BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
CGPSC मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड, कुल 242 पदों पर होगी भर्ती

CGPSC मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड, कुल 242 पदों पर होगी भर्ती

 रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सेवा की मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी ध्‍यान दें। सीजीपीएससी की ओर से प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी सीजीपीएससी की वेबसाइट www.psc.cg.gov.in में जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा दो पालियों में होगी, प्रथम पाली सुबह नौ से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो से शाम पांच बजे तक है। परीक्षा पूर्व में निर्धारित रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर और दुर्ग केंद्रों में होगी। इस बार कुल 242 पदों पर भर्ती होगी। इसमें डिप्टी कलेक्टर से लेकर नायब तहसीलदार तक के पद हैं।24 को सुबह नौ से 12 बजे तक भाषा की परीक्षा होगी। दोपहर दो से पांच बजे तक निबंध का पेपर होगा।25 जून को पहली पाली में सामान्य अध्ययन-1 और दूसरी पाली में सामान्य अध्ययन-2 की परीक्षा होगी। 26 जून को पहली पाली में सामान्य अध्ययन-3 और दूसरी पाली में सामान्य अध्ययन-4 की परीक्षा होगी। 27 जून को पहली पाली में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक सामान्य अध्ययन-5 की परीक्षा होगी।

परीक्षा 24 जून से 27 जून तक

मुख्य परीक्षा के लिए इस बार 3597 अभ्यर्थियों का चिंहित किया गया है। यह परीक्षा 24 जून से 27 जून तक होगी। कुल सात पेपर होंगे।

छत्तीसगढ़ में 33000 शिक्षकों की भर्ती पर रोक,नहीं मिली वित्तविभाग की अनुमति

छत्तीसगढ़ में 33000 शिक्षकों की भर्ती पर रोक,नहीं मिली वित्तविभाग की अनुमति

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में 33000 हजार शिक्षकों की भर्ती पर बाधा आ रही है। दरअसल, वित्तविभाग की अनुमति नहीं मिलने से शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो पायी है। इधर समीक्षा बैठक में भी शिक्षकों की भर्ती पर चर्चा की गयी। शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों से चर्चा के दौरान साफ कहा है कि मुख्यमंत्री और वित्त विभाग की अनुमति के बाद ही यह भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ पायेगी।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होने से पहले शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमे शिक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए तथा विभिन्न कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गई। बैठक में शिक्षकों की भर्ती, वेतन विसंगति, पदोन्नति, नई शालाओं के निर्माण समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

शिक्षामंत्री ने कहा कि , छत्तीसगढ़ में शिक्षा के स्तर को विश्व स्तरीय बनाने के लिए हम लगातार कार्य कर रहे हैं। राज्य में शिक्षकों के 33000 रिक्त पदों पर मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री से स्वीकृति के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की जायेगी। इसके साथ ही राज्य में वेतन विसंगति और संयुक्त संचालक, उप संचालक, प्राचार्य, व्याख्याता, उच्च वर्ग शिक्षक, प्रधानपाठक (माध्यमिक शाला) की पदोन्नति के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। जिसमें कहा गया है कि सारी विसंगतियां को जल्द से जल्द दूर कर उनको अवगत कराया जाए। बृजमोहन अग्रवाल ने सभी शासकीय और गैर शासकीय शालाओं को मुफ्त पाठ पुस्तक उपलब्ध कराने के लिए पाठ्य पुस्तक निगम को निर्देश दिया है कि पुस्तकों को जिला स्तर पर उपलब्ध कराया जाए। वहां से सभी स्कूलों में शिक्षा सत्र प्रारंभ होने से पहले ही भेज दिया जाए।

इसके अलावा जर्जर होती स्कूलों की बिल्डिंग और नए भवनों के निर्माण के लिए मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने डीएमएफ और सीएसआर मद से कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों के लिए शिक्षा विभाग की अलग से इंजीनियरिंग सेल प्रक्रिया को जल्द ही पूर्ण करने के लिए भी अधिकारियों से कहा। साथ ही विश्व स्तर की शिक्षा मुहैया कराने के लिए सभी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम और ई क्लास रूम बनाने के निर्देश दिए । साथ ही राज्य के ज्यादा से ज्यादा स्कूलों का पीएम श्री योजना के तहत अपग्रेडेशन करने के निर्देश दिए हैं।

वहीं बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य के समस्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में मैथ्स, साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स संकाय शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अनुदान प्राप्त अशासकीय शालाओं की समय समय पर जाँच एवं निरीक्षण करने को भी कहा एवं अशासकीय शालाओं में आर.टी.ई. के शुल्क की प्रतिपूर्ति की जानकारी ली। उन्होंने अशासकीय शालाओं में शुल्क वृद्धि, गणवेश, पुस्तक खरीदी एवं आर.टी.ई के तहत प्रवेश में गड़बड़ी न होने के लिए जिला स्तर पर कमेटी गठित करने को भी कहा जिसमे स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो और नियम विरूद्ध कार्य करने वाले शालाओं के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए। श्री अग्रवाल ने नए स्कूल खोलने की जगह बेहतर निजी विद्यालयों को अनुदान देकर विद्यार्थियों को उसमे शिक्षा दिलाने पर जोर दिया।

श्री अग्रवाल ने अधिकारियों से अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन @2047″ विजन डॉक्यूमेंट को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही न्योता भोज कार्यक्रम की समीक्षा की। बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि, भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ में शिक्षा के स्तर को बढ़ाना चाहती है जिसके लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। जिसके लिए व्यवस्था और गुणवत्ता दोनों में उचित बदलाव लाया जाएगा।

बैठक में कोमल परदेशी सचिव स्कूल शिक्षा, संजीव झा प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा, दिव्या मिश्रा संचालक लोक शिक्षण, राजेंद्र कटारा संचालक एससीईआरटी, कुलदीप शर्मा प्रबंध संचालक पाठ्य पुस्तक निगम, पुष्पा साहू सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 PPT परीक्षा की DATE जारी 23 जून को होगा पीपीटी एंट्रेस एग्जाम, व्यापम ने जारी किया प्रवेश पत्र, जानिए कैसे करे डाउनलोड

