BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
आज है नीट यूजी फॉर्म भरने की लास्ट डेट, जल्द करें आवेदन, जानें कब तक जारी होंगे एडमिड कार्ड?

आज है नीट यूजी फॉर्म भरने की लास्ट डेट, जल्द करें आवेदन, जानें कब तक जारी होंगे एडमिड कार्ड?

 नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG 2024) के लिए फिर से खोली गई आवेदन विंडो आज, 10 अप्रैल को बंद हो जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, उनके पास आज रात 10:50 बजे तक अपने आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/NEET/ पर फॉर्म जमा करने का आखिरी मौका है। याद रहे कि परीक्षा शुल्क का भुगतान रात 11:50 बजे तक किया जा सकता है।

कब होंगे एग्जाम?

एंट्रेंस एग्जाम 5 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक पूरे देश में लगभग 571 शहरों में और भारत के बाहर 14 शहरों में पेन और पेपर (ऑफ़लाइन) मोड में होगी। जानकारी दे दें कि मूल रूप से, NEET UG आवेदन विंडो 9 फरवरी से 9 मार्च तक खोली गई थी और समय सीमा 16 मार्च तक बढ़ा दी गई थी। उम्मीदवारों के अनुरोध के बाद, एनटीए ने एक और मौका दिया और 9 अप्रैल को सुविधा फिर से खोल दी। 

कब जारी होगा एडमिट कार्ड

इसके बाद, एनटीए नीट 2024 की जल्द ही एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी करेगा। नोटिफिकेशन में कहा गया है, “परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और रिजल्ट की घोषणा की तारीखें उचित समय पर एनईईटी (यूजी) (मुख्य) पोर्टल पर जारी की जाएंगी।”

उम्मीदवार लॉगिन और पहचान के लिए नीचे दिए गए विकल्पों में से एक चुन सकते हैं:

  • आधार कार्ड
  • डिजी लॉकर
  • एबीसी आईडी
  • पासपोर्ट
  • पैन कार्ड
  • स्कूल/फोटोग्राफ के साथ कोई अन्य वैध सरकारी पहचान पत्र।

अन्य जानकारी

एजेंसी ने कहा, “उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यह एक बार का अवसर है, इसलिए उन्हें इसे सावधानी से उपयोग करने की सलाह दी जाती है क्योंकि NEET (UG) - 2024 के लिए आवेदन करने के लिए कोई और मौका नहीं दिया जाएगा।  इसलिए कृपया इसे नोट कर लें और ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें। यदि किसी उम्मीदवार को अभी भी प्रक्रिया में कोई कठिनाई आती है, तो वे 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या neet@nta.ac.in पर एक ईमेल लिख सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट (www.nta.ac.in) और (https://exams.nta.ac.in/NEET/) देखते रहें।” 

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के नतीजे मई में होंगे घोषित...जानिए फाइनल डेट

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के नतीजे मई में होंगे घोषित...जानिए फाइनल डेट

 रायपुर :-  माध्यमिक शिक्षा मंडल ने घोषणा की है कि 10 मई तक 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी किए जाएंगे। परीक्षाएं समाप्त होने के बाद, मूल्यांकन का काम वर्तमान में प्रगति पर है।

मंडल चेयरमैन रेणु पिल्लै ने केन्द्राध्यक्षों को 14 अप्रैल तक मूल्यांकन का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इस बार 10वीं में 3 लाख 42 हजार 511 छात्र और 12वीं में 2 लाख 54 हजार 906 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया है। छात्रों के परिणामों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए, वे मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

बात दें रेणु पिल्लै मूल्यांकन को लेकर केन्द्राध्यक्षों से चर्चा कर रही हैं। उन्होंने सभी केन्द्राध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि 14 अप्रैल तक मूल्यांकन को खत्म किया जाए, ताकि जल्द से जल्द रिजल्ट जारी किया जा सके। 10वीं और 12वीं के लिए अब तक लगभग 85 से 90 फीसदी मूल्यांकन का काम पूरा हो चुका है। मूल्यांकन पूरा होते ही रिजल्ट जारी करने की तैयारियां पूरी की जाएंगी। उम्मीद जताई जा रही है कि हर हाल में 10 मई के पहले दसवीं और बारहवीं के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Admission In PRSU: रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में UG-PG कोर्सेज के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

Admission In PRSU: रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में UG-PG कोर्सेज के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

 रायपुर :- पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में संचालित अध्ययनशालाओं में प्रवेश के लिए  चार अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की अधिसूचना विश्वविद्यालय प्रबंधन ने जारी कर दी है।अधिसूचना के मुताबिक स्नातक अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित किया जा चुका हो अथवा अंतिम वर्ष की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं।प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा ली जाएगी। प्रवेश परीक्षा कब होगी, इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी। सभी अध्ययनशालाओं को उनके अध्ययनशाला में प्रवेश के लिए पंजीयन कराने वाले छात्र-छात्राओं की सूची प्रदान की जाएगी।

शिक्षा सत्र 2024-25 से अलग-अलग नए पाठ्यक्रम शुरू 

पीआरएसयू में शिक्षा सत्र 2024-25 से अलग-अलग नए पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। इस वर्ष से विश्वविद्यालय अध्ययनशाला में एमकाम की भी पढ़ाई होगी। इसके लिए भी पंजीयन होगे, इसे अलावा मास्टर आफ होटल मैनेजमेंट, फोरेंसिक साइंस और चार वर्षीय बीएड में भी प्रवेश दिए जाएंगे। अभी तक विश्वविद्यालय परिसर में सिर्फ साइंस और आर्ट्स विषयों की पढ़ाई होती थी, लेकिन इस वर्ष से वाणिज्य संकाय भी शुरू हो रहा है।

सीजी पीएससी ने जारी किया रिजल्ट, भृत्य के 91 पदों पर जारी की चयन सूची...देखिये यहां रिजल्ट

सीजी पीएससी ने जारी किया रिजल्ट, भृत्य के 91 पदों पर जारी की चयन सूची...देखिये यहां रिजल्ट

 रायपुर । CGPSC ने चपरासी के 91 पदों के लिए परिणाम जारी कर दिया है। प्यून के 91 पदों पर दो चरणों में भर्ती परीक्षा पीएससी ने ली थी। जिसके बाद अब चयन सूची जारी की गयी है। भृत्य के ये पद सामान्य प्रशासन विभाग के लिए जारी किये गये हैं। 2 चरणों की परीक्षा में पहली लिखित परीक्षा और फिर दूसरा शुद्ध लेखन परीक्षा हुई थी। इस परीक्षा में कुल 326 अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही थी।

 

 
 
 
 

 

सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम इस दिन होंगे जारी...यहां देख सकेंगे रिजल्ट

सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम इस दिन होंगे जारी...यहां देख सकेंगे रिजल्ट

 रायपुर: प्रदेशभर में सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं चल रही है. परीक्षा 2 अप्रैल को समाप्त हो जाएगी. इस बार 12वीं के स्टूडेंट्स को परीक्षा परिणाम के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. जानकारी के अनुसार, सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजे मई के पहले सप्ताह में घोषित कर सकता है. सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2024 तीनों स्ट्रीम यानी साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के परिणाम एक साथ जारी किया जाएगा.

सीबीएसई 2024 रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया जाएगा. 12वीं CBSE के स्टूडेंट्स जो इस वर्ष परीक्षा में शामिल हुए है वे अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. छात्रों को परिणाम जानने रोल नंबर और स्कूल नंबर का प्रयोग करना होगा.

बीएससी नर्सिंग सेकंड सेमेस्टर की परीक्षाएं टली...अब मई में होगी परीक्षाएं...देखिए समय सरणी

बीएससी नर्सिंग सेकंड सेमेस्टर की परीक्षाएं टली...अब मई में होगी परीक्षाएं...देखिए समय सरणी

 जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित नर्सिंग कॉलेजों में फर्जीवाड़े के मामले में बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की परीक्षा की तारीख में बदलाव हो गया है। अब प्रथम वर्ष की परीक्षा के लिए लगभग एक महीने का इंतजार और बढ़ गया है। आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय ने लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम के कारण संबंधित परीक्षा की समय-सारिणी में परिवर्तन किया है।

संशोधित समय-सारिणी के अनुसार बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की परीक्षा अब 15 मई से प्रारंभ होगी। इससे पहले विवि ने 19 अप्रैल से परीक्षा आयोजित करने की सूचना जारी की थी। नई तिथि से उन छात्र-छात्राओं को भी अब परीक्षा की तैयारियां के लिए पूरा अवसर मिलेगा, जिन्हें बाद में परीक्षा में शामिल होने की अनुमति प्राप्त हुई है। ऐसे करीब 139 नर्सिंग कालेज है। इनमें पढ़ने वाले 12 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं है।

बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की संशोधित समय-सारिणी

पूर्व तिथि : नई तिथि : प्रश्न पत्र

19 अप्रैल : 15 मई : एटोनोमी एंड फिजियोलाजी

23 अप्रैल : 17 मई : न्यूट्रीशियन एंड बायोकैमेस्ट्री

26 अप्रैल : 20 मई : नर्सिंग फाउंडेशन

29 अप्रैल : 22 मई : फिजियोलाजी

एक मई : 24 मई : माइक्रोबायोलाजी

तीन मई : 27 मई : अंग्रेजी

नर्सिंग कालेजों की स्थिति…

– 364 संस्थान में प्रदेश में संचालित थे।

– 56 संस्थान, पर सुप्रीम कोर्ट की रोक है।

– 308 संस्थान, परीक्षा में शामिल होंगे।

– 30 हजार के लगभग छात्र-छात्राएं है।

छह मई तक जमा होंगे आवेदन

विवि ने नर्सिंग परीक्षा कार्यकम में परिवर्तन के साथ ही आवेदन पत्र जमा करने की तिथि में भी संशोधित किया है। बाद में पात्र घोषित किये गए छात्र-छात्राओं को बिना विलंब शुल्क के 6 मई तक परीक्षा के लिए आवेदन जमा करने का अवसर दिया गया है। इसके बाद दो दिन तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा आवेदन पत्र स्वीकार किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया आनलाइन होगी। लिखित और प्रायोगिक परीक्षा का शुल्क एक साथ जमा करना होगा। विवि ने प्रत्येक छात्र के आवेदन पत्र में छात्र के विवरण, पात्रता व अन्य जानकारी की बारीकी से जांच के बाद उन्हें अग्रेषित करने का परामर्श दिया है।

बैंक ऑफ इंडिया में निकली कई पदों पर वैकेंसी, जल्द ही यहां से करें अप्लाई

बैंक ऑफ इंडिया में निकली कई पदों पर वैकेंसी, जल्द ही यहां से करें अप्लाई

 BOI Officer Recruitment 2024: नौकरी की तलाश कर रहे पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी काम की खबर है. बैंक ऑफ इंडिया में 100 से ज्यादा पद पर वैकेंसी निकली है. जिनके लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

 
  • इन पदों पर उम्मीदवारों के चयन के लिए दो चरण हैं. जिनमें ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हैं.
  • अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. जबकि रिजर्व्ड कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये है.
  • आवेदन करने की लास्ट डेट 10 अप्रैल 2024 निर्धारित की गई है.
  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Bankofindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
 विद्यार्थी ध्यान दें! पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा तिथी में हुए यह बदलाव

विद्यार्थी ध्यान दें! पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा तिथी में हुए यह बदलाव

रायपुर : पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं प्रारंभ हो चुकी है, लेकिन लोकसभा चुनाव के कारण कुछ कक्षाओं की परीक्षा तिथि चुनाव के दिन या उसके आसपास होने के कारण उन परीक्षाओं की तिथि संशोधित की गई है।
 देखें नई संशोधित समय सारणी:-
 

CG PSC का रिजल्‍ट जारी: 242 पदों पर भर्ती के लिए जारी हुआ था विज्ञापन...लोक सेवा आयोग ने जारी किया रिजल्‍ट

CG PSC का रिजल्‍ट जारी: 242 पदों पर भर्ती के लिए जारी हुआ था विज्ञापन...लोक सेवा आयोग ने जारी किया रिजल्‍ट

 रायपुर : छत्‍तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजी पीएससी) ने 2023 की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्‍ट जारी कर दिया है। 17 विभागों के 242 पदों के लिए 11 फरवरी को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी।

रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

wersspe202321032024-1222437

UPSC EXAM : लोकसभा चुनाव के कारण स्थगित किया गया एग्जाम...जाने कब होगी परीक्षा

UPSC EXAM : लोकसभा चुनाव के कारण स्थगित किया गया एग्जाम...जाने कब होगी परीक्षा

 रायपुर : यूपीएससी एग्जाम की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विसेज (प्रीलिम्स) एग्जाम और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (प्रीलिम्स) एग्जाम को स्थगित कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर एग्जाम का नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 26 मई को किया जाना था। हालांकि, आयोग ने लोकसभा चुनाव की वजह से परीक्षा स्थगित करने का फैसला लिया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आम चुनाव के कार्यक्रम के कारण, आयोग ने सिविल सर्विस (प्रीलिम्स) परीक्षा और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (प्रीलिम्स) परीक्षा 2024 को स्थगित करने का निर्णय लिया है। यह परीक्षा अब 26 मई 2024 की जगह 16 जून 2024 को देश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

UPSC Official Website

यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा में 200 अंको के दो पेपर होंगे। जीएस 1 में 100 सवाल पूछे जाएंगे, जबकि सीसैट में 80 सवाल होंगे। प्रत्येक पेपर हल करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा। गलत जवाब पर निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। CSAT में पास होने के लिए 33% अंक हासिल करना अनिवार्य है। वहीं, जीएस 1 में प्राप्त अंकों के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। 

 
छत्तीसगढ़ - छात्रावास अधीक्षक के 300 पदों के लिए आवेदन शुरू, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

छत्तीसगढ़ - छात्रावास अधीक्षक के 300 पदों के लिए आवेदन शुरू, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

 रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG VYAPAM) की ओर से छात्रावास अधीक्षक पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 300 पदों के लिए होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थी 31 मार्च तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। त्रुटि सुधार एक से तीन अप्रैल तक आनलाइन माध्यम से ही होगा। व्यापमं की तरफ से भर्ती परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

छात्रावास अधीक्षक पदों में भर्ती के लिए पिछले वर्ष अक्टूबर में विज्ञापन जारी हुआ था। व्यापमं की ओर से अभी परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की गई है। अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव के कारण आचार संहिता रहेगी। इसके बाद व्यापमं इंजीनियरिंग, फार्मेसी, बीएड समेत अन्य प्रवेश परीक्षाएं लेगा।

जानिए क्‍या छात्रावास अधीक्षक के लिए योग्‍यता

इस वजह से भर्ती परीक्षा में देरी होगी। संभवत. छात्रावास अधीक्षक की भर्ती परीक्षा जुलाई में आयोजित की जा सकती है। छात्रावास अधीक्षक के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास है। इसलिए माना जा रहा है कि 300 पदों के लिए दो लाख से ज्यादा आवेदन मिलेंगे।

आनालाइन आवेदन प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। भर्ती परीक्षा में पूछेंगे 100 प्रश्न छात्रावास अधीक्षक की परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी इसके तहत भाग-अ में कंप्यूटर संबंधी सामान्य ज्ञान पर आधारित 30 अंकों के 30 प्रश्न पूछे जाएंगे।

Board Exam 2024: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं परीक्षाएं आज से शुरू...पढ़ें एग्जाम से जुड़े निर्देश

Board Exam 2024: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं परीक्षाएं आज से शुरू...पढ़ें एग्जाम से जुड़े निर्देश

  रायपुर । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आज से 10वीं की परीक्षाएं शुरू की जाएंगी. छत्तीसगढ़ बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा 21 मार्च का तक चलेगी. पहले दिन हिंदी विषय की परीक्षा होगी. CGBSE की ओर से सभी बोर्ड परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए गए हैं. मैट्रिक की परीक्षा का आयोजन एक ही पाली में किया जाएगा.

कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा सुबह 9.15 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक 3 घंटे के लिए आयोजित की जाएगी. सेंटर पर सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले पहुंचना होगा. तय समय से देरी से आने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. इस बार बोर्ड ने छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. जिस पर छात्रों के विषय संबंधी समाधान और तनाव से निपटने के टिप्स दिए जा रहे हैं।

बिना हाॅल टिकट के उन्हें एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं दी जाएगी

इस बात का ध्यान रखें कि बिना हाॅल टिकट के उन्हें एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं दी जाएगी. ऐसे में छात्र आज ही बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड संभाल कर रख लें, जैसे कि परीक्षा के दौरान उन्हें किसी भी तरह की कोई परेशान न हो. छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई है. इंटरमीडिएट की परीक्षा 23 मार्च को समाप्त होगी.एग्जाम हाॅल में सभी छात्रों को बोर्ड की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा. परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर और किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को लेकर नहीं जा सकते हैं. इन चीजों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है. वहीं अगर कोई भी छात्र नकल करते पकड़ा जाता है, तो उसे तुरंत परीक्षा केंद्र से बाहर कर दिया जाएगा और आगे की परीक्षा से भी उसे प्रतिबंधित कर दिया जाएगा

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला...साल में दो बार होंगे बोर्ड एग्जाम, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश..!!

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला...साल में दो बार होंगे बोर्ड एग्जाम, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश..!!

 रायपुर। प्रदेश की साय सरकार ने छात्राें के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। छत्तीसगढ़ में अब एक ही शिक्षा सत्र में बोर्ड की दो बार परीक्षा होगी। राज्य शासन ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को साल में दो बार आयोजित कराने का निर्णय लिया है।स्कूल में हर बच्चे को बोर्ड एग्जाम की टेंशन होती है। लेकिन अब ये टेशन कम होने वाली है। क्योंकि अब छात्र साल में दो बार बोर्ड एग्जाम दे सकेंगे। जी हां, राज्य शासन ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को साल में दो बार आयोजित कराने का निर्णय लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा प्रथम मुख्य परीक्षा मार्च माह में एवं द्वितीय मुख्य परीक्षा जून जुलाई में आयोजित की जायेगी। 

देखें आदेश –

राजधानी में 26 फ़रवरी को होगा जॉब फेयर का आयोजन...350 से अधिक पदों पर की जाएगी भर्ती, जानिए पूरी डिटेल्स

राजधानी में 26 फ़रवरी को होगा जॉब फेयर का आयोजन...350 से अधिक पदों पर की जाएगी भर्ती, जानिए पूरी डिटेल्स

 CG JOB FAIR 2024: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के पास नौकरी पाने का सुनहरा मौका है. जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र (District Employment and Self Employment Guidance Center) रायपुर द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 26 फ़रवरी 2024 को पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर स्थित रोजगार कार्यालय में सुबह 11 से दोपहर 02 बजे तक जॉब फेयर आयोजित किया जाएगा.

इस जॉब फेयर में निजी क्षेत्र के नियोजक एल एंड टी फायनेंसिएल सर्विस लिमिटेड और क्यूसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड, बंगलुरू (कर्नाटका) द्वारा फ्रंट लाईन / कलेक्शन ऑफिसर एवं ट्रेनी (एनएटीएस/एनएपीएस), टेक्निीकल असिस्टेंट के 350 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। जॉब फेयर में शामिल होने वाले इच्छुक उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के बारे में अधिक जानने के लिए नीचे दी गई जानकारी ध्यान पूर्वक पढ़ें.

शैक्षणिक योग्यता –

10वीं/ 12वी, स्नातक, आई०टी०आइ०, डिप्लोमा मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल आदि उत्तीर्ण.

वेतन

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को उनके पद के अनुसार 11 से 21 हजार रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा.

नोट: इस जॉब फेयर में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बॉयोडाटा /आधार कार्ड एवं शेक्षणिक, तकनीकी योग्यता अनुभव प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है.

 रेलवे में निकली स्टेशन मास्टर की भर्ती...जाने क्या होगी योग्यता

रेलवे में निकली स्टेशन मास्टर की भर्ती...जाने क्या होगी योग्यता

 Railway TC Recruitment 2024: रेलवे में निकली स्टेशन मास्टर की भर्ती,जाने क्या होगी योग्यता,रेलवे भर्ती बोर्ड के माध्यम से टिकट कलेक्टर के पद पर सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़े वर्ग ,अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के लिए भर्ती निकल कर आने वाली है,आइये आपको इस भर्ती के बारे में पूरी जानकारी देते है तो बने रहिये अंत तक-

