रायपुर । पांच मैचों में चौथी जीत के इंडिया लेजेंड्स टीम रोड सेफ्टी वलर्ड सीरीज के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इस टीम ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका को 57 रनों से हराया। इस जीत के साथ इंडिया लेजेंड्स के 16 अंक हों गए हैं। उसके खाते में चार जीत और एक हार है, जो उसे उसे कुछ दिन पहले ही इंग्लैंड के खिलाफ मिली थी। श्रीलंका लेजेंड्स के भी पांच मैचों से 16 अंक हैं और वर भी सेमीफाइनल में पहुंच गई है लेकिन नेट रन रेट के कारण वह टेबल में इंडिया लेजेंड्स के नीचे है। बाकी के दो स्थानों के लिए द. अफ्रीका लेजेंड्स (5 मैच, 12 अंक) और इंग्लैंड लेजेंड्स (3 मैच, 8 अंक) तथा वेस्टइंडीज लेजेंड्स (5 मैच, 8 अंक) के बीच टक्कर है। बहरहाल, 205 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी द. अफ्रीकी टीम ने अच्छी शुरुआत की लेकिन बाद में दबाव में आकर लक्ष्य से –रन दूर रह गई। उसके ओपनरों एंड्रयू पुटिक (41 रन, 35 गेंद, 6 चौके) और मोर्ने वान विक ( 35 रन, 4 चौके, 2 छक्के) ने पहले विकेट के लिए 87 रनो की साझेदारी की। पुटिक को यूसुफ पठान ने बोल्ड किया।
आक्सिंग रन रेट का दबाव बढ़ता जा रहा और इसी दबाव से टीम को निकालने के प्रयास में विक 96 के कुल योग पर प्रज्ञान ओझा की गेंद पर सचिन को कैच दे बैठे। 12वें ओवर की समाप्ति तक द. अफ्रीका को 48 गेंदो पर 109 रन बनाने थे।
इसी दबाव के कारण द. अफ्रीका ने लगातार अंतराल पर तीन और विकेट गंवा दिए। आउट होने वालों में अल्वारो पीटरसन (7), जांदेर दे ब्रूयन (10) और लूट्स बोसमैन (0) शामिल हैं। अंतिम 18 गेंदों पर उसे 75 रनों की जरूरत थी लेकिन मेहमान टीम 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 148 रनो पर ही सीमित रह गई। कप्तान जोंटी रोड्स 22 रनों पर नाबाद लौटे।
इंडिया लेजेंड्स की ओर से यूसुफ ने तीन विकेट लिए जबकि युवराज को दो सफलता मिली।
इससे पहले, इंडिया लेजेंड्स ने कप्तान सचिन और युवराज के शानदार तूफानी अर्धशतकों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका लेजेंड्स को 205 रनों का टारगेट दिया। इंडिया लेजेंड्स ने टास हारने के बाद पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवरों मे तीन विकेट पर 204 रन बनाए। इसमें सचिन के 60, युवराज के नाबाद 52 रनों के अलावा सुब्रमण्यम बद्रीनाथ के 42 रन शामिल हैं। यूसुफ पठान ने 23 रन बनाए जबकि मनप्रीत गोनी 16 रनों पर नाबाद लौटे। वीरेंद्र सहवाग (6) के साथ पारी की शुरूआत करने आए सचिन ने अपने पुराने अंदाज में कई आकर्षक शाट्स लगाकर करीब 30 हजार दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उनके हर चौके और छक्के पर दर्शकों ने जमकर शोर मचाया और ‘ सचिन-सचिन’ के नारे लगाए। सहवाग हालांकि 16 रन के कुल योग पर आउट हो गए लेकिन सचिन ने बद्रीनाथ के साथ बल्लेबाजी का बेहतरान मुजायरा पेश करना जारी रखा। अपनी पारी में नौ चौके और एक छक्का लगाने वाले सचिन 111 रन के कुल योग पर मोंडे जोदेंकी की गेंद पर कैच आउट हुए। इसी बीच बद्रीनाथ को राइट हैमस्ट्रींग इंजुरी हुई और वह 42 के निजी योग पर मैदान से बाहर जाने को मजबूर हुए। बद्रीनाथ ने मैदान छोड़ने से पहले 34 गेंदों का सामना कर चार चौके और दो छक्के लगाए।
बद्री के जाने के बाद युवराज और यूसुफ ने तीसरे विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी की। यूसुफ 141 के कुल योग पर आउट हुए। यूसुफ ने 10 गेंदों पर दो चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 23 रन बनाए।
अब युवराज का साथ देने गोनी आए। युवराज ने अब तक अपना असल रंग नहीं दिखाया था लेकिन जांदेर दे ब्रूएन द्वारा फेंके जा रहे 18वें ओवर में लगातार चार छक्के लगाते हुए अपनी उस पारी की याद दिला दी, जिसमें उन्होंने इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्राड के एक ही ओवर में छह छक्के लगाए थे। युवराज ने अपनी 22 गेंदों की पारी में दो चौके और छह छक्के लगाए।
IND vs ENG: टीम मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा को आराम देने का फैसला किया है. रोहित शर्मा आगे दो टी20 मैचों में भी टीम से बाहर रह सकते हैं. आखिरी वक्त में टीम इंडिया ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है. विराट कोहली ने एक दिन पहले कहा था कि शिखर धवन तीसरे ओपनर की भूमिका में रहेंगे. लेकिन वो लकी रहे और उन्हें प्लेइंग 11 में जगह मिली है.
