रायपुर। आज रायपुर जिला NSUI अध्यक्ष अमित शर्मा के निर्देशानुसार जिला महासचिव हरिओम तिवारी और जिला महासचिव निखिल वंजारी के नेतृत्व में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्विद्यालय प्रबंधन को छात्रहित के मांगों को ले कर ज्ञापन सौंपा गया जिसमें प्रमुख मांगें कुछ इस प्रकार की थीं -
1- परीक्षा फॉर्म की तिथि में 10 दिन की वृद्धि की जाये I
2- बी.एड एवं LLM सहित सभी अन्य विषयों के रुके हुए परिणामों को जल्द से जल्द जारी किया जाये जिससे सभी छात्र समय पर अपना फॉर्म भर सकें I
3- कोरोना का प्रकोप को देखते हुए आगे होने वाली परीक्षा को सुरक्षित तरीके से कराया जाये एवं अगर हो सके तो पिछले वर्ष की तरह ब्लेंडेड मोड़ से कराया जाये I
इन सभी मुद्दों पर ज्ञापन देने के बाद NSUI के छात्रनेताओं ने बताया की तीनो गंभीर विषयों पर आज हमने DSW श्री राजीव चौधरी को कुलसचिव जी के नाम से ज्ञापन दिया है और उन्होंने हमें आश्वस्त किया है की छात्रहित की मांगों पर जल्द से जल्द विश्विद्यालय प्रसाशन उचित कार्यवाही करेगा और छात्रहित में फैसला लेगा I
रायपुर ! भाजपा रायपुर जिला ने कांग्रेस सरकार द्वारा बिजली बिल में अप्रत्याशित बढ़ोतरी के खिलाफ सैकड़ों की संख्या में युवा महिला व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उग्र प्रदर्शन किया। भाजपा पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल , भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ,पूर्व विधायक नंदे साहू व भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी के नेतृत्व में रायपुर बिरगांव माना के सभी 16 मंडलों से आए हुए जोश से भरे भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के अनावश्यक अवरोध के बावजूद बिजली कंपनी मुख्यालय के दरवाजे पर जोरदार प्रदर्शन कर भुपेश सरकार,विद्युत नियामक आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। विपक्ष के आवाज को दबाने के लिए तैनात भूपेश सरकार की पुलिस के झूमा झटकी से एक महिला कार्यकर्ता बेहोश हो गई। आधा दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओं को चोट लगी व दो हजार कार्यकर्ताओ ने गिरफ्तारी दी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले कांग्रेस महंगाई बढ़ने की दुहाई देते हुए विरोध करने का ढोंग कर रहे थे । आज इन कांग्रेसियो को अपने घरों में महिलाओं को बिजली दर में वृद्धि का जवाब देना पड़ेगा । उन्होंने कहा बिजली बिल हाफ का वादा करके सत्ता में आयीं सरकार ने बिल आधा तो नही किया उल्टा अतिरिक्त बोझ लाद दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं के जोश भरते हुए भाजपा प्रवक्ता व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा 5 साल के लिए विभिन्न वादे करके आई सरकार ढाई साल में ही अपने वादों तले दब के हांफने लगी है। पहले शराबबंदी और अब बिजली दर वृद्धि आगे और ना जाने क्या क्या मामलों में इनके कुप्रबंधन का भुगतान जनता को भुगतना पड़ेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुन्दरनी ने कहा की भुपेश बघेल की सरकार वादा खिलाफी का जीता जागता पुलिंदा है। गंगाजल की कसमें खा कर बहुतेरे वादा करके सत्ता पाने वाली भुपेश सरकार अपने वादों पर विफल रही है। बढ़ी हुई बिजली मूल्य वृद्धि इसका उदाहरण है। भाजपा सड़क से विधानसभा तक प्रदेश सरकार का पुरजोर विरोध करेगी
उन्होंने कहा जनता का हक मारकर, उनसे धोखा करके यदि कांग्रेसी पुनः सत्ता में आने की सोच रखते हैं तो यह उनकी सबसे बड़ी भूल होगी ।
भाजपा कार्यकर्ताओं को पूर्व ग्रामीण विधायक नंदे साहू, निगम में नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ,सुभाष तिवारी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने भी संबोधित किया।
प्रदर्शन में भाजपा जिला महामंत्री ओंकार बैस, संजय श्रीवास्तव, सच्चिदानंद उपासने,राजीव अग्रवाल, छगन मूंदड़ा, अशोक पांडे, सत्यम दुबा, केदार गुप्ता ,प्रफुल्ल विश्वकर्मा ,अंजय शुक्ला,मोहन एन्टी,मृत्युंजय दुबे,मनोज वर्मा, डॉ सलीम राज, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल, बजरंग खंडेलवाल, योगी अग्रवाल,आशु चंद्रवंशी, श्यामा चक्रवर्ती, अमरजीत छाबड़ा, ललित जैसिंघ, रमेश मिर्घनी, जिला मंत्री खेम सेन, अकबर अली, गोपी साहू,राजीव मिश्रा, हरीश ठाकुर, मिर्जा इरशाद बेग,राजीव चक्रवर्ती,राजेश पांडेय,सीमा संतोष साहू, सुनील चौधरी,रोहित साहू,युवा मोर्चा अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता, राहुल राव,अर्पित सूर्यवंशी, श्रीमती मनीषा चंद्राकर , सावित्री जगत,किशोर महानंद,संजुनारायन ठाकुर, सचिन शर्मा,तुषार चोपड़ा,संजय तिवारी ,ज्ञानचंद चौधरी, दीना डोंगरे , वंदना राठौर , मीडिया प्रभारी राहुल राय,उत्कर्ष त्रिवेदी,मडल अध्यक्ष अनिल सोनकर,गोरेलाल नायक, अनूप खेलकर, हंसराज विश्वकर्मा, सालिक सिंह ठाकुर, अभिषेक तिवारी, महेश शर्मा, प्रवीण कुमार देवड़ा, मुकेश पंजवानी, भूपेंद्र ठाकुर, प्रीतम ठाकुर, बी.निवास राव, होरीलाल देवांगन, जीतेन्द्र धुरंदर, ओमप्रकाश साहू, रविन्द्र सिंह ठाकुर, मोर्चा पदाधिकारीगण बजरंग ध्रुव, महादेव नायक, जसपाल सिंग रंधावा, गज्जू साहू, मंजूल मयंक श्रीवास्तव, अमित शुक्ला, सचिन सिंघल, पुष्पेन्द्र उपाध्याय, राजेश गुप्ता, राजेश देवांगन, नीलम सिंह, पहलाद जलक्षत्री ,श्रीमती स्वप्निल मिश्रा,भूपेंद्र डागा उपस्थित थे।
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि खेती-किसानी को मजबूत बनाकर और हर हाथ को काम देकर गांव के पुराने गौरव को फिर से स्थापित करना राज्य सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना, सुराजी गांव योजना, गोधन न्याय योजना जैसे कदम उठाए गए हैं। श्री बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय से छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के नवनियुक्त पदाधिकारियों के पदभार ग्रहण के वर्चुअल कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शहीद महेन्द्र कर्मा की जयंती पर उन्हें याद करते हुए नमन किया।
कार्यक्रम में कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्यमंत्री निवास में तथा सहकारिता मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर और छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, बीज निगम के कार्यालय में उपस्थित थे। कार्यक्रम में कृषक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष महेंद्र चंद्राकर, सदस्य बसंत टाटी, नागेंद्र नेगी, संजय गुप्ता, भगवान पटेल, जानकीराम सेठिया, नंद कुमार पटेल, डेहराराम साहू, खम्मन पटेल, जगदीश दीपक, शरद यादव, श्रवण चंद्राकर, चुन्नी लाल वर्मा और श्रीमती शशि गौर ने पदभार ग्रहण किया।
मुख्यमंत्री ने परिषद के नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उन्हें राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी हर किसान तक पहंुचाने, गौठानों को और अधिक सक्रिय करने की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि परिषद के पदाधिकारी हरेली का त्यौहार गौठानों में जाकर मनाए। इसके अलावा जब भी वे गांव के दौरे पर जाएं तो गौठानों में बैठक कर वहां की गतिविधियों की समीक्षा भी करें तथा इस संबंध में सुझाव से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि गौठानों में अलग-अलग गतिविधियों से जोड़े और यह भी देखे गौठानों में नेपियर घास लगाई गई है कि नहीं और मवेशियों के लिए चारे-पानी की व्यवस्था है कि नहीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अंग्रेजो से पहले हमारे गांव उत्पादन के केन्द्र होते थे। शहर व्यापारिक केन्द्र का काम करते थे। अंग्रेजो के समय शहरों में बड़े-बड़े कारखाने स्थापित हुए, इससे उत्पादन और वाणिज्य के केन्द्र गांव के स्थान पर शहर बन गए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यस्था मजबूत बनाने हर संभव प्रयास कर रही है। सुराजी गांव योजना में रूरल इंड्रस्ट्रीयल पार्क के जरिए ग्रामीणों और युवाओं को उत्पादक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। खेती किसानी को मजबूत बनाने के लिए किसानों की ऋण माफी और उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने की पहल की गई है। वनवासियों को तेेंदूपत्ता संग्रहण के लिए प्रति मानक बोरा 4000 रूपए मिल रही है। इससे गांव के लोगांे की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य शासन की योजनाओं का लाभ दूरस्थ अंचलों के किसानों, वनोपज संग्राहकों को भी मिल रहा है। उनकी जेब में पैसा जा रहा है और इसका असर व्यापार में भी दिख रहा है। इसका प्रमाण है कि बीजापुर जिले में वर्ष 2018 में जहां एक ट्रेक्टर बिका था, वही ऋण माफी और 25 सौ रूपए प्रति क्विंटल पर धान खरीदी के बाद बीजापुर जिले में वर्ष 2019-20 में 73 ट्रेक्टर और 1235 मोटर सायकल और एक कमर्शियल ट्रेक्टर की बिक्री हुई । अगले साल इस जिले में 60 ट्रेक्टर और 1998 मोटर सायकल तथा तीसरे साल में 133 ट्रेक्टर, 968 मोटर सायकल की बिक्री अब तक हो चुकी है। इनमें 11 कमर्शियल ट्रेक्टर की बिक्री भी शामिल हैं।
इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि कृषि का विकास छत्तीसगढ़ के विकास का मूल आधार है। राज्य सरकार की योजनाओं से किसानों की जेब में पैसा पहुंचा और बाजार गुलजार हुए। लॉकडाउन के समय देश की अर्थव्यवस्था में जहां मंदी आई, वहीं छत्तीसगढ़ में खेती-किसानी सहित अन्य गतिविधियां चालू रही। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कृषि और किसानों के साथ-साथ गरीबों की आर्थिक उन्नति के लिए काम कर रही है। इस दिशा में राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना लागू करने की क्रांतिकारी पहल भी की गई है। बजट में इस योजना के लिए प्रावधान भी किए गए हैं।
रायपुर, छत्तीसगढ़ में ढाई साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनीं तो उनकी प्राथमिकता बस्तर में शांति व्यवस्था बनाये रखने की होगी। भाजपा हमेशा मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ी है और आगे भी मुद्दों पर ही चुनाव लड़ेगी। उक्त बातें आज भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने रायपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहीं। पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने कहा कि आज 5 अगस्त है और आज का दिन देश के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि आज ही के दिन जनसंघ की स्थापना संस्थापक स्व. श्री श्यामप्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय ने की थी। आजादी के बाद लम्बे समय तक कश्मीर वासियों को आतंकवादी गतिविधियों का सामना करना पड़ा। उक्त घटना क्रम को ध्यान में रखकर 75 साल के इतिहास में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ही के दिन जम्मू एण्ड कश्मीर से धारा 370 हटाकर वहां के लोगों को सुख चैन से रहने का अधिकार प्रदान किया। डा. सिंह ने कहा कि विपक्ष और पत्रकार बंधू दोनों की भूमिका एक जैसे होती है। विपक्ष सरकार के काम की बारिकी से देखते है और पत्रकार बंधू काम को देखकर उसकी समीक्षा कर तुलना भी करते है। डा. सिंह ने कहा कि भाजपा के 15 साल के दौर और अभी की सरकार के ढाई साल को पत्रकार बंधूओ ने काफी नजदीक से देख है। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के पूर्व छत्तीसगढ़ काफी पिछड़ा हुआ था।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज प्रेस क्लब में प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में कहा कि 15 वर्ष के बीजेपी के कार्यकाल एवं कांग्रेस के ढाई साल के कार्यकाल में आम जनता अब तुलना करने लगी है। जन समूहों में एक पंक्ति प्रचारित हो रही है, कि सवाल तो अब पूछे जाएंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने 15 वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश में सडक़ों का जाल बिछाया। भाजपा के समय ही आईआईएम की स्थापना एवं एम्स हॉस्पिटल की स्थापना हुई। इसके साथ सुगम यातायात के लिए प्रदेश में ओवरब्रिजों का जाल बिछाया गया।
अधोसंरचनाओं के जरिये विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया गया। राज्य निर्माण से पहले प्रदेश की गिनती पिछड़े राज्यों में होती थी। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण प्रदेश को विकासक्रम में आगे बढ़ाने के उद्ेश्य से किया था।
डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रदेश निर्माण के बाद भाजपा जब सत्ता में आई तब 20 से 25 हजार किलोमीटर ही सडक़ें थी जिसे बढ़ाकर तीन गुना अधिक बनाया गया। 22 हजार स्कूल थे, जो 15 साल में प्रायमरी एवं मीडिल मिलाकर 65 हजार बनाये गये।
किसानों को खेती के लिए पम्पों के कनेक्शन में छूट दिये जाने से कृषि के क्षेत्र में भी चहुंओर विकास हुआ। पॉवर सेक्टर के क्षेत्र अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ। पहले बिजली कटौती के चलते प्रदेश की जनता परेशान थी। आखरी गांव तक बिजली कनेक्शन पहुंचा कर भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ को बिजली के क्षेत्र सरप्लस स्टेट बनाया।
डॉ. रमन सिंह ने बताया कि 1 रूपये में 35 किलो चावल योजना को पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ पीडीएस सिस्टम के रूप में अन्य राज्यों ने अपनाया। साथ ही कृषि के क्षेत्र में पहले किसान 300 करोड़ रूपये कर्ज लेता था। उसे हमारी सरकार 4000 करोड़ रूपये का कर्ज दिया वह जीरो प्रतिशत ब्याज पर।
मेडिकल कॉलेजों की चर्चा करते हुए डॉ. सिंह ने बताया कि पहले प्रदेश में दो मेडिकल कॉलेज थे वह बढक़र 10 मेडिकल कॉलेज भाजपा शासन के कार्यकाल में खुले, हिदायतुल्ला लॉ यूनिवर्सिटी के जरिये प्रदेश को विधि के क्षेत्र में अच्छे जानकार एवं सलाहकार मिल रहे हैं।
उन्होंने राज्य सरकार के 90 हजार करोड़ रूपये के बजट में 88.94 प्रतिशत बजट को राजस्व मद में व्यय किया जा रहा है। यानी बजट का सिर्फ 10 प्रतिशत राशि पूंजीगत में व्यय किया जा रहा है।
पेट्रोल-डीजल व गैस के मूल्यों में हुई वृद्धि पर डॉ. रमन ने कहा कि इनकी कीमतें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तय होती है और इनकी कीमतें घट-बढ़ होने पर ही तेल मूल्य निर्भर हैं।
बस्तर में पेसा कानून कब लागू होगा पूछने पर डा. सिंह ने कहा कि भाजपा उसे लागू करने के लिए जन आंदोलन कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अगले चुनाव में भाजपा सरकार बनने पर छत्तीसगढ़ में नक्सल समस्या का समाधन भाजपा की प्रमुख प्राथमिकता होगी।
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा मुद्दो को लेकर हमेशा चुनाव लड़ी है और आगे भी मुद्दों पर ही चुनाव लड़ेगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पहली प्राथमिकता 2023 के लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी की तीसरी बार सरकार बनवाना है।
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में भाजपा से मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर पूछे प्रश्र पर हंसते हुए कहा कि भाजपा से मुख्यमंत्री कौन बनेगा यह तो नहीं बता सकता, क्योंकि मुख्यमंत्री के रूप में कई चेहरे है उनमें एक छोटा सा चेहरा मेरा भी है।
रायपुर: राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा कांग्रेस भूपेश सरकार के लगभग पौने तीन साल बाद बिजली में मामूली वृद्धि का प्रस्ताव लाया है। जिसका भाजपाई विरोध कर रहे है। डंगनिया स्थित बिजली ऑफिस में भाजपा के प्रदर्शन पर प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि, मामूली वृद्धि की मुख्य वजह देश मे पेट्रोल-डीजल के दाम में बेतहाशा वृद्धि प्रति लीटर 100रु. है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि, छत्तीसगढ़ सर प्लस बिजली वाला राज्य हुआ करता था। वर्ष 2003 में रमन सरकार के आते ही बिजली विभाग को पांच कंपनी बनाकर बगैर सोचे समझे गैर जिम्मेदार निर्णय लेने से लागत आय बढ़ गया जिससे घाटा होने लगा और उसकी भरपाई 3 रु. 27 पैसे की बिजली का दाम 6रू. 20 पैसे तक बढ़ाकर जनता से वसूला गया। भाजपा रमन सिंह बताएं कि 15 साल में 9 बार बिजली महंगा करना और हर वर्ष औसत 6 प्रतिशत की बिजली की वृद्धि क्या थी? भाजपाई बिजली पर कुछ भी बोलने का नैतिक अधिकार नहीं रखते है। ऊर्जा विभाग में हुये बड़े-बड़े घपले घोटाले क्या थे,कोरबा वेस्ट पावर प्लांट में किये गये घोटाले क्या थे?
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि, बिजली उपभोक्ताओं को भाजपा के शासनकाल में 1.5 प्रतिशत सरचार्ज वसूला जाता था जिसे घटाकर कांग्रेस सरकार ने 1 प्रतिशत किया, गैर घरेलू उपभोक्ताओं के सिंगल फेस की निर्धारित सीमा 2250 वॉट को बढ़ाकर 5000 वॉट किया शहरी क्षेत्र में नये कनेक्शन में 200 मीटर और गांव में 500 मीटर नये कनेक्शन में लाईन अफोर्डिंग चार्जेस न लेकर नया कनेक्शन सस्ते में लेने जैसी अनेक सुविधा एवं राहत भूपेश सरकार ने जनता को दी है। मुद्दा विहीन प्रदेश भाजपा बिजली के नाम पर प्रदर्शन कर मात्र नौटंकी और फोटो सेशन कर रहे हैं।
अभनपुर: राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर के करीब 100 ग्रामीण स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन पर जमीन से बेदखल करने का आरोप लगाते हुए कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे के घर के सामने धरने पर बैठ गए।
ग्रामीणों में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल। सभी जमीन वापसी की मांग को लेकर मंत्री चौबे से मुलाकात करने पहुंचे हैं। सोनेसिल्ली गांव के ये लोग बुधवार रात 1 बजे गांव से निकले थे। ग्रामीण फिलहाल बंगले के बाहर ही मौजूद हैं। ग्रामीणों का भरोसा है कि मंत्री से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान होगा।
रायपुर: पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के द्वारा दिया गया बयान कांग्रेस स्प्ष्ट करे किन वायदों पर गंगाजल की कसम खाई थी का जबाब देते हुए प्रदेश कांग्रेस के मुख्यप्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ का हर नागरिक जानता है कांग्रेस ने किसानों का कर्जा माफ करने के लिए गंगा जल की कसम खाई थी और राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस नेताओं के इस कसम का मान रखने के लिए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के मात्र तीन घण्टे के अंदर राज्य के 19 लाख किसानों का कर्ज माफ कर दिया था।
कर्ज माफी के लिए कांग्रेस नेताओं को गंगा जल उठा कर कसम खाने की नौबत भी भाजपा के धोखेबाजी वाले चरित्र के कारण आई थी भाजपा की तत्कालीन रमन सरकार और भाजपा आईटी सेल ने कांग्रेस मुख्यालय के नाम का एक फर्जी पत्र जन सामान्य में प्रचारित किया था जिसमे कांग्रेस के कर्जमाफी के वायदे पर जोर नही देने की बात का उल्लेख था भाजपा के इस झूठ को नष्ट करने कांग्रेस नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस ले कर मीडिया कर्मियों के समक्ष कर्ज माफी के वायदे के लिए गंगा जल की कसम उठाई थी ।
कांग्रेस के मुख्यप्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन सिंह सहित भाजपा के नेता कांग्रेस के जन घोषणा पत्र के हर वायदे को गंगा जल की कसम से जोड़ कर गंगा जल का अपमान करते है ।यह भाजपा के अधर्मी और झूठे चरित्र को दर्शाता है ।अपनी राजनीति करने के लिए भाजपाई बार बार गंगा जल की झूठी कसम का हवाला देते हैं।
कांग्रेस के मुख्यप्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस जन घोषणा पत्र कांग्रेस का जनता से किया गया पवित्र दस्तावेज है ।उसके एक एक वायदे को पूरा करने के लिए ईमानदार प्रयास करने के लिए कांग्रेस की सरकार प्रतिबद्ध है ।ढाई साल के आधे कार्यकाल में 36 में से 25 वायदों को पूरा कर लिया गया बचे हुए वायदों को पूरा करने के लिए ठोस प्रयास और कार्य योजनाएं तैयार की जा चुकी है।
रमन सिंह कांग्रेस के जन घोषणा पत्र के वायदों का हिसाब मांगने के पहले अपने गिरेबान में झांके उन्होंने तो 2003 के भाजपा के संकल्प पत्र के वायदों को तीन बार 15 सालों तक सरकार चलाने के बाद भी पूरा नही किया था ।राज्य की जनता भूली नही है 2003 में हर आदिवासी को 10 ली दूध देने का वायदा ,हर आदिवासी परिवार से एक को सरकारी नौकरी का वायदा हर बेरोजगार को 500 भत्ता देने के वायदों का क्या हस्र हुआ ।2100 में धान खरीदी 300 बोनस के वायदों से मुकरने वाले कांग्रेस को वायदा पूरा करना न सिखाये ।रमन सिंह बेफिक्र रहे कांग्रेस ने वायदा किया है तो उसे निभाएगी भी भाजपा के समान झूठा वायदा करना कांग्रेस की फितरत नहीं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज यानी मंगलवार को बीजेपी संसदीय दल की बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी एक बार फिर से संसद की कार्यवाही ठप रखने के लिए विपक्ष पर जमकर बरसे। पीएम मोदी ने इसे संसद, संविधान और लोकतंत्र का अपमान बताया। इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के अन्य नेता शामिल थे। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि पीएम मोदी ने बैठक के दौरान टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन के 'पापड़ी चाट' वाले बयान को भी अपमानजनक बताया।
दरअसल, सोमवार को टीएमसी सांसद ने ट्वीट कर बिना बहस बिल पास करवाने को लेकर सरकार की आलोचना की थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि कानून बना रहे हैं या पापड़ी चाट। तृणमूल सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट किया था, 'पहले 10 दिनों में मोदी-शाह ने 12 बिल पास करवाए और औसतन हर बिल को सिर्फ 7 मिनट मिले। कानून बना रहे हैं या फिर पापड़ी चार्ट!' डेरेक ने इसके साथ ही एक चार्ट भी शेयर किया जिसमें बताया गया कि किस बिल पर कितने समय के लिए चर्चा की गई। इनमें से सबसे कम समय में कोकोनट डेवलेपमेंट बोर्ड बिल पास किया गया। इस बिल पर सर्फ 1 मिनट की चर्चा हुई।
प्रह्लाद जोशी ने आगे बताया कि पीएम मोदी ने बीजेपी संसदीय दल की बैठक के दौरान आज कहा, 'पापड़ी चाट बनाने वाला बयान अपमानजनक था। सदन में पर्चे फाड़कर फेंकना और उसके लिए माफी तक न मांगना, अहंकार था।'
हालांकि, बैठक में पीएम मोदी ने अपने सभी सांसदों से संयम बरतते हुए सदन की गरिमा बनाए रखने को भी कहा। एक सांसद ने हमारे सहयोगी हिन्दुस्तान टाइम्स से बीतचीत के दौरान बताया कि बैठक में पीएम मोदी ने सभी बीजेपी सांसदों से कहा कि सदन में कामकाज जारी रखना हमारी जिम्मेदारी है।
बता दें कि यह एक हफ्ते में दूसरी बार है जब सदन की कार्यवाही ठप रहने की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। विपक्षी पार्टियां पेगासस हैकिंग और तीन कृषि कानूनों के मुद्दों को लेकर संसद में हंगामा जारी रखे हुए हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी को सदन की कार्यवाही न चलने का जिम्मेदार बताते हुए बीजेपी सांसदों से कहा था कि वे कांग्रेस की असलियत को सामने लाएं।
रायपुर, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रायपुर शहर के द्वारा भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में कार्यसमिति का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीचंद सुंदरानी जी एवं सीमा संतोष साहू जी ने किया कार्यसमिति का उद्घाटन राजेश मूरत प्रदेश प्रवक्ता भाजपा एवं शालिनी राजपूत के कर कमलों से हुआ उद्बोधनसत्र में प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूरत में महिला मोर्चा की संगठन शक्ति एवं कार्य योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने नगर निगम की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया एवं वर्तमान सरकार की विफलताओं से महिला मोर्चा को अवगत कराया प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा शालिनी राजपूत जी ने आगामी कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी 7 अगस्त हथकरघा दिवस के रूप में खादी उद्योग को बढ़ावा देने तथा 15 अगस्त को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाए तथा स्वतंत्रता संग्राम में अपनी भागीदारी देने वाले परिवारों से मिला मिलकर उनका सम्मान करना है तीज हरियाली एवं रक्षाबंधन का त्यौहार मंडल स्तर पर जाकर सामान्य लोगों के बीच में मनाया जाए गा शालिनी राजपूत ने अपने उद्बोधन में वर्तमान सरकार के खिलाफ चार प्रमुख मुद्दों पर कार्य करने को कहा जिस में पूर्ण शराबबंदी स्व सहायता समूह की महिलाओं का कर्जा माफ प्रधानमंत्री आवास योजना एवं महिला सुरक्षा प्रमुख हैं श्रीचंद सुंदरानी ने वर्तमान राज्य सरकार की विफलताओं पर महिला मोर्चा की भूमिका पर विस्तृत चर्चा दी जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सीमा साहू ने महिला सशक्तिकरण एवं प्रधानमंत्री जी के द्वारा चलाए गए विभिन्न योजनाओं के बारे में महिलाओं को अवगत कराया उर्मिला शर्मा ने शोक प्रस्ताव पढ़ा उपाध्यक्ष मिनी पांडे ने राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया एवं कामिनी देवांगन ने प्रस्ताव का समर्थन किया कार्यक्रम का संचालन जिले की महामंत्री स्वप्निल मिश्रा और वंदना मुखर्जी ने किया कार्य समिति का समापन भाषण बृजमोहन अग्रवाल के द्वारा दिया गया उन्होंने कोरोना काल में महिला शक्ति कि समाज में भूमिका का विषय रखा आभार एवं समापन की घोषणा उपाध्यक्ष सुभद्रा तंबोली ने किया.
कार्यक्रम में रमेश ठाकुर शीतल नायक ममता साहू शैलेंद्र पर गनिया मनीषा चंद्राकर सावित्री जगत वंदना राठौर अनीता महानंद जिला पदाधिकारी नीतू सोनी मनोरमा हनोतिया मिली बनर्जी संगीता जैन गीता रेड्डी प्रीति अग्रवाल सुषमा पंकज निर्मलकर माया शर्मा लता चौधरी पल्लवी भोसले सरोज ठाकुर सरस्वती वर्मा तुलसी साहू सुनीता कोंडेश्वर अनामिका बारा शशि अग्रवाल भारती बागल हर्षिता रायपुर शहर के समस्त प्रदेश पदाधिकारी रायपुर जिला के पदाधिकारी जिला कार्यकारिणी मंडल के समस्त अध्यक्ष महामंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे.
रायपुर। नेता प्रतिपक्ष के बयान पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त की प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा को किसान और धान से इतनी पीड़ा क्यो होती है? यह समझ से परे है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार किसानों को धान की कीमत 2500 रू. प्रति क्विंटल दे रही है। जिसका भाजपा की मोदी सरकार ने लगातार विरोध किया है। यही वजह है कि मोदी सरकार ने सेंट्रल पुल में 60 लाख मीट्रिक टन चावल लेने के सैद्धान्तिक सहमति के बाद मात्र 24 लाख मीट्रिक चावल लेने की ही अनुमति प्रदान की जिसके परिणाम स्वरूप राज्य सरकार को धान खरीदी से कम कीमत पर बेचकर नुकसान उठाना पड़ रहा है। मोदी सरकार सहमति के अनुसार छत्तीसगढ़ से ना तो पूरा चावल ले रही है ना ही राज्य सरकार को एथेनाल बनाने के अनुमति प्रदान कर रही है। अब जब धान को हाथियों के चारा के लिए खरीदा जा रहा है इस पर भी भाजपा नेताओं की आपत्ति भाजपा के किसान और धान विरोधी नीति और चरित्र का जीताजागता सबूत है। मोदी सरकार की नीति तो किसानों से धान खरीदने की है ही नही। यही वजह है कि भाजपा के केन्द्र सरकार तीन काले कृषि कानून लाकर किसानों के धान खरीदी की जिम्मेदारी से भाग रही है और किसानों को चंद पूंजीपतियों के गुलाम बनाने की साजिश रच रही है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक हाथियों के चारा के लिए समर्थन मूल्य से अधिक कीमत पर धान खरीदी करने का विरोध कर रहे हैं। एक ओर धरमलाल कौशिक खरीदी कीमत से कम कीमत पर धान खुले बाजार में बेचने पर चिंता जाहिर करते हैं, दूसरी ओर राज्य सरकार का वन विभाग समर्थन मूल्य से अधिक के दर पर हाथियों के चारा के लिए धान की खरीदी करने जा रहे है तो उस पर सवाल उठाते हैं। इससे स्पष्ट हो जाता है कि धरमलाल कौशिक मोदी सरकार के उस एजेंडे पर काम कर रहे हैं जिसमें मोदी सरकार किसानों की फसलों खरीदने का अधिकार चंद पूंजीपतियों को देना चाहते हैं ताकि किसान अपनी उपज को औने पौने में बेचने मजबूर रहे। किसान बदहाल रहे आर्थिक रूप से कमजोर रहे लाचार रहे मजबूर रहे ऐसी सोच के साथ भारतीय जनता पार्टी काम कर रही है। धरमलाल कौशिक का ताजातरीन बयान भाजपा के इसी किसान विरोधी, धान विरोधी, छत्तीसगढ़ विरोधी का स्पष्ट प्रमाण है।
रायपुर । मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि सिलगेर घटना की जांच छह माह के अंदर अनिवार्य रूप से पूरी कर ली जाएगी। श्री बघेल अपने निवास कार्यालय में सुकमा और बीजापुर जिले से आए प्रतिनिधि मंडल से चर्चा कर रहे थे। इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा और बीजापुर के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से चर्चा में यह आश्वस्त किया कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के विरूद्ध कार्यवाही नहीं होगी। सिलगेर घटना की दण्डाधिकारी जांच की जा रही है। इस जांच को छह माह के भीतर अनिवार्य रूप से पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से कहा कि हाल ही में बीजापुर और सुकमा जिले के विकास के लिए करीब 350 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण किया गया है। उन्होंने कहा कि वनांचल में रहवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्षों से बंद पड़े स्कूलों को पुनः शुरू किया गया है।
वनांचल क्षेत्र में शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए अनेक नवाचारी कदम उठाए गए हैं। वनांचल के लोगों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए समर्थन मूल्य पर पहले जहां 7 लघु वनोपज की खरीदी हो रही थी, जिसे बढ़ाकर अब 52 कर दिया गया है। इसके साथ ही लघु वनोपजों के प्रसंस्करण को भी बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि वनवासियों को बेहतर आमदनी हो सके।मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जिन लोगों के राशनकार्ड नहीं बने हैं उनके राशनकार्ड बनाए जाएंगे। इसी तरह वनाधिकार पट्टा से वंचित लोगों को परीक्षण कर पट्टा देने की कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि क्षेत्र के युवाओं को रोजगार और स्व-रोजगार से जोड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।मुख्यमंत्री द्वारा इसके लिए जिला प्रशासन को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
रायपुर, भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री अग्रवाल ने प्रदेश में बिजली की दर में वृद्धि किए जाने की तीखे शब्दों में आलोचना करते हुए कहा है कि कांग्रेस सरकार सीधे-सीधे जनता को लूटने में लगी है। कोविड-19 के दौर में जब लोग आर्थिक रूप से परेशान हैं। लोगों को काम नहीं मिल पा रहा है। व्यवसाय एवं व्यापार की हालत चिंताजनक है। ऐसे समय में 6% विद्युत दरों में वृद्धि प्रदेश की जनता के साथ अन्याय है। अग्रवाल में कहा कि प्रति यूनिट 48 पैसे बिजली का दर बढ़ाना, छत्तीसगढ़ की जनता के साथ अन्याय है। छत्तीसगढ़ में बिजली की औसत दरों में 6% की वृद्धि की गई है। साल 2021-22 के लिए औसत दर 6.41 प्रति यूनिट तय की है। पिछले साल ये दर 5.93 प्रति यूनिट थी। पिछले साल की तुलना में 48 पैसे प्रति यूनिट ज्यादा है।
अग्रवाल ने कहा कि कांगेस ने बिजली बिल हाफ का धोखा देकर जनता से वोट लिया। सत्ता में बैठते ही बिजली बिल हाफ की योजना से मुह मोड़कर उसे 200 यूनिट की झुनझुना पकड़ाकर बाध्यता में कैद कर दिया गया। पिछले ढाई साल में जनता को पग पग में धोखा दिया गया। अग्रवाल ने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि महंगाई का रोना रोने वाली कांग्रेस को अब महगाई की याद नही आई। उन्होंने सरकार से बिजली की बढ़ी हुई दरें तत्काल वापस लेने की मांग की है।
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय जी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से स्वच्छ भारत अभियान विभाग के प्रदेश संयोजक शम्भू गुप्ता ने जिला संयोजक एवं सह संयोजकों की घोषणा की।
नरेंद्र फूल सिंह यादव को रायपुर शहर का जिला संयोजक बनाया गया है, रायपुर ग्रामीण में आशीष शर्मा को संयोजक, बलौदाबाजार में शिव शंकर अग्रवाल को संयोजक एवं प्रमोद सांकला को सह संयोजक बनाया गया है। गरियाबंद में भोजराम सिन्हा को संयोजक, महासमुंद में संतोष साहू को संयोजक एवं अभिषेक वर्मा को सह संयोजक, धमतरी में शिवदत्त उपाध्याय को संयोजक, भिलाई में विनोद देवांगन को संयोजक एवं अरूण श्याम कंवर को सह संयोजक बनाया गया है। बेमेतरा में भगत कुम्भकार, बालोद में दुर्गानंद साहू, कवर्धा में कल्याण सिंह ठाकुर को संयोजक एवं अमृत सिन्हा को सह संयोजक बनाया गया है।
कांकेर में अजय मोटवानी, कोण्डागांव में विनय राज, नारायणपुर में महेश देवांगन, बस्तर में राजा यादव, दंतेवाड़ा में पिन्टूराम उइके, सुकमा में कोसी ठाकुर को संयोजक एवं शिल्पा मंडावी को सह संयोजक बनाया गया है। बीजापुर में हरीश निषाद, बिलासपुर में श्याम कुमार साहू, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में विरेन्द्र पंजाबी, मुंगेली में भूपेन्द्र सिंह ठाकुर, कोरबा में चंद्रालोक सिंह, रायगढ़ में सरबजीत सिंह सोनी, जांजगीर-चांपा में दीपक गुप्ता जशपुर में राजेश गुप्ता को संयोजक एवं अरविंद साय को सह संयोजक बनाया गया है। सरगुजा में शैलेष सिंह को संयोजक व संदीप कुमार सोनी को सह संयोजक बनाया गया। सूरजपुर में राजू देवांगन को संयोजक व हीलबनस सोनी को सह संयोजक बनाया। बलरामपुर में योगेश गुप्ता, कोरिया में उपेन्द्र सिंह को संयोजक एवं अखिलेश गुप्ता को जिले का सह संयोजक बनाया गया है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को कांग्रेस आलाकमान ने त्रिपुरा भेज दिया है। टीएस सिंहदेव त्रिपुरा में पार्टी के अंतरकलह को शांत करेंगे।
उल्लेखनीय है कि त्रिपुरा में कांग्रेस नेता बड़ी संख्या में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। सिंहदेव भगदड़ रोकने के बाद रिपोर्ट लेकर दिल्ली जायेंगे। इसके साथ ही सिंहदेव पार्टी आलाकमान से छत्तीसगढ़ का हालचाल भी रखेंगे। सिंहदेव 5 दिन दिल्ली में रुकेंगे।







