BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
नए शैक्षणिक सत्र में शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति पर  विशेष जोर: डॉ. एस. भारतीदासन

नए शैक्षणिक सत्र में शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति पर विशेष जोर: डॉ. एस. भारतीदासन

रायपुर, स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने नए शैक्षणिक सत्र में शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए है। उन्होंने नए शैक्षणिक सत्र में विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा है। स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को 16 जून से 15 जुलाई 2022 तक शैक्षणिक संस्थाओं के आकस्मिक निरीक्षण और मॉनिटरिंग करने के साथ ही निर्धारित समय-सीमा के भीतर निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में राज्य स्तरीय अधिकारियों को जिले की शैक्षणिक संस्थाओं के आकस्मिक निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा निर्देशित किया गया है कि सभी निरीक्षणकर्ता अधिकारी 15 जून से 15 जुलाई (निरंतर एक माह तक) आकस्मिक निरीक्षण के दौरान शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति का परीक्षण करेंगे। अनुपस्थित पाये जाने वाले शिक्षकों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही करेंगे। निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागीय योजनाओ जैसे स्वामी आत्मनन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिन्दी माध्यम शाला, निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण, निःशुल्क गणवेश वितरण, निःशुल्क सायकल वितरण (2020-21), मध्यान्ह भोजन, आरटीई के तहत प्रवेश, छात्रवृति, महतारी दुलार योजना, उपयुक्त शाला भवन की स्थिति, शौचालय, बालबाड़ी केन्द्रों का संचालन आदि के क्रियान्वयन का परीक्षण करेंगे।

सभी निरीक्षणकर्ता अधिकारी विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे- निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण, निःशुल्क गणवेश वितरण, निःशुल्क सायकल वितरण, मध्यान्ह भोजन का संचालन, आरटीई के तहत प्रवेश, छात्रवृति वितरण, महतारी दुलार योजना, बालबाड़ी केन्द्रो का संचालन, माटी पूजन महाअभियान के अंतर्गत शाला परिसर में साग-भाजी के उत्पादन, आदर्श शौचालय, गौठानों व महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा मध्यान्ह भोजन की सामग्री की आपूर्ति के लिए शालाओं के लिंकेज आदि योजनाओं का अवश्य निरीक्षण और मूल्यांकन करेंगे।

स्कूल शिक्षा विभाग के सभी संभागीय संयुक्त संचालकों, अधीनस्थ उप संचालकों, सहायक संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने कार्यक्षेत्र अंतर्गत जिलों में न्यूनतम 10-10 शालाओं (हायर सेकेण्डरी, हाई स्कूल, मिडिल और प्रायमरी) का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे। सभी जिला शिक्षा अधिकारी और अधीनस्थ सहायक संचालकों, समग्र शिक्षा के जिला परियोजना समन्वयक, प्राचार्य डाईट न्यूनतम 10-10 शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे। इसी प्रकार सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्रोत समन्वयक, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी भी अपने कार्यक्षेत्र अंतर्गत न्यूनतम 10-10 शालाओं (मिडिल और प्रायमरी स्कूल) का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे। हायर सेकेण्डरी स्कूल के सभी प्राचार्य, संकुल समन्वयक अपने-अपने संकुलों में न्यूनतम 5-5 मिडिल और प्रायमरी स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे।

सभी निरीक्षणकर्ता अधिकारी निरीक्षण के दौरान पायी जानी वाली समस्याओं के निराकरण के लिए संचालक लोक शिक्षण संचालनालय, प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा अभियान, संचालक एससीईआरटी, प्रबंध संचालक हाथकरघा संघ, संभागीय संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी आदि से समन्वय स्थापित कर विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन सुनिश्चित कराएंगे। सभी जिला शिक्षा अधिकारी अपने अधीन मैदानी अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कार्य पूर्ण होने के पश्चात् समीक्षा कर संक्षिप्त प्रतिवेदन अपने स्पष्ट अभिमत के साथ आवश्यक कार्यवाही हेतु 25 जुलाई 2022 तक अनिवार्यतः संभागीय संयुक्त संचालक को उपलब्ध करायेंगे।

इसी प्रकार सभी संभागीय संयुक्त संचालक अपने अधीन मैदानी अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कार्य पूर्ण होने के पश्चात समीक्षा कर संक्षिप्त प्रतिवेदन अपने स्पष्ट अभिमत के साथ आवश्यक कार्यवाही हेतु 30 जुलाई 2022 तक अनिवार्यतः संचालक लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर को उपलब्ध कराएंगे। राज्य स्तरीय अधिकारी अपने अभिमत सहित संक्षिप्त प्रतिवेदन संचालक लोक शिक्षण संचालनालय को 30 जुलाई 2022 तक अनिवार्यतः सौपेंगे। 

