पटना। बिहार में कोरोना बड़ी तेजी से पांव पसार रहा है। कोरोना मरीजों के बढ़ने के साथ ही ऑक्सीजन सिलेंडर की डिमांड भी बढ़ रही है। बढ़ी हुई डिमांड की वजह से कुछ लोगों ने सिलेंडरों की कालाबाजारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में गुरुवार की सुबह पटना पुलिस की टीम ने ऑक्सीजन सिलिंडर की अनाधिकृत रूप से खरीद-बिक्री और जमाखोरी की गुप्त सूचना मिलने पर जिले के एसके पूरी थाना क्षेत्र के आनंदपुरी इलाके में छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने किराए के मकान में चल रहे न्यूज पोर्टल के दफ्तर से ऑक्सीजन के 60 सिलिंडर जब्त की। वहीं, मौके से रितेश शर्मा नामक शख्स को हिरासत में ले लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद एक खरीददार ने बताया कि 5 लीटर का सिलिंडर 10 हजार रुपये में बिक रहा है। वहीं, स्थानीय युवक ने बताया कि बुधवार की देर रात तक सिलिंडर आए। सूत्रों की मानें तो सारे सिलेंडर महाराष्ट्र से मंगाए गए थे और उन्हें ब्लैक में बेचने की तैयारी थी।
मिली जानकारी के अनुसार रितेश न्यूज पोर्टल में रिपोर्टर के तौर पर कार्यरत था और उसका मुख्य काम ग्राहकों का इंतजाम करना था। दफ्तर पूर्ण रूप से किराए पर चल रहा था। न्यूज पोर्टल का मालिक कटिहार जिला निवासी ललित अग्रवाल बताया जा रहा है, जिसने आठ महीने पहले ही पोर्टल को लॉन्च किया था।
बता दें कि ललित अग्रवाल वही शख्स है, जिसके कटिहार दफ्तर में भी तत्कालीन एसपी शिवदीप लांडे ने छापेमारी कर कई संदिग्ध सामान बरामद किए थे। हालांकि, तभी वो पुलिस की आंखों में धूल झोंकने में कामयाब हो गया था। फिलहाल इस मामले में आपदा प्रबंधन अधिनियम, आईपीसी और एक्सप्लोसिव्स एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं, पुलिस पूरे सिंडिकेट का पता लगाने में जुट गई।
नई दिल्ली: 18 साल से 44 साल के लोगों को भी कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बुधवार शाम 4 बजे से शुरू हो चुकी है. टीकाकरण के लिए पहले दिन ही 1.32 करोड़ लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है. लेकिन जिन लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है, उन्हें अभी अपॉइंटमेंट नहीं मिली है. यानी कि उन्हें अभी वैक्सीनेशन की तारीख और टाइम स्लॉट के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है.
18+ वालों के वैक्सीनेशन के लिए कोविन और आरोग्य सेतु एप के अलावा कोविन पोर्टल पर भी रजिस्ट्रेशन हो रहा है. लेकिन लोगों का आरोप है कोविन एप पर रजिस्ट्रेशन के दौरान उन्हें कई परेशानी भी हुई हैं. इसके अलावा कोविन पोर्टल पर भी समस्याओं की शिकायत मिलती रही. कुछ लोगों को ओटीपी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा. इन समस्याओं को लेकर सोशल मीडिया पर कई हैशटैग ट्रेंड होते रहे. लोगों ने स्क्रीनशॉट भी शेयर किए. कुछ यूजर्स को ये भी मैसेज मिला कि अभी सिर्फ 45+ लोगों का ही रजिस्ट्रेशन हो रहा है.
वेबसाइट और एप में दिक्कत की शिकायत के बाद आरोग्य सेतु ने ट्वीट कर कहा है कि कोविन पोर्टल अब ठीक से काम कर रहा है. शाम के चार बजे मामूली दिक्कत आई थी. 18 साल से अधिक उम्र के लोग रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं
एस्ट्रेजेनिका के साथ देश में कोरोना वैक्सीन तैयार कर रही पुणे स्थित देश की सबसे बड़ी दवा निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के सीईओ अदार पूनावाला को वाई कैटगरी की सुरक्षा दी गई है. यह सुरक्षा उन्हें देशभर में दी जाएगी. इस बारे में गृह मंत्रालय ने बुधवार को आदेश जारी किया है.
गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला को यह सुरक्षा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की तरफ से मुहैया कराई जाएगी. पुणे स्थित एसआईआई में सरकार एवं नियमन कार्य के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने 16 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर पूनावाला को सुरक्षा देने का आग्रह किया था जिसके बाद केंद्र सरकार ने यह फैसला किया है.
Ministry of Home Affairs has issued orders to provide Y category security on an all India basis to Serum Institute's Adar Poonawalla; CRPF to provide security to him pic.twitter.com/e7BEcSSeGe
— ANI (@ANI) April 28, 2021
राजस्थान में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. इस वजह से राज्य की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है. हालत ये हो चुकी है कि कोरोना अब मुख्यमंत्री आवास तक जा पहुंचा है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत को कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसके बाद सीएम ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है.
मेरी पत्नी श्रीमती सुनीता गहलोत कोविड पॉजिटिव आ गई हैं (असिम्प्टोमैटिक)। प्रोटोकॉल के अनुसार होम आइसोलेशन में उनका ट्रीटमेंट प्रारम्भ हो गया है। अब मैं एहतियातन आइसोलेशन में रहकर चिकित्सकों एवं अधिकारियों के साथ सांय 8.30 बजे रोजाना होने वाली कोविड समीक्षा बैठक लूंगा।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) April 28, 2021
कोविशील्ड : सीरम इंस्टीट्यूट ने कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत 100 रुपये घटा दी है. पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने अपने कोविड-19 टीके ‘कोविशील्ड’ की राज्य सरकारों के लिए कीमत 400 रुपये प्रति खुराक तय की थी. अब इसे 300 रुपये प्रति खुराक कर दिया गया है. खुद एसआईआई के सीईओ अदार पूनावाला ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल ही में घोषणा की कि वह भारत को COVID-19 के खिलाफ अपनी लड़ाई में मदद करने के लिए 4,000 ऑक्सीजन कॉन्सट्रेटर प्रदान करेगा।
अन्य देशों से सहायता
निम्नलिखित देशों ने ऑक्सीजन की कमी से निपटने के लिए भारत की मदद करने के लिए आगे कदम बढ़ाया है :
यूके ने हाल ही में भारत में 495 ऑक्सीजन कॉन्सट्रेटर और 140 वेंटिलेटर भेजे हैं।
आयरलैंड ने घोषणा की कि वह भारत में 700 ऑक्सीजन कॉन्सट्रेटर भेजने की तैयारी कर रहा है।
सऊदी अरब ने हाल ही में भारत को 80 टन ऑक्सीजन भेजी है।
अमेज़न की मेगा वायु पहल के तहत, 8,000 ऑक्सीजन कॉन्सट्रेटर और 500 BiPAP मशीनों को सिंगापुर से एयरलिफ्ट किया जायेगा।
ऑस्ट्रेलिया 500 वेंटिलेटर, 1,00,000 गॉगल्स, 5,00,000 P2 और N95 मास्क, 1,00,000 जोड़े दस्ताने और 20,000 फेस शील्ड भेजेगा।
अमेरिका टीके की सामग्री, ऑक्सीजन से संबंधित आपूर्ति और चिकित्सा विज्ञान जैसी कई सामग्रियों क भेज रहा है।
वायु पहल (Vayu Initiative)
अमेज़ॅन ने टेमासेक फाउंडेशन, एसीटी ग्रांट्स और अन्य साझेदारों के साथ हाथ मिलाया है ताकि भारत को वायु पहल के तहत ऑक्सीजन की कमी से लड़ने में मदद मिल सके। इसपहल के तहत, सिंगापुर से 500 BiPAP मशीनें और 8,000 ऑक्सीजन कॉन्सट्रेटर का परिवहन किया जाएगा। साथ ही, 1,500 कॉन्सट्रेटर का दान किया जाना है।
गूगल
गूगल ने हाल ही में घोषणा की कि वह भारत को राहत सहायता में मदद करेगा। गूगल यूनिसेफ और गिवइंडिया के माध्यम से 135 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगा।
अन्य एम.एन.सी.
इथेरियम ने 5 करोड़ रुपये का दान दिया है।
Xiaomi ने घोषणा की कि वह ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए 3 करोड़ रुपये का दान करेगी।
रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (Defence Research and Development Organisation) ने हाल ही में सिंगल क्रिस्टल ब्लेड प्रौद्योगिकी (Single Crystal Blade Technology) विकसित की है। DRDO ने इस तरह के 60 ब्लेड हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को दिए हैं। दुनिया के बहुत कम देशों के पास यह तकनीक है। वे देश यूके, अमेरिका, रूस और फ्रांस हैं।
सिंगल क्रिस्टल ब्लेड क्या है?