PPT परीक्षा की DATE जारी 23 जून को होगा पीपीटी एंट्रेस एग्जाम, व्यापम ने जारी किया प्रवेश पत्र, जानिए कैसे करे डाउनलोड

 रायपुर :- पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश परीक्षा की तयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आई है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल यानी व्यापमं ने PPT परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। व्यापमं की ओर से पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश के लिए पीपीटी परीक्षा का आयोजन 32 जिला मुख्यालयों में होगा। यह परीक्षा 23 जून को सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए छात्रों का प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए गए हैं। छात्र अपनी प्रोफाइल में जाकर प्रवेश पत्र 17 जून से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी प्रवेश पत्र व्यापमं की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in और https://vyapamaar.cgstate.gov.in/ एवं चिप्स की वेबसाइट http://cgstate.gov.in पर उपलब्ध लिंक में से किसी भी लिंक पर क्लिक करके अपने प्रोफाइल लॉगिन पेज पर जा सकते हैं। अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

पंडित रविशंकर विवि में इसी सत्र से 5 नए कोर्स शुरू होंगे...इस विषय पर पढ़ाई कर सकेंगे छात्र

पंडित रविशंकर विवि में इसी सत्र से 5 नए कोर्स शुरू होंगे...इस विषय पर पढ़ाई कर सकेंगे छात्र

 रायपुर : पंडित रविशंकर विवि में नए शैक्षणिक सत्र से 5 नए कोर्स शुरू होंगे। नई शिक्षा नीति के तहत छात्रों को विशेष पाठ्यक्रम से पढ़ाने की तैयारी विश्वविद्यालय द्वारा की जा रही है। नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन की अनुमति से नए कोर्स शुरू किए गए हैं।

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. शैलेंद्र पटेल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि, नए सिलेबस में भारतीय ज्ञान परंपरा को भी शामिल किया गया है, जिसमें प्राचीन भारतीय संस्कृति और परंपरा की शिक्षा भी छात्रों को दी जाएगी।

इन पांच नए कोर्स की पढ़ाई

विश्वविद्यालय खुलने के 59 वर्षों बाद कॉमर्स की पढ़ाई शुरू होगी। होटल मैनेजमेंट, मास्टर ऑफ़ कॉमर्स, मास्टर ऑफ़ फोरेंसिक साइंस, एमएस समेत 5 नए कोर्स की पढ़ाई के लिए प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, की भर्ती जल्द ही की जाएगी। प्रोफेसर की भर्ती के लिए जुलाई में नोटिफिकेशन जारी होंगे। शुरुआत में बीएबीएड, बीएससी बीएड, बीकॉम बीएड में 50 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

 शिक्षक पात्रता के लिए चार वर्षीय बीएड ही होंगे मान्य

कक्षा 12वीं के बाद सीधे चार वर्ष बीएड की पढ़ाई होगी। बीएबीएड, बीएससी बीएड, बीकॉम, बीएड की पढ़ाई शुरू होगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत शिक्षक बनने के लिए सिर्फ चार वर्षीय बीएड ही मान्य होंगे। प्रदेश के सबसे बड़े विश्वविद्यालय पं. रविशंकर विश्वविद्यालय में नए कोर्स शुरू होंगे। देश भर के छात्रों को मेरिट लिस्ट के आधार पर सीट मिलेगी।

College Admission : कालेजों में प्रवेश के लिए 18 जून से खुलेंगे पोर्टल, बदलेगा पढाई का तरीका

College Admission : कालेजों में प्रवेश के लिए 18 जून से खुलेंगे पोर्टल, बदलेगा पढाई का तरीका

  बिलासपुर :- न्यायधानी के कालेजों में इस साल पढ़ाई का तरीका एकदम से बदल जाएगा। स्नातक छात्रों को परंपरागत विषयों से हटकर अब ग्रुपिंग में नया चुनाव करना पड़ेगा। कौशल को बढ़ावा मिलेगा। संबद्ध 121 कालेजों में प्रवेश के लिए 18 जून से पोर्टल खुल जाएगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लागू होने से, सेमेस्टर प्रणाली का प्रारंभ होने से पहले यहां प्रवेश पाने वाले सभी छात्रों को समर्पित ध्यान दिया जाएगा।

इस नई प्रणाली के तहत, पाठ्यक्रम का व्यापक निरीक्षण होगा ताकि छात्रों को विभिन्न पहलुओं से परिचित कराया जा सके। यहां छात्रों को अधिक व्यावसायिक अनुभव प्रदान करने के लिए नए शैक्षणिक और शोधात्मक तरीके भी विकसित किए जा रहे हैं। विभिन्न प्रकार के शैक्षणिक गतिविधियों जैसे कि प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग, ग्रुप डिस्कशन, प्रेजेंटेशन्स, और लाइव केस स्टडी और इंटरनशिप्स की व्यवस्था की जा रही है।

इसके अतिरिक्त, शिक्षण पद्धति में नए तकनीकी उपकरणों का उपयोग करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि छात्रों को अधिक अद्यतित और संबलित शिक्षण अनुभव मिल सके। विभागों के बीच अच्छी संवाद भावना बढ़ाने के लिए भी प्रयास किया जा रहा है ताकि विद्यार्थियों को विभिन्न दृष्टिकोण से समझाया जा सके। यह नई प्रणाली छात्रों के लिए न केवल शिक्षणात्मक विकास का माध्यम है, बल्कि उनकी क्षमताओं और कौशलों को समृद्ध करने में भी सहायक है। इसके माध्यम से, कालेजों में विद्यार्थियों को अपने करियर के लिए बेहतर तैयारी मिल सकेगी और वे अपने उच्चतम प्रदर्शन के प्रति प्रेरित होंगे।

 
रविशंकर विश्वविद्यालय में हंगामा, परीक्षा केंद्र के बाहर इस वजह से मचा बवाल, पेपर हुआ रद्द, जानिए पूरा मामला..!!

रविशंकर विश्वविद्यालय में हंगामा, परीक्षा केंद्र के बाहर इस वजह से मचा बवाल, पेपर हुआ रद्द, जानिए पूरा मामला..!!

 रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी में बीएएलएलबी की परीक्षा के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। आपको बता दें कि बीएएलएलबी सेकंड ईयर की परीक्षा में गलत प्रश्नपत्र दे दिया गया। BA LLB की परीक्षा में दूसरा प्रश्नपत्र बांटे जाने से नाराज छात्र सुबह आठ बजे से परीक्षा केंद्र के बाहर हंगामा मचा रहे हैं। 

छात्रों के अनुसार, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की BA LLB की परीक्षा में आज पोलिटिकल साइंस थर्ड पेपर था, जिसके स्थान पर फोर्थ पेपर का प्रश्न पत्र बांट दिया गया। दूसरे प्रश्न पत्र दिए जाने से नाराज छात्रों ने इस पर परीक्षा केंद्र के बाहर मचाना शुरू कर दिया। अपनी गड़बड़ी को दबाने के लिए विश्वविद्यालय दूसरे दिन परीक्षा आयोजित करने बाबत पत्र मांग रहा है, जिसे देने से छात्र इंकार कर रहे हैं। 

पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय में गड़बड़ी का यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले विद्यार्थियों ने उत्तर पुस्तिका गायब होने पर और उसके बाद उत्तर पुस्तिका को गलत तरीके से जांचने पर प्रदर्शन हुआ है। और अब अब परीक्षा में गलत प्रश्न पत्र बांटने का मामला सामने आया है। छात्र इंतजार कर रहे हैं कि इस मुद्दे पर विश्वविद्यालय प्रबंधन क्या रूख अपनाता है।

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. शैलेंद्र पटेल ने कहा है कि पहली बार ऐसी गड़बड़ी हुई है, जो एक गंभीर लापरवाही है। सिलेबस में इस नाम के और भी प्रश्नपत्र भी होते हैं, इसलिए ये घटना हुई। इसका परीक्षण कराया जाएगा और कार्यवाई भी की जाएगी। आज का पेपर निरस्त किया गया है, जो 10 जुलाई के बाद ही होगा। साथ ही बीए एलएलबी के जो प्रश्नपत्र आज बंटे उसे भी कैंसिल कर परीक्षा की नई तारीखें जारी की जाएंगी। 

 
10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर, अब परीक्षा साल में तीन बार लेने की तैयारी

10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर, अब परीक्षा साल में तीन बार लेने की तैयारी

 रायपुर CG Open School Exam:-  छत्तीसगढ़ में ओपन स्कूल की परीक्षाएं मार्च-अप्रैल में सम्पन्न हो चुकी हैं। अगली परीक्षा अगस्त में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा, नवंबर-दिसंबर में तीसरी परीक्षा भी संभव है। ओपन स्कूल द्वारा दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं साल में तीन बार की जाने की योजना बना रही है। निर्देशों की जारी होने की संभावना इसी हफ्ते है।

जानकारी के मुताबिक स्कूल शिक्षा मंत्री ने कुछ महीने पहले ओपन स्कूल की परीक्षा साल में तीन बार आयोजित करने को कहा था। इसे लेकर परीक्षा का प्रारूप तैयार किया गया है। इस साल से ही तीन बार परीक्षा आयोजित की जा सकती है। कुछ साल पहले तक इस बोर्ड की मुख्य परीक्षा साल में एक बार होती थी। दूसरी, अवसर परीक्षा थी। लेकिन ​दो साल पहले इसमें बदलाव किया गया। इसके अनुसार साल में दो बार मुख्य परीक्षा हो रही है। अब तीसरी भी आयोजित की जाएगी। ओपन स्कूल की पिछली परीक्षा में करीब 91 हजार छात्र शामिल हुए थे। इसमें दसवीं में 38 हजार और बारहवीं में 53 हजार छात्र शामिल हुए थे।

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की ओर से दसवीं-बारहवीं की मुख्य व अवसर परीक्षा अगस्त में होगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। 30 जून तक आवेदन किए जा सकते हैं। जबकि विलंब शुल्क के साथ 15 जुलाई तक आवेदन किए जा सकेंगे। ओपन स्कूल की मार्च 2024 के रिजल्ट कुछ दिन पहले जारी किए गए थे। इसके अनुसार दसवीं में 54.39 प्रतिशत और बारहवीं में 66.03 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक इस परीक्षा में फेल हुए छात्र अगस्त की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसी तरह जिन्होंने मार्च की परीक्षा नहीं दी है, वे भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा सीबीएसई और सीजी बोर्ड से फेल हुए छात्र भी ओपन स्कूल की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से भरे जा सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी ओपन स्कूल की अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध है।

सीजी बोर्ड की परीक्षा साल में दो बार
सीजी बोर्ड की दसवीं-बारहवीं परीक्षा साल में दो बार होगी। पहली परीक्षा फरवरी-मार्च में होगी, जिसे प्रथम मुख्य परीक्षा कहा जाएगा। दूसरी परीक्षा जून के तीसरे सप्ताह में होगी, इसे द्वितीय मुख्य परीक्षा कहा जाएगा। इस संबंध में पिछले दिनों छत्तीसगढ़ राजपत्र में नियम प्रकाशित किया जा चुका है।

इसे लेकर माना जा रहा है कि इस बार मार्च की बोर्ड परीक्षा में फेल हुए छात्रों को फिर एग्जाम देने का अवसर मिल सकता है। दूसरी बोर्ड परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल से जल्द निर्देश जारी होने की संभावना है। दसवीं में इस बार 339994 छात्र थे, 82922 छात्र पूरक व फेल हुए हैं। बारहवीं में 258575 छात्र थे, 49786 फेल व पूरक हैं। इस तरह से सीजी बोर्ड में कुल 1 लाख 32 हजार 708 छात्रों को पूरक व सप्लीमेंट्री आई है।

CGPSC Mains परीक्षा की नहीं बदलेगी DATE , इस दिन से शुरू होंगे एग्‍जाम

CGPSC Mains परीक्षा की नहीं बदलेगी DATE , इस दिन से शुरू होंगे एग्‍जाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सेवा की मुख्य परीक्षा (मेंस) की तारीख नहीं बदलेगी। परीक्षा 24 जून से ही शुरू होगी। सीजीपीएससी ने इस संबंध में सूचना जारी कर दी है। दरअसल, मध्य प्रदेश सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 और वन सेवा परीक्षा 2024 उक्त तारीख को होने को लेकर कई अभ्यर्थियों ने सीजीपीएससी को आवेदन किया था, इसमें मेंस की तारीख में बदलाव करने की मांग की गई थी।

