BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
भाजपा सिर्फ अपनी गलतियों को छिपाने के लिए काग्रेंस पर आरोप लगाती है: सचिन पायलट

भाजपा सिर्फ अपनी गलतियों को छिपाने के लिए काग्रेंस पर आरोप लगाती है: सचिन पायलट

 भोपाल : छत्तीसगढ़ के प्रभारी होने के नाते धर्मांतरण को लेकर राष्ट्रपति की चिंता पर पायलट बोले की झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। भाजपा सिर्फ अपनी गलतियों को छिपाने के लिए काग्रेंस पर आरोप लगाती है। हर मुद्दे पर भाजपा आज बैक फुट पर है। चुनाव प्रचार का मतलब यह नहीं है कि आप वेबुनियाद बातें करें और दूसरी पार्टियों पर आरोप लगाए। जो भी देश और प्रदेश में होता है कानून के दायरे में रह कर काम करना चाहिए। सरकार को भी नियम कानून मानना चाहिए। चुनाव से पहले इस तरीके की बातें करना ध्रुवीकरण करने की कोशिश करना और धार्मिक बातें कर जो काम हो रहा है वह नहीं होना चाहिए।

 
Chhath Puja 2024: आज छठ पूजा के तीसरे दिन डूबते सूर्य देव को दिया जाएगा पहला अर्घ्य, जानें समय

Chhath Puja 2024: आज छठ पूजा के तीसरे दिन डूबते सूर्य देव को दिया जाएगा पहला अर्घ्य, जानें समय

 सूर्य षष्ठी व्रत जिसे आम भाषा में छठ पर्व के नाम से जाना जाता है. आस्था और सूर्य उपासना के लिए प्रसिद्ध इस महापर्व की शुरुआत 5 नवंबर से शुरु हो गई है. चार दिन तक मनाए जाने वाले छठ पर्व की शुरुआत कार्तिक शुक्ल मास की चतुर्थी तिथि और समाप्ति सप्तमी तिथि पर होती है

छठ पर्व भगवान सूर्य की उपासना और आराधना का प्रतीक है. श्रद्धालु सूर्यदेव से सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना करते हैं. यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था को दर्शाता है, बल्कि सूर्य के महत्व को भी सम्मानित करता है. सूर्यदेव के प्रति आस्था रखने वाले लोग इस दिन उपवास रखते हैं और कठिन साधना के साथ सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं, जिससे उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में समृद्धि और सफलता की प्राप्ति होती है.

छठ के तीसरे दिन ढलते सूर्य को अर्घ्य देने का समय

आज सूर्यास्त का समय 07 नवंबर 2024 दिन गुरुवार को शाम 5 बजकर 31 मिनट पर है। आज इस समय पर छठ पर्व के तीसरे दिन सूर्य भगवान को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। इसे अस्ताचलगामी सूर्य अर्घ्य कहा जाता है, जिसका अर्थ है ढलते हुए सूर्य को अर्घ्य देना।

छठ पर्व में अर्घ्य का विशेष महत्व है. सूर्य का संबंध स्वास्थ्य, पिता और आत्मा से होता है. ऐसी मान्यता  हैं कि सूर्य की आराधना करने  और अर्घ्य देने से बड़े से बड़े कष्ट भी दूर हो जाते है, जीवन में संपन्नता आती है और सेहत से जुड़ी जो भी समस्या होती है, वह जल्द से जल्द दूर हो जाती है. डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य  देने से सूर्य के साथ उनकी पत्नी प्रत्यूषा का भी आशीर्वाद मिलता है क्योंकि डूबते हुए सूर्य की किरणों में उनकी पत्नी प्रत्युषा होती है.

उषा के आशीर्वाद से होती है, मनोकामना पूरी

कार्तिक शुक्ल मास के सप्तमी तिथि को उदित सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा निभाई जाती है. प्रातःकाल में सूर्य पत्नी उषा के साथ रहते हैं, जिन्हें “भोर की देवी” के नाम से भी जाना जाता है.

PM Vidya Lakshmi Yojana : अब पैसा नहीं बनेगा सपनों में रुकावट, छात्रों को पढ़ाई के लिए मिलेगा 10 लाख तक का लोन

PM Vidya Lakshmi Yojana : अब पैसा नहीं बनेगा सपनों में रुकावट, छात्रों को पढ़ाई के लिए मिलेगा 10 लाख तक का लोन

 दिल्ली। केंद्र सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए “प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना” का ऐलान किया है। इस योजना के तहत, स्टूडेंट्स को 10 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन बिना किसी गारंटर के मिलेगा। यह कदम उन छात्रों के लिए बहुत फायदेमंद होगा, जो अच्छे संस्थानों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक कारणों से असमर्थ हैं। अब उनकी शिक्षा पर पैसों की कमी का असर नहीं पड़ेगा।

लोन की राशि और प्रक्रिया
इस योजना के तहत, छात्र 10 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं, जो बिना किसी गारंटर के उपलब्ध होगा। इससे उन छात्रों को खासा लाभ होगा जो किसी गारंटर के बिना लोन प्राप्त करने में असमर्थ होते थे। इस योजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुहर लग गई है, और अब इसे पूरे देशभर में लागू किया जाएगा।

उद्देश्य: शिक्षा का सपना पूरा करना
इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि देश के युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आवश्यक वित्तीय मदद मिल सके। आजकल अच्छे कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेने के लिए जो खर्चा आता है, वह कई बार छात्रों के लिए विकट समस्या बन जाता है। प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना से छात्रों को शिक्षा के इस खर्च को पूरा करने के लिए सुविधाजनक और सस्ता लोन मिलेगा, जिससे उनके सपने साकार हो सकेंगे।

योजना के प्रमुख लाभ
10 लाख रुपये तक का लोन बिना गारंटर के।

देशभर में स्थित प्रमुख संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को मदद।

लोन की समान दरें और आसान भुगतान योजनाएं।

आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों को शिक्षा में समान अवसर प्रदान करना।

PM विद्यालक्ष्मी योजना के लिए योग्यता

1. संस्थान की योग्यता

हायर स्टडी के लिए जिस संस्थान में छात्र एडमिशन लेते हैं, उस संस्थान का NIRF (National Institutional Ranking Framework) में ऑल इंडिया रैंक 100 या राज्य स्तर पर रैंक 200 या इसके भीतर होनी चाहिए।
यह संस्थान सरकारी होना चाहिए, यानी राज्य या केंद्र सरकार द्वारा संचालित या मान्यता प्राप्त होना चाहिए।
2. छात्रों की आय की सीमा

स्टूडेंट्स की सालाना आय 8 लाख रुपये या इससे कम होनी चाहिए। यह सुनिश्चित करता है कि आर्थिक रूप से कमजोर छात्र इस योजना का लाभ उठा सकें।
3. योजना के तहत लोन वितरण

प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना के तहत हर साल 1 लाख स्टूडेंट्स को लोन दिया जाएगा, जिससे बड़ी संख्या में छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय मदद मिल सके।
4. क्रेडिट गारंटी

7.5 लाख रुपये तक के लोन के लिए सरकार द्वारा क्रेडिट गारंटी प्रदान की जाएगी, जिससे छात्रों को लोन लेने में आसानी होगी और गारंटर की आवश्यकता नहीं होगी।

आर्थिक सुरक्षा और समर्थन
प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना से छात्रों को लोन प्राप्त करने में आर्थिक सुरक्षा और सहायता मिलेगी। विशेष रूप से उन परिवारों के लिए यह एक बड़ी राहत होगी, जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, लेकिन उनके बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त करने के योग्य हैं।

प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़े सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना से न केवल छात्रों को वित्तीय सहायता मिलेगी, बल्कि यह भारत में शिक्षा का स्तर और विश्वविद्यालयों में दाखिला लेने की प्रक्रिया को और भी सुलभ बनाएगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत, जानें उनका निजी और राजनीतिक जीवन का सफर

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत, जानें उनका निजी और राजनीतिक जीवन का सफर

 वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप का जादू चल गया है। उन्होंने इस चुनाव में जीत हासिल की है और कमला हैरिस को हरा दिया है। फॉक्स न्यूज के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। ऐसे में ये साफ है कि अब अमेरिका की कमान डोनाल्ड ट्रंप के हाथों में होगी।

कब हुआ जन्म, कैसा था शुरुआती जीवन?

डोनाल्ड ट्रंप का जन्म न्यूयॉर्क में 14 जून 1946 को हुआ था। उनका परिवार पहले से काफी अमीर था, इसलिए कहा जाता था कि ट्रंप चांदी की चम्मच के साथ पैदा हुए। ट्रंप जब छोटे थे, तभी उनकी मां बीमार रहने लगीं और उन्हें बचपन में मां का प्यार कम मिल पाया। इसलिए ट्रंप पर पिता का असर ज्यादा रहा।

स्कूली जीवन में बच्चों को करते थे बुली, यहां तक की पढ़ाई

ट्रंप स्कूल टाइम में भी काफी आक्रामक थे और उनके पिता के पास अक्सर ट्रंप की शिकायतें आती रहती थीं। ट्रंप अपने स्कूल के दिनों में बच्चों को बुली भी किया करते थे। इसी वजह से ट्रंप के पिता ने उनका एडमिशन मिलिट्री स्कूल में करा दिया था। उस समय ट्रंप की उम्र 13 साल थी।

मिलिट्री स्कूल से पास होने के बाद ट्रंप ने दो साल तक फोर्डहम यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की। इसके बाद वह पेंसिलवेनिया यूनिवर्सिटी चले गए। उन्होंने रियल स्टेट प्रोग्राम में पढ़ाई की। उन्होंने साल 1968 में इकोनॉमिक साइंस में भी डिग्री ली।

राजनीति में आने से बहुत पहले से अरबपति थे ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी करने से काफी समय पहले ही ट्रंप अमेरिका के अरबपति थे। उन्हें रियल एस्टेट मुगल कहा जाता था। वह पहले भी अमेरिकन मीडिया में काफी हाईलाइट होते रहते थे और उन्होंने अपनी बेबाक प्रचार शैली से कई अनुभवी राजनेताओं को हराया।

साल 2000 में ट्रंप को "द अप्रेंटिस" नाम के टीवी शो से बड़ी पहचान मिली। वह इस शो को होस्ट करते थे, जिससे वह काफी लोकप्रिय हुए।

राजनीति में कब हुई एंट्री?

वैसे तो उन्होंने साल 1980 में राजनीति में दिलचस्पी ली थी। लेकिन साल 2015 में उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी के तहत राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की थी और साल 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को हराया था। इसी को ट्रंप के राजनीतिक जीवन की असल शुरुआत माना जाता है। साल 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में, ट्रंप को जो बाइडेन के हाथों हार मिली थी। 

कैसा है निजी जीवन?

ट्रंप अपने निजी जीवन की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने तीन शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी इवाना ट्रंप, दूसरी मार्ला मेपल्स और वर्तमान पत्नी मेलानिया ट्रंप हैं। ट्रंप के पांच बच्चे भी हैं। 

US Election 2024 Result LIVE: 50 राज्य, 538 सीटें, ट्रंप-कमला कहां आगे-पीछे, देखें फुल लिस्ट

US Election 2024 Result LIVE: 50 राज्य, 538 सीटें, ट्रंप-कमला कहां आगे-पीछे, देखें फुल लिस्ट

 अमेरिका :- अमेरिका का अगला राष्‍ट्रपति कौन होगा, वो कुछ समय में पता चल जाएगा. शुरुआती रुझानों में डेमोक्रेट कमला हैरिस और रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप से काफी पीछे नजर आ रही हैं.

अमेरिका के 50 राज्यों और राजधानी वॉशिंगटन डीसी में कुल 538 इलेक्टोरेल वोट्स यानी सीटें है. इस चुनाव में कुल 7 स्विंग स्टेट्स हैं. यानी ये कभी भी किसी के पक्ष में बाजी पलट सकते हैं. चुनावी रूप से अहम माने जाने वाले इन ‘स्विंग’ राज्यों में मतदाताओं का रुझान बदलता रहता है. चुनाव जीतने के लिए बहुमत का आंकड़ा 270 है.

अलबामा 9 डोनाल्‍ड ट्रंप
अलास्का 3  
एरिजोना 8  
अरकंसास 6 डोनाल्‍ड ट्रंप
कैलिफोर्निया 54  
कोलोरॉडो 8  
कनेक्टीकट 8 डोनाल्‍ड ट्रंप
डेलावेयर 3  
डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया (राज्य नहीं है) 3  
फ्लोरिडा 25 डोनाल्‍ड ट्रंप
जॉर्जिया 13 डोनाल्‍ड ट्रंप
हवाई 4  
इडाहो 4  
एलिनोएस 22  
इंडियाना 12 डोनाल्‍ड ट्रंप
आईओवा 7  
कंसास 6 कमला हैरिस
केंटुकी 8 कमला हैरिस
लुइसियाना 9  
मैंनी 4  
मेरीलैंड 10 कमला हैरिस
मैसाचुसेट्स 12 कमला हैरिस
मिशिगन 18 कमला हैरिस
मिनेसोटा 10  
मिसीसिपी 7 डोनाल्‍ड ट्रंप
मिसौरी 11 डोनाल्‍ड ट्रंप
मोंटाना 3  
नेब्रास्का 5  
नेवादा 4  
न्यू हैंपशर 4 कमला हैरिस
न्यू जर्सी 15  
न्यू मैक्सिको 5  
न्यूयॉर्क 33 कमला हैरिस
नॉर्थ कैरोलिना 14 कमला हैरिस
नॉर्थ डेकोटा 3 डोनाल्‍ड ट्रंप
ओहायो 21 डोनाल्‍ड ट्रंप
ओक्लाहामा 8 डोनाल्‍ड ट्रंप
ऑरेगॉन 7  
पेंसिलवेनिया 23 कमला हैरिस
रोड आइलैंड 4 कमला हैरिस
साउथ कैरोलिना 8 डोनाल्‍ड ट्रंप
साउथ कैरोलिना 3  
टेन्नेस्सी 11 डोनाल्‍ड ट्रंप
टेक्सस 32 डोनाल्‍ड ट्रंप
उटाह 5  
वर्माउंट 3 कमला हैरिस
वर्जीनिया 13 डोनाल्‍ड ट्रंप
वॉशिंगटन 11  
वेस्ट वर्जीनिया 5 डोनाल्‍ड ट्रंप
विस्कोंसिन 5  
व्योमिंग 3  
कुल मत 538 बहुमत का आंकड़ा- 270