हेलीकॉप्टरों को चरम स्थितियों में संचालित करने के लिए शक्तिशाली और कॉम्पैक्ट एयरो इंजन की आवश्यकता होती है। इसके लिए, सिंगल क्रिस्टल ब्लेड आवश्यक हैं।
सिंगल क्रिस्टल ब्लेड निकल आधारित सुपर एलाय से बने होते हैं।यह एलाय उच्च तापमान में भी कार्य करने में सक्षम हैं।
हेलीकॉप्टर में तकनीक का इस्तेमाल किया जायेगा।
रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन (DRDO)
रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन (DRDO) की स्थापना 1958 में की गयी थी, इसका मुख्यालय नई दिल्ली के DRDO भवन में स्थित है। यह भारत सरकार की एजेंसी है। यह सैन्य अनुसन्धान तथा विकास से सम्बंधित कार्य करता है। DRDO का आदर्श वाक्य “बलस्य मूलं विज्ञानं” है। DRDO में 30,000 से अधिक कर्मचारी कार्य करते हैं। वर्तमान में DRDO के चेयरमैन डॉ. जी. सतीश रेड्डी हैं। DRDO का नियंत्रण केन्द्रीय रक्षा मंत्रालय के पास है। DRDO की 52 प्रयोगशालाओं का नेटवर्क है।
BIG BREAKING : मतगणना केंद्र में उम्मीदवारों और उनके एजेंट्स के प्रवेश पर चुनाव आयोग ने लगाई यह शर्त
नई दिल्ली: देश में कोरोना महामारी के गंभीर संकट के मद्देनजर चुनाव आयोग ने घोषणा की है उम्मीदवारों और उनके एजेंट्स के लिए मतगणना केंद्र में जाने के लिए निगेटिव आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट या पूर्ण वैक्सीनेशन रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य है.
बता दें कि असम, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल और पुडुचेरी में दो मई को मतगणना होगी. पश्चिम बंगाल में अभी आठवें और अंतिम चरण का मतदान 29 अप्रैल को होना है, जबकि बाकी शेष चार प्रदेशों में मतदान संपन्न हो चुका है.
इससे पहले मंगलवार को चुनाव आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों के नतीजों के आने के बाद विजय जुलूस निकालने पर रोक लगा दी थी. आयोग की ओर से सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को जारी आदेश में कहा गया है, 'पूरे देश में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर आयोग ने फैसला किया है कि मतगणना के दौरान अधिक सख्त प्रावधानों पर अमल किया जाए. दो मई को मतगणना के बाद किसी भी विजय जुलूस को निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी.'
इसके साथ ही कहा, 'जीत का प्रमाणपत्र हासिल करने के लिए विजेता उम्मीदवार या उसके द्वारा अधिकृत व्यक्ति के साथ-साथ दो से अधिक लोगों के पहुंचने की अनुमति नहीं होगी.'
प्यार हो तो इंसान हर मंजिल को हासिल कर लेता है. राजस्थान में एक दूल्हे ने यही कर दिखाया. वो अपनी दुल्हन के सपने को हकीकत में बदलने के लिए शादी समारोह के बाद उसे हेलीकॉप्टर से अपने घर लाया.
भरतपुर जिले के वैर सबब्लॉक में रायपुर गांव के रहने वाले दूल्हे सियाराम गुर्जर ने सोमवार को अपने ससुराल में एक हेलिकॉप्टर किराए पर लिया और मंगलवार को अपनी पत्नी के साथ उड़ान भरकर अपने गांव वापस लाया.
किसान का बेटा सियाराम गुर्जर पत्नी के अलावा अपने भाई करतार सिंह और बहनोई रामप्रसाद के साथ हेलिकॉप्टर पर सवार हुआ.
विदाई के समय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी यह सुनिश्चित करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे कि कहीं कोविड गाइडलाइन को विफल न कर दिया जाए, क्योंकि हेलीकॉप्टर की एक झलक पाने के लिए वहां बड़ी भीड़ जमा हो गई थी.
