BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
BIG BREAKING : गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में हथियारों का जखीरा बरामद, आर्म्स सप्लायर भी गिरफ्तार

BIG BREAKING : गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में हथियारों का जखीरा बरामद, आर्म्स सप्लायर भी गिरफ्तार

नई दिल्ली, गणतंत्र दिवस से ठीक पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक अवैध हथियारों के एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है. पुलिस की टीम ने उसके पास से 35 सेमी ऑटोमेटिक पिस्तौल और 60 ज़िंदा कारतूस बरामद किए हैं. जिस शख्स को स्पेशल सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है उसका नाम आशीष कुमार पांडे है जोकि उत्तर प्रदेश का रहने वाला है.


गाड़ी के दरवाजों और डिक्की में छिपा कर रखे गए थे हथियार
दरअसल पुलिस की टीम को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि अवैध हथियारों से भरी उत्तरप्रदेश की एक कार जिसका नम्बर UP32FF2480 है वो दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में आने वाली है इसी सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने ट्रैप लगाया और आशीष कुमार पांडे को धर दबोचा. जब उससे पूछताछ की गई तो वो पुलिस को बरगलाने लगा उसकी गाड़ी की तलाशी के दौरान भी पुलिस की टीम को कुछ नहीं मिला. लेकिन पुलिस को उसकी बातों पर शक हो रहा था. लिहाजा उसकी गाड़ी की गहनता से तलाशी ली गई तो उसके राज से पर्दा उठ गया. दरअसल गाड़ी के दरवाजों और डिक्की में हथियारों को छिपा कर रखा गया था. सामने से देखने पर कोई नहीं बता सकता था कि गाड़ी के अंदर इतने हथियार रखे हुए हैं.


दिल्ली-एनसीआर में करने वाला था हथियारों की सप्लाई
इसके बाद आशीष कुमार पांडे से पूछताछ की गई. पूछताछ में आशीष में खुलासा किया कि ये हथियार वो मध्यप्रदेश के खरगोन जिले से प्रलाद नाम के एक शख्स से लेकर आया था और उसे दिल्ली-एनसीआर में इन हथियारों की सप्लाई करनी थी. पुलिस के मुताबिक आशीष करीब 2 साल से अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहा है. पूछताछ में आशीष ने ये भी खुलासा किया कि पुलिस को चकमा देने के लिए उसने हथियारों को गाड़ी में इस तरह से छिपाया था ताकि कोई पकड़ ना सके. फिलहाल आशीष से पूछताछ की जा रही है और ये जानने की कोशिश की जा रही है कि वो दिल्ली एनसीआर में किसे इन हथियारों की सप्लाई करने वाला था. 

जीजा  के साथ  जंगल घूमने गई, बदमाशों ने  बंधक बनाकर गैंगरेप कर बनाया वीडियो

जीजा के साथ जंगल घूमने गई, बदमाशों ने बंधक बनाकर गैंगरेप कर बनाया वीडियो

सागर , एमपी के सागर से एक गैंगरेप की घटना सामने आई है. जहां पर एक युवती अपने जीजा के साथ नए साल पर घूमने निकली थी. तभी कुछ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया. पहले जीजा के साथ मारपीट और लूटपाट की फिर लड़की के साथ गैंगरेप कर उसका वीडियो बनाया. मध्य प्रदेश के सागर जिले के केंट थाना क्षेत्र से एक गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि नए साल के मौके पर एक लड़की अपने जीजा के साथ गढ़पहरा के जंगल घूमने गई थी. उसी दौरान चार बदमाश आए और जीजा के साथ मारपीट और लूटपाट की और लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. केंट थाना प्रभारी  का कहना है कि गैंगरेप के दौरान इन बदमाशों ने वीडियो भी बनाया. चारों आरोपियों के खिलाफ लूटपाट, मारपीट और गैंगरेप का मामला दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों की निशानदेही पर बुधवार को आरोपियों को गढ़पहरा के पास से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने जब आरोपियों ​​​​​के मोबाइल की तलाशी ली, तो उसमें युवती के साथ दुष्कर्म का वीडियो भी मिला. पुलिस ने बताया कि पीड़ित ने बदनामी के डर से पहले छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. लेकिन युवती के साथ कुछ अनहोनी का संदेह लग रहा था. जब उसे भरोसा दिया गया फिर उसने गैंगरेप की बता कही. पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाया और गैंगरेप का मुकदमा भी दर्ज किया. 

दुनिया के सबसे अमीर आदमी  एलॉन मस्क, वाट्सप कि जगह क्या उपयोग करने की दें रहें हैं सलाह पढ़िए पूरी खबर

दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलॉन मस्क, वाट्सप कि जगह क्या उपयोग करने की दें रहें हैं सलाह पढ़िए पूरी खबर

वाट्सप उपयोगकर्ताओ के सामने अब निजता को लेकर प्रश्न खड़े होने लगा है , इसका कारण वाट्सप में लोगों को मिल रहे सन्देश से पता लगाया जा सकता है। इसी क्रम में दुनिया के सबसे अमीर आदमी Elon Musk लोगों को सिग्नल यूज करने की सलाह दे रहे हैं। Signal ऐप में ऐसा क्या है जो WhatsApp में नहीं है?पिछले कुछ दिनों प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव करके WhatsApp सुर्खियों में है. WhatsApp की शुरुआत जिन दो लोगों ने की थी उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वॉट्सऐप का बिजनेस मॉडल भी विज्ञापन हो जाएगा और प्राइवेसी में इस कदर सेंध लग जाएगी। बहराहल फेसबुक ने WhatsApp का अधिग्रहण कर लिया और फिर WhatsApp के दोनों फाउंडर्स फेसबुक से विवाद की वजह से पैसे लेकर चलते बने। अब WhatsApp पूरी तरह से फेसबुक का है और फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग हैं. मार्क जकरबर्ग का प्राइवेसी को लेकर रवैया जग जाहिर है। कुछ साल पहले मैने WhatsApp के को-फाउंडर ब्रायन ऐक्टन से बातचीत की थी. उन्होंने हमें कब बताया था कि वॉट्सऐप अपनी पहचान खो चुका है. पहचान खोने का मतलब ये कि WhatsApp को जिस मकसद से बनाया गया था वो अब नहीं बचा. बहरहाल अमेरिकी बिजनेसमैन एलॉन मस्क अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं. एलॉन मस्क इलेक्ट्रिक कार मेकर टेस्ला और स्पेस फर्म स्पेस एक्स के फाउंडर हैं. उन्होंने ऐमेजॉन सीईओ जेफ बेजोस को पीछे छोड़ दिया है और अब वो दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं.

गर्लफ्रेंड की धमकी के बाद शादी से भागा दूल्हा, दुल्हन ने बराती से किया विवाह

गर्लफ्रेंड की धमकी के बाद शादी से भागा दूल्हा, दुल्हन ने बराती से किया विवाह

हम लोगों ने अक्सर यह कहनी सुनी था कि जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं. ऐसी ही एक कहानी कर्नाटक में एक शादी में देखने को जब दूल्हा वेन्यू से भाग गया. इसके बाद दुल्हन ने एक बराती से शादी की. यह घटना कर्नाटक के चिकमगलुरु जिले के एक गांव की है.

बैंगलोर मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार, दूल्हे नवीन को उसकी गर्लफ्रेंड से शादी के बाद मेहमानों के सामने जहर खाने और शादी को तुड़वाने की धमकी दी. इससे घबराया नवीन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ भाग गया.

मेहमानों में से खोजा दूसरा दूल्हा
नवीन के भागने से दुल्हन सिंधु और उसका परिवार सदमें में आ गया. इसके बाद दुल्हन के परिवार के सदस्यों ने वहां मौजूद मेहमानों के बीच एक दूल्हे को खोजने का फैसला किया और उन्हें एक सूटेबल दूल्हा मिल भी गया, जो सिंधु से शादी करने के लिए सहमत हो गया.


चन्द्रप्पा नाम का एक शख्स इस पूरी घटना का विटनेस भी था. वह सिंधु के साथ शादी के लिए तैयार हो गया. इसके बाद दोनों परिवार के सदस्य खुशी-खुशी राजी हो गए और इस जोड़े को आशीर्वाद दिया. चंद्रप्पा पेशे से बीएमटीसी कंडक्टर है.

शादी के पहले के सभी प्रोग्राम किए थे अटैंड
रिपोर्ट के अनुसार, शादी से एक दिन पहले सब कुछ ठीक लग रहा था क्योंकि नवीन और सिंधु दोनों ने प्री-वेंडिंग फेस्टिवल्स को एंजॉय किया. दूल्हा शादी की सुबह तक विवाह स्थल पर मौजूद था, लेकिन बाद में वहां से गायब हो गया. दूल्हे के साथ दूल्हे का परिवार और दोस्त भी भाग गए.


 

भारत के इस मशहूर रेसर का हुआ खतरनाक एक्सीडेंट, कोमा में, मौत से लड़ रहे जंग, जाने कौन है वह

भारत के इस मशहूर रेसर का हुआ खतरनाक एक्सीडेंट, कोमा में, मौत से लड़ रहे जंग, जाने कौन है वह

नई दिल्ली | भारत के जाने माने मोटरसाइकल रेसर सीएस संतोष को सऊदी अरब में चल रही डकार रैली के दौरान दुर्घटना का सामना करना पड़ा और उन्हें दवा देकर कोमा की स्थिति में रखा गया है। उन्हें एयर एंबुलेंस में रियाद के अस्पताल में ले जाया गया है।

पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के भांठागांव क्षेत्र के गोकुलधाम सोसाइटी के पास मिली युवक की जली हुई लाश, मचा हड़कंप

दुनिया की सबसे बड़ी रैलियों में से एक में हीरो मोटोस्पार्ट्स टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले 37 साल के संतोष की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हुई और उन्हें 24 घंटे निरीक्षण में रखा गया है। हीरो मोटोस्पोर्ट्स ने ट्वीट में कहा, 'दुर्भाग्यपूर्ण घटना में संतोष को डकार रैली 2021 के चौथे चरण में आज दुर्घटना का सामना करना पड़ा।

पढ़ें : बड़ी खबर छत्तीसगढ़: इस होटल में युवक-युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस

उन्हें रियाद के अस्पताल में ले जाया गया है। शुरुआती आकलन में उनकी स्थिति स्थिर लग रही है। हमारे साथ मिलकर उनके जल्द उबरने की कामना कीजिए।'  संतोष के सिर में चोट लगने की आशंका है।

पढ़ें : बड़ी खबर : रेप और हत्या केस का कथित आरोपी महंत हुआ गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर 

खबरों के अनुसार जब डॉक्टरों की टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंची तो वह होश में थे जिसके बाद उन्हें रियाद ले जाया गया। यह दुर्घटना उसी चरण में हुई जिसमें पिछले साल टीम के राइडर पाउलो गोंजालवेज की डकार 2020 में हिस्सा लेते हुए दुर्घटना में मौत हो गई थी। गोंजालवेज की मौत के बाद टीम रैली से हट गई थी।
 
 
सातवीं बार डकार रैली में हिस्सा ले रहे संतोष को चौथे चरण के लगभग 135 किमी के दौरान दुर्घटना का सामना करना पड़ा। संतोष को 2013 में अबुधाबी डेजर्ट चैलेंज में भी दुर्घटना का सामना करना पड़ा था जब उनकी सुजूकी एमएक्स450एक्स में आग लगने से उनके गले के आसपास का हिस्सा जल गया था।
 
बड़ी खबर : रेप और हत्या केस का कथित आरोपी महंत हुआ गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

बड़ी खबर : रेप और हत्या केस का कथित आरोपी महंत हुआ गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

लखनऊउत्तर प्रदेश के बदायूं में हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्री के साथ दुष्कर्म और उसके बाद हत्या के मामले में अरोपी कथित महंत सत्यनारायण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदायूं पुलिस की महंत से पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। पुलिस सूत्रों का दावा है कि महंत बहुत शातिर निकला। उसने दो महिलाओं से प्रेम संबंध की बात कुबूली है।

पढ़ें : बड़ी खबर: जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत, 16 लोगों की हालत गंभीर

देर रात तक कई दौर की पूछताछ में महंत ने हत्या और गैंगरेप से इनकार किया। उसने कहा आंगनबाड़ी कार्यकत्री की कुएं में गिरकर मौत हो गई थी। बता दें बदायूं के उघैती इलाके में गुरुवार देर रात को पुलिस ने महंत सत्य नारायण सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कड़ी पूछताछ में महंत ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री समेत एक अन्य महिला से उसके प्रेम संबंध थे। इसको लेकर महिला का उससे झगड़ा हो गया।

पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर: नशीली गोलियों समेत गांजा के साथ पहली ड्रग पैडलर रंगे हाथों गिरफ्तार, इस गैंग के लिए करती थी काम

गुस्से में महिला कुएं में कूद गई, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला के कुएं में गिरने से महंत घबरा गया। उसने इसकी सूचना किसी को नहीं दी। पुलिस ने गैंगरेप और हत्या के बाबत जितनी बार भी महंत से पूछताछ की वह अपना बयान दोहराता रहा। महंत से जुड़ी एक अन्य महिला से भी पूछताछ की जाएगी। महंत ने उसका भी नाम पता पुलिस को बताया है।

पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के भांठागांव क्षेत्र के गोकुलधाम सोसाइटी के पास मिली युवक की जली हुई लाश, मचा हड़कंप

पुलिस सूत्रों के मुताबिक महंत से जो बातें पता चली हैं उसके अनुसार धर्म स्थल में कई महिलाओं का आना जाना था। इनमें से महंत दो महिलाओं के करीब आ गए थे। इसी वजह से घटना हो गई। बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र तीन जनवरी की रात 50 वर्षीय आंगनबाड़ी सहायिका की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई थी।

पढ़ें : शासकीय कर्मचारियों को मुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगात: जानिए क्या है वो बड़ी सौगात

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद उघैती पुलिस ने धर्मस्थल के महंत सत्यनारायण दास, उसके सहयोगी वेदराम व यशपाल के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। वेदराम व यशपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। फरार महंत सत्यनारायण दास पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

PNB Scam: भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी की बढ़ी मुश्किल, बहन और जीजा बने सरकारी गवाह

PNB Scam: भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी की बढ़ी मुश्किल, बहन और जीजा बने सरकारी गवाह

नई दिल्ली, पंजाब नेशनल बैंक घोटाले (PNB Scam) में भगोड़ा कारोबारी नीरव मोदी (Nirav Modi) की मुश्किल बढ़ने वाली है. दरअसल, मामले में नीरव मोदी की बहन पूर्वी मोदी और उसके पति मयंक मेहता सरकारी गवाह बन गए हैं. इसके बाद केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) का शिकंजा भगोड़ा कारोबारी नीरव मोदी पर कड़ा हो जाएगा. आपको बता दें भगोड़ा कारोबारी नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) ने कुछ बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक में 14,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी (Bank Fraud) को अंजाम दिया था. इसके बाद से ही प्रवर्तन निदेशालय इनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है.

नीरव मोदी की बहन और जीजा ने की जांच एजेंसी की मदद
प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार पूर्वी मोदी और उनके पति मयंक मेहता ने बैंक धोखाधड़ी के मामले में नीरव मोदी की 579 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने में मदद की. इसमें न्यूयॉर्क में दो फ्लैट, लंदन और मुंबई में 1-1 फ्लैट, दो स्विस बैंक खाते और मुंबई में एक खाता शामिल है. इसके बाद पूर्वी मोदी और उनके पति मयंक मेहता ने सरकारी गवाह बनने की अनुमति मांगी.

विशेष अदालत ने दी सरकारी गवाह बनने की अनुमति
मनी लांड्रिंग निरोधक कानून (PMLA) के तहत मामलों को देखने वाले विशेष न्यायाधीश वीसी बर्डे ने सोमवार को सरकारी गवाह बनने को लेकर पूर्वी के आवेदन को स्वीकार कर लिया. आदेश मंगलवार को उपलब्ध कराया गया. अदालत ने कहा कि मामले में माफी मांगने के बाद आरोपी अब सरकारी गवाह होगी. बता दें कि बेल्जियम की नागरिक पूर्वी मोदी ईडी की ओर से दर्ज मामले में आरोपी है.

पूर्वी मोदी को अदालत के समक्ष पेश होने दिया जाएगा निर्देश
अदालत ने अपने आदेश में कहा कि आरोपी फिलहाल विदेश में रह रही है. उसे अदालत के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया जाएगा. इसके लिए अभियोजन पक्ष जरूरी कदम उठाएगा. अपने माफी आवेदन में पूर्वी मोदी ने कहा था कि वह मुख्य अभियुक्त नहीं है और जांच एजेंसियों ने उसकी सीमित भूमिका ही बताई है. उसने कहा कि जरूरी सूचना और दस्तावेज उपलब्ध कराते हुए उसने ईडी के साथ पूरी तरह से सहयोग किया है.

 

 SEX RACKET: किराये के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, दो युवतियों सहित 7 युवक गिरफ्तार

SEX RACKET: किराये के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, दो युवतियों सहित 7 युवक गिरफ्तार

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक देह व्यपार का मामला सामने आया है जहां पुलिस ने छापा मारकर दो युवतियों और 7 युवकों को गिरफ्तार किया है|
 

पढ़िए पूरी खबर-
मध्यप्रदेश के जबलपुर की संजीवनी नगर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच ने एक छापामार कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की टीम ने शहर के धनवंतरी नगर इलाके में स्थित सागर कॉलोनी में छापामार कार्रवाई की। यहां किराए पर लिए गए एक मकान में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था।
 
 
पुलिस की टीम ने मौके से दो युवतियों और 7 युवकों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि यहां दीपेंद्र विश्वकर्मा नाम का एक आरोपी किराए पर मकान लेकर सेक्स रैकेट का संचालन कर रहा था जबकि प्रखर खरे नाम का दूसरा आरोपी बाहरी युवतियों को यहां पर देह व्यापार के लिए लाने का काम करता था।
 

आरोपियों ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रहने वाली एक महिला का सागर कॉलोनी स्थित मकान किराए पर ले रखा था जहां वो बीते कई महीनों से सेक्स रैकेट चला रहे थे।
 
 
पुलिस की पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ कि आरोपी प्रखर खरे के खिलाफ इंदौर के लसूड़िया थाने में भी रैकेट चलाने का एक मामला दर्ज है जिसमें वो फरार चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने दोनों युवतियों और आरोपियों सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
 
बड़ी खबर : इस देश के संसद में हुई गोलीबारी, 1 महिला समेत 4 की हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : इस देश के संसद में हुई गोलीबारी, 1 महिला समेत 4 की हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

वाशिंगटन अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हजारों समर्थक अमेरिकी कैपिटल में घुस गए और पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई। इन घटनाओं में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं। साथ ही नए राष्ट्रपति के रूप में जो बाइडन के नाम पर मुहर लगाने की संवैधानिक प्रक्रिया बाधित हुई।

पढ़ें : बड़ी खबर : हार्डवेयर दुकान के गोदाम में लगी भीषण आग, एक युवक जिन्दा जला, जाने कहाँ की है यह खबर

बुधवार को कांग्रेस के सदस्य इलेक्टोरल कॉलेज वोटों की गिनती कर रहे थे, इसी दौरान बड़ी संख्या में ट्रंप के समर्थक सुरक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करते हुए कैपिटल बिल्डिंग में घुस गए। पुलिस को इन प्रदर्शनकारियों को काबू करने में काफी मश्क्कत करनी पड़ी।

पढ़ें : BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के इस जिले में मिली 4 कौंवे की लाश, क्या बर्ड फ्लू ने दी प्रदेश में भी दस्तक ?

इन हालातों में प्रतिनिधि सभा और सीनेट तथा पूरे कैपिटल को बंद कर दिया गया। उपराष्ट्रपति माइक पेंस और सांसदों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। बिगड़ते हालात के बीच राष्ट्रीय राजधानी में कर्फ्यू लगा दिया गया। लेकिन बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए सड़कों पर उतर आए।

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन स्थित कैपिटोल परिसर के बाहर निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसके बाद परिसर को लॉक्ड डाउन” (प्रवेश एवं निकास बंद) कर दिया गया। वॉशिंगटन की कैपिटल बिल्डिंग में अमेरिकी कांग्रेस इलेक्टोरल कॉलेज को लेकर बहस कर रही थी और इसी दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने हजारों की तादाद में प्रदर्शन शुरू कर दिया।

पढ़ें : महिला को अकेली पाकर दुष्कर्म करने की कोशिश, आरोपी फरार 


वहीं, टि्वटर ने ट्रंप के कुछ ट्वीट्स के बाद उनके अकाउंट को 12 घंटे के लिए बंद कर दिया है। इस हिंसा में सुरक्षा कर्मियों को फायरिंग करना पड़ी है, वहीं एक महिला की गोली लगने से मौत हुई है।
कैपिटोल के भीतर यह घोषणा की गई कि बाहरी सुरक्षा खतरे के कारण कोई व्यक्ति कैपिटोल परिसर से बाहर या उसके भीतर नहीं जा सकता। जब नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की जीत को प्रमाणित करने के लिए सांसद संसद के संयुक्त सत्र के लिए कैपिटल के भीतर बैठे थे, तभी यूएस (अमेरिका) कैपिटोल पुलिस ने इसके भीतर सुरक्षा के उल्लंघन की घोषणा की। दरअसल, इसी बहस के बाद प्रेसिडेंट इलेक्ट जो बाइडेन की जीत की आधिकारिक और कानूनी पुष्टि की जानी थी।


कैपिटोल परिसर यह प्रदर्शन तब शुरू हुए, जब ट्रंप ने अपने समर्थकों को दिन में संबोधित करते हुए उनसे कैपिटल बिल्डिंग की तरफ मार्च करने की अपील की। लेकिन, जब समर्थक हिंसक हो गए तो ट्रंप ने अपने समर्थकों से शांति की अपील की। उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि हमारी पुलिस का सहयोग कीजिए, वो वास्तव में हमारे साथ हैं। आप लोग शांति बनाए।
कैपिटोल बिल्डिंग के बाहर पुलिस और ट्रंप समर्थकों के बीच झड़प हुई। प्रदर्शनकारियों ने कैपिटोल की सीढ़ियों के नीचे लगे बैरिकेड्स तोड़ दिए। ट्रंप के समर्थक कैपिटल बिल्डिंग के भीतर घुस गए गए और अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव रद्द करने की मांग करते हुए वे हिंसक हो गए। नेशनल गार्ड्स को ट्रंप समर्थकों को रोकने के लिए एक्शन में आना पड़ा।
कैपिटल बिल्डिंग में प्रदर्शन के दौरान एक महिला को गोली लग गई, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। कैपिटल के सुरक्षा कर्मियों के मुताबिक, कैपिटल बिल्डिंग के पास एक विस्फोटक डिवाइस भी मिली है।


राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संसद का संयुक्त सत्र शुरू होने से ठीक पहले कहा कि वह चुनाव में हार को स्वीकार नहीं करेंगे। ट्रंप ने आरोप लगाया कि इसमें धांधली हुई है और यह धांधली उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडन के लिए की गई, जो नवनिर्वाचित राष्ट्रपति हैं। ट्रंप ने वॉशिंगटन डीसी में अपने हजारों समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, ”जब धांधली हुई हो तब आपको अपनी हार स्वीकार नहीं करनी चाहिए।ट्रंप ने एक घंटे से अधिक के अपने भाषण में दावा किया कि उन्होंने इस चुनाव में शानदार जीत हासिल की है।


ट्रंप ने पहले मार्च और फिर शांति की अपील की
ट्रंप ने पहल तो अपने भाषण में समर्थकों से मार्च के लिए कहा लेकिन बाद में, “मैं अमेरिका की राजधानी में मौजूद हर शख्स से शांत रहने की अपील करता हूं। हम कानूनों को मानने वाली पार्टी हैं।हंगामें के दौरान ट्रंप समर्थकों ने बिल्डिंग के भीतर दाखिल होने के लिए पुलिस के साथ हाथापाई भी।
हिंसा के बीच प्रेसिडेंट इलेक्ट जो बाइडेन ने ट्रंप से अपील की कि वो नेशनल टेलीविजन पर आएं और संविधान की रक्षा करें। बाइडेन ने कहा कि ट्रंप को नेशनल टेलिविजन पर जाकर इस उपद्रव को खत्म करने की अपील करना चाहिए।
हिंसक प्रदर्शनों के बाद कैपिटल बिल्डिंग को अब सुरक्षित कर लिया गया है। एहतियातन वॉशिंगटन में कर्फ्यू लगाने की घोषणा की गई है। यह कर्फ्यू गुरुवार सुबह तक लागू रहेगा।

तैयारी का जायजा लेंगे डॉ. हर्षवर्धन, कल राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक

तैयारी का जायजा लेंगे डॉ. हर्षवर्धन, कल राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक

कोविशील्ड और कोवैक्सीन को आपातकालीन उपयोग की अनुमति मिलने के बाद देश बेसब्री से टीकाकरण कार्यक्रम का इंतजार कर रहा है। वहीं, सरकार अपनी तैयारियों पर जोर दे रही है और कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में जुटी है । टीकाकरण को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन एक्टिव मोड में हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुरुवार को राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे.
डॉ. हर्षवर्धन वैक्सीन वितरण को लेकर राज्य सरकार की तैयारियों की जानकारी लेंगे. कल 12.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ये बैठक होगी। इस बैठक में वैक्सीनेशन की आधारभूत तैयारियों की समीक्षा होगी बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि देश में टीकाकरण कार्यक्रम अगले हफ्ते से शुरू हो सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय के स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को बताया था कि कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद टीकाकरण का कार्यक्रम 10 दिन बाद शुरू हो सकता है।

 

ISRO के इस वैज्ञानिक ने किया बड़ा दावा : वैज्ञानिक ने कहा 3 साल पहले उन्हें दिया गया था जहर, मुश्किल से बची थी जान

ISRO के इस वैज्ञानिक ने किया बड़ा दावा : वैज्ञानिक ने कहा 3 साल पहले उन्हें दिया गया था जहर, मुश्किल से बची थी जान

बंगलुरुभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वरिष्ठ वैज्ञानिक तपन मिश्र ने दावा किया है कि तीन साल पहले उन्हें जहर देकर मारने की कोशिश हुई थी। उन्होंने दावा करते हुए बताया कि 23 मई 2017 को इसरो मुख्यालय में प्रमोशन इंटरव्यू के दौरान उन्हें खतरनाक आर्सेनिक ट्राइऑक्साइड डोसे की चटनी में मिलाकर दिया गया था। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि भारत सरकार इसकी जांच करे।

पढ़ें : शर्मनाक हरकत: मंदिर गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में डाला रॉड 

अहमदाबाद स्थित स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के पूर्व निदेशक मिश्र ने मंगलवार को फेसबुक पोस्ट लिखकर लंबे समय से रहस्य बनी इस बात का खुलासा किया। मिश्रा फिलहाल इसरो के वरिष्‍ठ सलाहकार के तौर पर काम कर रहे हैं। इसी माह वे सेवानिवृत होने वाले हैं। उन्‍होंने कहा कि दोपहर बाद के नाश्ते में उन्हें डोसे के साथ दी गई चटनी में जहर मिलाकर दिया गया था। फिलहाल इसरो में वरिष्ठ सलाहकार के तौर पर काम कर रहे मिश्र इस महीने के अंत में सेवामुक्त हो जाएंगे। हालांकि उन्हें यह नहीं पता कि जहर किसने और क्यों दिया।

पढ़ें : बड़ी खबर: घर में घुसकर महिला की टंगीया मारकर की हत्या, जानिए क्या थी इस हत्या के पीछे की रंजिस
उन्होंने लिखा कि जुलाई 2017 में गृह विभाग के सुरक्षा अधिकारियों उन्हें आर्सेनिक से खतरे के बारे में सावधान किया था। मिश्र ने बताया कि उनके द्वारा डॉक्टरों को दी गई जानकारी के चलते ही उनका सटीक इलाज हुआ और वह बच सके। हालांकि जहर का शरीर पर इतना बुरा असर हुआ कि उन्हें लंबे वक्त तक इलाज करवाना पड़ा। उन्हें सांस लेने में दिक्कत, फंगल संक्रमण और त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं हुईं। उन्होंने फेसबुक पर अपनी जांच रिपोर्ट, इलाज के पर्चा और त्वचा संबंधी दिक्कतों की फोटो भी पोस्ट की है।

मालेगांव ब्लास्ट केस: NIA कोर्ट में पेश हुईं साध्वी प्रज्ञा, रोज उपस्थित होने से मांगी छूट

मालेगांव ब्लास्ट केस: NIA कोर्ट में पेश हुईं साध्वी प्रज्ञा, रोज उपस्थित होने से मांगी छूट

भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा आज 2008, मालेगांव बम विस्फोट मामले में मुंबई में एनआईए के विशेष अदालत में पेश हुईं। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी चिताओं को लेकर कोर्ट में दैनिक उपस्थिति को लेकर छूट मांगी है। कोर्ट ने मालेगांव विस्फोट मामले की सुनवाई कल तक के लिए स्थगित कर दी है।

पढ़ें : दिल का दौरा पडऩे से इस मशहूर कवि एवं गीतकार का निधन, सीएम सहित दिग्गजों ने जताया शोक


प्रज्ञा के साथ उनके साथ कर्नल प्रसाद पुरोहित समेत पांच आरोपी कोर्ट के समक्ष पेश हुए। हालांकि दो अन्य आरोपी इस मामले में उपस्थित नहीं हो सके जिसपर कोर्ट ने नाराजगी जताया।

पढ़ें : इस बड़े होटल में इन्वेस्टीगेशन टीम का छापा: फरार ड्रग माफिया के आठ फोन और दस्तावेज जब्त


सोमवार को सुनवाई में भाग लेते हुए, प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि उन्होंने अपने स्वास्थ्य के आधार पर अदालत में दैनिक उपस्थिति से छूट की मांग की है। उन्होंने बताया कि पिछली सुनवाई के दौरान वह इलाज के लिए एम्स में थी। इस वजह से वह उपस्थित नहीं हो पाई।

साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि 'विशेष NIA कोर्ट ने मालेगांव विस्फोट मामले की सुनवाई कल के लिए स्थगित की। BJP सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने स्वास्थ्य और सुरक्षा कारणों से अदालत में रोज उपस्थिति होने से छूट मांगी, इस पर कोर्ट ने उन्हें एक आवेदन दाखिल करने और पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर कोर्ट आने को कहा।'
मालेगांव ब्लास्ट केस
29 सितंबर, 2008 को, महाराष्ट्र के मालेगांव में एक मोटरसाइकिल पर रखे बम में विस्फोट होने से छह लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक अन्य घायल हो गए थे। इस केस में लोकसभा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर, सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित, रमेश उपाध्याय, अजय राहिरकर, सुधाकर द्विवेदी और सुधाकर चतुर्वेदी आरोपी हैं।

 

 

BIG BREAKING : शहर के श्मशान घाट हादसे में अब तक 25 लोगों के शव बरामद, 3 लोगों को किया गया गिरफ्तार

BIG BREAKING : शहर के श्मशान घाट हादसे में अब तक 25 लोगों के शव बरामद, 3 लोगों को किया गया गिरफ्तार

गाजियाबादगाजियाबाद के श्मशान घाट हादसे के बारे में एक बड़ी जानकारी मिल रही है | खबर मिली है कि इस हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। इस मामले में अब तक तीन अफसरों को गिरफ्तार किया गया है। ईओ निहारिका सिंह, इंजीनियर- चंद्रपाल सिंह, आशीषृ- सुपरवाइजर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं ठेकेदार अजय त्यागी फरार बताया जा रहा है। 

पढ़ें : बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ के इस पर्यटन स्थल में लगी भीषण आग, 10 से अधिक दुकाने जलकर खाक

मामले में मृतक जयराम के पुत्र दीपक की ओर से मुरादनगर पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि उनके पिता जयराम की शनिवार रात मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार को लेकर कई रिश्तेदारों के साथ तमाम पड़ोसी श्मशान घाट पहुंचे थे। अंत्येष्टि के साथ श्रद्धांजलि देने के दौरान लिंटर गिर गया।

पढ़ें : BIG BREAKING : रायपुर पुलिस मुख्यालय में पदस्थ DSP की कोरोना संक्रमण से हुई मौत

तहरीर में 20 से अधिक लोगों की मौत के साथ 20 से अधिक के घायल होने का हवाला दिया गया है। पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि मृतक जयराम के बेटे की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले में मुरादनगर कोतवाली पुलिस ने दो से तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

देवर-भाभी ने किया तमंचे पर डिस्को, सोशल मीडिया पर विडियो हुआ वायरल

देवर-भाभी ने किया तमंचे पर डिस्को, सोशल मीडिया पर विडियो हुआ वायरल

बिहार में आये दिन विवाह समारोह या अन्य तरहे के कार्यक्रमों में तमंचे के साथ डिस्को करते हुये युवकों के तो वीडियो वायरल होते हुये आपने देखे होंगे। लेकिन इस बार बिहार से एक बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसको समझकर आप भी आर्श्चचकित हो जायेंगे। इस बार बिहार के सीतामढ़ी से जो वीडियो सामने आया है, उसमें देवर के साथ भाभी तमंचे के साथ डिस्को करती हुई दिखाई दे रही है। यह वायरल वीडियो बिहार के सीतामढ़ी जिले कन्हौली थाना क्षेत्र के विशनपुर आधार गांव का बताया जा रहा है। इस जगह एक विवाह समारोह के दौरान कई लोग अपने हाथों में हथियार लहराकर तमंचे के साथ डांस करते हुये नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो में एक महिला भी अपने हाथ में हथियार लहराकर डांस करती हुये नजर आ रही है। इस दौरान एक अन्य युवक हर्ष फायरिंग करते हुये दिखाई दे रहा है।

 

अब यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं लोग भी अचमभित हैं कि उक्त युवक इतनी लापरवाही से क्यों गोलीबारी कर रहा है। बीते दिनों जिले के विशनपुर आधार गांव में गगन देव महतो के पुत्र का विवाह समारोह था। इसी समारोह में तमंचे के साथ विकास महतो डांस करता हुआ दिख रहा है। इस शादी समारोह के दौरान जमकर फायरिंग भी की गई है। ऐसी जानकारी है कि जिसकी शादी थी यानि कि दूल्हा गांव में नहीं रहता था। जो केवल अपना विवाह करने के लिये गांव आया है। इस दौरान उसके विवाह समारोह में जमकर तमंचे पर डांस हुआ और ताबड़तोड़ फायरिंग भी की गई। वैसे जो महिला डिस्को कर रही है, उसकी साफ तौर पर जानकारी नहीं हुई है कि वो कौन है। दुल्हन है या दूल्हे की भाभी है। कई लोगों का मानना है कि वह दूल्हे की भाभी रही होगी।
 

जिले के इस क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती की मिली लाश, आरोपियों ने युवती के निकाले आँख, जाने कहाँ की है यह घटना

जिले के इस क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती की मिली लाश, आरोपियों ने युवती के निकाले आँख, जाने कहाँ की है यह घटना

सिंगरौली | मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में चितरंगी थाना क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय युवती का शव मिला है। उसकी आंखें गायब हैं और गले में दुपट्टा लिपटा है। आशंका है कि उससे सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई है।

पढ़ें : BIG BREAKING : अंतिम संस्कार के दौरान भरभरा कर गिरा श्मशान का छत, अब तक 12 लोगों के शव बरामद

वारदात की सूचना मिलने पर गढ़वा और चितरंगी थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। युवती नदी पर गई थी। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चल राि था। गांव के कुछ लोग तथा उसके स्वजन पूरी रात उसे तलाशते रहे।

BIG BREAKING : अंतिम संस्कार के दौरान भरभरा कर गिरा श्मशान का छत, अब तक 12 लोगों के शव बरामद

BIG BREAKING : अंतिम संस्कार के दौरान भरभरा कर गिरा श्मशान का छत, अब तक 12 लोगों के शव बरामद

गाजियाबाद | उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है | खबर मिली है कि जिले के मुरादाबाद इलाके में बारिश के बीच एक श्मशान घाट का लेंटर गिर गया है | लेंटर गिरने से अंतिम संस्कार करने आये कई लोग मलबे में दब गए है | जानकारी मिल रही है कि घटना के बाद अभी तक 12 लोगों के शव को बाहर निकाल लिया गया है | अभी भी मलबे में कई और लोगों के दबे होने की आशंका है | लोगों को मलबे से निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है | प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद हैं | इसके अलावा एनडीआरएफ की टीम भी लोगों को मलबे से बाहर निकाल रही है | पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक कई लोगों को बाहर निकाल लिया गया है |

अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे लोग
जानकारी के मुताबिक मुरादनगर में रहने वाले फल विक्रेता राजाराम की आज सुबह मौत हो गई थी | राजाराम के परिजन और उनके जानकार मुरादनगर के श्मशान घाट में उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे| अंतिम संस्कार के बाद जब बारिश होने लगी तो लोग बारिश से बचने के लिए लेंटर के नीचे खड़े हो गए| उसी दौरान ये लेंटर भरभरा  कर गिर गया|

वहीं, इस हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है| सीएम कार्यालय की तरफ से कहा गया कि गाजियाबाद के मुरादनगर में छत गिरने की घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं| मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि घटना से प्रभावित व्यक्तियों को हर सम्भव मदद पहुंचाई जाए तथा हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाए|

बड़ी खबर : कोतवाली क्षेत्र में ट्यूशन टीचर ने की अपने ही स्टूडेंट की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

बड़ी खबर : कोतवाली क्षेत्र में ट्यूशन टीचर ने की अपने ही स्टूडेंट की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

जौनपुर | उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने अपने साथी के साथ मिलकर कर बालक की हत्या कर दी,दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पढ़ें : हाथरस में फिर इंसानियत हुई शर्मसार : डेढ़ साल की बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म, बच्ची की हालत गंभीर 

शाहगंज कोतवाली इलाके में पैथोलॉजी संचालक दीपचंद यादव का सात वर्षीय पुत्र अभिषेक प्रतिदिन की भांति सुबह करीब 10 बजे घर से कुछ ही दूरी पर ट्यूशन पढऩे गया था। उसी बीच ट्यूशन पढ़ाने वाला आईटीआई का छात्र शिवम कुमार श्रीवास्तव ने उसे बाइक पर बैठा लिया और अपहरण करके जमुनिया पानी टंकी पर ले गया ।
 
 
बच्चे के शोर-शराबा करने पर उसने अपने साथी आकाश के साथ मिलकर बालक की मफलर से गला घोंट कर हत्या कर दी । बाद में हत्यारो ने एक युवक का मोबाइल छीनकर पहले उसके पिता से बालक की रिहाई के लिए सात लाख रुपये की फिरौती की मांग की और बाद में मोबाइल बेच कर एक नया मोबाइल भी खरीद लिया, ताकि पुलिस से बच सके।
पुलिस ने बालक का अपहरण कर हत्या करने वाले दो आरोपितों शिवम कुमार श्रीवास्तव और आकाश को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें जेल भेजा जा रहा है।
 
तेज रफ़्तार कार ने माँ-बेटी को रौंदा, दोनों की हुई दर्दनाक मौत, पढ़ें पूरी खबर

तेज रफ़्तार कार ने माँ-बेटी को रौंदा, दोनों की हुई दर्दनाक मौत, पढ़ें पूरी खबर

मुरैना | सिहोनियाँ थाना क्षेत्र में एक कार की चपेट में आने से मां-बेटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

खडिय़ाहार गांव की निवासी दत्तश्री राठौर (47) अपनी बेटी रानी (11) के साथ सड़क किनारे बैठकर कंडे (गौवंश से बना उत्पाद) बना रही थी। तभी एक कार ने दोनों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर कार को जप्त कर लिया है।
हाथरस में फिर इंसानियत हुई शर्मसार : डेढ़ साल की बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म, बच्ची की हालत गंभीर

हाथरस में फिर इंसानियत हुई शर्मसार : डेढ़ साल की बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म, बच्ची की हालत गंभीर

यूपी | उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है | खबर है कि हाथरस के कोतवाली चंदपा के एक गांव में डेढ़ साल की बच्ची को खिलाने के बहाने ले गए युवक ने खेत में दुष्कर्म किया है । परिजनों को इस बात की जानकारी हुई तो इलाके में हड़कंप मच गया है।

पढ़ें : छत्तीसगढ़ : आर्मी के जवान ने लुटी युवती की इज्जत, युवती ने आर्मी जवान पर लगाया आरोप, पढ़ें पूरी खबर 

घटना के संबंध में इलाका पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और बच्ची को जिला अस्पताल भेजा गया जहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना की जानकारी लेने के लिए सीओ सादाबाद गांव पहुंचे|

पढ़ें : BIG BREAKING : खड़ी ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ़्तार बस, चालक समेत 4 यात्री घायल, पढ़ें पूरी खबर 

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला अपनी डेढ़ साल की बच्ची को लेकर कोतवाली चंदपा क्षेत्र के एक गांव में अपने मायके गई थी। शनिवार की शाम को उसकी बच्ची को खिलाने के बहाने एक 26 साल का युवक अपने साथ ले गया।
 
 
जब वह काफी देर बाद बच्ची को लेकर वापस लौटा तो मां ने अपनी बच्ची को गोद में ले लिया। बच्ची गोद में आते ही रोने लगी तो मां को संदेह हुआ। सूचना कोतवाली चंदपा पुलिस को दे दी गई जिसके बाद मौके पर तुरंत ही सीओ सादाबाद व इलाका पुलिस पहुंच गई। 
 
 
आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तहरीर के आधार पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्ची को आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
 
 
सीओ सादाबाद ब्रह्म सिंह ने बताया कि गांव के ही एक युवक पर डेढ़ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप है। इस मामले में तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।
जब भाभी के साथ देवर करना चाहता था अश्लीलता की हद पार, ऐसे हो गया भंडाफोड़

जब भाभी के साथ देवर करना चाहता था अश्लीलता की हद पार, ऐसे हो गया भंडाफोड़

देवर भाभी के रिश्तों को लेकर कई मामले आपने सुने और देखें होंगे। लेकिन ये पूरा मामला बिलकुल अलग है। सूरत में एक देवर ने अपने भाभी के साथ संबंध बनाने के लिए अपना फेक इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया और लगातार उसे गंदे मैसेज भेजता रहा। साथ ही भाभी को धमकी भी देता रहा। जिसके बाद गु्स्सा हुई भाभी ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। जब पुलिस ने तहकीकात की तो पता चला वो फेक आईडी किसी और का नहीं उसके देवर का है जो उससे अवैध संबंध बनाने के इरादे से अश्लील मैसेज भेजा करता था।
गुजरात के सूरत में साइबर क्राइम पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि एक फर्जी अकाउंट बनाकर देवर सोशल मीडिया के जरिए भाभी को अश्लील मैसेज भेजा करता था। साथ ही भाभी को धमकी भी दिया करता था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सूरत में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दो मामले दर्ज किए गए हैं। एक मामला देवर भाभी का है और दूसरा मामला लड़की का फेक अकाउंट बनाकर सहेली को मैसेज भेजने का है।