पीएससी की ओर से सूचना जारी कर कहा है कि पूर्व निर्धारित तारीख के अनुसार ही मुख्य परीक्षा होगी। इस बार कुल 242 पदों पर भर्ती होगी। इसमें डिप्टी कलेक्टर से लेकर नायब तहसीलदार तक के पद हैं। मुख्य परीक्षा के लिए इस बार 3597 अभ्यर्थियों का चिंहित किया गया है।

यह परीक्षा 24 जून से 27 जून तक होगी। कुल सात पेपर होंगे। 24 को सुबह नौ से 12 बजे तक भाषा की परीक्षा होगी। दोपहर दो से पांच बजे तक निबंध का पेपर होगा। 25 जून को पहली पाली में सामान्य अध्ययन-1 और दूसरी पाली में सामान्य अध्ययन-2 की परीक्षा होगी। 26 जून को पहली पाली में सामान्य अध्ययन-3 और दूसरी पाली में सामान्य अध्ययन-4 की परीक्षा होगी। 27 जून को पहली पाली में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक सामान्य अध्ययन-5 की परीक्षा होगी।

इस दिन से शुरू होगी कक्षा 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा, जानिए समय सारणी

इस दिन से शुरू होगी कक्षा 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा, जानिए समय सारणी

 11 जून 2024 नई दिल्ली :- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2024 की घोषणा के बाद सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन करता है. यह परीक्षा उन बच्चों के लिए आयोजित की जाती है, जिन्हें एक या दो विषय में कंपार्टमेंट आया है. सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वीं, 12वीं के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है.

बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों ही कक्षाओं की सप्लीमेंट्री परीक्षा डेटशीट जारी कर दी है. सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 15 जुलाई 2024 से आयोजित की जाएगी. सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा 2024 की डेटशीट संभावित है, जिसमें बदलाव हो सकते हैं.

सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा डेटशीट की घोषणा करते हुए कहा, “यह संभावित तिथि पत्र छात्रों को उन विषयों का चयन करने में मदद करने के लिए प्रकाशित किया गया है जिनके लिए वे प्रदर्शन में सुधार के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा 2024 में उपस्थित होना चाहते हैं. अंतिम तिथि पत्र एलओसी जमा करने की अंतिम तिथि के बाद जारी किया जाएगा.”

 

CBSE बोर्ड ने स्टूडेंट्स को फिर चेताया, भ्रामक जानकारी देने वाले वेबसाइट्स और ऑनलाइन पोर्टल से दूर रहें

 

सीबीएसई की सप्लीमेंट्री परीक्षा 15 जुलाई से
सीबीएसई कक्षा 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 15 जुलाई से सोशल साइंस के पेपर के साथ शुरू होगी और 22 जुलाई को खत्म होगी. वहीं सीबीएसई कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा केवल एक ही दिन 15 जुलाई को आयोजित की जाएगी. सीबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षाएं सत्र 2023-24 के लिए बोर्ड परीक्षा के लिए निर्धारित सिलेबस के आधार पर ही आयोजित की जाएंगी.

सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा 2024 की टाइमिंग
सीबीएसई कक्षा 10वीं के कंप्यूटर एप्लीकेशन और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी पेपर को छोड़कर सभी पेपर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होंगे. सीबीएसई 10वीं कंप्यूटर एप्लीकेशन और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी का पेपर दो घंटे के लिए सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा. वहीं सीबीएसई कक्षा 12वीं के अधिकांश पेपर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित किए जाएंगे. कक्षा 12वीं के हिन्दुस्तानी म्यूजिक वोकल, हिन्दुस्तानी म्यूजिक एमईएल इंस, हिन्दुस्तानी म्यूजिक पीईआर इंस, पेंटिंग, ग्राफिक्स, स्कल्पचर, अप्यालड आर्ट (कॉमर्शियल आर्ट), कथक-डांस, भरतनाट्टयम-डांस, योग, अर्ली चाइल्ड हुड केयर एंड एजुकेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डाटा साइंस का पेपर सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगा.

सीबीएसई 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2024 डेटशीट

16 जुलाई 2024 को हिंदी कोर्स-ए, हिंदी कोर्स-बी

18 जुलाई 2024 को साइंस

19 जलाई 2024 को मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड, मैथमेटिक्स बेसिक

20 जुलाई 2024 को इंग्लिश (कम्युनिकेटिव), इंग्लिश (लैंग्वेज एंड लिटरेचर)

22 जुलाई 2024 को उर्दू कोर्स-ए, पंजाबी, बंगाली, तमिल, तेलगु, मराठी, मणिपुरी, मलयालम, ओड़िया, असमी, कन्नड़, अरेबिक, तिब्बती, फ्रेंच, नेपाली, लेप्चा, होम साइंस, कोकबोरोक, बोडो, संस्कृत (कम्युनिकेटिव), संस्कृत, उर्दू कोर्स-बी, कंप्यूटर एप्लीकेशन और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी.

 
 इस तारीख को होगी PET, PPHT प्रवेश परीक्षा, एडमिट कार्ड यहां से करें डाउनलोड

इस तारीख को होगी PET, PPHT प्रवेश परीक्षा, एडमिट कार्ड यहां से करें डाउनलोड

 रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल(व्यापमं) की ओर से इंजीनियरिंग और फार्मेसी करने वाले विद्यार्थियों के लिए 13 जून 2024 को पीईटी, पीपीएचटी, प्री-एमसीए की प्रवेश परीक्षा होनी है। इसके लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। स्टूडेंट्स व्यापमं की वेबसाइट www.vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रदेशभर के इंजीनियरिंग और फार्मेसी कालेजों में प्रवेश दिए जाएंगे। इंजीनियरिंग और फार्मेसी के लिए लगभग 40 हजार छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में एक घंटे पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही दो रंगीन फोटो और मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य फोटोयुक्त आइडी प्रुफ लेकर परीक्षा देने के लिए केंद्र में पहुंचना है। मूल पहचानपत्र के अभाव पर परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

बैंक में नौकरी करने का सुनहरा मौका , ऑफिस असिस्टेंट समेत 9,995 पदों पर निकली बंपर भर्ती, पढ़ें डिटेल्स

बैंक में नौकरी करने का सुनहरा मौका , ऑफिस असिस्टेंट समेत 9,995 पदों पर निकली बंपर भर्ती, पढ़ें डिटेल्स

 इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल (आईबीपीएस) ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) XIII के लिए जनरल भर्ती प्रक्रिया (सीआरपी) की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य ग्रुप “A” अधिकारियों (स्केल- I, II और III) और ग्रुप “B” ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपरपज) की भर्ती करना है

आधिकारिक नोटिफिकेशन 7 जून, 2024 को जारी की गई थी, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 जून से 27 जून, 2024 तक खुली रहेगी.

ऑफिसर स्केल 1 (असिस्टेंट मैनेजर): 18-30 साल
• ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क): 18-28 साल
• ऑफिसर स्केल-2: 21-32 साल
• ऑफिसर स्केल-3: 21-40 साल

IBPS RRB CRP XIII 2024: Selection Process
IBPS RRB भर्ती 2024 चयन प्रक्रिया में कई फेज शामिल हैं.
• प्रारंभिक लिखित परीक्षा: सभी पदों के लिए लागू.
• मुख्य लिखित परीक्षा: अधिकारी स्केल- I और ऑफिस असिस्टेंट के लिए.
• इंटरव्यू: अधिकारी स्केल- I, II और III के लिए.
• डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
• मेडिकल टेस्ट

Activity Tentative Dates
Online registration including Edit/Modification June 7, 2024 to June 27, 2024
Payment of Application Fees/Intimation Charges (Online) June 7, 2024 to June 27, 2024
Download of call letters for Pre-Exam Training (PET) July 1, 2024
Conduct of Pre-Exam Training (PET) July 22, 2024 to July 27, 2024
Download of call letters for online examination – Preliminary July/August 2024
Online Examination – Preliminary August 1, 2024
Result of Online exam – Preliminary August/September 2024
Download of Call letter for Online exam – Main / Single September 1, 2024
Online Examination – Main / Single September/October 2024
Declaration of Result – Main/Single October 1, 2024
Download of call letters for interview October/November 2024
Conduct of interview November 2024
Provisional Allotment January 2025
आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में अब इन पदों पर जल्द होगी भर्ती, देखें कितनी होगी सैलरी

आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में अब इन पदों पर जल्द होगी भर्ती, देखें कितनी होगी सैलरी

 रायपुर: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में सहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं खंड स्तर अन्वेषक के विभिन्न पदों में भर्ती परीक्षा आयोजित कराई जाएगी है. विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. इन पदों के लिए जल्द ही ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे.

CG Vyapam: इन पदों के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासी पात्र अभ्यर्थियों ऑनलाइन आवेदन पत्र छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट http://vyapam.cgstate.gov.in पर आमंत्रित किया गया है.

CG Vyapam: -यहां देखें भर्ती विवरण

-पद का नाम
सहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं खंड स्तर अन्वेषक.

-वेतनमान
चयनित अभ्यर्थियों को अलग अलग पद के आधार पर वेतनमान दिया जाएगा.

-सहायक सांख्यिकी अधिकारी
लेवल 9, मूल वेतन 38100 रु. एवं नियमानुसार दिए जाने वाले विभिन्न भत्ते.

-खंड स्तर अन्वेषक
लेवल 7, मूल वेतन 28700 रु. एवं नियमानुसार दिए जाने वाले विभिन्न भत्ते.

CG Vyapam: सहायक सांख्यिकी अधिकारी और खंड स्तर अन्वेषक के 10 -10 पदों पर भर्ती की जाएगी.

आवेदन प्रक्रिया, पाठ्यक्रम, सिलेबस, शैक्षणिक अर्हता, आवेदन तिथि सहित सम्पूर्ण नियम शर्ते व अन्य जानकारी के लिए व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट – http://vyapam.cgstate.gov.in पर देख सकते है.

यहां देखें विभागीय आदेश

 

CG : नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को तगड़ा झटका ! विभिन्न रिक्त पदों की यह भर्ती निरस्त…

CG : नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को तगड़ा झटका ! विभिन्न रिक्त पदों की यह भर्ती निरस्त…

 जगदलपुर :- कार्यालय कलेक्टर बस्तर जगदलपुर अंतर्गत स्थापना एवं भू-अभिलेख शाखा के विभिन्न रिक्त पदों की सीधी भर्ती हेतु कार्यालय के द्वारा जारी विज्ञापन क्रमांक/03/विशेष भर्ती 2023 जगदलपुर 26 मई 2023 को अपरिहार्य कारणों से निरस्त किया गया है।

Cg Exam Postponed : 26 मई को आयोजित परीक्षा रद्द, जल्द होगा नई तारीख का ऐलान

Cg Exam Postponed : 26 मई को आयोजित परीक्षा रद्द, जल्द होगा नई तारीख का ऐलान

 रायपुर : शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन की परीक्षा स्थगित हो गयी है। शीघ्रलेखन और मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परिषद्, लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा हिन्दी एवं अंग्रेजी कम्प्यूटर मुद्रलेखन की विभिन्न गति की डिप्रेशन प्रति घंटे के मान से आयोजित की जाने वाली कौशल परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है।यह परीक्षा प्रदेश के रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर एवं बस्तर संभाग में 26 मई, 2 जून, 9 जून और 16 जून 2024 को परिषद द्वारा आयोजित की जाने वाली थी

परिषद द्वारा परीक्षाओं के पुनः आयोजन करने संबंधित आगामी तिथि निर्धारित कर सर्वसंबंधित परीक्षार्थियों के लिए प्रदेश के प्रमुख समाचार पत्रों के माध्यम से प्रकाशित की जाएगी। साथ ही परिषद की वेबसाईट https://shiksha.cg.nic.in/ctsp पर तिथियों की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी।

CG : सब इंजीनियर की सेवा समाप्त...CEO ने जारी किया आदेश...जानिए मामला...!!

CG : सब इंजीनियर की सेवा समाप्त...CEO ने जारी किया आदेश...जानिए मामला...!!

 सूरजपुर : - राजेश सिंह राणा, सी.ई.ओ. क्रेडा द्वारा   जल जीवन मिशन एवं सौर सुजला योजना के अंतर्गत स्थापित सोलर संयंत्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि जिला सूरजपुर के वि.खं. प्रतापपुर के ग्राम कल्याणपुर नवापारा के प्राथमिक स्कूल में मेसर्स श्री राधे ट्रेडिंग द्वारा जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत स्थापित 09 मीटर ऊंचाई के स्ट्रक्चर विन्यास के सोलर ड्यूल पंप संयंत्र में स्थापित किये गये मॉड्यूल का ओरियेंटेशन पूर्व दिशा में है, जबकि तकनीकी रूप से यह दक्षिण दिशा में होना चाहिए, इस प्रकार उक्त संयंत्र गलत दिशा में स्थापित हुआ है। साथ ही उक्त संयंत्र की फ्लोरिंग भी टूटकर धंसी हुई पाई गई साथ ही पम्प कंट्रोलर और लाइटनिंग अरेस्टर की अर्थिग अलग से नहीं की गई है एवं जी आई पाइप की जगह पीवीसी कंड्यूट पाइप का उपयोग किया गया है। इस प्रकरण हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी, क्रेडा द्वारा जिलेके उपअभियंता (प्लेसमेंट),  खेमसिंग पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए तत्काल प्रभाव से उनकी सेवा समाप्त कर दी गई साथ ही जिले के जिला प्रभारी श्री जे.आर. साण्डे को तथा इकाई मेसर्स राधे ट्रेडिंग को भी प्रकरण पर नोटिस जारी किया गया।

इसी प्रकार ग्राम खड़गवाकला, विकासखंड प्रतापपुर में श्री कन्नीलाल जायसवाल के यहाँ 3 एचपी का सोलर पम्प स्थापित सोलर पंप के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उक्त संयंत्र का फाउंडेशन कमजोर हो जाने के कारण संयंत्र में स्थापित सोलर मोड्यूल एवं स्ट्रक्चर लुढ़क गया है। इस प्रकरण हेतु जिले के जिला प्रभारी श्री जे.आर. साण्डे, उप अभियंता (प्लेसमेंट) श्री कमल ध्रुव, मैकेनिक (प्लेसमेंट) श्री नितीन तिवारी व जिला सूरजपुर के अन्य विकासखंडों में जल जीवन के कार्यों की सतत् मॉनिटरिंग नही किये जाने तथा गुणवत्ता सुनिश्चिात करने के कार्यों में लापरवाही की शिकायतें फील्ड से प्राप्त होने के कारण कलेक्टर दर पर कार्यरत् परियोजना निरीक्षक मो. इस्लाम को तथा इकाई मेसर्स सोलाबीज को भी प्रकरण पर नोटिस जारी किया गया। इसी क्रम में जिला जशपुर के ग्राम भीतघरा में हितग्राही मुकुलता किसपोट्टा के यहाँ मेसर्स आरबीपी 11-05-2024 17:58 एनर्जी के द्वारा सौर सुजला योजना VIII अंतर्गत स्थापित 3 एचपी क्षमता के सोलर पम्प का निरीक्षण किया गया, इकाई द्वारा संयंत्र में लगाया हुआ स्टीकर घोर आपत्तिजनक पाया गया, एवं उक्त स्टीकर का संयंत्र में लगा होना आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन भी पाया गया, इस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, क्रेडा द्वारा नाराजगी जताई गई। इन कार्यों की मॉनिटरिंग भी क्रेडा के फील्ड अधिकारियो द्वारा जिम्मेदारी से नहीं किए जाने पर इकाई एवं क्रेडा के अधिकारी के विरुद्ध कड़ीकार्यवाही करने के निर्देश समक्ष में अधिकारियों को दिए गये एवं जिला प्रभारीजशपुर को गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। इस प्रकरणहेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय, क्रेडा द्वारा जिले के संबंधित उप अभियंता (प्लेसमेंट) श्री राजकुमार श्याम पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए तत्काल प्रभाव से उनकी सेवा समाप्त कर दी गई. साथ ही जिले के जिला प्रभारी तथा इकाई मेसर्स आर.बी.पी. को भी प्रकरण पर कड़ा नोटिस जारी किया गया।

इसके पश्चात् सी.ई.ओ. क्रेडा द्वारा विकासखंड कुनकुरी के ग्राम धोड़ीडाण्ड में हितग्राही कोरना लियूस के खेत में सौर सुजला योजना अंतर्गत मेसर्स आर.बी.पी. द्वारा स्थापित सोलर पम्प क्षमता 5 एचपी का निरीक्षण कर हितग्राही से कार्यशीलता संबंधी जानकारी ली गई. इस संयंत्र का कंट्रोलर चोरी हो जाने के पश्चात इकाई को निविदा के शर्तनुसार इन्श्योरेंस क्लेम कर हितग्राही के यह स्थापित संयंत्र में नया कंट्रोलर लगाया जाकर उक्त संयंत्र को कार्यशील किया जाना था, किंतु इकाई द्वारा आज दिनांक तक इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं किए जाने पर सी.ई.ओ., क्रेडा द्वारा 48 घंटे के भीतर संयंत्र को कार्यशील करने के लिए स्थल से ही इकाई को निर्देशित किया गया एवं स्थल पर उपस्थित क्रेडा के अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि यदि 48 घंटे के भीतर पम्प कार्यशील नहीं होता है तो इकाई के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही प्रस्तावित करे. इस प्रकरण हेतु इकाई मेसर्स आर. बी.पी. को कड़ा नोटिस जारी किया गया, साथ ही जिले के जिला प्रभारी, उप अभियंता (संविदा) श्री राजेन्द्र खेस एवं मैकेनिक (प्लेसमेंट) श्री पुरूषोत्तम साहू को भी प्रकरण पर नोटिस जारी किया किया गया है।

श्री राणा के क्रेडा सी.ई.ओ. के पद पर कार्यभार संभालने के प्रारंभ से ही राज्य में क्रेडा के माध्यम से संचालित सोलर योजनाओं से संबंधित कार्यों के गुणवत्ता सुधार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, साथ ही इस संबंध में गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर लगातार कार्यवाहियां भी की जा रही हैं, जिससे राज्य में क्रेडा अंतर्गत कार्य कर रहे इकाईयों एवं अधिकारियों व कर्मचारियों में गुणवत्तायुक्त कार्य करने की प्रवृत्ति निरंतर बढ़ रही है।

छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् मुख्य परीक्षा परिणाम की घोषणा आज

छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् मुख्य परीक्षा परिणाम की घोषणा आज

 रायपुर: छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् द्वारा आयोजित मुख्य परीक्षा वर्ष 2024 की कक्षा पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष (9वीं) से उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष (12वीं) के परीक्षा परिणामों की घोषणा आज बुधवार को दोपहर 12.30 बजे की जाएगी।

सचिव छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् रायपुर द्वारा परीक्षा परिणाम की घोषणा विद्यामंडलम् पेंशनबाड़ा माध्यमिक शिक्षा मंडल कैम्पस रायपुर में की जाएगी। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2023-24 में कुल 41 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे, जिसमें 3505 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।

रेलवे में लोको पायलट बनने का गोल्डन चांस, 598 पद पर होगी भर्ती, पढ़ें तारीख से लेकर सबकुछ

रेलवे में लोको पायलट बनने का गोल्डन चांस, 598 पद पर होगी भर्ती, पढ़ें तारीख से लेकर सबकुछ

 असिस्टेंट लोको पायलट की नौकरी (Sarkari Naukri) पाने की चाहत रखते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. भारतीय रेलवे ने SECR के तहत नागपुर डिवीजन में असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर वैकेंसी निकाली है

रेलवे में इन पदों पर होगी भर्तियां
यूआर- 464 पद
एससी- 89 पद
एसटी- 45 पद
कुल पदों की संख्या- 598 पद

रेलवे में लोको पायलट बनने की आयु सीमा 
जो भी उम्मीदवार अनारक्षित कैटेगरी से संबंध रखते हैं, उनकी आयुसीमा 18 वर्ष से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए. साथ ही एससी/एसटी कैटेगरी वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 वर्ष से 47 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

रेलवे में ऐसे मिलेगी नौकरी
उम्मीदवार जो भी इन पदों पर अप्लाई कर रहे हैं, उनका चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट और कंप्यूटर आधारित योग्यता टेस्ट के आधार पर किया जाएगा.

रेलवे में नौकरी पाने की योग्यता
उम्मीदवार जो भी रेलवे के इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए. साथ ही आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट होना चाहिए. तभी वे सभी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के योग्य माने जाएंगे

जो भी उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो इसे सच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है

 रायपुर AIIMS में 22 पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

रायपुर AIIMS में 22 पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

11 मई 2024 रायपुर :- एम्स रायपुर के द्वारा विभिन्न केटेगरी के कुल 22 पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रीत किए थे। जिसके लिए अब सिर्फ 5 दिन शेष बचे हैं। यानी 14 मई तक आवेदन किए जा सकते हैं। छत्तीसगढ़ के मूल निवासी से निर्धारित प्रारूप में आवेदन मंगाये गए हैं। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार जो एम्स रायपुर भर्ती पदों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्‍यता एवं अन्‍य अर्हताओं की पूर्ति करते हों, आवेदन करने के इच्छुक सभी उम्मीदवार रोजगार समाचार पर, आवेदन करने से पहले सभी महत्वपूर्ण जानकारियों का मिलान ऑफिशियल नोटिफिकेशन से कर लें, उसके बाद ही अपनी पात्रता के अनुसार विभाग को आवेदन प्रस्‍तुत करें। पदों की संपूर्ण जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsraipur.edu.in पर जाएं।

भर्ती बोर्ड :- AIIMS

पदों के नाम :-

  • Medical Superintendent
  • Superintending Engineer
  • Registrar
  • Chief Nursing Officer
  • Senior Analyst (System Analyst)
  • Central Sterile Services Department (CSSD) Officer
  • Librarian Selection Grade (Senior Librarian)
  • Senior Procurement cum Stores Officer
  • Principal Private Secretary
  • Executive Engineer (AC &R)
  • Executive Engineer (Electrical)
  • Executive Engineer (Civil)
  • Hospital Architect
  • Senior Administrative Officer
  • Assistant Controller of Examination
  • Stores Officer
  • Accounts Officer

पदों की संख्या :- कुल 22 

वेतनमान :- ₹ Level 7 – Level 14/-

पात्रता :- Graduate/Post Graduate/Medical Degree/प्रतिनियुक्ति नियमों के अधीन

आयु सीमा :- 21 से 56 वर्ष के बीच

नौकरी स्थान श्रेणी :- Chhattisgarh

चयन प्रक्रिया :- भर्ती प्रक्रियाओं में प्रदर्शन के आधार पर

 CG Board Result 2024 : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बेटियों ने अपना परचम लहराया...देखें टॉप 20 की लिस्ट

CG Board Result 2024 : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बेटियों ने अपना परचम लहराया...देखें टॉप 20 की लिस्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ बोर्ड से हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी की वार्षिक परीक्षाओं में सम्मिलित हुए 6 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल का इंतजार आज खत्म गया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल (CGBSE) द्वारा वर्ष 2023-24 के दौरान हाई स्कूल (कक्षा 10) और हायर सेकेंडरी (कक्षा 12) के कुल 6 लाख से अधिक पंजीकृत छात्र-छात्राओं के लिए इस वर्ष 2 से 23 मार्च तक आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम (CGBSE Result 2024 LIVE) आज यानी बृहस्पतिवार, 9 मई 2024 को दोपहर 12.30 बजे घोषित कर दिए गए है। औपचारिक ऐलान के बाद स्टूडेंट्स अपने नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, cgbse.nic.in और छत्तीसगढ़ के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, results.cg.nic.in पर एक्टिव Link से देख सकते है।

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बेटियों ने अपना परचम लहराया है। 10वीं बोर्ड की परीक्षा में जशपुर की सिरमन ने 99.50 प्रतिशत अंको के साथ प्रदेश में अपना पहला स्थान बनाया है। वहीं महासमुंद की महक अग्रवाल ने 12वीं बोर्ड में 97.40 प्रतिशत अंको के साथ पूरे स्टेट में टाॅप किया है। इसी तरह 10वीं बोर्ड में जहां दूसरे नंबर पर गरियाबंद की होनिशा को 98.83 प्रतिशत और जशपुर के श्रेयांश कुमार ने 98.33 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान 10वीं बोर्ड में बनाया है। 10वीं बोर्ड का परिणाम इस बार 80.74 प्रतिशत रहा है।

ये हैं 10 वी के 20 टॉपर्स की लिस्ट 

10वीं जशपुर की सिमरन पहले स्‍थान पर हैं।  गरियाबंद की होनिशा दूसरे स्‍थान पर रहीं। श्रेयांश कुमार तीसरे स्‍थान पर हैं।

10वीं में 75.61 प्रतिशत बच्‍चे उत्‍तीर्ण हुए हैं। वहीं, 12वीं 50.74 प्रतिशत बच्‍चे उत्‍तीर्ण हुए हैं।

 यहाँ क्लिक कर देखें टॉप  छात्रों के नाम

1 सिमरन शब्बा – 99.50 प्रतिशत… जशपुर

2 होनीषा 98.83 प्रतिशत गरियाबंद

3 श्रेयांश कुमार 98.33 प्रतिशत जशपुर

4 अंशिका सिंह 98.17 रायपुर

   यहाँ क्लिक कर देखें टॉप 59 छात्रों के नाम top10

 

 

 

 

12वीं के टापर्स 

महासमुंद की महक अग्रवाल ने पहला स्‍थान, बलौदाबाजार की कोपल ने दूसरा स्‍थान प्राप्‍त किया है। बलौदाबाजार की ही प्रीति और आयुषी तीसरे स्‍थान पर हैं।

12वीं क्लास में टॉप करने वाले बच्चे

1 महेक अग्रवाल,97.40 महासमुंद

2गोपाल अबस्ट, 97.00 बलोदबाजार

3 प्रीति 96.80 बलोदबाजार

4 हमाशी 95.80 रायपुर

पुर्नमूल्‍यांकन के लिए करें यह काम 

अपने अंक से असंतुष्‍ट बच्‍चे और उनके परजिन रिजल्‍ट जारी होने के 15 दिन के भीतर पुर्नमूल्‍यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। पुर्नमूल्‍यांकन का शुल्‍क निर्धारित है। बच्‍चों को प्रत्‍येक विषय के लिए 500 रुपये का शुल्‍क देना होगा। वहीं, अंकों की फिर से गणना के लिए 100 रुपये का शुल्‍क निर्धारित है। इसी तरह आनसरशीट की फोटो कापी हासिल करने के लिए प्रत्‍येक विषय के लिए 500 रुपये शुल्‍क देना होगा।

ऐसे देखें परिणाम

एक बार अपना परिणाम देखने के लिए स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर परिणाम पेज पर भरकर सबमिट करने से पहले इसकी जांच कर लेनी चाहिए। कई बार जल्दबाजी में गलत रोल नंबर दर्ज हो जाता है और परिणाम नहीं दिखता है।

कम अंक आएं तो ये हैं विकल्प

यदि किसी छात्र या छात्रा के प्राप्तांक उसकी उम्मीद से कम आते हैं तो वह अपना कॉपियों की स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कर सकता है। इसके अतिरिक्त कॉपियों की फिर से जांच के लिए भी आवेदन किए जा सकेंगे। इस बारे में अधिकतम जानकारी के लिए स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करें।

 जानिए पुर्नमूल्‍यांकन का शुल्‍क

अपने अंक से असंतुष्‍ट बच्‍चे और उनके परजिन रिजल्‍ट जारी होने के 15 दिन के भीतर पुर्नमूल्‍यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। पुर्नमूल्‍यांकन का शुल्‍क निर्धारित है। बच्‍चों को प्रत्‍येक विषय के लिए 500 रुपये का शुल्‍क देना होगा। वहीं, अंकों की फिर से गणना के लिए 100 रुपये का शुल्‍क निर्धारित है। इसी तरह आनसरशीट की फोटो कापी हासिल करने के लिए प्रत्‍येक विषय के लिए 500 रुपये शुल्‍क देना होगा।

हायर सेकेंडरी में 2.61 लाख छात्र-छात्राएं

इसी प्रकार, CGBSE द्वारा इस वर्ष आयोजित की गई हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओं में 2.61 लाख परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे। इसमें 1,14, 564 छात्र और 1, 46, 455 छात्राएं हैं। इनके रिजल्ट आज घोषित किए जाएंगे।

हाई स्कूल में 3.45 लाख स्टूडेंट्स

छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा इस साल आयोजित हाई स्कूल बोर्ड परीक्षाओं में 3,45,521 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे। इन स्टूडेंट्स को अब परीक्षाफल का इंतजार है। इनमें 1,58, 246 छात्र हैं, जबकि 1,87, 275 छात्राएं हैं।

 नतीजों का इंतजार 6 लाख स्टूडेंट्स को

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2024 का इंतजार दोनों ही कक्षाओं के 6 लाख से अधिक स्टूडेंट्स को है।

सीएम ने दी अग्रिम बधाई 

CGBSE द्वारा हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी के परिणाम जारी किए जाने से पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नतीजों का इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया है।

CG Board Result 2024: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी...यहां एक क्लीक में जानिए परिणाम

CG Board Result 2024: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी...यहां एक क्लीक में जानिए परिणाम

 रायपुर। छत्तीसगढ़ बोर्ड से हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी की वार्षिक परीक्षाओं में सम्मिलित हुए 6 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल का इंतजार आज खत्म गया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल (CGBSE) द्वारा वर्ष 2023-24 के दौरान हाई स्कूल (कक्षा 10) और हायर सेकेंडरी (कक्षा 12) के कुल 6 लाख से अधिक पंजीकृत छात्र-छात्राओं के लिए इस वर्ष 2 से 23 मार्च तक आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम (CGBSE Result 2024 LIVE) आज यानी बृहस्पतिवार, 9 मई 2024 को दोपहर 12.30 बजे घोषित कर दिए गए है। औपचारिक ऐलान के बाद स्टूडेंट्स अपने नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, cgbse.nic.in और छत्तीसगढ़ के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, results.cg.nic.in पर एक्टिव Link से देख सकते है।