नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

49 साल के हुए सचिन तेंदुलकर, जानिए 'क्रिकेट के भगवान' से जुड़ी कुछ खास बातें

दुनिया के महान बल्लेबाजों में से एक सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) आज यानि के 24 अप्रैल को 49 साल (Sachin Tendulkar Birthday) के हो गए। 'क्रिकेट के भगवान' का दर्जा पा चुके सचिन का आज ही के दिन 24 अप्रैल 1973 को मुंबई में जन्म हुआ था। क्रिकेट पिच पर 24 साल तक राज करने वाले सचिन के नाम आज भी कई रिकॉर्ड कायम है। 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत करने वाले सचिन ने देश में क्रिकेट को नए मुकाम पर पहुंचाने में काफी मदद की। उन्हें खेलता देखकर एक पीढ़ी ने उनसे प्रेरणा हासिल की। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन पर आज आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं। 

खून से लथपथ होने के बाद भी मैदान पर डटे रहे

सचिन ने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल की उम्र में ही अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। उस समय दुनिया में वसीम अकरम और वकार यूनिस जैसे पाकिस्तानी गेंदबाजों का बोलबाला हुआ करता था। उस सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में वकार की एक गेंद सचिन के चेहरे पर जा लगी। खून से लथपथ होने के बाद सचिन को मेडिकल ट्रीटमेंट दिया गया। लोगों को लगने लगा कि अब यह बल्लेबाजी नहीं कर पाएगा। लेकिन तभी एक आवाज आई कि 'मैं खेलेगा'।  सचिन के इस जज्बे को देखकर उनके साथ बल्लेबाजी कर रहे नवजोत सिद्धू भी काफी हैरानी में पड़ गए। 

12 साल की उम्र में ही ठोक दिया था शतक 

सचिन ने 12 साल की उम्र में ही अपने स्कूल की ओर से खेलते हुए शतक ठोक दिया था। उन्होंने ये शतक अंडर-17 हैरिस शील्ड में बनाया था। इसके दो साल बाद ही उन्होंने अपने दोस्त और पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली के साथ मिलकर 664 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की थी। सचिन यहीं नहीं रुके और उन्होंने 15 साल की उम्र में मुंबई के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू करने के बाद रणजी ट्रॉफी, दिलीप ट्रॉफी और ईरानी ट्रॉफी के डेब्यू मैच में शतक जमाया था। अगले साल ही उन्होंने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत की। डेब्यू के एक साल बाद ही उन्होंने इंग्लैंड के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर अपना पहला टेस्ट शतक लगाया था। 

इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक लगाने वाले एकमात्र क्रिकेटर

सचिन ने 2000 में शतकों का अपना अर्धशतक पूरा किया था और वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेट बने थे। इसके आठ साल बाद ही वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे और इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा को पीछे छोड़ा था। अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर आकर सचिन मेंस क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। इसके अलावा वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक लगाने वाले अभी भी एकमात्र क्रिकेटर हैं। वह 2011 में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का अहम हिस्सा थे। विराट कोहली के पास सचिन के इस रिकॉर्ड तक पहुंचने का मौका है, लेकिन विराट इस समय करियर के अपने सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। 

मिसल पाव है सचिन की फेवरेट डिश 

क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद सचिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपनी फेवरेट डिश का खुलासा किया था। एक वीडियो में सचिन फेवरेट मिसल पाव खाते दिख रहे थे। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा था कि चाहे रविवार हो या सोमवार, मैं किसी भी मिसल पाव लूंगा।

सचिन का क्रिकेट करियर 

सचिन ने भारत के लिए 200 टेस्ट मैच, 463 वनडे और एकमात्र टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 15921, 18426 और 10 रन बनाए हैं। सचिन के नाम सचिन के नाम टेस्ट में 51 और वनडे में 49 शतक दर्ज है। उनके नाम सर्वाधिक इंटरनेशनल रन बनाने का रिकॉर्ड आज भी कायम है। बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में भी सचिन ने नाम कई विकेट दर्ज हैं। टेस्ट में उनके नाम 46, वनडे में 154 और टी20 इंटरनेशनल मैच में भी एक विकेट शामिल हैं। वह सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 

सम्मान

सचिन ने 2013 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था और उसी साल उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' (Bharat Ratna) से सम्मानित किया गया था। वह इस सम्मान को पाने वाले अब तक पहले और एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। इसके अलावा वह उन चार क्रिकेटरों में से एक हैं, जिन्हें राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड (Rajiv Gandhi Khel Ratna) से सम्मानित किया जा चुका है। सचिन को यह सम्मान 1997-98 में मिला था। उनके अलावा एमएस धोनी (2007-08), विराट कोहली (2018) और रोहित शर्मा (2020) को यह सम्मान मिल चुका है। सचिन इस समय आईपीएल में पांच बार खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस टीम के मेंटॉर हैं। 

 

IPL 2022: प्लेऑफ मैचों का शेड्यूल हुआ जारी, जानें कहां खेले जाएंगे मुकाबले, मौजूद रहेंगे 100 फीसदी दर्शक

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2022 के प्लेऑफ के मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है. वहीं बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शीर्ष परिषद की बैठक के बाद शनिवार को पुष्टि कर दी कि तीन टीमों की महिला चैलेंजर का आयोजन 24 से 28 मई तक लखनऊ में होगा. इसके अलावा क्रिकेट फैंस के लिए भी अच्छी खबर सामने आई है.
बता दें कि आईपीएल 2022 के प्लेऑफ के मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स और अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे. वहीं महिला चैलेंजर के मैचों का आयोजन लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होगा.
आईपीएल से जुड़े एक प्रमुख विकास में प्लेऑफ और एलिमिनेटर मैच 24 और 26 मई में कोलकाता में खेले जायेंगे, जबकि दूसरा प्लेऑफ और फाइनल 27 और 29 मई को अहमदाबाद में खेले जायेंगे. इन मैचों में स्टेडियम में दर्शकों की पूरी मौजूदगी होगी.
बीसीसीआई अध्यक्ष गांगुली ने मीडियाकर्मियों को कहा, "महिला चैलेंजर सीरीज 24 से 28 मई के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी." उन्होंने आगे कहा, "जहां तक पुरुषों के आईपीएल नॉकआउट चरण के मैचों का संबंध है, यह कोलकाता और अहमदाबाद में आयोजित किया जाएगा. इसमें 22 मई को लीग चरण के समापन के बाद खेले जाने वाले मैचों के लिए दर्शकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति की मंजूरी होगी."