India Playing 11: शिखर धवन, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल.
England Playing 11: जेसन रॉय, जोस बटलर (विकेटकीपर), डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, इयॉन मॉर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, मार्क वुड, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद.
नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार ओपनर शिखर धवन इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में दमदार प्रदर्शन के लिए तैयार हैं। उन्होंने अहमदाबाद में होने वाले सीरीज के पहले टी20 से पूर्व एक वीडियो क्लिप इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो में उनके साथ सूर्यकुमार यादव भी नजर आ रहे हैं। शिखर ने जो वीडियो क्लिप शेयर किया है, उसमें अमिताभ बच्चन और गोविंदा की फिल्म बड़े मियां-छोटे मियां का गाना बड़े मियां तो बड़े मियां, छोटे मियां सुभान अल्लाह... पर वह और सूर्यकुमार ऐक्टिंग करते नजर आ रहे हैं।
मिताली राज सभी प्रारूपों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गईं हैं। मिताली ने लखनऊ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रहे तीसरे एकदिवसीय मैच में इस उपलब्धि पहुंची। मिताली ने एकदिवसीय मैचों में 6974 रन बनाए हैं जबकि अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैचों में उनके नाम पर 2,364 रन हैं। उन्होंने 10 टेस्ट मैचों से 663 रन भी बनाए हैं। मिताली अब सभी प्रारूपों में 10,000 रन बनाने वाली दूसरी अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर हैं। इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स ऐसी पहली महिला क्रिकेटर हैं जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। मिताली ने 212 एकदिवसीय मैच खेले और 50 ओवर के प्रारूप में सात शतक और 54 अर्धशतक जड़े हैं।
मिताली राज
मिताली राज भारतीय महिला क्रिकेटर हैं, उनका जन्म 3 दिसम्बर, 1982 को राजस्थान के जोधपुर में हुआ था। मिताली राज को भारतीय क्रिकेट की सबसे बेहतरीन महिला क्रिकेटरों में से एक माना जाता है। खेल में उनके योगदान के लिए के लिए उन्हें अर्जुन अवार्ड और पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।
इस साल अक्टूबर-नवंबर में इंडिया में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है. इंडियन क्रिकेट टीम अपनी जमीन पर हो रहे वर्ल्ड कप में खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है. इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जोस बटलर भी इस बात से सहमत है. बटलर का मानना है कि टीम इंडिया के पास अपना दूसरा टी20 वर्ल्ड कप जीतने का अच्छा मौका है. बटलर ने टीम इंडिया को काफी मजबूत बताया है. बटलर ने कहा, ''विश्व कप में मेजबान देश की ओर देखते हो, विशेषकर जब वह भारत जितनी मजबूत टीम हो जो इस टूर्नामेंट में खिताब की प्रबल दावेदार होगी.'' बटलर ने पिछले कुछ वर्ल्ड कप के रिकॉर्ड के आधार पर टीम इंडिया की जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा, ''कई शानदार टीमें हैं, पिछले कुछ विश्व कप में मेजबान देशों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. बेशक भारत सभी प्रारूप में मजबूत है और टी20 भी इससे अलग नहीं है और विशेषकर स्वदेश में खेलने के कारण मैं भारत को प्रबल दावेदार मानता हूं.''
