BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बड़ी खबर : सिंहदेव के बंगले के बाहर लगा `नो एंट्री` का बोर्ड...

बड़ी खबर : सिंहदेव के बंगले के बाहर लगा `नो एंट्री` का बोर्ड...

रायपुर। विधानसभा में हंगामे के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने वाकआउट कर दिया। उन्होंने कह कि जब तक विधायक बृहस्पत सिंह के मामले में पूर्ण जांच नहीं हो जाती है, वे सदन की कार्रवाई में हिस्सा नहीं लेंगे। इसके बाद खबर आ रही है कि सिंहदेव ने अपने बंगले के बाहर `नो एंट्री` का बोर्ड लगवा दिया है। अभी फिलहाल वे किसी से मुलाकात नहीं करेंगे।

 BREAKING : सीएम भूपेश बघेल ने बुलाई मंत्रियों की आपात बैठक

BREAKING : सीएम भूपेश बघेल ने बुलाई मंत्रियों की आपात बैठक

रायपुर। विधानसभा में ही सीएम भूपेश बघेल ने मंत्रियों की आपात बैठक बुलाई है. बता दें कि बृहस्पति सिंह मामले में आज मंत्री टीएस सिंहदेव सदन छोड़कर चले गए. सदन से बाहर जाने से पहले उन्होंने भावुक होकर कुछ बातें कही. उन्होंने सदन में कहा कि - मैं भी एक इंसान हूं मेरे चरित्र के बारे में सब जानते हैं. शायद कुछ छिपा हुआ है जिसे अब सामने लाने की कोशिश की जा रही है. मैं नहीं समझता हूँ कि मेरी स्थिति ऐसी है कि जब तक शासन की ओर से इस पर स्पष्ट जवाब ना आ जाए मैं इस पवित्र सदन में रहना उचित नहीं समझता.
बड़ी खबर : सिंहदेव ने खुद को सदन की कार्रवाई से किया अलग, जानिए क्या है मामला

बड़ी खबर : सिंहदेव ने खुद को सदन की कार्रवाई से किया अलग, जानिए क्या है मामला

रायपुर: विधानसभा के मानसून सत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आज बड़ी घोषणा करते हुए खुद को सदन की कार्रवाई से अलग कर लिया है। जानकारी के अनुसार विपक्ष ने कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह पर हमला का मामला सदन में उठाया। इसके बाद हुए हंगामे के चलते सिंहदेव ने कहा कि जब तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो जाती है वे सदन की कार्रवाई में हिस्सा नहीं लेंगे। यह कहकर वे सदन से बाहर चले गए। सिंहदेव के बाहर जाने के बाद शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम उन्हें मनाने बाहर गए।

संसद मानसून सत्र : वेल में पोस्टर कार्ड लेकर घुसे विपक्षी सांसद

संसद मानसून सत्र : वेल में पोस्टर कार्ड लेकर घुसे विपक्षी सांसद

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र का आज सातवां दिन है। संसद की कार्यवाही 11 बजे शुरू हुई। इस दौरान लोकसभा में विपक्षी दलों का हंगामा शुरू हो गया। इससे पहले सोमवार को भी दोनों सदनों की कार्यवाही ठीक से नहीं चल पाई। पेगासस जासूसी कांड, कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष ने दोनों सदनों में जोरदार हंगामा किया। विपक्षी नेता मोदी सरकार पर लगातार हमलावर हैं।

पहले हफ्ते में भारी हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यावीह में लगातार रुकावट आती रही। सोमवार को लोकसभा में भारी हंगामे के बीच दो बिल पास हुए। फैक्ट्रिंग विनियमन (संशोधन) विधेयक 2021 और राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता और प्रबंधन संस्थान विधेयक 2021 पास हुए । दोनों ही विधेयक चर्चा के बिना, ध्वनि मत से पारित हुए। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन में फैक्ट्रिंग विनियमन संशोधन विधेयक पेश करते हुए कहा कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र के हित में कुछ संशोधन किए गए हैं। इसमें फैक्ट्रिंग कारोबार की परिभाषा सरल बनाई गई है, जिसमें बैंक, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां या कोई अन्य कारोबारी संस्था शामिल हैं।

इधर आज भाजपा संसदीय दल की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी शामिल हैं। बैठक में मानसून सत्र के दौरान विपक्ष दलों की ओर से कामकाज रोकने के प्रयासों पर पीएम नरेंद्र मोदी अपनी बात रखेंगे।

मुख्यमंत्री ने दिया इस्तीफा : अब नए मुख्यमंत्री पर हलचल तेज, दौड़ में ये चार नाम आगे

मुख्यमंत्री ने दिया इस्तीफा : अब नए मुख्यमंत्री पर हलचल तेज, दौड़ में ये चार नाम आगे

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजनीति में इन दिनों उथल-पुथल जारी है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को विधानसभा में इस्तीफा देने का एलान किया। उसके बाद राजभवन पहुंच कर राज्यपाल थावरचंद गहलोत को अपना इस्तीफा सौंप दिया। येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा ऐसे समय दिया है, जब कर्नाटक की भाजपा सरकार के दो साल पूरे हुए हैं। ऐसे में हर किसी की नजर इस बात पर है कि अब भाजपा राज्य की कमान किसे सौंपेगी। वहीं नई दिल्ली में कर्नाटक के नए सीएम को लेकर बैठक हो रही है, जिसमें पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की रेस में प्रह्लाद जोशी, बीएल संतोष, लक्ष्मण सवदी और मुरुगेश निरानी का नाम शामिल है।

सूत्रों ने बताया कि भाजपा जल्द ही कर्नाटक में पर्यवेक्षण भेजेगी। नए मुख्यमंत्री के शपथ लेने तक बीएस येदियुरप्पा कार्यवाहक सीएम बने रहेंगे| मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का एलान करते हुए येदियुरप्पा ने कहा, उन्हें कर्नाटक के लोगों के लिए अभी बहुत काम करना है। हम सभी को मेहनत के साथ काम करना चाहिए। येदियुरप्पा ने भावुक स्वर में कहा, `मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया है। मैं जल्द ही राज्यपाल से मुलाकात करूंगा। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि वह हमेशा अग्निपरीक्षा से गुजरे हैं। उन्होंने कहा कि जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे तो उन्होंने मुझे केंद्र में मंत्री बनने के लिए कहा, लेकिन मैंने कहा कि मैं कर्नाटक में रहूंगा।

कर्नाटक का अगला सीएम कौन..मंथन जारी
येदियुरप्पा के इस्तीफे के एलान के बाद दिल्ली में हलचल तेज हो गई है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कर्नाटक के भाजपा प्रभारी अरुण सिंह और गृह मंत्री अमित शाह नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा कर रहे हैं। इस बीच येदियुरप्पा के उत्तराधिकारी के तौर पर केंद्रीय कोयला, खनन व संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री लक्ष्मण सवदी, संगठन महासचिव बीएल संतोष और प्रदेश सरकार में खनन मंत्री व उद्योगपति एमआर निरानी का नाम आगे चल रहा है। हालांकि, जोशी ने कहा कि उनसे इस बारे में अभी तक शीर्ष नेतृत्व ने कोई बात नहीं की है जबकि निरानी का कहना है कि पार्टी जो भी आदेश देगी, वह उसका पालन करेंगे।

छत्तीसगढ़ के पर्यटन, ऐतिहासिक धरोहरों को विश्व मानचित्र पर लाने की जरूरत : मुख्यमंत्री

छत्तीसगढ़ के पर्यटन, ऐतिहासिक धरोहरों को विश्व मानचित्र पर लाने की जरूरत : मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ जंगल, पहाड़, नदियों से आच्छादित प्रदेश है। यहां 44 प्रतिशत जंगल, बारहमासी नदियां, बांध, सुंदर झरने, ऐतिहासिक एवं पौराणिक धरोहरें विद्यमान है। इसको सहेजने और विश्व मानचित्र पर लाने की आवश्यकता है। भगवान राम ने अपने वनवास काल का सर्वाधिक समय छत्तीसगढ़ में व्यतीत किया है। चंदखुरी स्थित माता कौशल्या का मंदिर, तालाब और पूरे परिसर का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। शिवरीनारायण को पर्यटन के दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सिरपुर में दस वर्ग किलोमीटर में प्राचीन बौद्ध विहार, बौद्धकालीन मूर्तियां एवं भवन के अवशेष है। इसको पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की जरूरत है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज विधानसभा परिसर स्थित कार्यालय के सभाकक्ष से छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल के नवनियुक्त अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष चित्ररेखा साहू एवं सदस्य द्वय नरेश ठाकुर एवं निखिल द्विवेदी के पदभार ग्रहण कार्यक्रम को वर्चुअल रूप से सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने पर्यटन मण्डल के नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के विभिन अंचलों में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजातियों पण्डो, बैगा, कमार, अबूझमाड़िया के जीवन शैली के बारे में लोग जानना और समझना चाहते हैं। इसके लिए हमें इन इलाकों में पर्यटकों के लिए सुविधाएं विकसित करने की जरूरत है। उन्होंने प्रसिद्ध चित्रकूट वाटर फॉल, सरगुजा जिले की रामगढ़ की पहाड़ियों में स्थित पांच हजार वर्ष पूर्व की प्राचीन नाट्यशाला कुटुमसर गुफा का उल्लेख करते हुए कहा कि पर्यटन की दृष्टि से छत्तीसगढ़ बेहद समृद्ध राज्य है। छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल का यह दायित्व है कि वह राज्य के पर्यटन स्थलों को सहेजने और सवारने के साथ-साथ पर्यटकों के लिए इन स्थानों पर सुविधाएं विकसित करे। पर्यटन के विकास से राज्य में रोजगार भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि हमें योजनाबद्ध तरीके से काम करने की जरूरत है।
इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में लोककला एवं संस्कृति को बढ़ावा दिया है। छत्तीसगढ़ राज्य, प्रकृति का अनुपम उपहार है। उन्होंने आदिवासी कला एवं संस्कृति को विश्व मंच पर लाने तथा भगवान राम के वन गमन पथ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रयासों को सराहा और कहा कि छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल अतिथि देवो भवः के सिद्धांत पर काम करेगा। पर्यटकों की सुख-सुविधा एवं सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी होगी। प्रबंधन संचालक यशवंत कुमार ने छत्तीसगढ़ में विभिन्न प्रकार के टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में राजस्व मंत्री एवं बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह, विधायक धरमजीत सिंह, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, छत्तीसगढ़ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, महापौर बिलासपुर रामशरण यादव, छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक बोर्ड के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, राजीव यादव, अरूण सिंह चौहान, अर्जुन तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
 

समर्थकों ने अब निंदा प्रस्ताव पारित कर कांग्रेस हाईकमान को पत्र भेज कर इनके निष्कासन की मांग की, पढ़े पूरी खबर

समर्थकों ने अब निंदा प्रस्ताव पारित कर कांग्रेस हाईकमान को पत्र भेज कर इनके निष्कासन की मांग की, पढ़े पूरी खबर

अम्बिकापुर । अविभाजित सरगुजा के कांग्रेस पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों, पूर्व जनप्रतिनिधियों ने रामनुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित कर उन्हें कांग्रेस से निष्कासित करने की मांग की है।
विधायक बृहस्पत सिंह विगत तीन दिन से स्वास्थ्य पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव पर अपनी हत्या का षड्यंत्र रचने का आरोप लगा सुर्खियों में आये थे। शुरुआती चुप्पी के बाद आज टीएस सिंहदेव समर्थकों ने बृहस्पत सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उनके गृह जिले बलरामपुर सहित, सरगुजा, सूरजपुर और कोरिया जिला की जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, कांग्रेस के सभी अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष,पार्षदों, जिला और जनपद सदस्यों पूर्व विधयकों ने अलग-अलग बैठक कर निंदा प्रस्ताव पारित कर कांग्रेस हाईकमान को पत्र भेज कर बृहस्पति सिंह के निष्कासन की मांग की है।
सरगुजा जिला मुख्यालय मे सरगुजा जिले के कांग्रेसजनों की बैठक हुई। 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने निंदा प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए कहा कि बृहस्पति अनर्गल तथ्य हीन और निराधार बातें कर न सिर्फ टीएस सिंहदेव बल्कि कांग्रेस कमजोर कर रहे हैं। सरगुजा सहित प्रदेश की जनता बृहस्पति सिंह के चरित्र तथा टीएस सिंहदेव के कार्य व्यवहार को बखूबी समझती है। महापौर अजय तिर्की ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा जिस तरह की बयान बाजी बृहस्पति सिंह द्वारा की गई वह कोई मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ठीक कर सकता है। करोना काल के बाद उनकी दिमागी हालत खराब हो गई है।
` साधारण रोडरेज घटना` जो उनके फॉलो गार्ड के साथ अंबिकापुर के बंगाली चौक में घटित हुई थी, उसे सियासी रंग देकर मीडिया व सोशल मीडिया में अनर्गल प्रलाप कर झूठी ब्यानबाजी करने तथा आधारहीन गंभीर आरोप लगाकर सरगुजा संभाग में पार्टी को स्थापित करने में पूरा जीवन समर्पित करने वाले वरिष्ठ नेता व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की छवि को धूमिल करने की जो साजिश रची गई है। उसकी सभी जगह निंदा हो रही है। बैठक में पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने पार्टी संगठन के खिलाफ निरंतर कुत्सित षड्यंत्र रचने तथा पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलग्न रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह के खिलाफ एक निंदा प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया । इसकी प्रति कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजी गयी। यह मांग की गई है कि पार्टी फोरम से हटकर अनर्गल बयानबाजी कर अनुशासनहीनता करने वाले विधायक बृहस्पति सिंह को तत्काल कांग्रेस पार्टी से निष्कासित किया जाए। निंदा प्रस्ताव में उल्लेखित है कि विधायक वृहस्पत सिंह हमेशा पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहते हैं।टिकट न मिलने पर दो बार कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध निर्दलीय विधान सभा का चुनाव लड़ चुके हैं। विगत 5 विधानसभा चुनाव (जब उन्हें टिकट नहीं मिला) में कांग्रेस प्रत्याशियों ने उन पर भाजपा को मदद पहुचाने की शिकायत दर्ज करायी है।कांग्रेस पार्टी का विधायक रहते विगत लोकसभा एवम जिला पंचायत चुनाव में भी उन पर भाजपा को मदद करने का आरोप कांग्रेस प्रत्याशियों ने लगाया था।
जबकि टीएस सिंह देव व उनका परिवार हमेशा से कांग्रेस के प्रति निष्ठावान रहा है।पीढ़ियों से इनका परिवार सरगुजा संभाग में कांग्रेस को स्थापित करने के लिए समर्पित रहा है।टीएस सिंहदेव स्वयं तीसरी बार छत्तीसगढ़ विधान सभा में विधायक और वर्तमान में स्वस्थ्य, पंचायत सहित आधा दर्जन महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री हैं। पिछले चुनाव में जन घोषणा पत्र समिति के संयोजक और परिवर्तन यात्रा के प्रभारी रहे। झारखंड विधानसभा चुनाव में स्क्रीनिंग कमिटी के अध्यक्ष और ओडिसा के प्रभारी के रूप में कार्य किया। इनकी माता स्वर्गीय श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंह देव अविभाजित मध्य प्रदेश में मंत्री रह चुकी हैं।पिता स्व.एमएस सिंह देव मध्यप्रदेश में राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष रहे हैं। वर्तमान में इनकी बहन श्रीमती आशा कुमारी हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस विधायक और कांग्रेस वर्किंग कमिटी की सदस्य हैं। देश भर की महिला विधायकों में सबसे ज्यादा बार चुनाव रिकार्ड उनके नाम है।भतीजे आदित्येश्वर सिंह देव कांग्रेस के डाटा एनालिसिस विभाग एवम एआईसीसी मेम्बर हैं।सरगुजा जिला पंचायत में लोक निर्माण विभाग के सभापति हैं।सरगुजा संभाग में कांग्रेस सभी 14 विधान सभा,अधिकांश जिला पंचायत और नगरीय निकायों में जीतती रही है इसके पीछे टीएस सिंह देव का कुशल नेतृत्व बड़ा कारण है।उनके सभ्य,सरल,सहज,उदार व्यक्तित्व से समूचा छत्तीसगढ़ वाकिफ़ है।
प्रस्ताव में आगे कहा गया है कि विधायक बृहस्पत सिंह के द्वारा मीडिया में निरन्तर झूठ बोलकर कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने वाले कृत्य से सरगुजा की जनता बहुत व्यथित तथा आक्रोशित है।इसलिये उनके खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्यवाही कर तत्काल पार्टी से निष्कासित किया जाये। जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमिटियों के अतिरिक्त जिले की सहकारी बैंकों, नगर निगम व नगर पंचायत के पार्षदगण, जिला और जनपद पंचायत सदस्यों,महिला कांग्रेस,एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस,सेवादल,अजा,अजजा,
पिछड़ा वर्ग,अल्पसंख्यक कांग्रेस व्यापार,चिकित्सा विधि प्रकोष्ठ,असंगठित कामगार कांग्रेस अन्य अनुषांगिक संगठनों ने निंदा प्रस्ताव पारित कर वृहस्पति सिंह के बर्खास्तगी की मांग की।सहितआज की बैठक में प्रदेश महामंत्री द्वितेंद्र मिश्र, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, श्रीमती नीता विश्वकर्मा ,सफीक खान अरविंद सिंह ,हेमंत तिवारी मोहम्मद इस्लाम ,संध्या रवानी, सीमा सोनी ,हेमंती प्रजापति, जनार्दन त्रिपाठी,सैयद अख्तर हुसैन,आशीष वर्मा, मधु दीक्षित ,सुदामा कुर्रे संजीव मंदिल वार ,बीजू गुप्ता,अविनाश, सुधांशु गुप्ता रशीद अंसारी ,शांतनु मुखर्जी निक्की खान, नितेश चौरसिया शमा परवीन ,रूही गजाला अंजना केरकेटा ,गीता रजक कुसुम मिंज,नुसरत फातिमा ,भूपेंद्र सिंह ,जॉन लकड़ा अरुण मिंज,सतीश बारी,आशीष जयसवाल, आलोक सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह ,पूर्णिमा सिंह ,रियाजुल हक ,सुभाष पैकरा,आनंद तिग्गा,विनोद एक्का प्रभात रंजन सिन्हा सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।
 

राजस्थान और पंजाब के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी गहराता नजर आ रहा, कांग्रेस का अंतरकलह, जाने पुनिया ने क्यों छोड़ी दिल्ली की फ्लाइट...

राजस्थान और पंजाब के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी गहराता नजर आ रहा, कांग्रेस का अंतरकलह, जाने पुनिया ने क्यों छोड़ी दिल्ली की फ्लाइट...

रायपुर । कांग्रेस का अंतरकलह अब राजस्थान और पंजाब के बाद छत्तीसगढ़ में भी गहराता नजर आ रहा है। विधायक बृहस्पत सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पर जान से मरवाने का आरोप लगवाया है, वहीँ इस मामले की शिकायत करने विधायक ने पार्टी आलाकमान से समय मांगा है। पार्टी की अंतरकहल की जानकारी जैसी ही राष्ट्रीय नेतृत्व राहुल गांधी को मिली, छत्तीसगढ़ प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचे एआईसीसी प्रभारी पीएल पुनिया को कलह सुलझाकर दिल्ली लौटने के निर्देश दिए।
जैसी ही पार्टी आलाकमान से पुनिया को निर्देश मिला पुनिया सीधे विधानसभा परिसर पहुंचे। वहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और विधायक बृहस्पत सिंह से मुलाकात कर चर्चा की। अब पुनिया देर रात दिल्ली लौटेंगे।
संगठन प्रभारी पुनिया ने पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा की और उसके बाद विधायक बृहस्पति सिंह और चिंतामणि को बुलाया। फिर टीएस सिंहदेव के साथ चर्चा की। इसके बाद पुनिया ने बयान दिया कि इस मामले पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंघ्देव और विधायक बृहस्पत सिंह दोनों कुछ नहीं कह रहे।
राज्य में सत्ता पर काबिज कांग्रेस के बीच अंतरकलह की ख़बरों पर भाजपा ने भी विधानसभा में जमकर हंगामा किया और कांग्रेस पर कई टुकड़ों में विभाजित होने का आरोप लगाया।
 

बृहस्पत सिंह और सिंहदेव मामले में आया नया मोड़

बृहस्पत सिंह और सिंहदेव मामले में आया नया मोड़

रायपुर । बृहस्पत सिंह और टीएस सिंहदेव मामले ने लिया नया मोड़ दोनों के बीच चल रही तनातनी को खत्म करने के लिए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया एयरपोर्ट से वापस लौटे और सीधे विधानसभा में दोनों नेताओं और मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे हैं।बताया जा रहा है कि एआईसीसी के निर्देश अनुसार पीएल पुनिया इस अंतर्कलह को शांत करने का पहल कर रहे है। विधानसभा में मुख्यमंत्री कक्ष में पीएल पुनिया बृहस्पत सिंह और टीएस सिंहदेव दोनों से चर्चा कर रहे हैं। हालांकि इस दौरान अभी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल नहीं हुए है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर्यटन मंडल के पदभार समारोह में शामिल हुए है। वहां से लौटने के बाद मुख्यमंत्री भी इस चर्चा में शामिल होंगे। इस बैठक के पश्चात देर रात दिल्ली वापस लौटेंगे पीएल पुनिया ।  

 छत्तीसगढ़ विधानसभा : कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह पर जानलेवा हमला के मामले पर विपक्ष का हंगामा

छत्तीसगढ़ विधानसभा : कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह पर जानलेवा हमला के मामले पर विपक्ष का हंगामा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन भाजपा सदस्यों ने सत्ता दल के कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह पर हुए हमला और इस हमले के लिए कांग्रेस विधायक द्वारा मंत्री पर लगाए गए आरोप का मामला जोर-शोर से उठाया। इस मामले में विपक्ष ने सदन की समिति से जांच कराये जाने की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित की गई, हालांकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि विधायकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है और उसे निभाया भी जायेगा। 

विधानसभा में आज भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने अखबारों में कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह पर हमला और इस हमले के लिए कांग्रेस विधायक द्वारा स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पर उनकी हत्या कराने का लगाये गये आरोप की छपि खबरों का हवाला देते हुए यह मामला उठाते हुए कहा कि देश के इतिहास में ये पहली घटना है, जिसमें सत्ता पक्ष के एक विधायक ने मंत्री पर आरोप लगा रहा है कि मंत्री उसकी हत्या करा सकते हैं। यह बहुत गंभीर मुद्दा है इसलिए सबसे पहले इस विषय पर सदन में चर्चा होनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि हमारी जानकारी में ये पहली घटना है। ये सिर्फ कांग्रेस के लिए बल्कि छत्तीसगढ़ के लिए दुर्भाग्यजनक है। उन्होंने कहा कि हम आसंदी से मांग करते है कि इस मामले की सदन की कमेटी से जांच की जाए। 

भाजपा के अन्य विधायकों ने भी इस मामले में विधायक बृहस्पत सिंह और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव द्वारा सदन में बातें रखने की मांग की। संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि अखबारों की कतरनों को लेकर विपक्ष ने अपनी बातें सदन में रख दी है, पर सदन में अखबारों के कतरनो पर चर्चा नहीं कराई जाती है। इस पर विपक्षी सदस्यों ने हंगामा करते हुए इस मामले की जांच सदन की कमेटी से कराये जाने की मांग करने लगे। सदन में शोर-शराब के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी। पुन: कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने फिर इस मुद्दे पर अपनी मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सभी सदस्यों की सुरक्षा का जिम्मा सरकार का है और सरकार सभी सदस्यों की सुरक्षा का ध्यान रख रही है, जो चूक हुई है उस पर समीक्षा की जाएगी और पुख्ता व्यवस्था भी की जायेगी। 

मुख्यमंत्री की बात सुनने के बाद आसंदी ने गृहमंत्री को अपनी बात सदन में रखने के लिए कहा, जिसके बाद जैसे ही गृहमंत्री अपनी बात सदन में रखना शुरू किए विपक्षी सदस्यों ने फिर हंगामा शुरू कर दिया और उन्हें अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया। शोर-शराबे के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही पुन: अपरान्ह 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।   
विधायक बृहस्पति सिंह ने मंत्री सिंहदेव पर लगाया आरोप

विधायक बृहस्पति सिंह ने मंत्री सिंहदेव पर लगाया आरोप

रायपुर: कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक बृहस्पत सिंह ने पार्टी के ही वरिष्ठ नेता और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पर बड़ा हमला बोला है। सिंह ने आरोप लगाया, `मुझे जान का खतरा है। मंत्री टीएस सिंहदेव करा सकते हैं हमला। महाराजा हैं मेरी हत्या करा सकते हैं। हत्या कराने से अगर सिंहदेव मुख्यमंत्री बन सकते हैं तो उन्हें ये पद मुबारक़ हो। मंत्री सिंहदेव कांग्रेस विधायकों का अपमान करते हैं।`

बृहस्पति सिंह ने आगे कहा कि सोनिया और राहुल गांधी से शिकायत कर रहा हूं। विधायक दल की बैठक में अपनी बात रखुंगा। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया, विधानसभा अध्यक्ष, विधानसभा उपाध्यक्ष से मैं शिकायत करूंगा। मुझे लगता है कि जिससे सरकार की छवि खराब हो ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

शनिवार रात को हुआ था काफिले पर हमला
गौरतलब है कि शनिवार देर रात रामानुजगंज के विधायक बृहस्पति सिंह के काफिले पर सरगुजा क्षेत्र में हमला हुआ था। हमले में विधायक की कार को रोककर कुछ युवकों ने जमकर तोड़फोड़ की थी।
खबरों के मुताबिक जिस गाड़ी पर हमला हुआ बृहस्पति सिंह खुद उसमें बैठे हुए थे। इस मामले में कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

विधायक के काफिले पर हमले के मामले में जनपद उपाध्यक्ष समेत तीन गिरफ्तार

विधायक के काफिले पर हमले के मामले में जनपद उपाध्यक्ष समेत तीन गिरफ्तार

सरगुजा: रामानुजगंज विधायक के काफिले पर हमला किया गया था। इस घटना की शिकायत विधायक ने पुलिस से की थी। विधायक की शिकायत पर अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। संभाग के रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह और उनके काफिले पर हमले के आरोप में लुंड्रा के जनपद पंचायत उपाध्यक्ष वीरभद्र सिंहदेव सहित तीन के खिलाफ भादवि की धारा 341, 186, 294, 506, 353, एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

परिणाम आने वाले समय में छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ साबित होगा : भाजपा नेता रायपुर शहर जिला संवाद सह प्रमुख जितेश कनपान

परिणाम आने वाले समय में छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ साबित होगा : भाजपा नेता रायपुर शहर जिला संवाद सह प्रमुख जितेश कनपान

रायपुर,  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा जारी किए गए परिणाम पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा नेता रायपुर शहर जिला संवाद सह प्रमुख जितेश कनपान ने इसे छात्रों के साथ अन्याय बताया।
लगभग 95% विद्यार्थी 90% से अधिक अंको से उत्तीर्ण हुए हैं जो संभव नहीं हो सकता । इस प्रकार के परिणाम आने वाले समय में छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ साबित होगा।
जिन विद्यार्थियों का कभी 50% अंक भी ना आया हो उनको 90 से 95% अंक प्रदान किए जाने से वे अगली कक्षा में उस तरह का प्रदर्शन नही दोहरा सकते एवं उनके परिणामों में 50 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है और इस प्रकार से परिणाम जारी कर प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने युवा छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है ।।
जितेश कनपान ने कहा कि छात्र जरूर 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर खुश है और उनके परिजन भी खुश है लेकिन आने वाले वर्षो में उनको पता चल जायेगा की कांग्रेस सरकार ने विद्यार्थियों के भविष्य के साथ छल किया है ।।
यदि छात्रों के 90 से 95% आए हुए अंक वास्तविक अंक है तो उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा मैरिड आने पर दिए जाने वाले सम्मान एवं स्कॉलरशिप भी प्रदान किया जाना चाहिए, क्या सरकार उन सभी लाखों छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान कर सकती है जिनका 90% से अधिक अंक आया है ।।
सरकार के लिए यह संभव नहीं कि वह हर एक छात्र को मैरिड के आधार पर स्कॉलरशिप प्रदान करें ठीक उसी प्रकार आने वाले समय पर इन छात्रों को जिन्हें 90 से 95% अंक मिला है भविष्य में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है जिसका जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ प्रदेश कांग्रेस सरकार होगा ।।
 

रायपुर पहुंचे पुनिया, कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व को लेकर कही ये बात...

रायपुर पहुंचे पुनिया, कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व को लेकर कही ये बात...

रायपुर। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पुनिया दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंच चुके हैं। पीएल पुनिया ने कहा कि अब 2023 में बहुत कम समय बचा है। देखते देखते ये समय निकल जाएगा। ऐसे में हमने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है और लगातार समीक्षा की जा रही है।
आज प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के अलावा उपाध्यक्ष जनरल सेक्रेटरी के साथ पीएल पुनिया बैठक और समीक्षा करने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने कहा है कि बूथ लेवल तक संगठन को किस तरीके से मजबूत किया जाए। जैसे 2018 में हमने जीत हासिल की थी उससे बेहतर परफॉर्मेंस के लिए हम कोशिश कर रहे हैं।
साथ ही निगम, मंडल की अगली सूची को लेकर उन्होंने कहा कि जिन्होंने जी-जान से काम किया, उन्हें तवज्जो दी जाएगी। साथ ही छत्तीसगढ़ से किसी को राष्ट्रीय स्तर पर ज़िम्मेदारी मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं। वहीं भाजपा के प्रदर्शन पर उन्होंने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया। कहा कि भाजपाई PM मोदी के सामने धरना दें। केंद्रीय नेतृत्व के खिलाफ बीजेपी नेताओं को प्रदर्शन करना चाहिए। जो कोटा छत्तीसगढ़ का था वह केंद्र सरकार दे नहीं रही है।
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पुनिया ने राष्ट्रीय नेतृत्व में बदलाव को लेकर कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ही रहेंगे। छत्तीसगढ़ से किसी को राष्ट्रीय स्तर पर ज़िम्मेदारी मिलने पर कहा कि मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है। मेरा मानना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राहुल गांधी होंगे। छत्तीसगढ़ से नाम राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा।
 

बड़ी खबर :  विधायक बृहस्पति सिंह के काफिले पर हमला, जाने क्या है घटना क्रम

बड़ी खबर : विधायक बृहस्पति सिंह के काफिले पर हमला, जाने क्या है घटना क्रम

अंबिकापुर, सरगुजा में रामानुजगंज से कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह के काफिले पर शनिवार देर रात हमला हो गया। विधायक का काफिला बंगाली चौक, संजय पार्क से गुजर रहा था तभी विधायक की गाड़ी के ठीक पीछे चल रही है कार को कुछ युवकों ने रोका। गाड़ी में तोड़फोड़ की। इससे कार की विंडशील्ड टूट गई, ड्राइवर और गाड़ी में मौजूद विधायक के सुरक्षाकर्मियों से बदसलूकी और मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में कुछ युवकों को हिरासत में लिया है उनसे पूछताछ जारी है।

यह है पूरा मामला
शनिवार रात लगभग 12:00 बजे के आसपास विधायक बृहस्पति सिंह के काफिले पर हमले की खबर ने पुलिस महकमे के होश उड़ा दिए। जानकारी मिलते ही जिले के एसपी अमित कांबले मौके पर पहुंचे विधायक ने दिखाया कि उनके काफिले में चल रही गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए हैं। पत्थर से हमला किया गया है और उनके साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों और कुछ कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई है। एसपी ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए,कार्रवाई करने के निर्देश दिए । कोतवाली थाने जाकर रात के वक्त ही विधायक ने FIR दर्ज करवाई।

सचिन सिंहदेव को बनाया मुख्य आरोपी
घटना की जानकारी देते हुए सरगुजा के एसपी अमित कांबले ने बताया कि इस घटना में मुख्य आरोपी सचिन सिंहदेव है। इसके साथ धन्नो उरांव और संदीप रजक नाम के युवक भी शामिल थे। इन्होंने ही विधायक की काफिले की गाड़ी को रोका और मारपीट की। अब तक हुई जांच में सामने आए तथ्यों के मुताबिक व विधायक की कार ने इन युवकों को ओवरटेक किया था जिसकी वजह से गाड़ी रोक कर मारपीट की गई। अब इस पूरे प्रकरण में यह चर्चा भी जोरों पर है कि विधायक बृहस्पति सिंह को कांग्रेस का ही एक गुट पसंद नहीं करता, इसीलिए यह घटना हुई।

सिंहदेव बोले- पुलिस कार्रवाई जरूर करे
मामला चूंकि मंत्री टीएस सिंहदेव के रिश्तेदार सचिन सिंहदेव से भी जुड़ा हुआ था लिहाजा देर रात मंत्री की प्रतिक्रिया भी सामने आई। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं की जा सकती आरोपियों के खिलाफ पुलिस कानून के मुताबिक कार्रवाई जरूर करे।

अब सियासी बवाल
सरगुजा इलाके में मंत्री टीएस सिंहदेव की सियासी पैठ काफी मजबूत है। इस इलाके से कांग्रेस के विधायक बृहस्पति सिंह के साथ हुई यह घटना अब सियासी बवाल के तौर पर तब्दील हो चुका है। भाजपा इसे गुटबाजी बता कर कांग्रेस पर निशाना साध रही है।

 

बड़ी खबर : तत्काल प्रभाव से बर्खास्त होंगे इस आधार पर सरकारी नौकरी कर रहे लोग, सीएम ने दिये निर्देश

बड़ी खबर : तत्काल प्रभाव से बर्खास्त होंगे इस आधार पर सरकारी नौकरी कर रहे लोग, सीएम ने दिये निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के झूठे, फर्जी अथवा गलत प्रमाण-पत्रों के आधार पर नियुक्तियां प्राप्त कर लेने वाले शासकीय सेवकों की सेवाएं तत्काल समाप्त करने के लिए सभी विभागों के नाम परिपत्र जारी किया है। हाल ही में सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री बघेल से मुलाकात के दौरान इस मुद्दे की ओर उनका ध्यान आकर्षित करते हुए कार्यवाही का अनुरोध किया था। उद्योग मंत्री कवासी लखमा से भी आज ही इस मुद्दे सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने चर्चा की थी।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शासन के सभी विभागों, छत्तीसगढ़ राजस्व मंडल बिलासपुर के अध्यक्ष, सभी संभागीय आयुक्तों, सभी विभागाध्यक्षों, सभी जिला कलेक्टरों, जिला पंचायतों के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के नाम आज 24 जुलाई 2021 को जारी किए गए परिपत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देश के अनुपालन में विभागों से संबंधित ऐसे प्रकरण जिनके जाति प्रमाण, जाति प्रमाण-पत्र छानबीन समिति द्वारा फर्जी अथवा गलत पाए गए हैं, उन्हें तत्काल सेवा तथा महत्वपूर्ण पदों से पृथक किया जाए। ऐसे संपूर्ण प्रकरणों में महाधिवक्ता, छत्तीसगढ़ के माध्यम से शीघ्र सुनवाई करने के लिए उच्च न्यायालय से अनुरोध किया जाए तथा ऐसे प्रकरण जिनमें न्यायालय से स्थगन आदेश प्राप्त नहीं है, उन्हें तत्काल सेवा से बर्खास्त किया जाए।

परिपत्र में कहा गया है कि सेवा समाप्ति का आदेश जारी करने के पूर्व प्रशासकीय विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में कैविएट दायर किया जाए। जिन प्रकरणों में न्यायालय का स्थगन प्राप्त हो, उनमें सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के अनुसार विधि विभाग द्वारा समीक्षा की जाए और प्रशासकीय विभाग द्वारा स्थगन समाप्त करने की कार्यवाही तत्परतापूर्वक की जाए। सामान्य प्रशासन विभाग ने संबंधित फर्जी अथवा गलत जाति प्रमाण-पत्र धारकों के विरुद्ध की गई कार्यवाही की जानकारी 07 दिनों के भीतर स्वयं को तथा आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने को कहा है।
 

भारतीय जनता पार्टी किसानों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रही : कांग्रेस

भारतीय जनता पार्टी किसानों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रही : कांग्रेस

रायपुर: भारतीय जनता पार्टी किसानों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रही है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्यप्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य में जो खाद की कमी के कुछ जगह हालात बने है उसके लिए भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार जिम्मेदार है। केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मांगे गए लगभग 11 लाख टन उर्वरकों की समय पर आपूर्ति नही किया जा रहा। राज्य को अभी तक जितनी आपूर्ति होनी थी केंद्र ने उसका आधे से भी कम सिर्फ 45 फीसदी ही आपूर्ति किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधनमंत्री से राज्य को तीन लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त उर्वरकों की मांग की थी, केंद्र ने इस पर भी कोई जबाब नही दिया। मोदी सरकार की छत्तीसगढ़ के किसानों के प्रति बदनीयती इसी से झलकती है कि छत्तीसगढ़ को केन्द्र ने उसको आबंटित खाद पर 45 प्रतिशत ही दिया है लेकिन मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, गुजरात, पंजाब, हरियाणा जैसे राज्यों को मोदी सरकार ने वहां के लिये आवंटित कोटे का 90 प्रतिशत सप्लाई पूरा कर दिया है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्यप्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा नेताओं से पूछा कि बताएं किस भाजपा विधायक सांसद ने केंद्र से छत्तीसगढ़ को सरकार के द्वारा मांगे गए उर्वरकों की आपूर्ति शीघ्र करने के लिए पहल की कोई पत्र लिखा। क्या राज्य के किसानों के हित में भाजपा नेताओं का कोई नैतिक अधिकार नही बनता?

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि राज्यो को यूरिया देना केंद्र का काम है पूरे देश मे यूरिया की सप्लाई सही नही हो रही तो उसके पीछे मोदी सरकार जबाबदेह है। प्रधानमंत्री मोदी ने आकाशवाणी से प्रसारित मन की बात कार्यक्रम में कहा था कि उनकी सरकार आजादी की 75 वी वर्षगांठ 2022 तक देश मे यूरिया की कमी आधा करने की दिशा में काम कर रही है। बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के केंद्र सरकार राज्यो में किसानी तक यूरिया की सप्लाई का कोटा अघोषित रूप से कम करना शुरू कर दिया है ताकि मोदी द्वारा घोषित यूरिया की खपत कम करने का लक्ष्य 2022 तक पूरा हो सके। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के किसानों से कहा कि वे फिक्र मत करे राज्य में किसान पुत्र भूपेश बघेल सत्ता में है उनके रहते छत्तीसगढ़ के किसानों का अहित नही हो सकता है।

प्रदेश में बढ़ रहे सड़क हादसों के लिए जिम्मेदार कौन, नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने उठाया सवाल

प्रदेश में बढ़ रहे सड़क हादसों के लिए जिम्मेदार कौन, नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने उठाया सवाल

रायपुर: नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेश में हो रहे सड़क हादसों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार हो रहे हादसों ने सबको विचलित कर रखा है और हादसों पर अंकुश लगाने के लिए राज्य सरकार के पास कोई नीति नहीं है और न ही कोई तैयारी है। कांकेर में 4 युवकों की सड़क हादसों में मौत हो गई। इस तरह की घटनाएं लगातार हर जिले में बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए सड़कों की दुर्दशा व यातायात व्यवस्था का दुरूस्त नहीं होना ही मूल रूप से जिम्मेदार है। पूरे प्रदेश में यातायात व्यवस्था के लिए जिम्मेदार अमले को चाहिए कि अपनी व्यवस्था की समीक्षा करें इसके साथ ही ब्लैक स्पाॅट के स्थान पर सड़क सुरक्षा के मानकों के सूचना पटल लगाए जाएं जिससे कि सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में औसतन एक वर्ष में करीब 4 हजार लोगों की मौत सड़क हादसों की वजह से हुई है।

इस तरह की घटनाओं में करीब 9400 लोग घायल हुए हैं और करीब 10 हजार प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जो चिंताजनक आंकड़ा है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि हादसों की एक वजह नशे की हालात में वाहन चलाना भी है जिसके लिए प्रदेश की सरकार जिम्मेदार है, जो जगह-जगह पर नशे का सामान उपलब्ध होने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं कर रही है बल्कि शराब के हर तरह के धंधे को प्रोत्साहित कर रही हैै। जिसके कारण प्रदेश में नशाखोरी बढ़ती जा रही है। दुर्घटना के मामले में राजधानी रायपुर पहले स्थान पर है रायपुर में लगभग 16 सौ हादसे एक साल में हो चुके हैं। वहीं बिलासपुर में करीब 860, दुर्ग में करीब 650 मामले दर्ज किए गए हैं। कमोबेश यह स्थिति प्रदेश के सभी जिलों में है जहां लगातार सड़क हादसों की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि हर माह 333 लोगों की मौत इस घटना की वजह से ही रही है। हर दूसरे घंटे में एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो रहा है, जो बेहद चिंताजनक है।

सहकारी बैंक से किसानों को बड़ी उम्मीद: मुख्यमंत्री बघेल

सहकारी बैंक से किसानों को बड़ी उम्मीद: मुख्यमंत्री बघेल

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि सहकारी बैंक से किसानों की बड़ी उम्मीद हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को स्वावलंबी बनाने के लिए सहकारिता आंदोलन के विस्तार और इसे और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता है। किसानों के साथ-साथ मजदूरों, गौपालकों, वनांचल के आदिवासी भाई-बहनों को भी सहकारी बैंकों से जोड़ा जाना चाहिए, जिससे उन्हें भी बैंक की सुविधाओं का लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव के नवनियुक्त अध्यक्ष नवाज खान के पदभार ग्रहण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने बैंक के अध्यक्ष श्री खान को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राजनांदगांव जिले के वनांचल के गांव मानपुर और मुढ़ीपार (खैरागढ़) में सहकारी बैंक के भवन निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सहकारी बैंक के भवन का निर्माण 36 लाख रूपए की लागत से किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन राजनांदगांव के पद्मश्री गोविन्द राम निर्मलकर ऑडिटोरियम में किया गया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी का नारा दिया है, सुराजी गांव योजना के अंतर्गत पशुओं के लिए गौठानों का निर्माण किया गया है, जहां महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं गोधन न्याय योजना के अंतर्गत खरीदे गए गोबर से वर्मी कम्पोस्ट और सुपर कम्पोस्ट का निर्माण कर रही हैं। अब तक समूहों द्वारा तैयार किए गए लगभग 9 लाख क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट और सुपर कम्पोस्ट की बिक्री की जा चुकी है, जिसका उपयोग बड़ी संख्या में किसान कर रहे हैं। वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग करने वाले किसानों का कहना है कि वर्मी कम्पोस्ट के अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की मांग के अनुरूप केन्द्र द्वारा रासायनिक उर्वरकों की आपूर्ति नहीं होने के कारण किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य सरकार इनकी आपूर्ति के लिए लगातार प्रयास कर रही है। श्री बघेल ने कहा कि किसान ज्यादा से ज्यादा वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग कर जैविक खेती की ओर बढ़ें, जैविक खेती से मिलने वाले कृषि और उद्यानिकी उत्पाद तथा अनाज स्वास्थ्य और आर्थिक दृष्टि से किसानों के लिए लाभप्रद होंगे। जैविक उत्पादों का डेढ़ से दोगुना दाम बाजारों में मिल रहा है। लोग भी जैविक उत्पादों का उपयोग करने लगे हैं। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव के नवनियुक्त अध्यक्ष नवाज खान ने इस अवसर पर कहा कि राज्य शासन ने जिस अपेक्षा के साथ उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, उसे वे पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ पूरा करने का प्रयास करेंगे। सहकारी बैंक के माध्यम से राज्य सरकार की योजनाओं को गांवों-गांवों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर लोकसभा सांसद दीपक बैज और राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम मुख्यमंत्री निवास में और छत्तीसगढ़ सहकारी बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, राज्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष दलेश्वर साहू, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति प्राधिकरण के अध्यक्ष भुवनेश्वर शोभाराम बघेल, विधायक इंदर सिंह मंडावी, देव्रत सिंह और श्रीमती छन्नी साहू, छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला सहित अनेक जनप्रतिनिधि राजनांदगांव में उपस्थित थे। 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष साय ने दिनदहाड़े डक़ैती के प्रयास की घटना पर प्रदेश सरकार पर जमकर साधा निशाना

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष साय ने दिनदहाड़े डक़ैती के प्रयास की घटना पर प्रदेश सरकार पर जमकर साधा निशाना

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  साय ने प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर प्रदेश सरकार और पुलिस तंत्र की कार्यप्रणाली पर जमकर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार को न तो आम आदमी के जीवन फ़िक्र है और न ही क़ानून के राज के दावों की उड़ती धज्जियों को लेकर उसे कोई शर्म महसूस हो रही है। साय ने कहा कि राजधानी में ही चाकूबाजी, हत्या, लूट के हालिया दिनों में बढ़ते अपराधों की कड़ी में अब तो दिनदहाड़े डक़ैती के प्रयास ने प्रदेश सरकार के निष्क्रियता की पराकाष्ठा कर दी है। साय ने राजधानी के खम्हारडीह इलाक़े के काशी अपार्टमेंट में गुरुवार को डक़ैती के विफल प्रयास के मामले का ज़िक्र करते हुए कहा कि जब राजधानी, जहाँ पूरी सरकार और आला अफ़सरों की फ़ौज मौज़ूद है, में अपराधियो के दुस्साहस का यह आलम है तो फिर प्रदेश के बाकी हिस्सों की बुरी स्थिति का अनुमान सहज ही लगाया जा सकता है। साय ने कहा कि हाल ही में राजधानी में थाने के पीछे सरेआम हुई चाकूबाजी में एक युवक की जान चली गई, आपराधिक तत्व रोज अपराधों को अंजाम देकर क़ानून-व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। कांग्रेस में आपराधिक चरित्र के लोगों को संरक्षण मिलने के कारण प्रदेश में अपराधों को ग्राफ तेज़ी से बढ़ा है। साय ने कहा कि न केवल राजधानी, अपितु मुख्यमंत्री और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के अपने गृह ज़िले में भी बढ़ रहे अपराध यह बताने के लिए पर्याप्त हैं कि स्मार्ट पुलिसिंग के नाम पर कोरी लफ़्फ़ाजी कर रही प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ को अपराधगढ़ बनाने पर तुली है। राजधानी में आठ-आठ लोग दिनदहाड़े बेख़ौफ़ डक़ैती डालने का दुस्साहस करके क़ानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दे रहे हैं, यह छत्तीसगढ़ के लिए बहुत ही चिंता की बात है। साय ने कहा कि आज हालात ये हो चले हैं कि लोगों का जान-माल कहीं सुरक्षित नहीं है, महिलाएं न तो अकेली घर से बाहर निकल पा रही हैं और न ही घर में सुरक्षित रह गई हैं।