 

फ्लोरिडा में डोनाल्ड ट्रंप की जीत तय

रिपोर्ट के अनुसार, फ्लोरिडा में 73 प्रतिशत मतों की गिनती के साथ डोनाल्ड ट्रंप की जीत का अनुमान लगाया गया है। इसके साथ ही नॉर्थ डकोटा, साउथ डकोटा, व्योमिंग और टेक्सास में भी डोनाल्ड ट्रंप की जीत का अनुमान लगाया गया है। वहीं, महत्वपूर्ण स्विंग राज्य नॉर्थ कैरोलिना में भी डोनाल्ड ट्रंप आगे चल रहे हैं। हालांकि, यहां अभी तक केवल 26 प्रतिशत वोटों की ही रिपोर्ट आई है और अभी बहुत सारे मतों की गिनती होनी बाकी है।
5 नवंबर से नहाय-खाय के साथ शुरु होगा छठ महापर्व, नोट कर लें पूजा विधि

5 नवंबर से नहाय-खाय के साथ शुरु होगा छठ महापर्व, नोट कर लें पूजा विधि

 रायपुर। कल 05 नवंबर को नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हो जाएगी। यह महापर्व चार दिनों तक चलता है। इस व्रत में 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा जाता है। नहाय-खाय के बाद 6 नवंबर 2024 को खरना है। 07 नवंबर को छठ पूजा का संध्या अर्घ्य दिया जाएगा और 08 नवंबर को उगते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद व्रत का पारण किया जाएगा। पूर्वाचंल का यह सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। बिहार के अलावा झारखंड, बंगाल और उत्तरप्रदेश में भी छठ पूजा मनाया जाता है। 

 
Chhath Puja Samagri: छठ पूजा 2024
 
छठ पूजा का पहला दिन -05 नवंबर 2024- नहाय खाय
 
छठ पूजा का दूसरा दिन - 06 नवंबर 2024 -खरना
 
छठ पूजा का तीसरा दिन - 07 नवंबर 2024 -संध्या सूर्य अर्घ्य
 
छठ पूजा का चौथा दिन- 08 नवंबर 2024- उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत पारण
 
 छठ पूजा की सामग्री लिस्ट 
 
छठ पूजा में कुछ चीजों को शामिल करना अनिवार्य माना गया है। छठ व्रत में छठी मैया को कई तरह के भोग लगाएं जाते हैं। जिसमें कुछ खास फल और सब्जियां शामिल होती हैं। आइए जानते हैं छठ व्रत की संपूर्ण सामग्री लिस्ट....
शुद्ध जल,थाली, नारियल, साड़ी, कुर्ता-पजामा, गन्ना पत्तों के साथ, हल्दी, अदरक का पौधा, सुथनी, शकरकंदी, डगरा, नाशपाती, बड़ा वाला मीठा नींबू, मूली, सिंघाड़ा, सेब, चावल के आटे से बना लड्डू, सूजी का हलवा, खजूर, खीर-पूड़ी, ठेकुआ, मालपुआ, चंदन, अक्षत, कुमकुम, पीला सिंदूर, कपूर, केला, शहद, कैराव, पान का पत्ता, सुपारी,दीपक, धूप-दीप, माचिस, फूल,मिठाई, घी, गुड़, गेंहू, चावल का आटा, पानी वाला नारियल, शरीफा, दूध, सरसों का तेल,लौंग, इलायची, हल्दी की गांठ समेत अन्य पूजा सामग्री।
यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 20 की मौत, मौके पर रेस्क्यू जारी

यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 20 की मौत, मौके पर रेस्क्यू जारी

 अल्मोड़ा:-  उत्तराखंड के अल्मोड़ा में करीब 40 यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई है। गढ़वाल-रामनगर रूट पर सल्ट के पास यह हादसा हुआ है। दुर्घटना में अब तक करीब 20 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। घटना स्थल पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम राहत और बचाव में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह गौरीखाल से एक बस रामनगर के लिए निकली थी। बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। सल्ट के कूपी के पास चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते बस गहरी खाई में समा गई। बस के गिरते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

हादसे के वक्त कुछ यात्री बाहर गिर पड़े। जख्मी यात्रियों ने सुबह करीब 9 बजे कंट्रोल रूम को सूचना दी। आपदा प्रबंधन अधिजारी विनीत पाल ने बताता की सल्ट और रानीखेत से टीमों को घटनास्थल भेजा गया है। उन्होंने 20 यात्रियों के मारे जाने की पुष्टि की। जिस जगह यह हादसा हुआ है वह पौड़ी-अल्मोड़ा सीमा के नजदीक है। यह जगह रामनगर के नजदीक है।

 उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जाहिर करते हुए कहा, जिला प्रशासन को तेजी से साथ राहत और बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। घटना स्थल पर स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें घायलों को निकालकर उपचार के लिए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने के लिए तेजी से कार्य कर रही हैं। आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।

 
Holidays : नवंबर में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, देखें छुट्टियों की लिस्ट

Holidays : नवंबर में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, देखें छुट्टियों की लिस्ट

  दीवाली के बाद भी नवंबर में स्कूल-कॉलेजों की छुट्टियां जारी रहेंगी, क्योंकि इस महीने में कई महत्वपूर्ण त्योहार आने वाले हैं, जिन पर विभिन्न राज्यों में शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। यदि आप बच्चों की पढ़ाई या अपने परिवार के साथ छुट्टी की योजना बना रहे हैं, तो इन तारीखों की जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण है।

नवंबर में छुट्टियों की प्रमुख तारीखें

इस महीने में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक त्योहार मनाए जाएंगे, जिससे स्कूल-कॉलेजों में अवकाश रहेगा।

प्रमुख छुट्टियों की सूची निम्नलिखित है:

छठ पूजा:

  • तारीख: 5 से 7 नवंबर
  • विवरण: छठ पूजा एक महत्वपूर्ण त्योहार है, विशेषकर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में। इसे सूर्य देव और छठी माई की पूजा के लिए मनाया जाता है। इस अवसर पर कई राज्यों में 7 नवंबर को छुट्टी रहेगी।

