रायपुर। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षाएं आज, 15 फरवरी से शुरू होने जा रही है। परीक्षा के लिए निकलने से पहले छात्रों को कुछ महत्वपूर्ण दिशानिर्देशों को अच्छे से समझ लेना चाहिए।आज से शुरू हुई कक्षा 10वीं की परीक्षा 13 मार्च तक होगी वहीं 2 अप्रैल 2024 तक 12वीं की परीक्षाएं चलेगी। जिसमें करीब 35 लाख परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। बता दें कि सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। हालांकि, कुछ परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी। 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 फरवरी से 13 मार्च 2024 तक और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 फरवरी से 2 अप्रैल, 2024 तक आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही बोर्ड ने परीक्षार्थियों के लिए गाइडलाइन्स भी जारी की है। जिसमें परीक्षा से संबंधित दिशा निर्देश दिए गए हैं।
जारी किया प्रवेश परीक्षाओं का नोटिफिकेशन
रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। 11 अलग-अलग प्रवेश परीक्षाओं के लिए डेट निर्धारित की गई है। प्री एमसीए और पोस्ट बेसिक नर्सिंग के लिए 30 मई को सुबह परीक्षा आयोजित होगी।
MSC नर्सिंग के लिए के 30-05-24 को शाम में परीक्षा आयोजित होगी . वहीं प्री बीएड के लिए 02-06-24 को मॉर्निंग में परीक्षा होगी. परीक्षा के संबंध में vyapam.cgstate.gov.in पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. स्थानीय निवासियों के लिए यह परीक्षा नि शुल्क होगी।
देखें समय सारणी –

रायपुर। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के मुताबिक अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है जो भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। अग्निवीर की भर्ती जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमैन (8वीं एवं 10वी कक्षा उत्तीर्ण) महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्मगुरु, नर्सिंग सहयोगी और हवलदार एस.ए.सी के पदों के लिए जारी की गई है। सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 फरवरी से 22 मार्च 2024 तक खुली रहेगी।अग्निवीर क्लर्क के पद का नाम परिवर्तित किया गया है, अब उसे अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट कहा जाएगा। अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) के समय टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा। ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) 22 अप्रैल 2024 के बाद होने की संभावना है। किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-29652212 या 0771-2965213 पर संपर्क करें।
रायपुर, पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी ने वार्षिक परीक्षा की समय सारणी जारी किये है जिसके तहत 5 मार्च से परीक्षा शुरू हो रही है . इस बार विश्वविद्यालय सिर्फ दो पालियो में ही परीक्षा आयोजित करने जा रहा है|
देखे पूरी समय सारणी
धमतरी : नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। बाल विकास परियोजना कुरूद में आंगनबाड़ी केंन्द्र में भर्ती किया जाना है। इच्छुक उम्मीदवार 21 फरवरी तक सीधे कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं।
महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार एकीकृत बाल विकास परियोजना कुरूद में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। आंगनबाड़ी केन्द्र चर्रा, करगा, अटंग, तर्रागोंदी, कोसमर्रा, गोबरा और भुसरेंगा में सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिये आगामी 21 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना कुरूद ने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।
नारायणपुर : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा 11 फरवरी को राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 का आयोजन किया जाएगा। जिले मे परीक्षा हेतु तीन परीक्षा केन्द्र बनाया गया है, जिसमें 894 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कलेक्टर श्री बिपिन मांझी ने परीक्षा केन्द्रों में पूर्ण तैयारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये हैं।
शासकीय स्वामी आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 350 परीक्षार्थी, रामकृश्ण मिशन स्वामी विवेकानंद एजुकेशन कांप्लेक्स में 300 परीक्षार्थी और शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल बंगलापारा में 244 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
