नईदिल्ली। खेल मंत्रालय ने “खेलो इंडिया प्रोग्राम” (Khelo India Programme) को 2021-22 से 2025-26 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। मंत्रालय ने वार्षिक कार्यक्रम का विस्तार करने के लिए वित्त मंत्रालय को व्यय वित्त समिति (Expenditure Finance Committee – EFC) ज्ञापन भी प्रस्तुत किया है। वित्त मंत्रालय को प्रस्तुत किये गये ज्ञापन के अनुसार, नई खेलो इंडिया योजना के वित्तीय निहितार्थ 8,750 करोड़ की राशि का अनुमान लगाया गया है। इस कार्यक्रम को यह देखते हुए बढ़ाया जा रहा है कि इस पहल ने देश भर में एक खेल संस्कृति के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। देश भर में खेल संस्कृति के निर्माण के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा खेलो इंडिया पहल शुरू की गई थी। यह पहल खेलों के जमीनी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह युवाओं से सामूहिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संरचित खेल प्रतियोगिता का आयोजन करती है। इसके अलावा, यह एथलीटों के निर्माण पर भी ध्यान केंद्रित करता है जो ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीत सकते हैं। यह पहल युवा एथलीटों को बड़े पैमाने पर मंच पर अपनी क्षमता साबित करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेल के महत्व के विचार के अनुरूप भारत में खेल संस्कृति के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस पहल का पहला संस्करण दिल्ली में आयोजित किया गया था। दूसरे और तीसरे संस्करण क्रमशः पुणे और असम में आयोजित किए गए थे। खेलो इंडिया का चौथा संस्करण टोक्यो ओलंपिक के बाद हरियाणा के पंचकुला में आयोजित किया जाएगा। खेलो इंडिया पहल गुजरात के खेल महाकुंभ के आधार पर शुरू की गई थी। इस गुजरात बेस्ड खेल आयोजन की शुरुआत नरेंद्र मोदी ने की थी जब वह राज्य के मुख्यमंत्री थे।
नई दिल्ली, भारतीय खो-खो महासंघ के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने कहा कि खो-खो ने अब रफ्तार पकड़ ली है और विश्व में इस खेल ने अपनी पहचान बना ली है। उन्होंने कहा कि बहुत से देश अब खो खो खेल को जान रहे हैं तथा अपने देशों में इस खेल के बारे मे लोगों को बता भी रहे हैं। सुधांशु का मानना है कि जल्द ही खो-खो अपनी जगह ओलंपिक में भी बना लेगा। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अल्टीमेट खो-खो लीग अब लाइव सोनी पिक्चर्स नेटवक्र्स इंडिया पर दिखाई जाएगी जिससे खिलाडिय़ों का मनोबल बहुत बढ़ेगा, साथ ही भारत में खो खो की के प्रति लोगों की रुचि और भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा खेल है जो हमने कई बार बचपन में खेला होगा किंतु जैसे-जैसे समय बीता लोगों ने इस खेल को भुला सा दिया था पर आज खो-खो नई ऊंचाइयों को छू रहा है और अब युवा खिलाडिय़ों को खो खो में अपना कैरियर नजर आ रहा है। जो बहुत ही अच्छी बात है। हमें उम्मीद है कि जिस तरीके से खो खो आगे बढ़ रहा है जल्द ही यह ओलंपिक खेल भी बनेगा। सुधांशु मित्तल ने साथ ही कहा कि सोनी टेलीविजन खो खो लीग के आधिकारिक प्रसारणकर्ता के रूप में इस खेल को हर घर में ले जाएगा। हम सभी स्तरों पर प्रोत्साहन और समर्थन प्रदान करके खो खो जैसे स्वदेशी खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार के भी आभारी हैं। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने स्वदेशी खेलों के लिए इतनी बार सार्वजनिक रूप से समर्थन दिया और हमें वास्तव में वैश्विक बनने के लिए प्रोत्साहित किया।
