ब्रिस्बेन टेस्ट के तीसरे दिन इंडिया मुश्किल में नज़र आ रही है. तीसरे दिन इंडिया ने पुजारा, रहाणे, मयंक और पंत के विकेट गंवा दिए हैं. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 369 रन पर समाप्त हुई। 72 ओवर के बाद इंडिया का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 205 रन है. शार्दुल 12 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि सुंदर का स्कोर भी 12 ही है. स्टार्क और लिएन ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया की नज़रें कम से कम 150 रन की बढ़त हासिल करने पर होंगी.
कोलकाता | दिल का ‘हल्का’ दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली का उपचार कर रहे चिकित्सकों ने रविवार को कहा कि उनकी हालत स्थिर है। शनिवार को गांगुली के हृदय की तीन धमनियों में अवरोध पाया गया था, जिसके बाद एक में स्टेंट लगाया गया था।
पढ़ें : बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ के इस पर्यटन स्थल में लगी भीषण आग, 10 से अधिक दुकाने जलकर खाक
गांगुली जिस निजी अस्पताल में भर्ती हैं, वहां से रविवार देर रात जारी बुलेटिन में कहा गया है, गांगुली की कोरोनरी एंजियोग्राफी दोपहर तीन बजे की गयी और उनकी इकोकार्डियोग्राफी कल फिर की जाएगी। इसमें बताया गया है कि गांगुली का रक्तचाप 110/80 है तथा उनके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर 98 फीसदी है।
पढ़ें : BIG BREAKING : शहर के श्मशान घाट हादसे में अब तक 25 लोगों के शव बरामद, 3 लोगों को किया गया गिरफ्तार
चिकित्सकों ने कहा कि गांगुली की स्थिति को देखने के बाद उनकी एक और एंजियोप्लास्टी करने के बारे में फैसला लिया जाएगा। अस्पताल की प्रवक्ता ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मेडिकल बोर्ड बाईपास सर्जरी के विकल्प के बारे में विचार नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा, आगे के उपचार के बारे में हमारी विशेषज्ञ समिति कल फैसला लेगी।
बुलेटिन के अनुसार नौ सदस्यीय मेडिकल बोर्ड सोमवार को बैठक करेगा और गांगुली के परिवार के सदस्यों के साथ आगे की उपचार योजना पर चर्चा करेगा। गांगुली ने रात दस बजे भोजन किया। इस बीच, पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी के प्रशंसक हाथों में पोस्टर लिए एकत्र हुए। उन पोस्टरों पर लिखा था ‘दादा लौट आओ’। सौरव गांगुली को सीने में दर्द की शिकायत के बाद शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
धुआंधार बल्लेबाज रोहित शर्मा को मिली नए साल के पहले दिन बड़ी खुशखबरी: बनाए गए टीम इंडिया के उपकप्तान
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत ने पिंक बॉल से खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 191 रन पर आउट करके 53 रन की बढत ले ली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 244 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए मार्नस लाबुशेन (47) और टिम पेन (नाबाद 73) को छोड़कर कोई बल्लेबाज टिक नहीं सका। स्टंप्स तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर नौ रन बना लिए थे। पृथ्वी शॉ फिर फेल हुए।
बतौर नाइटवॉचमैन जसप्रीत बुमराह को तीसरे नंबर पर प्रमोट किया गया। आखिरी ओवर्स में टीम इंडिया कोई अहम विकेट नहीं गंवाना चाहती क्योंकि एक विकेट गिरते ही आज का दिन वही समाप्त कर दिया जाएगा।
इसके पहले ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान टिम पेन ने नाबाद 73 रन बनाए. उन्होंने 99 गेंदों का सामना कर 10 चौके मारे. मार्नस लाबुशैन ने 47 रनों का योगादान दिया। इन दोनों के अलावा कैमरून ग्रीन (11) और मिशेल स्टार्क (15) और नाथन लॉयन (10) ही दहाई के आंकड़े में पहुंच सके. स्टीव स्मिथ ने 29 गेंदों पर एक रन बनाया. भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने चार विकेट लिए. उमेश यादव ने तीन, जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट लिए.
एडिलेड टेस्ट में अश्विन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिए बड़ा खतरा साबित हो रहे हैं. अश्विन ने पहली पारी में अब तक 4 कंगारू बल्लेबाजों को पवेलियन लौटा दिया. अश्विन ने सबसे पहले स्टीव स्मिथ (1) फिर ट्रेविस हेड (7) उसके बाद डेब्यू कर रहे कैमरन ग्रीन (11) को भी पवेलियन भेज दिया. इसके बाद अश्विन ने नाथन लियोन (10) को भी आउट कर दिया.
नई दिल्ली | भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने बुधवार (9 दिसंबर) को अपने 18 साल के क्रिकेट करियर से संन्यास ले लिया है| पार्थिव ने सोशल मीडिया के जरिये बताया कि वह आज क्रिकेट के सभी फॉर्मेस से संन्यास ले रहे हैं| 35 साल के पार्थिव ने भारत के लिए 25 टेस्ट, 38 वनडे और दो टी20 इंटरनेशनल खेले हैं| घरेलू क्रिकेट में गुजरात के लिए खेलते हुए पार्थिव ने 194 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं|
पढ़ें : BIG BREAKING : DSP से बीच सड़क पर वर्दी और पिस्तौल की हुई लूट, तमंचा दिखा कर दिया लूट को अंजाम, जाने कहा की है यह खबर
पार्थिव पटेल ने 2002 में भारतीय क्रिकेट टीम में डेब्यू किया था और इसी के साथ वह टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के विकेटकीपर बने थे| उन्होंने 17 साल और 153 दिन की उम्र में डेब्यू किया था| पार्थिव ने टेस्ट क्रिकेट में 31.13 की औसत से 934 रन बनाए हैं| वहीं, वनडे में 23.7 औसत से 736 रन बनाए हैं| इसके अलावा बतौर विकेटकीपर टेस्ट में 62 कैच लपके और 10 स्टम्पिंग की| पार्थिव के करियर की शुरुआत अच्छी रही थी, लेकिन 2004 में दिनेश कार्तिक और महेंद्र सिंह धोनी के उदय के बाद उन्होंने अपना स्थान गंवा दिया|
पढ़ें : BIG BREAKING : अब इस फ़िल्मी सितारे ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए पार्थिव पटेल ने अपने टि्वटर पर पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली का शुक्रिया अदा किया, जिनकी कप्तानी में पटेल ने डेब्यू किया था| ''मैं आज क्रिकेट के सभी प्रारूपों से विदा ले रहा हूं| भारी मन से अपने 18 साल के क्रिकेट के सफर का समापन कर रहा हूं|'' पार्थिव ने कहा, ''मुझे सुकून है कि मैंने गरिमा, खेल भावना और आपसी सामंजस्य के साथ खेला| मैंने जितने सपने देखे थे, उससे ज्यादा पूरे हुए| मुझे उम्मीद है कि मुझे याद रखा जाएगा|''
पढ़ें : राजधानी के राजातालाब स्थित मकान में जुआ खेलते 09 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर
पार्थिव पटेल ने लिखा, ''मैं खास तौर पर दादा का ऋणी हूं, मेरे पहले कप्तान, जिन्होंने मुझ पर काफी विश्वास जताया|'' इसके साथ-साथ उन्होंने बीसीसीआई को भी शुक्रिया कहा| उन्होंने लिखा, ''17 साल की उम्र में बीसीसीआई ने उन्हें खेलने का मौका दिया, उसके लिए मैं हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा|'' उन्होंने कहा, ''मैं आईपीएल टीमों और उनके मालिकों को भी धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे टीम में शामिल किया और मेरा ध्यान रखा|''
— parthiv patel (@parthiv9) December 9, 2020
क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। 2022 में बर्मिंघम में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट को भी शामिल कर लिया गया है। इसके लिए कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने योग्यता प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। 2022 में महिलाओं की आठ टीमें कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लेंगी।
बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स इंग्लैंड में होने वाले हैं। ऐसे में मेजबान टीम के रूप में इंग्लैंड की टीम ने सीधे क्वालीफाई कर चुकी है। इस तरह वह कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल होने वाली पहली टीम बन गई है। अन्य स्थानों के लिए आईसीसी महिला टी-20 टीम रैंकिग देखी जाएगी, जो एक अप्रैल 2021 से लागू होगी।
केवल एक जगह के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स क्वालीफायर करवाए जाएंगे। इसकी आखिरी तारीख 31 जनवरी 2022 होगी। महिला क्रिकेट टीमें पहली बार बर्मिंघम में होने वाले इस टूर्नामेंट में खेलेगी, जिसमें कुल आठ देश शामिल होंगे। सभी मुकाबले इंग्लैंड के एजबेस्टन में खेले जाएंगे। मालूम हो कि इससे पहले 1998 में पहली बार क्वालालंपुर में पुरुषों की टीमों ने हिस्सा लिया था।




