BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
रोजगार : कोविड-19 के चलते स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदो पर होगी नियुक्ति, पढ़ें पूरी खबर

रोजगार : कोविड-19 के चलते स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदो पर होगी नियुक्ति, पढ़ें पूरी खबर

मुंगेली | मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आज यहां बताया कि कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा के निर्देश पर कोविड-19 के आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आगामी 3 माह हेतु विभिन्न पदो पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें माइकोबायोलाजिस्ट के 01 पद, स्टाफ नर्स के 36 पद, लैब टेक्नीशियन के 06 पद, लैब अटेण्डेन्ट के 01 पद तथा स्वच्छता कर्मी के 06 पद शामिल है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने संबंधित पद के लिए योग्यता धारक उम्मीदवारों से 05 सितम्बर तक आवेदन पत्र किये है। इच्छुक आवेदक 05 सितम्बर की रात्रि 12 बजे तक ईमेल के माध्यम से अपने स्वप्रमाणित, सम्पूर्ण आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते है। आवेदन पत्र मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मुंगेली के कार्यालयीन ई-मेल आई.डी. cmhomungeli54@gmail.com में पीडीएफ फाईल बनाकर प्रेषित कर सकते है। पदो का आरक्षण वर्गवार एवं विज्ञापन की शर्ते तथा निर्धारित आवेदन प्रारूप हेतु एनआईसी मुंगेली की वेबसाईट https://mungeli.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है। इसके आलवा विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल का भी अवलोकन किया जा सकता है।

NEET और JEE Main 2020 के लिए NTA ने लांच किया डिटेल्ड सेफ्टी प्लान, यहां पढ़ें पूरी खबर

NEET और JEE Main 2020 के लिए NTA ने लांच किया डिटेल्ड सेफ्टी प्लान, यहां पढ़ें पूरी खबर

NTA Releases Safety Plan For NEET & JEE Main 2020: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट -यूजी और जेईई मेन 2020 परीक्षाओं के लिए डिटेल्ड सेफ्टी प्लान जारी किया है. यूनियन गवर्नमेंट ने तमाम विरोधों के बावजूद यह साफ किया है कि न तो जेईई मेन परीक्षा 2020 और न ही नीट परीक्षा 2020 किसी भी कीमत पर स्थगित होगी. दोनों ही अपने तय शेड्यूल यानी जेईई मेन 01 से 06 सितंबर 2020 के बीच और नीट 13 सितंबर 2020 के दिन आयोजित की जाएंगी. एनटीए ने इन दोनों परीक्षाओं के मद्देनजर डिटेल्ड सेफ्टी प्रोग्राम भी लांच किया है ताकि स्टूडेंट्स को किसी प्रकार की असुविधा न हो. इस प्लान की सहायता से महामारी के इस दौर में भी ये दोनों बड़ी परीक्षाएं सेफ्टी के साथ कंडक्ट करायी जा सकेंगी. इस एडवाइजरी की जरूरत इसलिए पड़ी ताकि सेफ और सिक्योर वातावरण में टच-फ्री प्रॉसेस के साथ परीक्षा आयोजित कराई जा सके. इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के अलावा जो भी नॉर्म्स गवर्नमेंट ने लागू करने की बात कही है उन सबका इंप्लीमेंटेशन किया जा सके.


सेफ्टी प्लान के कुछ मुख्य बिंदु –


एनटीए द्वारा जारी किया गया सेफ्टी प्लान काफी विस्तृत है जिसे पूरा पढ़ने के लिए एजेंसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं, हालांकि उसके कुछ मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं –

कैंडिडेट्स की सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा जाएगा और हर जगह सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया जाएगा.

एडमिट कार्ड में परीक्षा संबंधित सभी जानकारी हैं, क्या हॉल में ले जा सकते हैं क्या नहीं इसकी भी पूरी सूची है. लोकेशन तलाशने के लिए एक लिंक भी एडमिट कार्ड में दिया हुआ है ताकि स्टूडेंट्स को परीक्षा वाले दिन हड़बड़ी न हो.

सेंटर के स्टाफ को भी इस बाबत अच्छी तरह ट्रेन्ड किया गया है साथ ही वहां एक्स्ट्रा ग्लव्स, सैनिटाइजर, मास्क, स्प्रे बॉटल आदि की भी समुचित व्यवस्था की जाएगी.

एग्जाम सेंटर की वीडियोग्राफी होगी और स्टूडेंट्स का थम्ब प्रिंट नहीं लिया जाएगा.

पचास परसेंट इनविलिगेटर्स हॉल के अंदर और पचास प्रतिशत बाहर रहकर सारी व्यवस्थाएं देखेंगे जब तक आखिरी कैंडिडेट भी सेंटर के अंदर प्रवेश नहीं कर जाता.

दिन की शुरुआत सेंटर के सैनिटाइजेशन और जगह-जगह प्रिकॉशनरी मैटीरियल रखने से और एंड सबको सही प्रकार डिस्पोस करने से होगा.

कुल मिलाकर तैयारी देखकर यह बात पक्की है कि अब किसी भी कीमत पर परीक्षा नहीं टलेगी. सुप्रीम कोर्ट का भी यही कहना है और एनटीए ने भी अपना इरादा साफ कर दिया है. 

रोजगार : एनएचपीसी लिमिटेड (NHPC) में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, देखें कब है आवेदन करने की आखरी तिथि

रोजगार : एनएचपीसी लिमिटेड (NHPC) में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, देखें कब है आवेदन करने की आखरी तिथि

NHPC Trainee Engineer & Officer Recruitment 2020: एनएचपीसी लिमिटेड (NHPC) में ट्रेनी इंजीनियर और ट्रेनी ऑफिसर के पदों पर भर्ती होने के लिए इच्छुक और पात्र कैंडिडेट्स से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है| इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास संबंधित विषय में स्नातक डिग्री होना आवश्यक है| वे कैंडिडेट्स जो ट्रेनी इंजीनियर और ट्रेनी ऑफिसर के पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे आज ही ऑफिशियल नोटिफिकेशन को केयरफुली पढ़ कर अपने आवेदन ऑनलाइन माध्यम से भेजें. ऑफिशियल नोटिफिकेशन का लिंक इस लेख के अंत में नीचे दिया गया है जहां आप क्लिक करके पढ़ सकते हैं|


रिक्तियों की कुल संख्या- 86 पद

पदों का विवरण :-

ट्रेनी इंजीनियर (सिविल): 30 पद
ट्रेनी इंजीनियर (मैकेनिकल): 21 पद
ट्रेनी ऑफिसर (HR): 05 पद
ट्रेनी ऑफिसर (लॉ): 08 पद
प्रशिक्षु अधिकारी (वित्त): 22 पद


महत्वपूर्ण तिथियां :

आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि: 29 अगस्त, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि: 28 सितंबर, 2020

शैक्षिक योग्यता :

ट्रेनी इंजीनियर- कैंडिडेट्स को किसी भी मान्यताप्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग / प्रौद्योगिकी में डिग्री या बी.एससी (इंजीनियरिंग) सिविल डिसिप्लिन में स्नातक की डिग्री 60 फीसदी अंकों के साथ पास होना चाहिए| अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें|

