नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
दहेज में नहीं मिली बाइक, लालची ससुराल वालों ने बहु की हत्या कर फेंका शव, आरोपी फरार

दहेज में नहीं मिली बाइक, लालची ससुराल वालों ने बहु की हत्या कर फेंका शव, आरोपी फरार

 उत्तर प्रदेश। देवरिया में दहेज के लालची ससुरालियों ने दहेज में बाइक ना मिलने से नाराज होकर 21 साल की नवविवाहिता की हत्या कर शव को नाले के पास झाड़ियों में फेंक दिया और फरार हो गए। मृतक महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

सोमवार को थाना गौरीबाजार के बर्दगोनिया गांव के नकटा नाला के पास ग्रामीणों ने झाड़ियों में एक महिला का शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी और बताया कि कुछ लोग ट्रैक्टर से आए और लाश को यहां फेंककर भाग गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मॉर्चरी भेज दिया। कुछ देर बाद रतन चौहान नाम के शख्स को पता चला कि पुलिस को उसकी बहन की लाश मिली है। वह मोर्चरी पहुंचा और उसने शव की शिनाख्त की। फिर थाने में अपनी बहन के पति दुर्गेश और ससुर जयश्री चौहान के खिलाफ दहेज उत्पीड़न एवं दहेज हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया।

मृतक लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी अर्चना की शादी 12 मई 2022 गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बांकी गांव के रहने वाले दुर्गेश चौहान से की थी। उन्होंने अपनी हैसियत के हिसाब से बेटी को विदा किया था। लेकिन ससुराल पहुंचने के बाद बेटी पर मोटरसाइकिल लाने का दबाव बनाए जाने लगा। ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और यातनाएं दी। घटना से 25 दिन पहले जब वह बेटी के ससुराल पहुंचे तो बेटी ने उन्हें बताया कि अगर वो दहेज में मोटरसाइकिल नहीं देंगे तो ससुराल वाले उसे जान से मार देंगे। इसके बाद उन्होंने बेटी के ससुराल वालों को समझाया कि वो मोटरसाइकिल देने में सक्षम नहीं है और उनकी बेटी को प्रताड़ित ना किया जाए। फिर वह गांव लौट आए। लेकिन अब उनकी बेटी की लाश मिली। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

बाबरी की बरसी पर मस्जिद में हनुमान चालीसा के पाठ का ऐलान, अलर्ट पर प्रशासन

बाबरी की बरसी पर मस्जिद में हनुमान चालीसा के पाठ का ऐलान, अलर्ट पर प्रशासन

 बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर यानी 6 दिसंबर को हिंदू महासभा ने मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ और लड्डू गोपाल की प्रतिमा को स्थापित करने का ऐलान किया है। हिंदू संगठनों के ऐलान के बाद आगरा और मथुरा में प्रशासन अलर्ट पर आ गया है। मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद के आस पास के इलाके में धारा 144 लागू करते हुए बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात कर दिया है। इसी बीच पुलिस ने ईदगाह मस्जिद में कांवड़ लेकर घुसने का प्रयास कर रहे 1 शख्स को हिरासत में लिया है।

दरअसल, अखिल भारत हिंदू महासभा युवा के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश भदौरिया ने कहा है कि वे 6 दिसंबर को मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि के नजदीक बनी शाही जामा मस्जिद में रुद्राभिषेक करेंगे और लड्डू गोपाल की प्रतिमा स्थापित करेंगे। अगर पुलिस प्रशासन ने रोकने का प्रयास किया तो वहीं आत्मदाह कर लेंगे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बृजेश भदौरिया ने कहा है कि वह अयोध्या में सरयू, काशी और संगम से पवित्र नदियों का जल लेकर आए हैं। 6 दिसंबर को वह शाही मस्जिद मथुरा पहुंचेंगे। पहले शुद्ध जल से जामा मस्जिद में रुद्राभिषेक करेंगे। इसके बाद मंदिर में लड्डू गोपाल की प्रतिमा स्थापित करेंगे।

वहीं, अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर से कहा गया है कि वे तय कार्यक्रम के अनुसार ही आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि अगर हमें प्रशासन आगे नहीं जाने देगा, तो जिस जगह हमें रोका जाएगा, हम वहीं हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ने उन्हें रोका तो वे आत्मदाह कर लेंगे। उन्होंने दावा किया कि प्रशासन ने उनके कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।

किसी को कानून अपने हाथ में नहीं लेने देंगे- पुलिस

पुलिस ने हिंदू संगठनों के इस ऐलान के बाद कहा है कि बिना अनुमति के किसी भी नई परंपरा या पूजा पाठ की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक, लगभग 1,500 पुलिस, अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा श्री कृष्ण जन्मस्थान और शाही मस्जिद ईदगाह के पास यातायात प्रतिबंध कर दिया गया है। सिर्फ स्कूल बस और एंबुलेंस को छूट दी गई है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन किया जाएगा और धारा 144 लागू की गई है। उन्होंने कहा कि मथुरा में किसी को भी कानून को अपने हाथ में लेकर शांति बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा।

बस समेत कई वाहन मलबे में दबे, 33 लोगों की मौत

बस समेत कई वाहन मलबे में दबे, 33 लोगों की मौत

 बारिश की वजह से हुए लैंडस्लाइड में एक बस और अन्य वाहन दब गए, जिसमें कम से कम 33 लोगों की मौत हो चुकी है. कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने घटना पर शोक जताते हुए कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ इस मुश्किल समय में साथ खड़ी है. 

यह घटना कोलंबिया के रिसाराल्डा प्रांत की है. कोलंबिया के गृहमंत्री अलफोंसो प्रादा ने बताया कि इस घटना से हम सभी बेहद दुखी हैं. हमें अब तक 3 नाबालिगों समेत 33 शव मिल चुके हैं. इसके अलावा 9 लोगों को जिंदा बचा लिया गया है, जिनमें से चार की हालत गंभीर है.  कोलंबिया की राजधानी बोगोटा से करीब 230 किमी दूर कॉफी उत्पादन के लिए मशहूर कोलम्बिया के एक पहाड़ी इलाके में पुएब्लो रिको और सांता सेसिलिया के गांवों के बीच यात्रा करते समय रविवार को लैंडस्लाइड में बस समेत कई वाहन दब गए थे. 

ड्राइवर ने की थी बस बचाने की कोशिश

मलबे में दबी बस कोलंबिया के तीसरे सबसे बड़े शहर कैली और कोंडोटो नगर पालिका के बीच रास्ते में थी. अधिकारियों के अनुसार, इसमें लगभग 25 यात्री सवार थे. हादसे में बचे एक शख्स ने बताया कि ड्राइवर ने बस को बचाने की काफी कोशिश की, जब मलबा नीचे आ रहा था और बस उससे थोड़ी पीछे थे. शख्स ने बताया कि जब हादसा हो गया तो भी ड्राइवर बस बैक करने की कोशिश कर रहा था. घटना में घायल हुए 5 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. 

हंगामेदार होगा सदन का दूसरा दिन, अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

हंगामेदार होगा सदन का दूसरा दिन, अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो गया है. इसमें उत्तर प्रदेश सरकार ने 2022-23 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया. यह साल का तीसरा सत्र है और इसमें 3 बैठकें होंगी. इसमें पूर्व मुख्‍यमंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी गई. सदन का दूसरा दिन भी हंगामेदार होने के आसार हैं.

पहले दिन सदन में 33,770 करोड़ का अनुपूरक बजट पास हुआ. ऐसे में आज अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी. चर्चा के दौरान विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है. जाहिर है कि सत्र के पहले दिन सपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में चौधरी चरण सिंह के प्रतिमा के पास जमकर हंगामा किया था.

गौरतलब है कि शीतकालीन सत्र की शुरुआत में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख जताया. सत्र की शुरुआत में दुख जताते हुए योगी ने कहा कि मुलायम सिंह जमीन से जुड़े नेता रहे हैं. समाजिक कार्य अविस्मरणीय रहे. 10 बार विभिन्न सदनों के सदस्य रहे. वहीं समाजवादी पार्टी के विधायकों ने बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई जैसे मुद्दों पर प्रदर्शन किया.

 
जब खाना खाते वक्त गुस्सा हो गए थे Amitabh Bachchan, रोटियां लाने के नाम पर गईं जया बच्चन तो लौटी नहीं, जानिए फिर क्या हुआ…अफेयर को कही ये बात

जब खाना खाते वक्त गुस्सा हो गए थे Amitabh Bachchan, रोटियां लाने के नाम पर गईं जया बच्चन तो लौटी नहीं, जानिए फिर क्या हुआ…अफेयर को कही ये बात

 मुंबई: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)के घर पर एक पत्रकार इंटरव्यू लेने गए थे। इस दौरान करण ने अमिताभ (Amitabh Bachchan) की फिल्मों और निजी जीवन से जुड़े कई सवाल किए थे। करण ने अपनी किताब में बताया था कि बिग बी से इंटरव्यू के दौरान उनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर भी उन्होंने बात की थी। बात जब रेखा और परवीन बॉबी संग अफेयर की आई तो अमिताभ (Amitabh Bachchan) ने इसे सीरे से नकार दिया था।

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) वैसे तो बेहद कूल और गंभीर नजर आते हैं, लेकिन एक बार रेखा और परवीन बॉबी संग अफेयर की अफवाह को सुनकर उनका गुस्सा जया बच्चन (Jaya Bachchan) पर सबके सामने ही निकल पड़ा था।

करण का कहना था कि इंटरव्यू के बाद करण और उनके क्रू मेंबर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ लंच कर रहे थे। इस दौरान उन्हें अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के अंदर इंटरव्यू के दौरान पूछे गए अफेयर के सवाल पर दबा गुस्सा देखने को मिला था।

करण लिखते हैं कि डाइनिंग टेबल पर जब जया बच्चन (Jaya Bachchan)ने अमिताभ (Amitabh Bachchan)से चावल लेने के लिए पूछा, तो उन्होंने गुस्से में कहा था कि, ‘उन्हें पता है कि वह चावल नहीं खाते, फिर वह चावल क्यों दे रही हैं? इस पर जया का कहना था कि रोटियां बनने में देर हो रही, इसलिए वह चावल देना चाह रही थीं।

अमिताभ ने फिर नाराजगी में कहा कि वह चावल नहीं खाते, वह रोटी आने का इंतजार कर लेंगे। इस पर जया का कहना था कि जब तक रोटिंया नहीं आती, तब तक वह चावल ही खा लें।

इसके बाद अमिताभ और नाराज हो गए और कहा, कि तुम्हारी दिक्कत क्या है? रुक जाओ, वह रोटियों का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद जया यह कहकर वहां से चली गईं कि वह रोटियां लेने जा रही हैं।

करण ने अपनी किताब में लिखा है कि इसके बाद जया डायनिंग टेबल पर दोबारा लौटकर नहीं आईं। करण थापर के मुताबिक अमिताभ का ये गुस्सा उनके अफेयर के अफवाह पर था जो डायनिंग टेबल पर निकला था। करण का कहना था कि, इतना सब देखने के बाद उनकी भूख भी मर गई थी और वह वहां से जल्दी ही निकल गए थे।

Bharat Jodo Yatra : भारत जोड़ो यात्रा का 90वां दिन, झालावाड़ के खेल संकुल से शुरू हुई आज की पदयात्रा…

Bharat Jodo Yatra : भारत जोड़ो यात्रा का 90वां दिन, झालावाड़ के खेल संकुल से शुरू हुई आज की पदयात्रा…

 जयपुर। भारत जोड़ो यात्रा आज झालावाड़ के खेल संकुल से निकली है, जो देवरी घाटा पहुंचेगी. जहां पर यात्री लंच करेंगे. इसके 3 किलोमीटर आगे कोटा जिले की रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र के सुकेत से यात्रा शुरू होगी. 9 किलोमीटर से ज्यादा चलने के बाद हीरिया खेड़ी पहुंचेगी. यहां से भी 17 किलोमीटर आगे रात्रि विश्राम खेल मैदान मोरु कला में होगा।

 
Gujarat Exit Poll 2022 Live: एग्जिट पोल में BJP को बहुमत के संकेत, कांग्रेस-AAP को इतनी सीटें मिलने का अनुमान

Gujarat Exit Poll 2022 Live: एग्जिट पोल में BJP को बहुमत के संकेत, कांग्रेस-AAP को इतनी सीटें मिलने का अनुमान

 गुजरात में दो चरणों में मतदान हुआ है। इनमें से पहले चरण में 19 जिलों की 89 और दूसरे चरण में गुजरात के 14 जिलों की 93 सीटों पर आज दूसरे चरण का मतदान हुआ है। इस तरह कुल 182 सीटों पर मतदान हुआ है। वहीं, पहले चरण में लगभग 63.31 प्रतिशत मतदान हुआ था।  राज्य में बहुमत की सरकार बनाने के लिए 92 सीटों की जरूरत होगी। 

जी न्यूज बार्क के एग्जिट पोल में आप को लगा झटका

वहीं, जी न्यूज बार्क के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा गुजरात में पूर्ण बहुमत की सरकार बना सकती है। यहां भाजपा को 110 से 125 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, कांग्रेस 45 से 60 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। जी न्यूज के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को करारा झटका लगा है। वहीं आम आदमी पार्टी को यहां एक से पांच सीटें और अन्य को 0 से चार सीटें मिलती दिख रही हैं। 

एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल में भी भाजपा को पूर्ण बहुमत

एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल में भाजपा को 128 से 140 सीटें, कांग्रेस को 31 से 43 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी यहां 3 से 11 सीटों पर सिमटती दिख रही है। इसके अलावा अन्य उम्मीदवारों को 2 से 6 सीटें मिलती दिख रही हैं। 

आज तक एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत

आज तक एक्सिस माय इंडिया अपने एग्जिट पोल में गुजरात में भाजपा को पूर्ण बहुमत दिया है। आज तक एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में भाजपा को  129 से 151 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, यहां कांग्रेस 16 से 30 सीटों पर कब्जा जमा सकती है। वहीं, अपनी बड़ी जीत का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी को राज्य में करारा झटका लगता दिख रहा है। आप को यहां 9 से 21 सीटें मिल सकती हैं। वहीं अन्य उम्मीदवारों को 2 से पांच सीटें मिलती दिख रही है। 

टाइम्स नाउ ईटीजी ने जारी किया एग्जिट पोल

टाइम्स नाउ ईटीजी एग्जिट पोल में भाजपा 139 और कांग्रेस 30 सीटों पर जीत हासिल करती दिख रही है। वहीं आम आदमी पार्टी को गुजरात में 11 और अन्य को दो सीटें मिलती दिख रही हैं।  

रिपब्लिक पी-मारक्यू के एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत

वहीं, रिपब्लिक पी-मारक्यू ने सर्वे के बाद अपने एग्जिट पोल में दावा किया है कि गुजरात में भाजपा को 128 से 148 सीटें और कांग्रेस को 30 से 42 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, यहां आम आदमी पार्टी को दो से 10 सीटें ही मिलने की उम्मीद है। वहीं अन्य को तीन सीट मिल सकती है। 

वहीं, इंडिया न्यूज जन की बात ने अपने एग्जिट पोल में दावा किया है कि गुजरात में भाजपा 117 से 140 सीटें जीत सकती है। वहीं, कांग्रेस को वहां 34  से 51 सीटें मिल सकती है। वहीं, यहां आम आदमी पार्टी को 6 से 13 सीटें मिल सकती हैं। 
गुजरात में दो चरणों में मतदान हुआ है। इनमें से पहले चरण में 89 और दूसरे चरण में गुजरात के 14 जिलों की 93 सीटों पर आज दूसरे चरण का मतदान हुआ है। इस तरह कुल 182 सीटों पर मतदान हुआ है और यहां बहुमत की सरकार बनाने के लिए 92 सीटों की जरूरत होगी। 

क्या कहते हैं विशेषज्ञ? 

राजनीतिक विश्लेषक प्रो. अजय कुमार सिंह कहते हैं, 'एग्जिट पोल एकदम सटीक नहीं होते हैं। पोल के नतीजों और असली नतीजों में अंतर हो सकता है। कई बार पोल बिल्कुल गलत साबित होते हैं तो कई बार नतीजे आसपास ही आते हैं। ऐसा तब होता है जब ज्यादा सैंपल लिए जाते हैं। ज्यादा सैंपल लिए जाने पर पोल के सही होने की संभावना बढ़ जाती है। हालांकि, ग्रामीण इलाकों में सर्वे की टीम नहीं पहुंच पाती है। इसके चलते इन पोल्स पर पूरी तरह से भरोसा नहीं किया जा सकता है।

गुजरात में पिछली बार नतीजे क्या निकले? 

पिछली बार सभी एजेंसियों ने गुजरात में भाजपा की जीत का अनुमान लगाया था। ये सही निकला। हालांकि, सीटों का अनुमान जरूर थोड़ा कम और ज्यादा निकला। 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने 99 सीटों पर जीत हासिल की थी। 2012 के मुकाबले भाजपा को 16 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा था। वहीं, कांग्रेस ने 77 सीटों पर जीत हासिल की थी। 2012 के मुकाबले कांग्रेस को 16 सीटों का फायदा मिला था। 

एबीपी न्यूज-सीएसडीएस एग्जिट पोल में भी पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सत्ता में वापसी का अनुमान लगाया गया था। एग्जिट पोल में भाजपा को 117, कांग्रेस को 64 और अन्य के खाते में एक सीट दी गई थी। इस पोल में दावा किया गया था कि भाजपा 2012 के मुकाबले बड़ी जीत हासिल करेगी। 2012 में भाजपा को 115 सीटें मिली थीं। 

रिपब्लिक जन की बात ने भाजपा को 115 से 130 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान जताया था। वहीं, कांग्रेस को 50 से  65 सीटें मिलने का दावा किया गया था। टाइम्स नाऊ VNR के सर्वे ने भाजपा को 108 से 118, कांग्रेस को 61 से 71 सीटें दी थीं। Zee Axis के सर्वे में भाजपा को 111, कांग्रेस को 71 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था। 
पांच साल पहले यानी 2017 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद भी तमाम एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी किया था। इसमें ज्यादातर ने दावा किया था कि गुजरात में भाजपा की सरकार बन रही है। हालांकि, सीटों का अनुमान जरूर सबने अलग-अलग किया था। सबसे सटीक अनुमान इंडिया टुडे एक्सिस का था। इसके अनुसार, भाजपा को 99 से 113 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था। वहीं, कांग्रेस को 68 से 82 सीटें दी गई थीं। 

Gujarat Exit Poll 2022 Live: एग्जिट पोल में BJP को बहुमत के संकेत, कांग्रेस-AAP को इतनी सीटें मिलने का अनुमान

गुजरात में आज दूसरे चरण का मतदान जारी है। मतदान खत्म होने के बाद गुजरात में नई सरकार को लेकर एग्जिट पोल में रुझान आने लगेंगे। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि एग्जिट पोल में गुजरात में किसका पलड़ा भारी है। राज्य में भाजपा फिर इतिहास दोहराएगी या आम आदमी पार्टी या कांग्रेस कोई करिश्मा करेगी। ऐसे में Amar Ujala Mobile App और amarujala.com  पर हम आपको बताएंगे कि एग्जिट पोल में कौन सी पार्टी अपनी सरकार बना सकती है। 
दो साल की बच्ची को सांप ने डसा तो बच्ची को आ गया गुस्सा, बच्ची ने दांत से कर दिए दो टुकड़े

दो साल की बच्ची को सांप ने डसा तो बच्ची को आ गया गुस्सा, बच्ची ने दांत से कर दिए दो टुकड़े

 Interesting News : सांप काटने की तमाम घटनाएं सामने आती रहती हैं। कई बार ऐसा होता है जब बेडरूम या टॉयलेट (bedroom or toilet)में अप्रत्याशित तरीके से सांप दिख जाता है। दुखद तब होता है जब सांप (snake)किसी को डस लेता है। लेकिन तुर्की (Turkey)ने एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक छोटी बच्ची को सांप डस लेता है इसी गुस्से में वह लड़की सांप को उठाकर अपने दांत से उसके दो टुकड़े कर देती है।

दरअसल, यह घटना तुर्की के एक गांव की है। यह छोटी बच्ची दो साल की थी और अपने घर के एक कमरे में खेल रही थी तभी एक सांप उसके कमरे में पहुंच गया। यह बच्ची उस सांप को खिलौना समकझकर उससे खेलने लगी। इसी दौरान सांप ने बच्ची के होंठ पर काट लिया। इसके बाद बच्ची को गुस्सा आया तो उसने सांप को अपने दातों से काट लिया।

सबसे हैरानी की बात यह रही कि सांप की मौत हो गई क्योंकि बच्ची जे जब उसको अपने दांत से काटा तो सांप के लगभग दो टुकड़े हो गए थे। इसके बाद बच्ची के चेहरे पर कई जगह खून के निशान बन गए। हालांकि बच्ची बाद में रोने लगी। जैसे ही घर के लोगों ने और पड़ोसियों ने यह नजारा देखा, वहां हड़कंप मच गया।

तत्काल बच्ची को पास के एक अस्पताल पहुंचाया गया। रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची को करीब एक दिन तक अस्पताल के ऑब्जर्वेशन में रखा गया। फिलहाल बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई गई। यह भी बताया गया कि यह सांप अपेक्षाकृत कम जहरीला था, वरना बच्ची को ज्यादा नुकसान हो सकता था।

VIDEO : दूल्हे ने बाइक पर कुत्ते साथ ली एंट्री, तो लोग देखकर रह गए हक्के-बक्के, देखें वीडियो

VIDEO : दूल्हे ने बाइक पर कुत्ते साथ ली एंट्री, तो लोग देखकर रह गए हक्के-बक्के, देखें वीडियो

 WEDDING VIRAL VIDEO : सोशल मीडिया पर ऐसे कई सारे वीडियो सामने आते रहते हैं. किन्तु यह विवाह कुछ हटके है जिसमें दूल्हे अपनी शादी में ग्रैंड एंट्री लेते हैं। आज के दौर में दूल्हा जब भी बारात लेकर वेडिंग वेन्यू पर पहुंचता है तो कुछ न कुछ हटके करने का प्रयास करता है और लोगों को इम्प्रेस करने की कोशिश करता (Wedding Video) है।

आपने शादी में दूल्हे को घोड़ी पर बैठकर आते हुए तो जरूर देखा होगा, लेकिन क्या आपने किसी और जानवर के साथ एंट्री लेते हुए देखा है? अगर नहीं तो चलिए हम आपको एक वायरल वीडियो दिखलाते हैं जिसमें एक दूल्हे ने अपने पालतू जानवर के साथ बाइक पर बैठकर एंट्री ली जो अब काफी वायरल हो रहा (Wedding Video)  है।

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by Darshan Nandu Pol (@supremebakarwadi)

कहते हैं कि कुत्ते इंसान के सबसे अच्छे और वफादार दोस्त होते हैं लोग इस बात से सहमत हैं। एक दूल्हे का अपने पालतू कुत्ते के साथ बाइक पर वेडिंग वेन्यू में एंट्री करने का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया (Wedding Video) है। यह वीडियो निश्चित रूप से आपका दिल छू लेगा। वीडियो को 5 दिन पहले पोस्ट किया गया था और अब तक इसे इंस्टाग्राम पर करीब 2 मिलियन व्यूज और करीब ढाई लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

दर्शन नंदू पोल द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि दूल्हा शेरवानी पहने बाइक पर अपने पालतू कुत्ते के साथ वेडिंग वेन्यू में एंट्री ले रहा है। शादी के मौके पर पालतू कुत्ते को वाइन कलर की शेरवानी भी पहनाई गई थी। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘एक बॉस की तरह’।

जबरन धर्मांतरण के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- किसी भी धर्म को स्वीकार करने का अधिकार है लेकिन ज़बरदस्ती, प्रलोभन या धोखे से नहीं

जबरन धर्मांतरण के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- किसी भी धर्म को स्वीकार करने का अधिकार है लेकिन ज़बरदस्ती, प्रलोभन या धोखे से नहीं

 नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर जबरन धर्मांतरण पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा है कि चैरिटी और समाज सेवा अच्छी बात है लेकिन इसके पीछे कोई गलत उद्देश्य नही होना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को धर्म की स्वतंत्रता के अनुसार किसी भी धर्म को स्वीकार करने का अधिकार है। लेकिन ज़बरदस्ती, प्रलोभन या धोखे से नहीं। हर चैरिटी, अच्छे काम का स्वागत है, लेकिन दान का उद्देश्य धर्मांतरण नहीं हो सकता।

जस्टिस शाह ने कहा कि हम यहां चीजों को ठीक करने के लिए हैं। हम देख रहे हैं कि इरादा क्या है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार से उठाए गए कदमों पर विस्तृत हलफनामा भी मांगा है। अब इस मामले पर अगले सोमवार को सुनवाई होगी।

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से उठाए गए कदमों पर विस्तृत हलफनामा मांगा है। केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि लोग विभिन्न कारणों से, दवाओं आदि के लिए धर्मांतरण करते हैं। यह एक बहुत ही खतरनाक तरीका है। पंजाब सरकार ने अपना हलफनामा दाखिल कर दिया है और राज्य सरकार ने सख्त कानून बनाने की बात कही है। गुजरात सरकार का हलफनामा महत्वपूर्ण है। उन्होंने 2003 में कानून बनाया था।उस पर रोक लगी हुई है।

बिहार म्यूजियम की तर्ज पर अब छत्तीसगढ़ की राजधानी में भी बनेगा रायपुर म्यूजियम

बिहार म्यूजियम की तर्ज पर अब छत्तीसगढ़ की राजधानी में भी बनेगा रायपुर म्यूजियम

 पटना. बिहार म्यूजियम की चर्चा देश-विदेश में तो होती रहती है.अब इस म्यूजियम की तर्ज पर दूसरे राज्यों में म्यूजियम बनाने की बात होने लगी है. बिहार म्यूजियम की तर्ज पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी म्यूजियम बनाने का निर्णय वहां की सरकार ने लिया है. रविवार को छत्तीसगढ़ के संस्कृति एवं पुरात्व विभाग की एक टीम आयुक्त सह निदेशक विवेक आचार्य के नेतृत्व में न केवल बिहार म्यूजियम की दौरा की बल्कि इसके महानिदेशक और बिहार के पूर्व मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह से मिलकर इसकी बारीकियों के बारे में जानकारी भी ली.

CG Jail Break : जिला जेल की दीवार फांदकर फरार हुए दो आरोपी

CG Jail Break : जिला जेल की दीवार फांदकर फरार हुए दो आरोपी

 जशपुर छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला जेल से 2 कैदी दीवार फांदकर फरार हो गए हैं। पुलिस अधिकारी भागे हुए कैदियों की तलाश में जुटे है। सुबह सुबह 7 बजे अचानक जेल का सायरन बजना शुरू हो गया तब कैदियों की भागने की जानकारी सामने आई।

जानकारी के अनुसार भागने वाले कैदियों में ग्राम सोगड़ा,चौकी मनोरा 376 पॉक्सो एक्ट का आरोपी कपिल भगत पिता रामसेवक राम, और दूसरा ग्राम सर्करा, थाना तुमला 302 का आरोपी ललित राम पिता बंधा राम, उम्र -23 वर्ष जेल से सुबह फरार हुए है। दोनों आरोपियों पर संगीन अपराध दर्ज हैं। जानकारी के मुताबिक दोनो विचाराधीन कैदी हैं। आरोपियों की तलाश के लिए टीम बनाया गया है।

राशन कार्ड धारकों के ल‍िए फ‍िर आई बुरी खबर, ल‍िस्‍ट से कटेगा आपका नाम

राशन कार्ड धारकों के ल‍िए फ‍िर आई बुरी खबर, ल‍िस्‍ट से कटेगा आपका नाम

 Ration Card Rules: मई के महीने में उत्‍तर प्रदेश में राशन कार्ड धारकों के कार्ड सरेंडर करने की खबर सोशल मीड‍िया खूब वायरल हुई. इसमें दावा क‍िया जा रहा था क‍ि अपात्र राशन कार्ड धारकों को तहसील पर जाकर राशन कार्ड सरेंडर करना है. वरना सरकार उनके कार्ड रद्द करके अब तक मिले राशन की वसूली करेगी. हालांक‍ि बाद में सरकार की तरफ से इस पर स्‍पष्‍टीकरण द‍िया गया और बताया गया क‍ि यूपी सरकार ने ऐसा कोई भी न‍ियम नहीं बनाया है.

इस कारण नहीं बन सकते नए राशन कार्ड
लेक‍िन अब यूपी सरकार ने प्रदेश में राशन कार्डों का निरस्तीकरण कार्यक्रम शुरू कर द‍िया है. यूपी सरकार की तरफ से जारी आदेश के अनुसार अपात्र लोगों का राशन कार्ड की ल‍िस्‍ट से नाम काटा जाएगा और अब केवल जरूरतमंदों को ही फ्री राशन का फायदा मिल सकेगा. इसकी शुरुआत यूपी के अलग-अलग ज‍िलों से हो भी चुकी है. दरअसल, साल 2011 की जनगणना के अनुसार सरकार का राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य पूरा हो चुका है. ऐसे में नए राशन कार्ड नहीं बनाए जा सकते.

2011 की तुलना में 2022 में शहरी आबादी दोगनुी हुई
नए लोग यद‍ि राशन कार्ड के ल‍िए आवेदन करते हैं तो जांच में अपात्र पाए गए लोगों का राशन कार्ड निरस्त किया जा रहा है. निरस्त किए गए अपात्र लोगों के कार्ड के स्‍थान पर ही नए जरूरतमंदों को राशन योजना का फायदा द‍िया जा रहा है. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा में साल 2011 की जनसंख्या अनुपात के आधार पर ही नाम जोड़े जा रहे हैं. आपको बता दें शहर की आबादी 2011 की तुलना में 2022 में दोगुनी हो चुकी है.

2021 में कोरोनो के कारण नहीं हुई जनगणना
कोरोना के मामले बढ़ने पर 2021 की जनगणना नहीं हो पाई थी. इस स्‍थ‍ित‍ि में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के ल‍िए जनसंख्या अनुपात को बढ़ाना जरूरी हो गया है. इसी के आधार पर शहरी गरीबों को योजना का लाभ मिल सकेगा. ऐसे में प्रदेश के जिला पूर्ति कार्यालय और तहसील स्‍तर के पूर्ति कार्यालय में आने वाले नए राशन कार्ड के आवेदनों को जमा कर ल‍िया जाता है. उसके बाद जांच के आधार पर अपात्रों के राशन कार्ड न‍िरस्‍त कर उनकी जगह पात्रों के राशन कार्ड बनाते हैं.

इसके ल‍िए अपात्रों को महीनों इंतजार करना पड़ता है. विभागीय सूत्रों का कहना है क‍ि 2011 के लक्ष्य को अब जनसंख्या वृद्धि के आधार पर बढ़ाने की तैयारी चल रही है. इसल‍िए अभी नए राशन कार्ड बनाने का काम रुका हुआ है.

TARAK MEHTA KA ULTA CHASHMA : भिड़े की बेटी सोनू के डांस में उनके फैंस का आया दिल

TARAK MEHTA KA ULTA CHASHMA : भिड़े की बेटी सोनू के डांस में उनके फैंस का आया दिल

 मुंबई।  तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में आत्माराम भिड़े की बेटी सोनू का किरदार पलक सिद्धवानी  निभा रही है. पलक सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है और आये दिन अपनी तसवीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती है. फैंस भी इनपर जमकर लाइक एंड कमेंट करते है.

असल जिंदगी में पलक को डांस करना बेहद पसन्द है औऱ वो डांसिंग क्लासेज भी जाती है. साथ ही वो अपने हेल्थ का भी पूरा ख्याल रखती है. इसके लिए पलक जमकर एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट लेती है. एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो पंजाबी सॉन्ग ‘खयाल रख्या कर’ पर अपने एक्सप्रेशन दे रही है.

पलक के इस वीडियो पर ढ़ेर सारे कमेंट्स आ रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘आप भी अपना ख्याल रखा करो’. एक ने लिखा, ‘मैम आप बहुत क्यूट हो’. एक ने लिखा, ‘प्लीज प्लीज रिप्लाई कर दो टप्पू की सोनू’. एक यूजर ने लिखा, ‘नजरें मेरी जम गई एक जगह पर और वो जगह है आपका चेहरा’.

वहीं, हाल ही में पलक सिद्धवानी सोशल मीडिया फैंस पर भड़क गई थी. दरअसल सोशल मीडिया पर लोग उनकी तसवीरें क्रॉप कर मीम्‍स शेयर करते हैं, जिस वजह से पलक भड़क गई हैं. पलक सिद्धवानी ने लिखा,’ सभी मीम्‍स बनाने वालों के लिए, फालतू नफरत फैलाने वाले पन्ने, पहली और आखिरी बार चेतावनी दे रहा हूं कि आप मेरी तसवीरों का इस्‍तेमाल करना बंद कर दें, मेरी तस्वीरों को फोटोशॉप करना बंद कर दें, मेरे बारे में घटिया बातें लिखना बंद कर दें. जब पहले से ही इतना कुछ हो रहा हो तो नफरत फैलाना बंद करें.’

https://www.instagram.com/p/CGNkaaCJBql/

उन्‍होंने इंस्टाग्राम पर लिखा था,’ अगर आप मुझे पसंद नहीं करते हैं, तो मुझे फॉलो न करें, यह आसान है, लेकिन आपको मेरा अपमान करने या मेरे बारे में बकवास फैलाने का कोई हक नहीं है, और इसके बावजूद अगर मुझे कोई ऐसा पोस्ट नजर आता है, मेरी गरिमा को कोई नुकसान पहुंचाता है या धमकी देता है, या मेरी मानसिक शांति को नष्ट कर देता है, मैं कसम खाती हूं कि इसके कठोर परिणाम होंगे. मुझे ऐसी कोई भी कार्रवाई करने के लिए मजबूर न करें, जो आपके पेज को या आपको नुकसान पहुंचाए. इंसानियत सीख लो यार.’

 
मां ने बेटे को उतारा मौत के घाट, फिर गड्ढे में दफनाई लाश, ऐसे हुआ खुलासा

मां ने बेटे को उतारा मौत के घाट, फिर गड्ढे में दफनाई लाश, ऐसे हुआ खुलासा

 बिहार औरंगाबाद जिले से हत्या की खौफनाक वारदात सामने आई है जहां मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज में एक मां ने अपने ही 15 साल के बेटे की हत्या कर दी। इतना ही नहीं महिला ने बेटे की लाश को घर में ही गड्ढा खोदकर उसमें दफना दिया। जब लाश से दुर्घंध आने लगी तब मामले का खुलासा हुआ।

शव से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद बंद पड़े घर को तत्काल सील कर दिया गया। फिर पटना से एफएसएल की टीम के आने के बाद घर में गड्ढा को खोदकर उसमें से किशोर की लाश निकाली गई। मामले में जब आरोपी महिला से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तब उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 3 महीने पहले इस महिला की 17 वर्षीय बेटी की भी संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गयी थी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

फ्री राशन पर सरकार ने क‍िया बड़ा ऐलान, राशन कार्ड धारकों के ल‍िए आई खुशखबरी

फ्री राशन पर सरकार ने क‍िया बड़ा ऐलान, राशन कार्ड धारकों के ल‍िए आई खुशखबरी

 PMGKAY Update: राशन कार्ड धारकों के ल‍िए मोदी सरकार की तरफ से एक बार फ‍िर बड़ी खुशखबरी आई है. बुधवार को पीएम मोदी की अध्‍यक्षता में हुई कैबि‍नेट मीट‍िंग में प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना (PMGKAY) को तीन महीने के ल‍िए और बढ़ा द‍िया गया है. अब इस योजना के तहत राशन कार्ड धारकों को सरकार की तरफ से द‍िसंबर तक फ्री राशन का फायदा म‍िलेगा.

अप्रैल 2020 में शुरू हुई थी योजना
केंद्र सरकार की तरफ से योजना को कोव‍िड काल के दौरान अप्रैल 2020 में शुरू क‍िया गया था. बाद में मार्च 2022 में इसे छह महीने के ल‍िए बढ़ाकर स‍ितंबर तक कर द‍िया गया. अब सरकार ने एक बार फ‍िर इसे तीन महीने के ल‍िए बढ़ाकर द‍िसंबर 2022 तक कर द‍िया है. हालांक‍ि मीड‍िया र‍िपोर्ट में इसके छह महीने बढ़ाने की बात चल रही थी.

80 करोड़ लोगों को फायदा होगा
सरकार की तरफ से यह ऐलान क‍िये जाने के बाद इससे सीधे तौर पर 80 करोड़ लोगों को फायदा होगा. इस योजना को सरकार की तरफ से बढ़ाए जाने का इशारा पहले ही द‍िया जा चुका था. केंद्रीय खाद्य विभाग के सचिव ने भी इसका इशारा द‍िया था. आपको बता दें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) की दुनिया की सबसे बड़ी अन्‍न योजना है.

क्या इस वजह से ‘Dayaben’ ने छोड़ा था शो? किरदार ही बन गया था मुसीबत

क्या इस वजह से ‘Dayaben’ ने छोड़ा था शो? किरदार ही बन गया था मुसीबत

 TMKOC Dayaben Left Show Reason: तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah) देश का एक प्रमुख कॉमेडी सीरियल है और पिछले 14 साल से ऑनएयर है. इस शो के सभी किरदारों की अपनी अलग फैन फॉलोइंग है. इन किरदारों में ‘दयाबेन’ (Dayaben) का नाम जरूर लिया जाता है और अगर आपने शो देखा है तो आप जानते होंगे कि दयाबेन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी (Disha Vakani) ने शो को छोड़ दिया है. इस शो के फैन्स आज भी इंतजार में हैं कि दिशा शो में दयाबेन के किरदार में कब वापसी करेंगी. सालों बाद शायद पता चल चुका है कि आखिर दिशा ने इस शो को क्यों छोड़ा था.दिशा वकानी (Disha Vakani), जो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah) में ‘दयाबेन’ (Dayaben) का किरदार निभाती थीं, इसलिए शो को छोड़कर चली गई थीं क्योंकि वो मां बनने वाली थीं और उन्होंने मटर्निटी लीव ली थी. लेकिन उस बात को भी काफी समय हो गया और इस बारे में क्लैरिटी नहीं मिल सकी है कि आखिर दिशा ने शो क्यों छोड़ा. दिशा का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने जो बताया है, उसे ही उनके शो छोड़ने का कारण का जा रहा है.

ई-श्रम कार्ड धारकों के खाते में बरसेंगे पैसे, 2 लाख रुपए का मिलेगा लाभ, पढ़ें पूरी खबर…

ई-श्रम कार्ड धारकों के खाते में बरसेंगे पैसे, 2 लाख रुपए का मिलेगा लाभ, पढ़ें पूरी खबर…

 E-Shram Card Benefits In Hindi : केंद्र सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं जिसकी वजह से करोड़ों लोगों को सीधे लाभ मिल रहा है। वृद्धा पेंशन, कन्या विवाह, बेटी पढ़ाओ जैसी कई सारी योजनाएं हैं जिसके जरिये सरकार लोगों की सीधे सहायता करती है। ऐसी ही एक योजना है ई श्रम कार्ड योजना जिसके जरिये जरूरतमंद पैसे ले सकते हैं और सरकार इसमें उनकी मदद करती है लेकिन इसके लिए भी आपको इस योजना का पात्र होना पड़ेगा।

ई श्रम कार्ड धारकों को सरकार की ओर से 500 रुपए हर महीने दिए जा रहे हैं। अगर आप भी सुविधा का लाभ लेना चाह रहे हैं तो जल्दी रजिस्ट्रेशन करवा ले।

श्रम कार्ड योजना का लाभ कौन लाभार्थी ले सकते हैं

श्रम कार्ड की कैटेगरी में नाई, धोबी, रिक्शा चालक, ठेला चालक, दर्जी, मोची, फल बेचने वाले एवं सब्जी बेचने वाले सभी लोग इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

श्रम कार्ड लाभार्थियों को 1000 रूपए का अतिरिक्त फायदा मिल रहा है। यह फायदा आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के लिए दिया जा रहा है। यह पैसा पात्र लोगों के अकाउंट में सीधे आता है।

2 लाख का लाभ कैसे उठाएं

श्रम कार्ड लाभार्थियों को दो लाख का दुर्घटना बीमा दिया जा रहा है। जो लाभार्थी श्रम कार्ड का रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं उन्हें दो लाख का दुर्घटना बीमा दिया जा रहा है। यदि कोई व्यक्ति विकलांग हो जाता है या उसकी मृत्यु हो जाती है तो सरकार उसके घर वालों को 2 लाख का बीमा प्रदान करेगी।

राशन की दुकान से मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, जानें किसे मिलेगा

राशन की दुकान से मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, जानें किसे मिलेगा

 गैस सिलेंडर की बड़ी कीमतों के बीच लोगों को बड़ी राहत देने वाली खबर सामने आई है। इस खबर से सबसे ज्यादा फायदा गृहणियों को होगा। दरअसल राशन की दुकानों पर गेहूं-चावल के अलावा अब एलपीजी सिलेंडर भी मिलेगा। एलपीजी गैस सिलेंडर देने को लेकर यूपी के पीलीभीत जिले में प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार राशन की दुकानों से अब पांच किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर बिक्री किए जाएंगे। इसके लिए पूर्ति विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। उचित दर विक्रेताओं से एलपीजी के सेल्स आफीसर से संपर्क करने के लिए कहा गया है।

 
 

TMC नेता के घर धमाका, 3 की मौत, मचा हड़कंप

TMC नेता के घर धमाका, 3 की मौत, मचा हड़कंप

 पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर में जोरदार धमाका हुआ है। धमाके में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि ये धमाका टीएमसी के एक नेता के घर पर हुआ है। इस ब्लास्ट में जान गंवाने वाले तृणमूल वर्कर बताए जा रहे हैं। धमाके के बाद आसपास के इलाके मे हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, ये धमाका भूपति नगर थाना इलाके के अर्जुन नगर में टीएमसी के बूथ अध्यक्ष राजकुमार मन्ना के घर पर हुआ है। धमाके की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने दो शवों को बरामद किया है। एक की पहचान स्थानीय तृणमूल बूथ सभापति राजकुमार मन्ना के तौर पर हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।