गुर्जर ने कहा कि उनकी पत्नी रमा का एक हेलीकॉप्टर में बैठकर ‘पिया के घर’ जाने का सपना था और इसलिए उन्होंने एक हेलिकॉप्टर किराए पर लिया, जिसकी कीमत 7 लाख रुपये थी.
रमा ने कहा कि अपने ससुराल जाने के लिए हेलिकॉप्टर की सवारी करना उनका सपना था, जिसे अब हकीकत में बदल दिया गया है.
नदबई तहसील के गांव कारिली से हंसराज गुर्जर की बेटी रमा के साथ सियाराम गुर्जर की शादी धूमधाम से हुई.
शुरुआत में, जिला कलेक्टर के साथ-साथ सीएमएचओ ने क्षेत्र में बढ़ते कोविड-19 मामलों के मद्देनजर बारात के लिए हेलिकॉप्टर किराए पर लेने के लिए दूल्हे के दिए आवेदन को खारिज कर दिया था. हालांकि, बाद में कुछ नियम और शर्तो के साथ अनुमति दी गई, जिसका दूल्हे ने विधिवत पालन किया.
नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए कई जिलों में एक बार फिर लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया जा सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एक प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसमें लॉकडाउन लगाने की सिफारिश की गई है। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं को ही छूट दी जाएगी।
दरअसल देश में कोरोना वायरस के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना के मामलों के साथ-साथ वैक्सीनेशन कार्यक्रम को भी तेज कर दिया गया है लेकिन रोजाना लाखों लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। केंद्र सरकार को सौंपी गई एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश के उन शहरों में लॉकडाउन लगाने की सिफारिश की गई है, जहां संक्रमण की दर 15 फीसदी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से पेश किए गए प्रस्ताव में बताया गया है कि देश के 150 जिलों में लॉकडाउन लगाया जा सकता है। हालांकि इस पर अंतिम फैसला केंद्र सरकार, राज्यों के साथ चर्चा करने के बाद लेगी। रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए ऐसे कदमों को उठाने पर जोर दिया गया है।
15 फीसदी संक्रमण की दर वाले जिलों में लॉकडाउन संभव
केंद्र को भेजे गए प्रस्ताव में यह कहा गया है कि 15 फीसदी से ज्यादा संक्रमण की दर वाले जिलों में लॉकडाउन लगाने की जरूरत है। प्रस्ताव में कहा गया है कि इन जिलों में जरूरी सेवाओं को छोड़कर लॉकडाउन लगाना होगा, नहीं तो स्वास्थ्य प्रणाली पर इसका बोझ पड़ेगा।
देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ऑक्सीजन का संकट खड़ा हो गया है। सरकार ने बताया कि लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन बढ़ाकर 8,922 टन प्रतिदिन हो गया है। वहीं महीने के अंत तक इसके 9,250 टन प्रतिदिन होने की उम्मीद है।
बता दें कि देश में ऑक्सीजन की किल्लत बहुत ज्यादा है। कई राज्यों में ऑक्सीजन की कमी से कोरोना से पीड़ित मरीजों की मौत होने की खबरें सामने आई हैं। वहीं मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने उच्च स्तरीय बैठक में ऑक्सीजन के उत्पादन को बढ़ाने की बात कही थी।
गुवाहाटी, कोरोना के कहरा के बाद अब प्रकृति भी अपना कहरा ढा रही है। आज सुबह असम में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। गुवाहाटी में बुधवार की सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। वहीं, तेजपुर और सोनितपुर में भी भूकंप के झटके लगने की जानकारी मिली है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मैग्निट्यूड मापी गई। इस दौरान दहशत में लोग घरों से बाहर निकल आए और अफरातफरी मच गई।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी से मिली जानकारी के मुताबिक, भूकंप के झटके सुबह 7:51 बजे महसूस किए गए। इस दौरान सोनितपुर में 6.4 मैग्निट्यूड तीव्रता दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि गुवाहाटी और तेजपुर में भी भूकंप के तेज झटके लगे। भूकंप आने की जानकारी मिलते ही लोगों में दहशत फैल गई। वे अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। वहीं, काफी देर तक अफरातफरी मची रही।
बताया जा रहा है कि भूकंप के तेज झटकों की वजह से कई इलाकों में दीवारें ढह गईं। वहीं, कई जगह पेड़ भी धराशायी हो गए। भूकंप के कारण काफी नुकसान होने की जानकारी भी मिल रही है। इसके अलावा उत्तर बंगाल और बिहार के कुछ इलाकों में भी भूकंप के झटके लगने की जानकारी मिली है।
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भूकंप आने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मैं हर नागरिक के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं। साथ ही, सभी लोगों से सुरक्षित रहने की अपील करता हूं। राज्य के सभी जिलों से अपडेट्स लिए जा रहे हैं।
असम: सोनितपुर में आज सुबह आए 6.4 तीव्रता के भूकंप के बाद सड़क में दरार आ गई। pic.twitter.com/feWn2udiJT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 28, 2021
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे के मुंब्रा इलाके में बुधवार तड़के 3:40 बजे प्राइम क्रिटिकेयर अस्पताल में आग लग गई। इस आगजनी में आईसीयू में भर्ती 4 मरीजों की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त आईसीयू में आठ मरीज भर्ती थे। दमकल और बचाव वाहन ने आग पर काबू पा लिया है। अन्य मरीजों को नजदीकी बिलाल हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़िया और रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची, जिसके बाद हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को सुरक्षित निकाला गया। आईसीयू में एडमिट मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्टिंग के दौरान चार लोगों की मौत हो गई। अस्पताल में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।
विधायक और मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने भी घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 5 लाख रुपए मुआवजा और घायलों को एक लाख रुपए मुआवजा देना का ऐलान किया है।
स्टॉकहोम/नई दिल्ली। पूरी दुनिया में पिछले 1 साल से कोरोना संक्रमण ने आतंक मचा रखा है। कई देशों की अर्थव्यवस्था लड़खड़ा गई, इसके बावजूद दुनियाभर के देशों में हथियार खरीदी की होड़ जारी रही। साल भर में कुल वैश्विक सैन्य खर्च 150 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ गया। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) की ताजा रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि 2019 के मुकाबले 2020 में इसमें 2.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 2020 में पांच सबसे ज्यादा सैन्य खर्च करने वाले देशों में अमेरिका, चीन, भारत, रूस और ब्रिटेन शामिल हैं। भारत दुनिया का तीसरा सबसे अधिक सैन्य खर्च करने वाला देश है। इस कड़ी में रूस और ब्रिटेन भारत से पीछे हैं।
सैन्य खर्च करने वाले शीर्ष पांच देश-
-अमेरिका-778 अरब डॉलर
-चीन- 252 अरब डॉलर
-भारत-72.9 अरब डॉलर
-रूस- 61.7 अरब डॉलर
-ब्रिटेन- 59.2 अरब डॉलर।
सिपरी की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया कि पिछले साल सैन्य खर्च पर देशों ने 146 लाख करोड़ रुपए खर्च किए। 2009 की मंदी के बाद यह सबसे बड़ी सालाना बढ़ोतरी है। 2020 में पांच सबसे ज्यादा सैन्य खर्च करने वाले देशों में अमेरिका, चीन, भारत, रूस और ब्रिटेन शामिल हैं। इन देशों ने कुल सैन्य खर्च का 62 फीसदी खर्च किया है। इस बीच, चीन ने सैन्य खर्च लगातार 26वें साल बढ़ाया है।
00 2019 की तुलना में इतना बड़ा भारत का सैन्य खर्च
सिपरी के मुताबिक, भारत का सैन्य खर्च वर्ष 2020 में 2019 की तुलना में 2 फीसद ज्यादा रहा। इसके पीछे भारत के पड़ोसी देशों पाकिस्तान और चीन के साथ सीमा विवाद और तनाव हो सकता है। सिपरी के हथियार और सैन्य खर्च कार्यक्रम के शोधकर्ता डॉ. डिएगो लोपेस द सिल्वा के मुताबिक, `` हम निश्चित रूप से कह सकते हैं कि साल 2020 में महामारी का बड़ा असर सैन्य खर्च पर नहीं पड़ा। यह देखने लायक होगा कि क्या देश महामारी के दूसरे साल भी इस तरह से सैन्य खर्च को बनाए रखते हैं।``
27 अप्रैल (पहला दिन) : असम, मेघालय, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, केरल तथा माहे में अलग अलग स्थानों पर बादल गरजने, तेज हवाओं ( 30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ जबकि विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्रों तथा सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम एवं त्रिपुरा, गुजरात राज्य, कोंकण एवं गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, कर्नाटक और तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराइकल में बिजली चमकने के साथ आंधी आने का अनुमान।
गुजरात राज्य, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्रों में अलग अलग स्थानों पर गर्म हवा की स्थिति का अनुमान।
28 अप्रैल (दूसरा दिन) : केरल एवं माहे के अलग अलग स्थानों पर बादल गरजने, तेज हवाओं ( 40-50 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ जबकि पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम, ओडिशा, असम एवं मेघालय, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा तेलंगाना में और जम्मू, कश्मीर, लद्वाख, गिलगित-बाल्तिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, विदर्भ, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम एवं त्रिपुरा, सौराष्ट्रएवं कच्छ, कोंकण तथा गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश एवं यानम, रायलसीमा, कर्नाटक और तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराइकल में छिटपुट स्थानों पर बिजली चमकने के साथ बिजली चमकने और तेज हवाओं ( 30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के चलने का अनुमान है।
केरल एवं माहे के अलग अलग स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान है।
29 अप्रैल (तीसरा दिन) : असम एवं मेघालय तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम एवं त्रिपुरा के अलग अलग स्थानों पर बादल गरजने, तेज हवाओं ( 40-50 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ जबकि उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, विदर्भ, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, केरल एवं माहे में और जम्मू, कश्मीर, लद्वाख, गिलगित-बाल्तिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात राज्य, कोंकण एवं गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश एवं यनम, तटीय एवं दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराइकल में छिटपुट स्थानों पर बिजली चमकने तथा तेज हवाओं ( 30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के चलने का अनुमान है।
राजस्थान के अलग अलग स्थानों पर आंधी/धूल भरी हवा ( 40-50 किमी प्रति घंटे की गति) का अनुमान
केरल एवं माहे के अलग अलग स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान है।
30 अप्रैल (चौथा दिन) : असम एवं मेघालय तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम एवं त्रिपुरा के अलग अलग स्थानों पर बादल गरजने, तेज हवाओं ( 40-50 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ जबकि उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्रों, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश एवं यानम, तेलंगाना, केरल एवं माहे में और जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्तिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम के उप-हिमालयी क्षेत्र, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात राज्य, कोंकण एवं गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश एवं यनम, तटीय एवं दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराइकल और लक्षद्वीप में छिटपुट स्थानों पर बिजली चमकने तथा तेज हवाओं ( 30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के बहने का अनुमान है।
राजस्थान के अलग अलग स्थानों पर आंधी/धूल भरी हवा ( ( 40-50 किमी प्रति घंटे की गति) का अनुमान
असम एवं मेघालय के अलग अलग स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान है।
1 मई (पांचवां दिन) : असम एवं मेघालय तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम एवं त्रिपुरा के अलग अलग स्थानों पर बादल गरजने, तेज हवाओं ( 40-50 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ जबकि उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्रों, तटीय आंध्र प्रदेश एवं यनम, तेलंगाना, केरल एवं माहे में अलग अलग स्थानों पर जबकि जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्तिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, विदर्भ, पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम के उप-हिमालयी क्षेत्र, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश तथा तटीय एवं दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट स्थानों पर बिजली चमकने तथा तेज हवाओं ( 30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के बहने का अनुमान है।
राजस्थान के अलग अलग स्थानों पर आंधी/धूल भरी हवा ( ( 40-50 किमी प्रति घंटे की गति) का अनुमान है।
(ग्राफिक्स में विवरण के लिए कृपया यहां क्लिक करें)
कृपया स्थान विशिष्ट पूर्वानुमान एवं चेतावनी के लिए मौसम ऐप, एग्रोमेट परामर्शी के लिए मेघदूत ऐप तथा बिजली कड़कने की चेतावनी के लिए दामिनी ऐप डाऊनलोड करें और जिला वार चेतावनी के लिए राज्य एमसी/आरएमसी वेबसाइटों को विजिट करें।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार: तापमान की वर्तमान स्थिति और अगले 24 घंटों के लिए चेतावनी
कल ( 26 अप्रैल, 2021 को भारतीय समयानुसार 0530 बजे) से आज (27 अप्रैल, 2021 को भारतीय समयानुसार 0530 बजे तक) तक अनुभूत गर्मी की लहर एवं अधिकतम तापमान
गर्मी की लहर का दिखना :
कल पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, तटवर्ती ओडिशा और सौराष्ट्र एवं कच्छ में गर्मी की लहर का अनुभव किया गया।
अधिकतम तापमान :
राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश, और विदर्भ में गुजरात, मराठवाडा और विदर्भ में अधिकांश स्थानों; पूर्वी मध्य प्रदेश, रायलसीमा और ओडिशा में कई स्थानों तथा मध्य महाराष्ट्र, मराठवाडा, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में एक-दो स्थानों में अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।
26 अप्रैल, 2021 को अधिकतम तापमान में परिवर्तनः असम और मेघालय में कई स्थानों पर; अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्रों और सिक्किम में इक्का-दुक्का स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत अधिक (5.1 डिग्री सेल्सियस या अधिक) दर्ज हुआ; पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, पूर्वी बिहार, तटवर्ती ओडिशा, सौराष्ट्र एवं तथा कोंकण और गोवा अधिकतम तापमान सामान्य से कुछ अधिक (3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस तक) दर्ज हुआ ; उत्तराखंड और गुजरात क्षेत्र में अधिकाँश स्थानों और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों और जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट –बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, पंजाब,पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र का शेष भाग तथा दक्षिणी भीतरी कर्नाटक में एक-दो स्थानों में सामान्य से अधिक (1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस) रहा। दक्षिणी तटवर्ती आंध्र प्रदेश में कई स्थानों पर तथा उत्तरी भीतरी कर्नाटक और तमिलनाडु, पुद्दुचेरी एवं कराईकल में कुछ स्थानों तथा पूर्वी मध्य प्रदेश में एक-दो स्थानों पर तापमान सामान्य से कम (-1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस कम ) रहा। शेष देश में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहा।
कल 43.3 डिग्री सेल्सियस का अधिकतम तापमान सौराष्ट्र के राजकोट में दर्ज किया गया था।
अगले 24 घंटों (27 अप्रैल, 2021 को भारतीय समयानुसार 0530 बजे से 28 अप्रैल, 2021 को भारतीय समायनुसार 0530 बजे तक ) के लिए गर्मी की लहर की चेतावनी
गुजरात राज्य, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में एक-दो स्थानों पर गर्मी की लहर की स्थिति रहेगी।
रेखांकन (ग्राफिक्स) में विस्तृत विवरण के लिए कृपया यहाँ पर क्लिक करें I
स्थान विशेष के मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए कृपया मौसम एप MAUSAM APP डाउनलोड करें। कृषि सम्बन्धी मौसम परामर्श (ऐग्रोमेट ऐडवाइजरी) के लिए मेघदूत एप MEGHDOOT APP और वर्षा के समय बिजली गिरने की चेतावनी के लिए दामिनी एप DAMINI APP डाउनलोड करें। जिलावार चेतावनी के लिए राज्यों की एमसी/आरएमसी वेबसाइट पर जाएं।
गूगल और माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में भारत को COVID-19 से लड़ने में मदद करने के लिए प्रतिबद्धता ज़ाहिर की है। गूगल 18 मिलियन डॉलर (135 करोड़ रुपये) प्रदान करेगा। माइक्रोसॉफ्ट ऑक्सीजन कंसंट्रेशन उपकरणों को खरीदने के लिए राहत प्रयासों के साथ भारत की मदद करेगा। अनुदान के रूप में गूगल की राहत राशि गैर-लाभकारी संगठनों यूनिसेफ और GiveIndia को जाएगी। GiveIndia के माध्यम से, गूगल महामारी से प्रभावित परिवारों को नकद सहायता प्रदान करेगा। यूनिसेफ को प्रदान किए जा रहे अनुदान का उपयोग तत्काल चिकित्सा आपूर्ति करने के लिए किया जायेगा। इसमें परीक्षण उपकरण और जीवन रक्षक ऑक्सीजन उपकरण शामिल हैं। साथ ही, 900 से अधिक गूगल कर्मचारियों ने कुल 7 करोड़ रुपये का भुगतान किया।
ट्विटर और फेसबुक
जब सुंदर पिचाई और नडेला ने सहायता की घोषणा की, उस वक्त जैक डोरसी और जकरबर्ग चुप थे। जैक डोर्सी ट्विटर के सीईओ हैं। मार्क जकरबर्ग फेसबुक के सीईओ हैं। हाल ही में, सेंसरशिप और गोपनीयता नीतियों के कारण भारत सरकार के साथ डोरसी और जुकरबर्ग के संबंध कुछ हद तक तनावपूर्ण हो गये थे।
भारत सरकार और Twitter, Facebook के बीच क्या मुद्दा है?
2019 में, भारत सरकार ने ट्विटर, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को जनवरी और अक्टूबर, 2019 के बीच 3,433 URL हटाने का आदेश दिया था। 2016 के बाद से यह संख्या पांच गुना बढ़ गई है। यह सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69 A के तहत किया गया था।
सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम एक्ट की धारा 69 A
यह कंप्यूटर संसाधन के माध्यम से किसी भी जानकारी के सार्वजनिक उपयोग को अवरुद्ध करने की शक्तियाँ प्रदान करता है। निर्देशों का पालन करने में विफल रहने वाले व्यक्तियों को सात साल तक के कारावास की सजा दी जा सकती है।
दिल्ली। अंडरवर्ल्ड डॉन राजेंद्र निकलजे उर्फ छोटा राजन कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया है और उसे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने सोमवार को एक सत्र अदालत को दी।
तिहाड़ के सहायक जेलर ने सोमवार को फोन के माध्यम से यहां की सत्र अदालत को बताया कि वह एक मामले की सुनवाई के सिलसिले में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राजन को न्यायाधीश के समक्ष पेश नहीं कर सकते हैं, क्योंकि गैंगस्टर कोविड-19 से संक्रमित हो गया है और उसे एम्स में भर्ती कराया गया है।
EC Bans Counting Day Celebrations: बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव के नतीजों वाले दिन 2 मई और उसके बाद विजय जुलूस पर बैन लगा दिया है.
Election Commission of India bans all victory processions on or after the day of counting of votes, on May 2nd. Detailed order soon. pic.twitter.com/VM60c1fagD
— ANI (@ANI) April 27, 2021
नई दिल्ली, देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर प्रकोप ढहा रही है. अस्पतालों में बेड्स और ऑक्सीजन की कमी से मरीज दर दर भटक रहे हैं. राजधानी दिल्ली के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी कमी है. इस बीच छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से ऑक्सीजन टैंकरों के साथ एक ऑक्सीजन स्पेशल ट्रेन दिल्ली कैंट पहुंच गई है, जिसके बाद अब दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन की स्पलाई होगी.
लगातार रायगढ़ से सप्लाई हो रही है ऑक्सीजन
गौरतलब है कि राजगढ़ से दिल्ली और गुरूग्राम में लगातार ऑक्सीजन सप्लाई हो रही है. इससे पहले रविवार को जेएसपीएल के रायगढ़ संयंत्र से आक्सीजन टेंकर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचा था. जेएसपीएल के चेयरमैन नवीन जिंदल ने कहा है कि जेएसपीएल के आक्सीजन कारखाने में टेंकरों को तरल चिकित्सा आक्सीजन से भरा जा रहा है और देश के विभिन्न हिस्सों में भेजा जा रहा है.
देश के स्टील प्लांटों से हो रही है ऑक्सीजन की सप्लाई
सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के स्टील प्लांट से देश में ऑक्सीजन की कमी दूर हो रही है. इन प्लांटों से 25 अप्रैल तक विभिन्न राज्यों को 3131.84 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति हुई. 24 अप्रैल को 2894 मीट्रिक टन आक्सीजन की आपूर्ति की गई थी. एक हफ्ते पहले औसतन 1500 से 1700 मीट्रिक टन प्रति दिन भेजा जा रहा था.
वहीं, ऑक्सीजन के परिवहन को तेज करने के लिए उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) की ओर से निर्देश दिया गया है. इसमें ऑक्सीजन भेजने के लिए निश्चित संख्या में नाइट्रोजन और आर्गन टैंकरों को परिवर्तित करने के लिए कहा गया है.
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक से कोविड-19 टीकों की कीमत कम करने को कहा है. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है.
कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में हुई बैठक में टीके मूल्य निर्धारण के मुद्दे पर चर्चा की गई. अब उम्मीद है कि दोनों कंपनियां अपने टीकों के लिए संशोधित मूल्य निर्धारण के साथ सामने आएंगी.
एक मई से 18 साल और उससे अधिक उम्र के लोग कोरोना की वैक्सीन लगवा सकते हैं. इसके लिए 28 अप्रैल को रजिस्ट्रेशन शुरू होगा. इससे ठीक पहले सरकार ने कीमतों को कम करने के लिए कहा है.
Govt asks Serum Institute, Bharat Biotech to lower price of COVID vaccines as India gears up to inoculate all aged above 18: Official sources
— Press Trust of India (@PTI_News) April 26, 2021
















