BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Previous123456789...5758Next
ब्रेकिंग : आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी, यहां क्लिक कर देखें चयन सूची….

ब्रेकिंग : आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी, यहां क्लिक कर देखें चयन सूची….

  रायपुर। छत्तीसगढ़ आबकारी आरक्षक (वाणिज्यिक कर – आबकारी विभाग) भर्ती परीक्षा 2025 (ABA25) का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 27 जुलाई 2025 को आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम पहले 19 सितंबर 2025 को घोषित किया गया था।

विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, कुल 200 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया गया है। दस्तावेज सत्यापन एवं शारीरिक मापदंड परीक्षण के बाद योग्य पाए गए अभ्यर्थियों की मुख्य चयन सूची जारी की गई है। इसके साथ ही 43 अभ्यर्थियों की प्रतीक्षा (अनुपूरक) सूची भी जारी की गई है।

यहाँ देखें चयन सूची

Agniveer Bharti 2026 : अग्निवीर भर्ती के लिए अच्छा मौका, अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Agniveer Bharti 2026 : अग्निवीर भर्ती के लिए अच्छा मौका, अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

रायपुर। भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती के लिए आधिकारिक वेब पोर्टल www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से 13 फरवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया में 17 वर्ष 6 माह से 21 वर्ष तक आयु वर्ग के वे युवा आवेदन करने के पात्र हैं, जिनकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास से लेकर स्नातक अथवा डिप्लोमा उत्तीर्ण तक है।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिले के युवाओं को आवेदन प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करने के लिए ब्लॉक स्तर पर आवश्यक व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थी रोजगार कार्यालय, नगरीय निकाय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, शासकीय महाविद्यालय, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जनपद पंचायत तथा नगर पंचायतों में जाकर ऑनलाइन आवेदन से संबंधित जानकारी एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

India Post GDS Result 2026: ग्रामीण डाक सेवक-2026 भर्ती के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे देखें रिजल्ट

India Post GDS Result 2026: ग्रामीण डाक सेवक-2026 भर्ती के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे देखें रिजल्ट

 नई दिल्ली। India Post GDS Result 2026: भारतीय डाक विभाग की ओर से ग्रामीण डाक सेवक-2026 भर्ती के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने डाक विभाग में जीडीएस के पदों के लिए पंजीकरण किया था। अब वे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर मेरिट लिस्ट में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर चेक कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट डीविजन वाइज जारी की गई है। उम्मीदवार अपने क्षेत्र के अनुसार मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

India Post GDS Result 2026: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें पहली मेरिट लिस्ट

भारतीय डाक ने जीडीएस परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

  • रिजल्ट देखने एवं डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर ‘Click here’ पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ‘India Post GDS Merit List 2026’ लिस्ट पर क्लिक करने के बाद डिवीजन पर क्लिक करें।
  • अपने डिवीजन पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

रिजल्ट जारी होने के बाद

जिन उम्मीदवारों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में शामिल है। अब उन सभी उम्मीदवारों को 23 मार्च, 2026 से पहले दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए शामिल होना होगा। दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेजों की मूल कॉपी और दस्तावेजों के 2 सेट के साथ डिवीजनल ऑफिस में वेरिफाई करवाने के लिए जाना होगा।

कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 28,636 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें सामान्य उम्मीदवारों के लिए 12,696 पद, ओबीसी के लिए 5,694 पद, एससी के लिए 3,942 पद, एसटी के लिए 2,716 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 2,719 पद और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 869 पद आरक्षित किए गए हैं।

gniveer Recruitment 2026 : भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती की अधिसूचना जारी, जानिए कब तक कर सकेंगें आवेदन

gniveer Recruitment 2026 : भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती की अधिसूचना जारी, जानिए कब तक कर सकेंगें आवेदन

दंतेवाड़ा।  जिला रोजगार एवं मार्गदर्शन केन्द्र से प्राप्त जानकारी अनुसार सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के मुताबिक अग्निवीर थल सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया जा चुकी है, जो कि इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। भर्ती हेतु 17 से 21 वर्ष के 8वी., 10वी. एवं 12वी. उत्तीर्ण अभ्यर्थी अग्निवीर के पदों के लिए अपनी योग्यता अनुसार आवेदन कर सकते है।

