BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
62 पदों के लिए लोक सेवा आयोग ने जारी की चयन सूची, पंकज कुमार बागड़े बने टापर

62 पदों के लिए लोक सेवा आयोग ने जारी की चयन सूची, पंकज कुमार बागड़े बने टापर

रायपुर, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सहायक लोक अभियोजन अधिकारी (गृह विभाग) के 67 पदों के विरुद्ध 62 पदों के लिए चयन सूची जारी कर दी है। सहायक लोक अभियोजन अधिकारी के लिए लिखित परीक्षा परिणाम 28 जनवरी 2022 को जारी किया गया था। पद के लिए विज्ञापित 67 पदों का तीन गुना अर्थात 201 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के लिए चयन किया जाना था, किंतु वर्गवार/उपवर्गवार अर्ह अभ्यर्थियों के आधार पर 182 अभ्यर्थी साक्षात्कार हेतु चिन्हित किए गए थे। आयोग के द्वारा आज ही साक्षात्कार के तुरंत बाद चयन सूची जारी कर दी गयी है।
सहायक लोक अभियोजन अधिकारी पद के साक्षात्कार हेतु आमंत्रित कुल 182 अभ्यर्थियों में से 02 अभ्यर्थी अनुपस्थित हुए और शेष 180 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार दिनांक 23 फरवरी 2022 से 26 फरवरी 2022 लिया गया। जारी चयन सूची में पंकज कुमार बागड़े ने पहला स्थान, अंकित होरा ने दूसरा स्थान तथा जया शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। चयन सूची में अनारक्षित वर्ग से 26, अनुसूचित जाति वर्ग से 10, अनुसूचित जनजाति वर्ग से 23 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग से 08 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। विस्तृत चयन सूची लोक सेवा आयोग की बेवसाइट www.psc.cg.gov.in पर देखी जा सकती है।
सहायक लोक अभियोजन अधिकारी (गृह विभाग) की चयन सूची 

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10-12वीं परीक्षा के प्रवेश पत्र वेबसाईट पर हुए अपलोड, ऐसे करे डाउनलोड

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10-12वीं परीक्षा के प्रवेश पत्र वेबसाईट पर हुए अपलोड, ऐसे करे डाउनलोड

रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी और शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा वर्ष 2022 के प्रवेश पत्र 25 फरवरी को मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी अनुक्रमांक प्रविष्ठ कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यदि छात्र को अपना अनुक्रमांक ज्ञात नहीं है तो वे अपना नाम और पिता का नाम प्रविष्ठ कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

रायपुर ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर ए के दास वीएसएम के तत्वाधान में 8सीजी बटालियन में आयोजित "ट्रेनिंग ऑफ द ट्रेनर " प्रशिक्षण शिविर 7 मार्च तक

रायपुर ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर ए के दास वीएसएम के तत्वाधान में 8सीजी बटालियन में आयोजित "ट्रेनिंग ऑफ द ट्रेनर " प्रशिक्षण शिविर 7 मार्च तक

रायपुर, 8सीजी गर्ल्स बटालियन के प्रांगण में कमान अधिकारी कर्नल आशीष बडोला के मार्गदर्शन "परमानेंट इंस्ट्रक्टर ओरियंटेशन कार्डर्र" आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी मे आज ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर ए के दास वी एस एम ने सभी प्रशिक्षकों से संवाद करते हुए कहा कि "सफलता पाने के लिए हमें आत्म चिंतन करना आवश्यक है। कोई भी कार्य हो उस कार्य को पूरी तन्मयता से पूर्ण करना चाहिए। हर व्यक्ति में योजना बनाकर उसे कार्यान्वित करने की कला होनी चाहिए । प्रतिकूल वातावरण में भी संयमित रहकर, हमें समाज में उसके सकारात्मक प्रभाव का ध्यान रखते हुए कार्य निष्पादन करना होगा। हर एक माहौल में केडेट्स दृढ़ निश्चयी व आत्मविश्वासी होने का गुण न खोए ,यह विकसित करना एनसीसी का ध्येय होना चाहिए।" ये बहुत हर्ष का विषय है कि छत्तीसगढ़ के वरिष्ठतम भारतीय सेना अधिकारी ने प्रशिक्षकों से संवाद किया।
इस प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न भारतीय सशस्त्र सेना के तीनों प्रभागो से आए स्थाई प्रशिक्षकों को एनसीसी के कैडेट्स को दी जाने वाली इंस्टीट्यूशनल ट्रेनिंग के विषय एवं प्रशिक्षण की जानकारी दी जाएगी। परमानेंट इंस्ट्रक्टर जो की मुख्यत: सेना के अभ्यस्त प्रशिक्षक हैं, एनसीसी के कैडेट्स को प्रशिक्षित करने हेतु, प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इस प्रशिक्षण में 4 जेसीओ एवं 28 एनसीओ को ट्रेनिंग दी जा रही है। एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर रायपुर के अधीन कुल 12 यूनिटों रायपुर , दुर्ग, कोरबा, रायगढ़, जगदलपुर, बस्तर, राजनंदगांव कांकेर एवम बिलासपुर से आए प्रशिक्षक इस कार्डेर मे 15 दिनों तक ये प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे ।
 

