नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
10 साल की बेटी को बेचने जा रहा था नशेड़ी पिता, भाई ने किया विरोध, फिर हुआ ऐसा…

10 साल की बेटी को बेचने जा रहा था नशेड़ी पिता, भाई ने किया विरोध, फिर हुआ ऐसा…

 पंजाबनशा किसी इंसान पर किस कदर हावी हो सकता है इसका एक उदाहरण फिरोजपुर के बस्ती बाग इलाके में देखने को मिला है। यहां नशे की लत के चलते एक शख्स ने अपनी ही 10 साल की बेटी को बेचने की कोशिश की। जब उसके बड़े भाई ने ये सब देखा तो भतीजी को बचाने के लिए उसने विरोध किया। लेकिन आरोपी शख्स ने उसपर बेसबॉल बैट से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

आरोपी शख्स नशा करने का आदी है। उसकी दो बेटियां हैं। नशे की लत से परेशान होकर उसकी पत्नी पहले ही एक बेटी को लेकर मायके चली गई है। लेकिन एक बेटी जिसकी उम्र 10 साल है, उसे यहीं पिता के पास छोड़ा हुआ है। यहां बच्ची अपनी दादी और पिता के साथ रहती है। आरोपी की मां मुख्तियार कौर ने बताया कि बेटे की नशे की तल के कारण अक्सर घर पर भी बहस होती रहती है। पैसों की भी इसी कारण घर में तंगी रहती है।

मुख्तियार कौर ने बताया, ”सोमवार को जब हमें पता चला कि वह पैसों के लिए अपनी 10 साल की बेटी को बेचने जा रहा है। मेरा बड़ा बेटा उसे रोकने और समझाने के लिए घर आया। इसी बीच दोनों के बीच बहस और लड़ाई शुरू हो गई। फिर छोटे बेटे ने बड़े बेटे पर बेसबॉल के बैट से हमला करके उसे घायल कर दिया। हमले में बड़े बेटे की बाजू टूट गई।”

हैकर्स ने मांगे 200 करोड़ रुपये, अब एम्स में सभी कंप्यूटर को किया जाएगा फॉर्मेट

हैकर्स ने मांगे 200 करोड़ रुपये, अब एम्स में सभी कंप्यूटर को किया जाएगा फॉर्मेट

 नई दिल्लीअखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान (AIIMS) में हुए साइबर अटैक के बाद संस्थान में लगे हर कंप्यूटर को फॉर्मेट किया जा रहा है। एम्स प्रशासन ने सभी विभागाध्यक्षों व सभी सेंटरों के प्रमुख को आदेश दिया है कि वे कंप्यूटर से बैकअप डाटा अलग हार्ड डिस्क में रख लें। इस सप्ताह सभी कंप्यूटर को फॉर्मेट कर लिया जाएगा। बता दें कि एम्स के कंप्यूटर्स पर रैनसमवेयर नाम का साइबर अटैक हुआ था। एम्स में करीब 5 हजार कंप्यूटर सिस्टम और 50 सर्वर हैं।

सर्वर हैक करने के 6 दिन बाद आखिरकार हैकर्स ने मंशा जाहिर कर दी है। हैकर्स ने सर्वर रिलीज करने के बदले 200 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। हैकर्स यह पैसा भारतीय करेंसी या अमेरिकी डॉलर्स में नहीं बल्कि वर्चुअल क्रिप्टोकरेंसी में लेना चाहते हैं, ताकि उन्हें ट्रेस नहीं किया जा सके। दिल्ली पुलिस और CERT-IN के एक्सपर्ट्स के साथ ही इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) डिविजन ने इस मामले में फिरौती का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रैनसमवेयर अटैक के बाद ही सर्वर व कंप्यूटर को स्कैन करने का काम शुरू कर दिया गया था। 23 नवंबर से एम्स दिल्ली में ऑनलाइन सर्विसेज बाधित है। तमाम सर्विसेज ऑफलाइन ( मैनुअल) मोड में है। ऐसे में मैनुअल मोड में काम को वाले कर्मचारियों की तादाद भी बढ़ाई गई है, ताकि इलाज के लिए दूर-दूर से आ रहे मरीजों को दिक्कत न हो।

दिल्ली एम्स का सर्वर 23 नवंबर की सुबह 6.45 मिनट पर हैक किया गया था। सबसे पहले इमरजेंसी लैब के कंप्यूटर सेंटर में यह बात पकड़ में आई। इसके बाद धीरे-धीरे अस्पताल के पूरे कंप्यूटराइज्ड सिस्टम का सर्वर ही रैनसमवेयर अटैक के जरिये हैकर्स ने अपने कब्जे में कर लिया। इसके बाद से सर्वर की सफाई कर उसे हैकर्स के चंगुल से छुड़ाने की कोशिश की जा रही है। एकतरफ दिल्ली पुलिस इस हैकिंग की जांच कर रही है तो दूसरी तरफ, इंडिया कंप्यूटर इमरजेंसी टीम (CERT-IN) के एक्सपर्ट्स ऑनलाइन तरीके से हैकर्स से निपटने की कोशिश कर रहे हैं। एम्स में प्रति साल 38 लाख मरीज इलाज करवाते हैं। इस साइबर अटैक से मरीजों की डाटा चोरी होने की आशंका है।

सीएम भूपेश बघेल बोले- बलात्कारी के साथ खड़ी है भाजपा… बृजमोहन ने पलटवार कर कहा- चुनाव हार के डर से कर रहे ऐसा…

सीएम भूपेश बघेल बोले- बलात्कारी के साथ खड़ी है भाजपा… बृजमोहन ने पलटवार कर कहा- चुनाव हार के डर से कर रहे ऐसा…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को झारखंड पुलिस गिरफ्तार करने के लिए पहुंची हुई है। वहीं प्रदेश में ब्रह्मानंद नेताम को लेकर एक बार फिर से सियासत गरमा गई है। भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। सीएम बघेल ने कहा कि बीजेपी बलात्कारी के साथ खड़ी है।

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बलात्कारी के साथ खड़ा हुआ है। क्या किसी बलात्कारी को इस प्रकार से बचाना चाहिए? उसका सपोर्ट करना चाहिए। यदि गलत है तो वह गलत है, उसे छुपाने की क्या जरूरत है। सीएम बघेल ने आगे कहा, उन्हें स्वीकार करना चाहिए कि हमसे गलती हुई, क्योंकि उसी के सरकार में एफआईआर हुआ है। तो उसको अपनी गलती स्वीकार करना चाहिए, अब गलती को स्वीकार नहीं कर रहे हैं और बार-बार छुपाने की कोशिश कर रहे हैं तो दूसरी गलती करेंगे फिर दूसरी गलती होगी।

सीएम भूपेश बघेल ने ब्रह्मानंद नेताम को लेकर कहा है कि अभी तो भाजपा वाले बोल रहे थे आए हम को गिरफ्तार करें। बृजमोहन अग्रवाल जी ने दो दिन पहले बयान दिया था तो झारखंड पुलिस आई है तो फिर हाय तोबा क्यों मचा रहे हैं। सीएम भूपेश बघेल ने आगे कहा कि 15 साल की नाबालिक बच्ची के साथ यदि सामूहिक बलात्कार हुआ है तो पास्को एक्ट लगा है और यह उस समय लगा है जब झारखंड में भाजपा की सरकार थी तब कि यह घटना है। तो उनसे पूछना चाहिए कि इतना समय पहले कैसे षड्यंत्र कर लिए थे।

भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने ब्रह्मानंद नेताम के मामले को लेकर कहा कि ना समन, ना कोई संदेश और भूपेश बघेल की जो घबराहट है, उन्हें हार की आशंका है और जिस दिन से हमने ब्रह्मानंद नेताम को प्रत्याशी बनाया है उस दिन से ही पूरी सरकार वह घबराई हुई है, परेशान हैं। और हार के डर से पहले उनके प्रदेश अध्यक्ष ने बयान जारी किया उसी से समझ आ गया था कि यह झारखंड सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार की मिली जुली कुश्ती है और चुनाव हार के डर से ये ऐसा कर रहे हैं। बृजमोहन अग्रवाल ने आगे कहा कि उन्होंने पहले आरोप लगाया और हमारी जानकारी में तो यह है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आरोप लगाने के बाद और नाबालिग से बयान लिया गया है, उसको दबाव डालकर। अग्रवाल ने कहा, 4 साल से बच्ची का बयान नहीं लिया गया अगर ब्रह्मानंद नेताम को गिरफ्तार करते हैं तो उनके जेल से ब्रह्मानंद नेताम विधायक बनेंगे। यहां की जनता भूपेश बघेल सरकार की जो कायरता है उसका बदला लेगी। एक सीधा साधा नौजवान आदिवासी लड़का जो विधायक बनने की कगार पर है, उसको बदनाम करने के लिए सरकार ने यह साजिश रची है। इसका जवाब पूरे छत्तीसगढ़ की जनता और भानुप्रतापपुर की जनता और भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता देगा, हम इससे डरने वाले नहीं हैं।

जजों की नियुक्ति का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने माना केंद्र सरकार को नियुक्ति पर विचार करने में हुई देरी

जजों की नियुक्ति का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने माना केंद्र सरकार को नियुक्ति पर विचार करने में हुई देरी

 नई दिल्ली। कॉलेजियम की सिफारिश के बावजूद जजों की नियुक्ति में देरी के मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने माना कि कॉलेजियम द्वारा प्रस्तावित न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार करने में केंद्र द्वारा महीनों की देरी हुई है।

सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार इस बात से नाखुश है कि राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग(NJAC) ने संवैधानिक मस्टर पास नहीं किया। बता दें कि दो दिन पहले केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने कहा था कि कॉलेजियम नहीं कह सकता कि सरकार उसकी तरफ से भेजा हर नाम तुरंत मंजूरी करे। फिर तो उन्हें खुद नियुक्ति कर लेनी चाहिए।

Free Ration: एक बार फिर लगी राशन कार्ड धारकों की लॅाटरी...कहीं से भी ले सकते हैं सुविधा का लाभ

Free Ration: एक बार फिर लगी राशन कार्ड धारकों की लॅाटरी...कहीं से भी ले सकते हैं सुविधा का लाभ

 नई दिल्ली ; PMGKAY के लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। इस योजना के तहत राशन कार्ड धारकों को केन्द्र सरकार बड़ी राहत देने जा रही है। इसके इस्तेमाल करके जल्द बल्ले-बल्ले हो सकते हैं। जल्द ही राशन कार्ड धारकों Ration Card Holder को फ्री राशन free Ration मिलने लगेगा। खबरों की मानें तो केन्द्र के साथ-साथ राज्य सरकारें भी दिसंबर तक फ्री राशन देने की सुविधा को बढ़ाने जा रही है। कोरोना कोरोना काल सरकार की ओर से यह सुविधा शुरू की गई थी। इस योजना से लाखों लोगों को लाभ मिला।

महाराष्ट्र सरकार ने दिवाली के पहले तक राज्य के राशनकार्ड धारकों को 100 रुपये में किराने का सामान देने का ऐलान किया है। सौ रुपये के पैकेट में एक किलो रवा (सूजी), मूंगफली, खाद्य तेल और पीली दाल होगी। मंत्रिमंडल के बयान में कहा गया है कि राज्य में ऐसे 1.70 करोड़ परिवार या सात करोड़ लोग हैं, जिनके पास राशन कार्ड की सुविधा है।

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला...कक्षा 1 से 8वीं तक के छात्रों की इस योजना बंद करने के दिए निर्देश

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला...कक्षा 1 से 8वीं तक के छात्रों की इस योजना बंद करने के दिए निर्देश

 दिल्ली :  उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. मदरसों में कक्षा पहली से आठवीं तक के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति बंद कर दी गयी है. इसे लेकर निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं. मदरसों में कक्षा पहली से पांचवीं तक के बच्चों को 1000 रुपए छात्रवृत्ति मिलती थी. वहीं, छटवीं  से आठवी तक के बच्चों को  कोर्स के हिसाब से अलग अलग छात्रवृत्ति मिलती थी.

केंद्र सरकार का मानना है कि शिक्षा के अधिकार के तहत कक्षा पहली से पांचवीं तक की पढ़ाई मुफ्त है. इसके अलावा छात्रों को अन्य जरूरी वस्तुएं प्रदान की जाती हैं. मदरसों में मिड डे मील और किताबे फ्री मिलती हैं. ऐसे में सरकार ने छात्रवृत्ति बंद करने का फैसला किया है. हालांकि, 9वीं और 10वीं के छात्रों को छात्रवृत्ति पहले की तरह ही मिलती रहेगी. उनके आवेदन लिए जाएंगे.

बताया जा रहा है कि पिछले साल राज्य के 16558 मदरसों में 4 से 5 लाख बच्चों को छात्रवृत्ति मिली थी. इस बार भी नवंबर में मदरसों के बच्चों ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन दिया था. लेकिन केंद्र सरकार ने अचानक छात्रवृत्ति बंद करने का फैसला किया है. राज्य सरकार ने पहले ही छात्रवृत्ति बंद कर दी है.

शादियों के सीजन में सातवें आसमान से गिरा सोना, जानें क्या है कीमत…

शादियों के सीजन में सातवें आसमान से गिरा सोना, जानें क्या है कीमत…

 Gold Price Update: शादियों के इस सीजन में लोग अपनी जरूरतों के हिसाब से सोने और चांदी के गहनें खरीदते हैं। अगर आप भी सस्ता सोना और चांदी खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके लिए ये खबर काम की है।

पिछले हफ्ते में सोना (Gold) जहां सस्ता हुआ वहीं चांदी (Silver) की कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। पिछले कारोबारी हफ्ते में सोना 293 रुपये प्रति 10 ग्राम के दर से सस्ता हुआ तो चांदी 509 प्रति किलो की दर से महंगी हुई। सोना अपने ऑलटाइम हाई से 3540 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 18151 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा है।

पिछले कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार 25 नवंबर को सोना 52660 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 61829 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी। वहीं इससे पहले के कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन 18 नंवबर 2022 (शुक्रवार) को सोना 52953 रुपये और चांदी 61320 के स्तर पर बंद हुई थी।

Gold Price Update: आज जारी होगा नया रेट

आज से नए कारोबारी हफ्ते की शुरुआत हो रही है। इससे पहले पिछले कारोबारी हफ्ते में सर्राफा बाजार में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में नरमी दर्ज गई थी। ऐसे में आज सबकी नजर इसबात पर होगी की नए कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कैसी चाल रहती है।

Gold Price Update: ये है 14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इस शुक्रवार को 24 कैरेट वाला सोना 53 सस्ता होकर 52660 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 53 रुपया सस्ता होकर 52449 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 48 रुपया सस्ता होकर 48237 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 40 रुपया सस्ता होकर 39495 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 31 रुपये सस्ता होकर 30806 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।

Gold Price Update: सोना 3500 और चांदी 18100 रुपये मिल रहा है सस्ता

सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से लगभग 3540 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता मिल रहा है। वहीं सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 18151 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

श्रद्धा जैसा एक और हत्याकांड, युवक की बॉडी के टुकड़े कर फ्रिज में रखे, फिर लगाया ठिकाने

श्रद्धा जैसा एक और हत्याकांड, युवक की बॉडी के टुकड़े कर फ्रिज में रखे, फिर लगाया ठिकाने

 नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ईस्ट दिल्ली में मिल रहे इंसानी शरीर के टुकड़ों की गुत्थी को सुलझा लिया है। मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वारदात को एक लड़का और लड़की ने मिलकर अंजाम दिया है।

यह मामला अक्षरधाम मंदिर के पास पांडव नगर इलाके का है। यहां रहने वाले एक युवक की हत्या के बाद उसकी आरोपी लड़का-लड़की ही अपने घर में शव के टुकड़े करके फ्रीज में छिपाकर रखे हुए थे और फिर उन टुकड़ों को मौका पाकर पांडव नगर इलाके में फेंक दिया करते थे। दिल्ली पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के अलावा फ्रीज भी बरामद कर लिया है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि कत्ल की इस ख़ौफ़नाक वारदात को पूनम और दीपक ने अंजाम दिया था। मृतक अंजन दास को नशे की गोलियां खिलाई गईं और फिर उसकी हत्या की गई। अवैध संबंधों की वजह से हत्या को अंजाम दिया गया था।

करंट की चपेट में आकर जिंदा जले दो युवक, हाईटेंशन बिजली तार से गाड़ी टकराने के बाद ड्राइवर-साथी की मौत

करंट की चपेट में आकर जिंदा जले दो युवक, हाईटेंशन बिजली तार से गाड़ी टकराने के बाद ड्राइवर-साथी की मौत

 राजस्थानकोटा में दो युवक करंट की चपेट में आकर जिंदा जल गए। दोनों बोरिंग की गाड़ी में बैठे थे। साइड में लगाने के लिए गाड़ी पीछे करते समय मशीन का पाइप हाईटेंशन बिजली के तार से टच हो गया और बिजली का तार सड़क पर गिर गया। इस दौरान ड्राइवर का साथी नीचे उतरा तो वह करंट की चपेट में आ गया। 11KV की लाइन छूते ही उससे शरीर में आग गई। वह चिल्लाने लगा, इस पर ड्राइवर बचाने दौड़ा और वह भी करंट की चपेट में आ गया।

दोनों आग से जलने लग गए और वहीं गाड़ी के टायरों के पास गिर गए। देखते-देखते गाड़ी में भी आग लग गई। ड्राइवर और उसके साथी के हाथ-पैर और चेहरे बुरी तरह से झुलस गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कोटा के सिमलिया थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे हुआ।

सूचना पर पुलिस, SDM दीगोद, तहसीलदार मौके पर पहुंचे। हादसे की जानकारी ली। हादसे में झालावाड़ के रहने वाले ड्राइवर कमलेश (35) करीब 80 फीसदी और चितौड़ के रहने वाले पप्पू सिंह (35) लगभग 60 फीसदी झुलस गए थे। पप्पू बोरिंग मशीन का ऑपरेटर था।

गाड़ी के साथ एक जीप भी थी। जीप में इनका साथी नानूराम सवार था। वह दूध की थैली लेने दुकान पर रुक गया था। नानूराम ने बताया- रात को 3 बजे हम कोटा की तरफ से आए थे। क्रेशर के पास गाड़ी खड़ी करके सो गए थे। सुबह खान की झोपियों की तरफ बोर करने जाना था। सुबह 7 बजे करीब क्रेशर से रवाना होकर धर्मकांटा तक पहंचे। मैं जीप में पीछे आ रहा था। रास्ते मे दूध लेने लगा था।

नानूराम ने बताया कि दूध की थैली लेकर वह मौके पर पहुंचा तो गाड़ी की केबिन में आग लगी थी। पास में ही जमीन पर बिजली का तार टूटा हुआ पड़ा था। मौके पर लोगों की भीड़ लगी हुई थी। गांववालों की मदद से पहले बिजली बंद करवाई। पास जाकर देखा तो ड्राइवर और खलासी का शव एक दूसरे के ऊपर पड़ा हुआ था।

PNB ग्राहक कृपया ध्यान दें, 12 दिसंबर से पहले करा लें ये काम, वरना नहीं निकाल पाएंगे पैसा

PNB ग्राहक कृपया ध्यान दें, 12 दिसंबर से पहले करा लें ये काम, वरना नहीं निकाल पाएंगे पैसा

 पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने बैंक अकाउंट होल्डर्स को अपना KYC अपडेट कराने को कहा है। बैंक के अनुसार जिन ग्राहकों का KYC 12 दिसंबर के बाद पेंडिंग रहेगा, उन्हें अपने खाते से लेन-देन करने में परेशानी आ सकती है।

पंजाब नेशनल बैंक ने ने एक प्रेस रिलीज में कहा है कि जिन ग्राहकों का KYC अपडेशन बाकी है, उनके रजिस्टर्ड एड्रेस पर दो नोटिस और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए सूचना दे दी गई है।

ऐसे करें चेक- KYC हुई है या नहीं?

आपके पंजाब नेशनल बैंक की KYC हुई है या नहीं, इसकी जानकारी के लिए आपको कस्टमर केयर पर फोन करना होगा। बैंक ने कहा कि ग्राहक कस्टमर केयर नंबर 18001802222या 18001032222 पर फोन करके अधिक जानकारी ले सकते हैं।

क्या है KYC?

केवाईसी भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा संचालित एक पहचान प्रक्रिया है जिसकी मदद से बैंक और अन्य वित्तीय संस्थाएं अपने ग्राहक के बारे में अच्छे से जान पाती हैं। केवाईसी यानि “नो योर कस्‍टमर” यानि अपने ग्राहक को जानिये।

शर्मनाक : दो का पहाड़ा न सुना पाया छात्र तो हाथ पर चला दी ड्रिल मशीन

शर्मनाक : दो का पहाड़ा न सुना पाया छात्र तो हाथ पर चला दी ड्रिल मशीन

 उत्तर प्रदेश। कानपुर के प्रेम नगर के उच्च प्राथमिक मॉडल स्कूल में पांचवी के छात्र के हाथ में ड्रिल मशीन चलाने का मामला सामने आया है। अनुदेशक पर आरोप है कि उसने कक्षा पांच के छात्र के हाथ पर केवल इसिलिए ड्रिल मशीन चला दी क्योंकि वो छात्र दो का पहाड़ा नहीं सुना पाया। मशीन चलाने के कारण छात्र के कपड़े फट गए और वो घायल हो गया। मामले का खुलासा होने पर अभिभावकों ने स्कूल में हंगामा करना शुरू कर दिया। बीएसए ने जब आरोपी पर कर्रवाई करने की बात कही तब जाकर लोग शांत हुए।

सीसामऊ के रहने वाले शिवकुमार और सविता का बेटा विवान इस स्कूल में पढ़ाई करता है। यूनिसेफ द्वारा चयनित संस्था शहर के चार परिषदीय स्कूलों मे आठवीं पास युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए इलेक्ट्रीशियन आदि का तकनीकी प्रशिक्षण देती है। कक्षा एक से आठ तक संचालित इस स्कूल में संस्था की ओर से अनुज पांडे बतौर अनुदेशक प्रशिक्षण देता था। अब उसका तबादला दूसरे स्कूल में कर दिया गया है। इसके बाद भी वो गुरुवार को स्कूल आया था। वो कमरे में बुक सेल्फ लगाने के लिए ड्रिल मशीन से छेद कर रहा था। इसी दौरान उसने पास खड़े विवान को दो का पहाड़ा सुनाने के लिए कहा और जब छात्र नहीं सुना पाया तो उसके बाएं हाथ में ड्रिल मशीन चला दी।

विवान के पास ही खड़े साथी छात्र ने मशीन का प्लग निकाल दिया, वरना उसके हाथ में छेद हो जाता। स्कूल के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र बीएलओ की ड्यूटी के चलते गुरुवार को स्कूल नहीं आए थे। शिक्षिका अल्का त्रिपाठी उनकी जगह पर प्रभार संभाल रही थी। जब उन्होंने छात्र को रोते हुए देखा तो आरोपी से घटना के बारे में पूछा। इस पर उसने छात्र के पेड़ से गिरने की बात कह दी।

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ा झटका, जेल में ‘स्पेशल फूड’ वाली याचिका खारिज

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ा झटका, जेल में ‘स्पेशल फूड’ वाली याचिका खारिज

 नई दिल्ली। तिहाड़ में बंद दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन की स्पेशल फूड देने वाली याचिका को राउव एवेन्यू कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दिया है। याचिका में सत्येंद्र जैन ने जेल में ड्राई फूड्स और फल देने की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने इसे सिर से नकार दिया। बता दें, सत्येंद्र जैन की ओर से उनके धार्मिक उपवास पर रहने के चलते विशेष भोजन की मांग की थी। बीते शुक्रवार को भी इस पर सुनवाई हुई थी।

सत्येंद्र जैन ने आरोप लगाया था कि जेल में उन्हें सामान्य भोजन और चिकित्सा सुविधा भी मुहैया नहीं कराई जा रही है। अर्जी में आरोप लगाया गया था कि 31 मई को सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के दिन से ही वह जैन मंदिर नहीं जा पा रह हैं। जैन धर्म का पक्का अनुपालक होने के नाते वह धार्मिक उपवास कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पका भोजन दालें, अनाज और दुग्ध उत्पाद नहीं दिया जा रहा।

यह दावा किया गया है कि वह जैन धर्म का कड़ाई से पालन करते हैं। वहीं, जेल प्रशासन ने इन आरोपों से इनकार किया था और अदालत को बताया था कि संबंधित प्रशासन से यह अपेक्षा करना गलत है कि वह किसी कैदी को विशेष सुविधा देंगे। जेल प्रशासन ने दावा किया था कि सभी कैदियों को पोषक और संतुलित भोजन दिया जाता है और इसमें जाति, नस्ल और धर्म के आधार पर कोई भेद-भाव नहीं किया जाता है।

धन शोधन के मामले में गिरफ्तार किए गए थे सत्येंद्र जैन

बता दें, जैन को सीबीआई द्वारा 2017 में उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधी कानून के तहत मामले से जुड़े धन शोधन के मामले में गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने जैन को इस मुकदमे और दो अन्य मामलों में जमानत देने से 17 नवंबर को इनकार कर दिया था। सत्येंद्र जैन पर आरोप है कि उन्होंने खुद से कथित रूप से जुड़ी चार कंपनियों के माध्यम से धन शोधन किया है।

संविधान दिवस; संविधान को समझें युवा, कई समस्याएं खुद हो जाएंगी हल : पीएम मोदी

संविधान दिवस; संविधान को समझें युवा, कई समस्याएं खुद हो जाएंगी हल : पीएम मोदी

 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। पीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान के चलते ही आज देश के गरीब और महिलाएं सशक्त हैं। उन्होंने कहा कि भारत आज तमाम मुश्किलों को पीछे छोड़ आगे बढ़ रहा है। पीएम ने कहा कि युवाओं को देश के संविधान की जानकारी होना जरूरी है, जब वो इसे जानेंगे तो उन्हें कई सवालों के जवाब खुद मिलेंगे।

पीएम ने कहा कि आज के वैश्विक हालात में पूरे विश्व की निगाहें भारत पर टिकी हैं। भारत के तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और इसकी मजबूत वैश्विक छवि के चलते दुनिया हमें बड़ी उम्मीदों के साथ देख रही है। पीएम ने कहा कि इसके पीछे सबसे बड़ी ताकत हमारा संविधान ही है।

26/11 आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज ही के दिन मुंबई में 26/11 आतंकी हमला हुआ था। पीएम ने कहा कि 14 साल पहले जब भारत अपने संविधान और नागरिकों के अधिकारों का जश्न मना रहा था, तब मानवता के दुश्मनों ने भारत पर सबसे बड़ा आतंकी हमला किया था। हमले में जान गंवाने वालों को मैं श्रद्धांजलि देता हूं।

ई-कोर्ट परियोजना को किया लांच

इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने सबसे पहले ई-कोर्ट परियोजना की शुरुआत की। इस परियोजना के तहत वर्चुअल जस्टिस क्लॉक, डिजिटल कोर्ट और जस्टिस मोबाइल एप 2.0 शुरू की जाएगी। पीएम ने लांचिंग के बाद कहा कि 1949 में आज ही के दिन स्वतंत्र भारत ने अपने लिए एक नई भविष्य की नीव डाली थी। इस बार का संविधान दिवस इसलिए भी विशेष है क्योंकि भारत ने अपने आजादी के 75 वर्ष पूरे किए हैं

देश को संविधान देने वाले महानुभावों को श्रद्धांजलि : पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले एक ट्वीट के जरिए संविधान देने वाले देश के महान नेताओं को श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र के लिए अपने दृष्टिकोण को पूरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई। संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में 2015 से 26 नवंबर के दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इससे पहले, इस दिन को कानून दिवस के रूप में मनाया जाता था।

अटॉर्नी जनरल बोले- सामाजिक विभाजन को मिटाने की जरूरत

अटार्नी आर वेंकटरमनी ने कार्यकर्म को संबोधित करते हुए कहा कि जाति और अन्य सामाजिक विभाजन की कुछ हानिकारक समस्याओं को मिटाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समानता का दावा जटिल है और नए विभाजन पैदा किए बिना कानून, समाज और अदालतों के बीच समन्वय के लिए आवास बनाया जाना चाहिए।

स्वतंत्रता ने हम पर बड़ी जिम्मेदारियां डाली : रिजिजू

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि डा बीआर अंबेडकर ने कहा था कि इस स्वतंत्रता ने हम पर बड़ी जिम्मेदारियां डाली हैं, जिसे हमे आज भी याद रखना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कई मौकों पर अदालतों में स्थानीय भाषाओं को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला है ताकि न्यायिक प्रणाली में हमारे देश के आम लोगों का विश्वास बढ़ाया जा सके और उन्हें भी जुड़ा हुआ महसूस कराया जा सके।

इसलिए मनाया जाता है संविधान दिवस

देश के संविधान के निर्माता डा बीआर अंबेडकर को श्रद्धांजलि देने के लिए सामाजिक न्याय मंत्रालय ने 19 नवंबर 2015 को 26 नवंबर को देश संविधान दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया था। इसका उद्देश्य देश के लोगों को संविधान के बारे में जागरुक करना भी है। संवैधानिक मूल्यों की जानकारी देश के हर नागरिक को हो इसके लिए संविधान दिवस मनाने का फैसला हुआ था।

दिग्गज एक्टर का निधन...77 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

दिग्गज एक्टर का निधन...77 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

 मुंबई। सिनेमा जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है हिन्दी और मराठी फिल्मों के जाने माने अभिनेता विक्रम गोखले का निधन हो गया है। 77 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। पिछले 15 दिनों से पुणे के एक बड़े हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था।

विक्रम गोखले पुणे में एक एक्टिंग स्कूल चलाते थे। वो पिछले कई सालों से पत्नी के साथ वही रह रहे थे। इस दिवंगत अभिनेता के परिवार में उनकी दादी और पिता मराठी सिनेमा और स्टेज के काफी जाने माने अभिनेता थे। विक्रम गोखले ने हम दिल दे चुके सनम, हे राम , तुम बिन, हिचकी और मिशन मंगल जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय के बदौलत तारीफ बटोरीं थी। उनकी आखिरी फिल्म इस साल रिलीज हुए शिल्पा शेट्टी की निकम्मा थी।

बता दें कि पहले भी विक्रम गोखले के निधन की खबरें आई थीं। बॉलीवुड सेलेब्स ने तो इस पर दुख प्रकट करना शुरू कर दिया था जिसके बाद परिवार ने साफ कहा कि वो अभी भी हमारे बीच हैं निधन की खबरें झूठी हैं और डॉक्टर्स उन्हें बचाने के हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

राज्यों को 17,000 करोड़ रुपये का GST मुआवजा जारी, MP-CG और UP समेत जानिए इन प्रदेशों को कितनी मिली राशि ?

राज्यों को 17,000 करोड़ रुपये का GST मुआवजा जारी, MP-CG और UP समेत जानिए इन प्रदेशों को कितनी मिली राशि ?

 (GST compensation News: सरकार ने चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून अवधि के लिए शेष जीएसटी मुआवजे (GST compensation) के लिए 17,000 करोड़ रुपये जारी किए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक राज्यों को अब तक जारी मुआवजे की कुल राशि 1,15,662 करोड़ रुपये है, जिसमें 2022-23 के दौरान 17,000 करोड़ रुपये की राशि शामिल है.

वित्त मंत्रालय ने दी जानकारी
यह इस तथ्य के बावजूद है कि अक्टूबर, 2022 तक कुल कर संग्रह केवल 72,147 करोड़ रुपये है. शेष 43,515 करोड़ रुपये केंद्र (Central government) द्वारा अपने संसाधनों से जारी किए जा रहे हैं. वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “इसके साथ ही केंद्र ने मुआवजे के भुगतान (Central government paid compensation) के लिए राज्यों को इस साल मार्च (March) के अंत तक प्राप्त होने वाली अनुमानित उपकर की पूरी राशि अग्रिम (payment of compensation) रूप से जारी कर दी है.”

चालू वित्त वर्ष में अब तक राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को 1.15 लाख करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं. यह निर्णय राज्यों को उनके संसाधनों के प्रबंधन में सहायता करने और यह सुनिश्चित करने के लिए लिया गया था कि उनके कार्यक्रम, विशेष रूप से पूंजीगत व्यय, वित्तीय वर्ष के दौरान सफलतापूर्वक खर्च किए जाते हैं.

बयान में कहा गया कि केंद्र सरकार ने 24 नवंबर 2022 को अप्रैल से जून 2022 के बकाया जीएसटी के मुआवजे के तौर पर राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को 17,000 करोड़ रुपये की राशि जारी की. बयान में कहा गया है कि इस राशि को मिलाकर एक रुपये, चालू वित्त वर्ष में अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 15,662 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं.

केंद्र सरकार (central government) ने बकाया जीएसटी मुआवजे (GST compensation) के रूप में राज्यों को 17,000 करोड़ रुपये जारी किए हैं. इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष (current financial year) में अब तक कुल 1.15 लाख करोड़ रुपये जारी (1.15 lakh crore released) किए जा चुके हैं. राज्यों की क्षतिपूर्ति के लिए कुछ मदों पर उपकर लगाया जाता है. उपकर की राशि क्षतिपूर्ति कोष में जमा कर दी जाती है.

 

मोदी है तो मुमकिन है, AIIMS से 4 करोड़ मरीजों का डेटा चोरी, अटल बिहारी-सोनिया गांधी समेत कई दिग्गजों का हुआ है इलाज…

मोदी है तो मुमकिन है, AIIMS से 4 करोड़ मरीजों का डेटा चोरी, अटल बिहारी-सोनिया गांधी समेत कई दिग्गजों का हुआ है इलाज…

 दिल्ली : दिल्ली एम्स के ऑनलाइन सिस्टम पर बड़े साइबर अटैक का खुलासा हुआ है। एम्स के सिस्टम से करीब चार करोड़ मरीजों का डाटा चोरी हुआ है। यह देश के मेडिकल सेक्टर में अब तक की सबसे बड़ी हैकिंग है। आठ साल पहले एम्स का डाटा पूरी तरह से डिजिटल हुआ था। उसके बाद एम्स में अटल बिहार सहित कई पूर्व प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का इलाज हो चुका है। इन सभी का पर्सनल डाटा एम्स के सर्वर से हैक हो चुका है।

सूत्रों के अनुसार, डाटा हैक में इंटरनेशनल साइबर क्राइम का कनेक्शन होने की आशंका है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि कि ये साइबर टेरर से जुड़ा मामला है। इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है। दिल्ली एम्स का सर्वर बुधवार सुबह सात बजे से डाउन है, जिसे करीब 48 घंटे बाद भी रिकवर नहीं किया जा सका है। इसके चलते अस्पताल में मरीजों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में दिक्कतें आ रही हैं। जांच एजेंसियां एम्स में ऑनलाइन सेंट्रलाइज्ड सिस्टम से जुड़े सभी कम्प्यूटर्स को खंगाल रही हैं। साइबर एक्सपर्ट और सॉफ्टवेयर इंजीनियर डाटा हैक के सोर्स और रिसीवर की तलाश में जुटी है। साथ ही साइबर अटैक के संभावित खतरे से निपटने के उपाय भी किए जा रहे हैं।

इंटरनेट बंद, सभी काम मैन्युअली हो रहे

एम्स में इंटरनेट बंद कर दिया है। ई-हॉस्पिटल डाटाबेस और लैब इन्फॉर्मेशन सिस्टम के डाटा बेस को एक्सटर्नल हार्ड ड्राइव में लिया गया है। चार एक्सट्रा सर्वर लगाए गए हैं। ओपीडी और आईपीडी में सभी काम मैन्युअली हो रहे हैं।

दिल्ली पुलिस रैनसमवेयर अटैक की आशंका जता रही

पुलिस शुरूआती जांच में रैनसमवेयर अटैक मान रही है। जबरन वसूली की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
फार्मा कंपनियां, सर्जिकल इंस्टूमेंट कंपनियां और अन्य मेडिकल कंपनियां इस डेटा का फायदा अपने हितों के लिए उठा सकती हैं।

Today Gold Price : सोने में आयी भारी गिरावट, जानें आपके शहर में क्या है ताजा रेट

Today Gold Price : सोने में आयी भारी गिरावट, जानें आपके शहर में क्या है ताजा रेट

  नई दिल्ली। Today Gold Price : महंगी धातु सोने  Gold ने आज भारी गिरावट दर्ज की है। वहीं चांदी भी नरमी की राह पर चल पड़ी है। सोना महिलाओं के सजने का प्रमुख साधन के साथ-साथ इनवेस्ट का भी अच्छा जरिया है। विवाह का सीजन होने के चलते सोने में इन दिनों अच्छी डिमांड देखी जा रही है। लंबे समय के उछाल के बाद सोने में आज गिरावट देखी जा रही है।

आपको बता दें कि अगर आप सोने के शाकिन हैंतो यह आपके लिए अच्छी खबर हो सकती है। चौबीस कैरेट सोना प्रति दस ग्राम आज 50290 रुपये में कारोबार कर रहा है। सोने ने आज 490 रुपये की गिरावट देखी जा रही है। यह निवेशको व शौकिनों के लिए अच्छी खबर है।

आपको बता दें कि प्रति एक ग्राम सोना 22 कैरेट आज 4610 रुपये में बिक रहा है। जिसमें 45 रुपये की गिरावट आयी है। वहीं प्रति 100 ग्राम सोना 22 कैरेट 461000 में बिक रहा है। इसमें 4500 की गिरावट देखी जा रही है।

बीएसएफ जवानों ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, इलाके में सर्च अभियान जारी

बीएसएफ जवानों ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, इलाके में सर्च अभियान जारी

 अमृतसर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने दाओके गांव के पास पड़ने वाले क्षेत्र में पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहे ड्रोन (क्वाडकाप्टर) को मार गिराने में सफलता प्राप्त की है। जवानों ने जैसे ही ड्रोन की आवाज सुनी, उस पर फायरिंग कर उसे रोकने की कोशिश की। गोलियां लगने से ड्रोन जमीन पर गिर पड़ा।

ड्रोन मार गिराए जाने के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई। इसके बाद, पुलिस और संबंधित एजेंसियों को सूचित कर दिया गया। यह ड्रोन क्वाडकाप्टर डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके (चीनी ड्रोन) है। अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। हलांकि यह आशंका जताई जा रही है कि ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थ या हेरोइन की खेप सीमा के इस पार पहुंचाई गई है। बीएसएफ की ओर से फिलहाल मौके पर सर्च अभियान चलाया गया है। डीआइजी प्रभाकर जोशी स्वयं इसमें भाग ले रहे हैं।

Viral Video : महिला को काटने आ रहा था जहरीला सांप, अपने बचाव में चप्पल फेंककर मारी, फिर चप्पल लेकर भागा सांप, देखें वीडियों…

Viral Video : महिला को काटने आ रहा था जहरीला सांप, अपने बचाव में चप्पल फेंककर मारी, फिर चप्पल लेकर भागा सांप, देखें वीडियों…

 नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी! दरअसल, एक सांप को अपनी तरफ आता देख महिला ने उसे चप्पल फेंककर मारी, जिसके बाद सांप ने चप्पल को मुंह में दबाया और भाग निकाला। भागने के दौरान उसका फन हवा में था और चप्पल मुंह में। है। यह देखकर महिलाएं हंसने लगती है और कहती है कि चप्पल कहां लेकर जा रहा है। यह वीडियो एक आईएफएस अधिकारी ने ट्विटर पर शेयर किया। फिलहाल, इसकी पुष्टी नहीं हुई है कि वीडियो कब और कहां का है।

यह वीडियो ट्विटर पर IFS अधिकारी परवीन कासवान ने शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा- मैं इस बात से हैरान हूं कि आखिर यह सांप उस चप्पल के साथ क्या करेगा? उसके तो पैर भी नहीं है। वीडियो कहा का है इसकी जानकारी नहीं है। अबतक इस वीडियो को 6 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

Amitabh Bachchan : अब अमिताभ बच्चन की आवाज, तस्वीर नहीं कर सकेंगे इस्तेमाल, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाईं रोक, जाने पूरा मामला

Amitabh Bachchan : अब अमिताभ बच्चन की आवाज, तस्वीर नहीं कर सकेंगे इस्तेमाल, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाईं रोक, जाने पूरा मामला

 नई दिल्‍ली : दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को एक अंतरिम आदेश पारित करके अभिनेता अमिताभ बच्चन की आवाज, छवि, नाम या उनकी खास खूबियों आदि के अनधिकृत इस्तेमाल पर रोक लगा दी. अदालत का अंतरिम आदेश अमिताभ बच्चन की उस याचिका पर आया जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि ‘‘एक नामचीन हस्ती होने के नाते उनके प्रचार के अधिकार” का उल्लंघन किया जा रहा है और इसमें ‘केबीसी लॉटरी’ चलाने वालों सहित कई व्यक्ति शामिल हैं. बच्चन एक मशहूर रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) के ‘प्रस्तोता’हैं. जस्टिस नवीन चावला ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि बच्चन एक लोकप्रिय शख्सियत हैं और यदि उन्हें इस स्तर पर राहत नहीं दी गई तो उन्हें एक अपूरणीय क्षति और बदनामी का सामना करना पड़ सकता है.

 

 
 

Amitabh Bachchan :  जस्टिस चावला ने कहा कि उनका मानना है कि वादी ने एक पक्षीय अंतरिम राहत हासिल करने के लिए प्रथम दृष्टया पर्याप्त दलील पेश की है. अदालत ने आदेश दिया, ‘‘एकपक्षीय अंतरिम रोक आदेश जारी रहेगा.”अदालत ने कहा, ‘‘प्रतिवादी अपनी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उनकी (बच्चन की) अनुमति के बगैर उनके रुतबे का इस्तेमाल करते प्रतीत होते हैं. इसलिए वादी की प्रतिष्ठा को गंभीर अपूरणीय क्षति या नुकसान होने की संभावना है. वास्तव में, शिकायत की गई कुछ गतिविधियों से बदनामी भी हो सकती है.”अदालत ने दूरसंचार अधिकारियों को उन वेबसाइट के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया, जिन पर बच्चन के अधिकारों का उल्लंघन करने वाली सामग्री मौजूद हैं. दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को ऐसे संदेशों को प्रसारित करने वाले टेलीफोन नंबर को भी ‘ब्लॉक’ करने का निर्देश दिया गया.

 

 

 वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे ने कहा कि राहत न केवल मुकदमे में नामित लोगों के खिलाफ है, बल्कि उन अनाम या अज्ञात पक्षों के खिलाफ भी है जो बच्चन के प्रचार अधिकारों का उल्लंघन करते हैं. उन्होंने कहा कि लॉटरी के अलावा कई अन्य काम भी उनके नाम पर चलाए जा रहे हैं. ऐसी टी-शर्ट भी बेची जा रही हैं, जिन पर उनकी तस्वीर छपी है.अधिवक्ता अमित नाइक और प्रवीण आनंद भी उच्च न्यायालय के समक्ष बच्चन की ओर से पेश हुए.साल्वे ने दलील दी कि लॉटरी के अलावा, अभिनेता के नाम पर डोमेन नाम पंजीकृत किए गए थे; जहां ‘‘अमिताभ बच्चन वीडियो कॉल” सेवा और यहां तक ​​कि उनकी तस्वीरों वाली टी-शर्ट भी थी.याचिका में कहा गया है कि एक अन्य प्रतिवादी, टेलीविजन क्विज शो में भाग लेने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए बच्चन की छवि के साथ एक सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी पुस्तक बेच रहा है.याचिका में कहा गया है, ‘‘वादी के नाम, आवाज, छवि, समानता और वादी के व्यक्तित्व के अन्य सभी तत्वों की रक्षा के लिए वर्तमान मुकदमा दायर किया जा रहा है, जो विशिष्ट हैं और तीसरे पक्ष द्वारा अनधिकृत उपयोग से जनता के बीच भ्रम और धोखे पैदा होने की संभावना है.” मामले की अगली सुनवाई मार्च में होगी.