हाल ही में, भारतीय खो-खो महासंघ और अल्टिमेट खो खो (यूकेके) ने 18 जनवरी से 15 फरवरी तक अपने खिलाडिय़ों के लिए पहली बार वैज्ञानिक उच्च-प्रदर्शन राष्ट्रीय शिविर का आयोजन किया। देश के शीर्ष खो खो खिलाड़ी चार सप्ताह के करीब अपनी शारीरिक क्षमताओं को तेज किया और खेल विज्ञान आधारित प्रौद्योगिकियों की मदद से खेल में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आवश्यक फिटनेस के विभिन्न पहलुओं का पता लगाया। विशेषज्ञ आंखों के नीचे खिलाडिय़ों के लिए कठोर प्रशिक्षण के बाद, शिविर 12-15 फरवरी को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में केकेएफआई के 2021 सुपर लीग खो खो टूर्नामेंट का भी गवाह बना, जो खो खो प्रेमियों के बीच सुपर हिट साबित हुआ। 138 खिलाडिय़ों को दस टीमों (पुरुषों के लिए आठ और महिलाओं के लिए दो) में विभाजित किया गया था क्योंकि टूर्नामेंट में अंतिम अल्टिमेट खो खो के नए खेल नियमों के साथ मैच दिखाए गए जिसका उद्देश्य खो खो के खेल को फिर से ब्रांड बनाना है जैसा कि इसके पहले कभी नहीं हुआ था। सुधांशु ने साथ ही कहा कि वैज्ञानिक उच्च प्रदर्शन राष्ट्रीय शिविर से खिलाडिय़ों तथा कोचों को काफी फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक शिविर के दौरान, हमने सही तकनीकों और प्राप्त प्रौद्योगिकी-आधारित कौशल प्राप्त करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन के साथ खिलाडिय़ों की समग्र फिटनेस और शारीरिक क्षमताओं में सुधार करने पर ध्यान केंद्रित किया।
India vs England 1st ODI: पुणे में खेली जा रही तीन मैच की वन-डे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 317/5 रन बनाए। शिखर धवन 98 रन बनाकर आउट हुए तो विराट ने भी 61वां अर्धशतक जड़ा। दोनों के अलावा डेब्टूटेंट क्रुणाल पांड्या ने महज 31 गेंदों में नाबाद 58 रन तो केएल राहुल ने भी धुआंधार 43 गेंदों में 62 रन पीटे।
बेयरस्टो 94 रन बनाकर आउट
जॉनी बेयरस्टो शतक से चूके। 22.1 ओवर में छक्का लगाने की फिराक में कैच आउट। पिछले दो-तीन ओवर से रन नहीं आ रहे थे, इसलिए बेयरस्टो ने ऑफ स्टंप पर फेंकी गई हार्ड लैंथ बॉल को पुल करना चाहा, गेंद बल्ले पर चढ़ी नहीं और कुलदीप यादव ने कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की। इंग्लैंड अब पूरी तरह बैकफुट पर।
आपको बता दे मैच पूरी तरह से इंडिया के कब्जे में आ गया है. शार्दुल ने तीसरा विकेट ले लिया है. इंग्लैंड ने 176 के स्कोर पर पांचवां विकेट गंवा दिया है. बटलर दो रन बनाकर पवेलियन वापस लौट रहे हैं. इंडिया ने मैच में शानदार वापसी की है.
लखनऊ । दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आठ विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली। दक्षिण अफ्रीका की इस जीत में सलामी बल्लेबाज एनेके बॉश का अहम रोल रहा। उन्होंने 48 गेंदो में नाबाद 66 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। उनकी इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी मिला। भारतीय महिला टीम ने पहले खेलते हुए हरलीन देओल के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में छह विकेट पर 130 रन बनाए थे। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 19.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए एनेके बॉश (66) के अलावा कप्तान सुने लुस ने भी 43 रनों की अहम पारी खेली। उन्होंने बॉश के साथ दूसरे विकेट के लिए 90 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी भी की। वहीं बॉश ने इससे पहले गेंद से भी कमाल करते हुए दो विकेट चटकाये।
भारतीय टीम को नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर की कमी खेली, जो चोट के कारण इस मैच में नहीं खेली। उनकी गैर मौजूदगी में स्मृति मंधाना ने टीम का नेतृत्व किया जबकि मध्यम गति की गेंदबाज सिमरन बहादुर ने राष्ट्रीय टीम के लिए डेब्यू किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे ओवर में ही लिजेल ली (08) का विकेट गंवा दिया। अरूंधति की गेंद पर सिमरन ने उनका आसान सा कैच पकड़ा। इसके बाद बॉश और लुस ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ संभल कर खेलने के साथ नियमित अंतराल पर गेंद को सीमा-रेखा के बाहर भेजने में सफल रहे। बॉश ने 48 गेंद में 66 रन की पारी के दौरान एक छक्का और नौ चौके लगाये जिसमें विजयी चौका भी शामिल है।
भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआती ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन पांचवें ओवर में लुस ने अरूंधति के खिलाफ लगातार गेंदों पर छक्का और चौका जड़कर अपने इरादे जाहिर कर दिये। दक्षिण अफ्रीका ने पावर प्ले में एक विकेट पर 36 रन बना लिये थे।
शुरुआती ओवरों में संभल कर बल्लेबाजी कर रही बॉश ने पूनम यादव के द्वारा किये गये नौवें ओवर लगातार दो गेंदों पर चौका जड़ रन गति को तेज किया। उन्होंने इसके बाद हरलीन की गेंद पर छक्का भी लगाया।
डेब्यू कर रही सिमरन अपने शुरूआती दो ओवरों में किफायती रही, लेकिन तीसरे ओवर में उन्होंने 10 रन दिये जिसमें लुस ने दो शानदार चौके लगाये। हरलीन ने 16वें ओवर की अपनी आखिरी गेंद पर कैच पकड़कर लुस का विकेट चटकाया। लुस ने 49 गेंद की पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया।
इस दौरान बॉश ने सिमरन की गेंद पर चौका लगकर अपने टी20 करियर का पहला अर्धशतक 39 गेंद में पूरा किया। उन्होंने इसके बाद लौरा वॉलवार्ट (09) के साथ मिलकर जीत की औपचारिक्ताएं पूरी की।
इससे पहले भारतीय पारी के दौरान हरलीन ने दूसरे विकेट के शेफाली वर्मा (23) के साथ 45 जबकि जेमिमा रोड्रिग्ज (30) के साथ तीसरे विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की लेकिन टीम आखिरी ओवरों में रन गति बढ़ने में विफल रही।
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम को कप्तान स्मृति मंधाना ने नॉनकुलुलेको मलाबा के पहले ओवर में दो चौके लगाकर तेज शुरुआत दिलायी, लेकिन वह दूसरे ओवर में शबनीम इस्माइल की गेंद पर कवर क्षेत्र में बॉश को कैच थमा बैठी।
टी20 टीम में शामिल हुई शेफाली ने मलाबा की गेंद पर छक्का लगाकर तीसरे ओवर में अपना खाता खोला। प्वार प्ले के आखिरी ओवर में भारतीय टीम ने 14 रन बटोरे, जिसमें नाडिन डि क्लर्क की गेंद पर हरलीन देओल ने दो चौके जबकि शेफाली ने एक चौका जड़ा। छह ओवर के बाद टीम का स्कोर एक विकेट पर 41 रन था।
दोनों की दूसरे विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी को मलाबा (28 रन पर एक विकेट) ने शेफाली को आउट कर तोड़ा। शेफाली ने 22 गेंद की पारी में एक छक्का और दो चौके की मदद से 23 रन बनाने के बाद बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में स्टंप हो गयी।
हरलीन ने पारी के 11वें ओवर में सुने लुस के खिलाफ दो चौके लगाकर रन गति को बढ़ाने की कोशिश की। जेमिमा रोड्रिग्स का अच्छा साथ मिला और दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 48 गेंद में 60 रन की साझेदारी की। इस बीच 17वें ओवर में खाका की दूसरी गेंद पर एक रन लेकर हरलीन ने 44 गेंद में टी20 अंतरराष्ट्रीय में आना पहला अर्धशतक पूरा किया।
हालांकि, वह अगले ही ओवर की पहली गेंद पर पवेलियन लौट गयी. बॉश ने 17वें ओवर की पहली गेंद पर इस्माइल के हाथों कैच कराकर उनकी पारी का अंत किया। इसके अगली गेंद पर रोड्रिग्ज ने चौका जड़ा लेकिन ओवर की तीसरी गेंद पर वह भी हरलीन की तरह आउट हो गयी। उनका कैच भी इस्माइल ने ही पकड़ा।
भारतीय टीम इस दोहरे झटके के बाद आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने में नाकाम रही। टीम आखिरी तीन ओवरों में सिर्फ 13 रन बटोर सकी। इस दौरान इस्माइल ने आखिरी दो गेंदों पर रिचा घोष (05) और अरुंधति रेड्डी (00) को बोल्ड किया। दक्षिण अफ्रीका के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल ने 14 रन देकर तीन जबकि कामचालऊ गेंदबाज बॉश ने दो विकेट चटकाये।
श्रृंखला का दूसर मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका की टीम इससे पहले पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला को 4-1 से जीती थी।
IND Vs ENG: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच सीरीज फिलहाल 2-2 से बराबरी पर है. चौथे टी20 मुकाबले में जीत दर्ज करने के बावजूद आखिरी मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव हो सकता है.
टीम इंडिया के लिए ओपनर केएल राहुल का फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है. चारों मैचों में मौका मिलने के बावजूद राहुल अब तक कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं. इंडिया आखिरी मैच में केएल राहुल के स्थान पर ईशान किशन को मौका दे सकता है. फिफ्टी लगाकर अपने करियर का आगाज करने वाले किशन फिट नहीं होने की वजह से चौथे मैच में नहीं खेल पाए थे.
इंडिया के पास एक और विकल्प ऑलराउंडर राहुल तेवतिया के रूप में है. ऐसी स्थिति में रोहित शर्मा और विराट कोहली को ओपनिंग का जिम्मा संभालना होगा. राहुल तेवतिया के आने से ना सिर्फ इंडिया को एक बड़े शॉट लगाने वाले बल्लेबाज मिलेगा बल्कि अहमदाबाद की पिच पर उनकी लेग स्पिन काफी असरदार साबित हो सकती है.
सिलेक्शन के लिए उपलब्ध हैं नटराजन
तेज गेंदबाजी में भी इंडिया बदलाव के बारे में विचार कर सकता है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लिमिटिड ओवर सीरीज में इंडिया के बेस्ट गेंदबाज रहे टी नटराजन आखिरी मैच के लिए पूरी तरह से फिट हैं. नटराजन के खेलने पर शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग 11 से बाहर रहना पड़ सकता है.
कप्तान विराट कोहली हालांकि निर्णायक मुकाबले में ज्यादा बदलाव करेंगे या नहीं इसके बारे में ज्यादा कुछ कहा नहीं जा सकता है. राहुल के पिछले प्रदर्शन को देखते हुए टीम उन्हें एक मौका और भी दे सकती है.
आज से 20 साल पहले पहले 11-15 मार्च 2001 का दिन भारतीय क्रिकेट का वह स्वर्णिम क्षण है, जिसने भारतीय टीम की दिशा और दशा दोनों ही बदल दी. टीम इंडिया यहां कोलकाता में एक ऐसी टीम के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने उतरी थी, जिसे उस काल का ‘बाली’ माना जाता था. यह टीम थी ऑस्ट्रेलिया, जो स्टीव वॉ की कप्तानी में खेल रही थी. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की ताकत उस वक्त ऐसी थी कि मानों उसे देखकर विरोधी टीम का आधा बल भी ऑस्ट्रेलिया में ट्रांस्फर हो जाता था. यह टीम दुनिया की हर टीम को अपने घर में ही नहीं बल्कि उसके घर में जाकर हरा रही थी.
स्टीव वॉ इस टीम के कप्तान थे और इस बार कंगारू टीम भारत दौरे पर आई थी. ऑस्ट्रेलिया लगातार पिछले 15 टेस्ट मैच जीतकर यहां पहुंची थी और उसने 3 टेस्ट की सीरीज के पहले मैच (मुंबई टेस्ट) में भी भारत को 3 दिन से भी कम समय में मात दे दी थी. सीरीज का दूसरा टेस्ट कोलकाता में खेला जाना था. भारतीय टीम की कमान अभी-अभी सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) के हाथ में आई थी. ऑस्ट्रेलिया के सामने भारतीय टीम पस्त दिख रही थी लेकिन कप्तान सौरव गांगुली को कोई कमाल करके दिखाना था.
पहला टेस्ट हारने के बाद टीम इंडिया कोलकाता टेस्ट में भी पराजय की ओर बढ़ ही चुकी थी. ऑस्ट्रेलिया ने कोलकाता टेस्ट (IND vs AUS Kolkata Test 2001) में पहली पारी में 445 रन बनाए थे. इसके जवाब में टीम इंडिया मात्र 171 रन पर ढेर हो गई. टीम इंडिया यहां 274 रन पीछे थी. भारत की कमजोर मानी जा रही टीम के सामने 274 रन की लीड देखकर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव वॉल ने भारत को फॉलोऑन देने का फैसला किया. असली खेल यहीं से शुरू हुआ. फॉलोऑन को मजबूर हुई टीम इंडिया की हालत देखकर किसी को उम्मीद नहीं थी कि वह इस टेस्ट मैच को बचा भी लेगी. लेकिन असली खेल यहीं से शुरू हुआ.
फॉलोऑन में नंबर 3 पर उतरे थे VVS Laxman बनाई टीम इंडिया की ‘संजीवनी’
टीम इंडिया ने भरोसेमंद बल्लेबाज वेंगीपुरप्पू वैंकट साइ लक्ष्मण (VVS Laxman) और राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के बूते कमाल दिखाना शुरू किया. फॉलोऑन खेलते हुए भारत का पहला विकेट 52 के स्कोर पर गिर गया. गांगुली ने यहां वीवीएस लक्ष्मण को नंबर 3 पर बैटिंग के लिए उतार दिया. लक्ष्मण ने एक छोर को तो बखूबी संभाल लिया लेकिन दूसरे छोर से टीम इंडिया के विकेट गिरने का सिलसिला नहीं रुक रहा था. इस बार भी टीम इंडिया ने 232 रन तक पहुंचते-पहुंचे अपने 4 विकेट गंवा दिए. इनमें सचिन तेंदुलकर (10) और सौरभ गांगुली (48) के विकेट भी शामिल थे. लेकिन लक्ष्मण का साथ देने जब द्रविड़ मैदान पर उतरे तो यहां एक नया इतिहास टीम इंडिया का इंतजार कर रहा था.
लक्ष्मण-द्रविड़ ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का ‘तिलिस्म’
तब टेस्ट क्रिकेट में इन दोनों (वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़) खिलाड़ियों का नाम इतना बड़ा नहीं था, जितना बड़ा उन्होंने इस पारी को खेलने के बाद बना लिया. इन दोनों ने क्रीज पर ऐसे पांव जमाए कि कंगारू टीम के पसीने छूटने लगे थे. भारत ने देखते ही देखते ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी का स्कोर पार कर लिया और फिर उसे बड़ी लीड देने का काम शुरू करने लगा.
लक्ष्मण द्रविड़ के सामने घुटनों पर आई ऑस्ट्रेलिया
दोनों बल्लेबाजों ने क्रीज पर ऐसे पांव जमाए कि ऑस्ट्रेलिया को अगले 104 ओवरों तक कोई विकेट नहीं मिला. ये दोनों बल्लेबाज करीब डेढ़ दिन तक एक साथ बैटिंग करते नजर आए और ऑस्ट्रेलिया की टीम सिर्फ शारीरिक तौर पर ही नहीं मानसिक तौर पर भी टूटने लगी. भारत को वीवीएस लक्ष्मण के रूप में 5वां झटका लगा तब लक्ष्मण 281 रन पर आउट हुए थे. लेकिन आउट होने से पहले वह भारतीय क्रिकेट के लिए करिश्मा कर चुके थे. एक वक्त टीम इंडिया इस टेस्ट मैच को बचाने की सोच रही थी अब ऑस्ट्रेलिया पर हार का खतरा मंडराने लगा था. दूसरे छोर पर खड़े राहुल द्रविड़ ने यहां 180 रन की उम्दा पारी खेली और वह रन आउट होकर पवेलियन लौटे.
फॉलोऑन खेलकर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया विशाल टारगेट
पहली पारी में भारत को मात्र 171 रन पर समेट देने वाली कंगारू टीम यहां दूसरी पारी में टीम इंडिया को ऑल आउट नहीं कर पाई. कप्तान सौरभ गांगुली ने यहां 657/7 पर पारी घोषित कर दी और ऑस्ट्रेलिया को अब इस मैच को जीतने के लिए 384 रन की चुनौती मिली. अब भारतीय बोलरों ने भी उसे निराश नहीं किया और कंगारू टीम दूसरी पारी में मात्र 212 रन पर ढेर हो गई. टीम इंडिया ने यह मैच 171 रन से अपने नाम किया.
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्वीट वॉ ने VVS को कहा था- ‘वेरी वेरी स्पेशल’
वीवीएस लक्ष्मण की पारी ने नया इतिहास रच दिया था. क्रिकेट के जानकार वीवीएस की इस पारी को महान पारियों में शुमार करते हैं. इस टेस्ट पारी के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा था कि VVS का मतलब अब ‘वेरी-वेरी स्पेशल’ है क्योंकि उन्होंने यह वेरी-वेरी स्पेशल पारी खेली है. इतना ही नहीं स्टीव वॉ को वीवीएस की 20 पुरानी यह पारी आज भी पूरी तरह से याद है. हाल ही में उन्होंने कहा कि उन्होंने (वॉ) ने कहा कि 280 से ज्यादा रन की कोलकाता में खेली गई वह पारी मेरे जीवन की सबसे उम्दा पारी है, जिसका मैं साक्षी बना. लेकिन बतौर कप्तान उस वक्त न तो मेरी सारी योजनाएं विफल हो रही थीं.
