BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Sharad Yadav:  JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Sharad Yadav: JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

 पटना: जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन हो गया है। 75 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली है। शरद यादव की बेटी ने ट्वीट कर जानकारी दी है। शरद यादव में गुरुग्राम के फोर्टिंस अस्पताल में आखिरी सांस ली। शरद यादव की बेटी सुभाषिणी यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया है कि पापा नहीं रहे। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात 10.19 बजे फोर्टिस अस्पताल में शरद यादव का निधन हुआ। जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के निधन के बाद बिहार के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि शरद यादव की तबीयत पिछले काफी दिनों से खराब चल रही थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर शाम उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। उसके बाद उन्हें गुरुग्रम के फोर्टिंस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया

बता दें शरद यादव मधेपुरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चार बार प्रतिनिधित्व किया था। दो बार मध्यप्रदेश के जबलपुर से सांसद चुने गए। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के बदायूं से भी संसद चुने गए थे। कहा जा सकता है कि शरद यादव संभवतः भारत के पहले ऐसे राजनेता थे, जिन्होंने तीन राज्यों से लोकसभा के सदस्य के तौर पर चुने थे। शरद यादव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के ( NDA ) के संयोजक थे। हालांकि 2013 में उनकी पार्टी द्वारा एनडीए से अलग होने के बाद उन्होंने संयोजक पद से त्याग पत्र दे दिया था।बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर दुख जताया है। तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया कि मंडल मसीहा, राजद के वरिष्ठ नेता, महान समाजवादी नेता मेरे अभिभावक आदरणीय शरद यादव जी के असामयिक निधन की खबर से मर्माहत हूं। कुछ कह पाने में असमर्थ हूं। माता जी और भाई शांतनु से वार्ता हुई। दुःख की इस घड़ी में संपूर्ण समाजवादी परिवार परिजनों के साथ है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि शरद यादव के निधन से बहुत दुख हुआ। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने खुद को सांसद और मंत्री के रूप में प्रतिष्ठित किया। वे डॉ लोहिया के आदर्शों से काफी प्रभावित थे।उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं।

BIG BREAKING : दिल्ली से पुणे जा रही फ्लाइट में मिला बम ! एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

BIG BREAKING : दिल्ली से पुणे जा रही फ्लाइट में मिला बम ! एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

 नई दिल्ली। दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से पुणे जा रहे स्पाइस जेट के विमान में बम होने की सूचना है। इसके बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। सारी सावधानियां बरती जा रही हैं। एयरपोर्ट से विमान ने 6:30 बजे उड़ान भरनी थी।

विमान को आईजीआई एयरपोर्ट से गुरुवार शाम 6:30 बजे पुणे के लिए उड़ान भरनी थी। तभी विमान में बम होने की सूचना मिली, इसके बाद विमान को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया और बम की तलाशी के लिए सारे प्रयास करने शुरू कर दिए गए हैं। अभी तक एयरपोर्ट पर अफरातफरी की स्थिति बनी हुई है और अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
शर्मनाक : एडमिशन दिलाने के नाम पर 50 साल के शख्स ने लड़की से किया रेप, करियर खराब करने की दी धमकी

शर्मनाक : एडमिशन दिलाने के नाम पर 50 साल के शख्स ने लड़की से किया रेप, करियर खराब करने की दी धमकी

 नोएडा. एक शर्मनाक मामला सामने आया है. ग्रेजुएशन में एडमिशन कराने के बाद 50 साल के शख्स ने एक लड़की के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. लड़की की शिकात पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पूरा मामला नोएडा का है. पीड़िता ने बताया कि किसी के जरिए उसका संपर्क सेक्टर 12 में रहने वाले 50 वर्षीय महेश से हुआ. महेश ने उसे एडमिशन दिलाने का भरोसा दिया और अपने घर बुलाया. लेकिन उसे शख्स के इरादों का पता नहीं था इसलिए वह अकेले चली गई, फिर उसे डरा धमकर रेप की घटना को अंजाम दिया. लड़की ने पुलिस को बताया कि उसने कई बार विरोध किया पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और धमकी दी कि करियर खराब कर देगा.

इसके बाद काफी डर गई थी. घर पहुंचकर उसने परिजनों को आपबीती बताई और थाने में मामला दर्ज कराया. पीड़िता ने पूरी घटना की शिकायत थाना सेक्टर 24 पुलिस को दी. छह घंटे के भीतर ही पुलिस ने  आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Ajab-Gajab : अधूरी रह गई दूल्हे की सुहागरात मनाने की तमन्ना, पहले ही रात दुल्हन ने कर दिया ऐसा कांड, मजबूर दूल्हा अब न घर का रहा न घाट का…

Ajab-Gajab : अधूरी रह गई दूल्हे की सुहागरात मनाने की तमन्ना, पहले ही रात दुल्हन ने कर दिया ऐसा कांड, मजबूर दूल्हा अब न घर का रहा न घाट का…

 अलीगढ़ः शादी के बाद हनीमून पर गए एक दू्ल्हे की सपनों पर उस वक्त पानी फिर गया, जब दूल्हन पति को बेहोश कर फरार हो गई है। पति को जब होश आया और उसने पत्नी की तलाश शुरू की तो पता चला कि वह अपना टूरिस्ट बैग लेकर फरार हो गई। पतासाजी करने पर खुलासा हुआ कि दुल्हन पहले ही किसी से लव मैरिज कर रखी थी। ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का है। जानकारी के अनुसार सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड पर रहने वाले युवक सत्यम की शादी नवंबर महीने में आगरा कैंट की रहने वाली दीपासी के साथ बैंड बाजे के साथ सैकड़ों बाराती और बड़ी धूमधाम से हुई थी। सत्यम के अनुसार 8 दिसंबर 2022 को वह और उसकी पत्नी दीपासी हनीमून मनाने के लिए पहाड़ियों की रानी उत्तराखंड चले गए।

सत्यम के मुताबिक, 9 तारीख को जब वह घूम कर ऋषिकेश पहुंचे तो वहां बस स्टैंड के नजदीक निजी होटल में एक कमरा लिया। पत्नी दीपासी ने उसको चाय पिलाई और चाय में ही कुछ नशे की चीज दे दी। जिसको पीने के बाद वह बेहोश हो गया। उसके कुछ देर बाद ही पत्नी दीपासी सारा सामान और पैसा टूरिस्ट ट्रॉली बैग में लेकर होटल से रवाना हो गई। रात को 2:00 बजे जब सत्यम को होश आया तो उसने होटल वालों से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी तो 7 बजे के लगभग ही सामान लेकर चली गई है। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने जब जानकारी की तो पता चला कि पत्नी बस में बैठकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई थी।

BIG NEWS : प्रदेशवासियों को मिली बड़ी राहत, फ्री इलेक्ट्रिसिटी बिल का हुआ ऐलान!

BIG NEWS : प्रदेशवासियों को मिली बड़ी राहत, फ्री इलेक्ट्रिसिटी बिल का हुआ ऐलान!

 चिकोडी : कांग्रेस congress ने बुधवार को वादा किया कि कर्नाटक karnataka  में सत्ता में आने पर वह राज्य के हर घर को प्रत्येक महीने 200 यूनिट निशुल्क बिजली उपलब्ध कराएगी। कर्नाटक में इस साल मई में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। बुधवार को बेलगावी में बस से राज्यव्यापी ‘प्रजा ध्वनि यात्रा’ की शुरुआत करते हुए कांग्रेस ने जनता को अपनी ‘‘पहली गारंटी’’ के तौर पर निशुल्क बिजली देने का वादा किया। कांग्रेस ने इसे ‘‘गृह ज्योति योजना’’ का नाम दिया है। पार्टी ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों और बेरोजगारी के मुद्दे के मद्देनजर यह जरूरी है कि कर्नाटक को एक ऐसी सरकार मिले, जो लोक कल्याण और जनता की भलाई के बारे में सोचती हो।

हर महीने मिलेगी 200 यूनिट मुफ्त बिजली electricity bill 

कांग्रेस ने कहा कि कर्नाटक में सत्ता आने पर पार्टी हर घर को प्रत्येक महीने 200 यूनिट निशुल्क बिजली उपलब्ध कराएगी ताकि महंगाई से जूझ रही राज्य की जनता की मदद हो सके और लोग अपने बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य देखभाल जैसी आवश्यक चीजों के लिए पैसे बचा पाएं।

सिद्धरमैया ने कही ये बात 

कांग्रेस की प्रदेश इकाई अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने यहां पार्टी के एक सम्मेलन में यह घोषणा करते हुए कहा, ‘‘राज्य में हर घर को 200 यूनिट निशुल्क बिजली देने की अपनी पहली गारंटी के माध्यम से, हमने हर घर को रोशन करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।’’ विपक्ष के नेता सिद्धरमैया ने कहा कि हर महीने 200 यूनिट निशुल्क बिजली सिर्फ दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसका लाभ राज्य के हर घर को दिया जाएगा।

CRIME NEWS : कलयुगी बहू ने बुजुर्ग सास की बेरहमी से पीटा, देखें वायरल वीडियो…

CRIME NEWS : कलयुगी बहू ने बुजुर्ग सास की बेरहमी से पीटा, देखें वायरल वीडियो…

 उत्तरप्रदेश।  गोरखपुर से खबर आ रही है जहाँ एक बुजुर्ग महिला की पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस ने संज्ञान लेकर जांच की तो पता चला कि कैंपियरगंज के राखूखोर गांव का वीडियो है. वीडियो में जो महिला पिटाई करतेदिखाई दे रही है। वह बहू है और अपनी सास को गुस्से में पीट रही है पुलिस ने इस मामले में बुजुर्ग महिला के बेटे की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

 
मारपीट का मामला दर्ज होने की वजह से शांतिभंग में आरोपी महिला का चालान किया गया. जानकारी के मुताबिक, राखूखोर गांव निवासी सुरेश की मां काफी बुजुर्ग हैं. दो मकान है, एक नया और एक पुराना. बुजुर्ग महिला नए मकान से अक्सर पुराने वाले मकान में चली जाती हैं. इसी बात से बहू चित्रा सोमवार को नाराज हो गई और फिर डंडे से उनकी पिटाई शुरू कर दी. सास की बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो एक राहगीर ने बना लिया और सोशल मीडिया पर इसे वायरल कर दिया. मंगलवार को वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया.

ग्रैंड न्यूज़ इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी, जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है।

Bloomberg Billionaire Index : अरे ये क्या? नए साल पर अमीरों की लिस्ट में चौथे नंबर पर खिसक गए अडानी, जानिए कौन निकल गया उनसे आगे

Bloomberg Billionaire Index : अरे ये क्या? नए साल पर अमीरों की लिस्ट में चौथे नंबर पर खिसक गए अडानी, जानिए कौन निकल गया उनसे आगे

 नए साल पर  गौतम अडानी( gautam adani) अब उन्‍हें झटका लगा है और वह दुन‍ियाभर के अमीरों( richest) की ल‍िस्‍ट में ख‍िसककर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं. ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स में उनकी नेटवर्थ में 91.2 करोड़ डॉलर ( dollar)की गिरावट आई है और यह ग‍िरकर 118 अरब डॉलर रह गई है।

एलन मस्‍ की संपत्‍त‍ि में एक द‍िन पहले 2.78 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है. लेक‍िन पूरे साल के दौरान मस्‍क की नेटवर्थ 4.84 अरब डॉलर नीचे आई ह।जेफ बेजोस 118 अरब डॉलर के साथ तीसरे नंबर ( third number)पर हैं. गौतम अडानी की संपत्‍त‍ि में बुधवार को 2.44 अरब डॉलर की ग‍िरावट आई और वह चौथे नंबर पर पहुंच गए।

जेफ बेजोस की संपत्‍त‍ि 5.23 अरब डॉलर के इजाफे

जेफ बेजोस की संपत्‍त‍ि 5.23 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 118 अरब डॉलर पर पहुंच गई. ब्लूमबर्ग की तरफ से जारी दुन‍ियाभर के अमीरों की ल‍िस्‍ट में फ्रांस के ब‍िजनेसमैन बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) 182 अरब डॉलर के साथ पहले पायदान पर हैं।

NATIONAL NEWS : 11 kva बिजली के चपेट में आने से बाघ की मौत, जंगल में मिला शव

NATIONAL NEWS : 11 kva बिजली के चपेट में आने से बाघ की मौत, जंगल में मिला शव

 मध्यप्रदेश। सिवनी के जंगल में 11 kva बिजली के चपेट में आने से एक बाघ की मौत हो गई। वन अमले ने गश्त के दौरान जब बाघ को इस स्थिति में देखा तो उन्होंने इस बात की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। एक वन अधिकारी ने बुधवार को बताया कि यह घटना सिवनी जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर बकरमपाठ गांव की है।

 
 विदेश मंत्रालय के बाहर धमाका, अंदर चीन के बीच चल रही थी मीटिंग, 20 लोगों की मौत

विदेश मंत्रालय के बाहर धमाका, अंदर चीन के बीच चल रही थी मीटिंग, 20 लोगों की मौत

 अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में विदेश मंत्रालय के बाहर बुधवार को ब्लास्ट हुआ। इसमें 20 लोगों के मारे जाने की खबर है।

अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास भी निशाने पर रहे हैं। अगस्त 2013 में जलालाबाद में दूतावास पर हमले करने वाले तीन आत्मघाती हमलावरों को मार गिराया था। इसमें अफगानी सेना के कुछ जवान भी मारे गए थे।

मिलिट्री एयरपोर्ट पर धमाका हुआ था, इसमें 8 लोग घायल

इसके पहले 1 जनवरी को काबुल के एक मिलिट्री एयरपोर्ट पर धमाका हुआ था। इसमें 8 लोग घायल हुए थे। 29 दिसंबर को भी अफगानिस्तान के तालुकन प्रॉविंस में धमाका हुआ था, जिसमें 4 लोग घायल हो गए थे।रिपोर्ट्स के मुताबिक यह धमाका तब हुआ जब एक सरकारी दफ्तर के स्टाफ की डेस्क के नीचे रखा बम फट गया था।

ED Raid: आमिर खान के घर से 17 करोड़ बरामद! 5 ट्रंक में ठूंस-ठूंसकर भरे थे नोट, जानिए धोखाधड़ी की पूरी कहानी

ED Raid: आमिर खान के घर से 17 करोड़ बरामद! 5 ट्रंक में ठूंस-ठूंसकर भरे थे नोट, जानिए धोखाधड़ी की पूरी कहानी

 ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों ने कोलकाता (Kolkata) में एक व्यवसायी आमिर खान के घर पर छापेमारी में 17 करोड़ रुपये से अधिक कैश बरामद किया है. घर से 10 ट्रंक मिल, जिसमें से 5 ट्रंक में 200-500 और 2000 के नोट ठूंस-ठूंसकर भरे गए थे. छापेमारी व्यवसायी आमिर खान (Aamir Khan) के गार्डन रीच स्थित आवास से की गई. जांच एजेंसी की छापेमारी शनिवार की सुबह शुरू हुई और नकदी की गिनती देर रात तक चलती रही. ईडी की टीम के साथ बैंक अधिकारी और केंद्रीय बल भी थे. नोटों के ढेर में ज्यादातर नोट 500 रुपये के थे और उसके बाद 2,000 रुपये और 200 रुपये के नोट भी थे.

ED की यह छापेमारी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के प्रावधानों के तहत की गई थी. फेडरल बैंक (Federal Bank)के अधिकारियों द्वारा मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में दायर एक शिकायत के आधार पर आमिर खान और अन्य के खिलाफ पिछले साल 15 फरवरी को कोलकाता के पार्क स्ट्रीट पुलिस स्टेशन (Park Street Police Station)में पहली सूचना रिपोर्ट (FIR) के आधार पर मामला दर्ज किया गया था.

गेमिंग एप्लिकेशन के जरिए की थी धोखाधड़ी

जांच एजेंसी ने बताया, “आमिर खान ने ई-नगेट्स नाम से एक मोबाइल गेमिंग एप्लिकेशन (Mobile Gaming Application) लॉन्च किया, जिसे धोखाधड़ी करने के लिए बनाया गया था. इस ऐप से पहले यूजर्स को कमीशन के साथ रिवार्ड दिया गया फिर उनके वॉलेट में कैश भेजा गया. जब यूजर्स को भरोसा हो गया तो वे इस गेमिंग ऐप्लिकेशन के जरिए अधिक पैसे जीतने के लिए पैसे लगाने लगे.”

इस तरह कमा लिए करोड़ों रुपये

जांच एजेंसी ने बताया कि यूजर्स के पैसे लगाने के बाद मोबाइल गेमिंग ऐप के जरिए अच्छी खासी रकम इकट्ठा करने के बाद, अचानक ऐप से निकासी को रोक दिया गया, जिसमें बहाने बनाए गए कि सिस्टम अपग्रेडेशन, कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा एक जांच की जा रही है. इसके बाद, प्रोफ़ाइल से सारी जानकारी सहित सभी डेटा को ऐप सर्वर से डिलीट कर दिया गया. फिर यूजर्ज को इसकी चाल समझ में आई कि धोखाधड़ी की गई है.”

इससे पहले शनिवार को केंद्रीय एजेंसी ने मोबाइल गेमिंग एप्लिकेशन से संबंधित जांच के संबंध में कोलकाता में छह स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया था. ईडी ने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान यह देखा गया कि मामले से जुड़ी संस्थाएं नकली खातों का इस्तेमाल कर रही थीं और यूजर्स को धोखा देकर करोड़ों रुपये कमा लिए थे.

Sonia Gandhi को 6 दिन बाद अस्पताल से मिली छुट्टी, वायरल श्वसन से थी संक्रमित

Sonia Gandhi को 6 दिन बाद अस्पताल से मिली छुट्टी, वायरल श्वसन से थी संक्रमित

 नई दिल्ली : Sonia Gandhi : यूपीए अध्यक्ष  और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षसोनिया गांधी को मंगलवार दोपहर 3 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. इसकी जानकारी सर गंगा राम अस्पताल में बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप ने आज बुधवार को दी. 6 जनवरी को अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि सोनिया गांधी की सेहत में सुधार हो रहा है.

