BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
CGPSC 2024 का रिजल्ट जारी, देखें टॉपरों की लिस्ट

CGPSC 2024 का रिजल्ट जारी, देखें टॉपरों की लिस्ट

 

 

टॉप-10 सूची में 8 लड़के और 2 लड़कियां ने जगह बनाई है। यहाँ आप टॉपरों की लिस्ट देख सकते है, जिसमें स्वप्निल वर्मा, यशवंत देवांगन, पोलेश्वर साहू, पारस शर्मा, संस्कृति पांडेय, अंकुश बनर्जी, सृष्टि गुप्त, प्रशांत वर्मा, सागर वर्मा का नाम शामिल है।

बता दें कि नवंबर 2024 में पीएससी ने 246 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। 17 विभागों में डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार सहित कई पदों पर भर्ती होनी है। परीक्षा फरवरी में आयोजित हुई थी। 26 से 29 जून तक मुख्य परीक्षा की आयोजित गई थी। 643 अभियर्थियों का चयन साक्षात्कार के लिए किया गया था।

CG : युवाओ के लिए सुनहरा मौका, इस विभाग में निकली भर्ती, जानिए कब होगी परीक्षा, जारी हुए विशेष निर्देश…..

CG : युवाओ के लिए सुनहरा मौका, इस विभाग में निकली भर्ती, जानिए कब होगी परीक्षा, जारी हुए विशेष निर्देश…..

 रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा जल संसाधन विभाग अंतर्गत अमीन भर्ती परीक्षा 7 दिसम्बर को आयोजित की गई है जिसके लिए 756 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है, जिसमें लगभग 2 लाख 29 हजार 970 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभियर्थियों को अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना होगा इसके लिए ऐसे पोषाक वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में समान्य समय से पहले पहुंचना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी द्वारा निर्देशों का पालन नहीं करने, अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर परीक्षा से वंचित किया जाएगा।

जल संसाधन विभाग अंतर्गत अमीन भर्ती परीक्षा 16 जिलों (अंबिकापुर, कोरिया, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, जगदलपुर, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कांकेर, कबीरधाम, कोरबा, महासमुंद, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव) में आयोजित की जाएगी, जिसमें राज्य के सभी 33 जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे।

हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा में हो शामिल

परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा में शामिल हो (काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैगनी व गहरे चॉकलेटी रंग का कपड़ा पहनना वर्जित होगा)। केवल साधारण स्वेटर (बिना पॉकेट) की अनुमति है। सुरक्षा जांच के समय स्वेटर को उतारकर सुरक्षा कर्मी से जांच कराना होगा (स्वेटर हेतु हल्के रंग एवं आधे बांह का बंधन नहीं है) तथा फुटवियर के रूप में चप्पल पहनना अनिवार्य होगा। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है।

व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर (व्यापम) द्वारा आयोजित परीक्षाओं के निष्पक्ष, पारदर्शिता पूर्ण एवं सफलतापूर्वक आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया है। अभ्यर्थी परीक्षा से पूर्व इन दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर लें और निर्धारित समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों व समुचित पहनावे के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचें। निर्देशों का पालन नहीं करने पर अभ्यर्थिता समाप्त कर दी जाएगी और आवश्यकतानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

परीक्षा केंद्र में परीक्षा शुरू होने से 02 घण्टे पहले परीक्षा केन्द्र में पहुंचना होगा

व्यापम द्वारा आयोजित आगामी सभी परीक्षाओं में परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में परीक्षा शुरू होने के कम से कम 02 घण्टे पहले परीक्षा केन्द्र में पहुंचने के निर्देश दिए गए है। ताकि प्रवेश के पूर्व सभी अभ्यर्थियों का अनिवार्य रूप से फ्रिस्किंग समय पर किया जा सके। परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा। इसके लिए परीक्षार्थी समय का विशेष ध्यान रखेंगे।

Big News : शिक्षक पात्रता परीक्षा की डेट आई सामने, जानिए कब होगा एग्जाम…

Big News : शिक्षक पात्रता परीक्षा की डेट आई सामने, जानिए कब होगा एग्जाम…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET26) की डेट जारी कर दी है. एग्जाम 20 केंद्रों में दो पालियों में एक फरवरी को आयोजित होगी. छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 13 नवंबर से 9 दिसंबर तक ऑनलाइन फार्म भरे जाएंगे. 9 दिसंबर को शाम 6 बजे तक त्रुटि सुधार का अवसर दिया जाएगा. एक फरवरी को दो पालियों में परीक्षा संपन्न होगी.

