नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
NEW RULE : इस दिन से बदल जायेंगे ATM और GST सहित कई नियम, जिसका असर सीधा आपकी जेब पर पड़ेगा

NEW RULE : इस दिन से बदल जायेंगे ATM और GST सहित कई नियम, जिसका असर सीधा आपकी जेब पर पड़ेगा

 अप्रैल का महीना समाप्त होने में दो ही दिन शेष रह गए हैं। इसके बाद मई का महीना शुरू हो जाएगा। हर महीने की शुरुआत से कुछ न कुछ नियमों में बदलाव होता है। इन बदलवों का असर सीधे तौर पर आपकी जेब पर होता है। ऐसे में आपको इन नियमों को जान लेना जरूरी है, नहीं तो आपको समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इन बदलावों के बारे में…

GST नियमों में बदलाव

मई की शुरुआत से कारोबारियों के लिए gst में बड़ा बदलाव होने वाला है। नए नियम के मुताबिक, अब 100 करोड़ रुपये से अधिक के टर्नओवर वाली कंपनियों के लिए 7 दिनों के भीतर लेनदेन की रसीद को इनवॉयस रजिस्ट्रेशन पोर्टल (IRP) पर अपलोड करना अनिवार्य कर दिया गया है। मौजूदा समय में इनवॉयस जनरेट और उसे अपलोड करने की तारीख के लिए ऐसी कोई सीमा नहीं है।

म्यूचुअल फंड में केवाईसी अनिवार्य

बाजार नियामक सेबी की ओर से म्यूचुअल फंड कंपनियों को कहा गया है कि वह इस बात को सुनिश्चित करें कि निवेशक केवाईसी वाले ई-वॉलेट से ही म्यूचुअल फंड में निवेश करें। यह एक मई से लागू हो जाएगा। इसके बाद निवेशक केवाईसी वाले ई-वॉलेट से ही निवेश कर सकते हैं।

एलपीजी, सीएनजी और पीएनजी के दाम

हर महीने की शुरुआत में सरकार एलपीजी, सीएनसी-पीएनजी के नए दाम जारी करती है। पिछले महीने सरकार ने 19 किलो वाले commercial cyclinder के दामों में 91.50 रुपये की कटौती की थी। इसके बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर घटकर 2,028 रुपये हो गया था। हालांकि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला था। सीएनजी-पीएनजी के दामों में भी बदलाव हो सकता है।

PNB ATM से लेनदेन

अगर आप pnb  के ग्राहक हैं तो ये बदलाव आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। अगर आपके बैंक अकाउंट में पैसे नहीं है और आप एटीएम से पैसे निकालते हैं और लेनदेन असफल हो जाता है। तो बैंक की ओर से 10 रुपये+GST ली जाती है।

Central Bank of India में हुआ करोड़ों का फ्रॉड, ब्रांच मैनेजर फरार …

Central Bank of India में हुआ करोड़ों का फ्रॉड, ब्रांच मैनेजर फरार …

 Central Bank of India कहते हैं कि बैंक में अगर आपका पैसा है तो वह सुरक्षित है और तरह निगरानी में है। लेकिन जब इसकी निगरानी करने वाले ही आपके पैसों का हेर फेर करने लग जाएं तब कौन आपके पैसों की सुरक्षा करेगा ? ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में करोड़ों र रुपए का हेर फेर हुआ है। पूरा मामला यूपी के अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क क्षेत्र स्थित नौरंगाबाद स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से आया है।

खाताधारकों ने जब आरोप लगाया कि उनके पैसों का हेर फेर हुआ है तो इसकी जांच की गई और मालूम चला कि बैंक के लेखा-जोखा में 30 लाख रुपये कम है। इसके बाद ब्रांच मैनेजर और हेड कैशियर को निलंबित कर दिया है। साथ ही साथ पूरे मामले की जांच आईटी की दूसरी टीम का दी गई है।

कारोबारी मुकेश कुमार व सुमित के मुताबिक, जब हमने बैंक पहुंचकर ब्रांच मैनेजर से कहा कि आप हमें हमारी खाते की जानकारी नहीं दे पा रहे, इसलिए हम अपना पैसा दूसरे बैंक में ट्रांसफर कर रहे हैं। इसके बाद शाम को फर्म के खातों से लिमिट के पैसे के अलावा बैंक में जमा पैसे को खाते में शून्य रकम दिखने लगी। इसके बाद जब वे बैंक गए तो यहां से ब्रांच मैनेजर और सौरव गुप्ता गायब मिले। वहीँ कई अन्य ग्राहकों के खाते से भी रकम गायब थी।

आला-अधिकारियों ने जब मौके पर जाकर पड़ताल की तो 30 लाख रूपए लेखा-जोखा में कम पाए गए। बैंक के कंप्यूटरों पर कमांड नहीं हो पा रहा है। आईटी कि दूसरी टीम बैंक में आकर जांच करेगी। उसके बाद ही बैंक के रुपये के लेखा-जोखा की जानकारी हो सकेगी।

Vastu Tips: मनी प्लांट चोरी करके लगाना शुभ या अशुभ? जान लीजिए इसके परिणाम, वरना बाद में पड़ सकते हैं लेने के देने!

Vastu Tips: मनी प्लांट चोरी करके लगाना शुभ या अशुभ? जान लीजिए इसके परिणाम, वरना बाद में पड़ सकते हैं लेने के देने!

