BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
20 सितंबर से नियमित चलेगी दुर्ग-विशाखापट्टनम-दुर्ग वंदे भारत, रिजर्वेशन बुकिंग शुरू

20 सितंबर से नियमित चलेगी दुर्ग-विशाखापट्टनम-दुर्ग वंदे भारत, रिजर्वेशन बुकिंग शुरू

 भिलाई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रायपुर (दुर्ग) - विशाखापट्टनम वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस को रायपुर स्टेशन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया था। 20 सितंबर से इसका नियमित परिचालन होगा।

ट्रेन सप्ताह में छह दिन (गुरुवार को छोड़कर) दोनों छोर से संचालित की जाएगी। इस खंड पर चलने वाली अन्य ट्रेनें दुर्ग से विशाखापट्टनम के बीच की दूरी को लगभग 11 घंटे में तय करती है। दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत दुर्ग व विशाखापट्टनम के बीच की दूरी को आठ घंटे में तय करेगी, जिससे लगभग तीन घंटे समय की बचत होगी।

एग्जीक्यूटिव क्लास व चेयर कार में बुकिंग की सुविधा

ट्रेन दुर्ग और विशाखापत्तनम जैसे दो प्रमुख शहरों को जोड़ती है, जो पर्यटन और व्यापार की दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। इन क्षेत्रों में गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

साथ ही चिकित्सा व शिक्षा के क्षेत्र में भी यह ट्रेन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए इस गाड़ी में आरक्षण की सुविधा शुरुआत कर दी गई है।

यात्री सुविधा के अनुसार से एग्जीक्यूटिव क्लास व चेयर कार में आरक्षण कर सकते हैं। अन्य सुविधाओं के साथ ट्रेन में ब्रेकफास्ट, चाय के साथ लंच सर्व किया जाएगा।

कहां-कहां रुकेगी दुर्ग - विशाखापट्टनम वंदे भारत

इस गाड़ी का ठहराव रायपुर, महासमुंद, खरियार रोड, कांटाबांजी, टिटलागढ़, केसिंगा, रायगड़ा, पार्वतीपुरम, विजयनगरम रहेगा। दुर्ग से टिटलागढ़ तक लगभग 565 किलोमीटर की दूरी का किराया एग्जीक्यूटिव क्लास में ब्रेकफास्ट चाय के साथ लंच सहित 2,825 व बिना खाने सहित 2,410 रुपये रहेगा। चेयर कार में ब्रेकफास्ट चाय के साथ लंच सहित किराया 1,565 व बिना खाने सहित 1,205 रुपये रहेगा।

स्टार्टअप्स से ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले : राज्यपाल डेका

स्टार्टअप्स से ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले : राज्यपाल डेका

 रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका ने स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय दुर्ग अंतर्गत गठित ग्रामीण प्रौद्योगिक और उद्यमिता फाउंडेशन के तहत किये जा रहे स्टार्टअप्स का प्रस्तुतीकरण देखा। उन्होंने सभी स्टार्टअप्स की सराहना करते हुए इसे आम व्यक्ति के लिए सरल व सुलभ बनाने पर बल दिया।राज्यपाल डेका ने सभी उद्यमियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न योजनाओं को प्रोत्साहित किया और कहा कि स्टार्टअप्स के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को  रोजगार से जोड़ सके ऐसी योजनाएं बनाई जाए। इस संबंध में उन्होंने उद्यमियों को मार्गदर्शन और सुझाव दिये।

राजभवन के कांफ्रेंस हॉल में आज उद्यमियों ने 6 स्टार्टअप्स योजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया। विनिता पटेल ने ग्रामीण महिलाओं विशेषकर आदिवासी समुदाय की महिलाओं को ध्यान में रखते हुए पुनः उपयोग में आ सकने वाले सेनेटरी पैड निर्माण की योजना बताई। करण चंद्राकर ने केले पौधे के अपशिष्ट से कपड़ा, कप-प्लेट, ईट आदि उत्पादन की योजना बताई। राहुल बघेल ने सौर ऊर्जा के उपयोग से आत्मनिर्भर गांव एवं विभिन्न कुटीर उद्योगों पर प्रस्तुतीकरण दिया। उद्यमी रविन्द्रकुमार धुरंधर ने कुपोषण पीड़ितों के लिए इंस्टेट फूड उत्पाद की योजना पर अपना प्रस्तुतीकरण दिया। अंकेश बंजारे ने आदिवासी कलाकारों को डिजिटल प्लेटफॉर्म और वैश्विक बाजार उपलब्ध कराने की योजना बताई तथा पुरूषोतम, अजय कुमार, सिद्धार्थ सिंह ने उच्च क्षमता वाले ड्रोन के माध्यम से कृषि फसलो की निगरानी की योजना के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सहकार भारती (छ.ग.) डॉ. लक्ष्मीकांत द्विवेदी  ग्रामीण प्रौद्योगिकी और उद्यमिता फाउंडेशन के संचालक डॉ. आर. एन. पटेल, सीईओ अग्रांशु द्विवेदी तथा उद्यमी उपस्थित थे।

Big Breaking : One Nation One Election प्रस्ताव को कैबिनेट की मिली मंजूरी

Big Breaking : One Nation One Election प्रस्ताव को कैबिनेट की मिली मंजूरी

 नई दिल्ली : एक देश एक चुनाव प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई हैं। इस बैठक में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। बैठक में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में गठित कमेटी की रिपोर्ट पर चर्चा हुई। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने देश में लोकसभा, विधानसभाओं और स्थानीय निकायों के चुनाव एक साथ कराने के मोदी सरकार के महत्वाकांक्षी लक्ष्य ‘एक राष्ट्र,एक चुनाव’ को लागू करने के संबंध में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए इस बारे में रामनाथ कोविंद समिति की सिफारिशों को बुधवार को मंजूरी दे दी। सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए कहा, ‘कि मंत्रिमंडल ने आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है और एक राष्ट्र, एक चुनाव के संबंध में उच्चस्तरीय समिति की सिफारिशों को मंजूरी दे दी है। ’’

वैष्णव ने कहा कि सरकार इस व्यवस्था को दो चरणों में लागू करने पर विचार कर रही है। पहले चरण में लोकसभाओं और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने का प्रस्ताव है जबकि दूसरे चरण में इनके साथ ही स्थानीय निकायों के चुनाव भी कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र,एक चुनाव के प्रस्ताव को देशभर में व्यापक समर्थन मिला है। इससे पहले संसद की कुछ समितियों तथा सामाजिक संगठनों ने भी इस प्रस्ताव की वकालत की है। उन्होंने कहा कि इससे आर्थिक वृद्धि को गति मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि कोविंद समिति ने अपनी सिफारिश में कहा है कि बार बार चुनाव के कारण आदर्श आचार चुनाव संहिता लागू होने से सरकारों के योजना संबंधी फैसले प्रभावित होते हैं और विकास के कार्यों की गति बाधित होती है। उल्लेखनीय है कि कोविंद समिति को दिए गए ज्ञापन में भारतीय जनता पार्टी और उसके तमाम सहयोगी दलों ने इस अवधारणा का स्पष्ट समर्थन किया था जबकि कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी तथा तृणमूल कांग्रेस जैसे दलों ने इस पर अपनी अलग अलग आपत्तियां दर्ज कराई थी। जानकारों का कहना है कि सरकार को एक राष्ट्र एक चुनाव की व्यवस्था लागू करने के लिए संविधान में संशोधन का विधेयक लाना होगा।

गौरतलब है कि वन नेशन-वन इलेक्शन पर विचार करने के लिए 2 सितंबर 2023 को रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक समिति का गठन हुआ था। इस समिति ने 14 मार्च 2024 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी।

Pitru Paksha 2024:पितृ पक्ष आज से शुरू, जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां

Pitru Paksha 2024:पितृ पक्ष आज से शुरू, जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां

 पितृपक्ष की हिंदू धर्म में विशेष धार्मिक मान्यता होती है. माना जाता है कि पितृपक्ष में पितरों की पूजा-आराधना करने पर पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है. पितृ पक्ष को श्राद्ध भी कहा जाता है और इन दिनों में पितरों का तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध किया जाता है.पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर सर्वपितृ अमावस्या तक के समय को पितृपक्ष या श्राद्ध पक्ष (Shraddh Paksh) कहा जाता है. इस साल पितृ पक्ष की पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 17 सितंबर से हो चुका है परंतु श्राद्ध की प्रतिपदा तिथि को अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है जिस चलते पहला श्राद्ध 18 सितंबर, बुधवार से माना जा रहा है. जानिए पहले श्राद्ध पर किस तरह किया जा सकता है पितरों का तर्पण.

 पूजा विधि | First Shraddh Puja Vidhi 

पहले श्राद्ध पर 18 सितंबर के दिन कुतुप मुहूर्त सुबह 11 बजकर 50 मिनट से दोपहर 12 बजकर 19 मिनट तक रहेगा. इसके पश्चात रौहिण मुहूर्त दोपहर 12 बजे से शुरू होकर दोपहर 1 बजकर 28 मिनट तक रहने वाला है. अगला अपराह्न का मूहूर्त दोपहर 1 बजकर 28 मिनट से शुरू होकर दोपहर 3 बजकर 55 मिनट तक रहेगा.

श्राद्ध के दिनों में पितरों की तस्वीर के समक्ष रोजाना नियमित रूप से जल अर्पित करना शुभ माना जाता है. तर्पण (Tarpan) करने के लिए सूर्योदय से पहले जूड़ी लेकर पीपल के वृक्ष के नीचे स्थापित की जाती है. इसके बाद लोटे में थोड़ा गंगाजल, सादा जल और दूध लेकर उसमें बूरा, जौ और काले तिल डाले जाते हैं और कुशी की जूड़ी पर 108 बार जल चढ़ाया जाता है. जब भी चम्मच से जल चढ़ाया जा  रहा हो तब-तब मंत्रों का उच्चारण किया जाता है.

इन बातों का रखें ध्यान 

  • श्राद्ध के दिनों में मान्यतानुसार कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है.
  • घर के सबसे वरिष्ठ पुरुष के द्वारा ही नित्य तर्पण यानी पितरों को जल चढ़ाने की विधि पूरी की जाती है. घर पर वरिष्ठ पुरुष सदस्य ना हो तो पौत्र या नाती से तर्पण करवाया जा सकता है.
  • पितृपक्ष में सुबह और शाम स्नान करके पितरों (PItra) को याद किया जाता है.
  • पितरों का तर्पण करते हुए तीखी सुगंध वाले फूलों का इस्तेमाल ना करने की सलाह दी जाती है और मद्धम सुगंध वाले फूलों का इस्तेमाल किया जाता है.
  • इसके अलावा पितृपक्ष में गीता का पाठ करना शुभ माना जाता है.
  • पितृपक्ष में श्राद्ध कार्य किसी से कर्ज लेकर करना सही नहीं माना जाता है.
  • किसी के दबाव में भी पितरों का तर्पण या श्राद्ध आदि नहीं करना चाहिए बल्कि यह कार्य स्वेच्छा से होना चाहिए.
Chandra Grahan 2024: साल का अंतिम चंद्र ग्रहण आज,जानें सूतक काल, समापन समय

Chandra Grahan 2024: साल का अंतिम चंद्र ग्रहण आज,जानें सूतक काल, समापन समय

 साल 2024 का अंतिम चंद्र ग्रहण आज 18 सितंबर को सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर लगा है. यह एक आंशिक चंद्र ग्रहण है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण पूर्णिमा तिथि को लगा है. आज चंद्र ग्रहण के दिन भाद्रपद की पूर्णिमा तिथि है. आज चंद्रमा मीन राशि में हैं, इसलिए यह चंद्र ग्रहण मीन राशि में लगा है. मीन राशि पाप ग्रह राहु और चंद्रमा की युति भी हुई है. इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर भी है.

चंद्र ग्रहण के प्रारंभ का समय: आज, सुबह 6 बजकर 12 मिनट से.
चंद्र ग्रहण के समापन का समय: आज, सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर.
चंद्र ग्रहण का परमग्रास का समय: आज, सुबह 8 बजकर 14 मिनट पर.
चंद्र ग्रहण की कुल अवधि: यह चंद्र ग्रहण कुल 4 घंटे 5 मिनट तक लगेगा.

चंद्र ग्रहण का सूतक काल नहीं है. इस कारण यह है कि यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकता है. जो ग्रहण अपने अपने देश में दृश्य होता है, उसका ही सूतक काल मान्य होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले और सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले प्रारंभ होता है.

चंद्र ग्रहण पर क्या न करें
1. चंद्र ग्रहण के समय में पूजा पाठ नहीं करते हैं.
2. इस समय में सोना मना होता है.
3. ग्रहण काल के समय भोजन करना और बनाना दोनों वर्जित है.
4. ग्रहण के समय में मंदिरों के कपाट बंद कर देते हैं.
5. चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं नुकुली वस्तुओं जैसे सुई, चाकू आदि का इस्तेमाल नहीं करती हैं.

चंद्र ग्रहण के बाद क्या करें
चंद्र ग्रहण के खत्म होने पर घर की सफाई करें. स्नान करके साफ कपड़े पहनें. उसके बाद पूजा पाठ करें. अपनी क्षमता के अनुसार, अन्न, फल, सब्जी आदि का दान करें.

BREAKING : कांग्रेस ने J-K विधानसभा चुनावों के लिए की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

BREAKING : कांग्रेस ने J-K विधानसभा चुनावों के लिए की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

 जम्मू-कश्मीर : कांग्रेस अध्यक्ष ने जम्मू और कश्मीर में चल रहे विधानसभा चुनावों के लिए  AICC के वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है.

आपको बता दें जम्मू-कश्मीर में पहले चरण के लिए प्रचार का शोर सोमवार (16 सितंबर) शाम थम गया. अब यहां प्रत्याशियों को 18 सितंबर का इंतजार है, जब 24 सीटों पर मतदान कराया जाएगा. जम्मू-कश्मीर में बीजेपी, पीडीपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के अलावा भी छोटी-छोटी पार्टियों ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं.

बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट ने पूरे देश में लगाई रोक, कहा -बिना हमारी अनुमति एक्शन न लें

बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट ने पूरे देश में लगाई रोक, कहा -बिना हमारी अनुमति एक्शन न लें

 बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार रोक लगा दी। सुप्रीम कोर्ट की ओर से कहा गया कि बिना हमारी अनुमति एक्शन न लें। इस मामले की अगली सुनवाई 1 अक्टूबर को होगी। सुप्रीम कोर्ट ने हालांकि यह भी कहा कि यह निर्देश अवैध निर्माण पर लागू नहीं होगा।

कोर्ट ने कहा कि 1 अक्टूबर तक बिना उसकी अनुमति के कहीं भी बुलडोजर से किसी प्रॉपर्टी को नहीं गिराया जाएगा। कोर्ट ने साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि यह आदेश सार्वजनिक सड़क, फुटपाथ और किसी भी अनधिकृति निर्माण पर लागू नहीं होगा। इससे पहले हुई सुनवाई के दौरान भी सुप्रीम कोर्ट की ओर से बुलडोजर एक्शन पर सवाल खड़े किए गए थे।आज हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को निर्देश देते हुए कहा कि बुलडोजर जस्टिस का महिमामंडन बंद होना चाहिए। कानूनी प्रक्रिया के तहत ही अतिक्रमण हटाएं। इससे पहले भी सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर जस्टिस पर कड़ी टिप्पणी की थी।
‘कानून को ध्वस्त करने जैसा’

सरकारी अधिकारियों का ऐसा करना देश के ‘कानून को ध्वस्त करने जैसा’ है। सर्वोच्च अदालत की ओर से कहा गया कि अपराध में शामिल होना किसी की संपत्ति को ढहाने का आधार नहीं हो सकता। आरोपी का दोष बनता है या नहीं ये तय करना कोर्ट का काम है। 2 सितंबर को भी सुप्रीम कोर्ट ने कुछ ऐसी ही टिप्पणी की थी और बुलडोजर एक्शन रोकने के लिए दिशानिर्देश बनाने की बात कही थी।

BREAKING : सीएम अरविंद केजरीवाल ने उप राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा...इन्हें बनाया गया दिल्ली के नई मुख्यमंत्री

BREAKING : सीएम अरविंद केजरीवाल ने उप राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा...इन्हें बनाया गया दिल्ली के नई मुख्यमंत्री

 दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने LG को अपना इस्तीफा (CM Arvind Kejriwal resigned) सौंप दिया. इसके साथ ही आतिशी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया. बता दें  विधायक दल के बैठक में लंबी चर्चा और विधायकों की सहमति के बाद आतिशी को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया है. बैठक के बाद मंत्री गोपाल राय ने ऐलान किया कि अगले चुनाव तक आतिशी की मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगी.

अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफे के ऐलान के दौरान दिल्ली की जनता पर भरोसा जताते हुए कहा था कि अगर जनता उन्हें ईमानदार मानती है तो आने वाले विधानसभा चुनाव में बहुमत देकर उन्हें जिताएगी. इसके बाद ही वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर वापस आकर बैठेंगे.
PM मोदी 74 के हुए पीएम, राष्ट्रपति मुर्मू और शाह समेत तमाम दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं

PM मोदी 74 के हुए पीएम, राष्ट्रपति मुर्मू और शाह समेत तमाम दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं

 NEW DELHI. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 74 साल के हो गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम के दीर्घायु होने की प्रार्थना की है तो केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री को शांति, करुणा व संवेदना की प्रेरणा बताया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स के जरिए बधाई संदेश दिया है। लिखा, प्रधानमंत्री जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपने अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बल पर असाधारण नेतृत्व प्रदान किया है तथा देश की समृद्धि और प्रतिष्ठा में वृद्धि की है। मेरी कामना है कि आपके द्वारा राष्ट्र प्रथम की भावना से किए जा रहे अभिनव प्रयासों से भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रशस्त हो। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि आप दीर्घायु हों तथा सदैव स्वस्थ और सानंद रहें।

देश के गृहमंत्री अमित शाह ने ताबड़तोड़ ट्वीट के जरिए अपनी भावनाएं प्रेषित कीं। कहा, मोदी जी ने ‘नए भारत’ के विजन के साथ विरासत से लेकर विज्ञान तक को जोड़ा है। उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति व जनकल्याण के संकल्प से अनेक असंभव से लगने वाले कार्यों को संभव बनाकर गरीब कल्याण के नए कीर्तिमान रचे हैं।

आगे लिखा है, प्रधानमंत्री जी के रूप में देश को एक ऐसे निर्णायक नेता मिले हैं, जिन्होंने देश की सुरक्षा से लेकर वंचितों के जीवन में बदलाव लाकर उन्हें मुख्यधारा में लाने के काम किये। देशवासियों का आत्मगौरव बढ़ाने के साथ-साथ उनके नेतृत्व में भारत के प्रति वैश्विक दृष्टिकोण भी बदला है। समुद्र की गहराई से लेकर अंतरिक्ष की ऊँचाई तक देश का मान बढ़ाने वाले मोदी जी दुनिया भर में शांति, करुणा व संवेदना की प्रेरणा हैं।

रक्षा मंत्री ने पीएम के बुलंद हौसलों की प्रशंसा की। पोस्ट में लिखा, पिछले दस वर्षों में भारत ने जो कदम आगे बढ़ाये हैं, आज उनकी मज़बूती के बल पर भारत नई बुलंदियों को छूने का आकांक्षी है। यह हौसला और विश्वास मोदीजी के अथक परिश्रम और उनके प्रयासों का सुपरिणाम है।

मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना करता हूँ। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी ‘हृदयतल’ से पीएम को बधाई दी। कहा, 140 करोड़ देश वासियों के जीवन को सुखमय बनाने के लिए अविराम साधनारत, विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के स्वप्न दृष्टा, हम सभी के मार्गदर्शक, यशस्वी प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की हृदयतल से बधाई! हर साल बीजेपी इस दिवस को खास तरीके से मनाती है।

इस बार जन्मदिवस को और अविस्मरणीय बनाने के लिए नमो ऐप के जरिए आम लोगों को एआई जेनरेटेड ग्रीटिंग भेजने का मौका दिया है। इसके जरिए पीएम तक लोगों की शुभकामनाएं सीधी पहुंचेगी, ऐसा दावा किया जा रहा है। रील्स, ग्रीटिंग कार्ड और अन्य ऑनलाइन तरीकों से मैसेज भेजे जा सकते हैं।

कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, 3500₹ बेरोजगारी भत्ता, 1 लाख सरकारी नौकरी, किसानों को MSP समेत किए कई वादे, पढ़िए

कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, 3500₹ बेरोजगारी भत्ता, 1 लाख सरकारी नौकरी, किसानों को MSP समेत किए कई वादे, पढ़िए

 J-K assembly elections 2024 : कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए एक लाख सरकारी के साथ ही कल्याणकारी योजनाओं में फायदा दिए जाने का वादा किया है।

जम्मू-कश्मीर के चुनावी घोषणापत्र में कहा गया है कि सभी फसलों के लिए प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए बीमा और सेब के लिए 72 रुपये प्रति किलोग्राम का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) है।

भूमिहीन किसानों को पट्टे की व्यवस्था का वादा

कांग्रेस ने इस घोषणा पत्र में भूमिहीन, पट्टेदार और भूमि-स्वामित्व वाले कृषक परिवारों को प्रति साल 4,000 रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान करने की बात कही है। राज्य की भूमि पर खेती करने वाले भूमिहीन किसानों को 99 साल के पट्टे की व्यवस्था किए जाने का वादा किया है।

किसानों को 100 प्रतिशत मिलेगी सिंचाई की सुविधा

कांग्रेस ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में किसानों के लिए 100 प्रतिशत सिंचाई सुनिश्चित करने के लिए सभी जिला-स्तरीय सिंचाई परियोजनाओं के लिए 2,500 करोड़ रुपये का कोष स्थापित किया जाएगा

1 लाख सरकारी पद भरे जाने का वादा

जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए पार्टी ने योग्य युवाओं को एक साल तक 3,500 रुपये प्रति माह तक बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया है। पार्टी ने 30 दिनों के भीतर नौकरी कैलेंडर जारी करके एक लाख खाली सरकारी पदों को भरने का भी वादा किया है।

कश्मीर में 3 चरणों में होगा चुनाव

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे है। चुनावी परिणामों की घोषणा 8 अक्टूबर की जाएगी। बीजेपी, कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीफी समेत अन्य दलों ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। राज्य में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है।

 
Ganesh Visarjan 2024 : आज इन शुभ मुहूर्त में करे बप्पा का विसर्जन

Ganesh Visarjan 2024 : आज इन शुभ मुहूर्त में करे बप्पा का विसर्जन

 Ganesh Visarjan 2024 Muhurat: 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी शुरू हुआ, वहीँ अब 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर बप्पा की विदाई होगी, गणेश विसर्जन किया जाएगा. गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है. इनकी कृपा से जीवन में सुख समृद्धि और करियर में अच्छी तरक्की मिलती है.अगर आपने भी घर में गणपति जी की स्थापना की है तो अनंत चतुर्थी पर विधि अनुसार और शुभ मुहूर्त में बप्पा को विदा करें.

अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन के 4 शुभ मुहूर्त

  • प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) – सुबह 09:11 – दोपहर 01:47
  • अपराह्न मुहूर्त (शुभ) – दोपहर 03:19 – शाम 04:51
  • सायाह्न मुहूर्त (लाभ) – रात 07:51 – रात 09:19
  • रात्रि मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर) – रात 10:47 – सुबह 03:12, सितम्बर 18

घर में गणेश विसर्जन कैसे करें

गणपति जी की विदाई आदरपूर्वक, विनम्र भाव से पूजा के दौरान जाने-अनजाने में हुई गलती की माफी मांगे और फिर उनसे सुख-समृद्धि की कामना करें. बप्पा की विदाई नदी, झील, तालाब में विसर्जित करने की जगह घर पर ही विसर्जन कर सकते हैं.

  • गणेश विसर्जन वाले दिन बप्पा की विधिवत पूजा करें, कुमकुम हल्दी, मेहंदी, मोदक, पुष्प आदि चढ़ाएं. आरती करें.
  • गणपति के साइज को ध्यान में रखते हुए एक बाल्टी या टब लें. इसे अच्छे से साफ कर लें.
  • बाल्टी में इतना पानी डालें कि गणपति विसर्जित हो जाएं.
  • बप्पा की मूर्ति पूरी तरह से पानी में घुल जाने के बाद इस पानी को गमले में डाल दें. बप्पा की मूर्ति की मिट्टी में पौधे का बीज लगा सकते हैं.
  • जब गणपति को विसर्जन के लिए ले जाएं, तब उन सारी चीजों को पोटली में बांध दें और गणेश जी के साथ ही विसर्जित कर दें.
  • ध्यान गणेश जी की मूर्ति हो या प्रतिमा, इन्हें पानी में धीरे-धीरे विसर्जित करें. एकदम से छोड़ें या पटकें नहीं.
दर्दनाक हादसा, नाव पलटने से 41 लोगों की मौत

दर्दनाक हादसा, नाव पलटने से 41 लोगों की मौत

 अबुजा : नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी राज्य जामफारा में शनिवार को एक नाव के पलट जाने से दर्दनाक हादसे में 41 लोगों की मैट हो गई। वहीं 12 अन्य को रेस्क्यू कर्मियों ने बचा लिया। नाइजीरिया के संघीय प्रतिनिधि सभा में गुम्मी-बुक्कुयुम निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले राष्ट्रीय विधायक सुलेमान गुम्मी ने रविवार को बताया कि नाव में 50 से अधिक यात्री और चालक दल सवार थे। नाव जम्फारा के गुम्मी स्थानीय सरकारी क्षेत्र के गुम्मी कस्बे के पास नदी में पलट गई।

गुम्मी ने बताया कि यात्री किसान थे जो रोजाना नाव से पास के इलाके में अपने खेतों पर जाते थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों सहित अन्य कर्मचारियों को घटनास्थल पर तुरंत भेज दिया। कम से कम एक दर्जन लोगों को जीवित बचा लिया गया। इस घटना में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे मारे गए हैं।

मुख्यमंत्री साय श्रमिकों को 49.43 करोड़ की राशि करेंगे वितरण, 57 हजार से अधिक सदस्यों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री साय श्रमिकों को 49.43 करोड़ की राशि करेंगे वितरण, 57 हजार से अधिक सदस्यों को मिलेगा लाभ

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के श्रमिकों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसका सीधा लाभ श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों को मिल रहा है। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 17 सितंबर विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर ‘श्रमिक सम्मेलन‘ में 57 हजार से अधिक पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों को 49 करोड़ 43 लाख 52 हजार 294 रूपए केन्द्रीकृत डी.बी.टी. के माध्यम से वितरण करेंगे। यह सम्मेलन राजधानी के इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय जोरा के कृषि मंडपम में आयोजित होगा।

श्रम विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि प्रदेश के पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों को श्रम विभाग के अधीन छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सर्न्न्मिाण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत 47 हजार 726 निर्माण श्रमिकों 38 करोड़ 37 लाख 10 हजार 652 रूपए, छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल अंतर्गत 6873 श्रमिकों को 9 करोड़ 86 लाख 58 हजार 500 रूपए एवं छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल अंतर्गत 2496 श्रमिकों को 1 करोड़ 19 लाख 83 हजार 142 रूपए की राशि डी.बी.टी. के जरिए वितरण करेंगे। इस तरह कुल 57 हजार 95 श्रमिकों को कुल राशि 49 करोड़ 43 लाख 5 हजार 229 रूपये का वितरण केन्द्रीयकृत डी.बी.टी. के माध्यम से किया जाएगा।

BREAKING  : मुख्यमंत्री ने अगले दो दिन में सीएम के पद से इस्तीफा देने का किया ऐलान

BREAKING : मुख्यमंत्री ने अगले दो दिन में सीएम के पद से इस्तीफा देने का किया ऐलान

  दिल्ली :- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान कर दिया है. उन्होंने अगले दो दिन में सीएम के पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि अगले दो दिन में विधायक दल की बैठक होगी और नए मुख्यमंत्री का चयन किया जाएगा. अगला सीएम भी आम आदमी पार्टी से ही कोई होगा.

सीएम अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करते हुए कहा, “जब तक जनता की अदालत में जीत नहीं जाता हूं, तब तक मैं सीएम नहीं बनूंगा. मैं चाहता हूं कि दिल्ली का चुनाव नवंबर में हो. जनता वोट देकर जिताए, उसके बाद मैं सीएम की कुर्सी पर बैठूंगा.”

‘ना झुकेंगे ना रुकेंगे और ना बिकेंगे’- CM केजरीवाल
आप कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, “जनता के आशीर्वाद से बीजेपी के सारे षड्यंत्र का मुकाबला करने की ताकत रखते हैं. बीजेपी के आगे हम ना झुकेंगे, ना रुकेंगे और ना बिकेंगे. आज दिल्ली के लिए कितना कुछ कर पाए क्योंकि हम ईमानदार हैं. आज ये (बीजेपी) हमारी ईमानदारी से डरते हैं क्योंकि ये ईमानदार नहीं है.”

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, “मैं ‘पैसे से सत्ता और सत्ता से पैसा’ इस खेल का हिस्सा बनने नहीं आया था. दो दिन बाद मैं CM पद से इस्तीफा दे दूंगा. कानून की अदालत से मुझे इंसाफ मिला, अब जनता की अदालत मुझे इंसाफ देगी.”

Vande Bharat: पीएम मोदी आज 6 नई वन्दे भारत को दिखायेंगे हरी झंडी...इन रूट्स पर दौड़ेगी एक्सप्रेस ट्रेनें

Vande Bharat: पीएम मोदी आज 6 नई वन्दे भारत को दिखायेंगे हरी झंडी...इन रूट्स पर दौड़ेगी एक्सप्रेस ट्रेनें

 PM Modi Jharkhand visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को विभिन्न स्थानों के लिए छह नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधान मंत्री कार्यालय (PMO) की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पीएम मोदी झारखंड की यात्रा करेंगे और सुबह 10 बजे के आसपास टाटानगर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर छह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

छह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, जो अभी तक लॉन्च नहीं की गई हैं, इन मार्गों पर कनेक्टिविटी में सुधार करेंगी:

1) टाटानगर-पटना

2)भागलपुर-दुमका-हावड़ा

3) ब्रह्मपुर – टाटानगर

4)गया-हावड़ा

5)देवघर-वाराणसी

6) राउरकेला-हावड़ा

इन छह ट्रेनों के बारे में विवरण यहां देखें:

टाटानगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस: ​​इसका परिचालन सप्ताह में छह दिन होगा। इसके करीब सात घंटे में अपनी यात्रा पूरी करने की उम्मीद है। ट्रेन सुबह 6 बजे टाटानगर से रवाना होगी और दोपहर 1 बजे तक पटना पहुंचेगी, जबकि वापसी सेवा दोपहर 3 बजे पटना से रवाना होगी और रात 11 बजे टाटानगर पहुंचेगी।

देवघर-वाराणसी मार्ग: यह सेवा बिहार में किउल-गया मार्ग से होकर जाएगी, जिसका स्टॉपेज नवादा में होगा। टाइम्स ऑफ इंडिया ने पूर्वी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा के हवाले से बताया कि वाराणसी-देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी।

टाटानगर-बरहामपुर: ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह ओडिशा के लिए चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस है।

भागलपुर-दुमका-हावड़ा: ट्रेन तीन राज्यों बिहार झारखंड और पश्चिम बंगाल को जोड़ेगी.

गया-हावड़ा: यह भी गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी।

बता दें कि यह विस्तार हाल ही में मेरठ से लखनऊ, मदुरै से बेंगलुरु और चेन्नई से नागरकोइल को जोड़ने वाले तीन अन्य वंदे भारत मार्गों के उद्घाटन के बाद हुआ है।

मां ने पैसे के लिए बेटे का किया सौदा, निसंतान दंपति के पास 80 हजार में बेचा नवजात

मां ने पैसे के लिए बेटे का किया सौदा, निसंतान दंपति के पास 80 हजार में बेचा नवजात

 गोरखपुर  :- हर मां अपने बच्चे को बचाने के लिए जबाने से लड़ जाती है, लेकिन यूपी के गोरखपुर से ममता शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. शाहपुर इलाके एक एक महिला ने पैसे के लिए अपने नवजात बेटे का सौदा कर दिया. उसने 80 हजार में निसंतान दंपति के पास बेच दिया.

विधायक के घर में होता था ऐसा काम, नाबालिग लड़की ने खोले कई राज, जानकर उड़ जाएंगे होश

विधायक के घर में होता था ऐसा काम, नाबालिग लड़की ने खोले कई राज, जानकर उड़ जाएंगे होश

 यूपी :-  यूपी के भदोही से सपा विधायक जाहिद बेग के घर में ऐसा काम होता था, जिसे जानकर सभी हैरान हो जाएंगे. सपा विधायक और उनकी पत्नी पर केस दर्ज हो गया है. बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की से जबरन घर का काम करवाया जाता था. काम नहीं करने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था. एक किशोरी ने पिछले दिनों यहां फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. वहीं एक और नाबालिग लड़की ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.

जूस में मानव पेशाब मिलाने का सनसनीखेज मामला, आक्रोशित लोगों ने दुकानदार की पिटाई, जानिए फिर क्या हुआ

जूस में मानव पेशाब मिलाने का सनसनीखेज मामला, आक्रोशित लोगों ने दुकानदार की पिटाई, जानिए फिर क्या हुआ

 गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के इंद्रापुरी कॉलोनी में एक जूस की दुकान पर आरोप लगा है कि दुकानदार जूस में मानव पेशाब मिलाकर बेच रहे थे। इस खबर के फैलने के बाद स्थानीय लोगों ने दुकान के संचालकों की जमकर पिटाई की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकानदारों को भीड़ से बचाया और दुकान की जांच की। जांच के दौरान एक केन में मानव मूत्र पाया गया। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने देखा कि एक युवक जूस की दुकान पर एक बोतल में पेशाब लेकर आया। जब लोगों ने यह देखा, तो उन्होंने हंगामा मचाना शुरू कर दिया और आरोप लगाया कि जूस में पेशाब मिलाया जा रहा है। इस पर आक्रोशित भीड़ ने दुकानदार की पिटाई कर दी।
पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर भीड़ को शांत कराया और दुकानदार आमिर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस ने दुकान की तलाशी ली, जिसमें एक लीटर पेशाब की केन बरामद की गई। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि दुकानदार इस मुद्दे पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए हैं। मामले की जांच जारी है और रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
पुलिस बन महिला वकील से वीडियो कॉल पर उतरवाए कपड़े, फिर करने लगे ब्लैकमेल, जानिए फिर क्या हुआ

पुलिस बन महिला वकील से वीडियो कॉल पर उतरवाए कपड़े, फिर करने लगे ब्लैकमेल, जानिए फिर क्या हुआ

 मुंबई: अज्ञात मोबाइल नंबर से आए एक कॉल ने एक महिला वकील की पूरी जिंदगी पलट दी। महिला ने कभी सोचा भी नहीं था कि यह कॉल उसे इतना महंगा पड़ेगा। 36 वर्षीय पीड़िता को 'गोपनीय जांच' के नाम पर पहले कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया गया और फिर ब्लैकमेल किया गया। जालसाजों ने उससे 50,000 रुपये भी ठग लिए। अंधेरी ईस्ट के इस मामले ने सबको चौंका दिया है।

 
महिला वकील के अनुसार, जालसाजों ने गोपनीय जांच के नाम पर उसे वीडियो कॉल पर कपड़े उतराने को कहा और फिर ब्लैकमेल किया। पीड़िता अंधेरी ईस्ट के साकीनाका क्षेत्र में रहती है। आरोपियों ने उसे मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार करने की धमकी दी और पवई के एक होटल में चेक इन करने को कहा। महिला को विश्वास दिलाया गया कि एक महिला अधिकारी द्वारा उसके शरीर के 'चोट के निशानों' का वीडियो निरीक्षण किया जाएगा और यह एक नियमित जांच है। इसके साथ ही, उन्होंने महिला से 50,000 रुपये ट्रांसफर करने को कहा और यह बताया कि यह सब एक सीक्रेट है जिसे किसी से न साझा किया जाए। महिला ने उनकी बात मान ली और उनकी मांगों को पूरा किया।
 
इसके बाद, जब महिला ने आरोपियों के फोन उठाना बंद कर दिया, तो उसे ई-मेल भेजा गया जिसमें उसकी बिना कपड़ों की तस्वीरें थीं और पैसे की मांग की गई। जब महिला को एहसास हुआ कि उसे धोखा दिया गया है, उसने अपने पति को सब कुछ बताया और पुलिस से संपर्क किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जालसाज ने खुद को टेलीकॉम अथॉरिटी का अधिकारी बताकर कहा कि उसके नाम पर पंजीकृत मोबाइल नंबर का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग के लिए किया गया है। इससे डरकर महिला ने आरोपियों की बात मान ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संबंधित बैंक से उस खाते की जानकारी मांगी है जिसमें पैसे ट्रांसफर किए गए थे। साथ ही, बैंक से उस खाते को ब्लॉक करने के लिए भी कहा गया है। डिजिटल धोखाधड़ी में अक्सर साइबर अपराधी खुद को पुलिस का बड़ा अधिकारी बताकर वीडियो कॉल करते हैं और आपके नाम को किसी अपराध में घसीटते हैं, जिससे आप गिरफ्तारी के डर से ठगी का शिकार हो जाते हैं। अगर आपको भी इस तरह के कॉल आते हैं, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या साइबर थाने से संपर्क करें और शिकायत दर्ज कराएं।
बड़ी खबर : गणेश विसर्जन के दौरान 10 लोग डूबे...पांच का शव बरामद, बचाव कार्य जारी

बड़ी खबर : गणेश विसर्जन के दौरान 10 लोग डूबे...पांच का शव बरामद, बचाव कार्य जारी

 गुजरात :-  दहेगाम में एक नदी में गणेश विसर्जन के दौरान 10 लोग डूब गए। बचाव दल ने पांच लोगों के शव बरामद कर लिया है और अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना दहेगाम के वासना सिगथी गांव में हुई, जहां एक समूह मूर्ति विसर्जन के लिए इकट्ठा हुआ था। उन्होंने बताया कि विसर्जन समारोह के दौरान मेसवो नदी के चेक डैम में पानी के बहाव में दस लोग बह गए। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में स्थानीय प्रशासन, अग्निशमन विभाग और स्थानीय गोताखोरों को तुरंत सूचित किया गया और बचाव अभियान शुरू किया गया

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत की चेतावनी और विसर्जन के लिए सुरक्षित क्षेत्र की स्थापना के बावजूद, कुछ उत्साही युवक चेक डैम में घुस गए। तेज बहाव के कारण वह डूब गए, जिसके चलते यह त्रासदी हुई। स्थानीय विधायक बलराज सिंह चौहान ने कहा कि अधिकारियों ने सावधानी बरतने की सलाह दी थी और समारोह के लिए सुरक्षित क्षेत्र बनाया था। लेक‍िन, कुछ लोगों ने चेतावनियों को नजरअंदाज कर दिया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। आस-पास के ग्रामीणों और मौजूद लोगों ने पीड़ितों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वे सफल नहीं हुए। अधिकारी ने कहा कि बचाव दल शेष लापता व्यक्तियों का पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं, और अभियान अभी भी जारी है। इससे दो दिन पहले पाटन जिले में भी इसी तरह की दुर्घटना हुई थी, जहां गणेश विसर्जन के दौरान चार लोग डूब गए थे।

मणिपुर में कर्फ्यू में शनिवार को दी जाएगी 11 घंटे की ढील

मणिपुर के इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्व जिलों में लागू कर्फ्यू में शनिवार को सुबह पांच बजे से शाम चार बजे तक ढील दी जाएगी। एक आधिकारिक अधिसूचनाओं में यह जानकारी दी गई।आतंकवादी हमलों के विरोध में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर 10 सितंबर को दोनों जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया था।

दोनों जिलों के जिलाधिकारियों द्वारा समान शब्दों वाली अलग-अलग अधिसूचनाओं में कहा गया, ‘‘जिले में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति में सुधार के मद्देनजर आम जनता को दवाइयां और खाद्य पदार्थ सहित आवश्यक वस्तुएं खरीदने की सहूलियत के लिए आवागमन पर लागू प्रतिबंध में ढील देने की आवश्यकता है।’’ इनमें कहा गया, ‘‘इस छूट में सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी लिए बिना कोई भी सभा/धरना-प्रदर्शन/रैली आदि शामिल नहीं होगी।’’