नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

भारत के बेटे मुरली श्रीशंकर ने यूनान में लंबी कूद में स्वर्ण जीता...

नई दिल्ली : भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर ने यूनान में 12वीं अंतरराष्ट्रीय जंपिंग मीट में 8.31 मीटर की कूद लगाकर स्वर्ण पदक जीता । तोक्यो ओलंपिक खेल चुके श्रीशंकर के नाम 8 . 36 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड है । स्वीडन के टोबियास मोंटलेर ने 8 . 27 मीटर की कूद लगाकर रजत पदक जीता जबकि फ्रांस के जुलेस पोमेरी को कांस्य पदक मिला ।

सिर्फ शीर्ष तीन खिलाड़ी ही आठ मीटर से आगे निकल सके । भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने ट्वीट किया , श्रीशंकर ने यूनान के कालिथिया में 12वीं अंतरराष्ट्रीय जंपिंग मीट में 8 . 31 मीटर की कूद लगाई । ओलंपिक के बाद से पहली अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में भाग ले रहे श्रीशंकर ने कल अभ्यास में 7 . 88 और 7 . 71 मीटर की कूद लगाई थी ।

केरल के इस एथलीट ने सत्र की पहली इंडिया ओपन जंप्स मीट में 8 . 14 और 8 . 17 मीटर की कूद लगाई थी । उन्होंने कोझिकोड में फेडरेशन कप में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा ।


 

Archery World Cup 2022: भारतीय कंपाउंड टीम ने फ्रांस को हराकर गोल्ड मेडल जीता,जीत के बाद दिया ये लुक

भारतीय कंपाउंड टीम ने शनिवार को दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप 2022 दूसरे स्टेज में फ्रांस को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया. भारतीय कंपाउंड टीम के अभिषेक वर्मा, रजत चौहान और अमन सैनी ने क्वेंटिन बरार, जीन फिलिप बौल्च और एड्रियन गोंटियर की फ्रांसीसी टीम को 232-230 से हराकर गोल्ड पर निशाना सााधा. आपको बता दें कि ये भारतीय तिकड़ी का लगातार दूसरा विश्व कप स्वर्ण पदक है. इससे पहले भारत ने तुर्की के अंताल्या में स्टेज 1 में भी शीर्ष स्थान हासिल किया था. हैरान करने वाली बात यह है कि उसमें भी हारने वाली टीम फ्रांस ही थी.
इस बीच पूर्व एशियाई चैंम्पियन अभिषेक वर्मा ने भी अवनीत कौर के साथ मिक्स डबल टीम के लिए कांस्य पदक जीता था. भारतीय जोड़ी ने तीसरे स्थान के प्ले-ऑफ में तुर्की की एमिरकन हैनी और आयसे सुजर को 156-155 से हराया था. भारत के पास इस टूर्नामेंट में एक और गोल्ड मेडल अपने नाम करने का मौका था, लेकिन भारत के मोहन भारद्वाज सिंगल कंपाउंड फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त माइक से हार गए. क्वालीफिकेशन राउंड के बाद 42वें स्थान पर रहे मोहन को निर्णायक मुकाबले में 141-149 से हार का सामना करना पड़ा.
अच्छा रहा आज का दिन
तीरंदाजी विश्व कप 2022 में भारत के लिए शनिवार का दिन काफी अच्छा रहा. शनिवार को भारत की झोली में तीन पदक आए, जिसके बाद भारत के पदकों की संख्या पांच तक पहुंच गई है. आपको बता दें कि इससे पहले अवनीत कौर, मुस्कान किरार और प्रिया गुर्जर की महिला कंपाउंड टीम और रिधि, कोमलिका बारी और अंकिता भकत की महिला रिकर्व टीम ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता. हांलाकि, भारत व्यक्तिगत रिकर्व तीरंदाज पोडियम पर पहुंचने में कामयाब नहीं हो सका. भारत की ओर से जयंत तालुकदार पुरुषों के रिकर्व में पहले आठ में जगह बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी बने.

 

मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगी पृथ्वी शॉ की वापसी, 'करो या मरो' मुकाबले में डेविड वॉर्नर के साथ करेंगे ओपनिंग

मुंबई इंडियंस के खिलाफ करो या मरो मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छी खबर सामने आई है। खबर यह है कि सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ एमआई के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में वापसी करेंगे और एक बार फिर वॉर्नर और शॉ की सलामी जोड़ी सबको मैदान पर दिखाई देगी। शॉ पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। तेज बुखार के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद उन्हें टाइफाइड हुआ था। टाइम्स ऑफ इंडिया ने शॉ के आज के मैच में खेलने की पुष्टि की है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार एक सूत्र ने उनके अखबर को बताया "शॉ के ओपनिंग स्लॉट पर वापस आने के बाद सरफराज खान जिन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ ओपनिंग की थी वह मिडिल ऑर्डर में खेलेंगे। शॉ डेविड वॉर्नर के साथ ओपनिंग करेंगे।"
पृथ्वी शॉ के बीमार पड़ने के बाद दिल्ली को उस तरह की शुरुआत नहीं मिली है जिस तरह की शुरुआत शॉ और वॉर्नर दिया करते थे। शॉ की गैर मौजूदगी में टीम ने मंदीप सिंह और सरफराज को मौके दिए मगर वह इतना प्रभावित नहीं कर पाए।
पृथ्वी शॉ ने आईपीएल 2022 में अपना आखिरी मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ खेला था। 22 वर्षीय इस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई स्टार डेविड वॉर्नर के साथ विस्फोटक शुरुआत करते हुए, दो अर्द्धशतक के साथ, 159.87 की स्ट्राइक रेट से 28.77 की नौ मैचों में 259 रन बनाए हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए आज का मैच काफी अहम रहने वाला है। 13 मैचों में 14 प्वाइंट्स के साथ ऋषभ पंत की टीम प्वाइंट्स टेबल में पांचवे पायदान पर है। अगर आज डीसी जीतती है तो वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी, वहीं दिल्ली अगर हारती है तो प्लेऑफ का टिकट आरसीबी के हाथ लगेगा। फाफ डुप्लेसी की टीम 16 अंकों के साथ अंकतालिका में चौथे पायदान पर है।
 

बड़ी खबर : प्रतिष्ठित थॉमस कप बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत को मिली पहली खिताबी जीत, खिलाडियों ने रचा इतिहास, पीएम ने खिलाड़ियों से की बात

नई दिल्ली | प्रतिष्ठित थॉमस कप बैडमिंटन टूर्नामेंट में पहली खिताबी जीत के बाद रविवार को भारत के सभी वर्गों और क्षेत्रों के लोगों में खुशी की लहर देखने को मिली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के साथ देश के राजनीतिक वर्ग, खेल बिरादरी, मनोरंजन जगत और कॉर्पोरेट क्षेत्र ने पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की.

विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेताओं लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत के अलावा सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की दुनिया की आठवें नंबर की जोड़ी ने बैंकॉक में खेले गए फाइनल में 14 बार की चैंपियन टीम इंडोनेशिया को पटखनी देते हुए यादगार जीत दर्ज की. इसके बाद सोशल मीडिया पर भारतीय खिलाड़ियों को बधाई देने की बाढ़ सी आ गई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘भारत की बैडमिंटन टीम ने इतिहास रच दिया है. पूरा देश थॉमस कप जीतने से उत्साहित है. हमारी टीम को बहुत बधाई और भविष्य के लिए बहुत शुभकामनाएं. ये जीत हमारी आने वाली पीढ़ी को भी काफी प्रेरित करेगी.’

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय बैडमिंटन टीम को बधाई देते हुए एक करोड़ रूपये की इनाम की घोषणा की. ठाकुर ने ट्वीट किया, ‘भारतीय टीम ने 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर अपना पहला थॉमस कप जीता, भारत की इस अद्वितीय जीत पर नियमों में छूट के साथ 1 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा करते हुए गर्व महसूस कर रहा हूं.’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘इतिहास रच दिया! भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम को थॉमस कप जीतने पर बधाई! मलेशिया, डेनमार्क और इंडोनेशिया पर लगातार जीत के साथ इस असाधारण उपलब्धि पर पूरा देश आपको सम्मान की नजरों से देख रहा है.’’

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बिंद्रा ने कहा, ‘ऐतिहासिक दिन! अविश्वसनीय टीम के लिए पहली बार थॉमस जीतने की अविश्वसनीय उपलब्धि. स्वर्ण जीतने के लिए टीम ने कई मौकों पर कठिन परिस्थितियों से वापसी की. सभी खिलाड़ियों और कोचों को सलाम आप सब चैंपियन हैं.’

भारतीय बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ‘एक नई ऊंचाई की ओर बढ़े हैं. इस प्रतिष्ठित बैडमिंटन टीम टूर्नामेंट के 73 साल के इतिहास में पहली बार थॉमस कप जीतकर इतिहास रचने पर टीम इंडिया को बधाई. आप सभी ने हमें बहुत गौरवान्वित किया है. तिरंगा ऊंचा रखें.’

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने लिखा, ‘थॉमस कप खिताब जीतने के लिए भारतीय पुरुष टीम को बधाई. शानदार जीत.’ भारतीय बैडमिंटन संघ ने ट्विटर पर लिखा, ‘धैर्य और दृढ़ संकल्प के साथ शानदार प्रदर्शन और भारत फाइनल में 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर पहली बार थॉमस कप चैंपियन बना. यह (थॉमस कप) घर आ रहा है!’ अभिनेत्री तापसी पन्नू ने ट्वीट किया, ‘ऐतिहासिक!!! पहली बार फाइनल में पहुंचने के बाद भारत ने थॉमस कप जीता. खिलाड़ियों को सलाम.’

IPL : LSG vs RR, प्लेऑफ में पहुंचने के इरादे से उतरेगी LSG...

मुंबई : लखनऊ सुपरजायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2022 का 63वां मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। लखनऊ इस मैच में जीत दर्ज करती है तो प्लेऑफ में जगह पक्की करने वाली दूसरी टीम बन जाएगी। वहीं राजस्थान जीता तो वह प्लेऑफ के एक कदम और करीब होंगे। लखनऊ की टीम ने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार के साथ अपना नंबर एक स्थान इस टीम को गंवा दिया था। टीम 16 अंक के साथ दूसरे स्थान पर चल रही है। LSG के कप्तान केएल राहुल 12 मैच में 459 रन के साथ टूर्नामेंट के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं और अब तक दो शतक और इतने ही अर्धशतक जड़ चुके हैं। डिकॉक ने अब तक तीन अर्धशतक की मदद से 12 मैच में 355 रन बनाए हैं।


रॉयल्स की टीम भी पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आठ विकेट की करारी हार के बाद वापसी करके प्लेऑफ की में जगह बनाने का अपना दावा मजबूत करने की कोशिश करेगी। सुपर जायंट्स की टीम अगर राजस्थान के खिलाफ जीत दर्ज करती है तो उसकी प्लेऑफ में जगह पक्की हो जाएगी। वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम भी अगर जीत दर्ज करती है तो अंतिम चार में जगह बनाने की तरफ एक और कदम बढ़ा लेगी। राजस्थान के लिए जोस बटलर 12 मैच में तीन शतक और इतने ही अर्धशतक की बदौलत 625 रन बना चुके हैं। कप्तान संजू सैमसन ने अब तक 12 मैच में दो अर्धशतक की मदद से 327 रन बनाए हैं।


संभावित प्लेइंग 11 : लखनऊ सुपरजायंट्स : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), केएल राहुल (कप्तान), दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, आयुष बडोनी, जेसन होल्डर, दुष्मंथा चमीरा, रवि बिश्नोई, अवेश खान, मोहसिन खान।


राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, रस्सी वैन डेर डूसन, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन।
 

इस पूर्व दिग्गज क्रिकेटर का कार एक्सीडेंट में हुआ निधन...

