BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बड़ी खबर: प्रधानमंत्री ने इस्तीफे का ऐलान कर सबको चौंकाया, बताई हैरान कर देने वाली वजह?

बड़ी खबर: प्रधानमंत्री ने इस्तीफे का ऐलान कर सबको चौंकाया, बताई हैरान कर देने वाली वजह?

 नई दिल्ली: न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न का एक बयान इन दिनों चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, जेसिंडा ने इस्तीफा देने का ऐलान कर सबको सकते में डाल दिया है। पार्टी की वार्षिक कॉकस बैठक में जेसिंडा ने कहा कि काम करने के लिए अब ऊर्जा नहीं बची है, अब इस्तीफा देने का समय है।

उन्होंने कहा कि मैं जा रही हूं, क्योंकि इस तरह की खास भूमिका के साथ जिम्मेदारी जुड़ी होती है। यह जानने की जिम्मेदारी कि आप नेतृत्व करने के लिए कब सही व्यक्ति हैं और कब नहीं। मुझे पता है कि इस काम के लिए कितनी मेहनत लगती है। मुझे पता है कि मेरे पास इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए अब पर्याप्त शक्ति नहीं बची है।

प्रधानमंत्री के रूप में जेसिंडा का कार्यकाल 7 फरवरी को समाप्त होगा। उन्होंने कहा, मैं इंसान हूं, राजनेता भी इंसान होते हैं। जब तक हम कर सकते हैं, हम वह सब करते हैं जो हम कर सकते हैं। जेसिंडा ने कहा कि मैंने गर्मियों की छुट्टी के दौरान विचार किया था कि क्या मेरे पास भूमिका में बने रहने की ऊर्जा है या नहीं और निष्कर्ष निकला कि ऊर्जा नहीं थी।

जीवन के सबसे संतोषजनक साढ़े पांच साल
जेसिंडा ने कहा, ये मेरे जीवन के सबसे संतोषजनक साढ़े पांच साल रहे हैं। लेकिन इसकी अपनी चुनौतियां भी हैं- आवास, बाल गरीबी और जलवायु परिवर्तन पर केंद्रित एजेंडा के बीच हमने एक घरेलू आतंकी घटना, एक बड़ी प्राकृतिक आपदा, एक वैश्विक महामारी और एक आर्थिक संकट का सामना किया है।

ट्यूशन टीचर की LOVE स्टोरी: 16 साल के छात्र को ले भागी 23 साल की शिक्षिका, पढ़िए चौंकाने वाली प्रेम कहानी

ट्यूशन टीचर की LOVE स्टोरी: 16 साल के छात्र को ले भागी 23 साल की शिक्षिका, पढ़िए चौंकाने वाली प्रेम कहानी

 Student And Teacher Love Story: एक शिक्षिका को प्यार का ऐसा बुखार चढ़ गया कि वह अपनी 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा को लेकर फरार हो गई. अब छात्रा के पिता ने शिक्षक के खिलाफ सेक्टर 113 थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है.

जानकारी के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर 123 की रहने वाली 22 साल की शिक्षिका बच्चों को घर पर ही ट्यूशन पढ़ाती हैं. टीचर के घर के सामने एक 16 साल का लड़का रहता है. बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़का टीचर के पास पढ़ने जाता था. इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे.

आरोप है कि रविवार को दोनों घर से भाग गए. छात्रा के पिता मूल रूप से देवरिया के रहने वाले हैं. शिकायत में लड़के के पिता ने कहा है कि उनका 16 वर्षीय बेटा रविवार की रात करीब डेढ़ बजे अपनी मौसी के घर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन शाम तक नहीं लौटा.

नाबालिग छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि सामने रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने उसे बहला फुसला कर भगाया था. लड़के के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

BREAKING : निर्वाचन आयोग ने तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 2 मार्च को आएंगे रिजल्ट

BREAKING : निर्वाचन आयोग ने तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 2 मार्च को आएंगे रिजल्ट

 Assembly Elections 2023: भारत निर्वाचन आयोग ने पूर्वोत्तर के 3 राज्यों में विधानसभा चुनावों के तारीखों का ऐलान कर दिया है। जिसमें त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में चुनाव होंगे। त्रिपुरा में 16 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे। मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे। चुनाव आयोग बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव से संबंधित पूरी जानकारी दी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 3 राज्यों – नगालैंड, मेघालय और त्रिपुरा की विधानसभाओं का कार्यकाल क्रमशः 12 मार्च, 15 मार्च और 22 मार्च 2023 को समाप्त होने वाला है।

तीन राज्यों में होने वाले चुनाव और सीटों की संख्या

त्रिपुरा विधानसभा – कुल सीट 60, अभी भाजपा सरकार
नगालैंड विधानसभा – कुल सीट 60, अभी भाजपा की गठबंधन सरकार
मेघालय विधानसभा – कुल सीट 60, अभी भाजपा की गठबंधन सरकार

2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव

इस साल 2023 में देश के इन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाली है। जिसमें त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनाव भी होने हैं।

Big Breaking ; एक और प्लेन क्रैश से दहले लोग, 16 मासूमों ने गवाई जान, बिल्डिंग से टकराई हेलिकॉप्टर…

Big Breaking ; एक और प्लेन क्रैश से दहले लोग, 16 मासूमों ने गवाई जान, बिल्डिंग से टकराई हेलिकॉप्टर…

 कीव  : यूक्रेन की राजधानी कीव के पास एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक हेलिकॉप्टर बिल्डिंग से टकराकर क्रैश हो गया. हादसे में यूक्रेन के कई अधिकारियों समेत 16 लोगों की मौत हुई है. दरअसल, जहां हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है, वहां कई रिहायशी इमारतें थीं. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में यूक्रेन के इंटीरियर मिनिस्टर (गृहमंत्री) डेनिस मोनास्टिर्स्की की भी मौत हो गई है.

संकट से डूब रही Airtel ने पेश किया सबसे सस्ता प्लान, 100 रूपए का लाया ऐसा रिचार्ज कि जियो ने पकड़ लिया माथा…

संकट से डूब रही Airtel ने पेश किया सबसे सस्ता प्लान, 100 रूपए का लाया ऐसा रिचार्ज कि जियो ने पकड़ लिया माथा…

 नई दिल्ली : हाल के समय में जियो, एयरटेल और आईडिया के बीच कांटें की टक्कर चल रही है. एक के बाद एक सभी कंपनियों ने अपने दाम बढ़ा दिए हैं. लेकिन इन सभी के बीच एयरटेल अपने यूजर्स को सबसे सस्ता एसएमएस बंडल प्रीपेड प्लान (SMS Bundle Prepaid Plan) ऑफर कर रहा है. जियो ने सस्ता प्लान पेश किया था, जिसमें 119 रुपये में SMS बेनिफिट्स दे रहा है.

एयरटेल का 99 रुपये वाला Plan-
एयरटेल का 99 रुपये वाला प्लान यूजर को SMS बेनिफिट दे रहा है. बता दें, 99 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड डेटा और वॉयस कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलती है. इस प्लान में यूजर को 99 रुपये का टॉकटाइम और 200MB डेटा मिलता है. एक पैसा प्रति सेकंड के दर पर टैरिफ कॉलिंग और लोकल SMS के लिए 1 रुपये और STD SMS के लिए 1.5 रुपये चार्ज किए जाते हैं. इस प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है.

जियो का 119 रुपये वाला प्लान-

Reliance Jio के 119 रुपये वाले प्लान में यूजर को 14 दिन की वैलिडिटी मिलती है. इस प्लान में यूजर को प्रतिदिन 1.5GB डेटा मिलता है, यानी प्लान में कुल 21GB डेटा दिया जाता है. प्लान के साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं. अतिरिक्त लाभ की बात करें, तो JioTV, JioCinema, JioSecurity, और JioCloud जैसे जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है. बता दें, एयरटेल और वीआई के SMS वाले प्लान के मुकाबले यह प्लान काफी सस्ता है.

जानिए कौन सा प्लान है बेस्ट-
जियो के प्लान से एयरटेल का प्लान 20 रुपये सस्ता है. लेकिन यह जियो के प्लान की तरह अनलिमिटेड बेनिफिट्स ऑफर नहीं करता है. जहां जियो डेटा, कॉलिंग और SMS की सुविधा दे रहा है, तो वहीं एयरटेल सबसे सस्ते में यूजर को SMS लाभ दे रहा है. इस प्लान में एयरटेल थैंक्स बेनिफिट्स नहीं हैं, फिर भी यूजर्स को वॉयस कॉलिंग, डेटा और एसएमएस बेनिफिट्स मिलते हैं.

CRIME NEWS : शादी को लेकर हुई बहस, घर छोड़कर जाने लगी बेटी तो बाप ने गला दबाकर कर दी हत्या

CRIME NEWS : शादी को लेकर हुई बहस, घर छोड़कर जाने लगी बेटी तो बाप ने गला दबाकर कर दी हत्या

 नासिक। CRIME NEWS : एक ऐसा खबर जो मानव को तारतार कर देने वाला है। जो रिश्ते को बदनाम कर देता है।  महाराष्ट्र के नासिक में एक पिता के बेटी की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है. वारदात को अंजाम देने वाले पिता को बेटी की वह बात नागवार गुजरी थी, जिसमें उसने शादी के मामले पर घर छोड़ने की बात कही थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला नासिक के चुनचले गांव का है. पुलिस के मुताबिक 45 साल के आरोपी रामकिशोर भारती ने अपनी 24 साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी. दरअसल, रामकिशोर और उसकी बेटी का छोटी-छोटी बातों को लेकर आए दिन विवाद होता रहता था।

 
कई बार विवाद इतना बढ़ जाता कि बेटी अक्सर घर छोड़ने की धमकी देने लगती थी. ऐसा ही एक झगड़ा मंगलवार को दोनों के बीच शादी की बात को लेकर हुआ. इस बार बेटी ने हमेशा के लिए रामकिशोर का घर छोड़ने की धमकी दी. बेटी की इस धमकी के बाद रामकिशोर गुस्से में आ गया और दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
Video : चलती स्कूटी पर रोमांस : युवक-युवती ने की फिल्मी अंदाज में KISS, इंटरनेट पर छाया वीडियो…

Video : चलती स्कूटी पर रोमांस : युवक-युवती ने की फिल्मी अंदाज में KISS, इंटरनेट पर छाया वीडियो…

 लखनऊ। Watch Video : सोशल मीडिया पर कई बार रोमांस के वीडियो या तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। लेकिन कई बार यह इतने खतरनाक ढंग से और खतरनाक जगहों पर किया जाता है कि लोग इसके लिए अपना जीवन दांव पर लगा देते हैं। ऐसा ही  एक वीडियो सामने आया है। जिसमें युवक-युवती चलती स्कूटी पर रोमांस करते नजर आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हो रहा है. ये वीडियो राजधानी के हजरतगंज (Hazratganj) इलाके का बताया जा रहा है।

लखनऊ स्थित हजरगंज इलका में युवक और युवती का वीडियो वायरल हुआ है. यंग कपल चलती स्कूटी पर रोमांस कर रहे थे. वीडियो वायरल कपल जान को जोखिम में डालकर एक दूसरे से लिपटे हुए हैं. दोनों कपल वीडियो में बीच सड़क पर स्टंट करते नजर आ रहे हैं. जबकि यंग कपल को ऐसा करते देखने के बाद भी ट्रैफिक पुलिस ने नहीं रोका है. लेकिन जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो उसके बाद लखनऊ पुलिस एक्शन में आई।

वायरल वीडियो में लड़का स्कूटी चला रहा है. जबकि यंग कपल बिल्कुल फिल्मी अंदाज में नजर आ रहे हैं. लड़के के साथ लड़की स्कूटी पर उसकी गोद में बैठी दिखाई दे रही है. वहीं पीछे से आ रहे, व्यक्ति ने इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिया है.

क्या बोली पुलिस?

युवक और युवती को चलती स्कूटी पर रोमांस करते देख सोशल मीडिया पर तरह-तरह की यूजर्स की प्रतिक्रिया आ रही है. वीडियो देख यूजर्स इसपर कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इस मामले में हजरतगंज इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा ने पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी है. उन्होंने कहा, “युवक द्वारा एमवी एक्ट के उल्लंघन किया गया है. पहचान कर कार्रवाई की जाएगी.”

पुलिस द्वारा कार्रवाई के संबंध में दी गई जानकारी के अनुसार डीसीपी अपर्णा रजक कौशिक ने सख्त कदम उठाने के संकेत दिए हैं. डीसीपी ने बताया है कि यंग कपल की तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं. इसके अलावा रास्ते वाले इलाकों का सीसीटीवी फुटेज भी चेक किया जा रहा है।

फॉर्च्यूनर में नंबर प्लेट पर लिखा ठाकुर, पुलिस ने 28 हजार का चालान कर सीज की कार

फॉर्च्यूनर में नंबर प्लेट पर लिखा ठाकुर, पुलिस ने 28 हजार का चालान कर सीज की कार

उत्तर प्रदेश। वाराणसी में फॉर्च्यूनर गाड़ी के मालिक ने कार के नंबर प्लेट पर गाड़ी नंबर की जगह ठाकुर लिखवा रखा था। इसके साथ ही फॉर्च्यूनर के आगे पुलिस लिखा था। पुलिस ने जब फॉर्च्यूनर मालिक को रोका तो वह पुलिस से ही उलझ गया। पुलिस ने 28 हजार 500 रुपये का चालान काटने के साथ ही फॉर्च्यूनर को सीज कर दिया है।

दरअसल, वाराणसी कैंट थाना अंतर्गत एक फॉर्च्यूनर कार पर नंबर की जगह ठाकुर शब्द लिखा हुआ था, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वायरल वीडियो का वाराणसी पुलिस ने तत्काल संज्ञान में लिया और चेकिंग के दौरान कार को रोका, जिसके बाद फॉर्च्यूनर सवार ड्राइवर पुलिस के सामने रौब दिखाने लगा। इसके बाद कैंट थाने की पुलिस द्वारा तत्काल फॉर्च्यूनर कार को सीज कर दिया गया।

Assembly Election 2023 Dates: चुनाव आयोग की पीसी आज, इन तीन राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान

Assembly Election 2023 Dates: चुनाव आयोग की पीसी आज, इन तीन राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान

 त्रिपुरा / मेघालय और नागालैंड( nagaland) में इस बार भी चुनाव आयोग एक साथ चुनाव करा सकता है। आयोग ने तीनों राज्यों में चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। अब कभी भी इन राज्यों की विधानसभा चुनाव के लिए आयोग तारीखों का एलान कर सकता है।

इससे पहले निर्वाचन आयोग( Election) ने तीनों राज्यों में चुनावी तैयारियों का जायजा लिया था. पूर्वोत्तर के इन तीनों चुनावी राज्यों में आयोग ने चार दिवसीय दौरा किया था. इस दौरे में मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार( rajiv kumar) के साथ दोनों आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय और अरुण गोयल भी थे।

 
Plot Foiled : BSF ने फिर पाकिस्तान ड्रोन को खदेड़ा, हथियारों की बड़ी खेप बरामद…

Plot Foiled : BSF ने फिर पाकिस्तान ड्रोन को खदेड़ा, हथियारों की बड़ी खेप बरामद…

 पंजाब। Plot Foiled : पाकिस्तान बार-बार मुकि खाने से भी बाज नहीं आता, एक बार फिर गुरदासपुर में पाकिस्तान की ड्रोन वाली साजिश को BSF ने नाकाम किया। BSF के जवानों ने पंजाब के गुरदासपुर में भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहे एक पाकिस्तानी ड्रोन पर फायरिंग कर उसे खदेड़ दिया। वहीं तलाशी के दौरान जवानों ने ड्रोन से भेजे गए कई हथियार भी बरामद किए। बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि 17/18 जनवरी की रात पंजाब के गुरदासपुर जिले के उंचा टकला गांव के बाहरी इलाके में तैनात बीएसएफ के एक दल ने पाकिस्तान की तरफ से आने वाले एक संदिग्ध ड्रोन की भनभनाहट सुनी। बीएसएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध ड्रोन की आवाज की दिशा में फायरिंग की। फायरिंग के दौरान जवानों को पास के इलाके में कुछ गिरने की आवाज भी सुनाई दी।

बीएसएफ ने बताया की पूरे क्षेत्र की प्रारंभिक खोज के दौरान गुरदासपुर के बाहरी इलाके में जवानों को खेत में पड़ा हुआ एक पैकेट मिला। इस पैकेट को खोलने पर इसमें से 4 पिस्टल (मेड इन चाइना) 8 मैगजीन और 47 राउंड बरामद हुए। फिलहाल पूरे इलाके में अब भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

एक अधिकारी ने कहा कि बीएसएफ के सतर्क जवानों ने एक बार फिर तस्करों के ड्रोन के जरिए मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी के नापाक मंसूबे को नाकाम कर दिया। गौरतलब है कि नए साल से अब तक गुरदासपुर में 6 बार पाकिस्तानी ड्रोन की गतिविधि देखी गई हैं।

मोदी सरकार का बड़ा फैसला! पुराने वाहनों को लेकर बनाई योजना, मिलेंगे करोड़ों रुपये

मोदी सरकार का बड़ा फैसला! पुराने वाहनों को लेकर बनाई योजना, मिलेंगे करोड़ों रुपये

 केंद्र सरकार ने 15 साल से पुराने वाहनों (कारों सहित अन्य मोटर वाहन) को स्क्रैप करने की योजना बनाई, जो लागू हो चुकी है. इस काम में राज्य सरकारों की मदद करने के लिए केंद्र सरकार उन्हें आर्थिक सहायता भी मुहैया कराने वाली है।

बता दें कि सरकार ने 2022-23 के बजट में 1.05 लाख करोड़ रुपये के व्यय (खर्च) के साथ ‘पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता’ योजना पेश की थी. इसमें राज्य सरकारों को पूंजीगत परियोजनाओं के लिए 50 साल के लिए ब्याज मुक्त कर्ज के रूप में वित्तीय सहायता देने की बात कही गई है।

सरकार ने योजना के तहत 77,110 करोड़ रुपये मंजूर किए

योजना में शामिल करने से योजना के तहत कुल व्यय 1.05 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 1.07 लाख करोड़ रुपये हो गया है. फिलहाल, अभी तक सरकार ने योजना के तहत 77,110 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं, जिसमें से राज्यों को 41,118 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।

मां लक्ष्मी की प्रतिमा लगाते समय इन बातों का रखें खास ध्यान, भूलकर भी न करें ये गलती, जानिए सही दिशा?

मां लक्ष्मी की प्रतिमा लगाते समय इन बातों का रखें खास ध्यान, भूलकर भी न करें ये गलती, जानिए सही दिशा?

 Mata Lakshmi Vastu Tips: अक्सर देखा गया है कि व्यक्ति दिन-रात मेहनत तो करता है, पर उसे मनमुताबिक सफलता नहीं मिल पाती। ऐसे में जरूरी है कि मेहनत के साथ ही मां लक्ष्मी की आराधना की जाए। हिन्दू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है।

Mata Lakshmi Vastu Tips: मां लक्ष्मी की ही कृपा से व्यक्ति को जीवन में धन और वैभव की प्राप्ति होती है। जिन लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है उनको जीवन में कभी भी सुख-समृद्धि व धन की कमी नहीं होती है। कहा जाता है कि मां लक्ष्मी एक बार जिस पर प्रसन्न हो जाएं, उसकी किस्मत पलटते देर नहीं लगती।

Mata Lakshmi Vastu Tips: वहीं जिन लोगों से नाराज होती हैं, उनको जीवन में हमेशा आर्थिक तंगी का सामना करना है। ऐसे लोग लाख कोशिश के बावजूद भी जीवन में कभी खुश नहीं रह पाते हैं। इसलिए गलती से भी मां लक्ष्मी को नाराज नहीं करना चाहिए। शास्त्रों में ऐसे कई काम बताए गए हैं, जिनसे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। इन्हीं में से इस गलती है गलत दिशा में देवी की प्रतिमा या मूर्ति लगाना। ऐसे में चलिए जानते हैं लक्ष्मी जी की तस्वीर या मूर्ति को घर की किस दिशा में लगाना शुभ होता है…

इस दिशा में लगाएं मां लक्ष्मी की प्रतिमा
Mata Lakshmi Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को बहुत शुभ माना जाता है, इसलिए घर में मां लक्ष्मी की तस्वीर या प्रतिमा हमेशा हमेशा उत्तर दिशा में लगानी चाहिए। इस दिशा में मां लक्ष्मी को विराजमान करने से घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही व्यापार में लाभ और करियर में तरक्की मिलती है।

दक्षिण दिशा में भूलकर भी न लगाएं मूर्ति
Mata Lakshmi Vastu Tips: दक्षिण दिशा यमराज की मानी जाती है। ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार इस दिशा में मां लक्ष्मी की तस्वीर लगाना अशुभ माना गया है। इस दिशा में मां लक्ष्मी की मूर्ति या प्रतिमा लगाने से घर की धन-दौलत धीरे-धीरे खत्म होने लगती है।

घर में न लगाएं मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर
Mata Lakshmi Vastu Tips: घर में कभी भी मां लक्ष्मी की खड़ी हुई तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। मान्यता है कि मां लक्ष्मी का ऐसा स्वरूप चंचल माना जाता है। खड़ी हुई अवस्था में देवी की तस्वीर लगाने से वे ज्यादा दिनों तक आपके घर में नहीं ठहरेंगी और दूसरी जगह चली जाएंगी।

घर में एक से ज्यादा तस्वीरें न हों
Mata Lakshmi Vastu Tips: एक बात का और ध्यान दें कि घर में मां लक्ष्मी की एक से ज्यादा प्रतिमा या तस्वीर नहीं होनी चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है और इसके बुरे परिणाम भुगतने पड़ते हैं।

Microsoft Lay Off: अब माइक्रोसॉफ्ट में बड़े पैमाने पर हो सकती है कर्मचारियों की छुट्टी! सामने आई चौंकाने वाली वजह

Microsoft Lay Off: अब माइक्रोसॉफ्ट में बड़े पैमाने पर हो सकती है कर्मचारियों की छुट्टी! सामने आई चौंकाने वाली वजह

 नई दिल्ली: देश-दुनिया की कई नामी कंपनियों में इन दौर छंटनी का चल रहा है। इसी कड़ी में खबर आ रही है कि दुनिया की नंबर वन सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट आज हजारों कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है।

Microsoft Lay Off: समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए जानकारी दी कि माइक्रोसॉफ्ट अपने कार्यबल के पांच प्रतिशत या 11000 कर्मचारियों को बर्खास्त कर देगी।माइक्रोसॉफ्ट में यह छंटनी मानव संसाधन और इंजीनियरिंग विभागों में होगी। कंपनी की यह घोषणा हजारों कर्मचारियों को प्रभावित कर सकती है। छंटनी अमेरिकी प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नवीनतम होगी।

Microsoft Lay Off: बता दें कि इससे पहले अमेजन और मेटा सहित कई टेक कंपनियां धीमी मांग और बिगड़ते वैश्विक आर्थिक दृष्टिकोण के जवाब में छंटनी कर चुकी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 30 जून तक माइक्रोसॉफ्ट के पास 221,000 पूर्णकालिक कर्मचारी थे, जिनमें 122,000 संयुक्त राज्य अमेरिका में और 99,000 अंतरराष्ट्रीय स्तर पर थे।

ये रही छंटनी की वजह
Microsoft Lay Off: समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक पर्सनल कंप्यूटर बाजार में कई तिमाहियों की गिरावट के बाद विंडोज और उपकरणों की बिक्री को नुकसान पहुंचने के बाद Microsoft अपनी क्लाउड इकाई एज्योर में विकास दर बनाए रखने के लिए दबाव में है। वहीं कंपनी ने पिछले साल जुलाई में भी कुछ कर्मचारियों की छंटनी की थी। अक्तूबर में, समाचार साइट एक्सियोस ने बताया था कि माइक्रोसॉफ्ट ने कई डिवीजनों में लगभग 1,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया था।

ये है इंडिया की अब तक की 5 सबसे बोल्ड वेब सीरीज, देखकर हो जाएंगे shock, भूलकर भी ना देखें परिवार के साथ…

ये है इंडिया की अब तक की 5 सबसे बोल्ड वेब सीरीज, देखकर हो जाएंगे shock, भूलकर भी ना देखें परिवार के साथ…

 मनोरंजन डेस्क । ऑल्ट बालाजी ( Alt bala jii )  पर बेहद बोल्ड कंटेंट ( bold content )  हैं। इसके वेब सीरीज बहुत ही लोकप्रिय हुए हैं। यही वजह है कि एक के बाद एक इनकी सीरीज ( their series ) आती चली गई। अगर आप भी ऑल्ट बालाजी ( alt bala jii )  की सीरीज देखने को मन बना रहे हैं तो आपको हम बता रहे हैं टॉप 5 बोल्ड ( top 5 bold series)  सीरीज। इसे आप अपने परिवार के साथ बिल्कुल ना देखें।

ऑल्ट वेबसीरीज

ऑल्ट बालाजी पर बेहद बोल्ड कंटेंट हैं। इसके वेब सीरीज बहुत ही लोकप्रिय हुए हैं। यही वजह है कि एक के बाद एक इनकी सीरीज आती चली गई। अगर आप भी ऑल्ट बालाजी की सीरीज देखने को मन बना रहे हैं तो आपको हम बता रहे हैं टॉप 5 बोल्ड सीरीज। इसे आप अपने परिवार के साथ बिल्कुल ना देखें।

गंदी बात

ऑल्ट बालाजी एप पर कई वेब सीरीज में बोल्डनेस की सारी हदें पार हैं। उन्हीं सीरीज में शुमार है गंदी बात। खास बात यह है कि गंदी बात के अब तक 6 सीजन रिलीज हो चुके हैं। सभी सीजन में एक से बढ़कर हॉट सीन्स का तड़का है। गंदी बात की पहला सीजन 2018 में आया था। जिसके बाद इसके हिट होते ही मेकर्स दूसरी सीरीज लाने में जुट गए। उसके बाद एक के बाद एक सीजन आते गए। कहा जाता है कि इसके स्टार्स बेड सीन्स देने से बिल्कुल भी नहीं हिचकिचाए। इसमें अभिनेत्रियों ने बेहद बोल्ड रोल किया है।

बेकाबू 2

प्रिया बनर्जी और राजीव सिद्धार्थ स्टारर बेकाबू में बेहद बोल्ड कंटेंट है। बेकाबू एक बेस्टसेलिंग लेखक की कहानी है, जिसने हाल ही में अपनी किताब के लिए लोकप्रियता हासिल की है। सीरीज में प्रसिद्धि, नफरत, बदला और हत्या की अनसुलझी कहानी है।

क्राइम एंड कंफेशन

क्राइम एंड कंफेशन 5 अलग-अलग लोगों और परिवारों की कहानी है। इस सीरीज में प्रेम, लालच, और ईर्ष्या की कहानी है। ये सीरीज अलग-अलग समय के युगों में सेट की गई है। सारी कहानियों में एक समानता है।

XXX का सीजन 2

XXX का सीजन 3 ऑल्ट बालाजी की सबसे बोल्ड वेबसीरीज में से एक मानी जाती है। XXX में बोल्ड सीन के साथ ही बोल्ड डायलॉग भी सुनने को मिले है। इस सीरीज का पहला और दूसरा पार्ट बेहद ही फेमस हुआ था। दर्शकों का प्यार देखकर ही उसका तीसरा पार्ट लाया गया है।

LSD – Love, Scandal & Doctors

लव, स्कैंडल और डॉक्टर्स की कहानी है एलएसडी। जिसमें 5 मेडिकल इंटर्न की कहानी है। ये पांचों डॉक्टर एक स्कैंडल में फंस जाते हैं। वे हत्या के आरोप में फंसते हैं। ये सीरीज ट्विस्टेड और लेयर्ड है। ये एक अस्पताल के 5 मेडिकल इंटर्न से शुरू होता है, एक मरीज की हत्या को कवर करने की कोशिश में जुट जाता है। इस सीरीज में प्यार, सस्पेंस, दोस्ती, बदला और बोल्डनेस का मिश्रण हैं।

Old Pension: बड़ी खबर! राज्य सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को लेकर जारी किया बड़ा अपडेट

Old Pension: बड़ी खबर! राज्य सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को लेकर जारी किया बड़ा अपडेट

 सभी सरकारी कर्मचारी, जो नई पेंशन योजना का ह‍िस्‍सा हैं उन्‍हें पुरानी पेंशन योजना (OPS) का फायदा मिलेगा. हालांक‍ि अभी सरकार की तरफ से नोट‍िफ‍िकेशन जारी होने में कुछ समय और लगेगा.।सरकार की तरफ से ल‍िए गए इस फैसले का फायदा प्रदेश के करीब 1.36 लाख कर्मचारियों को म‍िलेगा।

चुनावी वादे के अनुसार कांग्रेस सरकार ने मंत्रिमंडल की पहली बैठक में पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने की मंजूरी दी. इसके अतिरिक्त, 18 से 60 वर्ष की आयु की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह देने की रूपरेखा तैयार करने और एक लाख नौकरियों के अवसर बनाने के ल‍िए मंत्रिमंडल की उप समितियों का भी गठन किया गया था।

COVID-19 Alert : कोविड-19 को लेकर WHO ने जारी की ये गाइडलाइंस, जानिए

COVID-19 Alert : कोविड-19 को लेकर WHO ने जारी की ये गाइडलाइंस, जानिए

 COVID-19 Alert : दुनिया में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण ने चिंता बढ़ा दी है. इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस घातक वायरस की रोकथाम के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं. WHO ने कहा कि, ‘भीड़भाड़ वाली जगहों में मास्क पहनने, कोविड-19 उपचार और नैदानिक प्रबंधन’ पर अपने दिशानिर्देशों को जारी किया गया है.

COVID-19 Alert : WHO के ताज़ा दिशानिर्देश

  • आइसोलेशन : WHO ने कहा है कि कोविड-19 के मरीजों में वायरस के लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो उन्हें लक्षणों की शुरुआत की तारीख से कम से कम 10 दिनों के लिए आइसोलेट रहना होगा.
  • इससे पहले दिशानिर्देशों में कहा गया था कि जिन कोविड-19 रोगियों में संक्रमण के लक्षण दिखाई देते हैं, उन्हें लक्षणों की शुरुआत के 10 दिनों के बाद छुट्टी दे दी जाती है, साथ ही लक्षणों के गायब होने के कम से कम 3 दिन बाद सावधानी बरतनी चाहिए.
  • WHO ने कहा कि अगर कोई कोविड-19 रोगी एंटीजन-आधारित रैपिड टेस्ट में नेगेटिव पाया जाता है, तो उसे आइसोलेशन से जल्दी छुट्टी दी जा सकती है.
  • डब्ल्यूएचओ ने अपनी अपडेटेड गाइडलाइन में कहा है कि बिना लक्ष्णों वाले कोविड संक्रमित, जिनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजीटिव आई है, लेकिन उनके कोरोना संक्रमण का कोई भी लक्षण नहीं दिखता, उन्हें 5 दिनों के लिए आइसोलेशन में रहना चाहिए. पहले इन मरीजों के लिए आइसोलेशन की अवधि दस दिन थी.

COVID-19 Alert : मास्क पहनने को लेकर जारी गाइडलाइन

  • डब्ल्यूएचओ ने दुनिया भर में कोविड-19 के प्रसार को देखते हुए सभी के लिए मास्क पहनने की सिफारिश की. WHO का कहना है कि इस घातक वायरस की रोकथाम के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अभी भी महत्वपूर्ण है.
  • डब्ल्यूएचओ ने कोविड-19 के मौजूदा प्रसार को देखते हुए ‘महामारी की स्थानीय स्थिति पर ध्यान दिए बिना’ सभी के लिए मास्क पहनने की सिफारिश की.
  • WHO का यह भी कहना है कि निम्न स्थिति में लोगों का जरूर ही मास्क पहनना चाहिए
  • अगर कोई हाल ही में कोविड-19 संक्रमित के संपर्क में आया है
  • जब किसी को कोरोना संक्रमण है या इसका संदेह है
  • जब किसी को गंभीर कोविड-19 का उच्च जोखिम हो.
  • भीड़-भाड़, बंद या खराब वेंटिलेशन वाली जगह में रहने वाले लोगों का जरूर मास्क पहननी चाहिए.

COVID-19 Alert : कोविड-19 का उपचार

WHO ने कोरोना संक्रमित मरीज़ों के उपचार में निर्मात्रेलविर- रितोनवीर के उपयोग को लेकर अपनी मजबूत सिफारिश को आगे बढ़ाया है. WHO ने दो अन्य दवाओं, सोट्रोविमाब और कासिरिविमाब-इमदेविमाब की भी समीक्षा की और COVID-19 के इलाज के लिए इनके उपयोग नहीं करने की सिफारिशें की है.

RVM : अब EVM नहीं RVM से भी पड़ेंगे वोट, आखिर क्या है RVM? कब, कहां, क्यों और कैसे, समझे यहां विस्तार से

RVM : अब EVM नहीं RVM से भी पड़ेंगे वोट, आखिर क्या है RVM? कब, कहां, क्यों और कैसे, समझे यहां विस्तार से

 आज के वक़्त में बहुत से मतदाता ऐसे होते हैं, जो नौकरी( job) समेत कई वजहों से मतदान नहीं कर पाते हैं।क्या कोई ऐसा तरीका हो सकता है कि राज्य से बाहर रह रहे मतदाता अपने पसंदीदा प्रत्याशी के लिए वोट डाल सकें तो चलिए जानते है रिमोट वोटिंग मशीन (RVM) के बारे में

बता दे 16 जनवरी  को देश के राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के सामने रिमोट वोटिंग मशीन यानी आरवीएम (RVM) का प्रदर्शन किया।

 अब जाने रिमोट वोटिंग मशीन ( remote voting machine)आखिर क्या है?

रिमोट वोटिंग मशीन यानी आरवीएम के बारे में सबसे पहले जानकारी बीते साल 29 दिसंबर को सामने आई थी।

चुनाव आयोग ने इसके बारे में बताते हुए कहा था कि आरवीएम के जरिये घरेलू प्रवासी नागरिक यानी अपने गृह राज्य से बाहर रह रहे मतदाता भी वोट डाल सकते हैं।

उदाहरण के तौर पर अगर कोई मतदाता कानपुर में पैदा हुआ है और किसी कारण से दूसरे राज्य या किसी अन्य जगह रह रहा है. इस स्थिति में वो मतदाता वोट नहीं कर पाता है. आरवीएम की मदद से ऐसे मतदाताओं को भी वोटिंग का अधिकार दिया जाएगा।

कैसे करेगा काम ( work) 

आवेदन के दौरान मतदाता की ओर से दी गई जानकारी को चुनाव आयोग की टीम उनके गृह निर्वाचन क्षेत्र की जानकारियों से प्रमाणित करेगी. प्रमाणित हो जाने पर प्रवासी मतदाताओं के लिए वोटिंग के समय आरवीएम सेंटर स्थापित किए जाएंगे. वोटर आईडी कार्ड को आरवीएम पर वोटिंग के लिए स्कैन किया जाएगा।

आखिर क्यों ( reason) 

चुनाव आयोग ने बताया कि मतदान में कमी के पीछे बड़े कारणों में से एक घरेलू प्रवासियों का मतदान न कर पाना भी है. अगर अपने निर्वाचन क्षेत्र से दूर रह रहे मतदाताओं को इस तरह की सुविधा मिलेगी, तो निश्चित तौर पर वो मतदान करने के लिए आएंगे।

कैसे होगी वोट की गिनती ( vote count) 

आरवीएम के साथ लगी वीवीपैट मशीन में भी ईवीएम की तरह ही पर्ची में सारे विवरण प्रिंट होकर वोटर को दिखेंगे. मतगणना के दौरान आरवीएम में दिए गए वोट के आंकड़ों को संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के कुल वोटों से जोड़ दिया जाएगा।

BREAKING NEWS : बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बड़ा फैसला, नहीं खत्म होगा जेपी नड्डा अध्यक्षीय कार्यकाल

BREAKING NEWS : बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बड़ा फैसला, नहीं खत्म होगा जेपी नड्डा अध्यक्षीय कार्यकाल

  BREAKING NEWS : बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दूसरे दिन की बैठक में जेपी नड्डा को फिर से अध्यक्ष बनाया गया है. लोकसभा चुनाव को देखते हुए उनका कार्यकाल जून 2024 तय कर दिया गया है. नड्डा तीसरे ऐसे अध्यक्ष होंगे, जिन्हें दूसरी बार पार्टी की कमान मिलेगी. इससे पहले राजनाथ सिंह, लालकृष्ण आडवाणी दो या उससे अधिक कार्यकाल के लिए अध्यक्ष रह चुके हैं।

मोदी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके जेपी नड्डा को संगठन का भी तजुर्बा है. अध्यक्ष बनने से पहले नड्डा जम्मू-कश्मीर और यूपी के प्रभारी महासचिव रह चुके हैं. 2010 में नड्डा राष्ट्रीय राजनीति में आए थे, उस वक्त नितिन गडकरी ने उन्हें पार्टी का सचिव नियुक्त किया था।

हिमाचल में करारी हार, फिर विश्वास क्यों?

हिमाचल प्रदेश जेपी नड्डा का गृह राज्य है और यहां हाल ही में हुए चुनाव में पार्टी की करारी हार हुई है. हिमाचल में बीजेपी की हार के बाद माना जा रहा था कि जेपी नड्डा की कुर्सी पर भी संकट के बादल छाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. आखिर क्यों, आइए जानते है…

मोदी-शाह के फैसले को संगठन में लागू करने में माहिर

2021 मोदी कैबिनेट में फेरबदल होना था. प्रधानमंत्री आवास पर नए नामों को लेकर पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा के बीच मीटिंग हुई. बैठक में कुछ कद्दावर मंत्रियों को हटाने पर भी सहमति बनी. इनमें रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावेड़कर और हर्षवर्धन जैसे नाम शामिल थे।

मंत्रियों से इस्तीफा भिजवाने की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को सौंपी गई. नड्डा ने हटाए जाने वाले सभी 12 मंत्रियों को फोन कर पीएमओ इस्तीफा भेजने के लिए कहा. इस प्लान को इतनी आसानी से अंजाम दिया गया कि शुरुआत में किसी को भनक तक नहीं लगी।

बिहार-यूपी में बेहतरीन परफॉर्मेंस का ईनाम मिला

जेपी नड्डा 2020 में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए थे. इसके बाद करीब 14 राज्यों में विधानसभा के चुनाव हुए हैं. इनमें 5 राज्यों में बीजेपी अकेले दम पर सरकार बनाई, जबकि 2 राज्यों में गठबंधन के साथ सरकार बनाने में सफल रही.

नड्डा के नेतृत्व में बिहार और यूपी में बीजेपी ने बेहतरीन परफॉर्मेंस किया. बिहार में 74 सीटें जीतकर बीजेपी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है, जबकि यूपी में 250 से ज्यादा सीटें जीतकर बीजेपी ने सरकार बनाई थी. इन दोनों राज्यों में लोकसभा की कुल 120 सीटें हैं।

मिशन 2024 मोड में नड्डा, 9 राज्यों में जमीन मजबूत करेंगे

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले दिन जेपी नड्डा ने सभी महासचिव और प्रभारियों से कहा कि आगामी 9 चुनाव में जीत दिलाने की दिशा में काम करें. नड्डा ने कहा- प्रधानमंत्री जितना मेहनत करते हैं, उतनी मेहनत आप सब भी संगठन के कामकाज में करे।

2023 में जिन 9 राज्यों में चुनाव होने हैं, उनमें से 5 राज्यों में बीजेपी गठबंधन की सरकार है. यानी इन पांचों राज्यों में बीजेपी के सामने सरकार बचाने की भी चुनौती है. वहीं 4 राज्य तेलंगाना, राजस्थान, मिजोरम और छत्तीसगढ़ में जिताने की भी चुनौती है।

BREAKING NEWS : CBI ने सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारी के ठिकानों पर मारा छापा, 15 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

BREAKING NEWS : CBI ने सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारी के ठिकानों पर मारा छापा, 15 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

 सीबीआई ने भुवनेश्वर में रेलवे के एक सेवानिवृत्त प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक के परिसर पर छापेमारी के दौरान 17 किलोग्राम सोना और 1.57 करोड़ रुपये नकदी जब्त की। सीबीआई के अधिकारियों ने मंगलवार को छापेमारी की जानकारी दी।

CBI ने प्रमोद कुमार जेना के खिलाफ दर्ज किया था केस

एजेंसी ने 1989 बैच के भारतीय रेलवे यातायात सेवा के अधिकारी प्रमोद कुमार जेना के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में तीन जनवरी को मामला दर्ज किया था। बता दें कि प्रमोद कुमार जेना पिछले साल नवंबर में सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्त अधिकारी पर कथित तौर पर आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

CBI ने नकदी व 17 किलोग्राम सोना किया बरामद

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भुवनेश्वर में प्रमोद कुमार जेना के परिसरों की तलाशी ली। इस दौरान उन्हें कामयाबी मिली। सीबीआई ने प्रमोद कुमार जेना के ठिकानों से 1.57 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, 17 किलोग्राम सोना और आभूषण बरामद किया है। जिसकी कीमत 8 करोड़ रुपये से 10 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है। इसके अलावा बैंक और डाक जमा रसीदों के साथ ही 2.5 करोड़ रुपये और बड़ी संख्या में संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए हैं।

BIG NEWS : राज्य सरकार का बड़ा फैसला, बच्चे पैदा करने पर महिला कर्मचारियों को मिलेगा इंक्रीमेंट, IVF से मां बनने पर मिलेंगे 3 लाख

BIG NEWS : राज्य सरकार का बड़ा फैसला, बच्चे पैदा करने पर महिला कर्मचारियों को मिलेगा इंक्रीमेंट, IVF से मां बनने पर मिलेंगे 3 लाख

 BIG NEWS : सिक्किम में बच्चे के जन्म पर महिला कर्मचारियों को इंक्रीमेंट मिलेगा। राज्य की सरकार ने एक प्रस्ताव तैयार किया है, जिसके अनुसार दूसरी बार मां बनने पर महिला कर्मचारियों को इंक्रीमेंट और तीसरे बच्चे के जन्म पर डबल इंक्रीमेंट मिलेगा। आम लोगों को भी ज्यादा बच्चे पैदा करने पर सुविधाएं मिलेंगी। वहीं, IVF से मां बनने वाली महिलाओं को 3 लाख की मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने जोरेथांग में माघे संक्रांति समारोह के दौरान इस बारे में जानकारी दी।

CM ने कहा कि बीते कुछ सालों में सिक्किम में प्रजनन दर घटा है। यहां हर महिला पर एक बच्चे की सबसे कम वृद्धि दर दर्ज की गई है। वहीं, जातीय समुदायों की आबादी भी घट गई है। ऐसे में सीएम ने ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए जातीय समुदायों से जुड़े लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए यह घोषणा की।

मां बनने पर महिला कर्मचारी को मिलती है सालभर की छुट्टी

कार्यक्रम में CM ने कहा कि हमें महिलाओं और स्थानीय लोगों को ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करने की जरूरत है, जिससे राज्य की प्रजनन दर में सुधार हो। हमारी सरकार पहले ही मां बनने पर महिला कर्मचारियों को 365 दिनों की छुट्टी और पुरुष कर्मचारियों को 30 दिन की लीव देती है।

तमांग ने बताया कि इस योजना का लाभ एक बच्चे की मां (महिला कर्मचारी) को नहीं मिलेगा। ज्यादा बच्चे पैदा करने पर आम लोगों को भी सरकार की ओर से आर्थिक मदद दी जाएगी। इसका विवरण स्वास्थ्य और महिला एवं बाल देखभाल विभागों की ओर से तैयार किया जाएगा।

IVF से मां बनने वाली महिलाओं को 3 लाख की मदद मिलेगी

सरकार ने राज्य के अस्पतालों में IVF की सुविधा भी शुरू की है। इससे अगर महिलाओं को सामान्य तरह से गर्भधारण करने में परेशानी हो रही है तो वे तकनीक का सहारा ले सकते हैं। इस प्रोसेस के जरिए मां बनने वाली सभी माताओं को 3 लाख रुपए की मदद दी जाएगी। अब तक राज्य में IVF के जरिए 38 महिलाएं प्रेग्नेंट हो चुकी हैं, इनमें से कुछ बच्चों को जन्म भी दे चुकी हैं।