BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Breaking : कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका...400 से ज्यादा नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा

Breaking : कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका...400 से ज्यादा नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा

 नागौर। नागौर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कुचेरा नगरपालिका अध्यक्ष व विधानसभा चुनाव में खींवसर से कांग्रेस प्रत्याशी रहे तेजपाल मिर्धा का पार्टी से निष्कासन करना कांग्रेस पर ही भारी पड़ रहा है। नागौर के खींवसर इलाके से कांग्रेस से जुड़े 400 से अधिक कांग्रेसियों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। ये सभी लोग शुक्रवार को नागौर में एक जगह जमा हुए। सभा की और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस्तीफा दे दिया। तेजपाल मिर्धा ने बताया कि ये सभी इस्तीफे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को भेजे जा रहे हैं। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल की शिकायत पर 8 अप्रैल को तेजपाल मिर्धा समेत 3 लोगों को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।

कांग्रेस से निष्कासित नेता तेजपाल मिर्धा ने कहा- हनुमान बेनीवाल एक टूल है, जो पूरे नागौर में कांग्रेस पार्टी को खत्म करने में लगे हैं। ऐसे व्यक्ति के साथ गठबंधन करने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गहरा आघात लगा है। इसलिए हम सभी कांग्रेस से सामूहिक त्याग पत्र दे रहे हैं। तेजपाल‌ मिर्धा ने कहा- कांग्रेस आलाकमान ने स्थानीय कांग्रेसी संगठन की मर्जी के बिना रालोपा से गठबंधन किया। ये गठबंधन कांग्रेसियों पर थोपा गया है। रालोपा ने तो पूरे जिले में कांग्रेस को हराने का काम किया था। हमने कभी भाजपा के साथ मंच साझा नहीं किया। फिर भी बेनीवाल ने हमें पार्टी से निकलवा दिया। क्योंकि वो नहीं चाहते कि उनका मुकाबला कांग्रेस से हो। कांग्रेस पार्टी ने बिना किसी सूचना या कारण बताओ नोटिस के सीधे तुगलकी फरमान जारी कर मेरा निष्कासन कर दिया।

तेजपाल‌ मिर्धा ने कहा- अब राजस्थान में इंदिरा गांधी वाली कांग्रेस नहीं बची। यहां एक व्यक्ति अपने हिसाब से पार्टी चला रहा है। कांग्रेस आलाकमान तक ये संदेश पहुंचना जरूरी है कि राजस्थान में कांग्रेस ही कांग्रेस को खत्म कर रही है। तेजपाल‌ मिर्धा ने आरोप लगाया- कांग्रेस के एक नेता ने अपने निजी स्वार्थ की पूर्ति के लिए नागौर में रालोपा से गठबंधन करवाया है। ताकि उन्हें कहीं और वोट मिल जाएं। मनीष मिर्धा नागौर की राजनीति को नहीं जानते हैं। मनीष परिवार के जमीनी विवाद को राजनीतिक मंच पर ले गए, ये ठीक नहीं है।

लोकसभा चुनावों को लेकर तेजपाल मिर्धा ने कहा- वे इस चुनाव तक निर्दलीय रहेंगे। तेजपाल मिर्धा के समर्थन में इस्तीफा देने वालों से उन्होंने कहा- रालोपा को हराना है, इसके लिए चाहे नोटा का बटन दबाएं। कांग्रेस के निष्ठावान लोगों का पार्टी का निष्कासन करना कांग्रेस पार्टी को जड़ से खत्म करने का तरीका है। भाजपा में जाने के सवाल पर तेजपाल मिर्धा ने कहा- भाजपा बाहें पसारकर स्वागत करने को आतुर है। क्योंकि यहां कांग्रेस से इस्तीफा देने वालों में पूरा एक नगरपालिका बोर्ड शामिल है। कांग्रेस से इस्तीफा देने वालों का सिलसिला अभी आगे भी चलेगा।

आज कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने वालों वालों यूथ कांग्रेस अध्यक्ष, कुचेरा नगरपालिका के कांग्रेसी पार्षद, खींवसर के कांग्रेसी पंचायत समिति सदस्य, पूर्व पार्षद, जिले, ब्लॉक और मंडल कार्यकारिणी के अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष, सहसचिव और प्रवक्ता समेत अनेक पदाधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा बैराथल, आकला, महेशपुरा, ढिंगसरा, नंदवाणी, गोडन, चावंडिया, भेड़, बैराथल, गुढा भगवानदास, खड़कली, गालनी, चरणीसरा, आंदोलाव, भूंदेल, नैनाउ, दूजासर, डेउ, दांतिणा, टांटवास, भोजास, झाड़ेली, सोन नगर, अखासर, करणू, भडोरा, माणकपुर, भावंडा, लालावास, लालाप समेत विभिन्न गांवों के मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।