 
 
चिकित्सा शिक्षा विभाग ने एमडी/एमएस पाठ्यक्रम प्रवेश नियम में किए बड़े संशोधन, जानिए क्या हुआ बदलाव…

चिकित्सा शिक्षा विभाग ने एमडी/एमएस पाठ्यक्रम प्रवेश नियम में किए बड़े संशोधन, जानिए क्या हुआ बदलाव…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन चिकित्सा शिक्षा विभाग ने चिकित्सा स्नातकोत्तर (MD/MS) पाठ्यक्रम प्रवेश नियम-2025 में महत्वपूर्ण संशोधन लागू किए हैं, जिनसे राज्य में NEET-PG के तहत होने वाली काउंसलिंग प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और प्रभावी हो सकेगी।

इन संशोधनों के अनुरूप अब संपूर्ण काउंसलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से चार चरणों-प्रथम, द्वितीय, तृतीय (Mop-up Round) तथा चतुर्थ (Stray Vacancy Round) में आयोजित की जाएगी।

सीटों के रिक्त रहने की स्थिति में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्दिष्ट प्रवेश की अंतिम तिथि से पूर्व अतिरिक्त चरण भी बढ़ाए जा सकते हैं। सभी चरणों में पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश अनुसार अब राज्य में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को (Institutional domicile) प्राथमिकता दी जाएगी।

काउंसलिंग के प्रथम चरण में चयनित अभ्यर्थियों को द्वितीय एवं तृतीय चरण में सीट अपग्रेडेशन का विकल्प मिलेगा।

सेवारत अभ्यर्थियों के लिए सेवा अवधि की गणना अब NEET PG परीक्षा तिथि तक की जाएगी, जबकि पूर्व में यह सीमा 31 जनवरी थी। इससे समय सीमा बढ़ने से अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा।

EWS श्रेणी में अभ्यर्थी उपलब्ध न होने पर शेष सीटें अब अनारक्षित श्रेणी में परिवर्तित की जाएँगी। इससे EWS की रिक्त रह गई सीटों पर उचित अभ्यर्थी मिल पाएंगे

नियमों के अनुसार, किसी अभ्यर्थी को एक बार किसी कॉलेज या संस्था में किसी विषय की आवंटित हो जाने के बाद उसी कॉलेज में पुनः उसी विषय का आवंटन नहीं दिया जाएगा। जिससे सीटों को अनावश्यक रोका नहीं जा सकेगा।

द्वितीय और आगामी चरणों में सीट आवंटन के उपरांत, यदि अभ्यर्थी प्रवेश नहीं लेते हैं तो उनकी जमा पंजीकरण राशि (सिक्योरिटी डिपॉज़िट) नियमों के अनुसार जप्त की जाएगी। जिससे सीटों को अनावश्यक रोका नहीं जा सकेगा।

शासन द्वारा इन संशोधनों के जरिए राज्य की चिकित्सा स्नातकोत्तर प्रवेश प्रक्रिया को अधिक न्यायसंगत, पारदर्शी और अभ्यर्थियों के हित में बनाया गया है।

 
CG – युवाओं के लिए खुशखबरी : प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए मिलेगी निःशुल्क कोचिंग, जानिए कैसे करे आवेदन

CG – युवाओं के लिए खुशखबरी : प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए मिलेगी निःशुल्क कोचिंग, जानिए कैसे करे आवेदन

 बलौदाबाजार-भाटापारा। युवाओं के लिए खुशखबरी है। ज़िले के प्रतिभाशाली युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे हम होंगे कामयाब अभियान अंतर्गत अब युवा सहभागिता से सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिले के इच्छुक युवाओं को सीजी पीएससी, व्यापम, एसएससी, रेलवे, पुलिस भर्ती तथा अन्य प्रतियोगी परिक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग तथा कैरियर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

