नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

रविचंद्रन अश्विन ने की इस भारतीय गेंदबाज की बराबरी, एक विकेट लेते ही अपने नाम कर लेंगे ये रिकॉर्ड

कानपुर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में एक और उपलब्धि नाम की। उन्होंने कीवी टीम की दूसरी पारी में विल यंग का विकेट लेते ही भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। उनके और हरभजन सिंह के टेस्ट क्रिकेट में 417- 417 विकेट हो गए हैं। उनके पास कानपुर टेस्ट के पांचवें दिन हरभजन सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। एक विकटे लेते ही वो भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वालों में तीसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। फिलहाल हरभजन और वो संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं।
भारत की तरफ से सर्वाधिक विकेट लेने वालों की लिस्ट में टॉप पर अनिल कुंबले हैं। उनके नाम 132 टेस्ट मैचों में 619 विकेट हैं। इसके बाद कपिल देव दूसरे नंबर पर हैं। उनके नाम 131 मैच में 434 विकेट हैं।अश्विन ने पहली पारी में 3 विकेट लिए थे। इसी के साथ उन्होंने टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में पाकिस्तान के वसीम अकरम को पीछे छोड़ा था। अकरम के नाम टेस्ट में 414 विकेट हैं। इसके अलावा शनिवार को साल 2021 में अश्विन सबसे अधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए  उन्होंने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को पीछे छोड़ते हुए ये कारनामा किया। अश्विन ने इस साल 42 विकेट ले लिए हैं।

IND vs NZ: श्रेयस-साहा के दम पर भारत ने पहले टेस्ट में कसा शिकंजा, जीत से 9 विकेट दूर

श्रेयस अय्यर और ऋद्धिमान साहा के अर्धशतक से भारत ने कठिन परिस्थितियों से उबरकर पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन रविवार को दूसरी पारी सात विकेट पर 234 रन पर घोषित करके न्यूजीलैंड को 284 रन का लक्ष्य दिया। न्यूजीलैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाज विल यंग (02) का विकेट गंवाकर एक विकेट पर चार रन बनाए। टीम को अंतिम दिन जीत के लिए 280 रन और बनाने होंगे। दिन का खेल खत्म होने पर सलामी बल्लेबाज टॉम लाथम दो रन बनाकर खेल रहे थे जबकि विलियम समरविले ने खाता नहीं खोला है। डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में शतक जड़ने के बाद अय्यर (125 गेंद में 65 रन, आठ चौके, एक छक्का) ने दूसरी पारी में भी बेहद दबाव के बीच अर्धशतक जड़ा और यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बने।
उन्होंने रविचंद्रन अश्विन (32) के साथ छठे विकेट के लिए 52 जबकि साहा (नाबाद 61, 126 गेंद, चार चौके,एक छक्का) के साथ सातवें विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी की। साहा ने अक्षर पटेल (नाबाद 28) के साथ आठवें विकेट के लिए 67 रन की अटूट साझेदारी भी की। न्यूजीलैंड की ओर से काइल जेमीसन ने 40 जबकि टिम साउदी ने 75 रन देकर तीन-तीन विकेट चटकाए। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारतीय सरजमीं पर विदेशी टीम ने कभी इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज नहीं की है।वेस्टइंडीज ने साल 1987 में नयी दिल्ली में 276 रन का लक्ष्य हासिल किया था। न्यूजीलैंड ने पारी के तीसरे ओवर में यंग का विकेट गंवा दिया जिन्हें रविचंद्रन अश्विन (तीन रन पर एक विकेट) ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।
यंग ने डीआरएस लेने का फैसला किया लेकिन तब तक 15 सेकेंड की समय सीमा खत्म हो चुकी थी और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। रीप्ले में दिखा कि अगर वह समय पर डीआरएस लेने का फैसला करते को मैदानी अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा क्योंकि गेंद स्टंप से नहीं टकरा रही थी। इससे पहले सुबह के सेशन में कप्तान अजिंक्य रहाणे (04) और चेतेश्वर पुजारा (22) ने एक बार फिर निराश किया, जिससे भारत 51 रन पर पांच विकेट गंवाकर संकट में था। अय्यर ने हालांकि पहले अश्विन और फिर साहा के साथ अर्धशतकीय साझेदारी करके भारत को संभाला। उन्होंने आफ स्पिनर समरविले पर छक्का जड़ा लेकिन उनका सर्वश्रेष्ठ शॉट बाएं हाथ के स्पिनर एजाज पटेल पर लॉफ्टेड ड्राइव से चौका बटोरना रहा।
अय्यर चायकाल से पहले टिम साउदी की अंतिम गेंद पर विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल को कैच दे बैठे। साउथी की लेग साइड से बाहर जाती गेंद उनके ग्लव्स को चूमती हुई विकेटकीपर के हाथों में चली गई। पिच पर खेलना असंभव नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि भारतीय स्पिनर स्कोर का बचाव करने में सक्षम हो सकते हैं क्योंकि भले ही गेंद काफी टर्न नहीं हो रही हो लेकिन उम्मीद है कि काफी गेंद नीची रहेंगी। चौथी सुबह भारतीय बल्लेबाजों को साउदी ने अपनी स्विंग से सबसे अधिक परेशान किया। उन्हें साथी तेज गेंदबाज जैमीसन का अच्छा साथ मिला। जेमीसन ने पुजारा की पसलियों को निशाना बनाया। निर्जीव पिच पर जैमीसन की उछाल लेती गेंद पुजारा के ग्लव्स को छूकर ब्लंडेल के दस्तानों में समा गई। मैदानी अंपायर ने उन्हें नॉटआउट दिया लेकिन डीआरएस लेने पर पुजारा को वापस लौटना पड़ा। खराब फॉर्म से जूझ रहे रहाणे एक चौके की मदद से 15 गेंद में चार रन बनाने के बाद एजाज की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए।
सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (17) ने पहले घंटे में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का डटकर सामना किया लेकिन साउदी ने आउटस्विंग होती गेंद पर उन्हें दूसरी स्लिप में टॉम लैथम के हाथों कैच करा दिया। साउदी ने इसी ओवर में रविंद्र जडेजा (00) को एलबीडब्ल्यू करके भारत को पांचवां झटका दिया। अश्विन इसके बाद अय्यर का साथ देने उतरे और उन्होंने साउथी पर सीधा चौका जड़ने के अलावा कुछ आकर्षक शॉट खेलकर टीम पर बने दबाव को कुछ कम किया। दोनों ने भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया लेकिन इसके बाद अश्विन जैमीसन की उछाल लेती गेंद को विकेट पर खेल गए। साहा सात रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब समरविले की गेंद पर मिड विकेट पर हेनरी निकोल्स ने उनका कैच टपकाया और गेंद चार रन के लिए चली गई। साहा ने अगली गेंद पर भारतीय पारी का पहला छक्का जड़ा।

