BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
पढाई तुंहर दुवार-अंतर्गत बोल्टू के बोल के माध्यम से अध्यापन

पढाई तुंहर दुवार-अंतर्गत बोल्टू के बोल के माध्यम से अध्यापन

बेमेतराकोरोना काल की वर्तमान कठिन परिस्थिति एवं विद्यालयों में बंद पढ़ाई के बीच बच्चों को शिक्षा से  जोड़े रखने हेतु पढ़ई तुंहर दुआर अंतर्गत मोहल्ला क्लास में बोल्टू के बोल आदि माध्यमो से क्लास संचालित किया जा रहा है और बच्चो को शिक्षा दिया जा रहा है। कोविड-19 के निर्देशानुसार आडियो के माध्यम से बच्चो को पढ़ाया जा रहा है।

पढ़ें : बड़ी खबर : शहर के जवाहर नगर पुलिस थाने में पदस्थ कांस्टेबल को ACB ने 10 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा, पढ़ें पूरी खबर

बोल्टू के बोल में बेमेतरा जिले के कुल 46 शिक्षको का योगदान 141 कुल हाट बाजार, 353 लोगो को कुल सामग्री भेजे गये एवं 2672 कुल सामग्री लोगो को भेजे गये है। इस प्रकार बोल्टू के बोल के माध्यम से अध्यापन कार्य में बेमेतरा जिला पूरे छत्तीसगढ़ में दूसरे स्थान पर है। जो एक गौरव की बात है। कुछ दिनो में यह प्रयास प्रथम आने का रहेगा। इस प्रकार शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विभिन्न  माध्यमो का उपयोग कर बच्चो को अध्यापन कार्य कराया जा रहा है।

बड़ी खबर : पं. रविवि ने महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु बढ़ाई अंतिम तिथि, अब विद्यार्थी इस तारीख तक ले सकते है प्रवेश, देखें आदेश

बड़ी खबर : पं. रविवि ने महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु बढ़ाई अंतिम तिथि, अब विद्यार्थी इस तारीख तक ले सकते है प्रवेश, देखें आदेश

रायपुरराज्य शासन द्वारा कॉलेजों में प्रवेश की तिथि को 22 अक्टूबर से बढ़ा कर 29 अक्टूबर कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति की अनुमति से महाविद्यालयों के प्राचार्यों द्वारा छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। राज्य शासन द्वारा कोविड-19 महामारी से उत्पन्न स्थिति के कारण छात्र हित में यह निर्णय लिया गया है। कॉलेजों में प्रवेश की तिथि 29 अक्टूबर तक बढ़ाने के संबंध में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा मंत्रालय महानदी भवन से आदेश जारी किया गया है। मंत्रालय से आदेश जारी होने के बाद पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने भी आदेश जारी कर महाविद्यालयों में प्रवेश की तिथि बढ़ा दी है | अब छात्र-छात्राएं 22 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक प्रवेश ले सकते है | 

शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेंद्र नगर में आज दो दिवसीय R कार्यशाला का हुआ समापन

शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेंद्र नगर में आज दो दिवसीय R कार्यशाला का हुआ समापन

रायपुर, शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेंद्र नगर में आज दो दिवसीय R कार्यशाला का अंतिम दिवस था। आज की कार्यशाला में आईटीएम विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक श्री विक्रम सिंह ने बताया कि R स्टूडियो में गणना करने के लिए किस प्रकार डिपेंडेंट वेरिएबल तथा इंडिपेंडेंट वेरिएबल का चयन किया जाता है उस हिसाब से ही गणना के कॉन्बिनेशन बनाए जाते हैं साथ ही उन्होंने मैट्रिक, नॉन मेट्रिक डाटा में अंतर समझाया । chi square, t टेस्ट, बायवेरिएट एनालिसिस, रिग्रेशन एनालिसिस की गणना सिखाई गई। सभी सांख्यिकी गणनाओं की सार्थकता देखना भी सिखाया गया। सभी शोध छात्रों ने बहुत उत्सुकता पूर्वक इस कार्यशाला में भाग लिया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अमिताभ बैनर्जी के आशीर्वाद से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की संयोजक डॉ उषा किरण अग्रवाल थी। उन्होंने बताया कि R स्टूडियो सॉफ्टवेयर एक ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर है। इसके उपयोग से शोध छात्रों को सांख्यिकी गणना में अत्यंत लाभ मिलेगा। महाविद्यालय की आइक्यूएसी इंचार्ज डॉ कविता शर्मा ने कार्यक्रम का तकनीकी संचालन किया। धन्यवाद ज्ञापन सहसंयोजक डॉ अंजना पुरोहित के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं शोध छात्र उपस्थित रहे। 

विश्वविद्यालयों का कार्य सिर्फ डिग्री देना ही नहीं बल्कि समाज व प्रदेश की समस्याओं का हल खोजना भी है : भूपेश बघेल