भारत के पास है शानदार मौका
भारत और इंग्लैंड को शुक्रवार से पांच टी20 मैचों की श्रृंखला खेलनी है और बटलर ने कहा कि यह उनकी टीम के पास विश्व कप जैसे हालात से सामंजस्य बैठाने का शानदार मौका होगा. उन्होंने कहा, ''इस श्रृंखला में खेलना हमारे लिए अहम होगा और उम्मीद करते हैं कि हम इसे जीतेंगे और मनोबल हासिल करेंगे. एक समूह के रूप में एकजुट होंगे और विश्व कप से पहले स्पष्टता होगी. इसलिए विश्व कप के हालात में भारत के खिलाफ खेलना एक टीम के रूप में हमारे पास शानदार मौका है.'' बता दें कि जोस बटलर इंडिया के खिलाफ पहला टेस्ट खेलने के बाद इंग्लैंड वापस लौट गए थे. लेकिन इंडिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए बटलर की टीम में वापसी हुई है.
भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ने विश्व में नंबर एक रैंकिंग हासिल कर ली है। उन्होंने माटेयो पेलिकोन रैंकिंग सीरीज में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक जीतने के बाद यह रैंकिंग हासिल की। बजरंग पुनिया ने मंगोलिया के तुल्गा तुमुर ओचिर को 65 किलोग्राम में 2-2 मानदंडों से हराया। उन्होंने अंतिम 30 सेकंड के बाउट में दो-अंक प्राप्त करने के बाद यह इवेंट जीता। कोविड-19 के प्रकोप के बाद से बजरंग पुनिया की यह पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता थी। पहलवान, बजरंग पुनिया को, माटेयो पेलिकोन रैंकिंग सीरीज शुरू होने से पहले रैंकिंग में दूसरे स्थान पर रखा गया था। इवेंट में उनकी जीत ने उन्हें 65 किलोग्राम भार वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल करने में मदद की। बजरंग पुनिया ने फाइनल में वर्ष 2020 में अमेरिका से जॉर्डन ओलिवर को हराया था। इस टूर्नामेंट में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। इससे पहले, उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में कांस्य जीतने के बाद सितंबर 2019 के महीने में टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए अपना स्थान सुरक्षित किया था।
टोक्यो गेम्स 2020
2020 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक को टोक्यो 2020 के रूप में भी जाना जाता है। यह एक आगामी अंतर्राष्ट्रीय बहु-खेल कार्यक्रम है जिसे जापान के टोक्यो में 23 जुलाई से 8 अगस्त 2021 तक आयोजित किया जायेगा। यह पहले 24 जुलाई से 9 अगस्त, 2020 तक निर्धारित था। लेकिन मार्च 2020 में COVID-19 महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।
दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की शादी इन दिनों चर्चा में है। जैसे ही यह खबर वायरल हुई कि भारतीय पेसर शादी करने जा रहे हैं, फैंस जानने को बेताब हो गए कि उनकी दुल्हनियां कौन बनेगी? कयासों का बाजार गर्म हुआ। अनुमान लगने शुरू हुए। जस्सी के अफेयर्स और महिला मित्रों की सूची खंगाली जाने लगी। नौबत तो यहां तक आ गई कि साउथ की एक एक्ट्रेस के परिवार को सामने आकर सफाई देनी पड़ी। अब ताजा रिपोर्ट में लड़की के नाम के साथ शादी की तारीख और स्थान का भी दावा किया गया है।
वेबसाइट स्पोर्ट्सकीड़ा की ताजा रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि बुमराह स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन के साथ 14-15 मार्च को गोवा में सात फेरे लेंगे। हालांकि अभी तक दोनों की ही ओर अबतक इसकी पुष्टि नहीं की गई है और न ही खंडन किया गया है। कोविड प्रोटोकॉल के तहत सिर्फ करीबी दोस्त और चुनिंदा रिश्तेदार ही कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
चंडीगढ़, मोहाली में आईपीएल 2021 का एक भी मैच न कराए जाने को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कड़ी नाराजगी जताई है. इसको लेकर उन्होंने बीसीसीआई को चिट्ठी लिखी है. इसमें उन्होंने कहा कि अगर रोजाना 9000 कोरोना केस वाले मुंबई में बीसीसीआई मैच का आयोजन कर सकती है तो मोहाली में मैच कराने में क्या दिक्कत है.
