BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Transfer Breaking : IAS, IPS सहित 16 अधिकारियों का तबादला, आदेश हुआ जारी, देखें लिस्ट…

Transfer Breaking : IAS, IPS सहित 16 अधिकारियों का तबादला, आदेश हुआ जारी, देखें लिस्ट…

 हिमाचल। हिमाचल प्रदेश सरकार ने 16 अधिकारियों का तबादला किया है, जिनमें 4 IAS अधिकारी, 4 IPS अधिकारी और 8 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शामिल हैं। ये आदेश शनिवार को जारी किए गए थे।

CG Accident Breaking : भीषण हादसा, अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दो लोग जिंदा जले

CG Accident Breaking : भीषण हादसा, अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दो लोग जिंदा जले

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सड़क हादसे( road accident) में कार सवार दो लोगों की जलकर मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई। जिसके बाद कार में आग लग गई। आग इतना भयानक था कि दो कार सवार लोगों की जलकर मौत ( death)हो गई। घटना रतनपुर रोड( ratanpur) का है।

7th Pay Commission : कर्मचारियों-शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, नए वेतनमान का मिलेगा लाभ, सरकार ने किया ऐलान

7th Pay Commission : कर्मचारियों-शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, नए वेतनमान का मिलेगा लाभ, सरकार ने किया ऐलान

 7th Pay Commission पर खुशखबरी( good news)सामने आई है. दरअसल, नए साल 2023 की शुरुआत से पहले ही पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार ने घोषणा की थी कि कॉलेजों और विश्वविद्यालय के शिक्षकों को सातवें वेतन आयोग के तहत भुगतान किया जाएगा. ऐसे में उन टीचर्स( teachers) को काफी फायदा होगा।

7वां वेतन आयोग

Guest Faculty और Part Time Lecturers कोसातवें वेतन आयोग के साथ-साथ हॉलिडे बेनेफिट भी दिया जाएगा।

राज्य सरकार का एक बड़ा कदम बताया,

फैसले की सराहना करते हुए इसे राज्य सरकार का एक बड़ा कदम बताया, जो पिछले छह वर्षों से लंबित था. संशोधित वेतन संरचना के तहत शिक्षकों संयुक्त रूप से 280 करोड़ रुपये का फंड मिलेगा. पंजाब सरकार ने एक बयान में कहा कि फंड या संशोधित वेतन का संवितरण राज्य के खजाने से जारी किया जाएगा.

Jallikattu 2023 : खूनी खेल! जल्लीकट्टू के दौरान 14 साल के बच्चे को बैल ने रौंदा, मौत

Jallikattu 2023 : खूनी खेल! जल्लीकट्टू के दौरान 14 साल के बच्चे को बैल ने रौंदा, मौत

 धर्मपुरी गांव में आयोजित जल्लीकट्टू कार्यक्रम को देखने आए 14 वर्षीय लड़के को सांड ने रौंद दिया। उसकी तत्काल मौत हो गई।

गोकुल अपने रिश्तेदारों के साथ जल्लीकट्टू देखने गया था। बैल ने उसके पेट में वार कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। गोकुल को तुरंत धर्मपुरी सरकारी अस्पताल (hospital) जाया गया लेकिन उसे मृत घोषित ( dead declare) दिया गया।

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है

धर्मपुरी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और फुटेज की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि गोकुल कैसे घायल हुआ था।

Adani Shares :गौतम अडानी एक बार फिर लोगों को करेंगे मालामाल, आने वाले हैं इन 5 कंपनियों के IPO

Adani Shares :गौतम अडानी एक बार फिर लोगों को करेंगे मालामाल, आने वाले हैं इन 5 कंपनियों के IPO

 भारत के सबसे अमीर व्यक्ति और अरबपति उद्योगपति गौतम  अडानी( gautam adani) एक बार फिर लोगों को मालामाल कर सकते हैं. ठीक वैसे ही जैसा Adani Wilmar के शेयर्स( shares) ने किया।

मीडिया रिपोर्ट्स में अडानी ग्रुप के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर जुगशिंदर सिंह के हवाले से कहा गया है कि अगले 3 से 5 साल में अडानी समूह की 5 कंपनियां शेयर बाजार में जाने के लिए तैयार हैं. इसमें अडानी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड, अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड, अडानी रोड ट्रांसपोर्ट लिमिटेड और अडानी कॉनेक्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल है।

कंपनी का डाटा सेंटर बिजनेस ( business)जी से बढ़ रहा

कंपनी का डाटा सेंटर बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है. जबकि कंपनी के मेटल और माइनिंग काम में एल्युमीनियम, कॉपर और माइनिंग सर्विसेस का काम आएगा, जो तरक्की कर रहा है।

सौतेली मां ने 7 साल की बेटी की गला दबाकर की हत्या, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

सौतेली मां ने 7 साल की बेटी की गला दबाकर की हत्या, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

 उत्तर प्रदेश। बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र में सौतेली मां ने सात साल की बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।

बहेड़ी थाना के दौलतपुर गांव निवासी घनश्याम की सात साल की बेटी रश्मि की शुक्रवार को हत्या कर दी गई। घनश्याम ने अपनी पत्नी भारती के खिलाफ अपनी बेटी की हत्या की शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पूछताछ में भारती ने अपनी सौतेली बेटी की हत्या की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने आरोपी सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया है।

घनश्याम ने पुलिस को बताया कि पहली पत्नी की तीन साल पहले मौत हो गई थी और तब उसकी बेटी रश्मि चार साल की थी। रश्मि के बेहतर पालन पोषण लिए उसने भारती से शादी कर ली। भारती के पहले पति से दो बेटे थे। जिन्हें घनश्याम ने पिता के तौर पर अपना लिया। शुक्रवार दोपहर बाद जब घनश्याम घर लौटा तो रश्मि नहीं दिख रही थी। उसने भारती से रश्मि के बारे में पूछा जिसने बताया कि वह कमरे में सो रही है। घनश्याम ने जब कमरे में जाकर रश्मि का हाथ पकड़कर उठाया तो वह नहीं उठी। बीमार समझकर वह रश्मि को कस्बे के एक निजी अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, शाम को रश्मि का शव दफनाने की तैयारी थी लेकिन इससे पहले गांव की महिलाओं ने उसके गले पर निशान देखे साथ ही आंखें भी चढ़ी हुई थी। जिससे उन्हें शक हुआ। भारती का रश्मि के साथ खराब व्यवहार था। इसलिए थोड़ी ही देर में गांव में हत्या की चर्चा फैल गई। क्षेत्राधिकारी डॉ. तेजवीर सिंह और इंस्पेक्टर श्रवण यादव मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में ले लिया। रश्मि की सौतेली मां भारती को थाने ले जाया गया। पुलिस के सख्ती से पूछताछ करने पर भारती ने स्वीकार किया कि घनश्याम उसके बच्चों से ज्यादा ध्यान रश्मि का रखता था। इसके चलते उसने रश्मि की हत्‍या कर दी।

दर्दनाक हादसा : मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर दंपती और बेटे की मौत, 3 घायल

दर्दनाक हादसा : मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर दंपती और बेटे की मौत, 3 घायल

 उत्तर प्रदेश। औरैया जिले के बिधूना के कुदरकोट थाना इलाके के गोपियापुर गांव में एक मकान की कच्ची दीवार गिरने से छह लोग मलबे में दब गए। पड़ोसियों ने मलबा हटाया और लोगों को निकाला। दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, गोपियापुर गांव में शुक्रवार देर रात पौने बारह बजे इंद्रवीर राठौर (45) के मकान की कच्ची दीवार ढहने से मलबे में परिवार के छह लोग दब गए। दीवार गिरने और चीख-पुकार सुन पड़ोसी मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने तुरंत मलबा हटाया, लेकिन तब तक इंद्रवीर राठौर, पत्नी शकुंतला (42)और एक बेटे विकास (12) की मौत हो गई, जबकि तीन बेटे अनुराग(10), आकाश(15) और अंशू (6) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पर अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को बिधूना अस्पताल पहुंचाया गया। आकाश और अंशू को सैफई रेफर किया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

