नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
इंसानों के बाद अब मछलियों का भी बनेगा आधार कार्ड, जाने आखिर क्यों सरकार को उठाना पड़ा ये कदम

इंसानों के बाद अब मछलियों का भी बनेगा आधार कार्ड, जाने आखिर क्यों सरकार को उठाना पड़ा ये कदम

 नई दिल्ली : सरकार ने देश के सभी नागरिकों के लिए आधार कार्ड बनवाना अनिवार्य कर दिया है. यह एक पहचान पत्र है. अब पैन कार्ड और बैंक अकाउंट को सभी से लिंक करना जरूरी हो गया है. अब तक आपने बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए आधार कार्ड के बारे में सुना होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब मछलियों के भी आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं. उत्तर प्रदेश के मत्स्य पालन मंत्रालय के मंत्री संजय निषाद ने यह जानकारी दी.

मछलियों का आधार कार्ड बनाया जा रहा है-
लखनऊ के मत्स्य अनुसंधान केंद्र में इंसानों की तरह मछलियों का भी आधार कार्ड बनाने की तैयारी की जा रही है. इससे यह भी जानकारी मिल जाएगी कि मछली किस नदी की है. अटल घाट से एक लाख मछली के बच्चों को गंगा नदी में छोड़ने की योजना है.

गंगा नदी में आधार कार्ड के साथ मछली पकड़ें-
उत्तर प्रदेश के मत्स्य पालन मंत्रालय के मंत्री संजय निषाद का कहना है कि पूरे देश में पहली बार ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है जिसमें आधार कार्ड वाली मछलियां गंगा नदी में छोड़ी जा रही हैं. इससे नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को रोजगार मिलेगा और मछली पालन को भी बढ़ावा मिलेगा.

इसके लिए छोटी-छोटी कमेटियां बनाकर काम किया जा रहा है. चिप में मछली के बारे में जानकारी होती है. जिससे यह पता लगाना आसान हो गया कि किस नदी में कौन सी मछली है.

संजय निषाद का कहना है कि गंगा नदी में बढ़ते प्रदूषण के कारण मछलियां छोड़ी जा रही हैं. जिससे जलीय जीवों का संतुलन बेहतर होगा, जिसका पर्यावरण पर भी अनुकूल प्रभाव पड़ेगा.

माफिया राज ख़त्म करने की दिशा में कदम-
इस नई पहल के शुरू होने के बाद आने वाले समय में मत्स्य पालन मंत्रालय को काफी फायदा मिलेगा. इससे मछली पालन माफिया पर पूर्ण विराम लगेगा.

जगन्नाथ मंदिर कॉरिडोर बनकर हुआ तैयार, इस दिन होगा उद्घाटन...जानिए क्या है विशेषता

जगन्नाथ मंदिर कॉरिडोर बनकर हुआ तैयार, इस दिन होगा उद्घाटन...जानिए क्या है विशेषता

  पुरी: पुरी में श्री मंदिर परिक्रमा परियोजना पूरी हो गई है, नवनिर्मित मंदिर गलियारे का उद्घाटन अयोध्या में राम मंदिर के अभिषेक समारोह से एक सप्ताह पहले किया जाएगा। जगन्नाथ मंदिर कॉरिडोर का उद्घाटन समारोह 15 से 17 जनवरी, 2024 तक होने वाला है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए देश के चार धाम मंदिरों और 1000 से अधिक अन्य हिंदू मंदिरों को निमंत्रण दिया गया है।

वैश्विक आउटरीच में, दुनिया भर के प्रमुख हिंदू मंदिरों और यहां तक ​​कि नेपाल के राजा को भी निमंत्रण मिला है। ओडिशा सरकार, जिसने 943 करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना का नेतृत्व किया, ने पुरी में भव्य अनावरण के लिए प्रमुख वीआईपी, कॉर्पोरेट नेताओं और मशहूर हस्तियों सहित एक विशेष अतिथि सूची तैयार की है। जगन्नाथ मंदिर गलियारा, जिसे श्री मंदिर परिक्रमा परियोजना के रूप में भी जाना जाता है, को ₹943 करोड़ की लागत से विकसित किया गया है। इसमें 7 मीटर का हरा बफर जोन और 10 मीटर का पैदल रास्ता है, जिसे भक्तों द्वारा मंदिर की निर्बाध परिक्रमा की सुविधा के लिए डिज़ाइन किया गया है।

मंदिर के मुख्य प्रशासक रंजन कुमार दास ने कहा कि, "हम ओडिशा में 857 मंदिरों को आमंत्रित कर रहे हैं, और वैष्णो देवी, कामाख्या मंदिर और शिरडी साईं मंदिरों सहित 180 प्रमुख भारतीय मंदिरों को भी 15 जनवरी से शुरु हो रहे तीन दिवसीय उद्घाटन कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया जाएगा।" उन्होंने आगे कहा कि, हिंदू धर्म के अनुसार चार पवित्र धामों और चार अन्य धामों को आमंत्रित किया जाएगा। हम नेपाल के राजा को निमंत्रण भेज रहे हैं, जिन्हें जगन्नाथ मंदिर में विशेष अधिकार प्राप्त हैं। अन्य देशों के प्रमुख हिंदू मंदिरों को भी निमंत्रण भेजा जा रहा है।

श्री मंदिर परिक्रमा परियोजना का लक्ष्य 12वीं शताब्दी के जगन्नाथ मंदिर के आसपास के आयताकार गलियारे को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एक समकालीन तीर्थ केंद्र में आधुनिक बनाना है। इनमें 6,000 भक्तों के लिए एक कतार प्रबंधन प्रणाली, सामान स्क्रीनिंग सुविधाएं, लगभग 4,000 परिवारों के लिए एक क्लॉक रूम, पीने के पानी की व्यवस्था, टॉयलेट सुविधाएं, हाथ / पैर धोने के क्षेत्र, सूचना-सह-दान कियोस्क, आश्रय मंडप, बहु-स्तरीय कार पार्किंग, शटल और आपातकालीन वाहनों के लिए एक समर्पित लेन, एक एकीकृत कमांड और नियंत्रण केंद्र और एक स्मारिका दुकान शामिल हैं।

मंदिर के चारों द्वारों पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 15 से 17 जनवरी 2024 तक लोकार्पण यज्ञ किया जाना तय है। पूर्वी द्वार के लिए ऋग्वेद, दक्षिणी के लिए यजुर्वेद, पश्चिमी के लिए सामवेद और उत्तरी द्वार के लिए अथर्ववेद को अंतिम रूप दिया गया है। जगन्नाथ मंदिर और मौसीमा मंदिर को जोड़ने वाली तीन किलोमीटर लंबी ग्रैंड रोड के किनारे प्रमुख संरचनाओं के लिए एक समान पेंटिंग का काम चल रहा है। सभी मंदिरों और सहायक तीर्थस्थलों पर जीवंत रोशनी सजी होगी।

अधिकारियों ने श्री मंदिर परिक्रमा परियोजना के लिए सभी सिविल कार्यों के पूरा होने की पुष्टि की है, साथ ही भूनिर्माण कार्य कैलेंडर वर्ष के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण नवंबर 2019 में शुरू हुआ, जिसमें 600 से अधिक निवासियों ने सुरक्षा क्षेत्र की स्थापना के लिए 15.64 एकड़ जमीन छोड़ दी। परियोजना की आधारशिला नवंबर 2021 में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा रखी गई थी, जिसका लक्ष्य जगन्नाथ मंदिर की सीमा दीवार के साथ 75 मीटर के गलियारे को समकालीन सुविधाओं के साथ एक आधुनिक तीर्थ केंद्र में बदलना था।

इस देश में दूल्हा—दुल्हन के टॉयलेट जाने पर है पाबंदी, जानें क्यों

इस देश में दूल्हा—दुल्हन के टॉयलेट जाने पर है पाबंदी, जानें क्यों

  इंडोनेशिया: शादी समारोह को लेकर दुनिया के कई देशों में अलग-अलग तर​ह के नियम कानून हैं, जिनका सदियों से पालन किया जा रहा है। इन नियमों का हर धर्म-समुदाय के लोगों के द्वारा कड़ाई से पालन किया जाता है, ताकि नए दूल्हा-दुल्हन की जिंदगी में कोई बाधा न आए। इन नियमों में कुछ ऐसे नियम ऐसे हैं जो अजीबोगरीब हैं, इन नियमों को जानकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी। नियमों की इन बातों के बीच आपको एक ऐसा नियम बताते हैं, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल दुनिया के एक कोने में ऐसे समुदाय के लोग हैं, जिनमें एक अनोखा नियम प्रचलित है। यहां नव वर-वधू को शादी के तीन दिन तक टॉयलेट जाने पर मनाही है। इतना ही नहीं यहां तीन दिनों तक दोनों को खाना भी नहीं दिया जाता। आइए जानते हैं ये नियम कहां प्रचलित है…

दरअसल ऐसा नियम इंडोनेशिया में रहने वाले टीडॉन्ग समुदाय के लोगों के बीच प्रचलित है। यहां शादी समारोह में दौरान अनोखा रस्म निभाया जाता है। दरअसल शादी के पवित्र बंधन बंधने के बाद यहां दूल्हा-दुल्हन को तीन दिनों तक टॉयलेट जाने पर मनाही होती है। इतनी ही नहीं नव वर वधू को यहां तीन दिनों तक खाना भी नहीं दिया जाता है। इस प्रथा को निभाने के लिए दुल्हा-दुल्हन को पानी भी कम पिलाया जाता है। जिससे उनकी इस रस्म में बाधा न आ पाए।

भंग हो जाती है पवित्रता
टीडॉन्ग समुदाय के लोगों में इस विशेष नियम को लेकर ऐसी मान्यता है कि शादी के तीन दिन तक टॉयलेट जाने से शादी के बंधन की पवित्रता भंग हो जाती है। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन की जिंदगी में कई तरह की परेशानियां आती है। टीडॉन्ग समुदाय के लोगों के बीच मान्यता है कि टॉयलेट को कई तरह के लोग उपयोग करते हैं और इसी टॉयलेट को नव वर-वधू को भी उपयोग करना पड़ता है। कई तरह के लोगों द्वारा उपयोग किए जाने से यहां निगेटिव एनर्जी का वास होता है। ऐसे में जब नव-वर वधू इस टॉयलेट का उपयोग करते हैं तो उनके भीतर भी निगेटिव एनर्जी समा जाती है, जिसके बाद उनके पवित्र बंधन में कई तरह की बाधाएं आती है। यहां तक शादी टूटने तक की नौबत आ जाती है।
OMG! इस होटल की ना छत है..ना दीवारें, लोगों के बीच हो रहा फेमस

OMG! इस होटल की ना छत है..ना दीवारें, लोगों के बीच हो रहा फेमस

  ये अजब-गजब होटल स्विट्जरलैंड में है और इसका नाम The Null Stern Hotel है। इस होटल की ना तो दीवारें हैं ना ही छत।

 

यहां पर अगर आपका रहने का मन है तो आपको यहां पर खुले आसमान के नीचे रहना पड़ेगा। यहां पर बाथरूम की भी कोई सुविधा आपको नहीं मिलेगी।

 

बताया जाता है कि स्विट्जरलैंड के दो आर्टिस्ट फ्रैंक और रिकलिन ने ये होटल बनाया था। धीरें-धीरे लोगों को ये पसंद आने लगा तो पर्यटकों के लिए इसे खोल दिया गया।

 

अगर आपका भी मन पहाड़ों के बीच में बने इस होटल में रहने का है तो आपको एक रात के लिए 250 डाॅलर खर्च करने पड़ेंगे।

 

बताया जाता है कि इससे पहले भी फ्रैंक और रिकलिन इस तरह का होटल बना चुके हैं। जो परमाणु बंकर के नीचे है।

हमारे 'प्यारे' समोसे पर इस देश में है बैन...बनाते या खाते पकड़े गए तो मिलेगी सज़ा! पर ऐसा क्यों?

हमारे 'प्यारे' समोसे पर इस देश में है बैन...बनाते या खाते पकड़े गए तो मिलेगी सज़ा! पर ऐसा क्यों?

 Why Samosa is Banned in this African country: समोसे और चाय का कॉम्बिनेशन भला किसे पसंद नहीं होता है. भारतीय लोगों को तो सबसे ज्यादा अच्छे लगने वाले कुछ स्नैक्स में समोसा शुमार है. देश के हर कोने में आपको बाज़ार और गलियों में छनते हुए समोसे दिख जाएंगे. जगह के हिसाब से इसका रेट भले ही बदलता रहे लेकिन इसका लाजवाब स्वाद एक जैसा ही होता है.

समोसे की इतनी बड़ाई हम इसलिए कर रहे हैं क्योंकि भारत में लोगों को ये खूब पसंद है लेकिन एक देश ऐसा भी है, जहां यही समोसा खाने के लिए लोगों को तरसना पड़ता है. हमारे यहां मेहमानों को समोसा बेझिझक परोसा जाता है और वो भी स्वाद ले-लेकर खाते हैं लेकिन एक अफ्रीकन देश में इसे बनाने और खाने पर पूरी तरह से पाबंदी है. अगर इस नियम को तोड़ने की कोशिश की तो यहां सज़ा तक मिलती है.

यहां दुर्लभ हैं समोसे के दर्शन
एक तरफ एशियन देशों से निकलकर समोसा यूरोप तक में पहुंच रहा है तो दूसरी तरफ अफ्रीकन देश सोमालिया में समोसे खाने पर पाबंदी लगी हुई है. इस देश में समोसे को बनाने, खरीदने और खाने पर रोक है और इसका उल्लंघन करने पर लोगों को सज़ा भी दी जाती है. आप सोच रहे होंगे कि आखिर इसकी वजह क्या हो सकती है? तो समोसा बैन होने के लिए इसका तिकोना आकार ज़िम्मेदार है. सोमालिया के एक चरमपंथी समूह का मानना है कि समोसे का आकार क्रिश्चियन समुदाय के एक चिह्न से मिलता है. वैसे इसकी एक वजह ये भी बताई जा रही है कि समोसे में सड़े-गले मीट भरने की वजह से इस पर पाबंदी लगी है.

कहां से आया निराला समोसा?
कहा जाता है कि 10वीं सदी में समोसा मध्य एशिया से आए एक अरबी सौदागर के साथ आया. ईरानी इतिहासकार अबोलफाजी बेहाकी ने “तारीख ए बेहाकी” में इस बात का जिक्र किया. मानते हैं कि समोसे का जन्म मिस्र में हुआ. यहां से ये लीबिया और फिर मध्य पूर्व में पहुंचा. ईरान में ये 16वीं सदी तक बहुत पसंद किया जाता था. अमीर खुसरो के मुताबिक 13वीं सदी में ये मुगल दरबार की पसंदीदा डिश थी. हालांकि आलू वाले समोसे 16वीं सदी में बने, जब पुर्तगाली आलू लेकर भारत आए. तब से तो लोग इसके प्यार में पड़ गए.

ये है दुनिया का सबसे बड़ा ड्रामेबाज सांप, खतरा देखते ही आ जाती है मौत... करता है मरने की एक्टिंग

ये है दुनिया का सबसे बड़ा ड्रामेबाज सांप, खतरा देखते ही आ जाती है मौत... करता है मरने की एक्टिंग

  सांप एक ऐसा जीव है, जिसे देखते ही डर लगने लगता है. भले ही सांप खतरनाक हो या ना हो, उसके अंदर जहर हो या ना हो, सांप को देखने मात्र से इंसान के छक्के छूट जाते हैं. जहरीले सांप के काटने से कई लोगों की मौत हो जाती है. इस वजह से लोग सांपों से दूर ही रहते हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे सांप के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी जान बचाने के लिए मरने की एक्टिंग करता है.

जी हां, दुनिया में एक ऐसा सांप है. इस सांप को जब खतरे का अहसास होता है, तो ये खुद ही मरने की एक्टिंग करने लगता है. सांप को ऐसा लगता है कि मरने की एक्टिंग करने से सामने वाला उसे अकेला छोड़ कर चला जाएगा और उसकी जान बच जाएगी. दरअसल, इस सांप को ये बात पता है कि उसके अंदर मौजूद जहर किसी को नुकसान नहीं पहुंचा सकता. इस वजह से वो मरने की एक्टिंग करता है

है बड़ा ड्रामेबाज
हम बात कर रहे हैं हागनोज सांप की. जी हां, इस सांप की प्रजाति साउथ कैरोलिना और जॉर्जिया में काफी पाई जाती है. ये सांप आकार में छोटे होते हैं. इनमें जहर होता है लेकिन ये उतना खतरनाक नहीं होता. इसके काटे जाने से छोटी मोटी समस्यायें पैदा हो सकती है लेकिन जान नहीं जाती. ऐसे में कई जीव इसे शिकार बना लेते हैं. अपनी इस कमजोरी को ढंकने के लिए इस सांप ने एक ख़ास तरीका ढूंढ निकाला है. जब भी इस सांप को खतरे का अहसास होता है, ये मरने की एक्टिंग करने लगता है.

हमेशा गोल घूमकर ही एक से दूसरे देश क्यों जाता है एरोप्लेन? सीधे नहीं भरता उड़ान, वजह कर देगी हैरान

हमेशा गोल घूमकर ही एक से दूसरे देश क्यों जाता है एरोप्लेन? सीधे नहीं भरता उड़ान, वजह कर देगी हैरान

  कई बार हमें जो चीज जैसी नजर आती है, वैसी असल में होती नहीं है. नजर के फेर में कई बार इंसान ग़लतफ़हमी का शिकार हो जाता है. आज हम आपको एक ऐसी ही ग़लतफ़हमी के बारे में बताने जा रहे हैं. अगर आप एयरलाइन्स से कई बार यात्रा करते हैं, तो आपने विमान के उड़ान के रूट को लेकर एक अजीबोगरीब चीज नोटिस की होगी. विमान कभी भी एक से दूसरी जगह की उड़ान सीधे रास्ते से नहीं तय करता. वो हमेशा गोलाई में उड़ान भरता है.

जी हां, अगर आपको भारत से अमेरिका जाना है, तो विमान इसके लिए सीधा रास्ता नहीं अपनाती. ये हमेशा नॉर्थ पोल होते हुए ही अमेरिका जाती है. यानी एक गोलाकार रूट बनाते हुए. अब आप जब इस रूट को भारत और अमेरिका के डायरेक्ट रूट से कंपेयर करेंगे, तो पाएंगे कि अरे ये तो लॉन्ग कट है. लेकिन यहीं इंसान की नजरें धोखा खा जाती है. आज हम आपकी ये ग़लतफ़हमी दूर कर देते हैं.

हर विमान अपनाता है कर्व्ड रूट
चाहे कोई भी एयरलाइन्स हो, एक से दूसरी जगह जाने के लिए वो हमेशा कर्व्ड रूट ही अपनाता है. अगर एक से दूसरे देश तक उड़ान भरने के लिए सीधी लकीर खींचें तो ऐसा लगेगा कि सीधा जाना कम दूरी का रास्ता था. लेकिन इसके बाद भी सारे एयरलाइन्स घूमकर ही एक से दूसरे जगह जाते हैं. इसके पीछे ख़ास लॉजिक है. यहां आता है बेसिक साइंस और बेसिक मैथ्स, जिसका धरती के गोल होने से सीधा कनेक्शन है.

पड़ता है शॉर्ट कट
धरती गोल है. ये बात हम सब जानते हैं. ऐसे में अगर धरती के बीच के हिस्से हो देखें तो ये सबसे लंबा है और पोल्स के पास ये नैरो पड़ जाता है. एक से दूसरे जगह जाने के लिए एयरलाइन्स एक ख़ास कांसेप्ट को अपनाती हैं. ये है द ग्रेट सर्कल कांसेप्ट. अगर समतल जगह की बात करें, तो इसमें सीधा जाना हमेशा शॉर्ट कट होता है. लेकिन गोलाई वाली या कर्व वाली जगह पर सबसे छोटा रास्ता होता है द ग्रेट सर्कल. देखने में भले ही हमें लगता है कि गोल घूमकर जाना लंबा पड़ता है. लेकिन असल में वो शॉर्ट कट होता है. इस तरह सीधी यात्रा न कर एयरलाइन्स अपने तेल के काफी पैसे बचा लेती है. है ना मजेदार बात.

ट्रक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

ट्रक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

  महाराष्ट्र। नागपुर में काटोल-कलमेश्वर रोड पर सोनखंब गांव के पास एक कार और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।

हादसा देर रात सवा 12 बजे से दो बजे के बीच हुई। कार में सात लोग सवार होकर शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी कार सोयाबीन ले जा रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दो लोगों की अस्पताल में मौत हो गई। तीन अन्य को इलाज के लिए नागपुर भेजा गया, जिसमें से दो लोगों की जान चली गई। वहीं, एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए कैदी की गोली मारकर हत्या, दो शूटर गिरफ्तार

कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए कैदी की गोली मारकर हत्या, दो शूटर गिरफ्तार

  बिहार। पटना के दानापुर कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए आरोपी की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी की हत्या करने वाले दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कई हत्याकांड में शामिल था।

पांडव गिरोह का शूटर व बिहटा निवासी कुख्‍यात अभिषेक उर्फ ‘छोटे सरकार’ पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र से पूर्व विधायक चितरंजन के भाई और चाचा की हत्या के आरोप में जेल में था। बताया जा रहा है कि बेऊर जेल में बंद अभिषेक कुमार को दानापुर कोर्ट में पेशी के लिए आज दोपहर के समय लाया गया था। पुलिस छोटे सरकार को लेकर कोर्ट की ओर जा रही थी। इसी दौरान कोर्ट परिसर में पहुंचे बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आरोपियों ने चार गोली छोटे सरकार पर दाग दीं। घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने वारदात में शामिल दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्‍या का संदेह मनोज माणिक गिरोह पर है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 दिसंबर को करेंगे विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 दिसंबर को करेंगे विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ

 रायपुर। केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने (viksit bharat sankalp yatra) के उद्देश्य से आरंभ की जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 16 दिसम्बर को दोपहर चार बजे करेंगे।