रायपुर । छत्तीसगढ़ लोक सेवा अयोग द्वारा कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सहायक संचालक कृषि के अभ्यर्थियों के लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार प्राप्त अंकों के कुल योग के मेरिट क्रम के आधार पर वर्गवार मेरिट सूची जारी कर दी है।

संचालनालय कृषि, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर के अंतर्गत ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा (RAEO23) के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैैं। छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा संचालनालय कृषि, छत्तीसगढ़ रायपुर के अंतर्गत ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा (RAEO23) का आयोजन 04 फरवरी 2024 को किया जायेगा।
अभ्यर्थी अपनी प्रोफाइल में जाकर एडमिट कार्ड दिनांक 29.01.2024 से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी उक्त भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र व्यापम की वेबसाइट (vyapam.cgstate.gov.in) एवं (https://vyapamaar.cgstate.gov.in), चिप्स की वेबसाइट (http://cgstate.gov.in), जनसंपर्क की वेबसाइट (https://dprcg.gov.in), संचालनालय कृषि, छ.ग. की वेबसाइट (https://agriportal.cg.nic.in) पर उपलब्ध लिंक में से किसी भी एक लिंक पर क्लिक करके अपने प्रोफाइल लॉगिन पेज पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं ।
इन डॉक्युमेंट्स ले के आए
अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ैडै के माध्यम से एक संक्षिप्त यू.आर.एल. भी भेजा जावेगा। अभ्यर्थी इस यू.आर.एल. को क्लिक कर अपने मोबाइल पर सीधे एडमिट कार्ड प्राप्त कर उसका प्रिंट आउट ले सकते हैं। प्रवेश पत्र में अभ्यर्थी की प्रति के साथ ही प्रत्येक परीक्षा पाली के दौरान परीक्षा केन्द्र में जमा की जाने वाली ‘व्यापम की प्रति’ भी है । अतः अभ्यर्थी संपूर्ण प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकालें ।परीक्षा दिवस को प्रत्येक परीक्षार्थी डेढ़ घंटे पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र में उपस्थित रहें, जिससे उनके मूल पहचान पत्र से उनकी पहचान की जा सके एवं परीक्षा केंद्र में जाने हेतु अनुमति दी जा सके। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र के सम्बंध में कठिनाई होती है तो हेल्पलाइन नंबर +91-0771-2972780 एवं मोबाइल नंबर +91-8269801982 पर भी संपर्क कर सकते हैं । यदि इंटरनेट से प्राप्त प्रवेश पत्र पर फोटो नहीं आता है तो अन्यर्थी अपने साथ दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लेकर परीक्षा केंद्र में जाएं ।
परीक्षार्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा
नियंत्रक व्यापम द्वारा जारी पत्र में इस बात का भी उल्लेख है कि परीक्षार्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। यह उचित होगा कि, परीक्षार्थी परीक्षा दिवस से एक दिन पूर्व ही अपने परीक्षा केन्द्र की भौगोलिक स्थिति से भलीभाँति परिचित हो जायें। परीक्षा प्रारंभ होने के पश्चात् किसी को भी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। परीक्षार्थियों को अपना फोटोयुक्त मूल आई डी. प्रूफ जैसे मतदाता पहचान पत्र/ड्रायविंग लायसेंस/पेन कार्ड/आधार कार्ड (ई-आधार कार्ड भी मान्य)/पासपोर्ट/विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र/फोटोयुक्त अंकसूची मूलरूप में (फोटो कॉपी मान्य नहीं) परीक्षा दिवस में परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा
Chhattisgarh Vyapam Vacancy: छत्तीसगढ़ व्यापम ने मछली पालन विभाग ने कई पदों में भर्ती के लिए आवेदन मंगाए है. व्यापम मत्स्य निरीक्षक के 70 पदों को भरेगा. किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक पास उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है. योग्य उम्मीदवार व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जा कर अप्लाई कर सकते है. मत्स्य निरीक्षक के लिए नोटिफिकेशन 24 जनवरी, 2024 को जारी किया गया है.
– क्या है शैक्षणिक योग्यता और पात्रता
योग्य उम्मीद्वार को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था / विश्वविद्यालय से बीएफएससी या जीव विज्ञान में स्नातक एवं मत्स्योद्योग पाठ्यक्रम में प्रशिक्षण होना चाहिए.
– आयु सीमा एवं छूट और वेतनमान
सभी वर्गों के लिए पदों की संख्या को बांटा गया है. कुल 70 पदों में अनारक्षित 29, अनु. जाति 08, अनु. जनजाति 23 और अन्य पिछड़ा वर्ग 10 में बांटे गए हैं. योग्य उम्मीद्वार की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होना चाहिए.