सरकारी नौकरी : छत्तीसगढ़ में 182 चिकित्सा अधिकारियों समेत 728 पदों पर निकली बम्पर भर्ती, इस तारीख तक ऐसे करें आवेदन

सरकारी नौकरी : छत्तीसगढ़ में 182 चिकित्सा अधिकारियों समेत 728 पदों पर निकली बम्पर भर्ती, इस तारीख तक ऐसे करें आवेदन

रायपुर | स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के शहरी शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओ (UHWC) में चिकित्सा अधिकारी (संविदा) के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु एम.बी.बी.एस. की उपाधि अथवा भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष उपाधि धारक (समकक्ष उपाधि में केवल ऐलोपैथी पद्धति की उपाधि ही मान्य होगी।) इस हेतु 25 फरवरी 2022 से 15 मार्च 2022 के बीच आवेदन आमंत्रित किए जायेंगे। अधिक जानकारी हेतु अभ्यार्थी विभागीय वेबसाइट www.cghealth.nic.in में विज्ञापन का प्रारूप देख व आवेदन कर सकते है। आवेदक की उम्र 1 जनवरी 2022 को न्यूनतम 21 वर्ष व अधिकतम 70 वर्ष होना चाहिए। आयु की गणना दिनांक 1 जनवरी 2022 को आधार मानकर की जावेगी। किसी अन्य माध्यम से आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाऐंगे। अभ्यार्थी द्वारा विज्ञापन तिथि तक समस्त शैक्षणिक एवं अन्य अर्हताएं पूर्ण होना अनिवार्य है अन्यथा आवेदन पत्र अस्वीकृत कर दिया जायेगा। इस संबंध में कोई पत्र व्यवहार मान्य नहीं किया जायेगा। अभ्यार्थी द्वारा समस्त प्रमाण पत्र ऑनलाईन आवेदन में संलग्न करना अनिवार्य हैं अन्यथा आवेदन पर विचार नहीं किया जायेगा।

इसके साथ ही इन शहरी (UHWC) के लिए चार अलग-अलग कनिष्ठ पद स्टाफ नर्स, पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता, जूनियर सेक्रेट्रियल असिस्टेंट एवं चतुर्थ श्रेणी की भर्ती राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मापदण्डों पर जिला स्तर पर की जाएगी।

इस हेतु बलौदाबाजार, राजनांदगांव एवं कोरिया जिले में स्टाफ नर्स-3, पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता-3, जूनियर सेक्रेट्रियल असिस्टेंट-3 एवं चतुर्थ श्रेणी-3, बस्तर, महासमुंद एवं कवर्धा जिले में स्टाफ नर्स-4, पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता-4, जूनियर सेक्रेट्रियल असिस्टेंट-4 एवं चतुर्थ श्रेणी-4, बिलासपुर जिलें में स्टाफ नर्स-14, पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता-14, जूनियर सेक्रेट्रियल असिस्टेंट-14 एवं चतुर्थ श्रेणी-14, धमतरी एवं रायगढ़ जिले में स्टाफ नर्स-6, पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता-6, जूनियर सेक्रेट्रियल असिस्टेंट-6 एवं चतुर्थ श्रेणी-6, दुर्ग जिलें में स्टाफ नर्स-27, पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता-27, जूनियर सेक्रेट्रियल असिस्टेंट-27 एवं चतुर्थ श्रेणी- 27, जांजगीर-चांपा जिलें में स्टाफ नर्स-1, पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता-1, जूनियर सेक्रेट्रियल असिस्टेंट-1 एवं चतुर्थ श्रेणी-1, कांकेर व मुंगेली जिले में स्टाफ नर्स-2, पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता-2, जूनियर सेक्रेट्रियल असिस्टेंट-2 एवं चतुर्थ श्रेणी-2, कोरबा जिलें में स्टाफ नर्स-19, पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता-19, जूनियर सेक्रेट्रियल असिस्टेंट-19 एवं चतुर्थ श्रेणी-19, रायपुर जिले में स्टाफ नर्स-76, पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता-76, जूनियर सेक्रेट्रियल असिस्टेंट-76 एवं चतुर्थ श्रेणी-76, व सरगुजा जिले में स्टाफ नर्स-8, पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता-8, जूनियर सेक्रेट्रियल असिस्टेंट-8 एवं चतुर्थ श्रेणी-8 इस तरह कुल 16 जिलों में 728 पदों की भर्ती जिला स्तर पर की जाएगी।

 

सरकारी नौकरी : केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 रायपुर में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, इस दिनांक तक कर सकते हैं आवेदन

सरकारी नौकरी : केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 रायपुर में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, इस दिनांक तक कर सकते हैं आवेदन

