नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

IND vs PAK: क्या बदल गया मैच का समय, जानें दुबई में कितने बजे शुरू होगा महामुकाबला?

 India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज यानी 23 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान के लिए ये मैच करो या मरो का होने वाला है, न्यूजीलैंड से हार के बाद मेजबान के लिए हर एक मैच जीतना काफी जरूरी है। वैसे चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है लेकिन टीम इंडिया अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी। पाकिस्तान ने अपना पहला मैच अपने घर पर खेला था, जिसके बाद मेजबान दुबई में खेलने के लिए तैयार है। इस मैच के समय को लेकर फैंस के मन में काफी सवाल उठ रहे हैं।

जानें कितने बजे शुरू होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला?

पहला मैच जीतने के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद है। दूसरा मैच जीतने के साथ ही टीम इंडिया सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी। वहीं अगर आज पाकिस्तान को दूसरे मैच में भी हार मिलती है तो वो सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे खेला जाएगा। मैच के लिए टॉस दोपहर 2 बजे होगा। मैच के समय में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

---विज्ञापन---

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, हर्षित राणा।

भारत के खिलाफ पाक की संभावित प्लेइंग इलेवन

इमाम-उल-हक, बाबर आजम, कामरान गुलाम, मोहम्मद रिजवान (कप्तान), सलमान अली आगा, सऊद शकील, खुशदिल शाह, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

AUS vs ENG: कैसे ऑस्ट्रेलिया ने बरपाया लाहौर में कहर? हार के बाद जोस बटलर ने दिया जवाब

 Jos Buttler:  22 फरवरी को लाहौर में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 5 विकेट से रौंद दिया। पहली पारी में 351 रन बनाने के बाद भी इंग्लैंड की सेना इस मैच को नहीं बचा सकी और ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी इवेंट का सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया। इंग्लैंड का गेंदबाजी विभाग विशाल लक्ष्य को डिफेंड करने में बुरी तरह असफल रहा। हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने बड़ा बयान दिया है।

जोस बटलर ने दिया बड़ा बयान

हार के बाद कप्तान जोस बटलर ने ओस को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने मैच के बाद कहा कि मुझे लगता है कि 350 को आप स्कोर के तौर पर ले सकते हैं। ओस चिंता का विषय थी और मौसम काफी गीला था। 350 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए परिस्थितियां उनके लिए शानदार प्रयास थी। उन्होंने शानदार खेल दिखाया। सभी प्रारूपों में उन्होंने अपने खेल में सुधार किया है। खुद से ध्यान हटाकर साझेदारी पर ध्यान केंद्रित करें। रूट और डकेट ने यही किया। इंग्लिस और कैरी के बीच साझेदारी को तोड़ना जरूरी था। खिलाड़ियों में बहुत अधिक भरोसा है।

इंग्लिस ने इस मैच में बरपाया कहर

352 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जोश इंग्लिस ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से इस मैच में कहर बरपा दिया। उन्होंने 86 गेंदों में 120 रनों की पारी खेली थी। उनके अलावा एलेक्स कैरी ने 63 गेंदों में 69 रनों का योगदान दिया। अंत में ग्लेन मैक्सवेल ने 15 गेंदों में 32 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को 47.3 ओवर में ही मुकाबला जीता दिया। इंग्लैंड की ओर से बेन डकेट की 165 रनों की पारी नाकाम रही।

WPL 2025: यूपी वारियर्स ने दर्ज की सीजन की पहली जीत, दिल्ली कैपिटल्स को दी इतने रन से मात

 WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग 2025 में यूपी वारियर्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हुआ था। इस मैच में यूपी वारियर्स 33 रन से जीत हासिल की। ये यूपी वारियर्स की इस सीजन में पहली जीत है।

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज हुए फेल

178 रन के स्कोर का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत खराब रही। मेग लैनिंग 5 रन बनाकर आउट हो गईं। शेफाली वर्मा 24 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, जेमिमा रोड्रिग्स ने 56 बनाए। उनके अलावा कोई और बल्लेबाज कुछ ख़ास नहीं कर सका। मैरिज़ान कप्प (9), और एनाबेल सदरलैंड (5), जेस जोनासेन (5) और सारा ब्राइस (5) जल्द ही आउट हो गईं। क्रांति गौड़ ने 4 ओवर में 25 रन दे कर 4 विकेट हासिल किए। दीप्ति शर्मा ने 1 विकेट लिया। दिल्ली की टीम 144 रन पर सिमट गई ।

हेनरी ने खेली धमाकेदार पारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वारियर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 177 रन बनाए। यूपी वारियर्स के लिए हेनरी ने 23 गेंद में आठ छक्कों और दो चौकों की मदद से 62 रन बनाये । एक समय पर यूपी वारियर्स की टीम ने 91 रन पर ही 6 विकेट खो दिए थे। इसके बाद हेनरी ने अरूंधति रेड्डी को 19वें ओवर में तीन छक्के लगाकर 18 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की।

हेनरी की इस पारी के दम पर यूपी ने दमदार स्कोर बनाया जबकि उसके अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। यूपी के लिये किरण नवगिरे ने 20 गेंद में 17 रन बनाये। जोनासेन ने 31 रन देकर 4 विकेट लिए थे। वहीं, मैरिज़ान कप्प और अरुंधति रेड्डी ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, शिखा पांडे को एक विकेट मिला।

CT 2025: जीत के बाद भी टॉप पर नहीं पहुंची ऑस्ट्रेलिया, बाहर हो सकती है 4 टीमें

 CT 2025 Points Table: शनिवार को चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार जीत हासिल की। 351 रन बनाने के बाद भी इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा। ये इस टूर्नामेंट का दोनों टीमों का पहला मैच था। चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया को 16 साल के बाद जीत हासिल हुई है। इससे पहले टीम आखिरी बार 2009 में जीती थी। ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद अब ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल में बदलाव देखने को मिला है। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को 5 विकेट से अपने नाम किया।

दूसरे पायदान पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया

ग्रुप-बी में बीते दिन ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मुकाबला खेला गया। जिसको ऑस्ट्रेलिया ने जीतकर पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। अब ऑस्ट्रेलिया के पास 2 अंक हो गए हैं। वहीं, कंगारू टीम का नेट रनरेट +0.475 हो गया है। पॉइंट्स टेबल में साउथ अफ्रीका की टीम पहले स्थान पर बनी हुई है। साउथ अफ्रीका का नेट रनरेट +2.14 है। इसके अलावा हार के बाद इंग्लैंड की टीम तीसरे पायदान और अफगानिस्तान आखिरी पायदान पर बनी हुई है।

