BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
वायु प्रदूषण के चलते एक्शन में सरकार, 1 जनवरी तक पटाखों पर लगाया प्रतिबंध

वायु प्रदूषण के चलते एक्शन में सरकार, 1 जनवरी तक पटाखों पर लगाया प्रतिबंध

 दिल्ली :-  सरकार ने राजधानी में 1 जनवरी तक पटाखों के उत्पादन, भंडारण और बिक्री पर रोक लगा दी है. सरकार ने आज एक आदेश जारी कर इसकी जानकारी दी. दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय द्वारा जारी किए गए पत्र के मुताबिक वायु (प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण) अधिनियम, 1981 की धारा 31 (ए) के तहत दिल्ली के एनसीटी में विनिर्माण, भंडारण, बिक्री (ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से डिलीवरी सहित) और सभी प्रकार के “पटाखों” को फोड़ने पर प्रतिबंध लगाए जा रहा है.

सोशल मीडिया के माध्यम से भी गोपाल राय ने पत्र को पोस्ट करते हुए लिखा है कि “सर्दियों में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए आज से 1 जनवरी तक पटाखों के उत्पादन ,भंडारण, बिक्री व उपयोग पर प्रतिबंध लागू. प्रतिबंध को लेकर दिल्ली सरकार ने जारी किया निर्देश। सभी दिल्ली वालों से सहयोग का अनुरोध.”

दिल्ली सरकार ने 1 जनवरी 2025 तक सभी प्रकार के पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री (ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से डिलीवरी सहित) और उन्हें फोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है. दिल्ली पुलिस को निर्देशों को लागू करने का निर्देश दिया गया है. दिल्ली सरकार ने इस पत्र की कॉपी सभी विभाग और दिल्ली के उपराज्यपाल दफ्तर को भी भेजी है.

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में
दिल्ली में आज वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 220 यानी ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया. शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ तथा 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है.

रामलीला में कुंभकरण का किरदार निभा रहे कलाकार को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

रामलीला में कुंभकरण का किरदार निभा रहे कलाकार को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

 नई दिल्ली। दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में रामलीला में कुंभकरण के किरदार को निभा रहे कलाकार को हार्ट अटैक आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 12 अक्तूबर को थाना मालवीय नगर में पीएसआरआई अस्पताल से एक पीसीआर कॉल मिली थी जिसमें मृतक विक्रम तनेजा (59) जो पश्चिम विहार के रहने वाले हैं, उनकी मौत की जानकारी मिली। पूछताछ के दौरान पाया गया कि दिनांक 11 अक्तूबर को लगभग 11 बजे मृतक विक्रम सावित्री नगर रामलीला, मालवीय नगर में कुंभकरण की भूमिका निभा रहा था और अचानक सीने में दर्द की शिकायत की। शुरुआत में उसे आकाश अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पीएसआरआई अस्पताल रेफर कर दिया गया और इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए गए हैं जहां उन्हें मृतक की मौत पर कोई संदेह नहीं है।

 

एक बार फिर IPS अधिकारियों के तबादले, जानें किसको कहां की मिली जिम्मेदारी

एक बार फिर IPS अधिकारियों के तबादले, जानें किसको कहां की मिली जिम्मेदारी

 मध्य प्रदेश:-  में रविवार देर रात IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. तीन जिलों के एसपी बदले गए हैं. आपको बता दें कि टीकमगढ़, सीहोर और विदिशा के एसपी बदले गए हैं.आईपीएस मनोहर सिंह टीकमगढ़ जिले के एसपी पद की कमान थामेंगे.

अपने भतीजे की करतूतों पर दिग्विजय सिंह डाल रहे पर्दा : बीजेपी

अपने भतीजे की करतूतों पर दिग्विजय सिंह डाल रहे पर्दा : बीजेपी

 इंदौर : बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें दिग्विजय सिंह के भतीजे और पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह की बेटे आदित्य विक्रम सिंह द्वारा पुलिस अधिकारियों से अभद्रता और धक्कामुक्की की गई थी। साथ ही अभिमन्यु कार्यक्रम को बंद कराने का प्रयास भी किया था। जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। वही इस मामले में दिग्विजय सिंह पर्दा डालते नजर आ रहे है। दिग्विजय सिंह इस घटना को अपने बयान में बताया कि यह एक छोटी घटना है। उन्होंने कहा कि आदित्य वहां से जा रहे थे नुक्कड़ नाटक की जानकारी आदित्य को नहीं थी। पुलिस अपना काम करेगी बाकी जो होगा देखेंगे। इस मामले में भाजपा कांग्रेस के चरित्र पर सवाल उठा रही है और कह रही है कि कांग्रेस का चरित्र जनता देख रही है।

 
ढाई घंटे तक अटकी रही यात्रियों की सांस, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा...

ढाई घंटे तक अटकी रही यात्रियों की सांस, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा...

 तिरुचिरापल्ली। तिरुचिरापल्ली-शारजाह की एयर इंडिया की फ्लाइट बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। इस दौरान करीब ढाई घंटे तक विमान में बैठे 140 यात्रियों की सांसें अटकी रहीं, लेकिन पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। दरअसल विमान के हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी का संकेत मिलने के बाद पायलट ने विमान को करीब ढाई घंटे हवा में ही रखा और ढाई घंटे बाद विमान को वापस सुरक्षित त्रिची (तिरुचिरापल्ली) एयरपोर्ट पर उतार लिया।


जानिए कैसे टला बड़ा हादसा
एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट एएक्सबी 613 ने शुक्रवार शाम 5.40 बजे तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट से शारजाह के लिए उड़ान भरी। एयर इंडिया के बोइंग 737-800 विमान ने जैसे ही टेक ऑफ किया तो उसका लैंडिंग गीयर या कहें अंडर कैरिएज सिस्टम सही तरीके से काम कर रहा था, और विमान के पहिए सफलतापूर्वक सेटल हुए, तभी पायलट ने कॉकपिट मास्टर पर देखा कि विमान के हाइड्रोलिक सिस्टम में कुछ खराबी का संकेत मिला है।

बता दें कि हाइड्रोलिक सिस्टम में विमान के पहिए और उनका पूरा मैकेनिज्म शामिल होता है। विमान के रनवे पर दौड़ने और लैंडिंग में हाइड्रोलिक सिस्टम की भूमिका होती है। विमान के सेंसर्स से पता चला कि हाइड्रोलिक सिस्टम में ईंधन ओवरफ्लो हुआ है। अब पायलट को डर था कि इस तकनीकी खराबी की वजह से अगर लैंडिंग के वक्त हाइड्रोलिक सिस्टम ने सही तरीके से काम नहीं किया तो बड़ा हादसा हो सकता है।

बोइंग के 737-800 विमान में हालांकि ऐसी तकनीकी दिक्कतों से निपटने की सुविधाएं हैं, लेकिन पायलट ने खतरा उठाना सही नहीं समझा और हवाई जहाज को तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट पर ही उतारने का फैसला किया। पायलट ने विमान को तुरंत लैंड कराने की बजाय सूझबूझ से काम लेते हुए करीब ढाई घंटे तक विमान को तिरुचिरापल्ली शहर के ऊपर ही हवा में रखा। इससे विमान का ईंधन कम हुआ और उसके ओवरफ्लो होने की आशंका कम हो गई। हालांकि आपात स्थिति से निपटने के लिए रनवे पर मैनुअल अंडरकैरिएज तैनात कर दिया गया ताकि हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी आए और विमान के पहिए अगर नहीं खुल पाए तो रनवे पर मौजूद अंडरकैरिएज से विमान को सुरक्षित लैंड कराया जा सके।

पायलट ने एयरपोर्ट अधिकारियों को हालात की जानकारी दे दी थी, जिसके बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड और  एंबुलेंस की कई गाड़ियां रनवे पर तैनात कर दी गईं। जैसे ही विमान ने रात करीब 8.15 बजे सुरक्षित तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिग की तो विमान में सवार 140 यात्रियों के साथ ही एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों ने भी चैन की सांस ली। सोशल मीडिया पर भी पायलट की सूझबूझ की खूब तारीफ हो रही है। 

Haryana CM Oath Ceremony: तीसरी बार बदली तारीख, अब इसदिन  होगा शपथ ग्रहण

Haryana CM Oath Ceremony: तीसरी बार बदली तारीख, अब इसदिन होगा शपथ ग्रहण

  Haryana CM Oath Ceremony: हरियाणा में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख एक बार फिर बदल गई है। अब यह समारोह 15 अक्टूबर के बजाय 17 अक्टूबर को होगा। हालांकि, तारीख में बदलाव के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। इससे पहले शपथ ग्रहण की तारीख 12 अक्टूबर तय की गई थी, लेकिन अब तक तीन बार तारीख में बदलाव किया जा चुका है।

गौरतलब है कि प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को शुक्रवार शाम केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दिल्ली बुलाया गया था, जहां उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस बैठक में देर रात तक शपथ ग्रहण और सैनी के मंत्रिमंडल पर चर्चा हुई। इसके बाद तारीख में बदलाव का निर्णय लिया गया। सैनी जल्द ही दिल्ली से हरियाणा लौटेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिनमें कुरुक्षेत्र और पंचकूला के दशहरा समारोह शामिल हैं।

पंचकूला में होगा शपथ ग्रहण समारोह

शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए तैयारियाँ शुरू हो चुकी हैं। इस समारोह में 50,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय मंत्री और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं।

दशहरा के दिन बड़ा हादसा, नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

दशहरा के दिन बड़ा हादसा, नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

 हरियाणा :- के कैथल जिले में दशहरे के दिन बड़ा ही दर्दनाक हादसा सामने आया है। मुंदडी नहर में एक ऑल्टो कार डूबने से एक ही परिवार के 8 की लोगों मौत हो गई। मरने वालों में 4 महिलाएं और 3 बच्चे है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 10 बजे पुंडरी के गांव डीग से एक परिवार अपने अल्टो गाड़ी में कैथल की तरफ आ रहा था अचानक कार का अचानक संतुलन बिगड़ गया वह नहर में जा गिरी। जिससे 9 लोग सवार थे। वहीं हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना देकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 15 वर्षीय लड़की का शव अभी तक नहीं मिल पाया है। नहर में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

हादसे में मृतक व घायलों का विवरण:

1. कर्मजीत पुत्र जिले सिंह (ड्राइवर) उम्र 45 वर्ष, जीवित है, जिसका इलाज चल रहा है

2. दर्शना पत्नी कर्मजीत, उम्र 40 वर्ष, मृत्यु हो गई

3. सुखविंद्र पत्नी प्रवीन, 28 वर्ष, मृत्यु हो गई

4. चमेली पत्नी जिले सिंह, उम्र 65 वर्ष, मृत्यु हो गई

5. फिजा पुत्री कर्मजीत, उम्र 19 साल, मृत्यु हो गई

6. वंदना पुत्री कर्मजीत, उम्र 14 वर्ष, मृत्यु हो गई

7. रिया पुत्री प्रवीन, उम्र 12 साल, मृत्यु हो गई

8. नवनीत पुत्री प्रवीन, उम्र 8 साल, मृत्यु हो गई

9. कोमल पुत्री कर्मजीत, उम्र 18 वर्ष, अभी नहर से शव नहीं मिला।

 21 अक्टूबर को पीएम करेंगे 7 एयरपोर्ट का उद्घाटन, तैयारियां जल्द पूरी करने के दिए गए आदेश

21 अक्टूबर को पीएम करेंगे 7 एयरपोर्ट का उद्घाटन, तैयारियां जल्द पूरी करने के दिए गए आदेश

 रीवा : रीवा एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 तारीख को वर्चुअली करेंगे। इस बात की जानकारी मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने देते हुए बताया। प्रधानमंत्री देश के नौ निर्मित 7 एयरपोर्ट का उद्घाटन 21 तारीख को करेंगे। उसमें मध्य प्रदेश का एकमात्र एयरपोर्ट रीवा का भी नाम शामिल है। एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। रीवा एयरपोर्ट पर मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने अधिकारियों की बैठक करके उचित दिशा निर्देश दिए। रीवा एयरपोर्ट लंबे समय से उद्घाटन की तारीख के ऐलान का इंतजार कर रहा था। जिस पर आज मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने विराम लगा दिया।

मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला रीवा एयरपोर्ट पहुंचे, यहां पर उन्होंने आईजी, डीआईजी, कलेक्टर, एसपी, सहित तमाम आला अधिकारियों की बैठक लेकर, उद्घाटन को लेकर, उचित दिशा निर्देश देते हुए, जो भी काम है। उनका पूरा करके 21 तारीख को एयरपोर्ट का विधिवत उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों करवाये। रीवा एयरपोर्ट में अभी तक छोटे विमान ही उतरा करते थे, अब एयर स्ट्रिप की लंबाई बढ़ा दी गई है। यहां पर 72 सीटर विमान आसानी से उतर जाएगा, रीवा में 23 अक्टूबर को एक बड़ी रीजनल इंडस्ट्री कांक्लेव होने जा रही है। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित देश भर के बड़े उद्योगपति मौजूद रहेंगे। उसके पहले एयरपोर्ट का उद्घाटन निश्चित रूप से उद्योगपतियों को रीवा में उद्योग लगाने के लिए आकर्षित भी करेगा

 
भारत का विकास कई देशों के स्वार्थ पर करता है चोट : मोहन भागवत

भारत का विकास कई देशों के स्वार्थ पर करता है चोट : मोहन भागवत

 नागपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने विजयादशमी के अवसर पर अपने संबोधन में कई समसामयिक मुद्दों पर अपने विचार रखे. उन्होंने अपने भाषण में इस्राइल-हमास युद्ध (Israel–Hamas War) का जिक्र करते हुए कहा कि इस युद्ध से पूरे विश्व में चिंताएं बढ़ गई हैं, और यह आग किस-किस को झुलसाएगी, यह कहना कठिन है. भागवत ने इस संघर्ष को वैश्विक स्तर पर अस्थिरता का प्रतीक बताया.

भागवत ने जम्मू-कश्मीर के शांतिपूर्ण चुनावों की सराहना करते हुए कहा कि इससे भारत की प्रतिष्ठा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी है. उन्होंने यह भी कहा कि कुछ देश और शक्तियां भारत के आगे बढ़ने में रुकावट डालने की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने यह चेतावनी दी कि भारत को रोकने के लिए ऐसी ताकतें विभिन्न तरह की चालें चलेंगी.

मोहन भागवत ने बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हुए अत्याचारों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि कट्टरपंथी ताकतों के कारण अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहे हैं और हिंदू समाज को संगठित होने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि हिंसा का सहारा लिए बिना भी संगठित रहना जरूरी है ताकि समाज दुर्बल न बने.

भारत का विकास कई देशों के स्वार्थ पर करता है चोट
भागवत ने बांग्लादेश में भारत के खिलाफ चल रही अफवाहों पर चिंता जताई, जिसमें भारत से खतरा बताकर पाकिस्तान से गठजोड़ की बात हो रही है. उन्होंने इसे उन ताकतों का षड्यंत्र बताया जो नहीं चाहतीं कि भारत आगे बढ़े. उन्होंने कहा कि भारत का विकास कई देशों के स्वार्थों पर चोट करता है और इससे उनकी दुकानें बंद हो जाएंगी.

BREAKING NEWS : एयर इंडिया के विमान की लैंडिग गियर का हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ फेल, दो घंटे तक अटकी रहीं 140 यात्रियों की जान

BREAKING NEWS : एयर इंडिया के विमान की लैंडिग गियर का हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ फेल, दो घंटे तक अटकी रहीं 140 यात्रियों की जान

त्रिची। त्रिची से शारजाह जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या AXB613 में खराबी आने से हड़कंपम मच गया। बताया जा रहा है कि विमान के उड़ान भरने के बाद लैंडिंग गियर से जुड़ा हाइड्रोलिक सिस्टम फेल हो गया था। इस बात की जानकारी मिलते ही पायलेट ने त्रिची एयरपोर्ट पर इमरजेंसी की जानकारी दी थी। इसके बाद पायलट ने विमान का फ्यूल कम करने के लिए करीब दो घंटे से भी ज्यादा समय तक विमान हवा में घूमती रही। इस दौरान प्लाईट में सवार सभी 140 यात्रियों की सांसे थम गयी थी। फिलहाल विमान की सुरक्षित लैंडिंग हो गई है।

आपको बता दे इससे पहले पायलट के अनुरोध पर तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट पर आपातकाल घोषित कर दिया गया था। फ्लाइट में 141 यात्री सवार थे। दरअसल उड़ान भरने के बाद फ्लाइट के पहिए अंदर नहीं गए और पायलट फ्लाइट उतारने की योजना बनाते रहे। आपातकाल से बचने के लिए उन्होंने 2 घंटे हवा में घूमकर ईंधन खर्च किया। ईधन कम होने के बाद पायलट ने सुरक्षित विमान का सुरक्षित लैंडिंग करा लिया गयाा। जिसके बाद विमान में सवार यात्रियोें की धड़कने कम हुई। विमान में सवार यात्रियों ने बताया कि करीब दो घंटे से भी अधिक वक्त तक एयरपोर्ट के आसपास विमान के चक्कर काटने और विमान में आई तकनीकि खराबी की जानकारी के बाद सभी यात्रियों की सांसे अटक गयी थी। सुरक्षित लैंडिंग के बाद विमान में सवार यात्रियों ने राहत की सांस ली है।

टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन बने नोएल टाटा….

टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन बने नोएल टाटा….

 दिल्ली :- रतन टाटा के निधन के बाद अब टाटा ट्रस्ट की कमान किसके हाथ में होगी, इस सस्पेंस से पर्दा हट गया है. रतन टाटा के उत्तराधिकारी की तलाश पूरी हो गई है. रतन टाटा के निधन के बाद अब टाटा ट्रस्ट की कमान नोएल टाटा संभालेंगे.

टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन को लेकर शुक्रवार को टाटा ट्रस्ट की अहम बैठक में यह फैसला हुआ. टाटा ट्रस्ट के बोर्ड ने शुक्रवार को सर्वसम्मति से उन्हें अपना चेयरमैन चुना. 67 साल के नोएल टाटा रतन टाटा के सौतेले भाई हैं और कई सालों से टाटा समूह से जुड़े हुए हैं, जिसमें टाटा ट्रस्ट भी शामिल है. वह नवल टाटा की दूसरी पत्नी के बेटे हैं. वह पहले से ही सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट के बोर्ड में ट्रस्टी हैं.

BREAKING: मवे​शियों से भरे ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक, 40 मवे​शियों की मौत

BREAKING: मवे​शियों से भरे ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक, 40 मवे​शियों की मौत

 सिहोरा : खितौला, जबलपुर से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब मवेशियों से भरे ट्रक से दूसरा ट्रक टकरा गया। इस टक्कर में ट्रक में सवार 40 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए, जहां जमकर हंगामा और प्रदर्शन हुआ।

एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा के अनुसार, ट्रक (एमपी 41 जीए 0462) कटनी से जबलपुर की ओर जा रहा था और सड़क किनारे खड़ा था। तभी कटनी से ही आ रहा एक दूसरा ट्रक (एमएच 04 एलवाय 8354) पीछे से जोरदार टक्कर मार गया, जिससे ट्रक में सवार सभी मवेशियों की मौत हो गई। वहीं, टक्कर के बाद दूसरा ट्रक चालक फंस गया, जिसे पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला।

घटन के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर मवेशियों की तस्करी में मिलीभगत का आरोप लगाया। हंगामा बढ़ता देख सिहोरा से पशु चिकित्सक को बुलाकर मवेशियों का पोस्टमॉर्टम कराया गया।

विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अर्जुन कुशवाहा ने पुलिस पर तस्करों से मिलीभगत कर मवेशियों से भरे ट्रकों को सुरक्षित निकालने का आरोप लगाया। वहीं, भाजपा सिहोरा नगर मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी ने पुलिस पर मामले को दबाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने मामले की जांच और दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

Chrome यूजर्स को झटका… Android अब Google से अलग होगा, पढ़ें पूरी खबर

Chrome यूजर्स को झटका… Android अब Google से अलग होगा, पढ़ें पूरी खबर

  दिल्ली :-  भारत समेत दुनिया करोड़ों लोग गूगल यूज करते हैं। गूगल की सर्विस की बात करें, तो गूगल क्रोम सर्च, एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम, जीमेल, यूट्यूब, गूगल पे ऐसी तमाम सर्विस हैं, जिससे गूगल पर आरोप लगा है कि वो अपने दबदबे का गलत इस्तेमाल कर रहा है। इस बीच, गूगल को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, अमेरिकी कोर्ट ने गूगल पर एकाधिकार का आरोप लगाया है। साथ ही कोर्ट ने एंटीट्रस्ट के उल्लंघन को लेकर भी फटकार लगाई है। यूएस डिस्ट्रिक कोर्ट ने गूगल क्रोम के डिफॉल्ट सर्च इंजन और वेब ब्राउजर पर दबदबे को गलत करार दिया है।

कोर्ट ने निर्देश दिया है कि एंड्रॉइड और क्रोम को अलग किया जाए। साथ ही गूगल प्ले स्टोर को बाकी बिजनेस से अलग करने का निर्देश दिया है। बता दें कि मौजूदा वक्त में एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ ही गूगल क्रोम ब्राउजर लिंक्ड है। साथ ही गूगल के अन्य प्रोडक्ट जैसे जीमेल, ड्राइव और यूट्यूब भी आपस में लिंक्ड है। गूगल को कई एरिया जैसे गूगल सर्च ड्रिस्ट्रीब्यूशन प्रैक्टिस, रेवेन्यू शेयरिंग, डेटा और विज्ञापन पर सुझाव दिये है। कोर्ट ने कहा कि गूगल की तरफ से आईफोन में डिफाल्ट सर्च इंजन के तौर पर ऐपल के साथ रेवेन्यू शेयर करना नियमों के खिलाफ है। इससे बाकी प्लेयर को मार्केट में जगह बनाने में मुश्किल होगी।

कोर्ट ने कहा कि गूगल को अपने दबदबे का गलत इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। साथ ही उसे ऐसे सभी एग्रीमेंट पर रोक लगाना चाहिए, जिसमें गूगल को क्रोम और एंड्रॉइड को सर्च में अहमियत दी जाती हो। कोर्ट ने गूगल को अपने सर्विस से कलेक्ट किये गये डेटा की जानकारी साझा करने का निर्देश दिया है। Google सर्च रिजल्ट विज्ञापन और रैंकिंग एल्गोरिदम पर जानकारी देने की बात कही है। साथ ही AI टेस्टिंग के लिए उपयोग किए जाने या Google की ओनरशिप वाली AI सर्विस की जानकारी देने का सुझाव दिया है।

Google को विज्ञापन के ऑप्शन पर पारदर्शिता लाना चाहिए। सर्च ऐड से होने वाली कमाई को जारी किया जाना चाहिए। इस मामले में Google ने कहा कि Android और Chrome को अलग करने से ग्राहकों को नुकसान हो सकता है और लागत बढ़ सकती है। साथ ही यह एक बेहद जटिल मामला होगा। कुल मिलाकर गूगल ने एंड्रॉइ़ड और अपने सर्च इंजन के कारोबार को अलग करने से मना कर दिया है।

दिल दहला देने वाली घटना, 9 साल की नाबालिग बच्ची को कुएं में फेंका, पत्थर बरसाने से हुई मौत

दिल दहला देने वाली घटना, 9 साल की नाबालिग बच्ची को कुएं में फेंका, पत्थर बरसाने से हुई मौत

  छतरपुर : राजनगर थाना क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। देव कुलिया गांव में 9 साल की नाबालिग बच्ची की हत्या कर दी गई है। बच्ची अपने चचेरे भाई के साथ नवरात्रि के मौके पर मंदिर में दिया रखने जा रही थी, तभी गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे कुएं में फेंक दिया और उस पर पत्थर बरसाए, जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी गोवर्धन पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

क्या ज्ञानवापी मस्जिद का दोबारा होगा सर्वे! हिंदू पक्ष ने कोर्ट में दाखिल किया जवाब

क्या ज्ञानवापी मस्जिद का दोबारा होगा सर्वे! हिंदू पक्ष ने कोर्ट में दाखिल किया जवाब

 वाराणसी : उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद के परिसर का भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से सर्वे कराने का आदेश देने संबंधी याचिका पर बृहस्पतिवार को हिंदू पक्ष के वकीलों ने अपना जवाब दाखिल किया, जिसके बाद मामले की अगली सुनवाई 16 अक्टूबर के लिए निर्धारित कर दी गयी।

हिंदू पक्ष के वकील मदन मोहन यादव ने बताया कि दीवानी न्यायाधीश (सीनियर डिवीजन) युगुल शंभू के समक्ष अपनी दलील में उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी परिसर में एएसआई द्वारा किया गया सर्वेक्षण अधूरा है और एएसआई बिना खुदाई के सही रिपोर्ट नहीं दे सकती लिहाजा एएसआई को ज्ञानवापी में खुदाई करेने और पूरे ज्ञानवापी परिसर का सर्वेक्षण करने का आदेश दिया जाना चाहिए।

इससे पहले, गत आठ अक्टूबर को अंजुमन इंतजामिया कमेटी ने याचिका पर अपनी दलीलें पेश की थीं। कमेटी के वकीलों ने कहा था कि जब हिंदू पक्ष ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय में मामले को उठाने की अपील की है तो अधीनस्थ न्यायालय में इस मामले पर बहस करने का कोई औचित्य नहीं है।

मुस्लिम पक्ष के वकीलों ने यह भी दलील दी थी कि जब ज्ञानवापी परिसर का एएसआई सर्वेक्षण एक बार पहले ही हो चुका है तो दूसरा सर्वेक्षण करने का कोई औचित्य नहीं है। मुस्लिम पक्ष ने दलील दी थी कि सर्वेक्षण के लिए मस्जिद परिसर में गड्ढा खोदना किसी भी तरह से व्यावहारिक नहीं होगा और इससे मस्जिद को नुकसान हो सकता है।

नवरात्रि के नौवें दिन कैसे करे माता सिद्धिदात्री की पूजा, जानिए पूजन विधि

नवरात्रि के नौवें दिन कैसे करे माता सिद्धिदात्री की पूजा, जानिए पूजन विधि

  Navratri Special : आदि शक्ति मां भवानी की नवीं शक्ति को सिद्धिदात्री कहा जाता है।नवरात्रि पूजन के नवें दिन इनकी उपासना की जाती है। मां का यह रूप सभी सिद्धियों को प्रदान करने वाला है। मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना से सभी तरह की सिद्धियां प्राप्त होती है और लौकिक-परलौकिक सभी तरह की मनोकामनाओं की पूर्ति

होती हैं।

सिद्धिदात्री माता के पूजन की विधि

सर्वप्रथम कलश की पूजा व उसमें स्थित सभी देवी-देवताओ का ध्यान करना चाहिए। रोली, मोली, कुमकुम, पुष्प चुनरी आदि से मां की भक्ति भाव से पूजा करें। हलुआ, पूरी, खीर, चने, नारियल से माता को भोग लगाएं। इसके पश्चात माता के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इस दिन नौ कन्याओं और एक बालक को घर में भोजन करना चाहिए। कन्याओं की आयु दो वर्ष से ऊपर और 10 वर्ष तक होनी चाहिए और इनकी संख्या कम से कम 9 तो होनी ही चाहिए।

राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए रतन टाटा, अंतिम संस्कार में शामिल हुए गृहमंत्री अमित शाह

राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए रतन टाटा, अंतिम संस्कार में शामिल हुए गृहमंत्री अमित शाह

  Ratan Tata Death : दिग्गज उद्योगपति और टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata Death ) का बुधवार (9 अक्टूबर 2024) देर रात मुंबई के कैंडी अस्पताल में रात करीब 11:30 बजे निधन हो गया. वह 86 वर्ष के थे. रतन टाटा पंचतत्व में विलीन हो गए. वर्ली के श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनकी अंतिम यात्रा में गृह मंत्री अमित शाह के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे.

दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन से देश विदेश की हस्तियों ने शोक जाहिर किया है. महाराष्ट्र-झारखंड जैसे राज्यों में एक दिन का राजकीय शोक रखा गया. पीएम मोदी ने भी उनके निधन पर दुख जाहिर किया.
आसमानी आफत से नहीं बच पाए महादेव, तेज आवाज के साथ आई रोशनी, फिर शिवलिंग का हुआ ऐसा हाल

आसमानी आफत से नहीं बच पाए महादेव, तेज आवाज के साथ आई रोशनी, फिर शिवलिंग का हुआ ऐसा हाल

  बुदनी : क्षेत्र के भेरुंदा जनपद क्षेत्र के प्रसिद्ध नर्मदा घाट नीलकंठ में मां नर्मदा व कौशल्या त्रिवेणी संगम पर स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर मे बुधवार को शाम को आकाशीय बिजली गिरने के चलते शिवलिंग क्षतिग्रस्त हो गया।

मंदिर के पास में ही अनुष्ठान कर रहे ब्राह्मणों ने बताया कि हमें सिर्फ तेज प्रकाश दिखाई दिया, और आकाशीय बिजली गिर गई। जब शिवलिंग देखा तो चटक हुआ नजर आया।

सूचना के बाद स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और जांच की गई। वही अनुष्ठान कर रहे लोगो ने बताया कि तेज बारिश हो रही, इस दौरान एक चमकती रोशनी दिखाई दी। देखा तो शिवलिंग खंडित हो गया।

वही कई लोगो का मानना है कि आकाशीय बिजली ने मंदिर में प्रवेश कहा से किया, यह एक रहस्य बना हुआ है। क्योकि आकाशीय बिजली कहा से आई, इसका कोई प्रमाण नही है, ना तो मंदिर के छत मे किसी स्थान पर कोई छेद है, जहां से बिजली अंदर आई हो ओर ना ही खिड़की पर लगे कांच को कोई नुकसान हुआ है।

लेकिन शिवलिंग पर पड़ी दरार एक रहस्य बनी हुई है। कि अगर आकाशीय बिजली से हुआ जो प्रत्यक्षदर्शी बता रहे है तो आकाशीय बिजली ने मंदिर में प्रवेश कहा से किया है। वही कुछ लोगो का मानना है कि मंदिर की शिखर पर लगे त्रिशूल ने तड़ित चालक का काम किया हो जिससे आकाशीय बिजली मंदिर मे प्रवेश कर गई।

जानिए कौन होगा रतन टाटा का उत्तराधिकारी

जानिए कौन होगा रतन टाटा का उत्तराधिकारी

 दिल्ली ;- रतन टाटा के यूं चले जाने से पूरे देश में गम का माहौल है। उनके चाहने वालों को आज वे बहुत याद आ रहे हैं। साथ ही लोगों के मन में अब यह सवाल भी है कि रतन टाटा का अगला उत्तराधिकारी कौन होगा। उनकी 3800 करोड़ रुपये की संपत्ति का वारिस कौन होगा? आइए जानते हैं।

सभी जानते हैं कि रतन टाटा ने कोई शादी नहीं की थी। इसलिए उनकी कोई संतान भी नहीं है। ऐसे में रतन टाटा की संपत्ति का वारिस कौन होगा, इसे लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। इस समय रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा संभावित उत्तराधिकारियों में टॉप पर चल रहे हैं। नोएल टाटा, रतन टाटा के पिता नवल टाटा की दूसरी पत्नी सिमोन से जन्मे हैं। परिवार का हिस्सा होने के कारण भी उत्तराधिकारियों में नोएल टाटा का नाम काफी ज्यादा लिया जा रहा है। नोएल टाटा के तीन बच्चे हैं। ये माया टाटा, नेविल टाटा और लिया टाटा हैं। ये भी रतन टाटा की संपत्ति के संभावित उत्तराधिकारियों में शामिल हैं।

86 साल की उम्र में पद्म विभूषण रतन टाटा का निधन, शोक में डूबा देश

86 साल की उम्र में पद्म विभूषण रतन टाटा का निधन, शोक में डूबा देश

 दिल्ली :- देश के जाने माने उद्योगपति रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है. रतन टाटा पिछले कई दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट थे. इलाज के दौरान उनकी हालत खराब होने के बाद उन्हें आईसीयू में रखा गया था. बुधवार देर रात टाटा ग्रुप की ओर से उनके निधन की पुष्टि की गई.

उद्योगपति रतन टाटा की सोमवार को तबीयत खराब होने की खबर सामने आई थी. रतन टाटा ने खुद ‘एक्स’ पर पोस्ट कर अफवाह ना फैलाने की अपील की थी. उन्होंने कहा था कि वह रुटीन चेकअप के लिए आए हैं. हालांकि बुधवार देर शाम उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया. देर रात सबसे पहले कारोबारी हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी दी. इसके बाद टाटा ग्रुप ने भी उनके निधन की पुष्टि की.

कारोबारी हर्ष गोयनका ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा कि घड़ी ने टिक-टिक बंद कर दी है. टाइटन का निधन हो गया. #RatanTata ईमानदारी, नैतिक नेतृत्व और परोपकार की एक मिसाल थे, जिन्होंने व्यापार और उससे परे की दुनिया पर एक अमिट छाप छोड़ी है. वह हमारी यादों में हमेशा ऊंचे स्थान पर रहेंगे.

राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री तक ने किया शाेक व्यक्त
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रतन टाटा के निधन पर कहा कि पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्मानित रतन टाटा की मृत्यु के बाद देश ने ऐसे प्रतीक को खोया है देश के निर्माण निर्माण में अहम योगदान दिया है.

उन्होंने टाटा ग्रुप की विरासत को आगे बढ़ाते हुए इंटरनेशनल लेवल पर लेकर गए. वहीं दूसरी ओर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि श्री रतन टाटा जी का सबसे अनूठा पहलू बड़े सपने देखना और दूसरों को कुछ देने के प्रति उनका जुनून था. वह शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता, पशु कल्याण जैसे मुद्दों को आगे बढ़ाने में सबसे आगे रहे थे.