KV No 1 Raipur Recruitment 2022 : केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 रायपुर द्वारा विभिन्न पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इसके लिए छत्तीसगढ़ राज्‍य के निवासियों से अंतिम तिथि तक आवेदन मंगाया गया है। इस जॉब पर आवेदन करने के इच्‍छुक उम्‍मीदवार दिनांक 26-02-2022 तक विभाग को अपना आवेदन प्रस्‍तुत कर सकते हैं। आवेदन करने के इच्‍छुक सभी उम्‍मीदवारों से अनुरोध है कि इन पदों पर आवेदन करने से पहले सभी महत्‍वपूर्ण जानकारियों का मिलान कर लें, उसके बाद ही अपनी योग्‍यता के अनुसार विभाग को आवेदन करें।

KV No 1 Raipur Recruitment 2022 केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 रायपुर भर्ती
विभाग का नाम :- केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 रायपुर
पदों के नाम :-
स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT)
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT)
प्राथमिक शिक्षक (PRT)
नर्स
खेल प्रशिक्षक
योग प्रशिक्षक
संगीत एवं नृत्य प्रशिक्षक
कंप्यूटर अनुदेशक
काउंसलर

पदों की संख्या :- कुल विभिन्न पद
वेतनमान :- ₹ 21250-35000/-
योग्यता :- 12th/DED/TET/CTET/Graduate/Post Graduate/BPEd/Nursing/Medical Degree
आयु सीमा :- 18 से 65 वर्ष के बीच
नौकरी स्थान :- छत्तीसगढ़

आवेदन फॉर्म भरने की विधि
सबसे पहले विभाग के वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जायें।
मेनु बार में भर्ती या कैरियर सैक्शेन का चयन कर विज्ञापन डाऊनलोड करें और सभी निर्देशों को सावधानीपूर्वक पढ़ें।
अब Kendriya Vidyalya No 1 Raipur Bharti Form 2022 को सावधानीपूर्वक भरें।
चाही गयी आवश्यक दस्तावेज, हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ संलग्न करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान निर्देशानुसार माध्यम से करें।
आवेदन फार्म का निरीक्षण करे एवं त्रुटि होने पर सुधार करें।
अंतिम रूप से अवलोकन करने के पश्चात आवेदन फार्म विभाग को प्रस्तुत करें।
भविष्य की प्रतिक्रिया के लिए KV No 1 Raipur Bharti Form 2021-22 की प्रति अपने पास सुरक्षित रखें।
केन्द्रीय विद्यालय के पदों पर आवेदन करने से संबंधी अधिक जानकारी के लिए विभागीय नोटिफिकेशन देखें।

आवेदन शुल्‍क / परीक्षा शुल्‍क
सामान्य वर्ग (Gen) :- ₹ -/-
अपिव (OBC) :- ₹ -/-
अजा /अजजा (Sc/ST) :- ₹ -/-

महत्‍वपूर्ण तिथि / कार्यक्रम विवरण / चयन प्रक्रिया
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि :- 25-02-2022
आवेदन जमा होने की अंतिम तिथि :- 26-02-2022
चयन प्रक्रिया :- भर्ती प्रक्रियाओं में प्रदर्शन के आधार पर
बाहरी लिंक :- इस सरकारी नौकरी अंतर्गत आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन पीडीएफ/अन्‍य जानकारी नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं।

विभागीय विज्ञापन देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 22 फरवरी से करेगी  ‘‘हेल्पलाईन 2022’’ का प्रारंभ, छात्र कर सकेंगे इन समस्याओं का समाधान

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 22 फरवरी से करेगी ‘‘हेल्पलाईन 2022’’ का प्रारंभ, छात्र कर सकेंगे इन समस्याओं का समाधान

रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा हाईस्कूल-हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं के संबंध में 22 फरवरी से ‘‘हेल्पलाईन 2022’’ प्रारंभ की जा रही है। विद्यार्थी, शिक्षक व अभिभावक प्रातः 10:30 से सायं 5:00 बजे तक हेल्पलाईन में मण्डल के टोल फ्री नम्बर 18002334363 पर अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते है।
सचिव छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल से प्राप्त जानकारी के अनुसार हेल्प लाईन के माध्यम से मनोवैज्ञानिक, मनोचिकित्सक, शैक्षिक अभिप्रेरक परीक्षार्थियों के परीक्षा-भय, कोविड-19 संक्रमण की सुरक्षा व सावधानी, परीक्षा तनाव संबंधी समस्याओं का निराकरण कर परामर्श देंगे। विषय विशेषज्ञ आगामी दिवस को होने वाली विषय की परीक्षा से संबंधित समस्याओं का निराकरण करेंगे तथा मण्डल के अधिकारी मण्डल से संबंधित समस्याओं का समाधान करेंगे।
 

भारतीय डाक में इन पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन, 63,200 रुपये तक होगी सैलरी

भारतीय डाक में इन पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन, 63,200 रुपये तक होगी सैलरी