गोवा जा रही फ्लाइट में बम की खबर से हड़कंप, किया गया डायवर्ट, इतने यात्री सवार

गोवा जा रही फ्लाइट में बम की खबर से हड़कंप, किया गया डायवर्ट, इतने यात्री सवार

रूस की राजधानी मॉस्को से गोवा आ रही एक फ्लाइट में बम की सूचना मिली है। इसके बाद विमान को उज्बेकिस्तान डायवर्ट किया गया। विमान में 240 यात्री सवार हैं। विमान में यात्रियों के अलावा सात क्रू के सदस्य भी हैं। बताया गया है कि यह फ्लाइट दक्षिण गोवा के दबोलिम एयरपोर्ट पर सुबह 4.15 बजे लैंड होने वाला था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लाइट AZV2463 जिसका संचालन अजुर एयर की तरफ से किया जाता है, उसे भारतीय हवाई क्षेत्र में पहुंचने से पहले ही डायवर्ट कर दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, दबोलिम एयरपोर्ट निदेशक को रात करीब 12.30 बजे एक ईमेल के जरिए इस फ्लाइट में बम रखे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद ही इसे डायवर्ट कराया गया। बम की सूचना वाला ईमेल मिलने के बाद दबोलिम एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी कर दिया गया और गोवा पुलिस, क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) और आतंक निरोधी दस्ते (एटीएस) के साथ डॉग स्क्वॉड को एहतियात के तौर पर तैनात कर दिया गया।

Vande Bharat Express : वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव...फेकें गए पत्थर, टूटे शीशे

Vande Bharat Express : वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव...फेकें गए पत्थर, टूटे शीशे

 Vande Bharat Express : बिहार के कटिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर से पत्थर फेकें गए। जब वंदे भारत एक्सप्रेस कटिहार डिवीजन के दालखोला स्टेशन से गुजर रही थी तो अचानक आवाज आई। C-6 में दाहिनी ओर की खिड़की का कांच टूट गया है। मौके पर CRPF पहुंची लेकिन पथराव करने वालों को नहीं पकड़ पाई।

आरपीएफ अधिकारी ने बताया कि ने मामले की शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पथराव करने वाले आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

बता दें कि बिहार से हाल ही में वंदे भारत ट्रेन शुरू हुई है। पीएम मोदी ने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। इससे पहले भी कई बार वंदे भारत ट्रेन पर हमले हो चुके हैं।

Vande Bharat Express : इन रूटों पर चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस

1- दिल्ली से वाराणसी (यूपी)
2- अंबाला/ऊना (हिमाचल प्रदेश)
3- कटरा (जम्मू और कश्मीर)
4- चेन्नई-मैसूर
5- मुंबई-गांधीनगर
6- बिलासपुर-नागपुर
7- हावड़ा-जलपाईगुड़ी
8-सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम

पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने काट लिया अपना प्राइवेट पार्ट, अस्पताल में भर्ती

पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने काट लिया अपना प्राइवेट पार्ट, अस्पताल में भर्ती

 बिहार। मधेपुरा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में परिजनों ने अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।

मधेपुरा थाना क्षेत्र के रजनी नयानगर में शुक्रवार रात यह घटना हुई है। यहां 25 वर्षीय युवक की शादी ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के मलोध वार्ड की लड़की से हुई थी। उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है। युवक पंजाब की मंडी में रहकर काम करता था। वह करीब दो महीने पहले घर आया था। तब से वह घर पर ही रह रहा है।

युवक के परिजनों का कहना है कि युवक की पत्नी मकर संक्रांति के मौके पर मायके चली गई थी। इसके बाद से वह मायके से वापस नहीं लौटी। इस बात से नाराज होकर युवक ने शुक्रवार की रात धारदार हथियार से अपना प्राइवेट पार्ट काट दिया। जब परिजनों को इस बात का पता चला तो परिजन उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से बीमार भी है।

धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाली महिला गिरफ्तार, महिला के बेटे ने शादी का झांसा देकर युवती से बनाया था शारीरिक संबंध

धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाली महिला गिरफ्तार, महिला के बेटे ने शादी का झांसा देकर युवती से बनाया था शारीरिक संबंध

 नोएडा। CRIME NEWS : युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद युवक की मां युवती को जबरन धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बना रही थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस पहले ही आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है

सेन्ट्रल नोएडा एडीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि थाना फेस 2 पुलिस ने शुक्रवार को दादरी रोड टी प्वाइंट के पास से एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान रेशमा पत्नी रहीस खान निवासी द्वारिकाधीश मंदिर के पास, भंगेल नोएडा हुई है। एडीसीपी ने बताया कि आरोपित महिला के बेटे शोएब ने एक युवती से शादी का झांसा देकर पहले शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी युवक और उसके परिजन युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगे। इस पर युवती की शिकायत पर आरोपी युवक सहित 9 लोगों के खिलाफ थाना फेस 2 में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस युवक शोएब, पिता रहीस खान और चाचा को पहले ही जेल भेज चुकी है। अब मामले में शोएब की मां रेशमा को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
Breaking News : कठुआ में मिनी बस खाई में गिरी, 5 लोगों की मौत, 15 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Breaking News : कठुआ में मिनी बस खाई में गिरी, 5 लोगों की मौत, 15 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

 जम्मू-कश्मीर/  के कठुआ जिले में आज सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया है।कठुआ जिले में आज सुबह एक मिनी बस के सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने कहा कि कठुआ के बिलावर इलाके के सिला गांव में एक मिनी बस के चालक ने नियंत्रण खो दिया।मिनी बस खाई में गिर गई, इससे चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए।

Indian Railway :रेलवे ने जारी की नई गाइडलाइन, सफर के दौरान इन नियमों का पालन करना जरूरी

Indian Railway :रेलवे ने जारी की नई गाइडलाइन, सफर के दौरान इन नियमों का पालन करना जरूरी

 भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नियमों में बड़ा बदलाव किया है।यह बात आमतौर पर ट्रेन में सफर करने वाले सभी यात्रियों को पता होती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई पैसेंजर अक्सर शिकायत करते हैं कि उनके कोच में एक साथ ट्रेवल करने वाले लोग देर रात तक फोन पर जोर-जोर से बात करते हैं, या गाने सुनते हैं। इसी को देखते हुए रेलवे ने नियम बनाया है।

क्या है नया नियम ( new rule) 

नए नियमों के मुताबिक यात्री रात की यात्रा के दौरान न तो तेज आवाज में बात कर सकते हैं और न ही म्यूजिक सुन सकते हैं. अगर कोई यात्री शिकायत करता है तो उसे दूर करने की जिम्मेदारी ट्रेन में मौजूद स्टाफ की होगी।

बड़ा हादसा : यात्रियों से भरी बस खाई में गिरने से 5 की मौत, 15 घायल

बड़ा हादसा : यात्रियों से भरी बस खाई में गिरने से 5 की मौत, 15 घायल

 जम्मू-कश्मीर। कठुआ जिले में एक मिनी बस हादसे का शिकार हो गई। बस के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से एक महिला सहित 5 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। दुर्घटना शुक्रवार शाम को बिल्लावर के सिला गांव में हुई। हादसा उस समय हुआ जब चालक ने एक मोड़ पर बस से नियंत्रण खो दिया।

जानकारी के मुताबिक, बस मोंडली गांव से धनु पैरोल गांव जा रही थी। घटना में 60 वर्षीय महिला सहित 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 15 अन्य को अस्पताल ले जाया गया जहां उनमें से एक की मौत हो गई। घायलों में अभी भी कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। ऐसे में मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है। वहीं, कुछ घायलों को शुरुआती इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।

शीतलहर से फिलहाल नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट..

शीतलहर से फिलहाल नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट..

 भोपाल। मध्यप्रदेश में इन दिनों ठंड का कहर जारी है। हालांकि न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी के चलते एमपी में ठंड से फिलहाल राहत जरूर मिलेगी, लेकिन जाते-जाते ठंड कहर बरपाने वाली है। प्रदेश के मौसम में जल्द एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा।

दरअसल, विभाग द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट में बताया गया है कि अगले 2 दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है। बता दें कि अधिकतर जिलों में 13 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान पहुंच गया है, वहीं बताया जा रहा है कि 3 दिन बाद बाद प्रदेश में फिर मौसम बदल सकता है।

विभाग ने बताया है कि कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाएंगे, वहीं 26 जनवरी को बूंदाबांदी के भी आसार हैं। जानकारी के लिए बता दें कि सबसे कम न्यूनतम तापमान ग्वालियर में 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

PM मोदी आज DGP और IGP के वार्षिक सम्मेलन में होंगे शामिल, सुरक्षा-आतंकवाद पर होगी चर्चा

PM मोदी आज DGP और IGP के वार्षिक सम्मेलन में होंगे शामिल, सुरक्षा-आतंकवाद पर होगी चर्चा

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज से दो दिन तक चलने वाले डीजीपी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। देश की राजधानी दिल्ली के पूसा में कल भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में DGP सम्मेलन शुरू हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल इस वार्षिक बैठक को संबोधित करेंगे। इसमें जम्मू-कश्मीर में ताजा स्थिति, सीमा प्रबंधन और समुद्री सुरक्षा पर चर्चा होने की संभावना है। इस सम्मेलन में साइबर क्राइम, ड्रग्स के खिलाफ जंग, आतंकवाद से निपटने की चुनौतियों समेत कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा भी कई अन्य मुद्दों पर बातचीत होगी।

350 शीर्ष अधिकारी होंगे शामिल


पीएमओ ने बताया कि इसे डिजिटल माध्यम से किया जा रहा है और इसमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के डीजीपी, केंद्रीय पुलिस संगठनों सहित कई प्रतिनिधि सम्मेलन में डिजिटल माध्यम से शामिल होंगे। एक अधिकारी ने बताया कि महानिदेशक (DGP) और महानिरीक्षक (IGP) स्तर के देश के करीब 350 शीर्ष अधिकारी इस बैठक में हिस्सा लेंगे। बैठक में खालिस्तानी चरमपंथियों से खतरा, अर्थव्यवस्था के सामने मौजूद चुनौतियों, क्रिप्टो करेंसी, माओवादी हिंसा और पूर्वोत्तर में उग्रवाद के मुद्दे पर चर्चा किए जाने की संभावना है।

आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद जैसी चुनौतियों पर होगी चर्चा


प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अनुसार, इस सम्मेलन में देश में हो रहे साइबर क्राइम, आतंकवाद से निपटने की चुनौतियों, जेल के लिए सुधार सहित कई अन्य बड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अलावा सम्मलेन खुफिया अधिकारियों और पुलिस के साथ विचार विमर्श के लिए किया जा रहा है। पीएमओ के मुताबिक, प्रधानमंत्री सम्मेलन में पुलिसिंग और सुरक्षा से जुड़े भविष्य के विषयों पर चर्चा शुरू की है।

आज फिर जेल से बाहर आएगा रेप का आरोपी राम रहीम, 56 दिनों बाद ही मिली पैरोल

आज फिर जेल से बाहर आएगा रेप का आरोपी राम रहीम, 56 दिनों बाद ही मिली पैरोल

 Gurmeet Ram Rahim: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह आज फिर जेल से बाहर आएगा। रेप और हत्या के आरोप में राम रहीम 20 साल की जेल की सजा काट रहा है। गुरमीत राम रहीम हरियाणा के रोहतक जिले के सुनारिया जेल में बंद है। जहां से उसे 40 दिन का पैरोल मिला है। पैरोल की मंजूरी के बाद आज वह फिर से जेल से बाहर आएगा। मिली जानकारी के अनुसार राम रहीम आज जेल से बाहर आ सकता है। राम रहीम यूपी के बरनावा आश्रम में 40 दिन की पैरोल काटेगा। हालांकि यह भी जानकारी सामने आई है कि वह 25 जनवरी को सिरसा डेरे में आएगा। राम रहीम को मिले पैरोल पर सवाल भी उठ रहे हैं। साध्वियों का यौन शोषण और अपने खिलाफ आवाज उठाने वालों की हत्या के आरोप में जेल में बंद बाबा को बार-बार पैरोल मिलने पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। 56 दिनों पहले राम रहीम को पैरोल मिला था।

बेटी हनीप्रीत ने सोशल मीडिया पर दिखाया है लोगो

गुरमीत राम रहीम की पैरोल के कागजात को लेकर उसकी बेटी हनीप्रीत और वकील रोहतक के सुनारिया जेल भी पहुंचे थे। राम रहीम आज कभी भी जेल से बाहर आ सकता है। हनीप्रीत ने कल शाम अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने काफिले के साथ ट्रैवलिंग करते हुए आई प्राउड माई डैड का लोगो दिखाया था। जिसके बाद राम रहीम के जेल से बाहर आने की बात कही जा रही है। रोहतक के डिविजनल कमिश्नर संजीव वर्मा ने राम रहीम को मिले 40 दिनों की पैरोल की पुष्टि की है।


2022 में 21 दिन की फरलो और 70 दिन की पैरोल

राम रहीम साध्वियों के यौन शोषण, छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में 20 साल की सजा काट रहा है। इससे पहले राम रहीम को साल 2022 में पहली बार 21 दिन की फरलो और 70 दिन की पैरोल मिली। राम रहीम की फरलो और पैरोल को लेकर सरकार विरोधियों के निशाने पर भी रही। इस दौरान 40 दिन की पैरोल में उसने नशे पर तीन गाने भी लॉन्च किए। वह बरनावा आश्रम में पहले भी 2 बार पैरोल काट चुका है।

जानें 2 रुपये के इस क्वॉइन से कैसे हो सकते हैं मालामाल, आन लाइन बाजारों में खूब हो रही डिमांग, देखें क्या है पूरी प्रोसेस…

जानें 2 रुपये के इस क्वॉइन से कैसे हो सकते हैं मालामाल, आन लाइन बाजारों में खूब हो रही डिमांग, देखें क्या है पूरी प्रोसेस…

 नई दिल्ली। इन दिनों आन लाइन बाजारों online markets में 2 रुपये के कुछ खास किस्म के सिक्कों की खूब डिमांड हो रही है। इससे एंटिक कलेक्शन antique collection करने वालों के चेहरों में चमक साफ दिख रही है। यह कोई अफवाह नहीं है। जी हां अगर आप पुराने नोटों के सौकिन हैं तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर हो सकते हैं। कुछ आन लाइन बाजार हैं जो पुराने नोटों Antique Coin Collection की खरीदी-बिक्री करते हैं। जहां आपको अच्छा दाम मिल सकता है।

कई बार तो दुर्लभ सिक्कों के लिए मुंह मांगी कीमत देने के लिए तैयार हो जाते हैं। आज हम आपको 2 रुपये के एक ऐसे सिक्के के बारे में बता रहे हैं जो कभी भी आपको एक झटके में मालामाल बना सकता है। 2 रुपये का यह सिक्का सन 1994 का बना है। इस सिक्के के पीछे भारत का झंडा बना हुआ है। क्विकर वेबसाइट पर इन दुर्लभ सिक्कों की कीमत 5-10 लाख रुपये तक लगाई गई है।

इसी तरह अंग्रेजों के शासनकाल में क्वीन विक्टोरिया के एक रुपये के सिल्वर के सिक्के का मूल्य दो लाख रुपये हैं। ऐसे ही साल 1918 के समय बने एक रुपये के ब्रिटिश सिक्के की कमत 9 लाख रुपये तक लग गई है। ई कामर्स की साइट क्विकर पर ये सिक्के बेचे जा रहे हैं। इन सिक्कों की बाजार में काफी मांग है। अब यह बेचने और खरीदने वाले के ऊपर निर्भर करता है कि वो इसे कितने में खरीदते और बेचते हैं।

कैसे बेचें

अगर आपके पास ऐसे सिक्के हैं और इन्हें बेचना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको साइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। सिक्के की फोटो क्लिक करें और इसे साइट पर अपलोड कर दें। खरीदार सीधे आपसे संपर्क करेंगे। वहां से आप पेमेंट और डिलीवरी की शर्तों के अनुसार अपना सिक्का बेच सकते हैं।

(नोट : विभिन्न वेबसाइट और सूचनाओं माध्यमों से मिली जानाकारी के आधार पर इस खबर का प्रकाशन किया जा रहा है। इसका just36news से कोई लेना देना नहीं है।)

Big News : नकली नोट छापने वाले गिरोह का भांडाफोड़, पुलिस ने सात लोगों को किया गिरफ्तार, बरामद किये 35 लाख रूपए…

Big News : नकली नोट छापने वाले गिरोह का भांडाफोड़, पुलिस ने सात लोगों को किया गिरफ्तार, बरामद किये 35 लाख रूपए…

 राजकोट : गुजरात की राजकोट पुलिस ने नकली नोट चलाने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है और सात लोगों को गिरफ्तार किया है। सातों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड के लिए मांगेगी।प्राथमिक जानकारी के मुताबिक गैंग ने अंगदिया पेढ़ी (पारंपरिक कूरियर सेवा) के माध्यम से बाजार में 35 लाख रुपए के नकली नोटों को उतारा था। जांच अधिकारी ने मीडियाकर्मियों को बताया कि अंगड़िया पेढ़ी के एक कर्मचारी ने संदेह के आधार पर पुलिस को सूचना दी कि दो व्यक्ति ढाई लाख रुपए जमा करने आए हैं और इसे अन्य शहरों में स्थानांतरित करना चाहते हैं, लेकिन नोट नकली लग रहे हैं।

सूचना के बाद एक पुलिस अधिकारी अंगदिया पेढ़ी कार्यालय पहुंचा और ढाई लाख रुपए मूल्य के नकली नोटों के साथ दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिक पूछताछ के दौरान, उन्होंने भरत बोरिचा और महाराष्ट्र के कमलेश पूनावाला को गैंग का सरगना बताया। पुलिस हरकत में आई और तीन अन्य को गिरफ्तार कर लिया और देर रात तक पुलिस ने कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है।अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, बोरिचा और पूनावाला ने पुलिस को बताया कि अब तक उन्होंने 10 से 15 अगंडिया पेढ़ी के जरिए 35 लाख रुपए के नकली नोट उड़ाए हैं।

BIG ACCIDENT : तेज रफ़्तार अनियंत्रित कार खाई में गिरी, दो युवकों की दर्दनाक मौत

BIG ACCIDENT : तेज रफ़्तार अनियंत्रित कार खाई में गिरी, दो युवकों की दर्दनाक मौत

 हिमाचल : BIG ACCIDENT : हिमाचल के करसोग में एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। ये भयानक हादसा मंडी जिला के करसोग में हुआ है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, रात करीब 12 बजे शिमला-करसोग मुख्यमार्ग पर कलंगार के पास तेज रफ़्तार ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 350 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस दौरान कार में सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। आस- पास के लोगों को जब इस हादसे का पता चला तो उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

इस हादसे में मृतकों की पहचान होम कृष्ण (22) पुत्र नंदराम निवासी गांव गरियाला, नुपा राम(26)पुत्र मुनिलाल निवासी गांव पलोड डाकखाना शंकरदेहरा जिला मंडी के रूप में हुई है। दोनों ही युवक घर के इकलौते चिराग थे। जिनकी हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है

सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया गया है। पुलिस ने हादसे की  कार्रवाई शुरू कर दी है।