छत्तीसगढ़ के हितग्राहियों से करेंगे चर्चा

प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से देश भर में यात्रा के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों से जुड़ेंगे और हितग्राहियों से चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम के लिए जिलों से दोपहर 3 बजे कनेक्ट होंगे और यात्रा के संबंध में वर्चुअल संवाद करेंगे।

: केन्द्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम आईईसी मोबाइल वैन के जरिए होगा। इसके जरिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का संदेश, योजनाओं की जानकारी और योजनाओं से संबंधित चलचित्र प्रदर्शित होंगे। इसके अलावा योजनाओं से संबंधित पाम्पलेट, बुकलेट आदि वितरित करने के साथ-साथ योजनाओं के लाभ लेने के लिए आवेदन, लाभ वितरण भी सुनिश्चित किया जाएगा।

योजनाओं के संबंध में जागरूकता के लिए क्विज, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। लाभार्थियों की व्यक्तिगत सफलता की कहानियों और उपलब्धियों को साझा करने के लिए ‘मेरी कहानी-मेरी जुबानी’ जैसे कार्यक्रम होंगे तथा धरती कहे पुकार के, स्वच्छता गीत आदि जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। साथ ही प्राकृतिक खेती, स्वाईल हेल्थ कार्ड के संबंध में जानकारी दी जाएगी।

स्वास्थ्य मेला और अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए कैंप भी

विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत स्वास्थ्य मेला, उज्जवला योजना, आधार कार्ड अपडेटेशन आदि के स्टॉल होंगे। इसके साथ ही नागरिक उपयोगी अन्य सभी योजनाओं का लाभ दिलाने भी इन स्टाल में व्यवस्था होगी। विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के अंतर्गत ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में संचालित योजनाएं सम्मिलित होंगी। ग्रामीण क्षेत्र में क्रियान्वित आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना, पीएम उज्जवला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान योजना, क्रिसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल-जल जीवन मिशन, स्वामित्व योजना, जन-धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, नैनो उर्वरक का उपयोग, स्वाइल हैल्थ कार्ड, उन्नत कृषि यंत्र आदि से संबंधित गतिविधियां शामिल होंगी।

शहरी क्षेत्रों में पीएम स्वनिधि योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम उज्जवल योजना, पीएम मुद्रा लोन योजना, स्टार्ट-अप इंडिया, स्टेंड-अप इंडिया, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना शहरी, वंदे भारत ट्रेनें और अमृत भारत स्टेशन योजना, स्वच्छ भारत अभियान, उजाला योजना, अमृत योजना, पीएम जन औषधि परियोजना, सौभाग्य योजना, डिजिटल भुगतान अधोसंरचना, आरसीएस योजना और खेलो इंडिया से संबंधित योजनाएं व गतिविधियाँ शामिल होंगी।

वेब पोर्टल से होगी मानिटरिंग

भारत सरकार और पीएमओ द्वारा इस यात्रा की मॉनीटरिंग वेब आधारित पोर्टल से की जाएगी। यात्रा से संबंधित सामग्री इस वेब पोर्टल में साझा की जाएगी। साथ ही हितग्राहियों को दिये जाने वाले लाभ की सूचना इस पोर्टल में होगी। शिविरों में आने वाले आवेदनों के संबंध में भी जानकारी इस पोर्टल में होगी।

Changes from 1 May: कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता, स्पैम कॉल और SMS से राहत, आज से हो रहे ये 6 बड़े बदलाव

Changes from 1 May: कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता, स्पैम कॉल और SMS से राहत, आज से हो रहे ये 6 बड़े बदलाव

 1 मई से आपकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी कई चीजें बदल गई हैं। आज से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 171.50 रुपए सस्ता हो गया है। स्पैम कॉल से भी छुटकारा मिलने जा रहा है।

दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 2028 रुपए की जगह 1856.50 रुपए में मिल रहा है। कोलकाता में दाम 2132 रुपए से घटकर 1960.50 रुपए हो गए हैं। मुंबई में ये 1980 रुपए की जगह 1808.50 रुपए में मिल रहा है। चेन्नई में सिलेंडर 2021.50 रुपए में मिल रहा है।ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से पिछले महीने यानी 1 अप्रैल को भी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 92 रुपए की कटौती की गई थी।

टाटा की गाड़ियां खरीदना महंगा

टाटा मोटर्स ने अपने पैसेंजर व्हीकल्स की कीमतों इजाफा किया है। कंपनी ने अपनी सभी गाड़ियों की कीमतों में औसतन 0.6% की बढ़ोतरी की है। 2023 में यह दूसरी बार है जब टाटा ने कीमतें बढ़ाई हैं। इससे पहले बढ़ती इनपुट लागत के कारण जनवरी में कीमत 1.2% बढ़ा दी थी।

म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए करें, जिसका KYC पूरा हो

सेबी ने म्यूचुअल फंड कंपनियों से कहा कि वो ये सुनिश्चित करें कि निवेशक, उसी ई-वॉलेट का इस्तेमाल म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए करें, जिसका KYC पूरा हो। यानी अब निवेशक KYC वाले ई-वॉलेट से ही निवेश कर सकते हैं। KYC के लिए आपको अपना पैन नंबर, मोबाइल नंबर और बैंक की डिटेल्स देनी होती हैं। डिटेल्स के साथ केवाईसी के लिए एक फॉर्म भरना होता है।

, साइकिल में अधिकतम 5000 रुपए कैशबैक मिलेगा

SBI क्रेडिट कार्ड पर अब सभी कैटेगरी को मिलाकर एक महीने/बिलिंग साइकिल में अधिकतम 5000 रुपए कैशबैक मिलेगा। पहले शॉपिंग कैटेगरी में अधिकतम 10 हजार कैशबैक मिलता था। इसके अलावा कॉम्प्लिमेंट्री एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस की सुविधा अब नहीं मिलेगी। पहले कार्ड होल्डर को हर साल डोमेस्टिक एयरपोर्ट के लाउंज में 4 बार फ्री एक्सेस दिया जाता था।

अनचाहे कॉल-मैसेज( call msg) अब नहीं आएंगे

देश की तीनों प्रमुख नेटवर्क सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने स्पैम कॉल रोकने के लिए अपने सिस्टम में फिल्टर लगा लिए हैं।

BANK HOLIDAY : मई में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखे सूची

BANK HOLIDAY : मई में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखे सूची

 अप्रैल का महीना समाप्त होने में कुछ ही घंटों का समय शेष रह गया है। इसके बाद मई का महीना शुरू हो जाएगा। छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक मई में कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों की शुरुआत एक मई से ही हो रही है। मई के पहले दिन सोमवार को कई रीजनल त्योहार और मजदूर दिवस होने के कारण देश के अलग- अलग शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

बता दें, आरबीआई की ओर से बैंकों की छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया जाता है। इसके मुतबाकि ही देश के अलग-अलग इलाकों में निजी और सरकारी बैंक बंद रहते हैं। मजदूर दिवस के अलावा बुद्ध पूर्णिमा, रविंद्रनाथ जयंती  के साथ कई अन्य महत्वपूर्ण त्योहार भी इसी महीने में पड़ रहे हैं।

1 मई में इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक

1 मई को मजदूर दिवस होने के साथ महाराष्ट्र डे भी है। इस वजह मुंबई के साथ बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद , इंफाल, कोच्चि, कोलकाता, नागपुर, पणजी, पटना और तिरुवनंतपुरम में बैंक की छुट्टी होगी।5,9,16 और 22 मई को इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक

5 मई को बुद्ध पूर्णिमा है और इस मौके पर चंडीगढ़, देहरादून, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, अगरतला, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, रांची, शिमला और श्रीनगर में बैंकों में अवकाश रहेगा।

9 मई को रवींद्रनाथ टैगोर जयंती है और इस मौके पर कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे। सिक्किम राज्य की स्थापना के अवसर पर राजधानी गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 22 मई को महाराणा प्रताप जयंती  के चलते शिमला में बैंकों का अवकाश रहेगा।

शनिवार और रविवार की छुट्टी

इन छुट्टियों के अलावा 13 मई और 27 मई को दूसरे और चौथे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 7, 14,21 और 28 मई को रविवार होने के कारण देश में राष्ट्रीय स्तर पर बैंकों की छुट्टी रहेगी।

Ludhiana Gas Leak : जहरीली गैस लीक होने से 9 लोगो की मौत, 11 घायल, पूरा इलाका सील

Ludhiana Gas Leak : जहरीली गैस लीक होने से 9 लोगो की मौत, 11 घायल, पूरा इलाका सील

 पंजाब : Ludhiana Gas Leak : पंजाब में लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में जहरीली गैस लीक होने के कारण 9 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए. इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और दमकल विभाग की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने पुरे इलाके को सील कर मामले की जांच में जुट गई है. ये जहरीली गैस किसी फैक्ट्री से लीक हुई है अभी पता नहीं चल पाया है.

Ludhiana Gas Leak : बढ़ते जा रहा मौत का आंकड़ा

लुधियाना वेस्ट की SDM स्वाति ने बताया कि, ‘निश्चित रूप से, यह एक गैस रिसाव का मामला है. NDRF की टीम लोगों को निकालने के लिए मौके पर मौजूद है और बचाव अभियान चलाएगी. घटना में 9 लोगों की मौत हो गई और 11 बीमार हैं.’ वहीं एडीसीपी समीर वर्मा ने मौके पर पहुंचकर बताया कि, ‘5-6 लोगों बेहोश हो गए थे जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है. इस क्षेत्र को सील किया जा रहा है. स्पॉट पर एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है और तभी से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.’

CM ने लिया संज्ञान

लुधियाना के ग्यासपुरा में हुई गैस रिसाव की इस घटना पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी संज्ञान ले लिया है. सीएम मान ने ट्वीट करते हुए कहा, लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में फैक्ट्री से गैस रिसाव की घटना बेहद दुखद है. पुलिस, सरकार और एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद हैं. हर संभव मदद की जा रही है. बाकी जानकारी जल्द.’

ACCIDENT NEWS : टायर फटने के बाद डिवाइडर से टकराते हुए ट्रेलर से भिड़ी कार, 4 लोगों की हुई मौत

ACCIDENT NEWS : टायर फटने के बाद डिवाइडर से टकराते हुए ट्रेलर से भिड़ी कार, 4 लोगों की हुई मौत

 राजस्थान। ACCIDENT NEWS : कोटा-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर हादसा हो गया है इस हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई। कार का टायर अचनाक फटने से अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा कर दूसरी तरफ चली गई और वहां सामने से आ रहे ट्रेलर से जा भिड़ी। हादसे में चार लोगों की जान चली गई। मामला चित्तौड़गढ़ जिले के बेंगू इलाके का है।

हादसा शनिवार सुबह करीब 11 बजे की है। बताया जा रहा है कि कार सवार अहमदाबाद से यूपी जा रहे थे। कार चित्तौड़गढ़ की तरफ से आ रही थी। कार का अचानक टायर फट गया। अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा कर दूसरी तरफ चली गई और वहां सामने से आ रहे ट्रेलर से जा भिड़ी। ट्रेलर कार को कुछ मीटर आगे तक घसीटते ले गया। हादसे में विश्वकर्मा राम पुत्र सहोदर, उमाशंकर पुत्र शिवबरन, जितेन्द्र कुमार पुत्र मुन्ना विश्वकर्मा की मौके ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल राजू को चित्तौड़गढ़ रेफर किया गया था, उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने गाड़ी में मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतकों का नाम बताए हैं।

Mann Ki Baat: 100 वां एपिसोड में पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की महिलाओं का किया जिक्र, कही यह बात

Mann Ki Baat: 100 वां एपिसोड में पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की महिलाओं का किया जिक्र, कही यह बात

 Mann Ki Baat: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का आज 100वां एपिसोड है। इस मौके को ऐतिहासिक बनाने की सरकार और बीजेपी ने जोरदार तैयारी की है। आज सुबह 11 बजे प्रसारित हुआ 100वें एपिसोड में पीएम ने अपने अनुभवों को बताया।

मन की बात में पीएम मोदीने छत्तीसगढ़ महिला समूह का जिक्र किया है। पीएम ने बेमेतरा के देउरगांव की महिला समूह की तारीफ की है। इतना ही नहीं पीएम मोगी ने स्वच्छता से जुड़े महिला समूह कार्यों को सराहा है। बता दें पीएम मोदी की मन की बात में ‘मन की बात’ के लाइव प्रसारण के लिए देशभर में बूथ स्तर पर चार लाख सेंटर बनाए गए हैं, जहां रेडियो कार्यक्रम को प्रसारित किया जा रहा है।

पीएम मोदी आज करेंगे ‘मन की बात’, 100वें ऐपिसोड को यादगार बनाने 100 का स्मारक सिक्का जारी करेगी केंद्र

पीएम मोदी आज करेंगे ‘मन की बात’, 100वें ऐपिसोड को यादगार बनाने 100 का स्मारक सिक्का जारी करेगी केंद्र

 Mann ki baat. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड (Mann ki Baat 100th Episode) में लोगों से चर्चा करेंगे. इसे लेकर बीजेपी ने देशभर में तैयारी करके रखी है. पीएम मोदी सुबह 11 बजे मन की बात (Mann ki Baat) करेंगे. छत्तीसगढ़ में 10 हजारों जगहों पर 10 लाख से ज्यादा लोग ‘मन की बात’ कार्यकम सुनेंगे. जिससे ये 100वां एपिसोड ऐतेहासिक बनेगा. कार्यक्रम का प्रसारण 30 अप्रैल, रविवार, सुबह 11 बजे होगा.मन की बात का पहला प्रसारण 3 अक्टूबर 2014 से शुरू हुआ था. जो कि 52 बोली भाषाओं, 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित होता है. इस कार्यक्रम में अमेरिका में बराक ओबामा ने भी भाग लिया. इस कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी ने भारत की जनता के पत्रों का उत्तर दिया, देश की उपलब्धि, नवाचार, संस्कृति पर्यावरण, समाज सुधारक के विषय को लेकर चर्चा करते हैं.
मिलेट्स, पर्यावरण, कोरोना जैसे संकट के समय मे भी पीएम ने लोगों का मनोबल बढाया. इतना ही नहीं पर्यटन, पर्यावरण सरंक्षण, अमृत सरोवर, स्वच्छ भारत अभियान, हर घर तिरंगा अभियान जैसे सारे विषय मन की बात में पीएम लेकर आते हैं.बता दें कि इस एपिसोड को खास बनाने के लिए केंद्र सरकार 100 का स्‍मारक सिक्‍का भी जारी करेगी. वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारी हो चुकी है. मन की बात सुनने के लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में हर बूथ पर मुख्य अतिथि का चयन किया गया है. एपिसोड प्रसारित होने के बाद कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि को शॉल और श्रीफल समेत प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा.

पंखे से लटकी मिली मॉडल की लाश, मरने से पहले बनाई थी रील, बोलीं- यह मेरी आखिरी वीडियो होगी

पंखे से लटकी मिली मॉडल की लाश, मरने से पहले बनाई थी रील, बोलीं- यह मेरी आखिरी वीडियो होगी

 उत्तर प्रदेश। Muskan Narang Suicide : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद (Moradabad) में एक फैशन डिजाइनर मुस्कान नारंग (Muskan Narang) का शव शुक्रवार 28 अप्रैल को उनके मुरादाबाद स्थित घर में पंखे से लटका हुआ मिला। मुस्कान नारंग 25 साल की थी। मुस्कान होली पर मुंबई से अपने घर मुरादाबाद आई थी और वापस नहीं गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज और जांच पड़ताल में जुट गई। मुस्कान के परिजनों का कहना है कि वह पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में थीं। लेकिन, अपनी परेशानी के बारे में उसने किसी को कुछ नहीं बताया था।

मृतका मुस्कान के पिता चंद्र प्रकाश नारंग ने कहा जब से वो मुंबई से घर वापस आई है, तब से वो काफी परेशान थी. रात को हम सबने साथ मिलकर खाना खाया, इसके बाद वो कमरे में सोने चली गई थी, शुक्रवार की सुबह जब काफी देर तक मुस्कान के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तब परिवार के लोग काफी देर तक कमरे के बाहर से मुस्कान को आवाज लगाते रहे, जब कोई जवाब नही मिला तो परिजनों ने बुरी आशंका के चलते जब खिड़की से अंदर झांक कर देखा तो मुस्कान का शव पंखे से लटकता हुआ नज़र आया.

अक्सर किसी बात से थी परेशान

पिता ने कहा कि मुंबई से आने के बाद वो परेशान नजर आती थी, तो अक्सर हम लोग उसे समझाते तो वो नॉर्मल हो जाती थी. रात में भी ऐसी कोई बात नहीं थी. गुरुवार रात को रोज की तरह ही मुस्कान ने पूरी फैमिली के साथ खाना खाया. कुछ देर आपस में सभी लोगों ने बातें की. इसके बाद सभी लोग अपने-अपने कमरे में सोने चले गए. हमारे मन में इस बात का एहसास भी नहीं था कि उसके मन में आत्महत्या जैसा कोई ख्याल चल रहा है. सुसाइड से पहले मुस्कान ने एक वीडियो भी वायरल किया है, जिसमें लोगों सेल्फ कॉन्फिडेंस की कमी होने के ताने देने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

फैशन डिजाइनर की आत्महत्या की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस के मुताबिक चंद्रप्रकाश नारंग बिजनेसमैन हैं और डिस्पोजिबल क्रोकरी के बडे़ कारोबारियों में शुमार हैं. नारंग की 3 बेटी और एक बेटा है. मुस्कान सबसे बड़ी थी, मुस्कान ने दिल्ली में फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया और उसके बाद वो मुंबई की एक कंपनी में फैशन डिजाइनर की जॉब करने लगी थी.

एसपी सिटी अखिलेश सिंह भदौरिया ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए हैं. प्रथम दृष्टया सुसाइड का मामला लग रहा है. युवती के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. और मामले की जांच की जा रही है।

IPS TRANSFER : 7 अधिकारियों का हुआ फेरबदल, आदेश जारी

IPS TRANSFER : 7 अधिकारियों का हुआ फेरबदल, आदेश जारी

 मध्य प्रदेश में एक बार फिर आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। चुनावी साल में तबादलों का दौर जारी है और इसी कड़ी में 7 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इसे लेकर गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।

 गृह विभाग के आदेश के मुताबिक निमिष अग्रवाल पुलिस उपायुक्त (अपराध) नगरीय पुलिस जिला इंदौर की पुलिस अधीक्षक पीटीसी इंदौर के पद पर की गई पदस्थापना को निरस्त करते हुए यथावत पूर्व पद पर रखा गया है।
 

भिंड पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान को मुरैना का एसपी बनाया गया है। सूरज कुमार वर्मा, पुलिस उपायुक्त (जोन 2) नगरीय पुलिस जिला इंदौर को सेनानी, प्रथम वाहिनी, विसबल इंदौर भेजा गया है। यांगजेन डोलकर भुटिया को सेनानी, प्रथम वाहिनी, विसबल इंदौर से पुलिस अधीक्ष पीटीसी इंदौर एवं सेनानी आरएपीटीसी इंदौर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

आशुतोष बागरी, सहायक पुलिस उपमहानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल को सेनानी 17वीं वाहिनी विसबल भिंड भेजा गया है। अभिषेक आनंद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उज्जैन को पुलिस उपायुक्त (जोन 2) नगरीय पुलिस जिला इंदौर में भेजा गया है वहीं मनोज खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खरगोन को भिंड का एसपी बनाया गया है।

BYJU के CEO के ठिकानों पर ED की दबिश, आपत्तिजनक दस्तावेज और डेटा जब्त

BYJU के CEO के ठिकानों पर ED की दबिश, आपत्तिजनक दस्तावेज और डेटा जब्त

 ED’s raid on BYJU :ईडी ने फेमा के प्रावधानों के तहत रवींद्रन बायजू (BYJU) और उनकी कंपनी ‘थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड’ के बेंगलुरु स्थित 3 परिसरों पर रेड मारी है. ईडी को इस दौरान विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल डेटा मिले है, जिन्हे जब्त कर लिए हैं.

 
ED’s raid on BYJU : समन की अनदेखी

ईडी ने निजी लोगों द्वारा शिकायतों’ के आधार पर छापेमारी की यह कार्रवाई की है. आरोप लगाया गया कि रवींद्रन बायजू को “कई” समन जारी किए गए थे, लेकिन उन्होंने ईडी के समन की अनदेखी की और कभी भी जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए.

ED’s raid on BYJU : BYJU’S की सफाई

ED की इस छापेमारी पर BYJUS ने बयान जारी कर कहा है कि, हम अधिकारियों के साथ पूरी तरह से पारदर्शी रहे हैं और उन्हें उनके द्वारा मांगी गई सभी जानकारी प्रदान की है. हमारे पास अपनी सत्यनिष्ठा के अलावा कुछ और नहीं है. हम अनुपालन और नैतिकता के उच्चतम मानकों को कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं.’

Big News : मुख्तार अंसारी को कोर्ट ने सुनाई 10 की सजा, 16 साल पुराने मामले में दोषी करार

Big News : मुख्तार अंसारी को कोर्ट ने सुनाई 10 की सजा, 16 साल पुराने मामले में दोषी करार

 उत्तरप्रदेश। Big News : मुख्तार अंसारी को कृष्णानंद राय हत्याकांड में गाजीपुर एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोषी करार दिया है. अदालत ने उन्हें 10 साल की सजा का ऐलान किया है. अदालत ने उन पर 5 लाख रुपये का जुर्माना ठोका है.

इस दौरान उसके भाई और बसपा सांसद अफजाल अंसारी के मामले में अभी कोर्ट ने कोई निर्णय नहीं सुनाया है. बताया जा रहा है कि अदालत उनके खिलाफ 2 बजे तक फैसला सुना सकती है. गाजीपुर के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में नवंबर 2005 को उस समय के भाजपा विधायक कृष्णानन्द राय सहित सात लोगों की हत्या कर दी थी

इस मामले में 2007 में गैंगेस्टर एक्ट के तहत अफजाल अंसारी, उनके भाई माफिया डॉन मुख्तार अंसारी और बहनोई एजाजुल हक पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था.