BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
7 th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, 2023 में केंद्रीय कर्मियों की सैलरी में होगा बंपर इजाफा!

7 th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, 2023 में केंद्रीय कर्मियों की सैलरी में होगा बंपर इजाफा!

 नए साल की नई क‍िरण के साथ केंद्रीय कर्मचार‍ियों( central)के ल‍िए भी बड़ा अपडेट आ रहा है. इस अपडेट ( update) तहत 52 लाख से ज्‍यादा केंद्रीय कर्मचार‍ियों की सैलरी में जल्‍द बढ़ोतरी देखने को म‍िल सकती है।

केंद्रीय कर्मचार‍ियों की तरफ से लंबे समय से फ‍िटमेंट फैक्‍टर में बदलाव करने की मांग की जा रही है. इस पर सूत्रों का दावा है क‍ि इसको लेकर कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं. खबरों की मानें तो सरकार इसको लेकर 2024 से पहले लागू करने का मन बना रही है और इसे बजट के बाद मार्च ( march)2023 में लागू करने का ऐलान क‍िया जा सकता है।

कर्मचार‍ियों की म‍िनिमम सैलरी( salary) 18 हजार रुपये

फ‍िटमेंट फैक्‍टर पर फैसला होने के बाद यह बढ़कर 26,000 रुपये पर पहुंच जाएगी. इस सबको लेकर सरकार की तरफ से क‍िसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है. 2.57 प्रत‍िशत फ‍िटमेंट फैक्‍टर के ह‍िसाब से अभी बेस‍िक सैलरी 18000 रुपये में अन्‍य भत्‍ते जोड़कर 18,000 X 2.57= 46260 रुपये मिलते हैं।

SHOCKING: चलती बस में शख्स ने महिला को दिखाया प्राइवेट पार्ट, देखें वीडियों…

SHOCKING: चलती बस में शख्स ने महिला को दिखाया प्राइवेट पार्ट, देखें वीडियों…

 नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की बस में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक महिला को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया। इसके बाद लड़की ने शोर मचाया तो बस में तैनात मार्शल संदीप चकरा ने आरोपी को पकड़ लिया। सोशल मीडिया पर वायल हुए वीडियो में आरोपी पकड़े जाने के बाद रोते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में मार्शल को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उन्होंने घटना के बारे में पुलिस को सूचित कर दिया है और आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बस में एक शख्स ने कथित तौर पर एक महिला को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया. हालांकि, बस में मौजूद मार्शल संदीप ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया. सोशल मीडिया पर वायल हुए वीडियो में आरोपी पकड़े जाने के बाद रोते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में मार्शल को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उन्होंने घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दे दी है और आरोपी के खिलाफ मुनासिब कार्रवाई की जाएगी.

बिहार का रहने वाला है आरोपी-

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किया गया शख्स बिहार का रहने वाला है और उसका नाम जाकिर है. वो दिल्ली के खजूरी इलाके में रहता है. हालांकि जब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तो महिला से भी संपर्क किया गया. जिसके बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया.

एक सीनियर पुलिस अफसर ने कहा कि जिस महिला को प्राइवेट पार्ट दिखाया तो उससे हमने संपर्क किया. जिसके बाद महिला ने इस घटना पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. साथ ही शिकायत दर्ज करने से भी मना कर दिया. अफसर ने कहा कि आगे अगर इस बारे में कोई शिकायत मिलती है तो संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा और कार्रवाई होगी.

 
Love Is Love : अब समलैंगिक पुरुष करना चाहते हैं शादी, विवाह को मान्यता देने की याचिका पर SC में सुनवाई आज

Love Is Love : अब समलैंगिक पुरुष करना चाहते हैं शादी, विवाह को मान्यता देने की याचिका पर SC में सुनवाई आज

 समलैंगिक विवाह को मान्यता देने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी।

इससे पहले 25 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने एक और समलैंगिक जोड़े की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया था और 4 सप्ताह में केंद्र से जवाब मांगा था। वरिष्ठ वकील आनंद ग्रोवर ने इस मामले की सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग करने की मांग कर रहे हैं।

मुद्दा समलैंगिक जोड़ों के ग्रेच्युटी, गोद लेने जैसे मूल अधिकारों को प्रभावित

याचिकाकर्ताओं के वकील ने बताया कि यह मुद्दा समलैंगिक जोड़ों के ग्रेच्युटी, गोद लेने, सरोगेसी जैसे मूल अधिकारों को प्रभावित करता है। यहां तक ​​कि उन्हें ज्वाइंट अकाउंट खोलने में भी मुश्किल होती है।

Paush Purnima 2023: जानिए कब है पौष पूर्णिमा, हिंदू धर्म में है बहुत ज्यादा महत्व, स्नान- दान का सबसे उत्तम समय

Paush Purnima 2023: जानिए कब है पौष पूर्णिमा, हिंदू धर्म में है बहुत ज्यादा महत्व, स्नान- दान का सबसे उत्तम समय

 कल यानी 7 जनवरी से माघ मास शुरू हो जाएगा। इस हिंदी महीने को ग्रंथों में पवित्र माना गया है। माघ महीने में तीर्थ स्नान और तिल का महत्व है।इसी महीने से देवताओं के दिन शुरू हो जाते हैं। इस महीने से पर्व और तीज-त्योहारों की शुरुआत होने के कारण इसे पवित्र माना जाता है। माघ महीना 5 फरवरी तक रहेगा। इन दिनों में भारत के कई राज्यों के महत्वपूर्ण तीज और त्योहार मनाए जाएंगे।

Traffic Rules : पुलिसकर्मी आपकी कार, बाइक या स्कूटर की चाबी छीने तो ऐसे सिखाएं सबक, नहीं होगी कार्रवाई!

Traffic Rules : पुलिसकर्मी आपकी कार, बाइक या स्कूटर की चाबी छीने तो ऐसे सिखाएं सबक, नहीं होगी कार्रवाई!

 Traffic Rules : यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सड़कों पर यातायात पुलिस तैनात रहती है. यातायात पुलिस का काम यह सुनिश्चित करना है कि सड़क पर सभी यातायात नियमों का पालन हो और यातायात सुगम रहे. हालांकि, कई बार पुलिसकर्मी और सड़क पर मोटर वाहन लेकर यात्रा कर रहे लोगों के बीच कुछ गलतफहमी हो जाती है, जिसके कारण तनाव की स्थिति बन जाती है. ऐसे में पुलिस कई बार मोटर वाहन की चाबी छीन लेती है. लेकिन, क्या ऐसा करना कानूनी तौर पर सही है? जी नहीं, यातायात पुलिसकर्मी किसी भी मोटर वाहन मालिक से वाहन की चाबी नहीं छीन सकते हैं।

क्या कहता है कानून?

मोटर वाहन अधिनियम 1932 के अनुसार, ‘ट्रैफिक पुलिसकर्मी आपकी कार की चाबियां जबरदस्ती नहीं छीन सकता है, ऐसा करना गैरकानूनी है. कोई भी पुलिस अधिकारी, चाहे उसका पद या अधिकार कुछ भी हो, वह आपकी कार की चाबी नहीं छीन सकता है.’

कानून की भाषा में दें जवाब

अगर आपके साथ कभी कोई पुलिसकर्मी ऐसा करे तो आप उन्हें मोटर वाहन अधिनियम 1932 का हवाला दे सकते हैं. वह समझ जाएगा कि आप कानून के जानकार हैं और कानूनी तरीके से अपनी बात रखना जानते हैं. इसके लिए आपपर कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती है.

ये भी है नियम

मोटर वाहन अधिनियम की धारा 130 के अनुसार, जब कोई पुलिस अधिकारी आपसे डॉक्यूमेंट मांगे तो आपको सिर्फ अपने डॉक्यूमेंट दिखाने हैं. अगर पुलिसकर्मी आपसे डीएल आदि को अपने हाथ में लेने के लिए कहता है, तो यह पूरी तरह से आपके ऊपर है कि आप उसे दस्तावेजों को दें या न दें.

हालांकि, कुछ मामलों में पुलिस अधिकारी आपके लाइसेंस को जब्त कर सकते हैं तो उस स्थिति में वह आपका लाइसेंज जरूर ले लेंगे. लेकिन, तब आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि लाइसेंस जब्त होने के बदले में ट्रैफिक पुलिस विभाग आपको एक वैलिड रसीद देगा.

अब कंपनियों में खुलेंगे बार और रेस्टोरेंट, कर्मचारी दफ्तर में काम करते हुए कर सकेंगे ड्रिंक

अब कंपनियों में खुलेंगे बार और रेस्टोरेंट, कर्मचारी दफ्तर में काम करते हुए कर सकेंगे ड्रिंक

 नोएडा की आईटी और आईटीईएस कंपनियों में काम करते हुए अब ड्रिंक की जा सकेगी। नोएडा अथॉरिटी ने इस कैटेगरी की कंपनियों में बार और रेस्टोरेंट खोलने के इस प्रावधान को मंजूरी दे दी है. बताया जा रहा है कि ऐसी कंपनियां लंबे समय से इस बात की मांग क रही थीं, क्योंकि इन कंपनियों में 24 घंटे होता है। 

अगर आप नोएडा की किसी मल्टीनेशनल IT और ITES कंपनी में काम करते हैं और पीने के शौकीन हैं तो खुश हो जाइए, क्योंकि अब नोएडा के IT और ITES कंपनी में रेस्टोरेंट और बार खुल सकते हैं. नोएडा प्राधिकरण ने अपने पिछली बोर्ड बैठक में इस मामले को लेकर मंजूरी दे दी है.

नोएडा के IT और ITES कंपनी में बार और रेस्टोरेंट खोले जा सकते हैं. नोएडा प्राधिकरण ने अपनी पिछली बोर्ड बैठक में इस तरह आवंटित हुए प्लाट में बार-रेस्टोरेंट खोलने के संबंध में एनओसी के प्रावधान को मंजूरी दी है. लंबे समय से इस कैटेगरी की कंपनियां कैंपस में बार खोलने की मांग नोएडा प्राधिकरण से कर रही थीं।

कई IT और ITES कंपनियों को प्राधिकरण के द्वारा जब आवंटित किया जा रहा था, तब से कंपनियां बार और रेस्टोरेंट की मांग कर रही थीं. ये कंपनियां 24 घंटे काम करती हैं, क्योंकि कई अन्य देशों में भी कंपनियों के दफ्तर हैं. ऐसे में वहां की तरह नोएडा में भी बार खोलने की मांग की जा रही थी।

इस प्रक्रिया के तहत कंपनियों को दिया जाएगा बार और रेस्टोरेंट का लाइसेंस

बार और रेस्टोरेंट खोलने के लिए कंपनियों को आवेदन करना पड़ेगा. इसके बाद जिला प्रशासन उनको लाइसेंस जारी करेगा और नोएडा प्राधिकरण एनओसी देगी. बार लाइसेंस लेने के लिए इस कैटेगरी की कंपनियों को एक्साइज विभाग में आवेदन करना होगा.

लाइसेंस देने के लिए डीएम की देखरेख में काम करने वाली डिस्ट्रिक्ट बार कमेटी फैसला लेगी. इसके साथ ही नोएडा प्राधिकरण, नोएडा पुलिस और और एक्साइज विभाग तीनों से एनओसी मिलने के बाद कंपनी को लाइसेंस मिल जाएगा, जिसके बाद कंपनी बार और रेस्टोरेंट खोल सकती है.

बड़ी खबर : कांग्रेस ने पर्यवेक्षकों की सूची की जारी...इन्हे मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखिए लिस्ट…

बड़ी खबर : कांग्रेस ने पर्यवेक्षकों की सूची की जारी...इन्हे मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखिए लिस्ट…

 नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने 2023 में होने वाले चुनावों को लेकर तैयारी में जुट गई है। इसी कड़ी में AICC प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने पर्यवेक्षकों की सूची जारी की है, जिसमें छत्तीसगढ़ से बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय को त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी सूची के मुताबिक विधायक शैलेष पांडेय को अगरतला (सामान्य), रामनगर (सामान्य), टाउन बोर्डोवली (सामान्य), बनामालीपुर (सामान्य) सीट की जिम्मेदारी दी गई है उनके साथ ब्रजेन्द्र कुमार सिंह को भी यहां का आब्जर्वर बनाया गया है।

देखिये लिस्ट-

हिट एंड रन केस : स्विगी के डिलीवरी ब्वॉय को कार ने मारी टक्कर, 500 मीटर तक घसीटा, दर्दनाक मौत

हिट एंड रन केस : स्विगी के डिलीवरी ब्वॉय को कार ने मारी टक्कर, 500 मीटर तक घसीटा, दर्दनाक मौत

 नोएडा। नोएडा के कोतवाली फेस वन के अंतर्गत स्विगी की ओर से फूड की डिलीवरी करने जा रहे डिलीवरी ब्वॉय को कार चालक ने टक्कर मारने के बाद 500 मीटर तक घसीटा। दर्दनाक घटना में डिलीवरी ब्वॉय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। अब अज्ञात कार चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक के चचेरे भाई अमित की शिकायत पर थाना फेज-1 में एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर के अनुसार, एक जनवरी की रात करीब एक बजे अमित कुमार ने अपने भाई कौशल को फोन किया। किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन उठाया और बताया मैं ओलेक्स गाड़ी चलाने वाला बोल रहा हूं। तुम्हारे भाई का एक्सीडेंट हो गया है। किसी अज्ञात वाहन ने सेक्टर-14 फ्लाईओवर के पास टक्कर मार दी और खींचता हुआ शनि मंदिर सड़क तक ले गया। सूचना मिलने के बाद अमित कुमार शनि मंदिर पहुंचे। यहां कौशल का शव शनि मंदिर के पास पड़ा हुआ था। मौके पर पुलिस भी मौजूद थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस दिल्ली और नोएडा की ओर मुख्य सड़क पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। टक्कर जहां हुई, वो एरिया नोएडा का है और महज चंद कदमों की दूरी पर दिल्ली का बार्डर है। जिस स्थान पर शव को घसीटने के बाद छोड़ा गया, वह शनि मंदिर के पास है। वहां नोएडा प्राधिकरण की गौशाला और शनि मंदिर के बाहर लगे सीसीटीवी हैं। गौशाला के सीसीटीवी की फुटेज साफ नहीं हैं। पुलिस का कहना है कि कार चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी कार चालक को पकड़ लिया जाएगा।

15 जनवरी से इन कंप्यूटर में बंद हो जाएगी Chrome Service, जानें क्या है वजह …

15 जनवरी से इन कंप्यूटर में बंद हो जाएगी Chrome Service, जानें क्या है वजह …

 नए साल के साथ साथ टेक्नोलॉजी जगत में भी बहत कुछ बदलाव हो रहा है. गुगल इस साल अपने Chrome 110 को 7 फरवरी 2023 को रिलीज करने के लिए तैयार है. इसी नई रिलीज के साथ Chrome Service के पुराने वर्जन सपोर्ट करना बंद कर देंगे. Google के सपोर्ट पेज पर जानकारी के अनुसार, क्रोम 109 दो पुराने Microsoft ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 7 और विंडोज 8.1 को सपोर्ट करने वाले क्रोम बंद हो जाएंगे.

15 जनवरी से नहीं करेगा सपोर्ट

बता दें कि 15 जनवरी 2023 से Google Chrome Service के पुराने वर्जन को सपोर्ट करना बंद कर देगा. इसलिए क्रोम का नया वर्जन यानी क्रोम 110 क्रोम का पहला वर्जन होगा, जिसके लिए विंडोज 10 या बाद के वर्जन की आवश्यकता होगी. यूजर्स विंडोज 7 और विंडोज 8.1 में Chrome Service के पुराने वर्जन का यूज तो कर पाएगें, लेकिन इसमें आपको सुरक्षा सुधारों सहित कोई भी नया अपडेट नहीं मिलेगा. 

टेक दिग्गज के अनुसार, क्रॉस-प्लेटफॉर्म वेब ब्राउजर Chrome Service का उपयोग जारी रखने के लिए उपयोगकर्ताओं को अपने सिस्टम को विंडोज 10 या 11 ओएस के साथ अपग्रेड करना होगा. इसके साथ ही आपको यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता होगी, कि भविष्य में Chrome Service रिलीज़ प्राप्त करना जारी रखने के लिए आपका डिवाइस विंडोज 10 या बाद में चल रहा हो. 

बता दें कि जुलाई 2021 में गूगल ने Chrome Service 110 वर्जन को जारी करने की योजना बनाई थी, लेकिन महामारी के कारण इसे लॉन्च नहीं किया गया.

Sonia Gandhi Health : सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जताई चिंता

Sonia Gandhi Health : सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जताई चिंता

 Sonia Gandhi Health : कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस बात की जानकारी मिलते ही तमाम कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोनिया के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई, हालांकि बाद में ये साफ हो गया कि रूटीन चेकअप के तहत सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. अब इसे लेकर अस्पताल की तरफ से भी बयान जारी किया गया है. जिसमें बताया गया है कि आखिर क्यों सोनिया को अस्पताल में आना पड़ा और उन्हें क्या समस्या है।

सर गंगा राम हॉस्पिटल की तरफ से बताया गया है कि “सोनिया गांधी को आज हमारे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वायरल रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन की निगरानी और इलाज के लिए उन्हें चेस्ट मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया.” हॉस्पिटल के चेयरमैन (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) डॉ. अजय स्वरूप ने ये जानकारी दी।

तबीयत के चलते दिल्ली लौटे राहुल-प्रियंका

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को बुधवार 4 जनवरी की सुबह रूटीन मेडिकल चेकअप को लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कांग्रेस सूत्रों ने बताया था कि अस्पताल में भर्ती कराने के समय सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा उनके साथ मौजूद थीं. सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी श्वास संबंधी इंफेक्शन से पीड़ित रही हैं. उनकी तबीयत एक दिन पहले से थोड़ी खराब थी, जिसके चलते राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के प्रवेश करने पर सात किलोमीटर चलने के बाद मंगलवार (3 जनवरी) शाम दिल्ली लौट आए थे।

बता दें कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आज बुधवार सुबह छह बजे बागपत के मवीकलां से फिर शुरू हुई. हालांकि प्रियंका गांधी बुधवार की सुबह राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में शामिल नहीं हुईं. सोनिया की तबीयत ठीक होने के बाद प्रियंका एक बार फिर यूपी में जारी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकती हैं.

रेल मंत्री का बड़ा ऐलान, सुनकर यात्रियों में दौड़ी खुशी की लहर

रेल मंत्री का बड़ा ऐलान, सुनकर यात्रियों में दौड़ी खुशी की लहर

 यात्र‍ियों की सुव‍िधा को ध्‍यान में रखते हुए रेलवे की तरफ से समय-समय पर बदलाव क‍िए जाते रहे हैं. प‍िछले द‍िनों वंदे भारत ट्रेन से देश के करीब 150 शहरों को जोड़ने के ऐलान के बाद अब रेल मंत्री ने अब एक और घोषणा की है।

नई संचाल‍ित होने वाली हाइड्रोजन ट्रेनें 1950-60 के दशक के डिजाइन वाली ट्रेनों को बदल देंगी. रेलवे म‍िन‍िस्‍ट्री (Ministry of Railways) की तरफ से हाइड्रोजन ट्रेनों को लेकर एक प्रोजेक्ट शुरू किया गया है, ज‍िसका नाम ‘Hydrogen For Heritage’ है।

इन जगहों पर चलेगी

माथेरान हिल रेलवे,दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे,कालका शिमला रेलवे, कालका शिमला रेलवे, कांगड़ा घाटी, बिलमोरा वघई, महू पातालपानी, नीलगिरी माउंटेन रेलवे,मारवाड़-देवगढ़ मड़रियारेलवे की तरफ से बताया गया क‍ि हाइड्रोजन ट्रेनों को संचाल‍ित करने के ल‍िए मौजूदा ट्रेन के इंजन और कोच में कई जरूरी बदलाव क‍िए गए हैं. कोच में Propulsion यूनिट लगाई जाएगी।

महंगी होगी सिगरेट और बीड़ी, वित्त मंत्री ने पत्र लिखकर की ये अपील, पढ़िये पूरी खबर

महंगी होगी सिगरेट और बीड़ी, वित्त मंत्री ने पत्र लिखकर की ये अपील, पढ़िये पूरी खबर

 महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य को बनते नज़र  सभी तंबाकू उत्पादों पर टैक्स( tax increase) बढ़ाने का अनुरोध किया है।महिला और बाल कल्याण के लिए काम कर रहे विभिन्न संगठनों ने 2023-24 के आम बजट से पहले वित्त मंत्री को इस बारे में पत्र लिखा है।

WCRO गठबंधन की संयोजक अधिवक्ता वर्षा देशपांडे ने पत्र में टैक्स( tax) बढ़ाने की अपील किया है. उन्होंने पत्र में कहा कि टैक्स बढ़ाने से तंबाकू उत्पाद महंगे हो जाएंगे. इससे महिलाएं( women) और युवतियां तंबाकू उत्पादों के सेवन को लेकर हतोत्साहित होंगी।

अब जानिए WCRO के बारें में

WCRO एक गठबंधन है. जो देश के आठ राज्यों राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पश्चिम बंगाल तथा पुडुचेरी और चंडीगढ़ जैसे केंद्र शासित प्रदेशों में तंबाकू नियंत्रण सहित महिलाओं( women) और बच्चों के स्वास्थ्य और भलाई के लिए काम कर रहा है.

आंगनवाड़ी के मिड-डे मील में निकला मांस का टुकड़ा, पालकों ने जताया विरोध, कार्रवाई के निर्देश

आंगनवाड़ी के मिड-डे मील में निकला मांस का टुकड़ा, पालकों ने जताया विरोध, कार्रवाई के निर्देश

 मध्यप्रदेश। रायसेन की आंगनवाड़ी के मिड-डे मील में आलू-टमाटर की सब्जी में मांस का टुकड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। बच्चे बिना खाना खाए ही घर चले गए। बच्चों के परिजनों को जब इसका पता चला तो उन्होंने विरोध जताया। एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

रायसेन के वार्ड नंबर 3 स्थित मढ़ईपुरा में आंगनवाड़ी क्रमांक-1 चलती है। यहां मंगलवार सुबह बच्चों को मिड-डे मील में परोसे जानी वाली आलू-टमाटर की सब्जी में मांस का टुकड़ा निकला। केंद्र में करीब 40 बच्चे हैं। पालकों ने इसका विरोध जताया।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने कहा कि यहां मां भवानी समूह के जरिए भोजन पहुंचाया जाता है। भोजन में मांस का टुकड़ा निकल आया, तो आधे बच्चों को ही भोजन परोसा गया। इस बात से सुपरवाइजर सुनीता रजक को अवगत करा दिया है। एसडीएम एलके खरे ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पंचनामा बनाकर महिला बाल विकास अधिकारी दीपक संकत को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए।

सुपरवाइजर, कार्यकर्ता और सहायिका की लापरवाही, नोटिस दिए जाएंगे

सब्जी में मांस का टुकड़ा निकलने के मामले को जिला महिला बाल विकास अधिकारी दीपक संकत ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि स्व सहायता समूह को काम से बेदखल किया ही जाएगा। इसके अलावा काम में बड़ी लापरवाही मानते हुए सुपरवाइजर सुनीता रजक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तरन्नुम खान और सहायिका सुषमा यादव को भी नोटिस दिए जाएंगे। इन की जिम्मेदारी है कि आंगनवाड़ी में बंटने वाला भोजन गुणवत्ता वाला हो।

CRIME NEWS : युवक ने युवती को चाकू से गोदा, गले, पेट और हाथ पर जख्म, वजह जानकर उड़ जायेंगे होश…

CRIME NEWS : युवक ने युवती को चाकू से गोदा, गले, पेट और हाथ पर जख्म, वजह जानकर उड़ जायेंगे होश…

 नई दिल्ली। दिल्ली के आदर्श नगर में दोस्ती तोड़ने पर युवक ने युवती को चाकू से गोद डाला। सनसनीखेज वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़िता के गले, पेट और हाथ पर जख्म हो गए हैं। पीड़िता को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता का वरिष्ठ डॉक्टरों के नेतृत्व में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, दो जनवरी को आदर्श नगर इलाके में एक युवती को चाकू से गोदने के आरोप में 22 वर्षीय सुखविंदर को गिरफ्तार किया गया हैं। दोनों के बीच दोस्त थे। बाद में दोनों के बीच किसी बात को लेकर दरार आ गई। इस पर आरोपी ने युवती को चाकू से गोद डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 21 वर्षीय पीड़िता परिवार के साथ केवल पार्क एक्सटेंशन क्षेत्र में रहती है। पीड़िता डीयू के एसओएल से बीए की पढ़ाई कर रही है। पीड़िता और आरोपी सुखविंदर की दोस्ती पांच साल पहले हुई थी। आरोपी परिवार को पसंद नहीं था। इसलिए पीड़िता ने उससे धीरे-धीरे दूरी बनानी शुरू कर दी थी। वह आरोपी से बात नहीं कर रही थी।

पीड़िता ने बताया कि वह सोमवार दोपहर को कार ड्राइविंग सीखने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे बात करने के बहाने से बुलाया। दोनों बात करते हुए गली में जा रहे थे। इस दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती तोड़ने की वजह पूछी। देखते ही देखते आरोपी ने युवती के गले, पेट और हाथ ताबड़तोड़ वार कर दिया। यह पूरा घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपी युवती को मरा समझकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से पीड़िता को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात के बाद आरोपी दिल्ली से अंबाला भाग गया था। पुलिस टीम अंबाला पहुंची और उसे अंबाला से तीन जनवरी को पकड़ लिया।

Income Tax : टैक्स भरने वालों की हो गई बल्ले बल्ले, होगा बड़ा फायदा, मोदी सरकार का वादा पूरा

Income Tax : टैक्स भरने वालों की हो गई बल्ले बल्ले, होगा बड़ा फायदा, मोदी सरकार का वादा पूरा

 इनकम टैक्स (Income Tax) से लेकर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर तक सभी के लिए बड़े ऐलान और वादे हुए थे. फिलहाल केद्र सरकार (Central Governemnt) ने पिछले साल के बजट में किए गए अपने वादों को पूरा कर दिया है

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2022-23 में घोषणा की थी कि टैक्स लाभ के लिए निर्माण इकाइयों के लिए मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की समय सीमा बढ़ाई जाएगी।

MyGovIndia ने किया ट्वीट 

MyGovIndia ने अपने ऑफिशियल ट्वीट में लिखा है कि ‘मेक इन इंडिया’ से ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को मजबूती मिली है. टैक्स लाभ के लिए मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की अंतिम तिथि एक वर्ष बढ़ाकर 31 मार्च 2024 कर दी गई।

Vastu Tips : इन 5 जानवरों को पालने से बढ़ता है धन, घर में आएगी बरकत

Vastu Tips : इन 5 जानवरों को पालने से बढ़ता है धन, घर में आएगी बरकत

 वास्तु शास्त्र( vastu) के अनुसार घर में कुछ पशु और पक्षियों को रखना बेहद शुभ माना जाता है।इन्हें घर में रखने से घर में सकारात्मकता आती है। तो चलिए जान ते है

कछुए को हमेशा से समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है, ऐसा माना जाता है कि घर में कछुआ पालने से धन की प्राप्ति होती है. आप घर में कछुए की जगह पीतल( pital) का कछुआ भी रख सकते हैं।

कुत्ता भैरव बाबा की सवारी

हिंदू धर्म ( hindu dharm)के अनुसार कुत्ता भैरव बाबा की सवारी माना जाता है. इसके साथ ही कुत्ते को रोटी खिलाने से सभी प्रकार के दोष दूर होते हैं और भैरव बाबा की कृपा भी प्राप्त होती है।

घोड़े को सफलता का प्रतीक माना जाता है

घोड़े को सफलता का प्रतीक माना जाता है, इसको घर में पालने से आपकी सभी परेशानियां दूर होती हैं और घर में सकारात्मकता बनी रहती है।

घर में कछुए को पालना बेहद शुभ

वास्‍तु शास्त्र के अनुसार घर में कछुए को पालना बेहद शुभ माना जाता है, इसके घर में रहने से बीमारियां दूर होती हैं. आप असली कछुए की जगह घर में पीतल या फिर कांच का कछुआ भी रख सकते हैं।

PPC 2023: पीएम मोदी इस तारीख को करेंगे परीक्षा पे चर्चा, छात्र, शिक्षक और अभिभावक होंगे शामिल

PPC 2023: पीएम मोदी इस तारीख को करेंगे परीक्षा पे चर्चा, छात्र, शिक्षक और अभिभावक होंगे शामिल

 इस वर्ष ‘परीक्षा पे चर्चा’ का आयोजन 27 जनवरी 2023 को किए जाएगा। इसमें पीएम छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे। इस कार्यक्रम( program) की मेजबानी शिक्षा मंत्रालय करेगा।

पीएम हर साल ‘परीक्षा पे चर्चा’ के जरिए छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से बातचीत करते हैं। इस दौरान पीएम छात्रों को परीक्षा के समय तनाव मुक्त रहने के लिए मंत्र( mantra) देते हैं। साथ ही परीक्षाओं को उत्सव की तरह मनाने की सलाह भी दी जाती है।

Accident Breaking : दर्दनाक हादसा, बस, कार समेत 6 वाहनों की भिडंत, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Accident Breaking : दर्दनाक हादसा, बस, कार समेत 6 वाहनों की भिडंत, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

 दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु में दर्दनाक हादसा हो गया यह हादसा कोड्डलपोर जिले की है, जहां त्रिची-चेन्नई नेशनल हाईवे पर 6 वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई।इस भयानक हादसे में एक परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है। तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

SUICIDE NEWS : पत्नी ने की आत्महत्या, पत्नी को बचाने के लिए छत से कूदे पति के टूटे पैर, जानें वजह…

SUICIDE NEWS : पत्नी ने की आत्महत्या, पत्नी को बचाने के लिए छत से कूदे पति के टूटे पैर, जानें वजह…

 नई दिल्ली : दिल्ली से सटे नोएडा में सेक्टर 52 से दिलदहला देने वाला खबर सामने आ रही है जहाँ पर एक महिला ने अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी को बचाने के लिए छत से कूदे उसके पति के दोनों पैर टूट गए। पुलिस को मृतका के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्राथमिक जांच में पति-पत्नी के बीच मनमुटाव की बात सामने आई है। थाना सेक्टर 24 प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि 28 वर्षीय नेहा की शादी करीब पांच साल पहले दीपक नाम के युवक से हुई थी। दीपक एक निजी कंपनी में मैनेजर है। दोनों पति-पत्नी सेक्टर 52 में रहते है। नेहा ने 31 दिसम्बर की रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। उसी समय दीपक ड्यूटी से घर आए थे। उन्होंने नेहा को पंखे से फंदे पर लटके हुए देखा तो दरवाजा खोलकर अंदर जाने का प्रयास किया। मगर दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद दीपक मकान की छत पर चढ़ गए और वहां से कूदकर पीछे के दरवाजे से घर में घुसे। दीपक ने किसी तरह पत्नी को फंदे से उतारा और उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

 
वहीं, छत से कूदने पर दीपक के दोनों पैर की हड्डी टूट गई। वह अस्पताल में उपचाराधीन है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस वजह से आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी के बीच कुछ समय से मनमुटाव था। पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका के परिजनों ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गिझोड़ चौकी प्रभारी मनोज ने बताया कि घटना के समय महिला की ढाई साल की बेटी अपनी दादी के साथ उत्तराखंड के हल्द्वानी में थी। बीती 4 दिसम्बर को दादी और पोती दीपक और नेहा के साथ हल्द्वानी एक शादी में गए थे। वहां से कुछ दिन बाद दीपक और नेहा वापस नोएडा लौट आए थे। जबकि ढाई साल की बेटी अपनी दादी के साथ हल्द्वानी में ही रूक गई। घटना के बाद से ढाई साल की मासूम का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम दीपक के परिजनों के पास है। बच्ची बार-बार अपनी मां को ढूंढ रही है, जिसके चलते सभी का बुरा हाल है। एसीपी 2 सुशील कुमार गंगा प्रसाद ने बताया कि इस मामले में अभी तक मृतका के परिजनों की तरफ से किसी भी तरह की शिकायत नहीं की गई है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अगर शिकायत मिलती है तो मामले की जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
बड़ा हादसा: हवा में टकराए दो हेलीकॉप्टर, चार लोगों की दर्दनाक मौत

बड़ा हादसा: हवा में टकराए दो हेलीकॉप्टर, चार लोगों की दर्दनाक मौत

 ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन के दक्षिणी भाग पर स्थित समुद्र तट के ऊपर दो हेलीकॉप्टरों के बीच टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोगों की हालत गंभीर है। दोनों हेलीकॉप्टर उस समय आपस में टकरा गए जब वे गोल्ड कोस्ट के मेनबीच के ऊपर से गुजर रहे थे और अचानक इसी दौरान संतुलन बिगड़ गया।

अधिकारियों ने कहा कि समुद्र तट पर घटना होने के कारण रेस्क्यू करने में दिक्कत आ रही है। हालांकि, बचाव दल और डॉक्टर्स किसी तरह वहां पहुंच गए हैं। देश के पसंदीदा पर्यटन स्थलों में एक गोल्ड कोस्ट पर छुट्टियों के दौरान काफी भीड़ रहती है। दो हेलीकॉप्टरों में 13 लोग सवार थे। उनमें से चार लोगों की मौत हो गई, तीन को गंभीर चोटें आईं और छह को मामूली चोटें आईं।