हिरण्यकश्यप का पुत्र प्रहलाद भगवान विष्णु का परम भक्त था और वह हर समय श्रीहरि की भक्ति में लीन रहता था। ऐसे में अपने पुत्र की भक्ति को समाप्त करने के लिए और उसकी हत्या के लिए दैत्यराज भक्त प्रहलाद को होलाष्टक के इन आठ दिनों में कठोर यातनाओं का दंड देता रहा। अंतिम दिन जब हिरण्यकश्यप की बहन होलिका प्रहलाद को गोद में लेकर चिता में बैठी तो भगवान विष्णु की कृपा से वह बच गया, लेकिन होलिका उस आग में भस्म हो गई। यही कारण है कि इन आठ दिनों को अशुभ माना जाता है और होलाष्टक के अंतिम दिन होलिका दहन कर अधर्म पर हुई धर्म की जीत का उत्सव मनाया जाता है।

CG ACCIDENT NEWS : कॉलेज जा रही छात्रा को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, मौके पर हुई मौत

CG ACCIDENT NEWS : कॉलेज जा रही छात्रा को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, मौके पर हुई मौत

 बिलासपुर। जिले में स्कूटी सवार कॉलेज छात्रा सड़क हादसे का शिकार हो गई, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्रा ने साल भर पहले अपने कॉलेज के दोस्त से लव मैरिज की थी। शुक्रवार की सुबह वह स्कूटी से कॉलेज जा रही थी। तभी रास्ते में किसी चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है।

टीआई प्रकाश कांत ने बताया कि पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटी की रहने वाली मनीषा पैकरा (21) बिलासपुर में डीपी विप्र कॉलेज में BSC सेकेंड ईयर की छात्रा थी। करीब साल भर पहले उसने कॉलेज के ही स्टूडेंट सागर वर्मा के साथ लव मैरिज की थी। दोनों ने आर्य समाज मंदिर में विवाह रचाया था। इसके बाद मस्तूरी में रहते थे।

कॉलेज जाते समय हुआ हादसा

मनीषा शुक्रवार की सुबह अपनी स्कूटी क्रमांक CG22 W 5433 में सवार होकर गांव से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। अभी वह मस्तूरी के तहसील ऑफिस के पास स्थित अंजली नर्सरी के पास मोड़ पर पहुंची थी। तभी किसी चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे से मनीषा गंभीर रूप से घायल हो गई। जब तक लोगों की नजर पड़ी, तब तक वह स्कूटी से गिर कर बेहोश पड़ी थी। उन्होंने हादसे की जानकारी पुलिस के डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके बैग की तलाशी लेने के बाद परिजन को सूचना दी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। टीआई ने बताया कि हादसे के बाद ठोकर मारने वाला चालक वाहन लेकर फरार हो गया है। इसके चलते गाड़ी की जानकारी नहीं मिल पाई है।

कोल्ड स्टोरेज में फटा बॉयलर, पांच लोगों की मौत, अन्य घायल

कोल्ड स्टोरेज में फटा बॉयलर, पांच लोगों की मौत, अन्य घायल

 मेरठ जनपद के दौराला क्षेत्र में बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह के कोल्ड स्टोरेज में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। बताया गया कि कोल्ड स्टोरेज में बॉयलर फट गया, जिसके चलते गैस रिसाव हो गई है और पूरी छत ही उड़ गई। सूत्रों के मुताबिक, पांच मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 50-60 मजदूर घायल हुए हैं। हालांकि अभी मरने वालों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह का दौराला में शिव शक्ति के नाम से कोल्ड स्टोरेज है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे कोल्ड स्टोर में बॉयलर फट गया। जिससे अमोनिया गैस का रिसाव पूरे कोल्ड स्टोर में हो गया। गैस रिसाव होने से कुछ मजदूर घायल हो गए। इसी बीच कोल्ड स्टोरेज की छत भी उड़ गई, जिसमें दर्जनों मजदूर मलबे में दब गए।

वहीं घटना की जानकारी लगते ही आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। वहीं बेहोश हुए मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा हैं। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

बताया गया कि सभी मजदूर जम्मू-कश्मीर के थे और ये कल ही काम पर आए थे। फिलहाल पुलिस प्रशासन की टीमें राहत बचाव कार्य में लगी हैं। टीमों का कहना है कि मजदूरों को चिह्नित करने का काम बाद में किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि पहले राहत बचाव कार्य किया जा रहा है।

वहीं मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर और स्टाफ अलर्ट पर हैं। घायलों के लिए 20 बैड तैयार किए गए हैं। सीओ सिविल लाइंस के साथ तीन थानों की फोर्स भी मौके पर मौजूद है। एंबुलेंस को तेजी से निकालने के लिए सड़क पर भी जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात है। तीन शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे हैं।

Air India Flight : दम्माम जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, हाइड्रॉलिक हुआ फेल

Air India Flight : दम्माम जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, हाइड्रॉलिक हुआ फेल

 नई दिल्ली : आज दम्माम जा रहे विमान में एक बड़ा हादसा टल गया है। दरअसल सऊदी अरब के दम्माम जा रहे एयर इंडिया एक्स्प्रेस फ्लाइट का हाइड्रॉलिक फेल हो गयी। जिसे वजह से अचानक केरल के तिरुवनंतपुरम में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। आपातकालीन लैंडिंग की वजह लोगो में हड़कंप मच गया। विमान में 182 यात्री सवार थे। Air India Flight