अग्निवीर की भर्ती जनरल ड्यूटी, तकनीकी, लिपिक, स्टोर कीपर तकनीकी, सिपाही, ट्रेड्समैन के पदों के लिए जारी की गई है। सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया दिनांक 13 फरवरी 2026 से 01 अप्रैल 2026 तक खुली रहेगी। इंडियन आर्मी की वेबसाइट   पर आवेदन करने के पश्चात् अग्निवीर ऑनलाइन कॉमन एंट्रेस एग्जाम (सीईई) सीईई देना होगा जो कि 01 जून 2026 से 10 जून 2026 तक होना संभावित है, किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नं. 0771-2965212, 0771-2966214 पर संपर्क किया जा सकता है।

 
ब्रेकिंग : CGPSC सिविल जज परीक्षा का रिजल्ट जारी, अंजुम आरा ने किया टॉप, इतने अभ्यर्थियों का हुआ चयन…

ब्रेकिंग : CGPSC सिविल जज परीक्षा का रिजल्ट जारी, अंजुम आरा ने किया टॉप, इतने अभ्यर्थियों का हुआ चयन…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने व्यवहार न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा 2024 का अंतिम चयन परिणाम 20 फरवरी को जारी कर दिया। यह भर्ती प्रक्रिया शासन के विधि एवं विधायी कार्य विभाग के अंतर्गत कुल 57 पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी। आयोग द्वारा परिणाम जारी किए जाने के बाद अभ्यर्थियों के बीच उत्साह का माहौल है।

आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, चयन प्रक्रिया बहु-स्तरीय रही। मुख्य परीक्षा का आयोजन 21 दिसंबर 2025 को किया गया था, जिसका परिणाम 22 जनवरी को घोषित किया गया। नियमानुसार पदों की कुल संख्या के तीन गुना अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाना था। हालांकि, वर्गवार योग्य अभ्यर्थियों की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए कुल 183 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए चयनित किया गया।

इन 183 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 10 से 20 फरवरी के बीच आयोजित किए गए। आयोग ने स्पष्ट किया कि साक्षात्कार प्रक्रिया के दौरान कोई भी उम्मीदवार अनुपस्थित या अयोग्य नहीं पाया गया, जिससे पूरी चयन प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारु रूप से संपन्न हुई।

लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के कुल योग के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की गई। मुख्य सूची में अंजुम आरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर शिवांगी तिवारी और तीसरे स्थान पर आयुष चौरसिया रहे। आयोग ने मुख्य सूची के साथ अनुपूरक सूची भी सार्वजनिक कर दी है, ताकि भविष्य में रिक्तियों की स्थिति में उसका उपयोग किया जा सके।

न्यायालय के अंतिम आदेश के अधीन रहेगा परिणाम

आयोग की आधिकारिक सूचना के अनुसार, यह चयन परिणाम उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली में दायर विशेष अनुमति याचिका क्रमांक 19668/2022 में पारित होने वाले अंतिम आदेश के अधीन रहेगा। इसका अर्थ है कि न्यायालय के अंतिम निर्णय के आधार पर परिणाम में आवश्यकतानुसार परिवर्तन संभव होगा।

चयन सूची के सभी 57 उम्मीदवार

अंजुम आरा
शिवांगी तिवारी
आयुष चौरसिया
अगन कुमार डहाके
एकांश अग्रवाल
शुभम नामदेव
आर्यमान सिंह रघुवंशी
कार्तिकी अवंतिका
अपेक्षा सिंघई
शक्ति चतुर्वेदी
सिमरप्रीत सलूजा
दीपांशी जैन
कुसुमांजलि सिन्हा
अंकित नांदे
हिमालय रवि
रौशन कुमार पाठक
तृप्ति अग्रवाल
प्रतीक कांत
अभिनव अग्रवाल
हृषिता अग्रवाल
दुर्गेश नंदिनी मरावी
शुभम राठौर
सृष्टि सोनकला
नागेंद्र सिंह
लीजा पाल
प्रज्ञा वैष्णव
श्रेया औरमलिया
दीपक कुमार चंद्राकर
सौनक वर्मा
यशवंत देवांगन
ऋचा रेनी तिग्गा
समृद्धि जोशी
सौरभ कुमार तरार
राशि कांकरवाल
ज्योति शर्मा
अंजू पथरे
सीमा टांडे
राहुल कुमार निराला
दीक्षा किंडो
प्रिया सोमावार
कोमल कृति उरांव
आकांशा खेस्स पन्ना
मेघा पलेशवर
अश्विन खाखा
शिवानी डहरिया
तेशांक ध्रुव
प्रथमेंद्र हिडको
दीप्पल अजगल्ले
हेमंत प्रसाद
रितु नेताम
यश मौर्य
अपूर्वा मरकाम
करन शाह खुशरो
स्वाति पैंकरा
एडविना एक्का
एंजेल सिंह
चंद्र भूषण पासवान