– वेतनमान
मछली पालन विभाग भर्ती पर चयनित उम्मीदवारों को 28700-62000/- का सैलेरी प्रदान किया जायेगा.
वर्गों के हिसाब से लगेगा आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग – 350
अन्य पिछड़ा वर्ग – 250
अजा/अजजा वर्ग – 200
अधिक जानकारी और आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जा कर अप्लाई कर सकते है.
रायपुर। राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 की लिखित परीक्षा दिनांक 11 फरवरी 2024 (रविवार) को दो सत्रों में 28 जिलों में आयोजित की जाएगी। इन जिलों में अम्बिकापुर, बैकुण्ठपुर (कोरिया), बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग-भिलाई, दन्तेवाड़ा, जगदलपुर, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कबीरधाम (कवर्धा), कांकेर, कोरबा, महासमुंद, रायपुर, रायगढ़, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, बलरामपुर, सूरजपुर, गरियाबंद, नारायणपुर, कोण्डागांव, बीजापुर, सुकमा, बेमेतरा, बालोद, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही एवं मुंगेली के निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 के लिए जारी की गई समय सारिणी के अनुसार यह परीक्षा 11 फरवरी को पहली पाली में सुबह 10 से 12 बजे तक विषय सामान्य अध्ययन (जनरल स्टडी) और द्वितीय पाली में अपरान्ह 3 से 5 बजे तक रुचि परीक्षा (एप्टीट्यूट टेस्ट) विषय की होगी। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा प्रवेश पत्र 30 जनवरी 2024 को जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाईट www.psc.cg.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग द्वारा किसी भी अभ्यर्थी को पृथक से प्रवेश पत्र व्यक्तिशः नहीं भेजा जायेगा।
रायपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 5 फ़रवरी 2024 को पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर स्थित रोजगार कार्यालय में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक जॉब फेयर आयोजित किया जाएगा।
इस जॉब फेयर में निजी क्षेत्र के नियोजक श्री रावतपुरा सरकार इन्स्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईस एण्ड रिसर्च, नया रायपुर द्वारा 184 विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। जॉब फेयर में शामिल होने वाले इच्छुक उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के बारे में अधिक जानने के लिए नीचे दी गई जानकारी ध्यान पूर्वक पढ़ें।
इन पदों के लिए की जाएगी भर्ती
स्टॉफ नर्स
ऑप्टीमेट्रिक
रेडियो ग्राफर
फार्मासिस्ट
ओटी/लैब/ ईसीजी टेक्निशियन
रिसेप्सनीस्ट
डायलासिस टेक्निशियन
हाउस कीपर
पी.आर.ओ.
महिला ड्रेसर
शैक्षणिक योग्यता –
नर्सिंग, डिप्लोमा, स्नातक एवं डी.एम.एल.टी. आदि उत्तीर्ण और अनुभवी आवेदक इस जॉब फेयर में शामिल हो सकते है।
वेतन
इस जॉब फेयर में चयनित आवदेकों को 10 से 30 हजार रूपये प्रतिमाह के वेतनमान पर की जानी है।
इस जॉब फेयर में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बॉयोडाटा/आधार कार्ड एवं शेक्षणिक, तकनीकी योग्यता अनुभव प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।
रायपुर : दिव्यांगों के लिए राजधानी रायपुर में रोजगार मेले का अयोजन किया जा रहा है। यह मेला राजभवन के पास स्थित विशेष रोजगार कार्यालय में 31 जनवरी को लगाया जाएगा। इस मेले में निजी उद्योगों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा विभिन्न पदों पर दिव्यांगों को भर्ती के लिए चयनित किया जाएगा। रोजगार मेला सुबह 10.30 बजे से प्रारंभ होगा। इस मेले में चयनित होने वाले दिव्यांग आवेदकों को रायगढ़ एवं रायपुर के विभिन्न निजी उद्योगों तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर की उपसंचालक डॉ. शशीकला अतुलकर द्वारा अवगत कराया गया है कि मेले में शामिल होने वाले दिव्यांग आवेदकों को जिला रोजगार कार्यालय पंजीयन कार्ड, जिला चिकित्सा बोर्ड द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, शिक्षा एवं आयु से संबंधित प्रमाण पत्र, आधार कार्ड मोबाईल नंबर, जाति प्रमाण-पत्र, (यदि आरक्षित श्रेणी से है) तथा पासपोर्ट आकार के 2 फोटो लाना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त अनुभवी दिव्यांगजनों के लिए 1 से 5 वर्ष के अनुभव के आधार पर भी रिक्तियों की पूर्ति मेले में की जायेगी। अनुभव प्रमाण पत्र साथ में लाना अनिवार्य है।