ट्रेनी ऑफिसर के लिए- कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सोशल वर्क में परास्नातक की डिग्री होनी चाहिए| अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें|

आयु सीमा: एनएचपीसी लिमिटेड (NHPC) में ट्रेनी इंजीनियर और ट्रेनी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 30 साल से अधिक की नहीं होनी चहिये|

वेतनमान: सभी पदों पर चयनित कैंडिडेट्स को Rs. 50,000 - 3% - 1,60,000 {IDA} का वेतनमान दिया जाएगा|

चयन प्रक्रिया: इसके लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें|

विभागीय विज्ञापन देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

ONLINE आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करें

NTA ने UGC NET, ICAR, DUET समेत 6 प्रवेश परीक्षाओं के एग्जाम शेड्यूल किये जारी, पढ़ें डिटेल्स

NTA ने UGC NET, ICAR, DUET समेत 6 प्रवेश परीक्षाओं के एग्जाम शेड्यूल किये जारी, पढ़ें डिटेल्स

NTA UGC NET, ICAR, DUET Exam Date 2020: एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट की हां के बाद करीब 6 परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है. एनटीए के जारी किए गए इन 6 शेड्यूलों में दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा, इंदिरा गांधी नेशनल ओपेन यूनिवर्सिटी के पीएचडी की प्रवेश परीक्षा, इग्नू ओपेनमैट, आयुष की पीजी प्रवेश परीक्षा (एआईएपीजीईटी), यूजीसी नेट और इंडियन काउंसिल ऑफ़ एग्रीकल्चरल रिसर्च (आईसीएआर) की परीक्षाएं शामिल हैं. एनटीए के जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक ये परीक्षाएं 06 सितम्बर 2020 से शुरू होकर 04 अक्टूबर 2020 को ख़त्म होंगी.

READ : रायपुर एम्स में तीन दिन तक नहीं होगी कोरोना की जांच, पढ़े पूरी खबर 
एग्जाम से 15 दिन पहले जारी किए जाएंगे एडमिट कार्ड- इन परीक्षाओं के शेड्यूल को जारी करते समय ही एनटीए ने यह साफ कर दिया है कि परीक्षा की तारीख के 15 दिन पहले सभी के एडमिट जारी कर दिए जाएंगे. जारी किए गए इन एडमिट कार्डों पर कैंडिडेट से सम्बंधित सभी डिटेल रहेगी. जबकि दिल्ली विश्वविद्यालय और एग्रीकल्चर के अंडर ग्रेजुएट कोर्सों (आईसीएआर) में दाखिले हेतु होने वाली प्रवेश परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड अगले एक-दो दिन में जारी कर दिए जाएंगे.


एनटीए के जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक ये परीक्षाएं इस प्रकार से आयोजित की जाएंगी-
1. दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा- 06 सितम्बर 2020 से 11 सितम्बर 2020 तक.
2. इंदिरा गांधी नेशनल ओपेन यूनिवर्सिटी की पीएचडी की प्रवेश परीक्षा- 04 अक्टूबर 2020 को.
3. इग्नू ओपेनमैट की प्रवेश परीक्षा- 15 सितम्बर 2020 को.
4. आयुष पीजी (एआईएपीजीईटी) की प्रवेश परीक्षा- 28 सितम्बर 2020 को.
5. यूजीसी नेट की परीक्षाएं - 16 से 18 सितम्बर 2020 और 21 से 25 सितम्बर 2020 तक.
6. इंडियन काउंसिल ऑफ़ एग्रीकल्चरल रिसर्च (आईसीएआर) के यूजी प्रोग्राम की प्रवेश परीक्षाएं- 07 और 08 सितम्बर 2020 को आयोजित की जाएगी.


नोट- अभ्यर्थी एनटीए के जारी किए गए शेड्यूल को इसकी ऑफिशियल वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं.

 

80% बच्चों के पास ऑनलाईन पढ़ाई के लिए नहीं है लैपटॉप, NCERT सर्वे में हुए कई खुलासे

80% बच्चों के पास ऑनलाईन पढ़ाई के लिए नहीं है लैपटॉप, NCERT सर्वे में हुए कई खुलासे

नई दिल्ली: कोरोना संकट के दौर में स्कूली बच्चों की सिर्फ़ ऑनलाईन क्लासेज़ हो रही हैं जिनमें बच्चों को समझने से लेकर संसाधनों तक की दिक़्क़तें आ रही हैं. बच्चों के लिए न्यू नॉर्मल की जगह ले रहे ऑनलाईन क्लासेज़ पर एनसीईआरटी ने एक बड़ा सर्वे कराया जिसमें देश भर से कुल 34,598 स्कूल प्रिंसिपल, टीचर, छात्र और अभिभावकों को जोड़ा गया. इस सर्वे में कई ऐसी बातें सामने आईं हैं जिसमें सरकारी स्तर पर तुरंत हस्तक्षेप की ज़रूरत है.


सबसे महत्वपूर्ण बात, जिसमें बच्चों को मदद की ज़रूरत है

इस सर्वे से अब ये बात सामने आई है कि सीबीएससी बोर्ड के 27% बच्चे ऐसे हैं जिनकी पहुंच ऐसे स्मार्टफ़ोन तक भी नहीं है जिससे वो अपनी ऑनलाईन क्लासेज़ तक पहुंच सकें.


कितने बच्चे पढ़ते हैं ऑनलाईन क्लासेज़ में

सीबीएसई से जुड़े केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय को मिलाकर देश भर में कुल 22500 स्कूल हैं. इनमें 10वीं में क़रीब 18 लाख और 12वीं में क़रीब 12 लाख छात्र हैं. इन सभी क़रीब 30 लाख छात्रों को ऑन लाईन क्लासेज़ में पढ़ाई करने का निर्देश है.


एनसीईआरटी के सर्वे की महत्वपूर्ण बातें
1. 27% छात्रों के पास स्मार्ट फ़ोन और लैप टॉप नहीं है यानी क़रीब एक तिहाई छात्रों के पास ऑन लाईन क्लासेज़ से जुड़ने का संसाधन नहीं है.
2. जबकि सिर्फ़ क़रीब 33% छात्र ही ऑन लाईन पढ़ाई के साथ सहूलियत महसूस कर रहे हैं
3. 80% छात्र ऐसे हैं जो सिर्फ़ ऑन लाईन क्लासेज़ के लिए सिर्फ़ मोबाईल का ही इस्तेमाल कर रहे हैं
4. सिर्फ़ 16% छात्र कम्प्यूटर या लैपटॉप का इस्तेमाल कर पा रहे हैं.
5. इंटरनेट कनेक्टिविटी और डिजिटल टूल की कमी ऑनलाईन शिक्षा में बड़ी बाधा बनी हुई है 20-30% के लिए ये मुश्किलों भरा अनुभव था
6. 10-20% लोगों ने कहा ऑन लाईन शिक्षा कष्टप्रद है.
7. 16% अध्यापकों और 32.6% छात्रों ने ऑन लाईन शिक्षा को कठिन बताया
8. 42.6% अध्यापकों और 16.2% छात्र ऑन लाईन क्लासेज़ के लिए लैप टॉप का इस्तेमाल करते हैं
9. केवल 4.8% छात्रों ने स्मार्ट टीवी का प्रयोग किया
10. अधिकतर लोगों ने कहा कि गणित की ऑन लाईन पढ़ना मुश्किल है
11. सर्वे में ये सुझाव दिया गया है कि सरकारों को आगे आ कर उन छात्रों को ऑन लाईन जुड़ने के संसाधन देने चाहिए जो अन्यथा ये नहीं पा सकेंगे .


