BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
पंतजलि के 14 उत्पादों का लाइसेंस रद्द...यहां देखें पूरी लिस्ट

पंतजलि के 14 उत्पादों का लाइसेंस रद्द...यहां देखें पूरी लिस्ट

Uttarakhand Government cancel license of Patanjali 14 Products:- पतंजलि के प्रमोटर्स और योग गुरु बाबा रामदेव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले सुप्रीम कोर्ट में भ्रामक विज्ञापन को लेकर अवमानना का केस और उसके बाद अब उत्तराखंड सरकार का लाइसेंसिंग अथाॅरिटी का एक्शन जिसे लेकर इन दिनों रामदेव और बालकृष्ण की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोमवार को उत्तराखंड सरकार ने बाबा रामदेव की पंतजलि आयुर्वेद और दिव्य फार्मेसी के लगभग 14 उत्पादों के लाइसेंस रद्द कर दिये। यह जानकारी सोमवार शाम को उत्तराखंड सरकार ने हलफनामा दायर करके दी।

उत्तराखंड सरकार ने सोमवार को इस संबंध में बैन का आदेश भी जारी किया है। बता दें कि दिव्य फार्मेसी पंतजलि के उत्पादों का निर्माण करती है। प्रदेश की लाइसेंस अथाॅरिटी ने बाबा की ब्लड प्रेशर, लिवर, गोइटर, शुगर, ब्लड प्रेशर के लिए इस्तेमाल की जाने वाली 14 दवाओं के उत्पादन को रोकने का निर्देश दिया है। आदेश जिले के सभी ड्रग इंस्पेक्टर को भी भेजा गया है। बता दें कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य की लाइसेंसिंग अथाॅरिटी और आयुष मंत्रालय से जवाब मांगा था।

इन उत्पादों पर हुआ एक्शन

उत्राखंड सरकार की लाइसेंसिंग अथाॅरिटी ने श्वासारि गोल्ड, श्वासारि वटी, श्वासारि प्रवाही, श्वासारि अवलेह, मुक्ता वटी एक्स्ट्रा पावर, लिपिडोम, मधुग्रिट, बीपी ग्रिट, दृष्टि आई ड्राॅप, आईग्रिट गोल्ड, लिवामृत एडवांस, मधुनाशिनी वटी जैसे उत्पाद शामिल है।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में कुछ उत्पादों के भ्रामक विज्ञापनों को रोकने के निर्देशों का पालन नहीं करने के लिए रामदेव की आलोचना भी की है। सुप्रीम कोर्ट में आज पंतजलि मामले की सुनवाई होनी है। आज कोर्ट तय करेगा कि रामदेव और बालकृष्ण के खिलाफ अवमानना का आरोप लगाया जाए या नहीं। इस मामले की पिछली सुनवाई 23 अप्रैल को हुई थी।

माफीनामे की साइज को लेकर उठाए सवाल

पिछली सुनवाई के दौरान अखबारों में छपे माफीनामे की साइज को लेकर कोर्ट ने सवाल उठाए थे। मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस हिमा कोहली ने कहा कि आपके विज्ञापन के आकार के ही माफीनामे होने चाहिए। क्या ऐड का साइज भी वही था जो आज माफीनामे का है। कोर्ट ने कहा कि हम माफीनामे के विज्ञापनों की वास्तविक साइज देखना चाहते हैं, ये हमारा निर्देश है।

ईडी के सभी दफ्तरों को मिलेगी CISF की सुरक्षा...जानिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने क्यों लिया ये फैसला

ईडी के सभी दफ्तरों को मिलेगी CISF की सुरक्षा...जानिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने क्यों लिया ये फैसला

 ED team will get CISF protection : ED की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है, अब ईडी दफ्तरों को भी सीआईएसएफ (CISF) की सुरक्षा मिलेगी.बता दें कि पश्चिम बंगाल और कुछ अन्य शहरों में ईडी अमले पर हुए हमलों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.

पश्चिम बंगाल में हुई थी ईडी की पर हमला

आपकों बता दें, 5 जनवरी को पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में भीड़ ने ईडी की टीम पर उस वक्त अचानक हमला कर दिया था जब टीम उत्तर 24 परगना जिले स्थित संदेशखाली में राशन वितरण में करीब 10 हजार करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार मामले में छापेमारी करने पहुंची थी. भीड़ ने उन्हें घेर लिया था और उन पर हमला किया था जिसे ईडी टीम के कई सदस्य घायल हो गए थे.

जानकारी के मुतबिक, देशभर में ईडी के 40 शहरों में आफिस हैं इनमें 21 जोनल और 28 सब जोनल आफिस संचालित है. ईडी के कोलकाता, रांची, रायपुर, जयपुर, जालंधर, कोच्चि और मुंबई कार्यालयों के बाहर CISF की जल्द तैनाती हो सकती है.

दूसरे बैंक के एटीएम से रकम निकालना हुआ महंगा...आइए जानें कितना शुल्क बढ़ा…!!