अय्यर ने भी इसके बाद हाथ खोलते हुए एजाज पर छक्का मारा। उन्होंने एजाज की गेंद पर एक रन के साथ 109 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। अय्यर ने बाएं हाथ के स्पिनर एजाज पर दो चौके मारने के बाद साउदी पर भी चौका जड़ा लेकिन अगली गेंद पर विकेट के पीछे कैच दे बैठे। इस बीच समरविले की ही गेंद पर साहा को दूसरा जीवनदान भी मिला। चाय के बाद साहा और अक्षर पटेल ने टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया। साहा ने समरविले की गेंद पर दो रन के साथ 115 गेंद में छठा अर्धशतक पूरा किया।
 

पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर को एक बार फिर आईएसआईएस से मिला एक और धमकी भरा ई-मेल

नई दिल्ली: पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर को आईएसआईएस-कश्मीर के ई-मेल आईडी से जान से मारने की धमकी मिलने के कुछ ही दिनों बाद इसी ई-मेल से एकबार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। दिल्ली पुलिस और आईपीएस श्वेता कुछ भी नहीं कर सकते। हमारे जासूस भी पुलिस में मौजूद हैं।


आईपीएस श्वेता चौहान वर्तमान में राष्ट्रीय राजधानी के मध्य जिले में डीसीपी के रूप में कार्यरत हैं।


रविवार तड़के 1.37 बजे मिले मेल में आगे लिखा है कि पूर्वी दिल्ली के बीजेपी सांसद के बारे में सारी जानकारी मिल रही है।


अभी 4 दिन पहले इसी सोर्स से गंभीर को जान से मारने की धमकी मिली थी। गंभीर के पीएस गौरव अरोड़ा द्वारा दायर शिकायत के अनुसार, हमें 23 नवंबर को रात 9.32 बजे सांसद गौतम गंभीर की आधिकारिक आईडी पर आईएसआईएस-कश्मीर से एक ई-मेल मिला है। मेल में सांसद और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है।


बाद में, उसी दिन शाम को, गंभीर को एक अटैचमेंट के साथ एक और ई-मेल मिला, जिसमें उनके आवास का वीडियो फुटेज दिखाया गया था, जिसमें संकेत दिया गया था कि आईएसआईएस-के द्वारा एक टोही की गई थी। दिल्ली पुलिस के साइबर सेल ने कराची, पाकिस्तान को धमकी भरे मेल के स्थान का पता लगाया।


सूत्रों ने बताया कि जांच में सफलता नव निर्मित इंटेलिजेंस फ्यूजन और स्ट्रैटेजिक ऑप्स यूनिट को मिली है।


चार दिन पहले पहला धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद से गंभीर के आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।


दिल्ली के पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना भी मामले की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं।


विशेष रूप से, 40 वर्षीय क्रिकेटर से राजनेता बने गंभीर आतंकवाद के मुद्दे पर बेहद मुखर रहे हैं। इससे पहले दिसंबर 2019 में भी, गंभीर ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया था और आरोप लगाया था कि उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को एक अंतर्राष्ट्रीय नंबर से जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने तब पुलिस से मामला दर्ज करने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया था।

VIDEO: भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच के दौरान कानपुर‍िया स्‍टाइल में गुटखा खाने वाले शख्‍स का वीडियो वायरल

नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है. पहले दिन स्टेडियम में मैच देखना आया एक भारतीय क्रिकेट फैन खिलाड़ियों से ज्यादा चर्चा में रहा. यह फैन उस वक्तभ चर्चा में आ गया जब उसकी तस्वीचर लाइव मैच के दौरान टीवी पर दिखाई गई. कुछ ही मिनटों में गुटखा खाते शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस वीडियो पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने भी मजे लिए हैं. इसके अलावा ट्विटर पर कई नामचीन हस्तियों ने भी गुटखा खाते शख्स की तस्वीर शेयर की है.

वायरल वीडियो में ग्रीन पार्क स्टेडियम में मैच देखने आया एक शख्स फोन पर बात करते दिख रहा है. उसके साथ एक महिला भी हैं. दोनों टीवी पर अपना चेहरा देखकर हाथ भी हिलाते हैं. उसके चेहरे की भाव-भंगिमा ही कुछ ऐसी है कि सोशल मीडिया पर लोग उसका मीम बनाते नहीं थक रहे हैं. भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेकबाज वसीम जाफर भी इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पाए. उन्होंंने इस व्यनक्ति की तस्वीर के साथ मजेदार मीम शेयर किया.