ऑनलाईन क्लासेज़ पर अन्य एक्सपर्ट की राय


सीबीएससी के माध्यम से ये सर्वे स्कूलों को भेजा गया था जिसमें क़रीब बारह पेज़ का प्रोफ़ार्मा था. एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऑन लाईन क्लासेज़ में स्किल और कॉम्पिटेंसी की बात ज़्यादा करनी चाहिए कॉंटेंट कम होना चाहिए. उद्देश्य सिर्फ़ इंटरैक्शन होना चाहिए. स्कूलों का कहना है कि टीचरों ने भी काफ़ी कुछ सीखा है. पीपीटी का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. गूगल फार्म में प्रश्नपत्र और एसाइनमेंट अपलोड किए जाते हैं. ये सब अधिकांश अध्यापकों के लिए नया अनुभव है.


 

BPNL Recruitment 2020: भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड ने 3348 पदों पर निकाली वैकेंसी, यहां पढ़ें डिटेल्स

BPNL Recruitment 2020: भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड ने 3348 पदों पर निकाली वैकेंसी, यहां पढ़ें डिटेल्स

BPNL Recruitment 2020: भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड दसवीं और बारहवीं पास कैंडिडेट्स के लिए नौकरी का अच्छा अवसर लेकर आया है. बीपीएनएल में सेल्स असिस्टेंट, सेल्स डेवलेपमेंट ऑफिसर और सेल्स मैनेजर के 3348 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बताए गए प्रारूप में अंतिम तिथि के पहले अप्लाई कर दें. आपकी जानकारी के लिए बता दें इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि है 31 अगस्त 2020. यानी आपको हर हाल में इस महीने के अंत तक आवेदन कर देना है. बीपीएनएल के इन पदों से संबंधित किसी प्रकार की विशेष जानकारी विस्तार से पाने के लिए भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का एड्रेस है bhartiyapashupalan.com


वैकेंसी विवरण –


भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड में निकली विभिन्न वैकेंसीज का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है.


सेल्स असिस्टेंट – 2700 पद


सेल्स डेवलेपमेंट ऑफिसर – 540 पद


सेल्स मैनेजर – 108 पद


आवेदन करने की अंतिम तारीख – 31 अगस्त 2020


न्यूनतम योग्यता –


सेल्स असिस्टेंट पद के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं किए कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. सेल्स डेवलेपमेंट ऑफिसर पद के लिए आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम बारहवीं पास की हो. अंत में आता है सेल्स मैनेजर, इस पद के लिए केवल वही कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं जिनके पास बैचलर डिग्री हो.


आयु सीमा –


सेल्स डेवलेपमेंट ऑफिसर, सेल्स असिस्टेंट – इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए आयु सीमा है 21 से 40 वर्ष.


सेल्स मैनेजर – इस पद के लिए आवेदन करने के लिए आयु सीमा तय की गई है 25 से 45 वर्ष.


सैलरी –


हर पद की सैलरी अलग-अलग है जो इस प्रकार है –


सेल्स असिस्टेंट – 15,000 रुपये


सेल्स डेवलेपमेंट ऑफिसर – 18,000 रुपये


सेल्स मैनेजर – 21,000 रुपये.


इन पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा. यह भी ध्यान रहे की बीपीएनएल के इन पदों के लिए केवल ऑनलाइन ही अप्लाई कर सकते हैं, जिसके लिए pay.bhartiyapashupalan.com नाम की वेबसाइट पर जाएं. 

BIG BREAKING : पं. र.वि.वि. ने प्रवेश हेतु महाविद्यालयों को जारी किया COVID 19 सुरक्षा निर्देश

BIG BREAKING : पं. र.वि.वि. ने प्रवेश हेतु महाविद्यालयों को जारी किया COVID 19 सुरक्षा निर्देश

रायपुर | पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है | इस दौरान विश्वविद्यालय ने कोविड-19 से संक्रमण एवं नियंत्रण हेतु सभी महाविद्यालय एवं अध्ययन को पत्र लिखा है | जानिए क्या-क्या नियम अपनाने के लिए विश्वविद्यालय बोल रहे हैं | सबसे पहले महाविद्यालय एवं समस्त प्रत्येक दिवस में किया जाना आवश्यक है | वही महाविद्यालय के कार्यालय एवं अन्य कक्ष जहां प्रवेश की प्रक्रिया संपन्न कराई है | वहां कर्मचारियों को न्यूनतम 1 मीटर की दूरी एवं कार्य संपादित करना है | महाविद्यालय के छात्रों के प्रवेश एवं निर्गम हेतु यथासंभव निर्धारित प्रवेश द्वार में प्रवेश की व्यवस्था की जाए इसमें भी हाथ धोने के साबुन पानी की व्यवस्था की जाए इसके द्वारा जांचने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए | महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाले लोगों का रजिस्टर में एंट्री किया जाना सुनिश्चित करें महाविद्यालय में प्रवेश प्रतिबंधित करते हुए इधर उधर परिसर में घुमने को मना करें | 

देखें पूरी गाइडलाइन : 

भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली 3850 पदों की बम्फर भर्ती, अगर आपने आवेदन नही किया है तो ये है आपके लिए आखरी मौका

भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली 3850 पदों की बम्फर भर्ती, अगर आपने आवेदन नही किया है तो ये है आपके लिए आखरी मौका

State Bank of India SBI Circle Officer Recruitment 2020 : भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) ने सर्किल अधिकारी पदों की भर्ती के लिए SBI Circle Officer Recruitment 2020 जारी किया है। निर्धारित अर्हताओं की पूर्ति करने वाले उम्मी दवार अंतिम तिथि तक विभाग को State Bank of India SBI Recruitment पर आवेदन कर सकते हैं।


भारतीय स्टेट बैंक वेतनमान, आयुसीमा एवं योग्यता विवरण
वेतनमान :- 23,700 – 42,020/-
आयुसीमा :- 21 से 30 वर्ष के बीच
योग्यता :- कम से कम स्नातक पास
आरक्षण :- नियमानुसार


भारतीय स्टेट बैंक भर्ती आवेदन कैसे करें
State Bank of India Recruitment पर आवेदन करने के लिए उम्मीiदवार को SBI Circle Officer Online Form भरना होगा।इसके लिए आवेदक को विभाग के वेबसाइट sbi.co.in में जाकर रजिस्टार/लॉगिन करना होगा। इसके बाद State Bank of India SBI Circle Officer Recruitment Portal पर प्रदर्शित होने वाले आवेदन फार्म में समस्तo जानकारी भरनी होगी। तत्पeश्चाfत वांछित दस्ताeवेज, फोटो तथा हस्तांक्षर अपलोड करने कर SBI Circle Officer Application Form को सुरक्षित रखना होगा एवं पोर्टल पर उपलब्धt माध्यiम से शुल्क का भुगतान करना होगा।


भारतीय स्टेट बैंक भर्ती आवेदन शुल्क विवरण
सामान्य वर्ग :- 750/-
अन्य पिछड़ा वर्ग :- 750/-
एससी/एसटी :- Free


भारतीय स्टेट बैंक भर्ती महत्वपूर्ण तिथि एवं कार्यक्रम विवरण
आवेदन प्रारं‍भ तिथि :- 27 जुलाई 2020
आवेदन अंतिम तिथि :- 16 अगस्त 2020


विभागीय विज्ञापन देखने के लिए क्लिक करे

 

आवेदन करने के लिए क्लिक करे

स्वास्थ्य विभाग में 41 पदों में होगी भर्ती, 24 एवं 25 अगस्त को होगा साक्षात्कार

स्वास्थ्य विभाग में 41 पदों में होगी भर्ती, 24 एवं 25 अगस्त को होगा साक्षात्कार

रायगढ़ | नोवेल कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण के उपचार एवं रोकथाम हेतु 5 प्रकार के कुल 41 अस्थायी पदों में भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू/कौशल परीक्षा/साक्षात्कार का आयोजन 24 एवं 25 अगस्त 2020 को नगर निगम ऑडिटोरियम परिसर, रायगढ़ में किया जाएगा। उक्त पदों के संबंध में विस्तृत जानकारी रायगढ़ जिले के वेबसाईट में अपलोड किया गया है।

READ : भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली 3850 पदों की बम्फर भर्ती, अगर आपने आवेदन नही किया है तो ये है आपके लिए आखरी मौका 


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार लैब टेक्नीशियन के 13 पद, लैब अटेंडेंट के 01, स्वच्छता कर्मी के 6 एवं माईक्रोबायोलॉजिस्ट के 01 पद हेतु 24 अगस्त 2020 को तथा स्टॉफ नर्स के 20 पदों के लिए 25 अगस्त 2020 को साक्षात्कार का आयोजन होगा।

रोजगार : थल सेना में भर्ती हेतु युवतियों के लिए सुनहरा अवसर, ऐसे करे आवेदन 


ज्ञात हो कि आवेदन पत्र प्राप्ति का प्रकार-निर्धारित प्रारूप में संलग्र करते हुए वॉक-इन-इंटरव्यू/ कौशल परीक्षा/साक्षात्कार तिथि को ही उपस्थित होकर जमा कर सकते है। पंजीयन हेतु निर्धारित समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक, पात्र व अपात्र सूची का प्रकाशन दोपहर 2 बजे तक, दावा-आपत्ति हेतु निर्धारित समय-दोपहर 2 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक, दावा-आपत्ति का निराकरण शाम 4 बजे से तथा वॉक-इन-इंटरव्यू/कौशल परीक्षा-दावा आपत्ति के निराकरण पश्चात 4.30 बजे अथवा आवेदन संख्या अधिक होने पर आगामी तिथि को प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा।

 

रोजगार : थल सेना में भर्ती हेतु युवतियों के लिए सुनहरा अवसर, ऐसे करे आवेदन

रोजगार : थल सेना में भर्ती हेतु युवतियों के लिए सुनहरा अवसर, ऐसे करे आवेदन

कांकेरछत्तीसगढ़ राज्य सहित कांकेर जिले के युवतियों को थल सेना में भर्ती होने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सेवानिवृत्त कर्नल सी.एम.एस. बाबू ने बताया कि भारतीय सेना में सोल्जर जनरल ड्यूटी (महिला सैन्य पुलिस) की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है, योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जो इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाईट  www.joinindianarmy.nic.in  के माध्यम से 27 जुलाई से 31 अगस्त 2020 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की आयु साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष के मध्य होनी चाहिए तथा उनकी शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं या समकक्ष परीक्षा किसी भी विषय में 45 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।

गुरुकुल महिला महाविद्यालय की एनएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा चलाया जागरूकता अभियान

गुरुकुल महिला महाविद्यालय की एनएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा चलाया जागरूकता अभियान

रायपुर जिला प्रशासन रायपुर के साथ मिलकर गुरुकुल महिला महाविद्यालय के स्वयंसेवक अपने ड्यूटी प्वाइंट फाफाडीह, शास्त्री चौक, अवंती बाई चौक, अनुपम नगर, तेलीबांधा चौक के आसपास की दुकानों एवं सब्जी बाजार में कोरोना योद्धा के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं |

कोरोना वायरस के प्रति लोगों  को जागरूक करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना, जरूरतमंद लोगों को मास्क वितरण, हाथ धोना साथ ही दुकानों पर पहुंचकर दुकानदारों से भी कहा गया कि सामान विक्रय के पूर्व ग्राहक को बिना मास्क के दुकान में प्रवेश ना करने दें एवं घर पर ही महिलाओं बच्चों एवं वृद्धों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की समझाइश दी गई |

नारे जैसे मास्क नहीं तो सामान नहीं आदि के माध्यम से जानकारी स्वयंसेवकों के द्वारा लोगों को दी जा रही हैं ताकि वह इस महामारी से स्वस्थ और सुरक्षित रहें स्वयंसेवकों का कहना है की यह केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है यह हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है |

इस जिम्मेदारी को स्वयंसेवक समझते हुए अपने कर्तव्यों को पूरा कर रहे हैं। ताकि हर व्यक्ति सुरक्षित रहे ।इस जागरूकता अभियान में कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रात्रि लहरी  स्वयंसेवक स्नेहा नानवानी, उमा शर्मा, भूमिका यादव, डॉली साहू ,आरती गोस्वामी ,अंजू साहू ,रागिनी साहू लगातार अपनी सेवा कोरोना योद्धा के रूप में दे रहे हैं।

शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय रायपुर द्वारा कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय रायपुर द्वारा कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

रायपुर | जन्माष्टमी के शुभ पर्व पर शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय रायपुर द्वारा कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें तुलाराम आर्य कन्या विद्यालय दुर्ग कि छठवीं से 12वीं तक की छात्राओं तथा विद्यालय की शिक्षिकाओं ने भाग लिया । कक्षा बारहवीं की तनु विश्वकर्मा ने बहुत ख़ूबसूरती से कृष्ण जी को सजाया और प्रथम स्थान प्राप्त किया । और स्वाति देशपांडे भी प्रथम स्थान पर रहीं तथा सीमा देवाँगन और श्रेया राजपूत द्वितिय स्थान पर रहीं ।

लक्ष्मी तिवारी, कुंती वर्मा, देविका निषाद, मेघा साहू, नीता अग्रवाल ने भी कृष्ण जी को बहुत सुंदर सजाया था । 

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर उषा किरण अग्रवाल ने कहा कि समस्त भगवानों में श्रीकृष्ण को उनके रूप और श्रृंगार के कारण जाना जाता है। उनकी भक्ति का यह सबसे खूबसूरत तरीका है कि हर दिन उनका मनभावन श्रृंगार किया जाए ।

विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती नीना शिवहरे ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से छात्राओं में अच्छे संस्कार विकसित होते हैं विद्यालय की सांस्कृतिक प्रभारी श्रीमती ममता शर्मा ने बताया कि श्री कृष्ण के श्रिंगार को बच्चियों ने घर पर किया और फ़ोटो भेजे कक्षा छठवीं से ले के बारहवीं तक की बच्चियों ने भाग लिया । 

शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय द्वारा सर्वोत्तम छात्राओं और शिक्षिकाओं को पुरस्कृत किया गया । इसके लिए तुलाराम आर्य कन्या विद्यालय की ओर से प्राचार्य श्रीमती नीना शिवहरे ने महाविद्यालय को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया और कहा कि इस विद्यालय की छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन करने के लिये वे महाविद्यालय की आभारी हैं | महाविद्यालय की IQAC प्रभारी बे सबका आभार व्यक्त किया |

दुर्गा महाविद्यालय भूगोल विभाग द्वारा ऑर्गेनिक लिविंग विषय पर राष्ट्रीय वेबीनार का हुआ आयोजन

दुर्गा महाविद्यालय भूगोल विभाग द्वारा ऑर्गेनिक लिविंग विषय पर राष्ट्रीय वेबीनार का हुआ आयोजन

रायपुर | दुर्गा महाविद्यालय भूगोल विभाग द्वारा दिनांक 8/8/2020 को ऑर्गेनिक लिविंग विषय पर राष्ट्रीय वेबीनार  आयोजित किया गया जिसके मुख्य वक्ता डॉ संकेत ठाकुर (प्रदेश के प्रथम कृषि उत्पादक संगठन(FPO), 'एंग्रीकाॅन एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी 'के संस्थापक  संचालक  एवं फाउण्डर, 'लीड फाउंडेशन' ) थे।इस वेबिनार में देश के 23से अधिक राज्यों के 1636 प्रतिभागी पंजीकृत हुए । वेबिनार को संबोधित करते हुए, डॉ ठाकुर ने कहा कि -मानव जीवन पद्धति, 'प्रकृति का पोषण' करते हुए होना चाहिए,अन्यथा प्राकृतिक असंतुलन उत्पन्न होगा, जिसका दुष्परिणाम समय-समय पर, महामारी व अन्य विपदा के रुप में सामने आयेगा । 

कोविड 19का संक्रमण प्रकृति के असंतुलित विदोहन का ही परिणाम है । 'संतुलित जीवन ' पद्धति का सामान्य तर्क है कि -हम जिससे बने हैं ,वहीं हमारी आवश्यकता है ।अतः उसी का उपभोग करें, शेष सभी आवश्यकताएं ,प्रलोभन स्वरुप कृत्रिम रूप से उत्पन्न की गई ।यहि असंतुलन उत्पन्न करती है  ।अपनी   'आवश्यकताओं' की पूर्ति हम स्वयं करने में सक्षम है ।इसमें संपूर्ण कृषि एवं गोधन महत्वपूर्ण है। रासायनिक खाद और कीटनाशक दवाओं का कृषि में न्यूनीकरण एवं कम्पोस्ट/गोबर खाद का अधिकतम उपयोग ही 'आर्गेनिक लिविंग' है। इसकी शुरुआत छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कर किया गया है।यहि हमारी 'प्राचीन  परंपरा ' है,और हमें पुनःअपने मूल की ओर लौटना होगा।वेबिनार में चर्चा करते हुए ,सागर विश्वविद्यालय भूगोल विभाग, के प्राध्यापक, डॉ संतोष शुक्ला जी ने इस महत्त्वपूर्ण तथ्य को रेखांकित किया कि- वन, में मानव जहां -जहां से गुजरते हैं, वहां पगडंडियों का निर्माण हो जाता है, अर्थात उनके चरणों के नीचे की समस्त वनस्पतियां नष्ट हो जाती है, जबकि वन्य पशुओं के चलने से पगडंडियों का निर्माण नहीं होता।
स्पष्ट है ,जहां मानव की निगाह पड़ी, वह सब उपभोग/विकास के नाम पर समाप्त हो जाता है।इस 'राष्ट्रीय वेबीनार ' आयोजन में दुर्गा महाविद्यालय 'भूगोल विभाग 'की विभागाध्यक्ष 'डॉ  पूर्णिमा शुक्ला 'ने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता सम्माननीय डॉ संकेत ठाकुर जी का परिचय दिया । प्राचार्य डॉ राकेश कुमार तिवारी जी ने स्वागत भाषण एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। विभाग के प्राध्यापक द्वय,श्रीमती सुनीता चंसोरिया एवं डॉ संजीव प्रमानिक ने कार्यक्रम का संचालन किया।
जिला आपदा प्रबंधन सलाहकार (संविदा पद) हेतु आवेदन आमंत्रित : 17 अगस्त तक अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

जिला आपदा प्रबंधन सलाहकार (संविदा पद) हेतु आवेदन आमंत्रित : 17 अगस्त तक अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

कोंडागांवकार्यालय कलेक्टर जिला कोण्डागांव द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर नया रायपुर के पत्र क्रमांक/747 द्वारा कोण्डागांव जिले के लिए जिला आपदा प्रबंधन सलाहकार एक (संविदा) पद स्वीकृत किया गया है। उक्त पद की भर्ती हेतु दिनांक 17/08/2020 तक आवेदन-पत्र आमंत्रित किया जाता है। निर्धारित योग्यता/अर्हता रखने वाले अभ्यर्थी अपना आवेदन पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से कार्यालय कलेक्टर (वित्त शाखा) जिला कोण्डागांव के पते पर निर्धारित प्रपत्र में प्रेषित् कर सकते हैं।

पढ़ें : गणेशोत्सव को लेकर रायपुर कलेक्टर ने जारी किया निर्देश, गणेश पूजा के लिए इस बार 26 नियम

जिला आपदा प्रबंधन सलाहकार पद हेतु निर्धारित योग्यता और अर्हता अनुसार अभ्यर्थी का मूल निवास छ0ग0 राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही संविदा नियुक्ति हेतु अभ्यर्थी की आयु सीमा 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा संविदा वेतन 70 हजार रूपये प्रतिमाह देय होगी। इसके अलावा शैक्षणिक योग्यता में स्नातकोत्तर डिग्री (अधिमानत, आपदा प्रबंधन, सामाजिक कार्य, समाज शास्त्र, भूगोल, कृषि, वास्तुकला, इंजीनियरिेंग शहरी नियोजन में) चाही गई है। अभ्यर्थी का चयन में स्नातकोत्तर शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंको एवं साक्षात्कार के समय लिखित /मौखिक परीक्षा अनुभव के अंकों के आधार पर मैरिट सूची तैयार की जावेगी।

पढ़ें : नई एजुकेशन पॉलिसी को कैबिनेट की मंजूरी, HRD का नाम अब शिक्षा मंत्रालय हुआ

चयन का मापदण्ड व अंक का निर्धारण चयन समिति के द्वारा किया जावेगा। निर्धारित योग्यता व मापदण्ड पूर्ण नहीं करने पर स्क्रूटनी के समय आवेदन निरस्त किया जा सकेगा। यह नियुक्ति छ0ग0 सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 के अधीन होगी। जिला आपदा प्रबंधन सलाहकार के पद पर संविदा नियुक्ति की अवधि में दोनो पक्षों में से किसी एक पक्ष के द्वारा एक माह की पूर्व सूचना या इसके एवज में एक माह का वेतन देकर नियुक्ति समाप्त की जा सकेगी। निर्धारित मापदण्ड/अर्हता रखने वाले अभ्यर्थी को ही साक्षात्कार (अधिकतम 10 लोगों) हेतु आहुत किया जावेगा। अभ्यर्थी को आवेदन के साथ एक शपथ पत्र संलग्न करना होगा जिसमें उनके द्वारा यह प्रमाणित किया जायेगा कि उनके विरूद्ध कोई आपराधिक प्रकरण लंबित नहीं है और न ही किसी न्यायालय द्वारा आपराधिक मामलों में दोषी ठहराया गया है।

पढ़ें : 1 अगस्त से होगी स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया, ऐसे ले सकेंगे एडमिशन

आवेदक को प्रतिष्ठित संस्था/शासकीय विभाग में उसे कार्य क्षेत्र तथा पदीय दायित्वों के आधार पर 05 वर्ष के कार्य अनुभव प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। जबकि संबंधित क्षेत्र में पीएचडी की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार 03 वर्ष के कार्य का अनुभव प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिये जिले की वेबसाईट kondagaon.gov.in या cgstate.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है। निर्धारित समयावधि के उपरान्त प्राप्त होने वाले आवेदन पर विचार नहीं किया जावेगा।

शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेंद्र नगर में तुलसी जयंती के उपलक्ष में "तुलसी मानस" कार्यक्रम का किया आयोजन

शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेंद्र नगर में तुलसी जयंती के उपलक्ष में "तुलसी मानस" कार्यक्रम का किया आयोजन

रायपुर,शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेंद्र नगर तुलसी जयंती के उपलक्ष में हिंदी विभाग के द्वारा" तुलसी मानस" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ उषा किरण अग्रवाल मार्गदर्शन इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ रंजना तिवारी ने किया। उन्होंने बताया तुलसी दास जी समाज सुधारक एवं धार्मिक कवि के रूप में माने जाते हैं। उन्हें संत शिरोमणि भी कहा जाता है।

तुलसीदास जी की कालजई रचनाओं में रामायण ,विनय पत्रिका, कवितावली, दोहावली, हनुमान चालीसा की चर्चा की। तुलसीदास जी ने भारत में हिंदू जाति को उबारने का प्रयास किया तुलसीदास जी का भक्ति का आधार एक आस्था पर था। हिंदी विभाग से डॉक्टर गोदावरी नागबानी ने बताया की दैन्य या नम्र भाव से ही भगवत प्राप्ति हो सकती है। ईश्वर अपने भक्तों का ध्यान उसी प्रकार रखते हैं जैसे माता अपने बालक का ध्यान रखती है अतः व्यक्ति को स्वयं को पूर्णता ईश्वर को समर्पित कर देना चाहिए। हिंदी विभाग की छात्राओं में संगीत मीरी, तरुण कुटे, सौहदरा, रोशनी वर्मा, ने तुलसीदास जी का परिचय एवं रचनाओं के बारे में बता या। महाविद्यालय की आंतरिक मूल्यांकन आश्वासन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ कविता शर्मा ने बालकांड पर अपने विचार व्यक्त की बालकांड और उत्तर कांड मे रामजी के सौंदर्य के वर्णन की चर्चा की। उन्होंने यह भी बताया कि किस प्रकार तुलसीदास जी ने माता कौशल्या की आंखों से राम जी के ऐश्वर्य माधुरय और सौंदर्य का वर्णन किया हिंदी विभाग से डॉ शीला दानी ने तुलसीदास जी की रचनाएं कवितावली गीतावली विनय पत्रिका के बारे में बताया। हिंदी विभाग से डॉ रंजना तिवारी ने नवधा भक्ति का अत्यंत सुंदर वर्णन किया। स्मरण ,भजन, गायन पूजन संत संग, मंत्र, जाप ,संतोष यह सब नवधा भक्ति के रूप है। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ उषा किरण अग्रवाल ने अपने अनुसंधान पत्र "तुलसी के राम नजीर के कृष्ण" पर श्री राम तथा श्री कृष्ण के जन्म की परिस्थितियों का बहुत सुंदर वर्णन किया। उन्होंने बताया कि दोनों का जन्म अलग-अलग परिवेश में हुआ। राम का जन्म अयोध्या के महलों में जबकि कृष्ण का जन्म मथुरा की जेल की सलाखों में हुआ। तुलसीदास जी के द्वारा राम जन्म का वर्णन तथा नजीर अकबराबादी के शब्दों में कृष्ण जन्म के वर्णन का अति सुंदर वर्णन किया। नजीर अकबराबादी की कविता ऐसा था कृष्ण कन्हैया का बालपन कि कुछ लाइनों का वर्णन किया। हिंदी विभाग से डॉ शीला दानी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राध्यापक तथा छात्राएं उपस्थित रहे। 

CG JOB : छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में निकली 5 हजार से अधिक पदों पर बम्पर भर्ती, स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने ट्विट कर दी जानकारी

CG JOB : छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में निकली 5 हजार से अधिक पदों पर बम्पर भर्ती, स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने ट्विट कर दी जानकारी

रायपुर | कोरोना के लगातार बढ़ते खतरे को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सरकार स्वास्थ्य विभाग में बंपर भर्ती करने जा रहा है। राज्य सरकार 2100 पदों पर नियमित भर्ती एवं 3449 पदों पर संविदा भर्ती करने जा रही है, जिसके लिए रिक्तियां जारी कर दी गयी है। ये भर्तियां स्वास्थ्य विभाग में तकनीकी पदों पर होगी। वित्त विभाग की सहमति के बाद 6 अलग-अलग पदों पर राज्य में भर्तियां होगी। प्रदेश में रिक्त पदों पर होने वाली भर्ती की जानकारी प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने ट्विट कर दी | 

 
चिकित्सा अधिकारी के 300 पद, ग्रामीण चिकित्सा अधिकारी से 89 पद, स्टाफ नर्स के 911, लैब टेक्निशियन के 50, बहुद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 350 पुरूष और 400 महिलाओं के पद पर भर्तियां होगी। इस आदेश के बाद अब जल्द ही विस्तृत विज्ञापन जारी किया जायेगा।
पं रविशंकर शुक्ल विश्विद्यालय ने सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए जारी की ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तिथि

पं रविशंकर शुक्ल विश्विद्यालय ने सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए जारी की ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तिथि

रायपुर। पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर ने अपने सेमेस्टर के छात्रों के लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म जारी कर दी है। आपको बता दे जो विद्यार्थी सत्र 19-20 के जनवरी, जून सेमेस्टर के विद्यार्थी  को परीक्षा फार्म भरना है। जिसकी तिथि 31 जुलाई से 16 अगस्त तक है। विस्तृत जानकारी के लिए देखे- 
छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पढ़ाई के लिए एण्ड्रॉयड एप की तैयारी: प्रमुख सचिव

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पढ़ाई के लिए एण्ड्रॉयड एप की तैयारी: प्रमुख सचिव

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एक एन्ड्रॉयड एप तैयार किया जा रहा है। इसमें सभी प्रकार की पाठ्य सामग्री उपलब्ध होगी। इस एप को इंटरनेट के जरिए कोई भी शिक्षक या विद्यार्थी डाउनलोड कर सकेंगे और इसे कभी भी बिना इंटरनेट के ऑफलाईन देख सकेंगे। इस एण्ड्रॉयड एप को 15 अगस्त तक लांच किया जाना प्रस्तावित है। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने यह जानकारी आज यूनीसेफ द्वारा आयोजित 'डिजिटल टाऊनहॉल फॉर चिल्ड्रन' विषय पर आयोजित वेबीनार में दी। वेबीनार में पूर्व आईएएस एवं लैंग्वेज एण्ड लर्निंग फाउन्डेशन के संस्थापक एवं कार्यकारी निदेशक डॉ. धीर झींगरण और यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के प्रमुख क्षेत्राधिकारी श्री जॉब जकारिया भी शामिल हुए।


प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. आलोक शुक्ला ने कहा कि 'पढ़ई तुहंर दुआर' ऑनलाईन शिक्षा ही नहीं बल्कि बच्चों के द्वार तक शिक्षा पहुंचाने का एक माध्यम है। शिक्षा को बच्चों के द्वार तक पहुंचाने के लिए कई प्रकार के माध्यम हो सकते है। इस पर कार्य भी चल रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए यह जरूरी नहीं है कि राज्य स्तर से ही योजना तैयार हो, बल्कि शिक्षकों ने भी अच्छी-अच्छी योजना बनायी है, उसे राज्य में लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की शुरूआत हुई तब सबके मन में एक ही तरीका सामने आया कि सीखने की प्रक्रिया को बरकरार रखने के लिए ऑनलाईन क्लास ही सबसे सशक्त माध्यम होगा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इसी वजह से सीजीस्कूलडॉटइन नामक पोर्टल बनाया गया, जिसके माध्यम से बच्चों की पढ़ाई प्रारंभ की जा सके। राज्य के पहुंचविहीन क्षेत्रों में जहां इंटरनेट की समस्या है, जिनके पास मोबाइल नहीं है, उनके लिए दूसरे विकल्पों पर भी कार्य प्रारंभ किया गया है।
डॉ. शुक्ला ने कहा कि दूरस्थ अंचल और आदिवासी क्षेत्रों में काम करने वाले शिक्षकों ने अलग-अलग तरीके अपनाए, जिसे लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें सहयोग और समर्थन देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर बहुत से शिक्षक बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। डॉ. शुक्ला ने एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि हमें सबसे पहले ऑनलाईन पोर्टल को विस्तार दिए जाने की अवश्यकता है, ताकि उसमें सब प्रकार की पाठ्य सामग्री उपलब्ध करायी जा सके। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एक एन्ड्रॉयड एप तैयार किया जा रहा है। इसमें सभी प्रकार की पाठ्य सामग्री उपलब्ध होगी। इस एप को इंटरनेट के जरिए कोई भी शिक्षक या विद्यार्थी डाउनलोड कर सकेंगे और इसे कभी भी बिना इंटरनेट के ऑफलाईन देख सकेंगे। दूसरा बस्तर में एक पत्रकार के आईडिया पर काम करना शुरू किया है, जिसका नाम है 'बुलटू रेडियो' अर्थात ब्लूटूथ के जरिए ऑडियो फाइल को ट्रांसफर करना। शिक्षा के अलावा अन्य जन जागरण के लिए उनके द्वारा हॉट बाजार में जहां भी किसी के पास इंटरनेट नहीं होता, उन्हें ब्लूटूथ के माध्यम से फाइल ट्रांसफर किया जाता है और जब आवश्यकता हो उस पाठ्य सामग्री को देख लेते है। इस प्रयोग को काफी सफलता मिल रही है।


प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा ने कहा कि शीघ्र ही एक कॉलसेंटर बनाने जा रहे है, जिसमें कोई भी विद्यार्थी टोल-फ्री नम्बर पर डायल कर किसी भी कक्षा की कोई भी अध्ययन सामग्री मोबाइल अथवा लैंडलाईन में बिना इंटरनेट के सुन सकेंगे। यह सभी सामग्री एक स्थान पर रखी जाएगी जहां से यह सुविधा प्रदान की जा सकती है। बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने के लिए लाऊड स्पीकर का उपयोग ऐसे स्थानों पर पढ़ाई के लिए किया जा रहा है, जहां मोबाइल और इंटरनेट सेवा नहीं है। इन स्थानों पर फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए विद्यार्थी लाउड स्पीकर के जरिए सुनकर अपने घरो या उसके सामने बैठकर एक निश्चित समय में अध्ययन-अध्यापन का कार्य बिना किसी बाधा के कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सर्वश्रेष्ठ विकल्प नहीं है, लेकिन एक अच्छा विकल्प सिद्ध हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग लोकल टैलेंट को बढ़ावा देने के लिए ऐसे शिक्षकों की पहचान कर रहा है जो वॉलिटिंयर्स के रूप में अपने आसपास के स्कूल के दायरे में आने वाले गांव में जाकर वहां पर समुदाय के बीच में बच्चों को बैठाकर पढ़ाएंगे और होमवर्क देंगे।

 

प्रतिबंधात्मक क्षेत्र के परीक्षा केन्द्रों में असाइनमेंट पद्धति से ओपन स्कूल की परीक्षाएं बाद में : परीक्षा असाइनमेंट के संबंध में संशोधित आदेश जारी

प्रतिबंधात्मक क्षेत्र के परीक्षा केन्द्रों में असाइनमेंट पद्धति से ओपन स्कूल की परीक्षाएं बाद में : परीक्षा असाइनमेंट के संबंध में संशोधित आदेश जारी

रायपुर, राज्य शासन के निर्णय अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की परीक्षा असाइनमेंट पद्धति से संपन्न कराई जानी है। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा वर्तमान में कोविड-19 संक्रमण के कारण विभिन्न जिलों में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी होने की स्थिति में पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए नवीन निर्देश जारी किए हैं। संशोधित निर्देश अनुसार यदि कोई परीक्षा केन्द्र प्रतिबंधात्मक क्षेत्र में आता हो तो उस परीक्षा केन्द्र में असाइनमेंट वितरण और उत्तर पुस्तिका संग्रहण का कार्य प्रतिबंधात्मक अवधि समाप्त होने के बाद किया जाएगा।
संशोधित निर्देश के अनुसार असाइनमेंट वितरण कुल 8 दिन किया जाएगा और प्रतिबंधात्मक आदेश जारी हो जाने की स्थिति में जितने दिन वितरण हो चुका है उतने दिन 8 में से घटाकर बचे हुए दिन के लिए प्रतिबंधात्मक के बाद वितरण किया जाएगा। यही प्रक्रिया उत्तर पुस्तिका संग्रहण के लिए भी की जाएगी। प्रतिबंध अवधि उत्तर पुस्तिका संग्रहण के दो दिनों के अवधि में शामिल नहीं होगी। यदि कोई परीक्षार्थी किसी कारणवश परीक्षा केन्द्र से असाइनमेंट एवं उत्तर पुस्तिका नहीं ले सका है तो, वह छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के मुख्यालय (छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल परिसर, भूतल, पेंशनबाड़ा रायपुर) से असाइनमेंट और उत्तर पुस्तिका प्राप्त और जमा कर सकेगा। इसके लिए 17 अगस्त से 22 अगस्त तक की तिथि निर्धारित की गई है।


इस निर्धारित तिथि में सभी विषयों के असाइनमेंट छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल रायपुर की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट सीजीएसओएस डॉट सीओ डॉट आईएन ;ूूूण्बहेवेण्बवण्पदद्ध पर भी उपलब्ध रहेंगे। परीक्षार्थी इसे वेबसाइट से डाउनलोड कर ए-4 साइज के कागजों पर उत्तर लिखकर अपने परीक्षा केन्द्र में जमा कर सकेंगे। उत्तर पुस्तिका के ऊपर एक टॉप शीट में परीक्षार्थी के अपने रोलनंबर, विषय आदि की जानकारी भरनी होगी। इस टॉप शीट का प्रारूप भी वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। यदि कोई परीक्षार्थी किसी कारणवश उत्तर पुस्तिका नहीं जमा कर पाता है तो उस विषय की परीक्षा मं सम्मिलित होने का उसका अवसर समाप्त नहीं होगा, जब कभी ओपन स्कूल की परीक्षाएं आयोजित होंगी तब वह परीक्षा में बैठ सकेगा।
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के सचिव प्रोफेसर व्ही.के. गोयल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हायर सेकेण्डरी कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को आबंटित परीक्षा केन्द्र के माध्यम से 22 जुलाई से 29 जुलाई तक असाइनमेंट कार्य का वितरण किया जाएगा। इसी प्रकार हाईस्कूल कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को आबंटित परीक्षा केन्द्र के माध्यम से 4 अगस्त से 9 अगस्त तक असाइनमेंट कार्य का वितरण किया जाएगा।
हायर सेकेण्डरी के परीक्षार्थियों को जिस दिन असाइनमेंट प्रदान किया जाएगा, उसे दो दिवस के भीतर संबंधित परीक्षा केन्द्र में जमा करना अनिवार्य होगा। रविवार 26 जुलाई को अवकाश के दिन भी असाइनमेंट प्रदान करने और जमा करने का कार्य किया जाएगा। इसी प्रकार हाई स्कूल कक्षा 10वीं के परीक्षार्थियों को जिस दिन असाइनमेंट प्रदान किया जाएगा, उसे दो दिवस के भीतर संबंधित परीक्षा केन्द्रों में जमा करना अनिवार्य होगा। रविवार 9 अगस्त को अवकाश के दिन भी असाइनमेंट प्रदाय करने और जमा करने का कार्य किया जाएगा।
सचिव छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने बताया कि शासकीय अवकाश के दिनों में भी असाइनमेंट वितरण और जमा किया जाएगा। सभी छात्र निर्धारित तिथियों में असाइनमेंट अपने परीक्षा केन्द्रों से प्राप्त करेंगे और इसे प्राप्त करने की तिथि से दो दिन के भीतर असाइनमेंट परीक्षा केन्द्रों में जमा करेंगे। जो छात्र इन तिथियों में असाइनमेंट प्राप्त नहीं करेंगे उन्हें अनुपस्थित माना जाएगा और जो छात्र दो दिन की समय-सीमा में असाइनमेंट जमा नहीं करेंगे वे भी अनुपस्थित माने जाएंगे, परन्तु उस विषय की परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त नहीं होगा, जब कभी ओपन स्कूल की परीक्षाएं आयोजित होंगी तब वह परीक्षा में बैठ सकेंगे। परीक्षा केन्द्रों में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए शासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन किया जाना अनिवार्य है। इसके अंतर्गत परीक्षा केन्द्रों में मास्क, फिजिकल डिस्टेंसिंग और अन्य गाइडलाईन को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जाएगा।

 

शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेन्द्र नगर द्वारा घर बैठे वृक्षारोपण प्रतियोगिता "संकल्प तरुवर" का हुआ आयोजन

शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेन्द्र नगर द्वारा घर बैठे वृक्षारोपण प्रतियोगिता "संकल्प तरुवर" का हुआ आयोजन

 रायपुर | शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेन्द्र नगर के वनस्पति शास्त्र विभाग के द्वारा जुलाई के महीने में घर बैठे वृक्षारोपण करने की प्रतियोगिता आयोजित की गई संकल्प तरुवर के नाम से और इसमें वृक्षारोपण करते हुए फ़ोटो की collage बनाकर ऑनलाइन भेजना था इस प्रतियोगिता में 203 प्रतियोगियों ने भाग लिया जो विभिन्न राज्यों से सम्मिलित थे यह प्रतियोगिता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. उषा किरण अग्रवाल के मार्गदर्शन से संपन्न हुई । इस प्रतियोगिता में मेंटोर महाविद्यालय डॉ. राधा बाई नवीन कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार जोशी का सतत् सहयोग रहा। 

निर्णायक के रूप में डॉक्टर प्रकाश कौर सलूजा डॉक्टर अरुणा श्रीवास्तव डॉक्टर उषाकिरण अग्रवाल जी ने निर्णय दिया । घर बैठे ही लोगों ने पौधों की महत्ता समझकर वृक्षारोपण किया और इस प्रतियोगिता के तहत पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्य किया । इसमें दुर्ग से डॉ. उषा चंदेल, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव भिलाई  से डॉ. दीप्ती चौहान रायपुर से डॉ. सुनीता पात्रा नागपुर से कविता अग्रवाल प्रमुख रूप से विजेताओं की श्रेणी में रहे छात्र छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर वृक्षारोपण क्यूँ महत्वपूर्ण है बताया मुख्य कारणों में से एक कारण यह है कि वृक्ष जीवन-प्रदान करने वाली ऑक्सीजन प्रदान करते हैं जिसके बिना मानव जाति का अस्तित्व असंभव है |

अतः वृक्षारोपण हेतु सभी को जागरूक बनाये रखने हेतु यह प्रतियोगिता ख़ास रही बालोद, खटोर, दुर्ग, रायपुर, राजिम, भिलाई, तिरुपति, नागपुर, सूरत, बॉम्बे, दिल्ली, नोयड़ा, आदि जगहों से बच्चों ने भाग लिया। कुसुम निषाद भीमा सोनकर तेजरम गूप पवन साहू सवेत भटपहरि अल्पना चंद्राकर आदि बच्चे विजेता रहे। महाविद्यालय के बड़ी संख्या में प्राध्यापकों ने भाग लिया। डॉक्टर कविता शर्मा ने सभी को धन्यवाद दिया एवं वृक्ष लगाने का संकल्प हमेशा याद रखने का निवेदन किया ।