नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
पीएम मोदी ने मध्यप्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई झंडी

पीएम मोदी ने मध्यप्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई झंडी

  भोपाल । मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली वंदे भारत एक्स्प्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। वंदे भारत ट्रेन का लोकार्पण हाईटेक कमलापति रेलवे स्टेशन पर पीएम मोदी ने किया। पीएम मोदी ने कहा, एमपी को पहली वंदे भारत ट्रेन मिली है, जो प्रदेश के लोगों को कई सुविधाएं देगी और क्षेत्र के विकास का माध्यम बनेगी।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय रेलवे देश के छोटे शिल्पकारों और कारीगरों के काम को देश के हर कोने तक पहुंचाने का माध्यम बन रही है। अब वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत कई जगहों पर 600 आउटलेट बनाए जा चुके हैं, जहां से करीब एक लाख लोग खरीदी कर चुके हैं। आज देश में अनेकों रेलवे स्टेशनों का आधुनिकरण किया जा रहा है। आज देश के छह हजार स्टेशनों पर वाई-फाई लगाए जा चुके हैं। वहीं, 900 से ज्यादा स्टेशनों पर सीसीटीवी लग चुका है। वंदे भारत एक्सप्रेस तो पूरे देश में हमारी युवी पीढ़ी में सुपरहिट हो चुकी है। साल भर इन ट्रेनों की सीटें फुल जा रही हैं। देश के हर कोने से इस ट्रेन को चलाने की मांग की जा रही है।


पीएम मोदी ने कहा कि पहले सांसद कहते थे फलानी ट्रेन इस स्टेशन पर रोकने की व्यवस्था हो, लेकिन आज मुझे गर्व है। जब सांसद मांग करते हैं कि हमारे यहां भी वंदे भारत जल्द से जल्द चालू हो। रेलवे यात्रियों की सुविधा बढ़ाए जाने का अभियान तेजी से चल रहा है।

पीएम ने बताया कि देश के बजट में रिकॉर्ड धन राशि रेलवे के लिए आवंटित की गई है। पहले संसद में रेलवे के विकास की बात होते ही घाटे की बात होने लगती थी, लेकिन अगर विकास की इच्छाशक्ति हो और नीयत साफ हो तो नए रास्ते निकल आते हैं


पीएम मोदी ने कहा कि हर साल रेलवे के बजट को हमेशा बढ़ाया गया है। अब एमपी में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक का रेलवे बजट है, जबकि साल 2014 से पहले केवल 600 करोड़ रुपये रेलवे बजट था।

पीएम ने कहा कि आज रेलवे में कैसे आधुनिकरण हो रहा है। इसका एक उदाहरण इलेक्ट्रिफिकेशन का काम भी है। देश के किसी न किसी हिस्से में रेल नेटवर्क का शत प्रतिशत बिजलीकरण हो चुका है। इन 11 राज्यों में मध्यप्रदेश भी शामिल है। साल 2014 ले पहले 600 किमी का इलेक्ट्रिफिकेशन होता था, अब 6000 किलोमीटर का इलेक्ट्रिफिकेशन हो रहा है। अब मध्यप्रदेश पुरानी चीजों को पीछे छोड़कर विकास की नई गाथा लिख रहा है। 

Amul Milk Price Hike: अमूल दूध के फिर बढ़े दाम, इतने रुपये प्रति लीटर का हुआ इजाफा

Amul Milk Price Hike: अमूल दूध के फिर बढ़े दाम, इतने रुपये प्रति लीटर का हुआ इजाफा

  गुजरात। अमूल ने ग्राहकों को एक बार फिर झटका देते हुए अपने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा (Amul Milk Price Hike) करने का फैसला किया है। कंपनी ने गुजरात में दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। नई दरें आज यानी 1 अप्रैल, 2023 से लागू हो चुकी हैं।

जानें कितने बढ़े दूध के दाम

इस बढ़ोतरी के बाद गुजरात में दूध के दाम 3 से 4 फीसदी तक महंगे हो गए हैं। गुजरात कॉरपोरेशन मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (GCMMF) जो कि गुजरात की सबसे बड़ी डेयरी यूनियन हैं उसने अमूल के दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर के इजाफे का फैसला किया था। यह बढ़ोतरी अमूल की सभी वैरायटी पर लागू हो चुकी है। इस बढ़ोतरी के बाद अमूल गोल्ड, अमूल शक्ति और अमूल ताजा सभी दूध की वैरायटी में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है।

जानें दूध के नए रेट्स

इस बढ़ोतरी के बाद अब गुजरात में आधा लीटर दूध अमूल गोल्ड के 32 रुपये चुकाने होंगे। वहीं अमूल ताजा के आधा लीटर पैकेट के लिए 26 रुपये और अमूल शक्ति के लिए 29 रुपये देना होगा। वहीं एक लीटर अमूल गोल्ड के लिए 64 रुपये, अमूल शक्ति के लिए 58 रुपये और अमूल जाता के लिए 52 रुपये का शुल्क देना होगा। इससे पहले GCMMF ने पिछले साल अगस्त में गुजरात में दूध के दाम में इजाफा किया था।

क्यों बढ़े दूध के दाम

गुजरात में अमूल दूध के दाम में इजाफे पीछे कंपनी ने बयान देकर जानकारी दी है कि पिछले कुछ महीनों में दूध के उत्पादन और लागत में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले कुछ महीनों में जानवरों के चारे की कीमतों में 13 से 14 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। ऐसे में किसानों की लागत मूल्य में तेजी से इजाफा हुआ है। जिसके बाद कंपनी ने अब राज्य में दूध की कीमतों में इजाफे का फैसला किया है। ध्यान देने वाली बात ये है कि अमूल में पिछले कई महीनों में कई बार दूध की कीमतों में इजाफा किया है। ऐसे में इसका असर लोगों की जेब पर दिख रहा है।

 
वित्त वर्ष के पहले दिन जनता को बड़ी राहत, लगभग 100 रूपये सस्ता हुआ रसोई गैस, जानिये क्या हैं नए दाम ?

वित्त वर्ष के पहले दिन जनता को बड़ी राहत, लगभग 100 रूपये सस्ता हुआ रसोई गैस, जानिये क्या हैं नए दाम ?

 नई दिल्ली। LPG Cylinder Price : वित्त वर्ष 2024 के पहले दिन रसोई गैस की कीमत (LPG Cylinder Price) में 92 रुपये की कटौती कर दी गई है. हालांकि, यह बदलाव केवल कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत पर किया गया है. घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के गैस सिलिंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. गौरतलब है कि सरकार ने मार्च में कमर्शियल रसोई गैस की कीमतों में 350 रुपये की बढ़ोतरी की थी और इसमें से अब 92 रुपये घटा दिए गए हैं. कमर्शियल गैस सिलिंडर में एलपीजी का वजन 19 किलोग्राम होता है.

इस बदलाव के बाद देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी 2028 रुपये, रायपुर में 1782रुपये, कोलकाता में 2132 रुपये, मुंबई में 1980 रुपये और चेन्नई में 2192.50 रुपये हो गई है. वहीं, घरेलू गैस की कीमतें पिछले महीने की ही तरह जस की तस बनी हुई हैं. दिल्ली में घरेलू गैस 1103, मुंबई में 1112.5, कोलकाता में 1129 और चेन्नई में घरेलू गैस 1118.5 रुपये पर बिक रही है. घरेलू गैस कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी के दामों की समीक्षा करती हैं. पिछले महीने घरेलू एलपीजी की कीमतों में भी 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी.

कहां कितनी घटी कीमतें

कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में 91.5 रुपये तक की कटौती की गई है. यह इस बार की गई कटौती की अधिकतम सीमा है. यह मूल्य कटौती दिल्ली और मुंबई में लागू हुई है. वहीं, कोलकाता में एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 89.50 रुपये और चेन्नई में 75.5 रुपये की कटौती की गई है.

कैसे तय होती है एलपीजी की कीमत

जैसा कि हमने आपको बताया कि रसोई गैस की कीमत की हर महीने समीक्षा की जाती है. इसकी समीक्षा में कुछ बातों का ध्यान रखा जाता है और उसी के आधार पर गैस की कीमतों में बढ़ोतरी या कटौती की जाती है. रसोई गैस की कीमत इंपोर्ट पैरिटी प्राइस (IPP) के फॉर्मूले से तय होती है. भारत में रसोई गैस अधिकांशत: आयात पर निर्भर है इसलिए इसमें गैस की अंतरराष्ट्रीय कीमतों का बड़ा असर देखने को मिलता है. रसोई गैस की कच्चा माल क्रूड ऑयल होता है इसलिए कच्चे तेल की कीमत का भी इस पर काफी प्रभाव होता है. भारत में रसोई गैस का बेंचमार्क सऊदी अरामको की एलपीजी प्राइस है. गैस की कीमत में एफओबी, ढुलाई, इंश्योरेंस, कस्टम ड्यूटी और पोर्ट ड्यू जुड़ी होती हैं.

Rule Changes 1 April 2023 : LPG, टैक्स और गोल्ड, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा बड़ा असर, देख लें लिस्ट

Rule Changes 1 April 2023 : LPG, टैक्स और गोल्ड, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा बड़ा असर, देख लें लिस्ट

 1 अप्रैल से इनकम टैक्स( tax) से लेकर एलपीजी प्राइस तक  बड़े बदलाव होने वाले हैं. आइए जानते हैं आज से क्या-क्या बदल जाएगा

बजट 2023 में टैक्स स्लैब को रिवाइज्ड किया गया था. नई कर व्यवस्था के तहत ये बदलाव किया गया है. अब 3 लाख तक कोई टैक्स नहीं, 3 से 5 लाख की इनकम पर पांच प्रतिशत, 6 से 9 लाख पर 10 फीसदी, 9 से 12 लाख पर 15 फीसदी, 12 से 15 लाख के बीच 20 फीसदी और 15 लाख से ज्यादा पर 30 फीसदी टैक्स देना होगा।

टैक्स छूट को 12,500 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दिया गया

नई टैक्स रिजीम में इनकम टैक्स एक्ट की धारा 87A के तहत टैक्स छूट को 12,500 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दिया गया है. हालांकि, नई रिजीम के तहत सात लाख रुपये तक की कमाई पर जीरो टैक्स का लाभ लेने वाले को 80C के तहत मिलने वाली छूट का फायदा नहीं मिलेगा.

एक्सप्रेस वे पर सफर करना महंगा

एक अप्रैल से देश के हाइवे और एक्सप्रेसवे पर सफर करना महंगा हो सकता है. दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे और एनएच-9 पर आज से करीब 10 फीसदी टोल टैक्स में बढ़ोतरी हो गई है. मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भी टोल की दर बढ़ाने का ऐलान हो चुका है. इस एक्सप्रेसवे पर अब सफर करने के लिए 18 फीसदी अधिक टोल चुकाना होगा।

ज्वैलरी पर हॉलमार्किंग अनिवार्य

एक अप्रैल 2023 यानी आज से गोल्ड की ज्वैलरी पर हॉलमार्किंग को अनिवार्य कर दिया गया है. आज से सिर्फ 6 अंक वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग ही मान्य होंगे. 4 अंकों के हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन वाली ज्वैलरी की बिक्री अब नहीं हो सकेगी.

स्मॉल सेविंग स्कीम की ब्याज दरों में इजाफा

एक अप्रैल 2023 से स्मॉल सेविंग में निवेश करने वालों को डिपॉजिट पर अधिक ब्याज मिलेगा. सरकार ने अप्रैल-जून 2023 की तिमाही के लिए ब्याज दरों में इजाफा किया है. छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में 70 बेसिस प्वाइंट (BPS) का इजाफा किया है।

महिलाओं के लिए नई स्कीम

आज से सरकार महिलाओं के लिए ‘महिला सम्मान सेविंग’ स्कीम की शुरुआत कर रही है. महिला सम्मान सेविंग स्कीम को महिला या लड़कियों के नाम पर लिया जा सकता है. यह वन टाइम स्कीम है और 2023-2025 के बीच दो साल की अवधि के लिए ही निवेश के लिए उपलब्ध होगी।

म्यूचुअल फंड्स में बदलाव

नए फाइनेंसियल ईयर यानी एक अप्रैल से डेट म्यूचुअल फंड्स में किए गये निवेश पर शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन्स के तहत टैक्स लगेगा. सरकार ने लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स को खत्म कर दिया है. 36 महीने से पहले डेट म्यूचुअल फंड के रिडिम के बाद अगर कोई यूनिट्स की सेल करता है, तो होने वाले मुनाफे पर शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन्स लगता है।

PM Modi : प्रधानमंत्री मोदी आज भोपाल के दौरे पर, प्रदेश को मिलेगी पहली वंदे भारत एक्सप्रेस, सेना के संयुक्त कमांडर कॉन्फ्रेंस भी करेंगे शिरकत