 Vastu Tips Tor Money: वास्तु शाश्त्र में कई ऐसे टिप्स बताए गए हैं, जो व्यक्ति के जीवन के लिए बेहद फलदायी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लगे कुछ पौधों को सुख-समृद्धि, खुशहाली और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इन्हीं पौधों में से एक है मनी प्लांट। ये एक ऐसा पौधा है जो अधिकतर घरों में लगा होता है। मनी प्लांट को लोग ज्यादातर घर या ऑफिस में लगाते हैं। पौधे न केवल आपके घर को सुशोभित करते हैं बल्कि लगाने में भी आसान होते हैं।

Vastu Tips Tor Money:इस पौधे को ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है। इसे आप किसी भी बोतल या गमले में रख सकते हैं। वास्तु के अनुसार वृक्षारोपण आपके घर में समृद्धि बनाए रखने में मदद करता है। मनी प्लांट को लेकर लोगों के बीच कई भ्रांतिया फैली हुई है जैसे कि चोरी का मनी प्लांट लगाना शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि मनी प्लांट रखना समृद्धि और प्रचुरता प्राप्त करने में सहायक होता है। आइए जानते हैं मनी प्लांट लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Vastu Tips Tor Money:जमीन में कोई भी पौधा लगाने से उसकी वृद्धि तेजी से होती है लेकिन जमीन से उसे हर तरह के पोषक तत्व मिल जाता है। मगर इसके विपरीत वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को जमीन में लगाने के बजाय गमले में लगाना चाहिए क्योंकि इसे जमीन में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

Vastu Tips Tor Money:ऐसी मान्यता है कि किसी के घर से चोरी करके मनी प्लांट लगाना शुभ माना जाता है और ऐसा करने से सुख-समृद्धि आती है। इसके विपरीत वास्तु शास्त्र कहता है कि मनी प्लांट कभी भी चोरी करके नहीं लगाना चाहिए। अपने पैसों से खरीद कर लगाना से आपको पूर्ण फल की प्राप्ति होगी।

Vastu Tips Tor Money:मनी प्लांट की बेल जमीन से बिल्कुल नहीं छूनी चाहिए। जमीन पर मणि प्लांट की लता छूने से नकारात्मक ऊर्जा अधिक उत्पन्न होती है। इसके साथ ही मनी प्लांट का संबंध माता लक्ष्मी से होता है। ऐसे में जमीन में छुने से मां लक्ष्मी का अपमान होता है।

Vastu Tips Tor Money:वास्तु के अनुसार मनी प्लांट का पौधा हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए। क्योंकि इस दिशा में भगवान गणेश का वास होता है। इसके साथ ही प्रतिनिधि शुक्र ग्रह है। मनी प्लांट को ईशान कोण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में लगाने से धन हानि होती है।

फ्री राशन लेने वालों की बल्ले- बल्ले, अब ये सामान भी मिलेगा मुफ्त

फ्री राशन लेने वालों की बल्ले- बल्ले, अब ये सामान भी मिलेगा मुफ्त

 राशन कार्ड धारकों (Ration Card Holder) के लिए बड़ी खुशखबरी है. अगर आप भी राशन कार्ड (Ration Card Update) का इस्तेमाल करते हैं तो पीएमजीकेएवाई के लाभार्थियों को फ्री राशन मिलना शुरू हो गया है।अन्त्योदय राशनकार्ड धारकों को जुलाई-अगस्त-सितम्बर की 3 किलो चीनी 18 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बांटी जा रही है तो आप दिवाली से पहले सस्ते में चीनी ले सकते हैं. इसके साथ ही फ्री राशन भी ले सकते हैं।

केंद्र सरकार ने भी दिसंबर तक फ्री राशन देने की सुविधा

केंद्र सरकार ने भी दिसंबर तक फ्री राशन देने की सुविधा को बढ़ा दिया है. केंद्र के अलावा राज्य सरकार कार्डधारकों को बड़ा फायदा दे रहा है. कोरोना काल सरकार की ओर से यह सुविधा शुरू की गई थी।

दिवाली त्योहार के लिए 100 रुपये में किराने का सामान देने का फैसला

दिवाली के मौके पर महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के राशनकार्ड धारकों को दिवाली त्योहार के लिए 100 रुपये में किराने का सामान देने का फैसला किया. इस सौ रुपये के पैकेट में एक किलो रवा (सूजी), मूंगफली, खाद्य तेल और पीली दाल होगी. मंत्रिमंडल के बयान में कहा गया है कि राज्य में ऐसे 1.70 करोड़ परिवार या सात करोड़ लोग हैं, जिनके पास राशन कार्ड की सुविधा है

Shraddha Murder Case:35 टुकड़े और इंसाफ : आफताब को मिलेगी फांसी या जेल? क्या अब पिता विकास कर सकेंगे अपने बेटी की ‘अंत्येष्टि’

Shraddha Murder Case:35 टुकड़े और इंसाफ : आफताब को मिलेगी फांसी या जेल? क्या अब पिता विकास कर सकेंगे अपने बेटी की ‘अंत्येष्टि’

 श्रद्धा वालकर मर्डर केस में दिल्ली की साकेत कोर्ट आज फैसला सुनाएगी। 15 अप्रैल को कोर्ट ने मामले के मुख्य आरोपी आफताब पूनावाला के खिलाफ आरोप तय करने का फैसला सुरक्षित रख लिया था।

विकास ने बताया था कि मेरी बेटी की शरीर के टुकड़े केस खत्म होने के बाद भी उन्हें सौंपे जाएंगे, लेकिन मुकदमा कब खत्म होगा और कब मैं अपनी बेटी का अंतिम संस्कार कब कर सकूंगा यह अभी भी एक सवाल है। उधर, दिल्ली के जिस घर में श्रद्धा की हत्या की गई थी। उस घर के मालिक ने कोर्ट से घर पर लगी सील हटाने की मांग की थी।

मार्च 2023 में कहा था कि मेरी बेटी की हत्या को मई में एक साल पूरा हो जाएगा

विकास ने श्रद्धा को न्याय न मिलने तक उसका अंतिम संस्कार न करने की शपथ ली थी। उन्होंने मार्च 2023 में कहा था कि मेरी बेटी की हत्या को मई में एक साल पूरा हो जाएगा, लेकिन मैंने अब तक उसका अंतिम संस्कार नहीं किया है। आफताब को मौत की सजा मिलने के बाद ही मैं श्रद्धा का अंतिम संस्कार करूंगा।

मई 2022 में अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की गला घोंटकर हत्या

आफताब पर आरोप है कि उसने मई 2022 में अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की गला घोंटकर हत्या की। बाद में उसके शरीर के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रखे। फिर उन्हें जंगल में फेंक दिया। दिल्ली पुलिस ने 12 नवंबर 2022 को उसे गिरफ्तार किया था।

OMG ! यहां 2 प्राइवेट पार्ट के साथ पैदा हुआ बच्चा... डॉक्टरों के भी उड़े होश..