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई है। वो 46 साल के थे। उनकी मौत की खबर से क्रिकेट जगत में शोक की लहर फैल गई है। शनिवार रात करीब 10:30 बजे टाउन्सविले में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।

क्वींसलैंड पुलिस के अनुसार शहर से करीब 50 किलोमीटर पश्चिम में हर्वे रेंज में साइमंड्स की तेज रफ्तार कार सड़क पर पलट गई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने उनके निधन की पुष्टि की है। आईसीसी ने ट्वीट कर एंड्रयू साइमंड्स के निधन पर शोक जताया है।


Tragic news surrounding the former Australia all-rounder and our thoughts are with his friends and family.https://t.co/6eXiz8Mb5O
— ICC (@ICC)
May 14, 2022


2022 में तीन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की मौत साइमंड्स 2003 और 2007 में ऑस्ट्रेलिया के दोनों अपराजित खिताबों के साथ-साथ 2000 के दशक के मध्य में टेस्ट टीम के एक प्रमुख सदस्य के रूप में दो बार विश्व कप विजेता थे। मार्च के पहले सप्ताह में शेन वार्न और रॉडनी मार्श के निधन के बाद 2022 में उनकी मृत्यु ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की तीसरी मौत है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष लैचलन हेंडरसन ने कहा, "ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट ने अपने सर्वश्रेष्ठ में से एक और खो दिया है।

एंड्रयू एक पीढ़ी की प्रतिभा थी, जिसने विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की सफलता में और क्वींसलैंड के समृद्ध क्रिकेट इतिहास के हिस्से के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की ओर से हमारी गहरी सहानुभूति एंड्रयू के परिवार, टीम के साथियों और दोस्तों के साथ है।"
 

चेन्नई सुपर किंग्स के इस स्टार बल्लेबाज ने IPL से किया संन्यास का ऐलान, 2022 का IPL होगा आखिरी सीजन...

नई दिल्ली : चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए एक बढ़ा झटका है। टीम के प्रमुख बल्लेबाज अंबाती रायडू का यह आखिरी आईपीएल सीजन होगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने संन्याल की घोषणा की। 2010 में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू करने वाले रायडू 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े थे। वे तीन बार मुंबई और दो बार चेन्नई के साथ आईपीएल चैंपियन रहे। 2019 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम में जगह नहीं मिलने के बाद अपने '3डी ट्वीट' की वजह से रायडू काफी चर्चा में आए थे।

रायुडू ने भारत के लिए 2013 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने 55 वनडे मैचों में 1694 रन बनाए, जिसमें 3 शतक और 10 अर्धशतक शामिल है। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ 2016 में टी20 क्रिकेट में डेब्यू करने वालेर रायुडू ने 6 टी20 मैचों में 42 रन बनाए। अंबाती रायुडू ने आईपीएल 2022 में अब तक खेले 12 मैच में 27.10 के औसत से 271 रन बनाए हैं। इस सीजन में उनके बल्ले से एक अर्धशतक निकला है। अभी तक अंबाती रायडू ने 187 आईपीएल मैच खेले हैं। इसमें इस बल्लेबाज ने 29 की औसत और 127 की स्ट्राइक रेट से 4187 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और 22 अर्धशतक शामिल हैं। आईपीएल 2018 में चेन्नई के लिए उन्होंने 602 रन बनाए थे। यह उनका सबसे बेहतरीन सीजन था।

 

ट्विटर पर दी जानकारी

आईपीएल से संन्यास की घोषणा करते हुए रायडू ने ट्विटर पर लिखा, 'मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि यह मेरा आखिरी आईपीएल होगा। 13 साल में मैंने इसे खेलते हुए दो महान टीमों के साथ बेहतरीन समय बिताया है। अद्भुत यात्रा के लिए मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स को ईमानदारी से धन्यवाद देना पसंद करूंगा।'
 

IPL 2022 : CSK के फैंस को लगा झटका, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रह चूका ये खिलाड़ी हुआ पूरी सीजन से बाहर, जाने क्या है वजह

नई दिल्ली | चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल-2022 के बीच बड़ा झटका लगा है. ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा पसली में चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग-2022 के बाकी मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. खुद चेन्नई सुपरकिंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने इस बारे में जानकारी दी है. रवींद्र जडेजा के लिए यह दोहरा झटका है. सीजन की शुरुआत में उन्हें चेन्नई की कमान सौंपी गई थी, लेकिन खराब प्रदर्शन के बाद उनसे यह जिम्मेदारी छीनकर महेंद्र सिंह धोनी को दी गई.

आज मुंबई इंडियंस से होगी चेन्नई की भिड़ंत
बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 12 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में सीजन का 59वां मैच खेलेगी. ये मुकाबला दो ऐसी टीमों के बीच है, जिसने इस सीजन फैंस का खासा निराश किया है. चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस, दोनों ही टीमें अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर मौजूद हैं. मुंबई ने आईपीएल-2022 में 11 मैच खेले, जिसमें उसे सिर्फ 2 जीत नसीब हुई. बात अगर चेन्नई की करें, तो उसने 11 में से 7 मुकाबले गंवाए हैं.

Chennai Super Kings Full Squad for IPL 2022:
रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर/ कप्तान), ड्वेन ब्रावो, मिशेल सेंटनर, माथिसा पाथिराना, तुषार देशपांडे, क्रिस जॉर्डन, राजवर्धन हैंगरगेकर, महेश थीक्षाना, हरि निशांत, एन जगदीसन, सुभ्रांशु सेनापति, प्रशांत सोलंकी, मुकेश चौधरी, केएम आसिफ, सिमरजीत सिंह, भगत वर्मा, मोईन अली, ड्वेन प्रिटोरियस.

IPL 2022: प्लेऑफ में पहुंची गुजरात टाइटंस, जानिए पॉइंट्स टेबल में बाकी टीमों का क्या है हाल

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में मंगलवार रात को हुए मुकाबले के बाद गुजरात टाइटंस ने IPL प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है. गुजरात ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 62 रन के विशाल अंतर से हराकर प्लेऑफ में एंट्री की. इस सीजन प्लेऑफ में पहुंचने वाली गुजरात सबसे पहली टीम है. फिलहाल, IPL पॉइट्ंस टेबल में टॉप-4 में लखनऊ सुपर जायंट्स, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर शामिल हैं. इन तीनों टीमें के भी प्लेऑफ में पहुंचने की पूरी-पूरी संभावनाएं हैं.

