नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
विधानसभा में भिड़े भाजपा-टीएमसी के विधायक, जमकर चले लात-घूंसे...

विधानसभा में भिड़े भाजपा-टीएमसी के विधायक, जमकर चले लात-घूंसे...

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा में सोमवार को सत्तासीन तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भाजपा के विधायक आपस में भिड़ गए। दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच नौबत मारपीट तक आ गई। बताया गया है कि टीएमसी विधायक असित मजूमदार और भाजपा के मनोज तिग्गा ने एक-दूसरे पर हमला किया। इसमें टीएमसी नेता घायल हो गए। इस मामले में स्पीकर ने बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी समेत पांच विधायकों को सस्पेंड कर दिया।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में आज सुबह से ही विपक्ष ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान की मांग शुरू कर दी। इसी को लेकर टीएमसी के विधायक भड़क उठे और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते ये बहस मारपीट में बदल गई।
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने मारपीट की घटना और स्पीकर द्वारा सस्पेंड किए जाने के फैसले पर टीएमसी सरकार को घेरा।

उन्होंने कहा, "सदन का आखिरी दिन होने के चलते हमने राज्य के कानून व्यवस्था पर चर्चा की मांग की। ऐसा न होने के बाद संवैधानिक तरीके से विरोध किया जिसके बाद सिविल ड्रेस पहने पुलिस कर्मी और TMC के विधायकों ने हमारे (भाजपा के) विधायकों को मारा।" उन्होंने कहा, "तृणमूल कांग्रेस, उनके गुंडे और पुलिस के खिलाफ हमारा मार्च है। इसको लेकर हम स्पीकर के पास भी जाएंगे। बंगाल में जो हालत है उसको लेकर केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए।"
 

जीत का जश्न मनाने वाले युवक की पीट-पीट कर हत्या, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश...

जीत का जश्न मनाने वाले युवक की पीट-पीट कर हत्या, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश...

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में रामकोला में भाजपा समर्थक युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। साथ ही सीएम योगी जांच के आदेश दिए हैं।

आपको बता दें कि भाजपा के पक्ष में वोट देने और जीत पर खुशी मनाने पर पिटाई में घायल युवक ने लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शनिवार की शाम उसका शव घर लाया गया। रविवार सुबह परिजनों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शव को घर के दरवाजे पर रखकर हंगामा किया। यह जानकारी मिलने के बाद क्षेत्रीय विधायक पीएन पाठक और एसडीएम उसके घर पहुंचे।

दोनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को राजी किया। इसके बाद परिजनों ने शव का सुपुर्द ए खाक किया। उल्लेखनीय है कि रामकोला थानाक्षेत्र के गांव कठघरही निवासी 30 वर्षीय बाबर को भाजपा के पक्ष में वोट देने और क्षेत्रीय विधायक पीएन पठाक की जीत पर गांव में मिठाई बांटने और पटाखे फोड़ने पर उसके पड़ोसियों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

उसका इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई थी। शनिवार की रात शव गांव लाया गया। रविवार सुबह आठ बजे परिजन शव को घर के दरवाजे पर रखकर एसडीएम को बुलाने की मांग करने लगे।

करीब छह घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम कसया वरुण कुमार पांडेय ने पीड़ित परिवार को आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। क्षेत्रीय विधायक पीएन पाठक ने पीड़ित परिवार के बच्चों के पढ़ाई का जिम्मा लेते हुए न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। एसओ डीके सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। दो आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली गईं है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

मामले में रविवार को मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट करते हुए कुशीनगर के कठघरही गांव के बाबर की लोगों द्वारा पिटाई से हुई मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री योगी ने बाबर की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करने के साथ ही परिवार के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और इस प्रकरण की शीघ्र ही जांच का आदेश दिया है। सीएम योगी का निर्देश है कि जांच निष्पक्ष हो और किसी भी दोषी के साथ जरा-सी भी ढिलाई ना की जाए।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महात्मा बुद्ध का महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में बाबर की पिटाई का प्रकरण बेहद ही निंदनीय है। उन्होंने कुशीनगर के एसपी को इस प्रकरण की तत्काल तथा निष्पक्ष जांच के लिए निर्देश दिया है। इसके साथ ही शासन तथा पुलिस विभाग के आला अधिकारियों को जांच पर नजर रखने का निर्देश दिया है। बाबर कुशीनगर के कठघरही गांव के निवासी थे।


 

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इस देश की सरकार ने सोमवार से टोटल लॉकडाउन का लिया फैसला, स्कूल-कॉलेज सहित सभी बाजार भी रहेंगे बंद

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इस देश की सरकार ने सोमवार से टोटल लॉकडाउन का लिया फैसला, स्कूल-कॉलेज सहित सभी बाजार भी रहेंगे बंद

बीजिंग: दुनिया के कई देश कोरोना की तीसरी लहर से उबरकर अर्थव्यवस्था की पटरी पर लौट रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर चीन सहित कई देश कोरोना संक्रमण के अलग दौर से जूझ रहे हैं। यहां रोजाना हजारों की संख्या में लाखों नए मरीज मिल रहे हैं। चीन के लगभग 10 बड़े शहर काफी सख्त पाबंदियां झेल रहे हैं और यहां तक कि वहां के सबसे अधिक आबादी वाले शहर शंघाई भी सील किया जा चुका है। इसी बीच खबर आ रही है कि शंघाई में भी सोमवार से लॉकडाउन लगाया जाएगा।

