इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 15वें सीजन के दूसरा मुकाबला रविवार को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। एक समय ऐसा लग रहा था कि ये मैच मुंबई इंडियंस आसानी से जीत जाएगी, लेकिन अक्षर पटेल और ललित यादव ने मैच का पासा पलट दिया। दिल्ली कैपिटल्स ने इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया।
इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 177 रन बनाए। मुंबई के लिए ईशान किशन ने 81 रन की पारी खेली। कप्तान रोहित शर्मा ने 41 रन बनाए थे। इस तरह दिल्ली के सामने जीत के लिए 178 रन का लक्ष्य था, जिसे दिल्ली की टीम ने 18.2 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। अक्षर पटेल 17 गेंदों में 38 और ललित यादव 38 गेंदों में 48 रन बनाकर नाबाद रहे।
नई दिल्ली : आईपीएल 2022 के पहले ही मुकाबले में रविंद्र जडेजा की अगुवाई वाली सीएसके को हार का सामना करना पड़ा। कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से मात दी। इस मुकाबले में सीएसके की बल्लेबाजी लडख़ड़ाती दिखी। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने केकेआर के सामने 132 रनों का लक्ष्य रखा। इस दौरान पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सर्वाधिक 50 रन की नाबाद पारी खेली। इस आसान से लक्ष्य को केकेआर ने 18.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। मैच के बाद ओस और नम पिच को लेकर बात की। पोस्ट मैच प्रजेंटेश में जडेजा ने कहा इस संस्करण में ओस महत्वपूर्ण हिस्सा होगा। अगर आप टॉस जीतते हैं तो आप पहले गेंदबाजी करने की कोशिश करेंगे। पहले 6-7 ओवर में विकेट थोड़ा नम था और फिर दूसरी पारी में गेंद बैट पर अच्छी तरह से आ रही थी। हम खेल को गहराई तक ले जाने की कोशिश कर रहे थे। ओस को देखते हुए सभी ने अच्छी गेंदबाजी की। ब्रावो ने अच्छी गेंदबाजी की।
चेन्नई के लिए बल्लेबाजी में जहां धोनी सफल साबित हुए वहीं गेंदबाजी में ड्वेन ब्रावो ने 20 रन खर्च कर तीन विकेट लिए। दोनों ही खिलाड़ी टीम को जीता नहीं पाए।
इस मैच में चेन्नई की बल्लेबाजी थोड़ी सुस्त नजर आई। सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ जहां खाता भी नहीं खोल पाए, वहीं कॉन्वे 3 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटे। उथप्पा ने तीन नंबर पर आकर जरूर 28 रनों की पारी खेल टीम को संभालना चाहा, मगर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर वह स्टंप आउट हो गए। जडेजा पर कप्तानी का दबाव साफ देखने को मिला। वह धोनी के साथ अंत तक क्रीज पर तो टिके रहे मगर उन्होंने 28 गेंदों पर 26 रन की नाबाद पारी खेली। जडेजा ने पारी की आखिरी गेंद पर छक्का भी लगाया था। सीएसके का अगला मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स से 31 मार्च को है।
IPL 2022: कुछ देर में शुरू होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, जडेजा और अय्यर की टीमों के बीच होगी जोरदार टक्कर
चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कुछ देर में आईपीएल के 15वें सीजन का पहला मुकाबला शुरू होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा। नए कप्तान रवींद्र जडेजा की अगुवाई में चेन्नई सुपरकिंग्स शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के पहले मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स से भिड़ेगी। कोलकाता भी नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में इस मुकाबले में उतर रहा है। आईपीएल शुरू होने से दो दिन पहले यानी गुरूवार को धोनी ने चेन्नई की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया और जडेजा को सीएसके का नया कप्तान बना दिया गया। धोनी हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलना जारी रखेंगे। इससे पहले आईपीएल 2021 के फाइनल में ये दोनों टीमें भिड़ी थी, जहां पर चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर चौथी बार खिताब पर कब्जा किया था।
चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करे तो रविंद्र जडेजा के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच आईपीएल में कुल 26 मैच खेले गए हैं। जिसमें 17 में चेन्नई सुपर किंग्स ने बाजी मारी है, जबकि केकेआर की टीम सिर्फ 8 मुकाबले जीत सकी है। एक गेम का कोई नतीजा नहीं निकला है। CSK ने KKR को पिछले सीजन में तीन बार हराया, जिसमें दुबई में हुआ IPL 2021 का फाइनल शामिल है, जहां धोनी की टीम 27 रनों से इयोन मोर्गन के नेतृत्व वाली टीम को हराया था।
मुंबई : गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स टीम के नए कप्तान रवींद्र जडेजा ने कहा है कि उनका काम माही भाई की विरासत को आगे बढ़ाना है।
चेन्नई आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सीएसके ने चार बार आईपीएल का खिताब जीता है। अब धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ दी है। उनकी जगह ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा कप्तान बन गए हैं।
जडेजा ने चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान बनने के बाद अपने पहले बयान में कहा कि मुझे अच्छा लग रहा है, लेकिन मुझे एक बड़े खिलाड़ी की जिम्मेदारी दी गई है, जिसे भरना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा। माही भाई ने कप्तान के रूप में जो विरासत खड़ी की है. मुझे उसे आगे बढ़ाना है। जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 2012 से ही जुड़े हुए हैं। उन्होंने चेन्नई को अपने दम पर कई मैच जिताए हैं। वह कातिलाना गेंदबाजी और धाकड़ बल्लेबाजी में माहिर हैं।
जडेजा ने कहा कि उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है, उनके साथ माही भाई मौजूद हैं। अगर उन्हें कोई भी समस्या होगी, तो माही भाई के पास जाकर सवाल पूछेंगे। इसके साथ ही जडेजा ने सभी फैंस का शुक्रिया अदा किया है। जडेजा सीएसके टीम के तीसरे कप्तान होंगे। उनसे पहले धोनी और सुरेश रैना चेन्नई की कप्तानी संभाल चुके हैं।
जडेजा ने सीएसके के लिए 146 मैचों में 109 विकेट लिए हैं और 1480 रन बनाए हैं। इस बार उनकी कप्तानी में टीम खिताब जीतने की प्रबल दावेदार होगी। जडेजा चंद गेंदों में ही मैच का रुख पलट देते हैं। वह निचले क्रम पर आकर शानदार बल्लेबाजी करने के लिए भी फेमस है।
नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2022 सीजन का आगाज 26 मार्च से होना है। पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और डिफेंडिंग चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा लेकिन इससे पहले ही कोलकाता टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है, जिसने कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए परेशानियां बढ़ा दी हैं।
दरअसल, टीम के दो स्टार प्लेयर एरॉन फिंच और पैट कमिंस आईपीएल के शुरुआती 5 मैच नहीं खेल पाएंगे। इसका कारण है कि वह इस समय पाकिस्तान दौरे पर हैं। यहां से लौटने के बाद ही वह आईपीएल में खेल पाएंगे, तब तक 5 मैच हो चुके होंगे।
यह जानकारी कोलकाता टीम के मेंटर डेविड हसी ने दी है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह सोचने वाली बात है। आप चाहते हैं कि आपके बेस्ट खिलाड़ी टीम में उपलब्ध रहें, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट भी जरूरी है। हर एक क्रिकेटर चाहता है कि वह अपने देश के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेले और ऐसा करना भी चाहिए। मेरा मानना है कि कमिंस और फिंच शुरुआती 5 मैच से बाहर हो सकते हैं, लेकिन वह जब भी टीम से जुड़ेंगे पूरी तरह फिट और खेल के लिए तैयार रहेंगे।
वह ड्रेसिंग रूप में आते ही और मैदान में उतरने के साथ ही जल्दी यहां के रंग में ढल जाएंगे।
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का पाकिस्तान दौरा 5 अप्रैल को खत्म हो रहा है। इसके बाद आईपीएल खेलने वाले प्लेयर भारत के लिए रवाना होंगे। यहां सभी को चरंटाइन रहना होगा, जबकि कोलकाता टीम का 5वां मैच 10 अप्रैल को खेला जाएगा। अब शुरुआती 5 मैच के लिए फिंच और कमिंस का रिप्लेसमेंट कौन होगा? यह बात कप्तान श्रेयस अय्यर की मुश्किलें बढ़ा देंगी।
मुंबई : मुंबई में शनिवार से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में इस साल दर्शक स्टेडियम में बैठकर मैचों का आनंद ले पाएंगे। आयोजकों ने बताया कि स्टेडियम की कुल क्षमता के 25 प्रतिशत दर्शकों को प्रवेश की अनुमति मिल गयी है। मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2022 के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगा।
आईपीएल की विज्ञप्ति में कहा गया है, यह मैच एक महत्वपूर्ण अवसर होगा क्योंकि महामारी के कारण संक्षिप्त अंतराल के बाद आईपीएल प्रशंसकों का स्टेडियम में फिर से स्वागत करेगा। विज्ञप्ति के अनुसार मुंबई, नवी मुंबई और पुणे के स्टेडियमों में मैच खेले जाएंगे, जिसमें कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार स्टेडियम की क्षमता के 25 प्रतिशत दर्शक स्टेडियम में बैठकर मैच देख पाएंगे।
आईपीएल में दो नयी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स के जुड़ने से इस सत्र में कुल 74 मैच होंगे। लीग चरण के लिये टिकटों की ऑनलाइन बिक्री बुधवार से शुरू हो गयी है।
लंदन : इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने जेसन रॉय को दो मैचों के लिए बैन कर दिया है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई बुरे आचरण की वजह से की गई है। ईसीबी ने अपने एक बयान में कहा है, जेसन के अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार कर लेने के बाद क्रिकेट अनुशासन समिति (सीडीसी) के अनुशासन पैनल ने उनके खिलाफ अपना फैसला सुनाया है। रॉय का मानना है कि उन्होंने जिस तरह का आचरण किया है, वैसा उन्हें नहीं करना चाहिए था क्योंकि इससे क्रिकेट, ईसीबी और उनकी खुद की बदनामी हुई है। जेसन ने ईसीबी के गाइडलाइंस 3.3 का उल्लंघन किया है।
हालांकि यह अभी भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यहां उनके किस बुरे आचरण की बात की जा रही है। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है आईपीएल 2022 के लिए गुजरात टाइटंस द्वारा खरीदे गए रॉय ने बायो बबल का हवाला देते हुए लीग के 15वें सीजन से अपना नाम वापस ले लिया था और इसी वजह से उन पर बैन लगाया गया है।
ईसीबी ने कहा, जेसन इंग्लैंड के अगले उन दो मैचों से सस्पेंड हो गए हैं जिनमें वह चयन के पात्र होंगे लेकिन ये निलंबन 12 महीने का भी हो सकता है। हालांकि ये उनके व्यवहार पर निर्भर करता है। इसके अलावा, उन पर 2,500 यूरो का जुर्माना भी लगाया गया है, जिसका भुगतान उन्हें 31 मार्च, 2022 तक करना होगा। उल्लेखनीय है कि साल 2019 में इंग्लैंड को 50 ओवरों का विश्व कप जीतने में मदद करने वाले जेसन ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह क्रिकेट से कुछ समय के लिए ब्रेक ले रहे हैं।
मेलबोर्न : ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर शेन वार्न का रविवार को यहां अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान वार्न के तीन बच्चे जैक्सन, ब्रूक और समर, माता-पिता कीथ और ब्रिगेट के साथ-साथ उनके परिवार वाले, क्रिकेट प्रेमी और उनके कई करीबी दोस्त और क्रिकेट जगत की हस्तियां भी मौजूद रहीं।
अंतिम संस्कार में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन के साथ पूर्व ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान मार्क टेलर, एलन बॉर्डर और माइकल क्लार्क मौजूद रहे। महान गेंदबाज मर्व ह्यूज और ग्लेन मैकग्रॉ और वार्न के साथ लंबे समय तक खेल चुके मार्क वॉ और इयान हीली भी यहां उपस्थित रहे। दिवंगत वार्न के करीबी दोस्त एडी मैकगायर ने वॉर्न की याद में कुछ शब्द कहे। ये आयोजन मूरबिन में हुआ। असल में सेंट किल्डा फुटबॉल क्लब के साथ वार्न का गहरा रिश्ता था, इसलिए उनके लिए एक श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन भी किया गया।
मेहमानों को सेंट किल्डा स्कार्फ पहनकर आने के लिए कहा गया था और उनमें से एक जोड़ी स्कार्फ को वार्न के ताबूत में भी लपेटा गया और फिर 1970 के दशक के बिल मेडले और जेनिफर वार्न के हिट अल्बमद टाइम ऑफ माई लाइफ की धुन पर उनके ताबूत को मैदान के चारों ओर चक्कर घुमाया गया। लैप ऑफ ऑनर के तुरंत बाद एक शैंपेन टोस्ट रखा गया। इस बीच मैकगायर ने शोक सभा में मौजूद सभी लोगों से जारे से जयकारे लगाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, वार्नी के लिए, वह अद्भुत थे। इसके बाद टीना टर्नर का गान बजाया गया और फिर तालियों की गडग़ड़हाट के साथ उन्हें श्रृद्धांजलि दी गई।
उल्लेखनीय है कि 52 वर्षीय वार्न का चार मार्च को थाईलैंड के कोह समुई के थाई रिसॉर्ट द्वीप पर दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया था। उनकी याद में 30 मार्च को मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड में एक राजकीय शोक सभा रखी गई है। वार्न के सम्मान में मैदान के ग्रेट सदर्न स्टैंड का नाम भी बदला जाएगा।
सेंट किल्डा क्रिकेट क्लब के कोच ग्लेन लालोर ने शनिवार को एएपी के साथ 2000 के दशक में वार्न की यादों को साझा करते हुए कहा था, जब भी शेन उपलब्ध होते थे, वह हमारे साथ खेलना पसंद करते थे, जो बहुत अच्छा लगता था। युवा खिलाडिय़ों को एक दिग्गज के साथ खेलते हुए गर्व महसूस होता था। वह सिर्फ एक आम शख्स थे जिन्हें केवल मजा करना पसंद था। उनके साथ कभी भी मुश्किल नहीं होती थी, वह बहुत मजेदार इंसान थे।
मुंबई : आईपीएल के 15वें सीजन का आगाज होने से पहले फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। टूर्नामेंट के मैच दर्शकों के बिना यानी बंद दरवाजों के पीछे खेले जा सकते हैं। पहले 25% फैंस की अनुमति के साथ टूर्नामेंट शुरू होने की बात सामने आई थी, लेकिन इस अनुमति को महाराष्ट्र सरकार आने वाले दिनों में वापस ले सकती है।
दरअसल, केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र सरकार को राज्य में नए कोविड -19 खतरे की चेतावनी दी है, जिसका असर आईपीएल पर भी पड़ सकता है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने एएनआई को बताया- हमें केंद्र सरकार से अलर्ट रहने के लिए एक लेटर मिला है। यूरोपीय देशों, साउथ कोरिया और चीन में कोविड-19 के केस में बढ़ोतरी हुई है। इसको ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पत्र जारी कर सतर्क रहने और आवश्यक कदम उठाने को कहा था। हालांकि, आईपीएल मैच पर हम अभी टिप्पणी नहीं कर सकते हैं।
बता दें कि लीग के सभी 70 मैच महाराष्ट्र के दो शहर मुंबई (वानखेड़े, ब्रेबोन और डीवाई पाटिल स्टेडियम) और पुणे (एमसीए स्टेडियम) में खेले जाएंगे। आईपीएल 2022 का पहला मैच 26 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा।
गुरुग्राम : हरियाणा की बेटियां भी खेलों में देश का परचम लहरा रही हैं। गुरुग्राम जिले के वजीराबाद गांव की तीन सगी बहनें विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह प्रतियोगिता 21 से 24 अप्रैल तक दक्षिण कोरिया के गोयांग शहर में आयोजित की जाएगी। इस चैंपियनशिप के लिए तीन बहनें प्रिया, गीता और रितु का चयन हुआ है। पहले भी इन तीनों बहनें कई बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर कई बार पदक जीतकर जिले का नाम रोशन कर चुकी हैं। अब तीनों बहनें तैयारियों के लिए प्रैक्टिस में जुट गई हैं। विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2022 के लिए महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 21 से 24 फरवरी तक सीनियर वर्ग अंडर-30 के लिए खिलाडिय़ों का ट्रायल लिया गया था। इसमें देशभर के 1050 खिलाडिय़ों ने भाग लिया था। इस ओपन चयन प्रक्रिया में गुरुग्राम के वजीराबाद की रहने वाली तीनों बहनों ने अपनी-अपनी श्रेणी में अपना स्थान पक्का किया।
वजीराबाद निवासी जितेंद्र सिंह कोई नौकरी नहीं करते हैं। वह किराये से मिलने पैसों से पूरे परिवार का पालन पोषण करते हैं। इन तीन बेटियों के अलावा एक और छोटी बहन लवली और छोटा भाई लक्ष्य है। इन ये दोनों भी बेसबॉल और सॉफ्टबॉल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं। बड़ी बेटी प्रिया बीपीएड की प्रथम वर्ष, दूसरे नंबर की बेटी गीता बीएससी द्वितीय वर्ष और रितु कक्षा 12वीं की छात्रा है। पिता ने बताया कि होली से एक दिन पहले यानी 17 मार्च को तीन बेटियों का विश्व चैंपियनशिप में चयन होने की सूचना मिली। इससे पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई और होली की खुशी दोगुनी हो गई।
नई दिल्ली : आईपीएल 2022 के शुरू होने से पहले महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लग सकता है। टीम के स्टार ऑलराउंडर वीजा समस्या के कारण केकेआर के खिलाफ 26 मार्च को खेले जाने वाला पहला मैच मिस कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि मोइन अली को विजा ट्रेवल डाक्यूमेंट्स क्लियर ना होने की वजह से अभी तक नहीं मिला है। मोइन ने 28 फरवरी को ही अपने वीजा के लिए आवेदन दे दिया था।
आईपीएल 2022 का आगाज 26 मार्च से गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और उप-विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जाने वाले पहले मैच से होना है। कहा जा रहा है सोमवार तक मोइन को वीजा मिल जाएगा और वह जितना जल्दी हो सके भारत आएंगे। मगर यहां आकर उनको क्वारंटीन करना होगा जिस वजह से वह पहला मुकाबला मिस कर सकते हैं। मोइन अली ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग द्वारा अपने यात्रा दस्तावेजों की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं।
सीएसके के सीईओ काशी विश्वान ने कहा कि उन्होंने 28 फरवरी को अपने वीजा के लिए आवेदन किया था। आवेदन जमा किए 20 दिन से अधिक समय हो गया है। वह लगातार भारत की यात्रा करते रहे हैं मगर फिर भी उन्हें यात्रा के कागजात नहीं मिले हैं। हमें उम्मीद है कि वह जल्द ही टीम से जुड़ेंगे। उन्होंने (मोइन अली) हमसे कहा है कि वह कागजात मिलने के बाद अगली फ्लाइट लेंगे।
मोइन अली चेन्नेई सुपर किंग्स के रिटेन किए गए खिलाडिय़ों में से एक है। सीएसके ने उन्हें 8 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। मोइन के अलावा महेंद्र सिंह धोनी, रविंद्र जडेजा और ऋतुराज गायकवाड़ इस लिस्ट में शामिल थे।
नई दिल्ली | क्रिकेट के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, इस साल होने वाले एशिया कप 2022 की तारीख सामने आ गई है।
बता दें कि एशिया कप 2022 का आयोजन इस बार श्रीलंका में होगा। एशिया कप 2022 टूर्नामेंट 27 अगस्त से शुरू होगा और 11 सितंबर को एशिया कप 2022 का फाइनल मैच खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, क्योंकि इससे ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए बेहतरीन प्रैक्टिस का मौका मिलेगा।
एशियन क्रिकेट काउंसील के मुताबिक एशिया कप 2022 के लिए क्वालिफायर मैच 20 अगस्त 2022 से शुरू होंगे। एशियन क्रिकेट काउंसील ने हालांकि अभी तक शेड्यूल का ऐलान नहीं किया है। बता दें कि इससे पहले साल 2016 में एशिया कप का आयोजन टी20 फॉर्मेट में हुआ था।
साल 2016 के बाद पहली बार एशिया कप 2022 का टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। साल 2018 में आखिरी बार एशिया कप का आयोजन हुआ था, उस दौरान ये 50 ओवर फॉर्मेट में खेला गया था। तब ये टूर्नामेंट भारत ने जीता था। 7 बार एशिया कप का खिताब जीत चुकी टीम इंडिया की नजरें 8वें खिताब के साथ जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी। भारत 2016 और 2018 में लगातार दो खिताब जीत चुका है।
दुबई : वेस्ट इंडीज के जैसन होल्डर टेस्ट क्रिकेट रैंकिंग में ऑलराउंडरों की सूची में एक बार फिर से शीर्ष पर पहुंच गए हैं। कुछ दिन पहले ही इस स्थान पर रवींद्र जडेजा थे, जिन्होंने मोहाली टेस्ट में 175 रनों की पारी खेली थी और नौ विकेट लिए थे।
होल्डर ने हाल ही में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ खेले गए टेस्ट में बढिय़ा प्रदर्शन किया था। उन्होंने उस दौरान तीन विकेट लिए थे और 45 और 37 रनों की पारी खेली थी। एंटीगा में खेला गया वह टेस्ट ड्रॉ रहा था। होल्डर के 393 और जडेजा के 385 अंक हैं। रविचंद्रन अश्विन 341 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।
दुबई : अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को बुधवार को जारी आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे पिंक बॉल टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी कर कुल आठ विकेट लेने की बदौलत बुमराह गेंदबाजों की सूची में शाहीन अफरीदी (पाकिस्तान), काइल जैमिसन (न्यूजीलैंड), टिम साउदी (न्यूजीलैंड), जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड), नील वैगनर (दक्षिण अफ्रीका) और जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया) को पछाड़ते हुए छह स्थानों की छलांग लगाकर 830 रेटिंग अंकों के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं।
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस, अनुभवी भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा हालांकि क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर बरकरार हैं। वहीं मोहम्मद शमी एक स्थान के फायदे के साथ हमवतन रवींद्र जडेजा से ऊपर 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि जडेजा 18वें स्थान पर खिसक गए हैं।
बल्लेबाजी रैंकिंग पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली पांचवें से सीधे नौवें स्थान पर खिसक गए हैं, जबकि उनके हमवतन ऋषभ पंत टॉप 10 में आ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन पहले, इंग्लैंड के कप्तान जो रूट दूसरे, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ तीसरे और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन चौथे स्थान पर बरकरार हैं।
इस बीच भारत के इनफॉर्म बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे पिंक बॉल टेस्ट मैच में क्रमश: 92 और 67 की मैच विजयी पारी खेलने के बाद बड़ी छलांग लगाई। वह 40 पायदान के फायदे से 37वें स्थान पर आ गए हैं। इसके अलावा टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में वेस्ट इंडीज के जेसन होल्डर फिर से पहले स्थान पर कब्जा कर लिया है, जबकि जडेजा दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। अश्विन, बंगलादेश के शाकिब अल हसन और इंग्लैंड के बेन स्टोक्स इस सूची में क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर बरकरार हैं।
गुरुग्राम : गुरुग्राम में कोर्ट के आदेश के बाद बादशाहपुर थाने में एक बिल्डर और उनके प्रमोटर्स में शामिल टेनिस स्टार मारिया शारापोवा और रेसर माइकल शूमाकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दिल्ली की रहने वाली महिला की शिकायत पर विश्वासघात और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था।
छतरपुर की रहने वाली शैफाली अग्रवाल ने दर्ज कराए गए शिकायत में बताया था कि 2013 में बिल्डर के ब्रोशर में मारिया शारापोवा और माइकल शूमाकर का नाम देख कर उन्होंने सेक्टर-73 के प्रोजेक्ट में इन्वेस्ट किया था। महिला की शिकायत के बाद गुरुग्राम पुलिस ने बिल्डर और प्रमोटर के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 420, 120 क्च के तहत एफआईआर दर्ज कर की मामले की जांच शुरू कर दी है।
महिला का आरोप है कि मेसर्स रियलटेक डेवलपमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड की ओर से लग्जरी घर के लिए प्रोजेक्ट में पैसा लगाने के लिए पहले विज्ञापन के जरिए लुभाया गया। इसके बाद बिल्डर की ओर से कई झूठे वादे भी किए गए। महिला ने बताया कि विज्ञापन में दिखाए गए तस्वीरों को देखकर उन्होंने इन्वेस्ट कर दिया। बिल्डर की ओर से बताया गया था कि यहां टेनिस अकादमी और स्पोर्ट्स स्टोर खोला जाएगा, लेकिन इन वादों को पूरा नहीं किया गया। इसके अलावा एक टावर के निर्माण की भी बात कही गई थी जिसका नाम माइकल शूमाकर वर्ल्ड टावर है। इसके बारे में विज्ञापनों और ब्रोशर में उल्लेख किया गया था।
आरोप है कि ये प्रोजेक्ट शुरू ही नहीं किया गया। मानसिक पीड़ा और उत्पीडऩ सहने और धैर्य खोने के बाद महिला ने अन्य शिकायतकर्ताओं के साथ बिल्डर को कानूनी नोटिस भेजा। नोटिस में शिकायतकर्ताओं ने कंपनी को सूचित किया कि यदि वे जमा रकम को ब्याज सहित वापस करेंगे तो शिकायत वापस ली जाएगी। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि अभी तक परियोजना को पूरा नहीं किया गया है जो कि आपराधिक साजिश की श्रेणी में आता है।
नई दिल्ली : IPL 2022 के 15वे सीजन का आगाज जल्द ही होने वाला है। इसके लिये सभी टीम अपनी तैयारी में जुट गये है। आरसीबी की टीम में गेंदबाज़ रह चुके यजुर्वेन्द्र चहल को राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2022 के लिये अपनी टीम में शामिल कर लिया है। अभी हाल ही में राजस्थान रॉयल्स ने अपनी नई जर्सी भी लॉन्च की है। इस बीच अब खबर आ रही है कि इस सीजन से पहले ही चहल सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगे हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया और उस पर कई तरह के ट्वीट्स किए. चहल ने एक ट्वीट खुद को कप्तान बनने को लेकर भी किया है।
दरअसल राजस्थान रॉयल्स के ट्विटर अकाउंट के एडमिन ने चहल को पासवर्ड दिया। इससे पहले दोनों के बीच ट्विटर पर मजाकिया अंदाज में बहस हुई. इसके बाद चहल ने राजस्थान रॉयल्स के आकाउंट से ट्वीट किया कि उन्हें कप्तान बना दिया गया है। उन्होंने अश्विन को लेकर भी ट्वीट किया है।
बता दें कि राजस्थान रॉयल्स इस सीजन में पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेलेगी. यह मुकाबला 29 मार्च को मुंबई में खेला जाएगा. राजस्थान की टीम इस सीजन में अपना आखिरी लीग मैच 20 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी।
Meet RR new captain @yuzi_chahal ???? ???? pic.twitter.com/ygpXQnK9Cv
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 16, 2022
मुंबई : आईपीएल 2022 में मुंबई के तीन अलग-अलग ग्राउंड पर लीग मैच खेले जाएंगे। इसके लिए सभी टीमें मुंबई में इकट्ठा होने लगी हैं। हालांकि, उससे पहले यहां पर एक विवाद हो गया है। मुंबई में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स की टीम बस पर हमला किया गया।
सूत्रों के मुताबिक 5-6 अनजान लोगों ने पार्किंग में खड़ी दिल्ली कैपिटल्स की बस पर हमला किया और तोड़फोड़ की। इसके बाद पुलिस ने इन सभी पांच छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अज्ञातों पर आईपीसी की धारा 143, 147, 149 और 427 के तहत केस दर्ज किया गया। हालांकि, इस घटना में किसी को भी कोई चोट नहीं पहुंची।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये तोड़फोड़ करने का आरोप महाराष्ट्रीय नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं पर है। मनसे राज ठाकरे की पार्टी है। यह घटना ताज होटल के आसपास की बताई जा रही है। दरअसल, आईपीएल में टीमों ने बस का कॉन्ट्रैक्ट दिल्ली की कंपनी है। वहीं, मनसे के कार्यकर्ताओं की मांग है कि ये कॉन्ट्रैक्ट महाराष्ट्र की कंपनी को देना चाहिए। यहीं से विवाद की शुरुआत हुई।
आईपीएल की शुरुआत 26 मार्च से होगी इस साल आईपीएल में 65 दिनों में 70 लीग मुकाबले खेले जाएंगे। इसकी शुरुआत 26 मार्च से होगी। फाइनल 29 मई को खेला जाएगा। मुंबई के तीन अलग-अलग स्टेडियम में आईपीएल के कुल 55 लीग मैच खेले जाएंगे। यहां ब्रेबोर्न स्टेडियम, डीवाई पाटिल स्टेडियम और वॉनखेड़े मैदान में मैच होंगे।
दिल्ली अपना पहला मैच मुंबई के खिलाफ खेलेगी दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपना पहला मैच 27 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। ऋषभ पंत दिल्ली की कप्तानी करेंगे। दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब तक आईपीएल का कोई भी खिताब नहीं जीत सकी। वहीं, मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा पांच बार खिताब पर कब्जा जमाया है।
नई दिल्ली : इंडियन प्रीमीयर लीग आईपीएल 2022 का 15 वा सीजन का अब से कुछ ही दिनो में होने वाला है। आईपीएल की जारी किये गये शेड्यूल के अनुसार मैच का आगाज 26 मार्च से हो रहा है। इस बीच एक खबर निकलकर सामने आ रही है. कि आईपीएल के इस सीजन से पहले ही मुंबई इंडियंस टीम के दिग्गज खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव इस सीजन के पहले मैच में नहीं खेल सकेंगे। सूर्यकुमार चोटिल हो गए थे. लेकिन वे संभवत: मुंबई के पहले मैच तक ठीक नहीं हो पाएंगे। हालांकि इसको लेकर अभी तक किसी भी तरह का आधिकारिक बयान नहीं आया है. अगर सूर्यकुमार 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नहीं खेले तो यह मुंबई को दिक्कत का सामना कर पड़ सकता है।
सूर्यकुमार यादव के अंगूठे में हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया था. इससे वे अभी तक पूरी तरह नहीं उभर सके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे दिल्ली और मुंबई के बीच 27 मार्च को होने वाले मुकाबले में नहीं खेल सकेंगे। मुंबई के लिए कई मैचों में धमाकेदार प्रदर्शन कर चुके हैं। अहम बात यह है कि वे फॉर्म में भी थे, लेकिन चोटिल होने की वजह से फिलहाल रेस्ट कर रहे हैं।
सूर्यकुमार ने भारत के लिए वनडे और टी20 मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। वे चोट की वजह से ही श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल सके। मुबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 के लिए सूर्यकुमार यादव पर बड़ा दांव लगाया है टीम ने उन्हें 8 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। जबकि इससे पहले फ्रेंचाईजी ने उन्हें 3.20 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया था। सूर्यकुमार विस्फोटक बल्लेबाज हैं। अहम बात यह है कि वे किसी भी नंबर पर बैटिंग करने के लिए तैयार रहते हैं. टीम को इसका कई मैचों में फायदा मिलेगा।
मुंबई : IPL 2022 का आगामी 15 वा सीजन की सुरुवात जल्द ही होने वाली है। इसके लिये सभी टीम ने अपनी तैयारी में जुट गई है। इस बीच एक खबर सामने आ रही है. कि दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को आस्ट्रेलिया के पूर्व आलराउंडर शेन वाटसन को आईपीएल के आगामी सत्र के लिए सहायक कोच नियुक्त किया। दिल्ली के कोचिंग स्टाफ में वाटसन मुख्य कोच रिकी पोंटिंग, सहायक कोच प्रवीण आमरे, सहायक कोच अजीत आगरकर और गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स के साथ काम करेंगे।
वाटसन ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से जारी बयान में कहा, ‘‘आईपीएल, दुनिया का सर्वश्रेष्ठ टी20 टूर्नामेंट। एक खिलाड़ी के रूप में मेरी शानदार यादे हैं, पहले राजस्थान रॉयल्स के साथ 2008 में खिताब जीतना, बेहतरीन खिलाड़ी शेन वार्न की अगुआई में, फिर आरसीबी और फिर सीएसके के साथ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘एक खिलाड़ी के रूप में मेरी शानदार यादें हैं और अब कोचिंग का मौका।
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और अंतिम मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M.Chinnaswamy Stadium) में खेला जा रहा है। इस डे-नाइट टेस्ट (pink ball test) टेस्ट मैच में भारत ने दूसरे दिन रविवार को अपनी दूसरी पारी 9 विकेट पर 303 रन बनाकर घोषित कर दी और श्रीलंका के सामने जीत के लिए 447 रनों का लक्ष्य रखा है। इसके जवाब में श्रीलंका की शुरुआत खराब रही है और उसने दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 28 रन बना लिए हैं। स्टंप्स के समय कुसल मेंडिस 16 रन पर और कप्तान दिमुथ करुणारत्ने 10 रन पर नाबाद हैं। लाहिरु थिरिमाने खाता खोले बिना जसप्रीत बुमराह का शिकार बने। श्रीलंका को मैच जीतने के लिए अभी 419 रन और बनाने हैं।
इससे पहले, भारत ने अपनी पहली पारी में 252 रन का स्कोर बनाया था जबकि श्रीलंकाई टीम अपनी पहली पारी में 109 रन पर सिमट गई थी और भारत को पहली पारी के आधार पर 143 रनों की बढ़त हासिल हुई थी। दूसरी पारी में श्रेयस अय्यर ने 67, ऋषभ पंत ने 50, कप्तान रोहित शर्मा ने 46 और मयंक अग्रवाल तथा रविंद्र जडेजा ने 22-22 रन बनाए। श्रीलंका के लिए प्रवीण जयाविक्रमा ने चार और लसिथ एम्बुलदेनिया ने तीन विकेट चटकाए।