टीम मैच जीत हार अंक नेट रनरेट
साउथ अफ्रीका 1 1 0 2 +2.14
ऑस्ट्रेलिया 1 1 0 2 +0.475
इंग्लैंड 1 0 1 0 -0.475
अफगानिस्तान 1 0 1 0 -2.14

टॉप पर न्यूजीलैंड की टीम

ग्रुप-ए में फिलहाल न्यूजीलैंड की टीम टॉप पायदान पर बनी हुई है। कीवी टीम ने अपने पहले ही मैच में मेजबान पाकिस्तान को हराया था। अब कीवी टीम का अगला मैच बांग्लादेश के साथ होगा, जबकि भारत का मुकाबला आज यानी 23 फरवरी को पाकिस्तान के साथ दुबई में होने वाला है। टीम इंडिया ने अपने पहले मैच बांग्लादेश को हराया था। जिसके चलते 2 अंक के साथ टीम इंडिया दूसरे पायदान पर पहुंच गई थी। इसके अलावा बांग्लादेश की टीम तीसरे और पाकिस्तान चौथे स्थान पर बनी हुई है।

टीम मैच जीत हार अंक नेट रनरेट
न्यूजीलैंड 1 1 0 2 +1.200
भारत 1 1 0 2 +0.408
बांग्लादेश 1 0 1 0 -0.408
पाकिस्तान 1 0 1 0 -1.200

IPL 2025 schedule: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के शेड्यूल और वेन्यू का हुआ ऐलान,जानें कब खेला जाएगा पहला मैच और फाइनल…

 IPL 2025 Full Schedule Announcement : इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अगले महीने से क्रिकेट में रोमांच का तड़का लगना शुरू हो जायेगा। बीसीसीआई ने IPL 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है।

IPL 2025 के पहले मैच में पिछले सीजन की विजेता कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। 18वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होगी। वहीं फाइनल मैच 25 मई को कोलकाता में खेला जाएगा। आईपीएल 2025 सीजन का आगाज 22 मार्च को होगा।

यानी इस दिन टूर्नामेंट का ओपनिंग मुकाबला खेला जाएगा. जबकि फाइनल मैच 25 मई को होगा. ओपनिंग मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा. जबकि क्वालिफायर-2 और फाइनल मुकाबला भी इसी मैदान पर होगा। शेड्यूल के मुताबिक क्वालिफायर-2 और फाइनल मुकाबला भी इसी मैदान पर होगा।

वहीं, क्वालिफायर-1 और एलिमिनेटर मुकाबला हैदराबाद में होगा. पिछली बार की तरह इस सीजन में भी IPL में 10 टीमें हिस्सा लेंगी। IPL 2025 सीजन में इन 10 टीमों के बीच 65 दिनों में फाइनल समेत कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे। यह सभी मुकाबले भारत के ही 13 वेन्यू पर होंगे. दोपहर के मुकाबले 3.30 बजे से खेले जाएंगे, जबकि शाम के मुकाबले 7.30 बजे से शुरू होंगे।

आईपीएल 2025 के नॉकआउट मैच

क्वालीफायर 1 – 20 मई, हैदराबाद
एलिमिनेटर – 21 मई, हैदराबाद
क्वालीफायर 2 – 23 मई, ईडन गार्डन्स
फाइनल – 25 मई, ईडन गार्डन्स
आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, शनिवार, 22 मार्च, शाम 7:30 बजे, कोलकाता

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स, रविवार, 23 मार्च, दोपहर 3:30 बजे, हैदराबाद

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, रविवार, 23 मार्च, शाम 7:30 बजे, चेन्नई

दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स, सोमवार, 24 मार्च, शाम 7:30 बजे, विशाखापत्तनम

गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स, मंगलवार, 25 मार्च, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद

राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, बुधवार, 26 मार्च, शाम 7:30 बजे, गुवाहाटी

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, गुरुवार, 27 मार्च, शाम 7:30 बजे, हैदराबाद

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, शुक्रवार, 28 मार्च, शाम 7:30 बजे, चेन्नई

गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस, शनिवार, 29 मार्च, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद

दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, रविवार, 30 मार्च, दोपहर 3:30 बजे, विशाखापत्तनम

राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, रविवार, 30 मार्च, शाम 7:30 बजे, गुवाहाटी

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, मंगलवार, 31 मार्च, शाम 7:30 बजे, मुंबई

लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम पंजाब किंग्स, बुधवार, 01 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, लखनऊ

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस, बुधवार, 02 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, गुरुवार, 03 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, कोलकाता

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, शुक्रवार, 04 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, लखनऊ

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, शनिवार, 05 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, चेन्नई

पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, शनिवार, 06 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, न्यू चंडीगढ़

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, रविवार, 06 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, कोलकाता

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटंस, रविवार, 06 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, हैदराबाद

मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सोमवार, 07 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, मुंबई

पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, मंगलवार, 08 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, न्यू चंडीगढ़

गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, बुधवार, 09 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स, गुरुवार, 10 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स, शुक्रवार, 11 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, चेन्नई

मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सोमवार, 07 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, मुंबई

पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, मंगलवार, 08 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, न्यू चंडीगढ़

गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, बुधवार, 09 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स, गुरुवार, 10 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स, शुक्रवार, 11 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, चेन्नई

पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स, मंगलवार, 15 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, न्यू चंडीगढ़

दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, बुधवार, 16 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, दिल्ली

मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, गुरुवार, 17 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, मुंबई

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स, शुक्रवार, 18 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु

गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, शनिवार, 19 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, अहमदाबाद

राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स, शनिवार, 19 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, जयपुर

पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, रविवार, 20 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, न्यू चंडीगढ़

मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, रविवार, 20 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, मुंबई

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस, सोमवार, 21 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, कोलकाता

लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, मंगलवार, 22 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, लखनऊ

मुंबई इंडियंस का शेड्यूल

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स का शेड्यूल

चेपॉक में चेन्‍नई के मुकाबले

23 मार्च – बनाम मुंबई इंडियंस
28 मार्च – बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
5 अप्रैल – बनाम दिल्‍ली कैपिटल्‍स
11 अप्रैल – बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स
25 अप्रैल – बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
30 अप्रैल – बनाम पंजाब किंग्‍स
12 मई – बनाम रॉजस्‍थान रॉयल्‍स
RCB का शेड्यूल

आरसीबी अपने पहले 8 मैचों में से केवल 3 मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के चिन्नास्वामी में मैच