दूसरे बैंक के एटीएम से रकम निकालना हुआ महंगा...आइए जानें कितना शुल्क बढ़ा…!!

   नई दिल्ली। एटीएम का इस्तेमाल करना आपकी जेब पर और भारी पड़ सकता है। अब तक आप किसी भी बैंक के एटीएम से अपने पैसे निकालते थे तो आपकी फीस कम लगती थी, लेकिन अब इसके लिए आपको पहले से ज्यादा फीस देनी पड़ेगी। एटीएम उद्योग परिसंघ और भारतीय रिजर्व बैंक ने दूसरे बैंक के एटीएम से रकम निकालने या लेनदेन करने पर इंटरचेंज शुल्क बढ़ाकर 20 से 23 रुपए तक करने का फैसला लिया है। ज्यादा नकदी निकालने पर इससे अधिक सुविधा शुल्क भी लिया जा सकता है।

बता दें कि एटीएम उद्योग परिसंघ और भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में एक मीटिंग रखी थी। इस मीटिंग में उन्होंने दूसरे बैंक के एटीएम उपयोग करने पर शुल्क बढ़ाने को लेकर फैसला लिया है। बताया जाता है कि इंटरचेंज शुल्क तब लगाया जाता है, जब आप किसी दूसरे बैंक के एटीएम या व्हाइट लेबल एटीएम पर जाकर अपने कार्ड से लेनदेन करते हैं। यह शुल्क आपके बैंक से वसूला जाता है।

 पहले इतना था चार्ज-
पहले इंटरचेंज फीस 15 रुपए प्रति लेनदेन थे, जिसे 1 अगस्त 2021 को बढ़ाकर 17 रुपए कर दिया गया थे। वहीं गैर वित्तीय लेनदेन पर शुल्क 5 रुपए से बढ़ाकर 6 रुपए कर दिया गया था। लेकिन 2012 में एटीएम इंटरचेंज शुल्क 18 रुपए था, जिसे घटाकर 15 रुपए किया गया था।

: क्या है इंटरचेंज शुल्क?
अगर किसी एक बैंक का ग्राहक किसी अन्य बैंक के एटीएम से अपने कार्ड का इस्तेमाल कर पैसे निकालता है, तो ऐसी स्थिति में जिस बैंक के एटीएम से पैसे निकाले जाते हैं, वह मर्चेंट बैंक हो जाता है। ऐसे में आपके बैंक को मर्चेंट बैंक को एक निश्चित शुल्क का भुगतान करना होता है, जिसे एटीएम इंटरचेंज शुल्क कहा जाता है। इंटरचेंज शुल्क दूसरे बैंक के एटीएम से एक सीमा के बाद निकासी करने पर लगाया जाता है।

मातम में बदली शादी की खुशियाँ, हल्दी रस्म के दौरान आया हार्ट अटैक, युवती की मौत

मातम में बदली शादी की खुशियाँ, हल्दी रस्म के दौरान आया हार्ट अटैक, युवती की मौत

 मेरठ: लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर से एक दिल दहला देने वाला सामने आया हैं. जहाँ पल भर में ही शादी खुशिया मातम में बदल गई और पूरा परिवार शोक में चला गया. मिली जानकरी के अनुसार चचेरी बहन के हल्दी के प्रोग्राम में एक युवती की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवती मोहल्ले की कुछ लड़कियों के साथ अपनी चचेरी बहन के हल्दी के प्रोगाम में डांस कर रही थी।

डांस करते-करते वह गिर गई और गिरते ही उसकी जान चली गई। इस दौरान साथ में डांस करने वाली युवतियों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर परिवार के लोग पहुंचे और युवती को लेकर तुरंत डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने जांच पड़ताल के बाद युवती की हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि की। युवती के डांस के दौरान जमीन पर गिरने का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवती की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। घर-परिवार में कोहराम मच गया।

मामला लिसाड़ी गेट के अहमदनगर गली नंबर 2 का है। यहां के रहने वाले महताब के छोटे भाई आफताब की बेटी की रविवार को आशियाना कॉलोनी से बारात आनी थी। बारात से पहले घर में हल्दी का प्रोग्राम चल रहा था। घर में आयोजित इस कार्यक्रम में नाच-गाने का भी आयोजन किया गया था। दुल्हन की चचेरी बहन रिमशा उत्तरी मेहताब मोहल्ले की लड़कियों के डांस कर रही थी। रिमशा डांस करते-करते अचानक से जमीन पर गिर पड़ी। रिमश के जमीन पर गिरते ही बच्चे शोर मचाने लगे। रिमशा के साथ जो बच्चे और अन्य युवतियां डांस कर रही थीं उन्होंने उसे उइाने का प्रयास किया लेकिन रिमशा उठी नहीं। शोर-शराबा सुनकर घर वाले रिमशा के पास पहुंचे। उन्होंने भी रिमशा को उठाने की कोशिश की। रिमशा के शरीर में कोई हलचल न होने पर चीख-पुकार मच गई। रिमश को तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टर ने रिमशा को मृत घोषित कर दिया।

दुल्हा ने दुल्हन की गला दबाकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार...जानें क्या है वजह…!!

दुल्हा ने दुल्हन की गला दबाकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार...जानें क्या है वजह…!!

 उन्नाव। उत्तरप्रदेश के उन्नाव में कोतवाली थाना क्षेत्र के एखलाक नगर में शादी में मोटरसाइकिल नहीं मिलने पर एक पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मंच गया। सूचना मिलने पर मौके में पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि एखलाक नगर में रविवार की सुबह एक घर में नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि नई बस्ती के रहने वाले जुम्मन अंसारी ने अपनी बेटी चांदनी की शादी गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के एखलाक नगर में रहने वाले नदीम से 21 अप्रैल को कराई थी। जुम्मन अंसारी ने अपनी हैसियत के हिसाब से शादी में खर्च भी किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को पति और ससुराल के लोग शादी में मोटरसाइकिल न मिलने की वजह से प्रताड़ित करने लगे थे।

जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो शादी के 8 दिन बाद ही पति नदीम ने पत्नी चांदनी की गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतिका महिला चांदनी की बहन शाइना ने बताया की शादी 8 दिन पहले ही 21 अप्रैल को नदीम के साथ हुई थी। शादी में मोटरसाइकिल की यह लोग मांग कर रहे थे। कल रात में एक घंटे बहन से फोन पर बात हुई और सुबह उसकी सास का फोन आया की घर आ जाओ।

बहन ने कहा, हम लोगों ने जब जाकर देखा तो बहन की मौत हो चुकी थी, दो दिन पहले भी बहन के पति नदीम ने मां को भी चाक़ू मारा था पर मां ने बात बिगड़ने के डर से नहीं बताया था। अब इन लोगों ने उसकी बहन की हत्या कर दी।

Lok Sabha Elections 2024 : कांग्रेस पार्टी ने ओडिशा के इन सीटों पर जारी किए उम्मीदवारों के नाम, देखें लिस्ट

Lok Sabha Elections 2024 : कांग्रेस पार्टी ने ओडिशा के इन सीटों पर जारी किए उम्मीदवारों के नाम, देखें लिस्ट

  Lok Sabha Elections 2024 : कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए ओडिशा से 2 उम्मीदवारों और ओडिशा विधानसभा चुनावों के लिए 8 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। नागेंद्र प्रधान और सुरेश महापात्रा क्रमशः संबलपुर और कटक लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ेंगे।

विधानसभा चुनाव के लिए भी जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट

ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा के लिए भी चुनाव होने हैं. वहीं कांग्रेस ने ओडिशा की 8 विधानसभा सीटों पर भी प्रत्याशियों का ऐलान किया है. पार्टी ने बारीपड़ा (आरक्षित) सीट से पूर्व प्रत्याशी बादल हेमब्राम का टिकट काटकर प्रमोद कुमार हेमब्राम को उम्मीदवार बनाया है.

नहाते समय बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 10वीं के दो छात्रों की मौत, घर में पसरा मातम

नहाते समय बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 10वीं के दो छात्रों की मौत, घर में पसरा मातम

 रीवा/ मध्य प्रदेश : ख़बर रीवा जिले से हैं, जहां नहाते समय बिहर नदी में डूबने से दो छात्रों की मौत हो गई है, कक्षा 10वीं के दोनो छात्रों के शवों को एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, रीवा जिले के बिहर नदी करहिया घाट में किसन पाण्डेय (पिता सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय) उम्र 16 वर्ष निवासी संजय नगर, व कृष्णा कोरी (पिता अंबिका कोरी) उम्र 16 वर्ष निवासी संजय नगर कक्षा 10वीं का परीक्षा दिया था। दोनों शनिवार को घर से नहाने के लिए बिहर नदी गए थे, लेकिन काफी देर तक वह घर वापस नहीं पहुंचे तो इसके बाद परिजन उनकी तलाश में निकले तो दोनों छात्रों के कपड़े बिहर नदी के किनारे पड़े मिले।

लेकिन उनकी साइकिल वहां नहीं दिखी, जिससे परिजनों को दोनो के नदी में डूबने की आशंका हुई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर दोनों छात्रों के शवो को बरामद कर लिया गया है।

पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव को मर्चरी हाउस में रखवा कर जांच करना शुरू कर दिया।  वहीं छात्रों की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम सा मचा हुआ है।

BJP Candidate List: बीजेपी ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची, जानें किसे कहां

BJP Candidate List: बीजेपी ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची, जानें किसे कहां

 ओडिशा  :- भाजपा ने आगामी ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की।

 

Bank Holiday : मई महीने में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday : मई महीने में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

नई दिल्ली। अप्रैल का महीना खत्म होने में महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में अगर बैंक से जुड़े कोई जरूरी काम है तो उसे फटाफट निपटा लें। बता दें कि मई महीने में कुछ 12 दिन बैंक बंद रहेंगे।बता दें कि आरबीआई ने मई 2024 के लिए बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई छुट्टियों की सूची के अनुसार, ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में हैं। ये सभी छुट्टियां सभी राज्यों में लागू नहीं होंगी।

मई में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक (Bank Holiday in May 2024)

5 मई 2024 –  रविवार
8 मई 2024 –  रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती के चलते बैंक बंद रहेंगें।
10 मई 2024 – बसव जयंती/अक्षय तृतीया के चलते बैंक बंद रहेंगें।
11 मई 2024 – दूसरा शनिवार
12 मई 2024 – रविवार
16 मई 2024 – गंगटोक में राज्य दिवस की छुट्टी के चलते सभी बैंक बंद रहेंगें।
19 मई 2024 – रविवार
20 मई 2024 – बेलापुर और मुंबई में लोकसभा आम चुनाव 2024 के चलते सभी बैंक बंद रहेंगें।
23 मई 2024 – बुद्ध पूर्णिमा के चलते सभी बैंक बंद रहेंगें।
25 मई 2024 – चौथा शनिवार
26 मई 2024 – रविवार

बता दें कि ग्राहकों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसे देखते हुए बैंक बंद होने के बाद भी सुविधा मिलती है। ग्राहक मोबाइल या नेट बैंकिंग के जरिए बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, कैश निकालने करने के लिए ATM का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा कस्टमर आसानी से क्रेडिट Card और डेबिट Card से भी पेमेंट कर सकते हैं।

चुनाव जीतते हैं तो ईवीएम ठीक हो जाता है और जब चुनाव हारते हैं तो अपना ठीकरा ईवीएम पर ही फोड़ते हैं कांग्रेस : सीएम साय

चुनाव जीतते हैं तो ईवीएम ठीक हो जाता है और जब चुनाव हारते हैं तो अपना ठीकरा ईवीएम पर ही फोड़ते हैं कांग्रेस : सीएम साय

अभनपुर : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बार-बार ईवीएम पर उठाये जा रहे सवाल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पलटवार करते हुए कहा कि इनको अपनी हार स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है हार का ठीकरा कहीं ना कहीं इनको फोड़ना ही है जब चुनाव जीतते हैं तो ईवीएम ठीक हो जाता है. और जब चुनाव हारते हैं तो अपना ठीकरा ईवीएम पर ही फोड़ते हैं।

साथ ही दूसरे चरण के मतदान समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पहले और दूसरे चरण के चार लोकसभा सीट सहित छत्तीसगढ़ की सभी की सभी 11 सीट जीत रहे हैं और केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनने जा रही है।

अभनपुर के ग्राम पीपरोद में मुख्य्मंत्री विष्णुदेव साय चुनावी सभा को सम्बोधित करने व बृजमोहन अग्रवाल के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे, जहा पर विधायक इंद्र कुमार साहू के नेतृत्व में एक हजार कांग्रेसी कार्यकर्ताओ को भाजपा की सदस्यता दिलाई, भाजपा प्रवेश करने वालो में पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व युवा कॉन्ग्रेस अध्यक्ष, पूर्व एल्डरमैन सहित कई दिग्गज नेता शामिल है। इस दौरान विधायक इंद्र कुमार साहू ने कहा कि मोदी जी की रीति नीति से प्रभावित होकर लोग भाजपा में शामिल हो रहे है, तीसरी बार मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

 
Shocking : सास-ससुर ने घर से निकाला तो रेलवे स्टेशन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

Shocking : सास-ससुर ने घर से निकाला तो रेलवे स्टेशन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

 मनोहरपुर: झारखंड के मनोहरपुर रेलवे क्षेत्र में एक गर्भवती महिला द्वारा दो दिनों पहले बिना किसी मदद के नवजात बच्ची को जन्म देने का मामला प्रकाश में आया हैं। महिला दो दिनों से बिना कुछ खाए-पीए बच्चे को लेकर मनोहरपुर प्लेटफार्म संख्या एक में रह रही थी। शुक्रवार को स्थानीय सब्जी विक्रेता की महिला पर नजर पड़ी तो इसकी जानकारी लोगों को दी। जिसके बाद महिला सावित्री बांडरा को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सहिया पुष्पा मेनन और स्वास्थ्यकर्मियों ने रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों का उपचार किया जा रहा है। महिला सावित्री बांडरा ने बताया कि वह सोनुवा के बालजोड़ी पंचायत के नायागांव की रहने वाली है। उसने डेढ़ साल पहले ओड़िशा के कटक निवासी आजाद समद से प्रेम विवाह कर लिया था, पर चार माह पूर्व सड़क हादसे में उसके पति की मौत हो गई।

महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति का श्राद्धकर्म होने के बाद सास-ससुर ने उसे घर से निकाल दिया। उसने काफी गुहार लगाई की वह पांच माह की गर्भवती है, पर किसी ने नहीं सुना। ससुराल से निकाले जाने के बाद अपने मायके पहुंची। वहां से भी दो दिनों बाद निकाल दिया गया। मायके से निकाले जाने के बाद वह चार माह तक कटक में इधर-उधर भटकती रही और 24 अप्रैल को उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन से मनोहरपुर पहुंची थी। वहां रात्रि में ही एक बच्ची को जन्म दिया, जिसके बाद सड़क से ब्लेड उठाकर बच्ची का नाड़ खुद काट कपड़ा से बांध दिया। मनोहरपुर सीएचसी की डॉक्टर प्रियंका ने बताया, अस्पताल में पहुंचने पर जांच के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। दोनों को ऑब्जरवेशन में रखा गया हैं और आगे जांच की जा रही है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के सोढी लापता...दो दिन से मोबाइल फोन भी बंद, पुलिस ने दर्ज किया किडनैपिंग का केस

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के सोढी लापता...दो दिन से मोबाइल फोन भी बंद, पुलिस ने दर्ज किया किडनैपिंग का केस

 तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के फैंस को हाल ही तब तगड़ा झटका लगा था जब खबर आई कि मिस्टर सोढ़ी का किरदार निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह लापता हैं। लेकिन अब पुलिस ने इस मामले में एक्टर को लेकर किडनैपिंग का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को एक CCTV फुटेज मिली है, जिसके आधार पर पुलिस ने किडनैपिंग का केस दर्ज किया है।

बता दे पुलिस ने IPC की धारा 365 के तहत FIR भी दर्ज की है। मालूम हो कि 50 वर्षीय गुरुचरण सिंह पिछले चार दिन से लापता हैं। इसे लेकर एक्टर के पिता ने दिल्ली के पालम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी।

पुलिस को CCTV फुटेज में जाते दिखे गुरुचरण सिंह

लेकिन अब पुलिस को एक CCTV फुटेज मिला है, जिसमें गुरुचरण सिंह जाते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि 24 अप्रैल तक एक्टर का फोन भी काम कर रहा था, पर अब वह लगातार बंद आ रहा है। पुलिस अब यह जांच करने में लगी है कि 22 अप्रैल को लापता होने से पहले गुरुचरण सिंह ने फोन पर किससे बात की थी। एक्टर के कॉल रिकॉर्ड ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।

भीषण गर्मी के बीच, अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना….!!

भीषण गर्मी के बीच, अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना….!!

 दिल्ली :- उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी का कहर जारी है। पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत कई इलाकों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। दिन में बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में लोग तापमान के कम होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन जल्द इससे कोई राहत नहीं मिलती दिख रही। हालांकि, भीषण गर्मी के बीच भी कई राज्यों में बारिश, आंधी तूफान की संभावना है। उत्तर पश्चिम के राज्यों में अगले चार दिनों तक बारिश होने वाली है।

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी और दक्षिण भारत में अगले पांच दिनों तक हीटवेव चलने वाली है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 26-29 अप्रैल के बीच बारिश होगी। वहीं, पूर्वोत्तर भारत के कुछ राज्यों में 26-28 अप्रैल और मध्य भारत में 26 और 27 अप्रैल के बीच बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटे में गंगीय पश्चिम बंगाल, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, इंटीरियर कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में हीटवेव का कहर दिखाई दिया। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, केरल, असम, त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र के इलाकों में ओलावृष्टि हुई।

उत्तर भारत के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्रताखंड में 26-29 अप्रैल तक यानी कि चार दिनों तक बारिश, बर्फबारी, आंधी तूफान आएगा। वहीं, बिजली कड़कने की भी संभावना है। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में 26-28 अप्रैल के बीच बारिश होने की संभावना है। राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में 26 अप्रैल को बारिश, आंधी तूफान व बिजली कड़कने का अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब, हरियाणा में 26 व 27 अप्रैल और पूर्वी राजस्थान में 26 अप्रैल को ओले गिरेंगे।

बड़ा फैसला : EVM को सुप्रीम कोर्ट का क्लीन चिट…बैलेट पेपर की नहीं होगी वापसी

बड़ा फैसला : EVM को सुप्रीम कोर्ट का क्लीन चिट…बैलेट पेपर की नहीं होगी वापसी

 दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) के साथ इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर डाले गए वोटों के 100 फीसदी सत्यापन की मांग करने के मामले में बड़ा फैसला सुनाया. 

कोर्ट ने कहा कि रिजल्ट घोषित होने के 7 दिन के भीतर उम्मीदवार दोबारा जांच की मांग कर सकता है. माइक्रो कंटोलर की मेमोरी की जांच इंजीनियर करेंगे. इस जांच का खर्च उम्मीदवार को करना होगा. गड़बड़ साबित होती है तो पैसा वापस मिल जाएगा. साथ ही जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ ने सुझाव देते हुए चुनाव आयोग से भविष्य में वीवीपीएटी पर्ची में बार कोड पर विचार करने को कहा है.सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए अपनाए गए कदमों के बारे में विस्तार से बताने को कहा था. सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि यह एक चुनावी प्रक्रिया है. इसमें पवित्रता होनी चाहिए. किसी को भी यह आशंका नहीं होनी चाहिए कि जो कुछ संभावनाएं बनती हैं, वह नहीं किया जा रहा है.

आंख मूंदकर अविश्वास करना अनुचित- सुप्रीम कोर्ट

जस्टिस दीपांकर दत्ता ने कहा कि किसी सिस्टम पर आंख मूंदकर अविश्वास करना अनुचित संदेह को जन्म दे सकता है. जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच मामले में सुनवाई की है. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं पर सुनवाई और चुनाव आयोग की ओर से स्पष्टता दिए जाने के बाद बुधवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से कहा था कि चुनावी प्रक्रिया में शुचिता होनी चाहिए.

सुबह 9 बजे तक यूपी में 11.67% वोटिंग,छग के तीन लोकसभा सीटों में 15.42 फीसदी मतदान...जानिए बाकी 11 राज्य का हाल

सुबह 9 बजे तक यूपी में 11.67% वोटिंग,छग के तीन लोकसभा सीटों में 15.42 फीसदी मतदान...जानिए बाकी 11 राज्य का हाल

रायपुर : - छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 3 लोकसभा सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर के लिए मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक तीनों सीटों पर 15.42 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीट पर 9 बजे तक मतदान प्रतिशत

कांकेर लोकसभा में 17.52 प्रतिशत
महासमुंद लोकसभा में  14.33 प्रतिशत
राजनांदगाँव लोकसभा में  14.59 प्रतिशत

यूपी में सुबह 9 बजे तक 11.67% वोटिंग हुई

सुबह 9 बजे तक यूपी में 11.67% वोटिंग हुई है. गाजियाबाद में 11%, अलीगढ़ में 12.18%, बागपत में 11.78%, अमरोहा में 14.88% और बुलंदशहर में 10.68% वोटिंग हुई है. यानी सबसे ज्यादा वोटिंग अमरोहा और सबसे कम वोटिंग गाजियाबाद में हुई है.

अमरोहा में सुबह 9 बजे तक 14.88% वोटिंग

उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर दूसरे चरण के तहत वोटिंग हो रही है, हर जगह सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. अमरोहा सीट पर सुबह 9 बजे तक 14.88% प्रतिशत मतदान हुआ है.

वैसे तो दूसरे चरण में 89 सीट पर मतदान होना था, लेकिन मध्य प्रदेश की बैतुल सीट पर बहुजन समाज पार्टी के एक प्रत्याशी के निधन के बाद अब तीसरे चरण में मतदान हो रहा. निर्वाचन आयोग ने कहा कि इस चरण में 1.67 लाख मतदान केंद्रों पर 16 लाख से अधिक मतदान अधिकारियों को तैनात किया गया है. उसने कहा कि इस चरण में 15.88 करोड़ से अधिक मतदाता हैं, जिनमें 8.08 करोड़ पुरुष, 7.8 करोड़ महिलाएं एवं 5929 तृतीय लिंगी हैं. उसके अनुसार 34.8 लाख पहली बार के मतदाता हैं तथा 20-29 वर्ष के उम्रवर्ग में 3.28 करोड़ मतदाता हैं.

Lok Sabha Election 2024: दूसरे चरण की 88 लोकसभा सीटों पर वोटिंग शुरू...1202 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे मतदाता

Lok Sabha Election 2024: दूसरे चरण की 88 लोकसभा सीटों पर वोटिंग शुरू...1202 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे मतदाता

 नई दिल्ली। लोकतंत्र के महापर्व के दूसरे चरण में आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। दूसरे चरण में कुल 1,202 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला जनता आज ईवीएम में कैद करेगी। इसमें 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर 1,202 उम्मीदवारों के लिए मतदाता वोट डालेंगे। इस चरण में जिन प्रमुख प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद होगी, उसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, अभिनेत्री हेमा मालिनी, धारावाहिक रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल, कांग्रेस नेता शशि थरूर आदि शामिल हैं।

इन  3 मंत्रियों की किस्मत पर वोटर्स लेंगे फैसला

इस चरण में तीन केंद्रीय मंत्रियों गजेंद्र सिंह शेखावत, राजीव चंद्रशेखर और प्रल्हाद जोशी का भाग्य भी तय होगा। मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम छह बजे तक चलेगा। दूसरे चरण के मतदान के साथ ही देश की एक-तिहाई सीटों पर मतदान संपन्न हो जाएगा। इस बीच, मौसम विभाग ने कई राज्यों में लू चलने की आशंका जताई है।

दूसरे चरण में 89 सीटों पर होना था मतदान

2019 में इन 88 सीटों में से एनडीए ने 55 और यूपीए ने 24 सीटें जीती थीं। छह सीटों को परिसीमन के बाद नए सिरे से गठित किया गया है। इस चरण में केरल की सभी 20 सीटों के लिए मतदान होगा। इसके अलावा कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की आठ-आठ, मध्य प्रदेश की छह, असम और बिहार की पांच-पांच और छत्तीसगढ़ और बंगाल की तीन-तीन सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसके अलावा मणिपुर, त्रिपुरा और जम्मू-कश्मीर में भी एक-एक सीट पर मतदान होगा।

हालांकि दूसरे चरण में 89 सीटों पर मतदान होना था लेकिन मध्य प्रदेश की बैतूल सीट पर बसपा प्रत्याशी की मृत्यु के कारण इस सीट पर मतदान अब तीसरे चरण में कराया जाएगा।मथुरा से भाजपा की हेमा मालिनी, कोटा से ओम बिरला और जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से जीत की हैट्रिक की तलाश में हैं। राहुल गांधी वायनाड से मौजूदा सांसद हैं और उनका मुकाबला सीपीआई की एनी राजा और भाजपा के के सुरेंद्रन से है।

थरूर का लक्ष्य चौथी बार तिरुअनंतपुरम सीट जीतने का है। उनका मुकाबला भाजपा के चंद्रशेखर और सीपीआइ के पन्नियन रवींद्रन से है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल 30 साल से अधिक समय से भाजपा का गढ़ रहे राजनांदगांव से चुनाव लड़ रहे हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की 2014 के बाद लोकसभा चुनाव मैदान में वापसी के साथ केरल की अलाप्पुझा सीट की लड़ाई कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गई।

वेणुगोपाल अपने करियर में कोई बड़ा चुनाव नहीं हारे हैं। उन्होंने 1996, 2001 और 2006 में लगातार तीन बार अलाप्पुझा विधानसभा सीट जीती और 2009 और 2014 में अलाप्पुझा से लोकसभा के लिए चुने गए। उधर, चुनाव आयोग के अनुसार शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं। 50 प्रतिशत से अधिक मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जाएगी। साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती की गई है।

मतदान और सुरक्षा कर्मियों को लाने-ले जाने के लिए कम से कम तीन हेलीकाप्टर, चार विशेष रेलगाड़ियां और लगभग 80,000 वाहन तैनात किए गए हैं। बता दें कि 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए पिछले शुक्रवार को हुए सात चरणों के पहले चुनाव में लगभग 65.5 प्रतिशत मतदान हुआ था।

दूसरे चरण में ये प्रमुख प्रत्याशी

उम्मीदवारों के नाम पार्टी लोकसभा सीटें
राहुल गांधी कांग्रेस वायनाड
ओम बिरला भाजपा कोटा
शशि थरूर कांग्रेस तिरुवनंतपुरम
एचडी कुमारस्वामी जेडीएस मांड्या
हेमा मालिनी भाजपा मथुरा
अरुण गोविल भाजपा मेरठ
पप्पू यादव निर्दलीय पूर्णिया
तेजस्वी सूर्या भाजपा बेंगलुरु दक्षिण
भूपेश बघेल कांग्रेस राजनांदगांव
LOK SABHA 2024:कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट...जानें किस-किस का नाम शामिल...देखें लिस्ट

LOK SABHA 2024:कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट...जानें किस-किस का नाम शामिल...देखें लिस्ट

 उत्तर प्रदेश :  कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। प्रचारकों में मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा जैसे नेता शामिल हैं।

 

धू-धूकर जल रहीं इमारतें, 6 लोग जिंदा जले, मंजर देख दहल उठेगा दिल...देखें फोटोज

धू-धूकर जल रहीं इमारतें, 6 लोग जिंदा जले, मंजर देख दहल उठेगा दिल...देखें फोटोज

 पटना: पटना जंक्शन के समीप स्थित दो बड़ी इमारतों में भीषण आग लग गई। हादसा गुरुवार की सुबह साढ़े दस बजे हुआ। अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। प्रत्यक्षदर्शी स्टाफ रंजन ने बताया कि गैस सिलेंडर से आग लगी है। चाउमीन व अन्य फास्ट फूड बनाने के लिए नया सिलेंडर बदलने के लिए लाया तो वो पहले से लीक थी। तभी पहले से जल रही गैस से उसमें भी आग पकड़ ली।

पटना जंक्शन के पास भीषण आग, धू-धूकर जल रहीं इमारतें; 6 जिंदा जले; मंजर दहला देगा, देखें फोटोज

स्टाफ ने तीन कार्बन डाइआॅक्साइड का सिलिंडर इस्तेमाल किया गया। फिर भी नहीं बूझ पाई। फिर तेज आवाज लगाते बाहर निकलकर भागे। एक गैस भी ब्लास्ट। अभी अंदर में 10 से 12 गैस सिलेंडर मौजूद।

पटना जंक्शन के पास भीषण आग, धू-धूकर जल रहीं इमारतें; 6 जिंदा जले; मंजर दहला देगा, देखें फोटोज

 इस बीच दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। मौके पर तैनात अग्निशमन पदाधिकारी और कर्मी आग बुझाने के काम में जुटे हैं। आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई है।अग्निशमन विभाग आसपास के फायर स्टेशनों से दमकल का प्रबंध कर रहा है।

पटना जंक्शन के पास भीषण आग, धू-धूकर जल रहीं इमारतें; 6 जिंदा जले; मंजर दहला देगा, देखें फोटोज

होटल पाल के पास स्थित मकानों पर पुलिस और फायर फाइटर्स पहुंच गए हैं। लोगों को निकालने के बाद एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के वरीय पदाधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। आग बुझाने का प्रयास और रेस्क्यू का काम जारी है।

मानहानि केस में हाईकोर्ट से राहुल गांधी को मिली राहत...एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही कार्यवाही पर लगी रोक…

मानहानि केस में हाईकोर्ट से राहुल गांधी को मिली राहत...एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही कार्यवाही पर लगी रोक…

 रांची। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चाईबासा के एमपी-एमएलए कोर्ट में उनके खिलाफ चल रहे मानहानि केस में बड़ी राहत मिली है। झारखंड हाईकोर्ट ने एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही कार्यवाही पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने केस के शिकायतकर्ता को नोटिस जारी करते हुए दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। चाईबासा जिला स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 27 फरवरी को गैरजमानती वारंट जारी किया था। इस पर रोक लगाने के लिए राहुल गांधी ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी।

बता दें कि चाईबासा निवासी प्रताप कटियार नामक शख्स ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया है कि उन्होंने वर्ष 2018 में कांग्रेस के अधिवेशन में भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस में कोई हत्यारा राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बन सकता है। कांग्रेसजन किसी हत्यारे को राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वीकार नहीं कर सकते हैं, यह भाजपा में ही पॉसिबल है।

इस शिकायत पर चाईबासा कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ अप्रैल 2022 में जमानती वारंट जारी किया था। इस पर राहुल गांधी की ओर से कोई संज्ञान नहीं लिया गया। इसके बाद कोर्ट ने फरवरी 2024 में उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। राहुल गांधी के अधिवक्ता ने इस पर कोर्ट में आवेदन देकर सशरीर उपस्थित होने की छूट मांगी थी, लेकिन उनका आवेदन खारिज कर दिया गया था। इसके बाद वह हाईकोर्ट पहुंचे।

पीएम मोदी-राहुल गांधी को चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस, 29 अप्रैल तक मांगा जवाब, जानिए पूरा मामला

पीएम मोदी-राहुल गांधी को चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस, 29 अप्रैल तक मांगा जवाब, जानिए पूरा मामला

 Lok Sabha Election 2024 : आचार संहिता के उल्लंघन के आरोपों पर चुनाव आयोग ने पीएम मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भाषणों पर स्वतः संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया है। चुनाव आयोग ने 29 अप्रैल सुबह 11 बजे तक दोनों पार्टियों से जवाब मांगा है। भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने एक दूसरे के नेताओं के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी और धर्म, जाति, संप्रदाय और भाषा के नाम पर लोगों के बीच नफरत फैलाने और अलगाववाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था।

भाजपा-कांग्रेस अध्यक्षों को जारी किया गया नोटिस

चुनाव आयोग ने इस मामले में जन प्रतिनिधि कानून की धारा 77 की शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए स्टार प्रचारकों के आचरण के लिए पार्टी अध्यक्षों को जिम्मेदार माना है और दोनों पार्टियों के अध्यक्षों को नोटिस जारी किया है। चुनाव आयोग ने 29 अप्रैल को सुबह 11 बजे तक नोटिस का जवाब देने का निर्देश दिया है। चुनाव आयोग ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों को अपने उम्मीदवारों, स्टार प्रचारकों के आचरण की जिम्मेदारी लेनी होगी। खासकर शीर्ष पदों पर बैठे लोगों द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान ऐसे भाषण और भी चिंताजनक है और इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

पीएम मोदी के राजस्थान में दिए भाषण पर हुआ विवाद

दरअसल पीएम मोदी ने बीते दिनों राजस्थान में एक रैली के दौरान कहा था कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो वह लोगों की संपत्ति को घुसपैठियों और ज्यादा बच्चे पैदा करने वालों में बांट देगी। प्रधानमंत्री ने इस दौरान पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के एक पुराने बयान का जिक्र किया, जिसमें मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यक समुदाय का है। इस मामले में कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से अपील की थी कि पीएम मोदी का बयान विभाजनकारी और दुर्भावनापूर्ण है और यह आचार संहिता का साफ उल्लंघन है। कांग्रेस ने पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव आयोग से 140 पेज में 17 शिकायतें की।
 
राहुल गांधी के दावे को भाजपा ने बताया झूठ
 
भाजपा ने भी 22 अप्रैल को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में भाजपा ने कहा था कि राहुल गांधी देश में गरीबी बढ़ने का झूठा वाद कर रहे हैं। भाजपा का आरोप है कि राहुल गांधी ने भाषा और क्षेत्र के आधार पर देश में विभाजन पैदा करने और चुनावी माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की।