19 अप्रैल और 4 जून को बंद रहेगी शराब, बार-रेस्टोरेंट की दुकानें, जानिएं वजह

19 अप्रैल और 4 जून को बंद रहेगी शराब, बार-रेस्टोरेंट की दुकानें, जानिएं वजह

 नारायणपुर : देश में लोकसभा के चुनाव सात चरणों में होंगे वहीं, छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में चुनाव पूरे होंगे। राज्य के कई इलाके नक्सलवाद से प्रभावित हैं जिस कारण से चुनाव आयोग ने तीन चरणों में चुनाव कराने का फैसला लिया है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव भी दो चरणों में कराए गए थे। बता दें कि राज्य में लोकसभा की 11 सीटें हैं।

छत्तीसगढ़ में पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं, दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। राज्य में तीसरे और अंतिम चरण के लिए 7 मई को वोटिंग होगी। चुनाव का रिजल्ट 4 जून को आएगा।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य के समस्त संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों हेतु लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु निर्वाचन कार्यक्रम के तहत् छत्तीसगढ़ राज्य में मतदान 03 चरणों में सम्पन्न कराया जाएगा, जिसमें प्रथम चरण के अंतर्गत 10-बस्तर (अ.ज.जा.) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान तिथि 19 अप्रैल 2024 को नियत की गई है।

इस हेतु जिले में 19 अप्रैल को निर्वाचन के दौरान शराब की बिक्री इत्यादि पर प्रतिबंध लगाया गया है। लोकसभा निर्वाचन 2024 की मतगणना तिथि 04 जून 2024 (मंगलवार) के दिन संबंधित मतगणना स्थल क्षेत्र की समस्त देशी मदिरा एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों रेस्टॉरेन्ट-बार होटल-बार क्लब जैसे समस्त दुकानों को को मतगणना दिवस पर बंद रखने हेतु छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 24 की उप-धारा (01) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 10-बस्तर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 84 नारायणपुर अन्तर्गत 19 अप्रैल 2024 एवं 04 जून 2024 को शुष्क दिवस घोषित किया गया है।यह आदेश तत्काल प्रभावशील रहेगा।

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति...देखे लिस्ट

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति...देखे लिस्ट

नई दिल्ली: 19 अप्रैल 2024 को 21 राज्यों के 102 संसदीय क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है, जिसके लिए निर्वाचन आयोग ने 127 सामान्य पर्यवेक्षक, 67 पुलिस पर्यवेक्षक और 167 व्यय पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। नामांकन की अंतिम तिथि यानी 26 मार्च 2024 से पहले सभी ने निर्वाचन क्षेत्रों में रिपोर्ट कर दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ सभी पर्यवेक्षकों से कहा कि वे सख्ती से सुनिश्चित करें कि मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए सभी सुविधाएं मौजूद हों, खासकर गर्मी से निपटने के लिए, पहले चरण के मतदान के करीब कोई प्रलोभन न दिया जाए, बलों का अधिकतम उपयोग किया जाए और कानून व्यवस्था पर कड़ी नजर रखी जाए।

 
 
 
 
शराब और कोयला घोटाले के आरोपियों की आज अदालत में लगेगी कतार...जानिए किनका-किनका लगेगा नंबर…

शराब और कोयला घोटाले के आरोपियों की आज अदालत में लगेगी कतार...जानिए किनका-किनका लगेगा नंबर…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब और कोयला घोटाले के आरोपियों की आज अदालत में कतार लगने वाली है. एसीबी/ईओडब्ल्यू की कवायद से आज दिन भर अदालत में हलचल बनी रहेगी

बहुचर्चित शराब घोटाले में आरोपी अरविंद सिंह और अनवर ढेबर का रिमांड खत्म होने के बाद आज ईओडब्लू अदालत में पेश करेगी. अरविंद सिंह ने जमानत याचिका लगाई है, जिस पर विशेष कोर्ट में सुनवाई होगी. एसीबी की ओर से विशेष लोक अभियोजक सौरभ पाण्डेय पैरवी करेंगे.

इसके अलावा कोयला लेवी घोटाले में जेल में बंद निलंबित उप सचिव सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर आज ईडी की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत याचिका खारिज करने के बाद पहली बार निचली कोर्ट में जमानत याचिका लगी है.

इसके अलावा शराब घोटाले में बिहार से गिरफ्तार आबकारी विभाग के पूर्व विशेष सचिव एपी त्रिपाठी को रायपुर लाने के बाद आज ईओडब्ल्यू विशेष कोर्ट में पेशकर रिमांड मांगेगी. एपी त्रिपाठी 2 महीने पहले ही जेल से छूटकर आए थे.