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर युवा कार्यक्रम का हुआ समापन

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर युवा कार्यक्रम का हुआ समापन

रायपुर, राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय , भोपाल द्वारा प्रायोजित एवं पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ की संगठन व्यवस्था में 21 मई 2022 से 27 मई 2022 तक श्री रामचंद्र मिशन योगाश्रम अमलेश्वर द्वारा आयोजित किया गया । आज दिनांक 27 मई 2022 को सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर का समापन कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसके मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. आलोक शुक्ला चक्रवाल जी कुलपति गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर, अध्यक्षता प्रो. केशरी लाल वर्मा कुलपति पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर रहे, श्री ए. एस. कबीर शिविर निदेशक क्षेत्रीय निदेशक, रासेयो क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल, श्री समरेंद्र सिंह राज्य एनएसएस अधिकारी पदेन उपसचिव छग शासन , सुश्री नीता बाजपेयी कार्यक्रम समन्वयक रासेयो पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर रहे । सभी मंचस्थ अतिथियों का पुष्पगुच्छ ,श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया किया गया । स्वागत उद्दबोधन श्री समरेंद्र सिंह राज्य एनएसएस अधिकारी द्वारा स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए रासेयो स्वयंसेवक की महत्ता पर विस्तार से जानकारी प्रदान किया । उन्होंने कहा की शासन द्वारा संचालित योजनाओं ने रासेयो स्वयंसेवकों की भूमिका ,उनके कार्य जिससे किस प्रकार से युवा अपने बौद्धिक क्षमता एवं कार्य करने की सहन शक्ति का , अभाव में जीना यही सभी को सिखना और दूसरों को सिखाना ही एनएसएस की उपलस्ब्धि है । शिविर प्रतिवेदन प्रस्तुत श्री ए. एस. कबीर शिविर निदेशक के द्वारा किया गया जिसमे सात दिवसीय शिविर की गतिविधियों का विस्तार पूर्वक मंचासीन अतिथियों को अवगत कराया । साथ शिविर की दिनचर्या का सफल रूप से संपन्न हुआ । तत्पश्चात समापन समारोह के सअध्यक्षता कर रहे प्रो. केशरी लाल वर्मा कुलसचिव द्वारा रासेयो के कार्य की सराहना करते हुए कहा की रासेयो स्वयंसेवक को अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करता है ।राष्ट्रीय एकता शिविर राष्ट्रीय एकता के महत्त्व को बढ़ावा एवं आपस में एकता स्थापित करने का माध्यम है, एक भारत श्रेष्ठ भारत एवं सभी सम्मिलित राज्यों की संस्कृति , भाषा को समझना एवं आपस में संबंध स्थापित करता है ।मुख्य अतिथि श्री आलोक द्वारा ऊर्जावान युवाओं को संबोधित करते हुए अपने आप को आगे बढ़ने के लिए स्वावलंबी होना आवश्यक है इस पर उदाहरण के माध्यम से बताया । शासन को जो नई शिक्षा नीति लागू जिन राज्यों में लागू हुआ है वहां राष्ट्रीय सेवा योजना एक इकाई ही नहीं बल्कि एक विषय के रूप में संचालित हो रही है क्योंकि रासेयो एक ऐसा माध्यम है जिससे पढ़ना, जानना और अपने जीवन में लाना आज के युवाओं के लिए आवश्यक है साथ ही मानसिकता को को समझना और लक्ष्य निर्धारण कर आगे बढ़ने कहा गया। प्रतिदिन हुए विभिन्न प्रतियोगिता जिसमे तात्कालिक भाषण में प्रथम स्थान ऊहा जान्हवी आंध्रप्रदेश, द्वितीय स्थान हुदा समरीन तेलंगाना एवं चंदन शर्मा हरियाणा, रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान काजल सिंह छत्तीसगढ़ ,द्वितीय स्थान भोई धर्मसुधा गुजरात, पोस्टर मेकिंग प्रथम स्थान ज्योतिमान हरियाणा, द्वितीय स्थान श्रद्धा सोलंकी मध्यप्रदेश, एकल लोक गीत प्रथम आरती विश्वकर्मा मध्यप्रदेश, द्वितीय कु. कोमल हरियाणा, परिचर्चा प्रथम स्थान अर्जुन कुमार बिहार, द्वितीय स्थान चेतन शर्मा हरियाणा, वाद विवाद प्रथम स्थान शेख अफिफ अहमद, द्वितीय स्थान सार्थक जोशी मध्य प्रदेश, नुक्कड़ नाटक में प्रथम हरियाणा द्वितीय स्थान छत्तीसगढ़ एवं लोक नृत्य में विजेता छत्तीसगढ़ उपविजेता तमिलनाडु रहा सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । इसके साथ साथ सभी स्वयंसेवक , कार्यक्रम अधिकारियों, वरिष्ठ स्वयंसेवक एवं आयोजक समूह के कर्मचारियों को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया । आभार प्रदर्शन सुश्री नीता बाजपेयी द्वारा सभी सम्मानित अथितियों , स्वयंसेवकों ,कार्यक्रम अधिकारी का धन्यवाद ज्ञापन किया गया । इस प्रकार से सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर का समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ । कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती समीक्षा चंद्राकर द्वारा किया गया ।

