नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

Ind vs Pak: CWG 2022 में भारत की शानदार जीत, एकतरफा मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदा

 IND vs PAK Commonwealth Games 2022: यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) में भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने एकतरफा जीत दर्ज की. कॉमनवेल्थ गेम्स में 24 साल बाद क्रिकेट को शामिल किया गया है.

टीम इंडिया की पहली जीत 

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) में भारत और पाकिस्तान दोनों ने हार के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में अपने अभियान का आगाज किया था. इस मैच में पाकिस्तानी कप्तान बिस्माह मारूफ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 18 ओवर में 99 रन पर ऑलआउट हो गई. 100 रन के टारगेट को टीम इंडिया ने 2 विकेट गंवाकर आसानी से हासिल कर लिया.

स्मृति मंधाना ने जड़ा अर्धशतक

टीम इंडिया की ओर से इस मैच में सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने जड़े. वे इस छोटे से स्कोर का पीछा करते हुए भी अर्धशतक जड़ने में कामयाब रही. स्मृति मंधाना ने 42 गेंदों पर 63 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के जड़े. वहीं गेंदबाजी में स्नेह राणा और राधा यादव ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट अपने नाम किए.

CWG 2022 में टीम इंडिया 

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय टीम (Team India) ने अपने अभियान की शुरुआत 29 जुलाई को की थी. टीम इंडिया का पहला मैच 29 जुलाई 2022 को ऑस्ट्रेलिया से हुआ था, जिसमें टीम को 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं अब भारत ने पाकिस्तान को हरा कर शानदार वापसी की है. टीम का तीसरा मैच बारबाडोस से होगा. ये मैच 3 अगस्त को रात साढ़े 11 बजे से खेला जाएगा.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

टीम इंडिया: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमाइमा रोड्रगेज, एस. मेघना, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, स्नेह राणा, मेघना सिंह और रेणुका सिंह ठाकुर.

पाकिस्तान: इरम जावेद, मुनीबा अली, ओमानिया सोहेल, बिस्माह माहरूफ (कप्तान), आलिया रियाज, आएशा नसीम, कायनात इम्तियाज, फातिमा सना, तुबा हसन, डियाना बेग और अनम अमीन.

IND vs WI: पहले टी20 में टीम इंडिया की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 68 रन से हराया

 टीम इंडिया ( team india) वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टी-20 मुकाबला 68 रनों से जीत लिया है। 191 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी विंडीज की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 122 रन ही बना सकी।

टीम इंडिया के लिए सभी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। अर्शदीप सिंह, अश्विन और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट झटके। वहीं, भुवनेश्वर कुमार और रवींद्र जडेजा को 1-1 विकेट मिला। 19 गेंद में 41 रन की धमाकेदार पारी खेलने वाले दिनेश कार्तिक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान रोहित शर्मा( rohit sharma) ने बनाए। उन्होंने 64 रनों की पारी खेली।

20 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार आर अश्विन प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बने

पहले टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम ने दो बड़े बदलाव किए थे। 2021 के टी-20 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार आर अश्विन प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बने। वहीं, ईशान किशन कल के मुकाबले में टीम का हिस्सा नहीं थे।

वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा 20 रन शमर ब्रूक्स

पहले टी-20 में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा 20 रन शमर ब्रूक्स ने बनाए। टीम इंडिया के लिए सभी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। अर्शदीप सिंह, अश्विन और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट झटके। वहीं, भुवनेश्वर कुमार और रवींद्र जडेजा को 1-1 विकेट मिला। 19 गेंद में 41 रन की धमाकेदार पारी खेलने वाले दिनेश कार्तिक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

भारत Vs वेस्टइंडीज पहला वनडे आज : 16 साल से विंडीज में कोई वनडे सीरीज नहीं हारी टीम इंडिया...जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

 इंग्लैंड ( England)के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार जीत के बाद अब टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने उतरेगी। पहला मुकाबला आज पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में खेला जाएगा।

भारत को 67 मैचों में जीत ( win)और 63 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, 2 मैच टाई रहा है। 4 मैच में कोई रिजल्ट नहीं निकला है।

16 साल से नहीं हारा भारत( india) 

वेस्टइंडीज ने भारत को आखिरी बार अपने घर में साल 2006 के वनडे सीरीज में हराया था। इसके बाद भारत ने चार बार वेस्टइंडीज का दौरा किया है और हर बार जीत( win) हासिल की है। दोनों टीमों के बीच कुल नौ वनडे सीरीज खेली गई है।

शिखर धवन टीम इंडिया( team  india) की अगुवाई करेंगे

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मुकाबले में रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह नहीं होंगे। शिखर धवन टीम इंडिया की अगुवाई करेंगे। पहले वनडे में शिखर धवन और शुभमन गिल पारी की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं, तीन नंबर पर श्रेयस अय्यर के खेलने की उम्मीद है। इसके बाद चार नंबर पर सूर्यकुमार यादव, पांच नंबर पर दीपक हुड्डा और छह नंबर पर संजू सैमसन खेल सकते हैं।

Ind vs Eng 3rd ODI: धमाकेदार शतक जड़ पंत ने जिताई सीरीज, तीसरे वनडे में इंग्लैंड को मिली 5 विकेट से हार

 Ind vs Eng 3rd ODI: मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच खेला गया। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हार्दिक पांड्या और युजवेंद्र चहल की शानदार गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड की पूरी टीम 45.5 ओवर में महज 259 रन पर सिमट गई और भारत को जीत के लिए 260 रन का लक्ष्य मिला।  इसके बाद रिषभ पंत की शतकीय पारी और हार्दिक के आलराउंड प्रदर्शन के दम पर भारत ने 5 विकेट से 42.1 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। तीसरे वनडे में जीत के साथ भारत ने टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज में भी मेजबान टीम को 2-1 से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।

  • इंग्लैंड ने बनाए 259 रन
  • भारत को जीत के लिए 260 का लक्ष्य मिला
  • हार्दिक पांड्या ने लिए 4 विकेट
  • जोस बटलर ने लगाया अर्धशतक
  • टापली ने कोहली, रोहित व धवन को किया आउट
  • हार्दिक पांड्या ने लगाया अर्धशतक, बनाए 71 रन
  • रिषभ पंत ने भी लगाया वनडे करियर का पहला शतक, खेली नाबाद 125 रन की पारी
  • भारत ने 2-1 से जीती वनडे सीरीज

भारत की पारी, रिषभ पंत की शतकीय पारी

भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन को टापली ने एक रन के स्कोर पर जेसन राय के हाथों कैच आउट करवा दिया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को भी टापली ने अपना दूसरा शिकार बनाया और उन्हें 17 रन के स्कोर पर जो रूट के हाथों कैच आउट करवा दिया। टापली ने कोहली के तौर पर तीसरा विकेट लिया और उन्हें 17 रन के स्कोर पर जोस बटलर के हाथों कैच करवा दिया। सूर्यकुमार यादव को क्रेग ओवर्टन ने 16 रन पर बटलर के हाथों कैच आउट करवा दिया।

हार्दिक पांड्या ने 42 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके ठीक बाद रिषभ पंत ने भी 71 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। हार्दिक पांड्या ने 55 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 71 रन की पारी खेली और कार्स की गेंद पर आउट हुए। रिषभ पंत ने 106 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया और ये उनके वनडे करियर का पहला शतक रहा। रिषभ पंत ने इस मैच में नाबाद 125 रन की पारी खेली जबकि जडेजा 7 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की तरफ से टापली ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

बटलर का अर्धशतक, इंग्लैंड 259 रन पर आलआउट

मो. सिराज ने अपने पहले और पारी के दूसरे ओवर में जानी बेयरस्टो और फिर जो रूट को शून्य पर आउट करके भारत को बड़ी सफलता दिलाई। तीसरे विकेट के लिए राय और स्टोक्स ने जरूर 54 रन जोड़े लेकिन राय 41 रन के स्कोर पर हार्दिक पांड्या की गेंद पर पंत को कैच थमा बैठे। पांड्या ने 14वें ओवर में इंग्लैंड को चौथा झटका दिया जब उन्होंने 27 रन के निजी स्कोर पर स्टोक्स को पवेलियन भेजा। रवींद्र जडेजा ने मोइन अली को 34 रन के स्कोर पर विकेट के पीछे रिषभ पंत के हाथों कैच करवाया।

65 गेंद खेलने के बाद 3 चौके और 2 छक्के की मदद से कप्तान बटलर ने अपना अर्धशतक पूरा किया। लिविंग्सन को जडेजा के हाथों 27 रन पर पांड्या ने कैच करवाया। इसके बाद 60 रन बनाकर खेल रहे कप्तान को भी उन्होंने जडेजा के शानदार कैच पर वापस जाने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद 18 रन पर डेविड विली, 32 रन पर ओवरटन और फिर शून्य पर टाप ली को चहल ने अपनी फिरकी में फंसाया।

भारत की तरफ से हार्दिक सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने वनडे में अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट चटकाए। चहल ने तीन बल्लेबाजों को आउट किया। सिराज ने 2 तो वहीं जडेजा ने एक विकेट हासिल किया।

जसप्रीत बुमराह प्लेइंग इलेवन से बाहर

आखिरी वनडे मैच के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन में एक फोर्स बदलाव किया गया। इंजरी की वजह से जसप्रीत बुमराह को टीम से बाहर बैठना पड़ा और उनकी जगह अंतिम ग्यारह में मो. सिराज को शामिल किया गया। इंग्लैंड की टीम की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया।

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रिषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मो. सिराज, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जेसन राय, जानी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान व विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, क्रेग ओवरटन, डेविड विली, ब्रायडन कार्स, रीस टापली।

टीम इंडिया ने रचा इतिहास, 48 साल में पहली बार इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया

  भारत ( india) तीन मैच( match) की सीरीज के पहले एकदिवसीय मैच में इंग्लैंड( england) को 10 विकेट से हरा दिया। भारत ने इंग्लैंड को एकदिवसीय फॉर्मेट( format) में पहली बार 10 विकेट से हराया है। एकदिवसीय मैच में भारत 6 साल बाद 10 विकेट से जीत हासिल की है।

बता दे भारत( india) ने वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। सीरीज का दूसरा वनडे मैच लंदन (London) के लॉर्ड्स पर 14 जुलाई 2022 को खेला जाना है। लंदन के केनिंग्टन ओवल (Kennington Oval) मैदान पर खेले गए पहले वनडे मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ( rohit sharma)ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।

जसप्रीत बुमराह ने किया बैक तू बैक आउट

जॉनी बेयरस्टो को जसप्रीत बुमराह ने छठे ओवर में आउट( out) किया। उन्होंने 8वें ओवर में लियाम लिविंगस्टोन को आउट किया। 14 वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने मोइन अली को आउट किया। 17वें ओवर में क्रेग ओवरटन आउट। 24वें ओवर में ब्रायडन कार्स को जसप्रीत बुमराह ने आउट किया।

महिला खिलाडिय़ों को मिलेगा पुरुष क्रिकेटरों के बराबर पैसा

नई दिल्ली : न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेटरों को भी अब इंटरनेशनल और शीर्ष स्तर के घरेलू मैचों के लिए पुरुष क्रिकेटरों के बराबर पैसा मिलेगा। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने ऐलान किया है कि प्रोफेशनल वुमेंस और मेंस क्रिकेटरों को एक ही खेल के लिए समान वेतन मिलेगा। इसके लिए पांच साल की डील हुई है, जिसमें व्हाइट फर्न्स और घरेलू महिला खिलाडिय़ों को एकदिवसीय, टी20आई, फोर्ड ट्रॉफी और सुपर स्मैश स्तर सहित सभी प्रारूपों और प्रतियोगिताओं में पुरुषों के समान मैच फीस मिलेगी।

यह एग्रीमेंट न्यूजीलैंड में महिला क्रिकेटरों को दिए जाने वाले अनुबंधों की संख्या को भी बढ़ाता है और उभरते खिलाडिय़ों के लिए उपलब्ध प्रतिस्पर्धी मैचों की संख्या को बढ़ाता है। व्हाइट फर्न्स की कप्तान सोफी डिवाइन ने कहा कि यह एग्रीमेंट महिला क्रिकेट के लिए एक गेम-चेंजर होगा। डिवाइन ने कहा, अंतरराष्ट्रीय और घरेलू महिला खिलाडिय़ों के लिए पुरुषों के साथ एक ही एग्रीमेंट में मान्यता प्राप्त होना बहुत अच्छा है।
अब महिला और पुरुष खिलाडिय़ों को ये मैच फीस मिलेगी
टेस्ट मैच के लिए 10,250 डॉलर (करीब 8 लाख रुपए)
ओडीआई मैच के लिए 4,000 डॉलर (करीब 3 लाख 15 हजार रुपये)
टी20आई मैच के लिए 2,500 डॉलर (करीब 2 लाख रुपये)
प्लंकेट शील्ड के लिए 1,750 डॉलर
फॉर्ड ट्रॉफी/हैलीबर्टन जॉनस्टोन शील्ड के मैच के लिए 800 डॉलर
सुपर स्मैश मैच के लिए 575 डॉलर
 

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20, एकदिवसीय श्रृंखला के लिए टीम की घोषणा की

मुंबई : भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय और एकदिवसीय श्रृंखला के लिए टीम की घोषणा की।पांचवें टेस्ट के आखिरी दिन और टी20 सीरीज की शुरूआत के बीच कम समय को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने 20 ओवर के तीन मैचों के लिए दो अलग-अलग टीमों का चयन किया है।रोहित शर्मा कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद एजबेस्टन टेस्ट से बाहर हो गए थे। वह इंग्लैंड के खिलाफ 7 जुलाई से साउथेम्प्टन में शुरू होने वाली टी 20 आई और एकदिवसीय श्रृंखला दोनों में टीमों का नेतृत्व करने के लिए वापसी करेंगे।

पहले टी20 के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई , भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक

दूसरे और तीसरे टी20 के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, उमरान मलिक

3 एकदिवसीय मैचों के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह , प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
 

टेस्ट मैच शुरू होने से पहले बड़ा हादसा, तेज आंधी और बारिश से उखड़ गए स्टैंड

नई दिल्ली : श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाले के गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले के पहले दिन का खेल अच्छा रहा, लेकिन दूसरे दिन के खेल शुरू होने से पहले बारिश और आंधी ने जमकर उत्पात मचाया। यहां तक कि मैच समय से शुरू नहीं हुआ और इसी दौरान एक स्टैंड भी उखड़ गया। गनीमत ये रही कि ये टेम्परेरी स्टैंड था और जिस समय ये हादसा हुआ, उस वक्त कोई भी इसमें मौजूद नहीं था।

दूसरे दिन का खेल शुरू होने से करीब 90 मिनट पहले तेज बारिश और तेज हवाएं चलीं, जिसके कारण स्टैंड उखड़ गया। बारिश होने के कारण ग्राउंड स्टाफ पूरे मैदान को ढकने में कामयाब रहा, लेकिन जमीन के पूर्वी हिस्से में छोटे कंक्रीट के बैठने की जगह को कवर करने वाली रस्सियों से सुरक्षित चादरें लगाई गईं, जो तेज हवाओं के कारण उड़ गईं। हालांकि, अब अधिकारी चाहते हैं कि मजबूती के साथ इन चादरों को लगाए जाए।
जिस समय ये हादसा हुआ, उस समय कोई भी दर्शक स्टैंड में मौजूदा नहीं था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की टीम मैदान पर पहुंच रही थी। स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे के खेल के शुरू होने के टाइम भी बारिश जारी रही। बारिश और तेज हवा के कारण ग्राउंड स्टाफ हवा के झोंकों के बीच पूरे आउटफील्ड को ढंकने के लिए संघर्ष कर रहा था। इस मैच का नतीजा निकलने की पूरी संभावना है, क्योंकि पहले दिन कुल 13 विकेट गिरे।
 

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से रोहित हुए बाहर, इसको बनाया गया टीम का नया कप्तान

1 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन में भारत और इंग्लैंड के बीच रिशेड्यूल टेस्ट मैच खेला जाएगा। भारत के फुल टाइम कप्तान रोहित शर्मा कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे, जिसकी वजह से इस पर सस्पेंस बना हुआ है कि वह इस मैच में खेलेंगे या नहीं। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुतााबिक बीसीसीआई सूत्र ने स्पष्ट रूप से कहा है कि रोहित शर्मा पांचवें टेस्ट मैच से पहले कोविड से रिकवर नहीं कर पाएंगे, जिसके कारण वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन सकेंगे। मयंक अग्रवाल को भारतीय टीम प्रबंधन ने रोहित शर्मा के बैकअप के रूप में बुलाया है और अब यह साफ है कि मयंक रिशेड्यूल टेस्ट में शुभमन गिल के साथ पारी की शुरुआत करेंगे।
रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले रिशेड्यूल टेस्ट मैच में भारतीय टीम की कप्तानी करने वाले थे। लेकिन लीसेस्टशायर के खिलाफ वॉर्म अप मैच के दौरान वह कोरोना संक्रमित हो गए। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले अंतिम टेस्ट मैच के लिए जसप्रीत बुमराह टीम के कप्तान होंगे। बुमराह महान कपिल देव के बाद खेल के सबसे लंबे प्रारूप में भारत का नेतृत्व करने वाले पहले तेज गेंदबाज बन जाएंगे।
 

मध्य प्रदेश ने खत्म किया 67 साल का सूखा, पहली बार जीती रणजी ट्रॉफी

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मध्य प्रदेश ने इतिहास रच दिया. 2022 रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश ने मुंबई को 6 विकेट से हराकर पहली बार खिताब जीता. बता दें कि मध्य प्रदेश की टीम 1954-55 से रणजी ट्रॉफी खेल रही है. ऐसे में उसने 67 साल का सूखा खत्म करते हुए रणजी ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा किया.

फाइनल मुकाबले में मुंबई ने पहले खेलने के बाद 374 रन बनाए थे. इसके जवाब में मध्य प्रदेश ने रजत पाटीदार 122, यश दुबे 133 और शुभम शर्मा के 116 रन की बदौलत 536 रन बनाए और 162 रनों की विशाल बढ़त हासिल की. इसके बाद दूसरी पारी में मुंबई की टीम 269 रनों पर सिमट गई. इस तरह मध्य प्रदेश को 108 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे उसने चार विकेट खोकर हासिल कर लिया.

मध्य प्रदेश के लिए पहली पारी में शतक लगाने वाले रजत पाटीदार ने दूसरी पारी में भी कमाल कर दिया. रजत ने दूसरी पारी में 29 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके निकले. इसके अलावा दूसरी पारी में हिमांशु मंत्री ने 37 और शुभम शर्मा ने 30 रन बनाए.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमपी की शुरुआत सलामी जोड़ी हिमांशु मंत्री और यश दुबे ने की. हालांकि, एक रन बनाकर दुबे दूसरे ओवर में ही गेंदबाज डी. कुलकर्णी की गेंद पर क्लीन बोल्ड होकर वापस पवेलियन लौट गए. उनके बाद शुभम एस शर्मा बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए और मंत्री के साथ पारी को आगे बढ़ाया.


एमपी के लिए लक्ष्य इतना कठिन नहीं था कि बल्लेबाजों को जीत के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती. दूसरे विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 52 रन की साझेदारी हुई और हिमांशु मंत्री गेंदबाज शैम्स मुलानी के ओवर में क्लीन बोल्ड हो गए. उन्होंने 55 गेंदों पर तीन चौके की मदद से 37 रन बनाए. उनके बाद पार्थ सहानी क्रीज पर आए.

हालांकि, सहानी भी गेंदबाज सैम्स मुलानी की गेंद पर कोतियान को कैच थमा बैठे और 5 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए. उसके बाद रजत पाटीदार क्रीज पर आए और शुभम शर्मा के साथ पारी को आगे बढ़ाया. इस बीच शर्मा गेंदबाज मुलानी के ओवर में अरमान जाफर को कैच थमा बैठे. शर्मा ने इस दौरान 75 गेदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए.

एमपी ने यहां तक चार विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए थे. उनके बाद आदित्य श्रीवास्तव क्रीज पर आए, जिन्होंने पाटीदार के साथ नाबाद पारी खेली और एमपी को जीत की कगार पर पहुंचा दिया. एमपी ने 29.5 ओवर में मैच को अपने नाम कर लिया. टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए. 

TNPL 2022 में मांकडिंग होने पर बल्लेबाज ने बीच मैदान पर की शर्मनाक हरकत

गुरुवार रात TNPL (Tamil Nadu Premier League 2022) का जोरदार आगाज नेल्लई रॉयल किंग्स बनाम चेपॉक सुपर गिल्लीज मुकाबले के साथ हुआ। सीजन का पहला मुकाबला सुपर ओवर तक पहुंचा जहां नेल्लई रॉयल किंग्स ने जीत दर्ज की। इस मुकाबले के बीच एक ऐसी घटना हुई जिसके बाद क्रिकेट शर्मसार हो गया।

दरअसल,185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेपॉक सुपर गिल्लीज को एन जगदीशन (25) और कप्तान कौशिक गांधी (64) ने शानदार शुरुआत देते हुए 3.3 ओवर में 35 रन जोड़ लिए थे। अगली गेंद पर नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े जगदीशन गेंदबाज के गेंद फेंकने से पहले क्रीज को छोड़ने की गलती कर बैठे जिसके बाद अपराजीथ ने आउट किया। अंपायर ने तुरंत बल्लेबाज को आउट दिया जिसके बाद जगदीशन ने बीच मैदान पर मिडिल फिंगर दिखाई। उन्होंने ये हरकतक मैदान से बाहर जाते हुए कई बार की।
 

ब्रेकिंग न्यूज़: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच निर्णायक मुकाबला हुआ रद्द, सीरीज 2-2 से रही बराबर

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M.Chinnaswamy Stadium, Bengaluru) में पांचवां और निर्णायक टी20 मुकाबला बार बार आ रही बारिश के बाद रद्द कर दिया गया है। मैच रद्द होने के बाद टी20 सीरीज 2-2 से बराबर रही और दोनों टीमों ने सीरीज शेयर कर ली। मैच में टॉस होने के बाद बारिश शुरू हो गई थी, जिसके कारण करीब 20 मिनट का समय बर्बाद हुआ। हालांकि 7 बजकर 50 मिनट पर खेल शुरू हुआ। बारिश के कारण मैच 19-19 ओवरों का निर्धारित किया गया। भारत ने 27 के स्कोर पर ही अपने दो विकेट गंवा दिए।
इसके बाद मैच में फिर बारिश शुरू हो गई और इस कारण खेल को फिर से रोक दिया गया। खेल रोके जाने के समय तक भारत ने 3.3 ओवर में दो विकेट 28 रन बना लिए थे। इसके बाद लगातार बारिश होती रही और कहा गया कि 10 बजकर 12 मिनट पर दोबारा से खेल शुरू होगा और 5-5 ओवरों का खेला जाएगा। हालांकि मैदान गीला होने के कारण खेल फिर दोबारा शुरू नहीं हो सका और मैच को रद्द करने का फैसला किया गया।
 

IND vs SA 5th T20I : 10.12 बजे से दोबारा शुरू होगा मैच, अब सिर्फ इतने ओवर का होगा निर्णायक मुकाबला

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांचवां और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच (India vs South Africa, 5th T20I) आज यानी के रविवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M.Chinnaswamy Stadium, Bengaluru) में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टॉस के बाद बारिश शुरू हो गई थी, जिसके कारण करीब 20 मिनट का समय बर्बाद हुआ। हालांकि 7 बजकर 50 मिनट पर खेल शुरू हुआ। बारिश के कारण मैच 19-19 ओवरों का निर्धारित किया गया है। भारत ने 27 के स्कोर पर ही अपने दो विकेट गंवा दिए। मैच में फिर बारिश शुरू हो गई है और इस कारण खेल को फिर से रोक दिया गया है। खेल रोके जाने के समय तक भारत ने 3.3 ओवर में दो विकेट 28 रन बना लिए हैं। कप्तान ऋषभ पंत एक रन पर नाबाद हैं जबकि श्रेयस अय्यर को अभी अपना खाता खोलना बाकी है। ईशान किशन (15) और ऋतुराज गायकवाड़ (10) पवेलियन लौट चुके हैं। मैच में बारिश रूक गई है और अब खेल दाबारा से शुरू होगा। मैच अब 10.12 बजे से दोबारा शुरू होगा और यह 5-5 ओवर का खेला जाएगा।  

ये भी पढ़े: कोरोना अपडेट 19 जून : आज प्रदेश में मिले इतने नए कोरोना मरीज, इस जिले में मिल रहे है लगातार सर्वाधिक मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

करो या मरो T20 मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं ये 2 बड़े बदलाव, ये खिलाड़ी होंगे बाहर

भारतीय टीम के लिए अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में करो या मरो की स्थिति पैदा हो गई है, क्योंकि टीम इंडिया अगर मंगलवार 14 जून को विशाखापट्टनम में होने वाले मैच को नहीं जीत पाती है तो फिर सीरीज हार जाएगी। ऐसे में ये मुकाबला भारतीय टीम के लिए करो या मरो की स्थिति वाला है और अगर टीम मुकाबला जीत जाती है तो फिर सीरीज में रोमांच बना रहेगा। ऐसे में कुछ बदलाव भारतीय टीम में देखे जा सकते हैं।
पहले दोनों टी20 मैचों में अक्षर पटेल का प्रदर्शन खास नहीं रहा। पहले मैच में उन्होंने 4 ओवर में 40 रन दिए और एक विकेट लिया, जबकि दूसरे मैच में उन्होंने एक ओवर में 19 रन दिए। बल्ले से भी पटेल खास नहीं कर सके। ऐसे में उनके स्थान पर दीपक हुड्डा को टीम में जगह मिल सकती है, जो बल्ले से तेज गति से रन बना सकते हैं और ऑफ स्पिन का विकल्प भी दे सकते हैं। उनसे अगर दो ओवर भी निकलवाए जाते हैं तो बाकी का काम हार्दिक पांड्या कर देंगे।
तीसरे टी20 मैच के लिए टीम इंडिया में दूसरा बदलाव तेज गेंदबाज के रूप में हो सकता है। अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है, जो डेथ ओवर्स में यॉर्कर गेंदबाजी करके रन बचा सकते हैं। ऐसे में आवेश खान को बाहर बैठना पड़ सकता है, क्योंकि वे बीच के ओवरों में रन नहीं बचा पा रहे हैं और न ही विकेट निकाल पा रहे हैं। इसके अलावा शायद ही कोई बदलाव टीम मैनेजमेंट इस अहम मुकाबले के लिए करना चाहेगा।
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, दीपक हुड्डा, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह

 

भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रगानानंदा ने नार्वे शतरंज ओपन का खिताब जीता

स्टैवैगनर (नॉर्वे): युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद नार्वे शतरंज ग्रुप ए ओपन शतरंज टूर्नामेंट के नौ दौर के मुकाबले में 7.5 अंकों के साथ विजेता बने। शीर्ष वरीयता प्राप्त 16 वर्षीय जीएम ने शानदार लय को जारी रखते हुए पूरे टूर्नामेंट के दौरान अजेय रहे। उन्होंने शुक्रवार की देर रात साथी भारतीय अंतरराष्ट्रीय मास्टर (आईएम) वी प्रणीत पर जीत के साथ टूर्नामेंट का समापन किया।

प्रज्ञानानंद (ईएलओ 2642) दूसरे स्थान पर काबिज आईएम मार्सेल एफ्रोइम्स्की (इजराइल) और आईएम जंग मिन सेओ (स्वीडन) से एक अंक आगे रहे। प्रणीत छह अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर थे, लेकिन कम टाई-ब्रेक स्कोर के कारण आखिरी तालिका में छठे स्थान पर खिसक गये। प्रणीत के अलावा प्रज्ञानानंद ने विक्टर मिखलेव्स्की (आठवां दौर), विटाली कुनिन (छठा दौर), मुखमदजोखिद सुयारोव (चौथा दौर), सेमेन मुतुसोव (दूसरा दौर) और माथियास उननेलैंड (पहला दौर) को शिकस्त दी। उन्होंने अपने अन्य तीन मुकाबले ड्रॉ खेले।  

BIG BREAKING : भारतीय महिला क्रिकेट वनडे टीम की कप्तान मिताली राज ने क्रिकेट से लिया सन्यास, फैंस हुए निराश

नई दिल्ली | भारतीय क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सीनियर बल्लेबाज और वनडे टीम की कप्तान मिताली राज ने क्रिकेट को अलविदा कर दिया है. 1999 में महिला वनडे में डेब्यू करने वाली मिताली ने आज अपने 23 साल के इंटरनेशनल करियर पर पूर्ण विराम लगा दिया.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह ने मिताली राज के संन्यास के बारे में जानकारी देते हुए कहा, एक "शानदार करियर का अंत! आपको धन्यवाद. मिताली राज भारतीय क्रिकेट में आपके अपार योगदान के लिए धन्यवाद. मैदान पर आपके नेतृत्व ने राष्ट्रीय महिला टीम का गौरव बढ़ाया है. मैदान पर शानदार पारी के लिए बधाई और अगली पारी के लिए शुभकामनाएं!."

डेब्यू वनडे में लगाया था शतक
मिताली राज उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने अपने पहले ही वनडे मैच में शतक लगाया है. 1999 में आयरलैंड के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में मिताली ने नाबाद 114 रनों की पारी खेली थी.

ऐसा रहा इंटरनेशनल करियर
मिताली राज ने भारत के लिए 12 टेस्ट, 232 वनडे और 89 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. इस दौरान वनडे में उन्होंने 50.68 की औसत से 7805 रन, टी20 इंटरनेशनल में 37.52 की औसत से 2364 रन और टेस्ट में 699 रन बनाए. मिताली लंबे समय तक भारत की कप्तान भी रहीं.

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए दिल्ली पहुंची दक्षिण अफ्रीकी टीम, जानें पूरा शेड्यूल

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 9 जून से खेली जानी है। इस सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम गुरुवार को दिल्ली पहुंची। यह सीरीज बायो बबल में नहीं खेली जानी है, यही वजह है कि दक्षिण अफ्रीका से आए खिलाड़ियों को क्वारंटाइन भी नहीं होना पड़ेगा। सीरीज का पहला मैच 9 जून को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम सीरीज के लिए 5 जून को दिल्ली पहुंचेगी।


सीरीज का पूरा Schedule-
9 जून, पहला टी20 इंटरनेशनल मैच, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
12 जून, दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच, बाराबती स्टेडियम, कटक
14 जून, तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच, डॉ. वाइएसआर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापट्टनम
17 जून, चौथा टी20 इंटरनेशनल मैच, सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, राजकोट
19 जून, पांचवां टी20 इंटरनेशनल मैच, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु


India T20 Squad: ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, दीपक हूडा, हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (कप्तान), ईशान किशन, ऋषभ पंत (उप-कप्तान), दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।
South Africa T20 Squad: तेम्बा बवुमा (कप्तान), रीजा हेंडरिक्स, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, रैसी वैन डर डसन, वायने पार्नेल, ड्वेन प्रिटॉरियस, मार्को जैनसन, क्विंटन डिकॉक, हेनरिच क्लासेन, ट्रिस्टन स्टब्स, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, एनरिच नॉर्खिया, कगीसो रबाडा, तबरेज शम्सी।

 

सौरव गांगुली के ट्वीट से मचा बवाल, जय शाह ने कही ये बात...

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एक ऐसा ट्वीट किया, जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जाने लगे कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह ने कन्फर्म किया है कि गांगुली ने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है। दरअसल गांगुली ने अपने ट्वीट में नई पारी की शुरुआत की बात की है, जिसके बाद यह कयास लगाए जाने लगे कि उन्होंने बीसीसीआई चीफ के पद से इस्तीफा दे दिया है।
एएनआई के मुताबिक जय शाह ने कहा, 'भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष के पद से सौरव गांगुली ने इस्तीफा नहीं दिया है।' गौरतलब है कि बीसीसीआई अध्यक्ष पद का तीन साल का गांगुली का कार्यकाल इसी साल सितंबर में खत्म होना है। गांगुली ने सोशल मीडिया पर लिखा, '2022 में मेरी क्रिकेट के साथ यात्रा 30 साल की हो गई, जो मैंने 1992 में शुरू की थी। इसके बाद से क्रिकेट ने मुझे बहुत कुछ दिया है।'
गांगुली ने आगे लिखा, 'सबसे अहम क्रिकेट ने मुझे आप सबका सपोर्ट दिया है। मैं हर एक शख्स को शुक्रिया कहना चाहता हूं जो भी मेरे इस सफर में मेरे साथ रहे, जिन्होंने मुझे सपोर्ट दिया, जिन्होंने मेरी मदद की, वहां पहुंचने में जहां आज मैं हूं। आज मैं कुछ ऐसा शुरू करने के बारे में सोच रहा हूं जिससे मुझे लगता है कि लोगों की मदद होगी। मुझे उम्मीद है कि जीवन के इस नए अध्याय में भी मुझे आप लोगों का साथ मिलेगा।'
 

आईपीएल 2022 फाइनल जीतने वाली टीम को मिलेगा इतना पैसा, जानें बाकी अवार्ड्स के लिए कितनी है ईनाम राशि

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के दूसरे क्वालिफायर में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की जीत से साथ 15वें सीजन के फाइनल में जाने वाली दोनों टीमों के नाम साफ हो गए हैं. 29 मई को गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच अहमदाबाद में आईपीएल 2022 का फाइनल मैच खेला जाएगा.
राजस्थान टीम जहां पूर्व दिग्गज और टीम को पहला आईपीएल खिताब जिताने वाले शेन वार्न (Shane Warne) की विरासत को श्रृद्धांजलि देने के इरादे से उतरेगी, वहीं हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में गुजरात टाइटन्स पहला खिताब जीतने की कोशिश करेगी. हालांकि ट्रॉफी के साथ साथ दोनों टीमें एक मोटी ईनाम राशि जीतने की तलाश में भी होंगी। यहां हम आपको बताते हैं कि आईपीएल 2022 में अलग-अलग अवार्ड जीतने वाली टीमों या खिलाड़ियों को क्या ईनाम राशि मिलेगी।


IPL 2022 Prize Money:

विजेता टीम ₹20,00,00,000
उप विजेता ₹13,00,00,000
तीसरे नंबर की टीम ₹7,0000,000
चौथे नंबर की टीम ₹6,50,00,000
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन ₹15,000,00
सिक्स ऑफ द सीजन ₹12,00,000
पॉवरप्ले ऑफ द सीजन ₹12,00,000
मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर ₹12,00,000
गेम चैंजर ऑफ द सीजन ₹12,00,000
इमर्जिंग प्लेयर ₹20,00,000
पर्पल कैप विजेता ₹15,00,000
ऑरेंज कैप विजेता ₹15,00,000

 

Asia Cup Hockey 2022: भारत ने जापान से लिया बदला, एशिया कप के सुपर 4 में 2-1 से हराया

डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने एशिया कप 2022 (Asia Cup Hockey 2022) के सुपर 4 के अपने पहले मुकाबले में शनिवार को जापान (India vs Japan) को 2-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय मेंस हॉकी टीम ने जापान से पूल स्टेज में मिली 2-5 की हार का बदला भी ले लिया है। भारत के लिए मंजीत ने आठवें और पवन राजभर ने 34वें मिनट में गोल दागे। भारतीय टीम अब तीन अंकों के साथ सुपर 4 में टॉप पर पहुंच गई है।
भारत ने मुकाबले में शानदार शुरुआत की और पहले ही क्वार्टर में मंजीत के बेहतरीन मैदानी गोल की बदौलत मुकाबले में 1-0 की बढ़त बना ली। मंजीत ने यह गोल मैच के आठवें मिनट में दागा। इसके पांच मिनट बाद ही भारत को एक पेनल्टी कॉर्नर मिल गया। मैच का यह पीासी मनिंदर सिंह ने जीता। हालांकि नीलम सिंह इस पीसी को गोल में तब्दील नहीं कर पाए। मंजीत के गोल की बदौलत पहले क्वार्टर में स्कोर 1-0 से भारत के पक्ष में रहा।
हालांकि भारत की यह बढ़त ज्यादा देर तक कायम नहीं रह पाई और जापान ने 18वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके मुकाबले में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली। जापान के लिए यह गोल नेवा ने किया। दूसरे क्वार्टर में जापान को एक के बाद एक तीन पीसी हासिल हुई। हालांकि जापान की टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी और भारत ने फिर से काउंटर अटैक शुरू कर दिया। दूसरे क्वार्टर के समाप्त होने से तीन मिनट पहले ही मनिंदर सिंह को ग्रीन कार्ड दिखाया गया। और फिर अगले दो दो मिनट तक भारत को अपने 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा। हालांकि जापान की टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी और पहले हाफ की समाप्ति तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थी।
भारतीय टीम ने तीसरे क्वार्टर में जबर्दस्त काउंटर अटैक के साथ शुरुआत की और पवन राजभर के खूबसूरत गोल के सहारे 34वें मिनट में 2-1 की लीड ले ली। इसके कुछ देर बाद ही जापान को एक बार फिर से पेनल्टी कार्नर मिल गया। लेकिन वे भारतीय रक्षापंक्ति को भेद नहीं पाए।जापान का यह पांचवां पेनल्टी कार्नर था, लेकिन वे एक को भी गोल में तब्दील नहीं कर पाई। इसके बाद भारत ने अपनी बढ़त को कायम रखते हुए तीसरे क्वार्टर की समाप्ति की।
चौथे और अंतिम क्वार्टर में कार्ती सेल्वम चोटिल हो गए और उन्हें डगआउट में लौटना पड़ा। 50वें मिनट में जापान ने एक बेहतरीन मूव बनाया, लेकिन भारतीय टीम ने अपनी मजबूत डिफेंस के चलते गोल नहीं होने दिया। अंतिम मिनटों में जापान को पेनल्टी कॉर्नर मिल गया, लेकिन वे इसे गोल में तब्दील नहीं कर पाए। भारतीय टीम ने इसके बाद बॉल पजेशन पर अपना कंट्रोल रखते हुए मुकाबले को 2-1 से अपने नाम कर लिया।
इससे पहले, भारत को सुपर 4 में जगह बनाने के लिए इंडोनेशिया को 15-0 से हराना था, चुनौती बड़ी थी और मुश्किल भी लेकिन भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 से हराकर एशिया कप के सुपर 4 में जगह बनाई और पाकिस्तान को टूर्नामेंट तथा 2023 वर्ल्ड कप से भी बाहर कर दिया। ग्रुप A से भारत और जापान ने जबकि ग्रुप B से मलेशिया और साउथ कोरिया ने सुपर 4 में जगह बनाई थी।
ग्रुप 4 में पहला मैच मलेशिया और साउथ कोरिया के बीच खेला गया, जो 2 – 2 की बराबरी पर खत्म हुआ था। सुपर 4 में जापान के बाद भारत को अब रविवार को मलेशिया से और फिर मंगलवार को साउथ कोरिया के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेलना है।