OMG ! यहां 2 प्राइवेट पार्ट के साथ पैदा हुआ बच्चा... डॉक्टरों के भी उड़े होश..

 Pakistan News: मानव इतिहास में ऐसे मामले कम ही सामने आए हैं. जब बच्चा 2 जेंडर के साथ पैदा होता है. दरअसल पाकिस्तान में एक ऐसा मामला सामने आया है. इस्लामाबाद के सर्जनों का कहना है कि यहां दो लिंगों वाला बच्चा पैदा हुआ है. आश्चर्यजनक रूप से दोनों लिंग पेशाब करने में सक्षम हैं. बच्चे का पहला लिंग दूसरे से 1 सेंटीमीटर लंबा होता है. बच्चे को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है.

 

इंटरनेशनल जर्नल ऑफ सर्जरी के लिए केस रिपोर्ट लिखते हुए दावा किया गया कि यह मामला बेहद असामान्य है. ऐसे मामले को डेफलिया कहा जाता है. अभी तक पूरे मानव इतिहास में ऐसे सिर्फ 100 मामले ही सामने आए हैं. ऐसे में पैदा होने वाले बच्चों की गुदा या मलाशय प्रभावित होता है, लेकिन यह बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है.इस बच्चे का जन्म 36 सप्ताह तक गर्भ में रहने के बाद हुआ है. जैसे ही इस बच्चे के माता-पिता को 2 जेंडर के बारे में पता चला तो उन्होंने इस बच्चे को पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती करा दिया. बच्चे के परिवार में ऐसा कोई पारिवारिक इतिहास नहीं है.

 

मेडिकल जांच में बच्चा स्वस्थ पाया गया. बच्चे के किसी और हिस्से में कोई दिक्कत नहीं पाई गई. बच्चे के दो लिंग हैं और पहला दूसरे से 1 सेंटीमीटर लंबा है. पहले लिंग की लंबाई 2.5 सेमी और दूसरे की 1.5 सेमी है.

स्कैन करने पर पता चला कि उसके पास केवल एक ब्लैडर है जो दो मूत्रमार्गों से जुड़ा हुआ है. यानी वह दो लिंगों से पेशाब कर सकता है. सर्जनों ने पेट के निचले बाएं हिस्से में एक छेद के माध्यम से उसके बृहदान्त्र के एक छोर को मोड़ दिया, ताकि वह शौच कर सके. इस सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने बच्चे को दो दिन तक निगरानी में रखा. इसके बाद बच्चे को डिस्चार्ज कर दिया गया. यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि डिपहेलिया कैसे होता है.

 
Breaking News: ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, अलास्का में आर्मी के 2 हेलिकॉप्टर क्रैश

Breaking News: ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, अलास्का में आर्मी के 2 हेलिकॉप्टर क्रैश

 अमेरिका के अलास्का में गुरुवार देर रात US आर्मी के दो हेलिकॉप्टर क्रैश हो गए। इस साल अमेरिका में सैन्य हेलिकॉप्टर से जुड़ी यह दूसरी घटना है।अमेरिकी सेना अलास्का के प्रवक्ता जॉन पेनेल ने कहा- हादसा ट्रेनिंग के दौरान हुआ। दोनों हेलिकॉप्टर में कुल 4 लोग सवार थे।

AH-64 अपाचे हेलीकॉप्टर फेयरबैंक्स के पास स्थित फोर्ट वेनराइट के थे

अमेरिकी सेना अलास्का के एक बयान में कहा गया है कि हेली, अलास्का के पास दुर्घटनास्थल पर पहले उत्तरदाता घटनास्थल पर थे।AH-64 अपाचे हेलीकॉप्टर फेयरबैंक्स के पास स्थित फोर्ट वेनराइट के थे।अधिकारियों ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और अधिक विवरण उपलब्ध होने पर जारी किया जाएगा।

FM Radio : PM मोदी 18 राज्यों में फैले 91 FM ट्रांसमीटर्स का करेंगे उद्घाटन, इन राज्यों को मिलेगा फायदा

FM Radio : PM मोदी 18 राज्यों में फैले 91 FM ट्रांसमीटर्स का करेंगे उद्घाटन, इन राज्यों को मिलेगा फायदा

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी( PM modi) आज यानी शुक्रवार को देश में रेडियो कनेक्टविटी बढ़ाने के लिए 100 वॉट कैपेसिटी के 91 FM रेडियो स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे।

जानकारी के मुताबिक 91 FM रेडियो स्टेशन बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नागालैंड, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, केरल, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, लद्दाख के अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में शुरू होंगे।

इन FM ट्रांसमीटर्स के जरिए दो करोड़ लोगों को कवर( cover) किया जाएगा

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि अब इन FM ट्रांसमीटर्स के जरिए दो करोड़ लोगों को कवर किया जाएगा। इससे देश में FM कनेक्टिविटी का दायरा 35,000 वर्ग किमी बढ़ेगा। 30 अप्रैल को पीएम मोदी के रेडियो प्रोग्राम मन की बात का 100वां एपिसोड है। इससे दो दिन पहले देश में रेडियो कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए यह बड़ा कदम उठाया जा रहा है।

Shirdi Sai Temple : साई बाबा के भक्तों के लिए बड़ी खबर, एक मई से मंदिर हो जाएगा बंद, नहीं मिलेंगे दर्शन

Shirdi Sai Temple : साई बाबा के भक्तों के लिए बड़ी खबर, एक मई से मंदिर हो जाएगा बंद, नहीं मिलेंगे दर्शन

 शिर्डी शहर 1 मई से बंद रहेगा। दरअसल, शिंदे सरकार ने शिर्डी के साईं बाबा मंदिर की सुरक्षा में CISF की तैनाती की है। इससे मंदिर प्रशासन नाराज है।

महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक छोटा सा शहर शिर्डी है, जहां साईं बाबा का प्रसिद्ध मंदिर है। इसका पूरा मैनेजमेंट श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट करता है। सरकार ने मंदिर की सुरक्षा के लिए CISF की तैनाती कर दी है।ये तैनाती मेट्रो स्टेशन, एयरपोर्ट और मंदिर के आसपास सुरक्षा बढ़ाने के लिए की गई है। ऐसे में मंदिर प्रशासन और ग्रामीण CISF की तैनाती से खुश नहीं हैं।

2018 में CISF ने शिर्डी एयरपोर्ट की सुरक्षा का भी जिम्मा संभाला था

लिहाजा मंदिर प्रशासन और स्थानीय लोगों ने बुधवार को मीटिंग करके 1 मई से शहर को बेमियादी बंद करने का ऐलान किया है। प्रशासन का कहना है कि जब मंदिर की सुरक्षा से CISF को हटाया जाएगा, तभी वह हड़ताल खत्म करेंगे। बता दें कि 2018 में CISF ने शिर्डी एयरपोर्ट की सुरक्षा का भी जिम्मा संभाला था।

INTERESTING NEWS : 6 पत्नियों के संग एकसाथ सोना चाहता था पति, बनवाया 80 लाख से ज्यादा का बेड, बोला – हर पत्नी को स्पेशल फील करवाना चाहता है

INTERESTING NEWS : 6 पत्नियों के संग एकसाथ सोना चाहता था पति, बनवाया 80 लाख से ज्यादा का बेड, बोला – हर पत्नी को स्पेशल फील करवाना चाहता है

 INTERESTING NEWS : अगर किसी आम इंसान से शादी का एक्सपीरियंस पूछा जाए तो वो शादी ना करने की सलाह देगा. एक ही शादी से लोग इतना त्रस्त हो जाते हैं कि उसके बाद दुबारा शादी करने की किसी में हिम्मत ही नहीं होती. लेकिन ब्राजील के रहने वाले आर्थर की हिम्मत की दाद देनी चाहिए. इस शख्स ने एक दो नहीं, बल्कि साथ में ही नौ महिलाओं से शादी कर सनसनी मचा दी थी. ये सारी शादियां एक ही मंडप में हुई थी. वैसे तो आर्थर की शादी गैरकानूनी थी. लेकिन इसके बाद भी उसकी शादी ने काफी चर्चा बटोरी थी.

नौ पत्नियों को आर्थर संभाल नहीं पाया. आज की डेट में चार पत्नियों ने उसे तलाक दे दिया है. हाल ही में आर्थर ने 51 की एक महिला से शादी कर अपनी पत्नियों की संख्या को 6 कर लिया है. आर्थर अपनी हर पत्नी को बराबर प्यार देना चाहता है. किसी के भी साथ नाइंसाफी ना हो, इसके लिए उसने एक बड़ा सा पलंग बनवाया है. वो अपनी सारी पत्नियों के साथ इसी पलंग पर सोएगा. उसे डर था कि कहीं उसकी किसी पत्नी को ये ना लगे कि वो किसी एक से ज्यादा प्यार करता है. इस कारण उसने सबके साथ सोने की के लिए ये पलंग बनवाया है.

बनाने में खर्च किये लाखों

आर्थर ने 6 पत्नियों के साथ सोने के लिए बीस फ़ीट का पलंग बनवाया है. ये पलंग बीस बाई सात फ़ीट का है. इसे बनाने में करीब 82 लाख रुपए खर्च किये गए हैं. ये बेड इतना बड़ा है कि इसे बेडरुम में असेम्बल करने में ही आर्थर को 15 महीने का समय लगा. साथ ही इसे बनाने में बारह लोगों की मेहनत लगी. पलंग टूटे नहीं इसके लिए पलंग में करीब साढ़े नौ सौ स्क्रू लगाए गए हैं. पलंग की मजबूती का ख़ास ध्यान रखा गया है. आर्थर ने बताया कि कई बार उसे सोफा पर पत्नियों के साथ सोना पड़ता था. लेकिन अब सभी एक साथ एक पलंग पर सोएंगे.

रखता है हर पत्नी का ख्याल

इंस्टाग्राम पर करीब दो लाख फॉलोवर्स वाला आर्थर अपनी हर पत्नी को खास मानता है. उसने बताया कि वो हर पत्नी को स्पेशल फील करवाना चाहता है. इसके लिए वो कुछ भी करने को तैयार है. बता दें कि आर्थर और उसकी पहली पत्नी लियाना ने 2021 में कई शादियों के आइडिया के बारे में सोचा था. इसके बाद उन्होंने एक चर्च में नौ महिलाओं से शादी की थी. इसकी तस्वीरों ने इंटरनेट पर आग लगा दी थी. लेकिन धीरे-धीरे उसकी पत्नियों में जलन की भावना आती गई. इसके बाद चार ने उसे तलाक दे दिया.

BIG NEWS : कुएं में तैरती मिली 3 बहनों की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, मां की तलाश जारी

BIG NEWS : कुएं में तैरती मिली 3 बहनों की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, मां की तलाश जारी

 BIG NEWS : मध्य प्रदेश के धार जिले में दो से छह साल की उम्र की तीन बहनों की लाश एक कुएं में मिली है, जबकी बच्चों की मां लापता है। पूरे जिले में लाशों के मिलने के बाद से हड़कंप मचा है. तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। तीनों लड़कियों की लाश श्यामपुरा गांव में एक कुएं में मिली है।

मध्य प्रदेश के धार जिले में सरदारपुर थाना क्षेत्र के श्यामपुरा ठाकुर गांव में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गांव के किनारे एक कुएं में मंगलवार को 6 से 2 साल की उम्र की तीन सगी बहनों के शव बरामद किया गया। पुलिस ने बुधवार को घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ग्रामीणों ने शवों को देखा, कुएं से तीनों शवों को बाहर निकाला और इसके बाद सरदारपुर थाना को सूचित किया।

स्थानीय लोगों ने जीवन को बताया कि उन्होंने उसकी पत्नी एवं उसकी तीनों बेटियों को गांव के बाहर आम तोड़ते देखा था। आसपास खोज के चलते जीवन की 4 वर्षीय बेटी का शव एक कुएं में मिला, फिर उसकी 2 और 6 वर्ष की दो बेटियों के शव भी उसी कुंए में मिले। अफसर ने बताया कि जीवन की पत्नी की तलाश की जा रही है।

वही धार जिले की 3 बहनों की कूएं में लाश मिलने के पश्चात् मामला गरमा गया है। तीनों लड़कियों का पिता जीवन बामनिया ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। शिकायत में जीवन ने बताया कि वह घर से बाहर था। जब वह घर पहुंचा तो बच्चियां घर पर नहीं थीं। इस के चलते जीवन ने यह भी बताया कि उसकी पत्नी भी घर से गायब थी। शिकायत दर्ज कराने के पश्चात् पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

Badrinath Temple: जय बद्री : बारिश और बर्फबारी के बीच कपाट खुले, 15 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया मंदिर, देखें वीडियो

Badrinath Temple: जय बद्री : बारिश और बर्फबारी के बीच कपाट खुले, 15 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया मंदिर, देखें वीडियो

 उत्तराखंड (Uttarakhand) के हिमालयी क्षेत्र में स्थित बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) के कपाट छह माह बंद रहने के बाद गुरुवार को विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गये. इस दौरान हजारों तीर्थयात्री मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे

बदरीनाथ धाम की तरह केदारनाथ धाम और उसके आसपास का पूरा इलाका बर्फ से ढका हुआ है. चारों तरफ एक फुट से ज्यादा ऊंची बर्फ की परत जमी हुई है. हालांकि, मंदिर परिसर और धाम की ओर जाने वाले मार्गों से बर्फ हटा दी गयी है. पिछले कुछ दिनों से लगातार बर्फबारी और रूक-रूक कर हो रही बारिश के कारण भीषण ठंड के बावजूद हजारों की संख्या में मौजूद श्रद्धालु मंदिर के कपाट खुलने के साक्षी बने।

बारिश के साथ बर्फबारी भी हो रही

बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार को भक्तों के लिए खोल दिए गए. इस दौरान बारिश के साथ बर्फबारी भी हो रही थी. इसके बाद भी वहां भक्तों की लंबी कतार देखी गई. वहीं बदरीनाथ धाम में कपाट खुलने के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई. इस दौरान वहां भक्तों में भारी उत्साह देखा गया. वहीं मंदिर को करीब 15 क्विंटल गेंदे के फूल से भव्य रूप में सजाया गया था. दूसरी ओर कपाट खुलने से पहले बुधवार तक यहां दर्शन के लिए पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करा लिया था

Viral News : प्यार Sex और धोखा : होटल में पति प्रेमिका के साथ कर रहा था सेक्स, तभी अचानक आ धमकी पत्नी, फिर जो हुआ…

Viral News : प्यार Sex और धोखा : होटल में पति प्रेमिका के साथ कर रहा था सेक्स, तभी अचानक आ धमकी पत्नी, फिर जो हुआ…

 उत्तरप्रदेश। Viral News : पति, पत्नी और वो का मामला सामने आया है. एक युवक अपनी प्रेमिका के साथ होटल के कमरे में इश्क फरमा रहा था. इसकी जानकारी लगते ही उसकी पत्नी होटल पहुंच गई और अपने पति को रंगे हाथ पकड़ लिया. फिर जमकर धुनाई की. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र का मामला।

जानकारी के अनुसार एक पत्नी को अपने पति की रंगरेलिया मनाने की जानकारी हुई. मामले की सच्चाई जानने के लिए पत्नी अपने परिजनों के साथ उस होटल पर पहुंच गई, जहां पति अपनी प्रेमिका के साथ था. पत्नी ने होटल स्टाफ से जानकारी जुटाई और फिर इंतजार करने लगी. जैसे ही पीड़िता का पति और उसकी प्रेमिका होटल से बाहर निकले. पति को प्रेमिका के साथ देखकर पत्नी के सब्र का बांध टूट गया. देखते ही देखते पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया. फिर पत्नी और उनके साथ आए लोगों ने पति को पकड़ा और जमकर पीटना. भारी संख्या में लोदों की भीड़ जमा हो गई. कई लोगों ने युवक को बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोग शांत नहीं हुए और उन्होंने जमकर हाथ धोया। यह पूरी घटना एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।

Big Breaking ; नहीं रहे कैबिनेट मंत्री, कई दिनों से चल रहे थे बीमार, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी…

Big Breaking ; नहीं रहे कैबिनेट मंत्री, कई दिनों से चल रहे थे बीमार, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी…

 उत्तराखंड : उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन हो गया है। अल्मोड़ा से बागेश्वर पहुंचने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें बागेश्वर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार भी चल रहे थे।

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास अब नहीं रहे। लंबे समय से बीमारी के चलते आज बुधवार को उनका निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बागेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पार्टी सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई।

 
कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताते हुए कहा कि- मंत्रिमंडल में मेरे वरिष्ठ सहयोगी चंदन राम दास के आकस्मिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। उनका निधन जनसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
Atique Ahmad : गैंगस्टर अतीक के दफ्तर में मिले खून के धब्बे को लेकर बड़ा खुलासा, FSL की जांच रिपोर्ट में ये बातें आई सामने!

Atique Ahmad : गैंगस्टर अतीक के दफ्तर में मिले खून के धब्बे को लेकर बड़ा खुलासा, FSL की जांच रिपोर्ट में ये बातें आई सामने!

 प्रयागराज: Atique Ahmad : प्रयागराज में गैंगस्टर अतीक अहमद के दफ्तर से जो खून के धब्‍बे को लेककर बड़ा खुलासा हुआ है, खून के धब्बे इंसान के ही हैं। फिलहाल शासन प्रशासन की ओर से ऐसा कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन चर्चा है कि खून में मिला हीमोग्‍लोबिन इंसानी है। इसके बारे में ज्‍यादा जानकारी फरेंसिक साइंस लैब (FSL) की रिपोर्ट से मिलेगी जो जल्‍द ही जारी होने वाली है।

24 अप्रैल को मिले थे कई जगह खून के धब्‍बे 

गैंगस्टर अतीक अहमद के दफ्तर से 24 अप्रैल को कई जगह खून के धब्‍बे मिले थे। वहां से पुलिस को टूटी चूड़ियां, खून से सने किसी महिला के कपड़ों के अलावा खून से सना चाकू भी मिला था।

खून की शुरुआती जांच के बारे में कहा जा रहा था कि यह इंसानी ही है लेकिन इसकी रिपोर्ट बुधवार शाम तक आने की बात थी। मंगलवार को इस तरह की खबरें आईं कि ध्‍वस्‍त हुए इस ऑफिस से ऐसी दुर्गंध आ रही है जैसे वहां कोई शव हो। हालांकि, बाद में पुलिस ने इस तरह की किसी बात से इनकार किया था।

जमीन घोटाला को लेकर ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, गलत दस्तावेज बनाकर …. टीम के पहुँचने से पहले ही सामान के साथ हुए फरार

जमीन घोटाला को लेकर ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, गलत दस्तावेज बनाकर …. टीम के पहुँचने से पहले ही सामान के साथ हुए फरार

 ED raids on land scam जमीन घोटाला को लेकर ED एक बार फिर सक्रिय हो रही है। ED की टीम राज्य में जमीन घोटाले के लेकर कार्रवाई कर रही है। आज बुधवार की सुबह ही ED की टीम कई ठिकानों पर पहुंची और ताबड़तोड़ छापेमारी शुरु कर दी। बता दें ED की यह छापामार कार्रवाई झारखंड के रांची में हुई है। सुबह ईडी की टीम मोरहाबादी, अशोक नगर, बूटी मोड़ और खेलगांव में पहुंचकर छापेमारी कर रही है।

 

जानकारी के अनुसार, चेशायर होम रोड स्थित 4 एकड़ 83 डिसमिल जमीन को गलत दस्तावेज बनाकर बेचने के मामले को लेकर ईडी ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक रांची के मोरहाबादी और खेल गांव में फिलहाल ईडी की टीम छापेमारी कर रही है। मोरहाबादी में ठेकेदार बिपिन सिंह के यहां ईडी ने दबिश दी है। वहीं खेलगांव में ईडी के द्वारा गिरफ्तार किए गए अफसर अली के करीबी जमीन दलाल शेखर कुशवाहा के यहां ईडी ने छापेमारी की है। वहीं गाड़ी गांव में शेखर कुशवाहा नाम के जमीन कारोबारी के यहां ईडी कार्रवाई कर रही है।

मोराहबादी में बिपिन सिंह के आवास में ED ने छापा मारा लेकिन ईडी के पहुंचने से पहले ही पूरा परिवार बुधवार सुबह 6:30 बजे तक सभी सामान के साथ निकल गये। ईडी ने फ़्लैट को सील कर दिया है और फ्लैट मालिक को बुलाया है।

सिंधिया-दिग्विजय के ट्विटर हमले के बीच महाकाल

सिंधिया-दिग्विजय के ट्विटर हमले के बीच महाकाल

 मध्यप्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव निकट आ रहा है, वैसे-वैसे दिग्गज नेताओं के बीच राजनीतिक जंग को लेकर मुंहवाद तेज हो रहा है। यहां तक कि अब नेता मतदाता से आग्रह करने की बजाय उज्जैन के भगवान महाकाल से प्रार्थना कर परस्पर विरोधियों से मुक्ति की प्रार्थना कर रहे हैं। जब नेता अपनी कार्यप्रणाली और जमीनी सोच से भटक जाते हैं, तब ईश्वर की शरण में चले जाते हैं। मनुश्य की यह गति अंधविष्वास को बढ़ावा देती है। प्रदेष के दोनों प्रमुख दल कांग्रेस और भाजपा में ताजा जो ट्विटर वाॅर सामने आया है, उसका निश्कर्श हताषा का यही दर्षन जताने वाला है। अभी तक नेता आपसी लड़ाई में भगवान को बीच में घसीटने से बचते थे, लेकिन अब भगवान ही राजनीतिक जंग में परिणाम का आधार बन रहे हैं।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बीते सप्ताह दो दिनी प्रवास पर उज्जैन में थे। यहां सिंह ने ट्विटर युद्ध की शुरुआत करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया कि, ‘हे प्रभु ! हे महाकाल ! दूसरे ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में पैदा न हों।‘ यह ट्विट जब सिंधिया ने पढ़ा तो उन्होंने उसी तेवर में पलटवार करते हुए लिखा कि ‘हे प्रभु महाकाल ! कृपया दिग्विजय सिंह जी जैसे देश विरोधी और मध्यप्रदेश के बंटाढार भारत में पैदा न हों।‘ दोनों नेताओं के इन ट्विट के बाद उनके निश्ठावान अनुयायी भी अपने-अपने ढंग से टिवट वाॅर में लग गए। इसके बाद जब उज्जैन में ही दिग्विजय सिंह का मीडिया से सामना हुआ तो इस ट्विट पर सिंधिया के संदर्भ में उत्तर देते हुए वे बोले, ‘पिछले चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को गिराने के लिए 25-25 करोड़ रुपए देने का आॅफर मेरे साथ ये जो विधायक बैठे हैं, इन्हें भी मिला था, लेकिन वे नहीं बिके, लेकिन राजा-महाराजा बिक गए। इसलिए बस यही कहूंगा कि हे प्रभू हे महाकाल कोई दूसरा ज्योतिरादित्य सिंधिया अब कांग्रेस में पैदा न हो।‘ इस बातचीत के समय दिग्विजय सिंह के साथ विधायक महेश परमार, रामलाल मालवीय, दिलीप सिंह गुर्जर बैठे हुए थे। सिंह ने मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले विधायकों की खरीद-फरोख्त रोकने के लिए ‘दल-बदल विरोधी कानून‘ को मजबूत करने की बात भी कही। सिंह ने कहा कि भाजपा धन बल की सरकार चलाती है। इसने महाकाल मंदिर का भी व्यवसायीकरण कर दिया है। पहले मंदिर में निषुल्क दर्षन की व्यवस्था थी, किंतु अब गर्भगृह से दर्षन करने के लिए 750 रुपए देने पड़ते हैं।

इस ट्विटर वॉर के बाद सिंधिया समर्थक नेताओं के जो ट्वीट और बयान सामने आए, उनसे पता चलता है कि हमारे नेता संविधान से कहीं ज्यादा ब्रह्माण्ड के ज्ञाता है। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रतिउत्तर देते हुए लिखा कि ‘हे महाकाल ! अतएव ब्रह्माण्ड में दिग्गी राजा जैसा तत्व सूक्ष्म रूप में भी कभी जन्म न लें। धर्म, समाज, देष और मनुश्यता की रक्षा करो हे महाराजाधिराज !‘ आगे पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया ने लिखा कि ‘हे तीनों लोकों के स्वामी, महाकाल प्रभु ! दिग्विजय सिंह जैसे व्यक्ति को जिसने, कांग्रेस को पूरी तरह बंटाढार कर दिया है, इसलिए महाकाल प्रभु से मेरी यही कामना है कि दिग्विजय सिंह को अगले जन्म में पाकिस्तान में पैदा करना।‘ इन दो जानी-दुष्मनों के बीच आखिरकार मुख्यमंत्री षिवराज सिंह भी कुंद पड़े। आग में घी डालते हुए उन्होंने कहा कि ‘सिंधिया गद्दार नहीं, बल्कि खुद्दार है। वे कांग्रेस में रहते हुए आखिर कितना अपमान सहते। चुनाव लड़ा सिंधिया के नाम पर और बुजुर्ग कमलनाथ को मुख्यमंत्री बना दिया। तिस पर भी विडंबना थी कि सरकार कमलनाथ नहीं दिग्गी राजा चला रहे थे। कमलनाथ तो नाममात्र के मुख्यमंत्री का चेहरा थे। बार-बार सिंधिया और उनके समर्थक मंत्री व विधायक सरकार का जन-समस्याओं की ओर ध्यान खींच रहे थे, लेकिन अपने अहंकार के वषीभूत कमलनाथ ने कोई ध्यान नहीं दिया। आखिर में सिंधिया को कहना पड़ा कि काम नहीं किए तो सड़कों पर उतर जाएंगे। कमलनाथ ने कह दिया सड़कों पर उतर जाओ। आखिर कोई खुद्दार नेता इस अहम् को कैसे बर्दाष्त करता। आखिरकार सिंधिया ने इस्तीफा दिया और चुनाव लड़ा। परंतु आज भी कांग्रेस में छोटेपन और ओछेपन की होड़ लगी हुई है। प्रत्येक नेता दूसरे नेता को छोटा करने वाले बयान दे रहा है। इस होड़ में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह समेत सब कांग्रेसी षामिल रहते हुए, सूत ना कपास जुलाहों में लट्ठम-लट्ठा कहावत को चरितार्थ करने में लगे है। अब भगवान जाने कांग्रेस का क्या हश्र होगा।‘

इस जंग में जब राश्ट्रीय महासचिव कैलाष विजयवर्गीय महाकाल के दर्षन उज्जैन पहुंचे तो वे भी इस  मुद्दे पर दोनों नेताओं को नैतिकता की नसीहत का पाठ पढ़ाने से नहीं चूके। कैलाष ने कहा कि दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे नेता को अपनी भाशा की मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि मध्यप्रदेष में विपक्ष का सम्मान करने की परंपरा रही है। हालांकि सिंह मर्यादा रखते हैं, लेकिन कैसे बोल गए पता नहीं। जब उनसे पूछा गया कि सिंह ने कहा है कि 2018 की तरह हम फिर चुनाव जीतेंगे। तब कैलाश ने उत्तर दिया कि भाजपा दो तिहाई से ज्यादा बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी। बहरहाल चुनाव निकट आते-आते यह जंग और दिलचस्प एवं तल्ख दिखाई देगी, ऐसा राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है।

पोर्ट सूडान से 135 भारतीयों का तीसरा जत्था जेद्दा पहुंचा, जल्द ही भारत होंगे रवाना…

पोर्ट सूडान से 135 भारतीयों का तीसरा जत्था जेद्दा पहुंचा, जल्द ही भारत होंगे रवाना…

 सूडान। Operation Kaveri : सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए केंद्र सरकार की ओर से ‘ऑपरेशन कावेरी’ चलाया जा रहा है। सूडान से 135 भारतीयों का तीसरा जत्था IAF C-130J विमान से जेद्दा पहुंचा। केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने ट्वीट किया, “जेद्दा पहुंचे सभी लोगों के लिए भारत की आगे की यात्रा जल्द ही शुरू होगी।

इस बीच, विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने 148 निकाले गए भारतीयों के दूसरे बैच की अगवानी की। बता दें कि पहला IAF C-130 विमान 121 यात्रियों के साथ बुधवार को जेद्दाह हवाई अड्डे पर पहुंचा। इससे पहले नौसैनिक पोत आईएनएस सुमेधा 278 यात्रियों को लेकर जेद्दा बंदरगाह पहुंचा।
विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया, ऑपरेशन कावेरी पूरे जोरों पर है। दूसरी IAF C-130J फ्लाइट पोर्ट सूडान से जेद्दा के लिए रवाना हुई, जिसमें 135 और यात्री थे। यह ऑपरेशन कावेरी के तहत निकाले गए लोगों का तीसरा बैच है। इससे पहले बुधवार को विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि IAF C-130J विमान से 121 यात्री रवाना हुए। हालांकि, एमओएस एमईए ने बाद में ट्वीट कर कहा कि दूसरे बैच में 148 भारतीयों को निकाला गया था। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने ट्वीट किया, “सूडान बंदरगाह से ऑपरेशन कावेरी के तहत पहला IAF C-130J विमान 148 भारतीयों को लेकर जेद्दा पहुंचा।

ऑपरेशन कावेरी की जानकारी

राजधानी खार्तूम में सूडानी सेना और अर्धसैनिक समूहों के बीच लड़ाई तेज होने के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को जानकारी दी कि युद्धग्रस्त सूडान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए इसका ‘ऑपरेशन कावेरी’ चल रहा है और लगभग 500 भारतीय पोर्ट सूडान पहुंच गए हैं।

भारतीय नौसेना का आईएनएस तेग मंगलवार को सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए जारी ‘ऑपरेशन कावेरी’ में शामिल हो गया। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मंगलवार को ट्वीट किया, “आईएनएस तेग ऑपरेशन कावेरी में शामिल हुआ। अतिरिक्त अधिकारियों और फंसे हुए भारतीयों के लिए आवश्यक राहत सामग्री के साथ पोर्ट सूडान पहुंचा।

बता दें कि सूडान में युद्धरत गुटों ने अमेरिका और सऊदी अरब की ओर से मध्यस्थता के बाद सोमवार को 72 घंटे के युद्धविराम के लिए सहमति व्यक्त की। इस दौरान कई देश अपने नागरिकों को संघर्षरत सूडान से निकालने में जुटे हैं।

Big Breaking : CM को मिली जान से मारने की धमकी, मैसेज कर शख्स ने लिखा- मार दूंगा, अलर्ट मोड में पुलिस

Big Breaking : CM को मिली जान से मारने की धमकी, मैसेज कर शख्स ने लिखा- मार दूंगा, अलर्ट मोड में पुलिस

 लखनऊ। Big Breaking : UP के सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद लखनऊ में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। इसकी जानकारी मंगलवार को लखनऊ पुलिस ने दी है । धमकी ‘डायल 112’ (आपातकालीन सेवाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया एक नंबर) पर मैसेज के माध्यम से मिली।

“मैं जल्द ही सीएम योगी को मार दूंगा”

धमकी देने वाले शख्स ने कहा कि “मैं जल्द ही सीएम योगी को मार दूंगा”। धमकी मिलने के बाद ‘112’ के ऑपरेशन कमांडर ने थाना सुशांत गोल्फ सिटी में मामला दर्ज कराया है। आईपीसी की धारा 506, 507 और आईटी एक्ट 66 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Water Metro : बदलता भारत: पीएम मोदी आज देश की पहली वॉटर मेट्रो को दिखाएंगे हरी झंडी, जानें क्या होगा रूट और कितना लगेगा किराया

Water Metro : बदलता भारत: पीएम मोदी आज देश की पहली वॉटर मेट्रो को दिखाएंगे हरी झंडी, जानें क्या होगा रूट और कितना लगेगा किराया

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM modi)आज केरल के कोच्चि में देश की पहली वाटर मेट्रो सर्विस का उद्घाटन करने वाले हैं। इसके अलावा PM मोदी तिरुवनंतपुरम में डिजिटल साइंस पार्क का इनॉगरेशन भी करेंगे।

यह ट्रेन तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, कोट्टायम, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, पठानमथिट्टा, मलप्पुरम, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड जैसे 11 जिलों को कवर करेगी। वहीं कोच्चि वाटर मेट्रो के अलावा प्रधानमंत्री डिंडीगुल-पलानी-पलक्कड़ सेक्शन का रेल इलेक्ट्रिफिकेशन का उद्घाटन भी करेंगे।

डिजिटल ( digital)तरीके से भी टिकट बुक कर सकते हैं

इस प्रोजेक्ट के पहले फेज में हाई कोर्ट-वाइपिन टर्मिनल्स से व्याटिला-कक्कनाड टर्मिनल्स तक सर्विस शुरू की जाएगी। यात्री ‘कोच्चि-1’ कार्ड का यूज करके कोच्चि मेट्रो और वाटर मेट्रो दोनों में यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा वे डिजिटल तरीके से टिकट बुक भी कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा, ‘वर्ल्ड क्लास कोच्चि वाटर मेट्रो अपनी जर्नी के लिए तैयार

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा, ‘वर्ल्ड क्लास कोच्चि वाटर मेट्रो अपनी जर्नी के लिए तैयार है। यह कोच्चि में और उसके आसपास के 10 टापुओं को जोड़ने वाला केरल का ड्रीम प्रोजेक्ट है। कोच्चि वाटर मेट्रो प्रोजेक्ट में 78 इलेक्ट्रिक बोट्स और 38 टर्मिनल्स हैं, जिसकी लागत 1,136.83 करोड़ रुपए है। इस प्रोजेक्ट को गवर्नमेंट ऑफ केरल (GoK) और KfW ने फंड किया है।’