उप संचालक डॉ. शशीकला अतुलकर ने बताया कि रोजगार मेले में पात्र दिव्यांगजनों का डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, क्लर्क, सुपरवाइजर, भृत्य, असिस्टेंट, सेल्स मेन, हेल्पर, फिल्ड मार्केटिंग, फिल्ड एक्सेक्यूटिव, डिलीवरी एक्सेक्यूटिव, रिसेप्शनिस्ट एवं सेल्स एक्सेक्यूटिव पदों पर साक्षात्कार लिया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 08वीं उत्तीर्ण से स्नातक व उससे अधिक योग्यताधारी निर्धारित की गई है। मेले में आवेदक को स्वयं के व्यय पर उपस्थित होना है, कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। रहने एवं खानपान की व्यवस्था भी आवेदक को स्वयं करनी है।
रोजगार मेले में बालाजी फायनेंस एण्ड कंसलटेंसी के लिए 12 पद, रोटोकास्ट इंडस्ट्रीस लिमिटेड क्लर्क एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के 02 पद, शांता टेक्नो प्राइवेट लिमिटेड के लिए क्लर्क का 1 पद, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर का 1 पद, भृत्य का 1 पद सुनिल स्पांज प्राइवेट लिमिटेड में असिस्टेंट का 1 पद, एस्केयर फूड एंड बेवरेजेस प्रा० लि० रायपुर में हेल्पर का 5 पद, रामा उद्योग प्राइवेट लिमिटेड रिसेप्शनिष्ट का 1 पद, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर का 1 पद, सुपरवाइजर का 1 पद, टचस्टोन ग्रुप भाठागांव रायपुर के लिए सेल्स मेन का 4 पद पर भर्ती की जाएगी।
इसी प्रकार डॉ. रेडीस फॉउडेशन द्वारा रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट अम्बुजा मॉल के लिए सेल्स एसोसिएट के 3 पद सिटी सेंटर मॉल में रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के लिए सेल्स एसोसिएट के 4 पद करेंसी टॉवर में रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के लिए सेल्स एसोसिएट के 6 पद, कलर्स मॉल में रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के लिए सेल्स एसोसिएट के 6 पद एवं फ्लिपकार्ट रायपुर में डिलीवरी एक्सेक्यूटिव के लिए 20 पदों पर भर्ती की जाएगी।
Recruitment in Supreme Court: देश के सुप्रीम कोर्ट ने लॉ क्लर्क-कम-रिसर्च एसोसिएट्स पदों के लिए आवेदन मंगाएं हैं. योग्य उम्मीदवार एससीआई की आधिकारिक वेबपेज main.sci.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. सुप्रीम कोर्ट में कुल 90 पदों पर भर्ती की जाएगी.
अंतिम तिथि
रजिस्ट्रेशन 24 जनवरी 2024 से शुरू हो चुकी है. आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2024 तक है. योग्य उम्मीदवारी की उम्र काम से काम 20 वर्ष और ज्यादा से ज्यादा 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए. पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण के लिए आधिकारिक वेबपेज main.sci.gov.in पर जाकर देख सकते है.
महत्वपूर्ण तिथियां
इन 90 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 10 मार्च 2024 को होगी. जब की इसकी उत्तर कुंजी 11 मार्च 2024 को जारी की जाएगी. दावा आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 12 मार्च, 2024 रखी गई है.
पात्रता मापदंड
आवदेन करने वाले उम्मीदवार को बार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी स्कूल/कॉलेज/विश्वविद्यालय/संस्थान से कानून में स्नातक की डिग्री के साथ लॉ ग्रेजुएट होना चाहिए.
ऐसे होगा चयन
इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की जाएगी- भाग I- बहुविकल्पीय आधारित प्रश्न, उम्मीदवारों की कानून को समझने और लागू करने की क्षमता और समझने के कौशल का परीक्षण. भाग II- व्यक्तिपरक लिखित परीक्षा, जिसमें लेखन और विश्लेषणात्मक कौशल शामिल हैं. भाग III- साक्षात्कार लिया जाएगा.
इतने रुपए आवेदन शुल्क
आवेदनकर्ता /परीक्षण शुल्क के रुप में 500 रुपये और बैंक शुल्क का भुगतान करना होगा. भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से करना अनिवार्य होगा.
बिलासपुर :एकीकृत बाल विकास परियोजना तखतपुर अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र दैजा 1 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 1 पद एवं तखतपुर के आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड क्र. 6 महामाया वार्ड में सहायिका के 1 पद पर भरती के लिए 5 फरवरी तक आवेदन किये जा सकते है। इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय द्वारा जारी निर्धारित प्रपत्र में 5 फरवरी तक कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर या पंजीकृत डाक द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए 12वीं एवं सहायिका के लिए 8वीं उत्तीर्ण, आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य एवं उसे संबंधित ग्राम या वार्ड का निवासी होना अनिवार्य है। गरीबी रेखा, अनुसूचित जाति, जनजाति, विधवा, परित्यकता, तलाकशुदा, अनुसूचित जाति, जनजाति विभाग द्वारा संचालित विद्यालय से अध्ययनरत, पूर्व कार्यकर्ता या सहायिका होने पर अतिरिक्त अंक प्रदान किया जाएगा।
दस्तावेजों के संबंध में सक्षम अधिकारी के द्वारा जारी प्रमाण पत्र ही मान्य किये जाएंगे। आवेदन करने के समय सीमा पश्चात बने दस्तावेज मान्य नहीं किये जाएंगे।
रायपुर। 10वीं पास युवतियों और महिलाओं के पास आवासीय प्रशिक्षण के साथ अमेजन, नेटवेस्ट, एप्प स्क्रिप, मैक्यूरी, एक्सेंचर जैसी मल्टीनेशनल कंपनियों में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जॉब गारंटी का सुनहरा अवसर है. इसके लिए इन युवतियों-महिलाओं को सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग का पूरी तरह निःशुल्क और आवासीय प्रशिक्षण लेना होगा.
बता दें कि, जिला प्रशासन और नव गुरूकूल संस्था द्वारा इस 18 महीने के निःशुल्क सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग प्रोग्राम के लिए इच्छुक युवतियों-महिलाओं का चयन किया जा रहा है. इसके लिए 21 जनवरी को अभनपुर जनपद पंचायक कार्यालय में, 22 जनवरी को धरसींवा और 23 जनवरी को तिल्दा जनपद पंचायत में स्क्रीनिंग-सेमीनार होंगे. कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने इसके लिए जरूरी इंतजाम समय पर पूरे करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है. डॉ. सिंह ने अधिक से अधिक संख्या में युवतियों-महिलाओं से इस सेमीनार में उपस्थित रहकर मल्टीनेशन कंपनी में जॉब गारंटी के अवसर का लाभ उठाने की भी अपील की है.
सभी विषयों की छात्राएं कर सकती है आवेदन
रायपुर जिला प्रशासन द्वारा स्कूल ऑफ प्रोग्रामिंग के रूप में फुंडहर स्थित वुमेन हॉस्टल में आवासीय कोडिंग प्रोग्राम शुरू किया गया है. इस कार्यक्रम के तहत न्यूनतम दसवीं कक्षा पास युवतियों-महिलाओं को सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा. इस प्रशिक्षण के लिए ग्यारहवीं, बारहवीं की सभी विषयों या संकायों की छात्राएं भी आवेदन कर सकती है. बीए, बीएससी, बीटेक, बीसीए की छात्राएं भी इस सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग कोर्स में शामिल हो सकती है.
प्रशिक्षण में मिलेगा लैपटॉप
सफलता पूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने पर युवतियों-महिलाओं को अमेजन, नेटवेस्ट, एप्प स्क्रिप, मैक्यूरी, एक्सेंचर जैसी मल्टीनेशनल कंपनियों में जॉब की गारंटी रहेगी. यह प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क और आवासीय होगा. 18 महीने का यह प्रशिक्षण जिला प्रशासन से सहयोग से नव गुरूकुल संस्था द्वारा दिया जाएगा. प्रशिक्षण में शामिल होने वाली छात्राओं को लैपटॉप दिया जाएगा. यहां सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग प्रोग्रामिंग के साथ-साथ प्रशिक्षणार्थिंयों को इंग्लिश कम्यूनिकेशन और लीडरशिप भी सिखाई जाएगी.
योग्य प्रशिक्षणार्थिंयों के चयन के लिए 21 जनवरी को अभनपुर, 22 जनवरी को धरसींवा एवं 23 जनवरी को तिल्दा विकासखंड मुख्यालय में सेमीनार एवं स्क्रिनिंग होगी. इच्छुक युवतियों-महिलाओं को सुबह 10 बजे से कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी जाएगी और दोपहर साढ़े बारह बजे से स्क्रिनिंग परीक्षा होगी. 45 मिनट की इस परीक्षा में कक्षा छठवीं से कक्षा आठवीं तक के स्तर के अंग्रेजी एवं गणित विषय के बहुविकल्पीय प्रश्न हल करने होंगे. परीक्षा में सफल युवतियों-महिलाओं को निःशुल्क आवासीय कोडिंग- सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग प्रशिक्षण दिया जाएगा.
रायपुर: पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि को 15 फरवरी से बढ़ाकर 06 मार्च 2024 को रात्रि 11.59 बजे तक कर दिया है। इसके साथ ही आरक्षक संवर्ग की भर्ती में पुरूष अभ्यर्थी हेतु निर्धारित अधिकतम आयु सीमा के अतिरिक्त 5 वर्ष की और छूट प्रदान की गई है।
उल्लेखनीय है कि पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ व्दारा जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग के सीधी भर्ती के 5967 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 04 अक्टूबर 2023 को विज्ञापन जारी किया गया था। इस विज्ञापन के तारतम्य में छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाईट https://cgpolice.gov.in पद पर ऑनलाईन आवेदन भरने की तिथि 01 जनवरी 2024 से 15 फरवरी 2024 तक निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर 6 मार्च तक कर दिया गया है।
इस संबंध में गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि ‘‘जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग की भर्ती में पुरूष अभ्यर्थी हेतु निर्धारित अधिकतम आयु-सीमा के अतिरिक्त एक बार के लिये 05 वर्ष की और छूट प्रदान की जाती है।’’ पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ व्दारा जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग के सीधी भर्ती के 5967 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 04 अक्टूबर 2023 को जारी विज्ञापन के अन्य प्रावधान पूर्वानुसार रहेंगे।
CG Forest Recruitment 2024: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के पास नौकरी पाने का सुनहरा मौका है. वन विभाग ने राज्य में फॉरेस्ट गार्ड कर 1484 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. इस भर्ती में शामील होने के इच्छुक अभ्यर्थी 11 जून 2024 तक या उससे पहले www.cgforest.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थियों को सलाह है कि, वे नोटिफिकेशन पढ़कर ही आवेदन करें.
विभाग का नाम
वन विभाग छत्तीसगढ़
आवेदन करने की तिथि
नोटिफिकेशन के मुताबिक भर्ती के लिए आवेदन 20 मई से किए जा रहे हैं. जबकि आवेदन की आखिरी तारीख 11 जून 2024 है. इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी का फॉर्म एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा.
शैक्षिक योग्यता
अभ्यर्थियों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से हायर सेकेंडरी पास होना चाहिए. अधिक जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन में चेक किया जा सकता है.
आयु सीमा
अभ्यर्थियों की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष होनी चाहिए, अधिक जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है.
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट www.cgforest.com पर जाएं.
- इसके बाद रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें.
- पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें.
- इसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट करके लॉगइन करें.
- इसके बाद फॉरेस्ट गार्ड का फॉर्म भरें.
- फीस भरें और संबंधित डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके सबमिट करें.
- फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें.
चयन प्रकिया और वेतन
बता दें कि, फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का इन पदों पर चयन फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (पीएमटी) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) में प्राप्त प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा. फारेस्ट गार्ड पदों के लिए अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को लेवल 04 (5200-20200 ग्रेड पे 1900) में वेतन दिया जाएगा.
कमला देवी संगीत महाविद्यालय, रायपुर का वार्षिक कार्यक्रम 2024 का आयोजन एक नए सांगीतिक यात्रा के साथ किया गया। इस विशेष मौके पर, छात्रों ने अपनी सांगीतिक शक्तियों का प्रदर्शन किया और संगीत साधना के क्षेत्र में नए ऊंचाइयों की ओर बढ़ने का आलंबन किया। समृद्धि और समर्पण के साथ सम्पन्न इस समारोह ने सांगीत प्रेमियों को एक अद्वितीय अनुभव प्रदान किया।
"कमला देवी संगीत महाविद्यालय, रायपुर के छात्रों ने एक शानदार प्रदर्शन में साझा किया, जिसमें समूह तबला, लोकगीत और नृत्य का आत्मविश्वास भरा उत्साह दिखाया। हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत, वाद्यवृंद और गायन में छात्रों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। प्रमुख अतिथि पुरंदर मिश्रा जी, रायपुर उत्तर के विधायक, ने इस सांगीतिक महोत्सव को आदर्श से सम्मानित किया। इस मौके पर रायपुर के उत्कृष्ट व्यक्तित्व तरल मोदी जी ने अध्यक्षता की और विशेष अतिथि श्री अजय तिवारी जी ने भी उपस्थित रहकर छात्रों को प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विद्यानाथ सिंह ने इस सफलता के पीछे छात्रों और कर्मचारियों का साथ देने का आभार व्यक्त किया।" कार्यक्रम का संचालन डॉ आरती सिंह ने किया।
सरस्वती वंदना एवं महाविद्यालय गीत
निर्देशन- डॉ. एम० श्रीराम मूर्ति
बी. पी. ए 1st सेमेस्टर
वायलिन संगत- बी. कार्तिक
तबला - बी.शरत
कीबोर्ड - अर्चित अग्रवाल
कथक नृत्य निर्देशन
डॉ. आरती सिंह - तबला संगत- श्री त्रिलोचन सोना गायन श्री लाला राम लूनिया सितार - श्री अनिन राय कीबोर्ड श्री अर्चित अग्रवाल
③ लोक संगीत - निर्देशन-श्री डेविड निराला बारहमासी छत्तीसगढ़ी लोक संगीत / नृत्य'
④ वाद्यवृंद
निर्देशन- श्री अरविंद भारती तबला - श्री उज्जवल ठाकुर
⑤ शास्त्रीय गायन एवं भजन
प्रथमा प्रथम के छात्र - छात्रा
निर्देशन-
श्री कमल लोचन साहू एवं हारमोनियम संगत
तबला - श्री निखिल सूर्यवंशी"
शास्त्रीय गायन - निर्देशन - एकल श्री सुरेन्द्र ताम्रकार
गायन में श्रीमती पुरष्पलता वर्मा
तबला संगत श्री शैलेश बेदव्यास
समूह गायन मध्यमा अंतिम के छात्र छात्रायें हारमोनियम-श्री ताम्रकार एवं तबला
श्री शैलेष वेदव्यास""
समूह तबला वादन + निर्देशन -
श्री उमेश जायसवाल
हारमो नियम संगत -श्री उमेश जायसवाल
प्रतिभागी श्री अंश चौहान
श्री यश नारायण साहू
श्री युगेश
थी अविचल ठाकूर
श्री पुष्कर केसरी
मूिह शास्त्रीय गायन निर्देशन - डॉ. दीपक बढ़ेकर एमपीए प्रथम के छात्रायें (संगत हारमोनियम- श्री दीपक बेडेकर ...तबला श्री हरि पटेल
शास्त्रीय गायन (राग माला एवं राग दरबारी) - निर्देशन श्रीमति चंदना sen
रागमाला कु० छाया राग दरबारी - आर्यमन चौहान
हारमोनियाम संगत श्री तारेन्द्र प्रसाद सेन
श्री हरि पटेल
शास्त्रीय गायन निर्देशन- श्री एन०डी. के हरी शास्त्रीय गायन रागमिया मल्हार
हारमोनियम संगत- श्री एनण्डी कैहरि. तबला संगत- श्री कमल साहू
एकल तबना वादन. निर्देशन - श्री अरुण कुमार सोनी
> तबलावादन - श्री सूर्यकांत सेन लहरा संगति - श्री कमल लोचन साहू'
रायपुर : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने साक्षात्कार के आखिरी दिन गुरुवार को सिविल जज (व्यवहार न्यायाधीश) के 48 पदों की अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। प्राप्त अंकों के आधार पर 152 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के लिए चयन किया गया है। चाणक्य ला एकेडमी के नितिन कुमार नामदेव ने बताया कि 48 पदों के लिए जून में परीक्षा ली गई थी। परीक्षा परिणाम अगस्त महीने में जारी किए गए थे।
टाइम टेबल बनाकर टारगेट सेट करके की पढ़ाई
मोवा की रहने वाली मुस्कान शर्मा ने अपने पहले प्रयास में ही जज बन गई हैं। उन्हें चौथी रैंक मिली है। उन्होंने बताया कि बीबीएएलएलबी पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स की हैं। टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई की। प्रतिदिन का टारगेट सेट करती थीं और उसे पूरा करती थीं। जब कभी किसी वजह से टारगेट पूरा नहीं होता था तो दूसरे दिन उसे पूरा करती थीं। मुस्कान ने बताया कि उनका साक्षात्कार लगभग 22 मिनट तक चला। सुप्रीम कोर्ट में कितनी महिला जज हैं और उनके नाम उनसे पूछे गए। कामर्स बैकग्राउंड से होने के कारण उन्हें इनकम टैक्स स्लैब, बैंकिंग सेक्टर से भी प्रश्न पूछे गए। पिता मनीष शर्मा बिजनेसमैन और मां साक्षी शर्मा गृहणी हैं।
कोचिंग सेंटर में रविवार को होने वाले टेस्ट से मिला फायदा
प्रथम प्रयास में ही रिद्धी बुरड़ आठवीं रैंक हासिल कर जज बन गई हैं। उन्होंने बताया कि वडोदरा (गुजरात) से बीएएलएलबी की पढ़ाई की। सिविल जज भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए आनलाइन कोचिंग शुरू की। इसमें हर रविवार को टेस्ट होते थे। उनसे परीक्षा की तैयारी करने में बहुत सहायता मिली। जो प्रश्न नहीं बनते थे, उनको घर आकर हल करती थीं। लगभग 17 मिनट तक उनका साक्षात्कार चला। छत्तीसगढ़ की भू राजस्व संहिता, भाड़ा नियंत्रक अधिनियम और ट्रांसफर आफ प्रापर्टी एक्ट से संबंधित प्रश्न उनसे पूछे गए। पापा सुभाषचंद्र जैन बिजनेसमैन और मां शारदा जैन गृहणी हैं।
इन्होंने टाप टेन में बनाई जगह
ईशानी अवधिया
2. अर्पित गुप्ता
3. मानसी बिष्ट
4. मुस्कान शर्मा
5. पारुल साई
6. हिमांशी सराफ
7. मिनी ठाकुर
8. रिद्धी बुरड़
9. श्रुति साहू
10. रिया चक्रवर्ती
यहां देखें रिजल्ट...





दुर्ग : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा सृजन रोजगार अंतर्गत नियोजक द्वारा उपलब्ध रिक्त पदों को भरने के लिए प्लेसमेंट का आयोजन 18 जनवरी 2024 को समय प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग में किया जाएगा।प्लेसमेंट केम्प में नियोजक कैपस्टॉन सर्विस लिमिटेड में प्रोडक्शन एसोसिएट के लिए 100 पद व सिक्योरिटी गार्ड के लिए 100 पद रिक्त है। इसी प्रकार टेक्नोटॉस्क बिजनेस सॉल्यूशन प्राईवेट लिमिटेड में सीएसए कस्टमर सर्विस एसोसिएट के लिए 70 पद रिक्त है।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आर. के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र समस्त दस्तावेजांे की (छायाप्रति) के साथ प्लेसमंेट केम्प/रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते है।
