बड़ी खबर:पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलसचिव हटाए गए

बड़ी खबर:पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलसचिव हटाए गए

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आई है। बता दें कि पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलसचिव को पद से हटा दिया गया है। पद से हटाए गए कुलसचिव गिरीश कांत पांडे को मूल पदस्थापना साइंस कॉलेज भेजा गया है।
आमतौर पर देखा जाता है कि किसी को हटाए जाने के साथ नई नियुक्ति भी हो जाती है पर इस बार ऐसा नहीं हुआ है।
आपको बता दे विश्वविद्यालय की कुर्की मामले के बाद शासन और विश्विद्यालय में लगातार पत्र व्यवहार जारी था।
देखे आदेश 

जैव विविधता दिवस के उपलक्ष में इको क्लब भूगोल विभाग एवं NSS दुर्गा महाविद्यालय द्वारा सकोरा वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जैव विविधता दिवस के उपलक्ष में इको क्लब भूगोल विभाग एवं NSS दुर्गा महाविद्यालय द्वारा सकोरा वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रायपुर | जैव विविधता दिवस के उपलक्ष में इको क्लब भूगोल विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना दुर्गा महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में सकोरा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया साथ ही परिचर्चा भी रखी गई जिसमें सभी ने अपने विचार रखे राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी सुनीता चंसोरिया ने बताया कि आज भी लोग जैव विविधता को लेकर जागरूक नहीं हैं वह अभी भी पर्यावरणीय प्रदूषण पर ही चर्चा करते हैं | हमें जैव विविधता की महत्ता को समझना होगा भूगोल विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉक्टर जेके होता ने बताया कि दुनिया में जितने भी जीव हैं वह सब एक दूसरे से जुड़े हुए हैं इसलिए जैव विविधता का बने रहना बचें रहना हमारे अस्तित्व के लिए जरूरी है | साथ ही विद्यार्थियों ने सकोरे लेकर अपने अपने घरों में लगाने का संकल्प लिया एवं गर्मियों में पक्षियों के लिए दाना पानी बहुत जरूरी है एक छोटी सी कोशिश इको क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों ने संकल्प के रूप में ली मधु कुमारी, उपासना, सुनीति, उमा, भावना, आलोक, राजेश, गोविंद, लीलावती, सरिता, विजयलक्ष्मी, मोनिका, विजय, टिकेश्वरी, केशव, खिलावन, ममता, नंदिनी आदि उपस्थित रहे |

 

भारतीय वायुसेना में भर्ती के लिए नोटिफेकेशन जारी, इस दिन  से शुरू होंगे आवेदन

भारतीय वायुसेना में भर्ती के लिए नोटिफेकेशन जारी, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

भारतीय वायुसेना ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट ( AFCAT - 02/2022 ) 2022 का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस परीक्षा के जरिए भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल व नॉन टेक्निकल) में भर्तियां की जाएंगी. इसके अलावा मेटेरोलॉजी ब्रांच में मेटेरोलॉजी इंट्री और फ्लाईंग ब्रांच में एनसीसी स्पेशल इंट्री के लिए भी भर्तियां होंगी. आवेदन प्रक्रिया 1 जून 2022 से शुरू होगी और 30 जून तक चलेगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के लिए  careerindianairforce.cdac.in या afcat.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 

महत्वपूर्ण तारीख
ऑनलाइन पंजीकरण की शुरुआत- 01 जून 2022
ऑनलाइन पंजीकरण की लास्ट डेट- 30 जून 2022

शैक्षिक योग्यता
इस भर्ती अभियान में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों को अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे शैक्षणिक योग्यता संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक करें. 

चयन प्रक्रिया
एएफसीएटी लिखित परीक्षा
ऑफिसर्स इंटेलिजेंस रेटिंग टेस्ट एंड पिक्चर परसेप्शन एंड डिस्कशन टेस्ट, साइकोलॉजिकल टेस्ट
समूह परीक्षण / साक्षात्कार

जानें कैसे करें आवेदन कैसे करें ?