विश्वविद्यालयों का कार्य सिर्फ डिग्री देना ही नहीं बल्कि समाज व प्रदेश की समस्याओं का हल खोजना भी है : भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि विश्वविद्यालयों का कार्य केवल डिग्री देना नहीं, समाज और राज्य की समस्याओं का प्रभावी और वैज्ञानिक हल खोजना भी है। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय में राज्य योजना आयोग और राज्य के 14 विश्वविद्यालयों एवं 4 उच्च शैक्षणिक संस्थानों ट्रिपल आईटी, आईआईएम, एम्स और आईआईटी कुल 18 शैक्षणिक संस्थानों के मध्य शोध एवं अनुसंधान के लिए आयोजित वर्चुअल ऑनलाइन एमओयू हस्ताक्षर कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम में राज्य के समावेशी विकास में इन उच्च शैक्षणिक संस्थानों की भागीदारी सुनिश्चित करने और उनके ज्ञान और कौशल से स्थानीय और कृषि, उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं के प्रभावी और वैज्ञानिक समाधान, अनुसंधान, अध्ययन और नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए तीन वर्षों के लिए एमओयू किया गया। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन गया है, जहां राज्य के विकास में उच्च शैक्षणिक संस्थानों की सक्रिय भागीदारी होगी। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, योजना और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष अजय सिंह, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, राजेश तिवारी और रूचिर गर्ग भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। एमओयू में राज्य योजना आयोग के अधिकारी और संबंधित शैक्षणिक संस्थानों के अधिकारियों ने हस्ताक्षर किए। इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य योजना के सदस्य डॉ. के. सुब्रमणियम, सदस्य सचिव अनुप कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश के 14 विश्वविद्यालयों के कुलपति, रजिस्ट्रार, विद्यार्थी और 4 उच्च शैक्षणिक संस्थानों के निदेशक जुड़े।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य योजना आयोग और इन संस्थानों के मध्य एमओयू के माध्यम से प्रदेश की विशिष्ट समस्याओं और दिक्कतों की पहचान कर उन पर अनुसंधान, अध्ययन, नवाचार द्वारा समाधान ढूंढे जा सकेंगे और इन संस्थानों में उपलब्ध ज्ञान कौशल का उपयोग राज्य की जनता कर सकेगी। इन संस्थानों की उपलब्धियों का लाभ आम आदमी को मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में कृषि, रोजगार, ग्रामीण विकास, कुटीर उद्योगों से लेकर बड़े उद्योगों तक की समस्याओं और सामाजिक समस्याओं के वैज्ञानिक ढ़ंग से सरल समाधान हो, इसमें उच्च शैक्षणिक संस्थानों की फैकल्टी, प्रतिभावान विद्यार्थियों के ज्ञान और कौशल का लाभ मिले, इस उद्देश्य से यह एमओयू आज किया गया है। इससे विशेषज्ञों और विद्यार्थियों को प्रदेश की जमीनी समस्याओं से रू-ब-रू होने का मौका मिल सकेगा। आने वाले समय में इसका लाभ प्रदेश, प्रदेशवासियों और देश को मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस एमओयू के तहत राज्य योजना आयोग के समन्वय के साथ उच्च शैक्षणिक संस्थानों में बनने वाले ’शोध और अनुसंधान प्रकोष्ठ’ में लघु वनोपजों के वेल्यू एडिशन, कृषि उत्पादों, उद्यानिकी, फसलों में वेल्यू एडिशन, कृषि और उद्यानिकी फसलों पर आधारित उद्योगों को खोलने के संबंध में भी अध्ययन और अनुसंधान किया जाएगा। राज्य में कुटीर उद्योगों के विकास और राज्य में उत्पादित इस्पात और एल्युमिनियम पर आधारित वेल्यू एडिशन के सहायक उद्योग जैसे सायकल बनाने के उद्योग और आटोमोबाइल उद्योगों के विकास में भी मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में उद्योगों के लिए बिजली, कच्चा माल और कुशल मानव संसाधन उपलब्ध है। उच्च शैक्षणिक संस्थानों की मदद से प्रदेश में वेल्यू एडिशन के उद्योगों की स्थापना के लिए उद्योगपतियों को छत्तीसगढ़ लाने में और लोगों को हुनरमंद बनाने में भी मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में इस कार्यक्रम में शोध और अनुसंधान के लिए स्थापित कोऑडिनेशन यूनिट का शुभारंभ किया।
योजना और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक अवसर है, जब राज्य के उच्च शैक्षणिक संस्थानों और तकनीकी संस्थानों की प्रतिभाओं को राज्य के विकास में भागीदार बनाने की शुरूआत की जा रही है। इन संस्थानों के अनुसंधान केन्द्रों के माध्यम से प्रदेश के विकास की दिशा तय होगी। मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि हावर्ड विश्वविद्यालय के अनुभव के आधार पर राज्य सरकार राज्य की प्लानिंग की मूल इकाई उच्च शैक्षणिक संस्थानों में स्थापित करना चाहती है, जहां राज्य की ग्रास रूट प्लानिंग पर विचार-विमर्श हो। राज्य सरकार की योजनाओं के मूल्यांकन का कार्य भी शैक्षणिक संस्थानों में हो, इसके लिए प्रत्येक विश्वविद्यालय और उच्च शैक्षणिक संस्थानों में ’रिसर्च एंड डेव्हलपमेंट’ के लिए विशेष सेल बनेगा।
राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा अनुसार राज्य योजना आयोग की भूमिका नीति आयोग की तर्ज पर थिंक टैंक के रूप में होगी। उन्होंने राज्य योजना आयोग द्वारा नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी, गोधन न्याय योजना की रूपरेखा बनाने में दिए गए योगदान तथा गौठानों में रोजगार केन्द्र विकसित करने, एथेनॉल उत्पादन, कोविड-19 संक्रमण के दुष्प्रभावों के शमन की रणनीति तैयार करने, कोविड सहायता पटल वेबसाईट जैसे योजना आयोग के कार्यो की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना आयोग में शोध अनुसंधान विंग की स्थापना की गई है। पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. केशरी लाल वर्मा और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय डॉ. एस.के.पाटिल ने भी इस पहल को प्रदेश के विकास के लिए एक नए अध्याय की शुरूआत बताया। योजना आयोग को अपने कार्यक्रमों और योजनाओं के लिए विद्यार्थियों का सहयोग प्राप्त हो सकेगा।
 

शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेन्द्र नगर मनोविज्ञान विभाग द्वारा दो दिवसीय R स्टूडियो ऑनलाईन कार्यशाला का हुआ आयोजन

शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेन्द्र नगर मनोविज्ञान विभाग द्वारा दो दिवसीय R स्टूडियो ऑनलाईन कार्यशाला का हुआ आयोजन

रायपुर | शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेंद्र नगर के मनोविज्ञान विभाग के द्वारा दो दिवसीय R स्टूडियो ऑनलाईन कार्यशाला का आयोजन किया गया।  महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अमिताभ बैनर्जी ने इसकी उपयोगिता की चर्चा की।  कार्यशाला की संयोजक डॉ उषा किरण अग्रवाल ने कार्यशाला की उपयोगिता पर प्रकाश डाला, तथा बताया कि समाज विज्ञान के शोधार्थियों के लिए यह कार्यशाला अत्यंत उपयोगी है इसके अंतर्गत R सांख्यिकी पैकेज की जानकारी दी जाएगी जो ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर है।

पढ़ें : पीपीई किट पहने डॉक्टर के डांस ने जीता रितिक रोशन का दिल, रितिक रोशन ने कहा मैं आपसे सीखूंगा स्टेप्स

कार्यशाला के प्रशिक्षक आईटीएम यूनिवर्सिटी के प्रबंधन विभाग के सहायक प्राध्यापक श्री विक्रम सिंह थे। आज कार्यशाला के प्रथम दिन R स्टूडियो की संपूर्ण जानकारी दी गई। यह बताया गया कि इसके उपयोग के साथ कुछ स्टैटिसटिकल पैकेज होते हैं जो डाउनलोड करना आवश्यक है इन पैकेज में ही फंक्शन होते हैं। 

पढ़ें : नायब तहसीलदार से विवाद करने पर, एक ही परिवार के 9 सदस्यों पर बलवा का अपराध दर्ज

उन्होंने बताया कि  R studio केस सेंसेटिव है लेकिन इसमें डाटा इनपुट नहीं करना पड़ता, फाइल इंपोर्ट की जाती है। इसके द्वारा अनेक सांख्यिकी गणना आसानी से की जा सकती है। आज कार्यशाला के प्रथम दिन R सॉफ्टवेयर का इतिहास ,गणना के चरण समझाएं गए, तथा कल कार्यशाला के द्वितीय दिवस में सांख्यिकी गणना बताई जाएंगी। इस कार्यशाला में करीब 80 शोध छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम का तकनीकी संचालन आइक्यूएसी इंचार्ज डॉ कविता शर्मा ने किया। कार्यक्रम की सह संयोजक डॉ अंजना पुरोहित थी।

16 उत्कृष्ट शिक्षकों का हुआ सम्मान, फेडरेशन ऑफ एजुकेशनल सोसाइटी ने किया आयोजन

16 उत्कृष्ट शिक्षकों का हुआ सम्मान, फेडरेशन ऑफ एजुकेशनल सोसाइटी ने किया आयोजन

रायपुर। शहर के श्री वामन राव लाखे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गांधी चौक रायपुर व महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय परिसर के सभा गृह में आज फेडरेशन ऑफ एजुकेशनल सोसाइटी के तत्वधान में 16 उत्कृष्ट शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया इन शिक्षक शिक्षिकाओं को राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत डॉक्टर राम सुंदर दास के कर कमलों से शॉल श्रीफल एवं प्रशंसनीय पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर विशेष रुप से जिला शिक्षा अधिकारी जी आर चंद्राकर एवं भारत स्काउट गाइड फैलोशिप छत्तीसगढ़ आयुक्त सुरेश शुक्ला फेडरेशन ऑफ एजुकेशनल सोसाइटी रायपुर के अध्यक्ष  अजय तिवारी एवं शिक्षा प्रचारक समिति सचिव अनिल तिवारी के साथ तथा वामन राव लाखे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती भारती यादव एवं महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी व शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे कार्यक्रम में जिन 16 उत्कृष्ट शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान हुआ है उनमें डॉक्टर आरती सिंग राजेंद्र कुमार तिवारी राजश्री नामदेव संजय दुबे डॉ मंजरी बख्शी एनके तिवारी श्रीमती सरोज शर्मा सेवानिवृत्त प्राचार्य श्रीमती राजश्री चौहान सुमित भोसले श्रीमती कुसुम त्रिपाठी आर राजपूत सेवानिवृत्त प्राचार्य श्रीमती सर बनी मित्रा श्रीमती रुखमणी कश्यप श्रीमती कीर्ति महेश्वरी श्रीमती छाया पंच भाई एवं भास्कर प्रसाद शर्मा शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया है

