नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
BREAKING NEWS : मल्टीप्लेक्स-सिनेमा हॉल के लिए प्रशासन ने जारी की नई गाइडलाइन्स, पढ़े पूरी खबर

BREAKING NEWS : मल्टीप्लेक्स-सिनेमा हॉल के लिए प्रशासन ने जारी की नई गाइडलाइन्स, पढ़े पूरी खबर

 दिल्ली न्यूज़। देश भर में करोना की रफ्तार ने फिर तेजी पकड़ ली है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से हजारों नए मरीज सामने आ रहे हैं। वहीं, मौत के आंकड़ों का भी रोज एक नया रिकॉर्ड बन रहा है। आज भी देशभर से 11 हजार से अधिक नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसी बीच हालात को देखते हुए नोएडा जिला प्रशासन ने बरतने का निर्देश जारी किया है। बता दे कि जिले में एक्टिव मामलों की संख्या 700 के पार हैं।

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सभी मॉल, मल्टीप्लेक्स, सिनेमा हॉल को कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की बात कही है। इन स्थानों पर मास्क पहनने वाले लोगों को ही प्रवेश देने के निर्देश दिए हैं। मॉल प्रबंधन को मास्क की अनिवार्यता के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग, थर्मल स्कैनिंग की भी व्यवस्था करनी होगी। साथ ही समय-समय पर सैनिटाइजेशन भी करना होगा। यहां संक्रमण से बचाव के लिए अपनाए जाने वाले उपाय के बारे में अनाउंसमेंट भी करनी होगी। विजिटर्स को मास्क और सैनिटाइजर का निशुल्क वितरण करना होगा। खरीदारी करते समय दस्ताने के उपयोग के बारे में भी कहा गया है।

कोरोना संक्रमित 110 नए मरीज मिले : कोरोना संक्रमित 110 नए मरीज की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को की। 705 मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन और अस्पतालों में चल रहा है। इस सीजन में पहली बार एक दिन में 100 मरीज स्वस्थ हुए। 144 मरीज होम आइसोलेशन और अस्पताल से स्वस्थ हुए। एक दिन पहले 99 मरीज स्वस्थ हुए थे।

कोरोना संक्रमित 5 प्रतिशत एक्टिव मरीजों की संख्या 18 साल से कम है। अभी 39 बच्चे और किशोर का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। पिछले साल तीसरी लहर के दौरान 18 साल से कम उम्र के कोरोना संक्रमित 10 प्रतिशत से ज्यादा थे। सभी स्कूलों में क्लासेस चल रही हैं। एहतियात के तौर पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

मकान की खुदाई में मिले ब्रिटिश कालीन 240 चांदी के सिक्के, मजदूरों का भी  चकराया सिर

मकान की खुदाई में मिले ब्रिटिश कालीन 240 चांदी के सिक्के, मजदूरों का भी चकराया सिर

 मध्यप्रदेश। Shocking News : दमोह जिले में एक मकान के निर्माण के लिए चल रही खुदाई के दौरान ब्रिटिश कालीन 240 सिक्के मिले हैं. ये सिक्के लगभग 136 साल पुराने हैं. बाद में मजदूर ने इन सिक्कों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र में एक मकान निर्माण के लिए खुदाई का काम चल रहा था, इसी दौरान मजदूर हल्के अहिरवार को मौके से सिक्के मिले, वह सिक्के अपने घर ले गया मगर रात भर उसे नींद नहीं आई. आखिरकार उसने ये सिक्के पुलिस को सौंपने का फैसला किया।

मंगलवार को मकान की खुदाई के दौरान उसे ये सिक्के एक मटके में मिले थे. पहले वह घर ले गया लेकिन बाद में पुलिस के सुपुर्द कर दिया. पुलिस के मुताबिक ये सिक्के विक्टोरिया रानी के कार्यकाल के हैं और बाजार में प्रति सिक्के की कीमत आठ सौ रुपये से ज्यादा की आंकी गई हैं. पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।

DA Hike : खुशखबरी, सरकार की ओर से डीए में इजाफा, जानिए कितनी बढ़ जाएगी सैलरी

DA Hike : खुशखबरी, सरकार की ओर से डीए में इजाफा, जानिए कितनी बढ़ जाएगी सैलरी

 सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में भी बढ़ोतरी होती है और उनको बढ़ा हुआ पैसा मिलता है. दरअसल, अब हरियाणा सरकार की ओर से डीए में इजाफा किया गया है. हरियाणा सरकार की ओर से सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन ले रहे राज्य के सरकारी कर्मियों का महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाया गया है।