पीएम मोदी का बड़ा ऐलान…. जम्मू-कश्मीर को मिलेगा राज्य का दर्जा, जल्द होंगे विधानसभा चुनाव

पीएम मोदी का बड़ा ऐलान…. जम्मू-कश्मीर को मिलेगा राज्य का दर्जा, जल्द होंगे विधानसभा चुनाव

 जम्मू-कश्मीर  : - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मोदी बहुत आगे की सोचते हैं। इसलिए अब तक जो हुआ है वह सिर्फ ट्रेलर है। वह समय दूर नहीं जब जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होंगे। जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा मिलेगा। आप अपनी बात अपने विधायकों और मंत्रियों के साथ शेयर कर सकेंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि दशकों के बाद आगामी लोकसभा चुनाव आतंकवाद, अलगाववाद, पथराव, हड़ताल और सीमा पार आतंकवाद के डर के बिना हो रहा है। यह अब कोई चुनावी मुद्दे नहीं बचे हैं। उन्होंने आगे कहा कि वैष्णो देवी और अमरनाथ तीर्थयात्रा की सुरक्षा को लेकर चिंता रहती थी, लेकिन अब सुरक्षा की स्थिति पूरी तरह से बदल गई है। जम्मू-कश्मीर में विकास हो रहा है और सरकार में लोगों का विश्वास मजबूत हो रहा है

पीएम मोदी ने कहा कि आप लोगों के आशीर्वाद की वजह से मोदी ने 370 की दीवार को गिरा दिया है। उस दीवार के मलबे को भी जमीन में गाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि मैं भारत की किसी भी राजनीतिक पार्टी, खासतौर पर कांग्रेस को चुनौती देता हूं कि वह अनुच्छेद 370 को वापस लाकर दिखाए। यह देश उनकी तरफ देखेगा भी नहीं। पीएम ने कहा कि 370 को लेकर लोगों को भ्रमित किया गया था। अब यह भ्रम टूट गया है।

पीएम मोदी ने कहा कि अब देखिए यहां उनकी नहीं चली, जम्मू-कश्मीर के लोग उनको पहचान गए। ये कहते हैं 370 से हटने का कोई लाभ नहीं हुआ। 370 हटने से क्या लाभ हुआ है, ये यहां की बहन-बेटियों से पूछे। अब यहां हर किसी को संविधान में मिले अधिकार मिलने लगे हैं। अब हमारे सेना के जवानों के परिवारों को भी चिंता नहीं होती कि घाटी में पत्थरबाजी हो रही है। अब घाटी के लोग भी चैन से सोते हैं।

 
Breaking : कांग्रेस को लगा झटका, अब इस दिग्गज नेता ने छोड़ा साथ, बीजेपी में होंगे शामिल

Breaking : कांग्रेस को लगा झटका, अब इस दिग्गज नेता ने छोड़ा साथ, बीजेपी में होंगे शामिल

 नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव-2024 से पहले कांग्रेस को झटका लगने का दौर जारी है। लगभग हर दिन कोई न कोई नेता कांग्रेस को छोड़कर दूसरी पार्टियों का दामन थाम रहे हैं। कांग्रेस का साथ छोड़ने वाले रोहन गुप्ता (Rohan Gupta) ने अब बीजेपी (BJP) में जाने का खुलासा कर दिया है। पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता आज (गुरुवार) को बीजेपी का दामन थामेंगे। इससे पहले कांग्रेस के प्रवक्ता रहे गौरव वल्लभ (Gaurav Vallabh) भी कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था।

बता दें कि विगत 22 मार्च को रोहन गुप्ता ने कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए वरिष्ठ नेता पर आरोप लगाए थे। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजी चिट्ठी में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

रोहन गुप्ता ने कहा, ”मैं तत्काल प्रभाव से कांग्रेस पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं. मुझे यह बताते हुए दुख हो रहा है कि पिछले दो वर्षों से पार्टी के संचार विभाग से जुड़े एक वरिष्ठ नेता द्वारा लगातार अपमान और चरित्र हनन किया जा रहा है। अब व्यक्तिगत संकट के समय में मुझे यह (इस्तीफा) निर्णय लेने के लिए मजबूर किया। रोहन गुप्ता ने दावा किया कि इसकी जानकारी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को है। रोहन गुप्ता कांग्रेस के तेजतर्रार प्रवक्ता के तौर पर जाने जाते थे।

Big Breaking : जेल के अंदर बिगड़ी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबियत

Big Breaking : जेल के अंदर बिगड़ी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबियत

 नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में सीएम अरविंद केजरीवाल एक अप्रैल 2024 से हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री केजरीवाल का शुगर लेवल बिगड़ा हुआ आया है. आम आदमी पार्टी के सूत्रों का दावा है कि सीएम अरविंद केजरीवाल के हेल्थ बुलेटिन में ब्लड शुगर फास्टिंग 160 बताया गया, जबकि सामान्य तौर पर इसे 70 से 100 के बीच में होना चाहिए.