यदि सभी उम्मीदवार भारतीय रेलवे में टिकट कलेक्टर के पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं। तो आप सभी उम्मीदवारों के लिए नई भर्ती प्रक्रिया जारी होने वाली है। जिसके माध्यम से सभी उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती प्रक्रिया आगामी माह में आरआरबी के माध्यम से उपलब्ध करा दी जाएगी। लंबे समय से उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड में नौकरी की रिक्तियों का इंतजार कर रहे हैं।

रेलवे टीसी भर्ती 2024 -अवलोकन

विभाग भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड
पोस्ट टिकट संग्राहक
भारत का लाभार्थी नागरिक
आवेदन मोड ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट www.wcr. Indianrailways.gov.in
रेलवे टीसी स्टेशन मास्टर भर्ती की आयु सीमा
इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष होनी चाहिए।

रेलवे टीसी स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए आवेदक की फीस कितनी होगी?

इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदक का शुल्क अभी तक जारी नहीं किया गया है। जैसे ही सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदक शुल्क जारी किया जाएगा हम आपको अपडेट करेंगे।

रेलवे टीसी स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए योग्यता
उम्मीदवार को 12वीं इंटरमीडिएट परीक्षा साइंस आर्ट्स में उत्तीर्ण होना चाहिए।
बोर्ड के माध्यम से आरआरबी टीसी भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास स्थापित योग्यता होनी चाहिए।

रेलवे टीसी स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों की परीक्षा लिखित परीक्षा के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा.
उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन करना होगा.
लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उम्मीदवारों को पीईटी के लिए भी आमंत्रित किया जाएगा।

रेलवे टीसी स्टेशन मास्टर की नौकरी के लिए क्या करें?
ट्रेन में सफर कर रहे सभी यात्रियों के टिकट की जांच की जा रही है.
बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर जुर्माना लगाया जा रहा है।

नए यात्रियों के लिए टिकट बनाना।
प्लेटफार्म से आने वाले सभी यात्रियों के टिकट की जांच की जा रही है।
बिना यात्रा टिकट के प्लेटफार्म पर घूमने वाले यात्रियों पर जुर्माना लगाएं।

 रेलवे टीसी स्टेशन मास्टर का वेतन कितना होगा?
भारतीय रेलवे टिकट कलेक्टर का वेतन ₹21000 से ₹81700 प्रति माह है।

मंडी बोर्ड के विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा 25 फरवरी को, अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते है एडमिट कार्ड

मंडी बोर्ड के विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा 25 फरवरी को, अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते है एडमिट कार्ड

 रायपुर। छतीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड रायपुर के अंतर्गत सहायक संचालक, सचिव वरिष्ठ, सचिव कनिष्ठ पद हेतु भर्ती परीक्षा (एमबीडी23) का आयोजन 25 फरवरी 2024 को पूर्वान्ह प्रदेश के 8 जिला मुख्यालयों में होगा। अभ्यर्थी अपनी प्रोफाइल में जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी उक्त भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र व्यापम की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in एवं https://vyapamaar.cgstate.gov.in/, चिप्स की वेबसाइट http://cgstate.gov.in] जनसंपर्क की वेबसाइट https://dprcg.gov.in, छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन बोर्ड, रायपुर, की वेबसाइट www.agriportal.cg.nic.in पर उपलब्ध लिकों में से किसी भी एक लिंक पर क्लिक करके अपने प्रोफाइल लॉगिन पेज पर जा सकते हैं एवं यहां से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है। अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से एक संक्षिप्त यू.आर.एल. भी प्राप्त होगा। अभ्यर्थी इस यू.आर.एल. को क्लिक कर अपने मोबाइल पर सीधे एडमिट कार्ड प्राप्त कर उसका प्रिंट आउट ले सकते हैं।प्रवेश पत्र में अभ्यर्थी की प्रति के साथ ही प्रत्येक परीक्षा पाली के दौरान परीक्षा केन्द्र में जमा की जाने वाली व्यापम की प्रति भी है। अतः अभ्यर्थी संपूर्ण प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाले। परीक्षा दिवस को प्रत्येक परीक्षार्थी डेढ़ घंटे पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र में उपस्थित रहे, जिससे उनके मूल पहचान पत्र से उनकी पहचान की जा सके एवं परीक्षा केंद्र में जाने हेतु अनुमति दी जा सके। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र के संबंध में कठिनाई होती है तो हेल्पलाईन नंबर 0771-2972780 एवं मोबाइल नंबर 8269801982 पर संपर्क कर सकते हैं। यदि इंटरनेट से प्राप्त प्रवेश पत्र पर फोटो नहीं आता है, तो अभ्यर्थी अपने साथ दो रंगीन पासपोर्ट साईज फोटो लेकर परीक्षा केंद्र में आने को कहा गया है। परीक्षार्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रदेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। परीक्षार्थी परीक्षा दिवस से एक दिन पूर्व ही अपने परीक्षा केन्द्र की भौगोलिक स्थिति, लोकेशन आदि की जानकारी हासिल कर ले। परीक्षा प्रारंभ होने के पश्चात् किसी को भी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

परीक्षार्थियों को अपना फोटोयुक्त मूल आई.डी. प्रूफ जैसे-मतदाता पहचान पत्र, ड्रायविंग लायसेंस, पेन कार्ड, आधार कार्ड (ई-आधार कार्ड भी मान्य), पासपोर्ट, विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र, फोटोयुक्त अंकसूची मूलरूप में (फोटो कॉपी मान्य नहीं) परीक्षा दिवस में परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी...ऐसे देखें रिजल्ट....

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी...ऐसे देखें रिजल्ट....

 रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा (आरएईओ23) का अंतिम परिणाम दावा-आपत्तियों के निराकरण के पश्चात् जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी सम्पूर्ण परीक्षा परिणाम व्यापम के वेबसाईट https://vyapam.cgstate.gov.in, https://vyapamaar.cgstate.gov.in एवं https://vyapam.cgstate.gov.in/result/result.html पर स्वयं का परीक्षा परिणाम प्रोफाईल में लॉगिन कर देख सकते है।

गौरतलब है कि परीक्षा का आयोजन 4 फरवरी 2024 को किया गया, जिसका मॉडल आंसर 9 फरवरी को व्यापम ने जारी कर मॉडल आंसर के संबंध में 12 फरवरी तक दावा-आपत्ति आमंत्रित किया था। प्राप्त दावा-आपत्ति का निराकरण विषय-विशेषज्ञों द्वारा किए जाने के पश्चात् परीक्षा परिणाम तैयार कर 15 फरवरी को व्यापम की वेबसाईट पर उक्त भर्ती परीक्षा के अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम जारी किया गया।

बैंक अकाउंट फ्रीज करने का विरोध करेगी कांग्रेस, प्रदेश भर में होगा एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

बैंक अकाउंट फ्रीज करने का विरोध करेगी कांग्रेस, प्रदेश भर में होगा एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

 रायपुर । कांग्रेस के खातों को फ्रीज करने का विरोध छत्तीसगढ़ तक पहुंच गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने तानाशाही बताते हुये कहा कि मोदी सरकार विपक्षी दलों की लोकतांत्रिक गतिविधियों और सांगठनिक गतिविधियों पर तानाशाहीपूर्वक रोक लगाना चाहती है, इसीलिये बिना किसी वैध कारण के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और भारतीय युवा कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करके एक अभूतपूर्व और क्रूर कदम उठाया है। यह कदम लोकसभा चुनावों से ठीक पहले उठाया गया है, जिससे हमारी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की अखंडता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अलोकतांत्रिक कदम के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त जिला/शहर कांग्रेस कमेटियां 19 फरवरी को सुबह 11 बजे से जिला मुख्यालयों के आयकर कार्यालयों के सामने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जायेगा। 19 फरवरी 2024 को आयोजित विरोध-प्रदर्शन में मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग, स्थानीय निर्वाचित जनप्रतिनिधियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं शामिल होंगे।

छत्‍तीसगढ़ माशिमं की परीक्षाएं 1 मार्च से...माशिमं का हेल्प लाइन नंबर जारी, परीक्षार्थियों को मिलेगी मदद

छत्‍तीसगढ़ माशिमं की परीक्षाएं 1 मार्च से...माशिमं का हेल्प लाइन नंबर जारी, परीक्षार्थियों को मिलेगी मदद

 रायपुर। छत्‍तीसगढ़ माध्‍यमिक शिक्षा मंडल ने छात्रों के लिए हेल्‍पलाइन नंबर जारी किया है।

शिक्षा मंडल के हेल्‍पलाइन नंबर पर छात्र परीक्षा से संबंधित समस्‍याओं और अपने सवालों के जवाब प्राप्‍त कर सकेंगे। छत्‍तीसगढ़ में 1 मार्च से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

बता दें कि मंडल के हेल्‍पलाइन नंबर पर परीक्षा संबंधी टिप्‍स अभिभावक और शिक्षक भी प्राप्‍त कर सकते हैं।

इसके साथ ही छात्रों को परीक्षा की तैयारी और परीक्षा के दौरान होने वाले स्‍ट्रेस को कम करने के लिए भी टिप्‍स मिलेंगे।

टिप्‍स में परीक्षा के प्रश्‍नों को कैसे लिखना, समझना और टाइम मैनेजमेंट समेत अन्‍य जानकारी दी जाएगी।

   इन नंबरों पर होगा समाधान

छत्‍तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल  ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

छात्र, शिक्षक और अभिभावक 18002334363 नंबर पर कॉल कर अपनी परीक्षा संबंधी समस्‍याओं का समाधान कर सकते हैं।

इसके लिए समय भी निर्धारित किया गया है। सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक कॉल कर समस्‍याओं का  समाधान कर सकते हैं।

   ये है बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल

बता दें कि 10वीं, 12वीं के लिए छत्तीसगढ़ बोर्ड का टाइम टेबल 2024 पहले ही जारी हो चुका है।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पहले जारी किए टाइम टेबल के अनुसार 10वीं यानी मैट्रिक परीक्षाएं 2 मार्च से 21 मार्च, 2024 तक आयोजित की जाएंगी।

इसके अलावा 12वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 23 मार्च 2024 तक होंगी।

CG Madrasa Board Exams 2024 : छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड परीक्षाएं इस डेट से होंगी शुरू...पढ़ें पूरी डिटेल्स

CG Madrasa Board Exams 2024 : छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड परीक्षाएं इस डेट से होंगी शुरू...पढ़ें पूरी डिटेल्स

 रायपुर : छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा 2024 तथा उर्दू अदीब, उर्दू माहिर प्रमाण-पत्र परीक्षा 23 अप्रैल से प्रारंभ होकर 4 मई 2024 तक जारी रहेगी। परीक्षा का समय प्रातः 9ः00 बजे से 12ः00 बजे तक निर्धारित है। राज्य के विभिन्न जिलों में परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।

हाईस्कूल पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा के अंतर्गत 23 अप्रैल को विशिष्ट उर्दू, 25 अप्रैल को विज्ञान, 27 अप्रैल को सामाजिक विज्ञान, 29 अप्रैल को गणित, 01 मई को सामान्य अंग्रेजी, सामान्य संस्कृत, 02 मई को सामान्य हिन्दी के प्रश्न-पत्र होंगे।

हायर सेकेण्डरी पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा के तहत 23 अप्रैल को सामान्य हिन्दी, सामान्य अंग्रेजी, 25 अप्रैल को भूगोल, रसायन, लेखा शास्त्र, 27 अप्रैल को अर्थ शास्त्र, गणित, जीव विज्ञान, 29 अप्रैल को राजनीति शास्त्र, 01 मई को विशिष्ट उर्दू, 02 मई को समाज शास्त्र, 04 मई को इतिहास, भौतिकी, व्यवसाय अध्ययन के पर्चे होंगे।उर्दू अदीब प्रमाण-पत्र परीक्षा के तहत 23 अप्रैल को नस्र व तारीख़ उर्दू, 25 अप्रैल को सामान्य अंग्रेजी, 27 अप्रैल को जनरल साइंस , समाजी उलूम व हिन्दी, 29 अपै्रल को नज़्म ,इन्शा व क़वायद उर्दू। उर्दू माहिर प्रमाण-पत्र परीक्षा के अंतर्गत 23 अप्रैल को तारीख़ अदब उर्दू व समाजी उलूम, 25 अप्रैल को नस्र उर्दू व क़वायद उर्दू, 27 अप्रैल को नज़्म उर्दू व तर्जुमा निगारी, 29 अपै्रल को सामान्य अंग्रेजी तथा 01 मई को जनरल साइंस, इंशा व हिन्दी के प्रश्न-पत्र होंगे।