PM Modi : प्रधानमंत्री मोदी आज भोपाल के दौरे पर, प्रदेश को मिलेगी पहली वंदे भारत एक्सप्रेस, सेना के संयुक्त कमांडर कॉन्फ्रेंस भी करेंगे शिरकत

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी( PM modi) आज तीनों सेनाओं की कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस की अहम बैठक लेने के लिए भोपाल में हैं। कुशाभाऊ कन्वेंशन सेंटर में चल रही कॉन्फ्रेंस( conference) में PM सुबह 10.5 बजे से दोपहर 3.5 बजे तक रहेंगे।

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 के एंट्री गेट को PM मोदी के लिए रिजर्व किया गया है। इस गेट से VIP को एंट्री दी जाएगी। इसके लिए यहां स्पेशल पाथ-वे कॉरिडोर बनाया गया है। आम यात्रियों की स्टेशन( station) में एंट्री प्लेटफार्म नंबर-5 की ओर से ही होगी। शताब्दी भी इसी प्लेटफार्म से आएगी-जाएगी।

सुबह बजे 9.25 बजे भोपाल ( bhopal)के राजाभोज एयरपोर्ट पहुंचे

मोदी दिल्ली से विशेष विमान से सुबह बजे 9.25 बजे भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट पहुंचे। सात महीने में मोदी का मध्यप्रदेश में यह चौथा दौरा है। इंदौर में मंदिर हादसे की वजह से स्टेट हैंगर पर PM का स्वागत नहीं हुआ। रोड शो और पुष्प वर्षा का कार्यक्रम रोक दिया गया है।भोपाल रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा- आज भोपाल में कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे। बाद में भोपाल और नई दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस( india express)ो  हरी झंडी दिखाएंगे।

BIG NEWS : बड़ा हादसा : मच्छर भगाने के लिए मॉर्टिन जलाकर सो रहा था परिवार, दम घुटने से 7 लोगों की  मौत

BIG NEWS : बड़ा हादसा : मच्छर भगाने के लिए मॉर्टिन जलाकर सो रहा था परिवार, दम घुटने से 7 लोगों की मौत

 नई दिल्ली। BIG NEWS : पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में 7 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह लोग रात में गद्दे पर मॉर्टिन जलाकर सो गए थे, जिससे गद्दे ने आग पकड़ ली। दम घुटने से मौत बताई जा रही है। आठ लोग सो रहे थे, जिसमें से 7 की मौत है।

आग लगने से आस-पास के घर भी तप गए थे। पड़ोसियों ने ही घर से सभी लोगों को निकलवाने में मदद की। एक घंटे बाद घटनास्थल पर दमकल की गाड़ी पहुंची। एम्बुलेंस भी आधे घंटे में पहुंची, तब तक सभी लोगों की मृत्यु हो चुकी थी। घर में मकान मालिक व किराएदार सहित करीब 50 लोग रहते थे। मरने वालों में मकान मालिक अजमत का डेढ़ वर्ष की आयु का बच्चा और एक महिला भी शामिल हैं।

पड़ोसी शफीक अहमद ने बताया कि मार्टिन से घर में आग गई। यह घर पांच मंजिला है, जिसमें करीब 20 कमरे हैं। घर में मकान मालिक के परिवार के 35 लोग हैं। अन्य सभी यहां किरायेदार रहते हैं।

जिला पुलिस उपायुक्त जॉय टिर्की ने मौत की पुष्टि की है। शुक्रवार सुबह 9 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि एक घर में आठ लोग अचेत मिले हैं, सभी को जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिसमें से सात को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक शास्त्री पार्क में मछली मार्केट के पास रहते थे।

पुलिस ने बताया कि सात लोगों की जलने और घुटन के कारण मौत हुई है। मरने वालों में 4 पुरुष और 1 महिला है। इसके अलावा डेढ़ साल के बच्चे की भी इस हादसे में मौत हो गई है। दो लोगों का इलाज चल रहा है। जलने के कारण इनको अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायलों में 15 साल की एक बच्ची और 45 साल के अधेड़ हैं।

पता चला है कि मच्छर को मारने वाली कॉइल जलाई गई थी जो कि गद्दे पर गिर गई। इसी कारण से घर में आग लग गई। आग के कारण निकलने वाले जहरीले धुयें से लोगों का दम घुट गया और उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

CG. In ED Breaking- गिरफ्तार आरोपियों को ED आज नहीं कल करेगी कोर्ट में पेश

CG. In ED Breaking- गिरफ्तार आरोपियों को ED आज नहीं कल करेगी कोर्ट में पेश

 कोल माइनिंग में अवैध वसूली, मनी लॉन्ड्रिंग के बाद अब आबकारी नियमों में गड़बड़ी, शराब पर टैक्स के घोटाले जैसे मामले में ईडी ने मंगलवार और बुधवार को 16 से ज्यादा लोगों पर रेड किया। इनमे से एक रायपुर महापौर और उनके बड़े भाई अनवर ढेबर समेत आईएएस अधिकारी, आबकारी अधिकारी और शराब व्यवसायियों के घर-दफ्तर पर छापा मारा गया था। इनमें से कुछ लोगों को गुरुवार शाम कोर्ट में पेश किए जाने की खबर मिल रही थी।

कोर्ट बंद होने के बीच ED द्वारा गिरफ्तार आरोपियों को पेश करने की उड़ती रही खबर, अम्बेडकर अस्पताल से लेकर जिला न्यायालय में पुलिस और मिडिया की रही सरगर्मी तेज, ED की गिरफ्त में दर्जनभर से ज्यादा के होने का हल्ला। कोर्ट के सभी गेट आम जनता के लिए बंद कर दिए गए थे और सुरक्षा बढ़ा दी गई थी, लेकिन शाम तक ईडी ने किसी को अदालत में पेश नहीं किया। ईडी की तरफ से अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल और रायपुर की जिला अदालत में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। गिरफ्तार हुए अफसर और कारोबारियों का मेडिकल होगा इसलिए मेकाहारा में भी पुलिस तैनात कर दी गई थी। पर ऐसा कुछ नहीं हुआ। बुधवार को रायपुर महापौर एजाज ढेबर और उनके भाई अनवर ढेबर के घर पर ED की टीम ने छापा मारा था। आईएएस अनिल टुटेजा, शराब कारोबारी बलदेव सिंह भाटिया, अमोलक सिंह भाटिया, पप्पू बंसल, आबकारी विभाग के अधिकारी एपी त्रिपाठी समेत कई लोगों के यहां भी ईडी ने जांच की थी। रायपुर, भिलाई, दुर्ग में ED द्वारा की गई इस कार्रवाई की पुरे प्रदेश में चर्चा है।