वहीं, तिहाड़ जेल के सूत्रों के मुताबिक, सीएम अरविंद केजरीवाल का वजन एक किलो बढ़ा है. साथ ही शुगर लेवल भी मेनटेन है. एक अप्रैल को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जब जेल गए थे, तब मेडिकल के दौरान उनका वजन 65 किलो था और 7 अप्रैल को उनका वजन 66 किलो था. साथ ही, शुगर लेवल भी पहले से काफी मेनटेन है और वो पूरी तरह स्वस्थ है बताए जा रहे हैं.

BREAKING : कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की एक और लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट

BREAKING : कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की एक और लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट

 दिल्ली :- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में आयोजित CEC की बैठक में आंध्र प्रदेश की लोकसभा और विधानसभा सीटों के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. आदेश में लोकसभा चुनाव के लिए 6 और विधानसभा चुनाव के लिए 12 प्रत्याशियों का नाम शामिल है.

कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश की विशाखापट्टनम लोकसभा सीट से से पुलुसु सत्यनारायण रेड्डी, अनाकपल्ली से वी वेंकटेश, इलुरु से लावण्या कुमारी, नरसराओपेट से एलेक्जेंडर सुधाकर, नेल्लोरे से कोप्पुला राजू और तिरुपति से चिंता मोहन को टिकट दिया है.

देखे लिस्ट –

क्या आपका भी वोटर कार्ड गुम हो गया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं, ऐसे करें नए पहचान पत्र की अप्लाई…

क्या आपका भी वोटर कार्ड गुम हो गया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं, ऐसे करें नए पहचान पत्र की अप्लाई…

 दिल्ली :- लोकसभा चुनाव 2024 में सात चरणों में चुनाव होने वाले है। चुनावों को लेकर चुनाव आयोग ने बताया कि इस बार करीब 97 करोड़ वोटर्स वोट करने वाले हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि मतदाताओं का वोटर कार्ड कहीं खो जाता है या फिर डैमेज हो जाता है। ऐसे में उन्हें वोट डालने में मुश्किल आती है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है तो कोई बात नहीं।

हमारे पास इस समस्या का हल है। चुनाव आयोग ने वोटर कार्ड से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए अपना एक पोर्टल बना रखा है, जिसके जरिए आप दूसरा वोटर कार्ड हासिल कर सकते हैं। खास बात यह है कि आप मुफ्त में ही अपना नया वोटर कार्ड मंगवा सकते हैं। तो आइए जानते है नया वोटर कार्ड ऑर्डर प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन प्रोसेस के बारे में।

सबसे पहले आप चुनाव आयोग की अधिकारिक वेबसाइट के इस लिंक पर https://voters.eci.gov.in/login क्लिक करें। इस वेबसाइट पर लॉग इन करने के तीन तरीके हैं। आप मोबाइल नंबर, या ईमेल औऱ पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन कर सकते हैं। अगर साइन अप नहीं है तो सबसे पहले अपने मोबाइल नंबर से साइन अप करें। साइन अप करने के बाद अपना मोबाइल नंबर या वोटर कार्ड नंबर, पासवर्ड और कैप्चा भरने के बाद रिक्वेस्ट ओटीपी पर क्लिक करें।

साइन पर करने के बाद फॉर्म नंबर 8 पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद नई विंडो खुलने पर सेल्फ या अंदर इलेक्टर के ऑप्शन पर क्लिक करें और अपना वोटर कार्ड नंबर डालकर ओके बटन पर क्लिक करें। वोटर कार्ड के डिटेल्स आपके सामने खुल जाएंगे, सबकुछ देखने के बाद आप इस बटन पर क्लिक करें। इसके बाद इश्यू ऑफ रिप्लेसमेंट वोटर कार्ड विकल्प कर क्लिक करें।

इसके बाद ऑप्शन ए और बी और नेक्सट बटन पर क्लिकर करें। ऑप्शन सी पर इश्यू ऑफ रिप्लेसमेंट विदाउठ करेक्शन और ऑप्शन डी पर कोई भी विकल्प चुन लें और कैप्टा भरकर सबमिट कर दें। इसके बाद आपके मतदाता का विवरण स्क्रीन पर आ जाएगा और सबमिट करने के बाद कुछ ही दिनों में आपका कार्ड आपके घर पर आ जाएगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा...जानिए वजह

मुख्य चुनाव आयुक्त को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा...जानिए वजह

 दिल्ली :- मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को अब ‘जेड’ कैटेगरी की सुरक्षा मिलेगी. केंद्रीय गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की एक खुफिया रिपोर्ट के आधार पर मुख्य चुनाव आयुक्त की सुरक्षा बढ़ाई गई है.

सूत्रों की मानें तो राजीव कुमार की सुरक्षा बढ़ाने का यह फैसला से पहले चल रहे राजनीतिक परिदृश्य में बढ़ती उथल-पुथल को देखते हुए भी आया है. क्योंकि तृणमूल कांग्रेस जैसे विपक्षी दल चुनाव आयोग के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. 

2022 में संभाला था मुख्य चुनाव आयुक्त का पद

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार 1984 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं. इन्होंने 15 मई, 2022 को 25वें सीईसी के रूप में कार्यभार संभाला था. इससे पहले इन्हें 1 सितंबर, 2020 को चुनाव निकाय में चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया था.

सीआरपीएफ कमांडो सहित कुल 33 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे.

जेड श्रेणी सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत अब राजीव कुमार की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ कमांडो सहित कुल 33 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे. इसमें कुमार के आवास पर तैनात 10 सशस्त्र स्टैटिक गार्ड, चौबीसों घंटे सुरक्षा प्रदान करने वाले छह निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) और तीन शिफ्टों में काम करने वाले 12 सशस्त्र एस्कॉर्ट कमांडो शामिल रहेंगे. इसके अतिरिक्त हर समय कुमार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रति शिफ्ट में दो वॉचर और तीन ट्रेंड ड्राइवर स्टैंडबाय पर रहेंगे..

महाराष्ट्र में सीटों का बंटवारा फाइनल...कांग्रेस इतने सीटों पर लड़ेगी चुनाव

महाराष्ट्र में सीटों का बंटवारा फाइनल...कांग्रेस इतने सीटों पर लड़ेगी चुनाव

नई दिल्ली: महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी (एमवीए) ने आखिरकार लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग पर मुहर लगा दी है. एमवीए ने सीट बंटवारे के फॉर्मूले को अंतिम रूप दे दिया है. काफी विचार-विमर्श के बाद आखिरकार सीटों का बंटवारा तय हो गया है. महाराष्ट्र में जहां शिवसेना उद्धव गुट 21 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, वहीं एनसीपी एससीपी 10 सीटों पर और कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

 महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन, जिसे महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के नाम से जाना जाता है, ने मंगलवार को 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए महाराष्ट्र के लिए अपने सीट-बंटवारे के फॉर्मूले को अंतिम रूप दे दिया, क्योंकि राज्य गुड़ी पड़वा मना रहा है.

 सीट बंटवारे के फॉर्मूले की घोषणा शरद पवार, उद्धव ठाकरे सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले, कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण सहित कांग्रेस नेतृत्व की उपस्थिति में की गई.

नवरात्रि पर्व पर 9 दिन पहनें ये नौ रंग के कपड़े...जीवन में आएगी खुशियां, बरसेगी माता रानी की कृपा

नवरात्रि पर्व पर 9 दिन पहनें ये नौ रंग के कपड़े...जीवन में आएगी खुशियां, बरसेगी माता रानी की कृपा

9 अप्रैल 2024 Navratri 2024 :- शक्ति की आराधना का महापर्व वासंतिक नवरात्र आज 9 अप्रैल से शुरू हो रहा है। नौ दिन मां के नौ रूपों की पूजा शास्त्रों के अनुसार होती है। रंगों का भी नवरात्रि की पूजा में अपना अलग महत्व होता है। नौ दिन देवियों के रूप के अनुसार रंगों के वस्त्र धारण कर पूजन करना और भी ज्यादा लाभदायक सिद्ध होता है। नौ दिन देवियों के रूप के अनुसार अलग-अलग रंगों के वस्त्र धारण करने से मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है। तो आइए जानें वे 9 रंग कौन से है।

 नारंगी और श्वेत रंग- नवरात्रि के प्रथम दिन घटस्थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा होती है। पर्वत राज हिमालय की पुत्री का वर्ण सफेद है। माता को नारंगी और श्वेत रंग सबसे प्रिय है। इसलिए नवरात्रि के पहले दिन भक्तों को सफेद रंग के वस्त्र पहनकर मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए।

सफेद- माता ब्रह्मचारिणी के स्वभाव के अनुरूप सफेद रंग सबसे उत्तम माना जाता है। नवरात्र के दूसरे दिन भी सभी को सफेद रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करनी चाहिए। इससे मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

 लाल- तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होगी। मां सदैव लाल जोड़े में भक्तों को दर्शन देती हैं। इसलिए भक्तों को लाल रंग के वस्त्र पहनकर माता का पूजन करना चाहिए। लाल रंग वृद्धि और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। इससे समृद्धि बढ़ती है।

नीले या बैंगनी- चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा होगी। श्रद्धालुओं को माता की कृपा के लिए गहरे नीले रंग या फिर बैंगनी रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करने से मां की कृपा बरसता है। इससे आपके घर में समृद्धि बढ़ती है।

 पीला- पांचवें दिन माता स्कंदमाता की पूजा होती है। मां के इस रूप की पूजा पीले या फिर सफेद वस्त्र पहनकर करनी चाहिए। माता की आराधना से मोक्ष की प्राप्ति के साथ ही भक्तों की समस्त इच्छाएं पूरी होती हैं।

गुलाबी- छठें दिन मां कात्यायनी के दर्शन होते हैं। मान्यता है कि इस दिन कुंवारी कन्याएं गुलाबी वस्त्र पहनकर मां दुर्गा की पूजा करें तो उन्हें शीघ्र ही मनोवांछित वर की प्राप्ति होती है। कात्यायनी देवी साधकों को शत्रुओं का संहार करने में सक्षम बनाती हैं।

स्लेटी या कत्थई- सातवें दिन मां कालरात्रि का पूजन होता है। इस दिन स्लेटी या फिर कत्थई रंग के वस्त्र पहनकर मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए।

सफेद और बैंगनी- आठवें दिन महागौरी माता के दर्शन करने चाहिए। महागौरी गाय की सवारी करती हैं और इनका वर्ण श्वेत है। इसलिए भक्तों को सफेद और बैंगनी रंग के वस्त्र पहनकर मां की पूजा करनी चाहिए। महागौरी की पूजा करने से समस्त पापों का नाश होता है।

 हरा- नौवें दिन माता सिद्धिदात्री का पूजन करना चाहिए। इस दिन भक्तों को हरे रंग के वस्त्र धारण करके माता की आराधना करनी चाहिए। हरा रंग खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। इस रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करने से आपके घर में सुख समृद्धि बढ़ती है।

जेल में ही रहेंगे अरविंद केजरीवाल...दिल्ली हाईकोर्ट से नहीं मिली जमानत

जेल में ही रहेंगे अरविंद केजरीवाल...दिल्ली हाईकोर्ट से नहीं मिली जमानत

 दिल्ली: शराब घोटाले मामले में जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिहाई पर मंगलवार दोपहर 3.15 बजे दिल्ली हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद केजरीवाल को जमानत देने से इंकार कर दिया। सीएम केजरीवाल ने अपनी याचिका के जरिए अपनी गिरफ्तारी और ईडी के रिमांड का विरोध किया है। वहीं शराब नीति घोटाला मामले में दिल्ली की एक अदालत ने भारत राष्ट्र समिति की नेता के. कविता की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ा दी है।

कोर्ट ने जमानत देने से किया इंकार

 दें कि ईडी और अरविंद केजरीवाल दोनों तरफ की दलील सुनने के बाद हाईकोर्ट की जज जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा अपना फैसला सुनाया। जज ने अपने फैसला सुनाते हुए कहा कि केजरीवाल घोटाले में शामिल हैं। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि केजरीवाल ने जमानत के लिए अपनी याचिका दायर नहीं किया था। कोर्ट ने कहा कि याचिका में सीएम ने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है।

की गिरफ्तारी का आज 20वां दिन

शराब नीति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी ने केजरीवाल को एक्साइज पॉलिसी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सरगना बताया है। केजरीवाल पहले ईडी की हिरासत में रहे। बाद में राउज एवेन्यू कोर्ट ने एक अप्रैल को केजरीवाल को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया था।

दर्दनाक हादसा :ट्रेन की चपेट में आने से दो बच्चे समेत 4 की मौत

दर्दनाक हादसा :ट्रेन की चपेट में आने से दो बच्चे समेत 4 की मौत

  बिहार :- के सिवान -गोरखपुर रेलखंड पर मैरवा स्टेशन के पास दर्दनाक हादसा हो गया है, यहां सिवान के मैरवा लक्ष्मीपुर ढाल के समीप गेंहूं काटकर घर लौट रहे 4 लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है, जिसमें दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि ये घटना सीवान-गोरखपुर रेलखंड पर मैरवा स्टेशन के पास लक्ष्मी रेलवे लाइन के पास की है। गेहूं की कटनी करके महिला अपने बच्चों को लेकर घर लौट रही थी। तभी दो बच्चे रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आ गए। दोनों बच्चों को बचाने के चक्कर में दोनों महिलाएं भी ट्रेन की चपेट में आ गई और चारों की दर्दनाक मौत हो गई। ये सभी लोग लक्ष्मीपुर गांव के रहने वाले हैं।

राहुल गांधी का अनोखा अंदाज...आदिवासी महिलाओं को महुआ बीनता देख मिलने पहुंचे और ख़ुद भी बीनने लगे

राहुल गांधी का अनोखा अंदाज...आदिवासी महिलाओं को महुआ बीनता देख मिलने पहुंचे और ख़ुद भी बीनने लगे

 उमरिया : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शहडोल से लौटने के क्रम में महुआ बीनने वाली आदिवासी महिलाओं से मुलाकात की। हालांकि यह राहुल गांधी के तय कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था बल्कि आदिवासी महिलाओं को महुआ बीनता देख वे ख़ुद रुक गए और उनसे मिलने पहुंच गए।

राहुल गांधी शहडोल से लौटते समय जब उमरिया से गुजर रहे थे तब उन्हें कुछ महिलाएं महुआ बीनते हुए दिखाई दीं। महिलाओं को महुआ बीनता देख राहुल गांधी ने अपना काफिला रोक दिया और महिलाओं से चर्चा करने पहुंच गए। इस दौरान कांग्रेस नेता ने ख़ुद महिलाओं के साथ महुआ भी बीना। महिलाओं से चर्चा करने के बाद राहुल गांधी ने महिलाओं के साथ तस्वीर भी खिंचाई और फिर वहां से लौट गए।

राहुल गांधी सोमवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर आए थे। कांग्रेस नेता ने सिवनी और शहडोल में चुनावी सभाओं को संबोधित किया था। इसके बाद पहले से तय कार्यक्रम के तहत उन्हें सोमवार शाम को ही दिल्ली वापस लौटना था लेकिन खराब मौसम के चलते उन्हें शहडोल में ही रात बितानी पड़ी। शहडोल के सूर्या होटल में राहुल गांधी के ठहरने की व्यवस्था की गई थी। इसके बाद राहुल मंगलवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

Big Accident : खाई में गिरी यात्रियों से भरी गाड़ी...8 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर

Big Accident : खाई में गिरी यात्रियों से भरी गाड़ी...8 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर

 नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। जिले के बेतालघाट में यात्रियों से भरा एक वाहन खाई में गिर गया। घटना में सात नेपालियों सहित आठ लोगों की मौत हो गई। मृतक वाहन से यात्रा कर रहे थे। बेतालघाट पुलिस स्टेशन के एसएचओ अनीश अहमद ने बताया, ‘सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। इसमें दो घंटे लग गए क्योंकि वहां अंधेरा था और खाई गहरी थी। हादसे में सात नेपालियों और ड्राइवर की मौत हो गई।’

स्टेशन हाउस ऑफिसर अहमद ने बताया कि घटनास्थल नैनीताल जिला मुख्यालय से लगभग 60 किमी दूर है। नैनीताल जिले के बेतालघाट थाने के ऊंचाकोट गांव में नेपाली मजदूर जल जीवन मिशन के तहत काम कर रहे हैं। काम खत्म होने पर नौ नेपाली मजदूर अपने घर जा रहे थे। उन्होंने इसके लिए सोमवार देर शाम रामनगर होते हुए चंपावत जिले के टनकपुर के लिए वाहन बुक किया। रात करीब 10.30 बजे जब वाहन कुछ मीटर आगे बढ़ा तो बसकोट गांव निवासी चालक राजेंद्र कुमार (38) का वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन 200 मीटर खाई में जा गिरा।

एसएचओ ने बताया कि घटना का पता चलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। उन्होंने कहा, ‘मैं एसडीआरएफ टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।’ अहमद ने कहा, ‘सात नेपालियों और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मारे गए नेपालियों की पहचान विश राम (50), धीरज (45), अनंत राम चौधरी (40), विनोद चौधरी (38), उदय राम चौधरी (55), तिलक राम चौधरी (45) और गोपाल (60) के रूप में हुई है। दो नेपाली शांति चौधरी और छोटू चौधरी को हादसे में चोटें आई हैं। सभी नेपाली मजदूर एक ठेकेदार के अधीन काम कर रहे थे।’ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को एसडीआरएफ टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट पहुंचाया जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया।

अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने की याचिका खारिज….

अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने की याचिका खारिज….

  दिल्ली : - आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक संदीप कुमार ने अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने नाराजगी व्यक्त की है। 

न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने कहा कि मामले में दो याचिका पहले ही  कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की पीठ खारिज की जा चुकी है। ऐसे में अब इस याचिका का क्या औचित्य है और कोर्ट इसमें क्या कर सकता है। अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता पर भारी जुर्माना लगाया जाना चाहिए।

इसके साथ ही अदालत ने याचिका को 10 अप्रैल को मुख्य पीठ के समक्ष सूचीबद्ध करने को कहा। संदीप कुमार ने दावा किया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदाता होने के नाते वह व्यक्तिगत रूप से इस बात से व्यथित हैं कि उनके केंद्र शासित प्रदेश का मुख्यमंत्री एक ऐसा व्यक्ति है जो पद संभालने में असमर्थ है।

 
9 अप्रैल से शुरू चैत्र नवरात्री में करे इन मंत्रों का जाप...मिलेगी हर समस्या से मुक्ति

9 अप्रैल से शुरू चैत्र नवरात्री में करे इन मंत्रों का जाप...मिलेगी हर समस्या से मुक्ति

 Chaitra Navratri: 9 अप्रैल से शुरू चैत्र नवरात्री में करे इन मंत्रो का जाप मिलेगी हर समस्या से मुक्ति।इस बार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल से हो रही है। वहीं इसका समापन 17 अप्रैल को राम नवमी वाले दिन होगा। हिंदू धर्म में नवरात्रि के पर्व को बहुत ही पावन माना जाता है। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि नवरात्रि के दिनों में माता रानी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं, तो आइये आज हम आपको बताते है माता को किन मंत्रो के जाप से प्रसन्न किया जाता है तो बने रहिये अंत तक-

सुयोग्य जीवनसाथी पाने के लिए
पत्नीं मनोरमां देहि नोवृत्तानुसारिणीम्। तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्भवाम्॥

गुणवान और शक्तिशाली बनने के लिए
सृष्टिस्थितिविनाशानां शक्ति भूते सनातनि। गुणाश्रये गुणमये नारायणि नमोऽस्तु ते।।

 खुशियों के लिए

प्रणतानां प्रसीद त्वं देवि विश्वार्तिहारिणि। त्रैलोक्यवासिनामीडये लोकानां वरदा भव।।

आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए

दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तोः। सवर्स्धः स्मृता मतिमतीव शुभाम् ददासि।।

संतान सुख के लिए

सर्वाबाधा वि निर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वितः। मनुष्यो मत्प्रसादेन भवष्यति न संशय॥

समस्याओं के निवाराण के लिए

शरणागतदीनार्तपरित्राणपरायणे। सर्वस्यार्तिहरे देवि नारायणि नमोऽस्तु ते।।

9 अप्रैल से शुरू चैत्र नवरात्री में करे इन मंत्रो का जाप मिलेगी हर समस्या से मुक्ति

 ऐश्वर्य से भरपूर जीवन के लिए

ऐश्वर्य यत्प्रसादेन सौभाग्य-आरोग्य सम्पदः। शत्रु हानि परो मोक्षः स्तुयते सान किं जनै।।

 मोक्ष प्राप्ति के लिए

सर्वस्य बुद्धिरुपेण जनस्य हृदि संस्थिते। स्वर्गापवर्गदे देवि नारायणि नमोऽस्तु ते।

सिद्धि की प्राप्ति के लिए

दुर्गे देवि नमस्तुभ्यं सर्वकामार्थसाधिके। मम सिद्धिमसिद्धिं वा स्वप्ने सर्वं प्रदर्शय।।

नवरात्रि के पावन दिनों में सुबह-शाम माता की पूजा और आरती करने से घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है। साथ ही इस दौरना देवी दुर्गा के कुछ चमत्कारी मंत्र जो ऊपर दिए गए है इनका करे जाप जो आपके जीवन में आने वाली कठिनाइयों का करेंगे निवारण !

Surya Grahan 2024 :साल का पहला सूर्य ग्रहण आज...जानिए कब से होगा शुरू और भारत पर क्या होगा असर

Surya Grahan 2024 :साल का पहला सूर्य ग्रहण आज...जानिए कब से होगा शुरू और भारत पर क्या होगा असर

 दिल्ली :- आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सूर्य ग्रहण 50 वर्षों बाद सबसे लंबा चलने वाला ग्रहण होगा जो करीब 5 घंटे और 25 मिनट तक चलेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जिसके चलते जब ग्रहण अपने चरम पर होगा तब कुछ समय के लिए पृथ्वी पर अंधेरा छा जाएगा। 

आज चैत्र माह की अमावस्या तिथि पर साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जो 50 वर्षों बाद सबसे लंबा चलने वाला सूर्य ग्रहण होगा। वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक यह सूर्य ग्रहण करीब 5 घंटे 25 मिनट तक चलेगा। भारतीय समय के अनुसार आज यानी 08 अप्रैल को सूर्य ग्रहण रात 09 बजकर 12 मिनट से शुरू हो जाएगा जो रात करीब 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। भारत में इस ग्रहण हो नहीं देखा जा सकेगा। इस कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। यह  सूर्य ग्रहण को पश्चिमी यूरोप, अटलांटिक, आर्कटिक मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका , कनाडा, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में और आयरलैंड में दिखाई देगा।

अमावस्या तिथि पर और जबकि चंद्र ग्रहण पूर्णिमा तिथि

वैदिक पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या तिथि पर और जबकि चंद्र ग्रहण पूर्णिमा तिथि पर लगता है। आज सोमवती अमावस्या तिथि के संयोग में साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है।

कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की एक और लिस्ट...जानिए किसे कहां से मिला टिकट

कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की एक और लिस्ट...जानिए किसे कहां से मिला टिकट

 Lok Sabha Election-2024 : कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के लिए 3 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. इनमें बनगांव की आरक्षित लोकसभा सीट पर पार्टी के पुराने नेता प्रदीप विश्वास को टिकट दिया गया है. यहां से बीजेपी के कैंडिडेट केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर हैं.

240 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है कांग्रेस

रविवार को कांग्रेस ने उम्मीदवारों की 13 वीं लिस्ट जारी की है. अब तक पूरे देश में 240 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान पार्टी की ओर से किया जा चुका है.