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को वायरल श्वसन संक्रमण के कारण 4 जनवरी को गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस दौरान प्रियंका गांधी वाद्रा भी उनके साथ थीं.

अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के डॉक्टर अजय स्वरूप ने कहा था, “सोनिया गांधी जी को हमारे अस्पताल में भर्ती कराया गया. वह ‘चेस्ट मेडिसीन’ विभाग में डॉक्टर अरूप बसु और उनकी टीम की निगरानी में भर्ती हैं.” सोनिया गांधी के वायरल श्वसन संक्रमण का उपचार किया जा रहा है.

बता दें सोनिया गांधी की तबीयत 3 जनवरी से बिगड़ी थी जिस कारण राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान मंगलवार शाम दिल्ली लौट आए थे.

कलयुग में यहाँ दिखा ‘जटायु’! साक्षात रूप देख दंग रह गए लोग, आप भी देखें वीडियो

कलयुग में यहाँ दिखा ‘जटायु’! साक्षात रूप देख दंग रह गए लोग, आप भी देखें वीडियो

 WATCH VIRAL VIDEO : उत्तर प्रदेश से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। इस खबर को सुनकर कई लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है। ऐसा एक पक्षी कानपुर के बेनाझाबर इलाके में पाया गया है। जिसे लोग रामायण काल ​​से जोड़ रहे हैं। आप भी इस पक्षी को देखकर हैरान रह जाएंगे। बेनाझाबर ईदगाह कब्रिस्तान के पास एक दुर्लभ हिमालयन ग्रिफॉन गिद्ध रेस्क्यू किया गया। आप इस पक्षी को देखेंगे तो जटायू जैसा लग रहा है। इस पक्षी को एलन फॉरेस्ट जू के पशु चिकित्सालय में 15 दिन के क्वारंटीन के लिए भेजा गया है।

15 दिन के लिए भेजा गया क्वारंटीन

जिला वन अधिकारी श्रद्धा यादव ने बताया कि गिद्ध को 15 दिन के लिए चिडिय़ाघर के अस्पताल में क्वारंटीन किया गया है। इस संबंध में उन्होंने कहा कि हिमालयी गिद्धों के एक जोड़े के देखे जाने की बात सामने आई है। बेनाझार इलाके में एक और गिद्ध है, उसकी तलाश की जा रही है।चिड़ियाघर के पशुचिकित्सक डॉ नासिर जैदी ने बताया कि पकड़े गए हिमालयन गिद्ध को अन्य पक्षियों से अलग अस्पताल परिसर में रखा गया है। उन्होंने कहा, इसका वजन लगभग 8 किलो है। डॉक्टरों की टीम दुर्लभ गिद्ध की निगरानी कर रही है। चिड़ियाघर में पहले से ही चार हिमालयन ग्रिफॉन गिद्ध हैं।

 

 

उड़ने में असमर्थ 

बेनाझाबर ईदगाह कब्रिस्तान में कुछ लोगों ने इसे देखा, यह गिद्ध उड़ नहीं पा रहा था। जिसके बाद उन्होंने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। ग्रिफॉन गिद्ध हिमालय और आसपास के तिब्बती पठार के किनारे पाया जाता है। यह प्रजाति वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत संरक्षित है।

Johnson Baby Powder : जॉनसन एंड जॉनसन को हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत, अब बेबी पाउडर बेच सकेगी कंपनी

Johnson Baby Powder : जॉनसन एंड जॉनसन को हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत, अब बेबी पाउडर बेच सकेगी कंपनी

 मुंबई : Johnson Baby Powder : बॉम्बे हाईकोर्ट ने भारत में बेबी पाउडर निर्माण करने और बेचने वाली अमेर‍िका बेस्‍ड कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन को आज बड़ी राहत दी है. हाईकोर्ट ने कंपनी को बेबी पाउडर बनाने के साथ ही उसके उत्‍पाद को बेचने की अनुमत‍ि भी दे दी है.

जॉनसन एंड जॉनसन पर बेबी पाउडर से कैंसर होने के आरोप लगे थे ज‍िसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने गत 15 सितंबर को अपने एक आदेश में कंपनी का लाइसेंस रद्द कर दिया था. इसके बाद 20 सितंबर को एक दूसरे आदेश में बेबी पाउडर के उत्पादन और बिक्री पर भी रोक लगा दी थी.

 HC ने लाइसेंस रद्द करने के आदेश किया खारिज

हाई कोर्ट ने जॉनसन एंड जॉनसन को अपना बेबी पाउडर बनाने और बेचने की अनुमति दे दी है. साथ ही सरकार के लाइसेंस रद्द करने के आदेश को खारिज भी कर दिया है. हाईकोर्ट के आदेश के बाद जॉनसन एंड जॉनसन को बड़ी राहत मिली है.

न्यायमूर्ति गौतम पटेल और न्यायमूर्ति एसजी दिगे की पीठ ने कंपनी को बेबी पाउडर का उत्पादन करने, उसका वितरण करने तथा उसे बेचने की अनुमति दे दी. पीठ ने कंपनी की राज्य सरकार के दो आदेशों को चुनौती देने वाली एक याचिका पर यह आदेश पारित किया. राज्य सरकार के दो आदेशों में से एक 15 सितंबर, 2022 को कंपनी का लाइसेंस रद्द करना और दूसरा 20 सितंबर, 2022 को बेबी पाउडर के निर्माण और बिक्री को तुरंत रोकने का आदेश था. व्‍यवस्था देते हुए पीठ ने कहा कि कॉस्मेटिक उत्पादों के लिए गुणवत्ता और सुरक्षा संबंधी मानकों को बनाए रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है. लेकिन किसी एक उत्पाद में इनका मामूली विचलन होने पर पूरी उत्पादन प्रक्रिया को बंद करना उचित नहीं लगता.

अदालत ने आदेश में कहा क‍ि कार्यकारी एक चींटी को मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं कर सकता. क्या यह हमेशा अपरिहार्य है कि जब किसी उत्पाद का, (निर्धारित मानदंडों से) विचलन या गैर-अनुपालन का एक मामला हो, तो नियामक प्राधिकरण के पास एकमात्र विकल्प, उत्पादन करने वाली कंपनी का लाइसेंस रद्द कर देना होता है?

पीठ ने कहा क‍ि यह हमें सख्त प्रतीत होता है. ऐसा लगता है कि कार्यकारी कार्रवाई में खामी अथवा अतार्किकता है. ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे पता चले कि एफडीए (राज्य खाद्य एवं औषधि प्रशासन) ने याचिकाकर्ता कंपनी के किसी अन्य उत्पाद के लिए या किसी अन्य कंपनी के लिए इस तरह का कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने अपनी व्यवस्था में सरकारी आदेशों को रद्द कर दिया और कंपनी को बेबी पाउडर उत्पादों के निर्माण, वितरण और बिक्री की अनुमति दे दी.

Johnson Baby Powder : ये है मामला

बता दें कि कोलकाता की सरकारी प्रयोगशाला की जांच में कंपनी के पाउडर की पीएच वैल्यू (pH value )सुरक्षित सीमा से अधिक मिली थी. इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए महाराष्ट्र सरकार ने सितंबर में कंपनी का लाइसेंस रद्द कर उत्पादन पर रोक लगा दी थी. जिसके ख‍िलाफ जॉनसन एंड जॉनसन के खिलाफ कंपनी ने याच‍िका दायर की थी. इस पर अलग-अलग सुनवाई के बाद अब कंपनी को भारत में बेबी पाउडर के उत्‍पादन और बेचने की अनुमत‍ि भी म‍िल गई है.

कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बीजेपी की बैठक शुरू

कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बीजेपी की बैठक शुरू

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा व युवा मोर्चा की संयुक्त बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में चल रही है। बैठक में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ,नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल , प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा , ओ पी चौधरी, युवा मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री आलोक डांगस, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रतापगढ़ सांसद संगम लाल गुप्ता, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा उपस्थित है।

कांग्रेस राज में छत्तीसगढ़ में कोई निवेश को तैयार नहीं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार का दावा था 92 हजार करोड का निवेश आएगा लेकिन निवेश आया केवल 4 हजार करोड़ का। दावा था कि एक लाख लोगों को नए निवेश से रोजगार मिलेगा मिला सिर्फ 3 हजार लोगों को। कांग्रेस के राज में हर तरफ अराजकता ,गुंडागर्दी का वातावरण है सड़कें खराब हो चुकी सरकार किसी भी प्रकार की सुविधाएं नहीं दे रही है सामान्य से सामान्य काम करवाने लाखों रुपए की रिश्वत ली जा रही है इन्हीं सब चीजों से त्रस्त होकर कांग्रेस राज में छत्तीसगढ़ में अब कोई निवेश नहीं करना चाहता। भाजपा लगातार कहती आई है कांग्रेस विकास विरोधी है और यह प्रमाणित हुआ जहां कांग्रेस रहेगी उस प्रदेश में गरीबी भुखमरी बेरोजगारी ही रहेगी। नया निवेश न आने से छत्तीसगढ़ के विकास की संभावनाओं को गहरी चोट पहुंची है।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त 31 मार्च को आएगी खातों में : सीएम भूपेश बघेल

राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त 31 मार्च को आएगी खातों में : सीएम भूपेश बघेल

 धमतरी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ग्राम खिसोरा में आयोजित भेंट-मुलाकात में पहुंचे है। उन्होंने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम स्थल में समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के हितग्राहियों को सामग्रियों का वितरण किया। मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र में माल्यार्पण एवं राज्य गीत "अरपा पैरी के धार" से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि विधानसभाओं में लगातार भेंट-मुलाकात कर रहे हैं। विधानसभा में पारित काम और हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं यह जानकारी आपसे लेने के लिए आपके बीच आया हूँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि सबसे ज्यादा राइस मिल वाला आपका जिला है। उन्होंने पूछा किन-किन का ऋण माफ हुआ, जिस पर सैकड़ों हाथ एक साथ उठाकर लोगों ने हामी भरी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त 31 मार्च को आपके खातों में आ जायेगी।  मुख्यमंत्री द्वारा "सब्बो बर अनाज" के बारे में पूछे जाने पर ग्राम सिंगपुर की रहने वाली कुमेश्वरी ने कहा कि राशन कार्ड बना है, कुमेश्वरी ने फ्री राशन कार्ड की मांग की, जिसपे मुख्यमंत्री ने जांच हेतु कलेक्टर को निर्देशित किया। किसान किशन ने बताया कि उन्होंने एक लाख 6 हजार रुपए का गोबर बेचा है। बैलगाड़ी से गोबर बेचने ले जाते थे, अब छोटा हाथी (चारपहिया) गाड़ी से गोबर बेचने जाते हैं अपने बच्चों के साथ।

CM BHENT MULAQAT: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खिसोरा में भगत बाबा और माँ शीतला के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

CM BHENT MULAQAT: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खिसोरा में भगत बाबा और माँ शीतला के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

 धमतरी। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सिहावा विधानसभा प्रवास के दौरान मगरलोड के खिसोरा स्थित हेलीपेड पहुंचे। यहां से वे सबसे पहले गांव में आस्था का केंद्र भगत बाबा के दर्शनकर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना कर आशीर्वाद लिया।

बुढ़वा भगत बाबा 250 साल से पहले रहे ये संत, सिद्ध पुरुष हैं। गांव वाले इन्हें देव मानते हैं। किसी भी कार्य अथवा पूजन से पूर्व ग्रामीण इनकी पूजा करते हैं, इसके बाद गांव के अन्य देवताओं की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इनके दर्शन के बिना कोई भी धार्मिक क्रियाकलाप अधूरा है। ये गांव के विशिष्ट देव है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने शीतला मां के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर सिहावा विधायक और मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य बीरेश ठाकुर, पूर्व विधायक धमतरी गुरूमुख सिंह होरा एवं अम्बिका मरकाम मौजूद रहे।

पेड़ पर लटका मिला रेप के आरोपी का शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

पेड़ पर लटका मिला रेप के आरोपी का शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

 उत्तर प्रदेश। बरेली जिले में एक रेप के आरोपी का शव पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें रेप का आरोपी रहम की भीख मांगता हुआ दिखाई दे रहा था। मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव को पेड़ से लटकाए जाने का मामला दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम फरीदपुर के एक गांव की रहने वाली किशोरी घर से कुछ दूर गई थी। जहां पहले से घात लगाए सुनील कुमार ने उसे दबोच लिया था और उसके साथ रेप की कोशिश की थी। नाबालिग का मुंह दबाकर उसे जमीन पर गिरा दिया था और उसके कपड़े फाड़ दिए थे। किशोरी ने किसी तरह से खुद को बचाया और आरोपी के चुंगल से छूटकर घर पहुंची। फिर परिजनों को आपबीती बताई।

इसके बाद आरोपी ने किशोरी के परिजनों को धमकी देते हुए कुछ जाति सूचक शब्द कहे। इसके बाद पीड़ित परिवार ने आरोपी सुनील के खिलाफ रेप की कोशिश व दलित उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। इसके अगले दिन सोमवार को आरोपी सुनील का रहम की भीख मांगने वाला वीडियो वायल हुआ और शव भी संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला। मृतक के परिजनों का कहना है कि उनके बेटे की हत्या कर उसके शव को पेड़ से लटकाया गया।

अनोखी जुड़वा बच्चियों का जन्म, सीने और पेट से जुड़ी हुई हैं दोनों…

अनोखी जुड़वा बच्चियों का जन्म, सीने और पेट से जुड़ी हुई हैं दोनों…

 मध्य प्रदेश। बड़वानी जिले में एक महिला ने जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया जो शारीरिक तौर पर आपस में जुड़ी हैं। दोनों का पेट और सीना जुड़ा हुआ है। हालंकि दोनों बच्चियां पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

सिलावद के पास रेहगुन गांव निवासी अनिता को प्रसूति पीड़ा होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेणीमाता ले जाया गया। जहां से उसे महिला एवं प्रसुति जिला चिकित्सालय बड़वानी में भर्ती करवाया गया। देर रात ऑपरेशन के बाद महिला ने आपस में जुड़ी हुईं बच्चियों को जन्म दिया। जन्म के समय बच्चियों का वजन 3.600 ग्राम था।

जन्म के बाद से बच्चियों पर लगातार नजर रखी गई। बच्चियों की मां पूरी तरह से स्वस्थ है। बच्चियों के जन्म के बाद उन्हें स्टेबल कर आईसीयू में एडमिट किया गया। बच्चियों को सांस लेने मे कुछ दिक्कत आ रही थी। उन्हें बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया।

BIG BREAKING: गश्त पर निकले थे जवान फिर हो गया कुछ ऐसा कि…तीन जवान शहीद, सेना ने ट्वीट कर बताई हादसे की वजह?

BIG BREAKING: गश्त पर निकले थे जवान फिर हो गया कुछ ऐसा कि…तीन जवान शहीद, सेना ने ट्वीट कर बताई हादसे की वजह?

 कुपवाड़ा: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बड़ा हादसा हो गया। यहाँ नियंत्रण रेखा पर गश्त के दौरान गहरी खाई में गिरने से एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) सहित तीन जवानों की मौत हो गई है। यह जानकारी सेना के तरफ से सामने आई है।

सेना के एक अधिकारी ने कहा कि जेसीओ और दो अन्य जवान माछिल सेक्टर में नियमित गश्त पर थे। इस बीच वह खाई में गिर गए।श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने ट्वीट में कहा कि एक नियमित ऑपरेशन के दौरान एक जेसीओ और दो अन्य जवानों का दल बर्फबारी के चलते गहरी खाई में फिसल गया। तीनों के पार्थिव शरीर बरामद कर लिए गए हैं।

आज ढह जायेंगे कई घर और होटल, 131 परिवार हुए शिफ्ट, कल विरोध के चलते टल गई थी कार्रवाई…

आज ढह जायेंगे कई घर और होटल, 131 परिवार हुए शिफ्ट, कल विरोध के चलते टल गई थी कार्रवाई…

 जोशीमठ : भू-धंसाव की चपेट में आए जोशीमठ में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई आज शुरू होगी। शासन के आदेश के बावजूद मंगलवार को भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू नहीं हो पाई थी। जिला प्रशासन की टीम लाव-लश्कर के साथ भवन तोड़ने पहुंची तो प्रभावित लोग विरोध में उतर आए। ऐसे में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई बुधवार तक के लिए टाल दी गई। इसे लेकर दिनभर अफरातफरी का माहौल रहा।बता दे कि अब तक 131 परिवारों को विस्थापित किया गया है. इसी बीच, कल रात्रि को जब डीएम, एडीएम और एसडीएम सहित आला अधिकारियों के गाड़ियों का काफिला आपदा पीड़ितों के शिविरों में निरीक्षण करने के लिए जोशीमठ के मेन मार्केट से गुजर रहा था, इसी दौरान अधिकारियों की गाड़ियों के काफिले को आपदा पीड़िता गीता प्रमार ने एक दम से रोक दिया।

केंद्रीय एजेंसियों ने जमाया डेरा-

मंगलवार को गृह मंत्रालय की टीम सचिव सीमा प्रबंधन की अध्यक्षता में जोशीमठ पहुंंची और स्थिति का आकलन किया। इसके अलावा केंद्रीय एजेंसियां एनजीआरआई, एनआईएच, सीबीआरआई, एनआईडीएम की टीम पहले से ही जोशीमठ में डेरा जमाए हुए हैं। सचिव आपदा प्रबंधन डॉ.रंजीत सिन्हा ने बताया कि आईआईटी रुड़की की टीम को भी मौके पर भेजा रहा है।

आपदा अधिनियम के तहत जान-माल की सुरक्षा को देखते हुए होटलों को तत्काल ध्वस्त करने का निर्णय लिया गया है। यदि ऐसा नहीं किया जाता तो आसपास के आवासीय भवनों और हाईवे को क्षति पहुंच सकती है। साथ ही बिजली और पेयजल की लाइनों को भी नुकसान पहुंच सकता है। –