 

चीन के तकनीक हब शेनझेन शहर में 1 करोड़ 70 लाख की आबादी दो दिनों से पूरी तरह से लॉकडाउन में है। इसके बाद चीन की सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर शंघाई और कई बड़े शहर भी पाबंदियों की गिरफ्त में आ गए हैं। यह कोविड के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने वाले देश की कहानी है। जिस दिन भारत में 680 दिनों बाद कोरोना के सबसे कम मामले सामने आए हैं, उस दिन कोविड-19 का जन्मदाता चीन खुद को ओमिक्रॉन वेरिएंट के प्रकोप से बचाने के लिए सख्त से सख्त उपाय अपनाने में लगा हुआ है। एक दिन पहले शेनझेन को लॉकडाउन में बंद करने के बाद सोमवार को दूसरे बड़े हब दालियां,नालजिंग और तिआंजिन में भी पाबंदियां शुरू की गई हैं, जो कि राजधानी बीजिंग के आसपास हैं। शेनझेन की तस्वीरें सामने आई हैं, उससे स्पष्ट हो रहा है कि लोगों को कैसे प्लास्टिक की बैरिकेडिंग करके उनके लिए लक्ष्मण रेखा खींच दी गई है। चीन के सख्त नियंत्रण के बावजूद कोरोना के आउट ऑफ कंट्रोल होने के खतरे की आशंका को देखते हुए हॉन्ग कॉन्ग एक्सचेंज का शेयर बाजार भी सोमवार को गिर गया। क्योंकि यह शहर फॉक्सकॉन, हुआवेई और टेंसेंट जैसी कंपनियों का हब है।
आने वाले दिन और भी भयानक गुजरने के संकेत दिए जा रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि ओमिक्रॉन वेरिएंट की संक्रामकता को देखते हुए और भी सख्त प्रतिबंधों को लागू किया जा सकता है। चीन की सरकार की ओर से जो आधिकारिक आंकड़े जारी किए गए हैं, उसके मुताबिक सोमवार को वहां कुल 2,300 कोविड केस सामने आए हैं, जो कि रविवार के 3,400 के मुकाबले कम हैं और यह वुहान से कोरोना की शुरुआत के बाद सबसे ज्यादा संख्या थी। शेनझेन शहर के अधिकारी ने सोमवार को हुई ब्रिफिंग में कहा है, ‘शहरी गांवों और फैक्ट्रियों में कई छोटे-छोटे क्लस्टर (संक्रमितों के) हैं।’ ‘इससे कम्युनिटी ट्रांसफर का बहुत ज्यादा खतरा हो गया है और आगे ज्यादा सावधानियां अपनाने की जरूरत है।’

भोले के भक्तो के लिए खुशखबरी: इस तारीख से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, 43 दिन तक चलेगी, करना होगा ये काम

भोले के भक्तो के लिए खुशखबरी: इस तारीख से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, 43 दिन तक चलेगी, करना होगा ये काम

इस साल 30 जून से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत होगी. जम्मू कश्मीर के गवर्नर के दफ्तर की ओर से जानकारी दी गई है कि इस बार अमरनाथ यात्रा 43 दिनों तक चलेगी और परंपरा के अनुसार रक्षा बंधन के दिन समाप्त होगी. यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा.
जम्मू कश्मीर के गवर्नर मनोज सिन्हा ने रविवार को अमरनाथ श्राइन बोर्ड के साथ यात्रा को लेकर बैठक की. इस बैठक और यात्रा की जानकारी देते हुए गवर्नर के दफ्तर की ओर से ट्विटर पर लिखा गया, "आज श्री अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड के साथ बैठक की. 43 दिन चलने वाली पवित्र तीर्थयात्रा 30 जून को सभी कोविड प्रोटोकॉल के साथ शुरू होगी और परंपरा के अनुसार रक्षा बंधन के दिन खत्म होगी. हमने आने वाले दिनों में होने वाली यात्रा के अलावा भी कई अन्य मुद्दों पर गहराई से चर्चा की."
अमरनाथ यात्रा के लिए अप्रैल से तीर्थयात्रियों का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होगा. श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड हाल ही में इस बात की घोषणा की थी. श्राइन बोर्ड ने अप्रैल से ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पंजीकरण शुरू करने की घोषणा करते हुए कहा कि दक्षिण कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र के तीर्थस्थल में तीर्थयात्रियों की आवाजाही के लिए आरएफआईडी आधारित ट्रैकिंग की जाएगी.
 

रेप के बाद मां बनी नाबालिग, 10 लोगों का हुआ डीएनए टेस्ट, 16 वर्षीय नाबालिग निकला पिता

रेप के बाद मां बनी नाबालिग, 10 लोगों का हुआ डीएनए टेस्ट, 16 वर्षीय नाबालिग निकला पिता

प्रतापगढ़ : राजस्थान के प्रतापगढ़ में 13 साल की एक नाबालिग के साथ रेप की घटना हुई, पीडि़ता प्रेगनेंट भी हो गई थी, लेकिन न तो उसे न ही घर में किसी को इसकी जानकारी लगी। मामले का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग का पैर जल जाने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। 13 वर्षीय पीडि़त बालिका अपनी दादी के साथ गांव में रहती थी। उसकी दादी गांव के अन्य घरों में घरेलू काम करती है। पीडि़ता के माता-पिता मंदसौर में रहते हैं। पीडि़ता का पैर जलने के बाद बालिका को मंदसौर के राजकीय अस्पताल में दिखाने के लिए ले गए। यहां उसकी हालत देख डॉक्टर को शक हुआ तो सोनोग्राफी कराई गई। पता चला कि वो आठ महीने की गर्भवती है।


डॉक्टरों ने मंदसौर की नगर पुलिस को इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने रेप की जीरो एफआईआर काटकर 2 जनवरी 2022 को प्रतापगढ़ कोतवाली पुलिस को भेज दी। एसपी डॉक्टर अमृता दुहान ने बताया कि हमने बालिका के परिजनों से बात की तो वो ये नहीं बता पाए कि उसके साथ यह घटना कब और कैसे हुई?


पुलिस ने इस घटना के बारे में पता लगाने के लिए महिला पुलिसकर्मियों को सिविल ड्रेस में ही सूचना एकत्र करने के लिए गांव में भेजा। पुलिस ने कुछ सूचनाएं एकत्र की। जिसके बाद कोर्ट में 164 के बयानों में बालिका ने एक परिचित नाबालिग पर संदेह जताया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर 4 फरवरी को नाबालिग को दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत डिटेन कर लिया। परिचित होने की वजह से उसका घर आना जाना था।


डीएनए टेस्ट में हुआ खुलासा

पुलिस ने बताया कि नवजात और बालिका का डीएनए टेस्ट करवाने के बाद दस अन्य लोगों के सैंपल लेकर डीएनए टेस्ट करवाए। इसमें दोषी नाबालिग भी शामिल था। शुरुआत के किसी भी डीएनए की रिपोर्ट मैच नहीं हुई। इस दौरान नाबालिग युवक के 16 वर्षीय छोटे भाई का डीएनए सैंपल भी लिया गया। 2 मार्च को आई रिपोर्ट में उसकी डीएनए रिपोर्ट बालिका के बच्चे की डीएनए रिपोर्ट से मैच हो गई।
पुलिस इन्वेस्टिगेशन में पता चला कि दोनों भाइयों ने अलग-अलग समय में बालिका के साथ दुष्कर्म किया था। इस दौरान बालिका गर्भवती हो गई। इस पर 22 मार्च को कोतवाली पुलिस ने 16 वर्षीय बाल अपचारी को भी पॉक्सो एक्ट के तहत हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया।
 

थाना प्रभारी का अश्लील वीडियो हुआ वायरल, थाना प्रभारी को किया गया निलंबित...

थाना प्रभारी का अश्लील वीडियो हुआ वायरल, थाना प्रभारी को किया गया निलंबित...

बदायूं (उप्र) : अश्लीील हरकत से जुडी हुई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बदायूं के उघैती के थाना प्रभारी (एसएचओ) रविवार को निलंबित कर दिया गया । इसमें एसओ उघैती व किसी महिला की अश्लील क्लीपिंग थी, मामला देखते ही देखते अफसरों तक पहुंचा तो शुरूआत में अधिकारी भी एसओ की यह हरकत देख शर्मसार हो गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ओपी सिंह ने बताया कि उघैती थाने के एसएचओ वीरेंद्र सिंह राणा का एक वीडियो कॉलिंग क्लिप वायरल हुआ था जिसको संज्ञान में लेते हुए क्षेत्राधिकारी (सीओ) बिल्सी से मामले की जांच कराई गई।

उन्होंने कहा कि सत्यता प्रमाणित होने के बाद आज एसएचओ उघैती राणा को निलंबित कर दिया और पुलिस अधीक्षक (नगर) को पूरे मामले की जांच सौंपी है। मामला चर्चा में आने के बाद एसएसपी ने सीओ बिल्सी से पूरे मामले की जांच कराई।

सीओ बिल्सी ने रात में ही राणा का बयान दर्ज किया और थाने पहुंचकर उनसे पूरी स्थिति के बारे में जानकारी मांगी तो वह चुप्पी साध गए और अपनी सफाई में कुछ नहीं कह सके। इसके बाद सीओ की रिपोर्ट पर एसएसपी ने रविवार को थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया।
 

सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, चार युवतीयों समेत 6 लोगों को किया गया गिरफ्तार...

सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, चार युवतीयों समेत 6 लोगों को किया गया गिरफ्तार...

शाहदरा : जिले के आनंद विहार इलाके से सेक्स रैकेट की बड़ी खबर है जहाँ एक स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ हुआ है। रेड के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर से चार युवतीयों सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस को स्पा सेंटर से कई संदिग्ध सामान भी जब्त किया है।

जानकरी के अनुसार सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पंकज प्लाजा स्थित स्पा सेंटर में छापेमारी की योजना बनाई। पहले एक पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर में भेजा गया, जहां मैनेजर रामू प्रसाद मिला। उसने मसाज के लिए 500 रुपए लिए। इसके बाद ग्राहक को केबिन के अंदर भेज दिया, जहां एक महिला संबंध बनाने के लिए एक हजार रुपए मांगने लगी। ग्राहक ने उसे एक हजार रुपए दे दिए और मिस्ड कॉल से पुलिस टीम को सूचना दी।

बाहर मौजूद टीम तुरंत स्पा के अंदर पहुंच गई और मैनेजर रामू प्रसाद व महिला को पकड़ लिया। उनके पास से कथित ग्राहक से लिए गए रुपये भी बरामद कर लिए। जांच में पता चला कि स्पा का लाइसेंस नितिन गुप्ता के नाम से था। लाइसेंस एक्सपायर हो चुका है, जिसके बाद से स्पा सेंटर को अवैध रूप से चलाया जा रहा है। पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी शाहदरा के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर रही है।

 

दो नाबालिग सहेली संदिग्ध परिस्थितियों में  हुई लापता...

दो नाबालिग सहेली संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता...

हरियाणा के हिसार के हांसी से दो नाबालिग सहेली संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की घटना सामने आ रही हैं। दोनों शनिवार सुबह घर से पेपर देने के लिए निकली थी। वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला। हांसी शहर थाना पुलिस ने एक लड़की के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस फिलहाल दोनों का पता नहीं लगा सकी है।


स्कूल में नहीं था पेपर

हांसी के खरड़ चुंगी निवासी एक व्यक्ति ने थाना सिटी में शिकायत दी है कि उसकी बेटी (17) और बेटी की सहेली (15) दोनों कक्षा 9 की छात्रा है। दोनों शनिवार सुबह साढ़े 7 बजे घर से स्कूल में परीक्षा देने के लिए निकली थी। दोनों ही हांसी के कन्या महाविद्यालय स्कूल लाल सडक में पढ़ती हैं। स्कूल में जाने के बाद से दोनों घर नहीं लौटी। स्कूल में पता किया तो वहां पेपर नहीं था। इसके बाद परिजनों ने उनको हर जगह तलाश किया, लेकिन कहीं भी पता नहीं चला।


पुलिस ने किया केस दर्ज

लापता लड़की के पिता ने देर शाम को बेटी और सहेली के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। SI नरेश कुमार ने बताया कि उनके पास एक व्यक्ति ने बेटी और सहेली के लापता होने की शिकायत दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल रविवार सुबह तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है। घर पर भी उन्होंने कोई सूचना नहीं दी है। छानबीन जारी है।
 

आयुष्मान कार्ड से ही कराएं मरीजों का इलाज..

आयुष्मान कार्ड से ही कराएं मरीजों का इलाज..

भोपाल : आयुष्मान कार्ड जिन लोगों के बन चुके हैं या बनने जा रहे हैं ऐसे लोगों से इलाज कराते समय कार्ड का उपयोग करने की अपील कलेक्टर अविनाश लावनिया की तरफ से की गई है। गरीब परिवारों को नि:शुल्क उपचार सुविधा देने के लिए प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना लागू की गई है।

इस योजना के तहत पात्र परिवार के सदस्यों को हर साल सूचीबद्ध अस्पतालों में उपचार कराने पर पाँच लाख रुपए तक नि:शुल्क उपचार सुविधा दी जाती है। कलेक्टर ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए खाद्य सुरक्षा योजना से खाद्यान्न पर्ची प्रापत परिवार और बीपीएल परिवार पात्र होंगे। 

BIG NEWS : इन दो दिन पूरे देश में बैंकों में रहेगा हड़ताल, बैंकों का कामकाज होगा प्रभावित, जानिये क्या है हड़ताल की वजह...

BIG NEWS : इन दो दिन पूरे देश में बैंकों में रहेगा हड़ताल, बैंकों का कामकाज होगा प्रभावित, जानिये क्या है हड़ताल की वजह...

नई दिल्ली : 28 और 29 मार्च को बैंकों में हड़ताल के चलते कामकाज बंद रहेंगे। देश के सबसे बड़े स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से कहा गया है कि बैंक यूनियन की तरफ से किए जाने वाले हड़ताल की वजह से 28 मार्च और 29 मार्च को बैंक कामकाज प्रभावित रहेगा। साथ ही एटीएम सर्विस भी प्रभावित हो सकती है। यह हड़ताल प्राइवेटाइजेशन के विरोध में किया जा रहा है।


भारतीय स्टेट बैंक का कामकाज प्रभावित होने की संभावना है। अधिकारी ने कहा कि उसकी बैंकिंग सेवाएं एक हद तक प्रभावित हो सकती हैं क्योंकि विभिन्न कर्मचारी संघों ने दो दिन की हड़ताल का ऐलान किया है।


एसबीआई ने एक नियामक फाइलिंग में कहा, हमने हड़ताल के दिनों में बैंक ब्रांच और कार्यालयों में सामान्य कामकाज सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्था की है, लेकिन संभावना है कि हड़ताल से हमारे बैंक में काम सीमित सीमा तक प्रभावित हो सकता है।


एसबीआई ने कहा कि भारतीय बैंक संघ (आईबीए) ने उसे सूचित किया है कि अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए), बैंक कर्मचारी संघ (बीईएफआई) और अखिल भारतीय बैंक अधिकारी संघ (एआईबीओए) ने अपने निर्णय देशव्यापी हड़ताल पर जाओ के बारे में नोटिस जारी किया है। बैंक ने कहा कि वह हड़ताल के कारण संभावित नुकसान का आकलन नहीं कर सकता।


...इसलिए है बैंकों में हड़ताल

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के सरकार के कदम और बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक 2021 के विरोध में दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। पिछले साल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के तहत बैंक यूनियनों ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के प्रस्तावित निजीकरण के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की थी।
 

बड़ा हादसा : 100 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 7 की मौत, 45 घायल...

बड़ा हादसा : 100 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 7 की मौत, 45 घायल...

आंध्र प्रदेश के चित्तूर में शनिवार रात भीषण बस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई और 45 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तिरुपति से 25 किलोमीटर दूर बकरापेटा में ड्राइवर की लापरवाही से बस के चट्टान से 100 फीट गहरी खाई में गिर जाने से यह भीषण हादसा हुआ। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तिरुपति के एसपी ने इसकी जानकारी दी। मृतकों में कई बच्चे एवं महिलाएं भी हैं।


तिरुपति के एसपी ने बताया कि शादी से पहले सगाई की रस्म के लिए 50 से अधिक लोग बस में सवार होकर तिरुपति जा रहे थे लेकिन कथित तौर पर बस ड्राइवर ने एक मोड़ को पार करते समय नियंत्रण खो दिया और बस नीचे खाई में गिर गई।
 

झगड़ा सुलझाने गए किशोर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस...

झगड़ा सुलझाने गए किशोर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस...

राजधानी के ककरौला इलाके में स्कूली छात्रों के दो गुटों के बीच चल रहे झगड़े में शनिवार को एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दूसरे गुट की ओर से आए कुछ हमलावरों ने युवक के चेहरे पर दो गोली मारी। उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।


पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गए हैं और उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा। मृतक की शिनाख्त सेक्टर 16 निवासी खुर्शीद आलम के रूप में हुई है।


खुर्शीद अपने पिता और चार भाई बहन के साथ रहता था। उसके पिता जूते की फैक्टरी में काम करते हैं। जबकि खुर्शीद बिजली मरम्मत का काम सीख रहा था। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे ककरौला स्थित एक सरकारी स्कूल के बाहर एक युवक को गोली मारने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल खुर्शीद को पास के अस्पताल में पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।


छानबीन में पता चला कि स्कूल के छात्रों के दो गुटों के बीच काफी समय से झगड़ा चल रहा था। खुर्शीद के एक पड़ोसी का बेटा इसी स्कूल में पढ़ता है। शनिवार को पड़ोसी खुर्शीद को छात्रों के बीच चल रहे झगड़े के मामले में दोनों पक्षों को समझाने बुझाने के लिए अपने साथ ले गया था।
बातचीत के दौरान दूसरे पक्ष से आए कुछ युवक मारपीट पर उतारू हो गए और एक ने पिस्टल निकालकर खुर्शीद पर गोली चला दी। खुर्शीद के चेहरे पर दो गोली लगी। गोली चलते ही अफरा-तफरी मच गई। सभी वहां से भाग गए। किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। पुलिस फरार आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
 

विवाद के चलते युवक ने ममेरे भाई को मारा चाकू, हुई मौत...

विवाद के चलते युवक ने ममेरे भाई को मारा चाकू, हुई मौत...

दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में नशा करने के दौरान किसी बात पर हुए विवाद में एक युवक ने अपने ममेरे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। झगड़े में आरोपी भी घायल हुआ है। पुलिस निगरानी में उसका सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है। मृतक की शिनाख्त मेट्रो विहार फेज दो निवासी इमरान के रूप में हुई है। वह अपने अपने भाई के साथ मेट्रो विहार में रहता था।
शुक्रवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि इमरान पर किसी ने चाकू से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया है। पुलिस राजा हरिश्चंद अस्पताल पहुंची। इमरान बयान देने की स्थिति में नहीं था। पुलिस ने इमरान के भाई अरमान के बयान पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया।
अरमान ने बताया कि शाम में उसकी बुआ का बेटा शोएब इमरान को बुलाकर अपने साथ ले गया था। दोनों नशे के आदी है। इसी बीच पुलिस को शोएब के महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिली। पुलिस जब अस्पताल पहुंची तो पता चला कि उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
 

महिलाओं को न्यूड करा पूजा करवाता था तांत्रिक, कई से रेप का शक

महिलाओं को न्यूड करा पूजा करवाता था तांत्रिक, कई से रेप का शक

अजमेर, यह तांत्रिक पूजा कराने से पहले महिलाओं से कहता था कि वो न्यूड होकर उसके साथ पूजा करें। कई महिलाओं के साथ उसने ऐसा किया और अब आशंका यह भी जताई जा रही है कि उसने कइयों के साथ दुष्कर्म भी किया है। यह भी बात सामने आ रही है कि तंत्र साधना के नाम पर उसने करीब 400 लोगों को निशाना बनाया है। हम बात कर रहे हैं हाल ही में अजमेर से पकड़े गये 49 साल के राजेंद्र कुमार वाल्मिकी की। 22 साल की पीड़िता की शिकायत के बाद जब इसी महीने की 19 तारीख को राजेंद्र कुमार को पकड़ा गया तब उसके बाद से उसके खिलाफ लगातार कई खुलासे हो रहे हैं।
राजेंद्र कुमार के बारे में खुलासा हुआ है कि वो दिल्ली का रहने वाला है। पुलिसिया पड़ताल में यह भी पता चला है कि करीब 10 साल पहले वो टैक्सी चलाता था। हालांकि, इस धंधे में उसे अच्छी कमाई हीं होती थी। लिहाजा उसने लोगों को भूत-प्रेत का डर दिखाना शुरू किया और खुद को उसने एक तांत्रिक बताना शुरू किया। उसका दावा है कि उसने अपनी तंत्र विद्या से करीब 400 लोगों को ठीक किया है।
लेकिन जैसे-जैसे पुलिसिया तफ्तीश आगे बढ़ रही है, यह भी पता चला रहा है कि यह तांत्रिक अय्याशी के लिए किसी भी हद तक जा सकता था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने बताया है कि आरोपी अपने चेलों और अंध भक्तों की मदद से लोगों के घरों में दाखिल हो जाता। फिर महिलाओं को न्यूड होकर साथ में पूजा करने के लिए कहता था। इस दौरान रेप करता। पुलिस का कहना है कि बदनामी के डर से महिलाएं आरोपी के सामने भी नहीं आना चाहती हैं।
यह भी शक है कि अजमेर की जिस महिला ने इस तांत्रिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था उनकी एक रिश्तेदार के साथ भी इस तांत्रिक ने दुष्कर्म किया था। अजमेर के आदर्श नगर थानाधिकारी सुगन सिंह ने बताया कि इस तांत्रिक के साथ कई अन्य लोग भी इस गंदे खेल में शामिल थे। पुलिस इसके मोबाइल को भी खंगाल रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि वो जुए और सट्टेबाजी का भी शौकीन है। बहरहाल अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस तांत्रिक के गुनाहों की जड़े कितनी गहरी हैं।
 

काले झंडे दिखाने वालों को पीटने पर पूर्व मुख्यमंत्री सहित छह को सजा, एक-एक साल की जेल व जुर्माना

काले झंडे दिखाने वालों को पीटने पर पूर्व मुख्यमंत्री सहित छह को सजा, एक-एक साल की जेल व जुर्माना

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू सहित छह नेताओं के खिलाफ 11 साल पहले के एक मामले में इंदौर की अदालत ने एक फैसला सुनाया है। सभी लोगों को काले झंडे दिखाने वालों को पीटने का दोषी करार देते हुए एक-एक साल के सश्रम कारावास और पांच-पांच हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई गई है। इनमें से एक आरोपी जयसिंह दरबार जिसे दोषी पाया गया है, वे अभी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। 

11 साल पहले उज्जैन में दिग्विजय सिंह को भारतीय जनता युवा मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए थे जिसमें दिग्विजय सिंह सहित पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू, अनंतनारायण, जयसिंह दरबार, असलम लाला, दिलीप चौधरी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज हुआ था। 17 जुलाई की इस घटना में आज इंदौर जिला अदालत में अपर सत्र न्यायाधीश मुकेश नाथ की कोर्ट ने फैसला सुनाया है। दिग्विजय सिंह और प्रेमचंद गुड्डू को धारा 325 109 का दोषी माना गया है तो शेष अन्य चार आरोपियों को धारा 325 में दोषी करार दिया गया है। इस मामले में तीन अन्य आरोपी थे जिन्हें अदालत ने बरी कर दिया है।

यह है मामला
मामला 2011 का है. जिसमें काले झंडे दिखाए जाने के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता अमय आप्टे पर जानलेवा हमले की कोशिश का आरोप था। यह घटना तब हुई थी जब उज्जैन में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का काफिला निकल रहा था और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए तो भाजपा कार्यकर्ता और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने भिड़ गए थे जिसमें भाजपा कांग्रेसियों ने पीट दिया था और इसमें जीवाजीगंज थाना में एफआईआर दर्ज हुई थी।

 

राजधानी में ऑटो चालकों ने भीख मांगने वाले महिला का किया अपहरण, महिला संग मिटाई अपनी हवस, महिला की हालत गंभीर

राजधानी में ऑटो चालकों ने भीख मांगने वाले महिला का किया अपहरण, महिला संग मिटाई अपनी हवस, महिला की हालत गंभीर

नई दिल्ली | दिल्ली के गाजीपुर में एक 35 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया गया. पूरा मामला बुधवार देर रात की है, जब दो लोगों ने महिला का अपहरण कर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. अभी तक इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने गंभीर अवस्था में घायल पड़ी पीड़िता को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है. इसके बाद डॉक्टरों ने उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया, जहां पीड़ित महिला का ऑपरेशन किया गया.

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पीड़िता गाजीपुर पोल्ट्री बाजार के गेट नंबर एक के पास पड़ी मिली. देर रात एक लावारिस महिला के बारे में पीसीआर कॉल मिलने के बाद उसे प्रारंभिक उपचार के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया. जहां से पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया.

डिप्टी कमिश्नर प्रियंका कश्यप ने बताया कि पीड़ित महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है और इस घटना की जांच की जा रही है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है. पुलिस द्वारा किए गए एफआईआर के मुताबिक, महिला पोल्ट्री बाजार के गेट नंबर नंबर एक के पास मिली थी. पीड़िता के मुंह से खून बह रहा था. उसके प्राइवेट पार्ट में भी चोटें आई हैं.

दो अज्ञात ऑटो रिक्शा चालकों ने पिटाई की और फिर यौन शोषण किया
पीड़ित महिला द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 9 बजे के आसपास जब पीड़िता ने ऑटो लिया तो दो अज्ञात ऑटो रिक्शा चालकों ने उसकी पिटाई की और फिर उसका यौन शोषण किया गया. फिर दोनों युवक उसे किसी अनजानी जगह पर ले गए. उसके साथ मारपीट की गई और बारी-बारी से रेप किया गया. बताया जा रहा है कि पीड़िता गाजीपुर में भीख मांगती थी और अपने पति के साथ सीमापुरी में रहती थी.

पुलिस टीमों ने कई सीसीटीवी कैमरा फुटेज को खंगाला है. साथ ही इलाके में चलने वाले 100 से अधिक ऑटो रिक्शा चालकों से पूछताछ की है. पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 365 (अपहरण), 323 (चोट पहुंचाना), 376 डी (सामूहिक बलात्कार) और 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने जारी किया नोटिस
दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों की सजा की मांग की है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘गाजीपुर में एक लड़की का ऑटो वाले और उसके साथी ने बुरी तरह से रेप किया और उसको सड़क पर लहुलुहान छोड़ दिया. अभी वो ICU में एडमिट है और उसकी हालत बुरी है. मैंने दिल्ली पुलिस को नोटिस इशू किया है की मामले में जल्द से जल्द अरेस्ट हों. किसी भी हाल में ये रेपिस्ट बचने नही चाहिए.’

इमरान खान की 'विदाई' की तय! इस तारीख को पाक संसद में पेश होगा अविश्वास प्रस्ताव

इमरान खान की 'विदाई' की तय! इस तारीख को पाक संसद में पेश होगा अविश्वास प्रस्ताव

पाकिस्तान से लगातार ऐसी रिपोर्ट्स आ रही हैं कि पीएम इमरान खान की सरकार कभी भी गिर सकती है। बता दें कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं है। ऐसे में पार्टी गठबंधन की सरकार चला रही है। अब पाकिस्तान के गृहमंत्री शेख रशीद ने बताया है कि इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान 3 या 4 अप्रैल को होने की संभावना है।

जल्द चुनाव करवाना चाहते हैं शेख रशीद?

इस्लामाबाद में मीडिया से बातचीत करते हुए रशीद ने कहा है कि अविश्वास प्रस्ताव लाकर विपक्ष ने असल में इमरान खान की मदद की है। अविश्वास प्रस्ताव के कारण इमरान खान की लोकप्रियता और बढ़ गई है। रशीद ने कहा है कि मैंने इमरान खान से जल्द चुनाव करवाने की अपील की है। उन्होंने सफाई देते हुए कहा है कि जल्द चुनाव का विचार उनकी अपनी राय थी और इसे पकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के रुख के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।

रशीद ने विपक्ष को बताया मूर्ख

विपक्ष को 'मूर्खतापूर्ण' करार देते हुए राशिद ने कहा कि उनके अविश्वास प्रस्ताव वाले कदम ने पीएम इमरान खान को लोकप्रियता के उस स्तर पर पहुंचा दिया है जहां जल्दी चुनाव कराने का यह सही समय है। उन्होंने आगे कहा है कि मैं एक शानदार बजट पेश करने के बाद जल्द चुनाव की मांग कर रहा हूं क्योंकि इस अक्षम विपक्ष ने हमें फिर से जीतने का रास्ता आसान कर दिया है।

पाकिस्तान संसद के गणित को समझिए

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में 342 सदस्य होते हैं। माने सरकार में बने रहने के लिए इमरान खान को 172 सीटें चाहिए होगी। इमरान खान को मौजूदा वक्त में 176 सांसदों का सपोर्ट हासिल है। इसमें इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के 155 सदस्य हैं।

इमरान सरकार को मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट पाकिस्तान (MQM-P) के 7, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-कायद (PML-Q) के 5, बलूचिस्तान आवामी पार्टी (BAP) के 5, ग्रैंड डेमोक्रेटिक अलायंस के 3 और आवामी मुस्लिम लीग पाकिस्तान के 1 सांसद का समर्थन प्राप्त है। ये कुल नंबर बनता है 176। जम्हूरी वतन पार्टी के 1 और दो निर्दलीय सांसदों ने भी इमरान खान को बाहर से समर्थन दिया हुआ है।

ऐसे अल्पमत में आ सकती है इमरान सरकार

MQM-P के 7 और PML-Q और BAP के 5-5 सदस्यों के समर्थन वापस लेने के केस में इमरान सरकार के पास सिर्फ 159 सांसदों का समर्थन रह जाएगा। इसके साथ ही अगर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के 24 नाराज सांसद सरकार से सपोर्ट वापस ले लें तो कुल नंबर बनता है 135। ऐसे में इमरान खान की सरकार अल्पमत में आ जाएगी। ऐसे में बाहरी समर्थन को जोड़ने के बाद में इमरान खान बहुमत से 34 सीट दूर रह जाएंगे।

MQM-P, PML-Q और BAP लगातार बैठक कर रही हैं। ऐसे में जल्द ही इस बात का फैसला हो जाएगा कि ये पार्टियां अब इमरान सरकार का समर्थन करेंगी या नहीं। इससे यह भी साफ हो जाएगा कि इमरान सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी या उससे पहले ही गिर जाएगी। बता दें कि इमरान खान की पार्टी 2018 में सत्ता में आई थी और पाकिस्तान में अगला आम चुनाव अक्टूबर 2023 में होना है।

 सोर्स: हिंदुस्तान

गर्लफ्रेंड संग मिलकर कर एयर एम्बुलेंस के नाम पर ठगी करने वाला हुआ गिरफ्तार

गर्लफ्रेंड संग मिलकर कर एयर एम्बुलेंस के नाम पर ठगी करने वाला हुआ गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने एयर एंबुलेंस के नाम पर ठगी करने वाले एक जालसाज को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम नवदीप सिंह है. पुलिस को इसकी महिला मित्र प्रभदीप कौर की तलाश है, जो इसके अपराध में बराबर की हिस्सेदार है. पुलिस का दावा है कि आरोपी नवदीप सिंह पिछले 4-5 सालों में 15 से 20 लोगों को एयर एंबुलेंस के नाम पर 25 से 30 लाख रुपये ठग चुका है. आरोपी नवदीप को शाहदरा जिले के साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
क्या है मामला
ईस्टर्न रेंज की जॉइंट कमिश्नर पुलिस छाया शर्मा ने बताया कि विश्वास नगर, शाहदरा निवासी मनु अरोड़ा ने 5 फरवरी को शिकायत की कि उसने गुवाहाटी से हैदराबाद के लिए एयर एंबुलेंस बुक की थी. ये बुकिंग "http://plenumair.in" वेबसाइट के माध्यम से की थी और इसके लिए 4 लाख 24 हजार 500 रुपये दिए थे. लेकिन पैसा मिलने के बाद आरोपियों ने कहा कि फ्लाइट रद्द हो गई है. इसके बाद पैसे भी नहीं लौटाए. फोन पिक करना भी बंद कर दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.
जांच के बाद हुई गिरफ्तारी
जांच में पता चला कि पैसा यस बैंक के खाते में ट्रांसफर किया गया था. बैंक एकाउंट प्रभ चार्टर सर्विसेज लिमिटेड के नाम पर है. ये कंपनी प्रदीप सिंह(नवदीप के पिता) और जगरूप कौर(प्रभदीप की मां) के नाम पर रजिस्टर्ड पाई गई. पुलिस ने जांच के बाद यह पता लगा लिया कि यह दोनों दिल्ली के तिलक नगर इलाके में रहते हैं और वहीं से यह सारा गोरखधंधा चला रहे हैं. जिसके बाद पुलिस ने नवदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान नवदीप ने खुलासा किया कि उसने और प्रभदीप ने जानबूझकर अपने माता पिता को इस कंपनी का डायरेक्टर बनाया ताकि ये दोनों ही कानूनी अड़चन से दूर रह सके. इन्होंने अब तक 10 से 15 लोगों को एंबुलेंस के नाम पर ठगा है. पुलिस अब नवदीप के माध्यम से इसकी गर्लफ्रेंड प्रभदीप का पता लगाने में जुट गई है. इसके पास से दो मोबाइल फोन और दो एटीएम कार्ड भी बरामद किए गए हैं.

 

महिला को अगवा किया, 13 दिन तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

महिला को अगवा किया, 13 दिन तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

भोपाल : छोला मंदिर थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके पति के दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया है। यह महिला का अगवा कर विदिशा ले गया था। वहां बंधक बनाकर दुष्कर्म किया और उसके सोने के जेवर भी हड़प लिए। छोला मंदिर थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली 26 वर्षीय महिला ने शिकायत में बताया कि भगवानसिंह नाम का युवक उसके पति का दोस्त था।

इस वजह से घर आता-ताजा था। तीन दिसम्बर को वह घुमाने के बहाने से महिला को विदिशा ले गया। वहां एक कमरे में बंधक बनाकर भगवानसिंह ने 13 दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर वह मारपीट भी करता था।

भगवानसिंह ने महिला के कान के सोने की झुमकी भी हड़प ली थी। महिला किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर भोपाल आ गई थी। इसके बाद भगवान सिंह, बदनाम करने की धमकी देकर फिर मनमानी करने की जिद करने लगा, तो महिला ने शिकायत दर्ज करा दी।

15 करोड़ गरीबों को 3 महीने तक मुफ्त राशन देगी सरकार, कैबिनेट बैठक में लगी मुहर...

15 करोड़ गरीबों को 3 महीने तक मुफ्त राशन देगी सरकार, कैबिनेट बैठक में लगी मुहर...

लखनऊ : यूपी में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर कीर्तिमान बनाने वाले योगी आदित्यनाथ ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले दिन कैबिनेट बैठक में बड़ा निर्णय लिया है। कोरोना काल के दौरान शुरू की गई मुफ्त राशन योजना को तीन महीने के लिए और आगे बढ़ा दिया गया है। पहले इसे मार्च 2022 तक ही जारी रहना था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के 80 करोड़ और प्रदेश के 15 करोड़ गरीबों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। हमारी पहली कैबिनेट बैठक में इस योजना को तीन महीने आगे और बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इस योजना के तहत गरीबों को खाद्यान्न के साथ दाल, नमक, चीनी और तेल भी दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस योजना से राज्य के खजाने पर 3270 करोड़ रुपये का भार पड़ेगा। इस निर्णय के बाद राज्य के 15 करोड़ लोगों को अगले तीन महीने तक प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत लाभ मिलता रहेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। यह नवगठित सरकार का पहला निर्णय है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को 52 कैबिनेट मंत्रियों के साथ शपथ ली। यूपी चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत प्राप्त हुआ है। इन चुनाव में जीत का एक बड़ा कारण मुफ्त राशन योजना को बताया जा रहा है जिसे ध्यान में रखते हुए सरकार इस योजना को जारी रखने के पक्ष में है। प्रदेश सरकार अब 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह योजना 2024 के चुनाव तक जारी रहेगी। इस योजना का प्रभाव रहा है कि प्रदेश के हर वर्ग के मतदाताओं ने भाजपा को वोट किया और फिर से सत्ता में आने के लिए जनादेश दिया।