आपको बता दें कि फेडरेशन ऑफ एजुकेशनल सोसायटी रायपुर हर वर्ष उत्कृष्ट शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मानित करता रहा है इससे पहले भी नगर के कई उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान संस्था की ओर से किया जा चुका है। आज का सम्मान समारोह कार्यक्रम देश के  द्वितीय राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस  पर मनाएं जाने वाले शिक्षक दिवस के उपलक्ष में मनाया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन 24 कॉलेज में प्रोफेसर रहे, लेकिन कॉलेजों में उनका जन्ददिवस नहीं मनाया जाता। स्कूल शिक्षणसमिती शिक्षक दिवस मनाती है सनातन धर्म से गुरु शिष्य की परंपरा रही है। उनका कहना था कि भगवान श्रीकृष्णा सांदिपनी ऋषि के आश्रम में शिक्षा हासिल की थी।

नौकरी : बेरोजगार युवकों हेतु मारूति सुजुकी मोटर में कार्य करने का सुनहरा अवसर, जाने कैसे कर सकते है आवेदन

नौकरी : बेरोजगार युवकों हेतु मारूति सुजुकी मोटर में कार्य करने का सुनहरा अवसर, जाने कैसे कर सकते है आवेदन

बीजापुर | सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा मिली जानकारी अनुसार जिले के बेरोजगार विशेष रूप से ग्रामीण युवा बेरोजगार जिनकी उम्र 18 से 20 वर्ष है, उन्हे मारूति सुजुकी मोटर गुजरात में काम करने का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत प्रशिक्षण हेतु इच्छुक युवकों को दो वर्ष के लिए 10 हजार 6 सौ रूपए की छात्रवृत्ति के साथ एनसीवीटी (आईटीआई) ऑटोमोटिव मैन्यूफेक्चरिंग के समकक्ष में प्रमाणन के साथ कौशल प्राप्त कर सकते हैं। यह अवसर केवल पुरूष उम्मीदवार के लिए है। जिनकी शैक्षणिक योग्यता कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं कक्षा उत्तीर्ण की हो। जिनका जन्म 1 नवम्बर 2000 से 30 नवम्बर 2002 के बीच हुआ हो वे ही अभ्यर्थी पात्र माने जायेंगे। कोर्स की अवधि 2 वर्ष की होगी, जिसमें 2 माह क्लास रूम ट्रेनिंग एवं 22 माह नौकरी पर प्रशिक्षण दिया जायेगा। साथ ही खाने एवं रहने की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी एवं प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को 10 हजार 6 सौ रूपए की छात्रवृत्ति प्रदान किया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी जिला कौशल विकास प्राधिकरण बीजापुर में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं एवं अन्य जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 9407641115, 7587472823 पर 30 नवम्बर 2020 तक संपर्क कर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।

 

पं. रविशंकर विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों को एक और सुनहरा मौका, इस तारीख तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन

पं. रविशंकर विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों को एक और सुनहरा मौका, इस तारीख तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन

रायपुर। पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों को एक और सुनहरा मौका दिया गया है। अब प्रवेश के लिए विद्यार्थी दिनांक 18/09/2020 से 20/09/2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन किये गए विद्यार्थियों कि मेरिट सूचि महाविद्यालय में 21/9/2020 को प्रकाशित की जाएगी | मेरिट सूचि के प्रकाशन के बाद छात्रों को 21/9/2020 से 23/9/2020 तक महाविद्यालय में प्रवेश लेना होगा | 
 
देखे आदेश- 
 
Bank Of India ने 214 पदों पर निकाली नौकरी, ऑनलाइन करें अप्लाई

Bank Of India ने 214 पदों पर निकाली नौकरी, ऑनलाइन करें अप्लाई

Bank Of India Recruitment 2020: बैंक ऑफ इंडिया ने रिक्रूटमेंट 2020 के अंतर्गत 214 विभिन्न पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. इच्छुक उम्मीदवार बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं साथ ही यहीं से अप्लाई भी कर सकते हैं क्योंकि आवेदन ऑनलाइन ही करना है. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता है – bankofindia.co.in यहां यह भी बताना जरूरी हो जाता है कि बैंक ऑफ इंडिया के इन पदों के लिए आवेदन केवल 30 सितंबर 2020 तक ही किये जा सकते हैं. रिक्तियों की संख्या और आरक्षित रिक्तियों की संख्या प्रोविजनल है और बैंक की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुसार भिन्न हो सकती है.