India Post Recruitment 2022: पढ़े लिखे और योग्य उम्मीदवार जो नौकरी की तलाश में है और किसी सरकारी विभाग में नौकरी करना चाहते हैं उनके लिए भारतीय डाक में बढ़िया मौका आया है. भारतीय डाक विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक स्टाफ कार ड्राइवर (ऑर्डिनरी ग्रेड) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. सभी इच्छुक उम्मीदवार जो इस पद पर आवेदन करना चाहते हैं वे अधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in के माध्यम से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही 15 मार्च 2022 की शाम 5 बजे तक या इससे पहले तक अपना आवेदन फॉर्म दिए गए पते पर भेज सकते हैं.
पत्राचार का पता
उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें. इस फॉर्म को पूरा भरने व डॉक्यूमेंट्स को संलग्न करने के बाद 15 मार्च तक सीनियर मैनेजर, मेल मोटर सर्विस, सी-121, नारायणा इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, नारायणा, नई दिल्ली-110028 पते पर आवेदन पत्र को भरकर भेजना होगा.
कितने पदों पर होगी भर्तियां
नोटिफिकेशन के मुताबिक जनरल सेंट्रल सर्विस ग्रुप सी, नॉन-गजेटेड, नॉन-मिनिस्ट्रियल कटेगरी में स्टाफ कार ड्राइवर के पदों को भरा जाएगा. विभाग में कुल 29 पदों (Indian Post Jobs) पर भर्तियां की जाएंगी. इन पदों में सामान्य वर्ग के लिए 15 पद, ओबीसी के लिए 8, एससी के लिए 3 और ईडब्ल्यूएस केलिए 3 पद हैं. इन पदों पर भर्ती सीधे तौर पर की जानी है, जो कि 2 साल के लिए होगी.
योग्यता और सैलरी
आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास 10वीं कक्षा पास करने की सर्टिफिकेट होनी चाहिए. साथ ही आवेदनकर्ता की आयु 15 मार्च 2022 तक 18-27 वर्ष के बीच होनी चाहिए. साथ ही लाइट एवं हैवी मोटर व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए. चयनित उम्मीदवारों को सैलरी के तौर पर प्रतिमाह 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये दिए जाएंगे.

 

12 बोर्ड की परीक्षा 1 अप्रैल से व दसवीं की 4 अप्रैल से  होगी शुरु....

12 बोर्ड की परीक्षा 1 अप्रैल से व दसवीं की 4 अप्रैल से होगी शुरु....

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की ओर से सत्र 2021- 22 के लिए वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है । 12वीं बोर्ड की परीक्षा 1 अप्रैल से शुरू होकर 2 मई तक चलेगी। वही दसवीं बोर्ड की परीक्षा 4 अप्रैल से शुरू होकर 30 अप्रैल तक चलेगी।

 

राज्य ओपन स्कूल की ओर से इस बार दसवीं और बारहवीं दोनों ही बोर्ड परीक्षा के लिए पिछले साल की तरह असाइनमेंट जारी किए गए थे, जिन्हें परीक्षा अध्ययन केंद्रों में जमा करना अनिवार्य है। टाइम टेबल से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अपने समीपस्थ अध्ययन केंद्र से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अध्ययन केंद्रों की सूची ओपन स्कूल की वेबसाइट पर उपलब्ध है। वेबसाइट पर ही परीक्षा के लिए टाइम टेबल भी अपलोड कर दिया गया है।


ओपन स्कूल में 10वीं-12वीं में इस बार एक लाख चार हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। पिछले साल इनकी संख्या एक लाख 32 हजार थी। इस बार 28 हजार परीक्षार्थी घट गए हैं।

 

 

रविशंकर विश्वविद्यालय में प्रैक्टिकल समेत बची हुई सेमेस्टर और वार्षिक परीक्षाएं होंगी ऑफलाइन मोड पर आयोजित

रविशंकर विश्वविद्यालय में प्रैक्टिकल समेत बची हुई सेमेस्टर और वार्षिक परीक्षाएं होंगी ऑफलाइन मोड पर आयोजित

रायपुर, रविशंकर विश्वविद्यालय में प्रैक्टिकल समेत बची हुई सेमेस्टर और वार्षिक परीक्षाएं ऑफ़लाइन होंगी। रविशंकर विश्वविद्यालय फिलहाल पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं हो रही हैं। दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं अब ऑफलाइन मोड में करवाई जाएंगी।
इसके अलावा सेमेस्टर परीक्षाओं के बाद होने वाले प्रैक्टिकल, ऑफलाइन मोड में करवाए जाएंगे साथ ही साथ वार्षिक परीक्षाएं भी अब ऑफलाइन तरीके से ही करवाई जाएंगी, जिसको लेकर विश्वविद्यालय ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।
Source-ibc24
 

UPSC Recruitment 2022 : भारत सरकार के इन विभागों में निकले विभिन्न पद, बिना परीक्षा दिए भर्ती का सुनहरा मौका, यहाँ करे आवेदन

UPSC Recruitment 2022 : भारत सरकार के इन विभागों में निकले विभिन्न पद, बिना परीक्षा दिए भर्ती का सुनहरा मौका, यहाँ करे आवेदन

नई दिल्ली | संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है. इसके लिए UPSC ने स्टोर ऑफिसर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 मार्च है.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंकhttps://upsconline.nic.in/ora/Vacancyपर क्लिक करके भी इन पदों के आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://www.upsc.gov.in/sites/default/files/Advt-No-03-2022-Engl-110222.pdf के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी देख सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 33 पदों को भरा जाएगा.

UPSC Recruitment 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 3 मार्च

UPSC Recruitment 2022 के लिए रिक्ति विवरण
असिस्टेंट प्रोफेसर: 8 पद
स्टोर ऑफिसर: 11 पद
असिस्टेंट मिनरल इकोनॉमिस्ट: 14 पद

UPSC Recruitment 2022 के लिए योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए.

UPSC Recruitment 2022 के लिए आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 25/- रुपये का भुगतान करना होगा.

स्रोत : news18

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की मुख्य परीक्षा इस बार 6787 परीक्षा केन्द्रों में

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की मुख्य परीक्षा इस बार 6787 परीक्षा केन्द्रों में

रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की मुख्य परीक्षा इस बार 6787 परीक्षा केन्द्रों में होगी। कोविड-19 के मद्देनजर इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल की मुख्य परीक्षा 2022 के लिए मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके।
प्रदेश में मंडल से मान्यता प्राप्त 6787 स्कूल है। अतः इस वर्ष कुल 6787 परीक्षा केन्द्र होंगे। जो नियमित छात्र जिस स्कूल में अध्ययनरत् है, उसी स्कूल में उन्हें परीक्षा में सम्मिलित होना है। स्वाध्यायी छात्रों ने जिस स्कूल से अपना परीक्षा फार्म परीक्षा फार्म अग्रेषित कराया है, वे उसी स्कूल में स्वाध्यायी छात्र के रूप में परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

 

CBSE की सेकेंड टर्म की बोर्ड परीक्षा की तारीखों का हुआ एलान, ऑफलाइन मोड में होगा एग्जाम, जानें डिटेल

CBSE की सेकेंड टर्म की बोर्ड परीक्षा की तारीखों का हुआ एलान, ऑफलाइन मोड में होगा एग्जाम, जानें डिटेल

देश में कोरोना महामारी की स्थिति को पहले से बेहतर होता देख दूसरे टर्म की परीक्षाएं 26 अप्रैल 2022 को ऑफलाइन मोड में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. 5 जुलाई 2021 को महामारी के मद्देनजर अनिश्चितता के कारण बोर्ड द्वारा दो टर्म में बोर्ड परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की थी. छात्र पिछले वर्षों की तरह परीक्षा केंद्रों से परीक्षा में शामिल होंगे. 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए डेटशीट जल्द ही जारी की जाएगी. 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज से..

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज से..

कोरबा : एकीकृत बाल विकास परियोजना अंतर्गत पोड़ी-उपरोड़ा परियोजना के आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। पोड़ी-उपरोड़ा परियोजना अंतर्गत कुल 15 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कल नौ फरवरी 2022 से आमंत्रित किया गया है।

आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 23 फरवरी 2022 निर्धारित की गई है। पोड़ी-उपरोड़ा परियोजना के अंतर्गत आने वाले गांवों के आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 09 पदों और सहायिका के 06 रिक्त पदों के लिए आवेदन मंगाया गया है। आवेदन निर्धारित प्रारूप में कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना पोड़ी-उपरोड़ा में निर्धारित तिथि तक कार्यालयीन समय में सीधे अथवा पंजीकृत-साधारण डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं। भर्ती के संबंध में नियम, शर्तें, आवेदन प्रारूप एवं अन्य जानकारी के लिए परियोजना कार्यालय पोड़ी-उपरोड़ा से संपर्क कर सकते हैं।


परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना पोड़ी-उपरोड़ा ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती ग्राम पंचायत गुरसिया के आंगनबाड़ी केन्द्र कोसकट्टीपारा एवं मनोहरा में की जाएगी। इसी प्रकार ग्राम पंचायत सिंघिया के आंगनबाड़ी केंद्र मुड़धोवा, ग्राम पंचायत तानाखार के आंगनबाड़ी केंद्र जोगनारा, ग्राम पंचायत एतमानगर, ग्राम पंचायत कोरकोना के केंद्र शिवपुर, ग्राम पंचायत जटगा के केंद्र नेवरहापारा, ग्राम पंचायत बनखेता के केंद्र बस्तीपारा एवं ग्राम पंचायत घरीपखना के आंगनबाड़ी केंद्र बस्तीपारा में आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की भर्ती की जाएगी। आंगनबाड़ी सहायिकाओं की भर्ती ग्राम पंचायत रामपुर के आंगनबाड़ी केंद्र बस्तीपारा धनुहार, ग्राम पंचायत बांझीबन के केंद्र हथमार, ग्राम पंचायत जटगा के केेंद्र लालडीह, ग्र्राम पंचायत मड़ई, ग्राम पंचायत एतमानगर के केंद्र ठाड़पखना एवं ग्राम पंचायत सिंघिया के आंगनबाड़ी केंद्र कर्रा में की जाएगी।