I have written to them (BCCI) saying if they can have a match in Mumbai, which has had 9,000 cases per day, then what's wrong with Mohali. We will take the necessary precautions: Punjab Chief Minister Amarinder Singh on IPL excluding Mohali as match venue pic.twitter.com/LPThoYBSIw
— ANI (@ANI) March 8, 2021
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला खिताबी मुकाबला लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में नहीं बल्कि साउथम्पटन के एजेस बाउल में 18 जून को खेला जाएगा। इस बात की जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई को बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दी।
उन्होंने कहा, 'कोरोना को ध्यान में रखते हुए आईसीसी विश्व टेस्टचैंपियनशिप का फाइनल साउथम्पटन के एजेस बाउल में खेला जाएगा।' दरअसल, इससे पहले तक खबर थी कि डब्ल्यूटीसी का खिताबी मुकाबला 18 जून को क्रिकेट का मक्का कहे जाने लंदन के लॉर्ड्स पर खेला जाएगा। मगर आज इन अटकलों पर विराम लग गया।
आपको बता दे आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में भारत 520 अंक (72.2%) के साथ पहले नंबर पर काबिज है। वहीं, न्यूजीलैंड 420 अंक (70.0 %) के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया 332 अंकों (69.2) के साथ तीसरे नंबर पर रही और फाइनल में जगह बनाने से चूक गया। वहीं, इंग्लैंड मेजबान भारत के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच गंवाने के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस से बाहर हो गया था। हालांकि, इंग्लिश टीम अंकतालिका में 442 अंकों (61.4) के साथ चौथे स्थान पर रही।
WTC final to be played at Ageas Bowl in Southampton
— ANI Digital (@ani_digital) March 8, 2021
Read @ANI Story | https://t.co/MlLjGtP9r4 pic.twitter.com/NiRa3kYGKV
नई दिल्ली/रायपुर | इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन दो साल के बाद क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं और अब सभी की नजरें उन्हीं पर होगा, जब रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी-20 के तीसरे मैच में रविवार रात इंग्लैंड लीजेंडस का सामना बांग्लादेश लीजेंडस होगा।

रोहित ने पन्त से पूछा विकेट के पीछे क्यों करते हो इतनी बातें, पन्त ने दिया बेहतरीन जवाब, देखे विडियो
अहमदाबाद, टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत विकेट के पीछे कुछ-कुछ बोलते रहते हैं। अकसर उनके कुछ ऐसे वीडियो भी वायरल होते हैं जिसमें वह विकेटकीपिंग करते हुए साथी क्रिकेटरों की हौसलाअफजाई कर रहे होते हैं या उन्हें कुछ बोल रहे होते हैं। अब स्टार ओपनर रोहित शर्मा ने उनसे इसका कारण पूछा तो उन्होंने जवाब से दिल जीत लिया। भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज के चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में पंत ने को शानदार शतक जड़ा। जब पंत बल्लेबाजी को उतरे, तब भारत के 4 विकेट 80 रन तक गिर चुके थे। फिर पंत ने रोहित शर्मा (49) के साथ 41 रन जोड़े और सातवें विकेट के लिए वॉशिंगटन सुंदर के साथ 113 रन की शतकीय साझेदारी भी की। पंत ने 118 गेंदों की अपनी पारी में 13 चौके और 2 छक्के लगाए। सुंदर दूसरे दिन 60 रन बनाकर नाबाद लौटे। मैच के बाद रोहित शर्मा ने पंत और सुंदर से बातचीत की जिसका वीडियो क्लिप बीसीसीआई ने शेयर किया है। इस दौरान रोहित ने पंत से पूछा कि लोग कहते हैं कि वह विकेट के पीछे इतना शोर क्यों मचाते हैं। इसके जवाब में पंत ने कहा, मैं अपने क्रिकेट का आनंद उठाना पसंद करता हूं। ऐसा करने से टीम का आत्मविश्वास भी ऊपर रहता है। मेरी कोशिश होती है कि टीम की किसी भी तरीके से मदद हो जाए, बस यही दिमाग में चलता रहता है। पंत ने मैच खत्म होने के बाद कहा, मेरे खेलने का यही अंदाज है। मैं परिस्थितियों के मुताबिक खेलता हूं और बॉल देखने के बाद ही शॉट लगाता हूं। मैं टीम को जीत दिलाना चाहता हूं। अगर मेरी पारी से दर्शकों का मनोरंजन होता है, यही मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी है।
Hitman interviews Day 2 stars - Rishabh & Washington https://t.co/4uM6Zpd1fk
— just 36 news (@just36news) March 6, 2021
IND Vs ENG 4th Test Match: इंडिया ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे चार टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड को पारी और 25 रन से मात दी है. इस जीत के साथ ही इंडिया ने टेस्ट मैचों की सीरीज 3-1 से जीतकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली. भारत की जीत के हीरो अश्विन और अक्षर पटेल रहे जिन्होंने दूसरी पारी में 5-5 विकेट लिए.
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. इंग्लैंड पहली पारी में 205 रन ही बना पाया. भारत ने पहली पारी में 365 रन बनाए थे और 160 रनों की बढ़त ली थी लेकिन इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 54.5 ओवर में 135 रन ही बना सका और उसे पारी की हार का सामना करना पड़ा.
इंग्लैंड की तरफ से डेनियल लॉरेंस ने 95 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 50 कप्तान जोए रूट ने 72 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 30 रन बनाए. इसके अलावा ओली पोप ने 15 और बेन फोक्स ने 13 रन बनाए.
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा इंडिया
भारत इस जीत से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गया है जहां उसका सामना न्यूजीलैंड से होगा. फाइनल मुकाबला इस साल 18 से 22 जून तक इंग्लैंड के लॉर्डस मैदान पर खेला जाएगा.
इस सीरीज का पहला टेस्ट चेन्नई में खेला गया था, जिसे जीतकर इंग्लैंड ने 1-0 की लीड ले ली थी लेकिन भारत ने चेन्नई में ही खेले गए दूसरा टेस्ट मैच जीतते हुए बराबरी कर ली थी. इसके बाद भारत ने अहदाबाद का रुख किया था और दिन-रात के टेस्ट में इंग्लैंड को हराकर 2-1 की लीड बना ली थी. अब भारत ने एक और जीत के साथ सीरीज भी अपने नाम किया और साथ ही साथ टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में स्थान पक्का किया.
दुनिया की बेहतरीन सलामी जोड़ी ने रायपुर में दिखाया जलवा: सचिन-वीरेंद्र ने खेली 113 रनों की शतकीय पारी
अहमदाबाद, पिछले दो मैचों में दबदबा बनाने में सफल रहा भारत गुरुवार से शुरू हो रहे चौथे और अंतिम टेस्ट में एक बार फिर जीतने के लिए उतरेगा. स्पिनरों के लिए अनुकूल पिच पर इंग्लैंड के खिलाफ कोई रहम नहीं दिखाने के इरादे से भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में क्वालीफाई करने के लक्ष्य के साथ उतरेगा. भारतीय टीम श्रृंखला में 2-1 से आगे चल रही और अगर विराट कोहली की टीम अंतिम टेस्ट ड्रॉ भी करा लेती है तो जून में लार्ड्स में होने वाले फाइनल में जगह बना लेगी जहां उसका सामना न्यूजीलैंड से होगा.
भारत के लिए मुकाबला अहम
इंग्लैंड की टीम के लिए इस मैच में अधिक कुछ दांव पर नहीं लगा है. टीम इस मैच में जीत के साथ श्रृंखला ड्रॉ कराके अपनी प्रतिष्ठा बचाना चाहेगी लेकिन भारत के लिए काफी कुछ दांव पर लगा है.
आंकड़ों के हिसाब से भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान होने के बावजूद कोहली ने स्वीकार किया है कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की प्रतियोगिताओं के संदर्भ में अपने पूर्ववर्ती महेंद्र सिंह धोनी जैसी सफलता नहीं मिली है.
अक्षर और रविचंद्रन अश्विन ने श्रृंखला में मिलकर अब तक 42 विकेट चटकाए हैं और कोहली उनके विकेटों के आंकड़ों में और इजाफा होता देखना चाहेंगे. भारतीय स्पिनरों ने पहले तीन टेस्ट में इंग्लैंड के 60 में से 49 विकेट चटकाए हैं और लोगों को पता है कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अंतिम टेस्ट में वे क्या उम्मीद कर सकते हैं.
संभावित टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, इशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, रिद्धिमान साहा, मयंक अग्रवाल, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव और लोकेश राहुल.
इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, डोमिनिक बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जैक क्रॉली, बेन फोक्स, डैन लॉरेंस, जैक लीच, ओली पोप, डोम सिबली, बेन स्टोक्स, ओली स्टोन, क्रिस वोक्स और मार्क वुड.
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली है। विराट के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 100 मिलियन (10 करोड़) पहुंच गई है। इस जादुई आंकड़े पर पहुंचने वाले कोहली दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं।