गुरु नानक जयंती:

  • तारीख: 15 नवंबर
  • विवरण: यह दिन सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को लेकर देशभर में कई स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे, जिससे छात्रों को इस दिन का महत्व समझने का मौका मिलेगा।

कार्तिक पूर्णिमा:

  • तारीख: 24 नवंबर
  • विवरण: कार्तिक पूर्णिमा एक प्रमुख हिंदू पर्व है, जो पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इसे विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों और स्नान का दिन माना जाता है। इस दिन भी छुट्टी रहेगी, जिससे छात्रों को अवसर मिलेगा धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का।

गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस:

  • तारीख: 24 नवंबर
  • विवरण: गुरु तेग बहादुर, जो सिखों के नवें गुरु हैं, की शहादत का दिन भी इसी तारीख को आता है। इस दिन स्कूल-कॉलेजों में अवकाश रहेगा, जिससे छात्र इस महान व्यक्तित्व की विरासत को समझ सकें।

छुट्टियों की कुल संख्या

नवंबर का महीना छुट्टियों की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है, जिसमें लगभग 5 से 6 छुट्टियां रहेंगी। इनमें सप्ताहांत भी शामिल हैं। यदि हम पूरे महीने की छुट्टियों की बात करें, तो यह वर्ष का सबसे अधिक छुट्टियों वाला महीना है, जिसमें कई त्यौहारों के कारण छात्रों को अतिरिक्त अवकाश मिलेगा।

छुट्टियों की योजना बनाएं समझदारी से

यदि आप माता-पिता हैं, तो इन छुट्टियों का सही उपयोग करना जरूरी है। आप अपने बच्चों को त्योहारों के महत्व से अवगत करवा सकते हैं और साथ ही उनकी पढ़ाई का ध्यान भी रख सकते हैं। छुट्टियों के दौरान, आप परिवार के साथ समय बिता सकते हैं, धार्मिक अनुष्ठानों में भाग ले सकते हैं या विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं।

Govardhan Puja 2024: गोवर्धन पूजा आज,इतने बजे से पहले कर लें पूजन, जानें पूजा विधि,भोगऔर उपाय

Govardhan Puja 2024: गोवर्धन पूजा आज,इतने बजे से पहले कर लें पूजन, जानें पूजा विधि,भोगऔर उपाय

 आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इसीलिए आज यानी 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जा रहा है। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। गोवर्धन पूजा का संबंध द्वापर युग से है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। प्रकृति और मानव के बीच संबंध का पर्व है गोवर्धन पूजा। गोवर्धन पूजा विशेष रूप से मथुरा, वृंदावन, गोकुल और बरसाना में मनाई जाती है।

इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप गोवर्धन पर्वत और गाय की पूजा का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार इस बार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 1 नवंबर को शाम 6 बजकर 16 मिनट पर शुरू हो चुकी है और तिथि का समापन 02 नवंबर को रात 08 बजकर 21 मिनट पर होगी। ऐसे में उदया तिथि को आधार मनाते हुए गोवर्धन पूजन 02 नवंबर को है।
विधि
गोवर्धन पूजा पर गाय, भगवान कृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा का विशेष महत्व होता है। गोवर्धन पूजा करने के लिए आप सबसे पहले घर के आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाएं। इसके बाद रोली, चावल, खीर, बताशे, जल, दूध, पान, केसर, फूल और दीपक जलाकर गोवर्धन भगवान की पूजा करें। इसके बाद अपने परिवार सहित श्रीकृष्ण स्वरुप गोवर्धन की सात प्रदक्षिणा करें। मान्यता है कि इस दिन विधि विधान से सच्चे दिल से गोवर्धन भगवान की पूजा करने से एवं गायों को गुड़ व चावल खिलाने से भगवान श्री कृष्ण की कृपा बनी रहती है।
भोग
गोवर्धन पूजा को अन्नकूट त्योहार के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को कई तरह के अन्न, फल और सब्जियों से बने पकवान का भोग लगाया जाता है। अन्नकूट का भोग बनाने के लिए कई तरह की सब्जियां, दूध और मावे से बने मिष्ठान और चावल का प्रयोग किया जाता है। अन्नकूट में ऋतु संबंधी अन्न, फल, सब्जियां का प्रसाद बनाया जाता है। इस अन्नकूट को पहाड़ सा बनाकर भगवान कृष्ण को समर्पित किया जाता है। इसके बाद सभी को प्रसाद के रूप में बांटा जाता है।

गोवर्धन पूजा कथा
गोवर्धन पूजा में भगवान कृष्ण, गाय, गोवर्धन पर्वत और इंद्रदेव की पूजा इसलिए होती है क्योंकि अभिमान चूर होने के बाद इन्द्र ने श्रीकृष्ण से क्षमा मांगी और आशीर्वाद स्वरूप गोवर्धन पूजा में इन्द्र की पूजा को भी मान्यता दे दी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार द्वापर युग में इंद्र ने कुपित होकर जब मूसलाधार बारिश की तो श्री कृष्ण ने गोकुलवासियों व गायों की रक्षार्थ और इंद्र का घमंड तोड़ने के लिए गोवर्धन पर्वत,छोटी अंगुली पर उठा लिया था। इस तरह से ब्रजवासियों पर जल की एक बूंद भी नहीं पड़ी, सभी गोप-गोपिकाएं उसकी छाया में सुरक्षित रहे। तब श्रीकृष्ण को अवतार की बात जानकर इन्द्रदेव अपने इस कार्य पर बहुत लज्जित हुए और भगवान श्रीकृष्ण से क्षमा-याचना की।
शुभ मुहूर्त 
इस वर्ष गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त 02 अक्तूबर को दोपहर 03 बजकर 22 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 34 मिनट तक का है। इस शुभ मुहूर्त में गोवर्धन पूजा करना बहुत ही शुभ है।

गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त : 06:34 से 08:46 तक
गोवर्धन पूजा सायंकाल मुहूर्त :15:22 से 17:34 तक

गोवर्धन पूजा का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर गोवर्धन की पूजा करने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं और इसके अलावा धन-धान्य, संतान और सौभाग्य की प्रप्ति होती है। इस दिन जो भी भक्त भगवान गिरिराज की पूजा करता है तो उसके घर में सुख समृद्धि बनी रहती है और गिरिराज महाराज जो भगवान श्री कृष्ण का ही स्वरूप हैं उनका आशीर्वाद पूरे परिवार पर बना रहता है।

1 नवंबर से देश भर में बदल गए कई नियम हुए ये बड़े बदलाव,आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर, जानें नए नियम…

1 नवंबर से देश भर में बदल गए कई नियम हुए ये बड़े बदलाव,आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर, जानें नए नियम…

 New Rules Change From 1 November 2024:- हर महीने कुछ नियमों में बदलाव होते हैं। इस बार भी नवंबर में कुछ नियम बदलने जा रहे हैं। एलपीजी गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल से लेकर बिजली बिल भुगतान जैसे 10 नियम बदलने जा रहे हैं। ऐसे में लोगों के लिए क्या कुछ महंगा हो सकता है या क्या सस्ता? कौन से नियम जारी होने से आम लोगों की जेब पर कितना असर पड़ सकता है? आइए इन सबके बारे में जान लेते हैं।

1. बिजली बिल भरने का नियम

बिजली बिल के भुगतान से संबंधित नियम बदल सकते हैं। 1 नवंबर से बिजली का बिल भरने पर अतिरिक्त जुर्माना देना पड़ सकता है। कुछ राज्यों में स्मार्ट मीटरिंग सिस्टम को लागू किया जा रहा है जिससे बिजली के बिल के पेमेंट प्रोसेस को और अधिक पारदर्शी और स्वचालित बनाया जा सकेगा।

2. LPG गैस सिलेंडर के नए रेट

हर महीने की तरह इस महीने भी LPG गैस सिलेंडर के रेट का संशोधन किया जा सकता है। इसके बाद 1 नवंबर को गैस सिलेंडर की नई कीमत जारी की जा सकती है। कमर्शियल सिलेंडर के रेट में 48 रुपये की बढ़ोतरी हुई, जो छोटे बिजनेस और रेस्टोरेंट को प्रभावित कर सकता है। घरेलू गैस के रेट न बढ़ने से राहत की उम्मीद रहेगी।

3. हेल्थ और जीवन बीमा के GST रेट में कटौती

जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा पर लगने वाले दरों में 1 नवंबर से बदलाव हो सकता है। उम्मीद है कि इनके GST की दरों में कटौती हो सकती है। ऐसे में बीमा प्रीमियम का खर्चा कम हो सकता है।

 

4. छोटी बचत योजना पर ब्याज दरें

सरकार की ओर से छोटी बचत योजनाओं जैसे- सुकन्या समृद्धि योजना, सार्वजनिक भविष्य निधि खाता, राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र के ब्याज दरों में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा। स्मॉल सेविंग स्कीम्स के ब्याज दरों में कटौती या बढ़ोतरी नहीं होगी।

5. पेट्रोल और डीजल के रेट में बदलाव

1 नवंबर से पेट्रोल और डीजल की कीमत में बदलाव हो सकता है। उम्मीद है कि कच्चे तेल के रेट गिरने से ईंधन कीमतों में कटौती हो सकती है। ऐसे में आम लोगों के लिए वाहन चलाने का खर्च कम हो सकेगा।

6. बैंक खाते से आधार को लिंक

आधार कार्ड से बैंक अकाउंट को लिंक करना जरूरी है। ऐसा न करने वालों के बैंक खाते को बंद किया जा सकता है। 1 नवंबर से पहले अपने बैंक खाते को आधार से लिंक कर लें। बैंक खाता निष्क्रिय होने के साथ-साथ सरकार की ओर से मिल रही योजनाओं का लाभ भी मिलना बंद हो सकता है।

7. मुफ्त गैस सिलेंडर की योजना

फ्री गैस सिलेंडर योजना के नए नियम जारी हो सकते हैं। कहा जा रहा  है कि इसके लिए आवेदन करने की प्रक्रिया बदल सकती है। मुफ्त में गैस सिलेंडर का कनेक्शन लेने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया को जरूरी किया जा सकता है।

8. GST दरों में बदलाव

1 नवंबर ले GST दरों में बदलाव होने की उम्मीद है। 100 से ज्यादा चीजों पर लगने वाली जीएसटी के रेट में कटौती हो सकती है। इससे आम लोगों को राहत मिल सकती है।

10. हवाई यात्रा का किराया कम

जेट फ्यूल की कीमत में गिरावट होने पर उम्मीद है कि 1 नवंबर से हवाई जहाज का किराया सस्ता हो सकता है। खासतौर पर त्योहारी सीजन में हवाई यात्रा पर किराए कम होने से फायदा मिल सकता है।

 दिवाली की रात दहली राजधानी, पहले पैर छुआ फिर ताबड़तोड़ की फायरिंग, घर के बाहर दिवाली मना रहे 2 लोगों का मर्डर

दिवाली की रात दहली राजधानी, पहले पैर छुआ फिर ताबड़तोड़ की फायरिंग, घर के बाहर दिवाली मना रहे 2 लोगों का मर्डर

 नई दिल्ली। राजधानी में दिवाली की रात डबल मर्डर से हड़कंप मच गया। जहां, दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में रात को ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। यहां एक किशोर समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्कूटी से आए दो हथियारबंद लोगों ने 40 साल के शख्स और उसके भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि उसका बेटा घायल हो गया।

ये तीनों रिश्ते में बाप-बेटे और भतीजे हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, यह घटना दिवाली वाली रात करीब 8.30 बजे की है। डबल मर्डर से इलाके में हड़कंप मच गया। इलाके के लोगों की दिवाली मातम में गुजरी। पुलिस ने इस डबल मर्डर के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई है।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अधिकारी ने बताया, ‘रात लगभग साढ़े 8 बजे पीसीआर कॉल आने पर पुलिस की एक टीम भेजी गई। टीम को घटनास्थल पर खून के धब्बे मिले।’ प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने आकाश शर्मा पर गोली चलाने से पहले उसके पैर छुए थे।

पास में खड़े आकाश शर्मा के बेटे कृष और भतीजे ऋषभ को भी गोलियां लगीं. सभी पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि आकाश शर्मा और ऋषभ शर्मा को अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि कृष शर्मा का इलाज चल रहा है।

बुजुर्ग को गिरफ्तारी का डर दिखाकर 40 लाख से ज्यादा की ठगी, जानिए क्या है ‘डिजिटल अरेस्ट’?

बुजुर्ग को गिरफ्तारी का डर दिखाकर 40 लाख से ज्यादा की ठगी, जानिए क्या है ‘डिजिटल अरेस्ट’?

Indore Crime : इंदौर क्राइम ब्रांच में फिर एक डिजिटल अरेस्ट का मामला फिर सामने आया है, शिकायतकर्ता सीनियर सिटीजन जो की एक निजी कंपनी में कार्यरत है, उन्होंने क्राइम ब्रांच में अपनी शिकायत दर्ज कराई है कि ठगों ने कॉल के जरिए उनके साथ 40 लाख 70 हजार रुपये का फ्रॉड कर किया है। पूरे मामले में जाँच की जा रही है।

इंदौर में डिजिटल अरेस्ट कर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हे है, ताजा मामले में एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि एक सीनियर सिटीजन घनश्याम जी ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनको बांद्रा पुलिस थाने से फोन आया था कॉल करके वाले ने अपने आप पुलिस अधिकारी बताया और कहा कि आपके केनरा बैंक अकाउंट में 2 करोड़ 60 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ है, और कैमरा बैंक के मैनेजर को हमने गिरफ्तार कर लिया है, उनके घर की तलाशी के दौरान कई पासपोर्ट मिले जिसमें आपका भी पासपोर्ट मिला है और जो पैसा आपके अकाउंट आया है जिसका 15% आपको कमीशन मिला है, ये पैसा मनीलांड्रिंग के तहत आया है और सीबीआई आपको भी गिरफ्तार करने आ रही है।

फोन करने वाले ने कहा कि हमारे अधिकारी से बात कीजिए और फिर दूसरे बदमाश ने उनको व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर गिरफ्तारी का डर दिखाकर कहा कि आरबीआई की गाइडलाइन के अनुसार आरबीआई का एक बैंक एकाउंट है उसमें आप पैसा ट्रांसफर कर दो यदि आपका पैसा लीगल हुआ तो आपकी रकम आपको लौटा दी जाएगी। जिसपर पीड़ित में 40 लाख 70 हजार रुपए उस एकाउंट में ट्रांसफर कर दिए बाद में पता चला कि उनके साथ फ्राड हुआ है, उनकी शिकायत पर इंदौर क्राइम ब्रांच में मामला दर्ज कर जिस नंबर से कॉल आया था और किस अकाउंट में पैसा ट्रांसफर हुआ है उसकी जांच शुरू कर दी है। \

क्या है ‘डिजिटल अरेस्ट’?

दरअसल, ‘डिजिटल अरेस्ट’ साइबर ठगों का नया तरीका है. इसमें ठग खुद को पुलिस या जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर लोगों को वीडियो कॉल करते हैं और उन्हें गिरफ्तारी का डर दिखाकर घर में ही मानसिक तौर पर बंधक बना लेते हैं. इस दौरान वे उन्हें डराकर पैसे ठग लेते हैं.

सलमान खान को धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा, 2 करोड़ की मांगी थी फिरौती

सलमान खान को धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा, 2 करोड़ की मांगी थी फिरौती

 मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी अझर मोहम्मद मुस्तफा को मुंबई पुलिस ने धरदबोचा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल को फोन करके ये धमकी दी थी और 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। बता दें कि आरोपी मुंबई के बांद्रा ईस्ट का रहने वाला है।

 2 करोड़ की मांगी फिरौती

मुंबई पुलिस के ट्रैफिक डिपार्टमेंट को एक मैसेज भेजा गया था कि अगर 2 करोड़ रुपये नहीं दिए गए तो सलमान खान की हत्या कर दी जाएगी। धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद वर्ली जिले की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा वर्ली ट्रैफिक पुलिस को 2 धमकी भरे मैसेज भेजे गए थे। वर्ली पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स के खिलाफ BNS की धारा 354 (2), 308 (4) के तहत मामला दर्ज कर लिया था।

 
फिर बना वर्ल्ड रिकॉर्ड… 28 लाख दीयों से जगमग हुई राम नगरी, 500 सालों बाद अयोध्या में भव्य दिवाली

फिर बना वर्ल्ड रिकॉर्ड… 28 लाख दीयों से जगमग हुई राम नगरी, 500 सालों बाद अयोध्या में भव्य दिवाली

 अयोध्या में इस वर्ष आठवां दीपोत्सव भव्य और दिव्य रूप से मनाया गया । इस अवसर पर सरयू नदी के 55 घाटों पर 28 लाख दीयों को प्रज्वलित कर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी हुई । दीपोत्सव की तैयारियों के अंतर्गत डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने दीयों और स्वयंसेवकों की संख्या का निर्धारण कर लिया है, जिससे इस आयोजन को सफल बनाने के लिए बड़े पैमाने पर योजनाबद्ध कार्य हो सके।

आयोजन के तहत सरयू नदी के 55 घाटों पर 28 लाख से अधिक दीये प्रज्वलित किए जाएंगे। राम की पैड़ी, चौधरी चरण सिंह घाट और भजन संध्या स्थल सहित अन्य सभी घाटोंपर दीयों को घाट समन्वयकों की निगरानी में बिछाया जाएगा। इसके अलावा, 14 सम्बद्ध महाविद्यालयों, 37 इंटरमीडिएट कॉलेजों और 40 स्वयंसेवी संस्थाओं से लगभग 30,000 स्वयंसेवक इस आयोजन में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। घाटों पर दीयों की संख्या और स्वयंसेवकों का निर्धारण पहले ही कर लिया गया है।अवध विश्वविद्यालय ने घाटों पर प्रज्वलित किए जाने वाले दीयों और तैनात किए जाने वाले स्वयंसेवकों की संख्या का भी विस्तृत आंकड़ा जारी किया है। उदाहरण के लिए राम की पैड़ी के घाट एक पर 65,000 दीयों को जलाने के लिए 765 स्वयंसेवक तैनात होंगे जबकि घाट दो पर 38,000 दीयों के लिए 447 स्वयंसेवक जिम्मेदारी संभालेंगे। इसी प्रकार घाट तीन पर 48,000 दीयों के लिए 565 स्वयंसेवक और घाट चार पर 61,000 दीयों के लिए 718 स्वयंसेवक तैनात होंगे। सभी 55 घाटों पर इसी प्रकार दीयों की संख्या के अनुसार स्वयंसेवकों को तैनात किया जाएगा। आयोजन में विभिन्न कॉलेजों और संस्थाओं से जुड़े स्वयंसेवक पूरे उत्साह के साथ भागीदारी करेंगे और घाटों पर दीयों की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

स्वयंसेवकों की भागीदारी और आई कार्ड वितरण
दीपोत्सव के नोडल अधिकारी प्रो. संत शरण मिश्र ने बताया कि 30 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इस दीपोत्सव की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। घाटों पर दीयों की खेप 24 अक्टूबर से पहुंचनी शुरू हो गई है और 25 अक्टूबर से दीयों को घाटों पर बिछाने का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। स्वयंसेवकों का आईकार्ड वितरण भी शुरू हो गया है, जिसमें से 15,000 से अधिक आईकार्ड संस्थानों के पदाधिकारियों को वितरित किए जा चुके हैं। शुक्रवार तक सभी संस्थानों को आईकार्ड उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

 

 
 
 

 
November में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक….परेशानी का सामना करने के लिए हो जाये रेडी

November में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक….परेशानी का सामना करने के लिए हो जाये रेडी

 रायपुर 31 अक्टूबर 2024 नवंबर में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट आ गई है। अगले महीने यानी नवंबर में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि इन 13 दिनों की छुट्टियां सभी राज्यों में नहीं होंगी। कुछ छुट्टियां पूरे देश में एक साथ रहेंगी। वहीं कुछ अलग-अलग राज्यों के फेस्टिवल और किसी खास दिन के मौके पर उसी राज्य में रहेंगी। रिजर्व बैंक ने इन छुट्टियों की पूरी जानकारी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दी है।

नवंबर में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे
1 नवंबर (शुक्रवार): दीपावली, कुट महोत्सव और कन्नड़ राज्योत्सव के अवसर पर त्रिपुरा, कर्नाटक, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, महाराष्ट्र, मेघालय, सिक्किम और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।

2 नवंबर (शनिवार): दिवाली (बलि प्रतिपदा)/बालीपद्यमी/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत नववर्ष दिवस पर गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

3 नवंबर (रविवार): पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे।

7 नवंबर (गुरुवार): बंगाल, बिहार, झारखंड जैसे राज्यों में छठ (शाम का अर्घ्य) के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

8 नवंबर (शुक्रवार): बिहार, झारखंड और मेघालय जैसे राज्यों में छठ (सुबह का अर्घ्य)/वंगला फेस्टिवल के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

9 नवंबर (शनिवार): महीने का दूसरा शनिवार। देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे।

10 नवंबर (रविवार): पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे।

12 नवंबर (गुरुवार): उत्तराखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, हैदराबाद-तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, बंगाल, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, श्रीनगर में ईगास-बग्वाल के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

15 नवंबर (शुक्रवार): मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, हैदराबाद-तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, बंगाल, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, श्रीनगर में गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

17 नवंबर (रविवार): पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे।

18 नवंबर (सोमवार): कर्नाटक में कनकदास जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

23 नवंबर (शनिवार): मेघालय में सेंग कुत्सनेम के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे।

24 नवंबर (रविवार): पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे।

1 नवंबर से बदल जाएगा UPI पेमेंट, होंगे ये 2 बड़े बदलाव, Google Pay, PhonePe और Paytm….

1 नवंबर से बदल जाएगा UPI पेमेंट, होंगे ये 2 बड़े बदलाव, Google Pay, PhonePe और Paytm….

 नई दिल्ली  :- UPI Lite के यूजर्स के लिए खुशखबरी है, क्योंकि उनके 1 नवंबर 2024 से यूपीआई लाइट प्लेटफॉर्म में दो बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। अगर बदलाव की बात की जाएं, तो 1 नवंबर से यूपीआई लाइट यूजर्स ज्यादा पेमेंट कर पाएंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में UPI Lite की ट्रांजेक्शन लिमिट भी बढ़ाई है। अगर दूसरे बदलाव की बात करें, तो 1 नवंबर के बाद अगर आपका UPI Lite बैलेंस एक तय सीमा से नीचे चला जाएगा, तो नए ऑटो टॉप-अप फीचर से UPI Lite में फिर से पैसे ऐड हो जाएंगे। इससे मैनुअल टॉप-अप की जरूरत खत्म हो जाएगी, जिससे यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) लाइट की मदद से बिना रूके पेमेंट किया जा सकेगा।आइए जानते हैं विस्तार से.

UPI Lite के यूजर्स के लिए खुशखबरी है, क्योंकि उनके 1 नवंबर 2024 से यूपीआई लाइट प्लेटफॉर्म में दो बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। अगर बदलाव की बात की जाएं, तो 1 नवंबर से यूपीआई लाइट यूजर्स ज्यादा पेमेंट कर पाएंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में UPI Lite की ट्रांजेक्शन लिमिट भी बढ़ाई है। अगर दूसरे बदलाव की बात करें, तो 1 नवंबर के बाद अगर आपका UPI Lite बैलेंस एक तय सीमा से नीचे चला जाएगा, तो नए ऑटो टॉप-अप फीचर से UPI Lite में फिर से पैसे ऐड हो जाएंगे। इससे मैनुअल टॉप-अप की जरूरत खत्म हो जाएगी, जिससे यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) लाइट की मदद से बिना रूके पेमेंट किया जा सकेगा।आइए जानते हैं विस्तार से.

कब से शुरू होगा नया फीचर
UPI Lite ऑटो-टॉप-अप फीचर 1 नवंबर, 2024 से शुरू होने की उम्मीद है। UPI Lite एक वॉलेट है जो यूजर्स को बिना UPI पिन का इस्तेमाल किए छोटे-मोटे ट्रांजेक्शन करने की सुविधा देता है। फिलहाल, UPI Lite यूजर्स को पेमेंट करना जारी रखने के लिए अपने बैंक अकाउंट से अपने वॉलेट बैलेंस को मैन्युअली रिचार्ज करना पड़ता है। हालांकि, नए ऑटो-टॉप-अप फीचर के साथ, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) का टारगेट इस प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना है, जिससे मैनुअल रिचार्ज की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी। NPCI के 27 अगस्त 2024 के नोटिफिकेशन में UPI Lite ऑटो-पे बैलेंस फीचर का ऐलान किया गया था।

जल्द ही UPI Lite पर न्यूनतम बैलेंस सेट कर पाएंगे। जब भी आपका बैलेंस इस सीमा से नीचे चला जाता है, तो आपके UPI Lite वॉलेट को आपके लिंक किए गए बैंक खाते से एक तय राशि के साथ अपने आप फिर से भर दिया जाएगा। रिचार्ज राशि भी आपकी तरफ से सेट की जाएगी। इस वॉलेट की लिमिट 2,000 रुपये से ज्यादा नहीं हो सकती है। UPI लाइट अकाउंट पर एक दिन में पांच तक टॉप-अप की अनुमति होगी।
UPI Lite हर यूजर को 500 रुपये तक का लेनदेन की सुविधा देता है। इसके साथ UPI Lite वॉलेट में ज्यादा से ज्यादा 2000 रुपये का बैलेंस रखा जा सकता है। UPI Lite वॉलेट की रोजाना खर्च लिमिट 4000 रुपये है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने UPI Lite की अधिकतम लेनदेन सीमा को 500 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये करने का प्रस्ताव दिया है। इसके अतिरिक्त, UPI Lite वॉलेट सीमा को भी 2,000 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये कर दिया है।

BREAKING: कलयुगी पुत्र ने की माता-पिता की हत्या, बेटा गिरफ्तार

BREAKING: कलयुगी पुत्र ने की माता-पिता की हत्या, बेटा गिरफ्तार

 हर्रई  : हर्रई नगर के वार्ड नंबर 1 में कलयुगी पुत्र ने पारिवारिक रंजिश के चलते अपने ही बुजुर्ग माता पिता की पत्थरो से मारकर हत्या कर दी सूचना मिलते ही अमरवाड़ा एसडीओपी हर्रई थाना प्रभारी ओमेश मार्को अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुचे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक दंपति का नाम डोरी लाल पत्नी विद्या बाई कलार नाम बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 दिवाली से पहले राम मंदिर, महाकाल मंदिर समेत इन धार्मिक स्थलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ी सुरक्षा

दिवाली से पहले राम मंदिर, महाकाल मंदिर समेत इन धार्मिक स्थलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ी सुरक्षा