महत्वपूर्ण तारीखें –


बैंक ऑफ इंडिया पदों के लिए आवेदन आरंभ होने की तारीख –16 सितंबर 2020


बैंक ऑफ इंडिया पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख –30 सितंबर 2020


वैकेंसी डिटेल्स –


बैंक ऑफ इंडिया रिक्रूटमेंट 2020 के अंतर्गत निकली वैकेंसीज का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है –


अर्थशास्त्री - 4 पद


सांख्यिकीविद् - 2 पद


जोखिम प्रबंधक - 9 पद


क्रेडिट विश्लेषक - 60 पद


क्रेडिट ऑफिसर - 79 पद


आईटी (फिनटेक) - 30 पद


आईटी (डाटा साइंटिस्ट) - 12 पद


आईटी (सूचना सुरक्षा) - 8 पद


टेक अपरेजल - 10 पद


चयन प्रक्रिया –


बैंक ऑफ इंडिया के इन पदों पर सेलेक्शन, ऑनलाइन टेस्ट, जीडी या पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा. सेलेक्शन प्रॉसेस इस बात निर्भर करेगा कि कितनी संख्या में एप्लीकेशन इन पदों के लिए प्राप्त होते हैं. ऑनलाइन एग्जाम में प्रश्न इंग्लिश, प्रोफेशनल नॉलेज, जनरल अवेयरनेस और बैंकिंग रिफरेंस से आएंगे.
परीक्षा के लिए आवेदन फीस साधारण कैटेगरी के लिए 850 रुपए है और आरक्षित श्रेणी के लिए 175 रुपए है.


नोटिफिकेशन देखने के लिए क्लिक करे


आवेदन करने के लिए क्लिक करे

 

बड़ी खबर : महाविद्यालयों में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि आगे बढ़ी, देखें कब तक ले सकते है प्रवेश

बड़ी खबर : महाविद्यालयों में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि आगे बढ़ी, देखें कब तक ले सकते है प्रवेश

रायपुर | प्रदेश की राजधानी रायपुर से एक खबर सामने आई है | खबर मिली है कि राज्य सरकार ने कॉलेजों में प्रवेश लेने की आखिरी तिथि को बढ़ा दी है | आपको बता दें कि इससे पहले एडमिशन के लिए अंतिम तिथि 31 अगस्त तय की गई थी, जिसे अब 23 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है | इस संबंध में सभी कुलसचिव और सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश भी जारी कर दिया गया है |

पढ़ें : बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस जिले में एक सप्ताह का टोटल लॉकडाउन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश 

गौरतलब है कि शैक्षणिक संस्थाओं के लिए सत्र 2020-21 में प्रवेश की तारीख 1 अगस्त से 31 अगस्त तक तय की गई थी | इस तारीख पर प्राचार्य खुद छात्रों को एडमिशन दे सकते थे, जबकि 15 सितंबर तक कुलपति की अनुमति लेकर छात्र दाखिला ले सकते थे | अब नये आदेश के मुताबिक 23 सितंबर तक प्राचार्य स्वयं और 30 सितंबर कुलपति की अनुमति से प्राचार्य एडमिशन कर सकेंगे |

पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु ऑफलाइन आवेदन करने का अंतिम मौका कल, पढ़े पूरी खबर

पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु ऑफलाइन आवेदन करने का अंतिम मौका कल, पढ़े पूरी खबर

रायपुर। पंडित रविशंकर विश्वविध्यालय में अब प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए विद्यार्थी ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते है। आपको बता दे की विद्यार्थी दिनांक 15/9/2020 को ऑफलाइन पद्धति से प्रवेश ले सकते है।
 
देखे आदेश-
 अगर आपको भी रविवि के परीक्षा से संबंधित गाइड लाइन को लेकर कुछ परेशानियां है , तो इसे जरुर पढ़े

अगर आपको भी रविवि के परीक्षा से संबंधित गाइड लाइन को लेकर कुछ परेशानियां है , तो इसे जरुर पढ़े

रायपूर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के समस्त परीक्षार्थियों को अगर परीक्षा से संबंधित कुछ भी परेशानियां हो रही है तो आइये जानते है विस्तार से-  

परीक्षार्थियों को दिनांक 17/9/2020 से 23/9/2020 के मध्य उत्तरपुस्तिकाएं परीक्षा केंद्र से प्राप्त कर सकेंगे।
 
आपको बता दे ये परीक्षा नियमित / स्वाध्यायी/ पूरक विद्यार्थियो के लिए प्रथम द्वितीय और अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं के लिए है. 
 
आपको बता दे की उत्तरपुस्तिकाएं प्राप्त करने हेतु प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य होगा है। अगर आपका प्रवेश पत्र  गुम गया है तो 16 तारीख से प्रवेश-पत्र विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर परीक्षार्थियों को प्राप्त हो जायेंगे। 

टाइम टेबल के अनुसार संबंधित विषय के प्रशन-पत्र आपको ईमेल या व्हाट्सप्प के माध्यम से परीक्षा समय से कुछ समय पूर्व प्राप्त होंगे।  ईमेल/व्हाट्सप्प से समस्या होने पर प्रशन-पत्र विश्विद्यालय/महाविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकते है या परीक्षा केंद्र से भी लिए जा सकते है। 
 
परीक्षा निर्धारित समय तक पूर्ण करने के बाद उत्तर पुस्तिका को सम्बंधित परीक्षा केंद्र में जमा करना अनिवार्य है यदि किसी कारण से आप केंद्र तक नहीं जा पा रहे है तो आपको उत्तरपुस्तिका कि फोटो लेकर पीडीएफ बना उसे परीक्षा केंद्र में  ईमेल करना होगा साथ ही उत्तर पुस्तिका को क्लॉथ बाइंडिंग लिफाफा में पैक करके स्पीड पोस्ट भी करना होगा ,समय पर ईमेल नहीं कने और पोस्ट ना करने वाले को अनुपस्तिथ माना जायेगा |

विस्तृत जानकारी के लिए देखे-  

 
बड़ी खबर : पंडित रविशंकर विश्वविध्यालय ने जारी की अंतिम वर्ष और सेमेस्टर परीक्षा की समय सारणी और दिशा निर्देश, देखे कब से है परीक्षाए

बड़ी खबर : पंडित रविशंकर विश्वविध्यालय ने जारी की अंतिम वर्ष और सेमेस्टर परीक्षा की समय सारणी और दिशा निर्देश, देखे कब से है परीक्षाए

रायपुर, काफी लम्बे अन्तराल और छात्रो के असमंजस की स्तिथि अब जा कर दूर हो रही है आज रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी ने अपने अंतिम वर्ष और अंतिम सेमेस्टर के छात्रो की परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया है परिक्षा 25 सितम्बर से शुरू हो रही है

इसके साथ ही साथ यूनिवर्सिटी ने प्रथम और द्वितीय वर्ष के बचे हुए परीक्षा की भी टाइम टेबल जारी की है 

क्लिक करे वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल

क्लिक करे सेमेस्टर परीक्षा का टाइम टेबल

क्लिक करे परीक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश


बड़ी खबर : कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विद्यालय ने अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए जारी की दिशा निर्देश

बड़ी खबर : कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विद्यालय ने अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए जारी की दिशा निर्देश

रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विद्यालय ने सत्र 2019-20 के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए दिशा निर्देश जारी किया है। जिसमे विद्यार्थी को प्रशन पत्र परीक्षा प्रारंभ होने से आधा घंटा पूर्व ऑनलाइन, ईमेल विश्विद्यालय के वेबसाइट तथा विश्विद्यालय एवं महाविद्यालय के विभागाध्यक्षों द्वारा बनाये वाट्सएप्प समूह के माध्यम से प्रेषित किया जायेगा।
विस्तृत जानकारी के लिए देखे आदेश-  
Punjab National Bank ने मैनेजर और सीनियर मैनेजर के पद पर निकाली वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

Punjab National Bank ने मैनेजर और सीनियर मैनेजर के पद पर निकाली वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

PNB Recruitment 2020: पंजाब एंड सिंड बैंक, पीएनबी ने मैनेजर और सीनियर मैनेजर के 535 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार बताए गए प्रारूप में अंतिम तिथि के पहले अप्लाई कर दें. यहां यह भी बताना आवश्यक हो जाता है कि ये आवेदन केवल ऑनलाइन हो सकते हैं. इसके लिए पीएनबी की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाएं. इन पदों के लिए अप्लाई करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2020 है, साथ ही यह भी जान लें कि आवेदन अभी आरंभ नहीं हुए हैं. आवेदन आरंभ होंगे कल यानी 08 सितंबर से. डीए, सीसीएस लीव फेयर, मेडिकल इंश्योरेंस, रिटायरमेंट बेनिफिट्स आदि बैंक के नियमों के आधार पर कैंडिडेट को दिया जाएगा. बाकी किसी भी विषय में विस्तार से जानकारी हासिल करने के लिए पीएनबी की ऑफिशियल वेबसाइट चेक कर लें.


महत्वपूर्ण तारीखें –


पीएनबी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आरंभ होने की तारीख – 08 सितंबर 2020


पीएनबी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख – 29 सितंबर 2020


पीएनबी पदों के लिए परीक्षा आयोजित होने की संभावित तारीख – अक्टूबर/नवंबर 2020

 


वैकेंसी डिटेल –


प्रबंधक (रिस्क) - 160 पद


प्रबंधक (क्रेडिट) - 200 पद


प्रबंधक (ट्रेजरी) - 30 पद


प्रबंधक (कानून) - 25 पद


प्रबंधक (वास्तुकार) - 2 पद


प्रबंधक (सिविल) - 8 पद


प्रबंधक (आर्थिक) - 10 पद


प्रबंधक (एचआर) - 10 पद


वरिष्ठ प्रबंधक (रिस्क) - 40 पद


वरिष्ठ प्रबंधक (क्रेडिट) - 50 पद

 


न्यूनतम योग्यता –


इन पदों क लिए आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता पद के अनुसार भिन्न है, जिसके बारे में विस्तार से जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं. अगर बात करें आयु सीमा की तो आयु सीमा 25 से 35 वर्ष रखी गयी है. सीनियर मैनेजर के लिए आयु सीमा 25 से 37 वर्ष तय की गई है. अगर कैंडिडेट को संबंधित क्षेत्र में अनुभव हो तो और भी अच्छा है.


चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा. लिखित परीक्षा ऑनलाइन होगी जिसमें कुल 200 प्रश्न आएंगे 200 अंक के. परीक्षा की अवधि होगी 120 मिनट. आवेदन फीस की अगर बात करें तो सामान्य श्रेणी के कैंडिडेट के लिए आवेदन फीस है 850 रुपए.

नोटिफिकेशन देखने के लिए क्लिक करे


आवेदन करने के लिए क्लिक करे
 

BIS RECRUITMENT : भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) में विभिन्न पदों पर निकली बम्पर भर्ती, जाने कब है आवेदन करने की अंतिम तिथि

BIS RECRUITMENT : भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) में विभिन्न पदों पर निकली बम्पर भर्ती, जाने कब है आवेदन करने की अंतिम तिथि

BUREAU OF INDIA STANDARDS RECRUITMENT :- भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) में असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, निजी सहायक, जूनियर ट्रांसलेटर(हिन्दी) समेत 171 अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरु हो चुकी है इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर आवेदन कर सकते हैं आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 सितंबर है।

शैक्षणिक योग्यता :

सभी पदों के लिए शैक्षिक योग्यता अलग अलग है असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पदों के लिए उम्मीदवार का लॉ में स्नातक होना अनिवार्य है |

असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पदों के लिए उम्मीदवार का किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य है |

वहीं निजी सहायक के पदों के लिए उम्मीदवार का किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य है।
इसके अलावा जूनियर ट्रांसलेटर(हिन्दी)के पदों के लिए उम्मीदवार का हिंदी या अंग्रेजी विषय के साथ मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है।


आयु :

सभी पदों के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा अलग अलग है। कुछ पदों के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 27 साल, 30 साल और 35 साल होना अनिवार्य है। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी |

आवेदन शुल्क :

सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं अन्य सभी आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा |


चयन प्रक्रिया :

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा परीक्षा दो घंटे की होगी जिसमें उम्मीदवार को 150 सवालों के जवाब देने होंगे यह परीक्षा 150 अंकों की होगी।

विभागीय विज्ञापन हिंदी में देखने हेतु क्लिक करें

विभागीय विज्ञापन ENGLISH में देखने हेतु क्लिक करें 

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करें

IBPS Clerk Notification: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 1500 से अधिक पदों के लिए करें ऑनलाइन अप्लाई

IBPS Clerk Notification: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 1500 से अधिक पदों के लिए करें ऑनलाइन अप्लाई

IBPS Clerk Recruitment Notification 2020: IBPS Clerk Notification 2020: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग एंड पर्सनल सेलेक्शन {IBPS} ने विभिन्न बैंक में क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए {IBPS CRP Clerks X recruitment} वैकेंसी निकाली हैं. इस भर्ती के जरिए 1557 क्लर्क्स की भर्तियां की जायेगी. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर 2020 है. सभी स्नातक इसके लिए कर सकते हैं अप्लाई.


महत्वपूर्ण तिथियाँ
• ऑनलाइन आवेदन शुरू करने की तिथि- 2 सितंबर 2020
• ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 23 सितंबर 2020
• ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि - 23 सितंबर 2020
• ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म को एडिटिंग करने की अंतिम तिथि - 23 सितंबर 2020
• परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि- 23 सितंबर 2020
• प्री एग्जाम ट्रेनिंग के कॉल लेटर - 17 नवंबर 2020 से डाउनलोड कर सकेंगे.
• प्री एग्जाम ट्रेनिंग - 23 नवंबर से 28 नवंबर
• प्रीलिम्स परीक्षा के कॉल लेटर डाउनलोड करने की शुरुआत की तारीख- 18 नवंबर 2020
• ऑनलाइन प्रीलिम्स परीक्षा - 5, 12 व 13 दिसंबर 2020
• प्रीलिम्स एग्जाम का रिजल्ट - 31 दिसंबर 2020
• ऑनलाइन मेन एग्जाम के कॉल लेटर - 12 जनवरी से डाउनलोड कर सकेंगे.
• ऑनलाइन मेन एग्जाम- 24 जनवरी 2021
• प्रोविजनल अलॉटमेंट - 1 अप्रैल 2021
आईबीपीएस क्लर्क के रिक्त पदों कुल संख्या: 1556 पद


पात्रता मापदंड


शैक्षिक योग्यता : क्लर्क के पदों पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेटस को किसी भी स्ट्रीम या विषय में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविदयालय/ संस्थान से ग्रेजुएशन पास होना चाहिए. इसके साथ ही कैंडिडेट्स जिस स्टेट के लिए आवेदन कर रहा है, उसे वहां की स्थानीय भाषा लिखनी व बोलनी आनी चाहिए. कैंडिडेट्स को कंप्यूटर का ज्ञान एवं कंप्यूटर ऑपरेशन/लेंग्वेज में सर्टिफिकेट/डिप्लोमा/डिग्री हो.


आयु सीमा:
• कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए. अर्थात कैंडिडेट्स का जन्म09.1992 से पहले और 01.09.2000 के बाद नहीं होना चाहिए.
• ओबीसी के कैंडिडेट्स को 3 साल की जबकि एससी/एसटी वर्ग के कैंडिडेट्स को 5 साल की छूट मिलेगी.

आवेदन शुल्क :
1. SC/ST/PWBD/EXSM वर्ग के लिए - 175/ रुपये
2. अन्य सभी वर्गों के लिए – 850/- रुपये
3. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जाना है. कैंडिडेट्स आवेदन शुल्क के भुगतान के लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल वॉलेट का उपयोग कर सकते हैं.
चयन प्रक्रिया: इन पदों पर चयन के लिए प्रीलिम्स और मेन परीक्षा आयोजित की जायेगी.


आवेदन कैसे करें?


आईबीपीएस क्लर्क के लिए कैंडिडेट्स को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. इसके लिए उन्हें नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा. केवल इस लिंक के माध्यम से ही या फिर ऑफिशियल वेबसाइट के मध्यम से ही आवेदन करें.

 

ऑनलाइन आवेदन के लिए क्लिक करें 



ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए क्लिक करें 

 

 बड़ी खबर: स्कूल शिक्षा विभाग के 14 हजार 580 पदों पर सीधी भर्ती

बड़ी खबर: स्कूल शिक्षा विभाग के 14 हजार 580 पदों पर सीधी भर्ती

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग में 14 हजार 580 पदों पर भर्ती के लिए व्यापम से प्राप्त परीक्षाफल सूची की वैधता में एक वर्ष की वृद्धि कर दी है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में आज मंत्रालय से आदेश जारी कर दिया है। 
 
 
जारी आदेश में उल्लेख किया गया है लोक शिक्षण संचालनालय ने 9 मार्च 2019 को 14 हजार 580 पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। इस विज्ञापन की कण्डिका में यह उल्लेख था कि व्यापम से प्राप्त परीक्षाफल सूची, परीक्षाफल जारी होने के दिनांक से एक वर्ष तक वैध होगी। कोरोना महामारी से उत्पन्न स्थिति के कारण वर्तमान में भर्ती की कार्यवाई पूर्ण नहीं हो सकी है, इसलिए विशेष परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन द्वारा व्यापम से प्राप्त परीक्षाफल की सूची में एक वर्ष की वृद्धि की है।
Oil India Recruitment: आयल इंडिया लिमिटेड में ऑपरेटर्स की भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Oil India Recruitment: आयल इंडिया लिमिटेड में ऑपरेटर्स की भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

OIL India Operators Recruitment 2020: ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने ऑपरेटर्स की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. भारत की नवरत्न कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले कैंडिडेट लास्ट डेट- 18-09-2020 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.


टोटल वैकेंसी- 36 पद


महत्वपूर्ण तिथियाँ
1. ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट होने की डेट- 21-08-2020 सुबह 7:00 बजे से.
2. ऑनलाइन आवेदन क्लोज्ड होने की डेट- 18-09-2020 रात 11:59 बजे तक.
पोस्ट्स डिटेल्स:


ऑपरेटर-I (एचएमवी), ग्रेड-VII. के लिए कुल- 36 पद. जिसमें यूआर के लिए-18 पद, एससी के लिए-02, एसटी के लिए-04, ओबीसी (एनसीएल) के लिए- 09 और ईडब्ल्यूएस के लिए-03 पद रखे गए हैं.


पात्रता मापदंड:


शैक्षिक योग्यता:


कैंडिडेट को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से 10+2 की परीक्षा किसी भी स्ट्रीम में उत्तीर्ण + असम या अरुणाचल स्टेट गवर्नमेंट के द्वारा जारी किया गया 04 साल पुराना एचएमवी लाइसेंस + कम से कम 03 साल तक क्रेन, ट्रेलर या दूसरे भारी वाहन चलाने का अनुभव होना चाहिए.


आयु सीमा: कैंडिडेट की आयु 18-09-2020 के अनुसार इस तरह से होनी चाहिए-
• जनरल कैंडिडेट्स के लिए- 18 साल से 30 साल तक.
• एससी / एसटी कैंडिडेट्स के लिए- 18 साल से 35 साल तक.
• ओबीसी (एनसीएल) कैंडिडेट्स के लिए- 18 साल से 33 साल तक.
नोट- कैंडिडेट आयु सीमा से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए नोटिफिकेशन का अवलोकन करें.


आवेदन शुल्क: जहां जनरल और ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 200/- रूपए तय किया गया है वहीँ एससी / एसटी / ईडब्ल्यूएस / भूतपूर्व सैनिक के लिए कोई आवेदन शुल्क तय नहीं किया गया है.


सिलेक्शन प्रोसेस:


पात्र और योग्य कैंडिडेट्स का सिलेक्शन रिटेन टेस्ट + ड्राइविंग टेस्ट के बेस पर किया जाएगा.


वेतन: चयनित कैंडिडेट को वेतन के रूप में रूपए 16,000.00 से रूपए 34,000.00 तक दिया जाएगा.

आवेदन करने के लिए क्लिक करे
 

श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के कुलपति बने डॉ. लक्ष्मीशंकर निगम

श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के कुलपति बने डॉ. लक्ष्मीशंकर निगम

रायपुर, राज्यपाल एवं कुलाध्यक्ष सुश्री अनुसुईया उइके ने छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) अधिनियम, 2005 (क्र. 13 सन् 2005) की धारा 17(3) के द्वितीय परन्तुक में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रोफेसर (डॉ.) लक्ष्मीशंकर निगम, सेवानिवृत्त प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर को श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, ग्राम-जुनवानी, भिलाई, जिला-दुर्ग का प्रथम कुलपति नियुक्त किया है।