परियोजना अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों में भर्ती के लिए आवेदिकाओं को उसी गांव की निवासी होनी चाहिए जिस गांव के आंगनबाड़ी केन्द्र में पद रिक्त हैं। आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। एक वर्ष या अधिक सेवा का अनुभव रखने वाली कार्यकर्ता, सह सहायिका एवं संगठिका को आयु सीमा में तीन वर्ष की छुट दी जाएगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं अथवा ग्यारहवीं बोर्ड उत्तीर्ण है। इसी प्रकार आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं बोर्ड उत्तीर्ण है।
 

CGPSC में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर निकली बंपर भर्ती, इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

CGPSC में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर निकली बंपर भर्ती, इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग CGPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती चिकित्सा शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के 156 पदों पर होनी है, जिसके लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता संबंधित विषय में एमडी/एमएस/डीएनबी पोस्ट ग्रेजुएट तय की गई है। रिक्त पदों पर आवेदन के लिए अंतिम तिथि 25 मार्च 2022 तय की गई है।

देखे अधिसूचना:-
 

cgpsc recruitment 2022 by ishare digital

छात्रों को 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा अपने ही स्कूल में देने होंगे , छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल जारी किया आदेश, इस दिन जारी होगा प्रवेश पत्र...

छात्रों को 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा अपने ही स्कूल में देने होंगे , छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल जारी किया आदेश, इस दिन जारी होगा प्रवेश पत्र...

रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर नया आदेश जारी किया है जिसमे काफी बदलाव देखने को मिला है मंडल ने इस बार सभी स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया है। जिसके तहत छात्रों को परीक्षा देने दूसरे स्कूल में नहीं जाना होगा। अपने ही स्कूल में तय समय में परीक्षा देंगे।


कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी होने के बाद मंडल ऑफलाइन मोड में परीक्षा लेने जा रही है। माशिमं सचिव वी के गोयल ने जानकारी दी है कि दो से तीन दिन के अंदर प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे। वहीं कोरोना के कारण इस बार छात्रों को अपने ही स्कूल में बैठकर परीक्षा देंगे। मंडल ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए 6700 परीक्षा केंद्र तैयार किया गया।


2 मार्च से बोर्ड परीक्षाएं होंगी प्ररम्भ
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी टाइम टेबल के अनुसार प्रदेश में 2 मार्च से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो जाएगी। 12वीं बोर्ड की परीक्षा 02 मार्च से से शुरू होकर 30 मार्च तक चलेंगी। वहीं 10वीं बोर्ड की परीक्षा 03 मार्च से शुरू होंगी और 23 मार्च तक चलेंगी। दोनों ही बोर्ड कक्षाओं में पहला पेपर हिन्दी विषय का होगा। परीक्षा का समय सुबह 09 बजे से लेकर 12 बजकर 15 मिनट तक तय किया गया है। इसके अलावा फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा भी 03 मार्च से शुरू होकर 11 मार्च तक चलेंगी।
 

कोरोना संक्रमण के चलते इस बार 10वीं- 12वीं के लिए बनाए गए इतने परीक्षा केंद्र...

कोरोना संक्रमण के चलते इस बार 10वीं- 12वीं के लिए बनाए गए इतने परीक्षा केंद्र...

रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं- 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। फरवरी के आखिरी सप्ताह में गोपनीय सामग्री वितरित होगी। इसी के साथ ही एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे। इस साल सर्वाधिक सात हजार से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। माशिमं के सचिव प्रोफेसर वीके गोयल ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस साल माशिमं ने तीन हजार अधिक केंद्र बनाए हैं। पिछली बार 10वीं- 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 4,519 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस साल इन केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 7,600 कर दिया गया है जो कि पिछले साल की तुलना में इस साल 3,018 अधिक है।


प्रोफेसर गोयल ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बच्चों को बचाने के लिए जो बच्चा जिस स्कूल में पढ़ रहा है वहीं परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस बार पिछले साल की तुलना में अधिक केंद्र बनाए गए हैं। जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में 10वीं- 12वीं की बोर्ड परीक्षा मार्च से शुरू होगी।


12वीं बोर्ड परीक्षा दो मार्च से 30 मार्च 2022 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह नौ बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होगा। इसी तरह 10वीं की परीक्षा तीन से 23 मार्च 2022 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह नौ बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होगा। इसके लिए अगले सप्ताह में एडमिट कार्ड जारी होंगे। एडमिट कार्ड के लिए बोर्ड की वेबसाइट 222.ष्द्दड्ढह्यद्ग.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ पर जानकारी उपलब्ध रहेगी।
 

यूजीसी ने लिया फैसला! सभी विश्वविद्यालयों की परीक्षा होगी ऑफलाइन आयोजित, जानिए इस वायरल दावे की हकीकत

यूजीसी ने लिया फैसला! सभी विश्वविद्यालयों की परीक्षा होगी ऑफलाइन आयोजित, जानिए इस वायरल दावे की हकीकत

नई दिल्ली, सोशल मीडिया में हर रोज कई तरह के खबरें वायरल होती रहती है। इन सभी विश्वास करना घातक साबित होता है। सोशल मीडिया में इन दिनों यूजीसी की एक आदेश जमकर वायरल हो रहा है। वायरल सर्कुलर में दावा किया गया है कि सभी विश्वविद्यालय और कॉलेज ऑफलाइन परीक्षाओं का आयोजन करेंगे।
भारत सरकार की नीतियों, कार्यक्रम पहल और उपलब्धियों के बारे में समाचार-पत्रों व इलेक्ट्रॉ निक मीडिया को सूचना देने वाली और फर्जी खबरों की सत्यता जांच करने वाली प्रमुख एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने इस वायरल दावे को फेक करार दिया है। पीआईबी ने कहा है कि यूजीसी ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है।
यूजीसी ने भी किया ट्वीट
यूजीसी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि विश्वविद्यालयों में ऑफलाइन परीक्षाओं के संबंध में एक सार्वजनिक सूचना सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है। इस सूचना के यूजीसी के जारी करने का दावा किया जा रहा है। यूजीसी ने इस तरह के किसी भी नोटिस का खंडन करते हुए साफ कहा है कि ये पब्लिक नोटिस फेक है। यूजीसी ने इस तरह का कोई नोटिस जारी नहीं किया है।
फर्जी आदेश में किया गया है ये दावा
इस फेक पब्लिक नोटिस में कहा गया है कि यूजीसी ने कहा है कि सभी कॉलेज और विश्वविद्यालय में COVID प्रोटोकॉल को बनाए रखते हुए काम कर रहे हैं। ऐसे में अपने (होम सेंटर) घरेलू केंद्रों पर शारीरिक दूरी बनाए रखते हुए जल्द आयोजित होने वाले सेमेस्टर के लिए ऑफलाइन परीक्षाएं ली जा सकती हैं। लेकिन यूजीसी और पीआईबी फैक्ट चेक ने इसे फेक करार दिया है।
 

सरकारी जॉब की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, CGPSC ने माइनिंग ऑफिसर समेत इन पदों पर निकाली भर्ती...

सरकारी जॉब की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, CGPSC ने माइनिंग ऑफिसर समेत इन पदों पर निकाली भर्ती...

सरकारी जॉब की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने माइनिंग ऑफिसर माइनिंग इंस्पेक्टर, असिस्टेंट जियोलॉजिस्ट और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।

इच्छुक उम्मीदवार CGPSC की ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी से शुरू होगी।


योग्यता :-
माइनिंग ऑफिसर/असिस्टेंट जियोलॉजिस्ट- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से जियोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएट या एप्लाइड जियोलॉजी में प्रैक्टिकल (प्रयोगिक) जियोलॉजी में M.Tech होना चाहिए।

माइनिंग इंस्पेक्टर- माइनिंग इंजीनियरिंग में पेट्रोपाधि सहित साइंस में ग्रेजुएट या जियोलॉजी में ग्रेजुएट हो।


मह्त्वपूर्ण तिथि (important dates )
आवेदन की प्रम्भिक तिथि : 15 फरवरी 2022
आवेदन की अंतिम तिथि : 16 मार्च 2022


वेतन माह (salary )
माइनिंग ऑफिसर - 56100 रुपये (स्तर 12)
असिस्टेंट जियोलॉजिस्ट -रु. 56100 (स्तर 12)
माइनिंग इंस्पेक्टर - 28700रुपये (स्तर 7)


पदों की संख्या साथ ही इन पदों पर होगी भर्ती
माइनिंग ऑफिसर 08
माइनिंग इंस्पेक्टर 11
असिस्टेंट जियोलॉजिस्ट 35


अधिक जानकारी के लिए
इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते है वे CGPSC की ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है ,ऐसे युवा जो माइनिंग ऑफिसर, असिस्टेंट जियोलॉजिस्ट,माइनिंग इंस्पेक्टर के पदों पर नौकरी करने के इच्छुक है उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है।
 

NEET PG  EXAM 2022 : स्वास्थ्य मंत्रालय ने लिया बड़ा फैसला , नीट पीजी परीक्षा 2022 स्थगित

NEET PG EXAM 2022 : स्वास्थ्य मंत्रालय ने लिया बड़ा फैसला , नीट पीजी परीक्षा 2022 स्थगित

नई दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने फैसला लिया है कि नीट पीजी 2021 काउंसलिंग के चलते नीट पीजी 2022 परीक्षा को स्थगित किया गया है। मंत्रालय ने कहा है कि इस वर्ष की परीक्षा 6-8 सप्ताह आगे के लिए टाल दी गई है। नीट पीजी 2022 परीक्षा 12 मार्च को आयोजित की जानी थी। दरसअल, एक याचिका में राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) पीजी परीक्षा टालने की मांग की गई थी। सुप्रीम कोर्ट में छात्रों के एक समूह ने याचिका दायर कर यह मांग की थी। परीक्षा के आयोजन के लिए नई तिथियों के बारे में मंत्रालय और राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की समिति 6-8 सप्ताह के बाद समीक्षा कर फैसला लेगी।

पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में दाखिले के इच्छुक छात्रों ने याचिका में दावा किया था कि कई एमबीबीएस स्नातक छात्र अनिवार्य इंटर्नशिप अवधि पूरी न होने के कारण मार्च 2022 की नीट परीक्षा नहीं दे पाएंगे। इसलिए परीक्षा टाल देनी चाहिए। छह एमबीबीएस स्नातकों द्वारा दुबे लॉ चैंबर्स के माध्यम से दायर याचिका में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड को निर्धारित परीक्षा को तब तक स्थगित करने का निर्देश देने की मांग की गई थी, जब तक कि पीजी परीक्षा के पात्रता नियमों में निर्धारित उम्मीदवारों की अनिवार्य इंटर्नशिप अवधि को पूरा करने जैसी विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा नहीं किया जाता है।

याचिकाकर्ताओं छात्रों का कहना था कि सैकड़ों एमबीबीएस स्नातक, जिनकी इंटर्नशिप कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए लगाई गई उनकी ड्यूटी के कारण अटकी हुई थी। ऐसे सैकड़ों छात्र इस अनिवार्य इंटर्नशिप ड्यूटी को पूरी नहीं कर पाने के कारण नीट पीजी 2022 की परीक्षा में शामिल होने से चूक जाएंगे। जबकि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। इसलिए, याचिका में परीक्षा स्थगित करने की मांग की गई है।

याचिका के जरिये नीट पीजी के सूचना बुलेटिन में दी गई शर्त, इंटर्नशिप पूरा करने के लिए 31 मई, 2022 की समय सीमा, को भी को चुनौती दी गई थी। याचिकाकर्ताओं ने 1500 उम्मीदवारों के समर्थन के साथ आग्रह किया है कि वे वर्ष 2021 में कोविड ड्यूटी में थे और इसलिए उनकी इंटर्नशिप स्थगित कर दी गई थी। याचिका में 31 मई से इंटर्नशिप पूरा करने की समय-सीमा बढ़ाने और फिर परीक्षा टालने की मांग की गई है। 

अग्रसेन महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव उमंग-2022: श्रुति, मोना, सुरभि, शिवानी, सौरभ, राकेश ने लूटी वाहवाही

अग्रसेन महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव उमंग-2022: श्रुति, मोना, सुरभि, शिवानी, सौरभ, राकेश ने लूटी वाहवाही

रायपुर. अग्रसेन महाविद्यालय पुरानी बस्ती में ऑनलाइन तरीके से आयोजित वार्षिकोत्सव—उमंग 2022 के तहत आज वाणिज्य और प्रबंध विभाग के विद्यार्थियों ने गीत और नृत्य के प्रदर्शन से खूब वाहवाही लूटी.
वार्षिकोत्सव के इस ऑनलाइन आयोजन की कड़ी में आज मोना चंदवानी (बी.काम.) ने “मोहे रंग दो लाल...” और श्रुति (बी.काम.) ने- “घर मोहे परदेसिया...” गीत से समां बाँधा. वहीँ सुरभि अग्रवाल (बी.काम.) और शिवानी पोपटानी (एम.काम.) ने रिमिक्स डांस पेश किया. सौरभ (बी.काम.) ने शायरी पेश करते हुए खूब तालियाँ बटोरी. इसी तरह राकेश सिंह (बी.काम.) के गिटार वादन को भी दर्शक विद्यार्थियों ने काफी पसंद किया.
इस अवसर पर महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. वी.के. अग्रवाल तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. युलेंद्र कुमार राजपूत ने ऑनलाइन कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा दिखने वाले विद्यार्थियों को साधुवाद दिया. अंत में आभार प्रदर्शन करते हुए वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष तथा महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी प्रो. अमित अग्रवाल ने कहा कि ऑनलाइन कार्यक्रम के बावजूद प्रतिभागियों के उत्साह में कोई कमी नहीं रही. यह निश्चित ही सराहनीय है.
कार्यक्रम का संचालन प्रबंध संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ शोभा अग्रवाल ने किया. कार्यक्रम के संयोजन में विभाग के सभी प्राध्यापक- डॉ डॉली पाण्डेय, डॉ नुपूर अग्रवाल, प्रो. रिदवाना हसन, प्रो. अभिषेक अग्रवाल, प्रो अभिनव अग्रवाल, प्रो. स्वप्ना अग्रवाल तथा प्रो. भावना गरेवाल, प्रो. दीपिका अवधिया, प्रो. सुरभि अग्रवाल ने भी सक्रिय भूमिका निभाई.