बैठकर गुटखा खाकर मैच का मजा ले रहे युवक को अब कानपुर पुलिस भी तलाश रही है. पुलिस ने शहर वासियों से भी अपील की है कि यदि इस युवक की शिनाख्त हो जाए तो सूचित करें.


श्रेयस अय्यर के पदार्पण टेस्ट में शतक की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को लंच तक आठ विकेट पर 339 रन बनाये. श्रेयस 105 रन बनाकर आउट हुए और अपने पहले टेस्ट में शतक बनाने वाले वह 16वें भारतीय बल्लेबाज बन गए. रवींद्र जडेजा ने 50 रन बनाये थे. न्यूजीलैंड के लिये काइल जेमिसन ने तीन और टिम साउदी ने पांच विकेट लिये.

 

गौतम गंभीर के पास आया धमकी भरा ई-मेल, सुरक्षा बढ़ी...

नई दिल्ली: बीजेपी सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने मंगलवार की मध्य रात दिल्ली डीसीपी श्वेता चौहान को शिकायत दी कि उन्हें और उनके परिवार को जान से मरने की धमकी भरा मेल आया है। धमकी देने वाले ने लिखा है कि आईएसआईएस कश्मीर उन्हें खत्म कर देगा। इस शिकायत के बाद से पुलिस ने उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की जांच जारी है। पुलिस हर एंगल से इस केस में जांच कर रही है।

बता दें कि गौतम गंभीर विपक्ष के नेताओं पर अपनी बयानबाजी को लेकर चर्चा में बने रहते हैं, हाल ही में उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू को घेरा था । गंभीर ने सिद्धू को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को अपना `बड़ा भाई` कहने पर ट्वीट कर कहा था कि `अपने बेटे या बेटी को सरहद पर भेजें और फिर किसी आतंकवादी राज्य के मुखिया को अपना बड़ा भाई बुलाएं ! उन्होंने कहा कि कि क्या सिद्धू को याद है कि पाकिस्तानी आतंकवादियों ने पिछले एक महीने में कश्मीर में हमारे 40 से अधिक नागरिकों को मार डाला?` गौतम गंभीर ने यह भी कहा कि भारत 70 वर्षों से पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहा है और सिद्धू की ओर से एक `आतंकवादी देश` के प्रधानमंत्री को अपना बड़ा भाई कहना `शर्मनाक` है ।

वहीं अरविंद केजरीवाल की अयोध्या यात्रा पर भी उन्होंने निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री “दोहरे मानदंडों” वाली राजनीति कर रहे हैं और राम जन्मभूमि स्थल पर पूजा कर अपने “पापों को धोने का” प्रयास कर रहे हैं। गंभीर ने कहा कि सबको पता है कि अरविंद केजरीवाल और उनके साथियों ने विभिन्न अवसरों पर राम मंदिर पर क्या बोला है। अब वह अयोध्या जाकर अपने पाप धोना चाहते हैं. केजरीवाल राजनीति में पाखंड और दोहरे मानदंड का दूसरा नाम हैं. गंभीर ने ये भी कहा कि कुछ मायनों में एआईएमआईएम जैसी पार्टियां केजरीवाल से बेहतर हैं, क्योंकि वे अपने सांप्रदायिक एजेंडे और काम के प्रति स्पष्ट हैं।

IND vs NZ T20 सीरीज: कांग्रेस नेता की अगले मैच में कप्तान बदलने की मांग, बताई ये वजह.............

नई दिल्ली: भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। न्यूजीलैंड की टीम को लगातार दो मैच में हराकर आत्मविश्वास बढ़ा है। टीम ने दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड को सात विकेट से मात देकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। इस जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ हो रही है। वहीं दूसरी ओर मैच देखने पहुंचे कांग्रेस नेता शशि थरूर ने जीत के बाद नए कप्तान की मांग कर दी।


अपने ट्वीट में शशि थरूर ने बताया है कि अगले मैच में किसे कप्तान की जिम्मेदारी मिलनी चाहिए। बता दें कि टीम इंडिया का अगला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। वहीं रोहित ब्रिगेड क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।


शुक्रवार को भारत की शानदार जीत के बाद शशि थरूर काफी प्रसन्न दिखाई दिए और उन्होंने अगले मुकाबलों को लेकर बड़ा बयान दिया। शशि थरूर का मानना है कि तीसरे टी20 मुकाबले में सीनियर खिलाड़ियों को आराम देकर श्रेयस अय्यर को कप्तानी करनी चाहिए।


थरूर ने ट्वीट किया, ‘भारत को टी20 सीरीज जीतते देखना अच्छा लगा। अगले मैच के लिए हमें उन लोगों को आराम देना चाहिए जिन्होंने अपना प्रदर्शन दिखाया है। रोहित शर्मा, केएल राहुल, ऋषभ पंत, भुवनेश्वर कुमार और दीपक चाहर को रेस्ट मिले। श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में बेंच को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलना चाहिए।

 

हर्षल पटेल ने डेब्यू मैच में लिए 2 विकेट, कीवी टीम ने भारत के सामने रखा इतने रनों का लक्ष्य

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रांची के जेएससीए इंटरेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 153 रन बनाए। न्यूजीलैंड की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। भारत की तरफ से हर्शल पटेल ने अपने डेब्यू मैच में 2 विकेट लिए। इससे पहले रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर कीवी टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया।  

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला, ऐसी रहेगी दोनों टीम

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रांची के जेएससीए इंटरेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने टीम इंडिया की तरफ से अपना टी-20 डेब्यू किया है। टीम इंडिया इस समय सीरीज में 1-0 से आगे है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वो आज का मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा करें। वहीं कीवी टीम इस मैच को जीतकर सीरीज को बराबरी पर लाना चाहेगी।
भारत की प्लेइंग इलेवन:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, वेंकटेश अय्यर, आर अश्विन, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन:
मार्टिन गप्टिल,डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, एडम मिल्ने।
 

एबी डिविलियर्स ने की बड़ी घोषणा- IPL को भी कहा अलविदा, फैंस हुए निराश

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज और RCB का हिस्सा रहे एबी डिविलियर्स आज अचानक सभी को चौंकाते हुए अब क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स से संन्यास का ऐलान कर दिया है. एबी डिविलियर्स हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके थे, लेकिन अब वह IPL और दुनिया की किसी भी टी20 क्रिकेट लीग में नहीं खेलेंगे. एबी डिविलियर्स ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'यह एक अविश्वसनीय यात्रा रही है, लेकिन मैंने सभी क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है. मैंने अपने बैकयार्ड में बड़े भाइयों के साथ क्रिकेट खेलना शुरू किया तब से ही मैंने पूरे आनंद और बेलगाम उत्साह के साथ इस खेल को खेला है. अब 37 साल की उम्र में वह लौ अब उतनी तेजी से नहीं जलती. धन्यवाद.'


शानदार रहा डिविलियर्स का क्रिकेट करियर
डिविलियर्स ने IPL के 184 मैचों में खेलते हुए कुल 5162 रन बनाए, जिसमें 40 अर्धशतक और 3 शतक शामिल रहे. डिविलियर्स का स्ट्राइक रेट इस दौरान 151 से ज्यादा का रहा है. डिविलियर्स ने अपने देश दक्षिण अफ्रीका के लिए 114 टेस्ट मैचों की 91 पारियों में 50.66 की औसत से 8765 रन बनाए हैं, जिसमें 22 शतक और 46 अर्धशतक शामिल हैं. टेस्ट में उनका सर्वोच्च स्कोर 278 है.वहीं उन्होंने 228 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें 53.50 की औसत से 9,577 रन बनाए हैं. वनडे में उनके नाम 25 शतक और 53 अर्धशतक शामिल हैं.


बेहतरीन रहे हैं रिकॉर्ड्स
वनडे में उनका सर्वाधिक स्कोर 176 रन है. टी-20 में डिविलियर्स ने अपने देश के लिए 78 मैच खेले हैं और 1672 रन बनाए हैं. टी-20 में उन्होंने 26.12 की औसत से रन बनाए हैं. खेल के सबसे छोटे प्रारुप में उनके नाम 10 अर्धशतक हैं और नाबाद 79 उनका सर्वोच्च स्कोर है. बता दें कि एबी डिविलियर्स ने अपने पूरे टी20 करियर में 9424 रन बनाए. डिविलियर्स के बल्ले से 4 शतक, 69 अर्धशतक निकले. 340 टी20 मैचों में उनका बल्लेबाजी औसत 37.24 रहा जो कि सच में काबिले तारीफ है. मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर डिविलियर्स ने अपने टी20 करियर में 436 छक्के लगाए. साथ ही उन्होंने 230 कैच भी लपके हैं.


RCB ने दिया ऐसा रिएक्शन
RCB ने ट्वीट कर लिखा, 'एबी डिविलियर्स का खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान. एक युग का समापन हो गया. आप जैसा कोई नहीं है, एबी. हम आपको आरसीबी में बहुत मिस करने वाले हैं. जो भी आपने किया और टीम को जो भी दिया है, फैन्स के लिए और क्रिकेट के चाहने वालों की तरफ से आपका धन्यवाद. हैप्पी रिटायरमेंट, लेजेंड.'


डिविलियर्स ने कही दिल की बात
डिविलियर्स ने कहा, 'यही (उम्र) वास्तविकता है, जिसे मुझे स्वीकार करना चाहिए और भले ही यह अचानक लग सकता है, इसलिए मैं आज यह घोषणा कर रहा हूं. मेरे पास मेरा समय है. क्रिकेट मेरे लिए असाधारण रूप से दयालु रहा है. चाहे टाइटन्स, या प्रोटियाज, या आरसीबी, या दुनिया भर के लिए खेलना, खेल ने मुझे अकल्पनीय अनुभव और अवसर दिए हैं, और मैं हमेशा आभारी रहूंगा.' डिविलियर्स ने आगे कहा, 'मैं हर टीम के साथी, हर प्रतिद्वंद्वी, हर कोच, हर फिजियो और हर स्टाफ सदस्य को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने एक ही रास्ते पर यात्रा की है, और दक्षिण अफ्रीका में, भारत में, जहां भी मैंने खेला है, मुझे मिले समर्थन से मैं विनम्र हूं. अंत में, मुझे पता है कि मेरे परिवार- मेरे माता-पिता, मेरे भाई, मेरी पत्नी डेनिएल और मेरे बच्चों के बलिदान के बिना कुछ भी संभव नहीं होता. मैं अपने जीवन के अगले अध्याय की प्रतीक्षा कर रहा हूं, जब मैं वास्तव में उन्हें पहले स्थान पर रख सकूंगा.'