  दिवाली के आते ही आतंकी हमलों की धमकियों ने सुरक्षा एजेंसियों को चौकन्ना कर दिया है। अयोध्या का राम मंदिर, उज्जैन का महाकाल मंदिर और तिरुपति का इस्कॉन मंदिर आतंकियों के निशाने पर हैं। इसके मद्देनज सुरक्षा सख्त कर दी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को ईमेल और चिट्ठियों के माध्यम से इन मंदिरों पर हमले की चेतावनी मिली है, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है।

दीपोत्सव आयोजन के लिए सुरक्षा बढ़ी

अयोध्या में दो दिन बाद दीपोत्सव मनाया जाएगा, जहां भगवान रामलला पहली बार अपने घर पर दिवाली मनाएंगे। लाखों भक्त इस मौके का हिस्सा बनने के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। इस आयोजन के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जिसमें श्रद्धालुओं की कई स्तरों पर जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी सुरक्षा की निगरानी की जा रही है।

संदिग्ध गिरफ्तारी और विस्फोटक बरामदगी

इस बीच, अयोध्या पुलिस ने रफीक नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके पास भारी मात्रा में विस्फोटक मिला है। यह विस्फोटक आमतौर पर पटाखे बनाने में उपयोग होता है। पुलिस ने अयोध्या की सुरक्षा को और बढ़ाते हुए विभिन्न सुरक्षा बलों को तैनात किया है।

महाकाल मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई गई

उज्जैन के महाकाल मंदिर को आतंकवादी हमले की धमकी मिली है। एक चिट्ठी में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि महाकाल मंदिर को 30 अक्टूबर और 2 नवंबर को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई है। इस धमकी के बाद, महाकाल मंदिर की सुरक्षा को और मजबूत किया गया है। मंदिर के आसपास सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है, और सभी श्रद्धालुओं की जांच की जा रही है ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके। सुरक्षा एजेंसियां चिट्ठी के स्रोत का पता लगाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए सक्रिय हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है, और हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं ताकि महाकाल मंदिर में आने वाले भक्त सुरक्षित रहें।

तिरुपति में लगातार धमकियाँ

तिरुपति में इस्कॉन मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल भेजने वाले ने ISIS के आतंकवादियों का नाम लिया है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। तिरुपति पुलिस ने धमकी मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए मंदिर की तलाशी ली। हालांकि, तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ, जिससे भक्तों की सुरक्षा पर थोड़ी राहत मिली। इसके बावजूद, सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। पुलिस और सुरक्षा बलों की टीमें मंदिर के चारों ओर गश्त कर रही हैं, ताकि किसी भी खतरे का सामना किया जा सके और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

सुरक्षा के लिए पुलिस की सक्रियता

पिछले कुछ दिनों में तिरुपति के होटलों और एयरपोर्ट को भी धमकी भरे ईमेल मिले हैं। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन जांच में कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली। यात्रियों और भक्तों को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सभी सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं।

खतरे को गंभीरता से लिया जा रहा है

इन धमकियों के चलते सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं। हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं ताकि किसी भी संभावित खतरे का सामना किया जा सके। धमकी भरे ईमेल और चिट्ठियों के भेजने वालों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। सुरक्षा बलों ने इन संदेशों के स्रोत की पहचान के लिए जांच तेज कर दी है। सुरक्षा को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरती जा रही है। सभी प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया है, और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है।

कान में हेडफोन लगाकर पटरी पर बैठा था बीबीए छात्र और गुजर गई ट्रेन, पढ़ें दिल दहला देने वाली खबर

कान में हेडफोन लगाकर पटरी पर बैठा था बीबीए छात्र और गुजर गई ट्रेन, पढ़ें दिल दहला देने वाली खबर

 भोपाल: शहर के शाहपुरा इलाके में एक युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय मानराज तोमर के रूप में हुई है। वह भरत नगर में रहता था और बीबीए की पढ़ाई कर रहा था। घटना के समय रात करीब साढ़े तीन बजे वह दोस्त के साथ पटरी पर कानों में हेडफोन लगाकर मोबाइल पर रील देख रहा था। उसके साथ उसका दोस्त भी था, लेकिन वह दूसरी पटरी पर बैठा हुआ था, इसलिए उसकी जान बच गई।

शाहपुरा थाना पुलिस के मुताबिक मानराज तोमर (20) बीएसएसएस कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई कर रहा था। कोलार रोड पर रहने वाला उसका दोस्त रोनित उसके साथ में पढ़ता है। देर रात दोनों दोस्त घूमने के लिए निकले थे। रात करीब तीन बजे उन्होंने एक स्थान पर चाय पी और उसके बाद घर लौट रहे थे। इस दौरान वह दानापानी रोड स्थित रेलवे लाइन पर पहुंच गए। दरअसल दोनों छात्रों को रील बनाने का भी शौक था।

दोस्त ने दी सूचना

करीब साढ़े तीन बजे दोनों अलग-अलग पटरियों पर बैठकर सोशल मीडिया के माध्यम वॉट्सएप और इंस्टाग्राम चला रहे थे। मानराज ने कानों में हेडफोन लगा रखा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आकर मानराज की मौत हो गई। दूसरी पटरी पर बैठे रोनित ने घटना की जानकारी पास के रेलवे के सुरक्षा गार्ड को दी, जिससे बाद शाहपुरा पुलिस को सूचना मिली।

Chhoti Diwali 2024: छोटी दिवाली आज, जानिए क्या है शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Chhoti Diwali 2024: छोटी दिवाली आज, जानिए क्या है शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

  आज यानी 30 अक्तूबर 2024, बुधवार के दिन छोटी दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। इसे नरक चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मृत्यु के देवता यमराज की पूजा की जाती है। माना जाता है कि यह पूजा करने से मृत्यु के बाद नरक में जाने से बचा जा सकता है।

छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन यम की पूजा करने से जातक अकाल मृत्यु से बच सकता है। साथ ही यह मृत्यु के बाद नरक में जाने से बचने का उपाय भी है। कहा जाता है कि इस दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान कृष्ण की पूजा करने से रूप सौंदर्य की प्राप्ति होती है। एक अन्य मान्यता के अनुसार राम भक्त हनुमान ने माता अंजना के गर्भ से इसी दिन जन्म लिया था। इसलिए इस दिन को हनुमान जयंती के रूप में भी मनाया जाता है।
नरक चतुर्दशी को क्यों कहा जाता है छोटी दीपावली?
छोटी दीपावली का पर्व धनतेरस के अगले दिन मनाया जाता है। यह पांच दिवसीय त्योहार का दूसरा दिन होता है और इसके अगले दिन दीपोत्सव मनाया जाता है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार नरक चतुर्दशी का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। दरअसल नरक चतुर्दशी को छोटी दिवाली इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह दिवाली से एक दिन पूर्व मनाई जाती है।