BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
CISF Recruitment 2020-21 : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में निकली विभिन्न पदों के लिए बम्पर भर्ती, जाने कैसे करें आवेदन

CISF Recruitment 2020-21 : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में निकली विभिन्न पदों के लिए बम्पर भर्ती, जाने कैसे करें आवेदन

CISF Recruitment 2020-21 केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने विभिन्न पदों की भर्ती के लिए all india Employment News जारी किया है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) भर्ती हेतु निर्धारित अर्हताओं की पूर्ति करने वाले उम्‍मीदवार अंतिम तिथि तक विभाग को CISF Recruitment पर आवेदन कर सकते हैं।

CISF Recruitment 2020-21 : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) भर्ती
विभाग का नाम :- केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF)
भर्ती/परीक्षा नाम :- CISF Jobs
नौकरी स्थान :- all india
आवेदन मोड :- offline

CISF Recruitment 2020 : पद डिटेल
एचसी / जीडी कांस्टेबल / जीडी
SI / निर्गमन एएसआई / एक्सई

कुल पदों की संख्या टोटल 2000 पद

वेतनमान, आयुसीमा एवं योग्यता विवरण
वेतनमान :- 25,000 – 40,000 / -/-
आयुसीमा :- 21 से 50 वर्ष के बीच
योग्यता :- 10 वीं
आरक्षण :- नियमानुसार

आवेदन शुल्क विवरण
सामान्य वर्ग :- -/-
अन्‍य पिछड़ा वर्ग :- -/-
एससी/एसटी :- -/-

महत्वपूर्ण तिथि एवं कार्यक्रम विवरण
आवेदन प्रारं‍भ तिथि :- 13.02.2021
आवेदन अंतिम तिथि :- 15.03.2021

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) भर्ती विभागीय विज्ञापन एवं आवेदन फार्म देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

 

“छोटा कॉलेज बड़ा प्रयास” : नैक पीयर टीम ने अग्रसेन महाविद्यालय का किया निरीक्षण

“छोटा कॉलेज बड़ा प्रयास” : नैक पीयर टीम ने अग्रसेन महाविद्यालय का किया निरीक्षण

रायपुर राष्ट्रीय मुल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की पीयर टीम ने  विगत 7 और 8 फरवरी को अग्रसेन महाविद्यालय  का निरिक्षण किया. इस दो दिवसीय निरिक्षण के लिए पीयर टीम में गोंडवाना विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एन.वी. कल्याणकर (चेयरमैन), नेहरु ग्राम भारती नामित विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राममोहन पाठक (मेंबर कोआर्डिनेटर) तथा सुंदरबन हाजी देसारत महाविद्यालय कोलकाता के प्राचार्य डॉ रत्नाकर पाणि (मेम्बर) के रूप में शामिल थे. गौरतलब है कि इस नैक टीम को सम्मिलित रूप से पचास से अधिक संस्थाओं के निरीक्षण का अनुभव प्राप्त है. इस मीटिंग में चेयरमैन ने अग्रसेन महाविद्यालय की उपलब्धियों को “छोटा कॉलेज बड़ा प्रयास” बताया.

 

साथ ही महाविद्यालय द्वारा संचालित “स्व. सुशांत अग्रवाल स्मृति बुक बैंक” के प्रयासों की  भी सराहना की, जिसमें किसी भी संस्थान के छात्रों को नाम-मात्र शुल्क पर साल भर के लिए किताबें दी जाती हैं. टीम के सदस्यों ने महाविद्यालय द्वरा सीमित संसाधनों के भीतर सभी आवश्यक कार्यों को सम्पादित करने सम्बन्धी कठिनाइयों को समझा तथा अच्छे कार्यों की सराहना की. वहीँ टीम के सदस्यों ने महाविद्यालय के विकास के लिए सुझाव भी दिए. महाविद्यालय में हास्टल और खेल मैदान की कमी की ओर भी ध्यान आकृष्ट किया. वहीँ आडियो-विजुअल स्टूडियो  की विशेष रूप से प्रशंसा की. टीम ने महाविद्यालय के छः प्राध्यापकों द्वारा पीएच.डी. किये जाने की सराहना की. साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में कोरोना पर केन्द्रित नुक्कड़ नाटक और बारहमासी  छत्तीसगढ़ी गीतों को भी काफी पसंद किया.        


पीयर टीम ने सबसे पहले प्राचार्य कक्ष में प्राचार्य प्राचार्य  डॉ युलेन्द्र कुमार राजपूत द्वारा महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों पर आधारित पावर-प्वाइंट प्रजेंटेशन देखा. इसके पश्चात पीयर टीम ने सभी विभागाध्यक्षों की बैठक लेकर उनके कार्यों की  जानकारी ली और विभागों का अवलोकन किया. इसमें वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष प्रो. अमित अग्रवाल, प्रबंध संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ शोभा अग्रवाल, कम्प्यूटर संकाय के विभागाध्यक्ष प्रो. विकास शर्मा, पत्रकारिता संकाय के विभागाध्यक्ष प्रो. विभाष कुमार झा, समाज कार्य संकाय के विभागाध्यक्ष प्रो. मो. रफीक और योग संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ मंजू सिंह ठाकुर ने अपन अपने विभागों की विस्तार से जानकारी दी. अगले क्रम में पीयर टीम ने पुस्तकालय का निरीक्षण किया और अंत में महाविद्यालय की आई.क्यू.ए.सी. कक्ष में कोआर्डिनेटर डॉ डॉली पाण्डेय की प्रस्तुति सहित इस इकाई के कामकाज का विषद अवलोकन किया.
 
 
पीयर टीम ने भोजन अवकाश के बाद प्राचार्य एवं महाविद्यालय प्रबंध समिति  के पदाधिकारियों से संस्था के संचालन के विषय में चर्चा की. इसके पश्चात पीयर टीम के सदस्यों ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया. अगले दिन पीयर  टीम ने एन.एन.एस. के छात्रों से चर्चा की. साथ ही पूर्व छात्रों (एलुमिनी) और वर्तमान छात्रों के अभिभावकों से चर्चा की. साथ ही अवलोकन कार्य संपन्न हो जाने पर प्राचार्य और आई.क्यू.ए.सी. कोआर्डिनेटर से महाविद्यालय से जुडी अन्य जानकारियों के लिए चर्चा की. दोपहर तीन बजे एक्जिट मीटिंग में पीयर टीम के चेयरमैन ने बंद लिफ़ाफ़े में अपनी रिपोर्ट प्राचार्य को सौंपी. पीयर टीम के सभी सदस्यों ने अपने अवलोकन के सम्बन्ध में कुछ बाते विद्यार्थियों और प्राध्यापकों के समक्ष साझा की और अपने बहुमूल्य सुझाव भी दिए. प्राचार्य डॉ. युलेंद्र कुमार राजपूत ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया. इसके पश्चात सही सदस्यों को औपचारिक विदाई दी गई.

प्राचार्य ने बताया कि अगले दो से तीन सप्ताह में नैक के बंगलुरु मुख्यालय से आधिकारिक तौर पर रिपोर्ट जारी होने की सम्भावना है, जिसमें महाविद्यालय को दिए जाने वाले ग्रेड की जानकारी भी दी जाएगी.
BIG BREAKING : पं. रविवि ने जारी किये स्नातक स्तर के अंतिम वर्ष के विशेष परीक्षा 2020 की समय सारणी, देखें टाइम टेबल

BIG BREAKING : पं. रविवि ने जारी किये स्नातक स्तर के अंतिम वर्ष के विशेष परीक्षा 2020 की समय सारणी, देखें टाइम टेबल

रायपुर | पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने स्नातक स्तर की भाग तीन अथवा अंतिम वर्ष हेतु आयोजित की जा रही विशेष परीक्षा 2020 की समय सारणी जारी कर दी है | 

देखें समय सारणी :-

BIG BREAKING : पं. रविवि ने जारी किये विभिन्न विषयों के अंतिम वर्ष के पूरक परीक्षा के समय सारणी, देखें टाइम टेबल

BIG BREAKING : पं. रविवि ने जारी किये विभिन्न विषयों के अंतिम वर्ष के पूरक परीक्षा के समय सारणी, देखें टाइम टेबल

रायपुर | पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने स्नातक स्तर की भाग तीन अथवा अंतिम वर्ष की पूरक परीक्षा 2020 की समय सारणी जारी कर दी है | 

देखें समय सारणी :-

UGC NET 2021: यूजीसी नेट परीक्षा की तारीख घोषित, NTA ने जारी किया नोटिफिकेशन

UGC NET 2021: यूजीसी नेट परीक्षा की तारीख घोषित, NTA ने जारी किया नोटिफिकेशन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा 2021 (NET) की घोषणा कर दी है। यूजीसी नेट 2021 एग्जाम नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक (Nishank) ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। यूजीसी नेट एग्जाम डेट, एप्लीकेशन फॉर्म की पूरी जानकारी आगे पढ़ें।

एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2020 (UGC NET December 2020 Exam) के लिए यह नोटिस जारी किया है। कोरोना वायरस महामारी के कारण तय समय पर यह परीक्षा नहीं ली जा सकी थी। न ही आवेदन हुए थे। अब यह परीक्षा मई 2021 (UGC NET May 2021) में ली जाएगी। आवेदन भी अब शुरू होंगे।

नोटिफिकेशन के अनुसार, असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor) और जेआरएफ (JRF) की अहर्ता के लिए यूजीसी नेट की परीक्षा 02 मई 2021 से शुरू होगी। मई 2021 की 2, 3, 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 14 और 17 तारीख को एग्जाम्स होंगे। ऑनलाइन मोड पर रोज दो शिफ्ट्स में परीक्षा ली जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक होगी।
कब और कैसे करें अप्लाई
इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरकर जमा करना होगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज (02 फरवरी 2021) से शुरू की जा रही है। अंतिम तारीख 02 मार्च 2021 है। एप्लीकेशन फीस 03 मार्च 2021 तक जमा कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया यूजीसी नेट की वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के जरिए पूरी करनी है।

आवेदन करने के लिए इसे क्लिक करे
 

CBSE Exam Date: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का एलान, जानें कब कौन सा एग्ज़ाम होगा

CBSE Exam Date: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का एलान, जानें कब कौन सा एग्ज़ाम होगा

नई दिल्ली: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं की तारीखों का एलान कर दिया गया है. इस बार बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 4 मई से शुरू होंगी और 7 जून तक चलेंगी, वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं भी 4 मई से शुरू हो जाएंगी, जोकि 11 जून तक चलेंगी.


शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने डेटशीट की घोषणा करते हुए कहा, "शिक्षकों और छात्रों ने कोरोनाकाल का डटकर सामना किया है. अब भी चौकस रहने की ज़रूरत है. डेटशीट के लिए शुभकामनाएं , छात्रों से उम्मीद है बढ़ाए गए समय का सदुपयोग करेंगे."


10वीं कक्षा की विस्तृत डेट शीट- सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी परीक्षा
4 मई - उड़िया, कन्नड़, लीपच
6 मई - अंग्रेज़ी
10 मई - हिंदी कोर्स A और कोर्स B दोनों
11 मई - उर्दू - कोर्स A, बंगाली , तमिल, पार्सी इत्यादि
12 मई - पंजाबी , जर्मन
13 मई - मलयालम, फ्रेंच, रशियन, उर्दू कोर्स B
15 मई - साइंस
17 मई - पेंटिंग
18 मई - एनसीसी, हिन्दुस्तानी म्यूज़िक इत्यादि
20 मई - होम साइंस
21 मई - गणित स्टैंडर्ड और बेसिक दोनों
22 मई - जापानी , एलीमेंट ऑफ बिजनेस इत्यादि
25 मई - तेलगु, सिंधी, मराठी, गुजराती, मणिपुरी, असामि , तीबती , भूटिया , मिजो इत्यादि
27 मई - सोशल साइंस
29 मई - इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, टूरिज्म, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
31 मई - रिटेल , सिक्योरिटी, मीडिया , मल्टी स्किल ,फूड प्रोडक्शन इत्यादि

2 जून - अरबी और संस्कृति

7 जून - कंप्यूटर एप्लिकेशन

12 वीं कक्षा की डेटशीट (पहली शिफ्ट)
दो शिफ्ट में होंगी परीक्षाएं - सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
4 मई - इंगलिश
5 मई - टैक्सेशन, Music वोकल
8मई - फिजिकल एजुकेशन
10 मई - इंजीनियरिंग ग्राफिक्स, फूड प्रोडक्शन, मीडिया, शॉर्ट हैंड ( अंग्रेज़ी ), टेक्सटाइल डिजाइन
11 मई - टाइपोग्रफी, फैशन स्टडीज
12 मई - बिजनेस स्टडीज
13 मई - फिजिक्स और एप्लायड फिजिक्स
15 मई - रिटेल और मास मीडिया स्टडीज
17 मई - एकाउंटेंसी
18 मई - केमिस्ट्री
19 मई - पॉलिटिकल साइंस
20 मई - लीगल स्टडीज, उर्दू कोर, सेल्समैनशिप
22 मई - हैल्थ केयर, पेंटिंग, स्कल्पचर, कॉमर्शियल आर्ट
24 मई - बायोलॉजी, ऑफिस प्रक्योर और प्रैक्टिकल
25 मई - इकोनॉमिक्स
27 मई - फ्रेंच
28 मई - सोशियोलॉजी
31 मई - हिंदी इलेक्टिव और हिंदी कोर
1 जून - मैथमेटिक्स और एप्लायड मैथमेटिक्स
3 जून - वेब एप्लिकेशन, टूरिज्म
4 जून - पंजाबी , बंगाली, मराठी, अरबी , तेलेगु , जापानी
5 जून - साइकोलॉजी
7 जून - होम साइंस
8 जून - एनसीसी, मार्केटिंग
9 जून - बैंकिंग, योगा, ग्राफिक्स, कथक, भरतनाट्यम
10 जून - हिस्ट्री
11 जून - एंटरप्रेन्योरशिप, बायोटेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चर
 

बिग ब्रेकिंग छत्तीसगढ़ : स्कूली बच्चों को अगली कक्षा में प्रमोट करने के लिए जारी हुआ दिशा निर्देश, पढ़े पूरी खबर

बिग ब्रेकिंग छत्तीसगढ़ : स्कूली बच्चों को अगली कक्षा में प्रमोट करने के लिए जारी हुआ दिशा निर्देश, पढ़े पूरी खबर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों को अगली कक्षा में प्रमोट करने का दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारी और संयुक्त संचालकों को निर्देश दिया है कि पढई तुंहर द्वार और आनलाइन-आफलाइन कक्षाओं के जरिये बच्चों का एसेसमेंट के बाद बच्चों को अगली कक्षाओं में प्रमोट करने की पूर्व की प्रक्रिया का अनुसरण करें।
डीपीआई जितेंद्र शुक्ला ने अपने आदेश में बताया है कि छत्तीसगढ़ में पहले से ही पहली से आठवीं कक्षाओं में बच्चों को फेल नहीं करने का निर्देश लागू है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी परीक्षा के आधार पर पिछली कक्षा में बच्चों को नहीं रोकने का निर्देश जारी है, ऐसे में इस साल भी बच्चों को समान्य रूप से अगले सत्र में अगली कक्षा के लिए प्रवेश दिया जायेगा।


आदेश में कहा गया है कि प्रदेश के सभी विद्यालयों में बच्चों की अकादमिक उपलब्धियों का सतत मूल्यांकन किया जाता है। उसके आधार पर सभी बच्चों को आवश्यक शिक्षण देने की व्यवस्था की जाती है। इस वर्ष भी राज्य में पहली से आठवीं कक्षा के बच्चों के लिए यही नीति लागू रहेगी।
 

 BIG BREAKING : पं. रविवि की मुख्य परीक्षा 2020 के परिणाम से असंतुष्ट परीक्षार्थियों के लिए एक और  बड़ा मौका, रविवि ने जारी किए विशेष परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि

BIG BREAKING : पं. रविवि की मुख्य परीक्षा 2020 के परिणाम से असंतुष्ट परीक्षार्थियों के लिए एक और बड़ा मौका, रविवि ने जारी किए विशेष परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि

रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी महाविद्यालय के ऐसे परीक्षार्थी जिनकी वार्षिक परीक्षाएं स्नातक प्रथम, द्वितीय वर्ष एवं स्नातकोत्तर पूर्व वर्ष की परीक्षा में 13 मार्च के पश्चात तक तथा स्नातक स्तर के भाग तीन अथवा अंतिम वर्ष अथवा स्नातकोत्तर/सर्टिफिकेट/डिप्लोमा/पी.जी.डिप्लोमा की परीक्षा में 19 मार्च 2020 के पश्चात ऑनलाइन से (असाइनमेंट/परीक्षा) परीक्षा में शामिल हुए । ऐसे परीक्षार्थी जो अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं है तथा विशेष परीक्षा में सम्मिलित होना चाहते है वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट में जा कर आवेदन कर सकते है । इस हेतु विश्वविद्यालय में आदेश जारी कर दिया है ।
देखें आदेश :-
 BIG BREAKING: पं. रविवि ने विभिन्न विषयों हेतु पूरक परीक्षा के आवेदन फॉर्म भरने की तिथि की घोषित, देखें कब तक कर सकते है आवेदन

BIG BREAKING: पं. रविवि ने विभिन्न विषयों हेतु पूरक परीक्षा के आवेदन फॉर्म भरने की तिथि की घोषित, देखें कब तक कर सकते है आवेदन

रायपुर। पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय ने बी.ए., बी.ए. (क्लासिक), बी.कॉम., बी.एस.सी., बी.एस.सी. होम साइंस, बी.सी.ए.  भाग एक, दो  और तीन एवं बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (बी.पी.ई.) भाग एक , दो, तीन एवं चार के नियमित, भूतपूर्व एवं अमहाविद्यालायीन विद्यार्थी जो पूरक की अर्हता प्राप्त है उनकी पूरक परीक्षा 2020 में सम्मिलित होने के लिए विश्वविद्यालय ने सूचना जारी की है । विश्वविद्यालय ने आज आदेश जारी करते हुए पूरक परीक्षाओं में सम्मिलित होने हेतु आवेदन फॉर्म की तिथि घोषित कर दी है।  
विस्तृत जानकारी :-
छत्तीसगढ़ के बाल वैज्ञानिकों ने किया राज्य को गौरवान्वित : उत्कृष्ट परियोजनाओं के लिए 15 बाल वैज्ञानिक चयनित

छत्तीसगढ़ के बाल वैज्ञानिकों ने किया राज्य को गौरवान्वित : उत्कृष्ट परियोजनाओं के लिए 15 बाल वैज्ञानिक चयनित

रायपुर | छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा 21 से 23 जनवरी 2021 तक राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का वर्चुअल आयोजन जैव प्रौद्योगिकी अध्ययनशाला, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के सहयोग से हुआ।


    वेबीनार में राज्य शैक्षणिक समन्वयक, राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस द्वारा राज्य स्तर पर चयनित बाल वैज्ञानिकों के नाम की घोषणा की गई। चयनित बाल वैज्ञानिकों में कु. गनीका कुम्भकार, शास.उ.मा.वि.जेवरा सिरसा, जिला-दुर्ग, अर्यान हरलालका, एन.एच.वर्ल्ड स्कूल, रायपुर, श्रृष्टी सोनी, स्वामी आत्मानंद शास. एक्सेलेन्स स्कूल, सरगुजा, कु. संजना यादव,शास.उ.मा.वि. पाउवारा जिला-दुर्ग, श्रुती सोम, लर्नर इंग्लिश मिडियम, बिलासपुर, मुस्कान पांडे, शास.कन्या उ.मा.वि., बस्तर, कन्हैया प्रसाद राजवाडे, शास. उ. मा. वि., रामपुर धर्मेश,डीएवी पब्लिक स्कूल, छाल, रायगढ, लीना यादव, शासकीय आदर्श मिडिल स्कूल, महासमुंद, अनीश सूरी, शास.उ.मा.वि., बुनागांव, कोण्डागांव, सर्वज्ञा सिंह, डीपीएस स्कूल, जामनीपाली, कोरबा, सविता, शास उ. मा. वि., गोकुलपुर. धमतरी, आयुश साहू, शास. बालक उ.मा.वि., रामानुजगंज, सूरजपुर, अकांक्षा साहू, शास.उ.मा.वि., पटौद, कांकेर, विजय कुमार ध्रुव, शास. उ.मा.वि., भखारपारा, नारायणपुर एवं निर्मला यादव, शास.उ.मा.वि. बुनागांव, कोण्डागांव शामिल है। इन बाल वैज्ञानिकों ने छत्तीसगढ़ राज्य को गौरवान्वित किया है।


    राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का वर्ष 2020 एवं 2021 में मुख्य विषय- सतत् जीवन के लिए विज्ञान (
Science for Sustainable Living ) तथा पांच उप-विषय, जिसमें ‘सतत् जीवन के लिए पारितंत्र’, ‘उचित प्रौद्योगिकी’, सामाजिक नवाचार, निरूपण, विकास एवं मॉडलिंग व पांरपरिक ज्ञान प्राणाली शामिल है। 28वी राज्य स्तरीय बाल विज्ञान काग्रेस कार्यक्रम के समापन सत्र में कुलपति प्रो. के. एल. वर्मा ने कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक रूचि विकसित करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम को भारत वर्ष में राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, ज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के तत्वाधान में आयोजित किया जाता है जो काफी सराहनीय है।

छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के महानिदेशक श्री मूूदित कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कॉंग्रेस बच्चों को एक मंच प्रदान करता है, जहां वे अपनी रचनात्मकता एवं नवाचार सोच के माध्यम से स्थानीय समस्याओं को चिन्हित कर उसका समाधान प्रयोग, आंकड़ा संकलन, शोध-विश्लेषण एवं नवाचारयुक्त प्रक्रिया के माध्यम से परिणाम तक पहुंचने हेतु प्रेरित होते है। उन्होंने जिला समन्वयकों तथा मार्गदर्शक शिक्षकों से अनुरोध किया कि वे बच्चों को अनुसंधान क्षेत्र में अग्रसर होने हेतु प्रेरित करें।


    कार्यक्रम के प्रारंभ में राज्य समन्वयक, राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस, छत्तीसगढ, डी नीमति जे.के. रॉय द्वारा राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस की संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। उन्होंने बताया कि 25 जिलों से कुल 374 परियोजनाएं जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रस्तुत की गई तथा राज्य स्तर पर 125 परियोजनाओं का वर्चुअल प्रस्तुतीकरण कोविड-19 संक्रमण को ध्यान में रखते हुये डी.एस.टी. द्वारा लिये गये निर्णय अनुसार ऑनलाईन मोड में भारत सरकार तथा राज्य शासन के दिशा-निर्देश में किया।

‘सेना की छवि खराब करने वालों के विरुद्ध आगे आएं’, आतंकवाद से जंग में हो मीडिया का इस्तेमाल : राज कादयान

‘सेना की छवि खराब करने वालों के विरुद्ध आगे आएं’, आतंकवाद से जंग में हो मीडिया का इस्तेमाल : राज कादयान

नई दिल्ली, ''भारत के विरोधी सोशल मीडिया का इस्तेमाल मनौवैज्ञानिक लड़ाई और धोखेबाजी के लिए कर रहे हैं। हमें इसका फायदा अपनी ताकत बढ़ाने में करना चाहिए। आतंकवाद से लड़ने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जा सकता है।'' यह विचार पूर्व उप थल सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) राज कादयान ने भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) द्वारा सैन्य अधिकारियों के लिए आयोजित मीडिया संचार पाठ्यक्रम के समापन समारोह में व्यक्त किए। इस अवसर पर आईआईएमसी के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी, अपर महानिदेशक (प्रशासन) श्री के. सतीश नंबूदिरीपाद, अपर महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्रीमती ममता वर्मा एवं पाठ्यक्रम निदेशक श्रीमती नवनीत कौर भी उपस्थित थीं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर विचार व्यक्त करते हुए श्री कादयान ने कहा कि सूचना और तकनीक के आधुनिक युग में सेना को सोशल मीडिया का सर्वश्रेष्ठ इस्तेमाल करने की जरुरत है। सोशल मीडिया हमारी सोच से ज्यादा तेजी से बढ़ा है। अगर हम इसकी रफ्तार के साथ नहीं चल पाए, तो पीछे छूट जाएंगे।

श्री कादयान के अनुसार युद्ध के दौरान सूचनाओं का सही प्रयोग बेहद अहम है। हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बात करते हैं। अगर हमें इसका इस्तेमाल अपनी ताकत बढ़ाने के लिए करना है, तो हमें सोशल मीडिया से जुड़ना होगा। आज मीडिया देश की ताकत का महत्वपूर्ण स्तंभ है, लेकिन हमें इसका इस्तेमाल अनुशासन के दायरे में रहकर करना होगा।

श्री कादयान ने कहा कि भारतीय रक्षा बलों का साहस, वीरता, प्रतिबद्धता और समर्पण अद्वितीय है। लेकिन देश में कुछ ऐसे तत्व हैं, जो भारतीय सेना की छवि को धूमिल करने के लिए चौबीस घंटे सक्रिय रहते हैं। हम सही मीडिया दृष्टिकोण अपनाकर और संगठित तरीके से विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स का उपयोग करके रक्षा बलों के खिलाफ ऐसे शातिर अभियानों का मुकाबला कर सकते हैं।

इस अवसर पर आईआईएमसी के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने कहा कि हमारे देश में सेना को हमेशा सम्मान और गर्व के भाव से देखा जाता है। इसलिए सभी सैन्य अधिकारियों की यह जिम्मेदारी है कि वह अपनी संचार कुशलता से और संचार माध्यमों के सही प्रयोग से भारतीय सेना की उस छवि को बनाए रखें।

प्रो. द्विवेदी ने कहा कि आज फेक न्यूज अपने आप में एक बड़ा व्यापार बन गई है और डिजिटल मीडिया ने भी इसे प्रभावित किया है। ऐसे में मीडिया साक्षरता की आवश्यकता और बढ़ जाती है।

कार्यक्रम का संचालन पाठ्यक्रम समन्वयक श्रीमती विष्णुप्रिया पांडेय ने किया। आईआईएमसी प्रतिवर्ष सैन्य अधिकारियों के लिए मीडिया एवं संचार से जुड़े शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग कोर्सेज का आयोजन करता है। इन पाठ्यक्रमों में तीनों सेनाओं के कैप्टन लेवल से लेकर ब्रिगेडियर लेवल तक के अधिकारी हिस्सा लेते हैं। कोरोना के कारण इस वर्ष यह ट्रेनिंग प्रोग्राम ऑनलाइन आयोजित किया गया है। इस वर्ष लोक मीडिया से लेकर न्यू मीडिया एवं आधुनिक संचार तकनीकों की जानकारी सैन्य अधिकारियों को प्रदान की गई है। इसके अलावा न्यू मीडिया के दौर में किस तरह सेना एवं मीडिया के संबंधों को बेहतर बनाया जा सकता है, इसका प्रशिक्षण भी अधिकारियों को दिया गया है।
 

SCCL Recruitment 2021: एससीसीएल में 372 ट्रेनी पदों पर निकली भर्ती, जानिये कैसे करे  अप्लाई

SCCL Recruitment 2021: एससीसीएल में 372 ट्रेनी पदों पर निकली भर्ती, जानिये कैसे करे अप्लाई

SCCL Recruitment 2021: सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड ने ट्रेनी के विभिन्न पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बताए गए प्रारूप में अंतिम तिथि के पहले अप्लाई कर सकते हैं. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के अंतर्गत फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, मशीनिस्ट आदि पदों को भरा जाएगा. यहां यह भी बताना आवश्यक हो जाता है कि इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन ही हो सकते हैं. ऐसा करने के लिए आपको एससीसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता है – scclmines.com.


आपकी जानकारी के लिए बता दें इन पदों पर आवेदन आज यानी 22 जनवरी 2021 से आरंभ हो गया है और इन पदों के लिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख 04 फरवरी 2021 है. इसलिए अगर आप भी इच्छुक हों तो और विलंब न करें और जल्द से जल्द एप्लीकेशन भर दें.


वैकेंसी विवरण –


फिटर ट्रेनी : 128 पद


इलेक्ट्रिशियन ट्रेनी : 51 पद


वेल्डर ट्रेनी : 54 पद


टर्नर / मशीनिस्ट ट्रेनी : 22 पद


मोटर मैकेनिक ट्रेनी : 14 पद


फाउंडर मैन / मूल्डर ट्रेनी : 19 पद


जूनियर स्टाफ नर्स : 84 पद


शैक्षिक योग्यता –


एससीसीएल के इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता हर पद के अनुसार भिन्न है. बेहतर होगा आप विस्तार से जानकारी हासिल करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर दिया नोटिस चेक कर लें. हालांकि मोटे तौर पर बताना हो तो कहा जा सकता है कि इन पदों के लिए क्लास दसवीं, बारहवीं पास और आईटीआई डिप्लोमा होल्डर अप्लाई कर सकते हैं. कुछ पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बीई, बीटेक किए कैंडिडेट्स ही आवेदन कर सकते हैं.


आयु सीमा –


सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड के ट्रेनी पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट की उम्र 18 से 30 वर्ष के मध्य होनी चाहिए.


ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए क्लिक करें


ऑनलाइन अप्लाई करने 
के लिए क्लिक करें

 

RBI Recruitment 2021: रिजर्व बैंक में भर्ती के लिए है सुनहरा मौका, 241 वैकेंसी के लिए 10वीं पास वाले करें अप्लाई

RBI Recruitment 2021: रिजर्व बैंक में भर्ती के लिए है सुनहरा मौका, 241 वैकेंसी के लिए 10वीं पास वाले करें अप्लाई

Reserve Bank of India Security Guard Recruitment 2021: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर भर्ती के लिए पात्र भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किया है. कुल 241 वैकेंसी के लिए 10वीं पास कैंडिडेट्स 12 फरवरी 2021 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. आरबीआई सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर भर्ती के लिए कैंडिडेट्स आरबीआई के ऑफिशियल वेबसाइट www.rbi.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. यह वैकेंसी देश के 18 शहरों के लिए निकाली गई हैं.


आरबीआई सिक्योरिटी गार्ड भर्ती परीक्षा 2021 – महत्त्वपूर्ण तारीखें
• ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि -22 जनवरी 2021
• ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि -12 फरवरी 2021
• ऑनलाइन फीस पेमेंट की आखिरी तारीख -12 फरवरी 2021
• आरबीआई सिक्योरिटी गार्ड भर्ती ऑनलाइन परीक्षा 2021: फरवरी/मार्च 2021
पदों की कुल संख्या: 241 पद


पदों का विवरण


कुल पद – 241 पद
• एससी के लिए -32 सीटें
• एसटी के लिए -33 सीटें
• ओबीसी वर्ग के लिए -45 सीटें
• ईडबल्यूएस के लिए -18 सीटें
• अनारक्षित - 113 सीटें


शैक्षिक योग्यता:

आरबीआई सिक्योरिटी गार्ड भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को किसी मान्यताप्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होने चाहिए. ग्रेजुएट्स व उससे ऊपर की क्वालिफिकेशन रखने वाले कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए आवेदन न करें. उम्मीदवार को 01/01/2021 तक न्यूनतम अर्हता पास की होनी चाहिए.


आयु सीमा:

कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 18 साल से कम और अधिकतम 25 साल से अधिक नहीं होना चाहिए. ओबीसी वर्ग के कैंडिडेट्स को तीन वर्ष की और एससी, एसटी वर्ग के कैंडिडेट्स को पांच की छूट दी जाएगी. आयु की गणना 01/01/2021 से की जाएगी.


आवेदन शुल्क:
• जनरल/ ओबीसी/ EWS: 50 रूपये
• एससी / एसटी : 50 रूपये
वेतनमान - 10940-380 (4)-12460- 440(3) -13780-520(3)-15340-690 (2)-16720- 860(4) – 20160 – 1180 (3)- 23700 (20 वर्ष) एवं अन्य भत्ते


चयन प्रक्रिया:

कैंडिडेट्स का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा में लिखित परीक्षा में रीजनिंग, जनरल इंग्लिश और न्यूमेरिकल एबिलिटी से जुड़े प्रश्न पूछ जाएंगे.


ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए क्लिक करें


ऑनलाइन अप्लाई कारने का डायरेक्ट लिंक

 

 एग्जाम अलर्ट : UPSC NDA 2021 आवेदन का आखिरी दिन

एग्जाम अलर्ट : UPSC NDA 2021 आवेदन का आखिरी दिन

अगर आप भारतीय सेनाओं में जाने की इच्छा व योग्यता रखते हैं, तो संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की नेशनल डिफेंस एकेडमी (National Defence Academy) और नेवल एकेडमी (Naval Academy) एग्जाम आपके लिए बेहतरीन अवसर है। यूपीएससी की एनडीए व एनए परीक्षा 2021 अप्लाई करने का आखिरी मौका बचा है। इस परीक्षा के जरिए आपको भारतीय थल सेना (Indian Army), भारतीय नौसेना (Indian Navy) और भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) ज्वाइन करने का मौका मिलता है। परीक्षा की डीटेल, यूपीएससी एग्जाम नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म का लिंक देखें।

वैकेंसी 
एनडीए (NDA) - आर्मी के लिए 208 पद और नेवी के लिए 42 और एयरफोर्स के लिए 120 पद।
नेवल एकेडमी - 30 पद
कुल पदों की संख्या - 400

परीक्षा कब होगी
यह परीक्षा 18 अप्रैल 2021 को होगी। एनडीए के 147वें कोर्स और एनए के 109वें कोर्स के लिए यह परीक्षा ली जा रही है। जो युवा चुने जाएंगे, उनका कोर्स 02 जनवरी 2022 से शुरू होगा।

योग्यता क्या हो ?
UPSC NDA Eligibility - फीजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के साथ कक्षा 12वीं पास किया हो।
UPSC NA Eligibility - किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 पैटर्न पर कक्षा 12वीं पास किया हो।

 

दीपिका चटर्जी को डॉक्टर ऑफ फिलॉसॉफी की उपाधि

दीपिका चटर्जी को डॉक्टर ऑफ फिलॉसॉफी की उपाधि

रायपुर निवासी दीपिका चटर्जी ने पी.एच. डी. की उपाधि प्राप्त की है। बिलासपुर के डॉक्टर C V Raman University, करगी रोड, कोटा से दीपिका ने डॉक्टर स्मृति किरण साइमन्स, एसोसिएट प्रोफेसर के अधीन "महिला शिक्षिकाओं के भावनात्मक हिंसा का उनके सामाजिक स्वतंत्रता एवं समानता अभिवृत्ति पर प्रभाव का अध्ययन" जैसे-विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया। दीपिका चटर्जी द्वारा किया गया यह शोध समाज के लिए एवं शिक्षा जगत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। हमारे देश की आबादी का आधा हिस्सा महिलाएं हैं। भारत मे महिलाओं की छबि बदल रही है। महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही है। आमधारणा यह है कि जो महिलाएं अशिक्षित हैं या कम पढ़ी-लिखी हैं। वही महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार होती है। परंतु यह देखा गया है जो महिलाएं शिक्षित हैं, आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर है, उन्हें भी घर परिवार एवं कार्यस्थल पर अनेक प्रकार की भावनात्मक हिंसा का शिकार होना पड़ता है। जिससे उनकी कार्य क्षमता प्रभावित होती है। दोनों ही स्थानों पर अनेक प्रकार का दबाव सहना पड़ता है। एक शिक्षित महिला किंस प्रकार सामंजस्य स्थापित करती है। क्योंकि दोनों ही क्षेत्र घर परिवार तथा कार्यस्थल पर उससे अत्यधिक अपेक्षाएं की जाती हैं। किसी एक पक्ष की अपेक्षाएं पूरी होती है तो अन्य पक्ष स्वयं को उपेक्षित महसूस करता है। इससे कई बार महिलाएं अवसाद, कुंठा की शिकार हो जाती है। इसी विषय पर यह शोध निर्मित है, जो सभी दृष्टि से अलग एवम विशेष है। उन्होंने वाणिज्य एवम समाजशास्त्र में मास्टर डिग्री के अलावा बी.एड., एम.एड. और एम.फील.(शिक्षा) की डिग्री प्राप्त की है।
 

अग्रसेन महाविद्यालय के पत्रकारिता विभाग द्वारा यूनिट टेस्ट का आयोजन 11 जनवरी से

अग्रसेन महाविद्यालय के पत्रकारिता विभाग द्वारा यूनिट टेस्ट का आयोजन 11 जनवरी से

रायपुर । अग्रसेन महाविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में ऑनलाइन यूनिट टेस्ट का आयोजन 11 जनवरी से किया जाएगा। ज्ञात हो कि विभाग द्वारा विगत नवम्बर माह से ऑनलाइन कक्षाएं नियमित रूप से संचालित हैं। जिसमे बड़ी संख्या में विद्यार्थी शमिल होते हैं और समय -समय पर शिक्षको द्वारा दिए गए ऑनलाइन असाइनमेंट कार्य भी सम्पादित करते हैं। इसी कड़ी में विभाग द्वारा विद्यार्थियों कि तैयारी जांचने के लिए यूनिट टेस्ट परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। वाट्सअप ग्रुप के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रश्न-पत्र प्रेषित किए जाएंगे, जिनका विद्यार्थी घर बैठ कर उत्तर लिखेंगे,उत्तरपुस्तिका कि पीडीएफ बनाकर विभाग द्वारा बनाए गए ई-मेल आईडी में प्रेषित करेंगे। यूनिट टेस्ट परीक्षा की समय - सारणी और परीक्षा सम्बन्धी दिशा - निर्देश पूर्व में ही जारी कर दिए गए हैं , जिनका अवलोकन विद्यार्थी अपने वाट्सअप ग्रुप में कर सकते हैं।

BIG BREAKING : पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए मिला आखिरी मौका, अब इस तारीख तक ले सकेंगे प्रवेश

BIG BREAKING : पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए मिला आखिरी मौका, अब इस तारीख तक ले सकेंगे प्रवेश

रायपुर, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा आज एक आदेश जारी करते हुए महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय अध्ययन शालाओं में संचालित समस्त स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, एलएलबी, बीपीएड, एमपीएड एवं अन्य सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने से वंचित रह गए छात्रों को दिनांक 9 जनवरी 2021 से 14 जनवरी 2021 तक पूर्व में प्राप्त ऑनलाइन आवेदन एवं ऑफलाइन आवेदन के माध्यम से आवेदन प्राप्त कर प्रवेश लेने का अंतिम अवसर प्रदान किया है|


जो छात्र अभी तक प्रवेश नहीं ले पाए हैं उनके लिए यह अंतिम मौका है विश्वविद्यालय ने स्पष्ट रूप से कहा है छात्र हित को ध्यान में रखते हुए प्रवेश हेतु अंतिम अवसर प्रदान किया गया है इसके उपरांत प्रवेश तिथियों में किसी भी प्रकार की वृद्धि नहीं की जाएगी|
देखे आदेश:-


 

JEE Advanced Exam date 2021: इस तारीख को होगी जेईई एडवांस्ड परीक्षा, शिक्षा मंत्री निशंक ने की घोषणा

JEE Advanced Exam date 2021: इस तारीख को होगी जेईई एडवांस्ड परीक्षा, शिक्षा मंत्री निशंक ने की घोषणा

जेईई एडवांस्ड परीक्षा 3 जुलाई 2021 को आयोजित की जाएगी. केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने आज जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2021 (JEE Advanced Exam date 2021) की तारीख का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है ताकि स्टूडेंट्स को तैयारी के लिए पूरा समय मिल सके.

आईआईटी खड़गपुर करेगा आयोजन

शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस बार जेईई एडवांस परीक्षा का आयोजन आईआईटी खड़गपुर करेगा. इसके अलावा IIT में प्रवेश के लिए 75 फीसदी अंकों की अनिवार्यता संबंधी शर्त को भी हटा लिया गया है. वेबिनार के माध्यम से केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने आईआईटी में प्रवेश के लिए जरूरी योग्यता और नियमों के बारे में भी जानकारी दी. 

RRB ने जारी किया NTPC CBT-1 फेस 2 के नोटिफिकेशन, जाने कब से होने वाले है एग्जाम

RRB ने जारी किया NTPC CBT-1 फेस 2 के नोटिफिकेशन, जाने कब से होने वाले है एग्जाम

नई दिल्लीरेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 के एग्जाम ले रहा। RRB ने अब NTPC भर्ती की कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) -1 के फेज-2 का शेड्यूल जारी कर दिया है। दूसरे फेज के एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrbcdg.gov.in पर जारी किया गया है। जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, RRB NTPC Exam Phase-2 की परीक्षा 16 जनवरी 2021 से शुरू होने जा रही है। इस फेज में तकरीबन 27 लाख उम्मीदवार एग्जाम दे सकते हैं। इस फेज के कैंडिडेट्स के लिए एडमिट कार्ड 12-13 जनवरी को जारी किए जा सकते हैं।

CMHO Recruitment : कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जाने कब है आवेदन करने की अंतिम तिथि

CMHO Recruitment : कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जाने कब है आवेदन करने की अंतिम तिथि

CMHO Surguja Recruitment 2020-21 : कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सरगुजा ने विभिन्न पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। NHM Chhattisgarh Vacancy हेतु निर्धारित अर्हताओं की पूर्ति करने वाले उम्मीदवार अंतिम तिथि तक विभाग को Chief Medical & Health Office Surguja Recruitment पर आवेदन कर सकते हैं।

CMHO Surguja Recruitment 2020-21 : कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सरगुजा भर्ती


विभाग का नाम :- कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सरगुजा
भर्ती/परीक्षा नाम :- CMHO Surguja Jobs
नौकरी स्थान :- Chhattisgarh
आवेदन मोड :- Offline

CMHO Surguja Recruitment 2020 : पद डिटेल
क्लिनिकल साइकोलोजिस्ट / साइकोलोजिस्ट सीनियर नर्सिंग ऑफिसर
सोशल वर्कर नर्सिंग ऑफिसर
मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट
वार्ड असिस्टेंट प्रोग्राम एसोसिएट
ब्लाक मैनेजर ओटी तकनीशियन
जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट आडियोलोजिस्ट
टेक्निकल असिस्टेंट डेंटल असिस्टेंट
टीबी हेल्थ विजिटर फ़िज़ियोथेरेपिस्ट
एएनएम ओप्थाल्मिक असिस्टेंट
लैब तकनीशियन स्टाफ नर्स
कुक सह केयर टेकर अटेंडेंट
आया/बाई क्लीनर

कुल पदों की संख्या टोटल 82 पद


वेतनमान, आयुसीमा एवं योग्यता विवरण

वेतनमान :- 8800, 12000, 14000, 16500, 18000, 25000, 30000/-
आयुसीमा :- 18 से 64 वर्ष के बीच
योग्यता :- 8वीं/10वीं/12वीं पास एवं डिप्लोमा/बीएससी नर्सिंग/GNM/एमएससी/MD/मेडिकल डिग्री/पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल डिग्री/डिप्लोमा/
आरक्षण :- नियमानुसार

आवेदन शुल्क विवरण
सामान्य वर्ग :- -/-
अन्‍य पिछड़ा वर्ग :- -/-
एससी/एसटी :- -/-


महत्वपूर्ण तिथि एवं कार्यक्रम विवरण
आवेदन प्रारं‍भ तिथि :- 07 दिसम्बर 2020
संशोधित अंतिम तिथि :- 28 जनवरी 2021


कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सरगुजा भर्ती विभागीय विज्ञापन एवं आवेदन फार्म

विभागीय विज्ञापन देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

आवेदन करने की संशोधित तिथि देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें