नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

भारत और इंग्लैंड: दूसरी पारी में दीवार बने विराट-अश्विन, लंच तक भारत- 156/6

चेन्नई। भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला चेन्नई के एमए चिंदबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच का आज तीसरा दिन है। पहली पारी में भारत ने 329 रन बनाए थे। वहीं इंग्लैंड केवल 134 रनों पर सिमट गई। दूसरी पारी में भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही है।
 

लंच ब्रेक तक भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और आर.अश्विन क्रीच पर जमे हुए हैं। विराट कोहली 86 बाॅल पर 38 रन बनाए हैं। वहीं विराट कोहली का साथ दे रहे आर.अश्विन ने अब तक 14 बाॅल का सामना किया है। आर.अश्विन ने 10 रन बनाए हैं। पहले सेशन तक इंग्लैंड के खिलाफ भारत की अब तक 351 रनों की बढ़त बना ली है।
 

यह इस पारी की सबसे बड़ी साझेदारी है। कोहली ने अपनी पारी में 86 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके लगाए हैं। जबकि अश्विन ने अपनी पारी में केवल 38 गेंदों का ही सामना किया है। भारत की ओर से दूसरी पारी में रोहित शर्मा ने 26 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से सबसे सफल गेंदबाज जैक लीच रहे, जिन्होंने तीन विकेट झटके। दो विकेट मोइन अली ने अपने नाम किए।

2nd Test IND vs ENG Day 3 Stumps: मज़बूत स्थिति में पहुंचा इंडिया, कुल बढ़त हुई 249 रनों की

इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 134 रनों पर सिमट गई. स्टुअर्ट ब्रॉड के रूप में इंग्लैंड ने अपना अंतिम विकेट खोया. भारत के लिए आर अश्विन ने 43 रन देकर पांच विकेट झटके. वहीं इंग्लैंड के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज़ बेन फोक्स ने सबसे ज्यादा नाबाद 42 रन बनाए. भारत को पहली पारी में 195 रनों की विशाल बढ़त मिली है.
पहली पारी में 195 रनों की विशाल बढ़त हासिल करने के बाद तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 54 रन बना लिए हैं. भारत की कुल बढ़त 249 रनों की हो गई है. स्टम्प्स के समय रोहित शर्मा 25 और चेतेश्वर पुजारा सात रनों पर नाबाद लौटे. इंग्लैंड के लिए जैक लीच ने एकमात्र विकेट झटका.
 

329 रन पर सिमटी भारत की पारी, पंत 58 रन बनाकर रहे नाबाद

चेन्नई । भारत की पहली पारी दूसरे दिन पहले एक घंटे में ही सिमट गई है। मोईन अली और ओली स्टोन दूसरे दिन दो-दो विकेट लेने में कामयाब रहे। रिषभ पंत ने 58 रन की शानदार पारी खेली। चेन्नई के चेपक मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में आज दूसरे दिन का खेल होगा। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन 6 विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाए। पहले दिन के खेल का अंत होने तक रिषभ पंत 33 रन बनाकर नाबाद रहे। पहले दिन की हाईलाइट हालांकि टीम इंडिया के स्टार ओपनर रोहित शर्मा का शतक रहा। रोहित शर्मा ने 161 रन की शानदार पारी खेलते हुए टीम इंडिया को मुश्किल स्थिति से निकाला। रोहित शर्मा को हालांकि रहाणे का भी अच्छा साथ मिला जिन्होंने 67 रन की पारी खेली। दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की शुरुआत काफी खराब रही। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू करने के बाद से ही लगातार अच्छा फॉर्म में दिख रहे शुभमन गिल जीरो पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद पुजारा और रोहित शर्मा के बीच 85 रन की पार्टनरशिप हुई। लेकिन लीच ने पुजारा को पवेलियन भेजकर इस पार्टनरशिप को तोड़ा। विराट कोहली ने भी पहली पारी में निराश किया. मोईन अली की शानदार गेंद पर विराट कोहली बिना खाता खोले ही बोल्ड होकर पवेलियन वापस लौट गए। इंडिया ने 86 रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद रहाणे और रोहित शर्मा के बीच चौथे विकेट के लिए 162 रन की साझेदारी हुई। आखिरी सेशन में हालांकि इंग्लैंड वापसी करने में कामयाब रहा और उसने तीन विकेट चटकाएं। इंग्लैंड की तरफ से मोईन अली और लीच को दो-दो विकेट मिले। स्टोन और रूट एक-एक विकेट लेने में कामयाब रहे। इंग्लैंड ने पहला टेस्ट 227 रन से जीतकर चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना रखी है। इंडिया को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनानी है तो उसके लिए जीत दर्ज करना बेहद जरूरी है। 

 

दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम में बड़ा बदलाव, एंडरसन सहित यह 4 खिलाड़ी हुए बाहर

चेन्नै , इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ चेन्नै में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए 12 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे चल रही मेहमान इंग्लैंड टीम ने दूसरे टेस्ट के लिए 4 बदलाव किए हैं। एंडरसन, बटलर, आर्चर और बेस बाहर
बोलिंग ऑलराउंडर डॉम बेस, तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन , विकेटकीपर जोस बटलर और पेसर जोफ्रा आर्चर टीम से बाहर हैं वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फोक्स , ऑलराउंडर मोईन अली, ओली स्टोन, अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड और ऑलराउंडर क्रिस वोक्स की वापसी हुई है।
एंडरसन और बेस ने पहले टेस्ट मैच में 5-5 विकेट लिए थे। एंडरसन को आराम के तहत बाहर रखा गया है जबकि आर्चर गुरुवार को टीम से बाहर हो गए थे। बटलर पिछले तीन टेस्ट से आराम के तहत इंग्लैंड टीम से बाहर चल रहे हैं।
रूट ने एंडरसन को बाहर करने की बताई वजह
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने इसकी पुष्टि की। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड की ओर से शुक्रवार को आयोजित वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में रूट ने कहा, इंग्लैंड ने 4 बदलाव किए हैं। बेस, एंडरसन, आर्चर और बटलर टीम से बाहर हैं। हमने एंडरसन को पिछले दो टेस्ट से पहले पूरी तरह से फिट होने के लिए आराम दिया है।
रूट ने फोक्स को सीरीज के बाकी बचे तीनों टेस्ट में बतौर विकेटकीपर खेलने की पुष्टि की वहीं पिछले दो टेस्ट में जॉनी बेयरस्टो को स्पेशलिस्ट बैट्समैन के रूप में खिलाने की उम्मीद जताई।
दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की 12 सदस्यीय टीम इस प्रकार है
डॉम सिबली, रोरी बर्न्स, डैन लॉरेंस, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, ओली पोप, बेन फोक्स, मोईन अली, स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रिस वोक्स, जैक लीच, ओली स्टोन।
 

भारत को बड़ा झटका: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जडेजा

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के स्टार ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा के बाकी बचे तीनों टेस्ट मैचों से बाहर होने की खबर आ रही है। सिडनी टेस्ट में बल्लेबाजी करते हुए रविंद्र जडेजा का अंगूठा डिस्लोकेट हो गया था, जिसकी वजह से वह ब्रिस्बेन टेस्ट में भी नहीं खेले थे। उन्हें भारत वापस आने के बाद नेशनल क्रिकेट अकादमी में भेजा गया था। माना जा रहा था कि रविंद्र जडेजा सीरीज के अंतिम दो टेस्ट के लिए फिट होंगे, लेकिन अब पता चला है कि उन्हें ठीक होने में उम्मीद से ज्यादा समय लग रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलना का रविंद्र जडेजा का कोई चांस नहीं है। इस बीच, चेन्नई में आगामी दूसरे टेस्ट के दौरान भारतीय प्लेइंग इलेवन में कम से कम झारखंड के बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम के साथ एक बदलाव होगा, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बाहर किया जा सकता है। जबकि, शाहबाज नदीम प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे या नहीं ये शुक्रवार को तय हो जाएगा। हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल के प्लेइंग इलेवन में वापिस आने की उम्मीद है। अक्षर पटेल अब मैच के लिए फिट है, जो शाहबाज नदीम को रिप्लेस कर सकते हैं। भारत को मंगलवार को समाप्त हुए पहले टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा था। 


अक्षर के घुटने में मामूली सा दर्द था और वह नेट्स पर बल्लेबाजी शुरू कर चुके हैं। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में वह गेंदबाजी भी शुरू कर देंगे। शुरुआती टेस्ट खेलने के लिए वह हमेशा पहली पसंद थे, लेकिन यह कप्तान विराट कोहली, मुख्य कोच रवि शास्त्री और गेंदबाजी कोच भरत अरुण पर निर्भर करेगा।

 

IPL की तर्ज पर एक और टी-20 लीग का ऐलान: इसी साल आयोजित किया जाएगा टी20 लीग का पहला सीजन

नई दिल्ली। टी20 लीग दुनियाभर में तेजी से लोकप्रियता के नए मुकाम हासिल कर रही है। इसके पीछे सबसे लुभावने टी20 टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की बड़ी भूमिका रही है। यही वजह है कि क्रिकेट खेलने वाले सभी शीर्ष देशों की अपनी टी20 लीग है। अब इस कड़ी में ताजा नाम एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड का भी जुडऩे जा रहा है। बोर्ड ने आईपीएल की तर्ज पर अपनी टी20 लीग शुरू करने का ऐलान कर दिया है। यूएई में होने वाली इस लीग में दुनियाभर के दिग्गज खिलाडिय़ों का जमावड़ा लगने की उम्मीद की जा रही है। फटाफट क्रिकेट के प्रारूप में दुनियाभर की तरह यूएई में भी इसे काफी पसंद किया जाता है। एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड ने ऐलान किया है कि उसकी अपनी टी20 लीग का पहला सीजन इसी साल आयोजित किया जाएगा। लीग का आयोजन दिसंबर 2021 से जनवरी 2022 तक किया जाएगा। ये भी बताया जा रहा है कि लीग को एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन और संयुक्त अरब अमीरात के ताकतवर मंत्री शेख नहयान मुबारक अल नहयान का समर्थन भी हासिल है। 

एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड ने इस बारे में बयान जारी कर कहा है कि दुनिया की अन्य सफल लीग की तरह ही फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग का आयोजन किया जाएगा जिसमें दुनियाभर के दिग्गज क्रिकेटरों को शामिल किया जाएगा। लीग में छह टीमें होंगी और इससे जुड़ी अन्य जानकारियों को जल्द से जल्द साझा किया जाएगा। ऐसे में जबकि यूएई में हाल ही में टी10 लीग के चौथे चरण का आयोजन किया गया था, तो अब टी20 लीग के ऐलान के बाद टी10 लीग के आयोजन पर क्या असर पड़ेगा इसे लेकर स्थिति फिलहाल साफ नहीं है।

बता दें कि यूएई अलग-अलग वक्त पर टी20 लीग का आयोजन करता रहा है। साल 2014 में इंडियन प्रीमियर लीग का पहला चरण यूएई में आयोजित किया गया था, तब भारत में लोकसभा चुनाव थे। इसके अलावा 2020 में कोरोना वायरस के चलते आईपीएल का 13वां सीजन पूरी तरह यूएई में ही आयोजित किया गया था। इतना ही नहीं, पाकिस्तान सुपर लीग के कुछ सीजन का आयोजन भी यूएई में हुआ था

छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थीयों का कुश्ती खेल की चयन प्रक्रिया रैली जाने कब

नईदिल्ली। 1.बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी, जाट रेजिमेंटल सेंटर, बरेली (उ0प्र0) इस केंद्र में स्पोर्ट्स कैडेट के रूप में लड़कों के कुश्ती खेल के लिए बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी द्वारा योग्य खिलाड़ियों को शामिल करने के लिए चयन रैली का आयोजन करेगी। रैली का आयोजन 01 से 06 मार्च 2021 तक जाट रेजिमेंटल सेंटर, बरेली में किया जाएगा।

2. कुश्ती खेल चयन का परिक्षण, शारीरिक और तकनीकी कौशल परीक्षा भारतीय खेल प्राधिकरण और कोच बोर्ड के अधिकारियों के तहत आयोजित की जाएगी।

योग्यताः-

(क) आयु- 01-14 वर्ष की आयु के बीच 01 मार्च 2021 को।अभ्यार्थी जन्म 01 मार्च 2007 से 28 फरवरी 2013 के बीच होना चाहिए।

(ख) शिक्षा – अंग्रेजी और हिंदी के विषय मे सामान्य ज्ञान के साथ कक्षा 4वीं कक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिये।

(ग) मेडिकल फिटनेस – जाट रेजिमेंटल सेंटर के चिकित्सा अधिकारी और सेना के खेल चिकित्सा केंद्र के विशेषज्ञ द्वारा की जायेगी।

(घ) आवेदक सब जूनियर/जूनियर नेशनल इंटर स्कूल राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप में पदक/ भागीदारी का प्रमाण पत्र जमा करना होगा और कुश्ती अनुशासन में पहला, दूसरा स्थान हासिल होना चाहिए।

(ङ) किसी भी आवेदक के शरीर पर स्थाई टैटू नहीं होना चाहिए अन्यथा उसका चयन नहीं किया जाएगा।

 

 

4. रेजिमेंटल सेंटर अभ्यार्थी को अपने अभिभावक के साथ निम्नलिखित प्रमाण पत्रों के साथ तथा प्रक्रिया के लिए जाट रेजिमेंट केन्द्र, बरेली (उ0प्र))आना है।

(क) जन्म प्रमाण पत्र (पंचायत/जन्म,मृत्यु रजिस्टर द्वारा निर्गत)मूल रूप में।

(ख) शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र मूल रूप में।

(ग) संम्बन्धित खेल में उपलब्धि का प्रमाण पत्र।

(घ) जाति प्रमाण ।

(छ) मूलनिवास प्रमाण पत्र (तहसीलदार/एस.डी.एम. द्वारा निर्मित)

(ज) किट/उपकरण तथा एसेसरीज जो संम्बन्धित खेल में भाग लेने के लिए आवश्यक हो।

(झ) आधार कार्ड की मूल प्रति।

सुचना एक कॉपी प्रामाणित सत्य प्रतिलिपि आवेदन पत्र के साथ जमा और मूल प्रमाण पत्र को दिखाना होगा।

5. अभ्यार्थियों को अपने खर्च पर चयन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। स्क्रिनिंग के समय अभ्यार्थी तथा उसके साथ आने वाले व्यक्ति को अपने ठहरने तथा आने जाने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।

6. पंजीकरण के लिए रिपोर्टिंग समय।

(क) स्थान – जाट रेजिमेंटल सेंटर, बरेली (उ0प्र0)।

(ख) दिनांक – 01 मार्च 2021

(ग) समय – 0700 से 1000

7. रिक्तियों की सीमा के कारण जिला/राज्य /राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

8. अंतिम चुने हुए अभ्यर्थियों को 17½ वर्ष की आयु तक मुफ्त खाना पीना, रहना, 10वीं तक पढ़ाई,स्पोर्ट किट, बीमा, चिकित्सा और कुशल परीक्षक कि सुविधा दी जाएगी। तत्पश्चात् योग्य अभ्यार्थी को निर्धारित नियमों के अनुसार सेना में भर्ती हेतु मौका दिया जायेगा। सेना में भर्ती हेतु मौका देने का यह अभिप्राय नहीं है कि उसे निश्चय ही सेना में भर्ती किया जायेगा।

9. जो लड़के चयनित किये जाते हैं लेकिन तथ्यों को छुपाने/गलत जानकारी/प्रगति न करना अथवा अनुशासन हीनता के कारण से अयोग्य पाये जाते हैं, तो परिक्षण का खर्च उसके माता-पिता/अविभावक को देना होगा।

10. कोरोना से बचाव के लिए सावधानियॉ सभी अभ्यार्थियों को भर्ती के दौरान मास्क और दस्ताने पहनना तथा रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन- पोलीमरेज़ चेन रिएक्शन (RT-PCR)/ रैपिड एंटीजन टेस्ट प्रमाणपत्र और कोई खतरा नहीं का प्रमाण पत्र।

11. कृपया निम्नलिखित पते पर किसी भी प्रश्न/सूचना के लिए संपर्क कर सकते हैः-

ऑफसर कमांडिंग, बॉयज़ कंपनी

जाट रेजिमेंटल सेंटर, बरेली (यूपी)

पिन- 900496

मार्फत 56 ए.पी.ओ.

 

 

इतना अजीबोगरीब बॉलिंग एक्शन आपने कभी नहीं देखा होगा, वीडियो हुआ वायरल

Abu Dhabi T10 League के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. पहले भी धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए कई बैट्समैन की वीडियो वायरल हो चुकी है. अब जो वीडियो वायरल हो रही है वो एक गेंदबाज की है. इस गेंदबाज का एक्शन देखकर आप चौंक जाएंगे.


इस गेंदबाज के विचित्र एक्शन ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है. इस गेंदबाज का नाम है केविन कोथिगोडा और वह श्रीलंका से हैं. केविन कोथिगोडा एक स्पिनर हैं और दाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं. गेंदबाजी करते हुए उनका हाथ सर के पीछे चला जाता है. केविन ‘मराठा अरेबियन्स’ की ओर से खेल रहे हैं. वह कई बार इस अजीबोगरीब बॉलिंग एक्शन की वजह से गिर भी चुके हैं.

वायरल वीडियो को ट्विटर यूजर @PaulRadley ने शेयर किया है. वह स्वयं पत्रकार हैं. इस वीडियो को शेयर करने के बाद से ही लोग लगातार इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. हर कोई इस तरह की बोलिंग एक्शन देख आश्चर्यचकित है. कई ट्विटर यूजर्स इस पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने कहा कि श्रीलंका का इतिहास रहा है ऐसे बॉलिंग एक्शन वाले गेंदबाजों को लेकर. 

जो रूट ने बताया कोहली नहीं बल्कि इस बल्लेबाज के विकेट है सबसे महत्वपूर्ण

चेतेश्वर पुजारा की लंबी पारियां खेलने की काबिलियत को देखते हुए इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने गुरुवार को उनके विकेट और उनकी तरह बल्लेबाजी करने को बेहद महत्वपूर्ण करार दिया. राजकोट में जन्में पुजारा ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी ठोस बल्लेबाजी से गेंदबाजों को खासा परेशान किया था. उन्होंने भले ही सीरीज में सिर्फ तीन अर्धशतक बनाये, लेकिन 900 से अधिक गेंदे खेली. रूट ने उन्हें बेहतरीन बल्लेबाज करार दिया.


रूट ने शुक्रवार से यहां शुरू होने वाले पहले टेस्ट क्रिकेट मैच की पूर्व संध्या पर वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘वह (पुजारा) बेहतरीन खिलाड़ी है. मैंने यार्कशर में उसके साथ दो मैच खेले हैं. उससे सीखना, बल्लेबाजी के बारे में बात करना और खेल के प्रति उसका लगाव वास्तव में दिलचस्प है.’’


रूट ने कहा कि पुजारा का विकेट उनकी टीम के लिये बेहद महत्वपूर्ण होगा. उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए उसके खिलाफ खेलना, उसकी लंबी पारियों और बड़े स्कोर से आप कुछ सीख सकते हैं. आपने उसका महत्व देखा है. वह भारतीय टीम के लिये कितना महत्व रखता है और इस लिहाज से वह हमारे लिये बेहद महत्वपूर्ण विकेट बन गया है. इसमें कोई संदेह नहीं है.’’


इंग्लैंड के कप्तान ने तो यहां तक कहा कि उनके बल्लेबाजों को भी लंबे समय तक बल्लेबाजी करनी चाहिए और देखना चाहिए कि वे पुजारा की तरह मानसिक रूप से मजबूत हैं या नहीं. उन्होंने कहा, ‘‘हमें कुछ अवसरों पर अपने धैर्य की परीक्षा देनी होगी और देखना होगा कि हम क्या उसकी तरह मानसिक रूप से मजबूत हैं. हम जानते हैं कि वह बेहतरीन खिलाड़ी है और उसका शानदार रिकार्ड है इसलिए वह हमारे लिये बहुत बड़ी चुनौती होगी.’’


गौरतलब है कि पुजारा ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में 6000 रन पूरे किये. टेस्ट क्रिकेट के 81 मैचों में उन्होंने 6111 रन बनाये हैं. 

जसप्रीत बुमराह ने की बॉलिंग ऐक्शन की नकल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ जिसमें वह दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले के गेंदबाजी ऐक्शन की नकल करते नजर आ रहे थे। अब कुंबले ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।
 
 
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद अब अपनी मेजबानी में इंग्लैंड से 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसका आगाज 5 फरवरी से चेन्नै में होना है। बुमराह पर इस सीरीज में खास नजरें रहेंगी। अपनी तेज गेंदबाजी के दम पर कई अहम मौकों पर जीत दिलाने वाले बुमराह प्रैक्टिस सेशन के दौरान कुंबले के बोलिंग ऐक्शन में गेंदबाजी करते नजर आए थे।
 
 
इसका वीडियो क्लिप बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। वहीं, इंस्टाग्राम पर इसे इंडिया क्रिकेट टीम के आधिकारिक हैंडल से शेयर किया गया। टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच अनिल कुंबले ने बुमराह के गेंदबाजी ऐक्शन की नकल करने की तारीफ की और इसे काफी करीब बताया। साथ ही उन्होंने आगामी सीरीज के लिए इस गेंदबाज को शुभकामनाएं दीं।

 

कुंबले ने लिखा, वेल डन बूम। आप इसके बेहद करीब थे। अगली पीढ़ी के युवा तेज गेंदबाजों के लिए आप एक प्रेरणा हैं जो आपके स्टाइल की नकल कर रहे हैं। आगामी सीरीज के लिए शुभकामनाएं।

 


भारत की तरफ से वनडे और टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले कुंबले ने साल 2008 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उनके नाम टेस्ट में 619 विकेट दर्ज हैं।

अंपायर ब्रूस ओक्सेनफोर्ड ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

सिडनी/नई दिल्ली । अंपायर ब्रूस ओक्सेनफोर्ड ने 15 साल से अधिक समय तक तीनों प्रारूपों में अंपायरिंग करने के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की गुरूवार को घोषणा कर दी। 2012 से आईसीसी अंपायरों की एलीट पैनल के नियमित सदस्य ओक्सेनफोर्ड 62 टेस्ट मैचों में अंपायरिंग कर चुके हैं। हाल में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में खेले गए चौथे टेस्ट में उन्होंने आखिरी बार अंपायरिंग की है।
आईसीसी ने ओक्सेनफोर्ड के हवाले से कहा, ` बतौर अंपायर अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर को मैं गर्व से देखता हूं। यह विश्वास ही नहीं होता कि मैंने 200 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग की है। मैंने इतने लंबे समय अंपारिंग करने की कभी कल्पना नहीं की थी।`
ओक्सेनफोर्ड ने जनवरी 2006 में आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 मैच से अपने अंपायरिंग करियर की शुरूआत की थी। उन्होंने पिछलेतीन पुरूष विश्व कप और तीन टी 20 विश्व कप में भी अंपायरिंग की है। वह महिला टी 20 विश्व कप 2012 और 2014 में भी अंपायर रहे चुके हैं।

60 वर्षीय ब्रूस ने कहा, ` मैं आईसीसी, क्रिकेट आस्ट्रेलिया और आईसीसी एलीट तथा अंतर्रष्ट्रीय पैनल के अपने साथियों को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने इतने साल मेरी हौसला अफजाई की।` 

आईपीएल 2021 : किस खिलाड़ी की चमकेगी किस्मत, इस दिन होगी निलामी

नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) 2021 के लिए अगले महीने खिलाड़ियों की किस्मत खुलने जा रही है। बीसीसीआई से जानकारी मिली के मुताबिक 18 फरवरी को आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की निलामी होगी है, जिसके लिए खिलाड़ियों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। कोरोना वायरस महामारी के कारण 2020 में आईपीएल का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में हुआ था। अगले महीने से इंग्लैंड के खिलाफ खेली जानी वाली घरेलू सीरीज का सुचारू संचालन इस आकर्षक लीग के भारत में आयोजन का रास्ता साफ करेगा। खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख 20 जनवरी थी, जबकि चार फरवरी तक ट्रेडिंग विंडो (खिलाड़ियों का एक टीम से दूसरे टीम में हस्तांतरण) जारी रहेगा।
आईपीएल के फरवरी में होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले टीमों ने कई खिलाड़ी रिलीज किए हैं। हरभजन सिंह का करार जहां चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खत्म हुआ है, तो स्टीव स्मिथ को राजस्थान रॉयल्स ने बाहर कर दिया है। टीमों से रिलीज किए गए खिलाड़ी में ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल (किंग्स इलेवन पंजाब) जैसे दिग्गज भी शामिल हैं। फ्रेंचाइजी टीमों ने कुल 139 खिलाड़ियों को रिटेन रखा, जबकि 57 खिलाड़ियों को बाहर कर दिया। खिलाड़ियों को रिटेन रखने की समय सीमा 20 जनवरी को खत्म हुई थी और `ट्रेडिंग विंडो` चार फरवरी को बंद हो जाएगी।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड अभी फैसला करना है कि आईपीएल भारत में होगा या नहीं, हालांकि बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बार-बार दोहराया है कि इस लुभावनी लीग को घरेलू मैदान पर कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। नीलामी के लिए किंग्स इलेवन पंजाब के पास सबसे ज्यादा राशि (53.20 करोड़ रुपये) है, जिसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास 35.90 करोड़ रुपये और राजस्थान रॉयल्स के पास 34.85 करोड़ रूपये हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के पास नीलामी के लिए समान 10.75 करोड़ रुपये हैं।

उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों को लिफ्ट के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी : जाने क्या है मामला

 भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने खुलासा किया है कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में समाप्त हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान सिडनी में उन्हें मेजबान टीम के खिलाड़ियों के साथ लिफ्ट में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई.

 

अश्विन ने भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच आर श्रीधर के साथ यूटयूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा, "सिडनी पहुंचने के बाद उन्होंने हमें कड़े प्रतिबंधों के साथ बंद कर दिया. सिडनी में एक अनोखी घटना हुई. ईमानदारी से कहूं तो यह अजीब था. भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों एक ही बायोबबल में थे, लेकिन जब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी लिफ्ट में थे, तो उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों को लिफ्ट के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी."

अश्विन ने आगे कहा, "वाकई, उस समय हमें यह बहुत बुरा लगा. हम एक ही बायो बबल में हैं. लेकिन आप लिफ्ट में बैठ जाते हैं और आप एक ही बबल में रहने वाले किसी अन्य व्यक्ति के साथ लिफ्ट साझा नहीं कर सकते. हमारे लिए इसे पचाना बहुत मुश्किल था."

 

अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेली गई चार मैचों की टेस्ट सीरीज में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 12 विकेट लिए थे. उन्होंने गेंद के साथ-साथ सिडनी टेस्ट में हनुमा विहारी के साथ मिलकर भारत को हार से भी बचाया था. हालांकि, पीठ में दर्द के कारण वह सीरीज के चौथे टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे.

क्रिकेट इतिहास में पहली बार : एक ही गेंद पर दो बार रन आउट हुआ बल्लेबाज

सिडनी/नई दिल्ली । बिग बैश लीग 2021 में एडिलेड स्ट्रइकर्स और सिडनी थंडर के बीच हुए एक मैच में मजेदार नजारा देखने को मिला। इस मैच के दौरान एडिलेड स्ट्राइकर के ओपनर जैक वेदरलैंड सिंगल बॉल पर दो बार रन आउट हुए। क्रिकेट इतिहास में इस तरह का रन आउट पहली बार हुआ है, जब कोई खिलाड़ी एक ही गेंद पर दो बार रन आउट हुआ हो। यह घटना मैच के 10वें ओवर में हुई, जब वेदरलैंड नॉन स्ट्राइकर एंड पर थे और थंडर के सीमर क्रिस ग्रीन गेंदबाजी कर रहे थे। क्रिस ग्रीन ने गेंद फेंकी और स्ट्राइकर एंड पर खड़े फिलिप साल्ट ने गेंदबाज की तरफ ही शॉट खेला। गेंद सीधा विकेटों पर जा लगी। इस बीच ग्रीन ने समझदारी दिखाते हुए गेंद पर हाथ लगा दिया था, जिसके बाद नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े जेक वेदरलैंड के खिलाफ रन आउट की अपील हुई। इससे पहले कि अपील पर फैसला हो पाता, उससे पहले ही फिलिप रन लेने दौड़ पड़े, जबकि वेदर नॉन स्ट्राइकर एंड पर ही खड़े रहे। दरअसल, वेदरलैंड पीछे की तरफ पीठ करके खड़े थे। ऐसे में वह साल्ट के कॉल को देख नहीं पाए। इसके बाद विकेटकीपर सैम बिलिंग्स ने गेंद स्ट्राइकर एंड के विकेटों पर लगा दी और साल्ट के खिलाफ रन आउट की अपील की। मैच में दोनों रनआउट की अपीलों पर तीसरे अंपायर ने रिव्यू किया। रीप्ले में साफ देखा जा सकता था कि गेंद विकेट पर लगने से पहले दोनों ही बल्लेबाज क्रीज से बाहर थे, क्योंकि वेदरलैंड पहले रनआउट हुए थे। इस वजह से फिलिप साल्ट को रन आउट नहीं दिया गया। दरअसल, विकेट गिरने के बाद गेंद डेड घोषित कर दी जाती है। ऐसे में फिलिप का रन मान्य नहीं रह जाता है। वेदरलैंड 31 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। कमेंटेटर इस रन आउट को देखकर काफी हैरान थे। ब्रेंडन जूलियन ने फॉक्स क्रिकेट के कमेंट्री बॉक्स से कहा, ``जैक वेदरलैंड, वह क्या कर रहे थे? बहुत बुरी रनिंग।`` उन्होंने आगे कहा, ``वेदरलैंड इससे पहले भी रन आउट के काफी करीब थे और इस बार वह रन आउट हो ही गए।``पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मार्क वॉ ने कहा, ``मुझे लगता है कि उन्हें विकेट के बीच रनिंग पर काम करने की जरूरत है। सच में उन्हें और अधिक ध्यान लगाने की जरूरत है।`` रीप्ले देखने के बाद वॉ ने कहा, ``मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा।`` स्ट्राइकर्स के कोच और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जैसन गिलेस्पी ने फॉक्स क्रिकेट से कहा, ``नहीं, यकीनन यह पहला मौका है। हमें लगा कि गेंदबाज की तरफ से है, लेकिन वह दो बार आउट हुए।`` पूर्व पेसर ब्रेट ली ने कहा, ``मैंने पहले कभी किसी को दो बार रन आउट होते हुए नहीं देखा है।`` 

 

एसएआई ने कुश्‍तीबाजी राष्‍ट्रीय प्रतियोगिताओं में कोविड नियमों की अवहेलना को लेकर रिपोर्ट मांगी