2 अप्रैल: बनाम गुजरात टाइटंस
10 अप्रैल: बनाम दिल्‍ली कैपिटल्‍स
18 अप्रैल: बनाम पंजाब किंग्‍स
24 अप्रैल: बनाम राजस्‍थान रॉयल्‍स
3 मई: बनाम चेन्‍नई सुपर किंग्‍स
13 मई: बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
17 मई: बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स
आईपीएल 2025: आरसीबी का पूरा शेड्यूल

22 मार्च – बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स
28 मार्च – बनाम चेन्‍नई सुपर किंग्‍स
2 अप्रैल – बनाम गुजरात टाइटंस
7 अप्रैल – बनाम मुंबई इंडियंस
10 अप्रैल – बनाम दिल्‍ली कैपिटल्‍स
13 अप्रैल – बनाम राजस्‍थान रॉयल्‍स
18 अप्रैल – बनाम पंजाब किंग्‍स
20 अप्रैल – बनाम पंजाब किंग्‍स
24 अप्रैल – बनाम राजस्‍थान रॉयल्‍स
27 अप्रैल – बनाम दिल्‍ली कैपिटल्‍स
3 मई – बनाम चेन्‍नई सुपर किंग्‍स
9 मई – बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स
13 मई – बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
17 मई – बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स
केकेआर का शेड्यूल

आईपीएल की विजेता टीम

IPL 2008: राजस्‍थान रॉयल्‍स
IPL 2009: डेक्कन चार्जर्स
IPL 2010: चेन्‍नई सुपर किंग्‍स
IPL 2011: चेन्‍नई सुपर किंग्‍स
IPL 2012: कोलकाता नाइटराइडर्स
IPL 2013: मुंबई इंडियंस
IPL 2014: कोलकाता नाइटराइडर्स
IPL 2015: मुंबई इंडियंस
IPL 2016: सनराइजर्स हैदराबाद
IPL 2017: मुंबई इंडियंस
IPL 2018: चेन्‍नई सुपर किंग्‍स
IPL 2019: मुंबई इंडियंस
IPL 2020: मुंबई इंडियंस
IPL 2021: चेन्‍नई सुपर किंग्‍स
IPL 2022: गुजरात टाइटंस
IPL 2023: चेन्‍नई सुपर किंग्‍स
IPL 2024: कोलकाता नाइटराइडर्स

WPL 2025 : आज से होगी वीमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच होगी भिड़ंत

 WPL 2025 Streaming : महिला प्रीमियर लीग 2025 (WPL 2025) की तीसरे सीजन की शुरुआत आज 14 फरवरी, शुक्रवार से होगी. पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा. इस बार टूर्नामेंट के सभी 22 मुकाबले चार शहरों में खेले जाएंगे.

महिला प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत आज 14 फरवरी, गुरुवार से होगी. टूर्नामेंट के सभी मुकाबले शाम साढ़े सात बजे से खेले जाएंगे.

टीवी पर टूर्नामेंट कहां देखें लाइव?

भारत में टीवी पर WPL 2025 के मुकाबले स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क के जरिए लाइव प्रसारित किए जाएंगे.

फ्री में कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग?

WPL 2025 के मुकाबलों की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग जियोसिनेमा के जरिए होगी. यहां फैंस मुकाबले एप और वेबसाइट पर देख सकेंगे.

किस फॉर्मेट में होगा टूर्नामेंट 

पांच टीमों वाले टूर्नामेंट के टेबल में ग्रुप स्टेज के आखिर में टॉप पर रहने वाली टीम सीधा फाइनल में जगह हासिल करेगी. बाकी दूसरे और तीसरे पायदान पर रहने वाली टीमें फाइनल के लिए एलिमिनेटर मुकाबला खेलेंगी. इस तरह टूर्नामेंट के लिए दो फाइनलिस्ट टीमें तय होंगी.

टूर्नामेंट के लिए सभी 5 टीमें 

मुंबई इंडियंस- अमनदीप कौर, अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रायोन, हरमनप्रीत कौर, हेले मैथ्यूज, जिन्तिमनी कलिता, सत्यमूर्ति कीर्तन, नताली साइवर, पूजा वस्त्रकार, सजीवन सजना, यास्तिका भाटिया, सायका इशाक, शबनीम इस्माइल, नादिन डी क्लार्क, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, अक्षिता माहेश्वरी.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- डैनी व्याट-हॉज, सब्बिनेनी मेघना, स्मृति मंधाना, आशा शोबाना, एलिसे पेरी, जॉर्जिया वेयरहैम, कनिका आहूजा, श्रेयंका पाटिल, सोफी डिवाइन, ऋचा घोष, रेनुका सिंह, एकता बिष्ट, केट क्रॉस, चार्ली डीन, प्रमिला रावत, वीजे जोशीता, राघवी बिस्ट, जाग्रवी पवार.

दिल्ली कैपिटल्स- जेमिमा रोड्रिग्स, मेग लैनिंग, शैफाली वर्मा, स्नेहा दीप्ति, एलिस कैप्सी, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, मारिज़ैन कप्प, मिन्नू मणि, राधा यादव, शिखा पांडे, तानिया भाटिया, तितास साधु, श्री चरणी, नंदिनी कश्यप, सारा ब्राइस , निकी प्रसाद.

गुजरात जायंट्स– भारती फुलमाली, लौरा वोल्वार्ड्ट, फोबे लिचफील्ड, प्रिया मिश्रा, एशले गार्डनर, दयालन हेमलता, हरलीन देयोल, सयाली सतघरे, तनुजा कंवेर, बेथ मूनी, शबनम शकील, मन्नत कश्यप, मेघना सिंह, काशवी गौतम, डींड्रा डॉटिन, सिमरन शेख, डेनिएल गिब्सन , प्रकाशिका नाइक.

यूपी वॉरियर्स– किरण नवगिरे, श्वेता सहरावत, वृंदा दिनेश, चमारी अथापथु, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, पूनम खेमनार, सोफी एक्लेस्टोन, ताहलिया मैक्ग्रा, उमा छेत्री, एलिसा हीली, साइमा ठाकोर, गौहर सुल्ताना, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़, अरुशी गोयल, क्रांतिगौड़, अलाना किंग.

IND vs ENG : भारत ने तीसरे वनडे में भी इंग्लैंड को हराया, 3-0 से अपने नाम की सीरीज

 IND vs ENG 3rd ODI : भारतीय क्रिकेट टीम ने उम्मीद के मुताबिक इंग्लैंड को अहमदाबाद वनडे में भी हरा दिया. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 356 रनों का विशाल स्कोर बनाया, जवाब में इंग्लैंड की टीम बड़े लक्ष्य के दबाव में बिखर गई. इंग्लैंड की टीम महज 214 रनों पर सिमट गई और उसे 142 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इसके साथ ही भारतीय टीम ने इंग्लैंड का वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया. इंग्लैंड को उसने नागपुर और कटक वनडे में भी एकतरफा अंदाज में हराया था. बता दें पूरे 14 सालों के बाद भारत ने इंग्लैंड का वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया है.

इस तरह से जीती भारतीय टीम

रोहित शर्मा (1) का विकेट जल्दी गंवाने के बाद भारत को गिल और विराट कोहली (52) ने संभाला।

एक छोर से टिककर बल्लेबाजी कर रहे गिल ने शतक लगाया। उनके अलावा श्रेयस अय्यर (78) और केएल राहुल (40) ने टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

जवाब में इंग्लैंड से बेन डकेट (34) और फिल सॉल्ट (23) ने 60 रन की साझेदारी की।

सलामी जोड़ी के बाद इंग्लैंड ने निरंतर विकेट गंवाए और टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी।

गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ लगाया अपना पहला वनडे शतक

गिल ने अपने वनडे करियर का 7वां और इंग्लैंड के खिलाफ इस प्रारूप में अपना पहला शतक लगाया है।

गिल ने कोहली के साथ मिलकर 107 गेंदों में 116 रनों की साझेदारी निभाई।

उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ 93 गेंदों में 104 रन जोड़े।

गिल ने 102 गेंदों का सामना किया और 112 रन बनाए। उनके बल्ले से 14 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 109.80 की रही।

गिल ने पूरे किए सबसे तेज 2,500 वनडे रन

गिल वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 2,500 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

उन्होंने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 53 पारियों में यह कारनामा किया था। गिल ने 50 पारियों में ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

गिल पहले 50 वनडे मुकाबले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। ये रिकॉर्ड (2,486 रन) भी पहले अमला के नाम था।

IND vs ENG : भारत ने इंग्लैंड को दिया 357 रन का लक्ष्य, शुभमन का शतक, विराट-अय्यर की फिफ्टी

 IND vs ENG 3rd ODI : भारत और इंग्लैंड की टीमें वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले के लिए तैयार हैं. भारत ने दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना रखी है. अब रोहित ब्रिगेड क्लीन स्वीप की फिराक में होगी. दूसरी तरफ इंग्लिश टीम अहमदाबाद में जीत के साथ विदाई लेने की फिराक में होगी. पिछले मैच में इंग्लैंड 300+ स्कोर बनाकर भी मुकाबला गंवा बैठी थी. रोहित ने दमदार शतक ठोका था. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनका यह फैसला उस वक्त सही भी साबित हुआ जब भारत का पहला विकेट रोहित शर्मा कि शक्ल में मात्र 6 रन के स्कोर पर गिर गया. पिछले मैच के शतकवीर रोहित सिर्फ एक रन ही बना सके. उसके बाद शुभमन गिल और विराट कोहली ने मैच में भारत की वापसी कराई और दुसरे विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी की. कोहली ने 52 और गिल ने 112 रन की शानदार पारी खेली. उसके बाद अय्यर ने 78 और केएल राहुल ने 40 रन की इनिंग खेली.

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया के आंकड़े एकतरफा नजर नहीं आते हैं. भारत ने यहां 20 वनडे मैच खेले हैं जिसमें 11 में जीत मिली है जबकि 9 में हार का सामना करना पड़ा है. पिछली बार टीम इंडिया को इस मैदान पर वनडे वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था. विराट कोहली के भी आंकड़े इस मैदान पर उनके पक्ष में नहीं हैं. कोहली के बल्ले से यहां एक भी शतक या फिफ्टी नहीं निकली है.

ND vs ENG 2nd ODI : लंबे समय बाद रोहित शर्मा का चला जादू, जड़ा शानदार शतक,भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

 IND vs ENG 2nd ODI : टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच कटक में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत ने 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 90 गेंद में 119 रन की शानदार पारी खेली.  शुभमन गिल ने भी अर्धशतक लगाया.

इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की और 304 रनों का विशालकाय स्कोर खड़ा किया था. इंग्लैंड के लिए जो रूट और बेन डकेट ने अर्धशतक लगाया, वहीं अंतिम ओवरों में लियाम लिविंगस्टोन ने भी 41 रनों की तेजतर्रार पारी खेल अपनी टीम का स्कोर 300 रन के पार पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई.

305 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई. दोनों ने मिलकर 15 ओवर में ही टीम का स्कोर 114 तक पहुंचा दिया था. रोहित और गिल के बीच 136 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई. विराट कोहली 5 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद श्रेयस अय्यर 44 रन, अक्षर पटेल 41 रन बनाकर नाबाद लौटे और रवींद्र जडेजा ने चौका लगाते हुए भारतीय टीम के लिए विनिंग शॉट लगाया.

टीम इंडिया की ओर से गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट चटकाए थे.

Legend 90 League : रायपुर में IPL जैसा रोमांच,फैंस के लिए फ्री एंट्री,इन चीजों को ले जाने पर रहेगा प्रतिबंध…

 लीजेंड्स 90 क्रिकेट लीग की शुरुआत हुई। शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित इस क्रिकेट इवेंट में अब दर्शकों को फ्री एंट्री दी जाएगी। रायपुर में हो रहे इस क्रिकेट सीरीज को अब दर्शक फ्री में देख सकेंगे। 18 फरवरी तक खेले जाने वाले हर मुकाबले के लिए टिकट फ्री कर दिए गए हैं।

दर्शक पहले आए पहले सीट पाओ के कॉन्सेप्ट के तहत स्टेडियम (Legend 90 League 2025 Rules) में सीट हासिल कर सकते हैं। इससे पहले बुक माय शो पर टिकटें 100 रुपए से लेकर 1200 रुपए तक बेची जा रही थीं। स्टेडियम में दर्शक अपने साथ खाने-पीने की चीजें ले जा सकते हैं, लेकिन गुटखा, नशीली चीजें और नुकीली वस्तुएं प्रतिबंधित रहेंगी।

इन टीमों ने लिया हिस्‍सा, ये हैं कप्‍तान
छत्तीसगढ़ वॉरियर्स
कप्तान: सुरेश रैना
खिलाड़ी: सिद्धार्थ कौल, शेल्डन जैक्स, पवन नेगी, केवोन कूपर, (Legend 90 League 2025 Rules) विशाल कुशवाह, मार्टिन गुप्टिल, अभिषेक सकुजा, अंबाती रायडू, अमित वर्मा, गुरकीरत सिंह मान, अमित मिश्रा, ऋषि धवन, कलीम खान, उन्मुक्त चंद, मनोज सिंह, अभिमन्यु मिथुन, कालिन डी ग्रैंडहोम।
दुबई जायंट्स
कप्तान: शाकिब अल हसन
खिलाड़ी: थिसारा परेरा, केन्नार लुईस, केविन ओब्रायन, ब्रेंडन टेलर, लियाम प्लंकेट, ड्वेन स्मिथ, एच. मसाकादजा, रिचर्ड लेवी, ल्यूक फ्लेचर, राहुल यादव, क्रिस्टोफर एम, सिड त्रिवेदी, एस. प्रसन्ना।

हरियाणा ग्लेडिएटर्स
कप्तान: हरभजन सिंह

खिलाड़ी: पवन सुयाल, प्रवीण गुप्ता, अबू नेचिम, अनुरीत सिंह, इमरान खान, असेला गुणारत्ने, इशांक जग्गी, नागेंद्र चौधरी, रिक्की क्लार्क, पीटर ट्रेगो, चैडविक वाल्टन, मनन शर्मा।

गुजरात सैंप आर्मी
कप्तान: यूसुफ पठान
खिलाड़ी: मोईन अली, ओबस पीनार, सौरभ तिवारी, केसरिक विलियम्स, जेसल कारिया, मिगुएल कमिंस, चंद्रपाल हेमराज, शापूर जादरान, मोहम्मद अशरफुल, विलियम पर्किन्स, नवीन स्टीवर्ट, अभिषेक, चतुरंगा डी सिल्वा, मौसिफ खान।

रायपुर में शिखर धवन, सुरेश रैना समेत कई दिग्गज दिखाएंगे जलवा, जानिए कहां देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग, ये रहा पूरा शेड्यूल

 Legends 90 League 2025 : छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है. रायपुर में लेजेंड्स 90 लीग का आगाज 6 फरवरी 2025 से होने जा रहा है, जिसमें शिखर धवन, हरभजन सिंह, सुरेश रैना जैसे कई भारतीय दिग्गज खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे. यह टूर्नामेंट 18 फरवरी तक चलेगा, जिसमें सात टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी. वहीं, मार्टिन गुप्टिल, रॉस टेलर और ड्वेन ब्रावो जैसे विदेशी खिलाड़ी भी इस लीग में अपने जलवे बिखेरेंगे.

इस नए टूर्नामेंट में सभी मैच 15-15 ओवर के होंगे जिसमें सात टीमें हिस्सा लेंगी,  इस लीग में छत्तीसगढ़ वॉरियर्स, हरियाणा ग्लैडिएटर्स, दुबई जायंट्स, गुजरात संप आर्मी, दिल्ली रॉयल्स, बिग बॉयज, और राजस्थान किंग्स की टीमें हिस्सा लेंगी. प्रत्येक टीम 90 बॉल यानी 15 ओवर के मैच में एक-दूसरे के खिलाफ खेलेगी.

Legends 90 League 2025 :- टीमें और स्क्वाड

दुबई जायंट्स: शाकिब अल हसन, थिसारा परेरा, केनर लुईस, केविन ओ’ब्रायन, ब्रेंडन टेलर, लियाम प्लंकेट, ड्वेन स्मिथ, हैमिल्टन मासाकाड्जा, रिचर्ड लेवी, ल्यूक फ्लेचर, राहुल यादव, क्रिस्टोफर एम, सिड त्रिवेदी, एस. प्रसन्ना

छत्तीसगढ़ वॉरियर्स: सिद्धार्थ कौल, शेल्डन जैक्सन, पवन नेगी, केवोन कूपर, सुरेश रैना, विशाल कुशवाहा, मार्टिन गप्टिल, अभिषेक सकुजा, अंबाती रायडू, अमित वर्मा, गुरकीरत सिंह मान, अमित मिश्रा, ऋषि धवन, कलीम खान, उन्मुक्त चंद, मनोज सिंह, अभिमन्यु मिथुन, कॉलिन डी ग्रैंडहोम

हरियाणा ग्लेडिएटर्स: पवन सुयाल, प्रवीन गुप्ता, अबू नेचिम, अनुरीत सिंह, इमरान खान, असेला गुणरत्ने, ईशांक जग्गी, हरभजन सिंह, नागेंद्र चौधरी, रिकी क्लार्क, पीटर ट्रेगो, चाडविक वाल्टन, मनन शर्मा

गुजरात सैंप आर्मी: यूसुफ पठान, मोईन अली, ओबस पिनार, सौरभ तिवारी, केसरिक विलियम्स, जेसल कारिया, मिगुएल कमिंस, चंद्रपॉल हेमराज, शापूर जद्रान, मोहम्मद अशरफुल, विलियम पर्किन्स, नवीन स्टीवर्ट, अभिषेक, चतुरंगा डी सिल्वा, मौसिफ खान

बिग बॉयज़: मैट प्रायर, ईशान मल्होत्रा, मोनू कुमार, चिराग गांधी, तमीम इकबाल, तिलकरत्ने दिलशान, हर्शल गिब्स, उपुल थरंगा, अब्दुर रज्जाक, शैनन गैब्रियल, वरुण एरोन, नील ब्रूम, करमवीर सिंह, रोबिन बिष्ट, नमन शर्मा, कपिल राणा, विनोद चंवरिया

दिल्ली रॉयल्स: शिखर धवन, लेंडल सिमंस, धनुष्का गुणथिलाका, एंजेलो परेरा, सहज लुम्बा, बिपुल शर्मा, लखविंदर सिंह, राजविंदर सिंह, रायड एमरिट, रॉस टेलर, जेरोम टेलर, सुमित नरवाल, परविंदर अवाना

राजस्थान किंग्स: ड्वेन ब्रावो, अंकित राजपूत, फिल मस्टर्ड, शहबाज नदीम, फैज़ फजल, शादाब जकाती, जसकरण मल्होत्रा, इमरान ताहिर, जयकिशन कोलसावाला, राजेश बिश्नोई, कोरी एंडरसन, पंकज राव, समीउल्लाह शिनवारी, रजत सिंह, एशली नर्स, दौलत ज़द्रान, मनप्रीत गोनी

Legend 90 Full Schedule

Match 1: 6 February – CW vs DLR, 07:00 PM, Raipur

Match 2: 7 February – RK vs DG, 04:00 PM, Raipur

Match 3: 7 February – GJS vs BBY, 07:00 PM, Raipur

Match 4: 8 February – DLR vs RK, 04:00 PM, Raipur

Match 5: 8 February – CW vs DG, 07:00 PM, Raipur

Match 6: 9 February – BBY vs DLR, 04:00 PM, Raipur

Match 7: 9 February – GJS vs DG, 07:00 PM, Raipur

Match 8: 10 February – CW vs BBY, 04:00 PM, Raipur

Match 9: 10 February – RK vs GJS, 07:00 PM, Raipur

Match 10: 11 February – DG vs HYG, 04:00 PM, Raipur

Match 11: 11 February – DLR vs GJS, 07:00 PM, Raipur

Match 12: 12 February – RK vs BBY, 04:00 PM, Raipur

Match 13: 12 February – HYG vs CW, 07:00 PM, Raipur

Match 14: 13 February – DLR vs DG, 04:00 PM, Raipur

Match 15: 13 February – GJS vs HYG, 07:00 PM, Raipur

Match 16: 14 February – BBY vs DG, 04:00 PM, Raipur

Match 17: 14 February – RK vs HYG, 07:00 PM, Raipur

Match 18: 15 February – HYG vs BBY, 04:00 PM, Raipur

Match 19: 15 February – CW vs RK, 07:00 PM, Raipur

Match 20: 16 February – HYG vs DLR, 04:00 PM, Raipur

Match 21: 16 February – GJS vs CW, 07:00 PM, Raipur

Final: 17 February – TBC vs TBC, 04:00 PM, Raipur

Legends 90 League 2025 : यहाँ से बुक करें टिकट

You can buy tickets for Legend 90 on BookMyShow. Click here for tickets. The ticket prices start from INR 100.

Legends 90 League 2025 : लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट डिटेल्स

लेजेंड्स 90 लीग के सभी मुकाबले सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किए जाएंगे. इसके अलावा, सोनी लिव ऐप पर भी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी. जहां फैंस अपने ऑल टाइम फेवरिट लीजेंड को खेलते लाइव टीवी, स्मार्ट डिवाइस पर देख सकते हैं.

क्रिकेट स्टेडियम में दर्शकों के लिए 6 हजार नई कुर्सियां, आज पहुंचेंगे 6 टीमों के लीजेंड खिलाड़ी

 रायपुर ।   राजधानी के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की मेजबानी में लीजेंड 90 लीग टूर्नामेंट का आगाज 6 फरवरी को होने जा रहा है। इससे पहले स्टेडियम में खराब हो चुकी 6 हजार कुर्सियां को बदलकर नया लगाया गया है। अब अपर सीट के दर्शक आरामदायक नई कुर्सी में मैच का आनंद उठाएंगे। स्टेडियम में लंबे समय से कुर्सियां बदली नहीं गई थीं। लीग टूर्नामेंट से पहले व्यवस्था को बेहतर कर लिया गया है। 

हरिभूमि ने मंगलवार को स्टेडियम का जायजा लिया। लीजेंड 90 लीग को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। क्रिकेट के लिए पिच को तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा लंबी घास को भी मशीन के जरिए काटा जा रहा। बता दें कि आज सुबह से सभी 6 टीमों के 60 से अधिक खिलाड़ी रायपुर पहुंचने लगेंगे। संभवतः छत्तीसगढ़ और दिल्ली की टीम शाम को अभ्यास करेगी। मैदान के चारों और लाइट सिस्टम लगाया जा रहा है। आईपीएल की तर्ज पर दर्शकों को ओपनिंग सेरेमनी देखने को मिलेगी।

स्टेडियम में नहीं रहेगी खाने की सुविधा 

मैच के दौरान इस बार दर्शकों के लिए खाने की सुविधा नहीं रहेगी। पानी लेकर साथ में लेकर आना होगा। लीजेंड 90 लीग में दर्शकों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है। पहले दिन के लिए टिकट खरीदी जा रही है। स्टेडियम में ऑफलाइन भी टिकट मिलेगी। आयोजक द्वारा व्यवस्था बनाई जा रही है। ऑनलाइन टिकट खरीदने वाले दर्शक टिकट को स्कैन करवाकर सीधे स्टेडियम में प्रवेश करेंगे।

शहर के होटल में रहेंगे खिलाड़ी 

खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था शहर के भीतर की गई है। क्रिकेट जगत के कई पूर्व अनुभवी सितारे प्रशंसकों को रोमांचित करते नजर आएंगे। बता दें कि 6 से 17 फरवरी तक मैच रायपुर में खेला जाएगा। अधिकांश दिनों में डबल-हेडर मैच निर्धारित होने के कारण टूर्नामेंट क्वालीफायर की ओर बढ़ेगा और 17 फरवरी को ग्रैंड फिनाले में समाप्त होगा। डबल-हेडर मैच में पहला मैच शाम 4 बजे से रात 7 तक चलेगा, जिसके बाद दूसरा मैच रात 7 के बाद रात 10 तक चलेगा। एक मैच लगभग तीन घंटे का होगा। लीजेंड 90 लीग में 90 बॉल अर्थात 15 ओवर का मैच होगा। क्रिकेट का नया फार्मेट रायपुर में देखने को मिलेगा। 15 ओवर का मैच होने से यह क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचित करेगा।

ऊपर और लोअर सीट की बुकिंग अधिक 

लीग में सबसे सस्ती टिकट 100 रुपए है, तो वहीं अधिकतम कीमत 1000 रुपए है। ऊपर की ओर सीट 100 में मिलेगी, तो वहीं लोअर सीट 250 और सिल्वर 500 और गोल्ड 750 रुपए रखा गया है। 1000 रुपए प्लेटिनम टिकट तय किया गया है। स्टेडियम में ऊपर और लोअर सीट की बुकिंग अधिक बताई जा रही है। अधिक से अधिक दर्शक मैच देखने पहुंचे, इसलिए लीग मैच की टिकट को सस्ती रखी गई है। सभी टीम 6 मैच खेलेगी। 

ओपनिंग सेरेमनी में तमन्ना भाटिया की प्रस्तुति 

लीग की ओपनिंग सेरेमनी भव्य रूप से स्टेडियम में होगी, जिसमें बॉलीवुड़ एक्टर तमन्ना भाटिया, हुमा कुरैशी, आयुष्मान खुराना, साथ ही गायक विशाल मिश्रा, सोनू निगम, हार्डी सन्धु जैसे सितारे व छालीवुड के सितारे परफॉर्मेंस देंगे। आईपीएल की तर्ज पर लोगों को ओपनिंग सेरेमनी देखने को मिलेगी।

 

U19 Women’s T20 World Cup 2025 : टीम इंडिया बनी विश्व चैंपियन, फाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया

 U19 Women’s T20 World Cup 2025 : भारत की वीमेंस टीम ने अंडर 19 विमेंस टी20 विश्व कप 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. उसने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से रौंद दिया. टीम इंडिया के लिए जी तृषा ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया. वे सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर रहीं. टीम इंडिया ने पिछली बार फाइनल में इंग्लैंड की अंडर 19 महिला टीम को हराया था.

दक्षिण अफ्रीका ने फाइनल में भारत के खिलाफ ऑल आउट होने तक 82 रन बनाए. इस दौरान टीम के लिए सबसे ज्यादा रन वूर्स्ट ने बनाए. उन्होंने 18 गेंदों का सामना करते हुए 23 रन जोड़े. इस दौरान 3 चौके लगाए. ओपनर जेमा बोथा 16 रन बनाकर आउट हुईं. इस दौरान भारत के लिए तृषा ने 3 विकेट झटके. परुनिका और आयुषी शुक्ला ने 2-2 विकेट लिए. वैष्णवी ने भी 2 विकेट लिए.

कैसा रहा मैच का हाल

फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 09 विकेट से हरा दिया. भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका द्वारा दिए गए 83 रनों का लक्ष्य बेहद आसानी से हासिल किया. भारतीय गेंदबाजों ने पहले गेंदबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका को सिर्फ 82 रन पर समेट दिया. फिर भारत के बल्लेबाजों ने सिर्फ एक विकेट खोकर आसानी से इस लक्ष्य को सिर्फ 11.2 ओवर में हासिल किया, और फाइनल जीतने के बाद पूरे देश को इन युवा महिला खिलाड़ियों पर गर्व हो रहा है. महिला टीम ने इस टूर्नामेंट में खेले गए सभी मुकाबलों को जीता.

Virender Sehwag: वीरेंद्र सहवाग और पत्नी आरती के रिश्ते में आई दरार? जल्द लेंगे तलाक!,सोशल मीडिया में चर्चा जोरों पर

 स्पोर्ट्स न्यूज़। भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती के रिश्ते को लेकर तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं। हाल ही में सहवाग ने अपनी पत्नी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया, जिसके बाद इन अटकलों ने और जोर पकड़ लिया।

 

परिवार के करीबी सूत्रों की जानकारी
एक रिपोर्ट के मुताबिक, परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया है कि सहवाग और आरती पिछले कई महीनों से अलग रह रहे हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि दोनों के बीच तलाक की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

परिवार की तस्वीरों से आरती गायब
वीरेंद्र सहवाग ने दिवाली 2024 पर अपने परिवार के साथ तस्वीरें पोस्ट की थीं, लेकिन इनमें उनकी पत्नी आरती नजर नहीं आईं। इसके अलावा, हाल ही में सहवाग पलक्कड़ में विश्व नागयक्षी मंदिर गए थे और इस यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं, लेकिन इन तस्वीरों में भी आरती अनुपस्थित थीं।

लव स्टोरी से शादी तक का सफर
वीरेंद्र सहवाग और आरती की कहानी बचपन से शुरू हुई थी। दोनों पहली बार तब मिले थे जब सहवाग 7 साल और आरती 5 साल की थीं। बचपन की इस दोस्ती ने धीरे-धीरे प्यार का रूप लिया और 17 साल की दोस्ती के बाद 2002 में सहवाग ने मजाकिया लहजे में आरती को प्रपोज किया। आरती ने इसे असली प्रपोजल समझकर तुरंत हां कह दिया। 22 अप्रैल 2004 को, दोनों ने दिल्ली में पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के आवास पर शादी की। सहवाग और आरती के दो बेटे हैं – आर्यवीर (जन्म 2007) और वेदांत (जन्म 2010)।

आरती का बैकग्राउंड
आरती अहलावत का जन्म 16 दिसंबर 1980 को हुआ था। उन्होंने अपनी शिक्षा लेडी इरविन सेकेंडरी स्कूल और भारतीय विद्या भवन से प्राप्त की। बाद में, उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के मैत्रेयी कॉलेज से कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा किया।

सोशल मीडिया पर चर्चा
सोशल मीडिया पर लोग इस कपल के रिश्ते पर हो रही दरार की ओर इशारा कर रहे हैं। हाल की घटनाओं और तस्वीरों के आधार पर, फैंस का मानना है कि दोनों के रिश्ते में तनाव है। हालांकि, सहवाग और आरती की ओर से इस पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

IND vs ENG 1st T20 : भारत ने 12.5 ओवर में जीता मुकाबला, इंग्लैंड 7 विकेट से हराया, अभिषेक ने लगाया फिफ्टी

 IND vs ENG 1st T20 : टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच आज टी20 सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया. इस मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया. इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 133 रनों का लक्ष्य दिया था. इस जीत के साथ पांच मैचों की सीरीज में भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली है.

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत ने 12.5 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया. टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा ने 79 रनों की कमाल की पारी खेली. इससे पहले वरुण चक्रवर्ती ने कमाल की बॉलिंग करते हुए 3 विकेट झटके थे. अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या को 2-2 विकेट मिले.

IND VS ENGLAND : ये खिलाड़ी खेलेंगे चैंपियंस ट्रॉफी…बुमराह रहेंगे बाहर ,इसको मिला मौका

 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत की 15-सदस्यीय टीम का एलान हो गया है. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सिलेक्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम का एलान किया. रोहित टीम के कप्तान बने रहेंगे, शुभमन गिल को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है. यह भारतीय टीम 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ मैच से अपने चैंपियंस ट्रॉफी अभियान की शुरुआत करेगी.

टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने टीम का एलान किया, लेकिन मोहम्मद सिराज को स्क्वाड में जगह ना मिलना चौंकाने वाला विषय रहा. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दमदार प्रदर्शन करने वाले नितीश कुमार रेड्डी को टीम में शामिल नहीं किया गया है. करुण नायर भी खूब चर्चाओं में बने रहे, जो विजय हजारे ट्रॉफी में 8 मैचों में 752 रन बना चुके हैं, उन्हें भी वापसी का अवसर नहीं दिया गया है. अजीत अगरकर ने यह भी बताया कि जसप्रीत बुमराह अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं, इसलिए उनकी जगह इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में हर्षित राणा को मौका दिया जा रहा है.

बल्लेबाजी का भार रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत पर होगा. जायसवाल को बैकअप ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर इस्तेमाल किए जाने की अटकलें थीं. चूंकि उन्हें 15 सदस्यीय स्क्वाड में जगह मिली है, इसलिए यह देखने योग्य बात होगी कि उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी में अपना वनडे डेब्यू करने का मौका मिलता है या नहीं.

टी20 मैचों में निरंतर बढ़िया प्रदर्शन करने वाले अर्शदीप सिंह की वनडे टीम में वापसी होने वाली है. उन्होंने दिसंबर 2023 में आखिरी बार भारत के लिए कोई आखिरी वनडे मैच खेला था. गेंदबाजी डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह संभालेंगे.

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत का स्क्वाड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा.

Champions Trophy 2025: 18 जनवरी को इतने बजे होगा टीम इंडिया का ऐलान, देखें संभावित स्क्वाड..

17 जनवरी 2025 Champions Trophy 2025:- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान शनिवार यानी 18 जनवरी को को होने की संभावना है. चयन समिति के फैसले पर फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञों की नजरें रहेंगी.

इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज़ के लिए टीम इंडिया का हुआ एलान, शमी की हुई वापसी, शुभमन-पंत और यशस्वी टीम से बाहर

 Ind Vs Eng: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 22 जनवरी से खेली जाएगी. बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी201 सीरीज़ के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। चोट से वापसी करने वाले मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किया गया है। वही टीम की कमान सूर्यकुमार यादव संभालेंगे और टीम में नीतीश रेड्डी, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा भी शामिल हैं।

India’s squad for T201 series against England

Suryakumar Yadav (C), Sanju Samson (wk), Abhishek Sharma, Tilak Varma, Hardik Pandya, Rinku Singh, Nitish Kumar Reddy, Axar Patel (vc), Harshit Rana, Arshdeep Singh, Mohammad Shami, Varun Chakaravarthy, Ravi Bishnoi, Washington Sundar, Dhruv Jurel (wk).

शुभमन-पंत और यशस्वी टीम से बाहर –

बीसीसीआई ने इस सीरीज के लिए शुभमन गिल और ऋषभ पंत को ब्रेक दिया है।  ये दोनों ही खिलाड़ी टी20 टीम का हिस्सा नहीं है। लेकिन वनडे और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया में जगह बना सकते हैं। यशस्वी जयसवाल भी टी20 टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है.

IND vs AUS 2nd Test : ऑस्ट्रेलिया ने जीता दूसरा टेस्ट, भारत को 10 विकेट से हराया

 IND vs AUS 2nd Test : ऑस्ट्रेलिया ने भारत को बॉर्डर गावस्कर सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में 10 विकेट से हरा दिया है, इस जीत के साथ ही सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है. पहली पारी में टीम इंडिया सिर्फ 180 रन बना सकी थी. इसके बाद ट्रेविस हेड के 140 रनों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 337 रन बनाए और 157 रनों की बढ़त हासिल की.

दूसरी पारी में भारतीय टीम 175 रन ही बना सकी और ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 19 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे कंगारुओं ने बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में मिचेल स्टार्क ने 6 विकेट झटके, वहीं दूसरी पारी में पैट कमिंस ने पांच विकेट लिए. 

ऐसा रहा मैच का हाल 

चौथे दिन भारत की शुरुआत खराब रही और 7 रन बनाकर खेल रहे रविचंद्रन अश्विन को कप्तान पैट कमिंस ने एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट कराया. इसके बाद  हर्षित राणा 12 गेंदों का सामना करते हुए शून्य पर चलते बने.

175 पर सिमटी भारतीय पारी
इसके बाद नीतीश रेड्डी ने 42 रनों की आक्रामक पारी खेली. इसके बाद आस्ट्रेलिया ने मोहम्मद सिराज को 7 रनों के स्कोर पर आउट कर भारत की पारी को 175 रनों पर समेट दिया. मोहम्मद सिराज ने आठ गेंदों का सामना किया और सात रन बनाए.

WPL 2025 Auction : IPL के बाद अब WPL 2025 के लिए नीलामी, 120 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

 स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की मेगा नीलामी के बाद अब महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी का मंच सजने को तैयार है। नीलामी 15 दिसंबर को बेंगलुरु में आयोजित होगी, जिसमें 19 स्थानों के लिए 120 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। इस नीलामी में 91 भारतीय, 29 विदेशी और 3 एसोसिएट देशों की खिलाड़ी शामिल होंगी। नीलामी रविवार दोपहर 3 बजे शुरू होगी।

ऑक्शन की खास बातें

इस बार कुल 82 ‘अनकैप्ड’ (जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हों) भारतीय खिलाड़ियों और आठ ‘अनकैप्ड’ विदेशी खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। टॉप बेस प्राइस 50 लाख रुपये वाले सेट में तीन दिग्गज खिलाड़ी – डिआंड्रा डॉटिन, हीथर नाइट और लिजेल ली शामिल हैं। इनके लिए सबसे ज्यादा बोली लगने की उम्मीद है।

इसके अलावा, भारतीय ऑलराउंडर स्नेह राणा, शुभा सतीश, पूनम यादव, इंग्लैंड की लॉरेन बेल, साउथ अफ्रीका की नादिन डी क्लार्क, इंग्लैंड की मैया बाउचियर और ऑस्ट्रेलिया की किम गर्थ उन 28 कैप्ड खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिनका रिजर्व प्राइस 30 लाख रुपये है।

सबसे बड़े पर्स के साथ ऑक्शन में उतरेगी गुजरात

गौरतलब है कि पांचों फ्रेंचाइजी के पास 2025 सीजन के लिए अपनी टीम बनाने के लिए 15 करोड़ रुपये का बजट है, जो पिछली ऑक्शन में 13.5 करोड़ रुपये से अधिक है। गुजरात जायंट्स 4.4 करोड़ रुपये के सबसे बड़े पर्स के साथ ऑक्शन में उतरेगी। आरसीबी की टीम 3.25 करोड़ रुपये के पर्स के साथ ऑक्शन में उतरेगी, जबकि यूपी वारियर्स 3.9 करोड़ रुपये के साथ उतरेगी। दो बार की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स के पास 2.5 करोड़ रुपये का पर्स होगा, जबकि 2023 की विजेता मुंबई इंडियंस 2.65 करोड़ रुपये के साथ ऑक्शन में उतरेगी।

जानें किस टीम में कितने स्लॉट खाली?

गुजरात जायंट्स: 2 विदेशी सहित 4 स्लॉट।
यूपी वारियर्स: 1 विदेशी सहित 3 स्लॉट।
मुंबई इंडियंस : आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स: 4-4 खिलाड़ी खरीदेंगी।

WPL के पहले सीजन में मुंबई और दूसरे में बेंगलुरु रही विजेता

WPL के अब तक 2 सीजन खेले जा चुके हैं। पहली बार मुंबई इंडियंस ने खिताब पर कब्जा किया था, जबकि WPL 2024 में RCB चैंपियन बनी थी। अब तीसरा सीजन अगले साल खेला जाएगा।