  • एएफसीएटी की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं.
  • होम पेज पर “उम्मीदवार लॉगिन” पर क्लिक करें.
  • यहां खुद को रजिस्टर करें.
  • आवेदन फॉर्म पर क्लिक करें.
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
क्या ऑनलाइन है अब पढ़ाई का नया विकल्प (We_Kalp)

क्या ऑनलाइन है अब पढ़ाई का नया विकल्प (We_Kalp)

रायपुर, Covid19 ने हमारी जिंदगी को हर तरीकों से प्रभावित किया है। चाहे वो आर्थिक रूप से हो या सामाजिक रूप से। बच्चों की पढ़ाई भी इससे अछूती नहीं रही। तब बहुत सी चीज़ें ऑनलाइन होने लगी जैसी बहुत सारे सरकारी और गैरसरकारी विभागों में Work From Home का चलन शुरू हुआ।वैसे ही ऑनलाइन क्लासेस भी शुरू होने लगी तो अभिभावकों ने चैन की सांस ली।
हालांकि शुरुआत में बच्चों को तो छोड़िये शिक्षकों को भी थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
लेकिन जो भी हो हमें ऑनलाइन पढ़ाई की अहमियत समझ में आ गई और एक उम्मीद की किरण दिखाई दी की ऑनलाइन भी बच्चे पढ़ाई कर सकते है।
लेकिन ये उम्मिद भी बहुत जल्दी ही टूटती हुई नजरआई। क्योंकि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे Google meet/ Go to Meeting/ Zoom सबके लिए नए थे।
दूसरा अभिभावकों के लिए तो क्या ये शिक्षकों के लिए भी सरदर्द बन गई। साथ में कई जगहों पर इंटरनेट की सुविधाओं का आभाव तो था ही। तो कभी बच्चे पढ़ाई के नाम पर फोन में गेम खेला करते या youtube पर वीडियो देखा करते। इसका बुरा असर आखों पर तो पड़ता ही था। और अभिभावक नहीं चाहते की बच्चे 5-6 घंटे फोन ले के बैठे रहे।
इन सभी चीज़ों का Ed-Tech कंपनियों को बड़ा फायदा हुआ लेकिन कीमत ज्यादा होने से ये आम आदमी के पहुंच से काफी बाहर थीं।
लेकिन कुछ स्टार्ट-अप्स हैं जिनके कोर्स आम आदमी के बजट में थीं। जैसे की हाल ही में रायपुर में शुरू हुई स्टार्ट-अप We_Kalp।
इनका App आपको play store में We_Kalp के नाम से मिल जाएगा। इनके एप्लीकेशन में आपको नवोदय की परीक्षा, छठवीं से लेकर बारहवीं तक का कोर्स सभी माध्यमों में उपलब्ध हैं और इसके साथ ही Spoken Englishऔर Computer के कोर्स भी उपलब्ध हैं।
इसके साथ ही आप सभी कोर्स में अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी किसी भी समय अपने हिसाब से पढ़ाई कर सकते हैं।

इनसे Instagram में जुड़ने के लिए क्लिक करे

मोबाइल एप्प डाउनलोड करने के लिए क्लिक करे

वेब पेज में जाने के लिए क्लिक करे

अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए नंबर पर संपर्क कर सकते है

+91 930 2725929

 

 

इस महीने में हो सकती है, 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा...

इस महीने में हो सकती है, 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा...

रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने छात्रों लिए सूचना जारी किया है 10वीं-12वीं में पूरक आए छात्र अब पढाई में जुट जाए. परीक्षा जुलाई में आयोजित हो सकती है . एक महीने के भीतर परिणाम में जारी कर दिए जाएँगे .पूरक एग्जाम दिलाने वाले छात्रों का साल खराब नही होगा कॉलेज में आसानी से प्रवेश मिल जायेंगे, इसके आलावा अभी परिणाम से असंतुष्ट परीक्षार्थियों से पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना के लिए आवेदन मंगाए जा रहे हैं।

30 मई के बाद इनका मूल्यांकन होगा। इसके बाद पूरक परीक्षा के लिए आवेदन मंगाए जाएंगे। बता दें कि 10वीं की परीक्षा में इस बार 15 हजार 983 परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता मिली है।वहीं 294 परीक्षार्थियों के परिणाम रोके गए हैं, इनमें 115 परीक्षार्थियों के परिणाम नकल प्रकरण के कारण रोके गए हैं और 134 परीक्षार्थी का पात्रता के अभाव में परीक्षा आवेदन निरस्त किए गए हैं, 17 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम जांच की श्रेणी में रोका गया है। इसके अतिरिक्त 28 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे।


वहीं 12वीं में 34 हजार 199 परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता है। विभिन्न कारणों से 188 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम रोके गए हैं, इनमें नकल के कारण सात के परिणाम रोके गए हैं।पात्रता के अभाव में 171 परीक्षार्थी के आवेदन निरस्त किए गए और चार परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम जांच की श्रेणी में रोका गया है। इसके अतिरिक्त छह परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे।
 

जॉब प्लेसमेंट कैंप रायपुर : बैंकिंग एवं हेल्थ सेक्टर के लिए 90 से अधिक पदों पर भर्ती हेतु प्लेसमेंट कैम्प 17 को, देखें पूरी डिटेल

जॉब प्लेसमेंट कैंप रायपुर : बैंकिंग एवं हेल्थ सेक्टर के लिए 90 से अधिक पदों पर भर्ती हेतु प्लेसमेंट कैम्प 17 को, देखें पूरी डिटेल

रायपुर | जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 17 मई को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र- रायपुर, पुराना पुलिस मुख्यालय रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जा रहा है। निजी क्षेत्र के नियोजकों यूनिट स्माल फाइनेंस बैंक एवं च्यवन आयुर्वेद हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेट द्वारा लोन ऑफिसर, सी.एम.आर., मार्केटिंग एक्सीक्यूटर, डीईओ, व हॉस्पिटल पीआरओ के कुल 99 पदों पर न्युनतम 12वीं/ ग्रेजुएट व एम.बी.ए. उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती 9 हजार से 15 हजार मासिक वेतनमान पर की जानी है। बैंकिंग सेक्टर में कार्य हेतु आवेदक के पास स्वयं का दुपहिया वाहन/आर.सी.बुक/ लायसेंस/आधार कार्ड/ स्मार्ट फोन/पेन कार्ड एवं बैंक पासबुक होना अनिवार्य है। अत: योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थान पर पर उपस्थित होकर, साक्षात्कार प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते है। आवेदक सोशल डिस्टेंटिंग का पालन करते हुए प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होंगे।

 

 
राष्ट्रीय सेवा योजना दुर्गा महाविद्यालय एवं नेहरू युवा केंद्र रायपुर के द्वारा "प्राणायाम का वैज्ञानिक प्रभाव पर चर्चा" का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय सेवा योजना दुर्गा महाविद्यालय एवं नेहरू युवा केंद्र रायपुर के द्वारा "प्राणायाम का वैज्ञानिक प्रभाव पर चर्चा" का हुआ आयोजन

रायपुर | योग उत्सव 100 दिन काउंटडाउन फॉर योग दिवस 2022 के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना दुर्गा महाविद्यालय एवं नेहरू युवा केंद्र रायपुर छत्तीसगढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में प्राणायाम का वैज्ञानिक प्रभाव पर चर्चा का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई साथी महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं ऑफिस स्टाफ का सहयोग रहा राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी सुनीता चंसोरिया ने मंच संचालन किया एवं बताया कि योग का हमारे जीवन में क्या महत्व है हमें सूर्य नमस्कार प्रतिदिन करना चाहिए प्राचार्य प्रतिभा मुखर्जी साहूकार मैडम ने बताया कि प्राचीन समय से हम योग करते आ रहे हैं भारत से यह विदेशों में पहुंचा और आज विदेशों में भी इसका महत्व सभी को समझ में आने लगा है योग हमारे दिनचर्या का एक रिश्ता है नेहरू युवा केंद्र के जिला अधिकारी श्री अर्पित तिवारी जी ने बताया कि हमारे जीवन में योग का कितना महत्व है करो ना के समय इसका महत्व प्रत्येक व्यक्ति ने जाना है और आज समय के साथ यह परिवर्तन आया है कि प्रत्येक व्यक्ति अब योगा करने लगा है मुख्य वक्ता के रूप में आए रविशंकर साहू जी सहायक प्राध्यापक विवेकानंद इंस्टिट्यूट फॉर ह्यूमन एक्सीलेंस कॉलेज डिवीजन विवेकानंद विद्यापीठ कोटा रायपुर ने प्राणायाम का वैज्ञानिक प्रभाव पर आपने बताया कि मानव शरीर में स्थित पंचप्राण और पंचप्राण कैसे कार्य करते हैं और किस प्रकार से प्राणायाम के द्वारा इन प्राणवायु का नियमन हम कर सकते हैं पांच ज्ञानेंद्रियों व 4 अंत करण सर्वश्रेष्ठ प्राण ही है अनुलोम विलोम प्राणायाम कपालभाति प्राणायाम उज्जाई प्राणायाम शीतली प्राणायाम भ्रमरी प्राणायाम के वैज्ञानिक प्रभाव से उपस्थित सभी विद्यार्थियों और प्राध्यापकों को अवगत कराया अंत में सी सर्टिफिकेट 2021 के विद्यार्थियों को प्रदान किया गया |

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने तय की सेमेस्टर परीक्षाओं के आवेदन और शुल्क जमा की तारीख...

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने तय की सेमेस्टर परीक्षाओं के आवेदन और शुल्क जमा की तारीख...

रायपुर : पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने सत्र 2022 मई-जून की सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर सूचना जारी किया है। परीक्षा आवेदन पत्र और शुल्क जमा करने की तारीख निर्धारित की गई है। 

 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर निकाली भर्ती, जानिये आवदेन करने की अंतिम तिथि...

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर निकाली भर्ती, जानिये आवदेन करने की अंतिम तिथि...

कोरबा : जिले की पोड़ी.उपरोड़ा ब्लॉक के सुतर्रा ग्राम पंचायत के सड़कपारा आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 मई तक रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन बाल विकास परियोजना केंद्र पोड़ी-उपरोड़ा में कार्यालयीन समय 11 से 5 बजे तक जमा कर सकते हैं।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 44 वर्ष रखी गई है। यदि इच्छुक अभ्यर्थी कार्यकर्ता, सहायिका, सहसहायिका के पद पर 1 वर्ष या अधिक सेवा का अनुभव रखते हैं तो उन्हें 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। भर्ती के लिए आवेदक को उसी गांव का निवासी होना चाहिए जिस गांव में आंगनबाड़ी केंद्र स्थित हो।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए 12वीं अथवा 11वीं परीक्षा पास अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। इसी प्रकार आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए आठवीं बोर्ड परीक्षा पास होना अनिवार्य है। आवेदन पत्र के प्रारूप और आवेदन प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी पोड़ी -उपरोड़ा परियोजना कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
 

बैंक में नौकरी करने का है शानदार मौका , जानिये आवदेन करने की अंतिम तारीख.....

बैंक में नौकरी करने का है शानदार मौका , जानिये आवदेन करने की अंतिम तारीख.....

स्पोर्ट्स कोटे के द्ववारा क्लर्क और जेएमजी ऑफिसर पदों पर इंडियन बैंक ने भर्ती निकली गई है। उम्मीदवारों से 14 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांग गए हैं। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए तय पैटर्न में आवेदन जमा कर सकते हैं। यहां 12 पदों पर भर्ती निकाली गई है। विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों की भर्ती स्पोर्ट्स कोटे के तहत की जाएगी।

योग्यता
इन पदों के लिए 12वीं पास या समकक्ष योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। साथ ही खेल संबंधी योग्यता भी जरूरी है।

आयु सीमा
इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 और अधिकतम आयु सीमा 26 वर्ष तय है।

आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को 400 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। हालांकि एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह 100 रुपए है।

 

बैंक में नौकरी करने का शानदार मौका, ग्रेजुएट्स जल्द करें आवेदन आज है अंतिम तारीख

बैंक में नौकरी करने का शानदार मौका, ग्रेजुएट्स जल्द करें आवेदन आज है अंतिम तारीख

अगर आप बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं, तो यह खबर आपके बेहद काम की है. इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (आईपीपीबी) द्वारा कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी. जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 9 मई को खत्म हो जाएगी. इच्छुक अभ्यर्थी जिन्होंने अभी तक इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन नहीं किया गया है, वह जल्द आवेदन कर दें. उम्मीदवार आईपीपीबी की आधिकारिक साइट ippbonline.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

ये है रिक्ति विवरण  
अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती के द्वारा मैनेजर के कुल 12 पदों को भरा जाना है. जिसमें चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर, एजीएम, चीफ मैनेजर (डिजिटल टेक्नोलॉजी), सीनियर मैनेजर (सिस्टम/डेटाबेस), सीनियर मैनेजर (सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन) के पद हैं.

शैक्षिक योग्यता
अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी आवश्यक है.

आवेदन शुल्क
इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये रखा गया है, जबकि अन्य वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है. आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी किसी भी प्रकार की अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक साइट की मदद लें.

इस प्रकार करें आवेदन

·         चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवार इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक लिमिटेड की आधिकारिक साइट ippbonline.com पर जाएं.

·         चरण 2: इसके बाद होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें.

·         चरण 3: अब विज्ञापन के नीचे दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करें.

·         चरण 4: इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन करें.

·         चरण 5: अब उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र भरें.

·         चरण 6: इसके बाद उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें.

·         चरण 7: अब आवेदन पत्र जमा करें.

·         चरण 8: अंत में अभ्यर्थी फाइनल पेज का प्रिंट आउट निकाल लें.