Teacher Recruitment 2026: आ गया छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती पर बड़ा अपडेट, इतने पदों पर जल्द जारी होगा विज्ञापन, जानें पूरी डिटेल

Teacher Recruitment 2026: आ गया छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती पर बड़ा अपडेट, इतने पदों पर जल्द जारी होगा विज्ञापन, जानें पूरी डिटेल

 रायपुर: CG Teacher Bharti 2026 स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता एवं सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के कुल 5000 पदों पर भर्ती का विज्ञापन शीघ्र ही जारी किया जा रहा है। शासन ने परीक्षा आयोजन के लिये छत्तीसगढ़ व्यापम को अधिकृत किया है एवं विभाग द्वारा विज्ञापन जारी करने संबंधी सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण कर आवश्यक प्रपत्र व्यापम को उपलब्ध करा दिया गया है। इसके साथ ही सीधी भर्ती 2023 की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है।

CG Teacher Recruitment 2026 छत्तीसगढ़ सरकार स्कूल शिक्षा विभाग में 5,000 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया फरवरी 2026 में शुरू करने जा रही है। इन पदों के लिए चयन व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद, यह भर्ती राज्य के विभिन्न स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए की जा रही है। शिक्षा विभाग के इस फैसले से राज्य भर के सरकारी स्कूलों में टीचरों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी । भर्ती प्रक्रिया के बारे में डिटेल्ड गाइडलाइंस आने वाले दिनों में जारी की जाएगी।

छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के माध्यम से न केवल हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि शिक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी। खास बात यह है कि इसमें व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक और प्रयोगशाला सहायक जैसे कई पद शामिल किए जा रहे हैं, जिससे अलग-अलग योग्यता वाले उम्मीदवारों को अवसर मिलेगा।

ज्ञातव्य है कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक सीधी भर्ती 2023 अंतर्गत सहायक शिक्षक पद के पांचवें चरण की भर्ती प्रक्रिया में माननीय न्यायालय के निर्देशानुसार सेवा समाप्त किये गये 2621 बी.एड. अर्हताधारियों के स्थापन पर डी.एड. अर्हताधारियों अभ्यर्थियों को नियुक्ति का अवसर प्रदान किया गया है।

Breaking : व्यापम लैब तकनीशियन भर्ती की फाइनल लिस्ट जारी, देखें सूची

Breaking : व्यापम लैब तकनीशियन भर्ती की फाइनल लिस्ट जारी, देखें सूची

रायपुर :- छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग अंतर्गत प्रयोगशाला तकनीशियन के 260 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करते हुए चयनित अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। परीक्षा का आयोजन व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा किया गया था। दावा-आपत्ति के निराकरण के बाद उच्च शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा अंतिम चयन एवं अनुपूरक सूची का प्रकाशन किया गया।

जारी आदेश के अनुसार, अंतिम चयन सूची से पदस्थापना हेतु आयोजित काउंसिलिंग में अनुपस्थित रहने वाले 14 अभ्यर्थियों, लिखित रूप से त्यागपत्र देने वाले 4 अभ्यर्थियों तथा निर्धारित समय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले 10 अभ्यर्थियों के स्थान पर अनुपूरक सूची से 24 अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान किया गया। वहीं 2 अभ्यर्थी काउंसिलिंग में अनुपस्थित रहे तथा भूतपूर्व सैनिक और दिव्यांग श्रेणी के 1-1 पद उपयुक्त अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण रिक्त रखे गए हैं। इन पदों में चयनित अभ्यर्थियों को मैट्रिक्स लेवल-6 (₹25300–80500) वेतनमान में अस्थायी रूप से नियुक्त किया गया है। उन्हें तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर संबंधित शासकीय महाविद्यालयों में पदस्थ किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, धीरज प्रजापति को बेरला बेमेतरा, गितेश अग्रवाल को जशपुर, निकिता दुबे को किरंदुल दंतेवाड़ा, उमा शंकर पाण्डेय को रामानुजगंज बलरामपुर-रामानुजगंज, प्रह्लाद को छुरा गरियाबंद, अदिति सिंह को रामचंद्र बलरामपुर-रामानुजगंज अंनिल साहू को गरियाबंद, सोमनाथ यादव को गंडई  खैरागढ़-छुईखदान-गंडई,
लक्ष्मी साहू को चांदनी बिहारपुर सूरजपुर, सुधा यादव को छुरिया राजनांदगांव, प्रतिम सिंह को सनावल बलरामपुर-रामानुजगंज, सहदेव सिंह मरावी को मानपुर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, नरेश कुमार को तोकापाल बस्तर, बादल कुजुर को मैनपुर गरियाबंद, मनीषा गावड़े को दंतेवाड़ा, सुरेश कुमार पखांजुर कांकेर, चिरंजीवी सिंह को साल्हेवरा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, ज्योति भान पाण्डेय को गरियाबंद, गोपाल सिंह मसियारे को नारायणपुर, रामबती मरकाम को पखांजुर कांकेर, शाश्वत पाण्डेय को मैनपुर गरियाबंद, चेस प्रकाश सिन्हा को नारायणपुर,जे. सुधाकर राव को और नारायण लाल तारक को कोंटा सुकमा जिले के शासकीय महाविद्यालय में पदस्थापना की गई है।

उच्च शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी करते हुए सभी चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित महाविद्यालय में निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण करने को कहा है। इन नियुक्तियों से प्रदेश के दूरस्थ एवं आदिवासी अंचलों के महाविद्यालयों में प्रयोगशाला व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।

 
 
बोर्ड का बड़ा फैसला: 9वीं-11वीं की परीक्षाएं अब 10वीं-12वीं के साथ होंगी, समय पर आएंगे रिजल्ट

बोर्ड का बड़ा फैसला: 9वीं-11वीं की परीक्षाएं अब 10वीं-12वीं के साथ होंगी, समय पर आएंगे रिजल्ट

 रायपुर. परीक्षा परिणामों में देरी रोकने और मूल्यांकन प्रक्रिया को समयबद्ध बनाने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने अहम निर्णय लिया है। नए आदेश के तहत अब कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं अलग से आयोजित नहीं होंगी, बल्कि 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षाओं के दौरान ही दूसरी पाली में कराई जाएंगी। यह निर्देश छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साहू द्वारा जारी किया गया है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल का कहना है कि इस बदलाव से शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी और उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी। हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) की परीक्षाएं 20 फरवरी से 18 मार्च तक निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। इसके तुरंत बाद मूल्यांकन कार्य शुरू होगा।

प्रदेश में कुल 36 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं, जहां दो चरणों में—16 मार्च और 25 मार्च से—कॉपी जांच का काम शुरू किया जाएगा। मंडल ने 7 अप्रैल तक मूल्यांकन पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। पहले की योजना के अनुसार 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं 25 मार्च से 10 अप्रैल के बीच आयोजित होनी थीं। ऐसे में बड़ी संख्या में शिक्षक परीक्षा और मूल्यांकन कार्य में व्यस्त रहते, जिससे कॉपी जांच में देरी की आशंका थी।

मंडल का मानना है कि यदि परिणाम देर से जारी होते हैं तो विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में प्रवेश के दौरान परेशानी उठानी पड़ सकती है। इसी कारण यह नया शेड्यूल लागू किया गया है। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। ऑनलाइन डेटाबेस के आधार पर शिक्षकों की मूल्यांकन ड्यूटी लगाई जा रही है, ताकि परीक्षा और मूल्यांकन दोनों कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकें।

मंडल को उम्मीद है कि इस नए प्रबंधन से परीक्षा परिणाम समय पर घोषित किए जा सकेंगे और विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी।

 
CGPSC Prelims 2026: इस तारीख को होगी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 48 केंद्रों पर तैयारी पूरी

CGPSC Prelims 2026: इस तारीख को होगी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 48 केंद्रों पर तैयारी पूरी

दो पालियों में होगी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा, सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए विशेष इंतजाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 (CGPSC Prelims 2026) का आयोजन 22 फरवरी 2026 को रायपुर जिले के 48 परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा।

परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी, जिसमें पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की । परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री का वितरण जिला कोषालय, कलेक्टर परिसर रायपुर से सुबह 7 बजे और दोपहर 12 बजे किया जाएगा।

गोपनीय सामग्री के सुरक्षित परिवहन के लिए संबंधित अधिकारियों को परिवहन अधिकारी एवं उड़नदस्ता अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो निर्धारित समय पर जिला कोषालय पहुंचकर सामग्री प्राप्त करेंगे और परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले संबंधित केंद्राध्यक्ष को सौंपेंगे। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए उड़नदस्ता दल द्वारा लगातार निरीक्षण किया जाएगा।

साथ ही परीक्षा शुरू होने के एक घंटे के भीतर परीक्षार्थियों की उपस्थिति और अनुपस्थिति की जानकारी कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 06 में स्थापित कंट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 0771-2426212 पर अनिवार्य रूप से देनी होगी।

परीक्षा समाप्ति के बाद सभी केंद्रों से गोपनीय सामग्री के सीलबंद पार्सल क्रमांक 1 से 5 तक केंद्राध्यक्ष की मौजूदगी में जिला कोषालय के डबल लॉक कक्ष में जमा कराए जाएंगे। जिला प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।a

सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा आज से, 15,649 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में 43 लाख से ज्यादा छात्र देंगे परीक्षा

सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा आज से, 15,649 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में 43 लाख से ज्यादा छात्र देंगे परीक्षा

 नई दिल्ली। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। परीक्षा का समय सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक रहेगा। इसके लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों और अभिभावकों की भीड़ देखी जा रही है।

बोर्ड ने परीक्षा के निष्पक्ष संचालन के लिए कड़ी निगरानी की व्यवस्था की गई है। संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रहेगी और सभी केंद्र सीसीटीवी कैमरों से लैस हैं।

10वीं के लिए कुल 25,08,319 परीक्षार्थी पंजीकरण हैं जिनमें 14,08,546 छात्र और 10,99,773 छात्राएं शामिल हैं। 12वीं के लिए 18,59,551 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें 10,27,552 छात्र और 8,31,999 छात्राएं हैं।

10वीं की परीक्षा की शुरुआत गणित बेसिक और गणित स्टैंडर्ड पेपर से होगी। जबकि 12वीं की परीक्षा बायोटेक्नोलॉजी, उद्यमिता और शॉर्टहैंड विषय से शुरू होगी। इन परीक्षाओं के लिए देशभर में 15,649 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 10वीं के लिए 8,075 और 12वीं के लिए 7,574 केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2026: इस तारीख से शुरू होंगी हाईस्कूल-हायर सेकेंडरी परीक्षाएं, 75 केंद्रों पर 17,756 विद्यार्थी होंगे शामिल….

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2026: इस तारीख से शुरू होंगी हाईस्कूल-हायर सेकेंडरी परीक्षाएं, 75 केंद्रों पर 17,756 विद्यार्थी होंगे शामिल….

 रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षा वर्ष 2026 जिले के निर्धारित 75 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। हायर सेकण्डरी परीक्षा 20 फरवरी 2026 से 18 मार्च 2026 तथा हाईस्कूल परीक्षा 21 फरवरी 2026 से 13 मार्च 2026 तक संपन्न होगी। दोनों परीक्षाओं का समय प्रतिदिन प्रातः 09ः00 बजे से 12ः15 बजे तक निर्धारित किया गया है।

इस वर्ष जिले में कुल हाईस्कूल के 9,731 तथा हायर सेकण्डरी के 8,025 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, इस प्रकार कुल 17,756 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होंगे। मंडल पार्टी द्वारा परीक्षा की गोपनीय सामग्री का वितरण 16 फरवरी 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से समन्वय संस्था शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अम्बिकापुर में किया जाएगा। जिले के समस्त 75 परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राध्यक्ष/प्राचार्य एक सहयोगी के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर सामग्री प्राप्त करेंगे।

सामग्री प्राप्ति हेतु दो कुन्दों (दो ताले) वाली 02 पेटियां (ताला-चाबी सहित) साथ लाना अनिवार्य किया गया है। हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी की गोपनीय सामग्री अलग-अलग पेटियों में सुरक्षित रखी जाएगी। इसके पश्चात निर्धारित रूट चार्ट-09 के अनुसार 1 से 4 सशस्त्र बल की सुरक्षा में बस के माध्यम से परिवहन कर संबंधित थाना/चौकी में पेटियां सुरक्षित रखी जाएंगी। परीक्षाओं की गोपनीयता, सुरक्षा एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

CGPSC SSE परीक्षा 22 फरवरी को, दो पालियों में होंगे एग्जाम

CGPSC SSE परीक्षा 22 फरवरी को, दो पालियों में होंगे एग्जाम

  रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा (2025) प्रदेश के सभी 33 जिलों के परीक्षा केन्द्रों में 22 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।

लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक से मिली जानकारी अनुसार यह परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली में जनरल स्टडीज हेतु प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक और द्वितीय पाली में एप्टीट्यूट टेस्ट हेतु दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होगा। राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि के 10 दिवस पूर्व जारी होगी। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाईट www.psc.cg.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

CG : प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती- 2023, 26 अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी

CG : प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती- 2023, 26 अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी

 रायपुर।  प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती-2023 के अंतर्गत चयन की प्रक्रिया पूरी करते हुए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 26 अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है। यह सूची छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन के आधार पर तैयार की गई है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में चयनित 251 अभ्यर्थियों में से कुछ अभ्यर्थियों द्वारा लिखित पद त्याग, काउंसलिंग में अनुपस्थिति अथवा नियुक्ति आदेश जारी होने के बाद कार्यभार ग्रहण नहीं करने के कारण 28 प्रयोगशाला तकनीशियन पद रिक्त हुए थे।इन्हीं रिक्त पदों के विरुद्ध प्रतीक्षा सूची से पात्र अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

जारी सूची में सामान्य वर्ग के 21 अभ्यर्थियों एवं भूतपूर्व सैनिक कोटे से 5 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। चयन सूची में महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के अभ्यर्थी सम्मिलित हैं। कुछ पद आरक्षित श्रेणी में पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने के कारण रिक्त रखे गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को शासकीय महाविद्यालयों में पदस्थापना हेतु काउंसलिंग 12 फरवरी 2026 को कार्यालय आयुक्त, उच्च शिक्षा, संचालनालय, तृतीय तल, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर में प्रातः 10:30 बजे उपस्थित होना अनिवार्य होगा। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा के प्रश्न पत्र 16 फरवरी को किया जाएगा वितरण

10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा के प्रश्न पत्र 16 फरवरी को किया जाएगा वितरण

कांकेर। जिले के 105 परीक्षा केंद्राें में आगामी 20 फरवरी से शुरू हो रही 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा में इस बार परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ी है। परीक्षा केंद्रों में अनियमितता रोकने के लिए 15 उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। बोर्ड की परीक्षा के प्रश्न पत्र 16 फरवरी को वितरण किया जाएगा और सभी परीक्षा पत्र संबंधित थानों में जमा कर दिए जाएंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, इस बार बस्तर जिले में दसवीं बोर्ड परीक्षा में 9080 और 12वीं में 7023 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जबकि शिक्षा सत्र 2024 25 में दसवीं में 8544 और 12वीं में 6654 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इस तरह इस सत्र में परीक्षार्थियों की संख्या 536 बढ़ी है।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आगामी 20 फरवरी से शुरू होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अपनी सभी तैयारियां पूरी कर लेने का दावा किया है। मंडल ने परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया भी अंतिम रूप दे दी है। इस वर्ष प्रदेश भर में कुल 2,514 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। परीक्षा में 7 लाख विद्यार्थियों के शामिल होने की बताया गया कि आगामी 16 फरवरी को जगत् माहरा हायर सेकेंडरी स्कूल में जिला के 105 परीक्षा केंद्रों के 16 हजार 103 परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न पत्र वितरित किये जायेंगे। परीक्षा अधिकारी प्रश्न पत्र लेकर यहां से जाएंगे, लेकिन इन्हें अपने समीपस्थ थाना में जमा करेंगे और परीक्षा तारीख की सुबह ही इन्हें थाने से उठाकर परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों को वितरित करेंगे। विद्यार्थियों की बढ़ी संख्या को ध्यान में रखते हुए अधिक संख्या में परीक्षा केंद्र बनाए जाते हैं, ताकि दूर-दराज के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को परीक्षा देने में परेशानी न हो।

ब्रेकिंग : छग में 5000 पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती, 292 सहायक शिक्षकों के पदों पर भर्ती की मिली स्वीकृति

ब्रेकिंग : छग में 5000 पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती, 292 सहायक शिक्षकों के पदों पर भर्ती की मिली स्वीकृति

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 5000 पदों पर शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। पहले वित्त विभाग से 4708 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की अनुमति ली थी, अब राज्य सरकार के प्रस्ताव पर 292 सहायक शिक्षकों के पदों के सृजन की सहमति के साथ कुल 5000 पदों पर शिक्षकों की भर्तियां होगी

आपको बता दें कि 28 अक्टूबर 2025 को 4708 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की अनुमति मिली थी। अब राज्य सरकार के प्रस्तावर 292 सहायक शिक्षकों के पदों की भी स्वीकृति मिली है।

ब्रेकिंग : DPI ने जारी किया पत्र, इस तारीख से शुरू होगी कक्षा पहली से 11 वीं की परीक्षा……

ब्रेकिंग : DPI ने जारी किया पत्र, इस तारीख से शुरू होगी कक्षा पहली से 11 वीं की परीक्षा……

  रायपुर। कक्षा पहली से 11 वीं की परीक्षा 25 मार्च से शुरू होगी। DPI ने जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर जरूरी दिशा निर्देश दिया है।

डीपीआई ने प्रदेश भर के डीईओ को जारी पत्र में वार्षिक परीक्षा 25 मार्च से शुरू कर 10 अप्रैल तक सम्पन्न कराने कहा है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने सत्र 2025-26 वार्षिक परीक्षा कक्षा 1ली, 2, 3, 4थी, 6वीं, 7वीं, 9वीं, एवं 11 वीं के संबंध मे कुछ इस तरह दिशा निर्देश जारी किया है।

देखें DPI का जारी पत्र….

CG BREAKING : परीक्षा से पहले CGBSE ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, छात्र कर सकेंगे अपनी समस्याओं का समाधान

CG BREAKING : परीक्षा से पहले CGBSE ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, छात्र कर सकेंगे अपनी समस्याओं का समाधान

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा 10वी और 12वी की परीक्षाओं से पहले परीक्षार्थियों के लिए हेल्पलाइन जारी करने की घोषणा की है। हेल्पलाइन दिनांक 05 फरवरी से संचालित की जाएगी। छात्र, अभिभावक व शिक्षक प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक मण्डल के टोल-फ्री नंबर 18002334363 पर अपनी समस्याओं का समाधान करवा सकते हैं।

हेल्पलाइन की पहली चरण सेवा 05.02.2026 से 18.02.2026 तक रहेगी जिसमें अंग्रेजी, गणित, भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, जीव-विज्ञान व अन्य विषयों के विशेषज्ञ प्रश्नों व कठिनाइयों के समाधान देंगे। साथ ही परीक्षार्थियों के परीक्षा-भय व तनाव को दूर करने हेतु मनोवैज्ञानिक/काउंसलर भी उपलब्ध रहेंगे और आवश्यक परामर्श कार्यालयीन समय में दिए जाएंगे।

हेल्पलाइन का दूसरा चरण 19.02.2026 से 17.03.2026 तक संचालित रहेगा जिसमें विषय विशेषज्ञ व मण्डल अधिकारी परीक्षा-संबंधी समस्याओं का निस्तारण करेंगे।

हेल्पलाइन नंबर: 1800-233-4363

छात्रों के लिए जरुरी खबर : माशिमं ने जारी किया निर्देश, इतने प्रतिशत से कम रही अटेंडेंस तो बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड होगा कैंसल

छात्रों के लिए जरुरी खबर : माशिमं ने जारी किया निर्देश, इतने प्रतिशत से कम रही अटेंडेंस तो बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड होगा कैंसल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं), बिलासपुर संभागीय कार्यालय ने हाईस्कूल नियमित, स्वाध्यायी एवं अवसर परीक्षा वर्ष 2026 को लेकर अहम निर्देश जारी किए हैं। मंडल ने साफ तौर पर कहा है कि 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले अथवा अपात्र छात्र-छात्राओं को किसी भी स्थिति में प्रवेश पत्र वितरित नहीं किया जाएगा। यदि ऐसे परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होते हैं, तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित संस्था और प्राचार्य की होगी।

संभागीय कार्यालय, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, बिलासपुर द्वारा 23 जनवरी 2026 को जारी पत्र में संभाग अंतर्गत आने वाले सभी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों को यह निर्देश दिया गया है। पत्र के अनुसार, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा संचालित हाईस्कूल नियमित, स्वाध्यायी एवं अवसर परीक्षा वर्ष 2026 के प्रवेश पत्रों का वितरण 28 जनवरी 2026 से किया जाएगा। प्रवेश पत्र पहले जिला स्तर की समन्वयक संस्थाओं को उपलब्ध कराए जाएंगे, जहां से संबंधित विद्यालयों द्वारा इन्हें प्राप्त किया जाएगा।

मंडल ने निर्देश दिया है कि प्रवेश पत्र प्राप्त होने के बाद छात्र-छात्राओं को वितरित करते समय उनकी पात्रता और उपस्थिति का विशेष रूप से सत्यापन किया जाए। जिन परीक्षार्थियों की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम पाई जाती है या जो अन्य किसी कारण से अपात्र हैं, उन्हें प्रवेश पत्र नहीं दिया जाए। ऐसे सभी प्रवेश पत्रों को स्पष्ट कारण दर्शाते हुए “CANCEL” किया जाए और उन्हें संभागीय कार्यालय, बिलासपुर में अनिवार्य रूप से जमा कराया जाए।

पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी संस्था द्वारा लापरवाही बरती जाती है और अपात्र अथवा कम उपस्थिति वाले परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हो जाते हैं, तो इसके लिए संस्था प्रमुख या प्राचार्य पूरी तरह जिम्मेदार होंगे। ऐसी स्थिति में मंडल द्वारा संबंधित संस्था के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई भी की जा सकती है।

मंडल के इस निर्देश को परीक्षा की शुचिता और अनुशासन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि केवल वही छात्र परीक्षा में शामिल हों, जिन्होंने शैक्षणिक सत्र के दौरान नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थिति दर्ज कराई है और जो परीक्षा नियमों के अनुरूप पात्र हैं।

संभागीय कार्यालय ने सभी प्राचार्यों से अपील की है कि वे मंडल के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें और किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचें। साथ ही प्रवेश पत्र वितरण की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और नियमसम्मत तरीके से संपन्न करना सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में किसी भी तरह के विवाद या अनुशासनात्मक कार्रवाई की स्थिति न बने।

अटल बिहारी वाजपेयी विवि में बीएससी होम साइंस प्रथम सेमेस्टर के परिणाम घोषित

अटल बिहारी वाजपेयी विवि में बीएससी होम साइंस प्रथम सेमेस्टर के परिणाम घोषित

 बिलासपुर , 22 जनवरी। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए बुधवार का दिन खास रहा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अंतर्गत आयोजित बीएससी होम साइंस प्रथम सेमेस्टर (NEP) परीक्षा सत्र 2025–26 का परिणाम 21 जनवरी को घोषित कर दिया गया। इसी के साथ एनईपी के अंतर्गत आयोजित परीक्षाओं का अंतिम चरण भी संपन्न हो गया।

परीक्षा परिणाम घोषित होने पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ए. डी. एन. वाजपेयी ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति आधारित शिक्षा प्रणाली विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन और नई शिक्षा नीति की प्रभावशीलता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

कुलपति ने असफल विद्यार्थियों को निराश न होने की सलाह देते हुए कहा कि असफलता से सीख लेकर आगे बढ़ना ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विश्वास जताया कि ऐसे विद्यार्थी आगामी अवसरों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

समयबद्ध रूप से परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने पर कुलपति ने विश्वविद्यालय के गोपनीय विभाग एवं परीक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि विभागीय कर्मचारियों की निष्ठा, परिश्रम और आपसी समन्वय के कारण परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई, जिसके चलते परिणाम समय पर घोषित किया जा सका।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को एनईपी परीक्षाओं का अंतिम दिन था और उसी दिन बीएससी होम साइंस प्रथम सेमेस्टर का परिणाम जारी होना विद्यार्थियों के लिए राहत और उत्साह का विषय बना। छात्र-छात्राएं अपना परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट या अपने संबंधित महाविद्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

5वीं-8वीं की वार्षिक परीक्षा का शेड्यूल जारी, 16-17 मार्च से शुरु होगी परीक्षा

5वीं-8वीं की वार्षिक परीक्षा का शेड्यूल जारी, 16-17 मार्च से शुरु होगी परीक्षा

 रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक शिक्षा निदेशालय ने ग्रेड 5 और 8 के सालाना एग्जाम का टाइमटेबल जारी कर दिया है। ये एग्जाम बोर्ड पैटर्न के हिसाब से होंगे। ग्रेड 5 के एग्जाम 16 मार्च से शुरू होंगे, जबकि ग्रेड 8 के एग्जाम 17 मार्च से शुरू होंगे। डिपार्टमेंट ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे यह पक्का करें कि स्टूडेंट्स अपना सिलेबस समय पर पूरा करें और एग्जाम की तैयारी करें।

जारी टाइमटेबल के अनुसार कक्षा 5 के एग्जाम सुबह 9 बजे से 11बजे तक होंगे जबकि कक्षा 8 के एग्जाम सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होंगे। मार्क्स की बात करें तो, क्लास 5 के एग्जाम में कुल 50 मार्क्स होंगे, जिसमें 40 मार्क्स का रिटन एग्जाम और 10 मार्क्स का प्रोजेक्ट वर्क होगा। क्लास 8 के एग्जाम में कुल 100 मार्क्स होंगे, जिसमें 80 मार्क्स का रिटन एग्जाम और 20 मार्क्स का प्रोजेक्ट वर्क होगा।

ऑर्डर में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑ$फ सेकेंडरी एजुकेशन से जुड़े सरकारी स्कूल, एडेड स्कूल और अनएडेड प्राइवेट स्कूल (हिंदी और इंग्लिश मीडियम) के सभी स्टूडेंट्स को क्लास 5वीं और 8वीं के लिए सेंट्रलाइज़्ड एग्जाम में जरूर शामिल होना होगा। जो नॉन-एडेड प्राइवेट स्कूल सीबीएसई या आईसीएसई से जुड़े नहीं हैं, उन्हें इसमें शामिल नहीं किया जाएगा।

Previous123456789...5758Next