 नई दिल्ली ।  भारतीय खेल प्राधिकरण ने उन मीडिया रिपोर्टों का संज्ञान लिया है जिनमें कहा गया है कि कोरोनावायरस महामारी के बीच प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए एसओपी में सोशल डिस्‍टेंसिंग नियमों तथा अन्‍य कार्यवाहियों का 23 जनवरी को नोएडा स्‍टेडियम में आयोजित कुश्‍तीबाजी राष्‍ट्रीय प्रतियोगिताओं में कथित रूप से उल्‍लंघन किया गया। एसएआई के महानिदेशक संदीप प्रधान ने इस मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि ‘हमने इस मामले को भारतीय कुश्‍तीबाजी फेडरेशन के समक्ष उठाया है और उन्‍हें समझाया कि प्रतियोगिताओं के लिए एसओपी का सख्‍ती से अनुपालन किया जाए। हमने कथित उल्‍लंघन पर फेडरेशन से सोमवार तक रिपोर्ट भी मांगी है। फेडरेशन ने प्रोटोकॉल का अनुपालन करने का आश्‍वासन दिया है। एसएआई ने एथलीटों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोविड प्रोटोकॉल का सख्‍ती से पालन करने हेतु सभी राष्‍ट्रीय खेल फेडरेशनों को संवेदनशील बनाने के लिए भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन से भी आग्रह किया है।

चिडिय़ों को दाना खिलाकर फंसे भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन, वाराणसी प्रशासन नाराज

वाराणसी | भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन वाराणसी आकर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। दरअसल, वाराणसी में नौका विहार के दौरान उन्होंने विदेशी पक्षियों को दाना खिलाया था,  जबकि बर्ड फ्लू को देखते हुए प्रशासन और सरकार ने ऐसा करने पर रोक लगाई हुई है।

पढ़ें : BIG BREAKING : शहर में स्थित इस बड़े बैंक के ब्रांच मैनेजर ने विडियो वायरल करने का धमकी दे कर युवती से किया बलात्कार

शिखर धवन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने इसका कड़ा संज्ञान लिया है और इस पर कार्रवाई के मूड में नजर आ रहा है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि जिस नाव से शिखर धवन नौका विहार के लिए गए थे उस नाविक पर भी कार्रवाई शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि बर्ड फ्लू के दौरान विदेशी पक्षियों को दाना खिलाने पर रोक है।

पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी रायपुर में हुए दोहरे हत्याकांड का आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा

लेकिन धवन ने अपने ऑफिसियल ट्विटर से एक फोटो ट्वीट किया है जिसमें वे दाना खिलाते नजर आ रहे हैं। ऐसे में तस्वीर की जांच की जा रही है। बता दें वाराणसी शिखर धवन ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन भी किए और विश्व प्रिसद्ध गंगा आरती में भी शामिल हुए। इस इस दौरान अपनी पहचान छिपाने के लिए उन्होंने मास्क भी लगा रखा था। हालांकि इसके बावजूद कुछ लोगों ने उन्हें पहचान लिया। शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो भी शेयर किया है। शिखर धवन की एक ऐसी तस्वीर भी वायरल हुई है जिसमें वे त्रिपुंड लगाए नजर आ रहे हैं।

 

लद्दाख में पहली बार खेलो इंडिया ज़ांस्कर विंटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल शुरू

लद्दाख।  केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कारगिल जिले के ज़ांस्कर के पदुम में पहले खेलो इंडिया ज़ांस्कर विंटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल का उद्घाटन किया  लद्दाख केंद्र शासित प्रशासन द्वारा जांस्कर को शीतकालीन पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने के लिए इस 13 दिवसीय समारोह/ फेस्टिवल का आयोजन किया गया है|

पढ़ें : शहर में फिर युवती का अश्लील फोटो वायरल करने का मामला आया सामने, आरोपी गिरफ्तार

केंद्रीय खेल मंत्री ने यह कहा कि, ज़ांस्कर का क्षेत्र भारी बर्फ के कारण 5-6 महीने तक दुनिया के बाकी हिस्सों से कटा रहता था, लेकिन अब और नहीं! मंत्री ने ट्वीट करते हुए यह कहा कि, दिन के समय मौसम का तापमान -20 डिग्री सेल्सियस और रात को -32 डिग्री सेल्सियस पर बेहद सर्द होने के बावजूद, लोगों की भावनाएं और माहौल ज़ांस्कर में खेलो इंडिया विंटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल को रंगीन और यादगार बना रही हैं | 

गौतम गंभीर के निशाने पर फिर विराट कोहली: पूछा- बिना ट्रोफी कैसे कर रहे 8 साल से कप्तानी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 2021 सत्र के लिए ऑक्शन कुछ ही दिनों में होना है। इससे पहले पूर्व भारतीय ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर के निशाने पर एक बार फिर विराट कोहली हैं। दरसअल, लीग के 14वें सत्र के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कमान विराट कोहली के हाथों में होगी। फ्रैंचाइजी और कोहली के फैन की चाहत होगी कि ट्रोफी जीतने का सपना इस सत्र में पूरा हो जाए।

खैर, ऑक्शन से ठीक पहले गौतम गंभीर ने अपने पुराने साथी कोहली को निशाने पर लिया है। उन्होंने सवाल फिर उठाया है। कोलकाता नाइटराइडर्स को दो बार आईपीएल जितवाने वाले गंभीर ने कहा कि आखिर बिना लीग जीते कोई कैसे 8 सीजन तक टीम की कप्तानी कर सकता है। स्टार स्पोर्ट्स के एक शो में उन्होंने कहा- 8 वर्ष से एक भी खिताब नहीं जीता है। यह लंबा समय है। कप्तान तो छोडि़ए किसी एक खिलाड़ी का नाम बताओ, जो 8 सीजन से बिना खिताब के खेल रहा हो।

उल्लेखनीय है कि रिटेंशन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर  फ्रैंचाइजी ने पार्थिव पटेल और आरोन फिंच समेत 10 प्लेयर्स को रिलीज कर दिया है। इस पर गंभीर ने कहा, आरसीबी की यही सबसे बड़ी समस्या है। टीम हर सीजन में बड़ा बदलाव करती है और इससे प्लेयर्स में असुरक्षा की भावना आती है। उन्होंने आगे कहा- ऑक्शन की जवाबदेही कप्तान की होनी चाहिए। मैं कोहली को कुछ नहीं कह रहा, लेकिन उन्हें आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

अनुष्का-विराट बने माता-पिता, फैंस के लिए किया इमोशनल मैसेज
 
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
रिटेन प्लेयसर्: विराट कोहली (कप्तान), एबी डि विलियर्स, देवदत्त पडिक्कल, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जोश फिलिपे, पवन देशपांडे, शाहबाज नदीम, एडम जाम्पा, केन रिचर्डसन
 
रिलीज प्लेयसर्: क्रिस मॉरिस, आरोन फिंच, मोइन अली, इसरू उडाना, डेल स्टेन, शिवम दुबे, उमेश यादव, पवन नेगी, गुरकीरत मान, पार्थिव पटेल
 
बचा पैसा: 35.7 करोड़
प्लेयर्स लेने हैं: 13 (4 विदेशी)

भारत ने दर्ज की ब्रिसबेन टेस्ट मैच में शानदार जीत: चार टेस्ट मैचों में 2-1 से भारत ने अपने नाम किया सीरीज

ऑस्ट्रेलिया। भारत क्रिकेट प्रेमियों के लिए इस वक्त एक अच्छी खबर सामने आ रही है की भारत ने ब्रिसबेन टेस्ट मैच में शानदार जीत दर्ज की है। चार टेस्ट मैचों में 2-1 से जीत दर्ज कर भारत ने सीरीज अपने नाम कर लिया है। चौथे टेस्ट मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हराया।

ऋषभ पंत ने 89 रन की नाबाद पारी खेली है। वहीं शुभमन गिल ने 99 रन बनाए।  पिछली बार भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसके ही घर में 2018-19 टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराया था। भारतीय टीम ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी लगातार तीसरी बार अपने नाम कर जीत की हैट्रिक लगाई है।

इससे पहले भारत ने पिछली दोनों सीरीज जीतकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा किया था। 2018/19 में पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे में भारत ने 2-1 से और इससे पहले 2016/17 में भारत ने अपने घर में ऑस्ट्रेलिया को इतने ही अंतर से मात दी थी।

ऋषभ पंत ने एमएस धोनी को पीछे छोड़ बनाया बड़ा रेकॉर्ड

ब्रिसबेन। भारतीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत  ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन दूसरी पारी में अपने 1000 टेस्ट रन पूरे कर लिए। पंत सबसे तेज एक हजार टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं।

धोनी ने 32वीं पारी में 1000 टेस्ट रन बनाए थे-
23 वर्षीय पंत ने 16 टेस्ट मैचों की 27वीं पारी में ये उपलब्धि हासिल की। इससे पहले ये रेकॉर्ड भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के नाम था। धोनी ने 32वीं पारी में अपने 1000 टेस्ट रन पूरे किए थे।

तीसरे नंबर पर हैं फारुख इंजीनियर-
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर दिग्गज भारतीय विकेटकीपर फारुख इंजीनियर हैं जिन्होंने एक हजार टेस्ट रन के आंकड़े को छूने के लिए 36 पारियों का सहारा लिया था।

सबसे तेज 50 शिकार का रिकॉर्ड भी है पंत के नाम-
पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे पंत ने पैट कमिंस की गेंद पर 2 रन रन लेकर अपना खाता खोला और इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया। पंत के नाम टेस्ट मैचों में सबसे तेज 50 शिकार करने का भी रिकॉर्ड है। उन्होंने 11 टेस्ट मैचों की 22वीं पारी में विकेट के पीछे पचास शिकार किए थे।

संजू सैमसन या ऋषभ पंत, कौन है बेहतर? बीच उठे सवाल
 
पंत ने सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में 97 रन बनाए थे-
ब्रिसबेन टेस्ट को छोड़कर पंत ने 15 टेस्ट मैचों में 40.66 की औसत से कुल 976 रन बनाए थे जिसमें 2 शतक और 3 अर्धशतक शामिल है। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 159 रन रहा है। पंत ब्रिसबेन टेस्ट की पहली पारी में 29 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुए थे। सिडनी में ड्रॉ हुए टेस्ट मैच में पंत ने दूसरी पारी में 97 रन की पारी खेली थी।