निःशुल्क कोचिंग एवं कैरियर मार्गदर्शन

जिला प्रशासन बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा चलाये जा रहे हम होंगे कामयाब अभियान अंतर्गत अब जिला कौशल एवं विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन 22 नवंबर 2025 को शाम 5 बजे तक क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयन पश्चात अभ्यर्थियों को अनुभवी विषय विशेषज्ञों द्वारा कोचिंग एवं कैरियर मार्गदर्शन के साथ साथ निःशुल्क अध्ययन सामग्री एवं टेस्ट सीरीज की व्यवस्था भी की जाएगी।

शैक्षणिक आर्हता एवं शर्ते

अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। अभ्यर्थियों के शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जायेगी। चयनित अभ्यर्थी को सक्षम प्राधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। अभ्यर्थी को जिला बलौदाबाजार-भाटापारा का मूल निवासी होना अनिवार्य है। सत्यापन के समय आवेदकों को कक्षा 10वीं, 12वीं एवं स्नातक की अंकसूचियों की छायाप्रति, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की प्रति और पासपोर्ट साइज के 02 अद्यतन फोटोग्राफ उपलब्ध कराने होंगे।

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, BSF में 391 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, BSF में 391 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

 नई दिल्ली। BSF Recruitment 2025: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका। बीएसएफ की ओर से जीडी कांस्टेबल के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। जिसके तहत कुल 391 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जिसमें पुरुषों के लिए 197 और महिलाओं के लिए 194 पद खाली हैं। इसमें आवेदन की प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और कल यानी 4 नवम्बर 2025 को इसकी आखिरी तारीख है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार इसके ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जा कर आवेदन सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवार को 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही कैंडिडेट ने संबंधित स्पोर्ट्स में राष्ट्रीय/ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व किया हो।

आयु सीमा

इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 23 साल होनी चाहिए। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। वहीं आयु की गणना 1 अगस्त 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

सैलरी

इसमें चयनित होने के बाद स्तर -3 के तहत 21,700 – 69,100 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा, नियम के तहत समय-समय पर केंद्र सरकारी कर्मचारी को स्वीकार्य अन्य भत्ते भी देगा।

ऐसे करें आवेदन 

ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।

रजिस्ट्रेशन करके पासवर्ड के माध्यम से लॉग इन करें।

मांगी गई डिटेल्स दर्ज करके डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

फॉर्म सब्मिट करें।

इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

UPSC एग्‍जाम कैलेंडर 2026 जारी, चेक करें 27 भर्ती परीक्षाओं की डेट्स

UPSC एग्‍जाम कैलेंडर 2026 जारी, चेक करें 27 भर्ती परीक्षाओं की डेट्स

  UPSC यानी संघ लोक सेवा आयोग ने 2026 एग्‍जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें, 2026 में होने वाली सभी 27 भर्ती परीक्षाओं की डेट्स जारी की गई हैं। इन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्‍टूडेंट्स अभी ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर जारी कैलेंडर चेक कर सकते हैं।

CDS नोटिफिकेशन 10 दिसंबर को, एग्‍जाम 12 अप्रैल को

जारी कैलेडर के अनुसार, NDA/NA I और CDS एग्‍जाम नोटिफिकेशन 10 दिसंबर 2025 को जारी किया जाएगा। आवेदन 30 दिसंबर तक लिए जाएंगे। इसके लिए एग्‍जाम 12 अप्रैल 2026 को होगा। NDA/NA I और CDS II का नोटिफिकेशन 20 मई 2026 को जारी होगा और एग्‍जाम 13 सितंबर को आयोजित होगा।

CBSE ने जारी की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की डेट शीट, जानिए कब से शुरू होंगी परीक्षाएं

CBSE ने जारी की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की डेट शीट, जानिए कब से शुरू होंगी परीक्षाएं

 CBSE Date Sheet: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की फाइनल डेटशीट जारी कर दी है. सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रही हैं. बोर्ड की तरफ से आधिकारिक वेबसाइट पर ये डेटशीट जारी की गई है. कक्षा 10 की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 10 मार्च तक चलेंगीं, वहीं 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 9 अप्रैल 2026 तक चलेंगीं.

ऐसे चेक करें डेटशीट 

सीबीएसई के छात्र बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर डेटशीट चेक कर सकते हैं और यहीं से PDF भी डाउनलोड कर सकते हैं. इस बार कक्षा 10वीं के लिए दो बार बोर्ड परीक्षा का आयोजन होगा. नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत ये परीक्षा ली जाएगी. इससे पहले बोर्ड की तरफ से परीक्षाओं की टेंटेटिव डेटशीट जारी की गई थी. अब छात्रों के लिए फाइनल डेटशीट जारी की गई है.

ये रही पूरी डेटशीट

बोर्ड ने दी ये जानकारी

सीबीएसई की तरफ से बताया गया है कि डेटशीट इस बार 110 दिन पहले जारी कर दी गई है. साथ ही दोनों कक्षाओं में दो विषयों के लिए बीच का अंतराल दिया गया है. डेटशीट इस तरह से तैयार की गई है कि प्रस्तावित दो विषयों की परीक्षा एक तारीख पर न हो. बोर्ड परीक्षाओं को प्रवेश परीक्षाओं से काफी पहले खत्म करने की कोशिश की गई है, जिससे छात्रों को आसानी होगी.

बोर्ड की तरफ से नोटिफिकेशन में बताया गया है कि मूल्यांकन के दौरान सभी विषयों के शिक्षक एक साथ और लंबे समय तक अपने विद्यालय से दूर नहीं रहेंगे. डेटशीट तैयार करते समय 40 हजार से ज्यादा विषय संयोजनों को ध्यान में रखते हुए डेटशीट तैयार की गई है.

बोर्ड ने इस बार  को इस तरह तय किया है कि किसी भी राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा (जैसे JEE या NEET) से टकराव न हो.

सरकारी नौकरी : इन 100 पदों पर होगी सीधी भर्ती, पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी, इस तारीख तक कर सकते है दावा-आपत्ति

सरकारी नौकरी : इन 100 पदों पर होगी सीधी भर्ती, पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी, इस तारीख तक कर सकते है दावा-आपत्ति

 रायपुर। लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा स्पेशल एजुकेटर के 100 पदों पर सीधी भर्ती हेतु विस्तृत विज्ञापन जारी किया गया था। संचालनालय के सूचना पत्र 18 अक्टूबर 2025 द्वारा स्पेशल एजुकेटर पद के लिए प्राप्त आवेदनों में से मान्य एवं अमान्य आवेदनों की सूची जारी की गई थी। उक्त सूची के संबंध में 22 एवं 23 अक्टूबर 2025 को अभ्यर्थियों से दावा-आपत्तियाँ आमंत्रित की गई थीं।

लोक शिक्षण संचनालय के अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त दावा-आपत्तियों का परीक्षण एवं निराकरण संचालनालय की दावा-आपत्ति समिति द्वारा कर लिया गया है। इसके उपरांत स्पेशल एजुकेटर (प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक) के लिए पात्र अभ्यर्थियों की अंतरिम सूची तैयार की गई है, जिसे संचालनालय की वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in/ पर प्रकाशित किया जा रहा है।

पात्र अभ्यर्थियों से उक्त अंतरिम सूची के संबंध में दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए 28.10.2025 को दोपहर 12 बजे से सायं 5 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को स्वयं उपस्थित होकर लोक शिक्षण संचालनालय, प्रथम तल, खण्ड-C, इन्द्रावती भवन, अटल नगर, नवा रायपुर में अपने दावा-आपत्ति आवेदन प्रस्तुत करने होंगे। अपने दावे के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा

अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया है कि पूर्व में अमान्य किए गए अभ्यर्थियों से दावा-आपत्ति पहले ही स्वीकार की जा चुकी है, अतः वर्तमान अंतरिम सूची पर केवल पात्र अभ्यर्थियों से ही दावा-आपत्तियाँ स्वीकार की जाएँगी। साथ ही यह भी उल्लेखनीय है कि सूची में अभ्यर्थी को पात्र दर्शाया जाना उसके चयन की गारंटी नहीं माना जाएगा।

अभ्यर्थी पात्रता सूची देखने एवं दावा-आपत्ति से संबंधित सभी जानकारी संचालनालय की आधिकारिक वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in/ पर प्राप्त कर सकते हैं।

AIIMS में 70 से ज्यादा पदों पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख आज, यहां देखें कैसे करें अप्लाई

AIIMS में 70 से ज्यादा पदों पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख आज, यहां देखें कैसे करें अप्लाई

 AIIMS Vacancy 2025: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की तरफ से सीनियर रेजिडेंट के कुल 73 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसमें आवेदन की प्रक्रिया 30 सितंबर 2025 से शुरू हो गई है और आज यानी 14 अक्टूबर को इसकी आखिरी तारीख है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार इसके आधिकारिक वेबसाइट aiimsnagpur.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मेडिकल में पीजी डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही
नियुक्ति से पहले एनएमसी, एमसीआई, एमएमसी या डीसीआई से रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।

आयु सीमा

इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 साल होनी चाहिए। इसके साथ ही एससी, एसटी को 5 साल की छूट, ओबीसी को 3 साल की छूट और दिव्यांग को आयु सीमा में 10 साल की छूट दी जाएगी।

सैलरी

लेवल – 11 के अनुसार 67,700 रुपए प्रतिमाह

आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार को 500 रुपए आवेदन शुल्क के रूप में देने होंगे, जबकि एससी/एसटी को 250 रुपए देने होंगे।

ऐसे करें आवेदन

ऑफिशियल वेबसाइट aiimsnagpur.edu.in पर जाएं।
आवेदन करें विकल्प पर क्लिक करें।
आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा।
इसमें जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
फीस जमा करके सब्मिट पर क्लिक करें।
फॉर्म सब्मिट हो जाएगा। इसका प्रिंट निकालकर रखें।

CGPSC Recruitment 2025: अधीक्षक के 55 पदों पर आवेदन शुरू,जानें योग्यता और प्रक्रिया

CGPSC Recruitment 2025: अधीक्षक के 55 पदों पर आवेदन शुरू,जानें योग्यता और प्रक्रिया

 रायपुर : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधीन अधीक्षक (बाल देखरेख संस्था) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। यह राज्य के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का एक अच्छा अवसर है। इस भर्ती के तहत कुल 55 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

CGPSC Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया 10 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 8 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in के माध्यम से ही किया जा सकेगा।

CGPSC Recruitment 2025: पदों का विवरण और आरक्षण

CGPSC Recruitment 2025: कुल 55 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें से कुछ पद छत्तीसगढ़ की स्थानीय महिलाओं और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। आवश्यकता पड़ने पर पदों की संख्या बढ़ या घट सकती है।

CGPSC Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता

CGPSC Recruitment 2025: उम्मीदवार के पास निम्न विषयों में से किसी एक में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए – समाजकार्य (MSW), समाजशास्त्र (Sociology), मनोविज्ञान (Psychology) या विधि (Law)।

CGPSC Recruitment 2025: आयु सीमा (1 जनवरी 2025 तक)

CGPSC Recruitment 2025: सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 21 से 30 वर्ष रखी गई है। छत्तीसगढ़ के स्थानीय उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष तक है। SC, ST, OBC वर्गों तथा विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाओं को 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। कुल अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी।

आवेदन शुल्क

छत्तीसगढ़ के SC/ST/OBC (Non-Creamy Layer) और स्थानीय दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹300 निर्धारित है, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों (राज्य के बाहर के अभ्यर्थियों सहित) के लिए ₹400 शुल्क देना होगा। इसके अतिरिक्त पोर्टल शुल्क और जीएसटी अलग से लागू होंगे।

चयन प्रक्रिया
आयोग की ओर से चयन प्रक्रिया का विस्तृत विवरण अभी जारी नहीं किया गया है, लेकिन सामान्य रूप से इसमें लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और साक्षात्कार शामिल होते हैं।

CGPSC Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया

CGPSC Recruitment 2025: उम्मीदवार psc.cg.gov.in वेबसाइट पर जाएं, “Apply Online” सेक्शन पर क्लिक करें और “Superintendent (Women and Child Development)” विकल्प चुनकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित, अभ्यर्थी सिंगल क्लिक में ऐसे देखें अपना रिजल्ट….

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित, अभ्यर्थी सिंगल क्लिक में ऐसे देखें अपना रिजल्ट….

 रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया गया है। व्यापमं द्वारा 14 सितंबर को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा का माॅडल उत्तर व्यापम की वेबसाइट पर 18 सितंबर को प्रदर्शित किये गये व प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण विषय विशेषज्ञों द्वारा करवाकर अंतिम उत्तर तैयार किया गया।

व्यापम की वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in पर सभी परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम उपलब्ध है। अभ्यर्थी स्वयं के प्रोफाइल में लॉगिन कर स्वयं का परीक्षा परिणाम देख सकते हैं ।

बता दें कि छत्तीसगढ़ पुलिस में आरक्षक संवर्ग के 5967 पदों पर भर्ती के लिए अक्टूबर 2023 में वैकेंसी निकली थी। कुछ महीने पहले फिजिकल टेस्ट हुआ था जिसके 40673 अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए शाॅर्टलिस्ट किया गया था।

वकालत करना चाहते हैं तो यह परीक्षा होगी अनिवार्य, 29 से शुरू होगा पंजीयन

वकालत करना चाहते हैं तो यह परीक्षा होगी अनिवार्य, 29 से शुरू होगा पंजीयन

 रायपुर। कानून के जो छात्र भारत में वकील के रूप में वकालत करना चाहते हैं, उन्हें बीसीआई द्वारा आयोजित बार परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगीबार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE 20) का नोटिस जारी कर दिया है। पंजीकरण प्रक्रिया 29 सितंबर, 2025 से शुरू होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समयावधि तक आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 28 अक्तूबर, 2025 है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से परीक्षा का आयोजन 30 नवंबर, 2025 को किया जाएगा।

पंजीकरण शुरू 29 सितंबर 2025

ऑनलाइन भुगतान शुरू 29 सितंबर 2025

पंजीकरण की अंतिम तिथि 28 अक्तूबर 2025

भुगतान की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर 2025

एडमिट कार्ड जारी 15 नवंबर 2025

परीक्षा तिथि 30 नवंबर 2025

एआईबीई 20 के लिए पात्रता के अनुसार, 3 या 5 वर्षीय एलएलबी प्रोग्राम के लॉ ग्रेजुएट या अंतिम वर्ष के छात्र जिनके कोई बैकलॉग न हों, आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से रजिस्टर कर सकते हैं।

एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है, “कोई भी उम्मीदवार, चाहे वह वर्तमान में छात्र हो या स्नातक, जो किसी ऐसे विश्वविद्यालय या कॉलेज से पढ़ रहा हो या उत्तीर्ण हो जो बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त/अनुमोदित नहीं है, एआईबीई के लिए पात्र नहीं होगा। यह सुनिश्चित करना उम्मीदवारों की जिम्मेदारी है कि उनके शैक्षणिक संस्थान को बीसीआई द्वारा विधिवत मान्यता प्राप्त हो।”

आवेदन शुल्क:  एआईबीई पंजीकरण 2025 शुल्क सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 3,560 रुपये है और एससी और एसटी उम्मीदवारों को 2,560 रुपये का भुगतान करना होगा।

CG : युवाओ के लिए सुनहरा मौका, छत्तीसगढ़ व्यापम ने इन पदों पर निकाली भर्ती, जानिए आवेदन करने की अंतिम तारीख, ऐसे करें आवेदन…..

CG : युवाओ के लिए सुनहरा मौका, छत्तीसगढ़ व्यापम ने इन पदों पर निकाली भर्ती, जानिए आवेदन करने की अंतिम तारीख, ऐसे करें आवेदन…..

  रायपुर। युवाओं के लिए बहुत अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने ग्रेड-3 भर्ती परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत जूनियर रीडर, कापी होल्डर, प्लेट मेकर और प्रिंटर ऑपरेटर समेत कई तकनीकी और सहायक पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह मौका सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर है।

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2025 तय की गई है। वहीं, फॉर्म में सुधार की सुविधा 16 से 18 अक्टूबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी। एडमिट कार्ड 24 नवंबर 2025 से डाउनलोड किए जा सकेंगे। परीक्षा का आयोजन 30 नवंबर 2025 को सुबह 11 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक रायपुर में किया जाएगा।

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होना जरूरी है। हालांकि, विभिन्न पदों के अनुसार संबंधित क्षेत्र में अनुभव की शर्त भी रखी गई है। जैसे प्लेट मेकर और प्रिंटर ऑपरेटर के लिए प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी का ज्ञान होना आवश्यक है।

जूनियर रीडर पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष जबकि अन्य पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष तय की गई है। सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष (1 जनवरी 2025 के अनुसार) निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी। उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट और पदों के अनुसार तय किए गए मानदंडों पर किया जाएगा। परीक्षा का सिलेबस और पैटर्न CG Vyapam की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

CG NEWS : छत्तीसगढ़ आबकारी आरक्षक व्यापम परीक्षा का रिजल्ट जारी, एक क्लीक में चेक करें परिणाम

CG NEWS : छत्तीसगढ़ आबकारी आरक्षक व्यापम परीक्षा का रिजल्ट जारी, एक क्लीक में चेक करें परिणाम

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ आबकारी आरक्षक व्यापम परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। आज ही इस परीक्षा परिणाम का रिजल्ट जारी किया है। छ.ग. आबकारी आरक्षक के पदों के 200 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

27 जुलाई को हुई थी परीक्षा

व्यापम ने छत्तीसगढ़ आबकारी आरक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए थे। उन्होंने कूल 200 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा 27 जुलाई 2025 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। जो 11.00 बजे से 1.15 बजे तक चली।

CG : व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा तकनीकी भर्ती परीक्षा-2023 हेतु चयन सूची जारी, 22 से 25 सितम्बर तक होगा अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन

CG : व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा तकनीकी भर्ती परीक्षा-2023 हेतु चयन सूची जारी, 22 से 25 सितम्बर तक होगा अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन

 रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती परीक्षा-2023 की चयन सूची जारी कर दी गई है। परीक्षा मंडल से प्राप्त परिणामों के आधार पर कुल 351 पात्र अभ्यर्थियों में से 251 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन एवं अभ्यर्थीवार प्राथमिकता निर्धारण प्रक्रिया 22 सितम्बर से 25 सितम्बर 2025 तक आयुक्त, उच्च शिक्षा संचालनालय, अटल नगर, नवा रायपुर में संपन्न होगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 सितम्बर 2025 को प्रातः 11 से 1 बजे तक अनुसूचित जाति के 30 अभ्यर्थी एवं अपरान्ह 3 से 5 बजे 36 अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। इसी तरह 23 सितम्बर 2025 को प्रातः 11 से 1 बजे तक 38 एवं अपरान्ह 3 से 5 बजे तक 39 अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।

25 सितम्बर 2025 को प्रातः 11 से 1 बजे और अपरान्ह 3 से 5 बजे तक 54-54 अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सत्यापन हेतु उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया से वंचित रह जाएंगे। चयन सूची एवं विस्तृत जानकारी उच्च शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.highereducation.cg.gov.in पर उपलब्ध है।

CG : छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती परीक्षा आज, 5967 पदों के लिए अभ्यर्थी होंगे शामिल

CG : छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती परीक्षा आज, 5967 पदों के लिए अभ्यर्थी होंगे शामिल

 रायपुर । छत्तीसगढ़ पुलिस में सिपाही, ड्राइवर और ट्रेडमैन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आज आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक चलेगी। इसके लिए रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर समेत कई जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सिर्फ राजधानी रायपुर में ही 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 10,700 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

गौरतलब है कि आरक्षक संवर्ग के कुल 5967 पदों पर भर्ती के लिए अक्टूबर 2023 में वैकेंसी निकाली गई थी। इसके पहले फिजिकल टेस्ट भी हो चुका है और अब पात्र उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा व्यापमं द्वारा आयोजित की जा रही है।

यह परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। माइनस मार्किंग का प्रावधान नहीं है। सिलेबस के मुताबिक

 
CG – शिक्षक भर्ती : युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, छत्तीसगढ़ में इतने हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

CG – शिक्षक भर्ती : युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, छत्तीसगढ़ में इतने हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए अच्छी खबर है। 5000 शिक्षकों की भर्ती के लिए अब सारी कागजी बाधाएं अब दूर हो गई है। स्कूल शिक्षा विभाग के भर्ती प्रस्ताव को वित्त महकमे ने मंजूरी दे दी है। वित्त ने कुछ जानकारियां मांगी थी। स्कूल शिक्षा विभाग ने उसे प्रस्तुत कर दिया है। बता दें, स्कूल शिक्षा विभाग के भारसाधक मंत्री के तौर पर मुख्यमंत्र विष्णुदेव साय ने पहले ही भर्ती प्रस्ताव को अनुमोदन दे दिया था। आखिरी अनुमोदन वित्त से मिलना था। अब वित्त विभाग से भी हरी झंडी मिल गई है।

बता दें, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के दौरान धमतरी में 30 हजार शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि चरणबद्ध शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने पांच हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी।

स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक भर्ती का ड्राफ्ट बनाकर अनुमोदन के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भेजा था। तब मुख्यमंत्री के पास स्कूल शिक्षा विभाग था। मुख्यमंत्री ने ड्राफ्ट को मंजूरी दे दी थी। इसके बाद फाइल वित्त विभाग भेजी गई। वित्त से भी भर्ती को हरी झंडी मिल गई है। बताते हैं, वित्त ने पदों के केटेगरी के बारे में कुछ क्वेरी मंगाई थी। स्कूल शिक्षा विभाग ने उसे भेज दिया था।

इस तरह पदों का बंटवारा

स्कूल शिक्षा विभाग ने 5000 पदों का बंटवारा इस तरह किया है। सहायक शिक्षक 2000, सहायक शिक्षक प्रयोगशाला, शिक्षक कला, कृषि, अंग्रेजी और संस्कृत 1500, खेल और योग शिक्षक 300 पद, व्याख्याता अंग्रेजी, गणित, भौतिकी, रसायन, बायोलॉजी, कला, संस्कृत, कंप्यूटर 1000 पद। कुल 5000 पद।

स्कूल शिक्षा विभाग ने भर्ती के लिए ड्राफ्ट तैयार किया है, उसमें व्यापम परीक्षा आयोजित करेगा। मुख्यमंत्री ने भी व्यापम को परीक्षा एजेंसी बनाने कहा था। अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि वित्त से हरी झंडी मिलने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग अब व्यापम को भेजने के लिए फायनल ड्राफ्ट तैयार कर रहा है। पता चला है, इस महीने पदों के साथ भर्ती की शर्तों की फाइल व्यापम को भेज दी जाएगी। सूत्रों का कहना है कि व्यापम अगले महीने के प्रारंभ में शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी कर देगा। कोशिश है, नवंबर में परीक्षा आयोजित हो जाए।

Admit Card 2025: आरक्षक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से एक क्लिक में करें Download

Admit Card 2025: आरक्षक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से एक क्लिक में करें Download

  रायपुर।  छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा के लिए पर-आवेश पत्र अपने वेबसाइट पर जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार vyapam.cgstate.gov.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है।

कब होगी परीक्षा?

आरक्षक संवर्ग भर्ती परीक्षा इसी महीने के 14 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी, जो दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा एक पाली में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक होगा। यह इम्तिहान ढाई घंटे का होगा। इस लिखित परीक्षा में 100 अंक के प्रश्न पूछे जायेंगे वही उम्मीदवारों को समय से 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।

पहचान पत्र के बिना ‘नो एंट्री’ 

अभ्यर्थियों को अपना फोटोयुक्त पहचान पत्र जैसे – वोटर आईडी/ड्रायविंग लाइसेंस/पेन कार्ड/आधार कार्ड/पासपोर्ट/विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र साथ लाना होगा। बिना प्रमाणित पहचान पत्र के बिना केन्द्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएँ।
  • एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • “आरक्षक संवर्ग पदों की लिखित भर्ती परीक्षा (PHQC25) के प्रवेश पत्र” पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर मोबाईल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा समेत सभी जानकारी सबमिट करें।
  • प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उसे प्रिंट करें।
 
सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, मेरिट लिस्ट आई सामने

सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, मेरिट लिस्ट आई सामने

 रायपुर। व्यापमं ने जल संसाधन विभाग की सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा 20 जुलाई को आयोजित हुई थी। सिविल ब्रांच में टॉपर ने 100 में से 80.250 अंक हासिल किए, जबकि इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल के टॉपर को 83 अंक मिले हैं।

परीक्षा में पूछे गए 3 प्रश्न विलोपित किए गए और एक प्रश्न के एक से अधिक उत्तरों को मान्य किया गया। इससे पहले एडीईओ परीक्षा में भी 12 प्रश्न हटाए गए थे, जिस पर अभ्यर्थियों ने नाराजगी जताई थी।

इस भर्ती के तहत छत्तीसगढ़ में 105 सिविल और 16 विद्युत/यांत्रिकी सब इंजीनियरों की नियुक्ति होनी है। सिविल परीक्षा में 11121 और इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल परीक्षा में 4694 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। दोनों शाखाओं की प्राप्तांकों सहित कंबाइंड मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है।