कल सेकेंड हाफ हो सकते हैं पेश

ED सूत्रों की माने तो संभवतया कल स्पेशल कोर्ट में दर्जनभर से ज्यादा आरोपियों को ED टीम कोर्ट में पेश कर सकती है। हालांकि ED की तरफ से अरेस्ट आरोपियों की संख्या और नामों की कोई अधिकृत घोषणा नहीं की गई है। चर्चा है कि करीब 13 लोगों को ED ने कस्टडी में लिया है। इनमे से 3 – 4 सरकारी अफसर और कारोबारी शामिल हैं। ED ने सहीं मायनों में कितनो को अरेस्ट किया है और उनको किस आरोप में कोर्ट पेश किया जायेगा इसका खुलासा कल ही होगा।

Breaking News : कानपुर में बड़ा हादसा, 800 से ज्यादा कपड़ा दुकानों में भीषण आग,फायर ब्रिगेड के जवानों ने मोर्चा संभाला, 6 कॉम्प्लेक्स पूरी तरह से जले

Breaking News : कानपुर में बड़ा हादसा, 800 से ज्यादा कपड़ा दुकानों में भीषण आग,फायर ब्रिगेड के जवानों ने मोर्चा संभाला, 6 कॉम्प्लेक्स पूरी तरह से जले

 कानपुर ( kanpur)के बांसमंडी स्थित एआर टावर में देर रात 1.30 बजे शॉर्ट सर्किट( shot circuit) से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से 6 कॉम्प्लेक्स की करीब 800 दुकानें पूरी तरह से जलकर राख हो गईं। जिससे अरबों रुपए के नुकसान होने की आशंका है।

जानकारी मिलते ही पूरा प्रशासन हरकत में आ गया। सेना, एयरफोर्स, पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवानों ने मोर्चा संभाला है। कानपुर, उन्नाव, लखनऊ समेत आस-पास के कई जिलों की 50 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। होलसेल मार्केट में लगी आग 9 घंटे बाद भी नहीं बुझाई जा सकी है।

800 से ज्यादा दुकानें (shops) जली हैं, 20 अरब यानी दो हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान

नफीस टावर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) है। इस टावर में भी आग लगी है। आग ने बैंक को भी अपनी चपेट में ले लिया है। व्यापारी रवि शंकर दुबे ने बताया कि 800 से ज्यादा दुकानें जली हैं। आग से 20 अरब यानी दो हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।तेज हवाओं के कारण आग ने पल भर में ही कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद देखते ही देखते पूरा तीन मंजिला टावर धधकने लगा। इसके बाद आग हमराज कॉम्प्लेक्स, नफीस टावर, अर्जुन कॉम्प्लेक्स, मसूद कॉम्प्लेक्स-1 और मसूद कॉम्प्लेक्स-2 तक फैल गई। इन 6 कॉम्प्लेक्स से आग की लपटें और धुआं अभी भी उठ रहा है।

एक किलोमीटर के एरिया को सील ( seal)किया गया

कानपुर बांसमंडी में अग्निकांड के चलते करीब 1 किमी का दायरा सील कर दिया गया है। कोपरगंज चौराहा, बांसमंडी चौराहा और डिप्टी पड़ाव चौराहा से बांसमंडी कपड़ा बाजार को जाने वाले सभी रास्तों को बैरिकेड कर दिया गया है।

BJP MLA : शर्मनाक, त्रिपुरा विधानसभा में बैठे BJP विधायक धड़ल्ले से देख रहे थे ब्लू फिल्म , वीडियो वायरल

BJP MLA : शर्मनाक, त्रिपुरा विधानसभा में बैठे BJP विधायक धड़ल्ले से देख रहे थे ब्लू फिल्म , वीडियो वायरल

 त्रिपुरा भाजपा विधायक जादब लाल नाथ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विधायक पर आरोप है कि जब विधानसभा सत्र चल रहा था, तब वह पोर्न देख रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीडियो 30 मार्च का है।

त्रिपुरा की बागबासा विधानसभा क्षेत्र से जादब लाल नाथ विधायक हैं। वह 2018 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए। 2018 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें उम्मीदवार बनाया, लेकिन वह सीपीएम की कैंडिडेट बिजिता नाथ से हार गए। हालांकि, 2023 के चुनाव में भाजपा ने फिर जादब लाल नाथ पर दांव लगाया और वह जीत गए।

 

 

पार्टी की तरफ से उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा

मामले में त्रिपुरा भाजपा अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य ने कहा कि यह वीडियो सामने आने के बाद मैंने जादब लाल नाथ से बात की। पार्टी की तरफ से उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। हालांकि, विधायक का कहना है कि यह साजिश के तहत किया गया है। इस पर मैं पार्टी को स्पष्टीकरण दूंगा

ऐसा ही मामला 2012 में कर्नाटक में भी आया था

सहकारिता मंत्री लक्ष्मण सावदी और महिला और बाल कल्याण मंत्री सीसी पाटील पोर्न देखते पकड़े गए थे। जब वह पोर्न देख रहे थे, उस दौरान विधानसभा सत्र चल रहा था। मंत्रियों की ये हरकत विधानसभा की कार्यवाही को कवर कर रहे एक स्थानीय चैनल ने पकड़ी थी। उस समय पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने इस घटना को लोकतंत्र पर काला धब्बा बताया था।

BREAKING : बड़ा हादसा : नाव में आग लगने से 31 लोगों की जलकर मौत, मची चीख-पुकार

BREAKING : बड़ा हादसा : नाव में आग लगने से 31 लोगों की जलकर मौत, मची चीख-पुकार

 BREAKING : फिलीपींस में एक बड़ा हादसा हो गया. यहाँ नाव में आग लगने से 31 लोगों की जलकर मौत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है की, नाव में करीब 261 लोग सवार थे, जिनमें से 230 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आपदा अधिकारी निक्सन अलोंजो ने कहा कि बुधवार को मिंडानाओ द्वीप पर ‘लेडी मैरी जॉय 3’ नाम की नाव ज़ाम्बोआंगा शहर से सुलु प्रांत में जोलो द्वीप जा रही थी। इसी दौरान नाव में अचानक आग लग गई। जिसके बाद नाव पर सवार यात्रियों ने जान बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी।

नाव में 18 शव बरामद

फिलीपींस कोस्ट गार्ड और मछुआरों सहित बचावकर्मियों ने 195 यात्रियों और चालक दल के 35 सदस्यों को बचा लिया। बेसिलन के गवर्नर जिम सलीमन ने बताया कि नाव में 18 शव बरामद किया गया। बाद में मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई

आग लगने  का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। बेसिलन के गवर्नर ने बताया कि जीवित बचे लोगों को ज़ाम्बोआंगा और बेसिलन ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

Big Breaking : SBI बैंक की मेन ब्रांच में लगी भीषण आग, सैंकड़ों दस्तावेज जलकर ख़ाक हुए ….

Big Breaking : SBI बैंक की मेन ब्रांच में लगी भीषण आग, सैंकड़ों दस्तावेज जलकर ख़ाक हुए ….

  aligarh sbi bank fire : मार्च महीने की क्लोजिंग के पहले एक बड़ा हादसा हो गया। SBI बैंक की मेन ब्रांच में भीषण आग लग गई जिससे कई दतावेज और अंदर रखे फर्नीचर समेत कई सामान जलकर खाक हो गए। पूरी घटना अलीगढ़ की है। आग बुझाने के लिए दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अग्निशमन सेवा अधिकारी संजीव कुमार ने कहा, “बैटरी बैंक और सर्वर रूम में आग लगी थी।

aligarh sbi bank fire : हालांकि आग को बुझा दिया गया है। आग लगने का कारण शॉट सर्किट माना जा रहा है।” हालांकि इस पूरे मामले की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है कि आग लगने की क्या वजह थी।

आग बुझने के बाद आंकलन किया जाएगा कि कितने का नुक्सान हुआ है। बता दें कि मार्च क्लोजिंग का कल आखिरी दिनाक है। इसके बाद 1 अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरु हो जाएगा। वहीँ कई सारे बदलाव इसी के साथ देशभर में लागू ही जाएंगे।

Corona breaking : यह दो मशहूर एक्ट्रेस हुए कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Corona breaking : यह दो मशहूर एक्ट्रेस हुए कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

 Mahhi Vij Covid Positive: साल 2020 में शुरू हुआ कोरोना वायरस अब एक बार फिर देशभर में अपने पैर पसार रहा है। मार्च महीने में अब तक कई केस सामने आ चुके हैं। ये वायरस अब फिल्म इंडस्ट्री में भी पहुंच गया है। बीते दिनों एक्ट्रेस किरण खेर और पूजा भट्ट इसकी चपेट में आई हैं। वहीं अब टीवी एक्ट्रेस माही विज (Mahhi Vij) को भी कोरोना हो गया है।

माही विज को हुआ कोविड

इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करके दी है। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर कहा, रिजल्ट को आए चार दिन हो गए हैं कि मैं कोविड पॉजिटिव हूं। जैसे ही मुझे फीवर और बाकी लक्षण आए तो मैंने टेस्ट किया। मुझे सबने बोला कि मत कर, फ्लू है, वेदर चेंज हो रहा है, लेकिन मैं बस सेफ रहना चाहती थी, क्योंकि घर पर बच्चे हैं। तो मैंने टेस्ट कराया और मेरा कोविड पॉजिटिव आया.

बच्चों से अलग रह रही है एक्ट्रेस

आगे माही ने बताया कि इन दिनों वह अपने  बच्चों से दूर है। ऐसे में उन्हें रोना आ रहा है। उन्होंने कहा, मैं अपने बच्चों से दूर हूं। मैं जब वीडियो पर तारा को देखती हूं तो मुझे बहुत रोना आता है। वह बोलती है मम्मा चाहिए. खुशी मुझे कॉल करती है और कहती है, मम्मा मैं आपको मिस कर रही हूं। ये पहले कोविड से ज्यादा खतरनाक है।

शिल्पा के पति राज कुंद्रा भी हुए कोविड पॉजिटिव

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा भी इस वायरस का शिकार हुए है। फोटोग्राफर विरल भयानी इसकी जानकारी दी है। उन्होंने राज की एक फोटो पोस्ट कर लिखा है कोविड पॉजिटिव। राजकुंद्रा अपने परिवार से दूर आइसोलेशन में हैं।  हालांकि अभी तक शेट्टी परिवार की तरह से इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Crime News : हिंसा, पत्थरबाजी, गाड़ियों को लगाई आग, छत्रपति संभाजीनगर में भिड़े दो पक्ष,तनाव पर तैनात फोर्स

Crime News : हिंसा, पत्थरबाजी, गाड़ियों को लगाई आग, छत्रपति संभाजीनगर में भिड़े दो पक्ष,तनाव पर तैनात फोर्स

 महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर का नाम छत्रपति संभाजीनगर बनने के एक महीने बाद तनाव की परिस्थितियां बन गई हैं।आज मनाई जाने वाली रामनवमी( ramnavami) के अवसर पर शहर के कई इलाकों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। किराडपुरा बस्ती स्थित राम मंदिर में भी तैयारियां चल रही थीं। रात करीब 11.30 बजे युवकों का एक जत्था मंदिर की ओर जा रहा था। यहां पर दूसरे गुट के साथ उनका झगड़ा हुआ और कहासुनी बढ़ गई। दोनों गुटों में गाली-गलौज शुरू हो गई और जो नारेबाजी में बदल गई।थोड़ी देर बाद एक समूह ने मंदिर की ओर पथराव किया। कुछ लोग जान बचाने के लिए मंदिर में घुसे, उन पर भी हमला किया गया। लोगों ने पुलिस को बुलाया, लेकिन जब तक पुलिस आई, तब तक आगजनी शुरू हो चुकी थी। मंदिर के सामने खड़े पुलिस वाहन को दंगाइयों ने आग लगा दी।

भीड़ काबू से बाहर होते देख पुलिस ने दो-तीन बार हवा में फायरिंग की

स्थानीय लोगों के मुताबिक, भीड़ काबू से बाहर होते देख पुलिस ने दो-तीन बार हवा में फायरिंग की। पुलिस ने आजाद चौक से सिटी चौक तक सभी रास्तों को जाम कर दिया। लोगों ने बताया कि ज्यादातर नागरिकों के घरों पर पथराव किया गया। नागरिक वहां मौजूद लोगों से अपने घरों से बाहर निकलने की अपील कर रहे थे।

दंगाइयों को पकड़ने के लिए पुलिस 8 से 10 टीमें गठित करेगी

छत्रपति संभाजीनगर के पुलिस आयुक्त निखिल गुप्ता ने बताया कि रात में किराडपुरा में तनाव पैदा करने की कोशिश करने वाले दंगाइयों को पकड़ने के लिए पुलिस 8 से 10 टीमें गठित करेगी। रामनवमी के मद्देनजर किराडपुरा स्थित राम मंदिर में तैयारियों के लिए जुटे युवकों के एक समूह की दूसरे गुट से कहासुनी हो गई। उसके बाद उपद्रवी गुट ने पुलिस पर भी हमला कर दिया। साथ ही पुलिस वाहनों पर भी पथराव किया गया। रात 11.30 बजे शुरू हुई हिंसा पर 3.30 बजे तक काबू पा लिया गया।​​​​​​​

Chaitra Navratri 2023 : महानवमी आज, मां सिद्धिदात्री की पूजा से पाएं 9 दिन के व्रत का फल, जानें पूजा विधि, उपाय, मंत्र

Chaitra Navratri 2023 : महानवमी आज, मां सिद्धिदात्री की पूजा से पाएं 9 दिन के व्रत का फल, जानें पूजा विधि, उपाय, मंत्र

 चैत्र नवरात्रि की महा नवमी 30 मार्च 2023 को है. इस दिन मां दुर्गा की नौवीं शक्ति मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है. चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी पर नवरात्रि का समापन होता है, साथ ही इस दिन राम नवमी का त्योहार भी मनाया जाता है.मां सिद्धिदात्री अष्ट सिद्धि से युक्त हैं. मान्यता है कि नवरात्रि के आखिरी दिन दुर्गा नवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा करने वालों समस्त सिद्धियों का ज्ञान प्राप्त होता है, बुद्धि और विवेक में वृद्धि होती है

चैत्र शुक्ल नवमी तिथि शुरू – 29 मार्च 2023, रात 09.07

चैत्र शुक्ल नवमी तिथि समाप्त – 30 मार्च 2023, रात 11.07

शुभ (उत्तम) – सुबह 06.14 – सुबह 07.47

अभिजित मुहूर्त – दोपहर 12.01 – दोपहर 12.51

मां सिद्धिदात्री की पूजा विधि (Maa Siddhidatri Puja Vidhi)

चैत्र नवरात्रि की नवमी पर स्नान के बाद गुलाबी रंग के वस्त्र धारण करें और माता को कुमकुम, मौली, अक्षत, हल्दी, गुलाब के फूलों की माला अर्पित करें. कन्या भोजन के लिए बनाए प्रसाद हलवा, चना, पूड़ी का प्रसाद चढ़ाएं. “ॐ ह्रीं दुर्गाय नमः मंत्र का एक माला जाप करें. अब 9 कन्याओं का पूजन करें, कुमकुम का टीका लगाएं,उन्हें लाल चुनरी ओढ़ाएं. अब कन्याओं के साथ एक बटुक को भोजन खिलाएं।

मां सिद्धिदात्री के मंत्र (Maa Siddhidatri Mantra)

ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नम:

या देवी सर्वभूतेषु मां सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

सिद्धगंधर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि। सेव्यमाना यदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायनी॥

मां सिद्धिदात्री के उपाय (Maa Siddhidatri Upay

महानवमी के दिन मां सिद्धिदात्री को 9 कमल के फूल लाल कपड़े में रखकर अर्पित करें और फिर चौमुखी घी का दीपक लगाकर ‘ॐ सिद्धिदात्र्यै नम:।’ का 108 बार जाप करें. 9 कन्याओं को श्रृंगार सामग्री दें. मान्यता है इससे पूरे 9 दिन की पूजा सफल होती है, व्रत का शीघ्र फल प्राप्त होता है. मान्यता है मां सिद्धिदात्री की इस विधि से पूजा करने पर परिवार में सुख-शांति आती है, सौभाग्य में वृद्धि होती है।

हेट स्पीच को लेकर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट: वाजपेयी-नेहरू की दी मिसाल ,कहा- उनके भाषणों को सुनने दूर-दूर से आते थे लोग

हेट स्पीच को लेकर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट: वाजपेयी-नेहरू की दी मिसाल ,कहा- उनके भाषणों को सुनने दूर-दूर से आते थे लोग

 सुप्रीम कोर्ट ने नफरती भाषण (हेट स्पीच) देने वाले अराजक तत्वों (फ्रिंज एलिमेंट) पर सख्त आपत्ति जताई है। कोर्ट ने सवाल किया कि लोग क्यों खुद को काबू में नहीं रखते। कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और अटल बिहारी वाजपेयी के भाषणों का भी जिक्र किया। शीर्ष कोर्ट ने कहा कि उनके भाषणों को सुनने के लिए दूर-दराज के इलाकों से लोग इकट्ठा होते थे।

धर्म को राजनीति से रखें दूर: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने सवाल किया कि भारत के लोग अन्य नागरिकों या समुदायों को अपमानित नहीं करने का संकल्प क्यों नहीं ले सकते? दूसरों को बदनाम करने के लिए हर रोज ऐसे तत्व टीवी और सार्वजनिक मंचों पर बयान दे रहे हैं। जिस क्षण राजनीति और धर्म अलग हो जाएंगे और नेता राजनीति में धर्म का उपयोग बंद कर देंगे, नफरत फैलाने वाले भाषण समाप्त हो जाएंगे।

सामाजिक तानाबाना बिखरा जा रहा: जस्टिस केएम जोसफ

बता दें कि कुछ महीनों पहले भी सुप्रीम कोर्ट ने हेट स्पीच के मामले पर तीखी टिप्पणी की थी। जस्टिस केएम जोसफ ने कहा था, “यह 21वीं सदी है। हम धर्म के नाम पर कहां आ पहुंचे हैं? हमें एक धर्मनिरपेक्ष और सहिष्णु समाज होना चाहिए, लेकिन आज घृणा का माहौल है।” उन्होंने चिंता जताते हुए कहा था कि सामाजिक तानाबाना बिखरा जा रहा है। हमने ईश्वर को कितना छोटा कर दिया है। उसके नाम पर विवाद हो रहे हैं।

गरीब हो या अमीरी इसे भगवान का प्रसाद समझकर स्वीकार करें : आचार्य अतुलकृष्ण

गरीब हो या अमीरी इसे भगवान का प्रसाद समझकर स्वीकार करें : आचार्य अतुलकृष्ण

 खरसिया। भागवत कथा के सप्तम दिन व्यासपीठ पर प्रवचन करते हुए आचार्य अतुलकृष्ण भारद्वाज ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने राक्षस द्वारा अपहृत की गईं 16100 कन्याओं को युद्ध करके छुड़ाया। समाज द्वारा उनका तिरस्कार न हो, इसलिए स्वयं भगवान उसका अपने साथ विवाह किया। भगवान श्रीकृष्ण से बड़ा दयालु और कौन होगा? जिनको दुनिया वाले त्याग देते हैं उनको स्वयं भगवान की शरण में जाना चाहिए, भगवान स्वयं उसका वरन कर लेते हैं।

वहीं कहा कि सुदामा ब्राह्मण था, परंतु दरिद्र नहीं। जीवन में गरीबी होना अलग बात है दरिद्र होना अलग बात है। कोई धनवान भी दरिद्र हो सकता है। गरीबी होने पर सुदामाजी भीख नहीं मांगते थे, पूजा-पाठ एवं कथा में जो आ जाए उसी को भागवत कृपा मानकर स्वीकार कर लेते थे। सुदामा संतोषी है, वह भगवान श्रीकृष्ण से मिलने के लिए गए और श्रीकृष्ण ने उन्हें आसन पर बैठाया। चरणों में बैठ गए भगवान खूब रोए। समाज को सुदामा से प्रेरणा लेनी चाहिए कि गरीबी हो या अमीरी भगवान का प्रसाद समझकर स्वीकार करें और जीवन जीएं।आचार्य अतुलकृष्ण ने अंत में परीक्षित के मोक्ष का वर्णन बड़े ही मार्मिक ढंग से किया। कहा मृत्यु उसे कहते हैं, जब शरीर शांत हो जाए। माया क्या है? यह भ्रम है, जो दिख रहा है और सत्य लगता है। परंतु नष्ट होने वाली वस्तुएं सास्वत नहीं होतीं। मैं-मेरा, तू-तेरा से अलग होकर श्याम को देखता है, वही सत्य है। श्रीकृष्ण कहते हैं कि जो मुझसे अलग है, मुझ से भिन्न है वही माया है और जो मुझ में रमा है उसमें जुड़ा है, वही मुझे पाता है।

BIG NEWS : पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना...जाने क्या है मामला

BIG NEWS : पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना...जाने क्या है मामला

 दिल्ली न्यूज़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस और अन्य समान विचारधारा वाले दलों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक संगठनों ने ‘भ्रष्टाचारी बचाओ अभियान’ शुरू किया है, जिसके तहत सभी भ्रष्ट तत्वों ने हाथ मिला लिया है।

यहां पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर एक आवासीय परिसर और भाजपा के सभागार का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत के तमाम भ्रष्टाचारी चेहरे अब एक साथ एक मंच पर आ रहे हैं। ऐसे समय में जब भारत बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की दहलीज पर खड़ा है, यह स्वाभाविक है कि देश के अंदर और बाहर भारत विरोधी ताकतें एक साथ आ रही हैं।

पीएम ने आगे कहा कि हमारे पास संवैधानिक संस्थाओं का मजबूत नींव है। इसलिए भारत को आगे बढ़ने से रोकने के लिए, ऐसी संस्थाओं पर हमला किया जा रहा है। कार्रवाई हुई तो एजेंसियों पर हमले हो रहे हैं, कोर्ट के फैसलों पर सवाल उठ रहे हैं। कुछ पार्टियों ने ‘भ्रष्टाचारी बचाओ अभियान’ शुरू किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को चेतावनी देते हुए कहा कि सात दशकों में पहली बार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। जब कार्रवाई की जाएगी तो कुछ लोग परेशान होंगे। लेकिन विपक्ष के झूठे आरोपों से भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान नहीं रुकेगा।

प्रधानमंत्री ने जनसंघ की यात्रा को भी याद किया और कहा, यात्रा सिर्फ दो लोकसभा सीटों से शुरू हुई थी जो अब बढ़कर 303 हो गई है। भाजपा एकमात्र अखिल भारतीय पार्टी है जो पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक है। भाजपा युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर देती है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि देश 1984 के काले दौर को कभी नहीं भूल सकता। कांग्रेस को उस चुनाव में ऐतिहासिक जनादेश मिला था, क्योंकि यह भावनात्मक रूप से आवेशित माहौल था। हम उस लहर में पूरी तरह से नष्ट हो गए थे, लेकिन हम निराश नहीं हुए थे और न ही हमने दूसरों को दोष दिया था।

WhatsApp ने नए अपडेट में फिक्स किया बग, एंड्रॉइड बीटा यूजर्स को नहीं आएगी अब परेशानी

WhatsApp ने नए अपडेट में फिक्स किया बग, एंड्रॉइड बीटा यूजर्स को नहीं आएगी अब परेशानी

  पॉपुलर चैटिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप का इस्तेमाल दुनिया भर में एक बडे़ यूजर ग्रुप द्वारा किया जाता है। वॉट्सऐप अपने यूजर्स के कई कामों को आसान बनाता है। पेमेंट की बात हो या अनजान रास्तों पर लोकेशन शेयर करने की बात हो, वॉट्सऐप हर समस्या का समाधान है।

इतना ही नहीं, चैटिंग ऐप अपने यूजर को लुभाने के लिए अलग- अलग तरह के फीचर्स रोलआउट करता रहता है। कई बार यूजर को ऐप के इस्तेमाल में कुछ बग का इशू आता है तो कंपनी नए अपडेट में बग को भी फिक्स करने की कोशिश करती है।

दरअसल इसी कड़ी में कंपनी ने अपने एंड्रॉइड बीटा यूजर्स के लिए एक नया अपडेट पेश किया है। इस नए अपडेट में कंपनी कई जरूरी सिक्योरिटी अपडेट्स को जोड़ा है। नए अपडेट में कंपनी ने ‘expiration bug’ को फिक्स किया है।

क्या था ‘expiration bug’

दरअसल कुछ  यूजर्स ऐप को इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे, यह परेशानी ऐप के पुराने वर्जन को लेकर आ रही थी। हालांकि, कंपनी की ओर से नए अपडेट के बाद खुद ही पुराने वर्जन को एक्सपायर कर दिया जाता है, ताकि यूजर नए अपडेट्स को डाउनलोड कर ले।

वहीं, यूजर को प्ले स्टोर से वॉट्सऐप डाउनलोड करने के कुछ दिन बाद ही यह परेशानी आ रही है। यूजर्स का वॉट्सऐप काम नहीं कर रहा था। यानी यह परेशानी पुराने वर्जन के बिना एक्सपायर हुए ही आ रही थी। ऐसे में कंपनी का दावा है कि नए अपडेट के साथ ही इस तरह के बग को फिक्स कर लिया गया है।

कंपनी ने पेश किया समाधान

वॉट्सऐप ने अब अपने यूजर्स के लिए एक नया बीटा अपडेट पेश किया है। कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस अपडेट को रोलआउट भी कर दिया है। नए अपडेट के साथ ही यूजर को ऐप में आने वाली परेशानी का समाधान पेश कर दिया गया है।

यानी अब यूजर्स ऐप को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि इस तरह की परेशानी को झेलने वाले यूजर्स वॉट्सऐप बीटा फॉर एंड्रॉइड (version 2.23.7.14) अपडेट इंस्टॉल कर सकते हैं। हालांकि, इस अपडेट को डाउनलोड करने के लिए कंपनी ने यूजर्स को आधिकारिक वेबसाइट का ही इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

PAN-Aadhar Linking : बढ़ाई गई पैन-आधार को लिंक करने की समय सीमा, अब इस दिन तक कर सकेंगे लिंक

PAN-Aadhar Linking : बढ़ाई गई पैन-आधार को लिंक करने की समय सीमा, अब इस दिन तक कर सकेंगे लिंक

 PAN-Aadhar Linking : केंद्र सरकार ने पैन से साथ आधार को लिंक करने की डेडलाइन को बढ़ाने का एलान किया है. अब टैक्सपेयर्स 30 जून 2023 तक पैन को आधार के साथ लिंक कर सकेंगे. जल्द ही इसके लेकर नोटिफिकेशन सरकार जारी करेगी।

वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी प्रेस रिलिज में कहा गया है कि टैक्सपेयर्स को राहत देने के लिए पैन के साथ आधार को लिंक करने की डेडलाइन को 31 मार्च 2023 से बढ़ाकर 30 जून 2203 कर दिया गया है. इसके बाद टैक्सपेयर्स बगैर किसी परेशानी के पैन के साथ आधार को लिंक कर सकते हैं. इऩकम टैक्स के कानून 1961 के तहत एक जुलाई 2017 तक जिस भी व्यक्ति को पैन अलॉट किया गया है और आधार नंबर पाने का हकदार है उसे तय फीस का भुगतान कर टैक्स अथॉरिटी के साथ 31 मार्च 2023 तक आधार नंबर को साझा करना जरुरी था.

ऐसा ना करने पर एक अप्रैल 2023 से टैक्सपेयर्स के खिलाफ कार्रवाई की जाती और ज्यादा जुर्माना देना पड़ता. लेकिन अब समय सीमा को बढ़ाकर 30 जून 2023 कर दिया गया है. इस नए डेडलाइन तक भी कोई पैन कार्ड धारक आधार को लिंक नहीं करता है तो पैन कार्ड अनऑपरेटिव हो जाएगा और उसे खामियाजा भी भुगतना होगा।

इस कार्रवाई के तहत ऐसे पैन वाले टैक्सपेयर्स को रिफंड नहीं दिया जाएगा. जिस अवधि तक पैन अनऑपरेटिव रहेगी उस अवधि के लिए रिफंड पर ब्याज नहीं दिया जाएगा. ऐसे टैक्सपेयर्स से ज्यादा टीडीएस और टीसीएस वसूला जाएगा. पैन के साथ आधार को लिंक करने और 1,000 रुपये के भुगतान किए जाने के बाद 30 दिनों में पैन फिर से ऑपरेटिव किया जाएगा।

जिन लोगों को पैन-आधार लिंक किए जाने से छूट मिली हुई है उनपर ये कार्रवाई नहीं की जाएगी और ना ये नतीजा भुगतना पड़ेगा. इस कैटगरी में वे लोग आते हैं जो खास राज्यों में रहते हैं, एक्ट के तहत नॉन रेसिडेंट हैं. साथ ही वे लोग जो भारतीय नागरिक नहीं हैं और बीते वर्ष तक 80 साल से ज्यादा आयु के हो चुके हैं।

वित्त मंत्रालय ने बताया कि अब तक 51 करोड़ पैन के साथ आधार को लिंक किया जा चुका है. पैन के साथ आधार को इस यूआरअल पर  https://eportal.incometax.gov.in/iec/foservices/#/pre-login/bl-link-aadhaar लिंक किया जा सकता है.

BREAKING NEWS : कर्नाटक में चुनाव की तारीख का एलान, 10 मई को होंगे मतदान, इस दिन आएगा परिणाम

BREAKING NEWS : कर्नाटक में चुनाव की तारीख का एलान, 10 मई को होंगे मतदान, इस दिन आएगा परिणाम

 BREAKING NEWS : कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है, नोटिफिकेशन 13 अप्रैल को जारी होंगे, 20 अप्रैल नामांकन किये जा सकेंगे, 24 अपैल नामांकन वापस ले सकेंगे, 10 मई को मतदान किया जायेगा, 13 मई को मतगणना होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि राज्य में 5.21 करोड़ मतदाता हैं। जिनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 2.6 करोड़ है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 2.5 करोड़ है।

चुनाव आयोग ने किया तारीखों का एलान

नोटिफिकेशन: 13 अप्रैल

नामांकन: 20 अप्रैल

नामांकन वापस लेने की तारीख: 24 अपैल

मतदान: 10 मई

मतगणना: 13 मई

224 सीटों पर होना हैं विधानसभा चुनाव

कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। बता दें कि 224 सदस्यीय सदन में कांग्रेस के पास 68 विधायक हैं। हालांकि, 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 80 सीट, जेडीएस ने 37 सीट और भाजपा ने 104 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

Karnataka Chunav 2023 के दौरान सर्विलांस टीमें रखेंगी कड़ी निगरानी

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि कर्नाटक चुनाव में धन बल के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के लिए हम कर्नाटक में अपनी टीम को मजबूत कर रहे हैं। 2400 स्टेटिक सर्विलांस टीमें कड़ी निगरानी रखेंगी। 19 जिलों में 171 अंतरराज्यीय जांच चौकियों पर निगरानी की जाएगी, जिसमें अन्य राज्यों के साथ सीमा साझा करना शामिल है।

केवल महिला कर्मचारी रहेंगी मौजूद 

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि करीब 1,320 मतदान केंद्रों पर केवल महिला कर्मचारी मौजूद रहेंगी। इससे हम महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दे रहे हैं। हम 240 मतदान केंद्रों को मॉडल पॉलिंग स्टेशन बनाएंगे। युवाओं को मतदान केंद्रों पर लाने के लिए 224 मतदान केंद्र सिर्फ युवाओं द्वारा संचालित किया जाएगा।