 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी-20 पर छाए संकट के बादल, जाने क्या है मामला

भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। शुक्रवार को रांची में खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच पर संकट के बादल छा गए हैं। रांची में होने वाले दूसरे मैच को स्थगित करने या सिर्फ स्टेडियम की क्षमता के आधे दर्शकों के साथ ही मैच कराने की अनुमति देने की मांग के साथ झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। झारखंड हाई कोर्ट के वकील धीरज कुमार ने झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के जेएससीए स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच शुक्रवार को होने वाले सीरीज के दूसरे टी-20 मैच में शत प्रतिशत सीट दर्शकों के लिए खोले जाने के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है।
वकील ने शत प्रतिशत क्षमता के साथ क्रिकेट मैच के आयोजन की छूट दिये जाने का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर जब राज्य के मंदिर, सभी कोर्ट सहित अन्य ऑफिस भी 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम कर रहे हैं तो किस नियम के तहत राज्य सरकार ने क्रिकेट स्टेडियम को 100 प्रतिशत क्षमता के साथ उपयोग करने की छूट दी है? याचिका में कल के मैच को स्थगित करने अथवा शत प्रतिशत क्षमता से स्टेडियम के उपयोग पर रोक लगाने की मांग की गई है।
वकील ने याचिका पर जल्द सुनवाई के लिए कोर्ट से विशेष आग्रह भी किया है जिससे जल्द से जल्द सुनवाई हो और इस मामले में राज्य सरकार के आदेश पर रोक लगाई जा सके। महत्वपूर्ण यह है कि दो दिन पूर्व राज्य सरकार ने न्यूजीलैंड और भारत के बीच होने वाले क्रिकेट मैच के लिए स्टेडियम की 50 प्रतिशत सीट ही बुक करने की अनुमति दी थी लेकिन फिर इस निर्णय को वापस ले लिया और आयोजकों को मैच के लिए स्टेडियम की सभी सीटें बुक करने की छूट दे दी। भारत-न्यूजीलैंड क्रिकेट सीरीज के टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार को रांची में होना है जिसकी बड़े पैमाने पर यहां तैयारी की जा रही है।
 

रोमांचक मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच आज जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने मार्टिन गप्टिल के 70 और मार्क चैपमैन के 63 रनों की पारी की बदौलत 6 विकेट पर 164 रन का स्कोर बनाया, जिसे भारत ने सूर्यकुमार यादव के 62 रन और कप्तान रोहित शर्मा के 48 रनों की पारी की बदौलत दो गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की लीड ले ली है।  

न्यूजीलैंड ने भारत के सामने रखा इतने रनों का लक्ष्य, गप्टिल और चैपमैन ने खोले अपने हाथ

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच आज जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने मार्टिन गप्टिल के 70 और मार्क चैपमैन के 63 रनों की पारी की बदौलत छह विकेट पर 164 रन का स्कोर बनाया है। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन और भुवनेश्वर कुमार ने दो-दो सफलता हासिल की।  

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच आज जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। नए टी-20 कप्तान रोहित शर्मा और नए मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में भारतीय क्रिकेट के लिए इस सीरीज से एक नए युग की शुरुआत हो रही है। वेंकटेश अय्यर इस मैच से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू कर रहे हैं। 

IND vs NZ: पहला टी20 मैच आज वेंकटेश अय्यर कर सकते हैं डेब्यू, ऐसा हो सकता है दोनों टीमों का प्लेइंग XI

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 की कड़वी यादों को भुलाकर टीम इंडिया तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ इस फॉर्मेट में एक नए युग की शुरुआत करने उतरेगी। फुल टाइम टी20 इंटरनैशनल कप्तान के तौर पर यह रोहित शर्मा की पहली सीरीज है, वहीं हेड कोच राहुल द्रविड़ का भी यह पहला असाइनमेंट है। टीम इंडिया की ओर से इस मैच में वेंकटेश अय्यर टी20 इंटरनैशनल में डेब्यू कर सकते हैं, जबकि युजवेंद्र चहल को भी टीम में वापसी का मौका मिल सकता है। चहल और अय्यर दोनों ही टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा नहीं थे। वहीं न्यूजीलैंड की बात करें तो कप्तान केन विलियमसन टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे और उनकी जगह टिम साउदी टीम की कमान संभालेंगे।
टी20 वर्ल्ड कप में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार काफी भारी पड़ी थी और इस हार के बाद ही टीम इंडिया के लिए टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता कांटों भरा हो गया था। टीम इंडिया को सुपर-12 राउंड में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। न्यूजीलैंड की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट के फाइनल तक पहुंची थी, जहां उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। विलियमसन टेस्ट सीरीज पर फोकस करने के लिए टी20 इंटरनैशनल सीरीज में नहीं खेलेंगे।
टीम इंडिया
टी20 वर्ल्ड कप के पहले दो मैचों में भारतीय बैटिंग का टॉप ऑर्डर फेल रहा था, लेकिन इसके बाद तीन मैचों में रोहित शर्मा और केएल राहुल का बल्ला खूब चला था। ऐसे में एक बार फिर दोनों पर नजरें टिकी होंगी। इशान किशन और रोहित शर्मा पारी का आगाज कर सकते हैं, जबकि विराट कोहली की गैरमौजूदगी में राहुल नंबर-3 पर बैटिंग करने उतर सकते हैं। भुवनेश्वर कुमार लय में नहीं दिखे थे, ऐसे में उनकी जगह मोहम्मद सिराज ले सकते हैं। हार्दिक पांड्या की जगह वेंकटेश अय्यर को टीम में शामिल किया जा सकता है।
टीम इंडिया का संभावित प्लेइंग XI
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, ऋषभ पंत, आर अश्विन, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल।
न्यूजीलैंड
टी20 वर्ल्ड कप से बाहर रहे लॉकी फर्गुसन अब अपनी चोट से उबर चुके हैं और पहले टी20 इंटरनैशनल में सिलेक्शन के लिए उपलब्ध रह सकते हैं। मिचेल सैंटनर और इश सोढ़ी को टी20 वर्ल्ड कप में लेफ्ट हैंडर्स के खिलाफ संघर्ष करते देखा गया था, ऐसे में देखना होगा कि किशन और पंत उनके खिलाफ क्या रुख अपनाते हैं। डेरेल मिचेल ने सेमीफाइनल में ताबड़तोड़ पारी खेली थी और अच्छे टच में नजर आए थे, उनका रोल इस सीरीज में भी अहम होगा।
न्यूजीलैंड का संभावित प्लेइंग XI
डेरेल मिचेल, मार्टिन गप्टिल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, जिमी नीशम, मिचेल सैंटनर, काइल जेमीसन, टिम साउदी (कप्तान), इस सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट।

 

स्वदेश लौटते ही बुरी तरह फंसे क्रिकेटर हार्दिक पड्या: कस्टम विभाग ने जब्त की 5 करोड़ की 2 घड़ियां, हार्दिक का आया रिएक्शन.........

नई दिल्ली: हार्दिक पंड्या इस समय खराब दौर से गुजर रहे हैं। न तो उनका बल्ला चल रहा है और न ही उनके दिन। यूएई में हुए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के बाद भारत लौट रहे क्रिकेटर हार्दिक पांड्या पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बीती रात कस्टम विभाग के अधिकारियों ने पांड्या को मुंबई एयरपोर्ट पर रोक लिया, उनके पास से दो महंगी घडिय़ां मिली थीं। जब अधिकारियों नें पांड्या से घडिय़ों के बारे में पूछा तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। अधिकारियों का कहना है कि क्रिकेटर हार्दिक पांड्या घडिय़ों का बिल भी नहीं दिखा पाए, जिसके बाद विभाग ने दोनों घडिय़ों को जब्त कर लिया। दोनों कलाई घडिय़ों की कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। हार्दिक की इन 2 घडिय़ों ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है।


हार्दिक के पास इन घडिय़ों का बिल नहीं था और उन्होंने घडिय़ों को डिक्लेयर भी नहीं किया था। इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने हार्दिक पांड्या की 5 करोड़ की दो घडिय़ां जब्त की हैं।


हार्दिक पांड्या का रिएक्शन आया सामने
हार्दिक पांड्या ने ट्वीट कर सफाई दी है। उन्होंने लिखा, 15 नवंबर की सुबह दुबई से मुंबई पहुंचने पर मैं खुद दुबई से जो सामान खरीदकर लाया था, उसकी कस्टम ड्यूटी चुकाने के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद कस्टम काउंटर पर गया था। मेरे बारे में सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाई जा रही है। मैंने खुद को सारे सामान की जानकारी एयरपोर्ट पर मौजूद कस्टम अधिकारियों को दी है। पांड्या ने आगे लिखा, कस्टम डिपार्टमेंट ने मुझसे सभी दस्तावेज मांगे हैं। वो फिलहाल, सही ड्यूटी का मूल्यांकन करने में जुटे हैं। मैं पूरी ड्यूटी भरने को तैयार हूं और सोशल मीडिया पर जो घड़ी की कीमत 5 करोड़ बताई जा रही है, वो गलत है। घड़ी 1.5 करोड़ रुपए की है। हार्दिक पांड्या टी-20 वर्ल्ड कप में गेंद और बल्ले के साथ बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं और पांच मैचों की तीन पारियों में 69 रन ही बना पाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया से ड्रॉप किया गया है। हार्दिक पांड्या की जगह वेंकटेश अय्यर को बतौर ऑलराउंडर टीम में शामिल किया गया है।


वेंकटेश अय्यर ने टी-2021 के 10 मैचों में 128.47 के स्ट्राइक रेट से 370 रन बनाए हैं, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं। दाएं हाथ के फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर का बतौर गेंदबाज टी20 में रिकॉर्ड शानदार है। वेंकटेश अय्यर ओवरऑल टी20 क्रिकेट के 48 मैचों में 24 विकेट ले चुके हैं। वेंकटेश अय्यर 10 फर्स्ट क्लास मैचों में 7 और 24 लिस्ट ए मैच में 5.50 की इकोनॉमी से 10 विकेट ले चुके हैं। वेंकटेश अय्यर ने अपने शानदार प्रदर्शन से दिखा दिया कि वह हार्दिक पांड्या का बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।


भारत और न्यूजीलैंड के बीच 17 नवंबर से 21 नवंबर के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। टी20 सीरीज के खत्म होने के बाद भारतीय टीम को 25 नवंबर से 7 दिसंबर तक 2 मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेली है। बता दें कि न्यूजीलैंड वही टीम है, जिसको भारत साल 2003 से आज तक टूर्नामेंट्स में नहीं हरा पाया है।

विश्व क्रिकेट को मिला नया टी-20 चैंपियन, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के इन तीन खिलाड़ियों ने लिखी ऐतिहासिक जीत की कहानी

टी-20 विश्व कप 2021 का चैंपियन मिल चुका है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से पीटकर पहली बार फटाफट क्रिकेट के वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया। महामुकाबले में कंगारू टीम चढ़कर खेली और किसी भी समय मैच में पीछे होती हुई नजर नहीं आई। टीम की ओर से मिचेल मार्श और डेविड वॉर्नर ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और टीम को पहली दफा टी-20 चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाया। कप्तान केन विलियमसन ने 85 रनों की बेहतरीन इनिंग खेली, लेकिन गेंदबाजों का साथ ना मिलने की वजह से उनका सपना साकार नहीं हो सका। आइए आपको बताते हैं उन तीन खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने फाइनल में अपने प्रदर्शन से लूटी महफिल।
मिचेल मार्श
173 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंगारू टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और कप्तान आरोन फिंच का विकेट जल्दी गंवाने के चलते टीम पर दबाव बढ़ रहा था। मिचेल मार्श ने क्रीज पर कदम रखते ही पहली तीन गेंदों में इस प्रेशर को रिलीज कर दिया। मार्श ने एडम मिल्ने के खिलाफ सिक्स लगाकर अपनी पारी की शुरुआत की और अगली दो गेंदों पर दो जोरदार चौके जड़े। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ने इस लय को पूरे मैच में कायम रखा और डेविड वॉर्नर और बाकी बल्लेबाजों पर किसी भी तरह का दबाव नहीं आने दिया। मार्श 50 गेंदों में 77 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उन्होंने 154 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की और 6 चौके और चार छक्के लगाए।
डेविड वॉर्नर
वर्ल्ड कप से पहले फॉर्म को लेकर उठ रहे तमाम सवालों के जवाब डेविड वॉर्नर ने बड़े मैचों में अपने बल्ले से दिए। सेमीफाइनल में 49 रनों की पारी खेलने के बाद दुबई में भी कंगारू ओपनर का बल्ला जमकर बोला। वॉर्नर ने महज 38 गेंदों में चार चौके और तीन गगनचुंबी छक्कों की मदद से 53 रन ठोके। मार्श के लिए दूसरे विकेट के लिए वॉर्नर द्वारा की गई 91 रनों की पार्टनरशिप ने न्यूजीलैंड को मैच से बाहर फेंकने का काम किया।
जोश हेजलवुड
सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 49 रन लुटाने वाले जोश हेजलवुड ने फाइनल मैच में ऐसा कमबैक किया कि हर कोई उनका मुरीद हो गया। चार ओवर के स्पैल में इस तेज गेंदबाज ने महज 16 रन खर्च किए और तीन बड़े विकेट अपने नाम किए। हेजलवुड द्वारा फेंका गया न्यूजीलैंड पारी का 18वां ओवर काफी निर्णायक साबित हुए। इसी ओवर में हेजलवुड ने ग्लेन फिलिप्स और फिर कप्तान केन विलियमसन को तीन गेंदों के अंदर पवेलियन भेजकर कीवी टीम के बड़े स्कोर तक पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फेरा।

 

Major Dhyan Chand Award: नीरज चोपड़ा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित, यहां देखें विजेताओं की पूरी List

खेल जगत में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद अवॉर्ड (Major Dhyan Chand Award) से सम्मानित किया गया है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) ने 13 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित भव्य कार्यक्रम में ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra), महिला क्रिकेटर मिताली राज (Mithali Raj) और पैरालंपिक में इतिहास रचने वाले पैरा एथलीटों सहित पिछले कुछ समय में खेल जगत में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया. राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पहली बार 12 खिलाड़ियों को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया. अवॉर्ड पाने वाले अधिकतर खिलाड़ियों ने टोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक में अच्छा प्रदर्शन किया था.

कोविड-19 महामारी के कारण पिछले साल यह कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित किया गया था लेकिन इस बार इसे हमेशा की तरह राष्ट्रपति भवन में भव्य तरीके से आयोजित किया गया. चोपड़ा समारोह के मुख्य आकर्षण थे. इस विशेष रूप से आयोजित समारोह में जब वह पुरस्कार लेने के लिये गये तो तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया गया. खेल रत्न पाने वाले खिलाड़ियों में चोपड़ा ने सबसे पहले यह सम्मान हासिल किया.

भाला फेंक में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले इस 23 वर्षीय खिलाड़ी के अलावा ओलंपिक कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और गोलकीपर पी आर श्रीजेश, ओलंपिक रजत पदक विजेता पहलवान रवि दहिया, ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन और महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली को भी देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

सुनील छेत्री खेल रत्न पाने वाले पहले फुटबॉलर बने. इसके अलावा पैरालंपिक की स्वर्ण पदक विजेता अवनि लेखारा (निशानेबाजी), सुमित अंतिल (एथलेटिक्स), प्रमोद भगत (बैडमिंटन), कृष्णा नागर (बैडमिंटन) और मनीष नरवाल (निशानेबाजी) को भी खेल रत्न दिया गया.

बारह खेल रत्न के अलावा इस साल 35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इसका मुख्य कारण ओलंपिक (सात पदक) और पैरालंपिक (19 पदक) में अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा.

यह समारोह पारंपरिक तौर पर हर साल 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर आयोजित किया जाता है लेकिन ओलंपिक और पैरालंपिक में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को इसमें शामिल करने के लिये इसे टाल दिया गया था.

खेल रत्न पुरस्कार में 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक पदक और सम्मान पत्र दिया जाता है. अर्जुन पुरस्कार में 15 लाख रुपये की पुरस्कार राशि, एक कांस्य प्रतिमा और एक सम्मान पत्र दिया जाता है. इस अवसर पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, उनके पूर्ववर्ती कीरेन रीजीजू और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे.

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार: नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स), रवि कुमार (कुश्ती), लवलीना बोर्गोहेन (मुक्केबाजी), श्रीजेश पीआर (हॉकी), अवनि लेखारा (पैरा शूटिंग), सुमित अंतिल (पैरा-एथलेटिक्स), प्रमोद भगत (पैरा बैडमिंटन), कृष्णा नगर (पैरा बैडमिंटन), मनीष नरवाल (पैरा शूटिंग), मिताली राज (क्रिकेट), सुनील छेत्री (फुटबॉल), मनप्रीत सिंह (हॉकी).

खेल और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार 2021: अरपिंदर सिंह, सिमरनजीत कौर, शिखर धवन, भवानी देवी चडलवादा आनंद सुंदररमन, मोनिका, वंदना कटारिया, संदीप नरवाल, हिमानी उत्तम पराब, अभिषेक वर्मा, अंकिता रैना ,दीपक पुनिया, दिलप्रीत सिंह, हरमन प्रीत सिंह, रुपिंदर पाल सिंह, सुरेंद्र कुमार, अमित रोहिडास, बीरेंद्र लकड़ा, सुमित, नीलकांत शर्मा, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, गुरजंत सिंह, मनदीप सिंह, शमशेर सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, वरुण कुमार, सिमरनजीत सिंह, योगेश कथुनिया, निषाद कुमार, प्रवीण कुमार, सुहाशयतिराजी, सिंहराज अधान, भावना पटेल, हरविंदर सिंह, शरद कुमार.

द्रोणाचार्य पुरस्कार (लाइफटाइम कैटेगिरी): टीपी ओसिफ, सरकार तलवार, सरपाल सिंह, अशन कुमार, डॉ. तपन कुमार.

द्रोणाचार्य पुरस्कार (रेगुलर कैटेगिरी): राधा कृष्णन नायर, संध्या गुरुंग, प्रीतम सिवाच, जयप्रकाश नौटियाल, सुब्रमण्यम रमन

खेल और खेलों में आजीवन उपलब्धि के लिए ध्यानचंद पुरस्कार 2021: लेख के.सी., अभिजीत कुंते, दविंदर सिंह गरच, विकास कुमार, सज्जन सिंह

 

IND VS NZ TEST: इन खिलाड़ियों को आराम, पहले टेस्ट में भारतीय टीम की अगुआई करेंगे रहाणे

नई दिल्ली: उप कप्तान अजिंक्य रहाणे कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 नवंबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट में भारतीय टीम की अगुआई करेंगे और नियमित कप्तान विराट कोहली मुंबई में दूसरे टेस्ट में जिम्मेदारी संभालने के लिये लौट आयेंगे।


नव नियुक्त टी20 कप्तान और नियमित सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, विकेटकीपर ऋषभ पंत और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के कार्यभार प्रबंधन नीति के अनुसार आराम दिया गया है।


बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक बयान में कहा, ''विराट कोहली दूसरे टेस्ट के लिये टीम से जुड़ जायेंगे और टीम की अगुआई करेंगे।


मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने ऑफ स्पिनर जयंत यादव के साथ टेस्ट टीम में वापसी की है।


टेस्ट श्रृंखला से पहले तीन मैचों की टी20 श्रृंखला खेली जायेगी
भारतीय टेस्ट टीम इस प्रकार है : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा (उप कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, अक्षर पटेल, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

क्या पाकिस्तान पहुच पाएगी टी20 के फाइनल में, आस्ट्रेलिया को दिए इतने रनों का लक्ष्य

आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल आज पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। ये मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 177 इतने रनों का लक्ष्य रखा है। पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 176 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मज रिजवान ने सर्वाधिक 67 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ मिचेल स्टार्क से 2, एडम जाम्पा और पैट कमिंस ने एक-एक विकेट लिए।
अब देखना ये है की आस्ट्रेलिया इस लक्ष्य को पा कर फ़ाइनल में प्रवेश करेगा या पकिस्तान की होगी जीत.
 

गलत साबित हुई बेन स्टोक्स की भविष्यवाणी, फैन्स ने सोशल मीडिया पर लिए जमकर मजे

नई दिल्ली: टी-20 विश्व कप 2021 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। जेम्स नीशम और डेरिल मिचेल की आखिरी ओवरों में दमदार बैटिंग के बूते कीवी टीम फटाफट क्रिकेट के वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार फाइनल में कदम रखने में सफल रही। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड 2019 विश्व कप फाइनल में मिली हार का हिसाब भी चुकता कर लिया। उस मैच में बल्ले से अहम किरदार निभाने वाले बेन स्टोक्स की कमी इंग्लिश टीम को खूब खली। स्टोक्स भले ही सेमीफाइनल का हिस्सा ना रहे हों, लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल को लेकर की गई उनकी भविष्यवाणी गलत साबित हो गई है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैन्स खूब मजे ले रहे हैं। दरअसल, 29 अक्टूबर को पाकिस्तान ने जब अफगानिस्तान को 5 विकेट से मात दी थी, तो बेन स्टोक्स ने वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले को लेकर प्रिडिक्शन कर डाली थी। स्टोक्स ने लिखा था, क्या इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच फाइनल होने जा रहा है?। इंग्लैंड के विश्व कप से अब बाहर होने के बाद स्टोक्स का यह ट्वीट काफी वायरल हो गया है और फैन्स इसको लेकर इंग्लिश ऑलराउंडर की खूब टांग खींच रहे हैं। स्टोक्स इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज में हिस्सा लेने पहुंचे हैं और अपना 14 दिन का चरंटाइन पूरा कर रहे हैं। इंग्लैंड ने सेमीफाइनल मुकाबले में 16वें ओवर तक मैच पर अपनी पकड़ बनाई हुई थी, लेकिन 17वें ओवर में क्रिस जोर्डन टीम के लिए विलेन साबित हो गए। 16 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 4 विकेट खोकर 110 रन था और इंग्लैंड की टीम जीत की तरफ बढ़ रही थी, लेकिन क्रिस जोर्डन के 17वें ओवर में जेम्स नीशम ने 23 रन बटोरकर मैच को रोमांचक बना दिया। इसके बाद डेरिल मिचेल ने 19वें ओवर में क्रिस वोक्स को लगातार दो सिक्स जड़कर कीवी टीम की जीत पर मुहर लगा दी। मिचल 47 गेंदों में 72 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि नीशम ने 11 गेंदों में 27 रनों की आतिशी पारी खेली।