रायपुर । पांच मैचों में चौथी जीत के इंडिया लेजेंड्स टीम रोड सेफ्टी वलर्ड सीरीज के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इस टीम ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका को 57 रनों से हराया। इस जीत के साथ इंडिया लेजेंड्स के 16 अंक हों गए हैं। उसके खाते में चार जीत और एक हार है, जो उसे उसे कुछ दिन पहले ही इंग्लैंड के खिलाफ मिली थी। श्रीलंका लेजेंड्स के भी पांच मैचों से 16 अंक हैं और वर भी सेमीफाइनल में पहुंच गई है लेकिन नेट रन रेट के कारण वह टेबल में इंडिया लेजेंड्स के नीचे है। बाकी के दो स्थानों के लिए द. अफ्रीका लेजेंड्स (5 मैच, 12 अंक) और इंग्लैंड लेजेंड्स (3 मैच, 8 अंक) तथा वेस्टइंडीज लेजेंड्स (5 मैच, 8 अंक) के बीच टक्कर है। बहरहाल, 205 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी द. अफ्रीकी टीम ने अच्छी शुरुआत की लेकिन बाद में दबाव में आकर लक्ष्य से –रन दूर रह गई। उसके ओपनरों एंड्रयू पुटिक (41 रन, 35 गेंद, 6 चौके) और मोर्ने वान विक ( 35 रन, 4 चौके, 2 छक्के) ने पहले विकेट के लिए 87 रनो की साझेदारी की। पुटिक को यूसुफ पठान ने बोल्ड किया।
आक्सिंग रन रेट का दबाव बढ़ता जा रहा और इसी दबाव से टीम को निकालने के प्रयास में विक 96 के कुल योग पर प्रज्ञान ओझा की गेंद पर सचिन को कैच दे बैठे। 12वें ओवर की समाप्ति तक द. अफ्रीका को 48 गेंदो पर 109 रन बनाने थे।
इसी दबाव के कारण द. अफ्रीका ने लगातार अंतराल पर तीन और विकेट गंवा दिए। आउट होने वालों में अल्वारो पीटरसन (7), जांदेर दे ब्रूयन (10) और लूट्स बोसमैन (0) शामिल हैं। अंतिम 18 गेंदों पर उसे 75 रनों की जरूरत थी लेकिन मेहमान टीम 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 148 रनो पर ही सीमित रह गई। कप्तान जोंटी रोड्स 22 रनों पर नाबाद लौटे।
इंडिया लेजेंड्स की ओर से यूसुफ ने तीन विकेट लिए जबकि युवराज को दो सफलता मिली।
इससे पहले, इंडिया लेजेंड्स ने कप्तान सचिन और युवराज के शानदार तूफानी अर्धशतकों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका लेजेंड्स को 205 रनों का टारगेट दिया। इंडिया लेजेंड्स ने टास हारने के बाद पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवरों मे तीन विकेट पर 204 रन बनाए। इसमें सचिन के 60, युवराज के नाबाद 52 रनों के अलावा सुब्रमण्यम बद्रीनाथ के 42 रन शामिल हैं। यूसुफ पठान ने 23 रन बनाए जबकि मनप्रीत गोनी 16 रनों पर नाबाद लौटे। वीरेंद्र सहवाग (6) के साथ पारी की शुरूआत करने आए सचिन ने अपने पुराने अंदाज में कई आकर्षक शाट्स लगाकर करीब 30 हजार दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उनके हर चौके और छक्के पर दर्शकों ने जमकर शोर मचाया और ‘ सचिन-सचिन’ के नारे लगाए। सहवाग हालांकि 16 रन के कुल योग पर आउट हो गए लेकिन सचिन ने बद्रीनाथ के साथ बल्लेबाजी का बेहतरान मुजायरा पेश करना जारी रखा। अपनी पारी में नौ चौके और एक छक्का लगाने वाले सचिन 111 रन के कुल योग पर मोंडे जोदेंकी की गेंद पर कैच आउट हुए। इसी बीच बद्रीनाथ को राइट हैमस्ट्रींग इंजुरी हुई और वह 42 के निजी योग पर मैदान से बाहर जाने को मजबूर हुए। बद्रीनाथ ने मैदान छोड़ने से पहले 34 गेंदों का सामना कर चार चौके और दो छक्के लगाए।
बद्री के जाने के बाद युवराज और यूसुफ ने तीसरे विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी की। यूसुफ 141 के कुल योग पर आउट हुए। यूसुफ ने 10 गेंदों पर दो चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 23 रन बनाए।
अब युवराज का साथ देने गोनी आए। युवराज ने अब तक अपना असल रंग नहीं दिखाया था लेकिन जांदेर दे ब्रूएन द्वारा फेंके जा रहे 18वें ओवर में लगातार चार छक्के लगाते हुए अपनी उस पारी की याद दिला दी, जिसमें उन्होंने इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्राड के एक ही ओवर में छह छक्के लगाए थे। युवराज ने अपनी 22 गेंदों की पारी में दो चौके और छह छक्के लगाए।
IND vs ENG: टीम मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा को आराम देने का फैसला किया है. रोहित शर्मा आगे दो टी20 मैचों में भी टीम से बाहर रह सकते हैं. आखिरी वक्त में टीम इंडिया ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है. विराट कोहली ने एक दिन पहले कहा था कि शिखर धवन तीसरे ओपनर की भूमिका में रहेंगे. लेकिन वो लकी रहे और उन्हें प्लेइंग 11 में जगह मिली है.
India Playing 11: शिखर धवन, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल.
England Playing 11: जेसन रॉय, जोस बटलर (विकेटकीपर), डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, इयॉन मॉर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, मार्क वुड, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद.
नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार ओपनर शिखर धवन इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में दमदार प्रदर्शन के लिए तैयार हैं। उन्होंने अहमदाबाद में होने वाले सीरीज के पहले टी20 से पूर्व एक वीडियो क्लिप इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो में उनके साथ सूर्यकुमार यादव भी नजर आ रहे हैं। शिखर ने जो वीडियो क्लिप शेयर किया है, उसमें अमिताभ बच्चन और गोविंदा की फिल्म बड़े मियां-छोटे मियां का गाना बड़े मियां तो बड़े मियां, छोटे मियां सुभान अल्लाह... पर वह और सूर्यकुमार ऐक्टिंग करते नजर आ रहे हैं।
मिताली राज सभी प्रारूपों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गईं हैं। मिताली ने लखनऊ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रहे तीसरे एकदिवसीय मैच में इस उपलब्धि पहुंची। मिताली ने एकदिवसीय मैचों में 6974 रन बनाए हैं जबकि अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैचों में उनके नाम पर 2,364 रन हैं। उन्होंने 10 टेस्ट मैचों से 663 रन भी बनाए हैं। मिताली अब सभी प्रारूपों में 10,000 रन बनाने वाली दूसरी अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर हैं। इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स ऐसी पहली महिला क्रिकेटर हैं जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। मिताली ने 212 एकदिवसीय मैच खेले और 50 ओवर के प्रारूप में सात शतक और 54 अर्धशतक जड़े हैं।
मिताली राज
मिताली राज भारतीय महिला क्रिकेटर हैं, उनका जन्म 3 दिसम्बर, 1982 को राजस्थान के जोधपुर में हुआ था। मिताली राज को भारतीय क्रिकेट की सबसे बेहतरीन महिला क्रिकेटरों में से एक माना जाता है। खेल में उनके योगदान के लिए के लिए उन्हें अर्जुन अवार्ड और पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।
इस साल अक्टूबर-नवंबर में इंडिया में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है. इंडियन क्रिकेट टीम अपनी जमीन पर हो रहे वर्ल्ड कप में खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है. इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जोस बटलर भी इस बात से सहमत है. बटलर का मानना है कि टीम इंडिया के पास अपना दूसरा टी20 वर्ल्ड कप जीतने का अच्छा मौका है. बटलर ने टीम इंडिया को काफी मजबूत बताया है. बटलर ने कहा, ''विश्व कप में मेजबान देश की ओर देखते हो, विशेषकर जब वह भारत जितनी मजबूत टीम हो जो इस टूर्नामेंट में खिताब की प्रबल दावेदार होगी.'' बटलर ने पिछले कुछ वर्ल्ड कप के रिकॉर्ड के आधार पर टीम इंडिया की जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा, ''कई शानदार टीमें हैं, पिछले कुछ विश्व कप में मेजबान देशों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. बेशक भारत सभी प्रारूप में मजबूत है और टी20 भी इससे अलग नहीं है और विशेषकर स्वदेश में खेलने के कारण मैं भारत को प्रबल दावेदार मानता हूं.''
भारत के पास है शानदार मौका
भारत और इंग्लैंड को शुक्रवार से पांच टी20 मैचों की श्रृंखला खेलनी है और बटलर ने कहा कि यह उनकी टीम के पास विश्व कप जैसे हालात से सामंजस्य बैठाने का शानदार मौका होगा. उन्होंने कहा, ''इस श्रृंखला में खेलना हमारे लिए अहम होगा और उम्मीद करते हैं कि हम इसे जीतेंगे और मनोबल हासिल करेंगे. एक समूह के रूप में एकजुट होंगे और विश्व कप से पहले स्पष्टता होगी. इसलिए विश्व कप के हालात में भारत के खिलाफ खेलना एक टीम के रूप में हमारे पास शानदार मौका है.'' बता दें कि जोस बटलर इंडिया के खिलाफ पहला टेस्ट खेलने के बाद इंग्लैंड वापस लौट गए थे. लेकिन इंडिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए बटलर की टीम में वापसी हुई है.
भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ने विश्व में नंबर एक रैंकिंग हासिल कर ली है। उन्होंने माटेयो पेलिकोन रैंकिंग सीरीज में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक जीतने के बाद यह रैंकिंग हासिल की। बजरंग पुनिया ने मंगोलिया के तुल्गा तुमुर ओचिर को 65 किलोग्राम में 2-2 मानदंडों से हराया। उन्होंने अंतिम 30 सेकंड के बाउट में दो-अंक प्राप्त करने के बाद यह इवेंट जीता। कोविड-19 के प्रकोप के बाद से बजरंग पुनिया की यह पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता थी। पहलवान, बजरंग पुनिया को, माटेयो पेलिकोन रैंकिंग सीरीज शुरू होने से पहले रैंकिंग में दूसरे स्थान पर रखा गया था। इवेंट में उनकी जीत ने उन्हें 65 किलोग्राम भार वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल करने में मदद की। बजरंग पुनिया ने फाइनल में वर्ष 2020 में अमेरिका से जॉर्डन ओलिवर को हराया था। इस टूर्नामेंट में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। इससे पहले, उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में कांस्य जीतने के बाद सितंबर 2019 के महीने में टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए अपना स्थान सुरक्षित किया था।
टोक्यो गेम्स 2020
2020 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक को टोक्यो 2020 के रूप में भी जाना जाता है। यह एक आगामी अंतर्राष्ट्रीय बहु-खेल कार्यक्रम है जिसे जापान के टोक्यो में 23 जुलाई से 8 अगस्त 2021 तक आयोजित किया जायेगा। यह पहले 24 जुलाई से 9 अगस्त, 2020 तक निर्धारित था। लेकिन मार्च 2020 में COVID-19 महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।
दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की शादी इन दिनों चर्चा में है। जैसे ही यह खबर वायरल हुई कि भारतीय पेसर शादी करने जा रहे हैं, फैंस जानने को बेताब हो गए कि उनकी दुल्हनियां कौन बनेगी? कयासों का बाजार गर्म हुआ। अनुमान लगने शुरू हुए। जस्सी के अफेयर्स और महिला मित्रों की सूची खंगाली जाने लगी। नौबत तो यहां तक आ गई कि साउथ की एक एक्ट्रेस के परिवार को सामने आकर सफाई देनी पड़ी। अब ताजा रिपोर्ट में लड़की के नाम के साथ शादी की तारीख और स्थान का भी दावा किया गया है।
वेबसाइट स्पोर्ट्सकीड़ा की ताजा रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि बुमराह स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन के साथ 14-15 मार्च को गोवा में सात फेरे लेंगे। हालांकि अभी तक दोनों की ही ओर अबतक इसकी पुष्टि नहीं की गई है और न ही खंडन किया गया है। कोविड प्रोटोकॉल के तहत सिर्फ करीबी दोस्त और चुनिंदा रिश्तेदार ही कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
चंडीगढ़, मोहाली में आईपीएल 2021 का एक भी मैच न कराए जाने को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कड़ी नाराजगी जताई है. इसको लेकर उन्होंने बीसीसीआई को चिट्ठी लिखी है. इसमें उन्होंने कहा कि अगर रोजाना 9000 कोरोना केस वाले मुंबई में बीसीसीआई मैच का आयोजन कर सकती है तो मोहाली में मैच कराने में क्या दिक्कत है.
I have written to them (BCCI) saying if they can have a match in Mumbai, which has had 9,000 cases per day, then what's wrong with Mohali. We will take the necessary precautions: Punjab Chief Minister Amarinder Singh on IPL excluding Mohali as match venue pic.twitter.com/LPThoYBSIw
— ANI (@ANI) March 8, 2021
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला खिताबी मुकाबला लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में नहीं बल्कि साउथम्पटन के एजेस बाउल में 18 जून को खेला जाएगा। इस बात की जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई को बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दी।
उन्होंने कहा, 'कोरोना को ध्यान में रखते हुए आईसीसी विश्व टेस्टचैंपियनशिप का फाइनल साउथम्पटन के एजेस बाउल में खेला जाएगा।' दरअसल, इससे पहले तक खबर थी कि डब्ल्यूटीसी का खिताबी मुकाबला 18 जून को क्रिकेट का मक्का कहे जाने लंदन के लॉर्ड्स पर खेला जाएगा। मगर आज इन अटकलों पर विराम लग गया।
आपको बता दे आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में भारत 520 अंक (72.2%) के साथ पहले नंबर पर काबिज है। वहीं, न्यूजीलैंड 420 अंक (70.0 %) के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया 332 अंकों (69.2) के साथ तीसरे नंबर पर रही और फाइनल में जगह बनाने से चूक गया। वहीं, इंग्लैंड मेजबान भारत के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच गंवाने के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस से बाहर हो गया था। हालांकि, इंग्लिश टीम अंकतालिका में 442 अंकों (61.4) के साथ चौथे स्थान पर रही।
WTC final to be played at Ageas Bowl in Southampton
— ANI Digital (@ani_digital) March 8, 2021
Read @ANI Story | https://t.co/MlLjGtP9r4 pic.twitter.com/NiRa3kYGKV