डीआर भी बढ़ा

वित्त विभाग ने एक अन्य आदेश में कहा कि प्रदेश सरकार ने महंगाई राहत (डीआर) भी चार प्रतिशत बढ़ा दी है, जो सातवें वेतन आयोग के तहत पेंशन/पारिवारिक पेंशन वालों को दी जाती है. आदेश में कहा गया है डीआर भी मौजूदा मूल पेंशन/पारिवारिक पेंशन के 38 प्रतिशत से बढ़ाकर 42 प्रतिशत कर दिया गया है. यह भी एक जनवरी, 2023 से लागू होगी।

अब सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में भी इजाफा होगा और बढ़ी हुई सैलरी आएगी

इसके साथ ही अब सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में भी इजाफा होगा और बढ़ी हुई सैलरी आएगी. आदेश के अनुसार बढ़ा हुआ डीए अप्रैल के वेतन के साथ मिलेगा और जनवरी से मार्च, 2023 तक का बकाया मई में दिया जाएगा. इसके साथ ही राज्य सरकार की ओर से डीआर में भी इजाफा किया गया है. इसका फायदा भी सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा.

Petrol Price Today : कहीं बढ़े तो कुछ शहरों में घट गए पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक करें आज के रेट

Petrol Price Today : कहीं बढ़े तो कुछ शहरों में घट गए पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक करें आज के रेट

 देश की राजधानी दिल्ली( delhi) में आज (गुरुवार) भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और एक लीटर डीजल का भाव 89.62 रुपये पर ही टिका है. इसके साथ ही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें, तो यहां पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर कमी देखने को मिली है. आज यानी 20 अप्रैल की सुबह अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल का रेट 82.32 डॉलर प्रति बैरल रहा, जो कल 85 डॉलर ( dollar)के पार था. वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल की बात करें तो इसकी कीमत 78.31 डॉलर प्रति बैरल है, जो कल 81 डॉलर प्रति बैरल के पार था. हालांकि, इसके बाद भी राष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें स्थिर हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि कच्चे तेल के दामों में लगातार गिरावट आई तो पेट्रोल और डीजल सस्ता हो सकता है।

कीमत 96.72 रुपये और एक लीटर डीजल का भाव 89.62 रुपये पर ही टिका

राजधानी दिल्ली में आज (गुरुवार) को भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और एक लीटर डीजल का भाव 89.62 रुपये पर ही टिका है. इसके साथ ही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें, तो यहां पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल का भाव 102.63 रुपये प्रति लीटरऔर डीजल का भाव 94.24 रुपये प्रति लीटर पर ही टिका हुआ है. वहीं, कोलकाता( kolkata) में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

अमृतपाल की पत्नी किरणदीप को लंदन जाने से रोका, एयरपोर्ट पर हो रही पूछताछ

अमृतपाल की पत्नी किरणदीप को लंदन जाने से रोका, एयरपोर्ट पर हो रही पूछताछ

 पंजाबखालिस्तान समर्थक नेता अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर गुरुवार को लंदन की फ्लाइट पकड़ने के लिए अमृतसर एयरपोर्ट पहुंची जहां से उसे हिरासत में ले लिया गया। सूत्रों के अनुसार, किरणदीप कौर सुबह 11.40 बजे एयरपोर्ट पहुंची थी। ढाई बजे की फ्लाइट से वह यूके जा रही थी।

बताया जा रहा है कि सुरक्षा एजेंसियां भी किरणदीप कौर से पूछताछ कर रही हैं। मौके पर पंजाब पुलिस मौजूद है। वहीं सूत्रों के अनुसार, किरणदीप अपने परिजनों के साथ एयरपोर्ट पहुंची थी। खबरों के अनुसार, किरणदीप कौर बर्मिंघम जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंची थी। उन्होंने इमिग्रेशन काउंटर को सूचना दी तो लुक आउट सर्कुलर होने के कारण इमिग्रेशन ने उन्हें यात्रा करने की अनुमति नहीं दी और उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

Rahul Gandhi Breaking: मानहानि केस में सजा पर रोक लगाने राहुल गांधी की याचिका खारिज

Rahul Gandhi Breaking: मानहानि केस में सजा पर रोक लगाने राहुल गांधी की याचिका खारिज

 सूरत। Rahul Gandhi Breaking: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है। आपराधिक मानहानि केस में दोषी करार दिए गए राहुल गांधी की उस याचिका को सूरत सेशंस कोर्ट ने खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी दोषसिद्धि और सजा पर रोक की मांग की थी।

Rahul Gandhi Breaking: अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आरपी मोगेरा की अदालत ने पिछले गुरुवार को राहुल गांधी के आवेदन पर फैसला 20 अप्रैल तक सुरक्षित रख लिया था। राहुल को आपराधिक मानहानि के इस मामले में 2 साल कैद की सजा सुनाए जाने के एक निचली अदालत के फैसले के खिलाफ राहुल की अपील लंबित रहने के बीच फैसला सुरक्षित रखा गया।

Rahul Gandhi Breaking: राहुल गांधी 2019 के लोकसभा चुनाव में केरल के वायनाड से सांसद बने थे। पिछले 23 मार्च को सूरत की एक अदालत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक पूर्णेश मोदी द्वारा दायर आपराधिक मानहानि के मामले में राहुल गांधी को दोषी करार दिया था और दो साल के कारावास की सजा सुनाई थी जिसके एक दिन बाद उन्हें लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिया गया।

Rahul Gandhi Breaking: राहुल ने निचली अदालत के आदेश के खिलाफ तीन अप्रैल को सत्र अदालत का रुख किया। उनके वकीलों ने दो आवेदन भी दाखिल किये जिनमें एक सजा पर रोक के लिए और दूसरा अपील के निस्तारण तक दोषी ठहराये जाने पर स्थगन के लिए था।

Rahul Gandhi Breaking: अदालत ने राहुल को जमानत देते हुए शिकायतकर्ता पूर्णेश मोदी और राज्य सरकार को नोटिस जारी किए थे। उसने पिछले गुरुवार को दोनों पक्षों को सुना और फैसला 20 अप्रैल तक के लिए सुरक्षित रख लिया था।

इमारत गिरने से चार मौत, 20 से अधिक घायल

इमारत गिरने से चार मौत, 20 से अधिक घायल

 हरियाणा । करनाल के तरावड़ी में मंगलवार तड़के शिव शक्ति राइस मिल की तीन मंजिला इमारत गिर गई। हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हैं। हादसे के समय इमारत में कई मजदूर सो रहे थे, सभी मलबे में दब गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार राइस मिल की तीन मंजिला इमारत में 200 मजदूर रहते थे। इमारत गिरने की सूचना पर फायर ब्रिगेड, पुलिस, एंबुलेंस और सामाजिक संस्थाएं मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य शुरू किया और मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंचकर हमने बचाव अभियान जारी किया है, मौके पर डॉक्टर पहुंचे हैं और NDRF और SDRF की टीम मौके पर पहुंच रही हैं। अभी तक की जानकारी से पता चला है कि 20 घायल हैं और 4 की मौत हुई है।

Surya Grahan 2023 LIVE: हाइब्रिड सूर्य ग्रहण जारी,100 साल बाद अद्भुत घटना, भारत पर क्या होगा असर

Surya Grahan 2023 LIVE: हाइब्रिड सूर्य ग्रहण जारी,100 साल बाद अद्भुत घटना, भारत पर क्या होगा असर

  सूर्य ग्रहण( surya grahan) आज सुबह-सुबह ही लग गया. यह ग्रहण सुबह 07 बजकर 05 मिनट पर लगा. अब यह दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगा. यह ग्रहण अश्विनी नक्षत्र में मेष राशि में लगा है. वैज्ञानिक दृष्टि से सूर्य ग्रहण को एक खगोलीय घटना माना गया है लेकिन ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है।

सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या तिथि( date) को लगता है. आज साल का पहला सूर्य ग्रहण और वैशाख की अमावस्या है. सूर्य ग्रहण के तीन रूप होते हैं. एक होता है पूर्ण सूर्य ग्रहण जिसे खग्रास सूर्यग्रहण भी कहते हैं. दूसरा आंशिक सूर्यग्रहण जिसे खंडग्रास सूर्यग्रहण कहते हैं और तीसरा होता है कंकणाकृति सूर्यग्रहण. इसे वलयाकार ग्रहण भी कहते हैं. आज लगने वाला सूर्य ग्रहण एक संकरित सूर्य ग्रहण है।

कुछ जगहों पर यह 0कुंडलाकार सूर्यग्रहण के रूप में दिखाई देगा.

आज का हाइब्रिड सूर्य ग्रहण एक दुर्लभ सूर्य ग्रहण है क्योंकि यह बहुत कम देखने को मिलता है. इस दिन कुछ जगहों पर यह आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में दिखाई देगा तो कुछ जगह पर यह पूर्ण रूप से दिखाई देगा. वहीं कुछ जगहों पर यह 0कुंडलाकार सूर्यग्रहण के रूप में दिखाई देगा. इसलिए इसे हाइब्रिड सूर्यग्रहण कहा जाता है।

शास्त्रों में ग्रहण के दौरान मंत्रों का जाप( mantra) 

शास्त्रों में ग्रहण के दौरान मंत्रों का जाप करने के लिए बताया जाता है। ऐसे मान्यता है ग्रहण के दौरान लगातार मंत्रों का जाप करने से भगवान को ग्रहण का कष्ट कम होता है। इसके अलावा मंत्रों के जाप करने से ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव कम रहता है। आप ग्रहण के दौरान इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं।

  • ॐ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्नो : सूर्य: प्रचोदयात।
  • ॐ घृणिं सूर्य्य: आदित्य:।
  • ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।।
  • ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:।
  • ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ।
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सीएम बघेल सहित इन दिग्गजों को मिली जिम्मेदारी

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सीएम बघेल सहित इन दिग्गजों को मिली जिम्मेदारी

 Karnataka Election 2023 : कर्नाटक में विधानसभा चुनाव  होने में कुछ ही दिन बचे हैं। वहीं, कर्नाटक विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। कांग्रेस ने बीजेपी से आए पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार को स्टार प्रचारक बनाया है। इसके अलावा स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, सीएम भूपेश बघेल, अशोक गहलोत, सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम शामिल हैं।

साथ ही मो. स्टार प्रचारकों की सूची में अजहरुद्दीन, इमरान प्रतापगढ़ी और कन्हैया कुमार को भी शामिल किया गया है। वहीं लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों से दूर रहे राज बब्बर और दिव्या सपंदना को भी स्टार प्रचारकों की सूची में जगह मिली है।

देखिए लिस्ट-

PAN Aadhaar Link : आधारकार्ड को पैन से लिंक करने की अब नही होगी झंझट, सरकार ने जारी किया नया नोटिस, यहाँ पढ़ें पूरी जानकारी…

PAN Aadhaar Link : आधारकार्ड को पैन से लिंक करने की अब नही होगी झंझट, सरकार ने जारी किया नया नोटिस, यहाँ पढ़ें पूरी जानकारी…

 आधारकार्ड और पैनकार्ड हमारी सबसे जरुरी दस्तावेजो में से एक है, जिनके बिना हमारा बहुत से जरुरी काम नहीं पाते है. इस बीच सरकार ने स्थायी खाता संख्या (पैन) को आधार से जोड़ने की समयसीमा तीन महीने बढ़ाकर 30 जून, 2023 कर दी है. इससे करदाताओं को इस प्रक्रिया के लिए कुछ और समय मिल सकेगा। पहले इसकी समयसीमा 31 मार्च थी. इनकम टैक्स विभाग की ओर से भी इस संबंध में ट्विटर के जरिए जानकारी शेयर की गई है. (PAN Aadhaar)

Tweet में कहा गया है कि करदाताओं को इस जरूरी काम तके लिए कुछ और समय देने के लिए तारीख को 30 जून तक बढ़ाया गया है. पहले तय की गई डेडलाइन खत्म होने से तीन दिन पहले ही करदाताओं को ये राहत दी गई है. बता दें पैन कार्ड आज के समय में सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है, जो आपके किसी भी वित्तीय कार्य के लिए बेहद जरूरी है. (PAN Aadhaar)

30 जून के बाद डिएक्टिवेट हो जाएगा पैन

पैन-आधार लिंक नहीं करने पर आपका Pan Card डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा. अगर ऐसा होता है, तो फिर कार्ड होल्डर म्यूचुअल फंड, स्टॉक मार्केट इन्वेस्टमेंट जैसे काम नहीं कर पाएंगे. यही नहीं आज के समय में बैंक अकाउंट खुलवाने से लेकर रियल एस्टेट या अन्य कोई डील करने में पैन कार्ड सबसे जरूरी डॉक्युमेंट होता है. इसलिए भले ही डेडलाइन को बढ़ा दिया गया है, लेकिन इस काम को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जितना जल्दी हो सके निपटा लेने में समझदारी है. (PAN Aadhaar)

बंद कार्ड का इस्तेमाल पड़ेगा भारी

Pan Card डिएक्टिवेट होने पर अगर आप इसका इस्तेमाल किसी भी फाइनेंशियल कार्य के लिए दस्तावेज के रूप में करते हैं तो आपके ऊपर 10,000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है. इनकम टैक्स एक्ट की धारा 272B के तहत इतने जुर्माने का प्रावधान है.

BIG NEWS : यहाँ 24 गांवों में लगाया गया नाइट कर्फ्यू, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद, पढ़े पूरी खबर…

BIG NEWS : यहाँ 24 गांवों में लगाया गया नाइट कर्फ्यू, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद, पढ़े पूरी खबर…

 पौड़ी। BIG NEWS : उत्तराखंड के पौड़ी जिले में बाघ के हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. पिछले पांच दिनों में बाघ ने दो लोगों को मार डाला है. इसके बाद पौड़ी जिले के रिखणीखाल और धूमाकोट विकासखंड के 24 गांवों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है. वहीं, जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद रखने के आदेश दिए हैं. हमलावर बाघ को पकड़ने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है. प्रभावित इलाकों में कैमरे और पिंजरे लगाए जा रहे हैं. वहीं, बाघ को ट्रेंकुलाइज करने के लिए भी टीम तैयार है।

रिखणीखाल और धूमाकोट विकासखंड के 24 गांवों में शाम 7 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा. दोनों तहसीलों के एसडीएम ने जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी थी. इसके बाद कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया. मिली जानकारी के अनुसार, बाघों का एक झुंड रिखणीखाल के कॉर्बेट नेशनल पार्क से सटे गांवों में घूमते हुए देखा गया है. उन्हीं में से किसी बाघ ने 13 अप्रैल को पहला हमला करते हुए एक बुजुर्ग को मार डाला था. वहीं, 15 अप्रैल की शाम को बाघ ने एक और बुजुर्ग को अपना निवाला बनाया।

ग्राम पंचायत मेलधार के प्रधान खुशेंद्र सिंह ने बताया कि बाघ के हमले में बुजुर्गों की मौत के बाद आसपास के गांवों में दहशत बनी हुई है. उन्होंने बताया कि शाम ढलते ही लोग घरों में कैद हो जा रहे हैं. हालांकि वन विभाग के कर्मी बंदूकों के साथ लगातार गश्त कर रहे हैं. जिला प्रशासन की ओर से प्रभावित गांव के रास्तों में रोशनी की व्यवस्था करने के लिए 10 स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं.

पौड़ी के जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने कहा कि घटनाओं में बाद हमने एक टास्क फोर्स का गठन किया है. इसमें डीएफओ, एसडीएम और भी अफसरों को शामिल किया है. हम लगातार मॉनिटर कर रहे हैं. रात के समय कर्फ्यू लगाया गया है. सोलर लाइट लगवाई जा रही हैं. स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करवाया जा रहा है. उन्होंने आगे कहा कि फॉरेस्ट की टीम कैमरे और पिंजरे बढ़ा रही है. ट्रेंकुलाइज करने वाली टीम पूरी तरह मुस्तैद है. वहीं, ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है.

BIG NEWS : समलैंगिक विवाह पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान, प्यार को शादी में बदलने का मिले अधिकार

BIG NEWS : समलैंगिक विवाह पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान, प्यार को शादी में बदलने का मिले अधिकार

 देश में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने की मांग को लेकर दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ में बुधवार को दोबारा सुनवाई हुई. इस संबंध में दायर 20 याचिकाओं पर प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच जजों की संविधान पीठ ने मंगलवार को सुनवाई शुरू की थी, जो बुधवार को भी जारी है.

इस संविधान पीठ में CJI चंद्रचूड़ के अलावा जस्टिस संजय किशन कौल, जस्टिस एस रवींद्र भट्ट, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस हिमा कोहली शामिल हैं, जिनके सामने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता केंद्र सरकार का, तो वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने याचिकाकर्ताओं का पक्ष रखा.

‘कोर्ट को समाज से कहना होगा कि इस कलंक को दूर कीजिए’
समलैंगिक विवाह को कानून मान्यता देने की मांग पर याचिकाकर्ताओं की ओर से दलीलें रखते हुए वरिष्ठ अधिवक्त मुकुल रोहतगी ने कहा, ‘अगर भारत को आगे बढ़ना है तो इस कोर्ट को पहल करनी होगी. कोर्ट को समाज से कहना होगा कि इस कलंक को दूर कीजिए. इस हठधर्मिता को दूर कीजिए, क्योंकि इस कोर्ट को नैतिक विश्वास प्राप्त है.

इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘कभी-कभी कानून नेतृत्व करता है, लेकिन कभी-कभी समाज नेतृत्व करता है. यह अदालत मौलिक अधिकार की अंतिम रक्षक है. सुधार भी एक सतत प्रक्रिया है. कोई भी पूर्ण और समान नागरिकता से इनकार नहीं कर सकता है, जो बिना विवाह, परिवार के होगी.’

अस्पताल में लगी भीषण आग, 29 लोगों की झुलसकर हुई मौत …

अस्पताल में लगी भीषण आग, 29 लोगों की झुलसकर हुई मौत …

 चीन की राजधानी बीजिंग के एक अस्पताल में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि इस आगजनी में 29 लोगों की जलकर मौत हो गई है। अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार, ‘बीजिंग चांगफेंग हॉस्पिटल’ में मंगलवार को लगी आग पर काबू पा लिया गया है।

बता दें कि बीजिंग चांगफेंग हॉस्पिटल’ एक निजी अस्पताल है। इसकी स्थापना 1985 में की गई थी। फिलहाल अब तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। खबर के अनुसार, शहर प्रशासन ने आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए एक विशेष कार्यकारी दल का गठन किया है।

फिलहाल इस घटना के बाद से प्रशासन सकते में है। आग लगने की वजह जानने के बाद अहम कदम उठाए जाएंगे।

Hospital Fire : अस्पताल में लगी भीषण आग, 21 की मौत, लोग खिड़कियों से कूदे, 71 को बचाया

Hospital Fire : अस्पताल में लगी भीषण आग, 21 की मौत, लोग खिड़कियों से कूदे, 71 को बचाया

 चीन की राजधानी के एक बड़े हॉस्पिटल में मंगलवार को आग लग गई। इसमें 21 लोगों की मौत हो गई। आग चेन्फेंग गवर्नमेंट केयर सेंटर नाम के हॉस्पिटल में लगी।

हॉस्पिटल के अलावा, वुयी काउंटी की एक फैक्ट्री में भी मंगलवार को ही आग लग गई। इसमें 11 कर्मचारी मारे गए। ये आग इस फैक्ट्री के कैमिकल (chemical)यूनिट में लगी। पुलिस ने कहा- इमरजेंसी मेडिकल सर्विस ने मोर्चा जल्द संभाल लिया। इसकी वजह से ज्यादा नुकसान नहीं हो पाया।पुलिस के मुताबिक- इस फैक्ट्री में लकड़ी के दरवाजे बनाए जाते थे। इसके एक हिस्से में वो कैमिकल मौजूद थे, जिन्हें पॉलिश के लिए इस्तेमाल किया जाता है। किसी कर्मचारी की गलती से यह आग लगी। इस मामले में जांच जारी है।

71 लोगों को फायर सेफ्टी डिपार्टमेंट( department ) ने निकाल लिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक- 71 लोगों को फायर सेफ्टी डिपार्टमेंट ने निकाल लिया। ज्यादातर घायलों की मौत हॉस्पिटल में हुई।इसके अलावा एक और घटना हुई। इसमें 11 लोग मारे गए।

7th Pay Commission: DA में इजाफे के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला! इतनी बढ़ जाएगी कर्मचारियों की सैलरी

7th Pay Commission: DA में इजाफे के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला! इतनी बढ़ जाएगी कर्मचारियों की सैलरी

 7th Pay Commission Update: केंद्र सरकार कर्मचारियों को एक बड़ी खुशखबरी देने वाली है. जल्द ही कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा देखने को मिल सकता है. हाल ही में केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते (DA Hike) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की है, जिससे कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 42 फीसदी हो चुका है.

रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई में सरकार 4 फीसदी और DA बढ़ा सकती है, जिसके बाद कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 46 फीसदी हो जाएगा. इससे एक करोड़ से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को लाभ मिलेगा. इसके साथ ही सरकार कर्मचारियों को एक और खुशखबरी देने का प्लान कर रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कर्मचारियों की सैलरी में बेसिक सैलरी में संशोधन शुरू हो चुका है. सरकार आगामी वर्षों में 7वें वेतन आयोग को खत्म कर सकती है और वेतन की गणना के लिए नया फॉर्मूला पेश कर सकती है. हालांकि अभी अधिकारिक एलान नहीं किया गया है.

7th Pay Commission Update: बदल सकेंगे अपना फिटमेंट फैक्टर

केंद्र सरकार काफी समय से मांग कर रहे हैं कि उनके फिटमेंट फैक्टर की समीक्षा की जाए और उसे बढ़ाकर 3.68 फीसदी किया जाए. वर्तमान में फिटमेंट फैक्टर कारक 2.57 फीसदी है. इस नए बदलाव से कर्मचारियों को अपना फिटमेंट फैक्टर बदलने की अनुमति होगी. हालांकि अभी फिटमेंट फैक्टर में दो तरह के बदलाव की चर्चा हो रही है.

7th Pay Commission Update: इतनी बढ़ जाएगी सैलरी

सरकार पहली चर्चा के तहत फिटमेंट फैक्टर को बढ़ा सकती है, जिससे कर्मचारियों की सैलरी 3000 रुपये या उससे ज्यादा बढ़ जाएगी. वहीं अगर दूसरा बदलाव ​फिटमेंट फैक्टर 3.68 फीसदी पर 7वां वेतन आयोग लागू किया जाता है तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में 8 हजार रुपये की बढ़ोतरी होगी. इसका मतलब है कि मिनिमम सैलरी 18 हजार रुपये से बढ़कर 26 हजार रुपये हो जाएगी.

तीन मंजिला इमारत गिरने से चार मजदूरों की मौत, 20 से अधिक घायल

तीन मंजिला इमारत गिरने से चार मजदूरों की मौत, 20 से अधिक घायल

 हरियाणा। करनाल के तरावड़ी में मंगलवार तड़के शिव शक्ति राइस मिल की तीन मंजिला इमारत गिर गई। हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हैं। हादसे के समय इमारत में कई मजदूर सो रहे थे, सभी मलबे में दब गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार राइस मिल की तीन मंजिला इमारत में 200 मजदूर रहते थे। इमारत गिरने की सूचना पर फायर ब्रिगेड, पुलिस, एंबुलेंस और सामाजिक संस्थाएं मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य शुरू किया और मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंचकर हमने बचाव अभियान जारी किया है, मौके पर डॉक्टर पहुंचे हैं और NDRF और SDRF की टीम मौके पर पहुंच रही हैं। अभी तक की जानकारी से पता चला है कि 20 घायल हैं और 4 की मौत हुई है।