 

इस तारीख को जारी होंगे छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम

इस तारीख को जारी होंगे छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम

रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीजीबीएसई) अगले शनिवार 14 मई तक कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2022 के परिणाम घोषित करेगा. बोर्ड के अधिकारियो ने इसकी पुष्टि है. परिणाम की घोषणा अगले सप्तांह तक कर दी जाएगी. कॉपी जांच करने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है. बोर्ड अधिकारी के अनुसार परिणाम की घोषणा 14 मई तक की जा सकती है. परिणाम का ऐलान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर किया जाएगा. 

जॉब अलर्ट : राज्य सरकार द्वारा लोक सेवा आयोग ने न्याय विभाग और गृह मामलों में इतने पदों पर निकाली भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि....

जॉब अलर्ट : राज्य सरकार द्वारा लोक सेवा आयोग ने न्याय विभाग और गृह मामलों में इतने पदों पर निकाली भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि....

पंजाब सरकार द्वारा लोक सेवा आयोग (पीपीएससी) में 119 पदों पर गृह मामलों और न्याय विभाग में असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के भर्ती के लिए विज्ञापन हाल ही में जारी किया गया है। आयोग के द्वारा जारी पंजाब एडीए भर्ती 2022 विज्ञापन के अनुसार, इन वैकेंसी में 44 अनारक्षित हैं। जिसमे 13 आर्थिक रूप से कमजोर, 12 अनुसूचित जातियों, 11 पिछड़ी जातियों और अन्य वर्गों के लिए आरक्षित हैं।

पदों की संख्या : 119
महत्वपूर्ण तारीखे
आवेदन की पहली तारीख : 30 अप्रैल 2022
आवेदन की आखिरी तारीख : 20 मई 2022

योग्यता
उम्मीदवारों की योग्यता को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या उच्च शिक्षा संस्थान से लॉ में डिग्री प्राप्त किया होना चाहिए।

आयु सीमा
उम्मीदवारों की उम्र लगभग 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष से कम और 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को 1500 रुपये का शुल्क देना होगा, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकेगा। राज्य के एससी, एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 750 रुपये है। वहीं, आर्थिक रूप से कमजोर उम्मीदवारों और एक्स-सर्विसमेन उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500 रुपए है।

 

जॉब अलर्ट :  राज्य सरकार  द्वारा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने क्लर्क सहित इन निम्न पदों पर निकाली भर्ती, देखे आवदेन की अंतिम तिथि.....

जॉब अलर्ट : राज्य सरकार द्वारा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने क्लर्क सहित इन निम्न पदों पर निकाली भर्ती, देखे आवदेन की अंतिम तिथि.....

हरियाणा राज्य द्वारा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड HSPCB में क्लर्क सहित कई निम्न पदों पर भर्ती पर उम्मीदवारों से आवेदन मगाए गये हैं। बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hspcb.gov.in पर जाकर जो इच्छुक उम्मीदवार नोटिफिकेशन पर चेक कर सकते हैं। निम्न पदों के लिए आवेदन 20 मई 2022 तक जमा किए जा सकेंगे।

जाने कितने है पदों की संख्या : 38
वैकेंसी डिटेल्स

क्लर्क - 28 पद
• स्टेनो टाइपिस्ट - 6 पद
• अकाउंटेंट - 2 पद
• एकाउंट्स क्लर्क - 2 पद

योग्यता
क्लर्क पदों के लिए योग्यता 10वीं, 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं स्टेनो टाइपिस्ट पदों के लिए ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।

जानिये कैसे करें अप्लाई
उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उस पर दिए गए आवेदन फॉर्म को भरें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए ई मेल आईडी पर आवेदन पत्र भेजें।

 

डाक विभाग ने निकली बंपर वैकेंसी :10वीं पास उम्मीदवार के लिए खुशखबरी बिना परीक्षा दिये होगा सिलेक्शन, जानिये आवदेन करने की अंतिम तिथि.....

डाक विभाग ने निकली बंपर वैकेंसी :10वीं पास उम्मीदवार के लिए खुशखबरी बिना परीक्षा दिये होगा सिलेक्शन, जानिये आवदेन करने की अंतिम तिथि.....

सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए एक बहुत अच्छी खबर आ रही है। 10वीं पास युवाओं के लिए 38 हजार 926 पदों पर डाक विभाग ने भर्ती निकली है। इसके लिए जो इक्छुक उम्मीदवार है वह इस साईट पर जाकर indiapostgdsonline.gov.in में 5 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का सिलेक्शन बिना परीक्षा दिये 10वीं मार्क्शीट के आधार पर किया जाएगा।
योग्यता
डाक विभाग की भर्ती परीक्षा मे योग्यता 18 से 40 साल तक की उम्र के दसवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।
सैलरी

डाक विभाग द्वारा मेरिट के आधार पर सिलेक्शन के बाद उम्मीदवार को हर महीने 10,000 से 12,000 रुपए हर महीने दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
डाक विभाग की भर्ती में आवेदन के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है।
यहाँ पर ऐसे करे आवेदन
• जो उम्मीदवार भर्ती के लिए इच्छुक है उसे ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाना होगा।
• होम पेज खुलते ही आपको 'India Post Gramin Dak Sevaks Recruitment 2022' पर क्लिक करना होगा।
• जिसके बाद आपको Online Gramin Dak Sevak Engagement पर जाना और फिर Validate your details के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
• इस प्रक्रिया के बाद आप मांगे गई डिटेल भर के खुद को रजिस्टर करना होगा। इसके बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा उसकी मदद से आप फॉर्म भर सकते हैं।

 

इस बैंक में निकली क्लर्क के पदों पर वैकेंसी, ग्रेजुएट अभ्यर्थी जल्द करें आवेदन

इस बैंक में निकली क्लर्क के पदों पर वैकेंसी, ग्रेजुएट अभ्यर्थी जल्द करें आवेदन

सरकारी नौकरी की तलाश में बैठे ग्रेजुएशन पास उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. नेशनल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड मुंबई ने क्लर्क के पदों पर भर्तियां निकाली है. इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर के 17 मई 2022 तक आवेदन कर पाएंगे. आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को केवल आधिकारिक वेबसाइट nationalbank.co.in पर जाकर के आवेदन करना होगा.
NCBL Recruitment 2022:
जानिए इस भर्ती के तहत पदों की संख्या

·         क्लर्क - 12 पद.

NCBL Recruitment 2022: शैक्षिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी जरूरी है. इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर के जारी किए गए नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.

 

NCBL Recruitment 2022: आयु सीमा
​अधिसूचना के अनुसार ​आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.

 

NCBL Recruitment 2022: इतना देना होगा आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 655 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा.

 

NCBL Recruitment 2022: इस प्रकार होगा चयन
इस भर्ती के तहत इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा. परीक्षा 200 नंबरों की होगी और परीक्षार्थियों को 150 मिनट का समय प्रदान किया जाएगा.

NCBL Recruitment 2022: जानिए इस भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में

·         आवेदन शुरू होने की तिथि - 27 अप्रैल 2022.

·         आवेदन की अंतिम तिथि - 17 मई 2022.

 

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की कल होने वाली ये परीक्षाएं अब होगी इस तारीख को, जाने क्या है कारण

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की कल होने वाली ये परीक्षाएं अब होगी इस तारीख को, जाने क्या है कारण

रायपुर, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की कल जो परीक्षाएं आयोजित थी, उसे पुनः संशोधित करते हुए 13 मई को आयोजित की जाएंगी।
बाकी परीक्षाएं यथावत रहेंगी इस आशय का एक आदेश विश्वविद्यालय  प्रशासन ने आज जारी किया।
देखे आदेश 

 

 

 

नेट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ, देखे आवेदन करने की अंतिम तिथि.....

नेट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ, देखे आवेदन करने की अंतिम तिथि.....

नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, इछुक उम्मीदवार एनटीए यूजीसी नेट आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर भर सकते हैं, परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल से शुरू गई है। आवेदन फॉर्म (UGC NET 2022 Registration) 20 मई, 2022 तक भरे जाएंगे और फॉर्म के लिए सुधार विंडो 21 मई, 2022 से उपलब्ध कराई जाएगी।

UGC NET परीक्षा तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी, हालांकि, यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ‘जूनियर रिसर्च फेलोशिप’ और ‘असिस्टेंट प्रोफेसर’ टेस्ट कंप्यूटर आधारित टेस्ट होंगे और जून के दूसरे सप्ताह के आसपास होने की संभावना है।

UGC NET परीक्षा के आवेदन के लिए कि सामान्य/अनारक्षित श्रेणी के छात्रों को 1100 रुपये का शुल्क देना होगा तथा सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी/एनसीएल के लिए शुल्क 550 रुपये हैं और थर्ड जेंडर को रु. 275 रुपये का भुगतान करना होगा।

GC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।


वेबसाइट के होमपेज पर ‘Registration of Online Application Form for UGC-NET Dec. 2021 & June 2022 (merged cycles).’ पर क्लिक करें।


क्रेडेंशियल का उपयोग करने के बाद लॉग इन करें और UGC NET आवेदन फॉर्म भरें।
पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
UGC NET 2022 फॉर्म जमा किया जाएगा।
UGC NET 2022 डाउनलोड करें और प्रिंट करें।