BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
देश को मिला नया CDS...पिछले 9 महीनों से खाली था पद

देश को मिला नया CDS...पिछले 9 महीनों से खाली था पद

 देश के नए CDS के नाम का ऐलान हो गया है. अब अनिल चौहान को नया CDS नियुक्त किया गया है. रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) को अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के रूप में नियुक्त किया है

ले. जनरल अनिल चौहान की गोरखा राइफल से सेना में एंट्री हुई थी. उन्होंने करीब 40 सालों तक देश की सेना में सेवा दी, जिसके बाद वो पिछली साल रिटार हुए।

पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद से यह पद खाली चल रहा

बता दें कि पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद से यह पद खाली चल रहा है. इसे लेकर कई कयास लगाए गए. लेकिन कोई नाम तय करने में वक्त लगा. लेकिन अब रक्षा मंत्रालय ने तय कर लिया है।

दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 4 फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता, जानिए कितनी बढ़ जाएगी सैलरी

दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 4 फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता, जानिए कितनी बढ़ जाएगी सैलरी

 नई दिल्ली। दिवाली से ठीक पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है। केंद्रीय कैबिनेट सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। अब कर्मचारियों को 38 फीसदी का महंगाई भत्‍ता मिलेगा।

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में आज 4 फीसदी डीए बढ़ाने का फैसला किया गया, जो पिछली दर्जनों तिमाहियों में सबसे ज्‍यादा है। इससे पहले औसतन डीए 3 फीसदी ही बढ़ाया जाता रहा है, लेकिन इस बार बढ़ती महंगाई को देखते हुए बड़ी सौगात दी है। अब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 62 लाख पेंशनर्स को 38 फीसदी का डीए मिलेगा। डीए की बढ़ी हुई रकम इस साल जुलाई से ही मान्‍य होगी और कर्मचारियों को पिछले महीनों का एरियर भी दिया जाएगा।

इतनी बढ़ जाएगी सैलरी

अभी अगर किसी केंद्रीय कर्मचारी की बेसिक सैलरी 1,8000 रुपये है तो 34 फीसदी के हिसाब से उसे 6,120 रुपये डीए मिलता है। अगर डीए 38 फीसदी हो जाता है तो कर्मचारी को महंगाई भत्ते के तौर पर 6840 रुपये मिलेंगे। यानी उसे 720 रुपये अधिक मिलेंगे। केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को 18 महीने यानी एक जनवरी 2020 से 30 जून 2021 के बीच डीए का भुगतान नहीं किया है। कर्मचारी लंबे समय से इसके भुगतान की मांग कर रहे हैं।

दर्दनाक हादसा : मकान ढहने से 4 मासूम बच्चों की मौत, मां और बेटी अस्पताल में भर्ती

दर्दनाक हादसा : मकान ढहने से 4 मासूम बच्चों की मौत, मां और बेटी अस्पताल में भर्ती

  उत्तर प्रदेश। धौलपुर जिले के मनियां कस्बे में एक मकान के गिर जाने से चार मासूम बच्चों की मौत हो गई है। हादसे में घायल एक महिला और बच्ची का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

हादसे को लेकर पीड़ित प्रमोद पुत्र हरबिलास निवासी कैलाश पुरा ने बताया कि अपनी पत्नी और 5 बच्चों के साथ मनियां कस्बे में किराए के मकान में रह रहे थे। हलवाई का काम करने की वजह से देर रात को कस्बे में गए थे। इसी बीच रात 2:30 बजे पड़ोस में रहने वाले युवक ने पुलिस को फोन करके घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मकान से 5 बच्चे और पत्नी को बाहर निकाला, जिन्हें लेकर पुलिस अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने 4 बच्चों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल हुई महिला और उसकी एक बेटी को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

हादसे में महिला सोनम (35) पत्नी प्रमोद, और सबसे बड़ी बेटी पूजा (8) पुत्री प्रमोद को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मकान के मलबे में दबकर प्रमोद के चार बच्चे सायना (5), मोटी (2), फिजा (1) और गोविंद (4 माह) की मौत हो गई। जिनके शव को मनियां अस्पताल की मोर्चरी में रखा है।

राशन कार्ड धारकों के ल‍िए आई खुशखबरी...मोदी सरकार ने फ्री राशन पर क‍िया बड़ा ऐलान

राशन कार्ड धारकों के ल‍िए आई खुशखबरी...मोदी सरकार ने फ्री राशन पर क‍िया बड़ा ऐलान

 राशन कार्ड धारकों के ल‍िए मोदी सरकार की तरफ से एक बार फ‍िर बड़ी खुशखबरी आई है. बुधवार को पीएम मोदी की अध्‍यक्षता में हुई कैबि‍नेट मीट‍िंग में प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना (PMGKAY) को तीन महीने के ल‍िए और बढ़ा द‍िया गया है. अब इस योजना के तहत राशन कार्ड धारकों को सरकार की तरफ से द‍िसंबर तक फ्री राशन का फायदा म‍िलेगा.

अप्रैल 2020 में शुरू हुई थी योजना
केंद्र सरकार की तरफ से योजना को कोव‍िड काल के दौरान अप्रैल 2020 में शुरू क‍िया गया था. बाद में मार्च 2022 में इसे छह महीने के ल‍िए बढ़ाकर स‍ितंबर तक कर द‍िया गया. अब सरकार ने एक बार फ‍िर इसे तीन महीने के ल‍िए बढ़ाकर द‍िसंबर 2022 तक कर द‍िया है. हालांक‍ि मीड‍िया र‍िपोर्ट में इसके छह महीने बढ़ाने की बात चल रही थी.

80 करोड़ लोगों को फायदा होगा
सरकार की तरफ से यह ऐलान क‍िये जाने के बाद इससे सीधे तौर पर 80 करोड़ लोगों को फायदा होगा. इस योजना को सरकार की तरफ से बढ़ाए जाने का इशारा पहले ही द‍िया जा चुका था. केंद्रीय खाद्य विभाग के सचिव ने भी इसका इशारा द‍िया था. आपको बता दें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) की दुनिया की सबसे बड़ी अन्‍न योजना है.

3.40 लाख करोड़ हुए खर्च
सरकार की तरफ से योजना को आगे बढ़ाने के ल‍िए स्टॉक पोजीशन की प‍िछले द‍िनों समीक्षा की गई थी. गौरतलब है क‍ि इस योजना पर अब तक 3.40 लाख करोड़ रुपये खर्च क‍िये जा चुके हैं. केंद्र की इस योजना के तहत देश के सभी गरीब राशन कार्ड धारक परिवारों को 5 किलो राशन प्रत‍ि व्‍यक्‍त‍ि मुहैया कराया जाता है. शुरुआत में एक परिवार को एक किलो चने की दाल और जरूरी मसालों की किट दी गई थी.

PFI पर लगा 5 साल का प्रतिबंध, इन 8 संगठनों पर भी एक्शन... केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

PFI पर लगा 5 साल का प्रतिबंध, इन 8 संगठनों पर भी एक्शन... केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

 नई दिल्ली। कट्टरपंथी इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की आतंकी फंडिंग व अन्य गतिविधियों के चलते भारत में पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। गृह मंत्रालय की ओर से इसके लिए अधिसूचना (नोटिफिकेशन) भी जारी कर दी गई है। यूएपीए एक्ट के तहत इस संगठन पर प्रतिबंध लगाया गया है। बता दें कि PFI एक कट्टरपंथी संगठन है। 2017 में NIA ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर इस संगठन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। NIA जांच में इस संगठन के कथित रूप से हिंसक और आतंकी गतिविधियों में लिप्त होने के बात आई थी। NIA के डोजियर के मुताबिक यह संगठन राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा माना गया।

इन संगठनों पर भी लगा बैन

  • रिहैब इंडिया फाउंडेशन
  • कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया
  • ऑल इंडिया इमाम काउंसिल
  • नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन
  • नेशनल विमेन फ्रंट, जूनियर फ्रंट
  • एम्पावर इंडिया फाउंडेशन
  • रिहैब फाउंडेशन(केरल)
गाय का गोबर लेने निकली नाबालिग बच्ची से स्कूल के बाथरूम में रेप, आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

गाय का गोबर लेने निकली नाबालिग बच्ची से स्कूल के बाथरूम में रेप, आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

 बाड़मेर: राजस्थान के बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी थाना इलाके से रेप का मामला सामने आया है, जहां एक हैवान ने गाय का गोबर लेने निकली 16 साल की दलित नाबालिग बच्ची के साथ स्कूल के बाथरूम में रेप किया। घटना का पता चलने के बाद पुलिस ने नाबालिग की मां की शिकायत पर पोक्सो एक्ट की धाराओं में रेप का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने पीड़ित नाबालिग का मेडिकल करवाया है जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है।

गोबर लेने गई थी नाबालिग
घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि पीड़ित की मां ने शिकायत में बताया है कि बीते 24 सितंबर को दोपहर के समय नाबालिग बच्ची घर से गाय का गोबर लेने के लिए निकली थी इसी दौरान घर से कुछ ही दूरी पर सरकारी स्कूल के पास गांव का गोपालसिह बैठा था जिसने नाबालिग के साथ रेप किया। शिकायत के मुताबिक आरोपी ने नाबालिग बच्ची को कहा कि गोबर स्कूल के बाथरूम के आगे पड़ा है वहां से उठाकर ले आओ जिसके बाद नाबालिग आरोपी की बात मानकर स्कूल के बाथरूम की तरफ चली गई।

वहीं पीड़ित की मां ने बताया कि स्कूल के बाथरूम में घुसते ही आरोपी ने नाबालिग के मुंह पर जबरदस्ती हाथ रखकर बंद कर दिया। बाथरूम में ले जाकर नाबालिग बच्ची के साथ रेप किया, इसके बाद नाबालिग के शोर करने पर गांव की कुछ महिलाएं स्कूल की तरफ आई जिन्हें देखकर आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना के बाद नाबालिग बच्ची रोते हुए घर पहुंची जहां अपनी मां को पूरी आपबीती बताई।

पुलिस ने किया मामला दर्ज
वहीं जानकारी मिली है कि नाबालिग बच्ची के पिता घटना के दौरान घर पर नहीं थे जिसके बाद नाबालिग की मां ने आरोप लगाया है कि आरोपी की तरफ से उसे और उसकी बच्ची को शिकायत नहीं करने की धमकी भी मिली है।

वहीं घटना को लेकर गुड़ामालानी थानाधिकारी रमेश का कहना है कि नाबालिग की मां की शिकायत के आधार पर रेप का मामला दर्ज कर लिया है और नाबालिग का मेडिकल करवाया गया है। वहीं पुलिस ने पूरे मामले की जांच डीएसपी शुभकरण को सौंपी है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

युवक के पेट से निकले स्टील के 63 चम्मच: पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंचा था अस्पताल

युवक के पेट से निकले स्टील के 63 चम्मच: पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंचा था अस्पताल

 लखनऊ: उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर में डॉक्टरों ने एक युवक के पेट से करीब स्टील के 63 चम्मच बाहर निकालें है। दरअसल, यूपी के मुजफ्फरनगर के एक युवक को अचानक बहुत तेज पेट दर्द शुरू हुआ। पेट दर्द की शिकायत पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पेट से निकली चम्मचों को देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। बताया गया कि फिलहाल युवक की हालत गंभीर है।

चम्मचें देखकर हैरान रह गए डॉक्टर
मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर जनपद के थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव बोपाडा में रहने वाले 40 साल के विजय के पेट में अचानक तेज दर्द हो रहा था। इसके बाद उसे निजी हॉस्पिटल में उसे भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जब जांच की, तो पेट में किसी वस्तु का होना पाया। इसके बाद परिवार की रजामंदी के बाद विजय का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन थियेटर में जब डॉक्टरों ने उसके पेट में चीरा लगाया और स्टील की चम्मचों को निकाला, तो वे लोग हैरान रह गए।

जबरदस्ती खिलाई गई चम्मचें
डॉक्टरों ने बताया कि विजय के पेट में स्टील की कई चम्मचें मौजूद थीं। हालांकि, चम्मचों का अगला हिस्सा गायब था। बता दें डॉक्टरों ने विजय के पेट से 63 चम्मच निकाले। लगभग 4 घंटे तक डॉक्टरों ने विजय का ऑपरेशन किया। डॉक्टरों ने इस ऑपरेशन का वीडियो भी बनाया। ऑपरेशन के बाद से विजय की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने कहा ऐसा केस हमने पहली बार देखा है। अब सवाल ये है कि कोई भी इतनी सारी चम्मच क्यों खाएगा? इस बारे में जब परिजनों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि विजय को नशा करने की लत थी। उनकी नशे की लत छुड़ाने के लिए शहर के ही नशा मुक्ति केंद्र भेजा था। अखिल ने आरोप लगाया कि वहां के स्टॉफ ने विजय को जबरन चम्मचें खिलाई हैं। उन्होंने घर आने के बाद हमें इसके बारे में कुछ भी नहीं बताया था।

63 साल की इस महिला ने कई सालो से नहीं खाया है खाना! सिर्फ नींबू पानी पीकर है जिंदा

63 साल की इस महिला ने कई सालो से नहीं खाया है खाना! सिर्फ नींबू पानी पीकर है जिंदा

 आपने अपने आसपास ऐसे कई लोग देखे होंगे जो एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं. इनमें से कुछ प्रयोग (Experiment) काफी अजीबोगरीब और आपकी समझ से बाहर भी होते होंगे। इस महिला का लाइफस्टाइल भी कुछ ऐसा ही है। आप इसकी डाइट (Diet) के बारे में जानकर सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर ये अब तक जीवित कैसे है।

वियतनाम (Vietnam) में रहने वाली इस महिला का दावा है कि इसने महज 22 साल की उम्र से खाना कंज्यूम करना छोड़ दिया था. यानी महिला ने सॉलिड डाइट (Solid Diet) लेना बंद कर दिया था. आपको जानकर हैरानी होगी कि 41 साल से महिला इसी तरह बिना खाना खाए रह रही है।

पिछले 41 साल से नींबू पानी पीकर ही जिंदा

पिछले 41 साल से नींबू पानी पीकर ही जिंदा है. हैरानी वाली बात तो ये है कि इस तरह के लाइफस्टाइल (Lifestyle) से महिला की सेहत पर कोई भी बुरा प्रभाव नहीं पड़ा. पानी में नमक, चीनी और नींबू का रस पीकर ही महिला अपने शरीर को पोषक तत्व प्रदान करने का दावा करती है। एक डॉक्टर की सलाह (Doctor’s Advice) पर महिला ने ये तरीका अपनाया था।

राजधानी में धारा 144 लागू: धरने-प्रदर्शन पर लगाई रोक, जानिए क्या है पूरा मामला

राजधानी में धारा 144 लागू: धरने-प्रदर्शन पर लगाई रोक, जानिए क्या है पूरा मामला

 नई दिल्ली: राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली समेत 8 राज्यों में आज मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की ओर से पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के ठिकानों पर छापेमारी की गई है। दिल्ली में पीएफआई से जुड़े 30 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के कई इलाकों में धरना-प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। वहीं साउथ-ईस्ट दिल्ली में विशेष एडवाइजरी जारी की गई है। जामिया नगर इलाकें में धारा 144 लगा दी गई है।

गुरु और शिष्य के रिश्ते शर्मसार : महिला टीचर नाबालिग छात्र से बार-बार बनाती थी संबंध, दूसरी बार हुई गिरफ्तार

गुरु और शिष्य के रिश्ते शर्मसार : महिला टीचर नाबालिग छात्र से बार-बार बनाती थी संबंध, दूसरी बार हुई गिरफ्तार

 गुरु और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां एक टीचर ने अपने से 15 साल छोटे छात्र के साथ संबंध बनाए। जब इस मामले का खुलासा हुआ था पुलिस ने टीचर को गिरफ्तार किया था। मामला अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना का है।
बता दें कि इसके पहले भी पुलिस ने उन्हें करीब 60 लाख रुपए के बॉन्ड पर छोड़ दिया था। इसके बाद से ही वह हाउस अरेस्ट में थी। उनके घर की इलेक्ट्रॉनिक मॉनिटरिंग भी की जा रही थी। इसके बाद भी महिला टीचर हाउस अरेस्ट के दौरान फिर से स्टूडेंट से मिलीं और संबंध बनाए। पुलिस ने बताया कि महिला को इस मामले में दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

36 वर्षीय इस महिला टीचर का नाम एलिजाबेथ सुजैन बेली है। रिपोर्ट के मुताबिक महिला टीचर बेली इरेडेल-स्टेट्सविले जिला स्कूल के नॉर्थव्यू अकादमी में साइंस पढ़ाती थीं। उन्होंने साल 2010 से जिला प्रशासन के साथ असिस्टेंट के तौर पर काम करना शुरू किया था। बाद में उन्हें स्पेशल एजुकेशन टीचर भी बना दिया गया।

खबरों के मुताबिक छात्र के साथ संबंध बनाने को लेकर ही उन्हें पहली बार गिरफ्तार किया गया था। महिला टीचर पर 15 साल से छोटी उम्र के एक बच्चे से संबंध बनाने का आरोप लगा था। इरिडेल काउंटी शेरिफ को जानकारी मिली थी कि जून में महिला टीचर ने पहली बार छात्र के साथ संबंध बनाए थे। जिसके बाद 1 अगस्त को गिरफ्तार किया था।

हालांकि इस मामले में उन्हें करीब 60 लाख रुपए के बॉन्ड पर छोड़ दिया था। इसके बाद से ही वह हाउस अरेस्ट में थी। इस दौरान वो फिर से अपने स्टूडेंट से मिली और उसके साथ संबंध बनाए।

शेरिफ ऑफिस की तरफ से बताया गया कि महिला टीचर को इसी शर्त पर जेल से छोड़ा गया था कि वह स्टूडेंट से दूर रहेंगी। लेकिन जब पुलिस को पता चला कि वह दोबारा स्टूडेंट से मिलने लगी हैं तो उन्हें 2 सितंबर को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया। महिला टीचर बेली को इरिडेल काउंटी डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। इस बार उन पर 27 नए चार्जेज भी लगाए गए हैं। इस बार उनपर नाबालिग से जुड़े अपराध में शामिल होने, सरकारी गवाह को डराने और बेल के नियमों के उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है।

WhatsApp का धमाकेदार फीचर: जानिए क्या है वॉट्सऐप कॉल लिंक्स, कैसे करेगा काम

WhatsApp का धमाकेदार फीचर: जानिए क्या है वॉट्सऐप कॉल लिंक्स, कैसे करेगा काम

 इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लाते रहता है। अब तक Google Meet और Zoom पर मीटिंग के लिए लिंक शेयर किए जाते थे लेकिन अब व्हाट्सऐप पर भी इस सुविधा को शुरू किया जा रहा है। इस लेटेस्ट व्हाट्सऐप फीचर की मदद से यूजर वॉइस और वीडियो दोनों ही कॉल्स के लिए लिंक बनाकर शेयर कर सकेंगे।

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि इस लेटेस्ट WhatsApp Feature की जानकारी मार्क जुकरबर्ग द्वारा फेसबुक पर दी गई है। फेसबुक पोस्ट पर लिखा गया है, हम इस सप्ताह से WhatsApp Call Links फीचर को रोलआउट करना शुरू कर रहे हैं, इस फीचर की मदद से यूजर को अगर कॉल का लिंक मिलता है तो बस एक सिंगल टैप में ही कॉल को स्टार्ट कर सकेंगे।

बता दें कि व्हाट्सऐप यूजर वॉइस और वीडियो कॉल्स के लिए लिंक्स क्रिएट कर अपने दोस्तों और परिवारों वालों के साथ चैट पर शेयर कर सकते हैं। अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर कॉल लिंक को क्रिएट करने का ऑप्शन कहां पर नजर आएगा।

इस व्हाट्सऐप फीचर के मिलने के बाद आपको कॉल्स टैब में जाना होगा, यहां आपको क्रिएट कॉल लिंक ऑप्शन मिल जाएगा। बता दें कि अभी यूजर ऑनगोइंगल कॉल को ज्वाइन कर सकते हैं लेकिन कॉल लिंक फीचर को यूजर्स की सहूलियत के लिए लाया जा रहा है। इस फीचर के आने से बस लिंक पर टैप कर आप आसानी से वॉइस और वीडियो कॉल को ज्वाइन कर पाएंगे. व्हाट्सऐप कॉल लिंक फीचर को रोलआउट करना शुरू कर दिया गया है और धीरे-धीरे ये फीचर सभी को मिलने लगेगा।

टेस्टिंग में है ये फीचर: Mark Zuckerberg द्वारा किए गए पोस्ट में इस बात का भी जिक्र है कि एन्क्रिप्टेड वीडियो कॉलिंग फीचर लिमिट को बढ़ाकर 32 करने पर भी काम चल रहा है, यानी आने वाले समय में वीडियो कॉलिंग पर 32 लोग एक-दूसरे से बात कर पाएंगे। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि आखिर इस फीचर को कब तक यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा. बता दें कि अभी मौजूदा समय में वीडियो कॉल पर केवल 8 ही लोग ज्वाइन कर सकते हैं।

PFI के ठिकानों पर NIA का छापा: 8 राज्यों के 25 ठिकानों पर टीम ने दी दबिश

PFI के ठिकानों पर NIA का छापा: 8 राज्यों के 25 ठिकानों पर टीम ने दी दबिश

 नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) समेत दूसरी एजेंसियों ने आज सुबह एक ताबड़तोड़ करवाई करते हुए दोबारा पीएफआई (PFI) के ठिकानों पर छापेमारी की है। एनआईए ने इससे पहले केरल से पीएफआई मेंबेर शफीक पैठ को गिरफ्तार किया था जिसने पूछताछ में खुलासा किया कि इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पटना रैली पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के टारगेट पर थी।

8 राज्यों के 25 ठिकानों पर छापेमारी
दरअसल, एनआईए को इससे पहले की छापेमारी में जो कुछ लीड मिली थी उसी के आधार पर इस बार 8 राज्यों के 25 ठिकानों पर आज छापेमारी कर रही है। एनआईए समेत अन्य एजेंसिया 8 राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर इस छापेमारी को अंजाम दे रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, पीएफआई के कई सदस्यों को एजेंसियों ने हिरासत में भी लिया है।

वेस्ट यूपी में ATS की टीम कर रही छापेमारी
PFI को लेकर ATS की टीम वेस्ट यूपी में भी फिर छापेमारी कर रही है। एटीएस की टीम ने मेरठ-बुलंदशहर से कई लोगों को कस्टडी में लिए है और पूछताछ जारी है. इसके अलावा, सीतापुर से भी एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।

100 से ज्यादा ठिकानों पर हुई थी रेड
कर्नाटक पुलिस ने कार्रवाई के तहत आज सुबह जिले के पीएफआई अध्यक्ष समेत एसडीपीआई सचिव को गिरफ्तार किया। इसी के साथ पीएफआई के जिला अध्यक्ष अब्दुल करीम और एसडीबीआई सचिव शेख मसकसूद को भी गिरफ्तार किया गया है। बता दें, एनआईए समेत अन्य एजेंसियों की रडार पर पीएफआई बनी हुई है, पिछले दिनों पीएफआई के 100 से ज्यादा ठिकानों पर रेड पर की थी।

यूएपीए के तहत 5 एफआईआर
एनआईए की टीम के साथ ईडी और राज्यों की पुलिस ने 22 सितंबर को छापेमारी कर पीएफआई के 106 लोगों को गिरफ्तार किया, साथ ही एनआईए ने यूएपीए के तहत 5 एफआईआर भी दर्ज की। वहीं, एनआईए के इस एक्शन के बाद पीएफआई पर बैन की तलवार लटकते दिख रही है।

विश्व पर्यटन दिवस: टूरिज्म कॉन्क्लेव में शामिल होंगे भूपेश बघेल

विश्व पर्यटन दिवस: टूरिज्म कॉन्क्लेव में शामिल होंगे भूपेश बघेल

 रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर 27 सितंबर को सबेरे 10 बजे टूरिज्म कॉन्क्लेव में शामिल होंगे। टूरिज्म कॉन्क्लेव छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा इसका आयोजन राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। संसदीय सचिव चिन्तामणी महाराज, विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव और उपाध्यक्ष चित्ररेखा साहू विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 26 सितंबर को नवरात्रि के पहले दिन डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सीएम भूपेश बघेल नवरात्र पर्व के प्रथम दिन आज मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने डोंगरगढ़ पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने माता की विधिवत पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की और साथ ही प्रदेशवासियों को नवरात्र पर्व की बधाई दी।

अशोक गहलोत के तेवर ने बिगाड़े कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के समीकरण, जानिए किसके सिर बंधेगा जीत का सेहरा

अशोक गहलोत के तेवर ने बिगाड़े कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के समीकरण, जानिए किसके सिर बंधेगा जीत का सेहरा

 कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव होना है। अब तक राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को इस पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। यही वजह है कि सोनिया गांधी ने पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली से जयपुर भेजा और गहलोत के बाद राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री के लिए नए नाम पर विचार करने के लिए कहा। माना जाता है कि सचिन पायलट आलाकमान की पहली पसंद हैं, जिनका गहलोत खेमे के विधायकों ने जमकर विरोध किया है। उन्होंने अपने इस्तीफे तक का भी ऐलान कर दिया। गहलोत और उनके खेमे के विधायकों के रुख ने पार्टी को चौंका दिया है। इस रुख ने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के भी समीकरण बिगाड़ दिए हैं।

राजस्थान में अशोक गहलोत खेमे के विधायकों के बागी तेवर देखने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर कयासों का बाजार गर्म हो गया है। आलाकमान अगर इस रुख से नाराज होता है तो अध्यक्ष चुनाव में अशोक गहलोत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एक से अधिक उम्मीदवार के मैदान में होने पर वोटिंग की नौबत आएगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए भले ही वोट डाले जाएंगे, लेकिन एक बात तो तय है कि जीत का सेहरा उसी के सिर बंधेगा जिसे सोनिया और राहुल गांधी का समर्थन प्राप्त होगा।

क्या लगेगी शशि थरूर की लॉटरी?

शशि थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है। वह जल्द ही नामांकन दाखिल कर सकते हैं। कल तक यह माना जाता था कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अशोक गहलोत को सोनिया और राहुल गांधी का समर्थन प्राप्त है। ऐसे में उनकी राह काफी आसान दिख रही थी। हालांकि, राजस्थान के ताजा सियासी हालातों को देखते हुए समीकरण बदलने की पूरी संभावना है। कांग्रेस आलाकमान ने अगर गहलोत को बागी तेवर के खिलाफ रुख अपनाया और कोई दूसरा उम्मीदवार मैदान में नहीं उतरता है तो शशि थरूर की लॉटरी लग सकती है। आपको बता दें कि उन्होंने हाल ही में सोनिया गांधी से मुलाकात की थी और चुनाव लड़ने के अपने फैसले से उन्हें अवगत कराया था।

या फिर होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री?

शशि थरूर को चूंकि कांग्रेस के विद्रोही गुट (जी-23) का सदस्य माना जाता है, जिसका नेतृत्व कभी गुलाम नबी आजाद किया करते थे। ऐसे में इसकी संभावना की काफी कम है कि सोनिया और राहुल गांधी अध्यक्ष पद के लिए शशि थरूर को अपना समर्थन देंगे। ऐसी स्थिति में आलाकमान अपने किसी दूसरे विश्वासपात्र को चुनावी मैदान में उतार सकता है। कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे नेताओं की वाइल्ड कार्ड एंट्री की संभावना बढ़ सकती है।

गुलाम नबी आजाद ने किया अपनी पार्टी के नाम का ऐलान, जाने क्या है नाम?

गुलाम नबी आजाद ने किया अपनी पार्टी के नाम का ऐलान, जाने क्या है नाम?

 नई दिल्ली। गुलाम नबी आजाद ने अपनी पार्टी का ऐलान कर दिया है। उन्होंने पार्टी का नाम डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी रखा है। आजाद का कहना है कि मेरी नई पार्टी के लिए लगभग 1,500 नाम हमें उर्दू, संस्कृत में भेजे गए थे, हिन्दी और उर्दू का मिश्रण ‘हिन्दुस्तानी’ है।

उन्होंने आगे कहा कि पार्टी की विचारधारा उनके नाम की तरह होगी और इसमें सभी धर्मनिरपेक्ष लोग शामिल हो सकते हैं। वह पार्टी का एजेंडा भी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं। इसमें जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करना, भूमि व नौकरियों के अधिकार स्थानीय लोगों के लिए सुरक्षित करने के लिए संघर्ष जारी रखना आदि शामिल है।

‘हमारा झंडा अलग होगा’, पहले ही आजाद ने दिए थे संकेत

हालही में आजाद जब कार्यकर्ताओं से मिल रहे रहे थे तो उन्होंने कहा था कि हमारी पार्टी का झंडा सबसे अलग होगा। उन्होंने कहा था, ‘ये झंडा दूसरी राजनीतिक पार्टियों से बिलकुल अलग होगा। ये झंडा ऐसा होगा जिसमें देश और राज्य का निशान एक जैसा दिखेगा, और ये झंडा सबको कबूल होगा।’

BREAKING : राजस्व विभाग में तबादला...देखें आदेश

BREAKING : राजस्व विभाग में तबादला...देखें आदेश

 रायपुर। रायपुर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने राजस्व विभाग से एक अधिकारी का तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार दिनेश कुमार गोस्वामी को तहसील कार्यालय आरंग से तिल्दा भेजा गया है।

राजधानी में बड़ा हादसा: तालाब में पलटी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली, 4 की मौत 40 से ज्यादा घायल

राजधानी में बड़ा हादसा: तालाब में पलटी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली, 4 की मौत 40 से ज्यादा घायल

 लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इटौंजा में कुम्हरावां रोड पर गद्दीनपुरवा के पास ट्रैक्टर ट्राली तालाब में पलट गई। हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 41 घायल हो गए है। घायलों के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर
सीतापुर के अटरिया, टिकौली गांव से ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर ग्रामीण इंटौजा स्थित उनई देवी मंदिर में कोछ भरने जा रहे थे। सीतापुर हाईवे-और कुम्हरावा रोड पर गद्दिनपुरवा के पास पीछे से आर हे ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ट्राली पर करीब 45 लोग सवार थे। 34 लोगों को सीएचसी पहुंचाया गया है। बाकी लोगों को मामूली चोटें आई हैं। इनमें चार की मौत हो गई है। डीएम सूर्यपाल सिंह मौके पर रवाना हो गए हैं।

मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडीज को बड़ी राहत: कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत

मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडीज को बड़ी राहत: कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत

 नई दिल्ली: बॉलीवूड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडीज को अंतरिम जमानत दे दी है, इससे पहले 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज सोमवार को पटियाला कोर्ट में पेश हुई थीं।

बता दें बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन और नोरा फतेही, दोनों ने मामले में गवाह के रूप में अपने बयान दर्ज कराए थे। इससे पहले जांच एजेंसी ने जैकलीन की 7.2 करोड़ रुपये की सावधि जमा रकम कुर्क की थी। जैकलीन ने इसे दो अभिनेताओं से मिला उपहार बताया है, जबकि एजेंसी ने इसे 'अपराध की आय' करार दिया है।

पिछले साल दिसंबर में ईडी ने इस मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीण सिंह की अदालत में अपना पहला आरोपपत्र दाखिल किया था। बाद में फरवरी में इसने चंद्रशेखर की कथित सहयोगी पिंकी ईरानी के खिलाफ एक पूरक आरोपपत्र दाखिल किया। बताया जा रहा है पिंकी ने जैकलीन को सुकेश चंद्रशेखर से मिलवाया था।

चार्जशीट के अनुसार, पिंकी जैकलीन के लिए महंगे उपहार चुनती थी और भुगतान चंद्रशेखर करता था। उपहार देने के बाद पिंकी जैकलीन को उनके आवास तक पहुंचा आती थी।

सुकेश ने विभिन्न मॉडलों और बॉलीवुड हस्तियों पर लगभग 20 करोड़ खर्च किए हैं। कुछ हस्तियों उसका उपहार स्वीकार करने से इनकार कर दिया था।

अगले माह से होने वाले हैं ये 8 बड़े बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा इसका प्रभाव

अगले माह से होने वाले हैं ये 8 बड़े बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा इसका प्रभाव

 नई दिल्ली: अगले महीने यानी अक्टूबर की 01 तारीख से लोगों को फिर महंगाई का तगड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, अगले माह से कई बदलाव होने जा रहे है, जिसका असर सीधा आपने जेब पर पड़ेगा। आयकर रिटर्न भरने वाले करदाता एक अक्टूबर से अटल पेंशन योजना का फायदा नहीं उठा सकेंगे, इसके साथ ही म्यूचुअल फंड में निवेश करने के नियमों में भी बदलाव हो जाएगा और नॉमिनेशन प्रक्रिया भी जरूरी हो जाएगी। वहीं एनपीएस में ई-नामांकन अनिवार्य कर दिया जाएगा, इसके अलावा ऑनलाइन खरीदारी में कार्ड की बजाय टोकन का इस्तेमाल किया जाएगा।

जानिए क्या होंगे बड़े बदलाव

रसोई गैस के घट सकते हैं दाम
अगर आप रसोई गैस का उपयोग करते हैं तो बता दें कि हर माह की एक तारीख को रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा की जाती है. ऐसे में कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस की कीमतों में नरमी के कारण इस बार घरेलू और वाणिज्यिक दोनों तरह के गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी की उम्मीद की जा रही है. इससे घरेलू गैस सिलेंडर पर लोगों को कुछ राहत मिल सकती है|

कार्ड नहीं टोकन से करनी होगी खरीदारी
आरबीआई के निर्देश के अनुसार एक अक्टूबर से कार्ड से भुगतान के लिए टोकन व्यवस्था लागू हो जाएगी. इसके लागू होने के बाद मर्चेंट, पेमेंट एग्रीगेटर और पेमेंट गेटवे ग्राहकों की कार्ड से जुड़ी जानकारी को अपने यहां सुरक्षित नहीं कर सकेंगे. इसका मुख्य उद्देश्य ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी को रोकना है. इस व्यवस्था से आप फ्रॉड के शिकार होने से बच जाएंगे|

टैक्स देने वालों को नहीं मिलेगी अटल पेंशन
आयकर रिटर्न भरने वाले एक अक्टूबर से अटल पेंशन योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे. यानी जिन लोगों की आय 2.50 लाख रुपये से अधिक है वह अटल पेंशन योजना में निवेश नहीं कर सकेंगे. मौजूदा नियम के अनुसार 18 साल से 40 साल तक की उम्र का कोई भी भारतीय नागरिक सरकार की इस पेंशन योजना से जुड़ सकता है, भले ही वह आयकर भरता हो या नहीं. इस योजना के तहत हर महीने पांच हजार रुपये पेंशन दी जाती है|

म्यूचुअल फंड में नॉमिनेशन जरूरी
बाजार नियामक सेबी के नए नियमों के तहत एक अक्टूबर से म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले लोगों के लिए नॉमिनेशन की जानकारी देना अनिवार्य होगा. ऐसा नहीं करने वाले निवेशकों को एक घोषणापत्र भरना होगा और उसमें नॉमिनेशन की सुविधा नहीं लेने की घोषणा करनी होगी. इसलिए अब म्यूचुअल फंड में नॉमिनेशन जरूरी है. अगर आप म्यूचुअल फंड में नॉमिनेशन नहीं कराएंगे तो आपको इससे आर्थिक नुकसान भी हो सकता है|

छोटी बचत पर ऊंचा ब्याज संभव
भारतीय रिजर्व बैंक के रेपो दर बढ़ाने के बाद बैंकों ने बचत खाता और सावधि जमा (एफडी) पर ब्याज बढ़ा दिया है. ऐसे में डाकघर की आरडी, केसीसी, पीपीएफ समेत अन्य छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज मेंं वृद्धि हो सकती है. इसका ऐलान 30 सितंबर को वित्त मंत्रालय करेगा. ऐसा होने पर छोटी बचत पर भी अधिक ब्याज मिल सकता है|

डीमैट खाता में दोहरा सत्यापन
बाजार नियामक सेबी ने डीमैट खाताधारकों की सुरक्षा के लिए दोहरा सत्यापन का नियम एक अक्टूबर से लागू करने की घोषणा की है. इसके तहत दोहरा सत्यापन के बाद ही डीमैट खाताधारक लॉग-इन कर पाएंगे. अन्यथा वह अपने डीमैट को लॉग-इन नहीं कर पाएंगे|

एनपीएस में जरूरी है ई-नामांकन
पीएफआरडीए ने हाल ही में सरकारी और निजी या कॉर्पोरेट क्षेत्र के कर्मचारियों दोनों के लिए ई-नामांकन की प्रक्रिया में बदलाव किया है. परिवर्तन एक अक्टूबर 2022 से प्रभावी हो जाएगा. नई एनपीएस ई-नामांकन प्रक्रिया के अनुसार, नोडल कार्यालय के पास एनपीएस खाताधारक के ई-नामांकन अनुरोध को स्वीकार या अस्वीकार करने का विकल्प होगा. यदि नोडल कार्यालय अपने आवंटन के 30 दिनों के भीतर अनुरोध के खिलाफ कोई कार्रवाई शुरू नहीं करता है, तो केंद्रीय रिकॉर्ड कीपिंग एजेंसियों (सीआरए) की प्रणाली में ई-नामांकन अनुरोध स्वीकार किया जाएगा|

बढ़ सकते हैं सीएनजी/पीएनजी के दाम
प्राकृतिक गैस के दाम इस सप्ताह में होने वाली समीक्षा के बाद रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच सकते हैं. प्राकृतिक गैस का इस्तेमाल बिजली उत्पादन, उर्वरक और वाहनों के लिए सीएनजी उत्पादन में होता है. देश में उत्पादित गैस का दाम सरकार तय करती है. सरकार को गैस कीमतों में अगला संशोधन एक अक्तूबर को करना है. सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) के पुराने क्षेत्रों से उत्पादित गैस के लिए भुगतान की जाने वाली दर 6.1 डॉलर प्रति इकाई (मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट) से बढ़कर नौ डॉलर प्रति इकाई पर पहुंच सकती है. यह नियमन वाले क्षेत्रों के लिए अबतक की सबसे ऊंची दर होगी. बता दें कि सरकार प्रत्येक छह महीने (एक अप्रैल और एक अक्टूबर) में गैस के दाम तय करती है. यह कीमत अमेरिका, कनाडा और रूस जैसे गैस अधिशेष वाले देशों की पिछले एक साल की दरों के आधार पर एक तिमाही के अंतराल के हिसाब से तय की जाती है|

मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान: जल्द ही 18,000 शिक्षकों की होगी भर्ती

मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान: जल्द ही 18,000 शिक्षकों की होगी भर्ती

 हरियाणा: शिक्षा के क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक खुशखबरी हैं कि जल्द ही 18,000 शिक्षकों की भर्ती कि जाएगी। दरअसल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पढ़े-लिखे युवाओं के लिए एक बड़ा ऐलान किया है कि जल्द ही स्कूलों में 18,000 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी, इनमें से 11,000 नियमित शिक्षकों की भर्ती की जाएगी और शेष हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से नियुक्त किए जाएंगे। रोहतक में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गुणवत्ता भरी स्कूली शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रही है।

बांटे जाएंगे पांच लाख टैबलेट
मुख्यमंत्री ने कहा कि कक्षा 10, 11 और 12 के छात्रों को पांच लाख टैबलेट बांटे जाएंगे। इनमें से 2.5 लाख टैबलेट जल्द ही उपलब्ध कराए जाएंगे। हरियाणा यह पहल करने वाला देश का पहला राज्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार स्मार्ट क्लासरूम सुनिश्चित करने और स्कूल भवनों में सुधार के लिए कड़ी मेहनत कर रही है.।

इसके लिए सरकार की ओर से चरणबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। पहले चरण में, प्रत्येक जिले के दो ब्लॉकों का चयन किया जाएगा। यह काम स्कूल प्रबंधन कमेटियों द्वारा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने शिक्षकों के लिए ऑनलाइन तबादला नीति बनाई है ताकि कोई भी शिक्षक अपनी वरिष्ठता के अनुसार तबादला ले सके। साथ ही, सीएम खट्टर ने कहा कि हरियाणा सरकार ने 4,000 आंगनवाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूलों में बदल दिया है।

इससे पहले, सीएम ने ऐलान किया था कि हरियाणा सरकार राज्य के सरकारी कॉलेजों के लिए 3,035 शिक्षकों की भर्ती करने की योजना बना रही है। 09 सितंबर, 2022 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा था कि जल्द ही 1,535 कॉलेज शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए उच्च शिक्षा विभाग की ओर से हरियाणा लोक सेवा आयोग को एक पत्र भी लिखा गया है।