IPL 2022 पॉइंट्स टेबल:

क्रमांक टीम मैच खेले जीते हारे नेट रन रेट पॉइंट्स
1 GT 12 9 3 0.376 18
2 LSG 12 8 4 0.385 16
3 RR 11 7 4 0.326 14
4 RCB 12 7 5 -0.115 14
5 DC 11 5 6 0.150 10
6 SRH 11 5 6 -0.31 10
7 KKR 12 5 7 -0.057 10
8 PBKS 11 5 6 -0.231 10
9 CSK 11 4 7 0.028 8
10 MI 11 2 9 -0.894 4

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने अपने उम्र से 28 साल छोटी लड़की से की दूसरी शादी.......

कोलकाता : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल ने सोमवार को खुद से 28 साल छोटी बुलबुल साहा से शादी रचा ली। दोनों की पिछले महीने सगाई हुई थी। 66 वर्षीय अरुण लाल की यह दूसरी शादी है। कोलकाता के एक होटल में हुए वैवाहिक समारोह में दोनों एक दूजे के हो गए। शादी के बाद दोनों ने मिलकर केक काटा और दोनों ही बेहद खुश नजर आ रहे थे। बुलुबल पेशे से स्कूल शिक्षिका हैं। अरुण लाल का अपनी पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। बताया जा रहा है कि उन्होंने पहली पत्नी की सहमति से दूसरी शादी की है।

 

अरुण और बुलबुल काफी समय से एक-दूसरे को जानते हैं। अरुण लाल ने भारत की ओर से 16 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 729 रन बनाए। उन्होंने 13 एकदिवसीय मैच भी खेले, जिसमें 122 रन बनाए। 1982 में अरुण लाल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था और आखिरी मैच 1989 में खेला था। टेस्ट या फिर वनडे में अरुण लाल ने एक भी शतक नहीं लगाया था। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 6 अर्धशतक लगाए थे  और उनका बेस्ट स्कोर 93 रन रहा था। वहीं वनडे की बात करें तो अरुण लाल ने इस प्रारूप में एक अर्धशतक लगाया था और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 51 रन था।

भारत की इस बेटी ने इतिहास रचते हुए भारोत्तोलन में जीता स्वर्ण पदक....

नई दिल्ली : भारोत्तोलन में कल ग्रीस के हेराक्लिओन में आईडब्ल्यूएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप में हर्षदा शरद गरुड़ ने इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक जीता है। वह इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला भारोत्तोलक बन गई हैं। हर्षदा से पहले इस चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाली सिर्फ दो भारतीय खिलाड़ी हैं। 2013 में मीराबाई चानू ने कांस्य पदक और पिछले वर्ष अचिंता शेउली ने रजत पदक जीता था।

 

 

हर्षदा ने महिलाओं के 45 किलोग्राम भार वर्ग में 153 किलोग्राम वजन उठाया, जिसमें स्नैच में 70 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 83 किलोग्राम शामिल है। तुर्की की बेकटास कांसु ने रजत पदक जीता जबकि मोल्डोवा की तेओडोरा लुमिनिता हिंकू ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इस भार वर्ग में अंजलि पटेल स्नैच में 67 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 81 किलोग्राम सहित कुल 148 किलोग्राम वजन उठाकर पांचवें स्थान पर रहीं।
 

भारत की इस बेटी ने जीता बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप में कांस्य पदक.....

मनीला : ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पीवी सिंधू को यहां जापान की अकाने यामागुची से तीन गेम तक चले मुकाबले में हार मिली जिससे इस भारतीय खिलाड़ी ने बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप (बीएसी) में अपना अभियान कांस्य पदक से समाप्त किया। सिंधू ने अच्छी शुरूआत की लेकिन वह इस लय को जारी नहीं रख सकी और एक घंटे छह मिनट तक चले सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय और दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी यामागुची से 21-13 19-21 16-21 से हार गयीं। यह इस टूर्नामेंट में सिंधू का दूसरा पदक है, उन्होंने 2014 गिमचियोन चरण में भी कांस्य पदक जीता था।

हैदराबाद की खिलाड़ी ने पहला गेम 16 मिनट में आसानी से जीत लिया था। दूसरे गेम में चौथी वरीय सिंधू पर अंक के बीच में ज्यादा समय लेने के लिये एक अंक की ‘पेनल्टी’ लगायी गयी जिससे रैफरी के साथ उनकी बहस हो गयी। इस बहस से लय टूट गयी और यामागुची ने मुकाबला बराबरी पर ला दिया।

 

जापान की खिलाड़ी ने लय हासिल कर ली और सिंधू को वापसी का मौका नहीं दिया। निर्णायक गेम में सिंधू शुरू से ही पिछड़ रही थीं। अंत में यामागुची ने पांच मैच प्वाइंट हासिल कर अंक जुटाये। अब सिंधू और यामागुची के बीच जीत का रिकॉर्ड 13-9 हो गया है। सिंधू की हार से भारत की व्यक्तिगत महाद्वीपीय चैम्पियनशिप में चुनौती भी समाप्त हो गयी। 

आईपीएल की तर्ज पर आज से राजधानी रायपुर में शुरू हो रहा है प्रो सॉफ्ट प्रीमियम लीग...

रायपुर : रायपुर के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित ईस्टर्न रेलवे स्टेडियम में 1 मई से प्रो-सॉफ्ट बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय कुलश्रेष्ठ महासभा छत्तीसगढ़ के सचिव दिवाकर कुलश्रेष्ठ ने बताया कि खिलाड़ियों को क्रमशः 3 श्रेणियों में डायमंड, गोल्ड और सिल्वर में बांटा गया। पीएसपीएल कमेटी के सचिव धवल श्रेष्ठ ने बताया कि प्रत्येक टीम 2 डायमंड 5 गोल्ड एवं 9 सिल्वर खिलाड़ियों का ही चयन कर सकते हैं।

रायपुर के एक स्थानीय होटल में टीमों की नीलामी 17 अप्रैल को की गई। इस आधार पर कुल 9 टीमें बनाई गई। प्रतियोगिता के विजेता टीम को ₹275000 की धनराशि प्रोत्साहन स्वरूप दी जाएगी, इसके अलावा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 175000 एवं तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को ₹111000 की धन राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी चौथा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹61000 प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

मैन ऑफ द सीरीज को ₹21000 नगद इनाम दिया जाएगा साथ ही साथ बेस्ट बैट्समैन बेस्ट बॉलर एवं बेस्ट फील्डर को ₹1100 और प्रत्येक मैच के मैन ऑफ द मैच को 11:00 ₹100 नगद इनाम है प्रशासन के रूप में दिया जाएगा। आयोजन समिति के सचिव धवल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि यह प्रतियोगिता 1 से 15 मई तक आयोजित है, जिसमें प्रतिदिन तीन मैच खेले जाएंगे पहला मैच 5:30 बजे से प्रारंभ होगा। 

एमएस धोनी फिर बने CSK के कप्तान, बीच में ही छोड़ी जडेजा ने कप्तानी....

नई दिल्ली : महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बन गए हैं. रवींद्र जडेजा ने फिर से कमान एमएस धोनी को सौंपने का फैसला किया है. शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने इसका ऐलान किया. चेन्नई सुपर किंग्स ने इस आईपीएल से पहले ही रवींद्र जडेजा को कमान सौंपी थी. महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल शुरू होने से ठीक दो दिन पहले कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया था और जडेजा को अपना उत्तराधिकारी बनाया था.

लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह सीजन बेहतरीन नहीं रहा. सीएसके ने अपने शुरुआती मैच लगातार गंवाए और अभी तक खेले गए 8 मैच में से सिर्फ 2 में ही जीत हासिल की है. चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को जारी किए गए बयान में इसकी जानकारी दी. सीएसके ने अपने बयान में कहा, 'रवींद्र जडेजा ने अपने गेम पर फोकस करने के लिए एमएस धोनी से चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालने की अपील की है. एमएस धोनी ने टीम के हित में ये अपील स्वीकारी है और खुद कप्तानी संभालने का फैसला लिया है'.

 

राजधानी के स्टेडियम में धूम मचाएगी सचिन और वीरू की जोड़ी...

रायपुर : प्रदेश के क्रिकेर प्रेमियों के लिए एक अच्छी और बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल एक बार फिर वे अपने चहेते सचिन ओर सहवाग जैसे दिग्गज क्रिकेटरों को मैदान पर चौकों और छक्कों की बरसात करते अपनी आंखों से देख सकेंगे।
राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में क्रिकेट फैंस क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर और महान बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग युवराज जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को क्रिकेट खेलते हुए फिर देखने वाले है ।

मिली एक जानकारी के मुताबिक रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का 12वा मैच राजधानी रायपुर के शहीद वीरनारायण क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बताया जा रहा है कि भारतीय लिंजेड की टीम इंग्लैंड के साथ मैच खेलते दिखाई देगी ।

अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक ये मैच संभावित 15 जून को रायपुर में खेला जाएगा । वहीं दक्षिण अफ्रीका के साथ इसी स्टेडियम पर दूसरा मैच 18 जून को खेला जा सकता है । फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। लेकिन ये तय कि मैच होंगे ।

 

रायपुर के अलावा रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज (Road Safety World Series) का आयोजन लखनऊ, हैदराबाद, विशाखापट्नम समेत अन्य कुछ जगहों पर किए जाने की तैयारी है । बता दें कि इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटर हिस्सा लेते हैं । टूर्नामेंट का पहला सीजन सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली भारतीय सितारों से सजी टीम ने जीता था ।

कब और कैसे मिलेगी टिकट क्रिकेट प्रेमियों को इस क्रिकेट मैच की टिकट कब और कैसे मिलेगी इसकी जानकारी अभी आयोजकों ने स्पष्ट नहीं बताया है । यही कारण है कि अपने चहेते क्रिकेटरों को देखने के लिए टिकट बुक करने वाले फैंस को थोड़ा इंतेजार करना होगा ।

बता दें कि 2021 में हुई इस वर्ल्ड सीरिज का सफल आयोजन रायपुर में किया गया था, जिस दौरान लाखों फैंस छत्तीसगढ़ के अलावा पड़ोसी राज्यों से क्रिकेट मैच देखने रायपुर पहुंचे थे ।
 

बांग्लादेश के इस बल्लेबाज ने किया कमाल, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले क्रिकेटर...

ढाका/नई दिल्ली : बांग्लादेशी क्रिकेटर अनामुल हक (Anamul Haque) ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अनामुल दुनिया के पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं जो लिस्ट ए टूर्नामेंट में 1000 से ज्यादा रन बनाने में सफल रहे हैं। अनामुल हक ने यह कारनामा ढाका प्रीमियर लीग में कर दिखाया है। इस टूर्नामेंट में अनामुल ने 3 शतक भी लगाने में सफल रहे हैं।

इसके साथ ही लिस्ट ए क्रिकेट में अनामुल ने 15 शतक लगा दिए हैं। अनामुल ने 1000 से ज्यादा रन लिस्ट ए टूर्नामेंट में बनाकर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया ही बल्कि उन्होंने टॉम मुडी के रिकॉर्ड के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। मुडी ने साल 1991 में खेले गए संडे लीग टूर्नामेंट में कुल 917 रन बनाए थे।

 


लिस्ट ए लीग टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज 1042 - ढाका प्रीमियर लीग में अनामुल हक, 2022 917 - टॉम मूडी, संडे लीग, 1991 में 902 - जिमी कुक, संडे लीग में, 1990 861 - जैक्स रूडोल्फ, Pro40, 2010


Anamul Haque के इंटरनेशनल क्रिकेट की बात की जाए तो इस क्रिकेटर ने अब तक 4 टेस्ट मैच खेल लिए हैं तो वहीं 38 वनडे मैच खेलने में सफल रहे हैं। वहीं, 13 टी-20 इंटरनेशनल मैच भी हक ने अब तक बांग्लादेश के लिए खेलने में सफल रहे हैं। वनडे में 3 शतक अनामुल हक ने अबतक लगाए हैं।
 

जीत का 'छक्का-चौका' लगाने उतरेगी सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस, देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 का 40वां मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज यानि के बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस समय शानदार फॉर्म में चल रही है। हैदराबाद सीजन के पहले दो मैच हारने के बाद लगातार पांच मुकाबले जीत चुकी है और वह इस समय 10 अंकों के साथ तालिका में तीसरे नंबर पर है। एसआएच की कोशिश इस मैच में जीत का 'छक्का' लगाने की होगी। केन विलियमसन की कप्तानी वाली टीम अगर अपनी इसी लय को कामय रखती है, तो वो आसानी से प्लेऑफ में जगह बना लेगी।
वहीं, आईपीएल की नई टीम गुजरात टाइटंस ने अपने पहले सीजन में अब तक धमाकेदार प्रदर्शन किया है। गुजरात की टीम 7 में 6 जीत के साथ 12 अंक लेकर अंकतालिका में दूसरे नंबर पर है। गुजरात लगातार पिछले तीन मुकाबले जीत चुकी है इस मैच में वह जीत का 'चौका' लगाने के लिए उतरेगी। गुजरात को जिस एक मैच में हार मिली है, वह हैदराबाद के खिलाफ ही मिली है, जहां टीम को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में गुजरात की टीम इस मुकाबले को जीतकर हैदराबाद से पिछली हार का बदला लेना चाहेगी। गुजरात टाइटंस का टॉप ऑर्डर अपने रंग में नहीं दिख रहा है। पिछले कुछ मैचों से शुभमन गिल का बल्ला शांत नजर आ रहा है। लेकिन कप्तान हार्दिक पांड्या ने नंबर-3 पर आकर अच्छी बल्लेबाजी की है।
गुजरात टाइटंस:
शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), अभिनव मनोहर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), राहुल तेवतिया, डेविड मिलर, अल्जारी जोसेफ, राशिद खान, यश दयाल, लॉकी फर्ग्युसन, मोहम्मद शमी।
सनराइजर्स हैदराबाद:
केन विलियमसन (कप्तान), अभिषेक शर्मा, एडिन मार्करम, राहुल त्रिपाठी, शशांक सिंह, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), भुवनेश्वर कुमार, जगदीश सुचित, उमरान मलिक, मार्को यान्सिन, टी. नटराजन।

 

अपनी आग उगलती तेज़ गेंदों से लगातार सबको प्रभावित कर रहे हैं, कश्मीर के ये गेंदबाज....

मुम्बई : कॉमेंट्री बॉक्स में साइमन डूल ने कहा, वह घड़ी आ गई है सभी दर्शक जिसका सनराइज़र्स हैदराबाद के हर मैच में बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। रफ़्तार के सौदागर उमरान मलिक गेंदबाज़ी के लिए आ गए हैं।
उमरान के चहरे पर मुस्कान थी। निकोलस पूरन ने गेंद को सिर के काफ़ी ऊपर कलेक्ट किया और मुस्कुराने लगे। सुनकर ऐसा लगा कि केविन पीटरसन भी कॉमेंट्री में उत्साह से चिल्ला उठे। उनके अगले शब्द थे, यहां गति है और उछाल भी। बैंग। मैथ्यू हेडन ने आगे जोड़ा, 146 की गति चलेगी या और बढ़ाएं? इस पर डूल की प्रतिक्रिया थी, यह तो वॉर्म अप है। उमरान के पहले बाउंसर ने इस मैच में एक नया रोमांच भर दिया था।
हालांकि मार्को यानसन ने अपने पहले ही ओवर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के धागे खोल दिए थे। कुछ समय में यानसन विश्व के सर्वश्रेष्ठ तेज़ गेंदबाज़ बन सकते हैं। उनके पास अच्छी गति है और वह अपने क़द काठी का अच्छा उपयोग करते हुए गेंद को बाएं हाथ के कोण से स्विंग और सीम करवा लेते हैं। इन छह ख़ूबियों को एक गेंदबाज़ में पाना कितना दुर्लभ है वह आप ब्रूस रीड की चोटग्रस्त करियर को याद करके समझ सकते हैं।
उनकी तुलना में उमरान के पास एक ही ख़ूबी है और वह है उनकी नैसर्गिक गति, जो इस गेम की सबसे आकर्षक चीज़ ह। कई गेंदबाज़ 90 मील या 145 किमी प्रति घंटा की रफ़्तार से गेंद डाल लेते हैं। उमरान इससे भी ज़्यादा तेज़ हैं और लगभग लॉकी फर्ग़्यूसन की श्रेणी में आते हैं। इस श्रेणी में बहुत खिलाड़ी नहीं मिलते।


यह गति हर गेंद को एक कहानी बना देती है। बाउंसर के बाद की गेंद एक लेंथ गेंद थी और ऑफ़ स्टंप के काफ़ी बाहर लेकिन कॉमेंट्री में उत्तेजना में कोई कमी नहीं आई। इसके बाद एक तकनीकी स्पष्टीकरण में उमरान के एक्शन का आकलन हुआ। हेडन ने उनकी तुलना वक़ार यूनुस से की तो वहीं डूल ने हारिस रउफ़ का नाम लिया। पेस इज़ पेस यार।
कैमरा ने इसके बाद हैदराबाद के गेंदबाज़ी कोच डेल स्टेन को ढूंढ निकाला। उमरान का ओवर अभी समाप्त भी नहीं हुआ था लेकिन ऐसा लगा उन्होंने मैच का विषय ही पलट दिया है। मैच काफ़ी हद तक ख़त्म हो चुका था, लेकिन उमरान ने इसमें नई जान झोंक दी थी। उमरान की कहानी अब काफ़ी लोगों को पता है। उन्होंने 17 साल की उम्र तक क्रिकेट बॉल नहीं पकड़ा था। अंडर-19 चयनकर्ताओं ने जब उन्हें देखा, तब वह जम्मू कश्मीर में सीमेंट की विकेट पर गेंदबाज़ी कर रहे थे और वहां से वह आईपीएल में कश्मीर से आने वाले केवल चौथे खिलाड़ी बने।


वहां से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले इकलौते नाम हैं परवेज़ रसूल। आईपीएल में मिथुन मनहास (केवल मूलतया कश्मीर से क्योंकि क्रिकेट के लिए उन्होंने दिल्ली में शुरुआती साल बिताए), रासिख़ सलाम, अब्दुल समद और मंज़ूर डार कश्मीर की ओर से टीमों का हिस्सा रह चुके हैं, हालांकि मंज़ूर ने कोई मैच नहीं खेला है।जम्मू कश्मीर में 2000 के दशक में आबिद नबी भी अच्छी गति के गेंदबाज़ थे। उन्होंने रणजी ट्रॉफ़ी में 100 से अधिक विकेट लिए लेकिन इंडियन क्रिकेट लीग के अलावा किसी अच्छे स्तर पर नहीं खेल पाए।उमरान अलग हैं। उनकी गति काफ़ी अधिक है। अगर आबिद एक ख़्वाब थे तो उमरान हक़ीक़त हैं।


उनके दूसरे ओवर की शुरुआत में हर्षा भोगले ने बताया कि कीपर और स्लिप 30 गज़ के दायरे के एकदम किनारे पर खड़े हैं। दूसरी गेंद शॉर्ट थी और उस पर विकेट मिली। शाहबाज़ अहमद अपने शरीर के पास खेलने की कोशिश में पूरन को कैच थमा बैठे। अगली गेंद पर वनिंदु हसरंगा एक बाहर निकलती गेंद पर बीट हुए। कुछ गेंद बाद उन्होंने लेग साइड में शॉट लगाना चाहा लेकिन गेंद ऑफ़ साइड में गई।
अत्यधिक गति के सामने कोई भी बल्लेबाज़ सहजता से नहीं खेलता। हैदराबाद में उमरान की शुरुआती दिनों की कहानी है कि नेट्स में जॉनी बेयरस्टो ने उन्हें खेलते हुए उनसे अपनी गति घटाने का अनुरोध किया था। आईपीएल में आते ही लोग उनकी गति की चर्चा करने लगे थे।


उनके तीसरे ओवर की शुरुआत में एक सवाल स्क्रीन पर पूछा जाता है, क्या उमरान मलिक भारत के सार्वकालिक तेज़ गति के गेंदबाज़ हैं?
सुनील गावस्कर ने कहा कि यह सवाल सिफऱ् आधुनिक गेंदबाज़ों तक ही सीमित है। भारत ने आम तौर पर रफ़्तार के सौदागर नहीं देखे हैं हालांकि जसप्रीत बुमराह, वरुण ऐरन, इशांत शर्मा और उमेश यादव अच्छी गति से गेंदबाज़ी करने में सक्षम हैं।


उमरान, मार्क वुड की तरह लगातार तेज़ गेंदबाज़ी करते हैं। उनकी सबसे धीमी गेंदें भी स्लो बॉल नहीं कहलाती। निरंतर पेस का सामना करना मज़े की बात नहीं है। यह तेज़ी कोई विशेष प्रयास से पैदा नहीं हुई बल्कि यह हर गेंद की कहानी है।


उनकी गति की कहानी स्क्रीन पर आती है। सबसे धीमी गेंद है 138.6 और औसतन 145 किमी प्रति घंटा। उनके आईपीएल करियर के कुछ आंकड़े आते हैं। 120 से कम की रफ़्तार 1.4त्न, 120 और 129 के बीच भी 1.4त्न, 130 से 139 के बीच 6.4त्न और 140 से अधिक 90.8त्न गेंदें। इसका मतलब है वह स्लोअर गेंद डालते ही नहीं और उनकी धीमी गेंदें भी 130 से अधिक गति से आती हैं। उनकी गति में थोड़ी से गिरावट लगभग हर 10 गेंद में एक बार आती है। यह असाधारण गति की निरंतरता है।विकेट के पीछे एक कैच की अपील को डीआरएस द्वारा नकारा जाता है लेकिन उमरान के तीसरे ओवर की समाप्ति के वक़्त हर्षा कहते हैं, 12वें ओवर में दो स्लिप। वाह। चौथे ओवर में 151, 148, 151, 141 और 147 की गति देख कर 77त्न लोगों ने उमरान के हित में अपना वोट दिया। जब जॉश हेज़लवुड गेंद की लाइन से हटने लगे तो पीटरसन कहने लगे कि शायद इस गति में दिशा और लंबाई का महत्त्व कम हो जाता है। इसके बाद चर्चा में शॉन टेट, मिचेल जॉनसन और शोएब अख़्तर के नाम लिए जाते हैं। इस वक़्त गेंदबाज़ी पर थे यानसन जिन्होंने एक ओवर में फ़ाफ़ डुप्लेसी, विराट कोहली और अनुज रावत को पवेलियन भेजा था। टी नटराजन ने भी अच्छी गेंदबाज़ी की और जगदीश सुचित ने भी दो विकेट लिए। हालांकि घूम फिर कर बात एक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ तक आती रही।


पारी के ब्रेक में साक्षात्कार में स्टेन को यानसन से पहले उमरान के बारे में पूछा गया। इसके बाद भी टीवी शो पर पीटरसन उमरान की ही तारीफ़ करते रहे। बेंगलुरु ने 68 ही बनाए लेकिन एक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ ही अपनी ओर ध्यान आकर्षित करते रहे। कुछ हद तक ऐसा इस वजह से हुआ कि वह एक युवा भारतीय तेज़ गेंदबाज़ हैं लेकिन अधिकतर वजह यह है कि वह युवा हैं और बहुत तेज़ गेंदबाज़।
इसका सबूत था पहले ओवर में डाले दो बाउंसर्स पर कॉमेंटटर्स की प्रतिक्रिया। पहले बाउंसर का विवरण मैं पहले कर चुका हूं। दूसरा एक हुक शॉट को बीट करता निकल गया लेकिन उसे नो बॉल घोषित किया गया। अर्थात बल्लेबाज़ के लिए एक फ्ऱी हिट।


ऐसे में आम तौर पर कॉमेंट्री टीम गेंदबाज़ की अनुशासन की कमी पर टिप्पणी करते हैं लेकिन यहां हेडन चिल्ला उठे, फिर से डालो। फिर से डालो। पीटरसन की हंसी की आवाज़ भी साफ़ सुनाई दी। शाहबाज़ ने फ्ऱी हिट को कवर बाउंड्री के पार भेजा। उस एक गेंद में हैदराबाद ने विपक्ष के टोटल के 7.3त्न रन लुटा दिए। इससे किसी को कोई फ़कऱ् नहीं पड़ा क्योंकि उमरान मलिक हैं असली रफ़्तार के सौदागर।

 

इस वजह से भड़की धोनी की पत्नी साक्षी, झारखंड सरकार से ट्वीट कर किया ये सवाल...

रांची : झारखंड के लोग गरमी से हलकान हैं। कई जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के करीब दस जिलों में हीट वेव का कहर है। गर्म हवा चलने की वजह से 29 अप्रैल तक राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने 25 से 29 अप्रैल के लिए राज्य की राजधानी रांची समेत बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम, कोडरमा, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, पलामू, चतरा में हीट वेव चलने का पूर्वानुमान किया है।
इससे भी बड़ी मुसीबत यह है कि राजधानी रांची समेत विभिन्न शहरों में आठ से दस घंटे का पावर कट चल रहा है। आम जनता तो इससे परेशान है ही, अब खास लोग भी परेशानी महसूस करने लगे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी साक्षी धौनी ने बिजली कट को लकर ट्विट के माध्यम से सवाल उठाया है।


http://
As a tax payer of Jharkhand just want to know why is there a power crisis in Jharkhand since so many years ? We are doing our part by consciously making sure we save energy !
— Sakshi Singh ????????❤️ (@SaakshiSRawat) April 25, 2022


साक्षी धौनी ने ट्विट कर जानना चाहा है कि आखिर इतने वर्षों से झारखंड मेंबिजली संकट क्यों है। उन्होंने लिखा है कि एक करदाता के तौर पर वह यह जानना चाहती है। मालूम हो कि महेंद्र सिंह धौनी फिलहाल आइपीएल खेलने में व्यस्त हैं, और उनका परिवार रांची में ही है। साक्षी धोनी कुछ दिन पूर्व तक लगातार ट्विटर पर एक्टिव रहती है। यह ट्विट उन्होंने करीब एक साल बाद की है। इधर, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले एक दो दिनों में रांची का पारा भी 42 डिग्री को छू सकता है। 28 अप्रैल तक पारा के 42 डिग्री पर पहुंच जाने का अनुमान है, और जाहिर सी बात है कि पॉवर कट अभी और रुलाएगा।


मालूम हो झारखंड में प्रतिदिन 4826 मेगावाट बिजली उत्पादन करने की क्षमता है. फिलहाल, 4246 मेगावाट बिजली उत्पादन रोजाना हो भी रहा है। इनमें 3000 मेगावाट बिजली दूसरे राज्यों को चली जा रही है। झारखंड के हिस्से में महज 1246 मेगावाट बिजली रह पा रही है। बताया जा रहा है कि गर्मी के इस सीजन राज्य में बिजली की मांग 2600 मेगावाट तक पहुंच गई है। आपूर्ति इससे काफी कम हो रही है. जिस वजह से लोड शेडिंग हो रही है।

 

नो-बॉल विवाद के बाद ऋषभ की गर्लफ्रेंड ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर......

नई दिल्ली : दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान ऋषभ पंत इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। दरअसल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में नो-बॉल को लेकर जमकर बवाल हुआ था। इस बवाल के केंद्र-बिंदु दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत रहे, जिन्होंने अंपायर के फैसले से नाराजगी जताते हुए रोवमैन पॉवेल और कुलदीप यादव को पवेलियन लौट आने के लिए कहा था।


अब ऋषभ पंत के बचाव में उनकी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी बड़ा रिएक्शन सामने आया है। राजस्थान की टीम ने दिल्ली को 15 रनों से इस मुकाबले में हरा दिया था। इस हार के बाद सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इस मैच से जुड़ा नो बॉल का विवाद रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। जब एक तरफ भारत में ऋषभ पंत की जग रुसवाई हो रही है तो, दूसरी तरफ उनकी ग्रर्लफ्रेंड ईशा नेगी पंत के आलोचकों के लिए बड़ी बात कह डाली।

 


लंबे समय से रिलेशनशिप में है पंत और ईशा नेगी ईशा नेगी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'गड़बड़ तब होती है जब वे अपने सम्मान के लिए आपके रिएक्शन को दोषी ठहराते हैं।' ऋषभ पंत और ईशा नेगी कथित तौर पर पांच साल से अधिक समय से डेटिंग कर रहे हैं। 2020 की शुरुआत में ऋषभ पंत ने ईशा नेगी के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी। उस दौरान दोनों वेकेशन पर गए थे. तब पंत ने खुलकर पूरी दुनिया के सामने अपने प्यार का इजहार किया था।


लंबे समय से रिलेशनशिप में है पंत और ईशा नेगी 20 फरवरी 1997 को जन्मीं ईशा नेगी उत्तराखंड की रहने वाली हैं और पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं। ईशा देहरादून में कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी (सीजेएम स्कूल) की छात्रा रही हैं। इसके बाद उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी से बीए इंग्लिश ऑनर्स की पढ़ाई की. अपने ग्लैमरस अदा के लिए ईशा नेगी इंस्टाग्राम पर काफी लोकप्रिय हैं।