BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
BIG News: युवती को बेचने से पहले रेप की कोशिश, फिर किया मर्डर.. .पढ़िए, पूरा मामला

BIG News: युवती को बेचने से पहले रेप की कोशिश, फिर किया मर्डर.. .पढ़िए, पूरा मामला

 राजस्थान: दौसा के मेहंदीपुर बालाजी इलाके के धर्मशाला में 22 साल की युवती से पहले रेप का प्रयास किया गया, फिर उसे मार दिया गया। उसे बेचने के लिए यूपी से राजस्थान लाया गया था। 4 जनवरी को उसका शव कमरे में मिला। पुलिस ने जांच शुरू की तो इस वारदात के तार भरतपुर, बरेली (UP), अलीगढ़ (UP), आजमगढ़ (UP) तक से जुड़े मिले। मंगलवार को दौसा की डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम और मेहंदीपुर बालाजी पुलिस ने इस केस का खुलासा किया। दावा किया कि युवती को मारने वाले युवक और उसकी विवाहित प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये दोनों मानव तस्करी गिरोह से जुड़े हैं।

आगे पढ़िए, पूरा मामला क्या है, आखिर आरोपियों तक पुलिस कैसे पहुंची…।

कमरे से आने लगी थी बदबू

4 जनवरी को मेहंदीपुर बालाजी की मुलकराज धर्मशाला के कमरे में अर्धनग्न हालत में युवती का शव मिला था। धर्मशाला के मैनेजर की ओर से उसी दिन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया गया था। रिपोर्ट में बताया था कि धर्मशाला के 13 नंबर कमरे में मिला शव 2 दिन पुराना था। बदबू आने लगी थी। चेहरा भी खराब हो गया था। जिस कमरे में युवती का शव मिला, उसमें ऐसा कोई सामान नहीं मिला था। आरोपियों के बारे में तब तक कोई सुराग नहीं था। धर्मशाला के एंट्री रजिस्टर में नाम व पते भी गलत लिखे गए थे। आधार कार्ड का पता भी गलत निकला। धर्मशाला में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हैं। ऐसे में आरोपियों तक पहुंचना पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं था।

4 जनवरी को धर्मशाला के कमरे में दो दिन पुरानी लाश मिली थी। युवती की पहचान बरेली निवासी के तौर पर हुई थी।

31 दिसंबर को UP के बरेली से मथुरा पहुंची थी लड़की

SP संजीव जैन ने बताया- पुलिस ने सबसे पहले युवती की पहचान का प्रयास शुरू किया। ऑनलाइन मिसिंग की रिपोर्ट खंगाली गई। इसमें विभिन्न शहरों में मिसिंग की रिपोर्ट एक ही साइट पर मिल जाती है। काफी छानबीन के बाद पता चला कि लड़की बरेली (UP) के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह बरेली में अपनी मौसी के यहां रहती थी। BA फर्स्ट ईयर कर चुकी थी। घर में किसी बात को लेकर नाराजगी हुई और 31 दिसंबर 22 को वह शहर छोड़कर मथुरा पहुंच गई थी। 2 जनवरी को बरेली कोतवाली में युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।

मथुरा जंक्शन के वेटिंग रूम में हुई थी मुलाकात

SP की मानें तो 2 जनवरी की सुबह मथुरा (UP) जंक्शन के वेटिंग हॉल में युवती अकेली बैठी थी। इसी दौरान पवन कुमार उर्फ अजय शर्मा (38) और किरण उर्फ फूलमती यादव (35) पत्नी कृपाशंकर यादव की पहचान हुई। पवन कुमार अलीगढ़ स्थित खैर सब्जी मंडी के पीछे का रहने वाला है। किरण निमटनी, जलालपुर, आजमगढ़ (UP) की रहने वाली है। किरण और पवन ने युवती को अकेली पाकर उसको झांसे में लिया। उसे अपने साथ मेहंदीपुर बालाजी लेकर आए। यहां धर्मशाला में रुके। उसको शॉपिंग भी करवाई। आरोप है कि शाम को पवन और किरण ने चाय में नींद की गोली मिलाकर युवती को पिला दी। उसके अचेत होते ही पवन ने रेप का प्रयास किया। युवती थोड़ी सेंस में थी। वह चिल्लाने लगी। पवन ने उसका गला दबा दिया और सिर को दीवार पर पटक दिया। मौके पर ही युवती की मौत हो गई। शव को रजाई से ढक कर कमरे में ताला लगाकर दोनों मौके से फरार हो गए।

पवन और किरण इसी धर्मशाला में 2 जनवरी को युवती को लेकर पहुंचे थे। पुलिस ने 5 दिन में इसका खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

डिप्टी एसपी के नेतृत्व में 4 टीमों का गठन

SP के निर्देश पर मानपुर डिप्टी एसपी दीपक मीणा के नेतृत्व में चार टीमों का गठन किया गया। टीम ने जगह-जगह सीसीटीवी कैमरों की जांच करते हुए फुटेज जुटाए, जबकि दूसरी टीम ने युवती व आरोपियों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। धर्मशाला में आरोपियों के हावभाव और भाषा के बारे में पता करने पर साफ हो गया कि वो राजस्थान के नहीं हैं। UP से संबंधित होने की पुख्ता जानकारी होने के बाद मथुरा, अलीगढ़, आगरा व हाथरस आदि इलाकों में टीमें रवाना हुईं।

गिरफ्तारी UP और राजस्थान से

9 जनवरी को पवन शर्मा को वृंदावन (UP) और किरण को दौसा के महुवा थाना क्षेत्र के नौगांव से गिरफ्तार किया गया। किरण नौगांव में अपने जान पहचान के हेम सिंह के यहां रह रही थी। हेम सिंह के साथ पहले भोपाल स्थित एक पाइप की फैक्ट्री में वह काम कर चुकी है। छानबीन में आरोपियों का कनेक्शन मानव तस्करों से होने की जानकारी भी सामने आई। पवन और किरण के बीच अफेयर है। आरोप है कि मानव तस्करी में दोनों मिलजुलकर काम करते हैं।

गिरफ्तार पवन शर्मा व उसकी प्रेमिका किरण यादव। पुलिस का दावा है कि ये दोनों मानव तस्करी गिरोह से जुड़े हैं। युवती को मथुरा से बहला-फुसलाकर वे मेहंदीपुर बालाजी लेकर आए थे। यहां धर्मशाला में उसकी हत्या कर दी।

गिरफ्तार पवन शर्मा व उसकी प्रेमिका किरण यादव। पुलिस का दावा है कि ये दोनों मानव तस्करी गिरोह से जुड़े हैं। युवती को मथुरा से बहला-फुसलाकर वे मेहंदीपुर बालाजी लेकर आए थे। यहां धर्मशाला में उसकी हत्या कर दी।

इस तरह से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

पुलिस टीम ने अलीगढ़ में डेरा डालकर लड़कियों व महिलाओं की खरीद-फरोख्त में संबंधित लोगों की जानकारी जुटाई। यहां डॉ. अजय तथा वीरेंद्र 2 संदिग्धों के बारे में जानकारी मिली। पड़ताल में सामने आया कि डॉ. अजय का नाम ही पवन कुमार शर्मा है, जो खैर में कमरा लेकर रहता है। उसकी दोस्त किरण यादव अलीगढ़ जिले के ऐरेना इलाके में रहती है। वह 2 जनवरी को किसी लड़की को लेकर मथुरा से भरतपुर होकर मेहंदीपुर बालाजी गए थे। इसके बाद पुलिस ने रुड़की, हरिद्वार, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन व अलीगढ़ रेलवे स्टेशन का खाक छाना। 9 जनवरी को पुलिस टीम ने वृंदावन के छटीकरा चौराहे से पवन को हिरासत में लिया गया। पवन ने पुलिस को बताया कि वारदात में शामिल किरण यादव महुवा (अलवर) के पास नौगांव में हेम सिंह राजपूत के घर रुकी हुई है। पुलिस ने दबिश देकर किरण को भी गिरफ्तार कर लिया।

दौसा के मेहंदीपुर बालाजी इलाके की धर्मशाला के रूम में 4 जनवरी को युवती का शव मिला था। छानबीन के बाद पता चला कि 2 जनवरी को बरेली (UP) कोतवाली थाने में इस युवती की गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी।

आरोपियों के खिलाफ डीग थाने में भी दर्ज है FIR

एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भरतपुर जिले के डीग पुलिस थाने में भी मानव तस्करी से जुड़ा मामला दर्ज है। आरोपियों को गिरफ्तार करने में बालाजी थाना इंचार्ज अजीत बड़सरा, एएसआई मुकेश कुमार, हेड कॉन्स्टेबल धर्मराज समेत 18 पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

चार साल का बच्चा बोरवेल में गिरा, एनडीआरएफ ने शुरू किया रेस्‍क्‍यू अभियान

चार साल का बच्चा बोरवेल में गिरा, एनडीआरएफ ने शुरू किया रेस्‍क्‍यू अभियान

 उत्तरप्रदेश।। हापुड़ शहर के कोटला सादात मोहल्ले में मंगलवार दोपहर चार साल का बच्चा खेलते-खेलते एक खुले बोरवेल में गिर गया। एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। डीएम, एसडीएम सहित उच्‍चाधिकारी मौके पर पहुंचकर रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन करा रहे हैं। बच्‍चे को बचान के लिए बोरवले में ऑक्सिजन छोड़ी जा रही है।

हापुड़ थाना क्षेत्र के कोटला सादात मोहल्ले में मोहसिन नाम के शख्‍स का चार साल का बेटा माविया दोपहर करीब 12 बजे खेलते-खेलते एक खुले बोरवेल में गिर गया। इसका पता लगने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और एनडीआरएफ की टीम ने बचाव कार्य शुरू किया। बोरवेल में बच्चे को ऑक्सीजन दी जा रही है। बोरवेल में फंसे मासूम को बोतल के माध्यम से दूध पहुंचाया गया था। बताया जा रहा है कि बच्‍चे ने दूध पी लिया है।

बच्‍चे को अंधेरे में घबराहट न हो इसलिए वहां रोशनी की भी व्‍यवस्‍था की जा रही है। चूंकि बच्‍चा अपनी स्थिती बताने में सक्षम नहीं है इसलिए बोरवले के अंदर कैमरा डालकर स्‍क्रीन पर अंदर के हालात देखने की कोशिश की जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि बच्‍चा जब से बोरवेल में फंसा है वह खड़ी स्थिति में है। चूंकि बोरवेल अंदर केवल डेढ़ फुट चौड़ा है इसलिए बच्‍चे के मूवमेंट की गुंजाइश काफी कम है।

PM Kisan: बजट से पहले 13वीं किस्त पर आया बड़ा अपडेट, जाने क्या है

PM Kisan: बजट से पहले 13वीं किस्त पर आया बड़ा अपडेट, जाने क्या है

 Increase the amount of PM Kisan Nidhi: 1 फरवरी 2023 में पेश होने वाले आगामी बजट से नौकरीपेशा और क‍िसानों दोनों को काफी उम्‍मीदें हैं। इस बार नौकरीपेशा को आयकर छूट के मामले में राहत म‍िलने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा क‍िसानों के ल‍िए भी अच्‍छी खबर आ रही है। व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण की तरफ से की जाने वाली घोषणाओं पर इस बार सबकी न‍िगाहें रहेंगी। साल 2024 के चुनाव को ध्‍यान में रखते हुए सरकार की तरफ से कई लोकलुभावन वादें क‍िये जा सकते हैं।

किसानों को बड़ा तोहफा दे सकती है सरकार

सूत्रों का दावा है क‍ि इस बार के बजट में केंद्र सरकार किसानों को बड़ा तोहफा दे सकती है। वित्त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण किसानों के लिए पीएम क‍िसान न‍िध‍ि की राश‍ि बढ़ाने का ऐलान कर सकती हैं। सूत्रों का कहना है क‍ि पीएम क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि में हर साल म‍िलने वाले 6 हजार रुपये की राशि को बढ़ाये जाने की उम्‍मीद है। सरकार यह फैसला क‍िसानों की आमदनी बढ़ाने के मकसद से कर सकती है।

3 की बजाय 4 बार म‍िलेंगे पैसे

Increase the amount of PM Kisan Nidhi: यह भी बताया जा रहा है क‍ि क‍िसानों को तीन क‍िस्‍तों में दी जाने वाली राश‍ि को 3 की बजाय 4 बार द‍िया जा सकता है। इसमें हर तिमाही 2000 रुपये द‍िये जाने की उम्‍मीद है। अभी हर चार महीने में क‍िसानों के खाते में 2000 रुपये ट्रांसफर क‍िये जाते हैं। लेक‍िन बदलाव के बाद हर त‍िमाही 2000 रुपये द‍िए जाएंगे। यानी सालाना क‍िसानों को 6000 रुपये की बजाय 8000 रुपये द‍िये जाएंगे।

राजधानी में पेट्रोल-डीजल वाहनों पर लगा प्रतिबंध, इतने दिनों तक सड़कों पर नहीं चल सकेगी गाड़ियां, पकड़े जाने पर 20 हजार रुपये का जुर्माना

राजधानी में पेट्रोल-डीजल वाहनों पर लगा प्रतिबंध, इतने दिनों तक सड़कों पर नहीं चल सकेगी गाड़ियां, पकड़े जाने पर 20 हजार रुपये का जुर्माना

 BIG NEWS : गिरते पारे के साथ बेहद गंभीर श्रेणी में पहुंचे दिल्ली के प्रदूषण स्तर को देखते हुए परिवहन विभाग ने बीएस 3 पेट्रोल व बीएस 4 डीजल के चौपहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया है। तुरंत प्रभाव से लागू हुए विभाग के आदेश के तहत 12 जनवरी तक ये वाहन सड़कों पर नहीं चल सकेंगे। यदि इन वाहनों को चलाया जाता है तो पकड़े जाने पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है। परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यदि शुक्रवार के बाद भी यदि प्रदूषण का स्तर 400 से अधिक रहता है तो आदेश प्रभावी रहेगा। यदि प्रदूषण का स्तर घटता है तो आदेश को वापस ले लिया जाएगा।

गंभीर श्रेणी में दर्ज हुई वायु गुणवत्ता
दिल्ली की हवा की गुणवत्ता सोमवार को धीमी वायु गति और कम तापमान के कारण गंभीर श्रेणी में पहुंच गई। इसे देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने सभी एनसीआर राज्यों को अधिक सख्ती के साथ प्रदूषण विरोधी उपायों को लागू करने का निर्देश दिया।
 
पहले भी हट सकता है प्रतिबंध
परिवहन अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में बढ़े प्रदूषण के स्तर को देखते हुए फिलहाल प्रतिबंध को शुक्रवार तक रखने का निर्णय लिया गया है। इस बीच अगर हवा की गुणवत्ता में सुधार होता है, तो शुक्रवार से पहले भी प्रतिबंध हटाया जा सकता है।
 
रविवार को दर्ज हुआ था प्रदूषण स्तर में मामूली सुधार
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार रविवार को दिल्ली में प्रदूषण सूचकांक छह अंक घटकर 377 दर्ज किया गया था। जो एनसीआर के ग्रेटर नोएडा (402) को छोड़कर बहादुरगढ़, बल्लभगढ़, फरीदाबाद, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम का सूचकांक कम रहा। पूर्वानुमान है कि अगले पांच दिनों तक दिल्ली का प्रदूषण स्तर बेहद से बेहद खराब श्रेणी में रह सकता है।
 
दिल्ली में आठ किमी की गति से हवा चली
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, मौसमी दशाओं का अनुकूल होने के कारण प्रदूषण स्तर में गिरावट दर्ज हुई थी। रविवार को दिल्ली में उत्तर-पश्चिम दिशा से आठ किमी की गति से हवा चली।
बड़ा हादसाः ट्रक और ऑटो में टक्कर से एक ही परिवार के 5 लोगों समेत 7 की मौत

बड़ा हादसाः ट्रक और ऑटो में टक्कर से एक ही परिवार के 5 लोगों समेत 7 की मौत

 बिहार। कटिहार में भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। जहां यात्रियों से भरा एक ऑटो ट्रक से टकरा गया। हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

बताया जा रहा है कि सोमवार की रात कोढ़ा थाना क्षेत्र के हाइवे-81 दिघरी पेट्रोल पंप के पास ऑटो ट्रक से टकरा गया। इससे ऑटो में सवार 7 सवारियों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना में 5 मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं, जबकि 2 अन्य यात्री थे। सभी ऑटो पर अपने गांव खेरिया से कटिहार जंक्शन आ रहे थे। रेलवे स्टेशन से करीब 20 किमी पहले ही ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में 3 यात्री बुरी तरह जख्मी भी हैं।

मृतकों में अरुण कुमार ठाकुर (50), धनंजय ठाकुर (32), उर्मिला देवी (45), पुत्रवधू पल्लवी कुमारी (25), उनका पुत्र गोलू और एक छोटी बच्ची सहित चालक पप्पू पासवान शामिल थे। सभी कोढा़ थाना इलाके के खेरिया गांव के निवासी पूर्व मुखिया भूपेंद्र ठाकुर व पंचायत सचिव पंकज कुमार ठाकुर के परिजन थे।

Marriage Partner : मनपसंद जीवनसाथी पाने का ये है सर्वोत्तम उपाय, एक बार आजमाएं

Marriage Partner : मनपसंद जीवनसाथी पाने का ये है सर्वोत्तम उपाय, एक बार आजमाएं

 Marriage Partner : शादी हर किसी के जीवन का महत्वपूर्ण फैसला होता है। लोग कभी न कभी तो शादी करते ही है। ऐसे में सभी को मनपंसद जीवनसाथी की तलाश रहती है। कुछ की तलाश पूरी हो जाती है तो कई ऐसे भी है जिनकी ये तलाश अधूरी रह जाती है। ऐसे में अगर आप भी मनपसंद जीवनसाथी तलाश कर रहे है या फिर प्रेमी से ही विवाह करने के इच्छुक है. तो करे यह उपाय, आप नियमित रूप से इंद्रकृत श्रीकृष्ण स्तोत्र का संपूर्ण पाठ कर सकते हैं। मान्यता है कि इसका पाठ करने से भगवान कृष्ण की कृपा से प्रेम जीवन, वैवाहिक जीवन और धन से जुड़ी सभी पेरशानियों का निवारण हो जाता है।

श्रीकृष्ण स्तोत्र—

अक्षरं परमं ब्रह्म ज्योतीरुपं सनातनम् ।
गुणातीतं निराकारं स्वेच्छामयमनन्तकम् ॥ १ ॥
भक्तध्यानाय सेवायै नानारुपधरं वरम् ।
शुक्लरक्तपीतश्यामं युगानुक्रमणेन च ॥ २ ॥
शुक्लतेजःस्वरुपं च सत्ये सत्यस्वरुपिणम् ।
त्रेतायां कुङ्कुमाकारं ज्वलन्तं ब्रह्मतेजसा ॥ ३ ॥
द्वापारे पीतवर्णं च शोभितं पीतवाससा ।
कृष्णवर्णं कलौ कृष्णं परिपूर्णतमं प्रभूम् ॥ ४ ॥
नवधाराधरोत्कृष्टश्यामसुन्दरविग्रहम् ।
नन्दैकनन्दनं वन्दे यशोदानन्दनं प्रभुम् ॥ ५ ॥
गोपिकाचेतनहरं राधाप्राणाधिकं परम् ।
विनोदमुरलीशब्दं कुर्वन्तं कौतुकेन च ॥ ६ ॥
रुपेणाप्रतिमेनैव रत्नभूषणभूषितम् ।
कन्दर्पकोटिसौनदर्यं बिभ्रन्तं शान्तमीश्र्वरम् ॥ ७ ॥
क्रीडन्तं राधया सार्धं वृन्दारण्ये च कुत्रचित् ।
कुत्रचिन्निर्जनेऽरण्ये राधावक्षःस्थलस्थितम् ॥ ८ ॥
जलक्रीडां प्रकुर्वन्तं राधया सह कुत्रचित् ।
राधिकाकबरीभारं कुर्वन्तं कुत्रचिद् वने ॥ ९ ॥
कुत्रचिद्राधिकापादे दत्तवन्तमलक्तकम् ।
राधाचर्वितताम्बूलं गृह्णन्तं कुत्रचिन्मुदा ॥ १० ॥
पश्यन्तं कुत्रचिद्राधां पश्यन्तीं वक्रचक्षुषा ।
दत्तवन्तं च राधायै कृत्वा मालां च कुत्रचित् ॥ ११ ॥

कुत्रचिद्राधया सार्धं गच्छन्तं रासमण्डलम् ।
राधादत्तां गले मालां धृतवन्तं च कुत्रचित् ॥ १२ ॥
सार्धं गोपालिकाभिश्र्च विहरन्तं च कुत्रचित् ।
राधां गृहीत्वा गच्छन्तं विहायतां च कुत्रचित् ॥ १३ ॥
विप्रपत्नीदत्तमन्नं भुक्तवन्तं च कुत्रचित् ।
भुक्तवन्तं तालफलं बालकैः सह कुत्रचित् ॥ १४ ॥
कालीयमूर्न्धिपादाब्जं दत्तवन्तं च कुत्रचित् ।
विनोदमुरलीशब्दं कुर्वन्तं कुत्रचिन्मुदा ॥ १५ ॥
गायन्तं रम्यसंगीतं कुत्रचिद् बालकैः सह ।
स्तुत्वा शक्रः स्तवेन्द्रेण प्रणनाम हरिं भिया ॥ १६ ॥
पुरा दत्तेन गुरुणा रणे वृत्रासुरेण च ।
कृष्णेन दत्तं कृपया ब्रह्मणे च तपस्यते ॥ १७ ॥
एकादशाक्षरो मन्त्रः कवचं सर्वलक्षणम् ।
दत्तमेतत् कुमाराय पुष्करे ब्रह्मणा पुरा ॥ १८ ॥
कुमारोऽङगिरसे दत्तो गुरवेऽङगिरसा मुने ।
इदमिन्द्रकृतं स्तोत्रं नित्यं भक्त्या च यः पठेत् ॥ १९ ॥
इह प्राप्य दृढां भक्तिमन्ते दास्यं लभेद् ध्रुवम् ।
जन्ममृत्युजराव्याधिशोकेभ्यो मुच्यते नरः ॥ २० ॥
न हि पश्यति स्वप्नेऽपि यमदूतं यमालयम् ॥ २१ ॥
॥ इति श्रीब्रह्मवैर्तपुराणे श्रीकृष्णजन्मखण्डे इंद्रकृत श्रीकृष्ण ॥

सनसनीखेज वारदात : युवक का हाथ काटकर साथ ले गए बदमाश, आरोपियों की तलाश

सनसनीखेज वारदात : युवक का हाथ काटकर साथ ले गए बदमाश, आरोपियों की तलाश

 नई दिल्ली। दिल्ली चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामगढ़ गांव के पास कुरुक्षेत्र हवेली होटल में रंजिश के चलते युवक पर बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। नकाबपोश बदमाशों ने रेकी कर तेजधार हथियारों से युवक के दोनों हाथ काट दिए। बदमाश दोनों हाथों को भी अपने साथ लेकर फरार हो गए। पुलिस की मदद से घायल युवक को एलएनजेपी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां से उसे चंडीगढ़ पीजीआइ रेफर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के लिए एसआइटी गठित कर दी है।

करनाल के राहड़ा निवासी जुगनू अपने महिला मित्र के साथ कुरुक्षेत्र हवेली पर चाय पी रहा था। तभी करीब 12 नकाबपोश युवक आए और वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद युवती भी वहां से चली गई। पुलिस युवती की भी तलाश कर रही है, जो वारदात के समय जुगनू के साथ थी। जुगनू की शिकायत पर संजू, अंकुश और 10 अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास व मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

जुगनू ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि असंध के गांव मुआना निवासी संजू और कमालपुर निवासी अंकुश की उससे रंजिश थी। इस वारदात को लारेंस बिश्नोई के गुर्गों ने अंजाम दिया है। दरअसल अगस्त 2020 में जुगनू ने अपने एक साथी के साथ मिलकर जींद के शराब ठेकेदार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। इसी रंजिश में बदला लेने के लिए शराब ठेकेदार संजू राणा ने बिश्नोई गैंग के गुर्गे अंकुश के साथ मिलकर उस पर हमला करने की योजना बनाई थी।

आखिर पक्षी सोते समय क्यों पेड़ से नहीं गिरते? जानें वजह

आखिर पक्षी सोते समय क्यों पेड़ से नहीं गिरते? जानें वजह

 आपने देखा ही होगा कभी मेट्रो के कोच में, बस में या किसी ऑटो में अगर किसी को नींद आती है तो उसका चेहरा नीचे की ओर लुड़कने लगता है। सोते समय इंसान खुद को संतुलित नहीं रख पाता है। लेकिन पक्षियों के साथ ऐसा नहीं होता है। वे अपने शरीर को संतुलित रखते है। सोते वक्त पक्षी नहीं गिरते है।

लेकिन कैसे आइए जानते है इस लेख में

10 सेकंड में गहरी नींद!

इंसानों की तरह पक्षियों को देर तक सोने की जरूरत नहीं होती है। पक्षियों के लिए गहरी नींद में जाने का समय केवल 10 सेकंड तक का होता है। आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि पक्षी एक आंख खोलकर भी सो सकते हैं। वो सोते समय भी खुद को एक्टिव (Active) रख सकते हैं।

अलग होती है पक्षियों की प्रक्रिया

पक्षियों के मामले में उनके दिमाग (Brain) का जो हिस्सा सोते समय एक्टिव रहता है वो उनकी आंख खुली होती है। यानी अगर उनका राइट हेमिस्फेयर एक्टिव है तो उनकी बाईं आंख खुली रहेगी। यही खास कारण है कि सोते समय भी पक्षी खुद को किसी भी खतरे से बचा सकते हैं क्योंकि उनके दिमाग का एक हिस्सा एक्टिव रहता है। सोते वक्त भी वो खुद को किसी भी शिकारी (Hunter) से बचा पाने में सक्षम होते हैं।

सोते वक्त नहीं गिरते हैं पक्षी

पक्षियों के पैरों के डिजाइन (Leg’s Design) की वजह से भी पक्षी पेड़ की डालियों पर टिके रहने में सक्षम रहते हैं। जब पक्षी सोने के लिए पेड़ की डाली पर बैठते हैं तो उनके पंजों की बनावट उन्हें अच्छी खासी ग्रिप (Grip) बनाने में मदद करती हैं। ये बनावट एक तरह से पक्षियों के लिए लॉक का काम करती हैं और इसी वजह से तोते (Parrot) डाली पर उलटे लटक कर भी सो सकते हैं।

Realme ने लॉन्च किया नया फ़ोन, कीमत इतनी कम की आप भी ले लेंगे

Realme ने लॉन्च किया नया फ़ोन, कीमत इतनी कम की आप भी ले लेंगे

 Realme 10 4G Launched: रियलमी ने भारत में रियलमी 10 4G लॉन्च कर दिया है. इस फोन में कंपनी ने डुअल कैमरा, मीडियाटेक G99 चिपसेट और 5000mAh की बैटरी दिया है. रियलमी ने अपने इस फोन को 13,999 रुपये के शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है. भारत में Realme 10 4G की बेस वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 13,999 रुपये है, वहीं इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले टॉप-वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है. रियलमी बैंक ऑफर भी दे रही है और ग्राहक इसे 12,999 रुपये और 15,999 रुपये में घर ला सकते हैं.

फोन की सेल फ्लिपकार्ट और आधिकारिक रियलमी चैनल पर 15 जनवरी से शुरू हो जाएगी. डिजाइन के मामले में, नया रियलमी 10 4G, रियलमी 10 प्रो की तरह ही दिखता है. स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन- क्लैश व्हाइट और रश ब्लैक में आता है, वहीं प्रो मॉडल ब्लू टोन में उपलब्ध है.

रियलमी 10 4G में 90 हर्ट्ज AMOLED डिस्प्ले के साथ 360 हर्ट्ज टच रिस्पॉन्स रेट, फुल-एचडी+ रेजोलूशन और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन मिलती है. इसका डिस्प्ले 1,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी मिलती है. रियलमी के इस नए फोन में 10 मीडियाटेक के G99 चिपसेट को 8 जीबी तक LPDDR4X रैम और 128 जीबी यूएफएस 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है.

रियलमी ने नए फोन में दो कैमरा सेंसर दिए हैं, हालांकि फोन में अल्ट्रा-वाइड कैमरा नहीं है. Realme 10 4G पर डुअल कैमरा सिस्टम में 50-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर और 2-मेगापिक्सल का ब्लैक-एंड-व्हाइट कैमरा शामिल है. वहीं फोन के फ्रंट पैनल के ऊपर बाईं ओर होल-पंच कटआउट के अंदर 16-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिलता है.

मिलेगी 33W की फास्ट चार्जिंग
स्मार्टफोन में 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा है कि बंडल किए गए चार्जर से रियलमी 10 4जी को 28 मिनट में 0 से 50% तक चार्ज किया जा सकता है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3.5mm ऑडियो जैक और चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट शामिल है. साइड में वॉल्यूम रॉकर और एक सिम कार्ड स्लॉट दिया गया है.

सड़क दुर्घटना में राज्य गृह सचिव वी वेणु का परिवार घायल

सड़क दुर्घटना में राज्य गृह सचिव वी वेणु का परिवार घायल

 तिरुवनन्तपुरम। केरल में सोमवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। लेकिन सड़क हादसे में केरल के गृह सचिव वी वेणु का परिवार घायल हो गया है। दरअसल केरल के गृह सचिव वी वेणु और उनकी पत्नी सारदा मुरलीधरन और उनका बेटा और कुछ रिश्तेदार यात्रा कर लौट रहे थे। लेकिन कायाकुलम में आचानक उनकी कार की एक ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। इस सड़क हदासे में कार में सवार सात लोग घायल हो गए है। सभी घायलों का तिरूवल्ला के पास परुमाला के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि इस पूरे हादसे में बड़ी अनहोनी होते होते टल गई।


जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना देर रात करीब एक बजे हुई जब गृह सचिव और उनका परिवार कोच्चि से तिरुवनंतपुरम लौट रहे थे। अधिकारी ने कहा कि उनकी गाड़ी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सड़क हादसे में वेणु और कार का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं। अधिकारी ने कहा कि गृह सचिव के नाक और पेट में चोटें आई हैं और उन्हें इंटरनल ब्लीडिंग भी हुई है। जिसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी हालत अब पहले से स्थिर है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना किस कारणों से हुई है फिलहाल उसका पता नहीं चल पाया है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी मामलें की जांच आगे जारी है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। बता दें कि गृह सचिव वी वेणु को पिछले साल जून में ही नियुक्त किया गया है।

 

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान : सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 27, 18 और 9 फीसदी HRA...

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान : सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 27, 18 और 9 फीसदी HRA...

 ईटानगर अरुणाचल प्रदेश सरकार ने अपने सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। राज्य के सरकारी कर्मचारियों को अब सैलरी के साथ साथ हाउस रेंट अलाउंस दिया जाएगा। अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने अपने कर्मचारियों को हाउस रेंट अलाउंस (एचआरए) देने की घोषणा की है। सरकार का ये फैसला उन कर्मचारियों पर लागू होगा जिन्हें सरकारी आवास उपलब्ध नहीं करवाया गया है। केवल वही कर्मचारी एचआरए की सुविधा पा सकेंगे। मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने सोशल मीडिया पोस्ट में यह सूचना साझा करते हुए कहा कि जिन कर्मचारियों को सरकारी आवास नहीं मिला है वह हर माह एचआरए प्राप्त करने के लिए योग्य हैं।


अरूणाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारी जिनके पास आवास नहीं है वह सभी एचआरए पाने के पात्र माने जएंगे। एक ऑफिस मेमोरेंडम के अनुसार राज्य सरकार के कर्मचारी अपनी पोस्टिंग के स्थान के हिसाब से अपने बेसिक सैलेरी के 27, 18 और 9 प्रतिशत एचआरए के हकदार होंगे। इसके अनुसार जब डीए 50 प्रतिशत को पार कर जाएगा तो कर्मचारियों का एचआरए 30, 20 और 10 प्रतिशत से रिवाइज कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने खुद राज्य कर्मचारियों को एचआरए देने की घोषणा का थी । ट्विटर पर जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि वे कर्मचारी प्रतिमाह एचआरए के हकदार होंगे जिन्हें सरकारी आवास उपलब्ध नहीं करवाया गया है। उन्होंने आगे कहा कि इसके माध्यम से हमारा प्रयास है कि हमारे साथी कर्मचारियों को आवास के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इसके साथ ही वे अपनी पदस्थापना ( जहां कर्मचारियों की पोस्टिंग है) वाले स्थान पर निवास करें ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

 

Corona Virus ने बढ़ाई सिरदर्दी, 31 जनवरी तक धारा 144 लागू, इन चीजों पर रहेगी पाबंदी

Corona Virus ने बढ़ाई सिरदर्दी, 31 जनवरी तक धारा 144 लागू, इन चीजों पर रहेगी पाबंदी

 उत्तर प्रदेश( uttarpradesh) पुलिस ने दिल्ली से सटे नोएडा में धारा 144 को लागू कर दिया है।कोरोना के बढ़ते मामलों और आगामी त्योहारों( festival) में जुटने वाली भीड़ की आशंका को देखते हुए पूरे जिले में सीआरपीसी( CRPC) की धारा 144 को 31 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

जारी किए गए आदेश के मुताबिक, इस महीने 13 जनवरी को लोहड़ी, 15 जनवरी को मकर संक्रांति( makar), 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, बसंत पंचमी और 29 जनवरी को ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती (अजमेर शरीफ) की पुण्यतिथि है, ऐसे में इन त्योहारों( festival) के दौरान लोगों के एकत्रित होने पर पाबंदी रहेगी।

धारा 144 क्यों लागू की गई?

रिपोर्ट के मुताबिक( as per report), नोएडा( noida) के एडीसीपी (कानून और व्यवस्था) अनिल कुमार यादव ने बताया कि धार्मिक, राजनीतिक या अन्य समूहों या किसान संघों द्वारा कानून-व्यवस्था की स्थिति को खराब किए जाने की संभावना को देखते हुए ये फैसला( decision) लिया गया।

भारत के इस खिलाड़ी की हुई मौत, खेल जगत में पसरा मातम…

भारत के इस खिलाड़ी की हुई मौत, खेल जगत में पसरा मातम…

 मद्रास। Car Accident : मशहूर रेसर केई कुमार की एमआरएफ एमएमएससी एफएमएससीआई भारतीय राष्ट्रीय कार रेसिंग चैंपियनशिप के दूसरे दौर के दौरान मद्रास इंटरनेशनल सर्किट पर हुए हादसे के कारण मौत हो गई। दुर्घटना उस समय हुई जब कुमार की कार सुबह सलोन कार रेस के दौरान दूसरे प्रतिद्वंद्वी कार से टकरा गई। कार ट्रैक से छिटककर घेरे से टकराई और नीचे गिर गई। इस घटना के बाद तुरंत रेस रोक दी गई। केई कुमार को दुर्घटनाग्रस्त कार से बाहर निकाला गया। चिकित्सा केंद्र में प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।

इस रेस मीट के अध्यक्ष विक्की चंडोक ने कहा “यह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। कुमार एक अनुभवी रेसर थे। मैं उन्हें कई दशकों से एक दोस्त और प्रतियोगी के रूप में जानता हूं। एमएमएससी और पूर समुदाय उनके निधन पर शोक व्यक्त करता है और उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है।”

 
फ्लाइट में फिर बवाल, नशे में धुत यात्रियों ने किया हंगामा, 2 गिरफ्तार

फ्लाइट में फिर बवाल, नशे में धुत यात्रियों ने किया हंगामा, 2 गिरफ्तार

 नई दिल्ली। फ्लाइट में पेशाब कांड के बाद अब एक और विवाद सामने आया है। अब इंडिगो की दिल्ली से पटना आ रही फ्लाइट में यात्रियों पर शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप लगे हैं। एयरपोर्ट पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली एयरपोर्ट से 3 यात्री नशे की हालत में चढ़े थे। जब विमान हवा में था, तब उन्होंने एयर होस्टेस और पायलट के साथ बद्तमीजी की। फ्लाइट करीब 9 बजे रात को पटना में लैंड हुई। आरोपियों को सीआईएसएफ को सौंपा गया, जहां से उन्हें पटना पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपियों का नाम रोहित कुमार और नितिन बताया जा रहा है।

हालांकि इंडिगो से जुड़े सोर्स ने फ्लाइट में हंगामे की बात से इनकार किया है। कंपनी के मुताबिक यात्री शराब अपने साथ लेकर जा रहे थे और फ्लाइट में शराब पी भी रहे थे। उन्होंने फ्लाइट में हंगामा नहीं किया। चालक दल के चेतावनी देने पर उन्होंने शराब पीना बंद कर दिया। एयरपोर्ट पर फ्लाइट पहुंचने के बाद चालक दल ने प्रोटोकॉल के अनुसार सुरक्षा और एटीसी को मामले की सूचना दी। बिहार में शराब बैन होने के कारण आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही जा रही है। वारदात में शामिल एक आरोपी भागने में कामयाब रहा है।

डीसीएम की बस से जोरदार भिड़ंत, महिला समेत चार की मौत, कई यात्री घायल

डीसीएम की बस से जोरदार भिड़ंत, महिला समेत चार की मौत, कई यात्री घायल

 उत्तरप्रदेशउन्नाव जिले में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर डीसीएम की नेपाल जा रही बस से भिड़ंत हो गई। हादसे में बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बस सवार एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि हादसा सुबह करीब तीन बजे हुआ। एक्सप्रेस-वे पर औरास थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास चालक के नशे में होने से आलू लादकर लखनऊ जा रही डीसीएम तेज रफ्तार स्लीपर बस से टकरा गई। बस राजकोट से नेपाल जा रही थी। घटना के वक्त बस में 80 सवारियां थीं। घायलों में एक को उपचार के लिए लखनऊ व बाकी को उन्नाव रेफर किया गया है। पुलिस मृतकों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

 
कोहरा बना जानलेवा : हाइवा ने बाइक सवार 3 लोगों को कुचला, तीनों की मौके पर मौत

कोहरा बना जानलेवा : हाइवा ने बाइक सवार 3 लोगों को कुचला, तीनों की मौके पर मौत

 बिहार। गया में घने कोहरे की वजह से हुए भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। चंदौती थाना क्षेत्र के गया-टिकारी रोड के केवाली और जमुने रोड पर तड़के सुबह तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन की मौत घटनास्थल पर हो गई। मौके से गाड़ी छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया है।

मृतकों की पहचान मो. तंजीर 22 वर्ष, मो. मिस्बाह 20 वर्ष, मो. सादिक अंसारी 67 वर्ष क रूप में की गई है, जो कि विशुनगंज, नेपा पंचायत टिकारी के रहने वाले थे। मिस्बाह व तंजीर सहोदर भाई है। अपने भाई तंजीर व गांव के मो सादिक को स्टेशन पहुंचाने जा रहा था। तंजीर को बॉम्बे मेल ट्रेन से मुंबई जाना था, तंजीर वहां काम करता है और सादिक अपने पुत्र के पास जा रहे थे।

टिकारी रोड स्थित केवाली पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार हाईवा के चपेट में आ जाने से तीन की मौत घटनास्थल पर हो गई है। मौके पर पुलिस भी पहुंची हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है। चंदौती थाने की पुलिस जांच कर रही है।

 
Sex Racket : स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्म फरोशी का धंधा, पुलिस ने रेड मार आपत्तिजनक हालत में महिलाओ और दो ग्राहक को पकड़ा…

Sex Racket : स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्म फरोशी का धंधा, पुलिस ने रेड मार आपत्तिजनक हालत में महिलाओ और दो ग्राहक को पकड़ा…

 देहरादून : एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने उत्तराखंड के देहरादून में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। डालनवाला थाना पुलिस, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और एक NGO को साथ लेकर यह एक्शन लिया है। जिसके बाद स्पा सेंटर से 11 महिलाएं और दो ग्राहक को पकड़ा गया है। इस सेंटर का संचालन और प्रबंधन दो महिलाएं कर रही थीं।

AHTU इंचार्ज मनमोहन नेगी ने जानकारी दी कि स्पा सेंटरों में आए दिन सेक्ट रैकेट चलाए जाने की शिकायतें मिलती है। उन्होंने बताया कि वर्ड ट्रेड टावर हाथीबड़कला स्थित स्पा कैशल पर रेड मारी गई। इस दौरान यहां दो ग्राहकों संग युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिलीं। मौके से विवादित सामग्री भी बरामद हुई।

इन 9 युवतियों में एक यूएसनगर और बाकी 8 देहरादून की रहने वाली हैं। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। साथ ही, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ डालनवाला थाने में मामला दर्ज किया गया।

मानवता शर्मशार : अंधविश्वास के चक्कर में मां ने की 6 माह के बच्चे की हत्या, गिरफ्तार

मानवता शर्मशार : अंधविश्वास के चक्कर में मां ने की 6 माह के बच्चे की हत्या, गिरफ्तार

 सुल्तानपुर : यूपी में मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक मां ने अपने 6 माह के बच्चे की फावड़े से वार कर मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि अंधविश्वास के चक्कर में महिला ने इस घटना को अंजाम दिया है. हत्या की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर मामले की जाँच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के धनऊडीह कुटिया का है. जहां गांव में रहने वाली मंजू उर्फ राधा ने अपने को 6 माह के बच्चे को लेकर गांव के बाहर बने देव स्थान पहुंच गई. और फावड़े से हमला उसकी हत्या कर दी. इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. मंजू द्वारा अंधविश्वास के चक्कर मे आकर घटना को अंजाम देने कि आशंका जताई जा रही है. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मां मंजू को गिरफ्तार कर. मामले की जांच में जुट गई है.

पुलिस भी इस मामले को अंधविश्वास से ही जोड़कर देख रही है. पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने जानकारी दी कि आज गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा अपने ही बच्चे की फावड़े काटकर हत्या की सूचना मिली थी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया. शुरूआती जांच में जो पता चला है, उसके मुताबिक अंधविश्वास के चक्कर में हत्या का मामला लग रहा है.

Himachal Cabinet : सुक्खू सरकार का हुआ कैबिनेट विस्तार, ये 7 विधायक बने मंत्री, देखें लिस्ट

Himachal Cabinet : सुक्खू सरकार का हुआ कैबिनेट विस्तार, ये 7 विधायक बने मंत्री, देखें लिस्ट

 शिमला। Himachal Cabinet : हिमाचल में आज सुक्खू सरकार का कैबिनेट विस्तार किया गया। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने और सुखविंदर सिंह सुक्खू के बतौर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के करीब एक महीने बाद रविवार को कैबिनेट का विस्तार हुआ। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के मत्रिमंडल में आज 7 नए मंत्री शामिल हुए। शिमला स्थित राजभवन में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ।

रविवार को मंत्री के रुप में शपथ लेने वाले विधायको में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह शामिल हुए। राज्य की शिमला ग्रामीण सीट से वीरभद्र सिंह विधायक हैं। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के कैबिनेट शामिल हुए मंत्री विक्रमादित्य सिंह की मां और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री की दौड़ में सीएम सुक्खू से हार गई थीं।

सुक्खू मंत्रिमंडल में अभी तीन विधायकों को और मंत्री बनाया जा सकता है। ये रिक्त पद बाद में भरे जाएंगे। हिमाचल में सीएम समेत कुल 12 विधायक मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। सात विधायकों के मंत्री बनने के बाद अब 9 लोग मंत्रिमंडल में हो चुके हैं।

Paternity Leave: बात बराबरी की, नौकरीपेशा पुरुषों के लिए खुशखबरी, अब पिता बनने पर म‍िलेंगी तीन महीने की छुट्ट‍ियां

Paternity Leave: बात बराबरी की, नौकरीपेशा पुरुषों के लिए खुशखबरी, अब पिता बनने पर म‍िलेंगी तीन महीने की छुट्ट‍ियां

 सरकारी या प्राइवेट कंपन‍ियों की तरफ से मह‍िला कर्मचार‍ियों को द‍िए जाने वाले मातृत्व अवकाश (Maternity Leave) के बारे में ही सुना होगा. यह अवकाश 26 हफ्ते यानी करीब 6 महीने का होता है. लेक‍िन अब प‍िता बनने वाले पुरुषों को भी तीन महीने की छुट्ट‍ियां म‍िलेंगी

पैटरनिटी लीव के ल‍िए आवेदन करने वालों को एक बार में कम से कम दो हफ्ते और ज्‍यादा से ज्‍यादा 6 हफ्ते की छुट्टी म‍िल सकेगी. यानी आप एक बार में तीन महीने की छुट्टी के ल‍िए आवेदन नहीं कर सकते।Pfizer India के मैनेजमेंट ने पुरुष कर्मचारियों के लिए 12 हफ्ते के पैटरनिटी लीव पॉलिसी को लागू क‍िया है।

नई पॉल‍िसी को 1 जनवरी 2023 से प्रभावी

कंपनी की तरफ से नई पॉल‍िसी को 1 जनवरी 2023 से प्रभावी कर द‍िया गया है. बॉयोलॉजिक डैड के अलावा बच्चों को गोद लेने वाले पिता भी कंपनी की इस पॉलिसी का फायदा उठा सकेंगे।