BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
अशासकीय स्कूलों में निःशुल्क शिक्षा के लिए देखे आवेदन करने की अंतिम तिथि...

अशासकीय स्कूलों में निःशुल्क शिक्षा के लिए देखे आवेदन करने की अंतिम तिथि...

कोण्डागांव : जिला शिक्षा अधिकारी कोण्डागांव ने जारी विज्ञप्ति अनुसार कोण्डागांव में बच्चों की निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार को संरक्षित करने के उद्देश्य से शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत सत्र 2022-23 में जिले के अंतर्गत आने वाले अशासकीय विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश के लिए आवेदन 15 मई तक आमंत्रित किये गये है।


इस के लिए आवेदन ऑनलाईन वेबपोर्टल में जाकर किये जा सकते हैं। इस के लिए नर्सरी कक्षा के लिए 3 से 4 वर्ष, केजी-1 के लिए 4 से 5 वर्ष तथा पहली कक्षा के लिए 5 से 6 वर्ष तक के ऐसे बच्चे जो दुर्बल वर्ग अंतर्गत बीपीएल कार्डधारी एसटी, एससी, ओबीसी अथवा सामान्य वर्ग तथा असुविधाग्रस्त वर्ग अंतर्गत अनाथ, दिव्यांग, एसटी, एससी, एचआईवी पीड़ित परिवारों से संबंधित होंगे उन्हे आवेदन के लिए पात्रता होगी। इस के लिए किसी भी शासकीय कार्यालय, जनपद, विकासखण्ड कार्यालयों तथा च्वाइस सेंटरों पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।
 

बैंक ऑफ इंडिया में निकली बंपर भर्ती, इच्छुक युवा कर सकते है आवेदन, जाने पूरा प्रोसेस

बैंक ऑफ इंडिया में निकली बंपर भर्ती, इच्छुक युवा कर सकते है आवेदन, जाने पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली, बैंक में जॉब करने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर आया है। दरअसल, बैंक ऑफ इंडिया ने क्रेडिट ऑफिसर, आईटी ऑफिसर और रिस्क मैनेजर समेत 594 पदों पर बंपर भर्तियां निकाली है। जिसमें ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन वाले इच्छुक उम्मीदवार आनलाइन आवेदन कर सकते है। वहीं कुछ फिल्ड में अनुभव मांगा गया है। इस बारे में हालही में नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 26 अप्रैल से शुरू हो चुकी है।
भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण तारीखें
आवेदन शुरू होने की तारीख- 26 अप्रैल 2022
आवेदन की अंतिम तारीख- 10 मई 2022
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख- 10 मई 2022
भर्ती परीक्षा की तारीख- फिलहाल जारी नहीं हुई
शैक्षणिक योग्यता
अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। इकोनॉमिस्ट और स्टैटिसटिशियन के पदों पर संबंधित स्ट्रीम से मास्टर डिग्री और 4 साल के अनुभव वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। रिस्क मैनेजर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित फील्ड में 3 साल का अनुभव और सर्टिफिकेट होना चाहिए। क्रेडिट ऑफिसर, टेक्निकल अप्रेजल और आईटी ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित फील्ड में इंजीनियरिंग की डिग्री और कुछ सालों का अनुभव होना चाहिए।
उम्र सीमा और आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। अलग-अलग पदों के हिसाब से उम्र सीमा भी अलग-अलग है। इस बारे में ज्यादा जानकारी आपको नोटिफिकेशन में मिल जाएगी। आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 850 रुपये जमा करने होंगे। एससी, एसटी और दिव्यांगों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये है।
ऐसे करें आवेदन
इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवारों को सबसे पहले बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट https://bankofindia.co.in पर जाना होगा। यहांं Career के सेक्शन में इस भर्ती का नोटिफिकेशन मिल जाएगा, जिसमें भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई है। यहां आपको आवेदन का लिंक भी मिल जाएगा।

 

सरकारी नौकरी : रायपुर Aiims में निकली 138 पदों पर बम्पर भर्ती, अभ्यर्थी यहाँ से करें आवेदन

सरकारी नौकरी : रायपुर Aiims में निकली 138 पदों पर बम्पर भर्ती, अभ्यर्थी यहाँ से करें आवेदन

Aiims Raipur Recruitment 2022 : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर द्वारा Senior Resident के पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इसके लिए छत्तीसगढ़ राज्‍य के निवासियों से अंतिम तिथि तक आवेदन मंगाया गया है। इस AIIMS Job पर आवेदन करने के इच्‍छुक उम्‍मीदवार दिनांक 09-05-2022 तक विभाग को अपना आवेदन प्रस्‍तुत कर सकते हैं। आवेदन करने के इच्‍छुक सभी उम्‍मीदवारों से अनुरोध है कि इस पद पर आवेदन करने से पहले सभी महत्‍वपूर्ण जानकारियों का मिलान कर लें, उसके बाद ही अपनी योग्‍यता के अनुसार विभाग को आवेदन करें।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर भर्ती 2022

विभाग का नाम :- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर
पदों के नाम :- सीनियर रेजिडेंट
पदों की संख्या :- 138 पद
वेतनमान :-  ₹ 67700/-
योग्यता :-  Post Graduate Medical Degree
आयु सीमा :-  21 से 45 वर्ष के बीच
नौकरी स्थान :-  छत्तीसगढ़

आवेदन प्रक्रिया :-   Aiims Raipur Recruitment 2022 पर आवेदक को Online Google Form के जरिये आवेदन करना होगा।

आवेदन फॉर्म भरने की विधि :-
1. सबसे पहले विभाग के वेबसाइट aiimsraipur.edu.in पर जायें।
2. मेनु बार में भर्ती या कैरियर सैक्शेन का चयन कर विज्ञापन डाऊनलोड करें और सभी निर्देशों को सावधानीपूर्वक पढ़ें।
3. अब All India Institute of Medical Sciences Raipur Bharti Form 2022 को सावधानीपूर्वक भरें।
4. चाही गयी आवश्यक दस्तावेज, हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ संलग्न करें।
5. आवेदन शुल्क का भुगतान निर्देशानुसार माध्यम से करें।
6. आवेदन फार्म का निरीक्षण करे एवं त्रुटि होने पर सुधार करें।
7. अंतिम रूप से अवलोकन करने के पश्चात आवेदन फार्म विभाग को प्रस्तुत करें।

भविष्य की प्रतिक्रिया के लिए Aiims Raipur Bharti Form 2021-22 की प्रति अपने पास सुरक्षित रखें।

All India Institute of Medical Sciences Raipur Recruitment पर आवेदन करने संबंधी अधिक जानकारी के लिए विभागीय नोटिफिकेशन देखें।

आवेदन शुल्‍क / परीक्षा शुल्‍क
सामान्य वर्ग (Gen) :- ₹ 1000/-
अपिव (OBC) :- ₹ 1000/-
अजा /अजजा (Sc/ST) :- ₹ 1000/-

महत्‍वपूर्ण तिथि :-
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि :-  25-04-2022
आवेदन जमा होने की अंतिम तिथि :-  09-05-2022

चयन प्रक्रिया :- भर्ती प्रक्रियाओं में प्रदर्शन के आधार पर

बाहरी लिंक (Important Links) :-

विभागीय विज्ञापन देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

Google Form के जरिये आवेदन करने हेतु यहाँ क्लिक करें

क्या आपने भी स्वामी आत्मानंद स्कूल में आनलाइन आवेदन किया है, तो 30 तक जमा करें ये दस्तावेज

क्या आपने भी स्वामी आत्मानंद स्कूल में आनलाइन आवेदन किया है, तो 30 तक जमा करें ये दस्तावेज

सूरजपुर। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नवापारा सूरजपुर में शिक्षा सत्र 2022-23 में प्रवेश केलिए आॅनलाइन माध्यम से 5 अप्रैल से वेबसाईट पर आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिसकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2022 तक निर्धारित किया गया है। बहुत सारे अभिभावकों, विद्याथिर्यों की ओर से आॅनलाइन आवेदन भरने के बाद उसका प्रिंट आउट व आवश्यक दस्तावेज संबंधित विद्यालय में जमा नहीं किया गया है। जिस कारण उनका वेरिफिकेशन नहीं किया जा सका है तथा ऐसे विद्याथिर्यों को किसी भी प्रकार से प्रवेश नियमावली अनुसार चयन आरक्षण का लाभ नहीं मिल पायेगा। आॅनलाईन आवेदन करने के पश्चात निम्नानुसार आवश्यक दस्तावेज आवेदन प्रिंट आउट के साथ संलग्न कर स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नवापारा सूरजपुर में 30 अप्रैल 2022 तक समय सुबह 08.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक जमा किया जा सकता है।
आवश्यक दस्तावेज : जन्म प्रमाण-पत्र (कक्षा 1ली के लिए), सक्षम अधिकारी की ओर से जारी आय प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, विद्यार्थी व अभिभावक का आधार कार्ड, राशन कार्ड (बीपीएल वर्ग के लिए बीपीएल प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी से बीपीएल सर्वे सूची की सत्यप्रतिलि सहित), स्थानांतरण प्रमाण-पत्र मूलप्रति चयन उपरान्त (कक्षा 1ली को छोड़कर), पिछली कक्षा की अंकसूची (कक्षा 1ली को छोड़कर), बैंक पासबुक (विद्यार्थी, अभिभावक), ब्लड ग्रुप, हाफ फोटो (03 प्रति)।
 

​सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में छात्रों को क्या चीजें ले जाने की है इजाजत और क्या मिलने पर होगी कार्रवाई

​सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में छात्रों को क्या चीजें ले जाने की है इजाजत और क्या मिलने पर होगी कार्रवाई

सीबीएसई टर्म 2 की परीक्षाएं कल से शुरू हो रहीं हैं. ऐसे में छात्र-छात्राओं के लिए बोर्ड द्वारा जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. जिसमें कहा गया है कि छात्र एग्जाम सेंटर पर प्रतिबंधित चीजें न लाएं, नहीं तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.  
सीबीएसई टर्म 2 परीक्षा को लेकर दिए दिशा-निर्देश

  • जरूरी सामान: परीक्षा देने के लिए छात्र जरूरी सामान जैसे- पेन,पेंसिल, इरेजर, पारदर्शी जमेट्री बॉक्स या पेंसिल बॉक्स ले जा सकते हैं.
  • प्रवेश पत्र है जरूरी: जैसा की हम जानते हैं कि किसी भी परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड की आवश्यकता होती है. इसी तरह सीबीएसई की परीक्षाओं में शामिल होने के लिए भी छात्र-छात्राओं के पास अनिवार्य रूप से एडमिट कार्ड होना चाहिए. इसके साथ ही उन्हें अपना स्कूल का आईडी- कार्ड भी साथ रखना चाहिए.
  • कोविड-19 से बचाव: देश के अलग-अलग राज्यों में एक बार कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा देखा जा रहा है. कोरोना से बचने के लिए छात्रों को इससे बचाव के प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है. छात्र-छात्राओं को हर समय मास्क पहनना होगा और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करना होगा.
  • समय पर पहुंचे: परीक्षा केंद्रों पर भीड़ से बचने के लिए छात्रों को परीक्षा समय से कम से कम एक घंटे पहले एग्जाम हॉल में पहुंचना होगा. सीबीएसई कक्षा 10, 12वीं टर्म 2 परीक्षा 2022 दो घंटे की परीक्षा होगी. जो कि प्रातः 10:30 बजे शुरू होकर दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी.
  • प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए समय: छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 20 मिनट तक का अतिरिक्त समय दिया जाएगा. इस दौरान परीक्षा हाल में ड्यूटी दे रहे इंविजिलेटर को यह सुनिश्चित करना होगा कि इस समय का उपयोग केवल प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए किया जाए.
  • प्रतिबंधित वस्तु न लाएं: छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ या ईयरफोन न लाएं. अगर किसी को नियमों का उल्लंघन करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
जिले के स्वामी आत्मानंद स्कूलों के रिक्त पदों में संविदा भर्ती, देखे आवदेन की अंतिम तिथि.....

जिले के स्वामी आत्मानंद स्कूलों के रिक्त पदों में संविदा भर्ती, देखे आवदेन की अंतिम तिथि.....

कोरबा : कोरबा जिले के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूलों के विभिन्न रिक्त पदों में भर्ती के लिए आनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है। स्वामी आत्मानंद स्कूलों में योग्यताधारी आवेदको से शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक पदों में संविदा भती के लिए आनलाईन आवेदन 30 अपै्रल 2022 शाम 5 बजे तक आमंत्रित किये गये है। रिक्त पदों मे भर्ती के लिए आवेदन कोरबा जिले के वेबसाइट ीजजचेरूध्धवतइंण्हवअण्पद में गूगल लिंक के माध्यम से आनलाईन आवेदन किया जा सकता है।

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल पंपहाउस में चार, हरदीबाजार मे एक, पाली में तीन, करतला मे दो, कटघोरा मे दो और स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल पोडीउपरोडा मे चार रिक्त पदों के लिए आवेदन मंगाए गये है। भर्ती के संबंध में नियम, शर्ते एवं अधिक जानकारी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं कोरबा जिले के वेबसाइट से प्राप्त किया जा सकता है। 

विश्व पृथ्वी दिवस पर दुर्गा महाविद्यालय में सकोरा वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया

विश्व पृथ्वी दिवस पर दुर्गा महाविद्यालय में सकोरा वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया

रायपुर, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक तथा उत्तर पुस्तिका जमा कराने आए विद्यार्थियों को सकोरा वितरित किया गया साथ ही कुसुमताई दाबके विधि महाविद्यालय के प्राचार्य एवं स्टाफ को भी सकोरा वितरण किया गया विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्राचार्य डॉ प्रतिभा मुखर्जी साहूकार ने बताया कि पृथ्वी का संरक्षण करें और आने वाले कल को स्वस्थ एवं ख़ुशहाल बनाएं हमें साथ मिलकर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना है|

राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी सुनीता चंसोरिया में इस अवसर पर कहा आइए हम सब मिलकर इस पृथ्वी दिवस के अवसर पर दृढ़ संकल्प लें की हम पर्यावरण का संरक्षण करेंगे प्रदूषण को नियंत्रित करेंगे तथा पृथ्वी को हरा भरा बनाएंगे 

पंजाब नेशनल बैंक में निकली स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर बंपर वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है आवेदन

पंजाब नेशनल बैंक में निकली स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर बंपर वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है आवेदन

पंजाब नेशनल बैंक में नौकरी करने का सुनहरा मौका है. पंजाब नेशनल बैंक ने 20 अप्रैल 2022 को pnbindia.in पर एसओ की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्तियां निकाली गई है. आवेदन करने के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 7 मई 2022 है. पदों पर भर्ती के लिए 12 जून 2022 को परीक्षा आयोजित की जाएगी.

वैकेंसी डिटेल्स 
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 145 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. जिसमें 40 पद मैनेजर के, 100 मैनेजर (क्रेडिट) के एवं 5 पद सीनियर मैनेजर के शामिल हैं.

शैक्षिक योग्यता
पीएनबी में मैनेजर पदों के लिए फाइनेंस में एमबीए अथवा फाइनेंस में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं. विस्तृत शैक्षिक योग्यता भर्ती की अधिसूचना में देखें.

जानें अनुभव 
मैनेजर पदों के लिए 1 वर्ष का अनुभव एवं सीनियर मैनेजर पदों के लिए कम से कम 3 वर्ष का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

चयन प्रक्रिया 
पीएनबी एसओ 2022 के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा. इसके लिए ऑनलाइन परीक्षा 12 जून 2022 को आयोजित की जाएगी. 
जानें सैलरी डिटेल्स 
मैनेजर (क्रेडिट,रिस्क) के पदों पर चयनित उमिमीदवारों को 48,170 रुपये से लेकर 69,810 रुपये और सीनियर मैनेजर के पदों के लिए उम्मीदवारों को 63,840 रुपये से लेकर 78,230 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा. 

आयु सीमा
मैनेजर पदों के लिए 25 से 35 एवं सीनियर मैनेजर पदों के लिए 25 से 27 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

 

AIIMS Recruitment: एम्स में निकली इन पदों पर भर्ती, आवेदन करने के लिए करना होगा ये काम

AIIMS Recruitment: एम्स में निकली इन पदों पर भर्ती, आवेदन करने के लिए करना होगा ये काम

एम्स भुवनेश्वर ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए हैं. भर्ती के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार इसके माध्यम से रिसर्च ऑफीसर, प्रोजेक्ट ऑफीसर, पर्सनल असिस्टेंट, अटेंडेंस आदि पदों पर भर्ती की जाएगी. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भुवनेश्वर ने 'रीजनल इंस्टीट्यूट फॉर एचआईवी सर्विलांस एंड एपिडेमियोलॉजी' नामक एक शोध परियोजना के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार अधिसूचना में मौजूद आवेदन पत्र को भरकर आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार आयु, योग्यता और अनुभव प्रमाण पत्र के साथ आवेदन पत्र को 3 मई 2022 को या उससे पहले ri.hse.aiimsbbsr2022@gmail.com पर भेज दें.
ये है रिक्ति विवरण
• जूनियर कंसल्टेंट (एपिडेमियोलॉजी): 1 पद.
• अनुसंधान अधिकारी: 3 पद.
• डाटा मैनेजर/प्रोग्रामर: 1 पद.
• प्रोजेक्ट सपोर्ट स्टाफ/ऑफिस असिस्टेंट/अकाउंटेंट/प्रोजेक्ट ऑफिसर/पर्सनल असिस्टेंट: 1 पद.
• डाटा एंट्री ऑपरेटर: 2 पद.
• अटेंडेंट/मल्टीटास्किंग स्टाफ: 1 पद.
महत्वपूर्ण जानकारी
उम्मीदवार की प्रारंभिक नियुक्ति एक वर्ष के लिए होगी. जिसका उम्मीदवार के प्रदर्शन आधार पर विस्तार किया जाएगा. इसके अलावा एक माह के नोटिस पर नियुक्ति समाप्त की जा सकेगी। इसी तरह, उम्मीदवार एक महीने की नोटिस अवधि या एक महीने या उसके हिस्से के वेतन को सरेंडर करके पद से इस्तीफा दे सकता है.
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची एम्स की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी. जिन्हें 11 और 12 मई, 2022 को निर्धारित साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा. चयन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद परिणाम एम्स की वेबसाइट aiimsbhubaneswar.nic.in पर प्रकाशित किया जाएगा. उम्मीदवार अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं.

 

Dual Degree Program: डुअल डिग्री पर यूजीसी ने दूर की हर उलझन, आप भी जानिए इससे जुड़ी हर बात

Dual Degree Program: डुअल डिग्री पर यूजीसी ने दूर की हर उलझन, आप भी जानिए इससे जुड़ी हर बात

यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन (यूजीसी) ने मंगलवार को डुअल डिग्री प्रोग्राम से जुड़े कई संशय और कंफ्यूजन को दूर कर दिया. यूजीसी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर जॉइंट, डुअल और ट्विनिंग प्रोग्राम को शुरू करने की घोषणा की. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूजीसी के चेयरमैन प्रोफेसर ममीडाला जगदीश कुमार, UGC के सेक्रेटरी प्रोफेसर रजनीश जैन भी जुड़े थे. इस दौरान इन लोगों ने बताया कि UGC द्वारा जारी जॉइंट डिग्री और डुअल डिग्री प्रोग्राम हाल ही में जारी किए गए टू डिग्री प्रोग्राम से अलग है. छात्रों को इस बात का ध्यान रखना होगा. दरअसल नए प्रोग्राम के जरिए भारतीय छात्रों को विदेशी संस्थानों से क्रेडिट लेने की अनुमति दी जाएगी.

मिलेगा 30 प्रतिशत स्कोर

यूजीसी ने यह स्पष्ट किया कि इस प्रोग्राम के तहत इंडियन स्टूडेंट्स को विदेशी संस्थानों से क्रेडिट लेने की अनुमति दी जाएगी. यह क्रेडिट 30 प्रतिशत की ऊपरी सीमा तक विदेशी संस्थान से लिया जा सकेगा. वहीं विदेशी छात्र भी भारतीय विश्वविद्यालय से 30 प्रतिशत क्रेडिट प्राप्त कर सकते हैं. इसके तहत भारतीय उच्च शिक्षा संस्थान डिग्री देगा जबकि छात्रों को एक या दो सेमेस्टर के लिए विदेश में अध्ययन करने का मौका मिलेगा.

कौन से संस्थान ऐसा करने के लिए क्वॉलिफाई करते हैं ?

इस सवाल को लेकर भी काफी कंफ्यूजन की स्थिति थी, जिसे यूजीसी ने सपष्ट किया. भारतीय संस्थान संयुक्त डिग्री के लिए टॉप 1,000 क्यूएस या टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग में किसी भी विदेशी संस्थान के साथ सहयोग कर सकते हैं. जो इंस्टिट्यूट इसके लिए क्वॉलिफाई करते हैं, वो इस प्रकार हैं.

1. NAAC ग्रेडिंग में 3.01 या उससे अधिक लाने वाले कॉलेज

2. NIRF रैंकिंग या QS रैंकिंग या टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग टॉप 1000 विश्वविद्यालय

3. NIRF रैंकिंग या टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग या QS रैंकिंग के अनुसार टॉप 1000 कॉलेज

इस सुविधा, प्रोग्राम को कॉलेज/विश्वविद्यालय सांविधिक बॉडी में चर्चा करने के बाद और मंजूरी लेकर लागू कर सकते हैं.  

ये है सबसे खास बात

इस प्रोग्राम की सबसे खास बात ये है कि इससे स्टूडेंट्स किसी भी विदेशी संस्थान से 30% की ऊपरी सीमा तक क्रेडिट पा सकते हैं. विदेशी छात्र भी भारतीय विश्वविद्यालय से 30% क्रेडिट अर्जित कर सकते हैं. भारतीय उच्च शिक्षा संस्थान डिग्री देगा, जबकि छात्रों को एक या दो सेमेस्टर के लिए विदेश में अध्ययन करने का अवसर मिलेगा. विदेशी संस्थान एक प्रमाण पत्र देगा जो यह दर्शाएगा कि छात्र को इतने क्रेडिट दिए गए हैं. डिग्री भारतीय संस्थान द्वारा दी जाएगी जिसके लिए छात्र ने नामांकन किया है. यूजीसी ने ये भी स्पष्ट किया कि प्रवेश नीति में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा.

गौरतलब है कि वर्तमान में भारतीय संस्थानों में 4 करोड़ स्टूडेंट्स उच्च शिक्षा की पढ़ाई कर रहे हैं, जिनकी संख्या अब 10 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है. इन प्रोग्राम के सफल क्रियान्वयन के जरिए छात्रों की रोजगार क्षमता बढ़ सकती है. वहीं अंतर्राष्ट्रीयकरण से शिक्षा में सुधार होने की उम्मीद है. भारतीय छात्र विदेश में पढ़ेंगे, जबकि विदेशी छात्र भारत में पढ़ सकेंगे. इन नियमों के माध्यम से बड़े लाभ हो सकते हैं. यह जानना जरूरी है कि पहले जॉइंट डिग्रियां नहीं होती थीं, लेकिन अब इसे मंजूरी दे दी गई है. वर्ष 2012, 2016 में भी इसी तरह की व्यवस्था थी. लेकिन अब नई शिक्षा पॉलिसी के अंतर्गत शिक्षा को और समग्र बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं. 

ऑनलाइन क्यों नहीं?

यह सवाल पूछने पर कि आखिर इन प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन मोड की सुविधा क्यों उपलब्ध नहीं की गई है. इस पर प्रोफेसर जगदीश कुमार कहते हैं कि "इसके लिए कोई ऑनलाइन मोड नहीं है. भारतीय/विदेशी छात्रों को क्रेडिट के लिए शारीरिक रूप से संस्थान में जाना होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि विदेशी छात्र हमारे देश आकार और हमारे छात्र दूसरे देश जाकर ज्यादा अच्छी तरह से एक-दूसरे को समझ सकते हैं. यह भारतीय और विदेशी छात्रों को एक दूसरे के साथ सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित करेगा." प्रोफेसर मामीडाला के अनुसार ऑनलाइन मोड के माध्यम से सीखने के तुलना में फिजिकली कॉलेज जाकर देश और स्थान से अनुभवात्मक शिक्षा बेहतर होती है.

 

स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय के 85 व्याख्याता, शिक्षक के पदों पर प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन, देखे आवेदन करने की अंतिम तिथि...

स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय के 85 व्याख्याता, शिक्षक के पदों पर प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन, देखे आवेदन करने की अंतिम तिथि...

जगदलपुर : जिले में संचालित स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय तोकापाल, करपावण्ड, बस्तर, लोहण्डीगुड़ा, दरभा और किलेपाल में विभिन्न विषयों पर 85 व्याख्याता और शिक्षक के पदों पर प्रतिनियुक्ति पर कार्य करने हेतु इच्छुक शासकीय शालाओं में कार्यरत शासकीय सेवकों से आवेदन आमंत्रित किया गया है।


प्रतिनियुक्ति पर कार्य करने हेतु आवेदन को जमा करने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल को शाम 5.30 बजे तक है। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित आत्मानन्द उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय के प्राचार्य कार्यालय में निर्धारित तिथि व समय पर जमा कर सकते हैं।
अभ्यर्थी यदि एक से अधिक विद्यालय में समकक्ष पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हों तो उन्हें अलग-अलग विद्यालयों के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा।
 

बड़ी खबर: पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी ने उत्तर पुस्तिका जमा करने हेतु परीक्षार्थियों के लिए जारी किया नया दिशा निर्देश

बड़ी खबर: पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी ने उत्तर पुस्तिका जमा करने हेतु परीक्षार्थियों के लिए जारी किया नया दिशा निर्देश

रायपुर, पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी ने आज उत्तर पुस्तिका जमा करनेसम्बन्धी निर्देश परीक्षार्थियों के लिए जारी किया है, देखे क्या क्या बाते है जारी निर्देश में:- 

नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा इस तारीख को....

नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा इस तारीख को....

कवर्धा : जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रचार्य प्रभाकर झा ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 30 अप्रैल को आयोजित की गई है। इसके कबीरधाम जिला अंतर्गत चारों ब्लॉक के कुल 28 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी। प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जारी किये गये निःशुल्क लिंक से अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड (छात्र की जन्म तिथि) भरकर प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा में बैठने के लिये प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य होगा। 

स्नातक पास युवाओ के लिये सुनहरा अवसर , इस विभाग में निकली बंपर भर्ती

स्नातक पास युवाओ के लिये सुनहरा अवसर , इस विभाग में निकली बंपर भर्ती

रायपुर : छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में अलग-अलग पदों पर बंपर भर्ती निकली है। यह भर्ती छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग यानि CGPSC के माध्यम से ली जाएगी। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती कुल 20 पदों पर होनी है, जिसके लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट तय की गई है। रिक्त पदों पर इच्छुक अभ्यर्थी 15 अप्रैल तक का समय दिया गया है।

रिक्त पदों का विवरण
पदनाम: सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी
रिक्त पदों की सख्या: 02
शैक्षणिक योग्यता: इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट

पदनाम: परिवहन उप निरक्षण
रिक्त पदों की सख्या: 18
शैक्षणिक योग्यता: इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट

शैक्षणिक योग्यता
सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ मोटरसाइकिल, भारी मोटर वाहन के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।

परिवहन उप निरक्षण (तकनीकी) – किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ऑटोमोबाइल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट और डिप्लोमा या किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट होना चाहिए। 

ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए यहां निकली है वैकेंसी, 60 हजार से अधिक मिलेगी सैलरी, ऐसे करें आवेदन

ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए यहां निकली है वैकेंसी, 60 हजार से अधिक मिलेगी सैलरी, ऐसे करें आवेदन

इंटरनेशनल सेंटर फॉर थियोरेटिकल साइंसेज और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च ने ट्रेड्समैन और क्लर्क समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है. उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक साइट icts.res.in के माध्यम से 30 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के तहत 6 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.
ये है रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट बी का 01 पद, साइंटिफिक असिस्टेंट बी का 01 पद, क्लर्क ए (स्थापना / सामान्य प्रशासन) का 01 पद, क्लर्क ए (लेखा / सामान्य प्रशासन) का 01 पद, ट्रेड्समैन बी (इलेक्ट्रिकल) का 01 पद और ट्रेड्समैन बी सिविल के 01 पद पर भर्ती की जाएगी.
शैक्षिक योग्यता
इस भर्ती के तहत एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट बी के पद पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से 55% अंकों के साथ स्नातक और वर्ड प्रोसेसिंग/डेटाबेस/लेखा प्रक्रियाओं में प्रवीणता और प्रतिष्ठित संगठन में अकाउंट्स में 5 साल का अनुभव होना जरूरी है. साइंटिफिक असिस्टेंट बी के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से 60% अंकों के साथ स्नातक और पुस्तकालय / सूचना विज्ञान में स्नातक या स्नातकोत्तर होना चाहिए. इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.
सैलरी
• एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट बी- 60,648 रुपये.
• साइंटिफिक असिस्टेंट बी- 60,648 रुपये.
• क्लर्क ए- 39,002 रुपये.
• ट्रेड्समैन बी- 39,002 रुपये.
यहां भेजें आवेदन पत्र
इस भर्ती के पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को 30 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा. इसके बाद भरे हुए आवेदन पत्र को उम्मीदवार डाक द्वारा “प्रधान प्रशासन और वित्त, आईसीटीएस-टीआईएफआर परिसर, सर्वेक्षण संख्या 151, शिव कोटे गांव, हेसरघट्टा होबली, उत्तर बैंगलोर 560089” पर भेजें.

 

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय में विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षा 17 अप्रैल को, आदेश हुआ जारी

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय में विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षा 17 अप्रैल को, आदेश हुआ जारी

बालोद | जिला और सत्र न्यायाधीश कार्यालय बालोद में स्टेनोग्राफर हिन्दी, स्टेनो टायपिस्ट, सहायक ग्रेड-3, सिस्टम ऑफिसर (संविदा) और सिस्टम असिस्टेंट (संविदा) के पद के लिए प्रथम चरण की लिखित परीक्षा का आयोजन 17 अप्रैल को किया जाएगा।’

जिला और सत्र न्यायालय बालोद भर्ती एवं चयन समिति के अध्यक्ष ने बताया कि उपरोक्त सभी पद हेतु पात्र अभ्यर्थियों का अनुक्रमाक सहित परीक्षा केन्द्र एवं परीक्षा समय की जानकारी के संबंध में सूचना शीघ्र ही कार्यालय की वेबसाइट https://districts.ecourts.gov.in/balod पर अपलोड एवं नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि स्टेनोग्राफर अंग्रेजी के पद के लिए पात्र पाए गए अभ्यर्थियों की संख्या कम होने के कारण लिखित परीक्षा नहीं लिया जा रहा है। इस पद के लिए केवल कौशल परीक्षा ली जाएगी। जिसकी सूचना कार्यालय की वेबसाइट https://districts.ecourts.gov.in/balod पर अपलोड और नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, पहली कक्षा से 8वीं तक के छात्रों को नहीं कर सकते फेल

छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, पहली कक्षा से 8वीं तक के छात्रों को नहीं कर सकते फेल

रायपुर : प्रदेश में 10 वी और 12 वी की परीक्षा होने के बाद अब सभी विद्यार्थी को रिजल्ट का इंतजार है। इस बीच अब छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। कक्षा पहली से 8वीं तक के विद्यार्थियों को फेल नहीं करने के निर्देश दिए हैं।  विद्यार्थियों को आगे की कक्षा में प्रवेश देने के निर्देश दिए गए हैं। इस साल के लिए भी आदेश जारी कर दिया गया है। 

लोक शिक्षण संचालनालय से आदेश जारी हुआ है। सभी जिला शिक्षा अधिकारी, संभागीय संयुक्त संचालक को आदेश जारी किया गया।  बता दें कि 15 अप्रैल के बाद छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं होगी । 1 मई से आगामी शिक्षा सत्र के अतिरिक्त कार्य शैक्षणिक कार्य प्रारंभ किये जाएंगे। 

 

प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का बढ़िया अवसर, इस विभाग में निकली हैं बंपर भर्ती, जाने डिटेल्स

प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का बढ़िया अवसर, इस विभाग में निकली हैं बंपर भर्ती, जाने डिटेल्स

रायपुर : राज्य के युवाओ के लिये एक अच्छी खबर है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। दअरसल पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से मनरेगा के तहत छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में लोकपाल के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती छत्तीसगढ़ के बेमेतरा, कोंडागांव, बीजापुर, नारायणपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बालोद, बलौदाबाजार, सुकमा, गरियाबंद, सुरजपुर और मुंगेली जिले में होनी है।

सभी जिलों में एक-एक पद पर भर्ती होनी है, जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। रिक्त पदों पर आवेदन के लिए 24 अप्रैल शाम 5 बजे तक का समय दिया गया है।

लोक-प्रशासन (Public Administration), विधि (Law) अकादमिक (Academic), समाजकार्य (Social Work) या प्रबंधन (Management) में से किसी एक में न्यूनतम 10 वर्षों का अनुभव। उपरोक्त क्षेत्रों में अनुभव के साथ ही "आमजन अथवा सामाजिक संगठनों के साथ कार्यानुभव की योग्यता अनिवार्यता।

 

12वीं पास युवाओं के लिए निकली वैकेंसी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

12वीं पास युवाओं के लिए निकली वैकेंसी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए बेहद अच्छी खबर है। कलकत्ता हाईकोर्ट ने एक भर्ती अधिसूचना जारी की है।जिसके अनुसार उसके द्वारा स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए प्रक्रिया चल रही है। इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक साइट calcuttahighcourt.gov.in के द्वारा आवेदन करना होगा। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 अप्रैल 2022 तय की गई है। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ये है रिक्ति विवरण

स्टेनोग्राफर- 17 पद.
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती के तहत पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है. वहीं, उम्मीदवार की टाइपिंग स्पीड 120 मिनट प्रति शब्द होनी चाहिए। 

जरूरी आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 18 साल से 32 साल के मध्य होनी चाहिए
। वहीं एससी और एसटी वर्ग के आवेदकों को अधिकतम उम्र में सरकारी नियम के अनुसार 5 वर्ष की छूट दी गई है। 

आवेदन शुल्क
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 800 रुपये और एससी और एसटी वर्ग के आवेदकों को 300 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा
। 

ऐसे होगा चयन
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन टाइपिंग टेस्ट आदि प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा
। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं।  

प्रोफेसर, असि​स्टेंट प्रोफेसर पद पर निकली भर्ती, देखे आवेदन करने की अंतिम तिथि...

प्रोफेसर, असि​स्टेंट प्रोफेसर पद पर निकली भर्ती, देखे आवेदन करने की अंतिम तिथि...

सूरजपुर : शिक्षा के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने की सोच रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है दरअसल शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर में हिंदी विषय के लिए प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती हिंदी विषय में प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक के पद की जानी है, जिसके लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर तय की गई है। रिक्त पदों पर आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को 7 अप्रैल तक का समय दिया गया है।

शैक्षणिक योग्यता
• हिंदी विषय के एक रिक्त पद हेतु संबंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर पास युवा आवेदन कर सकेंगे।
• अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी के लिए न्यूनतम अंक 50 प्रतिशत न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है।

आवेदन करने की विधि
प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक के रिक्त पद के योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी 07 अप्रैल 2022 तक कार्यालयीन समय में आवेदन पत्र पंजीकृत डाक, स्वयं उपस्थित होकर आवेदन जमा कर सकते है।