 

DC vs RR : इस के बिना ही खेलेगी दिल्ली कैपिटल्स आज का मैच, देखे संभावित प्लेइंग XI

ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स और संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2022 का 34वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। दिल्ली के कैंप में हुए कोरोनावायरस की एंट्री के बाद इस मैच को वानखेड़े में शिफ्ट करने का फैसला लिया गया है। मिशेल मार्श और टिम सेफर्ट समेत दिल्ली कैपिटल्स के कई सपोर्ट स्टाफ इस महामारी की चपेट में है। हालांकि डीसी के कैंप में कोरोनावायरस आने के बाद भी मैच स्थगित नहीं किया गया है। दिल्ली ने इन्हीं हालातों में पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना पिछला मुकाबला खेला था और उस मैच में 9 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की थी। वहीं बात राजस्थान रॉयल्स की करें तो वह हाई स्कोरिंग मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 7 रनों से मात देकर यहां पहुंची है। राजस्थान प्वाइंट्स टेबल में तीसरे तो दिल्ली 6ठें पायदान पर है। दोनों टीमों के बीच आईपीएल में कुल 24 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें दिल्ली और राजस्थान ने बराबर 12-12 मैच जीते हैं। ऐसे में आज दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। 

आपको बता दे कोच रिकी पोंटिंग आज के मुकाबले में टीम के साथ नहीं रहेंगे। परिवार का एक सदस्य कोविड की चपेट में आने की वजह से उन्हें आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है।

दिल्ली कैपिटल्स संभावित प्लेइंग XI: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, सरफराज खान, ऋषभ पंत, ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजुर रहमान, कुलदीप यादव, खलील अहमद/एनरिच नॉर्खिया

राजस्थान रॉयल्स संभावित प्लेइंग XI: जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, करुण नायर, आर अश्विन, ओबेद मैककॉय, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल

 

MI vs CSK: चेन्नई के खिलाफ मैच में आज अर्जुन तेंदुलकर को मिल सकता है मौका

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आज एक-दूसरे के आमने-सामने होगी. ये मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में मुंबई के पास इस सीजन की पहली जीत दर्ज करने का मौका होगा. इसके अलावा चेन्नई की टीम भी इस मैच में अपनी दूसरी जीत दर्ज करने के लिए कोई बी कसर नहीं छोड़ना चाहेगी. वहीं, चेन्नई के खिलाफ होने वाले इस मैच में मुंबई की टीम एक बड़ा फैसला ले सकती है. टीम अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को टीम में शामिल कर सकती है.
अर्जुन को मिल सकता है मौका
मुंबई की टीम चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में अर्जुन को मौका दे सकती है. अर्जुन काफी समय से मुंबई की टीम का हिस्सा है. इसके अलावा इस बार भी नीलामी के दौरान मुंबई ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा था.
इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर का एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में वो गेंदबाज़ी का अभ्यास कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने स्टार बल्लेबाज ईशान किशन को अपनी एक खूबसूरत यॉर्कर पर बोल्ड कर दिया.
मुंबई के पास है आखिरी मौका
इस सीजन में मुंबई का प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा है. टीम को अपने शुरुआती 6 मैचों मं हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में अगर आज भी वो चेन्नई के खिलाफ मैच हार जाते हैं तो उनकी प्लेऑफ में जाने की उम्मीद पूरी तरह से खत्म हो जाएगी. ऐसे में मुंबई की टीम इस मैच में किसी भी तरह की कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहेगी.

 

दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को चटाई धूल, 9 विकेट से रौंदा

मुंबई के ब्रेबौर्न स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2022 के 32वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को बुरी तरह हरा दिया. दिल्ली की यह इस सीज़न में तीसरी जीत है. वहीं पंजाब की चौथी हार है. पंजाब ने पहले खेलने के बाद सिर्फ 115 रन बनाए थे. इसके जवाब में दिल्ली ने 10.3 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया.
दिल्ली कैपिटल्स के लिए सलामी बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर ने तूफानी अर्धशतक जड़ा. वॉर्नर ने सिर्फ 30 गेंदों में नाबाद 60 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और एक छक्का निकला. वहीं पृथ्वी शॉ ने 20 गेंदों में 7 चौके और एक छकके की मदद से ताबड़तोड़ 41 रन बनाए. अंत में सरफराज़ खान 12 रनों पर नाबाद लौटे.

 

DC vs PBKS: कोरोना प्रभावित दिल्ली के सामने पंजाब किंग्स की चुनौती, जानिए कौन मार सकता है बाज़ी

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीज़न का घमासान जारी है. आईपीएल 2022 में आज कोरोना से जूझ रही दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की टीमें आमने सामने होंगी. यह मैच मुंबई के ब्रेबौर्न स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबले का टॉस शात सात बजे होगा. इससे पहले जानिए इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है. 

दिल्ली बनाम पंजाब हेड टू हेड (DC vs PBKS Head to head)

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच हेड टू हेड में मयंक अग्रवाल की टीम का पलड़ा भारी है. पंजाब किंग्स 15-13 से आगे है. हालांकि 2018 से वे 8 मैचों में चार जीत के साथ एक-दूसरे के बराबर हैं. 

मिचेल मार्श के बिना उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कोरोना के कुल पांच पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं. वहीं कोरोना संक्रमित मिचेल मार्श को तो सोमवार को हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा था. आज के मैच में मार्श की जगह न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज़ टिम सीफर्ट खेल सकते हैं. 

पंजाब किंग्स का पलड़ा है भारी

इस मैच में पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी दिख रहा है. पंजाब के पास बल्लेबाज़ी में मयंक अग्रवाल, शिखर धवन, लियाम लिविंगस्टोन और जॉनी बेयरस्टो जैसे बल्लेबाज़ हैं. वहीं गेंदबाजी में कगीसो रबाडा, राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह जैसे मैच विनर हैं. ऐसे में पंजाब पेपर पर इस मैच में बेहद मज़बूत दिख रही है.

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- 

पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, टिम सीफर्ट/एनरिक नॉर्टजे, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान और खलील अहमद.

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- 

शिखर धवन (c), प्रभसिमरन सिंह, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (wk), शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा और अर्शदीप सिंह.

 

विराट कोहली को पीछे छोड़ इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में सबसे तेज रन बनाने वाले बल्लेबाज बने....

मुंबई : लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल का इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में कमाल का प्रदर्शन जारी है। वह हाल के वर्षों में क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। राहुल ने मंगलवार को आईपीएल 2022 के 31वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 24 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी के बाद राहुल ने टी20 क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।

 

वह टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। राहुल ने 179 पारियों में 138.18 की औसत से टी20 क्रिकेट में अपने 6000 रन पूरे किए। इससे पहले, टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 6000 रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था, जिन्होंने 184 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। राहुल आईपीएल 2022 सीजन में शतक बनाने वाले केवल दूसरे बल्लेबाज हैं।

उनके अलावा जॉस बटलर ने ही अब तक इस सीजन में शतक जमाया है। राहुल ऑल टाइम लिस्ट में वेस्टइंडीज के महान क्रिस गेल (162 पारियों) और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (165) से पीछे हैं। भारतीयों में शिखर धवन 213 पारियों के साथ राहुल और कोहली के बाद तीसरे भारतीय हैं। वहीं, सुरेश रैना इस मामले में चौथे नंबर पर हैं, जिन्होंने 217 पारियों में टी20 में अपने 6000 रन पूरे किए हैं। टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा 218 पारियों में 6000 रन बनाकर पांचवें स्थान पर हैं।  

इस खिलाड़ी पर टूटा दुखों का पहाड़, जन्म लेते ही बेटे का निधन, बेटी सुरक्षित

नई दिल्ली : मैनचेस्टर यूनाइटेड के स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नवजात बेटे का निधन हो गया है। रोनाल्डो ने 18 अप्रैल की देर रात ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने संदेश में लिखा है, 'बड़े ही दुख के साथ हमें यह सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे नवजात बेटे का निधन हो गया है। यह किसी भी माता-पिता के लिए सबसे बड़ा दुख है। केवल हमारी बेबी गर्ल का जन्म हमें इस पल को कुछ आशा और खुशी के साथ जीने की ताकत देता है। हम सभी डॉक्टर्स और नर्सों का शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने हमारा साथ दिया।

रोनाल्डो ने फैंस से अपील की कि वो उनकी निजता का ख्याल रखा जाए। उन्होंने कहा कि 'हमारा बेटा हमारा फरिश्ता था, हम उसे हमेशा प्यार करेंगे।बता दें कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो जब रियल मैड्रिड के लिए खेलते थे, तब 2016 में उनकी मुलाकात जॉर्जीना से एक गुच्ची स्टोर में हुई, जहां जॉर्जीना काम कर रही थी। तब से दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशन में है।

हालांकि, रोनाल्डो ने अभी तक शादी नहीं की है लेकिन वो 4 बच्चों के पिता है। रोनाल्डो 25 साल की उम्र में पहली बार पिता बने थे, साल 2010 में उनका बेटा हुआ जिसका नाम जूनियर रोनाल्डो है। इसके बाद वो 2017 में जुड़वा बच्चों (1 बेटा और 1 बेटी) के पिता बनें। इसके बाद जॉर्जीना से उन्हें एक बेटी अलाना मार्टिना भी है।
 

PBKS vs SRH: उमरान मलिक की गेंद पर लिविंगस्टोन ने लगाया 106 मीटर का छक्का, विलियमसन और कुंबले ने दिया ऐसा रिएक्शन

मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2022 के 28वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के विस्फोटक बल्लेबाज़ लियाम लिविंगस्टोन ने सनराइजर्स हैदराबाद के स्पीडस्टार उमरान मलिक की गेंद पर 106 मीटर लंबा छक्का लगाया. लिविंगस्टोन के इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
उमरान मलिक इस मैच में अपनी तेजी से पंजाब के बल्लेबाज़ों को काफी परेशान कर रहे थे. इस ओवर की पहली दो गेंदों पर उमरान ने लिविंगस्टोन को परेशानी में डाला, लेकिन तीसरी गेंद पर लिविंगस्टोन नो जोरदार पुल शॉट खेला और 106 मीटर लंबा छक्का लगाया. लिविंगस्टोन के इस शॉट को हैदराबाद के कप्तान केन विलिमसन भी देखते रह गए. वहीं डग आउट में बैठे पंजाब के कोच अनिल कुंबले भी खुशी से झूम उठे.
 

मैं हार की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेता हूं : रोहित

मुम्बई : आईपीएल में लगातार छठी हार झेलने के बाद मुंबईं इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वह इस हार की जिम्मेदारी को अपने ऊपर लेते हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि टीम को अच्छी साझेदारियां नहीं कर पाने की भी कीमत चुकानी पड़ी।


रोहित ने मैच के बाद शनिवार को कहा,कभी-कभी आपको विपक्षी टीम के अच्छे खेल को भी स्वीकारना पड़ता है और राहुल ने अपनी टीम के लिए कुछ वैसा ही किया। अगर मुझे पता होता कि गलती कहां हो रही है तो निश्चित तौर पर मैं उसमें सुधार करता। इस वक़्त कुछ भी हमारे पक्ष में नहीं जा रहा है। लेकिन मैं यह जि़म्मेदारी अपने ऊपर लेता हूं।


रोहित ने वापसी की उम्मीद जताते हुए कहा,मैं अपने अनुभव का भरपूर इस्तेमाल करूंगा और मुझे उम्मीद है कि एक टीम के तौर पर हम जल्द ही वापसी करेंगे।

जोस बटलर ने चंद मिनटों में हार्दिक पांड्या से छीनी ऑरेंज कैप

नई दिल्ली : आईपीएल 2022 का 24वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को जरूर गुजरात टाइटंस से हार का सामना करना पड़ा, मगर टीम के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने अपनी तूफानी पारी से हर किसी का दिल जीत लिया। इस मैच से पहले बटलर के पास ऑरेंज कैप थी, मगर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने 52 गेंदों पर 8 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 87 रन की नाबाद पारी खेली और बटलर से ऑरेंज कैप छीन ली। इस पारी के साथ पांड्या के इस सीजन 228 रन हो गए हैं।

पहली पारी के बाद हार्दिक पांड्या जोस बटलर से महज 10 ही रन आगे थे, ऐसे में इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने मोहम्मद शमी के पहले ओवर में चौकों की हैट्रिक लगाकर ऑरेंक कैप पर अपनी बादशाहत फिर कायम की। बटलर यहीं नहीं रुके उन्होंने अपनी इस लीड को बढ़ाया और 24 गेंदों पर 8 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 54 रनों की धमाकेदार पारी खेली। बटलर की पारी का अंत लॉकी फर्ग्युसन ने उन्हें बोल्ड करके किया। अपनी इस पारी के साथ बटलर 272 रनों के साथ ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं।

इसके अलावा गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और राजस्थान रॉयल्स के फिनिशर शिमरन हेटमायर ने भी टॉप 5 बल्लेबाजों में अपनी जगह बनाई है। बात मुकाबले की करें तो राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। गुजरात टाइटंस ने शुरुआती झटकों के बावजूद हार्दिक पांड्या की कप्तानी पारी के दम पर 20 ओवर में 194 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। हार्दिक तीसरे ही ओवर में बल्लेबाजी करने मैदान पर उतर गए थे जब गुजरात दो विकेट खो चुका था।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान को जोस बटलर ने धुआंधार शुरुआत दी। मगर टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी। बटलर के आउट होते ही किसी भी बल्लेबाज ने जिम्मेदारी से नहीं खेला। अंत में हेटमायर, रियान पराग और निशम ने साझेदारी करना चाही मगर वह टीम के काम ना आ सकी। राजस्थान निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 155 ही रन बना सकी और गुजरात ने यह मैच 37 रनों से अपने नाम कर प्वाइंट्स टेबल में टॉप किया।

 

धवन, मयंक के अर्धशतकों से जीता पंजाब, मुम्बई की लगातार पांचवीं हार..

पुणे : सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (70) और कप्तान मयंक अग्रवाल (52) के अर्धशतकों और फिर जितेश शर्मा (30) और शाहरुख खान (15) की विस्फोटक पारियों की बदौलत पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 2022 आईपीएल के 23वें मैच में बुधवार को 12 रन से हरा दिया।
पंजाब ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 198 रन का विशाल स्कोर बनाया जबकि मुंबई काफी कोशिशें करने के बावजूद नौ विकेट पर 186 रन तक ही पहुंच सकी। पंजाब ने पांच मैचों में तीसरी जीत दर्ज की और तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गए।


लक्ष्य का पीछा करते हर मुंबई ने 31 रन की ठोस शुरुआत की लेकिन इस अच्छी शुरुआत के बाद दोनों ओपनरों के विकेट गंवा दिए। कप्तान रोहित शर्मा ने कैगिसो रबादा पर जोरदार छक्का मारा लेकिन अगली गेंद पर कैच उछाल बैठे। रोहित शरीर पर आती गेंद पर पुल करना चाहते थे लेकिन गेंद बल्?ले का ऊपरी किनारा ले गई और स्?क्?वायर लेग की दिशा में खड़ी हो गई। शॉर्ट फाइन लेग ने आगे आकर डाइव लगाई और कैच लपक लिया। पंजाब को मिल गया है बहुत बड़ा विकेट। रोहित ने 17 गेंदों पर 28 रन में तीन चौके और दो छक्के लगाए।


अगले ओवर में ईशान किशन आउट हो गए। वैभव अरोड़ा की गेंद किशन को। ऑफ स्?टंप पर गुड लेंथ, गिरकर हल्?का सा बाहर की ओर निकली, डिफेंस करना चाहते थे लेकिन गेंद बल्?ले का बाहरी किनारा लेती हुई कीपर के हाथों में पहुंची। मुम्बई का दूसरा विकेट 32 के स्कोर पर गिरा।
डेवाल्ड ब्रेविस ने राहुल चाहर के एक ओवर में चार छक्के उड़ाने सहित 29 रन बटोरे। लेकिन वह मात्र एक रन से अर्धशतक बनाने से चूक गए। ओडीन स्मिथ की गेंद पर अर्शदीप ने ब्रेविस का कैच लपका। ब्रेविस ने 25 गेंदों पर 40 रन में चार चौके और पांच छक्के लगाए। तिलक वर्मा 20 गेंदों में दो चौकों और दो छक्कों के सहारे 36 रन बनाकर 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर सिंगल चुराने के चक्कर में रन आउट हो गए। कीरोन पोलार्ड 10 गेंदों में 11 रन बनाकर टीम के 152 के स्कोर पर रन आउट हो गए। हल्की सी मिसफील्ड हुई ओडीन से और दूसरा रन लेने के चक्कर में तालमेल में हुई कमी और दोनों बल्लेबाज़ आधी पिच पर खड़े रह गए, ओडीन का थ्रो सीधे विकेटकीपर के पास था और पोलार्ड दूर दूर तक क्रीज़ के आसपास भी नहीं थे, मुंबई को लगा बहुत बड़ा झटका।


मुम्बई को आखिरी दो ओवर में जीत के लिए चाहिए थे 28 रन और मुंबई की सारी उम्मीदें सूर्यकुमार पर टिकी थीं। सूर्य 30 गेंदों में एक चौके और चार छक्कों की मदद से 43 रन बनाकर रबादा की गेंद पर स्मिथ को ऊंचा कैच दे बैठे। जयदेव उनादकट ने स्मिथ के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर छका जड़ दिया। उन्होंने फिर दो रन लिए। तीसरी गेंद पर उनादकट कैच आउट हो गए। उनादकट ने सात गेंदों पर 12 रन बनाये। जसप्रीत बुमराह भी कैच आउट हो गए। टाइमल मिल्स इसी ओवर में आउट हुए और पंजाब ने शानदार जीत हासिल की। स्मिथ ने आखिरी ओवर में तीन विकेट सहित कुल चार विकेट लिए।


इससे पहले पंजाब ने टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए मजबूत शुरुआत की। मयंक और धवन ने पहले पावरप्ले (छह ओवर) में बिना कोई विकेट गंवाए 65 रन जोड़े। दोनों खिलाडिय़ों ने मुंबई के गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा ली। वे 100 रन की साझेदारी की ओर बढ़ रहे थे कि 10 ओवर की तीसरी गेंद और 97 के स्कोर पर मयंक के रूप में पंजाब का पहला विकेट गिर गया।


इसके बाद धवन हालांकि एक छोर पर टिके रहे और तेजी से रन बटोरते रहे। तीसरे नंबर पर खेलने आए जॉनी बेयरस्टो आज फिर फॉर्म से जूझते दिखे और 13 गेंदों पर 12 रन बना कर आउट हो गए। 127 के स्कोर पर पंजाब का यह दूसरा विकेट था। इनफॉर्म बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन भी आज महज दो रन बना कर आउट हो गए। 130 के स्कोर पर उनका विकेट गिरा। पंजाब को हालांकि विकेटों के गिरने से कोई दिक्कत नहीं हुई। शिखर एक छोर पर चौके-छक्के लगाते रहे, जिससे पारी आगे बढ़ती रही। इस बीच 151 के स्कोर पर धवन भी आउट हो गए। फिर अंत में जितेश शर्मा और शाहरुख खान ने मजबूत शुरुआत का फायदा उठाते हुए ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। दोनों बल्लेबाजों ने आखिरी तीन ओवरों में 47 रन बनाए और टीम को 198 के बड़े स्कोर तक पहुंचाया।


धवन ने पांच चौकों और तीन छक्कों के दम पर 50 गेंदों पर सर्वाधिक 70 और मयंक ने छह चौकों और दो छक्कों के सहारे 32 गेंदों पर 52 रन बनाए, जबकि जितेश ने दो चौकों और दो छक्कों की बदौलत 15 गेंदों पर 30 और शाहरुख ने दो छक्कों की मदद से छह गेंदों पर 15 रन की तूफानी पारी खेली।


मुंबई की ओर से बासिल थम्पी ने चार ओवर में 47 रन खर्च कर दो विकेट लिए। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट और मुरुगन अश्विन को एक-एक विकेट मिला।
 

2021 महिला जूनियर हॉकी विश्व कप में कांस्य पदक से चूका भारत, शूटआउट में इंग्लैंड ने 3-0 से हराया

पोटचेफ्सट्रूम : भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम यहां नौ साल पुराना इतिहास दोहराने से चूक गई। उसे यहां 2021 एफआईएच महिला जूनियर हॉकी विश्व कप के रोमांचक कांस्य पदक मैच में इंग्लैंड से पेनल्टी शूटआउट में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा।
मैच बेहद रोमांचक रहा। दोनों ही टीमों ने शुरुआत से ही आक्रामकता दिखाई और डिफेंस को मजबूत रखा और एक-दूसरे को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया, जिसके चलते पहला क्वार्टर गोल रहित रहा।

इंग्लैंड ने फिर दूसरे क्वार्टर की शुरुआत शानदार फील्ड गोल से की, जब 18वें मिनट में इंग्लैंड की कप्तान मिली गिग्लियो ने बेहतरीन फील्ड गोल दाग कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। यह बढ़त हालांकि ज्यादा देर तक बरकरार नहीं रही, क्योंकि फॉरवर्ड मुमताज खान ने जवाबी फील्ड गोल से भारत की 1-1 से बराबरी कराई। दूसरे क्वार्टर में इसके बाद कोई गोल नहीं हुआ और क्वार्टर इसी स्कोर पर समाप्त हुआ।

तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने मैच को और चुनौतीपूर्ण बना दिया। दोनों टीमों ने काफी मौके बनाए, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में कामयाब नहीं रही। भारत की ओर से काफी अच्छा डिफेंस देखने को मिला। कड़ी स्पर्धा के कारण तीसरा क्वार्टर गोल के बिना समाप्त हुआ।
चौथे और आखिरी क्वार्टर ने मैच को अपने पक्ष में करने के लिए जी जान लगा दी, लेकिन सफलता पहले भारत को मिली।

इनफॉर्म मुमताज ने 47वें मिनट में मैच का दूसरा गोल करते हुए टीम को 2-1 से महत्वपूर्ण बढ़त दिला दी। यहां से इंग्लैंड पर काफी दबाव आ गया और उसने स्कोर की बराबरी करने में अपनी पूरी ताकत लगा दी। एक समय पर मैच भारत के पक्ष में जाता लग रहा था, लेकिन क्लाउडिया स्वैन ने 58वें मिनट में फील्ड गोल दाग कर इंग्लैंड की वापसी कराई। परिणामस्वरूप मैच 2-2 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

मैच का विजेता घोषित करने के लिए बाद में पेनल्टी शूटआउट कराया गया, जिसमें इंग्लैंड ने स्ट्राइक और डिफेंस में भारत से बेहतर प्रदर्शन किया। इंग्लैंड ने अपने पहले तीनों प्रयासों में गोल किया, जबकि भारतीय टीम तीनों प्रयासों में गोल करने में विफल रही और 0-3 से हार गई और कांस्य पदक से चूक गई।

उल्लेखनीय है कि 2013 महिला जूनियर हॉकी विश्व कप में सुशीला चानू की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने कांस्य पदक मैच में इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया था, लेकिन आज सलीमा टेटे के नेतृत्व वाली भारतीय टीम इतिहास दोहराने से चूक गई।

 

जडेजा ने बैंगलोर के खिलाफ बनाया स्पेशल रिकॉर्ड, यह कारनामा करने वाले एकमात्र गेंदबाज बने...

मुंबई : चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और लेफ्ट आर्म स्पिनर रविंद्र जडेजा ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया। उन्होंने मुकाबले में 39 रन देकर तीन सफलता हासिल की। अपने इस प्रदर्शन के दम पर जडेजा ने अब बैंगलोर के खिलाफ एक स्पेशल रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ऑलराउंडर जडेजा बैंगलोर के खिलाफ सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

अब तक किसी भी टीम के गेंदबाज ने बैंगलोर के खिलाफ इतने विकेट नहीं लिए हैं, जितने कि जडेजा ने चटकाए हैं। जडेजा की शानदार गेंदबाजी की बदौलत चेन्नई की टीम आईपीएल 2022 में लगातार चार हार के बाद अपनी पहली जीत दर्ज करने में सफल रही।

लेफ्ट आर्म स्पिनर जडेजा के रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अब सबसे ज्यादा विकेट हो गए हैं। बैंगलोर के खिलाफ के सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में जडेजा के बाद मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह हैं, जिन्होंने विराट कोहली की टीम के खिलाफ अब तक 24 विकेट झटके हैं। उनके बाद आशीष नेहरा हैं, जिनके नाम क्रष्टक्च के खिलाफ 23 विकेट दर्ज हैं।

जडेजा ने आरसीबी के खिलाफ अपने प्रदर्शन को बरकार रखते हुए बैंगलोर के ग्लेन मैक्सवेल, वानिंदु हसरंगा और आकाशदीप को पवेलियन भेजा। इसमें मैक्सवेल का विकेट सबसे बड़ा था, जिसे उन्होंने क्लीन बोल्ड किया। जडेजा अब तक सात बार मैक्सवेल को अपना शिकार बना चुके हैं। मंगलवार को भी उन्होंने मैक्सवेल को आउट करने के बाद गन फायरिंग सेलिब्रेशन किया। जडेजा का यह सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।  

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आई बुरी खबर, वाशिंगटन सुंदर दो सप्ताह के लिए टीम से बाहर!

मुंबई : आईपीएल 2022 में लगातार दो जीत दर्ज करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक बड़ी और बुरी खबर सामने आई है। सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात टाइटंस पर भले ही आठ विकेट से बड़ी जीत हासिल की हो, लेकिन इस जीत के बाद केन विलियमसन और उनकी टीम एक तगड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार स्पिनर वाशिंगटन सुंदर चोट के कारण करीब दो सप्ताह के लिए टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं। सुंदर को गुजरात की पारी के दौरान चोट लग गई थी और फिर इसके बाद उन्होंने मैदान छोड़ दिया था। ऑलराउंडर सुंदर केवल तीन ही ओवर फेंक पाए और मैदान से बाहर निकल गए। उनकी जगह एडेन मार्करम ने उनका ओवर पूरा किया।

सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच टॉम मूडी ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सुंदर कम से कम 1-2 सप्ताह के लिए टीम से बाहर रह सकते हैं। उन्होंने कहा, वाशिंगटन सुंदर के दाहिने हाथ में चोट लगी है। हम अगले दो-तीन दिनों तक इस पर नजर रखने जा रहे हैं और उम्मीद है कि यह एक बड़ा झटका नहीं होगा। मुझे लगता है कि उन्हें ठीक होने में शायद एक या दो सप्ताह का समय लगेगा। वाशिंगटन इस सीजन में अच्छी फॉर्म में दिखे हैं। पावरप्ले में विकेट लेने का विकल्प होने के साथ-साथ निचले क्रम में वह बल्ले से अच्छा योगदान दे रहे थे।

उनकी गैरमौजूदगी में अब हैदराबाद को अपने संयोजन में बदलाव करना पड़ सकता है और श्रेयस गोपाल तथा जगदीश सुसिथ को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। वाशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के बाद राहुल त्रिपाठी भी बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए। हैमस्ट्रिंग चोट के कारण उन्हें 14वें ओवर में मैदान छोडऩा पड़ा और निकोलस पूरन ने उनकी जगह ली। दरअसल, 14वां ओवर करने आए राहुल तेवतिया की पहली ही गेंद पर छक्का जडऩे के बाद राहुल दूसरी गेंद पर शॉट खेलने के तुरंत बाद मैदान पर लेट गए। वह हैमस्ट्रिंग की वजह से दर्द में थे। राहुल को फिर रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा।

 

हार्दिक पांड्या ने सबसे तेज लगाया छक्कों का शतक, भारत के बड़े-बड़े दिग्गज रह गए पीछे

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। हार्दिक पांड्या ने आईपीएल में एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। हार्दिक पांड्या ने आईपीएल में छक्कों का शतक पूरा कर लिया है। पांड्या ने आईपीएल में सबसे तेज 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। उनसे तेज कोई भी भारतीय खिलाड़ी इस उपलब्धि को हासिल नहीं कर सका है। इस तरह हार्दिक पांड्या ने भारत की तरफ से आईपीएल में इतिहास रचा है।
हार्दिक पांड्या ने 96वें आईपीएल मैच की 89वीं पारी में छक्कों का शतक पूरा किया। हार्दिक पांड्या ने जैसे ही सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहला छक्का जड़ा, वैसे ही उनके आईपीएल में छक्कों की संख्या दो से तीन अंकों में बदल गई। वे आईपीएल में 100 या इससे ज्यादा छक्के लगाने वाले 26वें खिलाड़ी बन गए, लेकिन सबसे कम गेंदों में 100 छक्के जड़ने के मामले में वे भारत के पहले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने ये कारनामा महज 1046 गेंदों में कर दिखाया है।

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या से पहले रिषभ पंत ने भारत की तरफ से 1224 गेंदों में 100 छक्के जड़े थे। हालांकि, आईपीएल में सबसे तेज 100 छक्के जड़ने का कमाल आंद्रे रसेल ने किया है, जिन्होंने 657 गेंदों में 100 छक्के जड़े थे। वहीं, इस मामले में दूसरे नंबर पर क्रिस गेल का नाम है, जिन्होंने 943 गेंदों में आईपीएल के इतिहास में 100 छक्के पूरे किए थे। भारत की तरफ से इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हार्दिक और पंत के बाद युसुफ पठान का नाम है, जिन्होंने 1313 गेंदों में ये कमाल किया था।  

केकेआर और डीसी होंगे आमने - सामने

मुंबई : आईपीएल के इस सीजन के 19वां मुकाबले में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने - सामने होंगे। यह मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। 2 बार की आईपीएल विजेता केकेआर अपने पहले खिताब की तलाश में लगी डीसी से भिड़ेगी। ऐसे में इस मैच में पहली जीत के लिए दोनों ही टीमें जी-जान लगा देंगी।


इस बड़े मुकाबले की शुरुआत से पहले आइए जानते हैं कि किन खिलाड़ियों को अधिक से अधिक पॉइंट्स जीतने के लिए फैंटेसी इलेवन की टीम में शामिल किया जा सकता है।


विकेटकीपर: ऋषभ पंत को फैंटेसी टीम के इकलौते विकेटकीपर के तौर पर चुना जा सकता है। पंत ने कोलकाता के खिलाफ 12 मुकाबलों में 139 की स्ट्राइक रेट से 274 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 28 चौके और 10 छक्के निकले हैं।
आईपीएल 15 में भी पंत अच्छे टच में दिखे हैं और ऐसे में आज उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। दिलचस्प है कि श्रेयस अय्यर ने ऋषभ को कप्तानी सौंपे जाने के कारण ही दिल्ली की टीम छोड़ी थी। ऐसे में पंत अपनी कप्तानी को श्रेयस से बेहतर साबित करना चाहेंगे।


बल्लेबाज: डेविड वार्नर, श्रेयस अय्यर, पृथ्वी शॉ और नीतीश राणा को इस मुकाबले में बल्लेबाजों के रूप में फैंटेसी टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है। डेविड वार्नर ने कोलकाता के खिलाफ 24 मुकाबलों में 146 की स्ट्राइक रेट से 915 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 4 अर्धशतक के अलावा 86 चौके और 38 छक्के निकले हैं। आज सीजन का दूसरा मुकाबला खेलते हुए वह बल्ले से भौकाल मचा सकते हैं। कल तक दिल्ली के मध्यक्रम की शान रहे श्रेयस आज उसी दिल्ली को हराने के लिए बेताब होंगे।


एनरिक नॉर्त्या और अक्षर पटेल जैसे बॉलर्स के खिलाफ श्रेयस ने नेट्स में काफी बल्लेबाजी की है और ऐसे में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। कोलकाता के खिलाफ 170 की स्ट्राइक रेट से 341 रन जड़ चुके आज के पृथ्वी मैच में गेमचेंजर की भूमिका में दिख सकते हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 99 रहा है। लंबे-लंबे छक्कों के जरिए मुकाबले का रुख बदलने के लिए मशहूर नीतीश राणा ने दिल्ली के खिलाफ 15 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए 448 रन बनाए हैं। आज भी वो काफी फैंटेसी पॉइंट्स दिला सकते हैं।
ऑलराउंडर: आंद्रे रसेल और पैट कमिंस की करिश्माई जोड़ी आज के मुकाबले में पॉइंट्स की बंपर बारिश कर सकती है। 31 गेंदों पर 8 छक्कों और 2 चौकों की मदद से रसेल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ नाबाद 70 रन बनाकर 138 के रन-चेज को केवल 14.3 ओवर्स में पूरा कर दिया था। रसेल का मसल पावर आज दिल्ली के गेंदबाजों पर भी सितम ढा सकता है।


मुंबई का खेमा जब रसेल का विकेट लेकर जीत के प्रति आश्वस्त हो गया था, उस वक्त कमिंस आए और 15 गेंदों पर नॉट आउट 56 रन बनाकर मैच खत्म कर दिया। मुकाबले के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि हम कोलकाता से नहीं बल्कि कमिंस से हार गए। आज भी हो सकता है कि दिल्ली वाले रसेल के खिलाफ प्लानिंग करते रह जाएं और कमिंस कमाल कर जाए।


बॉलर:
सुनील नरेन, एनरिक नॉर्त्या,उमेश यादव और रसिक सलाम डार गेंदबाजों के रूप में काफी फैंटेसी पॉइंट्स आपके नाम कर सकते हैं। कैरिबियाई मिस्ट्री स्पिनर सुनील नरेन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6.89 की इकॉनमी से 19 विकेट ले चुके हैं। इस दौरान उनका बेस्ट परफॉर्मेंस 13 रन देकर 4 विकेट चटकाना रहा है।


एनरिक नोर्त्या को सीजन के पहले मैच में 2 बीमर करने के कारण बॉलिंग से हटा जरूर हटा दिया गया लेकिन मुंबई के खिलाफ 7.39 की इकॉनमी से उन्होंने 8 विकेट अपने नाम किए हैं। रबाडा की बजाय नोर्त्या को दिल्ली ने ऑक्शन से पहले रीटेन किया था। ऐसे में वह भरोसे पर खरा उतरने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।


उमेश यादव के लिए यह सीजन किसी खूबसूरत सपने की तरह रहा है। ओपनिंग मैच में लास्ट ईयर के ऑरेंज कैप विनर ऋतुराज गायकवाड़ को अपने पहले ही ओवर में चलता करने के बाद उमेश ने रुकने का नाम नहीं लिया है। अब तक 4 मुकाबलों में 9.33 की औसत से 9 विकेट ले चुके उमेश के सिर पर फिलहाल पर्पल कैप सजी हुई है। आज भी वह विकेट के दोनों तरफ स्विंग कराते हुए रफ्तार से कहर बरपा सकते हैं।
रसिक सलाम डार डेब्यु करते हुए अच्छी लय में नजर आए। वह 8वें नंबर पर बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। ऐसे में उन्हें मौका देना फैंटेसी पॉइंट्स के लिए लाभकारी होगा। कप्तान के रूप में पृथ्वी शॉ और उप-कप्तान के रूप में पैट कमिंस को चुन सकते हैं।
 

महिला हॉकी प्रो लीग में भारत ने नीदरलैंड्स को 2-1 से हराया

नई दिल्ली : भुवनेश्वर में महिला हॉकी प्रो लीग में भारत ने मौजूदा विश्व और ओलिम्पिक चैम्पियन नीदरलैंड्स पर 2-1 से जीत दर्ज की। भारत ने करीब दस साल बाद नीदरलैंड्स को हराया है। विजेता टीम के लिए नेहा ने 11वें और सोनिका ने 28वें मिनट में गोल दागे।

नीदरलैंड्स के लिए यानसन यीबी ने 40वें मिनट एक मात्र गोल दागा था। इस टूर्नामेंट में भारत की यह चौथी जीत है। भारत अब अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गया है। नीदरलैंड्स शीर्ष पर बना हुआ है। 

आईपीएल 2022 का आज होगा 16वा मुकाबला , मयंक और हार्दिक होंगे आमने-सामने

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल 2022 का आगाज हो चुका है। अबतक 15 मैच खेले जा चुके है। आज आईपीएल का 16वा मुकाबला होगा। मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना पंजाब किंग्स से होगा। यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आज शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। पंजाब किंग्स की अगुवाई मयंक अग्रवाल कर रहे है और गुजरात टाइटंस की अगुवाई में हार्दिक पंड्या है। 

पंजाब किंग्स के 3 मैचों में 4 अंक हैं और वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। पंजाब ने अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 54 रनों से हराया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपना पहला गेम जीतने के बाद, पंजाब किंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स से छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

अब तक अपने दोनों मैच जीतकर गुजरात टाइटंस 4 अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर मौजूद है। गुजरात टाइटंस ने अपने आखिरी मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 14 रन से हराया। उन्होंने अपने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराकर टूर्नामेंट में दमदार शुरुआत की थी। 

इस खिलाड़ी ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, विराट कोहली से अब भी बहुत पीछे

नई दिल्ली : पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम अपनी बल्लेबाजी के दम पर इन दिनों पूरी दुनिया पर छाए हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल में खत्म हुई तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज में लगातार दो शतक लगाने वाले बाबर को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया था। बाबर को इस सीरीज का फायदा वनडे बैटिंग रैंकिंग्स में भी मिला है। मौजूदा समय में वनडे इंटरनेशनल फॉर्मेट में नंबर-1 बल्लेबाज बाबर ने एक खास मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है, हालांकि वह अभी विराट कोहली से काफी पीछे हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद बाबर के खाते में 891 रेटिंग प्वॉइंट्स हैं। ऑल टाइम वनडे बैटिंग रैंकिंग्स की बात करें तो वह अब टॉप-15 में शामिल हो गए हैं। बाबर ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। 1998 में सचिन तेंदुलकर के 887 रेटिंग प्वॉइंट्स थे और वह बाबर से पहले टॉप-15 बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल थे।

हालांकि बाबर को विराट से आगे निकलने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ सकती है। विराट कोहली इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। 2018 में विराट के 911 रेटिंग प्वॉइंट्स थे। इस लिस्ट में 931 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ विव रिचर्ड्स टॉप पर हैं, जबकि उनके बाद पाकिस्तान के ही पूर्व बल्लेबाज जहीर अब्बास का नाम आता है, जिनके 921 रेटिंग प्वॉइंट्स रह चुके हैं। 921 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ ऑस्ट्रेलिया के ग्रेग चैपल इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं।