BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन कैसे करे महागौरी की पूजा, जानिए पूजा की खास विधि

शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन कैसे करे महागौरी की पूजा, जानिए पूजा की खास विधि

 Navratri Special : शारदीय नवरात्रि का आज आठवां दिन हैं। इसे महाअष्टमी भी कहते हैं। मां दुर्गा के नौ रुपों में महागौरी की पूजा का विशेष महत्व है। इस स्वरूप को कठिन से कठिन समस्याओं का समाधान करने वाली, समृद्धि और सुख का वरदान देने वाला माना जाता है। मान्यता है कि मां की पूजा-अर्चना से सुख-शांति, यश, वैभव और मान-सम्मान प्राप्त होता है।

महत्व: महाअष्टमी के दिन महागौरी की पूजा होती है। सुंदर, अति गौर वर्ण होने के कारण इन्हें महागौरी भी कहा जाता है। महागौरी की आराधना से असंभव कार्य भी संभव हो जाते है। समस्त पापों का नाश होता है। सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती और हर मनोकामना पूर्ण होती है।

आज के पूजन की विधि : महाअष्टमी तिथि की शुरुआत दोपहर 12:30 बजे होगी और 11 अक्टूबर को 12:05 बजे समाप्त होगी. महागौरी की पूजा के लिए भक्तों को बह्म मुहूर्त में उठकर स्नान से निवृत्त होना चाहिए. सफेद रंग के वस्त्र पहनकर घर के मंदिर को साफकर गंगाजल से शुद्ध करना चाहिए. फिर चौकी पर चांदी, तांबे या मिट्टी के घड़े में पानी भरकर और उस पर नारियल रखकर कलश स्थापना करें. इसके बाद व्रत का संकल्प लें और पूरी श्रद्धा के साथ महागौरी की पूजा करें.

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 2028 तक गरीबों को मुफ्त अनाज, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 2028 तक गरीबों को मुफ्त अनाज, कैबिनेट ने दी मंजूरी

 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) और अन्य कल्याणकारी योजनाओं आदि सहित सरकार की सभी योजनाओं के तहत पोषण युक्त (फोर्टिफाइड) चावल की सार्वभौमिक आपूर्ति को इसके वर्तमान स्वरूप में जुलाई 2024 से दिसंबर 2028 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है। चावल को पोषण युक्त करने की पहल पीएमजीकेएवाई (खाद्य सब्सिडी) के हिस्से के रूप में भारत सरकार द्वारा 100 प्रतिशत वित्त पोषण के साथ केंद्रीय क्षेत्र की एक पहल के रूप में जारी रहेगी। इसके कार्यान्वयन के लिए एक एकीकृत संस्थागत तंत्र प्रदान किया जाएगा।

देश में पोषण सुरक्षा की आवश्यकता पर 75वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री के संबोधन के अनुरूप, देश में एनीमिया और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए "लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (टीपीडीएस), अन्य कल्याणकारी योजनाओं, एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस), सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) में पीएम पोषण (पूर्ववर्ती एमडीएम) के माध्यम से पोषण युक्त चावल की आपूर्ति" पहल शुरू की गई। अप्रैल 2022 में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने मार्च 2024 तक चरणबद्ध तरीके से पूरे देश में पोषण युक्त चावल को उपलब्ध कराने की पहल को लागू करने का निर्णय लिया। अब तक सभी तीन चरण सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं और सरकार की सभी योजनाओं में पोषण युक्त चावल की आपूर्ति के लिए सार्वभौमिक कवरेज का लक्ष्य मार्च 2024 तक हासिल कर लिया गया है।

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-5) के 2019 और 2021 के बीच किए गए सर्वेक्षण के अनुसार, भारत में एनीमिया अभी भी एक व्यापक स्वास्थ्य समस्या बनी हुई है, जो विभिन्न आयु समूहों और आय स्तरों के बच्चों, महिलाओं तथा पुरुषों को प्रभावित करती है। आयरन की कमी के अलावा, विटामिन बी12 और फोलिक एसिड जैसे अन्य विटामिन और खनिज की कमी देश की आबादी के समग्र स्वास्थ्य और उत्पादकता को प्रभावित करती है।

खाद्य पदार्थों को पोषण युक्त बनाने की प्रक्रिया का उपयोग दुनिया भर में लोगों में एनीमिया और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए एक सुरक्षित और प्रभावी उपाय के रूप में किया गया है। भारतीय संदर्भ में सूक्ष्म पोषक तत्वों की आपूर्ति के लिए चावल एक आदर्श साधन है क्योंकि देश की 65 प्रतिशत आबादी चावल का उपयोग मुख्य भोजन के रूप में करती है। चावल फोर्टिफिकेशन में एफएसएसएआई द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार नियमित चावल (कस्टम मिल्ड राइस) में सूक्ष्म पोषक तत्वों (आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन बी 12) से भरपूर पोषण युक्त हिस्से (राइस कर्नेल) को शामिल किया जाता है।

मिथुन चक्रवर्ती को मिला दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

मिथुन चक्रवर्ती को मिला दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

 दिल्ली :- दिल्ली में सोमवार को 70वें राष्ट्रीय पुरस्कार दिए गए. इसमें फिल्मी जगत के लोगों को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया. वही भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया. विज्ञान भवन में आयोजित 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह के साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें ये सम्मान दिया. इस दौरान वहां कार्यक्रम में भारतीय सिनेमा के तमाम बड़े सितारे मौजूद रहे. इस बड़े मौके पर मिथुन चक्रवर्ती ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई अहम बातें वहां शेयर कीं.
मिथुन चक्रवर्ती ने इस दौरान बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में त्वचा के रंग की वजह से उन्हें कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा, “मुझसे कहा गया था ‘फिल्म इंडस्ट्री में काला रंग नहीं चलेगा’. जितना अपमान हो सकता था, हुआ.” हालांकि तमाम मुश्किलातों के बावजूद मिथुन ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई. उन्होंने अपने डांस को अपनी ताकत बनाया. इस दौरान उन्होंने अपनी लाइफ का मंत्रा भी शेयर किया. मिथुन ने कहा, “खुद सो जाना लेकिन अपने सपनो को मत सोने देना.”

देवी जागरण में मंच का स्टैंड गिरा, 3 की मौत,15 से अधिक घायल

देवी जागरण में मंच का स्टैंड गिरा, 3 की मौत,15 से अधिक घायल

 लुधियाना। Punjab News: लुधियाना के देवी जागरण में रविवार रात मंच पर लगा लोहे का भारी स्टैंड गिरने से तीन महिलाओं की मौत हो गई और 15 से अधिक लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तेज आंधी आने के बाद लाइट स्टैंड मंच पर गिर गया, जिससे वहां बैठे लोगों पर भारी स्टैंड गिर पड़ा।

Punjab News: मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं और घायलों में अधिकांश बच्चे हैं। पुलिस ने आयोजकों और सिंगर को हिरासत में ले लिया और जागरण का सामान जब्त कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

MP NEWS: केंद्रीय गृहमंत्री नक्सल प्रभावित राज्यों की करेंगे समीक्षा, CM मोहन होंगे शामिल

MP NEWS: केंद्रीय गृहमंत्री नक्सल प्रभावित राज्यों की करेंगे समीक्षा, CM मोहन होंगे शामिल

 भोपाल । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज नक्सल प्रभावित राज्यों के CM के साथ बैठक करेंगे।

इस मीटिंग में मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव भी शामिल होंगे। केंद्र सरकार नक्सलियों पर शिकंजा कसने की रणनीति बना रही है। अमित शाह विज्ञान भवन में वामपंथी उग्रवाद (LWE) प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक समीक्षा बैठक करेंगे। यह बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी। जिसमें मध्य प्रदेश के अलावा आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी शिरकत करेंगे।

 
Accident news : यात्रियों से भरी बस में लगी आग, बस और यात्रियों का सामान जल गया, बाल बाल बचे यात्री

Accident news : यात्रियों से भरी बस में लगी आग, बस और यात्रियों का सामान जल गया, बाल बाल बचे यात्री

 Accident news : पुराने मुंबई-पुणे राष्ट्रीय राजमार्ग पर बोरघाट में 33 यात्रियों को ले जा रही एक यात्री बस में आग लग गई। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, बस बेंगलुरु से जयपुर जा रही थी। बोरघाट पर उतरते समय ओवरहीटिंग के कारण बस के लाइनर में आग लग गई। जैसे ही देखा गया कि बस में आग लगी हुई है तो बस को तुरंत सड़क पर रोका गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से उतार दिया गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी सामने आई है कि इस बस में दो ड्राइवर और क्लीनर के साथ करीब 33 यात्री सफर कर रहे थे। कुछ ही देर में बस आग की लपटों से घिर गई। इस आग में बस और उसमें सवार यात्रियों का सारा सामान जल गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही हादसे के शिकार लोगों की मदद के लिए तैयार हाईवे पुलिस, फायर ब्रिगेड, डेल्टा फोर्स, आईआरबी पेट्रोलियम और संस्थान मौके पर पहुंचे और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।

 

Accident News : किसान पथ में हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल, एक की मौत

Accident News : किसान पथ में हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल, एक की मौत

 Accident News : लखनऊ के किसान पथ पर शुक्रवार शाम ​​​​डबल-डेकर बस पलट गई। यह बस बहराइच से दिल्ली जा रही थी। किसान पथ पर बस का टायर फटा गया जिससे बेकाबू बस 5 फीट उछलकर पलट गई। हादसे में 12 लोग घायल हो गए। 6 लोगों का इलाज चल रहा है वही 1 महिला की मौत हो चुकी है। मृत महिला की पहचान हो गई हैं। वह अपने पोते से मिलने के लिए बहराइच से दिल्ली जा रही थीं। उनके बेटे ने मां का टिकट इसलिए बुक कराया था, क्योंकि वे अपने पोते से मिलना चाहती थीं।

 
 
अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 6 की मौत, 8 घर जमींदोज! आखिर जिम्मेदार कौन?

अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 6 की मौत, 8 घर जमींदोज! आखिर जिम्मेदार कौन?

 बरेली: उत्तर प्रदेश के झांसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था उससे पहले बरेली में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट हुआ है. इस हादसे में अब तक 3 लोगों के मारे जाने की खबर है. जबकि कई लोग मलबे में दबे हुए हैं. मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में 8 मकान जमींदोज हो गए हैं.

गौरतलब है कि बरेली जिले के सिरौली के कल्याणपुर गांव अवैध पटाखा फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था. इस दौरान पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया. यह विस्फोट वुधवार की शाम 3:00 बजे हुआ. पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के कारण 8 घर जमींदोज हो गए हैं. रात में दो बच्चों समेत पांच के शव निकाले गए थे. जबकि एक घायल महिला ने आज दम तोड़ दिया. अब मरने वालों की संख्या 6 हो गई है. वहीं पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद प्रशासन ने बचाव अभियान शुरू किया गया. पुलिस ने 5 लोगों को अब तक मलबे से निकलवा कर अस्पताल पहुंचाया है. जबकि कुछ अन्य लोग भी मलबे में दबे हो सकते हैं. घटना के बाद दो बच्चों समेत तीन लोग अभी लापता हैं.

पहले भी हुआ था विस्फोट
सिरौली की जिस अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है. उसके मालिक नाजिम और नासिर है. ये दोनों सगे भाई हैं. नासिर के नाम पर पटाखे बेचने का लाइसेंस था. अगस्त में नासिर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ था. इस घटना के बाद प्रशासन ने मुकदमा दर्ज करने के बाद ही उसका लाइसेंस भी निरस्त कर दिया था. मगर इसके बाद भी उन्होंने पटाखे बनाने काम बंद नहीं किया. इस अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद पुलिस और प्रशासन की भूमिका पर भी प्रश्न खड़े हो रहे हैं.

5 राज्यों के 22 जगहों पर NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी….आतंकी गतिविधियों से जुड़ा हैं मामला

5 राज्यों के 22 जगहों पर NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी….आतंकी गतिविधियों से जुड़ा हैं मामला

 नई दिल्ली – आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की गतिविधियों से जुड़े मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, यूपी, असम और दिल्ली में छापेमारी कर रही है। ये छापेमारी कुल 22 स्थानों पर चल रही है। जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के मालेगांव शहर में भी एनआईए छापेमारी कर रही है। शहर के मशरिकी इकबाल रोड पर अब्दुल्लाह नगर में एक डॉक्टर के होम्योपैथी क्लिनिक पर देर रात से छापेमारी चल रही है।

अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने शनिवार को पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी संगठन के खिलाफ अपनी जांच के तहत कई राज्यों में 22 स्थानों पर तलाशी ली। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, असम और दिल्ली में तलाशी चल रही है।

इससे पहले अभी हाल में ही एनआईए ने पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में कई स्थानों पर छापेमारी की थी। एनआईए की टीम ने राज्य के दक्षिण 24 परगना, आसनसोल, हावड़ा, नदिया और कोलकाता जिलों में 11 स्थानों पर संदिग्धों के आवासों की गहन तलाशी ली। एनआईए की तरफ से कहा गया कि संदिग्ध भाकपा (माओवादी) के सक्रिय कार्यकर्ता थे और माना जाता है कि उन्होंने नक्सली गतिविधियों को अंजाम देने में संगठन के कमांडरों की सहायता की।

एनआईए की तरफ से कहा गया कि तलाशी में कई दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, पर्चे, पत्रिकाएं और हस्तलिखित पत्र जब्त किए गए। एनआईए ने कहा कि यह मामला पोलित ब्यूरो, केंद्रीय समिति के सदस्यों, कार्यकर्ताओं और प्रतिबंधित संगठन के समर्थकों की साजिश से संबंधित है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी, लाभार्थी सूची में अपना नाम ऐसे करें चेक

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी, लाभार्थी सूची में अपना नाम ऐसे करें चेक

  दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार, 5 अक्टूबर को महाराष्ट्र के वाशिम जिले सेप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की 18वीं किस्त जारी की। इस योजना के तहत देशभर के 9.4 करोड़ से अधिक किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है, जिसमें 20 हजार करोड़ रुपये सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए हैं।

9.4 करोड़ किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

देशभर के 9.4 करोड़ से अधिक किसानों को इस योजना से सीधा लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत अब तक कुल 3.45 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम किसानों के खातों में पहुंच चुकी है।

इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की सहायता तीन बराबर किस्तों में दी जाती है, जिससे वे अपनी खेती और जीविका में सुधार कर सकें।

इस नई किस्त के तहत प्रत्येक लाभार्थी किसान के खाते में 2000 रुपये सीधे भेजे जाएंगे। Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से यह रकम किसानों के खातों में पहुंच जाएगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और कृषि क्षेत्र को मजबूत करना है।

ऐसे करें अपना नाम चेक?

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका नाम लाभार्थियों की सूची में है या नहीं, तो आप PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘Farmer Corner’ में जाकर लाभार्थियों की सूची देख सकते हैं। राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करने के बाद रिपोर्ट पर क्लिक करें। यहां आपको अपना नाम जांचना होगा।

अगर नाम नहीं है, तो क्या करें?

अगर लाभार्थियों की सूची में आपका नाम नहीं है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं और जरूरी दस्तावेज जमा करके योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। ध्यान रहे कि यह योजना केवल पात्र किसानों के लिए है, इसलिए सभी जरूरी कागजात सही ढंग से प्रस्तुत करें।

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग शुरू,कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग शुरू,कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर

 हरियाणा में 22 जिलों की 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है और शाम 6 बजे तक चलेगी। परिणाम 8 अक्टूबर को आएगा।प्रदेश में कुल वोटर 2.03 करोड़ हैं। इनमें 1.07 करोड़ पुरुष और 95 लाख महिला मतदाता हैं। इस चुनाव में 1031 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिसमें 930 पुरुष और 101 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। इनमें 462 निर्दलीय उम्मीदवार हैं, जिसमें 421 पुरुष और 41 महिला उम्मीदवार हैं।

चुनाव से जुड़ी खास बातें

  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा, कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट और जजपा के दुष्यंत चौटाला और 1027 अन्य उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा.
  • भाजपा लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है, वहीं कांग्रेस एक दशक के बाद सरकार में वापसी की उम्मीद कर रही है.
  • हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि 2,03,54,350 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं.
  • जिनमें 8,821 मतदाता सौ वर्ष से अधिक उम्र के हैं. मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो चुका है जो कि शाम 6 बजे तक होगा.
  • कुल 1,031 उम्मीदवार 90 सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं जिनमें 101 महिलाएं हैं.

मनोहर लाल खट्टर ने डाला वोट

हरियाणा के पूर्व सीएम और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में अपना वोट डाल दिया है

पिछले चुनाव का रिजल्ट

2019 के विधानसभा चुनाव में BJP ने 40 सीटें जीतीं. पार्टी का वोट शेयर 36.49% रहा. कांग्रेस ने 31 सीटें जीतीं. उसका वोट शेयर 28.08% रहा. JJP ने 10 सीटों पर जीत हासिल की. वोट शेयर 14.80% रहा. INLD को सिर्फ एक सीट मिली. वोट शेयर 2.44% रहा. HLP यानी हरियाणा लोकहित पार्टी को भी 1 सीट मिली. उसका वोट शेयर 0.66% था. AAP एक भी सीट नहीं जीत पाई थी. निर्दलीय के हिस्से में 7 सीटें गईं थीं.

BREAKING : विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने की कोऑर्डिनेटरों की नियुक्त..देखे लिस्ट..!!

BREAKING : विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने की कोऑर्डिनेटरों की नियुक्त..देखे लिस्ट..!!

 दिल्ली : दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने कोऑर्डिनेटरों की नियुक्त की है। जिसका आदेश जारी कर दिया गया है, आदेश में 5 लोगों का नाम शामिल है.

भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को मारी टक्कर,10 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर

भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को मारी टक्कर,10 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर

 उत्तर प्रदेश :- मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां कछवां थाना क्षेत्र के कटका गांव के पास वाराणसी-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए और ट्रैक्टर नाले में पलट गया. हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार 10 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे में जान गंवाने वाले सभी मजदूर वाराणसी के रहने वाले हैं. मृतकों में भानू प्रताप, विकास कुमार, अनिल कुमार, सूरज कुमार, सनोहर, राकेश कुमार , प्रेम कुमार, राहुल कुमार , नितिन कुमार और रोशन कुमार का नाम शामिल हैं. वहीं, घायलों में आकाश कुमार, जमुनी और अजय सरोज शामिल हैं. ये सभी बीरबलपुर मिर्जामुराद और रामसिंहपुर मिर्जामुदार गांव के रहने वाले थे. ये हादसा गुरुवार रात एक बजे के करीब हुआ है.

क्या बोले अधिकारी?

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में 10 मजदूरों की मौत हो गई. तीन घायल हैं, जिनको वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया है. भदोही से मजदूर काम कर वाराणसी जा रहे थे. ट्रकचालक मौके से फरार हो गया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

वाराणसी के रामसिंहपुर मिर्जामुराद अपने घर जा रहे थे


भदोही से मजदूर छत की ढलाई कर ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर वाराणसी के रामसिंहपुर मिर्जामुराद अपने घर जा रहे थे, इसी दौरान ये हादसा हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है. मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

नवरात्रि के दूसरे दिन आज ‘देवी ब्रह्मचारिणी’ स्वरूप की पूजा, जाने महत्व, मंत्र, भोग

नवरात्रि के दूसरे दिन आज ‘देवी ब्रह्मचारिणी’ स्वरूप की पूजा, जाने महत्व, मंत्र, भोग

 नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के ‘देवी ब्रह्मचारिणी‘ स्वरूप की पूजा करने का विधान है। माता के नाम से उनकी शक्तियों के बारे में जानकारी मिलती है। ब्रह्म का अर्थ है तपस्या और चारिणी का अर्थ है आचरण करने वाली अर्थात तप का आचरण करने वाली ब्रह्मचारिणी को हमन बार बार नमन करते हैं। माता ब्रह्मचारिणी की पूजा अराधना करने से आत्मविश्वास, आयु, आरोग्य, सौभाग्य, अभय आदि की प्राप्ति होती है। माता ब्रह्मचारिणी को ब्राह्मी भी कहा जाता है।

शास्त्रों में बताया गया है कि मां दुर्गा ने पार्वती के रूप में पर्वतराज के यहां पुत्री बनकर जन्म लिया और महर्षि नारद के कहने पर अपने जीवन में भगवान महादेव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। हजारों वर्षों तक अपनी कठिन तपस्या के कारण ही इनका नाम तपश्चारिणी या ब्रह्मचारिणी पड़ा। अपनी इस तपस्या की अवधि में इन्होंने कई वर्षों तक निराहार रहकर और अत्यन्त कठिन तप से महादेव को प्रसन्न कर लिया

भोग
नवरात्र के इस दूसरे दिन मां भगवती को चीनी का भोग लगाने का विधान है। ऐसा विश्वास है कि चीनी के भोग से उपासक को लंबी आयु प्राप्त होती है और वह नीरोगी रहता है तथा उसमें अच्छे विचारों का आगमन होता है। साथ ही माता पार्वती के कठिन तप को मन में रखते हुए संघर्ष करने की प्रेरणा प्राप्त होती है।

दूसरे दिन पीले रंग का महत्व
नवरात्रि के दूसरे दिन पीले रंग के वस्त्र पहनकर पूजा अर्चना करनी चाहिए क्योंकि माता ब्रह्मचारिणी को पीला रंग बहुत प्रिय है। साथ ही माता को पीले रंग के वस्त्र, पीले रंग के फूल, फल आदि अवश्य अर्पित करना चाहिए। भारतीय दर्शन में पीला रंग पालन-पोषण करने वाले स्वभाव को दर्शाता है और यह रंग सीखने, उत्साह, बुद्धि और ज्ञान का संकेत है।

पूजा विधि
माता ब्रह्मचारिणी की पूजा पहले दिन की तरह ही शास्त्रीय विधि से की जाती है। ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नानादि से निवृत होकर पूजा स्थल पर गंगाजल से छिड़काव करें और पूरे परिवार के साथ मां दुर्गा की उपासना करें। माता ब्रह्मचारिणी की पूजा में पीले रंग के वस्त्र का प्रयोग करें और पीले रंग की चीजें ही अर्पित करें। माता का पंचामृत से स्नान कराने के बाद रोली, कुमकुम अर्पित करें। इसके बाद अग्यारी करें और अग्यारी पर लौंग, बताशे, हवन सामग्री आदि चीजें अर्पित करें, जैसा आपके घर पर होता हो।

जर्दा गुटखा की फैक्ट्री में मारा छापा, 10 गिरफ्तार

जर्दा गुटखा की फैक्ट्री में मारा छापा, 10 गिरफ्तार

 रायपुर । दुर्ग पुलिस ने गुरुवार तड़के पुरानी भिलाई थाना अंतर्गत उमदा क्षेत्र में संचालित एक जर्दा युक्त गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री और उसके गोडाउन में छापा मारा। पुलिस ने यहां से लगभग 85 बोरा जर्दायुक्त गुटखा सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि उन्हें काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि उमदा क्षेत्र में नकली जर्दा मिक्स गुटखा बनाने का काम किया जा रहा है। पुलिस ने मुखबिर को अलर्ट किया था। गुरुवार रात जुए की कार्रवाई के बाद उन्हें टिप मिली की तड़के 3 से 4 बजे के करीब गुटखा की गाड़ी भिलाई की तरफ आएगी।

उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला को दी। जितेंद्र शुक्ला ने फैक्ट्री में छापा मारकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएसपी ने जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पाण्डेय, छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर और खुर्सीपार थाना प्रभारी अंबर भारद्वाज की टीम को तैयार किया।

वो लोग देर रात तीन बजे उमदा के पास पहुंचे। उन्होंने देखा कि रात तीन बजे के करीब एक गाड़ी CG 07 BK 5038 आती हुई दिखी। उन्होंने ट्रक को रोका और तलाशी ली तो उसके अंदर 60 बोरा पानराज जर्दा युक्त गुटखा भरा हुआ था। पूछने पर ट्रक चालक ने बताया कि वो उमदा से माल लेकर आ रहा है।

पुलिस ट्रक वाले को लेकर गुटखा फैक्ट्री तक पहुंची। तब तक आरोपियों को इसकी भनक लग गई थी। वो लोग गुटखा बनाने वाली मशीन को लोडर CG 07 CS 5338 में लोड करके भागने की फिराक में थे, लेकिन समय रहते पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

फैक्ट्री के अंदर से 25 बोरा जर्दायुक्त गुटखा और काम करने वाले मजदूरों को गिरफ्तार कर पुरानी भिलाई थाने लाया गया है। यहां मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने दी अग्रसेन जयंती की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दी अग्रसेन जयंती की शुभकामनाएं

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों विशेषकर अग्रवाल समाज के लोगों को महाराजा अग्रसेन जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में साय ने कहा है कि महाराजा अग्रसेन ने हमें सामाजिक समानता, करुणा और अहिंसा का संदेश दिया। लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था और आर्थिक समरूपता उनके आदर्श मूल्य रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज को समृद्ध और सशक्त बनाने तथा प्रेम और सदभाव का वातावरण निर्माण के लिए महाराजा अग्रसेन द्वारा दिए गए विचार मूल्य प्रेरणादायी हैं।

मुख्यमंत्री ने किया प्रथम छत्तीसगढ़ हरित शिखर सम्मेलन का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने किया प्रथम छत्तीसगढ़ हरित शिखर सम्मेलन का शुभारंभ

पारंपरिक हर्बल उत्पादों और लोक कला का किया अवलोकन

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को साइंस कॉलेज ग्राउंड परिसर में प्रथम छत्तीसगढ़ हरित शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में प्रदेश की पारंपरिक वन संपदा, औषधीय उत्पादों और सांस्कृतिक धरोहर को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल और प्रदर्शनी लगाई गई थी। मुख्यमंत्री ने इन स्टॉलों का भ्रमण कर उत्पादों की जानकारी ली और कलाकारों व कारीगरों के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप भी उपस्थित थे।

पारंपरिक औषधियों की जानकारी प्राप्त की
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ वैद्य संघ के प्रदेश अध्यक्ष दशरथ नेताम द्वारा प्रदर्शित पारंपरिक औषधियों का अवलोकन किया। नेताम ने बताया कि ये औषधियाँ जंगलों से विशेष रूप से चुनकर लाई गई जड़ी-बूटियों से तैयार की जाती हैं, जो स्वास्थ्य के लिए अत्यंत प्रभावी हैं। उन्होंने इन औषधियों की निर्माण प्रक्रिया और उनके उपयोग के लाभों पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने इन पारंपरिक विधियों के संरक्षण और प्रसार की आवश्यकता पर जोर दिया।

महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की सराहना
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी मर्यादित संघ के स्टॉल पर जाकर विभिन्न वन-आधारित उत्पादों जैसे जशपुर के हैंडमेड ग्रीन टी, हर्बल च्यवनप्राश, और बस्तर क्षेत्र के आदिवासी समुदाय द्वारा तैयार किए गए शुद्ध हर्बल उत्पादों का अवलोकन किया। उन्होंने ‘हर्बल छत्तीसगढ़’ ब्रांड के तहत तैयार शहद, रागी-कोदो कुकीज, आँवला कैंडी, और जामुन रस जैसे उत्पादों को देखकर हर्ष व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा, “इन हर्बल उत्पादों को बढ़ावा देने से न केवल स्थानीय महिलाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बनाएगा।”

लोक कलाकारों के अनोखे प्रदर्शन की प्रशंसा
मुख्यमंत्री ने देवरी (आरंग) के मोहरी वादक विशाल राम यादव और कोलिहापुरी, दुर्ग के चिकारा वादक मनहरण दास बंजारे के लोक वाद्य प्रदर्शन का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पारंपरिक लोक कलाएँ हमारी सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा हैं, जिन्हें प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने दोनों कलाकारों को उनके संगीत के प्रति समर्पण के लिए बधाई दी।

रजवार कला के भित्ति चित्रों की सराहना
भित्ति चित्र कलाकार डॉ. शशिप्रिया उपाध्याय ने मुख्यमंत्री को उनकी टीम द्वारा बनाए गए भित्ति चित्रों के बारे में बताया, जिनमें रजवार कला के माध्यम से छत्तीसगढ़ की आदिम संस्कृति, लोक जीवन, और पारंपरिक वेशभूषा को दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि रजवार कला का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को जीवित रखना और इसे नए आयाम देना है। मुख्यमंत्री ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि, "ऐसी लोककलाओं के संरक्षण और प्रचार-प्रसार से हमारी सांस्कृतिक धरोहर का भविष्य सुरक्षित रहेगा।"

दिव्यांग बच्चों की कला का सम्मान
मुख्यमंत्री ने शासकीय दिव्यांग महाविद्यालय, माना कैम्प के मूक-बधिर विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई चित्रकला प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस दौरान छात्र धनदास बरमते ने स्वनिर्मित लोककला आधारित चित्र मुख्यमंत्री को भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस उपहार को स्वीकारते हुए धनदास की कला की प्रशंसा की और कहा, "आपकी यह कला हमारी संस्कृति को नई पहचान देने का कार्य करेगी।" उन्होंने धनदास के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

45 वर्षों से पारंपरिक वाद्य यंत्रों का संरक्षण कर रहे रिखि क्षत्रिय का अभिनंदन

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वाद्य यंत्रों के संरक्षण में योगदान देने वाले रिखि क्षत्रिय ने मुख्यमंत्री को अपनी यात्रा के बारे में विस्तार से बताया। क्षत्रिय ने कहा कि वे पिछले 45 वर्षों से छत्तीसगढ़ी वाद्य यंत्रों जैसे रुंजू बाजा, घूमरा बाजा और चिरई बाजा का संरक्षण और प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर छत्तीसगढ़ की झांकी में पारंपरिक वाद्य यंत्रों का प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। क्षत्रिय ने मुख्यमंत्री को रुंजू बाजा भेंट किया और अपने अद्भुत कौशल का प्रदर्शन करते हुए घूमरा बाजा से शेर की आवाज और चिरई बाजा से चिड़िया की आवाज निकालकर उन्हें आश्चर्यचकित कर दिया। मुख्यमंत्री ने उनके इस अनूठे योगदान की सराहना की और कहा कि ऐसे कलाकार हमारी लोक परंपराओं के सच्चे रक्षक हैं।

छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को मिला मंच
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, “छत्तीसगढ़ हरित शिखर सम्मेलन जैसे आयोजन प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर, पारंपरिक उत्पादों और हस्तशिल्प को प्रोत्साहित करने के लिए एक अनूठा मंच प्रदान करते हैं। ये आयोजन हमारे पारंपरिक ज्ञान और संस्कृति को सहेजने के साथ-साथ, इसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में भी सहायक हैं।”

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कला प्रेमियों और स्थानीय निवासियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रयासों की सराहना की। साथ ही, मुख्यमंत्री ने सभी कलाकारों, कारीगरों, और प्रतिभागियों को प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित और संवर्धित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

मुख्यमंत्री 4 अक्टूबर को दंतेवाड़ा-बीजापुर में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री 4 अक्टूबर को दंतेवाड़ा-बीजापुर में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 रायपुर । मुख्यमंत्री साय 4 अक्टूबर को दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री साय सवेरे 10.05 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.30 बजे जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से 01 बजे दंतेश्वरी मंदिर में मंदिर दर्शन एवं पूजा-अर्चना एवं विभिन्न विकास कार्यक्रमों का लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 01.50 बजे दंतेवाड़ा से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 2.10 बजे जिला मुख्यालय बीजापुर पहुंचेंगे, यहां वे 2.15 बजे तक सेंट्रल लायब्रेरी बीजापुर में युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। साय 2.20 बजे मिनी स्टेडियम में नक्सल पीड़ित परिवारों को रोजगार एवं तेन्दूपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री साय 3.35 बजे बीजापुर से रवाना होकर शाम 4.50 बजे रायपुर लौट आएंगे।

 

BREAKING : राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, जिला शिक्षा अधिकारी की हुई पोस्टिंग...देखें आदेश

BREAKING : राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, जिला शिक्षा अधिकारी की हुई पोस्टिंग...देखें आदेश

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रवास कुमार सिंह बघेल को राजनांदगांव का नया जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया है। राज्य सरकार ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश के साथ ही सहायक संचालक आदित्य खरे को राजनांदगांव के डीईओ के एडिश्नल चार्ज से मुक्त कर दिया गया है।

प्रवास कुमार सिंह अभी दुर्ग संभागीय संयुक्त संचालक हैं। आपको बता दें कि पिछले काफी दिनों से राजनांदगांव डीईओ का पद खाली था। एडिश्नल चार्ज आदित्य खरे को दिया गया था। लेकिन अब उन्हें अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

देखें आदेश...

राज्य सरकार का बड़ा ऐलान, महिलाओं को मिलेगा फ्री LPG सिलेंडर

राज्य सरकार का बड़ा ऐलान, महिलाओं को मिलेगा फ्री LPG सिलेंडर

 लखनऊ : यूपी की योगी सरकार ने त्योहारी सीजन में आम आदमी को बड़ी राहत दी है। योगी सरकार ने महिलाओं को दिवाली गिफ्ट देते हुए फ्री में रसोई गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया है।

बीतें दिनों सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इस बैठक में उन्होंने महिलाओं को फ्री में गैस सिलेंडर देने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने इस संबंध में एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के सभी लाभार्थियों को निःशुल्क रसोई गैस सिलेंडर वितरित किया जाना है. प्रत्येक दशा में दीपावली से पहले सभी लाभार्थियों के घर रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध हो जाने चाहिए।

मिशन शक्ति के पांचवें चरण की होगी शुरुआत
सीएम योगी नवरात्रि में मिशन शक्ति के पांचवें चरण की शुरुआत करने जा रहे हैं। उन्‍होंने साफ कर दिया है कि यूपी में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई योजनाओं की शुरुआत होगी और टारगेट बनाकर काम पूरा किया जाएगा। पुलिस के साथ ही अन्‍य विभागों को इस मिशन में जिम्‍मेदारी दी जा रही है। जिलों में मिशन शक्ति के नोडल अफसर के रूप में वहां पदस्‍थ पुलिस अफसर होंगे। उत्‍तर प्रदेश के सभी गांवों से लेकर शहर तक की महिलाओं को सशक्तिकरण योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। सभी महिलाओं को स्‍वरोजगार से जोड़ने के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।