मुख्यमंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

 उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्हें गोली मारने की धमकी दी गई है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूपी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी झारखंड का रहने वाला है। बागपत कोतवाली पुलिस के मुताबिक योगी आदित्यनाथ को धमकी देने वाले आरोपी का नाम अमन रजा है। आरोपी ने फेसबुक पर मुख्यमंत्री को गोली मारने की धमकी दी थी और इससे जुड़ा पोस्ट शेयर किया था। पोस्ट के वायरल होने के बाद इस मैसेज के स्क्रीनशाट को टैग करते हुए नितिन तोमर नाम के यूजर ने मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक एवं अन्य अधिकारियों को ट्वीट किया। मामले में आगे की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

अतीक-अशरफ हत्या की जांच में कमेटी बनाने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 24 अप्रैल को सुनवाई के लिए तैयार

अतीक-अशरफ हत्या की जांच में कमेटी बनाने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 24 अप्रैल को सुनवाई के लिए तैयार

 नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट प्रयागराज के बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी और गैंस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के मामले की जाँच को लेकर याचिका दायर कि गई थी। जिसमे सुप्रीम कोर्ट 24 अप्रैल को सुनवाई करेगा। इसके साथ ही, उत्तर प्रदेश में 2017 से अब तक हुए 183 एनकाउंटर की जांच की मांग पर भी शीर्ष अदालत सुनवाई करेगी। प्रयागराज में काल्विन अस्पताल ले जाते समय अतीक व अशरफ की तीन शूटरों लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्या ने 15 अप्रैल की देर रात को गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने भी सुप्रीम कोर्ट में लेटर पिटिशन दाखिल करके अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या मामले की सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच कराने की मांग की है। अमिताभ ठाकुर ने याचिका में कहा है कि ‘भले ही अतीक अहमद और उसका भाई अपराधी हों मगर जिस तरह से उनकी हत्या हुई, उससे इस घटना के राज्य पोषित होने की पर्याप्त संभावना दिखती है।’

15 अप्रैल को हुई थी अतीक अहमद और अशरफ की हत्या

बता दें, प्रयागराज में 15 अप्रैल की देर रात काल्विन अस्पताल ले जाते समय अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हाालंकि, मौके पर ही तीनों ने सरेंडर कर दिया।

छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में भीषण गर्मी से पारा 40 के पार, इन राज्यों के स्‍कूल-कॉलेज बंद

छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में भीषण गर्मी से पारा 40 के पार, इन राज्यों के स्‍कूल-कॉलेज बंद

 नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही। गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल है और लू की चपेट में आकर लोग बीमार पड़ रहे है। भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने के संकेत दिए है। त्रिपुरा में इन दिनों पड़ रही गर्मी के कारण राज्य के सभी सरकारी स्कूल 18 से 23 अप्रैल तक बंद रहेंगे। राज्य के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने इसकी घोषणा की।

राज्य संचालित और राज्य सहायता प्राप्त स्कूलों को बंद रखने की घोषणा करते हुए उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि भीषण गर्मी से छात्रों का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। उन्होंने मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए राज्य के निजी स्कूलों से भी ऐसा करने की अपील की। त्रिपुरा में 4,226 सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल हैं जिनमें 7.02 लाख छात्र हैं। राज्य में कॉलेज और विश्वविद्यालय सामान्य दिनों की तरह काम करते रहेंगे। त्रिपुरा में पिछले तीन दिन से अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार 20 अप्रैल तक राज्य में बारिश होने का अनुमान नहीं है।

 बंगाल में भी स्कूल बंद

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भीषण लू की स्थिति के मद्देनजर राज्य में 17 अप्रैल से 22 अप्रैल तक स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि मैं निजी शैक्षणिक संस्थानों से भी आग्रह करती हूं कि वे भी इस अवधि के दौरान ऐसा ही करें। उन्होंने कहा कि मैं लोगों से दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचने का भी अनुरोध करूंगी।

 इससे पहले, पश्चिम बंगाल सरकार ने चिलचिलाती गर्मी के मद्देनजर पहाड़ी इलाकों को छोड़कर सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश तीन हफ्ते पहले दो मई से घोषित करने का आधिकारिक नोटिस जारी किया था। राज्य में अधिकतर स्थानों पर दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा हैऔर मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि लू की स्थिति 19 अप्रैल तक बनी रहेगी।

जाने छत्तीसगढ़ का हाल 

प्रदेश के कई इलाकों में तेज गर्मी पड़ने लगी है। उत्तर पश्चिम से आ रही गर्म हवा से छत्तीसगढ़ में गर्मी एक दम से बढ़ गई है। रायपुर समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रह रहा है। सबसे अधिक तापमान सोमवार को रायगढ़ जिले में 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मुंगेली में 43.5, बलौदा बाजार में 43.4,  बिलासपुर में 42.8, रायपुर में 42.6, दुर्ग में 41.4, राजनंदगांव में 43 , कांकेर में 40.3,  कोरिया में 39.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। आपको बता दे कि प्रदेश में फिलहाल कोई मजबूत सिस्टम नहीं है। इसलिए हवा की दिशा समुद्र की ओर से ना होकर उत्तरी पश्चिमी है। इस तरफ से आ रही शुष्क हवा प्रदेश के वातावरण को गर्म कर रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि प्रदेश में अभी मौसम शुष्क रहेगा उत्तर पश्चिम से सुखी हवा का आना लगातार बना रहेगा। दिन के तापमान में वृद्धि होगी।

CBI का बड़ा एक्शन : इस मुख्यमंत्री के चाचा को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, पूर्व सांसद की हत्या का मामला

CBI का बड़ा एक्शन : इस मुख्यमंत्री के चाचा को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, पूर्व सांसद की हत्या का मामला

 आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के अंकल वाईएस भास्कर रेड्डी को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। भास्कर रेड्डी को पूर्व सांसद विवेकानंद रेड्डी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। विवेकानंद रेड्डी आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी के भाई और मौजूदा मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी के चाचा हैं।

सीबीआई भास्कर रेड्डी को हैदराबाद लेकर गई है, जहां उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। भास्कर रेड्डी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि भास्कर रेड्डी की गिरफ्तारी सुप्रीम कोर्ट के उस निर्देश के बाद हुई है, जिसमें कोर्ट ने सीबीआई को 30 अप्रैल तक मामले की जांच पूरी करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद ही सीबीआई ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम गठित की गई।

बता दें कि विवेकानंद रेड्डी का शव पुलिवेंदु स्थित उनके घर पर पाया गया था। उनकी हत्या प्रदेश के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हुई थी। इस मामले की शुरुआती तौर पर एसआईटी जांच कर रही थी, लेकिन बाद में जुलाई 2020 में इस केस को सीबीआई को सौंप दिया गया था।

घर में घुसकर अज्ञात ने की थी हत्या
एसआईटी ने पहले इस मामले की जांच की और जुलाई 2020 में इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी। सीबीआई की चार्जशीट के अनुसार, विवेकानंद रेड्डी, काडप्पा लोकसभा सीट से अपने या जगन मोहन रेड्डी की बहन शर्मिला या जगन की मां वाईएस विजयम्मा के लिए टिकट मांग रहे थे। जांच में पता चला कि 68 वर्षीय विवेकानंद रेड्डी के घर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने घुसकर उनकी हत्या की थी। घटना के वक्त पूर्व सांसद अपने घर में अकेले थे। एसआईटी ने पहले इस मामले की जांच की और जुलाई 2020 में इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी।

विवेकानंद रेड्डी की लोकसभा सीट कडापा से वाईएस अविनाश रेड्डी सांसद हैं, जो कि भास्कर रेड्डी के बेटे हैं। सीबीआई ने भास्कर रेड्डी को उनके पुलिवेंदुला इलाके में स्थित आवास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही भास्कर रेड्डी के समर्थक भारी संख्या में उनके आवास पहुंच गए हैं।

बता दें कि पिछले 48 घंटों में सीबीआई ने इस मामले में दूसरी गिरफ्तारी की है। इससे पहले कडप्पा सांसद वाईएस अविनाश रेड्डी को भी सीबीआई ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। आज सुबह सीबीआई की टीम वाईएस भास्कर रेड्डी के घर पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके बाद परिवार वालों को गिरफ्तारी का ज्ञापन सौंपा गया। भास्कर रेड्डी की गिरफ्तारी के बाद बड़ी संख्या में संख्या में उनके समर्थक घर के बाहर जमा हो गए। अहम बात है कि सीबीआई की टीम भास्कर रेड्डी से इस मामले में पहले भी कई बार पूछताछ कर चुकी है।

जानकारी के अनुसार अविनाश रेड्डी और भास्कर रेड्डी इस बात से खुश नहीं थे कि भास्कर रेड्डी ने अविनाश रेड्डी को उम्मीदवार बनाए जाने का विरोध किया था। सीबीआई का दावा है कि हत्या को अंजाम देने के लिए इन लोगों ने 40 करोड़ रुपए की पेशकश की थी। पिछले साल इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद सीबीआई कोर्ट भेज दिया था।

विवेकानंद रेड्डी की बेटी सुनीता रेड्डी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की थी और किसी करीबी पर हत्या का शक जताया था। बीते साल नवंबर में सुप्रीम कोर्ट ने यह मामला हैदराबाद ट्रांसफर कर दिया था क्योंकि सुनीता रेड्डी ने याचिका दायर कर आशंका जताई थी कि आंध्र प्रदेश में मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो पाएगी।