जानकारी के अनुसार विमान ने कालीकट से सऊदी अरब के दम्माम जाने के लिए उड़ान भरी थी। इस दौरान अचानक पायलट को ये जानकारी लगी कि, विमान में कुछ तकनीकी खराबी आ गई है। और विमान का हाइड्रॉलिक फेल हो गया है। यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से पायलट ने तुरंत इस खराबी की जानकारी संबंधित विभाग को दी और विमान की आपातकालीन लैंडिंग के लिए अहम कदम उठाये।
पायलट को निर्देश मिलते ही उन्होंने विमान की तिरुवनंतपुरम स्थित हवाई अड्डे पर फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग करवा दी।

बताया जा रहा है कि, एयर इंडिया एक्स्प्रेस फ्लाइट IX3 385 में 182 यात्री सवार थे। उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही फुल इमरजेंसी का ऐलान किया गया. इसको सुनते ही विमान में बैठे सभी यात्री घबरा गए। बाद में यात्रियों को बताया गया कि, फ्लाइट को हाइड्रॉलिक फेल होने की वजह से तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर डायवर्ट किया जा रहा है। विमान को करीब 12.15 बजे एयरपोर्ट पर लैंड करा दिया गया था।

Bank Holiday : मार्च महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holiday : मार्च महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

 हर साल मार्च का महीना बैंकिंग के लिए बेहद खास होता है. दरअसल, यह वित्तीय वर्ष (Financial Year) का आखिरी महीना होता है. ऐसे में कामकाज को लेकर बैंकों में प्रेशर होता है. फरवरी महीने की 10 छुट्टियों के बाद अगल महीने यानी मार्च में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे. इनमें दूसरे व चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं।

03 मार्च 2023: चापचर कूट

05 मार्च 2023: रविवार.

07 मार्च 2023: होली/ होलिका दहन/ धुलेंदी/ डोल जात्रा

08 मार्च 2023: धुलेटी/ डोल जात्रा/ होली/ याओसांग

09 मार्च 2023: होली

11 मार्च 2023: दूसरा शनिवार

12 मार्च 2023: रविवार

19 मार्च 2023: रविवार

22 मार्च 2023: गुडी पाडवा/ उगाडी/ बिहार दिवस/ साजीबु नोंगमापानबा/ प्रथम नवरात्र/ तेलुगु नववर्ष

25 मार्च 2023: चौथा शनिवार

26 मार्च 2023: रविवार

30 मार्च 2023: राम नवमी

डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं

बैंक बंद रहने के बावजूद ग्राहक कई तरह के कामकाज डिजिटली निपटा सकते हैं. यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं होता है

SC : पीरियड्स में महिलाओं को मिलेगी छुट्टी! मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

SC : पीरियड्स में महिलाओं को मिलेगी छुट्टी! मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

  पीरियड्स( periods) के दौरान महिलाओं ( women)को वर्कप्लेस पर छुट्टी मिले इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार यानी आज सुनवाई होगी।

माहवारी जैसे मुद्दे पर अब न केवल महिलाओं( women) के स्वास्थ्य के मद्देनजर गंभीरता के साथ ध्यान केंद्रित किया जाने लगा है, बल्कि विश्व में विभिन्न देशों की सरकारें माहवारी में इस्तेमाल होने वाले सैनिटरी पैड, टैम्पोन और मेंस्ट्रुअल कप जैसे उत्पाद भी निशुल्क उपलब्ध करवाने लगी हैं।

देशभर के केंद्रों पर सैनिटरी पैड एक रुपये में उपलब्ध

भारत सरकार ने 2018 में एक लंबे अभियान के बाद माहवारी के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले उत्पादों पर लगने वाला 12 प्रतिशत कर हटाया था. हालांकि, भारत में प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) के तहत देशभर के केंद्रों पर सैनिटरी पैड एक रुपये में उपलब्ध कराए जाते हैं

Shocking : दूल्हे के इंतजार में बैठी थी दुल्हन, इधर एक लड़की कर गई खेल! मामला जानकार चौक जाएंगे आप…

Shocking : दूल्हे के इंतजार में बैठी थी दुल्हन, इधर एक लड़की कर गई खेल! मामला जानकार चौक जाएंगे आप…

 लखनऊ। Shocking : यूपी में इन दिनों शादी-बारात के कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जो होश उड़ा देने वाले हैं। इसी तरह का मामला UP के संभल जिले से सामने आया है। यहां बारात निकलने से पहले पहुंची एक युवती ने खेल कर दिया। इसके बाद पुलिस पहुंची और घुड़चढ़ी से पहले ही दूल्हे को उठाकर हवालात में बंद कर दिया। उधर दुल्हन बारात का इंतजार करती रह गई। लड़की वालों को जब सारे मामले की जानकारी हुई तो वहां हड़कंप मच गया। लड़की वाले सीधे लड़के पक्ष के घर पहुंचे और रिश्ता तोड़ दिया।

मुरादाबाद में सूर्यनगर निवासी युवक की संभल जनपद में रजपुरा क्षेत्र के गांव सिंघौली निवासी युवती से शादी तय हुई थी। मंगलवार शाम को बारात आनी थी। बताया जा रहा है कि युवक की घुड़चढ़ी शुरू हो गई। इसी बीच एक युवती पहुंच गई और हंगामा शुरू कर दिया। युवती ने कहा कि जो युवक घुड़चढ़ी कर शादी करने जा रहा है उस युवक से उसका काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। दोनों ने कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए हैं।

युवती द्वारा हंगामा किए जाने की जानकारी पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवती ने पुलिस को युवक के साथ लिए गए प्राइवेट फोटो और वीडियो दिखाए। इस पर पुलिस दूल्हे को थाने ले गई। देर रात तक बारात गांव नहीं आई तो दुल्हन के परिजन चिंतित हुए। संपर्क किया तो पूरे मामले की जानकारी हुई। बारात नहीं आने पर दुल्हन सजी रह गई। दुल्हन के परिजन बुधवार को मुरादाबाद पहुंचे और उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया।