आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल आज इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। ये मैच अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला गया। न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। न्यूजीलैंड की तरफ से डेरिल मिशेल ने नाबाद 72 रन और डेवोन कॉनवे ने 46 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से क्रिस वोक्स और लियाम लिविंगस्टोन ने 2-2 विकेट लिए।
आपको बता दे इससे पहले इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट 166 रन बनाए। टीम की तरफ से मोईन अली ने सबसे ज्यादा नाबाद 51 रन और डेविड मलान ने 42 रन बनाए। कीवी टीम की तरफ से टिम साउदी, ईश सोढी , जेम्स नीशम और एडम मिल्ने ने विकेट लिए।
आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल आज इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। ये मैच अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट 166 रन बनाए। टीम की तरफ से मोईन अली ने सबसे ज्यादा नाबाद 51 रन और डेविड मलान ने 42 और बनाए। कीवी टीम की तरफ से टिम साउदी, ईश सोढी और एडम मिल्ने ने विकेट लिए। इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।
हरियाणा | राष्ट्रीय स्तर की महिला पहलवान निशा दहिया की हरियाणा के सोनीपत में गोली मारकर हत्या करने की खबर गलत निकली. निशा ने खुद एक वीडियो जारी कर इस खबर को गलत बताया. इससे पहले खबर आई थी कि हमलावरों ने निशा के अलावा उनके भाई को भी निशाना बनाया, जिन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया. खबर में दावा किया गया था कि हमले में निशा की मां भी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि बाद में इस खबर को निशा और पूर्व ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक ने फर्जी बताया. इतना ही नहीं, निशा का एक वीडियो रेसलिंग फेडरेशन ने जारी किया तो वहीं साक्षी ने निशा के साथ एक फोटो शेयर की.
#WATCH मेरा नाम निशा है। मैं सीनियर नेशनल खेलने के लिए गोंडा में हूं। मैं ठीक हूँ। यह एक फेक न्यूज है। मैं ठीक हूं: रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा जारी एक वीडियो में अपनी मृत्यु की ख़बर को फेक बताते हुए पहलवान निशा दहिया। pic.twitter.com/7CPGJq7Hmf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2021
इससे पहले एक खबर में दावा किया गया था सोनीपत के हलालपुर गांव में सुशील कुमार के नाम से एक रेसलिंग अकादमी चलती है, जहां निशा और उनके भाई समेत मां पर हमला किया गया. बता दें कि निशा ने 6 नवंबर को सर्बिया में अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप में 65 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था, तब उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज हस्तियों ने बधाई भी दी थी.

निशा के साथ साक्षी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘वह जिंदा हैं. Fake News.’ फोटो में निशा और साक्षी दोनों एक कार में बैठे नजर आ रहे हैं. बाद में यह भी कहा गया कि सोनीपत में एक निशा नाम की महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है जो रेसलिंग करती थीं.
निशा दहिया की मौत की खबर पुलिस के हवाले से पीटीआई ने शेयर की थी. (Twitter)
इससे पहले पीटीआई न्यूज एजेंसी ने सोशल मीडिया पर निशा दहिया की मौत की खबर शेयर की थी. ट्वीट में लिखा था- हरियाणा के सोनीपत में रेसलर निशा दहिया और उनके भाई की गोली मारकर हत्या: पुलिस. बाद में खुद निशा ने सामने आकर इस खबर को फर्जी बताया. वह पूरी तरह ठीक हैं और गोंडा में चैंपियनशिप खेल रही हैं.
हरियाणा | हरियाणा के सोनीपत से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि सोनीपत में नेशनल लेवल की कुश्ती प्लेयर, उनके भाई व मां को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी | यह घटना सोनीपत के हलालपुर गांव में हुई | खिलाड़ी निशा दहिया और उसके भाई सूरज की मौके पर ही मौत हो गई | वहीं निशा की मां धनपति की हालत गंभीर है | उन्हें रोहतक पीजीआई में रेफर किया गया है | गांव हलालपुर में स्थित पहलवान सुशील कुमार रेसलिंग अकैडमी में इस वारदात को अंजाम दिया गया | फिलहाल गोली मारने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है | खरखोदा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल भेज दिया है | गौरतलब है कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने सुबह ही निशा को बधाई दी थी | बता दें कि 65 किलो वर्ग में निशा ने सीनियर अंडर 23 वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप 2021 में कांस्य पदक जीता था | इसके बाद पीएम ने निशा समेत अन्य खिलाड़ियों को बधाई दी थी.
Congratulations to Shivani, Anju, Divya, Radhika and Nisha for winning medals at the Wrestling Championships in Belgrade. Their performance is special and will contribute to wrestling becoming even more popular across India. https://t.co/pI6aByu2ZB
— Narendra Modi (@narendramodi) November 10, 2021
बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की T-20 टीम की घोषणा की जिसमे रोहित शर्मा(कप्तान), के.एल राहुल(उप कप्तान), आर गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्याकुमार यादव, ऋषभ पंत(विकेट कीपर), ईशान किशन, वेंकटेश अय्यर, वाई चहल, आर अश्विन, अक्षर पटेल, आवेश ख़ान, भुवनेश्वर कुमार, डी चहर, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज।
आपको बता दे टीम में वेंकटेश अय्यर और हर्षल पटेल नया चेहरा होंगे. वहीं लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की वापसी हुई है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की T-20 टीम की घोषणा- रोहित शर्मा(कप्तान), के.एल राहुल(उप कप्तान), आर गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्याकुमार यादव, ऋषभ पंत(विकेट कीपर), ईशान किशन, वेंकटेश अय्यर, वाई चहल, आर अश्विन, अक्षर पटेल, आवेश ख़ान, भुवनेश्वर कुमार, डी चहर, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज। pic.twitter.com/Pl8hxIk61b
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 9, 2021
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड 2021 में टीम इंडिया का सफर खत्म होने के साथ ही भारतीय क्रिकेट ने नए युग की शुरुआत की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। मुख्य कोच के तौर पर रवि शास्त्री का कार्यकाल खत्म हो गया। अब भारतीय टीम को राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में सफलता तलाशनी होगी। इस वर्ल्ड कप से निकलने के कुछ ही दिन बाद भारतीय टीम अपनी मेजबानी में न्यूजीलैंड का सामना करेगी। न्यूजीलैंड सीरीज के साथ ही बतौर कोच राहुल द्रविड़ अपनी जिम्मेदारी संभाल लेंगे।
रवि शास्त्री के कार्यकाल पर एक नजर डालते हैं। शास्त्री पहली बार टीम इंडिया के साथ बतौर डायरेक्टर 2014 में जुड़े थे। इस दौरान उनका कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप 2016 तक था। इसके बाद अनिल कुंबले को कोच नियुक्त किया गया, लेकिन 2017 में चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में हार के बाद रवि शास्त्री को फुल टाइम कोच बनाया गया।
शास्त्री के कार्यकाल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया में दो टेस्ट सीरीज पर कब्जा किया। शास्त्री के कोच रहते टीम इंडिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल तक का सफर तय किया, लेकिन खिताबी जीत हासिल नहीं कर पाई। दरअसल, शास्त्री की कोचिंग में भारतीय टीम एक भी आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत पाई।
आखिरी मौके के तौर पर मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप को देखा जा रहा था, लेकिन टीम इंडिया की शुरुआत ही इतनी खराब हुई कि कोच शास्त्री इस निराशाजनक प्रदर्शन को कभी भुला नहीं पाएंगे। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से मिली कमर तोड़ देने वाली हार ने शास्त्री को भी बैकफुट पर ला खड़ा किया। उनके चेहरे से वो उत्साह गायब दिखा, जो मैच के दौरान दिखता था। आखिरकार टूर्नामेंट के दौरान ही टीम इंडिया के नए कोच के तौर पर राहुल द्रविड़ की नियुक्ति कर दी गई।
विराट-शास्त्री की जोड़ी, ये सफलताएं- लगभग सात साल तक चली इसी जोड़ी की प्रमुख उपलब्धियां इस प्रकार हैं -
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में जीत (2018-19): दोनों के मार्गदर्शन में भारत ने टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को उसकी सरजमीं पर हराने वाली पहली एशियाई टीम बनकर इतिहास रच दिया।
ऑस्ट्रेलिया में लगातार दूसरी सफलता (2020-21): कोहली हालांकि पूरे दौरे के लिए उपलब्ध नहीं थे, लेकिन शास्त्री के मार्गदर्शन में कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर लगातार दूसरी बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीती।
विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल (2021): भारत ने कोहली और शास्त्री के मार्गदर्शन में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के पहले सत्र के फाइनल में जगह बनाई। विराट कोहली की टीम को फाइनल में आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल (2019): भारतीय टीम 2019 आईसीसी विश्व कप के ग्रुप चरण में सर्वश्रेष्ठ टीम बन कर उभरी। वह अंक तालिका में शीर्ष पर थी। सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हारकर उसे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।
इंग्लैंड दौरा (2021): कोहली और शास्त्री की जोड़ी की देखरेख में भारत ने इस साल इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त कायम की है। भारतीय दल में कोविड-19 के कारण हालांकि आखिरी टेस्ट को निलंबित कर दिया गया है।
टेस्ट रैंकिंग के 42 महीने तक शीर्ष पर: कोच शास्त्री और कप्तान कोहली की देखरेख में भारतीय टीम 2016 से 2020 तक 42 महीनों के लिए टेस्ट में दुनिया की नंबर एक टीम बनी रही।
रवि शास्त्री ने चलते-चलते ये जरूर कहा, 'हमारी टीम ने हर फॉर्मेट में बेहतरीन परफॉर्म किया और क्रिकेट इतिहास की सर्वश्रेष्ठ टीम बनकर खड़ी हुई। बतौर कोच शास्त्री का कप्तान विराट कोहली के साथ तालमेल शानदार रहा। अब राहुल द्रविड़ को तीन फॉर्मेंट में दो कप्तानों के साथ काम करना है। टीम को अपनी बादशाहत हासिल करने के लिए लगातार मौके हैं। एक तो अगले साल यानी 2022 का टी20 वर्ल्ड कप और 2023 का वनडे वर्ल्ड कप।
इससे पहले टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 नवंबर से शुरू हो रही घरेलू सीरीज में उतरेगी। इस दौरान 3 टी20 इंटरनेशनल और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद 17 दिसंबर से टीम इंडिया का साउथ अफ्रीका दौरा शुरू होगा। अगले साल फरवरी में वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर आएगी। इसके बाद फरवरी के आखिर में श्रीलंका का भारत दौरे का कार्यक्रम है। जून में साउथ अफ्रीका को भारत के दौरे पर आना है।
टी-20 वर्ल्ड का 42 वां मुकाबला भारत और नामीबिया के बीच दुबई के दुबई क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। भारत ने नामीबिया को इस मैच में 9 विकेट से हरा दिया। 133 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 1 विकेट खोकर 15.2 ओवर में हासिल कर लिया। भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने 56 रन और केएल राहुल ने 54 रन बनाए। इससे पहले नामीबिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए। नामीबिया की तरफ से डेविड वीज ने सबसे अधिक 26 रन बनाए। भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा ने 3-3 विकेट लिए। प्लेयर आफ द मैच बने रविन्द्र जडेजा
टी-20 वर्ल्ड का 42 वां मुकाबला भारत और नामीबिया के बीच दुबई के दुबई क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। नामीबिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए हैं। नामीबिया की तरफ से डेविड वीज ने सबसे अधिक 26 रन बनाए। भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा ने 3-3 विकेट लिए।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली सोमवार से टी-20 में कप्तानी करते दिखाई नहीं देंगे। क्योंकि विराट कोहली ने टी-20 मैचों में कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। कोहली ने यूएई में हो रहे टी-20 वर्ल्ड कप से पहले कहा था, कि वह इस टूर्नामेंट में आखिरी बार कप्तानी करेंगे। इसके बाद वह इस पद को छोड़ देंगे। हालांकि भारतीय टीम इस टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है।
विराट कोहली की टीम के टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने के बाद अब सोमवार को नामीबिया के खिलाफ सुपर 12 के अंतिम लीग मैच में जीत के साथ अपना अभियान समाप्त करने की कोशिश करेगी। नामीबिया के खिलाफ भारतीय टीम निश्चित तौर पर बड़ी जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी। इस मैच के लिये राहुल चाहर और इशान किशन जैसे खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। वहीं, विराट कोहली आखिरी बार कप्तानी करते दिखाई देंगे।
विराट कोहली का टी-20 कप्तान के तौर पर पहला विश्व कप था। कोहली ने टी-20 में कुल 49 अंतरराष्ट्रीय मैच में टीम की अगुनावी की, जिसमें 29 मैचों में जीत, 16 मैच में हार मिली। वहीं, 2 मैच टाई रहे और 2 का कोई परिणाम नहीं आया। विराट कोहली टी-20 में कप्तानी करने के मामले में नंबर दो पर हैं। पहले नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी 72 मैचों में कप्तानी की है।
नई दिल्ली: पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने टी-20 विश्व कप में भारत के प्रदर्शन और विश्व कप से बाहर होने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। कपिल देव ने कहा, बीसीसीआई और भारतीय क्रिकेट को अगले विश्व कप के लिए तुरंत योजना बनानी चाहिए। वर्ष 2022 में टी-20 का विश्व कप खेला जाएगा और भारत इस वर्ष नॉकआउट के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया है, जोकि आठ आईसीसी आयोजनों में ऐसा पहली बार हुआ है।
कपिल ने कुछ कारणों की ओर इशारा किया, जिसके परिणामस्वरूप टी 20 विश्व कप में भारत का खराब प्रदर्शन रहा। कपिल ने कहा, `भविष्य को देखने का समय आ गया है। आपको तुरंत योजना बनाना शुरू कर देना चाहिए। ऐसा नहीं है कि वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद से भारतीय टीम का पूरा क्रिकेट भी खत्म हो गया है, जाओ और योजना बनाओ। मुझे लगता है कि आईपीएल और विश्व कप के बीच कुछ अंतर होना चाहिए था, लेकिन यह निश्चित रूप से है कि आज हमारे खिलाड़ी के पास बहुत अधिक जोखिम है, लेकिन वे इसका अधिक से अधिक लाभ नहीं उठा सके।``
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि कुछ क्रिकेटर इंडियन प्रीमियर लीग खेलना पसंद करते हैं और पहले देश का प्रतिनिधित्व करने को महत्व नहीं देते हैं। बीसीसीआई को इस पर गौर करने की जरूरत है। हालांकि कपिल ने जोर देकर कहा कि वह क्रिकेटरों के फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट खेलने के विचार के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन आदेश दूसरे तरीके से होना चाहिए।
उन्होंने कहा, ``जब खिलाड़ी देश के लिए खेलने पर आईपीएल को प्राथमिकता देते हैं, तो हम क्या कह सकते हैं। खिलाड़ियों को अपने देश के लिए खेलने पर गर्व होना चाहिए। मैं उनकी आर्थिक स्थिति के बारे में नहीं जानता, इसलिए ज्यादा कुछ नहीं कह सकता। लेकिन मुझे लगता है कि पहले देश की टीम और फिर फ्रेंचाइजी होनी चाहिए। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि वहां (फ्रेंचाइजी के लिए) क्रिकेट मत खेलो, लेकिन जिम्मेदारी अब बीसीसीआई पर है कि वह अपने क्रिकेट की बेहतर योजना बनाएं। इस टूर्नामेंट में हमने जो गलतियां की हैं, उन्हें न दोहराना हमारे लिए सबसे बड़ी सीख है।``
टी-20 विश्व कप 2021 में आज ग्रुप-2 के अहम मुकाबले में अफगानिस्तान का सामना केन विलियमसन की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड टीम से होगा। आबुधाबी में खेले जाने वाले इस मैच से भारतीय टीम का वर्ल्ड कप में आगे का सफर भी तय होना है। मोहम्मद नबी एंड कंपनी अगर कीवी टीम को धारायाशी करने में सफल रहती है तो टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता लगभग क्लियर हो जाएगा। हालांकि, अगर न्यूजीलैंड की टीम अफगानिस्तान को हरा देती है तो वह सीधे अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर लेगी। ऐसे में अफगानी फैन्स को आज करोड़ों भारतीयों का भी साथ मिलेगा और हर कोई मिलकर बस अफगानिस्तान की जीत की दुआ करेगा।
अफगानिस्तान अगर इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराने में कामयाब हो जाती है तो मोहम्मद नबी की टीम प्वॉइंट्स के मामले में कीवी टीम के बराबर यानी छह प्वॉइंट पर पहुंच जाएगी। इसके बाद अगर टीम इंडिया 8 नवंबर को नामीबिया को हराने में सफल रहेगी तो उनके भी इतने ही प्वॉइंट हो जाएंगे। इसके बाद गेम में एंट्री होगी नेट रनरेट की। भारत को ग्रुप-2 का आखिरी मैच खेलना है और अगर अफगानिस्तान कीवी टीम को अपसेट करने में सफल रहा तो कोहली की सेना के लिए नामीबिया पर कितनी बड़ी जीत दर्ज करनी है इसका अंदाजा लगाना आसान हो जाएगा। लेकिन, यह सारी सेटिंग तभी फिट बैठेगी जब अफगानिस्तान की जीत की दुआ कबूल होगी।
नेट रनरेट के मामले में टीम इंडिया स्कॉटलैंड को महज 39 गेंदों में हराकर सबसे आगे चल रही है, बस अगर टीम को कुछ चाहिए तो वो है 7 नवंबर को किस्मत का साथ। न्यूजीलैंड अगर अफगानिस्तान को मात दे देती है तो टी-20 विश्व कप 2021 में भारतीय टीम का सफर खत्म हो जाएगा और नामीबिया के खिलाफ टीम का मैच महज औपचारिकता बनकर रह जाएगा। भारत ने पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दो मैच गंवाने के बाद अफगानिस्तान और फिर स्कॉटलैंड के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज की है। इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की टीम पहले ही सेमीफाइनल में अपनी सीट बुक कर चुकी हैं।
भारत और स्कॉटलैंड के बीच 5 नवंबर को टूर्नामेंट का 37वां मैच खेला गया, जिसमें भारत ने 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की. इस जीत के साथ टीम इंडिया ग्रुप-2 में तीसरे पायदान पर पहुंच चुकी है. टीम इंडिया इस वक्त नेट रन रेट में न्यूजीलैंड से आगे है, लेकिन न्यूजीलैंड ने भारत से ज्यादा मैच जीते हैं. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड को 13 के स्कोर पर पहला झटका लगा. कप्तान काइल कोएत्जर महज 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद जॉर्ज मुन्से (24) भी चलते बने. स्कॉटलैड 27 रन पर अपने सलामी बल्लेबाजों को गंवा चुका था.
रवींद्र जडेजा ने सातवें ओवर में रिची बैरिंगटन (0) और मैथ्यू क्रॉस (2) को पवेलियन भेज दिया, जहां से टीम इंडिया ने मुकाबले में पकड़ मजबूत कर ली. पारी के 17वें ओवर की लगातार तीन गेंदों पर विकेट गिरे, जिनमें एक रन आउट था, जिसके अगले ओवर में स्कॉटलैंड 85 रन (17.4 ओवर) पर ऑलआउट हो गई. विपक्षी टीम की ओर से मोहम्मद शमी-रवींद्र जडेजा को 3-3 सफलता हाथ लगी. उनके अलावा जसप्रीत बुमराह ने 2, जबकि रविचंद्रन अश्विन ने 1 विकेट झटका.
टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा और केएल राहुल की जोड़ी ने जबरदस्त शुरुआत दिलाई. सलामी जोड़ी ने महज 3.5 ओवर में भारत को 50 पार पहुंचा दिया. दोनों खिलाड़ियों के बीच 5 ओवरों में 70 रन की साझेदारी हुई. रोहित शर्मा 16 बॉल में 6 बाउंड्री की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद केएल राहुल ने 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. अगली गेंद पर वह छक्का जड़ने की कोशिश में आउट हो गए. राहुल ने 19 बॉल में 3 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 50 रन बनाए. 6.3 ओवर में सूर्युकमार यादव ने छक्का जड़कर भारत को जीत दिलाई. स्कॉटलैंड की तरफ से मार्क वाट और ब्रेडली व्हील को 1-1 सफलता हाथ लगी.
टीम इंडिया के लिए बड़े अंतर से जीत बेहद महत्वपूर्ण थी. नामीबिया ने सुपर-12 के सभी 3 मैच गंवाए हैं, जबकि भारत 3 में से 1 मैच अपने नाम कर चुका है. ग्रुप-2 में भारत, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जंग जारी है, जबकि पाकिस्तान पहले ही अगले दौर में जगह पक्की कर चुका है. न्यूजीलैंड के भी ग्रुप दो से पहुंचने की संभावना प्रबल है.
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में शुक्रवार को न्यूजीलैंड का सामना नामीबिया से हो रहा है। कीवी टीम की पारी के दौरान कप्तान केन विलियमसन के शॉट पर अंपायर पॉल रीफेल की जान बाल-बाल बची। ये घटना न्यूजीलैंड की बैटिंग की पारी के दौरान 12 वें ओवर में घटी। कार्ल ब्रिकेनस्टॉक की गेंद पर विलियमसन ने बिल्कुल सीधा शॉट खेला। ये शॉट गोली की रफ्तार से अंपायर के पास से निकला। अंपायर ने बड़ी मुश्किल ने इस शॉट से खुद को बचाया।
हालांकि इस दौरान गेंद उनकी शर्ट को छूते हुई गई। अगर ये गेंद उनके शरीर पर सीधी लगती तो उन्हें गंभीर चोट लग सकती थी। केन विलियमसन ने 25 गेंद में 28 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 2 चौके और एक सिक्स जड़ा। मैच की बात करें तो शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 163 रन बनाए।
न्यूजीलैंड की तरफ से फिलिप्स ने 21 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्के की मदद से नाबाद 39 रन बनाए। उनके अलावा नीशम ने 23 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के के सहारे नाबाद 35 रन बनाए। नामीबिया की ओर से बर्नार्ड स्कोल्ट्ज़, डेविड वीसा और एरार्ड इरास्मस ने एक-एक विकेट चटकाए।
दिवाली के अगले दिन यानी शुक्रवार को टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप में अपना चौथा मैच खेलेगी। सुपर-12 ग्रुप-2 में भारत का सामना स्कॉटलैंड से होगा। अफगानिस्तान पर धमाकेदार जीत के बाद भारतीय टीम को एक बार फिर बड़ी कामयाबी की तलाश है। यह मैच दुबई में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
भारत को इस मैच में और 8 नवंबर को नामीबिया के खिलाफ मैच में बड़े अंतर से जीत इसलिए चाहिए, ताकि उसका नेट रन रेट बेहतर हो सके। हालांकि, नेट रन रेट तभी खेल में आएगा जब न्यूजीलैंड की टीम अपने आखिरी दो में से कम से कम एक मैच जरूर हारे। न्यूजीलैंड का चौथा मुकाबला शुक्रवार को दोपहर 3:30 बजे से नामाबिया से है। इसके बाद कीवी टीम 7 नवंबर को अफगानिस्तान से भिड़ेगी।
स्कॉटलैंड ने भी दिखाया है दम
बुधवार को भी स्कॉटलैंड की टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रभावशाली प्रदर्शन किया था और मैच को बेहद करीब ले जाने में सफल रही थी। उस मैच में स्कॉटलैंड को सिर्फ 16 रन से हार मिली थी। अगर कोई एक बड़ी साझेदारी हो गई होती, या डेथ ओवर्स में एक और अच्छा ओवर हो जाता, तो फिर ये टीम आज करोड़ों भारतीयों की चहेती बन जाती, लेकिन अगर अब भारत के ख़िलाफ़ भी वह वैसा ही प्रदर्शन करे तो फिर टीम इंडिया के लिए मुश्किल हो सकती है।
फिर बैटिंग में दिखाना होगा दमदार खेल
अफगानिस्तान के खिलाफ क्रीज पर उतरे तमाम भारतीय बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और पूरी पारी में लगातार आक्रामक रुख अपनाए रखा। पहले दो मैच में भारतीय बल्लेबाजों का यह फॉर्म गायब दिखा था। स्कॉटलैंड के ख़िलाफ भारतीय बल्लेबाजों को फिर फायर पावर दिखाना होगा। साथ ही गेंदबाजी में और पैनापन हासिल करना होगा।
दुबई में ये मुकाबला रात में खेला जाएगा, लिहाजा दूसरे हाफ में ओस एक बहुत बड़ा असर पैदा कर सकती है। ये करीब-करीब तय है कि जो भी कप्तान टॉस जीतेगा, पहले गेंदबाजी करने का फैसला करेगा। कोहली भारत के लिए पिछले 14 मैचों में से 13 में टॉस हार चुके हैं।
नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के हाथो मिली हार के बाद कप्तान विराट कोहली की बेटी को ऑनलाइन मिल रही धमकियों पर दिल्ली महिला आयोग (DWC) हरकत में आया है. उसने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है. महिला आयोग की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया कि जिस तरह से 9 महीने की बच्ची को ट्विटर पर धमकियां मिल रही हैं. वो वाकई शर्मनाक है.
टी20 वर्ल्ड कप 2021 अभियान की शुरुआत भारत के लिए बेहद खराब रही है. भारत को अपने पहले मैच में पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद उन्हें दूसरे मैच में न्यूजीलैंड के हाथों 8 विकेट की हार मिली. इन दो हार के बाद भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका लगा. पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया के पेसर मोहम्मद शमी को भी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था. उनके धर्म को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा था. वहीं, न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद विराट कोहली और लगभग पूरी टीम इंडिया को ही सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जा रहा है.
दिल्लीी महिला आयोग की चेयरपर्सन स्वाैती मालीवाल के मुताबिक, उनकी नजर में कुछ ऐसे ट्वीट्स आए हैं, जिनमें विराट कोहली की 9 महीने की बेटी से कुछ लोगों ने दुष्कर्म की धमकियां दी गईं. क्योंकि भारत-पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप का मुकाबला हार गया था और विराट ने अपने साथी गेंदबाज मोहम्मद शमी को धर्म के आधार पर निशाना बनाए जाने का खुलेआम विरोध किया था. इससे ज्यादा शर्म की बात नहीं हो सकती है कि 9 महीने की बच्ची को ऑनलाइन धमकियां मिल रही हैं. दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को इस संबंध में नोटिस जारी किया है. मैं चाहती हूं कि इस केस में उन लोगों पर जल्द से जल्द एफआईआर दर्ज हो. जिन्होंने 9 महीने की बच्ची को धमकी दी है. इन लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए.
DCW प्रमुख ने दिल्ली. पुलिस से इस संबंध में एफआईआर की जानकारी मांगी है. मालीवाल ने कहा है कि अगर कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है, तो दिल्लीए पुलिस इस बारे में जानकारी साझा करे कि उसने धमकी देने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए क्या कदम उठाए हैं. उन कदमों के बारे में बताए जो उसने आरोपी को अरेस्ट करने के लिए उठाए हैं.
बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है. इससे पहले आईपीएल 2020 के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के खराब प्रदर्शन और प्लेऑफ से बाहर होने पर महेंद्र सिंह धोनी की बेटी को भी इस तरह की धमकियां मिली थीं. सोशल मीडिया पर इस तरह के व्यवहार और धमकियों की जमकर आलोचना भी की गई थी.
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान @imVkohli और @AnushkaSharma की बेटी को ट्विटर पर बलात्कार की धमकी मिलने के मामले में दिल्ली महिला आयोग ने भेजा पुलिस को नोटिस।DCW अध्यक्ष @SwatiJaiHind ने बताया घटना को शर्मनाक, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग pic.twitter.com/qUEWeLeyLx
— Delhi Commission for Women - DCW (@DCWDelhi) November 2, 2021
नई दिल्ली: टी-20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के हाथों मिली दिल तोड़ देने वाली हार के बाद टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का दर्द छलक पड़ा है। बुमराह ने बायो बबल की वजह से होने वाली परेशानियों को गिनवाते हुए कहा कि परिवार से इतने लंबे तक दूर रहना आसान नहीं है और वह फैमिली को मिस करते हैं। यॉर्कर किंग के नाम से मशहूर इस फास्ट बॉलर ने बताया कि बबल से होने वाली मानसिक थकान से डील करना आसान काम नहीं है। बल्लेबाजों के शर्मनाक प्रदर्शन के चलते न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हार का स्वाद चखाया। इस हार के साथ ही टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने के दरवाजे लगभग बंद हो गए हैं और अब टीम को किसी चमत्कार की जरूरत है।
मैच के बाद उन्होंने कहा, कभी-कभी आपको एक ब्रेक चाहिए होता है। आप अपनी फैमिली को मिस करते हैं। हम पिछले लगातार छह महीने से खेल रहे हैं। यह सब बातें कभी कभाद आपके माइंड में चलती है। लेकिन, जब आप मैदान पर होते हैं तो इस बातों को नहीं सोचते हैं। आप मैचों का शेड्यूल और कौन सा टूर्नामेंट कब खेला जाएगा इस जैसी चीजों को कंट्रोल नहीं कर सकते हैं। बीसीसीआई भी हमको कंफर्टटेबल फील करने के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही है। लेकिन, यह समय महामारी का चल रहा है। हम इसमें ढलने का प्रयास करते हैं, लेकिन कभी-कभी बबल और मानसिक थकान आड़े आ जाती है, जब आप एक ही चीज को हर बार-बार करते हैं तो।
न्यूजीलैंड के खिलाफ जसप्रीत बुमराह भारत की तरफ से विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज रहे। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पैल में महज 19 रन खर्च किए और दो विकेट झटके। लेकिन, अन्य गेंदबाजों का साथ ना मिल पाने की वजह से वह कीवी बल्लेबाजों पर प्रेशर बनाने में नाकाम रहे। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने बाकी बचे तीनों ही मैचों को बड़े अंतर से जीतना होगा और इसके साथ ही यह दुआ भी करनी होगी कि अफगानिस्तान की टीम न्यूजीलैंड को हराने में सफल रहे।
टी-20 विश्व कप 2021 में आज की रात टीम इंडिया के लिए सबकुछ दांव पर है। पाकिस्तान से मिली 10 विकेट की करारी हार के बाद विराट कोहली की सेना की राह मुश्किल हो गई है। टूर्नामेंट के अपने दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम को 31 अक्टूबर यानी आज न्यूजीलैंड से भिड़ना है। उसी न्यूजीलैंड से जिससे फटाफट क्रिकेट के वर्ल्ड कप में टीम इंडिया आजतक जीत नहीं सकी है। भारत के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है, क्योंकि कीवी टीम के खिलाफ मिली हार कोहली एंड कंपनी की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को लगभग खत्म कर सकती है।
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यानी टीम इंडिया को अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए इतिहास बदलना होगा। टी-20 विश्व कप में भारत और न्यूजीलैंड का सामना अबतक दो बार हुआ है और दोनों ही दफा जीत कीवी टीम के हाथ लगी है। 2007 में तो जंग रोमांचक रही थी, पर 2016 में न्यूजीलैंड ने एकतरफा अंदाज में भारतीय टीम को पीटा था। भारत अगर आज न्यूजीलैंड को हराने में सफल रहता है तो वह कीवी टीम के अजेय रिकॉर्ड तो तोड़ देगा। इसके साथ ही टीम इंडिया की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह भी आसान हो जाएगी। कोहली की अगुवाई में टीम को ग्रुप-2 में अपने अगले तीन मुकाबले अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामीबिया के खिलाफ खेलना है और उनको हराना टीम इंडिया के लिए इतना मुश्किल काम नहीं होगा। बस असली अग्निपरीक्षा तो आज रात न्यूजीलैंड के खिलाफ ही होनी है।
आईसीसी इवेंटेस में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को आखिरी बार साल 2003 के विश्व कप में पटखनी दी थी और उसके बाद से 18 साल में टीम को सिर्फ हार का मुंह ही देखना पड़ा है। 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल और फिर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में केन विलियमसन कोहली का चैंपियन बनने का विराट सपना पहले दी दो बार तोड़ चुके हैं। ऐसे में इस बार विराट पुरानी हारों का हिसाब भी चुकता करना चाहेंगे। न्यूजीलैंड को भी अपने पहले मैच में पाकिस्तान के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच होना वाला यह मुकाबला किसी फाइनल से कम नहीं होने वाला है।
टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास बनाने वाले भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा और रजत जीतने वाले पहलवान रवि दहिया सहित 11 खिलाड़ियों को देश के शीर्ष खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है जबकि क्रिकेटर शिखर धवन सहित 35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है।
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हर वर्ष 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए जाते हैं लेकिन इस बार उसी समय के आसपास टोक्यो ओलम्पिक और पैरालम्पिक होने के कारण पुरस्कारों को दिए जाने में देरी हो गई।
खेल रत्न के लिए चुने गए खिलाड़ियों में नीरज चोपड़ा, रवि दहिया, हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश, फ़ुटबाल कप्तान सुनील छेत्री, महिला क्रिकेटर मिताली राज, महिला मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहैन,पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत, सुमित अंतिल, अवनि लेखड़ा, कृष्णा नागर और मनीष नरवाल शामिल हैं।
T20 World Cup 2021- Semi Final Scenario for Team India: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2021) में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड (Pakistan Beat New Zealand) को 5 विकेट से मात देकर अपने अजेय अभियान का क्रम यहां जारी रखा है. अपने पहले ही मैच में भारत को मात देने के बाद मैन इन ग्रीन ने आज ब्लैक कैप्स (न्यूजीलैंड) को भी हराकर अपनी वर्ल्ड कप तैयारियों की बेहतरीन झलक पेश कर दी है.
इन दो बड़ी जीत से अब पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचना तय है क्योंकि 6 टीमों वाले ग्रुप 2 में वह प्रमुख टीम है, जिसके 4 अंक हो गए हैं, जबकि भारत और न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीमें अभी तक अपना खाता भी नहीं खोल पाई हैं. हालांकि पाकिस्तान की इस जीत में भारतीय फैन्स भी आज खुश हैं. दरअसल उन्हें इसमें भारतीय टीम का फायदा भी दिख रहा है.
वैसे क्रिकेट इतिहास में यह बहुत ही कम मौकों पर देखा जाता होगा कि भारतीय फैन्स अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान की जीत पर खुश हों. लेकिन अब जब पाकिस्तान ने भारत को हरा ही दिया है तो इसके बाद कम से कम न्यूजीलैंड के खिलाफ उसकी जीत पर भारतीय टीम के फैन्स का खुश होना तो बनता ही है. क्योंकि न्यूजीलैंड के हारने से टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह कुछ आसान हो जाएगी.
बता दें अंकतालिका में फिलहाल पाकिस्तान 4 अंकों के साथ पहले पायदान पर, जबकि अफगानिस्तान 2 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है. भारत, न्यूजीलैंड और स्कॉटलैंड अपनी एक-एक हार के बाद चौथे, 5वें और छठे स्थान पर है, जबकि नामीबिया का पहला मैच अभी बाकी है इसलिए वह अपना खाता खोले बगैर नंबर 3 पर है.
इस टी20 वर्ल्ड कप में अब सुपर 12 राउंड के मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिसमें दो ग्रुप हैं. इन दोनों ग्रुप में 6-6 टीमें हैं. अब हम भारत वाले ग्रुप 2 की ही अगर बात करें तो इसमें भारत, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के रूप में 3 बड़ी और मजबूत टीमें हैं, जिनकी टी20 रैंकिंग भी 2, 3 और 4 है. इन तीनों के अलावा बाकी 3 टीमें अफगानिस्तान, नामीबिया और स्कॉटलैंड की टीमें हैं. सुपर 12 राउंड के बाद इस टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली 4 टीमों की तस्वीर साफ हो जाएगी.
सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली ये 4 टीमें दोनों ग्रुप की 2-2 शीर्ष टीमें होंगी. इसीलिए भारतीय फैन्स आज पाकिस्तान के जीतने से खुश हैं. पाकिस्तान के मैच अब अफगानिस्तान, नामीबिया और स्कॉटलैंड के खिलाफ बचे हैं. रैंकिंग के हिसाब से देखा जाए तो पाकिस्तान अब इन तीनों ही टीमों को मात दे सकता है. यानी उसके पास अब 10 अंक बटोरने का मौका है और किसी ग्रुप से एक टीम अधिकतम इतने ही अंक बटौर सकती है.
दूसरी ओर न्यूजीलैंड के हारने से भारत को फायदा यह हुआ है कि अब उसके और कीवी टीम दोनों के ही एक-एक मैच खेलने के बाद 0 अंक हैं. पाकिस्तान की तरह ये दोनों टीमें भी अपने रसूख के मुताबिक अफगानिस्तान, नामीबिया और स्कॉटलैंड को हरा देंगी. ऐसे में दोनों के पास 6-6 अंक हो जाएंगे.
अगर ऐसा होता है तो उनके पास सेमीफाइनल में पहुंचने का यही रास्ता होगा कि वह एक-दूसरे के खिलाफ जीत दर्ज करें. यानी रविवार को भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच जो मुकाबला होगा. उसमें जीत दर्ज करने वाली टीम ग्रुप 2 में 8 अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम होगी.
बता दें हमारा यह आकलन गणितीय संभावनाओं पर है. अगर अफगानिस्तान, नामीबिया और स्कॉटलैंड में कोई भी टीम भारत आ न्यूजीलैंड के खिलाफ कोई उलटफेर करने में कामयाब हो जाती हैं तो तब सेमीफाइनल की तस्वीर कुछ और रंग भी ले सकती है. अफगानिस्तान फिलहाल स्कॉटलैंड पर 130 रनों की जीत दर्ज करने के बाद अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है.
टी20 विश्व कप में पाकिस्तान से मिली हार के बाद पूरी टीम इंडिया सोशल मीडिया पर टारगेट में है। भारतीय फैन्स पाकिस्तान से हार बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, अब ये कयास लगाए जा रहे हैं पाकिस्तान से मिली हार के बाद टीम इंडिया आगामी मैचों के लिए कोई चांस नहीं लेना चाह रही है और टीम प्रबंधन बड़े बदलाव कर सकती है।
Indian Cricket Team Kick Out 4 Players ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय टीम से चार खिलाड़ियों को बाहर किया जा सकता है और इनकी जगह पर 4 नए प्लेयर्स को मौका दिया जा सकता है। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कुमार की जगह खतरे में है। वहीं, वरुण चक्रवर्ती की जगह पर भी सवाल हैं। वरुण चक्रवर्ती को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अश्विन की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। कप्तान विराट कोहली के ये फैसले गलत साबित हुए और अब टीम चयन को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
जानिए किसे मिल सकता है मौका
• सूर्यकुमार यादव की जगह ईशान किशन
• हार्दिक पांड्या की जगह शार्दुल ठाकुर
• वरुण चक्रवर्ती की जगह आर अश्विन
• भुवनेश्वर कुमार की जगह राहुल चाहर




